Tuesday, March 22, 2011

मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा किसानो के खेतो मे अन्तिम छोर तक पानी पहुचाने के लिए कृतसंकल्प है

मण्डी डबवाली
    हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा किसानो के खेतो मे अन्तिम छोर तक पानी पहुचाने के लिए कृतसंकल्प है यह बात मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा. के.वी. सिंह कांग्रेस ने कार्यालय मे कार्यकर्ताओ की समस्याएं सुनते हुए कही। डा. सिंह ने कहा कि इसीलिए हरियाणा सरकार ने वर्ष 2011 को जल संरक्षण वर्ष घोषित किया है।
    उन्होने बताया कि किसानो के खेतो मे पुरा पानी पंहुचाने के लिए हल्का डबवाली के कई खालो व नहरो को पक्का करने व टुटी नहरों की मुरम्मत के लिए लगभग पौने तीन करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है। इससे लगभग 15 गांवो के किसानो की लगभग 3500 एकड़ भूमि को फायदा होगा। उपरोक्त निर्माण कार्यो की सुची में जिन नहरो व खालो को प्राथमिकता के तौर पर बनाया जा रहा है, उनमें लोहगढ डिट्रीब्युट्री की आरडी 18105/ दांऐ की रिमोडलिंग पर लगभग 34.80 लाख रूपये, सकताखेड़ा माईनर की आरडी 15210 टेल की रिमोडलिंग पर 58.50 लाख, मिठड़ी डिट्रीब्युट्री की आरडी 20964/ बांए पर 31.80 लाख, मिठड़ी डिट्रीब्युट्री की आरडी 16460/ बांए पर 15.85 लाख, पाना माईनर की आरडी 23285/ बांए पर 21.45 लाख, पाना माईनर की आरडी 30395/ बांए पर 24.55 लाख रूपये खर्च होगे। डा. सिंह ने आगे बताया कि उपरोक्त कार्यो के साथ कालुआना लिंक चैनल की आरडी 25370/ बांऐ पर घाट के निर्माण पर 1.58 लाख, रिसालियाखेड़ा माईनर की आरडी 0 से 12000/ टेल रिपेयर पर 3.40 लाख, तेजाखेड़ा डिट्रीब्युट्री की आरडी 1000 से 35750 तक की मुरम्मत पर 6.75 लाख तथा आसाखेड़ा माईनर की आरडी 0 से 42000/ टेल की मुरम्मत पर 1.80 लाख रूपये खर्च होगे।
                इस अवसर पर उपस्थित ब्लाक कांग्रेस डबवाली ग्रामीण के अध्यक्ष दरबारा सिंह, ब्लाक मण्डी डबवाली के अध्यक्ष पवन गर्ग, ब्लाक औढां के प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी,  कीरत सिंह लोहगढ,  भालईन्द्र सिंह सक्ताखेड़ा, विनोद धरणीया सक्ताखेड़ा, गुरचरण सिंह सक्ताखेड़ा,  भूप सिंह नेहरा तेजाखेड़ा, प्रेम कुमार पूर्व सरपंच जोतांवाली, सोहलाल पचार चैटाला, राजेन्द्र सहारण चैटाला, रामकुमार नेहरा तेजाखेड़ा, बुटा सिंह पूर्व सरपंच पाना, बहाल सिंह मिठड़ी, गुरविन्द्र सिंह मिठड़ी,जसविन्द्र सिंह पाना, मुखराम सिहाग आसाखेड़ा आदि किसानो ने उपरोक्त कार्यो की मंजुरी दिलवाने पर मुख्यमन्त्री चौघरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा व डा. के.वी. सिंह का हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment