Thursday, March 24, 2011

माईनरों तथा वितरिकाओं की मरम्मत पर 2 करोड़ 77 लाख 89 हजार रुपए की राशि खर्च


सिरसा, 24 मार्च। जिला के रोड़ी जल सेवाएं मंडल द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तीन दर्जन से भी अधिक माईनरों तथा वितरिकाओं की मरम्मत पर वर्ष 2010-11 के दौरान 12 करोड़ 77 लाख 89 हजार रुपए की राशि खर्च की गई।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि रोड़ी जल सेवाएं मंडल के अंतर्गत आने वाले कालुआना वित्रिका के मोगा नंबर 40200 पर पडऩे वाले खाल की मरम्मत कार्य पर 15 लाख 6 हजार रुपए की राशि खर्च की गई। डबवाली वित्रिका के मोगा नंबर 88378 की मरम्मत पर 21 लाख 87 हजार रुपए की राशि खर्च की गई। लोहगढ़ माईनर के मोगा नंबर 24220 की टेल के मरम्मत कार्य पर 41.57, डबवाली वितरिका के मोगा नंबर 96020 की मरम्मत कार्य पर 54.91 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इसी प्रकार से मिठड़ी वितरिका के मोगा नंबर 47090 के मरम्मत कार्य पर 31.75 लाख, पाना वितरिका के मोगा नंबर 8332 की मरम्मत पर 34.17 लाख तथा मट माईनर के मोगा नंबर 20070 की मरम्मत कार्य पर 19.27 लाख रुपए की राशि खर्च की गई।
    उन्होंने बताया कि डबवाली वितरिका के मोगा नंबर 105819 की रिमोडलिंग पर 61.70, मौजगढ़ वितरिका के मोगा नंबर 60670 की मरम्मत पर 35.35 लाख तथा केवल वितरिका के मोगा नंबर 36500 की मरम्मत पर 17.15 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। रिसालियाखेड़ा माईनर के मोगा नंबर 12000 टेल की मरम्मत पर 12.13 लाख, मिठड़ी वितरिका के मोगा नंबर 15000 की रिमोडलिंग पर 42.89 लाख रुपए तथा इसी गांव के मोगा नंबर 17180 की मरम्मत पर 25.21 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इसी प्रकार से चट्ठा माईनर के मोगा नंबर 17500 टेल के मरम्मत कार्य पर 23.55 लाख, सक्ताखेड़ा माईनर के मोगा नंबर 8080 की मरम्मत पर 21.9 लाख तथा कमाल माईनर के मोगा नंबर 6735 की मरम्मत पर 16.42 लाख रुपए की राशि खर्च की गई।
    श्री ख्यालिया ने आगे बताया कि मिठड़ी वितरिका के मोगा नंबर 47090 की मरम्मत कार्य पर 13.19 लाख, चोरमार माईनर के मोगा नंबर 34375 के रिमोडलिंग कार्य पर 38.50 लाख, कालुआना वितरिका के मोगा नंबर 138743 के रिमोडलिंग कार्य पर 33.38 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इसी कड़ी में टेल माईनर के मोगा नंबर 1600 के रिमोडलिंग कार्य पर 72.66 लाख, रिसालिया खेड़ा माईनर के मोगा नंबर 6245 की मरम्मत पर 5.29 लाख, कमाल माईनर के मोगा नंबर 11000 की रिमाडलिंग कार्य पर 17.97 लाख, मौजगढ़ वितरिका के मोगा नंबर 41050 के रिमोडलिंग कार्य पर 34.65 व मोगा नंबर 64780 के मरम्मत कार्य पर 2.46 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। उन्होंने बताया कि बीएमबी वितरिका के मोगा नंबर 362000 के मरम्मत कार्य पर 5.84 लाख, मौजगढ़ वितरिका के मोगा नंबर 46615 की रिमोडलिंग कार्य पर 8.75 लाख, मट माईनर के मोगा नंबर 13740 की रिमोडलिंग पर 20.53 लाख तथा कालुआना वितरिका के मोगा नंबर 30800 की मरम्मत पर 3.94 लाख रुपए की राशि खर्च की गई।
    उपायुक्त ने बताया कि चोरमार माईनर के मोगा नंबर 44442 के रिमोडलिंग कार्य पर 5.73 लाख, डबवाली वितरिका के मोगा नंबर 28000 के रिमोडलिंग कार्य पर 5.82 लाख, डबवाली वितरिका के मोगा नंबर 109220 की मरम्मत पर 13.82 लाख तथा कालुआना माईनर के मोगा नंबर 33956 की रिमोडलिंग कार्य पर 2.33 लाख रुपए की राशि खर्च की गई।
    इसी प्रकार से बुर्जी नंबर 0 से 36450 कालुआना लिंक चैनल के पुननिर्माण पर 315 लाख 18 हजार तथा बुर्जी नंबर 0 से 80820 चौटाला वितरिका की क्षमता बढ़ाने पर 130 लाख 37 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

No comments:

Post a Comment