Monday, March 21, 2011

डा.के.वी.सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

मण्डी डबवाली
मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई तथा कार्यकर्ताओ ने डा.सिंह को रंग लगाकर होली की बघाई दी। डा.सिंह ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम व सौहार्द का त्यौहार है, इस दिन सभी लोगों को अपने गिले शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम व भाईचारे से रहना चाहीए। डा.सिंह ने सभी हल्कावासीयों के सुखमय व खुशहाल जीवन की कामना की।
      इस अवसर पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, औढां प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, गोपीराम चाडीवाल, केशव शर्मा, जयदयाल मेहता, ईन्द्र जैन, डा. सुरेन्द्रपाल जस्सी, डा.भारत भुषण, भोलाराम रोड़ीवाले, पार्षद विनोद बांसल, रमेश बागड़ी, राकेश वाल्मिकी, सुभाष बांसल, हल्का युवा उप प्रधान विजय सहारण, शहरी प्रधान अमन भारद्वाज, विक्की बांसल, राजेन्द्र मट्टु, विनोद सरपंच सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment