Monday, March 21, 2011

श्री गोपाल कांडा ने शहरवासियों के साथ होली खेली

सिरसा, 21 मार्च। हरियाणा के स्थानीय निकाय, गृह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री गोपाल कांडा ने कल श्री मुरलीधर कांडा मैमोरियल स्कूल परिसर में शहरवासियों के साथ होली खेली और एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली पर्व का लुत्फ उठाया। उन्होंने शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। स्कूल में परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया जहां जिला भर से हजारों लोगों ने मंत्री श्री कांडा के साथ होली खेली। इस समारोह में दोपहर का भोज भी आयोजित किया गया था। समारोह में पहुंचने वाले सभी लोगों ने भोजन में शामिल विभिन्न प्रकार की व्यजनों का भी स्वाद चखा। होली मिलन का यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरु हो गया। समारोह में पहुंचने वाले सभी लोगों का कांग्रेस प्रतिनिधि श्री गोबिंद कांडा ने मुख्य द्धार पर स्वागत किया।
    इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शहर की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। होली मिलन का यह कार्यक्रम दोपहर बाद तक चला। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री केसी भारद्वाज, जिला के पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, नगराधीश श्री एच.सी भाटिया सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे और स्थानीय निकाय मंत्री को तिलक लगाकर होली खेली। होली मिलन समारोह में हरियाणा के मशहूर हरियाणवीं गायक श्री कर्मवीर फौजी व उसकी पार्टी ने हरियाणवीं रागनी व होली के गीत सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया जिससे दर्शक झूमने पर मजबूत हो गए।

No comments:

Post a Comment