Tuesday, March 22, 2011

मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर गुरदीप सिंह सेवानिवृत्त

सिरसा, 22 मार्च : यहां के मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर गुरदीप सिंह सेवानिवृत्त हो गए। साढ़े 41 बरस की उनकी सेवा बेहद प्रशसंनीय रही। उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार पांच माह पहले ही सेवानिवृत्ति ले ली। उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर डाकघर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिसार डाकघर से अधीक्षक साधुराम शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। अम्बाला मुख्यालय से पवन गोयल भी पहुंचे। साधुराम शर्मा ने गुरदीप सिंह की सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा कार्य में लीन रहे। हमेशा कर्म को महत्व दिया और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलनसार व्यवहार रहा। इस मौके पर जगरूप सिंह पोस्टमास्टर, अनिल रोज सहायक अधीक्षक, नवीन शर्मा, नवीन अदलखा, शिवशंकर शर्मा, शेर सिंह, निर्मल चंद, सुभाष कक्कड़, शांतिस्वरूप, हरिनारायण शर्मा, संतलाल शर्मा व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment