Wednesday, March 30, 2011

पांच दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर शुरू

 ओढां
    माता हरकी देवी सीनियर सैकंडरी स्कूल ओढ़ां में आवासीय मार्शल आर्ट कैंप का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की निदेशक मनीषा गोदारा, कोषाध्यक्ष मंदर सिंह, मार्शल आर्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव राजकुमार वर्मा, खिलाड़ी छात्र व उनके अभिभावक उपस्थित थे। मार्शल आर्ट कोच राजकुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आरंभ में खिलाडिय़ों को मार्शल आर्ट के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मार्शल आर्ट एक प्रचीनतम कला है जो बिना हथियारों के लड़ी जाती है। मार्शल आर्ट का एक उदाहरण जापान में प्रथम विश्वयुद्ध में रुस जैसे शक्तिशाली देश को पराजित करके साबित कर दिया कि मार्शल आर्ट एक ऐसी कला है जिसमें एक व्यक्ति अनेक व्यक्तियों से अपना बचाव करते हुए उन्हें मात देकर आत्मरक्षा कर सकता है। वर्तमान समय में यह कला कई देशों में चल रही है जिनमें मुख्य देश भारत, चीन, जापान व कोरिया शामिल हैं। प्रारंभ में मार्शल आर्ट को ब्रुसली ने खूब उभारा तथा मार्शल आर्ट में एक नया खेल जीत कुंदो विकसित किया। माता हरकी देवी संस्थान की निदेशक मनीषा गोदारा ने कहा कि सभी खेलों पर आधारित इस प्रकार के कैंपों का आयोजन बच्चों के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में माता हरकी देवी सीनियर सैकंडरी स्कूल ओढ़ां के 20 बच्चों के अलावा 80 के लगभग अन्य स्कूलों जैसे सिरसा सैंट्रल स्कूल, दी सिरसा स्कूल, गर्वनमेंट स्कूल और ऐलनाबाद, सिकंदरपुर तथा रानियां के स्कूलों के बच्चे भी ट्रेनिंग ले रहे हैं जो कि मार्शल आर्ट के गुर सीख सकेंगे।

छायाचित्र:  कैंप के शुभारंभ पर निदेशक व कोच के साथ बच्चे।

No comments:

Post a Comment