Monday, March 28, 2011

किसान खुशहाल है जिसका श्रेय विकास पुरूष मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सोच को जाता है

सिरसा। प्रदेश का किसान खुशहाल है जिसका श्रेय विकास पुरूष मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सोच को जाता है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गांव अली मोहम्मद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, संत लाल गुंबर, संजय शर्मा, संत सैनी, तिलक चंदेल, सुखदेव बाजीगर व जाफर शरीफ भी मौजदू थे। श्री शर्मा ने कहा कि इस बार अच्छी सर्दी पडऩे व बरसात सही समय पर होने के कारण किसानों की बंपर फसल पैदा हुई है। सरकार ने भी किसानों को उनकी फसल के हिसाब से अच्छा सरकारी रेट निर्धारित किया हुआ है। जिससे प्रदेश के किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिती बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की भूमि अधिग्रहण की नीति की आलोचना करने वाले लोग गलत है जबकि मुख्यमंत्री की नीतियों की तारीफ चहुंओर हो रही है। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर कामयाब बनाई जा रहीं है। जनता को भयमुक्त शासन देना ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में क्राईम काफी हद तक कम हो चुका है। इस मौके पर गांव के सरपंच बाबू लाल, सुभाष खिचड़, ओम प्रकाश खिचड़, तौलाराम, नीतिराम, कृष्ण, विजय सिंह, संदीप, सतबीर, सुरजीत खिचड़, राम स्वरूप नेजिया, देवीलाल चोयल, राम दयाल नेजिया, विनोद नाई, संदीप, राम सिंह, रमेश, काशीराम, देवकी, छोटू नायक, कृष्ण नायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment