Tuesday, March 29, 2011

कृष्ण लाल गुर्जर हरियाणा गर्व पी डब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के प्रधान बने

सिरसा, 29 मार्च-हरियाणा गर्व पी डब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. 41 मुख्यालय चरखी दादरी की आज हाथी पार्क में आयोजित एक बैठक में जिला प्रधान कृष्ण लाल गुर्जर को सर्व सम्मति से प्रांतीय महासचिव बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। बैठक का संचालन करते हुए जिला सचिव निर्मल सिंह ने बताया कि बीती 23-24 मार्च को भिवानी की राजपूत धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में गुर्जर का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसी प्रकार प्रांतीय प्रधान के पद पर लगातार नौवीं बार शिव कुमार पराशर को निर्विरोध चुन लिया गया है। इस पर सिरसा बीएंड आर शाखा के प्रधान पृथ्वी राज छापोला ने बधाई प्रस्ताव पेश किया। जिला सचिव निर्मल सिंह ने बताया कि जिले के उपप्रधान प्रताप सिंह गलगट की कर्मचारियों के प्रति समर्पित सेवा भावना को देखते हुए केंद्रयी कमेटी में प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाने के लिए जिला की सभी शाखाओं द्वारा सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया है। शीघ्र ही गलगट को केंद्रीय कमेटी में प्रांतीय उपाध्यक्ष का मनोनयन प्राप्त हो जाएगा। इस बैठक में सिरसा शाखा के प्रधान सुखविंद्र सिंह मल्ली, सचिव भाल सिंह जाखड, ऐलनाबाद के प्रधान गुरदेव सिंह रंधावा, सचिव प्रताप सिंह  गलगट, पूर्व कोषाध्यक्ष भीम सैन मेहता, उपप्रधान फूसाराम टाक, साहब राम सहू, राम स्वरूप झोरड, डबवाली के प्रधान निर्मल सिंह, सचिव मंगत राम माहर, वरिष्ठ उपप्रधान रामकुमार बिश्रोई, उपप्रधान गणेशी लाल, चौपटा के प्रधान चानन राम, सचिव शेर सिंह, कोषाध्यक्ष रतन लाल, बीएंड आर ऐलनाबाद के प्रधान हरिराम जाजडा, सचिव बृज लाल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल, बीएंडआर सिरसा के सचिव नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, बीएंडआर डबवाली के प्रधान गुरदेव सिंह, सचिव सोमनाथ, कोषाध्यक्ष तारा चंद, ललित गुर्जर, तेलुराम लुगरिया, राजपाल वालिया सहित भारी संख्या में जिलेभर से आए कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जारीकर्ता-प्रताप सिंह गलगट जिला उपप्रधान सिरसा। मो. 94162-70039

No comments:

Post a Comment