Friday, April 1, 2011

प्रादेशिक समाचार-31.03.2011

मुख्य समाचारः
*  देश की आबादी की वृद्धि दर में पहली बार उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
*  हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की एक और किस्त की घोषणा की है।
*  राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने राज्य के प्रगति में तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।
*  विधान सभा अध्यक्ष ने कहा है कि विधान सभा संस्थाओं को चुस्त दुरस्त किया जाए।

    देश की जनसंख्या की वृद्धि दर में पहली बार उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। आज नई दिल्ली में 2011 की जनगणना की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी करते हुए भारत के महा पंजीयक और जनगणना आयुक्त डॉ सी चंद्र मौली ने बताया कि इस गणना में देश की आबादी में 17.64 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई जबकि  2001 में 21 दशमलव एक पांच प्रतिशत थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों मे कई दशकों बाद आबादी की वृद्धि में कमी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि देश की जनसंख्या इस समय एक अरब 21 करोड़ दो लाख होने का अनुमान है जिसमें से 62 करोड़ 37 लाख पुरूष और 58 करोड़ 65 लाख महिलाएं है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दस वर्षों में देश की आबादी 18 करोड़ 10 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है।

    वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को एक जनवरी 2011 से 6 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 51 प्रतिशत हो गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने से सरकारी खजाने पर 420 करोड़ अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

    राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने केंद्र सरकार को कहा है कि वो शिक्षा के अधिकार अधिनियम को लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम की पहली वर्ष गांठ पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए आयोग की अध्यक्षा डॉक्टर शान्ता सिन्हा ने कहा कि बुनियादी संरचना के अभाव में यह अधिकार तकरीबन अस्तित्व हीन हो गया है। इस अधिनियम को लागू करने में राज्य सरकारों के सुस्त प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए अब तक केवल 13 राज्य ने राज्य स्तरीय समितियां गठित की है।

    राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा है कि देश में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए तकनीकी का विकसित होना बहुत जरूरी है और शिक्षण संस्थान गुणवत्तापूर्वक शिक्षा देकर वि़द्यार्थियों को देश के विकास में योगदान के लिए तैयार कर सकते है। श्री पहाड़िया आज राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान कुरूक्षेत्र के आठवे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि तकनीकी का विकास सफलता का मूलमंत्र होने के साथ साथ विभिन्न समस्याओं का समाधान भी है। तकनीकी संस्थान के योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे देश के विकास मे अपन महतवपूर्ण योगदान दें और विकास में आने वाली समस्याओं का तत्परता से समाधान करें ।

    हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी अर्जुन सिंह और इनेलो पार्टी के 1999 से 2006 तक लाडवा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे चौधरी मेवा सिंह अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये है। आज कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यख फूल चंद मुलाना ने दोंनो नेताओं को औपचारिक रूप सेे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा है कि वे विधानसभा को अधिक कार्य कुशल बनाने के लिए कई तरह के परिवर्तन  लाने पर विचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की याचिका कमेटी को भी चुस्त दुरस्त किया जायेगा। आम लोगों की शिकायतें सरकार तक पहुचाने और शिकायत कर्ता तक सरकार से मिले जवाब को पहुचाने में कमेटी सक्रिय भूमिका निभाएगी। श्री शर्मा आज चंडीगढ़ के प्रैस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि विधानसभा की कार्रवाई के लाईव कवरेज पर भी विचार किया जा रहा है।

    इस बारे में फैसला करने से पहले लोक सभा की लाईव कवरेज के अनुभवों की जानकारी भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को लोकसभा सचिवालय एक बैठक की जा रही है। जिस में विधायकों के लिए एक सप्ताह का परीक्षण कार्यक्रम चलाए जाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायकों की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए लैपटॉप आदि देने मजूरी दी गई है और विधायकों को फलैंट उपलब्ध करवाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे है। श्री शर्मा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वे विधानसभा में शून्य कॉल को प्रभावी बनाने के पक्ष में है और इसका प्रयोग मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए नहीं होंना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे प्रश्न काल के दौरान छुट गये प्रश्नों को अगले दिन की कार्रवाई में लेने के लिए नियमों की पड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा को पोंइट ऑफ आर्डर को प्रभावी ढंग से लेना भी सीखना होगा। उन द्वारा लाए गए विशेषाधिकार हनन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन मामलों में नियमानुसार कारवाई होगी। हरियाणा जनहित कांग्रेस द्वारा पार्टी छोड़कर गए विधायकों के बारे विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष दायर याचिका पर उन्होंने कहा कि इस मामलें में सविधानिक नियमों की सख्ती से पालना की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की कार्रवाई सुचारू ढंग से चला पाने के लिए सत्ता पक्ष, विपक्ष और मीडिया का भी अभार जताया।

    शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने शैक्षणिक संस्थानों से युवा भारत को एक निपुण भारत बनाने का आह्वान करते हुए देश के विकास की गति को तेज करने के लिए ज्ञान का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया है। श्रीमती गीता भुक्कल ने आज चंडीगढ़ में एम एस एम डी ए वी महिला कॉलेज के 39 वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुये कहा कि हम 21 वीं सदी के दूसरे दशक में प्रवेश कर चुके है और यह ज्ञान सदी के रूप में जानी जाती है।
------------------------------------

No comments:

Post a Comment