Saturday, February 26, 2011

इंग्लिश भाषा की जानकारी देने के लिए पुलिस लाईन के सामुदायिक केंद्र में सेमीनार आयोजित

सिरसा। जिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को इंग्लिश भाषा की जानकारी देने के लिए इंग्लिश प्रोमोशन फोरम द्वारा पुलिस लाईन के सामुदायिक केंद्र में एक सेमीनार आयोजित किया गया। जिसमें फोरम के अध्यक्ष सेवानिवृत डीएसपी राय ङ्क्षसह सहारण,फोरम के सदस्य अधिवक्ता महेश पारीक व आयकर अधिवक्ता एमएल स्वामी ने उपस्थित पुलिस कर्मियों तथा पुलिस लाईन में रहने वाले बच्चों को विस्तार से अंग्रेजी विषय के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित जिला के थाना प्रभारियों, पुलिस लाईन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों  व बच्चों को संबोधित करते हुए फोरम के अध्यक्ष राय ङ्क्षसह सहारण ने कहा कि  अंग्रजी भाषा अंतर्राष्ट्रीय भाषा है तथा इसका ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होने  अग्रेजी भाषा में जुडऩे वाले नए शब्दों की भी जानकारी दी। उन्होने सामान्य बोलचाल व लिखने के दौरान होने वाली त्रुटियों के बारे में जानकारी दी तथा व्याकरण शुद्धि के बारे में भी बतलाया। इस अवसर पर जिला पुलिस की तरफ से कालांवाली थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि विभाग में अधिकतर पत्राचार अंग्रेजी भाषा में होता है। इसलिए अंग्रेजी विषय का ज्ञान होना अति आवश्यक है। इस मौके पर अधिवक्ता महेश पारीक व आयकर अधिवक्ता एमएल स्वामी ने भी उपस्थित पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए अंग्रेजी भाषा का महत्व बतलाया तथा जीवन में अंग्रेजी भाषा अपनाने का संदेश दिया। 

No comments:

Post a Comment