Tuesday, March 8, 2011

जैव विविधता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ओढ़ां
    राजकीय उच्च विद्यालय लकडांवाली में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हरियाणा नवनियुक्त कला संगम महम रोहतक के सौजन्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक गिरधारी लाल ने बताया कि आज हमारे वातावरण असंतुलन पैदा हो रहा है जो चिंता का विषय है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले जीव जंतु लुप्त होते जा रहे हैं अत: मानव जीवन चक्र को नियंत्रित करने हेतु जैव विविधता आवश्यक है। मुख्याध्यापक जैनवीर सिंह ने बताया कि जैविक विविधता के विषय के संदर्भ में भारत धनी राष्ट्रों में से एक है। पेड़ पौधों व जीव जंतुओं को उनके प्राकृतिक आवासों में संरक्षित करना ही जैव संरक्षण कहलाता है। इस अवसर पर अनेक अध्यापक उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने जैव संरक्षण के विषय में जीव जंतुओं को बचाने की शपथ ली तथा इस विषय पर एक चित्रकारी भी करवाई गई।

No comments:

Post a Comment