Tuesday, March 8, 2011

गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया



सिरसा। यूथ वीरांगना संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरसा शहर में विभिन्न इलाकों में स्थित झुग्गी झोपडिय़ों का दौरा करके गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया। यूथ वीरांगना संस्था की पदाधिकारियों ने डबवाली रोड़ , जैजै कालोनी, रानियां गेट स्थित कंडा चुंगी तथा मेला ग्राउंड इलाकों में जाकर दर्जनों परिवारों को पौष्टिक आहार जिसमें सोयाबीन बडी,  चना व गुड इत्यादि बांटा
यूथ वीरांगना संस्था की जिला सदस्या सुमन, स्वीटी, अंजू, रानी, आशा, मीनू, सुनीता, मंजू, अनिता व अन्यों ने  विभिन्न कालोनियों का दौरा किया। संस्था की पदाधिकारी सुमन व स्वीटी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों का रक्षा करना है। उन्होने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था ने विभिन्न इलाकों में रहने वाली 24 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन बांटा। इसके अलावा बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को भी राशन दिया। सुमन व स्वीटी ने बताया कि संस्था द्वारा कन्याभू्रण हत्या, नशो, वेश्यावृति जैसी कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया हुआ है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्थिति में सुधार करना है। उन्होने बताया कि संस्था गरीब बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है।

No comments:

Post a Comment