Tuesday, March 8, 2011

महिला दिवस को पूरे सौ वर्ष हो चुके हैं

सिरसा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की सभी महिलाओं को शुभकानाएं देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि आज महिला दिवस को पूरे सौ वर्ष हो चुके हैं। इस दिवस को सार्थक करने के लिए महिलाओं को भ्रूण हत्या न करने तथा पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने की बात कही। श्री शर्मा ने उक्त बातें बरनाला रोड स्थित न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के राजीव पार्क में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि कहे। राजीव गांधी पंचायती संगठन की जिला उपाध्यक्ष नीलम शेखावत, व सुनीता सैनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि  देश में आधी आबादी महिलाओं की है। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तथा कांग्रेस पार्टी मे अध्यक्ष की पद पर सोनिया गांधी हैं जिससे पता चलता है कि आज कोई भी मुकाम महिलाओं के लिए असंभव नहीं रहा।
    उन्होंने कहा कि वह समय अब नहीं रहा जब महिला को चार दिवारी तक ही सीमित रखा जाता था। कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं को संसद में ३३ प्रतिशत आरक्षण मिला है तथा पंचायती व नगर निकाय चुनावों में सीटें बढ़ाने का काम किया है जोकि काबिले तारिफ है। इस मौके पर नीलम शेखावत, सुनीता सैनी, रोशनी देवी, सीमा कंबोज, शबनम, सोनिया, गुरप्रीत आदि महिलाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की नारी को झांसी की रानी, कल्पना चावला, सरोजनी नायडु, इंदिरा गांधी, सहित महान महिला हस्तियों को याद करके समाज में खुद को आगे बढऩा चाहिए। एक परिवार तभी तरक्की कर सकता है जब उस परिवार में महिला को उचित मान-सम्मान मिले। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दुसरे को फूल देकर महिला दिवस को मनाया। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती संगठन के जिला प्रधान अनील सोलंकी, डॉ. कुलबीर सिंह ढाका, ज्ञानी राम शर्मा, मा. प्रेम सैनी, सुमन देवी, तृप्ता चिटकारा सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment