Saturday, March 12, 2011

प्रादेशिक समाचारः-12.03.2011

मुख्य समाचार

ऽ  हरियाणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक विवाह के बाद किसी अन्य स्थान पर तबादला करवा सकेंगे।
ऽ  हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा है कि देश में दूसरी हरित कांन्ति का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बाजरे के उत्पादन को बढ़ावा देना होगा।
ऽ  चंडीगढ़ में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
ऽ  आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय का अनिश्चितकालीन धरना आज भी जारी रहा और रेल यातायात बाधित रहा।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के लिए एक और प्रोत्साहन की घोषणा की है। ये लोग शादी के पश्चात रिक्त पद होने की सूरत में स्थानान्तरण के लिए यदि आवेदन करते है तो उनको प्राथमिकता दी जाएगी। श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मासिक मानदेय में वृद्धि के लिए आभार प्रकट करने के लिए उनके आवास पर आए कार्यकर्ताओं और सहायकों को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा के बजट सत्र में की गई घोषणा के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 5 हजार रूपए तथा सहायक को 2 हजार 5 सौ रूपए मासिक मानदेय मिलेगा। आंगनवाड़ी वर्कर संघ की महासचिव जगमती मलिक ने कहा है कि ये दरें देश भर में सर्वाधिक है। श्री हुड्डा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए 15 करोड़ 80 लाख रूपए रखे है। अब आंगनवाड़ी में गैस कलैक्शन 12 लिटर गैस कुकर आदि अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर के एस खोखर ने कहा है कि यदि देश को दूसरी हरित क्रांति का लक्ष्य प्राप्त करना है तो बाजरा उत्पादन बढ़ाने के सामूहिक प्रयास करने होंगे। वे बाजरा शोध कार्य में जुटे वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे। बाजरा की अखिल भारतीय समन्वित विकास प्रोजैक्ट के संयोजक डा ओ पी यादव ने कहा कि देश में व्यवसायिक खेती की लोकप्रियता के चलते काश्त रकबा कम होने के बावजूद प्रतिवर्ष बाजरे का उत्पादन बढ़ रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान के डा आर पी दूआ तथा डा जे एस संधु ने कहा कि बाजरे की फसल को कीटों से बचाने तथा बीज के बदलाव से ही उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है।

    देश के अन्य कई राज्य भी हरियाणा की भूमि अधिग्रहण नीति को अपनाएगे यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर जिले में गांव बेलगढ़ की जनसभा में कहें है। उन्होंने बताया कि हरियाणा खनन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। जिससे सड़क निर्माण के काम में तेजी आएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के समुचित विकास हो रहा  है।

    गुड़गांव के सोहना की पहाड़ी पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पहाड़ी से अलवर जाने वाले राजमार्ग तक एक सड़क बनाई जाएगी। इस पर डेढ़ सौ करोड़ रूपए खर्च होंगे। हरियाणा मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर सिंह ने सोहना की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में कहा है कि इस योजना के तहत सोहना शहर से गुजरने वाले चार मार्गीय गुड़गांव अलवर राजमार्ग के साथ साथ सर्विस रोड बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रिहायशी सुविधाएं बढ़ाने के लिए हुड्डा के दो और सैक्टर विकसित किए जाएंगे। उन्होंने निरंकारी महाविद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कम्पयूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया। उन्होंने महाविद्याालय के लिए एक लाख 51 हजार रूपए तथा सर्वोत्तम खिलाड़ियों का 11-11  हजार रूपए देने की घोषणा की।

    हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक श्री आफताब अहमद ने सभी विधायकों को बजट सत्र के अन्तिम दो दिन 14, 15 मार्च को सदन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। एक सत्र द्वारा उन्होंने कहा कि इन दोनों पर बहुत से मसलों पर विचार विमर्श होने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व अनुमति के बिना किसी भी विधायक को सदन से बाहर नही जाना चाहिए।

    भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ में निषेघाज्ञा के बाद कथित उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमईया चंडीगढ़ के पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन पूर्व सांसद सत्यपाल जैन तथा कई अन्य कार्यकर्ता शामिल है। पुलिस के अनुसार बूथ आंबटन में कथित भूमिका के आधार पर केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल के इस्तीफे की मांग को लेकर वे सैक्टर 28 में उनके निवास की ओर जा रहे थे। भाजपा के रोष प्रदर्शन के कारण शहर के कई क्षेत्रों में निषेघाज्ञा लागू की गई है। हाल ही में शहर के कुछ शीर्ष नेताओं, सम्पदा कार्यालय और पुलिस के कुछ अधिकारियों पर बूथ आंबटन के मामलें में जांच अधिकारी ने अनियमितता का आरोप ठहराया था। और करोड़ों रूपए के घोटाले की सी बी आई जांच की सिफारिश की है। यद्दपि श्री बंसल ने अपनी शमूलियत से इन्कार किया है तथापि भारतीय जनता पार्टी ने पहले श्री बंसल के निवास का घेराव करने की योजना बनाई थी।

    सरकारी नौकरियों में आरक्षण की माग को लेकर जाट समुदाय का हिसार में अनिश्चित काल का धरना आज छठे दिन भी जारी है और रेल यातायात में व्यवधान पड़ा है। जाटों ने हिसार भिवानी, हिसार जाखल और हिसार सदलपुर के रेल मार्ग पर रूकावटें खड़ी की है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली फिरोजपुर रेल यातायात भी नरवाणा में रोष प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है। हरियाणा परिवहन के प्रवक्ता के अनुसार बस यातायात निर्बाध जारी है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण कार्यवाही समिति का कहना है कि आंदोलन मांगे न माने जाने पर जारी रखा जाएगा। वे केंद्रीय नौकरियों में जाटों के लिए ओ बी सी वर्ग में 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जापान में भयावह भूकम्प और सुनामी से उत्तर पूर्वी सागर तल के साथ जान माल की भारी क्षति पर गहरा शोक और रोष व्यक्त किया है। चंडीगढ़ में जारी अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में हम भूकम्प प्रभावित लोगों के साथ खड़े है तथा जान माल का नुकसान सहन करने वाले लोगों के प्रति हमारी सहानुभूति है। उन्होंनें प्राकृतिक आपदा का शिकार लोगों के प्रति हमदर्दी प्रकट की है।

    हिसार में कल बाद दोपहर लघु विवाद पर तीन भाईयों को गोली मार उनकी हत्या कर दी गई बताया जाता है कि तीन चार दिन पहले मोबाईल फोन की दुकान पर पवन तथा चेतन का मोहन नाम के व्यक्ति से झगड़ा हो गया। मोहन ने पुलिस से शिकायत की तो पवन और चेतन ने गुस्से में आकर मोहन के घर जाकर मोहन तथा उसके दो भाईयों प्रदीप और जोगिन्दर की गोली मार कर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए तानों लाशें पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी गई है।
 

No comments:

Post a Comment