Saturday, March 5, 2011

12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट का आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च तक

हिसार
    गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट का आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च 2011 तक किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काम्पलैक्स फेस-2 का भी उदघाटन किया जाएगा।
    विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आरएस जागलान ने बताया कि पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत श्री करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 9 मार्च 2011 को समापन समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जायेगा।
    श्री करतार सिंह को वर्ष 1987 में पदमश्री, 1982-83 में अर्जुन पुरस्कार, 2002 में राष्टपति पुलिस मैडल व 1978 में महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार प्राप्त हुए है। श्री सिंह ने 1984 में 22वें ओलम्पिक खेल, लांस एजलिस, अमेरिका में 100 किलोग्राम कुश्ती के वर्ग में 7वां स्थान प्राप्त किया था। मास्को ओलम्पिक खेलों में श्री सिंह भारत की 90 किलोग्राम कुश्ती टीम के कप्तान थे। श्री सिंह ने 1988 में सियोल ओलम्पिक खेलों में कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। श्री सिंह 1983 में आयोजित विश्व कुश्ती प्रतियोगिता, रूस में 90 किलोग्राम वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया था व 1980 की विश्व कुश्ती प्रतियोगिता, मंगोलिया में रजत पदक हासिल किया था। उन्होने 8वे व 10वें एशियाई खेलों में भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक जबकि 9वें एशियाए खेलों में रजत पदक दिलवाया। श्री सिंह ने 1978 की कामनवैल्थ खेलों में कांस्य व 1982 के कामनवैल्थ खेलों में भारत को रजत पदक दिलवाया। पहली दूसरी व तीसरी एशियन कुश्ती चैंपयीन शीप में श्री सिंह ने रजत पदक जीता है। श्री सिंह रेसलिंग फैडरेशन आफ इंडिया के जनरल सैकरेट्री है व पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के प्रेजिडेंट है।   
खेल विभाग के निदेशक डॉ नीरज दिलबागी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर की दौड़, शॉट पुट, लम्बी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, 4 3 100 मीटर रिले दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर हडल दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन 5000 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 110 व 100 मीटर हडल दौड़, उंची कूद, जेवलिन थ्रो, 4 3 100 मीटर रिले दौड, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल कूद, शाट पुट की प्रतियोगिताएं होंगी। 9 मार्च को 100 मीटर की दौड़ व टग आफ वार प्रतियोगिताएं होंगी।
    खेल विभाग के सहायक निदेशक श्री शशी लुथरा ने बताया कि 7 मार्च को विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए गोला फैंकना, 8 मार्च को 100, 800 व 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होने आगे बताया कि इसी दिन विश्वविद्यालय के शिक्षकों व गैरशिक्षक कर्मचारियों के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment