Saturday, April 9, 2011

भगत सिंह संस्थान सिरसा की ओर से क्रमिक अनशन शुरु

सिरसा, 7 अप्रैल (): नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थन में आज भगत सिंह संस्थान सिरसा की ओर से बरनाला रोड पर लघुसचिवालय के सामने क्रमिक अनशन शुरु किया गया है। पहले दिन संस्थान के संरक्षक पूरन मुद्गल, प्रधान नरेंद्र तलवाड़, सीमा वत्स, धनराज बिश्रोई, डा. रामजी दड़बी व अनिता गुप्ता ने प्रात: 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को न्याय दिया जाए और जन लोकपाल बिल जनता के प्रतिनिधियों द्वारा तैयार किया जाए। सिरसा के सैंकड़ों लोगों ने इस अनशन को समर्थन दिया है। आज धरने पर बैठे अन्य लोगों में प्रमुख रंगमंच कलाकार संजीव शाद, दीप्ती धर्माणी, सुनीता झोरड़ ङ्क्षडग, लेखराज ढोट, आर.के. भारद्वाज, रजनी बाला, डा. राजकुमार सिवाच, शिवराम ङ्क्षसह, सुरजीत रेणू, होशियार ङ्क्षसह सरपंच, हंसराज सरपंच, संस्थान कार्यकारिणी के सदस्य लाज पुष्प, दयाराम, डा. शेर चंद, निहाल ङ्क्षसह, भीम ङ्क्षसह, सोमप्रकाश मेहता, सुशीला, सीमा गोयल, मंजू गोयल, कविता जैन, कृष्णा, रेणू सुरेकां, नगर पार्षद रमेश मेहता सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे।

No comments:

Post a Comment