Thursday, April 7, 2011

कांग्रेस सरकार में गरीबों को नहीं मिलता न्याय: जस्सा

सिरसा, 7 अप्रैल। प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकार आई है तब-तब प्रदेश में न्याय व्यवस्था का जनाजा निकला है। गत छह वर्षों से भी प्रदेश भर में लूट-खसोट, हत्या, बलात्कार, मारपीट, डकैती आदि की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लगाकर जनता को शांति से जीवनयापन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रही। इससे भी इतर ये कि अपराधी वारदात को अंजाम देकर खुलेआम घूमते हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर सजा दिलवाना तो दूर बल्कि पीडि़तों को ही केस दर्ज करवाने के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगवाकर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। जस्सा ने कहा कि सिरसा जिला में भी अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पुराने मामले पुलिस द्वारा अभी तक सुलझाए नहीं गए तो वहीं गत डेढ़ माह में भी यहां पर विभिन्न स्थानों से करीब 15 लाख रुपए की चोरी व डकैती की घटनाएं हुई तो वहीं अनेक हत्याएं भी हुई हैं, जिन्हें आज तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि मंच पर जनता के सामने मुख्यमंत्री झूठी शेखी बघारते हैं, लेकिन सच्चाई जनता के सामने है कि आज प्रदेश में गुंडाराज हावी हो चुका है और लोग न्याय पाने के लिए तरस कर रह गए हैं।

इनेलो कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक 8 अप्रैल को
सिरसा, 07 अप्रैल। इनेलो जिला कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन में 8 अप्रैल प्रात: 10 बजे जिला इनेलो के सभी कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक होगी। यह जानकारी देते हुए इनेलो जिला प्रैस प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक को इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में 11 अप्रैल को बढ़े हुए कलक्टर रेट, बढ़ती हुई महंगाई, घोटालों के विरोद्ध में तहसील स्तर पर किए जाने वाले धरना व प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और इस प्रदर्शन के बारेकार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन व धरने का नेतृत्व सिरसा के लिए बनाए गए प्रभारी पूर्ण सिंह डाबड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में इनेलों के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, सभी हल्का व शहरी प्रधान, सभी जिला संयोजक, सभी पूर्व चेयरमैन, सभी नगर पाषर्द, जिला परिषद् अध्यक्ष व सभी सदस्य एवं पंचायत समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से भाग लेंगे। गुम्बर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों वकार्यकर्ताओं को इस बैठक में समय पर पहुंचने का आह्वान किया है।

देश की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल है
सिरसा,07 अप्रैल। देश की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हिन्दुस्तान में कांग्रेस के शासनकाल में घोटालों की बाढ़ सी आ गई है। आलम ये है कि कांगेस सरकार में संतरी से लेकर मंत्री तक घोटालों में लिपटे हुए है। ये बात इनेलो के युवा नेता महावीर बागड़ी ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। बढ़े हुए कलैक्टर रेट और हाऊस टैक्स की कड़ी निंदा करते हुए युवा नेता ने कहा कि जनता पहले ही महंगाई की मार से त्रस्त है ऊपर से ये बढ़े रेट व टैक्स जनता पर और अधिक बोझ बढ़ाएगी। ऐसी भ्रष्ट सरकार देश के लोकतंत्र के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिली। प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार की जिम्मेदार मौजूदा निकम्मी सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हो रहे घोटाले इस बात का प्रमाण दे रहे है कि कांग्रेस का हर नेता बिका हुआ है और पूरी कांग्रेसी सत्ता भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है तभी भ्रष्टाचार और महंगाई को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेसनीत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार के दलदल में धंस वुकी है जिससे बाहर निकलना अब कांग्रेसियों के बस की बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि समाजिक नेता अन्ना हजारे द्वारा शुरू किया गया आमरण अनशन निश्चित रूप से देश में नई कांति लाने का काम करेगा, जिसके फलस्वरूप आने वाले समय में इस देश के अंदर भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों के लिए कोई भी जगह नहीं बचेगी।  इनेलो भी हजारे का समर्थन करते हुए पहले तहसील स्तर पर फिर राज्य स्तर पर धरना देने का निश्चय लिया है। बागड़ी ने जानकारी देते हुए कहा कि इनेलो 11 अप्रैल को बढ़े हुए कलक्टर रेट, बढ़ती हुई महंगाई, घोटालों के विरोध में तहसील स्तर पर धरना व प्रदर्शन करेगी ताकि जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्त हो सके।




No comments:

Post a Comment