Wednesday, April 6, 2011

भयमुक्त शासन देना कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विकास परक सोच

सिरसा। प्रदेश में जनता को भयमुक्त शासन देना कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विकास परक सोच को जाता है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गत दिवस रानिया गेट स्थित गुज्जर मौहल्ला में लोगों की समस्याएं सुनते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ मा. राजकुमार वर्मा, संजय शर्मा, पूर्व एमसी कीकर सिंह व जाफर शरीफ भी मौजदू थे। गुज्जर नेता व पूर्व एमसी कपूरचंद द्वारा आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर कामयाब बनाई जा रहीं है। आज शहर के सोंदर्यकरण व सामाजिक समस्याओं का निपटारा होने लगा है जिसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे बड़ी व पुरानी राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे सुलझे हुए नेताओं के कारण आज देश तरक्की की राह पर है। उन्होंनेे कहा कि लोगों की बुनयादी जरूरतें पूरा करवाने के अलावा प्र्रदेश सरकार ने शिक्षा, रोजगार, लोगों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार किए हैं। इस मौके पर संजय अग्रवाल, संजय डेरीवाला, मोहन खत्री, मनीराम पूर्व सेक्ट्री, हैप्पी, श्रीराम, श्याम लाल वर्मा, धर्मवीर गुज्जर, राजकुमार रेगर, फूलाराम, प्रेम मिस्त्री सहित अनेक लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment