Thursday, April 7, 2011

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया

ओढ़ां
    ओढ़ां में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री सतीश जग्गा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के बूटा सिंह हैबूआना, दाता राम बसोड़, जिला संयोजक पवन गर्ग, प्रदेश व्यापार कार्यकारिणी सदस्य पिरथी चंद, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुखत्यार सिंह, कृष्ण लाल शर्मा, अमरनाथ गर्ग, जोतराम शर्मा, मांगेराम नुहियांवाली, मेजर सिंह, राधाकृष्ण, दारा सिंह गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रानियां, :गांव गिंदड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही ने बतौर मुख्यतिथि भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरदेव सिंह राही ने पार्टी का झंडा लहरा कर किया।
    जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल का दिन पूरे देश में भाजपा स्थापना दिवस के रुप में मनाती है। उन्होंने बताया कि भाजपा गठन के 31वर्ष पूरे हो चुके है। इस अल्प अवधि में पार्टी ने देश में नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नितियों और वाजपई सरकार के कार्यकाल को लोग न केवल याद कर रहे है बल्कि केंद्र में भाजपा सरकार के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो स्वदेशी है और केवल राष्ट हित में ही कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सांसदों की खरीद-फरोख्त कर सत्ता में बनी कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में सिर तक डूबी हुई है। दूसरी ओर केवल एक वोट से वाजपई सरकार गिर गई लेकिन सांसदों की खरीद-फरोख्त कर भाजपा ने देश की गरीमा को ठेस नहीं पहुंचाई।
    जिलाध्यक्ष राही ने बताया कि भ्रष्टाचार, महंगाई और कालाधन जैसे जलवंत व गंभीर मुद्दों को लेकर भाजपा पूरे देश में राष्टव्यापी आंदोलन शुरु करने जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर रैलीया आयोजित की जांएगी और इन रैलीयों को राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। प्रदेश व जिला के नेता गांव-गांव जाकर आम जनता को इस आंदोलन के साथ जोड़ंगें और लोगों को सरकार की जनविरोधी नितियों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सिरसा में जिलास्तर पर बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर दिवस मनाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में अलग-अलग पदाधिकारियों की डयूटी लगाई गई है।
    इस अवसर पर खारिया मंडल के अध्यक्ष बुधराम शर्मा, चामल मंडल के अध्यक्ष लखा सिंह एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य रामजी दास भाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह कंबोज, सुरेश चामल, दलीप जलंधरा, सोहन लाल गोयल, डा. बलवीर सिंह खारियां, जयपाल खारियां, अमर सिंह जागड़ा व कुलदीप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: गांव गिंदड़ा में जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही के नेतृत्व में पार्टी का झंडा लहरा कर स्थापना दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

No comments:

Post a Comment