Saturday, April 9, 2011

जिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक संपन्न

सिरसा 
जिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक आज कांग्रेस भवन सिरसा जिला कांग्रेस प्रधान मलकीयत सिंह खोसा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में ब्लाक प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी ओढां, पवन गर्ग डबवाली, लादूराम पूनियां नाथूसरी चोपटा, सुरजीत सिंह भावदीन सिरसा ग्रामीण, दर्शन इंदौरा कालांवाली, केहर सिंह कम्बोज रानियां, दरबारा सिंह डबवाली ग्रामीण, भूपेश मेहता व जगदेव सिंह बड़ागुढ़ा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन भी उपस्थित थे। बैठक में हाल ही में चंडीगढ़ में हुई प्रदेश कांग्रेस की बैठक दौरान लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने बारे विचार-विमर्श किया गया। ब्लाक प्रधानों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रधान मलकीयत सिंह खोसा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला व ब्लाक स्तर पर हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे हम पूरे मनोयोग से पूरा करेंगे। खोसा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी के हितों को सुरक्षा प्रदान की है और विकास के साथ-साथ समाज के हर तबके को राहत प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया है। खोसा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में विकास के जो नए आयाम स्थापित हुए हैं वे अन्य प्रदेशों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। खोसा ने कहा कि हुड्डा सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना किसी दलगत भेदभाव के सम्मान रुप से विकास करवाया है और उसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढऩे के सम्मान अवसर प्रदान किए गए हैं। खोसा ने कहा कि आज प्रदेश में अमन कानून का राज है और असमाजिक तत्व कहीं भी नजर नहीं आते। उन्होंने ब्लाक प्रधानों से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार व कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए और हर आदमी को कांग्रेस पार्टी से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर हनुमान दास पटीर, जरनैल सिंह बराड़, बलदेव सिंह फौजी, रुपराम, संगीत कुमार, गुरचेत सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment