Friday, March 18, 2011

होली मनाने का सबसे अच्छा तरीका है तिलक होली - होशियारी लाल शर्मा

सिरसा। होली रंगों को त्यौहार है। इसे मनाने का सबसे अच्छा तरीका है तिलक होली। इससे जहां पानी की बर्बादी नहीं होती वहीं त्यौहार मनाने का आनंद भी दोगुना हो जाता है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने आज अपने कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिलक होली खेलते हुए कही। इस मौके पर श्री शर्मा व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।होली को देश का एक परंपरागत त्यौहार कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि तिलक होली से पानी तो बचाया ही जा सकेगा, साथ ही रासायनिक रंगों से छुटकारा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार मनाने का अंदाज न सिर्फ नया, बल्कि पर्यावरण का पोषक भी हो, तो त्योहार मनाने का आनंद दो गुना हो सकता है। हरियाणा में पानी की समस्या को देखते हुए आम लोगों को भी तिलक होली मनानी चाहिए।
    उन्होंने यह भी कहा कि होली तो उमंग का त्योहार है। कीचड़ से होली गंदी हो जाती है। तिलक होली से साफ-सुथरी होली तो मनेगी ही, साथ ही हम पानी भी बचा सकते हैं। उन्होंंने कहा कि होली भाई-चारे को बढ़ाने का सबसे अच्छा त्यौहार है। होली के दिन लोगों को पुरानी कटुता को भूलाकर एक-दूसरे के गले मिलना चाहिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पानी की किल्लत को ध्यान में रखकर गुलाल, रोली और चंदन आदि का तिलक लगाकर होली मनाएं। इस मौके पर मा. राजकुमार, हरीश सोनी, संजय शर्मा, संत लाल गुंबर, युसूफ खान, चंद्रभान गोयल, भोला जैन, हरदर्शन सिंह, सुखदेव बाजीगर, कृष्ण कुमार सिंगला, भीम सैनी, राम स्वरूप शर्मा, वेद सैनी, मनोज शर्मा, मोहित, नीशु, हेमंत, पप्पू शर्मा, विशाल, रिंकु, लक्ष्मण सिंह, साहिल कुमार, मोहन लाल, ईश्वर सिंह, मंजीत राय, प्रह्लाद सिंह, राज कुमार चौहान, गुरलाल, सुशील कुमार, सुशील भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।





No comments:

Post a Comment