Sunday, April 10, 2011

देशवासियों की एकजूटता भ्रष्टाचारियों को चेतावनी: बजाज

सिरसा। समाजसेवी अन्ना हजारे का जनआंदोलन आखिकार रंग लाया और सरकार ने श्री अन्ना की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया। देश में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अन्ना हजारे द्वारा छेड़ी गई मुहिम की सफलता पर देशभर में खुशी की लहर है। जिसका असर सिरसा में भी साफ देखा गया। अन्ना हजारे की सफलता पर जनसूचना अधिकार को समर्पित संस्था 'प्रहरीÓ के सदस्यों व मीडियाकर्मियों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में 'प्रहरीÓ संस्था के अध्यक्ष धीरज बजाज ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की जीत पूरे राष्ट्र की जीत है। गांधीवादी चिंतक अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाडने के लिए जो मुहिम छेडी है, उसमें देशवासियों ने एकजूटता दिखलाकर भ्रष्टाचारियों को चेतावनी दे दी है कि अब भ्रष्टाचार रूपी दानव का अंत होना तय है। उन्होने यह भी कहा कि अन्ना हजारे की जीत पर हमें प्रण लेना चाहिए कि चाहे व्यक्तिगत रूप से या दूसरे अन्य कारणों के लिहाज से कभी भी सुविधा शुल्क के नाम पर स्वयं को भागीदार नही मनाएंगे। इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवं पत्रकार गुरजीत मान, बलजीत ङ्क्षसह एडवोकेट,डा.  गजेंद्र कुमार सिंह चौहान, दिनेश कौशिक, राजकमल कटारिया, रवि बांसल, आनंद भार्गव, रामरत्न, गुलाब सैनी, अमरजीत तिन्ना, कुलदीप अमित सोनी, संसारभूषण दिवाकर, औमप्रकाश सैनी, राम महेश्वरी, रत्न सिंगला, फतेह चंद सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment