Saturday, April 16, 2011

हरियाणा सरकार व केन्द्र सरकार ने दिया किसान हितैषी होने का प्रमाण

मण्डी डबवाली
हरियाणा सरकार व केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन सरकार किसानों के हितों की रक्षक है, इसका जीता जागता प्रमाण गेंहु के सर्मथन मुल्य पर 50 रूपये प्रति क्विटंल बोनस दिये जाने की घोषणा है। यह उद्घार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कंग्रेस नेता व मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने कहा कि मुख्यमन्त्री चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा की पुरजोर मांग पर केन्द्र सरकार ने गेंहु के सर्मथन मुल्य पर जो बोनस दिया है यह एक सहरानीय व किसान हितैषी कदम है।
            उन्होने किसानो को सर्मथ्न मुल्य पर बोनस दिये जाने की घोषणा पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी, प्रधानमन्त्री सरदार मनमोहन सिंह व मुख्यमन्त्री चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा का आभार प्रकट किया। डा.सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गेंहु खरीद के लिए पुख्ता प्रबन्ध किये गये है । उन्होने आशा व्यक्त की कि मण्डी मे अनाज लाने वाले किसानों को कोई भी कठिनाई पेश नहीं आयेगी।

ब्लाक कांग्रेस मण्डी डबवाली ने भी जताया सरकार का आभार:-
    ब्लाक कांग्रेस कमेटी मण्डी डबवाली के प्रधान पवन गर्ग ने आज विशेष बैठक बुलाकर किसानों को गेंहु के सर्मथन मुल्य पर 50 रूपये बोनस दिये जाने पर केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार का हार्दिक आभार प्रकट किया। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने प्रति क्विटंल 50 रूपये बोनस देकर किसान हितैषी होने का प्रमाण दिया है। उन्होने कांग्रेस अध्यक्षा सोनीया गांधी, प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह व मुख्यमन्त्री चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा का विशेष रूप से हार्दिक आभार प्रकट किया।          
               इस अवसर पर संदीप चैधरी, पूर्व प्रधान रामजीलाल, बलदेवराज शर्मा, केशव शर्मा, पार्षद विनोद बांसल, राकेश बबर, औमप्रकाश बागड़ी, रमेश बागड़ी, जगदीप सूर्या, सुरजीत चावला, गीता चैहान, बिन्दिया महन्त, दीपक बाबा, औमप्रकाश वधवा, डा.के.वी.सिंह के निजी सचिव बजरंगलाल आदि उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment