सिरसा, 5 मई : भगवान परशुराम जयंती पर्व पर आज श्री ब्राह्मण सभा की ओर से नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। दंडी स्वामी डा. केशवानंद महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस विशाल शोभा यात्रा में भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित अनेक आर्कषक झांकियां व भगवान परशुराम के वंशज 121 ध्वजा लेकर जब शहर के मुख्य बाजारों से निकले तो पूरा शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा।
श्री गीता भवन से आरंभ हुई इस शोभा यात्रा के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की गई, जिसे मंदिर के पुजारियों और डा. केशवानंद महाराज ने संपन्न करवाया। ब्राह्मण सभा के प्रधान आर.पी. शर्मा, वैद्य श्रीनिवास, श्रीगोपाल शास्त्री, पंडित सीताराम पुजारी, होशियारी लाल शर्मा आदि वरिष्ठ विप्रजनों के नेतृत्व में यह शोभा यात्रा परशुराम के जयकारों के साथ गूंजती हुई चली। दो जिप्सियों पर सवार ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भगवान परशुराम के जयकारों का नेतृत्व किया। शोभा यात्रा में सर्वाधिक आर्कषक झांकी में भगवान श्रीराम को भगवान परशुराम के हाथों धनुष ग्रहण करते हुए दर्शाया गया। इस झांकी को देखते ही रोचकता बनती थी। गुर्जर गौड़ सभा के नेतृत्व में परशुराम चौक पर आज प्रात: से ही आम जनमानस के लिए शीतल व मीठे जल का प्रबंध किया गया था।
शोभा यात्रा का विभिन्न बाजारों व चौराहों पर भव्य स्वागत किया गया। परशुराम वशंजों ने नृत्य व भजनों पर झूमते हुए यात्रा को परशुराम चौक पर संपन्न किया। यहां पर विशाल आरती हुई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस मौके पर शामलाल झुंझनोदिया, भारत भूषण पारीक, बंसीधर जोशी, राधेश्याम दाधिच, प्राण नाथ शर्मा, सतीश निर्मल, प्रमोद मोहन गौतम, हरिओम भारद्वाज, बजरंग पारीक, शमशेर शर्मा, सुशील खारियां, विनय, श्रवण, योगेश शर्मा, राजकुमार कपीश, डा. हरिप्रशाद शर्मा, कैलाश चंद्र, ओमप्रकाश फौजी, रोशनलाल विशिष्ठ, महावीर गोयल, पूर्ण ङ्क्षसह राठौड़, डा. चांदरतन, डा. राजेंद्र, मोहन लाल, अशोक उपाध्याय, डा. महीपाल सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment