Wednesday, April 27, 2011

12 विद्यार्थियों को सेल्स मैनेजर के पद के लिए शार्ट लिस्ट किया

हिसार 27 अप्रैल 2011
      हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के 12 विद्यार्थियों को कोटैक महेन्द्रा ओल्ड म्यूच्ल लाईफ इंशोरंस लिमिटेड ने कैम्पस साक्षात्कार के द्वारा सेल्स मैनेजर के पद के लिए शार्ट लिस्ट किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा, कुलसचिव प्रो आरएस जागलान, हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस के डायरेक्टर प्रो एस सी कुण्डू, डीन प्रो बी के पूनिया, डीन अकेडमिक अफेयर प्रो एम एस तुरान, डा संजीव कुमार व विभाग के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    प्रो एस सी कुण्डू ने बताया कि विभाग के 26 विद्यार्थियों का कोटैक महेन्द्रा ओल्ड म्यूच्ल लाईफ इंशोरंस लिमिटेड ने साक्षात्कार लिया। उन्होने बताया कि चयनित छात्रों को ढाई लाख रूपये प्रति वर्ष के पे पैकेज पर चयनित किया गया है। प्रो बी के पूनिया ने बताया कि अजय राज, अनिश भाटला, रत्न सैनी, कनिका अग्रवाल, चारू खरबंदा, अरूण शर्मा, राहुल बंसल, अपेक्षा, अनुराधा, अशवनी कुमार, नारायण व कृष्ण कुमार को कम्पनी के अधिकारियों ने कैम्पस साक्षात्कार के दौरान शार्ट लिस्ट किया है। उन्होने बताया कि श्री शेलेन्द्र व श्री तरूणप्रीत सिंह ने छात्रों का ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार लिया। 
फोटो कैप्शन
फोटो-1
हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस के छात्र कोटैक महेन्द्रा ओल्ड म्यूच्ल लाईफ इंशोरंस लिमिटेड ने कैम्पस साक्षात्कार के दौरान ग्रुप डिस्कशन में भाग लेते हुए।

नि:शुल्क कोचिंग व प्रशिक्षण हेतू प्रतिष्ठित संस्थाओ से आवेदन आमंत्रित

सिरसा, 27 अप्रैल । केन्द्रीय अल्पसंख्यक प्रकरण मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बध रखने वाले छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग व प्रशिक्षण देने हेतू प्रतिष्ठित संस्थाओ से आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी ।
    उन्होने बताया की प्रधानमंत्री के नए पन्द्रह सुत्री कार्यक्रम के तहत राष्टीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम ,1992 की धारा (2 ) सी के अंर्तगत विज्ञप्त अल्पसंख्यक समुदाय यानि मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध तथा पारसी से सम्बंध रखने वाले छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतू परिक्षाओं के लिए कोचिग दी जाती है। कोंचिग देने कि इच्छूक संस्थाऐं आगामी 31 मई तक आवेदन कर सकती है। इच्छूक संंस्थाऐं उपसचिव (आईएम) अल्पसंख्यक प्रकरण मंत्रालय, 11 वां तल, पर्यावरण भवन, सीजीओ कॉप्लैक्स, लोधी रोड़, नई दिल्ली-110003 को आवेदन भेज सकते है ।
    उन्होने बताया की मंत्रालय के मानदंडों के अनुसार प्रशिक्षण/ कोचिंग इंस्टीट्यूट का एरिया न्यूनतम 2000 वर्ग फीट हो जिसमें 3 क्लास  रूम व एक ऑफिस रूम हो । इसके साथ साथ संस्थान का तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए तथा प्रतिवर्ष संस्थान द्वारा 300 छात्रों को प्रशिक्षण दिया हुआ हो जिसमें सें कम से कम 20 प्रतिशत छात्र अल्पसंख्यक समुदाय के होने चाहिएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को इंजीनियरिंग, ला, मैडीकल, मैनेजमैंट, इंफरमेशन टैक्रालॉजी जैसे तकनीकी एवं व्यवासयिक पाठयक्रमों में प्रवेश हेतू अर्हक परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके साथ-साथ पुलिस सुरक्षाबलों, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, रेलवें, बैंक, बीमा कम्पनियों व स्वशाषी निकायों सहित केन्द्र एवं राज्य सरकारों के तहत ोचिंग प्राप्त करने वाले पात्र छात्रों को स्टाइफंड भी दिया जाता है। इच्छुक संस्थान, प्रतिनिधि वैबसाईट पर जानकारी प्राप्त कर सक ते हैं।
     ग्रुप ए बी सी डी सेवाओं एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाती है। प्रवक्ता के अनुसार अल्पसंख्यक समुदायों से सम्बन्धित क्षेत्र के छात्रों को निजि क्षेत्र में जॉब के लिए कोचिंग, टेनिंग जैसे एयरलाईन्स, शीपिंग, फि शरीज, आईटी, बिजनैस प्रोसेस आउटसोर्सिंग व अन्य आई टी अनेबल्ड सर्विसज, होस्पटलिटिज, टूर एवं टरैवल्ज, मेरीटाईम, फूडप्रोसेसिंग, रिटेल, सेल्ज एवं मार्केटिंग, बायो टैकनोलॉजी में रोजगार की प्रवृति के अनुरूप अन्य रोजगारपरक पाठयक्रमों जो साधारणतया नो माह से अधिक न हों, की भी कोचिंग दी जाती है।
    इसी प्रकार से शैक्षिक ज्ञान सुधारने तथा छात्र को बाकी क्लास के साथ बराबरी पर लाने व कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने में सहायता हेतू अंडरग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्स के लिए रेमेडियल कोचिंग की भी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रेमेडियल कोचिंग उस संस्थान द्वारा प्रदान की जाएगी जहां तकनीकी प्रोफे शनल कोर्स पूरा करने के लिए छात्र भर्ती होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना के तहत कोचिंग प्राप्त करने वाले पात्रों को स्टाइफंड भी दिया जाता है। इच्छुक संस्थान, प्रतिनिधि वैबसाईट  http://www.minorityaffairs.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

भगवान परशुराम जयंती पर्व आगामी 5 मई को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा

सिरसा, 27 अप्रैल: भगवान परशुराम  जयंती पर्व आगामी 5 मई को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दिन भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी और परशुराम चौक पर महाआरती होगी। श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान आर.पी. शर्मा की अध्यक्षता में छह न्याति ब्राह्मण सभाओं के प्रधान व अन्य गणमान्य विप्रजनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में आर.पी. शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती पर्व पर 5 मई को स्थानीय गीता भवन से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में अनेक आर्कषक झांकियां, ढोल नगाड़े, बैंडबाजों की पाॢटयां मुख्य आर्कषण का केंद्र रहेंगे। यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए भगवान परशु राम चौक पर पहुंचेगी तथा यहां विशाल आरती होगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बैठक में सतीश निर्मल, राधेश्याम दाधिच, श्याम झुंझूनोदिया, भारत भूषण पारीक, बंसीधर जोशी, सुरेश दड़बा, पवन शर्मा, मेघनाथ शर्मा, वैद्य महावीर प्रसाद, बृजमोहन शर्मा, रामप्रताप दाधिच,, सुभाष शर्मा, प्रमोम मोहन गौतम, हरिओम भारद्वाज, बजरंग पारीक, शमशेर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस संदर्भ में परशुराम जयंती की तैयारियों के लिए आज सायं 7 बजे श्री गीता भवन में ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।

पुलिस के जवानों को चुस्त दुरूस्त करने के लिए फिजीकल फिटनैस टैस्ट शुरू किया गया
सिरसा
। पुलिस महानिदेश हरियाणा के निर्देश पर प्रदेश भर में पुलिस जवानों को चुस्त दुरूस्त करने की कवायद के तहत जिला सिरसा पुलिस लाईन में पुलिस के जवानों को चुस्त दुरूस्त करने के लिए फिजीकल फिटनैस टैस्ट शुरू किया गया है, जिसके तहत विभाग में कार्यरत ऐसे जवानों को 45 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो शारीरिक रूप से भारी नजर आने लगे है। इस फिजिकल फिटनैस कोर्स में सर्वप्रथम 30 जवानों को चयनित किया गया है।
    इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित किए गए जवानों को हर रोज सुबह पीटी, परेड़ व योगा करवाए जाते है। दोपहर को इन जवानों की इंवेस्टीगेशन क्लासे लगाई जाती है, जिसमें उन्हे विभागीय शिक्षा दी जाती है। इस विभागीय शिक्षा के दौरान उन्हे भारतीय दंड सहिंता, दंडा प्रक्रिया सहिंता तथा विभिन्न अधिनियमों की बारीकियों से अवगत करवाया जाता है। शाम के समय सभी जवानों को विभिन्न प्रकार के खेलकूद करवाए जाते है ताकि वे पूरी तरह से शारीरिक रूप से फिट नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा समय समय पर कुशल चिकित्सकों को बुलाकर जवानों को फिजीकल फिटनैस रखने के टिप्स भी दिए जाएंगे। इस टै्रनिग के दौरान फिजीकल फिटनैस में बेहतर सुधार करने वाले तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले जवानों को उचित ईनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि पुलिस जवानों को चुस्त दुरूस्त करने के लिए यह फिजीकल फिटनैस टैस्ट वर्ष भर चलते रहेंगे।

छह जुआरियों को जुआ राशि व ताश के साथ काबू किया
सिरसा
। जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए कस्बा ऐलनाबाद से छह जुआरियों को जुआ राशि व ताश के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 11015 रूपए की नकदी व ताश बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महावीर ङ्क्षसह ने बताया कि थाना के सहायक उपनिरीक्षक सतबीर ङ्क्षसह पर आधारित पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर इक्कठा होकर जुआ खेल रहे है। उन्होने बताया कि इस सूचना को पाकर पुलिस पार्टी ने मौके पर दबिश देकर जुआ राशि व ताश के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कालू पुत्र भाल सिंह निवासी ढाणी लख्जी, सुरेंद्र पुत्र गुरनाम निवासी ठोबरिया, प्रवीण पुत्र रायसिंह, पप्पू पुत्र भानीराम निवासी मि_ी सुरेरां, कुलदीप पुत्र गुरनाम निवासी ऐलनाबाद व नरेश पुत्र लालूराम निवासी मि_ीसुरेरां के रूप में हुई है।

मोटरसाइकिल की चोरी की गुत्थी को सुलझाया
सिरसा
। जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने बीती 25 जुलाई की रात्रि को द्वारका पुरी क्षेत्र से चोरी हुए मोटरसाइकिल की चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील पुत्र प्रेमचंद निवासी अहमदपुर दारेवाला थाना सदर डबवाली के रूप में हुई है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी देते हुए जैजै कालोनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दवेंद्र सिंह ने बताया कि वे चैकिंग के दौरान डबवाली रोड़ मैगा मार्ट क्षेत्र में मौजूद थे, इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर सिरसा क्षेत्र से आया, उन्होने बताया कि आरोपी पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल की मलकीयती पेश नही कर सका। शक के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार की उसने यह मोटरसाइकिल 25 जुलाई की रात्रि को द्वारका पुरी क्षेत्र से चोरी किया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में शहर थाना सिरसा में हरदीप पुत्र भोला निवासी ढाणी काहन ङ्क्षसह की शिकायत पर मोटरसाइकिल चोरी का अभियोग दर्ज हुआ था।

साक्षात्कार के लिए अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को एक आखिरी अवसर 3 मई को
सिरसा
। पुलिस अधीक्षक झज्जर एवं अध्यक्ष भर्ती चयन केंद्र झज्जर की तरफ से बताया गया है कि हरियाणा पुलिस में सिपाही पदों के लिए भर्ती चयन केंद्र झज्जर में चल रही साक्षात्कार की भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता प्रक्रिया में योग्य पाए गए अब तक साक्षात्कार के लिए अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को एक आखिरी अवसर प्रदान करते हुए 3 मई 2011 की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि जो उम्मीदवार जोकिसी कारणवश साक्षात्कार में हाजिर नही हो सकें। वे दिनांक 3 मई को प्रात: 8 बजे पुलिस भर्ती बोर्ड के सम्मुख अपने पूर्ण कागजात सहित उपस्थित होकर अपना साक्षात्कार दे सकते है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन
सिरसा
। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष भूपेश मेहता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री रामा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्वनी बठला की माता लाजवन्ती देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर लाजवन्ती देवी के निधन पर शोक जताया। उपस्थित सदस्यों ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर औमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, रामदास बजाज, प्रेम सैनी, रमेश गोयल, पवन सिंगला, राजकुमार मेहता, सुरेंद्र कायस्थ, सुखविंद्र दुग्गल, कृष्ण सैन, राजकुमार सेठी, भूप सिंह भांडोरिया, बंसी कायत, मा. रामकुमार, भूप ङ्क्षसह सूथार, राकेश वाल्मीकि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ की एक बैठक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रमेश मैहता की अध्यक्षता में सम्मपन्न हुई
सिरसा
, 27 अप्रैल। जनता भवन परिसर में इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ की एक बैठक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रमेश मैहता की अध्यक्षता में सम्मपन्न हुई। बैठक में इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में सभी सदस्यों ने कांग्रेस सरकार द्वारा व्यापारियों पर वैट की दर बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा की। इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन ने सदस्यों को सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा आमजन पर पिछले दिनों से रोजाना कोई ना कोई टैक्स लगा कर प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो शासन के दौरान जब हरियाणा में वैट लगा था तब कांग्रेसी नेताओं ने चुनावों के दौरान उसे समाप्त करने का वायदा किया था लेकिन आज वैट हटाना तो दूर की बात उसके विपरीत व्यापारियों पर वैट की दर 4 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी कर दी है जिससे व्यापारियों का व्यापार ठप्प होने के कगार पर पहुंच गया है।
 जिला संयोजक रमेश मेहता ने सरकार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो हरियाणा भर में व्यापारियों को गुंडो द्वारा आंतकित किया जा रहा है। वहीं पर सरकार द्वारा व्यापारियों पर टैक्स लगाकर उनके व्यापार व उद्योगों को बंद करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इस षडयंत्र को व्यापारी वर्ग सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि दाल, तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं पर वैट बढ़ाने से महंगाई और बढ़ेगी और आम आदमी दाल-रोटी को भी तरस जाऐगा। मेहता ने कहा कि सिरसा के व्यापारी आगामी 4 मई को इनेलो द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और सरकार के विरुद्ध ईंट से ईंट  बजा देंगे।
इस बैठक में सुशील डुंगा बुंगा वाले, मनोहर मेहता, सीता राम बटन वाला, गुरदयाल मैहता, देवराज कम्बोज, चंद्रयश जैन, महावीर शर्मा, पारस जैन, हरिश बाबा, सतपाल अरोड़ा, कुलदीप मैहता, पवन जोशन, कपिल वधवा व चंद्र कम्बोज सहित सैंकड़ो व्यापारी मौजूद थे।


हिसार पुलिस मंडल के 39 प्रधान सिपाही तथा 6 महिला सिपाहियों को मिली पदोन्नति
सिरसा
। पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल श्री अनंत कुमार ढुल ने आज एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि हिसार पुलिस मंडल के इंटर स्कूल कोर्स पास व योग्य सभी 39 प्रधान सिपाहियों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है तथा लोयर स्कूल कोर्स पास व योग्य सभी 6 महिला सिपाहियों को महिला प्रधान सिपाही के पद पर पदोन्नत किया गया है। सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वालों में जिला हिसार के 14, जिला भिवानी के 3, जिला जींद के 10, सिरसा के 6 व जिला फतेहाबाद के 6प्रधान सिपाहियों के नाम शामिल हैं।
    श्री ढुल ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वालों में जिला हिसार के प्रधान सिपाही शमशेर 744, प्रधान सिपाही भाकर राम 614, प्रधान सिपाही जयबीर सिंह 115 (अब 196/कैथल), प्रधान सिपाही सतबीर सिंह 623, प्रधान सिपाही ओमप्रकाश 1196, प्रधान सिपाही भागीरथ 1063, प्रधान सिपाही सुरेश कुमार 468, प्रधान सिपाही रामअवतार 401, प्रधान सिपाही विश्वजीत सिंह 39, प्रधान सिपाही सुरेश कुमार 138, प्रधान सिपाही केशर सिंह 746, प्रधान सिपाही नरेन्द्र 361, प्रधान सिपाही सतबीर सिंह 343 व प्रधान सिपाही राजपाल 1269 के नाम शामिल हैं।
    उन्होंने बताया कि जिला भिवानी के प्रधान जोगेन्द्र सिंह 417, प्रधान सिपाही वजीर सिंह 928 व प्रधान सिपाही भूषण कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं जींद के प्रधान सिपाही फूल कुमार 761, प्रधान सिपाही बलवान सिंह 733, प्रधान सिपाही मदन लाल 188, विजय कुमार 737, प्रधान सिपाही जयप्रकाश 147, प्रधान सिपाही धर्मबीर 210, प्रधान सिपाही ओमप्रकाश 349, प्रधान सिपाही राजेन्द्र सिंह 38, प्रधान सिपाही बीरबल 628 व प्रधान सिपाही जयभगवान 666 के नाम शामिल हैं।
    श्री ढुल ने बताया कि जिला सिरसा के प्रधान सिपाही ईश्वर सिंह 1200, प्रधान सिपाही हंसराज 494, प्रधान सिपाही धर्मबीर 946, प्रधान सिपाही जसबीर सिंह 801, प्रधान सिपाही इन्द्र सिंह 295 व प्रधान सिपाही देशराज 598 के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला फतेहाबाद के प्रधान सिपाही दयानंद 142, प्रधान सिपाही जगदीश 69, प्रधान सिपाही पुष्पेन्द्र कुमार 72, प्रधान सिपाही गमदूर सिंह 153, प्रधान सिपाही भूप सिंह 6, प्रधान सिपाही टेकचंद 137 के नाम शामिल हैं।
श्री ढुल ने बताया कि महिला प्रधान सिपाही के पद पर पदोन्नति पाने वालों में महिला सिपाही सुलेखा 1558/हिसार, महिला सिपाही उर्मिला 1269/सिरसा, महिला सिपाही मुन्नी देवी 1225/भिवानी, महिला सिपाही शिक्षा देवी 805/फतेहाबाद, महिला सिपाही चंद्रेश 747/जींद व महिला सिपाही गीता देवी 324/जींद के नाम शामिल हैं।

पुराने कण्डम सामान की नीलामी 28 अप्रैल का
सिरसा
, 27 अप्रैल । कल 28 अप्रैल को प्रात: 10 बजे स्थानीय पंचायत भवन में पुराने कण्डम सामान की नीलामी की जाएगी। यह जानकारी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री अमीचंद सिहाग ने दी ।

जिला जेल सिरसा में विशेष लोक अदालत का आयोजन 7 मई को
सिरसा
, 27अप्रैल। अगामी 7 मई को  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान  में जिला जेल सिरसा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।  जिसमें दोनो पक्षों  क ी सहमति से लंबित पड़े मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा।   यह जानकारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नरेश कुाार सिंगल ने दी।

 

Tuesday, April 26, 2011

जिला में अब तक 4 लाख 61 हजार 408 मीटिक टन गेंहू की आवक हो चुकी है

सिरसा, 26अप्रैल।  जिला में अब तक 4 लाख 61 हजार 408 मीटिक टन गेंहू की आवक हो चुकी है । विभिन्न खरीद एजेंसियों के माध्यम से  सरकार द्वारा निर्धारित रेट के हिसाब से गेंहू खरीदा जा रहा है। और किसानो को फसल का भुगतान भी निश्चित समय अवधि में किया जा रहा है ।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिला में गेंहु खरीद के लिए 56 अनाज मण्डियां व खरीद केंद्र बनाए गए है। इन सभी खरीद केंद्रों में किसानो व व्यापरियों के लिए  बिजली ,पानी शौचालय अन्य प्रकार की सुविधाऐं सुचारू रुप से की गई है । अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा हेै।  उन्होने बताया कि  खाद्य व पूर्ति विभाग द्वारा एक लाख दो हजार 894 मिटिक टन  गेंहु खरीदा गया है। इसी प्रकार हैफेड द्वारा 2 लाख 13 हजार 150   मिटिक टन  गेंहु ,भारतीय खाद्य निगम द्वारा 6 हजार 930 मिटिक टन  गेंहु  ,हरियाणा एग्रो द्वारा 31 हजार 116  मिटिक टन  गेंहु ,हरियाणा वेयरिंग हाऊस द्वारा 51 हजार 230  मिटिक टन  गेंहु तथा कांफ्रेड द्वारा 56 हजार 80 मिटिक टन  गेंहु खरीदा गया ।

डॉ. अशोक तंवर अपने तीन दिवसीय दौरे पर कल 27 अप्रैल को सिरसा आऐंग
सिरसा ,
26 अप्रैल : सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. अशोक तंवर अपने तीन दिवसीय दौरे पर कल 27 अप्रैल को सिरसा आऐंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरक्त करेंगे। यह जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि सांसद तंवर कल 27 अप्रैल को प्रात: 9 बजे अपने हुड्डा स्थित निवास स्थान पर संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होने बताया कि प्रात: 11 बजे सांसद तंवर पन्नीवाला मोटा स्थित चौ. देवी लाल इंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरक्त करेंगे। तत्तपश्चात वे सिरसा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरक्त करेंगे। 28 अप्रैल को सांसद तंवर संसदीय क्षेत्र में रहेंगे और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। 29 अप्रैल को सांसद तंवर प्रात: 11 बजे ओंढा स्थित जवाहर नवोद्य विद्यालय के वार्षिक समारोह में शिरक्त करंेगे और विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। सांय 5 बजे डा. तंवर फतेहाबाद के 4 मरला कालोनी में इंस्टीटयूट का शुभारंभ करेंगे। 5:30 बजे वे फतेहाबाद के ही औद्योगिक क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

डा.के.वी.सिंह 26 अप्रेल  सुनेंगे जनसमस्याऐं:-
 डबवाली
24 अप्रेल
मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी 26 अप्रेल को डबवाली आयेगें। यह जानकारी देते हुऐ उनके निजी सचिव बजरंगलाल ने बताया कि डा.सिंह मंगलवार को प्रात:10 बजें से सांय 4 बजें तक सिरसा रोड़ स्थित कांगेस कार्यालय मे कार्यकर्ताओ सें मिलेगे व लोगो समस्याऐ सुनेंगे व उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेगें।

हुड्डा सरकार ने किसानों, महिलाओं, गरीबों और पिछड़े वर्ग का अपने दिल से सम्मान किया है
सिरसा
। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पचास रुपए बोनस ने साबित कर दिया है  कि हुड्डा सरकार ने किसानों, महिलाओं, गरीबों और पिछड़े वर्ग का अपने दिल से सम्मान किया है और हुड्डा सरकार हमेशा से ही आम और पिछड़े वर्ग के साथ रही है। ये बात कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान शिल्पा वर्मा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करेते हुए कही। उन्होंने कहा कि  मौजूदा हुड्डा सरकार के प्रयासों से ही आज हर वर्ग का विकास हुआ है और कांगेस की हमेशा से ही नीति रही है कि गरीबों, पिछड़े वर्गों को ऊपर उठाया ताकि समाज में वे अपनी अलग पहचान बना सके। शिल्पा ने कहा कि महिलाओं के लिए चलाई विभिन्न योजनाएं इस बात का प्रमाण है कि हुड्डा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होना सिखाया है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे ला कर मुख्यमंत्री हुड्डा ने साबित कर दिया है कि महिलाओं का सम्मान कांग्रेस राज में हुआ इतना किसी दूसरी पार्टी के मुख्यमंत्री ने नहीं किया है। शिल्पा वर्मा ने महिलाओं से अह्वान किया है कि वे समाज कल्याण में मुख्यमंत्री का साथ दें ताकि हरियाणा को और बुलंधियों पर पहुंचाया जा सके।

कबाईन नहर में गिरी
बिज्जूवाली
, 26 अप्रैल। आज सुबह गांव लोहगढ़ के पास से गुजरने वाली नहर में कम्बाईन गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे दलवीर सिंह कबाईन मलिक निवासी भड़ोलांवाली जो कि अपनी कम्बाईन लेकर सक्ताखेड़ा से लोहगढ़ गेंहू की फसल कटाई के लिए जा रहा था, जैसे ही वह लोहगढ़ नहर के पास पहुंचे तो कबाईन चालक अपना नियंत्रक खो गया और कबाईन नहर में जा गिरी। उस समय कम्बाईन पर चार लोग सवार थे। नहर में कम्बाईन के गिरने की सूचना पाकर मौके पर चौटाला पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक जीत सिंह पहुंचे और उन्होंने आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों की सहायता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया तथा समाचार लिखे जाने तक बाकि दो लोगों की तलाश जारी थी। प्रभारी ने बताया कि कबाईन को नहर से निकालने के लिए हनुमानगढ़ व संगरिया से क्रेन मंगवाई गई है और जल्द ही कबाईन को बाहर निकल लिया जाएगा तथा दो लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

भैंस चोरी का आरोपी गिरफतार
बिज्जूवाली
, 26 अप्रैल। गोरीवाला पुलिस ने एक आरोपी को भैंस चोरी मामले में गिरफतार किया है। गोरीवाला पुलिस चौकी के एसआई भूप सिंह ने बताया कि उन्होंने गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र बलवीर सिंह उर्फ कुलवंत सिंह निवासी दिगाणी जिला मुक्मसर (पंजाब) को गिरफतार किया है, जिसने वर्ष 2005 में गांव गोरीवाला से दो भैंसे चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ धारा 497, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को डबवाली अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही ह
सिरसा
। कांग्रेस महिला जिला प्रधान शिल्पा वर्मा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि है कि प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करना चाहिए।
शिल्पा ने कहा कि महिलाओं ने राजनीति, खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बुलंदियों को छू कर  प्रदेश ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। आज महिला हर क्षेत्र में पुरूषों को लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में महिलाओं की शिक्षा में सूधार हुआ है जो बता रहा है कि हुड्डा सरकार ने महिलाओं के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज महिलाएं अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रही है। इसके पीछे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का हाथ है जिन्होंने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखा है।
शिल्पा वर्मा ने अभिवावकों से अनुरोध किया है कि वे लड़का व लड़की में भेद न समझ कर लड़कियों की शिक्षा पर भी ध्यान दें ताकि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके।

बंसी सचदेवा ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतर आई है
सिरसा
। युवा इनेलो शहरी प्रधान बंसी सचदेवा ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतर आई है। आए दिन जनता पर नए-नए टैक्स थोपे जा रहे हैं, जिससे जनता का जीना मुहाल हो गया है। आज जारी बयान में सचदेवा ने कहा कि पहले ही लोग बढ़ती महंगाई से कराह रहे हैं। दो वक्त की रोटी का गुजार बमुश्किल कर पा रहे हैं। ऐसे हालात में प्रदेश सरकार ने वैट और हाउस टैक्स के नाम पर नया टैक्स जनता पर थोप दिया है। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी। बंसी सचदेवा ने कहा कि सरकार के इस जनविरोधी निर्णय को लेकर 4 मई को इनेलो हर हलके में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे और सरकार को उसकी कारगुजारियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। युवा इनेलो शहरी प्रधान ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन ऐतिहासिक होगी। उन्होंने  युवाओं का आह्वान किया कि वे इस जनहित के मुद्दे को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें और सरकार को यह अहसास करवा दें कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है।

सड़क दुघर्टना में कनिष्ठ अभियंता की मृत्यु
ओढ़ां

    विद्युत विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता एवं समाजसेवी रोहिडांवाली निवासी 57 वर्षीय रणवीर सिंह बाना की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एएसआई ओमप्रकाश दलाल ने पूर्व सरपंच बलवंत सिंह के पुत्र तेजपाल की बयान पर इतफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। उनकी शव यात्रा में गांव के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। तेजपाल ने अपने बयान में बताया कि सोमवार की रात को रणवीर सिंह बाना अपनी ड्युटी से मोटरसाइकिल पर घर की तरफ आ रहा था कि ओढ़ां माइनर के पास अचानक एक नील गाय उसके आगे आ गई जिस कारण वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे खड़े ओढ़ां निवासी पूर्व पंच जीत सिंह के पुत्र 32 वर्षीय गुरमेल सिंह से जा टकराया जिस कारण दोनों सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही ओढ़ां पुलिस ने उन्हें सामान्य अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया जहां पर रात को रणवीर सिंह की मृत्यु हो गई और गुरमेल सिंह को गंभीर अवस्था में हिसार के सर्वोदय अस्पताल में रैफर कर दिया।

जेबतराश देवरानी व जेठानी जेल में
ओढ़ां

    जेबतराश देवरानी व जेठानी को मंगलवार को डबवाली स्थित उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अतुल मडिय़ा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओढ़ां हीरा सिंह ने बताया कि सोमवार को ओढ़ां के बस स्टेंड पर खंड कार्यालय में कार्यरत कृष्ण कुमार छापोला की जेब से पर्स निकालकर शीतल और ममता नामक देवरानी व जेठानी निवासी गुंता शाहपुर जिला अलवर राजस्थान ने 680 रुपए निकाल लिए थे और जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया था।

झोरडऩाली स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के स्टाफ को वेतन के लाले पड़े हैं
सिरसा
। झोरडऩाली स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के स्टाफ को वेतन के लाले पड़े हैं। इसे बाबुओं की लापरवाही कहे या मनमानी, उच्च विभाग द्वारा आबंटित बजट गलत बांट दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार झोरडऩाली स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के स्टाफ को वेतन नहीं मिला है। इस कारण स्टाफ को मानसिक तथा आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विद्यालय के माली बंसीलाल, चौकीदार रमेश सिंह का कहना है कि बाबुओं की गलतियों का खामियाजा पूरे स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि प्राईमरी का बजट मिडल को, मिडल का प्राईमरी को तथा हाई का बजट प्राईमरी को आबंटित कर दिया गया। यह गलती पिछले एक वर्ष से दोहराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबुओं की इस गलती के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया तो उन्हें ही झाड़ पिला दी गई। वेतन न मिलने के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है। पूरे स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाए ताकि समय रहते उन्हें वेतन मिल सके और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिले।


सरसा ,26 अप्रैल। जिला के गांव कालांवाली में  कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण स्कीम के तहत प्रशिक्षणार्थी व महिलाओं को कानूनी अधिकारो व सुचना का अधिकार, मनरेगा, दहेज प्रथा निवारण नियम, बाल धर्म कन्या भुंण हत्या, गृह कलेश,बाल विवाह व नारी सशक्तिकरण पर नियमों के बारे में श्री मति बलवीर कौर गांधी एडवोकेट एवं अन्य महिला समाज सेविका के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस समाचार
सिरसा। जिला की एंटी थेफ्ट सैल पुलिस ने शहर के एमआईटीसी कालोनी व रामकालोनी से हुई मोटरसाइकिल चोरी की दो गुत्थियों को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटनाओं के दोनो आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, पूछताछ के दौरान आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के सुलझने की संभावना से इंकार भी नही किया जा सकता है।
जानकारी देते हुए एंटी थेफ्ट सैल प्रभारी उपनिरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि 22 सितम्बर 2010 को  शहर की एमआईटीसी कालोनी तथा 10 नवम्बर 2010 को रामकालोनी क्षेत्र से मोटरसाइकिलों की चोरी हुई थी। उन्होने बताया कि चोरी की दोनो वारदातों की गुत्थी सुलझाने के लिए स्टाफ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दोनो आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिलों सहित काबू कर लिया है। सैल के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकारा कि उन दोनो ने मिलकर चोरी की दोनो वारदातों को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोंगेंद्र पुत्र करण व दौलतराम पुत्र निरंजन निवासियान डिंगमंडी सिरसा के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि दोनो आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा।
जिला की सदर डबवाली पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में घटना के पांचवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 20 अगस्त की रात्रि को हुई चोरी की इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत पुत्र बलवीर निवासी धिंगाना पंजाब के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक भूप सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए डबवाली अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कुल पांच आरोपी थे, जिनमें से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पहले पकड़े गए आरोपियों में काका ङ्क्षसह निवासी पुल्लां, रेशम निवासी महराज, सोनू, बलवीर निवासियान धिंगाना पंजाब के नाम शामिल है।
जिला की कालांवाली पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी से तलाशी के दौरान 315 बोर की एक नजायज राईफल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुखमीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी त्रिलोकेवाला के रूप में हुई है। आरोपी को गांव त्रिलोकेवाला क्षेत्र से ही काबू किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश किया जाएगा।
एक अन्य घटना में सदर डबवाली पुलिस ने गुरलाल पुत्र प्रीतम निवासी तख्तमल को 950 ग्राम चूरापोस्त के साथ बस स्टैंड मांगेआना क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
सदर डबवाली पुलिस ने पृथ्वीराज पुत्र हरीराम निवासी चौटाला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोबाईल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इस्ताफ खान पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी किकरांवाली राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी ने गांव चौटाला क्षेत्र में शिकायतकर्ता का स्पाइस कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है और उसे डबवाली अदालत में पेश किया जाएगा। चौटाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीत ङ्क्षसह ने बताया कि शिकायतकर्ता पृथ्वीराज गांव चौटाला में फर्नीचर की दुकान करता है। शिकायतकर्ता ने अपनी दुकान में मोबाईल चार्जिग पर लगा रखा था, जिसे आरोपी चुरा ले गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उससे मोबाईल बरामद कर लिया।
शहर सिरसा पुलिस ने सट्टाखाइवाली करने के आरोप में बदरी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी खैरपुर को 720 रूपए की सट्टाराशि के साथ जीटीएम चौक सिरसा से काबू कर लिया है।

चालकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया
हिसार
26 अप्रैल 2011
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार की राष्टï्रीय सेवा योजना द्वारा आज एचआईवी एडस से बचाव के बारे में ट्रक यूनियन, दिल्ली रोड़ पर चालकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। इस शिविर का उदघाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान, प्रो एम एस तुरान, प्रो कुलदीप बंसल, डिप्टी, सीएमओ डा अशोक चौधरी, विश्वविद्यालय की राष्टï्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा संदीप राणा, डा दीपक केडिया, डा जसप्रीत कौर व  ट्रक यूनियन के प्रधान श्री देवेन्द्र लाडा सहित विश्वविद्यालय के राष्टï्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे। इस जागरूकता शिविर में 100 से अधिक चालकों ने भाग लिया और एडस के विभिन्न पहलूओं पर जानकारी प्राप्त की।
कुलपति डा एम एल रंगा ने कहा कि समाज में लोगों को एडस से ग्रसित रोगियों के प्रति व्यवहार बदलना होगा ताकि इस बिमारी से मिलजुल कर लड़ा जा सके। उन्होने कहा कि असुरक्षित यौन संबध एडस जैसी बिमारी के फैलाव का सबसे बड़ा कारण है। उन्होने कहा कि एडस रोग होने का एक बहुत बड़ा कारण यह भी देखा गया है कई इंजेक्शन लगाने वाले एक ही सुई का इस्तेमाल कई मरीजों पर करते है और परिणाम घातक होते है। डा रंगा ने सुझाव दिया कि इंजेक्शन लगाने वाली सुई मुफ्त में वितरित करनी चाहिऐ ताकि सुई से होने वाली इंफेक्शन को रोका जा सके।
 कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने कहा कि एचआईवी व एडस एक घातक बीमारी है और यह तकरीबन सभी देशों में फैल रही है। इस समय दुनियां में 33.4 मिलियन लोग एचआईवी से ग्रस्त हैं जिसमें 31.3 मिलियन व्यस्क लोगों की संख्या है।
डिप्टी, सीएमओ डा अशोक चौधरी ने इस बिमारी के कारणों व बचाव के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से चर्चा की। जिनमें मुख्यत: असुरक्षित यौन संबध, असुरक्षित रक्त, नशीले पदार्थो का सेवन, इंजेक्शन का पुन: इस्तेमाल इत्यादि बातों पर विस्तार से चर्चा की व एचआईवी टैस्टिंग की सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया।
विश्वविद्यालय की राष्टï्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा संदीप राणा ने बताया कि एचआईवी व एडस के बारे में समाज के सभी वर्गो का जागरूक होना जरूरी है ताकि इस बिमारी का रोकथाम हो सके। उन्होने कहा कि जागरूकता के साथ-साथ सकारात्मक सोच से ही इस बिमारी से बचा जा सकता है। विश्वविद्यालय की राष्टï्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए हुड्डा सरकार कृतसंकल्प: भूपेश मेहता
सिरसा
, 24 अप्रैल। पानी-बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार आमजन तक हो इसके लिए प्रदेश की हुड्डा सरकार कृतसंकल्प है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता ने देर सायं विष्णूपुरी कॉलोनी में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कही। श्री मेहता ने कहा कि शहर के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए पंजुआना व शहर में करोड़ों की लागत से छ: नए बुस्टिंग स्टेशनों की स्थापना की जा रही है, ताकि शहर वासियों को ट्यूबवेल के शोरे के पानी से निजात मिल सके। इसके अलावा चतरगढ़पट्टी से केलनिया, सतनाम चौक से नटार तक नई सीवरेज लाईन डालकर लोगों को बरसाती गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए वाटर ट्रीटमैंट व डिस्पोजल प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए त्रिस्तरीय सेमेस्टर प्रणाली, नए अध्यापकों की भर्ती व बच्चों को छात्रवृत्ति भत्ता, दो भागों में बंटे सिरसा शहर को मिलाने के लिए ऐतिहासिक रेलवे ऊपरगामी पुल, 3 हजार नई बसों की खरीद, सड़कों का फैलाया जाल, जननी, लाडली, सर्जरी पैकेज, नए डॉक्टरों की भर्ती व बिजली की उपलब्धता के लिए नए बिजली संयत्रों का निर्माण व बिजली-लाईटों का फैला जाल आदि ऐसी मूलभूत सुविधाओं के लिए उठाए गए कदम हैं, जिसके लिए लोग मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद डॉ. अशोक तंवर के आभारी हैं।  श्री मेहता ने कहा कि जल्द ही विष्णुपुरी कॉलोनी में सीवर लाईन डलवाई जाएगी व बिजली के खंबों पर लाईट लगवाई जाएगी। जलघर से पानी की लाईन डलवाई जाएगी। कॉलोनी में बची गलियों का भी निर्माण करवाया जाएगा। इससे पहले कॉलोनी में पहुंचने पर कॉलोनी के लोगों ने भूपेश मेहता का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार, जेपी वर्मा, विनोद भाटिया, स. मक्खन सिंह ख्योंवाली, विनोद उपाध्याय, प्रेम सैनी, डॉ. राजकुमार धींगड़ा, पवन सिंगला, धर्मवीर, होशियार सिंह, स. जगत सिंह, नरेन्द्र फुटेला, सुरेश कंबोज, नानक चंद, बृजलाल गोदारा, संजय मेहता व कॉलोनी के अनेक वार्डवासी उपस्थित थे।

फुटबाल एकेडमी की स्थापना की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है

सिरसा, 25 अप्रैल। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अजय मकान द्वारा सिरसा में घोषित फुटबाल एकेडमी की स्थापना की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। फुटबाल एकेडमी के लिए सिरसा के सांसद एवमं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्टीय सचिव डा0 अशोक तंवर ने आज जिला के गांव भावदीन , पतलीडाबर और फतेहबाद जिला के गांव दरियापुर में एकेडमी हेतु जमीन का जायजा लिया। ेडा0   अशोक तंवर ने बताया  कि केन्द्र सरकार के सहयोग से राष्टीय राजमार्ग नम्बर 10 के साथ लगते  गांव की  जमीन पर फुटबाल एकेडमी शुरु की जाएगी । क्योकि यातायात की सुविधा को देखते हुए ऐसा  अनिर्वाय है ।
    डा0 अशोक तंवर ने बताया कि  उनका यह प्रयास रहेगा कि फुटबाल एकेडमी का लाभ सिरसा व फतेहबाद जिलों के युंवाओं में मिलें । उन्होने बताया कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में केन्द्र सरकार के सहयोग से राष्टीय स्तर का एक शिक्षण संस्थान भी स्थापित किया जाना है। इसके लिए भी गांव में जाकर जमीन का जायजा लिया गया इसके साथ-साथ सिरसा संसदीय क्षेत्र के सभी खण्डों में एक-एक सरकार द्वारा  मॉडल स्कूल की स्थापना की जाएगी  जिनकी स्थापना पर 4-4 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
    सरकार की योजना के तहत देश के लगभग 400 खण्डो में स्कूल खोले जाने है। उन्होने बताया कि शिक्षा के मामलें में केन्द्र व राज्य सरकार दोनो ही संजीदा है और उनका भी प्रयास है कि उनके संसदीय क्षेत्र में शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार -प्रसार हो इसी कड़ी में सिरसा संसदीय  क्षेत्र में तीन मॉडल डिग्री कॉलेज भी खेलें जाऐंगे।
    उन्होने कहा कि देश ओर प्रदेश हित में युवा शक्ति का भरपुर लाभ लेने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम शुरु किए जाने है। महात्मा गांधी राष्टीय गा्रमीण रोजगाार गारंटी योजना के क्रियान्वय  में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुरे प्रदेश में भारत निर्माण वोलनटीयर बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत सिरसा जिला से की जाएगी। जिला में शुरुआती दौर में 2000 वोलनटियर तैयार किए जाएंगे जो गांव गांव में मनरेगा सहित सरकार के विकास कार्य योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे  ।
    उन्होने अपने इस दोरे में  जिला में सबसे बड़े गेंहु  खरीद केन्द्र भवदीन  का दौरा किया और  ,खरीद कार्यो का जायजा लिया। डा0 तंवर ने अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए । खरीद केन्द्र में किसानो ने उनके सामने बिजली, पानी , गेंहु उठान की समस्या रखी। इस बारे भी उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे निश्चित समय पर गेंहु उठान का कार्य करें और बिजली ,पानी , बारदाने आदि कि उचित व्यवस्था करें ताकि  किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आऐं ।

पीलिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए गए
सिरसा
, 25 अप्रैल। गर्मी के मौसम में निरन्तर बढ़ते तापमान को मद्देनजर रखते हुए पीलिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए गए है। बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से जिलाधीश श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आदेश पारित कर गले सड़े फल, सब्जियां, कटे हुए फल-सब्जियां, अप्रमाणित बर्फ की कुल्फियों, आईसक्रीम, बर्फ के गोलों आदि की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी लगा दी गई है।
    जिलाधीश श्री ख्यालिया ने एपीडैमिक डिसीज एक्ट 1897 की धारा 2 के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना नंबर 46/3/95 -5एचबीआईआई  की अनुपालना में गले सड़े फल, सब्जियां, कटे हुए    फल-सब्जियां, अप्रमाणित बर्फ की कुल्फियों, आईसक्रीम, बर्फ के गोलों आदि की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी लगा दी गई है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेट बैक्टरियोलॉजिस्ट करनाल, मैडीकल कॉलेज रोहतक के माइक्रोलोजी विभाग या स्थानीय सामान्य अस्पताल के वाटर लैब के इंचार्ज द्वारा प्रमाणित पानी या पानी से बनी वस्तुएं का ही प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ-साथ फलों, जूस, गन्ने का रस, केक, मिठाईयां, बिस्कुट और अन्य प्रकार की खाद्य वस्तुओं को खुले में दर्शाने पर रोक लगाई गई है।           
    जिलाधीश श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने विभिन्न अधिकारियों को अधिकृत किया है जो  जिला के विभिन्न स्थानों पर जाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करेंगे। इन अधिकारियों में स्थानीय सिविल सर्जन, सभी एक्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट, कार्यक्रम अधिकारी जैसे डिप्टी सिविल सर्जन (हैल्थ), डिप्टी सिविल सर्जन (मैडीकल), डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया), डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी), डिप्टी सिविल सर्जन (स्कूल स्वास्थ्य), डिप्टी सिविल सर्जन (परिवार कल्याण), डिप्टी सिविल सर्जन (प्रशिक्षण), जिला के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी, नगरपालिकाओं के सचिव, खाद्य निरीक्षक, वरिष्ठ सैनेटरी इंस्पेक्टर तथा जिला के सभी हैल्थ सुपरवाईजर शामिल है।  अप्रमाणित वस्तुएं पाए जाने पर अधिकारियों द्वारा उन्हें जब्त कर नष्ट किया जाएगा।
    आदेशों के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल स्त्रोतों, कुओं, जलघरों के आसपास व्यक्तियों और पशुओं के नहाने पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा जिस रोगी को उल्टी, दस्त लगे हो को भी सार्वजनिक वाहन में ले जाने पर रोक लगाई है। जिला में जिलाधीश की इजाजत के बगैर किसी भी मेले इत्यादि का आयोजन नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सिरसा ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि वे जरुरत पडऩे पर जांच करने वाले अधिकारियों को पुलिस सहायता मुहैया करवाए।

7 मई को जिला जेल सिरसा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
सिरसा
, 25 अप्रैल। अगामी 7 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला जेल सिरसा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोनो पक्षों क ी सहमति से लंबित पड़े मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नरेश कुमाार सिंगल ने दी।

धन्ना भगत नाथ आश्रम में बाबा रामदेव व भगवान शिव की मूर्तियां स्थापित
ओढ़ां

    धन्ना भगत नाथ आश्रम मलिकपुरा में बाबा रामदेव व भगवान शिव की मूर्तियों की स्थापना बड़ी धूमधाम के साथ की गई। यह जानकारी देते हुए धन्ना भगत नाथ आश्रम के प्रधान व गांव के सरपंच इकबाल सिंह ने बताया कि आश्रम के संरक्षक संत बलदेव मूनि की देखरेख में मंत्रोच्चारण के मध्य मूर्तियों की स्थापना की गई और इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया तथा बाबाजी का अटूट भंडारा बरताया गया जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

डिग्गी की रिपेयर करवाए जाने की मांग
बनवाला

    बनवाला के जलघर में डिग्गी की हालत जर्जर होने के कारण गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलघर में लगभग 20 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा 40 गुणा 35 फुट आकार की एक डिग्गी का निर्माण किया गया था। उस डिग्गी की हालत अब जर्जर हो चुकी है तथा डिग्गी का फर्श पूरी तरह से टूटकर धरती में धंस गया है जिसके कारण इस डिग्गी में पानी भरने के बाद पानी 10-15 दिन में ही धरती में समा जाता है और डिग्गी खाली हो जाती है। इस विषय में महावीर सिंह, अनिल कुमार, देवी लाल, श्रवण गोदारा, साहबराम नंबरदार, सुधीर कुमार, सीताराम, धर्मवीर और राय सिंह आदि गांववासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व सरपंच से भी गुहार लगाई थी लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस डिग्गी की रिपेयर करवा दी जाए तो नहरबंदी के दौरान गांववासियों को पानी की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा क्योंकि जलघर में 30 गुणा 28 फुट आकार की दो डिग्गियां और है लेकिन गांव की आबादी ज्यादा होने के कारण इन डिग्गियों का पानी जल्दी समाप्त हो जाता है और पानी समाप्त हो जाने पर ग्रामीणों को नलकूपों का खारा पानी प्रयोग में लाना पड़ता है। गांववासियों ने मांग की है कि इस डिग्गी की रिपेयर करवाई जाए।
    इस विषय में कनिष्ठ अभियंता सतपाल  ने बताया कि इस डिग्गी की रिपेयर का कार्य ग्राम पंचायत ही करवा सकती है क्योंकि इसका निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया गया है।
    गांव के सरपंच भरत सिंह डुडी से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि इस डिग्गी की रिपेयर करवाने हेतु शीघ्र ही रेजूलेशन डाला जाएगा और इसकी रिपेयर करवाकर इसमें पानी भरवाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना करना पड़े।

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का प्रदेश अधिवेशन 29 मई को हिसार में
हिसार
, 24 अप्रैल 2011
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का प्रदेश अधिवेशन 29 मई को हिसार में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी व जिला पदाधिकारियों की आज यहां सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया। इसी दिन यूनियन  प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव भी करवाया जाएगा।
बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए  जिनके तहत मौजूदा पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया है तथा एक तदर्थ समिति का गठन किया गया है जो कि चुनाव होने तक यूनियन की गतिविधियों का संचालन करेगी और सम्बंधित विभागों को यूनियन द्वारा लिए गए फैसलों की सूचना देगी। इस समिति के अध्यक्ष यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा को बनाया गया।
आज की बैठक की अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान राजेश गुप्ता व अजय मल्होत्रा तथा उपप्रधान मनमोहन कथूरिया व सतीश सेठ ने की। बैठक में भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, यमुनानगर, गुडग़ांव, फरीदाबाद, जींद आदि सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र धर्माणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। साथ ही चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 मई से 20 मई तक नामांकन भरे जाएंगे, 21 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 25 मई तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे और जरूरत पडऩे पर 29 मई को हिसार में अधिवेशन के दौरान चुनाव होगा। चुनाव के लिए यूनियन द्वारा सदस्यों की सूची भी चुनाव अधिकारी को सौंप दी गई।
आज की बैठक में हिसार अधिवेशन के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया जिसके  अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ऋषि सैनी होंगे। यह समिति अधिवेशन के मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेगी।
बैठक में विजय शर्मा करनाल, मुकेश शर्मा हिसार, सतीश सेठ कैथल, विजय कौशिक नारनौंल, बलराम झज्जर, संजीव चौधरी लाडवा, लोकेश जैन रोहतक, राजवीर यादव महेंद्रगढ़ व कस्तुरी छाबड़ा सिरसा तथा अन्य कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
सोमनाथ शर्मा अध्यक्ष तदर्थ समिति एचयूजे 9253681012

इंसान जब अपने कर्मो के कारण परेशानियों में फस जाता है - संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी
सिरसा
, इंसान जब अपने कर्मो के कारण परेशानियों में फस जाता है तो फिर वो अल्लाह मालिक सतगुर में कमियां निकालने लगता है. इंसान ये नहीं देखता कि खुद का दामन कितना फटा है. उक्त शब्द डेरा सच्चा सौदा में आयोजित मासिक रूहानी सत्संग के दौरान पूजनीय संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी ने भारी तादाद में देश के विभिन्न हिस्सों से आई साध संगत को समझाते हुए कहे. संत जी ने आगे कहा कि आज के इंसान कि झोलियाँ ही फटी हुई है वरना अल्लाह मालिक तो इतना रहमो करम बरसाता है कि झोलियाँ छोटी पड़ जाती हैं पर उसका रहमो करम मूसलाधार बरसता रहता है. गुरु जी ने कहा जी ऊपर वाले की रहमत में ना कोई कमी थी, ना है, और ना ही होगी. अगर आप परेशानियों गम चिंताओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने मन से लड़ो, जब आप मन से लड़ोगे तभी मन बुराई से रुकेगा और खुशियों  के हकदार बन जायेंगे. साथ ही आप लगातार मालिक के नाम का सुमिरन  करें. जितना कोई राम नाम का सुमिरन करेगा उतना ही अधिक मालिक की रहमत उस पर बरसेगी और आप उसकी दया मेहर के काबिल बन जायेंगे
मांसाहार का विरोध करते हुए गुरु जी ने कहा कि वैज्ञानिक यह सिद्ध कर  चुके हैं कि इंसान प्रकृति के अनुसार एक शाकाहारी प्राणी है. अगर वो अंडा मांस मछली का सेवन करता है तो अनेक बीमारियाँ उसको घेर लेती हैं. संत जी ने कहा कि सभी धर्मों में भी मांसाहार को निषेध बताया गया है. उन्होने  कहा कि यदि आप शक्ति के लिए मांसाहार का प्रयोग करते हैं तो सोयाबीन, चने एवं दालो में अंडे मांस से भी कई गुना प्रोटीन है. इन  शाकाहारी चीजों को खाकर आप सेहत मंद रह सकते हैं और मांसाहार के पाप से भी बच जायेंगे.
सत्संग के दौरान अनेक जिज्ञासुओं ने संत जी के पास लिखित सवाल पूछे संत जी ने सभी कि जिज्ञासाओं का समाधान किया. साध संगत  द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में गुरु जी ने कहा कि भ्रष्टाचार को अगर हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को भ्रष्टाचार से हटना होगा. जब ऊपर वाला भ्रष्टाचार रहित होगा तभी वो नीचे भ्रष्टाचार रोक सकता है साथ ही ऐसे नियम बनाए जाएँ जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके. गुरु जी कहा कि भ्रष्टाचार  ही नहीं बल्कि ठगी बेईमानी और नशों पर भी रोक लगाईं जानी चाहिए. बहुत सारी ऐसी चीजे है जिन पर कई सौ प्रतिशत यहाँ तक कि हज़ारो प्रतिशत  मुनाफा वसूला कमाया जाता है, उस पर रोक लगाईं जानी चाहिए, नशों ने आज सारी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है जिससे नई  पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है उस पर भी रोक  लगनी चाहिए और भ्रूणहत्या की बुराई को भी खत्म किया जाना चाहिए. गुरु जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ साथ इन बुराइयों को भी हटाना चाहिए.  
सत्संग के दौरान  डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा के अनुसार बिना दहेज व आडम्बरों के शादियों का आयोजन भी किया गया. गुरु जी ने नव दंपत्ति को  अपने पावन आशीर्वाद से नवाजा.
सत्संग के बाद नाम शब्द गुरुमंत्र लेने, मेथड आफ मेडिटेशन सीखने आये हज़ारों जीवों को नाम की अनमोल दात प्रदान की. सत्संग का नेट टीवी के माध्यम  से सारी दुनिया में लाइव प्रसारण किया गया.

मधुर संगीत सम्मेलन बंसीवट मंदिर में आयोजित किया गया
सिरसा
, 25 अप्रैल । महान संगीतकार मंगतराम वर्मा की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाला मधुर संगीत सम्मेलन बीती रात बंसीवट मंदिर में आयोजित किया गया। इस 32वें मधुर संगीत सम्मेलन में वरिष्ठ संस्कृत साहित्यकार श्रीगोपाल शास्त्री मुख्यातिथि थे तथा अध्यक्षता प्रो. रूप देवगुण ने की। वरिष्ठ संगीतज्ञ रामेश्वर दास सोनी समारोह में विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का आरंभ बाल कलाकार मोरिना द्वारा प्रस्तुत नृत्य  सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद डोरिन ने मयूर नृत्य प्रस्तुत करके शास्त्रीय संगीत के सम्मेलन को नई ऊंचाई प्रदान की। सुरेंद्र जैन जब मंच पर आए तो श्रोताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका स्वागत किया। उन्होंने राग काफी में होरी गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ वरिष्ठ संगीतकार महावीर प्रसाद मूकेश ने हारमोनियम पर तथा देवेंद्र शर्मा ने तबले पर संगत की। वायुसेना केंद्र से आई श्रीमती पोली घोष ने बांगला गीत प्रस्तुत करके प्रेम विरह प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार हरङ्क्षवद्र ङ्क्षसह व हरपाल ङ्क्षसह ने सितार व शहनाई पर राग बसंत प्रस्तुत की। इसकी विलम्बित गत सितार से प्रस्तुत की और तार शहनाई पर राग विस्तार प्रस्तुत किया। बाल कलाकार प्रांशु वर्मा ने अंग्रेजी में कविता प्रस्तुत की। डा. आर.के. मेहता की पुत्री गार्गी ने बच्चे मन के सच्चे गीत प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जबकि डा. मेहता की दूसरी सुपुत्री शिवि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसकी बंदिश अदभुत थी- हे ईश्वर, हे अल्ला ये पुकार सुन ले, एक तु ही भरोसा एक तु ही सहारा। इस रचना ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। जबकि रेणू मेहता ने एक अन्य भक्ति रचना प्रस्तुत करके सबकी तालियां बटौरी। प्रदीप रहेजा ने मोहम्मद रफी के गीत प्रस्तुत किए तथा गीतिका ने कदी ते हस बोल वे, ना ङ्क्षजद साडी रोल वे प्रस्तुत किया। मोरारी वर्मा के संगीत निर्देशन में तैयार इन कलाकारों ने अपनी अलग छाप छोड़ी। कार्यक्रम में राज वर्मा द्वारा प्रस्तुत ग़ज़लें कमला गुलमोहर द्वारा एक फिल्मी ग़ज़ल ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि संगीता वर्मा ने ये दौलत भी ले लो, ये शौहरत भी ले लो पेश किया तो सारा पंडाल उनके साथ स्वर मिलाता हुआ दिखाई दिया। कार्यक्रम में प्रियवंदा, संजय वर्मा, देवेंद्र बत्रा, संतलाल भार्गव, अशोक कुमार, गुरमीत ङ्क्षसह, अनिल अरोड़ा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर नगर पार्षद सीताराम बटन वाला, पंडित सीताराम पुजारी, कैलाश चंद्र शर्मा, प्रमोद मोहन गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। समापन अवसर पर मुख्य आयोजक गंगाधर वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन लाज पुष्प ने किया।

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार
सिरसा
। जिला की शहर सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबरी के आधार पर छापामारी करते हुए दो जगहों से जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के विरूद्ध थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए है। प्रथम घटना में सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल पर आधारित पुलिस टीम ने 2020 रूपए की जुआराशि व ताश के साथ नेहरू पार्क सिरसा क्षेत्र में जुआ खेल रहे तीन लोगों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश पुत्र सतपाल निवासी जंडवाला मौहल्ला, भरतभूषण पुत्र चिमन लाल निवासी ग्रेवाल बस्ती तथा बृजलाल पुत्र बाबूलाल निवासी डबवाली रोड सिरसा के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में शहर पुलिस ने 1580 रूपए की जुआराशि व ताश सहित तीन लोगों को भगत ङ्क्षसह पार्क सिरसा क्षेत्र से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भीमसैन पुत्र शेरचंद निवासी रोडी गेट, टिंकू पुत्र मोतीराम निवासी रोड़ी गेट व औमप्रकाश पुत्र रामचंद निवासी शिवचौक सिरसा के रूप में हुई है।
जिला की सदर डबवाली पुलिस ने ओवरलोडिड के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने क्षमता से अधिक ग्वार से लदे इस ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक राजस्थान के लूनकरणसर से चलकर डबवाली आ रहा था और गांव सकताखेडा के पास सदर डबवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक की पहचान रामलाल पुत्र मामदास निवासी उदसर जिला बीकानेर के रूप में हुई है। उक्त ट्रक में सात टन एक सौ दस किलो ग्वार भरा हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश किया जाएगा।
डबवाली सदर पुलिस ने ही गश्त के दौरान दर्शन पुत्र बंतासिंह निवासी अबूबशहर को 3 किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीत ङ्क्षसह ने चूरापोस्त के साथ गांव चौटाला क्षेत्र से काबू किया है। एक अन्य मामले में सीआईए डबवाली पुलिस ने महेंद्र पाल पुत्र पूर्णङ्क्षसह निवासी गंगा को सट्टाखाइवाली करने के आरोप में 355 रूपए सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू किया गया ।
जिला की बडागुढा पुलिस ने बख्शीश सिंह पुत्र गुज्जर ङ्क्षसह निवासी बीरूवालागुढा को 24 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना बडागुढा में मामला दर्ज किया गया है।

पतंजलि योग समिति सरसा के कार्यकारिणी सदस्यों ने शोक सभा का आयोजन किया
सिरसा
(25 अप्रैँल 2011): श्री सत्य सांई बाबा के अचानक शरीर त्यागने पर पतंजलि योग समिति सरसा के कार्यकारिणी सदस्यों ने शोक सभा का आयोजन किया। सभा में अध्यक्ष चंद्रपाल ने श्री सत्यसांई बाबा के महानिर्वाण को पूरे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति बतलाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि सत्य सांई ने अपना समस्त जीवन धर्म एवं मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया ऐसे महानपुरूषों से ही भारत विश्व गुरू और समस्त धर्मों का सिरमौर माना जाता है। इस अवसर पर विरेंद्र नागपाल, बृजलाल सुथार, सतीश, हनुमान गोदारा, इन्दावती, सुरेश, कृष्ण, रामकिशन व अन्यों ने पतंजलि योग समिति एवं इलाकावासियों की तरफ से बाबा के श्री चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दुकान में हुई सेंधमारी की घटना की गुत्थी को सुलझाया
सिरसा
। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने कस्बा रानियां के बीडीओ ब्लॉक के पास स्थित पीसीओ की दुकान में हुई सेंधमारी की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र भोला राम निवासी वार्ड नंबर 7 रानियां व गुरमेल सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना के तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। सीआईए सिरसा के प्रभारी निरीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि रानियां के बीडीओ ब्लॉक के पास स्थित एक पीसीओ की दुकान में अज्ञात व्यक्ति घुसकर एक मोबाईल फोन व दो कैमरे तथा कुछ नकदी चोरी कर ले गये थे। उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना के संबंध में दुकान संचालक महेन्द्र पुत्र नारायण दास की शिकायत पर 23 जुलाई 2010 को अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि घटना की गुत्थी को सुलझाने के लिए स्टाफ की कई टीमों का गठन किया गया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक रणसिंह पर आधारित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरीशुदा एक मोबाईल व एक कैमरा बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर बाकी चोरीशुदा सम्पत्ति बरामद की जाएगी।
    जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को 340 रुपये की सट्टा राशि के साथ थाना सदर के गांव बाजेकां क्षेत्र से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलबीर पुत्र गज्जे सिंह निवासी बाजेकां के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।
    शहर सिरसा पुलिस ने लीलू राम पुत्र रामकुमार व बलजीत पुत्र रामकुमार निवासी संजय कॉलोनी सिरसा को 8 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। आरोपियों को गश्त व चैकिंग के दौरान जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने सामान्य अस्पताल सिरसा के पास से काबू किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।

स्थानीय निकायो की खाली पड़ी जमीन का सद्पयोग करके नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं की आय बढ़ाने का कार्य किया जाएगा
सिरसा
,25 अप्रैल। प्रदेश में स्थानीय निकायो की खाली पड़ी जमीन का सद्पयोग करके नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं की आय बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
यह जानकारी स्थानीय  निकाय मंत्री श्री गोपाल कांडा ने आज  दूरभाष पर बताई । उन्होने बताया कि पुरे प्रदेश के स्थानीय निकाय की जमीन की  स्थिति की रिपोर्ट  मांगी गई है, जो जमीन बेचने योग्य होगी इस जमीन में मांग के अनुरुप कर्मिशैयल काम्पलैक्स एवं आवासीय कालोनियां विकसित करने के साथ-2 अन्य प्रकार की गतिविधियां शुरु  की जाएगी।
    श्री कांडा ने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान प्रदेश में शहरों के विकास के लिए 1695.01 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया जो गत् वित्तिय वर्ष से 90.78 करोड़ रुपए अधिक है। राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए धनराशि आबंटित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों व कस्बों में अवैध कालोनियों को नियमित करनें का कार्य भी शुरु कर दिया है इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री  श्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा से बैठक हो चुकी है और उन्होंने स्व$ीक ृति  भी प्रदान कर दी है।
    श्री कांडा ने बताया कि राज्य सरकार ने विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों से अवैध कालोनियों कि सूचियां मांगी थी । विभाग के पास इस समय 1300 से भी अधिक अवैध कालौनियों की सूची है। विभिन्न मानदण्डों के अनुरुप इन कालोनियों का अध्ययन किया जा रहा है। यह कार्य शीघ्र पुरा होगा इसके तत्पश्चात नियमित कालोनियों की सुचियां जारी कर दी जाएगी।
    उन्होने बताया कि कालोनियों के वैध  होने से नगर निगमों ,नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं की आय बढ़ेगी। उन्होने बताया कि प्रदेश के शहरों के विकास के लिए राजीव गांधी शहरी विकास मिशन नामक योजना तैयार की जा रही है जिसके तहत 500 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश में प्रति वर्ष खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान शहरों को जलापुर्ति, मलनिकासी, डैनेज पर 200 करोड़  रु पयें ,कम दरों पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रुपये तथा शहरों में मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के लिए 200 करोड़ रुपयेखर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सिरसा जिले के विभिन्न नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं से चार दर्जन के लगभग कालोनियों के प्रस्ताव नियमित करने के लिए भेजे गये है जिनमें सिरसा नगर परिषद के  तहत आने वाली 13 कालोनियां शमिल है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सचदेवा पर जानलेवा हमला करने वाले कर्मचारियों की तुंरत गिरफ्तारी की मांग
सिरसा
(25 अप्रैल 2011): हरियाणा पत्रकार संघ सिरसा ने वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सचदेवा पर जानलेवा हमला करने वाले कसौली गैस एजेंसी के कर्मचारियों की तुंरत गिरफ्तारी की मांग की है। संघ की आज अस्पताल परिसर में हुई अतिआवशयक बैठक में यह निर्णय लिया गया। पत्रकार संघ जिला सिरसा के प्रधान लाजपुष्प ने बैठक में कहा कि प्रदीप सचदेवा पर हमला करने वाले लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला पुुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। गौरतलब है कि आज प्रात: कसौली गैस एजेंसी पर रसोई गैस लेने गए प्रदीप सचदेवा के साथ वहां के कर्मचारियों ने बदसलूकी की और उनके साथ हाथापाई करते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। बीचबचाव करके लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्रकार संघ के सभी सदस्य अस्पताल पहुंचे और सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की जाए। बैठक में नन्द किशोर लढ़ा, भूपेन्द्र पन्नीवालिया, प्रभुदयाल, अंशुल छत्रपति, नकुल जसूजा, महावीर गोदारा, डा. अमर सिंह ज्याणी, अरुण बंसल, पंकज धींगड़ा, इन्द्रजीत अधिकारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।


विश्वविद्यालय का एकेडमिक स्टाफ कॉलेज वर्ष 2011-12 में 21 ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, रिफ्रैशर कोर्स, कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस आयोजित करेगा
हिसार
25 अप्रैल 2011
गुरू  जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डा एम एल रंगा ने बताया कि विश्वविद्यालय का एकेडमिक स्टाफ कॉलेज वर्ष 2011-12 में 21 ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, रिफ्रैशर कोर्स, कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस आयोजित करेगा।  डा रंगा ने कहा कि गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार देश का दूसरा व उत्तर भारत का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय है जहां पर एकेडमिक स्टाफ कॉलेज की स्थापना की गई है।    
कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने बताया कि 4 ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, 10 रिफ्रैशर कोर्स, 7 कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस एकेडमिक स्टॉफ  कॉलेज में आयोजित किए जाएगे। प्रो जागलान ने बताया कि अब तक एकेडमिक स्टाफ  कॉलेज ने पांच ओरिऐंटेशन प्रोग्राम आयोजित किए है। उन्होने बताया कि 16 मई से 9 जून तक ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, 18 मई से 7 जून व 23 मई से 16 जून तक रिफ्रैशर कोर्स आयोजित किए जाएगे। 
निदेशक  प्रो बी के  पूनिया  ने  बताया  कि  विश्वविद्यालय  का  एकेडमिक स्टाफ  कॉलेज  वर्ष  2011-12 मे चार साप्ताहिक ओरिऐंटेशन प्रोग्राम 16 मई, 6 जून, 2 नवम्बर व 1 दिसम्बर को शुरू होंगे। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2011 में तीन साप्ताहिक रिफ्रैशर कोर्स 18 व 23 मई, 1 व 11 जुलाई, 19 अगस्त, 8 व 15 सितंबर, 7 नवंबर, 9 दिसंबर व 2 जनवरी 2012 में शुरू किए जाएंगे। उन्होने आगे बताया कि एकेडमिक स्टाफ कालेज जून व अगस्त 2011 व जनवरी, फरवरी व मार्च, 2012 में कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस आयोजित करेगा। इन कोर्सो के लिए अध्यापक प्रार्थना पत्र व अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वैबसाईट डब्लूडब्लूडब्लू जीजेयूएसटी एसी इन देख सकते है। प्रो पूनिया ने बताया कि इच्छुृक अध्यापक अपना अग्रिम प्रार्थना पत्र कभी भी भेज सकते है।
 प्रो  पूनिया ने बताया  कि  विश्वविद्यालय  का  एकेडमिक स्टाफ  कॉलेज  आईटी, कम्प्यूटर साईंस व  इंजीनियरिंग साईंस, बिजनेस स्टडीज, सोशल साईंसिस, रिसर्च मैथेडोलोजी, इमरजिंग इशूज एन एजूकेशनल टैक्नालाजी, फिजिक्स, लाईफ साईंसिस व मेथेमेटिक्स व स्टेटेसटिक्स के विषयों पर तीन सप्ताह का रिफ्रैशर कोर्स आयोजित करेगा।

Sunday, April 24, 2011

कामकाजी महिला आवास के ग्राउंड फ्लोर पर सुटेबल प्रोटेकशन हाऊस बनाया

सिरसा। आनर किलिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए सिरसा पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'सुटेबल प्रोटेकशन हाऊस जिला के कामकाजी महिला आवास के ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है। यह स्थान प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के लिए हर दृष्टी से उचित है, यहां जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए है तथा उक्त स्थान पर ठहरने वाले प्रेमी जोड़ों को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करवाई जाती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रोटेकशन हाऊस में ठहरने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

जुआ खेल रहे छह: लोगों को काबू किया
सिरसा
। जिला के ऐलनाबाद पुलिस ने मुखबरी के आधार पर सूचना मिलने पर दो विभिन्न स्थान पर छापा मारकर जुआ खेल रहे छह: लोगों को काबू किया है। ऐलनाबाद पुलिस को गशत के दौरान सूचना मिली की ऐलनाबाद के डबवाली रोड़ क्षेत्र में कुछ लोग अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे है। इस सूचना को पाकर ऐलनाबाद पुलिस ने प्रथम घटना में सोहन पुत्र गोबिंद, बलजिंद्र पुत्र मोहन निवासी ऐलनाबाद तथा दर्शन सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी नकोड़ा को 6500 रूपये की जुआ राशी व ताश के साथ काबू कर लिया। ऐलनाबाद पुलिस ने दूसरी घटना में बलदेव पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी अमृतसर कलां तथा रामचंद्र पुत्र सुरजीत व तरसेम पुत्र भजन सिंह निवासी ऐलनाबाद को 5500 रूपये की जुआ राशी व ताश के साथ काबू किया। सभी आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए है।
    जिला की शहर पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में राजू पुत्र हरबंस लाल निवासी जैजै कोलोनी को 330 रूपये की सट्टा राशी के साथा जैजै कालोनी क्षेत्र से काबू किया है। वहीं बडागुढ़ा पुलिस ने कृष्ण पुत्र भूरा राम निवासी बीरूवाला गुढा को 12 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है। इसी प्रकार सीआईए सिरसा पुलिस ने बुट्टा सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी रानियां को 8 बोतल देसी शाराब के साथ रानियां से ही काबू कर लिया।

सब्जी व फल विक्रेताओं को मुख्यमंत्री ने दी राहत: भूपेश मेहता

सिरसा, 23 अप्रैल। लोकप्रिय व ईमानदार मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सब्जी व फल विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखकर मार्केट फीस में 50 फीसदी कटौती के निर्णय पर हुडा के ग्रीन बैल्ट में नवनिर्मित आदर्श फल व सब्जी मंडी के दुकानदारों ने आज अपने प्रधान कुंदनलाल सैनी व राम अवतार महेश्वरी के नेतृत्व में कटौती पर खुशी का इजहार किया व मुख्यमंत्री व सांसद अशोक तंवर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता को विशेष तौर पर बुलाया गया व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सब्जी मंडी विके्रताओं को संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद डॉ. अशोक तंवर की सदैव यह सोच रही है कि सरकार की नीतियों का फायदा आम आदमी तक पहुंचे और बढ़ते हुए इस महंगाई के दौर में मार्केट फीस में कटौती फल व सब्जी विक्रेताओं के लिए राहत की बात है। उपस्थित लोगों की जनसमस्याओं को सुनते हुए श्री मेहता ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी सब्जी व फल रेहड़ी लगाने वाले मजदूरों को कम रेट व मासिक किश्तों में स्थाई जगह उपलब्ध करवाई जाए तथा वहां बिजली-पानी व सफाई की पूरी व्यवस्था हो। इसके लिए वे मुख्यमंत्री, सांसद व उपायुक्त से मिलेंगे। इस अवसर पर मंडी के प्रधान कुंदन लाल सैनी व राम अवतार ने चुंगी बंद किये जाने के बावजूद भी बड़े दुकानदारों द्वारा नाजायज चुंगी व वसूली के बारे में श्री मेहता को अवगत करवाया और श्री मेहता ने इस बात का संज्ञान लेते हुए इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही, ताकि छोटे दुकानदारों पर किसी तरह का बोझ न पड़े। इस अवसर पर ओमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, रामदास बजाज, प्रेम सैनी, सुमित मेहता, कृष्ण लाल अरोड़ा, प्रवीण कुमार, देसराज, प्रेम मंगत, विक्की, राजकुमार, जगदीश कुमार, काली बधवा, प्रभू राम, प्रताप, टीटू सिंह, तोता सिंह, गुरदयाल सिंह, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, रमेश कुमार व सब्जी मंडी के अनेक दुकानदार व मजदूर मौजूद थे।

साईकिल रैली की शुरुआत की गई

सिरसा, 23 अप्रैल।  प्रदे्श में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए आकर्षित करने,समाज में व्याप्त कन्या भु्रण हत्या जैसी बुराई को दूर करने, पौधारोपण ,जल सरंक्षण तथा हरित हरियाणा का संदेंश जन जन तक पहुचाने के लिए सैनिक स्कूल कुंजपुरा द्वारा हरियाणा के सिरसा और नारनौल जिला से एक साईकिल रैली की शुरुआत की गई। सिरसा में इस रैली को उपायुक्त श्री युद्धबीर सिह ख्यालिया ने झण्डी दिखाकर रवाना कि या। यह रैली आगामी 30 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न जिलंो, शहरो व ग्रामीण क्षेत्रो में  संदेश देती हुई कुंजपुरा पहूुचेगी जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद सिंह हुड्डा  रैली का स्वागत करेंगे ।
    उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने रैली में भाग ले रहे कुंजपुंरा स्कूल के विधार्थियों को शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि यह समाज में जागरुकता पैदा करने का एक अच्छा प्रयास है रैली के माध्यम से दिया गया संदंश निश्चित रुप से प्रभावी होगा । उन्होने कहा कि देश और प्रदेश में आज लिंगानुपात  की बेहद चिंतनीय स्थिति है । यदि युवा शक्ति उत्साह के साथ कन्या भ्रुण हत्या जैसी बुराईयों को दुर करने के लिए आगे आए तो लिंगानुपात में सुधार हो सकता हैं। उन्होने कहा कि रैली में भाग ले रहे ये विधार्थी एक प्रतिष्ठित स्कुल के विद्यार्थी है जो विभिन्न स्कुलों में जाऐंगे जिससे स्कूलों के विद्यार्थी  इस अभियान ये जुडेृग़ें ।
    इस रैली के इंचार्ज वह कुंजपुरा स्कूल के अध्यापक श्री सुनील ने बताया की यह साईकिल रैली 359 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए कुंजपुरा पहुचंगी इस रैली में स्कूल के दसवी व ग्याहरवी कक्षाओं के दस बच्चे भाग ले रहे है जिनमें अनुभव, प्रशांत ,अफजल, सचिन, आशीष ,शिवम्  ,जतिन ,प्रतीक , मयंक व अर्जुन शामिल हंै ।  उन्होने बताया कि सैनिक स्कून कुंजपुरा इस वर्ष अपनी गोल्डन जुबली मना रहा हैं इसी उपलक्ष्य में पहली बार राज्य में साईकिल रैली का आयोजन किया गया है ।
    रैली के साथ चल रहे एक्स कुंजीयन सुरैंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि यह रैली स्कूल द्वारा एक्स कूुजीयन  पुर्व छात्राओं तथा राष्टीय कैडेट कोर के सहयोग से शुरू की गई है । इस रैली का उद्ेश्य युवाओं को सेना में भर्ती का संदेश, सैनिक स्कुलों में दाखिला ,समाज में व्याप्त कन्या भु्रण हत्या को दूर करने,पौधारोपण, जल सरंक्षण तथा हरित हरियाणा का संदेंश जन जन तक पहुचाना है ।  विद्यार्थीयों के साईकिलों पर उक्त विष यों से सम्बङ्क्षधत नारे व स्लोगन भी लिखे गए है ।  इसके साथ साथ विद्याथीयों कि साईकिलों पर राष्टीय तिरंगा झण्डा व स्कूल फलैग भी लगाए गए है। रैली के साथ एक वाहन भी चल रहा है जिसमें सभी प्रकार कि आवश्यक सामग्री रखी गई है। उन्होने बताया कि सैनिक स्कूल द्वारा प्रदेश में सिरसा और नारनौल से दो रैलिया निकाली गई है दोनो रैलियाकें के माध््यम से 359-359 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। साईकिल रैली के साथ ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के प्रतिनिध श्री हवा सिंह , श्री राजेश सांगवान, डॉ संदीप सिंहव अन्य लोग रहेंगे।     

गेंहू की बंपर फसल का श्रेय प्रदेश के किसानों को

सिरसा । इस बार प्रदेश में गेंहू की बंपर फसल हुई है जिसका श्रेय प्रदेश के किसानों को जाता है। यह बात हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने आज नई अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों के समक्ष कही। इस मौके पर श्री शर्मा ने सरकारी एजेंसियों द्वारा अभी तक गेंहू न खरीदे जाने की आढ़तियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम से फोन पर बातचीत में जल्द से जल्द  समस्या के निदान की बात भी कही। मौके पर मौजूद मार्केट कमेटी सचिव ओपी राणा तथा अन्य अधिकारियों को भी गेंहू के उठान की समस्या से वाकिफ करवाया और कहा कि समय से गेंहू न उठाए जाने के कारण किसान व आढ़ती दोनों परेशान हैं। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ मा. राजकुमार वर्मा, हरियाणा युवा कांग्रेस के उपप्रधान संजय शर्मा, चंद्रभान गोयल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान राम अवतार हिसारिया, संत लाल गुंबर, हरीश सोनी, भोला जैन, कृष्ण सिंगला, फूड सप्लाई इंस्पैक्टर अरूण दत्ता, पूर्व तकनीकी निदेशक गुरमंगत सिंह रंधावा, राजकरण भाटिया जिला व्यापार मंडल संरक्षक, हरीश महमिया, दलाल चंद, ओम प्रकाश खटकड़, बाबू राम मित्तल, पाली चितकारा, मदन लाल, अशोक कुमार, महेंद्र दलाल, प्रदीप ग्रोवर, महेंद्र गर्ग, प्रदीप ग्रोवर, सूथा सिंह, गुरूदेव सिंह, कृपाल सिंह, रविंद्र सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थोमस द्वारा किसानों को ५० रूपये बोनस बढ़ाए जाने से प्रदेश का किसान खुश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसान हितैषी है। कुछ दिनों पहले हुई बरसात के कारण तबाह हुई फसलों के नुकसान की भरपाई  के लिए सरकार ने गिरदावरी करवाने के निर्देश दे दिए हैं। जिससे किसी भी किसान को आर्थिक हानि नहीं उठानी पड़ेगी।

शोक सभा का आयोजन किया गया
सिरसा
। गत दिवस रामा क्लब के प्रधान अश्ववनी बठला की माता स्व. लाजवंती देवी के निधन पर आज होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान मौके पर मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। श्री शर्मा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, हरियाणा युवा कांग्रेस के उपप्रधान संजय शर्मा, चंद्रभान गोयल, संत लाल गुंबर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान राम अवतार हिसारिया, हरीश सोनी, भोला जैन, कृष्ण सिंगला, वेद सैनी, मोहन खत्री, युसूफ खान, संजू बाला एडवोकेट, सुशील बैनीवाल, राजरानी जिंदल, संतोष रानी, रोशनी देवी, तिलक शेखावत, राजेंद्र कौर, परमजीत कौर, सुखदेव बाजीगर, यशपाल सोढी, बलदेव नंबरदार, गुरमंगत गाफल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

प्रत्येक व्यक्ति तक रक्तदान का प्रभावी संदेश पहुचाएं

सिरसा, 23 अप्रैल उपायुक्त श्री युद्घबीर सिंह ख्यालिया ने रक्तदान प्रेरकों का आहृवान किया कि वे जिला के प्रत्येक व्यक्ति तक रक्तदान का प्रभावी संदेश पहुचाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वैच्छिक रक्तदान मुहिम से जुड़े और सिरसा जिला इस क्षेत्र में और आगे बढ़े। श्री ख्यालिया आज स्थानीय डी0आर0डी0ए0 हाल में इन्डियन सोसाईटी ऑफ ब्लड ट्रांसफयूजन एण्ड इम्यिनोहोमाटोलोजी के तत्वाधान में  पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना के तह्त आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि रक्तदान के मामले में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला सिरसा की पहचान बन चुकी है। जिला में सवा लाख से भी अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताआें की सूचि तैयार कर वैबसाईट पर डाली जा चुकी है । इस सूचि में दौ सौ से भी अधिक रक्तदान प्रेरकों का भी विवरण दिया गया है। आज इस प्रशिक्षण शिविर में पचास रक्तदान प्रैरकों को प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने रक्तदान प्रेरकों से कहा कि वे गांव-गांव में जाकर आमजन में प्रशिक्षक की भूमिका भी अदा करे और लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी प्रदान करे । उन्होंने कहा कि वे इन्डियन सोसाईटी ऑफ ब्लड ट्रांसफयूजन एण्ड इम्यिूनो होमाटयूलोजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इस हैसियत से वे कह सकते है कि आने वाले दो साल में रक्तदान के मामले में भारतवर्ष दूनिया का अग्रणी देश होगा । उन्होंने रक्तदान में बरती जाने वाली सावधानिया और रक्तदान के महता के बारे में भी जानकारी दी । उन्होंने प्रेरकों से कहा कि वे रक्तदान के लिए जिस भी व्यक्ति से सम्पर्क करे उसे बताए कि रक्तदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ स्वंय सेवा और देशभक्ति है। जिसमें मानव कल्याण निहित है।
डॉ0 ख्यालिया ने कहा कि रक्तदान प्रैरक सभी व्यक्तियों को बताएं कि नब्बे दिन के बाद रक्तदाता दोबारा रक्तदान कर सकता है। उन्होंने इस शिविर में रक्तदान से जुड़े सामाजिक एवं वैज्ञानिक पहलुआें की जानकारी दी । उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सिरसा जिला के किसी रोगी को यदि रक्त की आवश्यक्ता पड़े तो उसे रक्त लेने के लिए बदले में रक्त देने की आवश्यक्ता नहीं होगी । घटना चण्डीगढ़ के पी0जी0आई0 की थी, जहां सिरसा जिला के एक रोगी को छ: युनिट रक्त की जरूरत पड़ी। जब वहां के रक्तदान केन्द्र इन्चार्ज को पता चला कि उक्त रोगी सिरसा जिला से संबंध रखता है तो रक्तदान केन्द्र इन्चार्ज ने तुरन्त कहा कि आपको रक्त के बदले रक्त दिलवाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप एक एेसे जिला से संबंध रखते है जो रक्तदान का प्राय बन चुका है। इस परिक्षण शिविर में इन्डियन सोसाईटी ऑफ ब्लड ट्रांसफयूजन एण्ड इम्यिूनो होमाटयूलोजी, हरियाणा के सचिव डॉ0 आर0एम0 अरोड़ा, डॉ0 वैद बैनिवाल, श्री भागीरथ , अनिल जैन, अश्विनी तथा सोसाईटी से जुड़े श्री संजय गुप्ता ने रक्तदान प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया ।