Showing posts with label चिकित्सा. Show all posts
Showing posts with label चिकित्सा. Show all posts

Tuesday, March 8, 2011

नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया



सिरसा, 8 मार्च: महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय वायुसेना केंद्र में एयरफोर्स वाईव्ज वैल्फेयर एसोसिएशन 45 विंग की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन की प्रधान आशिमा सभ्रवाल ने की। रामा आप्टिकल्स के संचालक रामकृष्ण गोयल ने नेत्र जांच शिविर में लगभग 300 महिलाओं, बच्चों व वायुसेना केंद्र के कर्मिओं की नेत्र जांच की। इस कार्य में फतेहाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सक डा. संजीव गुप्ता व सामान्य अस्पताल सिरसा के नेत्र जांच सहायक आजाद सिंह ने विशेष सहयोग दिया। आशिमा सभ्रवाल ने कहा कि आंखों के रोगों के कारण व निवारण के प्रति जागरुकता जरुरी है, क्योंकि स्वस्थ आंखों से ही सुंदर संसार की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने परिवार के प्रति स्वास्थ्य को लेकर प्रभावशाली भूमिका निभानी चाहिए। रामा आप्टिकल्स के प्रभारी रामकृष्ण गोयल ने कहा कि आंखों को नियमित दिनचर्या में मामूली सुधार करके स्वस्थ रखा जा सकता है। यदि प्रतिदिन थोड़ा सा समय आंखों को दिया जाए तो पूरा जीवन स्वस्थ आंखों के साथ बिताया जा सकता है।

Saturday, February 26, 2011

विशाल रक्तदान शिविर व जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया

सिरसा। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के तत्वावधान में आज डेरा सच्चा सौदा में विशाल रक्तदान शिविर व जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान व चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों के द्वारा रिबन जोड़कर किया। रक्तदान शिविर में इंडियन आम्र्ड ट्रांसफ्यूजन सैंटर नई दिल्ली तथा पीजीआई रोहतक की टीमें रक्त संग्रहण के लिए पहुंची वहीं जन कल्याण परमार्थी शिविर में देश के प्रख्यात चिकित्सकों ने सैंकड़ों मरीजों की जांच की व निशुल्क दवाइयां दी गई। रक्तदान शिविर में संयुक्त रूप से 1105 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया जबकि चिकित्सा शिविर में 475 लोगों की जांच की गई।
रक्तदान व चिकित्सा शिविर के उद्घाटन अवसर पर पूज्य गुरू जी ने रक्त संग्रहण व चिकित्सा शिविर में आए चिकित्सकों तथा रक्तदानियों व मरीजों को अपने पावन आशीर्वाद से नवाजा तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने कहा मुसीबत के समय दूसरों के काम आना व दूसरों के दुख दूर करना मनुष्य का कर्तव्य है। संत जी ने कहा ईश्वर, अल्लाह, राम की औलाद से प्यार करना ईश्वर से प्यार करना है। क्योंकि मालिक की औलाद मालिक का ही अंश है। संत जी ने कहा कि सदैव दूसरों का भला मांगो, भला सोचो, कभी किसी का बुरा करना तो दूर, बुरा करने की सोचों भी मत।
रक्तदान शिविर में भारतीय सशस्त्र सैना की टीम ने लैफ्टिेनेंट कर्नल आलोक सेन की नेतृत्व में 695 यूनिट रक्त संग्रहित किया वहीं रोहतक पीजीआई की टीम ने समाचार लिखे जाने तक 410 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर आयोजित जन कल्याण परमार्थी शिविर(चिकित्सा शिविर) में 285 महिलाएं व 190 पुरूषों सहित कुल 475 रोगियों की जांच की गई। इस चिकित्सा शिविर में प्रख्यात चिकित्सक डा. वीके दादा, डा. अनुराधा, प्रदीप शर्मा, डा. जय, डा. सीएम खन्ना, डा. ललित, डा. पुनित, डा. अशोक, डा. पंकज, डा. ब्रहम ङ्क्षसह चौहान,डा. सर्वजीत, डा. ईकबाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रख्यात चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। वर्णनीय है कि इस चिकित्सा शिविर में कैंसर, शुगर, हार्ट, सहित आंख, नाक, कान, गला, स्त्री रोग, सामान्य रोग, चर्म रोगों से पीडि़त मरीजों की जांच की गई व उन्हे दवाइयां दी गई।।




Friday, January 28, 2011

शिविर में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं प्रोफैसर भूपेंद्र देव


ओढ़ां, हमारी माटी

    डी.आर मैमोरियल आई.टी.सी खैरेकां में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्राथमिक चिकित्सा एवं नर्सिंग ट्रेनर प्रोफैसर भूपेंद्र देव मुख्य वक्ता के रुप में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस शिविर में 121 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
    प्रोफैसर भूपेंद्र देव ने अपने संबोधन में प्राथमिक सहायता को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए कहा कि प्राथमिक सहायता से किसी दुघर्टनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है परंतु इसके लिए प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में इसकी आवश्यकता है। दुघर्टनाओं को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तो प्राथमिक चिकित्सा को अनिवार्य कर दिया है। अपने विस्तार भाषण में उन्होंने अनेक प्रकार के हादसों, कारखानों, फैक्ट्रियों, घरों व खेतों में काम करते समय लगने वाली चोटों व उनकी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते हुए स्वश्न प्रक्रिया व बहते रक्त को कैसे रोका जाए के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने अनेक विधियां जैसे सिलेवेस्टर, होल्गार, निल्सन, शैफर्ज और मुंह से मुंह आदि विधियों की पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इन विधियों का प्रयोग करके मरीज को मौत के मुंह से बचाया जा सकता है। उन्होंने डबवाली अग्निकांड व हाल ही के दिनों में हुए अनेक हादसों का जिक्र करते हुए बताया कि इन हादसों से कैसे बचें व ऐसे समय में प्राथमिक चिकित्सा द्वारा कैसे अन्यों को बचाया जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ सांझे किए।
    डायरेक्टर रुपिंद्र कंबोज ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को प्रैक्टीकल तौर पर प्राथमिक चिकित्सा व स्वास्थ्य की देखभाल करने बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जी.आई धर्मपाल सहित अध्यापक वर्ग के सभी शिक्षकों ने उपस्थित रहकर ज्ञान अर्जित किया।

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 29 जनवरी को


ओढां, हमारी माटी
    सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड मुख्यालय ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 29 जनवरी को प्रात:काल 9 बजे किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां मंजू जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान सिविल अस्पताल सिरसा से पहुंचे विशेष चिकित्सकों के दल द्वारा नि:शुल्क उपचार, सहायक सामग्री, उपकरण व आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा जरुरतमंद बच्चों को विकलांगता प्रमाणपत्र भी तत्काल जारी किए जाएंगे।     खंड शिक्षा अधिकारी महोदया ने सर्वसाधारण, अध्यापकों, अभिभावकों व समाज सुधार मंडलों से अपील की है कि वे 06 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को चिकित्सा शिविर में लाने के लिए प्रेरित करें ताकि विशेष बच्चों का मैडिकल चैकअप किया जा सके।