Showing posts with label समाजसेवा समाचार. Show all posts
Showing posts with label समाजसेवा समाचार. Show all posts

Sunday, March 13, 2011

विधवा युवती का करवाया पुर्नविवाह गांव बाजेकां में ब्लाकस्तरीय नामचर्चा आयोजित

सिरसा। निकटवर्ती गांव बाजेकां में आज सिरसा ब्लाक की साध संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में डेरा प्रेमियों ने शिरकत की। इस अवसर पर कविराज भाइयों ने मधुर वाणी में सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरू जी के आह्वान पर एक विधवा युवती की शादी भी करवाई गई। शादी करने वाले युवक 'भक्तयोद्धा ने विधवा युवती की 6 माह की अबोध बच्ची को भी अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया तथा उसके जीवन को खुशियों से भर दिया।
गांव बाजेकां में आयोजित नामचर्चा में मंच संचालन ब्लाक भंगीदास कस्तूर इन्सां ने किया। नामचर्चा में कविराज भाइयों ने 'प्रेम पाके जो सतगुरू का जिया करते है, 'गुरू के प्रेम के मारों का हाल क्या होगा 'सत्संग नाम ध्याने से जी तकदीर बदलती है, 'सतगुरू जी मैं हूं प्यासा तेरे ही दीदार का, 'ओखी प्रीत लगानी है, सच्ची तोड़ निभानी है इत्यादि भजन शब्द सुनाए, जिन पर साध संगत झूम उठी।
नामचर्चा के समापन अवसर पर साध संगत ने एक विधवा युवती सुखप्रीत इन्सां पुत्री श्रीराम निवासी रंगड़ी का विवाह भक्तयोद्धा रामदास पुत्र शीशपाल निवासी मेलाग्राउंड सिरसा के साथ करवाकर उसके जीवन को फिर से खुशियों से भर दिया। भक्तयोद्धा रामदास ने सैंकड़ों लोगों के समक्ष युवती सुखप्रीत इन्सां को दिलजोड़ माला पहनाकर अपना जीवनसाथी स्वीकार किया।
रामदास ने सुखप्रीत की छह माह की अबोध बच्ची अमनप्रीत को भी अपनी बेटी के रूप में स्वीकारकर एक अविस्मरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्णनीय है कि पूज्य गुरू जी के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा की साध संगत 62 मानवता भलाई कार्यों में जूटी हुई है, इन कार्यों में विधवा युवतियों का पुर्नविवाह भी शामिल है। पूज्य गुरू जी के आह्वान पर सैंकड़ों युवाओं ने वेश्यावृति त्याग कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने वाली युवतियों को अपना जीवन साथी बनाने का संकल्प लिया है जिन्हे गुरू जी ने 'भक्तयोद्धा की उपाधि दी है। ऐसे ही भक्तयोद्धा रामदास ने विधवा युवती को अपना जीवनसाथी बनाने तथा उसकी बेटी को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार करने की अनुमति मांगी थी, जिसपर पूज्यगुरू जी ने भक्तयोद्धा को अपने आशीर्वाद से नवाजा तथा उसके परिवार को धन्य धन्य कहा। उल्लेखनीय है कि युवती सुखप्रीत पहले गांव मत्तड़ में विवाहित थी, तथा उसके  पति का करीब एक साल पूर्व करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था।
नामचर्चा में इस अवसर पर 15 मैंबर मनोहर इन्सां, सात मैंबर राजकुमार इन्सां, भंगीदास हाउसिंग बोर्ड कालोनी मदन इन्सां, शाहपूर बेगू के रमेश इन्सां, रानियां चुंगी हरबंस इन्सां, बाजेकां पप्पू इन्सां, फूलकां से हरभजन इन्सां, मोडियाखेड़ा रमेश इन्सां सहित पवन, हरनाम, पालाराम, मा. राजकुमार, मोहनलाल, रामलाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Thursday, March 10, 2011

सिरसा शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया

सिरसा। मानवता भलाई कार्यों को समर्पित डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने जनकल्याण कार्यों में एक और मील पत्थर स्थापित करते हुए पूरे सिरसा शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस सफाई अभियान के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा के  लगभग दस हजार सेवादार महिलाओं व पुरूषों ने जबरदस्त अभियान चलाया। सेवादार झाडू, कस्सी, बठल इत्यादि लेकर जिस सड़क से भी गुजर जाते वो आईने की तरह चमकती हुई दिखाई देने लगती। जो राहें हमेशा कूडे कर्कट से भरी नजर आती थी उनकी स्थिति ऐसी हो गई मानों वे कभी गंदी थी ही नहीं। सफाई अभियान के अंतर्गत सेवादारों के लंगर भोजन के अलावा उन्हे हजारों की संख्या में झाडू, कस्सी, बठल, 25 ट्रैक्टर ट्रालियां, 4 जेसीबी मशीनें, 8 कराहे व अन्य उपकरण भी डेरा सच्चा सौदा की तरफ से उपलब्ध करवाए गए थे।
सफाई अभियान का आगाज लघुसचिवालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल से जिला उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालियां ने किया। इस मौके पर उनके साथ उपमंडलाधिकारी ना. एसके जैन, नगराधीश हरीश भाटिया, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाईस प्रैसीडेंट डा. पीआर नैन इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां ,  गुरबाज सिंह इन्सां, हरियाणा के 25 मैम्बर कृष्णपाल चौहान इन्सां सहित डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लघुसचिवालय के समक्ष बने पार्कों में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग द्वारा भाई बहनों को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाया गया यह सफाई अभियान देश में अपनी तरह का पहला अभियान है तथा वाकई में काबिले तारीफ है। उन्होने जिला प्रशासन की ओर से पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा सच्चा सौदा की समस्त साध संगत का आभार जताया। उपायुक्त ने कहा कि वे सफाई कार्य में जुटे सेवादारों को 'बेस्ट पीपल आफ द वल्र्ड की संज्ञा दूंगा।
इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाईस प्रैसीडेंट डा. पीआर नैन इन्सां ने बताया कि बीते दिवस जिला के आला प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा सच्चा सौदा पहुंचकर पूज्य गुरू जी से प्रार्थना की थी कि सिरसा शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाए।
जिस पर पूज्य गुरू जी ने साध संगत को इस नेक कार्य के लिए साध संगत को अधिक से अधिक सहभागी बनने का आह्वान किया। श्री नैन ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई कार्यों रक्तदान, पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता इत्यादि कार्यों में सदैव अग्रणी रहता है। उन्होने बताया कि सफाई अभियान में जुटे लोगों में संपन्न परिवारों से तथा उंचे ओहदें वाले लोग भी शामिल है। उन्होने बताया कि अपने पूज्य सतगुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षा पर चलते हुए इनका लक्ष्य आम आदमी का भला करना है। श्री नैन ने बताया कि इस सफाई अभियान का लक्ष्य मात्र शहर को साफ सुथरा करना नही है बल्कि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होने बताया कि इस सफाई अभियान में सिरसा शहर को पांच भागों में बांटा है जिनमें लघुसचिवालय क्षेत्र, घंटाघर चौक, शिव चौक, सुभाष चौक तथा टाउन पार्क ।
उधर शहर के विभिन्न चौकों में
सफाई अभियान का आगाज जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। घंटाघर चौक पर अभियान का आगाज अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने किया। सुभाष चौक पर उपमंडलाधिकारी ना. एसके जैन ने तथा शिव चौक पर अभियान का आरंभ उपमंडलाधिकारी ना. एसके जैन  तथा जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता अंगद कुमार ने किया। सभी प्रशानिक अधिकारियों ने डेरा सच्चा सौदा के इस सकारात्मक प्रयास की सराहना की तथा पूज्य गुरू जी का आभार जताया। अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने सफाई कार्य में लगे सेवादारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा बाढ़ पीडि़तों व प्राकृतिक आपदाओं के समय पीडि़तों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए इस सफाई अभियान से शहर के हर नागरिक  को भी शिक्षा लेनी चाहिए तथा अपने आसपास के इलाके को साफ सुथरा रखना चाहिए।
बाक्स:-
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग द्वारा शहर में चलाए गए सफाई अभियान के दिनभर शहर में चर्चे सुनाई दिए। हर कोई डेरा प्रेमियों के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा था तथा कह रहा था जो कार्य इतने सालों में नही हुआ वो डेरे के सेवादारों ने एक दिन में कर दिखाया। सफाई अभियान से पहले जो सड़के गंदगी के ढेरों से लबालब नजर आ रही थी वो चंद पलों के बाद चकाचक नजर आने लगी थी, देखते ही देखते कूडे कर्कट की ट्रालियां भर गई। कहीं जेसीबी मशीन चल रही थी तो कहीं सेवादार कस्सी- बठल से शहर को गंदगी मुक्त करते नजर आए। सुबह सवेरे डेरा की दर्जनों बसें, ट्रकों में भर कर तो सेवादार पहुंचे ही साथ ही कई जगहों पर अपनी लग्जरी गाडिय़ों से  आए सेवादार भी अपने सतगुरू के वचनों पर अमल करते हुए सफाई कार्य में लगे नजर आए।