Showing posts with label प्रादेशिक समाचार. Show all posts
Showing posts with label प्रादेशिक समाचार. Show all posts

Tuesday, May 31, 2011

प्रादेशिक समाचार-31.05.2011

मुख्य समाचार:-
* केंद्र सरकार ने देश के समस्त परमाणु संयंत्रों, तेल शोधक कारखानों और सैन्य
अड्डो सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा समीक्षा करने को कहा है।
* नवजात बच्चों व माताओं की देखरेख के लिए तीन जिलो में यशोदा स्वास्थ्य
महिला स्वयं सेवकों की भर्ती की जायेगी।
* हरियाणा में सौर उर्जा संयंत्र लगाने पर 30 प्रतिशत अनुदान राशि मिलेगी।
* भिवानी जिले में भिवानी लोहारू सड़क पर दुर्घटना में 6 की मृत्यु और 8 अन्य
घायल ।
केंद्र सरकार ने देशभर में प्रमाणु संयंत्रों, तेल शोधक कारखानों और सैन्य अड्डो समेत
सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा समीक्षा करने को कहा है। पाकिस्तान में बीते सप्ताह
एक नौ सैनिक अड्डे पर हमले के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उच्च स्तरीय बैठक के
बाद ये अदेश जारी किया है।
गुप्त चर ब्यूरों और स्थानीय सुरक्षा प्रमुखों का संयुक्त दल सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की
सुरक्षा के स्तर का संर्वक्षण और आकलन करेगा। इस दौरान सभी परमाणु संयंत्रों दूसरों
प्रतिषठानों , तेल शोधक कारखानों और हवाई अड्डों की सुरक्षा की समीक्षा होगी। एक
अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों और सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सैन्य
शिविरों के आस पास सर्तकता बढ़ाने तथा शान्ति भंग करने की आतंकवादियों की किसी
भी कोशिश को नाकाम करने को कहा गया है किसी भी विधवंसकारी कोशिश को विफल
करने के लिए सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए
जाएंगे।

हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य मंत्री श्री किशन फौजी ने कहा है कि नवजात
बच्चों व माताओं की देखरेख के लिए प्रदेश के तीन जिलों में यशोधा स्वास्थ्य महिला
स्वयं सेवकों की भर्ती की जाएगी। यह योजना तजुर्बे के तौर पर अंबाला , पंचकूला तथा
फरीदाबाद में शुरू की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे तीन अस्पताल चुने गए है जिनमें वार्षिक प्रसव संख्या तीन हजार
या अधिक है। अंबाला में 3200, पंचकूला में 5542, फरीदाबाद में प्रसव संख्या 4200 है।
सरकार ने सभी के लिए 12 लाख 80 हजार रूपए जारी किए है और जल्द की स्वयं
सेवक कार्य करने लगेंगे। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रत्ेयक जिले में 8 स्वयं सेवक
तैनात होगी जो आठ घंटे की शिफट में काम करेगी। उन्हें प्रत्येक प्रसव पर 100 रूपए
मिलेंगे। किसी सेवा निवृत नर्स का सुपरवाईजर लगाया जाएगा। उसे साढ़े सात हजार
रूपए मासिक मिलेगे और उन्हें राज्य स्तर की टेªनिग दी जाएंगी।

राष्ट्रीय सलाहकार परिषद तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्षता श्रीमती सोनिया
गांधी कल मेवात में मांडी खेड़ा के अस्पताल से राष्ट्रीय जननी शिक्षा सुरक्षा कार्यक्रम का
ष्शुभारभ करेगी। गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं के कल्याण का यह नया
कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाया जाएगा।
हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार नया जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम राज्य में
पहले से ही चलाई जा रही , गर्भवती महिला स्वास्थ्य देखभाल की पद्वति पर ही चलाया
जाएगा।
श्रीमतह सोनिया गांधी मेवात जिले में 68 करोड़ रूपए से मुकम्मल राजीव गांधी आपूर्ति
वृद्धि पहरयोजना का पहला भाग, राज्य वासियों को समर्पित करेंगी। इससे मेवात क्षेत्र के
503 गांवों में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। पूरी परियोजना पर लगभग 2 अरब 6
करोड़ रूपए के खर्च का अनुमान है।
हमारे संवाददाता अश्विनी कुमार शर्मा की रिर्पोटः-
कल मेवात ही नहीं हरियाणा के लिए भी एक ऐतिहासिक दिन होगा जब यू पी ए अध्यक्षा
श्रीमती सोनिया गांधी महिला एंव बाल स्वास्थ्य से जुड़े एक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आगाज
मेवात से करंेगी। काबिलेगौर है कि केंद्र सरकार का यह जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम
हरियाणा के जननी सुरक्षा कार्यक्रम पर आधारित है। यही नही पानी की कमी से जुझ रहे
मेवात को कल एक और बड़ी राहत मिलेगी जब श्रीमती गांधी राजीव गांधी स्वच्छ जल
आपूर्ति परियोजना के प्रथम चरण को लोगो को समर्पित करेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के
आतंकवादी दविदर पाल सिंह भुल्लर की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने
के बाद भी पंजाब के नेताओं व तथा कथित मानवधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा भुल्लर को
माफी देने की मांग की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है इस बार विवाद पैदा
करके राजनीति रोटिया सेकना, महामहिम राष्ट्रपति तथा देश के संविधान का अपमान है।
श्री विद्रोही ने कहा है कि शिरोमणी अकाली दल तथा शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी
, आगामी विधान सभा चुनावों के कारण सिक्ख समुदाय की सहानुभूति बटोरने में लगी
है।

केंद्रीय अक्षय उर्जा मंत्रालय, सौर उर्जा चलित बिजली संयंत्र लगाने के लिए चालू वित्त
वर्ष के दौरान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर उर्जा मिशन के तहत, बैटरी संयंत्र पर
81 रूपए प्रति वाट तथा बैटरी संयंत्र पर 57 रूपए प्रति वाट अथवा कुल परियोजना
लागत का तीस प्रतिशत अनुदान देगा। इसमें से जो भी कम होगा वही नियम लागू
होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया है कि इस अनुदान का लाभ सामूहिक
औद्योगिक परियोजना संस्थाओं प्राथमिक एवं केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्रो थानों व्यावसायिक
भवनों, रिहायशी भवनों तथा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण में लगे स्वयं सेवर
संगठनों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि शेष खर्च संबोधित संस्था द्वारा या विभाग द्वारा
वहन किया जाएगा। इस संबंधी प्रस्ताव पहले आओ पहले पाओं आधार पर स्वीकृति किए
जाएंगे।

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि सरकार ने परिवहन
विभाग के संचालन तथा कार्यशाला कर्मियों के लिए देय धुलाई भत्ते में चार गुणा वृद्धि
करते हुए इसे 50 रूपए से बढ़ाकर 200 रूपए मासिक करने का निर्णय लिया हैं कैप्टन
यादव ने आज चंडीगढ़ में बताया कि इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व सरकार ने यह राशि
10 रूपए से बढ़ाकर 50 रूपए की गई थी। उन्होंने कहा कि यह भत्ता पहले से प्राप्त
कर रहे कर्मचारियों को भी देय होगा। इसमें विभाग के चालक, परिचालक तथा
कार्यशाला के अन्य कर्मी शामिल होंगे। इस से सरकार के खजाने पर ढाई करोड़ रूपए
वार्षिक का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

भिवानी जिले में भिवानी लोहारू सड़क पर एक सड़क दुर्घटना में आज 6 व्यक्तियों की
मृत्यु हो गई है तथा आठ अन्य घायल हुए है। गम्भीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को
पी जी आई रोहतक भेजा गया है तथा शेष घायलों को सथानीय सिविल अस्पताल में
भर्ती करवाया जा रहा है। दुर्घटना उस समय हुई जब लोहारू से भिवनी आ रही एक
बोलेरो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से जा टकराई।

आज करनाल जिले में बस ट्रक भिडंत में 15 पर्यटक घायल हो गए। इनमें अधिकतर
विदेशी पर्यटक है। बस धर्मशाला से दिल्ली लौट रही थी कि राष्ट्रीय राज मार्ग नम्बर
एक पर दुर्घटना हो गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार करने
के बाद उन्हें बस से दिल्ली भेज दिया गया।

रविवार रात रोहतक सड़क पर झज्जर के बाहर एक पैट्रोल पम्प पर कुछ सशस्त्र युवकों
ने सेल्समैन को गोली मार कर उसकी जान ले ली और पैट्रोल भरवाने के बाद नकदी
भरा थैला ले कर फरार हो गए। सेल्जमैन को तीन गोलियां लगी । पुलिस ने अपराधियों
को ढूढंने के लिए दो टीमों बनाई है लेकिन अभी तक अपराधियों का कुछ पता नही चल
पाया ।

प्रादेशिक समाचार-30.05.2011

मुख्य समाचार:-
* केंद्र सरकार ने आपराधिक आयकर मामलों की जांच के लिए तुरन्त प्रभाव से नए निदेशालय की सथापना कर दी है।
* हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोगों का प्रदेश को तम्बाकू मुक्त बनाने का आह्वान किया है।
* हरियाणा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी कार्यक्रम के तहत 20 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
* हरियाणा के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग ने लगभग दो करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से दो उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना की है।
केंद्र सरकार ने फौजीदारी जांच पड़ताल के लिए नया आयकर निर्देशालय स्थापित किया हैं यह निदेशालय मामलों की जांच करेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली सीमा पर से अतः राज्य तथा अंतराष्ट्रीय गतिविधियों तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के लेनदेन संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन गतिविधियों में शामिल राशि के स्त्रोत तथा उपयोग संबंधी जांच होगी तुरन्त अस्तित्व में आया यह निदेशालय सक्षम अधिकार क्षेत्र में किसी अदालत में दायर शिकायत के लिए विशेष माहिरों की सेवाएं ले सकेगा। नए निदेशालय का मुख्ज्ञिया आय कर अपराधिक जांच महानिदेशक होगा। इस के आठ निदेशक दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, मुम्बई, चन्नई, कोलकाता तथा लखनउ में होंगे। कमिशनर पद का अधिकारी इनका मुखिया होगा और निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों का आह्वान किया कि वे प्रदेश के परिवेश को तम्बाकू मुक्त बना कर स्वयं तथा अन्य लोगों को स्वच्छ एवं दुर्गन्ध रहित हवा में सांस लेने का अवसर प्रदान करें। 31 मई के विश्व तम्बाकू निशेध दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार तम्बाकू निशेध के लिए हर संभव प्रयास करेगी। सार्वजनिक स्थलों तथा सरकारी कार्यालयों में धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू है तथा दोषी व्यक्ति को जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने है कि तम्बाकू निशेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को तम्बाकू सेवन के खतरों के प्रति जागरूक करना तथा आस पास के वातावरण को धूम्रपान मुक्त बनाना है।

हरियाणा के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग ने लगभग दो करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से दो उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए है। इनमें डी एन ए टैस्टीग और खोज तथा अमल हेतु रोग पहचान सुविधा उपलब्ध होगी। ये केंद्र बायो तकनालोजी हिसार तथा दीन बंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मूरथल में अक्षय उर्जा परीक्षण केंद्र में होगे। इस पर एक करोड़ रूपए खर्च होंगे। विभाग के एक प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया है कि रोहतक जिले के सांपला में विज्ञान नगरी बनाने का प्रस्ताव है। हरियाणा में विज्ञान शिक्षा तथा हरियाणा साईस प्रतिभा खोज को बढ़ावा देने वाली नई योजनएं प्रदेश में इस रूझान को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इस के अंतर्गत विज्ञान के विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार साईस कार्यशाला नामक योजना भी चलाई गई है। जिनमें विज्ञान के छात्रों से बातवीत करके उनकी प्रतिभा को निरवारने के प्रयास होंगे।

हरियाणा के स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए चल रहे पायलट प्रोजैक्ट के सुचारू संचालन एवं निरीक्षण के लिए जिला गांव स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। इनमें गांव के सरंपच, ग्राम सचिव, नम्बरदारों के शामिल किया गया है। कार्ड बनाते समय संरपच अथवा नम्बर दार में से किसी एक व्यक्ति का उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। हरियाणा की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वितायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज कौर संधू ने आज सिरसा में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सिरसा सहित अंबाला सोनीपत व करनाल जिले के खण्डों में स्मार्ट कार्ड पायलट प्रोजैक्ट की समीक्षा करते समय यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिरसा खण्ड के 55 गांवों में परिवारों के कुल 40 हजार 70 कार्ड बनाए जाएंगे और 9 जुलाई तक इनमें कार्ड बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

हरियाणा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी कार्यक्रम के अतंर्गत 20 करोड़ रूपए के खर्च का लक्ष्य सहकारिता, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हर मोहिन्द्र सिंह चट्ठा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में 5 एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को डेढ़ लाख रूपए दिए जाएंगे और यह राशि भूमि की सिंचाई, भूमि को सममतल करने, पाईप बिछाने और खेती संबंधी अन्य कार्यो पर खर्च की जाएगी। श्री चट्ठा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने इस योजना के तहत शीघ्र सर्वक्षण की रूप रेखा तैयार की है। जिमीदारों की जमीन को उपजाउ बनाने के लिए यह राशि विभिन्न कार्यो पर खर्च होगी। योजना पर नजर रखने के लिए चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।

हरियाणा सरकार ने पशुपालन तथा डेयरी विभाग के हरियाणा पशु चिकित्सा मुख्यालय और क्षेत्रीय वर्ग ग सेवा नियम में संशोधन किया है। अब पशु चिकित्सा विाकस सहायक के पदों पर सीधी भर्ती तथा पदोन्नति द्वारा मरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी है इन नियमों को अब हरियाणा पशु चिकित्सा मुख्यालय और क्षेत्रय वर्ग ग सेवा नियम 2011 का नाम दिया गया है। मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों की सूची को भी नियमों में जोड़ा गया है।

फतेहाबाद पुलिस प्रशासन ने जिला भर में स्थित सभी बैंकों, एटी एम तथा आभूृषणों कर दुकानों को निर्देश दिए है कि अपने भवनों में सी सी कैमरें लगाए तथा सुरक्षा से जुड़े संसाधनों की शीघ्र व्यवस्था करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी संस्थानों को व्यवस्था करके जानकारी देने के लिए भी कहा है। ऐसे निर्देश चोरी लूट धोखाधड़ी की घटनाओं से बचने के लिए दिए गए है तथा इन आदेाों का पालन न करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मार्च 2011 में संचालित परीक्षा तथा रिअपीयर प्रथम व द्वितीय सैमेस्टर परीक्षाओं के प्राईवेट तथा नियमित विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार स्कूलों के मुखिया अपने स्कूल के परिणाम कल सवेरे 10 बजे से पांच बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। छात्र बी एस एन एल मोबाईल इंटरनैट अथवा एस एम एस द्वारा भी परीक्षा परिणाम जान सकेंगे। इस बार राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 59.9 प्रतिशत जब कि निजी स्कूलों का 76.32 प्रतिशत रहा । हमारे संवाददाता के अनुसार सर्वोतम परिणाम झज्जर जिले का रहा।

केंद्रीय सरकार कार्यालयों , उपक्रमों एवं निगमों इत्यादि में राजभाषा हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत
सरकार द्वारा गठित चंडीगढ़ नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को आज चंडीगढ़ में एक बैठक आयोजित की गई। इस अध्यक्षता उत्तर पश्चिम क्षेत्र चंडीगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त श्री जसपाल सिंह ने की । बैठक में चंडीगढ़ पंचकूला व मोहाली स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिन्दी के प्रयोग की समीक्षा की गई तथा केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2011-12 के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की रूप रेखा तैयार की गई। समिति ने इस वर्ष सितम्बर में वार्षिक राजभाषा समारोह का अयोजन करने का भी निर्णय हुआ। इस में उत्तम कार्य करने को पुरस्कार दिए जाएंगे। बैठक के उपरान्त समिति की संयुक्त हिन्दी पत्रिका शिवालिका चंडीगढ़ का विमोचन भी किया गया।

Sunday, May 29, 2011

प्रादेशिक समाचार (28.05.2011)

प्रसार भारती
आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* केंद्र सरकार ने काला धन जमा करने और अवैध तरीके से उसे विदेशों में भेजने
पर नियंत्रण पाने के लिए सम्बद्ध कानूनों को सुदृढ़ बनाने के लिए एक समिति का
गठन किया है।
* हरियाणा शिक्षा विभाग ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए एवं खेल केलैण्डर जारी
किए है।
* रज्य के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से नरमा की बिजाई मौसम साफ होने पर
करने को कहा है।
* राज्य में आकस्मिक आपत प्रबंधन तंज को और मजबूत बनाया जाएगा।
सरकार ने एक समिति बनाई है जो देश में काला धन जमा करने और अवैध तरीके
से उसे विदेशों में भेजने पर नियंत्रण लाने के लिए संबंधित कानूनों को मजबूत करने
पर विचार करगी। नौ सदस्यों की इस समिति की अध्यक्षता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
के अध्यक्ष करेंगे। वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार यह समिति से निपटने के
मौजुदा कानूनी और प्रशासनिक ढांचे की जांच करेगी तथा अवधि तरीके से जमा की
गई संपति को राष्ट्रीय सम्पति घोषित करने इस तरह की सम्पति को कब्जे में लेने
के लिए मौजुदा कानूनों में संशोधन करने और काला धन जमा करने वालों को कड़ा
दड देने जैसे उपायों पर विचार करके 6 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट दे देगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने तथा युवा
प्रतिभाओं को खेल के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल
गतिविधियों का एक कैलेडर जारी किया है। राज्य की शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता
भुक्कल ने आज चंडीगढ़ में बताया कि प्रदेश सरकार बच्चों में शिक्षा के साथ साथ
खेल भावना को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि खेल
प्रतिभाओं की खोज के लिए खेल विभाग के सहयोग से टेलैड हट नामक कार्यक्रम
ष्शुरू किया गया जिसके उत्साह वर्धक परिणाम आ रहे है। इसी उद्देश्य से शिक्षा
विभाग ने भी नियमित खेल गतिविधियों को सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय के
वार्षिक कैलेडर में खेल कैलेंडर को ष्शामिल किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी
कक्षओं के विद्यार्थियों को प्रतिदिन प्रात साढ़े सात बजे स्कूल ष्शुरू होने के बाद 25
मिनट सामूहिक पी टी या योग अभ्यान करवाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा
सभी विद्यार्थियों को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेने तथा प्रत्येक स्कूल को
कम से कम दो खेल अपनाकर विद्यार्थियों की इनमें प्रतिभगिता सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए गए है। श्रीमती भुक्कल ने बताया कि सांस्कृतिक औश्र खेल गतिविधियों
में भाग लेने वाले छात्रों को 16 अंक तक अतिरिक्त देने का प्रावधान किया गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में 4 जून से सत्याग्रह छेड़ा जाएगा जिसमें देश के 624
जिलों के लाखों लोग हिस्सा लेंगे। यह जानकारी आज भिवानी में भारत स्वाभिमान
ट्रस्ट युववा विंग प्रभारी रवि कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया
कि तीन मांगों को लेकर छेड़े जाने वाले इस सत्याग्रह की अगुवाई दिल्ली के
रामलीला मैदान से स्वामी रामदेव द्वारा की जाएगी और हर जिला मुख्यालय पर लोग
आमरण अनशन पर बैठे । उन्होंने बताया कि विदेशों में जमा भारत के लगभग 400
लाख करोड़ रूपए के काले धन को वापिस लाने संबंधी कानून बनाने, भ्रष्टाचार के
खिलाफ कठोर जल लोकपाल बिल लाने व अग्रेजों द्वारा बनाए गए 34 हजार 735
कानूनों में संशोधन कर जनकल्याणकार बनाने के मुद्दे पर यह आमरण अनशन
होगा। इसके लिए अकेले हरियाणा से 60 हजार लोग हिस्सा लेंगे। श्री रवि कुमार पे
बताया कि देश भर में 10 करोड़ लोग सत्याग्रह अभियान से प्रत्याक्ष रूप से जुड़ेगे।

उत्तर हरियाणा बिजलर वितरध निगम ने बिजली के बकाया बिलों की राशि वयूलने
के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चालू वित्त वर्ष में15 मई तक बकायादरों से
13 करोड़ 8 लाख की रकम वसूल की। इस दौरान बिल का भुगतान न करने वाले
35 हजार 289 उपभोक्ताओं के कनैक्शन स्थायी व अस्थायी तौर पर काटे गए।
चंडीगढ़ में निगम के प्रवक्ता ने बताया कि निगम ने इन बकायादारों से बिलों के 17
करोड़ 82 लाख रूपए की राशि वसूलनी थी जिसमें से 73 प्रतिशत से अधिक 13
करोड़ 8 लाख रूपए वसूले जा चुके है। उन्होंने कहा कि स्थयी रूप से कनैक्शन
कटे परिसरों की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है ताकि भूगतान
किए बर्गर वहां दोबारा बिजली का उपयोग न किया जा सके इसके लिए निगम ने
प्रत्येक परिचालन परिमंडल में अन्तर मंडल टीमों का गठन किया है।

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों से नरमे की बिजाई मौसम साफ
होने पर करने को कहा है। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डा आर पी नरवाल
ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त आकड़ों के अनुसार आज के बाद मौसम साफ हो
जाने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को गन्ने की फसल पर
भी ध्यान देने की आवश्यकता है। गन्ने की फसल में यदि अब तक मिट्टी नहीं चढ़ाई
गई है तो पौधो पर हल्की मिट्टी चढ़ाए और खरपतवारों की रोकथाम के लिए
नियमित तौर पर निराई गुड़ाई करे।

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री सतपाल सांगान ने बताया है कि राज्य में
आकस्मिक आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत किया जाएगा। फरीदाबाद में विमान हादसे
के बाद राहत कार्य में तमाम मुश्किलें आई भविष्य में इन चुनौतियों का मुकाबला
करने के लिए बेहतर प्रबंधन तंत्र तैयार किया जाएगा। हालांकि समय समय पर इसके
लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जाता है। री
सांगवान ने माना कि सॅकरी गलियों में दमकल की गाड़ियों के न पहॅुचने से राहत
कार्य में थोड़ा खलल पड़ा। जिला प्रशासन से हादसे के बाद पेश आई चुनौतियों की
रिपोर्ट जी जाएगी जिससे कि कारगर योजना बनाई जा सके।

ए टी एम से गलत राशि डेबिट होने पर ग्राहको के खाते में एक हफते के अंदर
इसका पुनर्भुगतान कर दिया जाएगा। यही नही ग्राहकों के खाते में अगर समय पर
रकम नही लौटाई गई तो बैंकों को सौ रूपए प्रतिदिन के हिसाब से हर्जाने के तौर
पर अदा करने होंगे नई व्यवस्थ का लाभ इस वर्ष पहली जुलाई से मिलेगा। रिजर्व
बैंक ने एक अधिसूचना जारी कर सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि ए टी एम से
रकम निकालते समय होने वाली मशनी चूक का निपटारा वे सात दिन के भीतर करे।
गौरतलब है कि अभी तक इस तरह की चूक का निपटारा शिकायत दर्ज कराने के 12
दिनों के अंदर हुआ करता था।

केंद्र सरकार की स्लम योजना के तहत टिवीन सीटी यमुनानगर में गरीबों के लिए
652 मकानों का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला
प्रधान एवं स्लम योजना समिति के अध्यक्ष श्री अनिल गोयल ने बताया कि इसके लिए
धनराशि केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने मंजूर की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक
मकान के लिए 90 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए
आवेदक के पास 30 से 60 गज का अपना प्लांट होना चाहिए और वह उसी क्षेत्र का
वासी भी होना चाहिए।

Friday, May 27, 2011

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी तिथिः-27.05.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया ने स्वयं सेवी संस्थाओं से समाज के निर्धनतम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधाएं पहुॅचाने का आह्वान किया है।
* श्रमिकों की लड़कियों और औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत लड़कियों के लिए कन्यादान राशि बढ़ाकर 51 हजार रूपए की गई।
* करनाल जिले के घरौंडा खण्ड के गांव झिमर हेड़ी में स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की गई है।
* सिरसा जिले में लाईसैंस और प्रमाण पत्र के बिना अवैध रूप से किसी भी प्रकार की मैडिकल प्रैक्टस नहीं करने दी जाएगी।
हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया ने स्वयं सेवी संस्थाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तथा चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। वह रिवाड़ी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तथा प्रथम क्षेत्रीय विधायक राव अभय सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। राज्य पाल ने कहा कि दोनों महानभावों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित तथा जरूरत मंद लोगों की पूर्ण सेवा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राव अभय सिंह ने सत्ता, संपति और शक्तिसम्पन्न होते हुए भी साधारण जीवन व्यतीत किया। इसलिए महापुरूषों की याद में चिकित्सा शिविर लगाकर सेवा करना जन सेवा करना राष्ट्र सेवा भी राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में ओ पी डी के रोगियों को निशुल्क दवाएं दी जा रही है। इससे पूर्व उनहोंने महान नेताओं को पुषाजलि अर्पित की और समाज सेवाओं को स्म्मानित किया।

हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के लिए कन्यादान राशि 21 हजार रूपए से बढ़कार 51 हजार रूपए कर दी गई है। साथ ही साथ औद्योगिक संस्थानों में काम करनी वाली लड़की की शादी पर उसे भी 51 हजार रूपए की वित्तीय सहायता कन्यादान राशि के रूप में मिलेगी। हरियाणा के रम और रोजगार राज्य मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने चंडीगढ़ में हरियाणा चैम्बर आफ कामर्स और इंडस्ट्री तथा श्रम विभाग के सहयोग से आयोजित साईकल वितरण समारोह में दी है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों की सेवा निवृति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी है। श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृति योजना चलाई गई है जिसके अतंर्गत शिक्षा के आधार पर दो हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक की वार्षिक वित्तीय सहयाता दी जाती है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में श्रमिकों के लिए चार हजार मकान बनाए गए है तथा पांच हजार मकान और बनेगे। उनहोंने कहा कि 10 हजार रू मासिक वेतन तक के छोटे वर्ग के श्रमिकों को सरकार साईकलें दे रही है। जहां एक स्थान पर श्रमिकों के एक सौ बच्चे होंगे वहां प्राथमिक पाठशाला की स्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी।

रेल मंत्रालय ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को असीमित यात्रा के लिए मेल एक्सप्रैस के मूल किराए में सभी श्रेणियों में 50 प्रतिशत की छूट दे रखी है। पत्रकारों के पति पत्नी और आश्रित बच्चों के लिए भी उनके साथ यात्रा करने पर वित्त वर्ष में एक बार यह रिहायत प्राप्त करने की सुविधा देखी है। रेल मंत्री के 25 फरवरी को 2011-12 के रेल बजट पर दिए भाषण के अनुरूप अब यह सुविधा परिवार जनों को वित्त वर्ष में एक बार के स्थान पर दो बार यह सुविधा मिल सकेगी। निर्देष पहली जून से लागू हो जाएंगे।

हरियाणा की मंडियों में अब तक 68 लाख 35 हजार टन गेहॅ की आवक हुई हैं इसमें से गैर सरकारी व्यापारियों ने मात्र 4 हजार 84 टन की खरीद की है। शेष सारा गेहॅ 6 सरकारी ऐजेंसियों ने खरीद लिया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सिरसा जिला दस लाख तीस हजार टन की आवक से प्रदेश में अग्रणी है। केवल 2009 में इस से अधिक सवा 69 लाख गेहॅ की आवक हुई थी।

करनाल की उपायुक्त श्रीमती नीलम प्रदीप कासनी ने घरौंडा के गांव झिमर हेड़ी तथा अतिरिक्त उपायुक्त एम के पांडु रंग ने गांव रसीन में आज स्मार्ट कार्ड व 12 अंकों वाले विशिष्ठ पहचान पत्र, आधार योजना का शुभारम्भ किया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए देश में राशन कार्ड के स्थान पर स्मार्ट कार्ड के बनाए जाएॅगे। प्रयोग के आधार पर हरियाणा राज्य और उसके खण्डों को चुना गया है। इनमें घरौंडा, अंबाला, सिरसा और सोनीपत खण्ड शामिल है यदि प्रयोग सफल रहता है तो सभी प्रदेशों में यह योजना लागू की जाएगी। गांव में विशिष्ठ पहचान पत्र बनवाने के लिए संबोधित संरपच, नंबरदार, पटवारी, ग्राम सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, व्यक्ति की पहचान करेंगे। यह कार्ड मिलने पर पहचान के लिए किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नही पड़ेगी। स्मार्ट कार्ड में माईक्रोचिप होगी। जिसमें परिवारजनों के अगुंलियों के निशान फोटो, आंख की पुतली के काले हिस्से का चित्र होगा। जिस पर उपभोक्ता के निशान कार्ड में होंगे वही राशन प्राप्त कर सकेगा।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के तुरन्त समाधान के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कल 28 मई शनिवार को मुख्य महापंबधक की अध्यक्षता में आपरेशन उपमंडल कार्यालय परिसर जीवन नगर जिला सिरसा सिटी सब डिवजीन कार्यालय परिसर दादरी, उपमंडल कार्यालय धारूखेड़ा और सब डिवीजन ओल्ड फरीदाबाद में बैठक कर रहा है। निगम के प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि इन बैठकों में सभी प्रकार की व्यक्तिगत और सामूहिक शिकायतों के निवारण हेतु संबंधित अधिकारी आवश्यक रिकार्ड लेकर उपस्थित रहेंगे। शिकायतों का पंजीकरण सवेरे 10 बजे शुरू होगा और क्रमवार सुनवाई की जाएगी।

सिरसा जिले में लाईसेंस और प्रमण पत्र के बिना अवैध रूप से मैडीकल करने वाली तथा कथित झौला छाप डाक्टरों को किसी भी प्रकार की चिकित्सा प्रैक्टिस नही करने दी जाएगी। मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हिैं वह लोकसपर्क और कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायते सुन रहे थे। उन्होंने पंचायती राज स्ंस्थानों के प्रति निधियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा। उनहोंने सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से कहा कि वे इस बात का ध्यान रखे कि कोई भी व्यक्ति झूठी शिकायत दर्ज न करवाए।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के छात्रों के लिए पहली बार कैपस प्लेस्मैंट में 62 छात्रों को औरियटल बैक आफ कामर्स में कृषि अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है। पहली बार किसी बैक ने इस विश्वविद्यालय के इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को कृषि अधिकारी चुना है। कैम्पस में चार और पांच अप्रैल को साक्षात्कार हुआ था। चुने गए छात्रों में एग्रीक्लेचर अग्रिम वर्ष के 32, एम एस सी एम बी के 16 तथा इंजीनिरिंग एवं तकनीकी के 4 छात्र ष्शामिल है।

झज्जर सैक्टर 9 के रिहाशी प्लाटों का ड्रा 24 जून को दिन में 11 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बहादूरगढ़ मतें निकाला जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 8, 10, 14 मरले तथा एक कनाल के प्लाट हेतु अनुसूचित पिछड़ा वर्ग विधवा एवं स्वतंत्रता सेनानी आदि आरक्षित श्रेणियों में पात्रता से उच्च श्रेणी में आवेदन करने वाले तथा हरियाणा के बाहर से किसी भी आरक्षित श्रेणी में आवेदन करने वालों को योग्यता अनुसार सामान्य श्रेणी में शामिल किया जायगा। अधिकता श्रेणी के आवेदक जो झज्जर बार एसोसिएशन के सदस्य नही उनको सामान्य श्रेणी में रखा जाएगा। एक से अधिक आवेदन करने वालों को सभी आवेदन रद्द करते हुए उनकी अग्रिम राशि एक हजार रूपए प्रति आवेदन काट कर ष्शेष राशि वापिस की जाएगी।

प्रादेशिक समाचार, (तिथिः-26.05.2011)

प्रसार भारती
आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा सरकार ने निःशुल्क और अनिवार्य बालशिक्षा के अधिकार अधिनियम को
स्वीकृति दी है।
* जल एवं वायु प्रदूषण संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने वाली राज्य की 639
औद्योगिक इकाईयों को बंद करने के आदेश दिये गये है।
* पंचकूला की एक अदालत ने समझौता एक्सप्रैस विस्फोट मामले में आरोपी की
न्यायिक हिरासत 7 जून तक बढ़ा दी है।
* नागरकि उड्डयन महानिदेशक के अनुसार फरीदाबाद के विमान हादसे का कारण
खराब मौसम था।
* राज्य में आज से स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हुई हरियाणा मंत्री
मंडल की बैठक में निःशुल्क और अनिवार्य बालशिक्षा का अधिकार अधिनियम को स्वीकृति
प्रदान कर दी गई है। इससे लगभग 22 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे। नियमों के प्रावधानों
को लागू करने के लिए प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में राज्य परामर्श परिषद का गठन
होगा। शहरी क्षेत्रों में एक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के लिये एक
किलोमीटर की परिधि में एक प्राथमिक स्कूल तथा तीन किलोमीटर की परिधि में एक
मिडिल स्कूल होगा। आयु प्रमाण न होने पर किसी बच्चे को दाखिले से इंकार नही
किया जायेगा। निजी स्कूलों तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों पर भी शिक्षा का
अधिकार के प्रावधान लागू होंगे। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप
से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की अधिकृत हिस्सा पूजी को 20 करोड़ से बढ़ाकर 40
करोड़ रूपए करने के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रस्ताव को भी
स्वीकृति दे दी ।
मंत्रिमंडल की बैठक में लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के लिए पात्रता की शर्ते
तर्क संगत बनाने हेतु परिवार के सभी स्त्रोंतों से वर्तमान कुल आय एक लाख 44 हजार
से बढ़ाकर दो लाख रूपये वार्षिक करने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल में निर्णय हुआ कि राज्य में सी आई डी के लिये एक अल काडर होगा। इस
संबंधी संशोधित किये जाने वाले नियम अब पंजाब पुलिस नियम 2000 कहलायेगे। जो
विशिष्ट व्यावसायिक जरूरतों के मद्देनजर सी आई डी कर्मचारियों की नियुक्ति प्रशिक्षण
पदोन्नति प्रतिनियुक्ति तथा अन्य प्रशासनिक मामले विनियमित करेंगे। बैठक में केंद्रीय
पुलिस कैंटीनों द्वारा खरीदे जाने वाले माल पर वैट की कम दर जोकि पांच प्रतिशत
लगाये जाने के आबकारी कारधान विभाग के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

राष्ट्रीय सलाहकार काउंसिल ने केंद्र सरकार के पास यह प्रस्ताव रखने का फैसला किया
है कि विकास के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि के मालिक किसानों को रजिस्ट्री
की कीमत का छह गुणा मुआवजा दिया जाय। कल नई दिल्ली में सोनिया गांधी की
अध्यक्षता में हुई काउंसिल की बैठक में भूमि अधिग्रहण करने संबंधी संशोधित विधेयक
और पुर्नवास संबंधी विभिन्न बिलों को एक ही राष्ट्रीय विकास, अधिग्रहण, विस्थापन एवं
पुर्नवास बिल के रूप में लागू करने की सिफारिश की गई।

मुख्यमंत्री ने उन 6 सौ 39 उद्योगिक इकाईयों को बंद करने के आदेश दिए है जिन्होंने
2010-11 में जल एवं वायु प्रदूषण संबंधी कानूनों की उल्लघंन किया है।
पर्यावरण एवं वन मंत्री अजय सिंह यादव ने कहा है कि सरकार ने अन्य 151 इकाईयों के
खिलाफ फरीदाबाद एवं कुरूक्षेत्र की विशेष पर्यावरण अदालतों में मुकदमे दायर किए है
तथा नौ हजार दो सौ उनतालीस इकाईयों को प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगाने को कहा है।
श्री यादव ने कहा कि किसी भी इकाई को प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगाए बिना उत्पादन की
आज्ञा नही दी जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैंग का निर्माण करने वाली इकाईयों को बंद करने
के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाली 17 वर्गीकृत
विर्सजन इकाईयों को विर्सजन के माप दण्डों की आनलाईन मॉनीटिरिग करने को कहा
गया है।

करनाल राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान में हुई सार्क देशो के प्रतिनिधियों की दो
दिवसीय बैठक में डेरी सैक्टर से जुड़े तीन मुख्य मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया
जिनमे डेरी प्रोडक्शन, क्वालिटी और मार्केटिंग प्रमुख रूप से ष्शामिल रहे। वैज्ञानिकों ने
जहां बैठक में पशुपालन को लेकर एक उूसरे के अनुभवों को सॉझा किया वही सार्क
देशों में दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक जैसी नीति बनने पर भी सहमति जताई
गई।
राष्ट्रीय कृषि एवं आर्थिक नीति अनुसंधान केंद्र के निदेशक डज्ञॅक्टर रमेश चंद ने बताया
कि दो दिवसीय बैठक में दूध उत्पादकों की क्वालिटी और खाद्य कानून को प्रभावी ढंग
से अमल में लाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सार्क देशों में दूध
उत्पादकों की मांग व खपत तेजी से बढ़ रही है, जिसके लिए उत्पादन को बढ़ाना जरूरी
हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज हरियाणा के सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आधार
एवं स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण की औपचारिक शुरूआत की। इस मौके खाद्य एवं
आपूर्ति मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा एवं मुख्य संसदीय सचिव अनीता यादव भी उपस्थित
थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने कहा कि आधार लोगों को पहचान ही नही
देगा बल्कि बहुत सी सेवाएं भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि 12 अंक का यह
आजीवन पहचान प्रमाण निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है और यह पुरे देश में वैध
माना जाएगा।
स्मार्ट राशन कार्ड के बारे श्री हुड्डा ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से पुराने
राशन कार्ड खत्म हो जाएंगे और पारिवारिक सदस्यों की उगलियों के निशान वाले
माइक्रोचिप युक्त इस कार्ड से राशन मिलने में होने वाली गड़बड़ी की काई आशंका नहीं
रहेगी।

पंचकूला की एक अदालत ने समझौता एक्सपैस विस्फोट मामले में आरोपी असीमानंद की
न्यायिक हिरासत अगले महीने की 7 जून तक बढ़ा दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आलत
को विश्वास दिलाया कि वह अगली सुनवाई पर आरोप पत्र दाखिल कर देगी। अदालत
की यह सुनवाई विडियो कॉन्फेंस के जरिये की गई असीमानंद अंबाला की सेन्ट्रल जेल में
बंद है।
असीमानंद की जमानत अर्जी सत्र अदालत ने इस महीने की 12 तारीख को खारिज कर
दी थी। उसने इस बात का खंडन किया है कि वह समझौता एक्सपै्रस विस्फोट कांड में
शामिल था। पानीपत के दिवाना गांव में समझौता एक्सप्रैस में हुए विस्फोट में 68 लोग
मारे गये थे। जिनमें अधिकांश पाकिस्तानी थे।
इससे पहले सात मई को जयपुर में सीबीआई अदालत ने 2007 में अजमेर दरगाह
विस्फोट मामले में असीमानंद की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

नागरीय उड्डयन महानिदेशक ने कहा कि फरीदाबाद के रिहायशी इलाके में एक चार्टड
विमान के हादसे का शिकार होने का कारण खराब मौसम था। आंधी के कारण पायलट
विमान को नियंत्रण में नहीं रख सका जिस कारण विमान बेकाबू हो कर नीचे गिर गया।
उधर हरियाणा सरकार ने इस हादसे पर अफसोस जताया है और मरने वालों के परिवारों
के पति सहानुभूति प्रगट की हैं हरियाणा सरकार ने इस हादसे में मारी गई फरीदाबाद
की तीन महिलाओं को दो-दो लाख रूपए और गम्भीर रूप से घायल फरीदाबाद के
तीन व्यक्तियों को 20-20 हजार रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता
के अनुसार सरकार ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मुरम्मत के लिए मुआवजा देने
का भी निर्णय लिया है।

हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के सुवा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र
कासनिया के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुये उन्हे संगठन से निष्कासित कर
दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री
शीशपाल के हरवाल ने बताया है कि श्री कासनिया को संगठन विरोधी गतिविधियों के
लिये कुछ समय पहले निलंिबत किया गया था और आज उन्हें पार्टी से निष्कासित कर
दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज रोहतक में प्रदर्शन
किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु ने की। उन्हांेने
बढ़ती महंगाई के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि महंगाई
ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है, लेकिन कांग्रेस सरकार को आम आदमी
की चिंता ही नहीं है। वहीं, भ्रष्टाचार के लिए भी पूर्ण रूप से सरकार ही जिम्मेदार है।
भाजपा नेता और कार्यकर्ता रोहतक में हुडा कांप्लेक्स में प्रदर्शन किया।


प्रसार भारती
आकाशवाणी चण्डीगढ़
प्रादेशिक समाचार, हिन्दी
(तिथिः-25.05.2011) 1810 शाम
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा की निःशुल्क प्रसूति की सराहना करते हुए केंद्र सरकार ने ऐसी योजना
देश भर में शुरू करने का फैसला किया।
* सार्क देशों में दूध के उत्पादन को बढ़ाने और डेयरी क्षेत्र के विस्तार संबंधी सार्क
देशो के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में शुरू हुई।
* मेवात जिले के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को इस सत्र से दसवीं
कक्षा तक कर दिया जायेगा।
* पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुल रिक्तयों से तीन गुणा उम्मीदवारों को
साक्क्षातकार के लिए बुलाए जाने के निर्देश दिए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश के ग्रामीण इलाके में निःशुल्क संस्थागत प्रसूति को
बढ़ावा देने की राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए पूरे देश में इस तरह
की व्यापक योजना है तैयार करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत गांवों में
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुॅचने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए जाते है। नई
दिल्ली में इस बाबत हुई बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र ने भी भाग लिया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भावती महिलाओं को प्रसूति
के समय चिकित्सीय व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और इस तरह की पहली योजना
मेवात जिले के मेढी खेढ़ा में शुरू की जाएगी।

सार्क देशों में दूध के उत्पादन बढ़ाने और डेरी क्षेत्र के विस्तार को लेकर आज राष्ट्रीय
डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल सार्क देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
शुरू हुई।
संस्थान के निदेशक और डीम्ड यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉक्टर ए के श्रीवास्तव ने
कहा कि इस बैठक में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के वरिष्ठ
अधिकारी दो दिनों तक डेरी उत्पादन, गुण्वत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण व विपणन पर आपसी
विचार विमर्श कर रहे है। बैठक में ऐसी तकनीक पर भी चर्चा की जा रही है जिससे इन
देशों में दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सके।
डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि भारत इस समय ग्यारह करोड़ बीस लाख टन दूध उत्पादन
के साथ पहले स्थान पर है परन्तु बढ़ती जनसंख्या और घटते कृषि क्षेत्र के चलते, आने
वाले समय में दूध उत्पादन को बढाना एक चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत
और पाकिस्तान को छोड़कर, अन्य सार्क देशों में दूध उत्पादन की स्थिति चिंताजनक है
और भारत इन देशों में दूध का निर्यात कर मौके का फायदा उठा सकता है।

मेवात जिले के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विधालयों को इस सत्र से दसवीं कक्षा तक
कर दिया गया है। उपायुक्त बलराज सिंह मोर ने बताया कि मेवात, देश में ऐसा पहला
जिला है जहां इन स्कूलों को 10 वीं तक किया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों
में छठी से 10 वीं तक एक हजार से अधिक ऐसी लड़कियॉं भी पढ़ रही हैं जो पहले
अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि करोड़ो रूपये की लागत से इन
स्कूलों की इमारत बनाई जा रही है।

शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए जिला फतेहाबाद में पांच माडल स्कूल
खोले जायेंगे। उपायुक्त ने बताया है कि यह स्कूल जिला के गांव बनगांव, डूल्ट,
सरकपुर, कन्हड़ी व जल्लोपुर में खोले जायेंगे। प्रत्येक स्कूल पर तीन से चार करोड़
रूपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल का भवन पांच एकड़
में तथा दो एकड़ में छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करवाया जायेगा। इन
छात्रावासों का लाभ दूसरे स्कूलों में पढ़ रही अनुसूचित जाति , जनजाति व बी पी एल
परिवारों की छात्राएं भी उठा सकेंगी।

पंजाब और हरियाणा उच्चन्यायालय ने हरियाणा में लैक्चरों की भर्ती के लिए महिला और
पुरूष उम्मीदवारों की अलग अलग योग्यता सूची बनाए जाने के खिलाफ दायर
याचिकाओं की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिए है कि लिखित परीक्षा के
आधार पर महिला और पुरूष उम्मीदवारों की एक साथ योग्यता सूची बुनाई जाए। इसके
अलावा कुल रिक्तयों से तीन गुणा उम्मीदवारों को साक्क्षातकार के लिए बुलाया जाया।
महिला उम्मीदवारों की दलील थी कि कुल सीटों में से 35 प्रतिशत सीटें ही महिलाओं के
लिए है जबकि शेष पुरूषों के लिए है। जिसके कारण योग्यता सूची में उपर होने के
बावजूद महिला उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में छूट जाती है।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए
है कि हिसार के वेद पाल तंवर को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
उच्च न्यायालय में दायर अपनी अर्जी में श्री तंवर ने कहा है कि मिर्चपुर पीड़ितो को
अपने फार्म हाउस में आश्रय देने के लिए उन्हे धमकियां मिल रही है। उनके अनुसार
फार्म हाउस में करीब पचास परिवार सुरक्षा की गुहार करते हुए अपने इच्छा से फार्म
हाउस में डेरा डाले हुए है। इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती सुरेंद्र कौर बादल के पार्थक शरीर का आज उनके
गांव बादल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस समय विभिन्न राजनीति दलों के
नेताओं के अलावा क्षेत्र के हजारो लोग उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए पहुॅचे उनकी चिंता
को आग उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल ने दिखाई। इस समय केंद्र से डॉक्टर फुर्ख
अब्दुला और सचिन पायलट पहुॅचे हुए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व
इंडियन नैशनल लोकदल के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने भी श्रद्धाजंलि दी। सुरेंद्र कौर
बादल का कल चंडीगढ़ में देहांत हो गया था।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा पंजाब में 20 वीं भारत निर्माण
जन सूचना महिम आज मुक्तर जिले के गांव दोधा में शुरू हुई इस मुहिम का उद्घाटन
करते हुए कृषि विरासत मिशन के एसोसिएट डारेक्टर अजय कुमार तिरपाठी ने कहा कि
इस तरह के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने में विशेष योगदान डालते है। इस
कार्यक्रम में केंद्र और राज्य के विभिन्न विभाग शामिल हुए है।


आकाशवाणी चण्डीगढ़
प्रादेशिक समाचार, हिन्दी
तिथिः-23.05.2011 1810 शाम
मुख्य समाचार:-
* मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपील की है कि राज्यों को ग्रांट देते समय व्यापक दृष्टिकोण अपनाया जायें।
* नारनौल जिले के अटेली और कनीना क्षेत्र में सीवरेज प्रणाली और जल वृद्धि योजनाओं पर 19 करोड़
रूपए खर्च होंगे।
* कृषि विज्ञानिक चयन बोर्ड शीघ्र ही 300 पदों पर वैज्ञानिकों की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया ष्शुरू
करेंगा।
* चंडीगढ़ की तारिणी गोयल ने एशियाई चैस चेम्पियनशिप में चार पदक हासिल किए है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने योजना आयोग से अपील की है कि राज्यों को ग्रांट देते समय व्यापक
दृष्टिकोण अपनाया जाए तथा उन्हे अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप खर्च करने की छूट दी जाए।
नई दिल्ली में 12 वीं पंचवर्षीय योजना की विचार विमर्श बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र ने बहुत सी योजनाएं
ष्शुरू की है लेकिन वो राज्यों की जरूरतों के मुताबिक नही है। श्री हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे ष्शहरी
करण के मद्देनजर राज्य को लोगों का विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्सकता है क्योंकि राज्य सरकार
उन्हे सभी सहूलियतें मुहैया नही करा सकती।

पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण आधरित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा
है ताकि पर्यटकों को प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहर के बारे जानकारी मिल सके।
रिवाड़ी जिले के धारूखेड़ा में राजीव गांधी हर्बल पार्क का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से लोगों को विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों के बारे में
जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य में थपाली, लाल मुनिया विश्राम घर, मोरनी किला, कालेसर, चुहड़पुर
हर्बल पार्क आदि प्राकृतिक शिविर स्थापित किए गए है। श्री यादव ने यह भी कहा कि धारूखेड़ा में मसानी बराज
के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर आठ पर बनने वाले इस पार्क में देश विदेश से पर्यटक आएंगे।

नारनौल जिलें के अटेली और कनीना क्षेत्र में सीवरेज प्रणाली और जल वृद्धि योजनाओं पर लगभग 19 करोड़
रूपये खर्च किए जाएॅंगे। कल नारनौल में लगभग 9 करोड़ रूपए की लागत की सीवरेज प्रणाली का उदघाटन
करने के बाद पत्रकारों से बाचतीत करते हुए प्रदेश की जनस्वास्थ्य, आबकारी व कराधार मंत्री किरण चौधरी ने
कहा कि क्षेत्र में पेयजल योजना पर 10 करोड 22 लाख रूपए खर्च किए जाएॅंगे और इस योजना के पूरा हो जाने
पर लोगों को प्रतिदिन 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति उपलबध होगा। उन्होने यह भी बताया कि अटेली हलके के
दस गॉवों में करीब 9 करोड़ रूपए की लागत से आर ओ प्लॉंट लगाए जाएॅंगे।

अखिल भातीय कांग्रेस समिति के सचिव व हरियाणा मामला विभाग के प्रभारी बी के हरि प्रसाद ने कहा है कि
हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है जिसने केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये भारत निर्माण कार्यक्रम को सबसे पहले
लागू किया है। यह कार्यक्रम आम लोगों के सामाजिक व आर्थिक सुधार के लिए शुरू किया गया है।
आदमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत एक लाख 75 हजार करोड़
रूपये, बुनियादी योजनाओं से जुड़ी 16 योजनाओं में खर्च किए गए है।
उन्होंने कहा कि 2004 से पहले जब देश में एन डी ए सरकार का कार्यकाल था, उस दौरान गलत कृषि नीतियों
के कारण हरियाणा व आध्र प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे थे। 2004 में लोगों ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में
कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जतया जिसने भारत निर्माण के तहत कई कार्यक्रम शुरू किए ।

कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के अध्यक्ष डा सी डी माई ने कहा है कि इस समय देश में वैज्ञानिकों को की कमी के
चलते निर्धारित पदों में से करीब बीस प्रतिशत पद खाली पड़े है।
आज करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा माई ने कहा कि देश में
हर वर्ष करीब छह हजार वैज्ञानिकों की जरूरत होती है और इसे पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय में अध्यापक
वैज्ञानिको को लिया जाएॅगा। उन्होंने बताया कि चयन बोर्ड तीन सौ पदों पर वैज्ञानिकों की नियुक्ति के लिए भर्ती
प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को व शोध कार्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए बोर्ड के
अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष शोध कार्यों के लिए विश्वविद्यालय को पांच करोड़ रूपए दिए जाते है।

सी बी एस ई की बारहवीं की परीक्षाओं में इस बार 81 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इस बार भी
लड़कियो ने बाजी मारी है। उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 86 दशमलव 93 प्रतिशत है जबकि लड़कों का 77 दशमलव 83
प्रतिशत है। चेन्नई क्षेत्र का प्रदर्शन 91 दशमलव 32 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा है। पटना क्षेत्र को छोड़कर
सभी क्षेत्रों के नतीजे आज घोषित किए गए। बॉर्ड ने परीक्षा परिणामों की वजह से होने वाले तनावो को दूर करने
के उद्देश्य से विद्यार्थियों औेर माता पिताओं के लिए काउॅंसलिग भी शुरू कर दी हैं जो अगले महीने की 6
तारीख तक चलेगी। चंडीगढ़ क्षेत्र में कुल परिणाम 79.92 प्रतिशत रहा। लड़कियों का परिणाम 85.92 प्रतिशत रहा ।

सेक्रेड हार्ट सेकण्डरी स्कूल चंडीगढ़ की तारिणी गोयल ने पिलीपीन में हाल में सम्पन्न एशियाई युवा चेस
चैम्पियनशिप में इस वर्ष से कम श्रेणी में बेहतरी प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत हासिल किया है।
तारिणी ने चार पदकों के साथ इसे चैम्पियनशिप में सबसे अधिक व्यक्तिगत पदक प्राप्त किए । इस प्रतियोगिता में
एशिया के 29 देशों से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसे प्रदर्शन से तारिणी को आगामी विश्व व एशियाई
युवा चेस चैम्पियनशिप में सीधे प्रवेश मिल गया है।

Sunday, May 22, 2011

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी

तिथिः-20.05.2011
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा के सिंचाई मंत्री ने पंजाब सरकार एवं पंजाब के नेताओं द्वारा हांसी बुटाना नहर के मामले पर
मीडिया में भ्रामक ब्यानबाजी पर आपत्ति जताई है।
* देश का दूसरा आधुनिक वाहन इन्सपैक्शन व टैस्टींग सैंटर रोहतक जिले के कन्हेड़ी गांव में स्थापित किया
जायेगा।
* हरियाणा पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जायेगा।
* हरियाणा सरकार प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत श्रमिकों की लड़कियो का खर्चा स्वयं
वहन करेगी।
वित्त एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पंजाब सरकार एवं पंजाब के नेताओं द्वारा हांसी बुटाना नहर के
मामलें पर मीडिया में भ्रमक ब्यान बाजी करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। चंडीगढ़ से जारी एक वक्तव्य में कैप्टन
यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि पंजाब में होने वाने विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत राजनेता इस मुद्दे
को उठा रहे है कि जबकि वे जानते है कि इससे पंजाब राज्य का कोई लेना देना नही है उनहोंने कहा कि यह
मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचारधीन है और उनके द्वारा इस पर टिप्पणी करना ाही नही है। उन्होंने कहा कि
सर्वविदित है कि घग्गर क्षेत्र बाढत्र संभावित है और हांसी बुटाना पहर के बनने से पहले भी बाढ़ कई बार आ
चुकी हैं इसी लिये राष्ट्रीय प्राधिकरण ने बाढ़ के पानी के उपयोग की योजना बनाई है जिसे पांजाब पने अपनी
सैडान्तिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की बी बी एम बी से अध्कि बिजली उत्पादन, घग्गर क्षेत्रं
वर्षा के जल के उपयोग भाखड़ा व पौंग बांधों में अध्रिक जलस्तर से पैदा स्थिति काबू करने जैसे पारस्परिक
हितों के मुद्दे पर ध्यान देना ही समय की मांग है।

देश का दूसरा आधुनिक वहान इंस्पेकशन व टेस्ंिटग सेटर हरियाणा को मिला हैं सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री सी पी जोशी से मुलाकात के बाद यह जानकारी देते हुये बताया कि
रोहतक के कन्हेड़ी गांव में 14 करोड़ रूपये लागत से स्थापित होने वाले इस सेंटर में हर वर्ष सवा से डेढ़ लाख
वाहनों का निरीक्षण व परीक्षण किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्रालय ने 11 वीं योजना के तहत देश भर में इस तरह
के दस मॉडल सेंटर मंजूर किये है जिसमें से रोहतक के इस केंद्र को औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। केंद्र ने
योजना के क्रियान्वयन के लिये इंटरनैशनल सेंटर फॅार ओटोमैटिक टैक्नॉलोजी को अधिकृत किया हैं सांसद ने
बताया कि इस वाहन इंस्पेकशन व टेस्टिंग सेंटर से सड़क सुरक्षा के साथ साथ व्यावसायिक वाहनों को चलाने की
लागत संबंधी अनुमान भी लग सकेगा। ऐसा देश का पहला सेंटर मध्यप्रदेश के छिदवाड़ा में स्थापित हैं

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वितायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज संधु ने कहा है कि हरियाणा के चार
खंडों सिरसा, अंबाला, सोनीपत व घरौंडा में स्मार्ट कार्ड बनाने का पायलट प्रोजैक्ट कल से ष्शुरू किया जायगा।
श्रीमतजी संधू ने यह जानकारी सिरसा, अंबाला , सोनीपत व करनाल के उपायुक्तों से विडीयों कॉन्फग्रेसिग से
बातचीत के बाद देते हुये कहा कि सिरसा ग्रामीण खं डमें कुल 40 हजार 70 स्मार्ट कार्ड बनाये जायेंगे। इसके
लिये गांव व जिला स्तर पर कमेटियां बनाई गई है। कार्ड बनाने के कैंप स्कूलों में नम्बर दारों व सरपंचों के
सहयोग से लगाये जायेंगे और समय समय पर घर घर जा कर प्रचार प्रसार भी किया जायगा।

मुख्यमंत्री संसदीय सचिव अनील यादव ने कहा है कि नारनौल में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने में कोई
कसर नही छोड़ी जायगी। इसके लिये मुख्यमंत्री ने रिवाड़ी जिले के अटेली मंडी क्षेत्र के गावों में बोरवेल कराने के
लिये 50 लाख रूपये मंजूर किये गये है। अटेली मंडी कस्बे में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की
ग्राम पंचायतों से पेयजल संकट वाले गांवों में बोरवेल लगाने के प्रस्ताव मांगे जा रहे है इसका पूरा खर्च सरकार
वहन करेगी।

हरियाणा पुलिस को दंगाइयों से निपटने के लिये दंगा विरोधी उपकरण सहित अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया
जायगा। हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक ने सभी एस पी एस की हिसार में आयोजित एक अपराध गोष्ठह में
बताया कि अपराधों पर निमंत्रण हेतु , चुरापोस्त व अफीम लाने वाले अपराधिक गैंगों की गतिविधियों, ठिकानों पर
छापे मारी कर उन्हे सजा दिलाई जाय। साथ दी सूचीगत अपराधियों का वर्गी करण कर, अतिवांछित के लिये
ईनाम घोषित हो तथा आधुनिक वैज्ञानिक प्रणाली का प्रयोग किया जाय। उन्होंने बताया कि एक अंर्तराष्ट्रीय संस्था
द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण में शामिल भारत के विभिन्न थानों में हरियाणा के 23 आर्दा थाने शामिल थे उसमें से
हिसार मंडल के चार थानों ने पहला, दूसरा , तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश सरकार स्कूल निरीक्षण प्रणालियों को सुदृढ़ करने के लिये मुख्यालय पर एक स्वतंत्र निरीक्षण सेल स्थापित
करेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने चंडीगढ़ में बताया है कि प्रत्येक राजस्व मंडल के लिये इस सेल
की एक टीम होगी तथा प्रिंसीपल स्तर के दो अधिकारी पर कुल आठ कर्मचारी इस काम के लिये मुख्यालय पर
प्रतिनियुक्ति पर लिये जायेंगे ।

राज्य सरकार प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की लड़कियों की पढ़ाई का खर्च
उठायेगी और वित्तीय मदद पांचवी से आठवी कक्षा तक की छात्राओं को दी जायेगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया
कि श्रमिकों की लड़कियों को वर्दी , पाठय पुस्तकें व अन्य सामग्री देने के लिये प्रत्येक श्रमिक को दो हजार रूपये
की एक मुश्त सहायता राशि दी जायेगी। योजना के तहत श्रमिकों की तीन लड़कियों तक यह सुविधा मिलगी और
यह लाभ उन्ही श्रमिकों को मिलेगा जिन्होंने किसी संस्था में दो वर्ष कार्यकाल पूरा किया हो और वेतन प्रतिमाह
पांच हजार से कम हो।

यमुनानगर में बाढ़ रोकथाम के सभी कार्य कल तक पूरे कर लिये जायेंगे। जिला उपायुक्त श्री अशोक सांगवान ने
बताया है कि हथिनी कुंड बैराज की मरम्मत पर दो करोड़ 18 लख रूपये खर्च किये गये है और गत वर्ष आई
बाढ़ के बाद ताजेवाला हैड वर्क वर काम चल रहा है जिस पर पौने चार करोड़ रूपये खर्च आयेंगे। उपायुक्त ने
बताया कि जिले में बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 68 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है।

फतेहाबाद पुलिस ने शहर के इंडस्ट्रियल एयरा में स्थित एक पशु आहार बनाने वाली फर्म के खिलाफ मामला दर्ज
किया है। कुछ दिन पूर्व स्थानीय एस डी एम ने वहॉ छापा मार कर आहार में मिलाये जा रहे रंग पिसे पत्थर व
अन्य मिलावटी सामान बरामद किया था।

हरियाणा पर्यावरण विभाग द्वारा 22 मई रविवार को अंर्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पंचकूला जिले
के मल्लाह पिंजौर हर्बल गार्डन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजिन किया जा रहा है।
विभाग के प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के निदेशक डाक्टर अवतार सिंह समारोह
का उद्घाटन करेंगे जबकि समापन अवसर पर एस आर एम तकनीकी महाविद्यालय बरवाला के प्राचार्य श्री वी के
गर्ग मुख्य अतिथि होंगे।

हरियाणा की विभिन्न मंडियों में अब तक 67 लाख 88 हजार टन गेहॅू की आवक हुई है जिसमें सये 67 लाख 84
हजार टन गेहॅू की खरीद 6 सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा तथा 4084 टन गेहॅू की खरीद व्यापारियों द्वारा की गई
है।

Friday, May 20, 2011

प्रादेशिक समाचारः-19.05.2011

मुख्य समाचार:-
ऽ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और उनके बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिये प्रदेश में 85 कौशल विकास केंद्र
स्थापित किये जायेगे।
ऽ हरियाणा में बिजली की पर्याप्त सप्लाई के लिये सरकार ने समुचित व्यवस्था की।
ऽ महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत कुरूक्षेत्र में पात्र परिवारों को सौ सौ गज के प्लाट जल्द
मिलेगे।
ऽ शोधकर्ताओं का टमाटर सेवन से कॉलेस्ट्राल और बल्ड प्रेशर कम किये जाने का दावा।

प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रीे श्रमिकों तथा बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को प्रशिक्षण देने के
लिये राज्य भर में निजी भागीदारी के तहत 85 कौशल विकास केंद्र खोलेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री गीता
भुक्कल ने आज चंडीगढ़ में बताया कि ये केंद्र उन खंडों में खेले जायेगे जहां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नहीं है
इसके अलावा मिशन के तहत 25 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जायेंगे। निजी भागीदारी के तहत 29
संस्थान खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था जिसमें से 25 की स्वीकृति मिली है। साथ ही सग्रह औद्योगिक
संस्थानों में अनुसूचित जाति व जनजाति विंग स्थापित करने की भी अनुमति मिल गई है। इससे इन विद्यार्थियों के
लिये दाखिला क्षमता बढ़कर 42 सौ 40 हो जायगी।

राज्य ने परसों 21 मई का दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। वर्ष 1991 में इसी
दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आतंकवाद का शिकार हुए थे। सभी मंडलायुक्तों उपायुक्तों और पुलिस
महानिदेशक को संबोधित एक पत्र में मुख्य सचिव श्रीमती उर्वशी गुलाटी ने उनसे सरकारी कार्यलयों में शपथ
ग्रहण समारोह आयोजित करने को कहा है जिससे सभी वर्गो के बीच शांति व सामाजिक सद्भाव पैदा हो।

हरियाणा के पोलीटैक्निकों में चल रही शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की हड़ताल को पोलीटैक्निकों छात्रों ने भी समर्थन
दे दिया है। आज अध्यापकों के साथ छात्रों ने भी कई जगह परीक्षाओं का बहिष्कार किया। गौरतलब है कि
अध्यापक आल इण्डिया कौसिंल आफ टैक्नीकल ऐजुकेशन की सिफारिशो अनुसार पे स्केल देने की मंाग को लेकर
चार दिनों से परीक्षाओं का बहिष्कार कर रहे है।

हरियाणा में गर्मियों के दौरान पर्याप्त बिजली की सप्लाई की जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार बिजली
निगमों ने इसके लिए समुचित व्यवस्था की है और 15 जून से धान की होने वाली रोषाई के लिए भी रोजाना 8
घण्टे बिजली देने की व्यवस्था की गई है।
प्रवक्ता ने बतया कि शहरी , घरेलू उपभोक्ताओं को 20 घण्टे , उद्योगों को 16 घण्टे और ग्रामीण घरेलू
उपभोक्ताओं को 12 घण्टे बिजली आपूर्ति का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस बार राज्य में बिजली उत्पादन
में 1500 मैगावाट में अधिक की बढ़ौतरी संभव है और शेष बिजली का प्रबंध अन्श् राज्यों से बिजली खरीद कर
सर्दियों में दी बिजली वापिस लेकर और बैकिंग व्यवस्था से बिजली लेकर किया जाएगा।

हरियाणा संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान में आरक्षण के दावे को मजबूती से पेश करने के लिए
हरियाणा की विभिन्न खाफों ने कमेटी का गठन किया हैं इसमें महम चौबीसी के प्रवक्ता हवा सिंह चहल, अखिल
भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओ पी मान, धर्मपाल छौत, अमीर सिंह पूनिया, कटार सिंह सांगवान तथा रण
सिंह शौकीन को भी शामिल किया गया हैं इस सब कमेटी के सदस्य जाटों के आरक्षण के दावे को आयेग के
समक्ष मजबूती से रखने के लिए तथ्य जुटाने का काम करेंगे। जाट प्रतिनिधियों का कहा है कि इस सब कमेटी में
छूट गई खापों के प्रतिनिधियों को भी शामिय किया जाएगा।

संसद श्री नवीन जिंदल ने आज कहा है कि राज्य सरकार की महात्मा गांधी गांरटी मिशन योजना के तहत 31
जुलाई तक कुरूक्षेत्र जिले के सभी दो सौ 43 गांवों के पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लाट उपलब्ध करा
दिये जायेगंे। आज कुरूक्षेत्र में जिला विजीलैंस एवं मोनिटरिग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुये श्री जिंदल
ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में शौचालय बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाय। संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के
तहत अब तक 24 हजार 268 व्यक्तिगत शौचालय बनाये गये है। उन्होंने गांव अमीन में बनाये गये खेल स्टेडियम
के मैदान को 30 मई तक सममतल कर उपयोग के लायक बनाने और ढौल गांव के स्टेडियम का निर्माण तेजी से
पूरा करने के भी निर्देश दिये। हुड्डा के विभिन्न सैक्टरों में सड़कों की बुरी हालत पर चिंता व्यक्त करते हुये
उन्होंने संपदा अधिकारी को हालात सुधारने के लिये कहा। उन्होंने जन स्वास्थ्य अधिकारियों से पंयजल संवर्धन
योजना के तहत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों कके अपात्र परिवारों के
नाम हटाने के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिये।

भिवानी जिले के गांव लोहानी में आज सिलेन्डर फटने से 10 लोग घायल हो गए जिनमें से 5 की हालत गम्भीर
है। हादसे के तुरन्त बाद सभी घायलों को भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर रूप
से घायल 5 व्यक्तियों को पी जी आई रोहतक रैफर कर दिया गया। सिलेन्डर फटने के कारणों की जांच की जा
रही है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महानिदेशक 27 मई को पंचकुला में होगा जिसमें पार्टी के सभी सांसद राज्य
सभा सांसद मंत्री , विद्यायक पूर्वसांसद , पूर्व मंत्री व विद्यायक प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी के अलावा जिला
व ब्लाक अध्यक्ष तथा सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे। कमेटी के संगठन सचिव सुनील वर्मा ने चंडीगढ़ में बताया है
कि अधिवेशन में हरियाणा मामलों के प्रभारी वी के हरिप्रसाद के अलावा सहतमाह तारा चंद तथा हनुमंतराव के
आने की भी उम्मीदहै। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा सरकार का रिपोर्ट कार्ड पढ़ेगे और प्रदेशाध्यक्ष
श्री फूल चंद मुलाना संगठन में हुये विस्तार की चर्चा करेंगे।

एक अध्ययन से ज्ञात हआ है कि रोजाना टमाटर खाने से खून की चिकनाई और रक्त चाप में कमी आती है और
हद्रय रोगों से भी बचा जा सकता है। एक विदेशी पत्रकार की रिपोर्ट के अनुसार एडिलेड यूनिवर्सिटी की एक
अंतर्राष्ट्रीय टीम ने दावा किया है कि टमाटर में मौजुद लाल रंग का लैकोपीन नामक पदार्थ एंटी ओसीडेट के
गुणों से भरपूर है। अनुसंधान कर्ताओं का कहना है कि गत 55 वर्ष से किये गये 14 अध्ययनों से यह सिद्ध हो
गया है।

तीर अंदाजी प्रशिक्षण केंद्र नारनज्ञैल के अनिल मुकार को बग्लादेश में 25 मई से एक जून तक बंगलादेश में होने
वाली तृतीय ऐशियाई तीर अंदाजी प्रतियोगिता के लिए भररतीय टीम में शामिल किया गया है।

हरियाणा की 28 सदस्यीय टीम रॉची में 27 से 29 मई तक होने वाली आठवीं राष्ट्रीय यूथ अैथलैटिक्स
चैम्पियनशिप में भाग लेगी।
इस टीम का चुनाव 8 मई को हुए ट्रायलों के आधार पर किया गया है।

हरियाणा की मंडियों में अब तब 67 लाख 75 हजार टन गेहूॅ की आवक हुई है जिसमें से 67 लाख 70 हजार टन
की खरीद 6 सरकारी एजेंसियों ने तथा चार हजार 84 मीटिक टन खरीद व्यापारियों ने की है। खाद्या एवं आपूर्ति
विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार सिरसा जिला दस लाख चार हजार टन से अधिक आवक से प्रदेश में अग्रणी
है।

Wednesday, May 18, 2011

प्रादेशिक समाचारः-18.05.2011

मुख्य समाचार:-
* हरियाणा ग्रामीण बैंक ने मार्च 2013 तक दस हजार करोड़ रूपए का कारोबार करने का लक्ष्य रखा है।
* सरकार ने सिरसा जिलें की विकास योजनाओं के लिए 57 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं।
* उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि निर्दलीय विधायको द्वारा सरकार से समर्थन वास लेने पर भी उनपर दल विराधी कानून लागू नहीं किया जा सकता।
* रोहतक मे हुई उनसठवीं अखिल भारतीय पुलिस ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग का खिताब बी एस एफ ने औेर महिला वर्ग का खिताब, पंजाब ने जीत लिया है।

हरियाणा ग्रामीण बैक ने मार्च 2013 तक दस हजार करोड़ रूप्ए का कारोबार करने का लक्ष्य रखा हैं। बैंक के अध्यक्ष आई एस फोगाट ने बताया कि इस अवधि में चौवन सौ करोड़ जमा राशि ओर छियालिस सौ करोड़ ़ ण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। उन्होने बताया कि बैंक, सामाजिक मानदण्डों के अनुरूप, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए ऋण देने पर बल देगा। उन्होने यह भी बताया कि बैंकिग सेवा से वंचित लोगों को उनके दरवाजे पर ही बैंकिग सुविधाएॅं मुहैया कराने के लिए एक नई योजना शुरू की गई हैं ।

राज्य सरकार ने सिरसा शहर में बाई पास के लिए 39 करोड़ 14 लाख रूपए और ऐलनाबाद में जलघर के निर्माण के लिए 18 करोड 75 लाख रूपए की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी हैं। आज चण्डीगढ़ में मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की हुई समीक्षा बेैठक में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि बाईपास का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दस पर बाजेकां से मीरपुर तक करवाया जाएगा और इसके लिए भूमि अधिकग्रहण-प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी बताया गया कि ऐलनाबाद में बनाया जानेवाला जलघर, नहरी पानी पर आधारित होगा और इसका निर्माण 18 एकड़ क्षेत्र पर किया जाएगा।

भिवानी जिले के गॉव धनाना और आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए 52 करोड़ रूपए की लागत से समाण धनाना ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने भिवानी में अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्हें बवानीखेड़ा हलके में लोगों के पीने के लिए जलघरों तथा पशुओं के लिए जोहड़ों को पानी से भरने के निर्देश दिएं। उन्होने अधिकारियों को अवैध पेयजल कनेक्शन हटाने, बी पी एल परिवारों को दी गई टॅंकियों में पानी पहॅंचाने तथा बिजली के पुराने तारों एवं खराब मीटरों को ठीक करने के भी निर्देश दिए।

यमुनानगर जिले में बाढ़ से बचाव कार्यों के तहत नदियों, नालों और नहरों के किनारों को मजबूत करने के लिए 68 करोड़ रूपए से भी अधिक की रशि खर्च की जा रही है। उपपयुकत अशोक सांगवान ने बाढ़ प्रबंधों की समीक्षा बैठक में बताया कि जिले में बाढ़ की रोकथाम और राहत कार्यों के लिए विभिन्न विभागों को अलग अलग जिम्मेवारियॉं सौंपी गई हैं। उन्होने एनसीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीनिर विंग के कैडेटों की सूची तैयार करके प्रशासन के अधिकारियों के सौंप दंे ताकि बाढ़ के दौरान कैडिटों की मदद ली जा सके।

उच्चतम न्यायलय ने कहा है कि निर्दलीय विधायकों को मंत्रीमंडल में ष्शामिल होने का नर्म यह नही है कि वे सतादल दल में ष्शामिल हो गए है और उनके द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने पर भी बदल विरोधी कानून उन पर लागू नही किया जा सकता। न्यायलय ने यह फैसला पॉच निर्दलीय विधायकों द्वारा की गई अपील पर दिया। विधायकों ने कर्नाटक के विधानसभा अयक्ष द्वारा उन्हें अयोग्य करार किए जाने को चुनौती दी थी क्योंकि उन्होंने ये दियु रप्पा सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले में खनन पर लगाए गए प्रतिबंध के मद्देनजर ष्शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक खनन क्षेत्र में जे सी बी मशीन ले जाने पर पाबन्दी लगा दी है तथा इन मशीनों को लाल डोरा के अंदर रखे जाने के निर्दश दिए है। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया  िकइस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायलय के आदेशानुसार यमुनानगर जिले में पिछले वर्ष मार्च से खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है और खनन क्षेत्र में सी आर पी सी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

देश में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मैट्रिक के बाद दी जाने वाली छात्रवृति के लिए पारिवारिक सीमा बढाकर दो लाख कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव धनपत सिंह ने बताया इस बावत सभी उपायुक्तों को परीपत्र भेज दिए गए है जिसमें कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख रूपए है उन विद्याािर्थयों को चालू शिक्षा सत्र से छात्रवृति के लिए पात्र माना जाए। इसके बारे और जानकारी जिला कल्याण अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।

बी एस एफ ने रोहतक में हुई अखिल भारतीय पुलिस एथलैक्टिस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल ने पुरूष वर्ग का ओवर आल खिताब हासिल किया। जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम उपविजेता बनी। पंजाब पुलिस ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महिला वर्ग में पंजाब पुलिस विजेता बनी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने द्वितीय और हरियाणा पुलिस ने तृतीय स्थान पर रही।

प््रादेश की मंडियों में अब तक गेहॅू 67 लाख 66 हजार टन गेहॅू की आवक हुई है जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने 67 लाख 62 हजार टन और व्यापारियों ने 4 हजार 84 टन गेहूॅ की खरीद की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हैफेड ने सर्वाधिक 23 लाख 70 हजार टन गेहॅू खरीदा है जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 17 लाख 84 हजार टन गेहॅू की खरीद की।

Tuesday, May 17, 2011

प्रादेशिक समाचारः

प्रादेशिक समाचारः-17.05.2011
मुख्य समाचार:-
ऽ हरियाणा की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने फसल कटाई के बाद खेतों में पड़े अवशेषों को ना जलाने के
निर्देश दिए है।
ऽ हरियाणा रोडवेज के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर निजी
ऑपरेटरों को बस परमिट दिए जाने का फैसला वापिस नही लिया गया तो 8 जून को पूरे राज्य में चक्का
जाम किया जाएगा।
ऽ इंडियन नैशनल लोकदल ने डीजल तथा रसोई गैस में बढ़ोतरी का विरोध करने की घोषणा की है।
ऽ जालंधर में खेले जा रहे फेडरेशन कप महिला हाफकी फाईनल में हरियाणा ने पंजाब को 1 के मुकाबले 4
गोलों से हरा दिया।
प््रादेश की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने फसल कटाई के बाद खेतों में पड़े अवशेषों को ना जलाने के निर्देश दिए
है और अधिकारियों को इसके प्रतिकूल प्रभाव के बारे किसानों को जागरूक करने को कहा है।
वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हिसार मण्डल के आयुक्त और उपायुक्तों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा
करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, पीने के पानी की समुचित करने
तथा गॉवों के तालाबों और जोहड़ों को पानी से भरने के लिए सभी कदम उठाने के निर्देश दिए। श्रीमती गुलाटी
ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विभागों के अधिकारी, समय पर कार्यालय आएॅ और लोगों की समस्याओं
का तुरंन्त समाधान करें।

हरियाणा रोडवेज के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने राज्य सरकार की निजी बस ऑपरेटरों को परमिट दिए जाने की
नीति के विरोध में कल व परसों, भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया हैं।
रोडवेज कर्मचारियों की संयुक्त कार्य समिति के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार, जनविरोधी नीतियॉं अपनी
रही है। उन्होने बताया कि अगर सरकार ने दो हजार सात सौ निजी ऑपरेटरों को बस परमिट दिए जाने का
अपना फैसला वापस नही लिया तो वे 8 जून को पूरा राज्य में चक्का जाम करेंगे और इससे पहले 29 मई को
परिवहन मंत्री के निवास का घेराव करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारियों की मॉग है कि सरकार, परिवहन सेवा
के बेड़े में दस हजार नई बसें और शामिल करें ताकि बेरोजगारों को रोजगार भी मुहैया करवाया जा सके।
उन्होने यह भी कहा कि सरकार की परिवहन नीति, निजीकरण को बढ़ावा देने वाली है और इससे राज्य परिवहन
सेवा, पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

रोजगार विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान, शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए भत्ता योजना के तहत साढ़े 52
करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान, गत दिसम्बर तक 40 करोड़
76 लाख रूप्ए बेरोजगारी भत्ते दिए गए थे। उन्होने यह भी बताया कि इस अवधि में पॉच हजार 658 उम्मीवारों
को भी रोजगार मुहैया करवाया गया जिनमें 368 महिलाएॅं और 84 अनुसूचित जाति व जनजाति उम्मीदवार भी
शाामिल थे।

पूर्व मंत्री संपत सिंह ने सुझाव दिया है कि राज्य की, नई परिवहन नीति को, सार्वजनिक निजी भागीदारी नीति से
जोड़ा जाना चाहिए और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक स्वतंत्र प्राधिकरण का गठन किया जाना चाहिए।
चंडीगढ़ में जारी एक वक्तव्य में श्री संपत सिंह ने कहा कि इस प्राधिकरण में, राज्य परिवहन प्राधिकरण और
विभिन्न निजी सहकारी परिवहन सोसाइटियों और अन्य दैनिक यात्रियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि दो लाख से अधिक की जनसंख्या वाले सभी बड़े शहरों में बेहतर यातायात सुविधा के
लिए स्थानीय मार्गो पर प्राइवेट या पब्लिक ट्रास्पोर्टरों को दिये जाएॅं जो अब तक रोहतक, पानीपत तथा अंबाला में
लागू किए गये है।

प््रादेश कीं भटठा पाठशालाओं में पढ़ रहे श्रमिकों के बच्चों को भी दोपहर भोजन उपलबध करवाया जाएगा और
इस योजना के पहले चरण में झज्जर जिले की अटठासी पाठशालाओं में यह योजना शरू की जा रही हैं जिससे
करीब एक हजार आठ सौ बच्चे लाभान्वित होंगे।
शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि पायलट परियोजना के तौर पर, प्रदेश में भटठा पाठशालाओं की शुरूआत
2006 में की गई थी और अब इन्ही पाठशालाओं में ही दोपहर भोजन परियोजना भी शुरू की जा रही है। उन्होने
यह भी बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सभी उपाय करने के
निर्देश दिए हैं ।

इनेलो केंद्र सरकार द्वारा डीजल व रसोई गैस के दामों मे प्रस्तावित बढ़ोतरी का जमकर विरोध करेगी और इस
मुद्दे पर इनेलों ने 20 मई को चंडीगढ़ में राज्य कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है।
यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि पार्टी में पैट्रोल के दामों में की गई
पांच रूपए लीटर की बढ़ौतरी की भी तुरन्त वापिस न लिए जाने की मांग की है।
श्री अरोड़ा ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में राज्य सरकार द्वारा वैट में की गई 25 प्रतिशत बढ़ौतरी समाज
के सभी वर्गो पर फिर से गृहकर लगाए जाने , क्लैक्टर सर्कल दरों में की गई बढ़ौतरी व व्यापत भ्रष्टाचार व
घोटालों पर चर्चा की जाएगी तथा सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ जनजागरण अभियान भी चलाया
जाएगा।

हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि हरियाणा सरकार की जन विरोधी नीतियों के
कारण राज्य 52 हजार करोड़ रूपए के कर्ज में डूब गया है और खराब वित्तीय स्थिति के चलते राज्य सरकार के
लिए कर्मचारियों के वेतन देने की समस्या खड़ी हो गई हैं। श्री बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा
की सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है।

भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान शमशेर सिंह सुरजेवाला ने कैथल में पत्रकारों को संबोधित
करते हुए कहा कि वे अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के भद्रा पारसोल गए थे और गिरफतारी दी
थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भी अपने अपने जिलों मे गिरफतारी दें।

जालंधर में खेले जा रहे फेडरेशन कप महिला हॉकी फाइनल में हरियाणा ने पंजाब को एक के मुकाबले चार दो
से हरा दिया। पुरूषों के फाइनल में पंजाब की टीम दिल्ली से खेल रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी
टीम गोल नहीं कर सकी है।



प्रादेशिक समाचारः-16.05.2011
मुख्य समाचार:-
ऽ हरियाणा में किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराने के लिए उर्जा बैकिंग प्रणाली स्थापित की
है।
ऽ केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने सकल घरेलू विकास बढ़ाने के लिये बुनियादी ढॉंचे का विकास पर बल
दिया है।
ऽ प्रदेश में राजीव गांधी आवास योजना लागू करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा।
ऽ पैट्रोल की कीमते बढ़ाए जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा आज प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए गए।
राज्य सरकार ने गर्मी और धान की खेती के दृष्टिगत प्रदेश में बिजली आपूर्ति के लिए उर्जा बैंकिग प्रणाली
स्थापित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश को अन्य राज्यों से महंगी दरों पर बिजली खरीदने की आवश्यकता
नही होगी। आज झज्जर जिले के असंध मे एक सबस्टंेशन विद्युत सबस्टेशटन का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि धान की फसल के लिए टयूबवैलों को प्रतिदिन 8 घंटे और ग्रामीण घरेलू
उपभोक्ताओं को 12 से 14 घंटे बिजली दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था से प्रदेश को अन्य
स्त्रोंतों से बिजली खरीदनी नही पड़ेगी और इससे राज्य सरकार और बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसंधान निदेशक डाक्टर आर पी नरवाल ने किसानों को धान की रोपाई जून माह
से शुरू करने को कहा है। उन्होंने किसानों को धान के बीजो में होने रोंगों से बचाव की भी सलाह दी है।
डाक्टर नरवाल ने किसानों को यह भी सलाह दी है कि वे कृषि केंद्रों से, खादों के प्रयोग के बारे में जानकारी
लें ताकि खादों का उचित प्रयोग किया जा सके।

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री डा सी पी जोशी ने कहा है कि देश का सकल घरेलू विकास बढ़ाने के लिये
बुनियादी ढॉंचे का विकास बहुत जरूरी है । कल गोहाना में एक परियोजना की आधारशिला रखते हुए डा जोशी
ने कहा कि पूरे देश में 75 हजार किलोमीटर राजमार्ग विकसित करने का प्रस्ताव है जबकि हरियाणा में पंचकूला
से साहा, कैथल से हिसार, रोहतक से जींद सहित कुछ नए मार्गो को दो लेन बनाए जाने की परियोजना है
जिनपर करीब तीन हजार करोड़ रूपए खर्च होंगे। उन्होने यह भी कहा कि देश की प्रगति में हरियाणा की अहम
भूमिका है और केन्द्र सरकार, देश में विकास की रफ्तार को तेजी लाने के लिए आधारभूत संरचनाओं के विकास
पर विशेष जोर दी रही है ।

आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की धमकी के बाद यमुनानगर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। जी आर पी की
निरीक्षक संगील रानी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, रेलवे वर्कशाप पर सुरक्षा बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि
यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं जिला पुलिस ने अपने जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी है। सभी जगहों
पर पुलिस चौकसी बरत रही है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहरी सम्पदा अंबाला में आशियाना योजना के तहत आवेदन फार्म जमा
करवाने की तिथि को 13 मई से बढ़ाकर 31 मई कर दिया है।
प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों की अनधिकृत मलिन बस्तियों के लोगों के पुनर्वास
के लिए आशियाना योजना लागू की गई है जिसके तहत मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को अंबाला छावनी के
सैक्टर 33 एवं 34 में आवास इकाइयां आबंटित की जाएंगी।

प््रादेश में राजीव गॉंधी आवास योजना लागू करने के लिए केन्द्र द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा जिसके लिए राज्य
सरकार को धनराशि का मुहैया करा दी गई हैं ।
केन्द्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी शैलजा ने आज सिरसा में पत्रकारों से बाचीत करते हुए कहा कि
सर्वेक्षण के आधार पर प्रदेश के सभी शहरों में यह योजना लागू की जाएगी ताकि पात्र व्यक्तियों को इस योजना
का लाभ मिल सके। सतलुज-यमुना लिंक नहर के बारे पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होने कहा कि
कॉंग्रेस पार्टी और राज्य सरकार का प्रयास है, कि नहर में जल्द से जल्द पानी लाया जाए।
पेट्रोल की कीमतो में की गई वृद्धि के मामले में कुमारी शैलजा ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें, अंतर्राष्ट्रीय
बाजार में तय होती है और इसके परिणाम स्वरूप तेल करोबार कम्पनियों को घाटा उठाना पड़ता है जिसको ध्यान
में रखते हुए वृद्धि करनी पड़ी।
सुश्री शैलजा ने यह भी कहा कि हरियाणा प्रदेश कॉंगेंस अध्यक्ष का मामला, राष्ट्रीय कॉंगेंस कार्यकारिणी द्वारा तय
किया जाना है इसलिए कार्यकारिणी द्वारा ही, इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।

पैट्रोल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने जगाधरी में विरोध प्रदर्शन
किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व
विधायक कंवर पाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से मंहगाई बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार
से पैट्रोल के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की ।
आज फतेहाबाद में भी पैट्रोल की कीमते बढ़ाये जाने के रोष स्वरूप इंडियन नैशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने
आज अपने वाहन खच्चर रेहड़ियो पर लाद कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने फतेहाबाद स्थित देवीलाल मार्केट में
सरकार का पूतला फूंका एवं नारेबाजी की।
’
हरियाणा की मंडियों में अब तक 67 लाख 13 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहॅू की आवक के साथ राज्य ने इस
सीजन के लिए तय उत्पादन के लक्ष्य को पार कर लिया है, जबकि पिछले साल मंडियों में 63 लाख 67 हजार
मीट्रिक टन गेहॅू की आवक हुई थी। राज्य में अब तक हुए गेहॅू उत्पादन में यह दूसरा सबसे बढ़ा उत्पादन है ।
आज चंडीगढ़ में यह जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद
एजेंसियों ने 67 लाख 9 हजार मीट्रिक टन गेहॅू खरीदा है जबकि निजी व्यापािरयों ने 4 हजार 84 मीट्रिक टन गेहॅू
की खरीद की है।

केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने धान के कम से कम सहायिक मूल्य में 160 रूपए प्रति 20 क्विंटल अधिक
करने की खेती लागत की कीमत कमिशन की सिफारिश को ठुकरा दिया है।
कमिशन ने धान की कीमत में 160 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 1160 रूपए निश्चित करने की सिफारिश की थी।
गत वर्ष धान का सहायक मूल्य 1000 रूपए प्रति क्विंटल था कमिशन ने सामान्य धान की कीमत 1080 रूपए प्रति
क्ंिवटल करने और इस पर 80 रूपए प्रति क्ंिवटल बोनस देने की सिफारिश की थी। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग धान की कीमत 1080 रूपए प्रति क्ंिवटल रखने के हक में है। विभाग का कहना है कि
धान का भाव अधिक बढ़ने से सरकार के उपर सबसिडी का भार बढ़ जाएगा।
कृषि लागत और कीमत कमिशन का कहना है कि गत वर्ष देश में धान की पैदावार में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हुई है।

Sunday, May 15, 2011

प्रादेशिक समाचार-15.05.2011

मुख्य समाचार:-
* केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा है कि केंद्र दिल्ली से चंडीगढ़ तक एक्सप्रैस हाईवे के निर्माण पर गंभीरता से विचार करेगा।
* हरियाणा सरकार द्वारा किशारियों के सशक्तीकरण के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की गई है।
* राज्य पुलिस को अपराधों पर अकुंश लागने के लिए आधुनिक तकनीक के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
* गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार कल तक बंद रहेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री सी पी जोशी ने आज कहा कि केंद्र सरकार यमुना नदी के साथ साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक एक्सप्रैस हाई वे के निर्माण पर विचार कर रही है। श्री जोशी इस परियोजना के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अनुरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिनहोंने आज गोहाना में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 71 के रोहतक पानीपत भाग को चारमार्गी बनाने के लिए आठ हजार करोड़ रूपए की परियोजना की आधारशिला रखने आग्रह किया। लगभग 81 किलोमीटर लंबी परियोजना पर 8 सौ करोड़ रूपए से अधिक की लागत आएगी और इस परियोजना पर आठ सौ करोड़ से अधिक की लागत आएगी। इस पर तीन रेलवे ओवर ब्रिज तीन मुख्य और पांच छोटे पुल चार ग्रेड सेपरेटर्स 15 अंडर पास और 6 बाई पास होंगे। श्री जोशी दने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने श्री हुड्डा की मांग के अनुसार राज्य की आठ राज्य सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्गो में परिवर्तित करने पर सहमति प्रकट की है। इस अवसर पर श्री हुड्डा ने कहा कि केंद्र की यू पी ए सरकार ने राज्य में राजमार्गो के विकास के लिए 61 सौ करोड़ रूपए दिए है जबकि पूर्व की एन डी ए सरकार ने इस कार्य के लिए कोई सहयाता नहीं दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य सरकार सोनीपत जिले में गोहाना के निकट एक बिजली संयंत्र लागने पर एक विचार कर रही है आज गोहाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए। उनहोंने गोहाना तथा बरोडा विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों के लिए अनेक प्रोत्साहनों की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने गोहाना में तीस करोड़ रूपए की लागत से एक रेलवे ओवर ब्रिज गोहाना तथा भैंसवाल में दो महिला कॉजेलों गोहाना में एक हुड्डा पार्क तथा सैक्टर सत्रह में ट्रासंपोर्ट नगर तथा भैंसवान में एक किसान मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की। श्री हुड्डा ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास कोष से दस करोड़ रूपए तथा गोहाना कस्बे के विकास के लिए पांच करोड़ रूपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्व के शासन कालों में सोनीपत क्षेत्र उपेक्षित रहा है लेकिन अब राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह यह तेजी से प्रगति कर रहा है।

हरियाणा सरकार द्वारा किशोरियों के सशक्तीकरण के लिए हिसार, अंबाला, रिवाड़ी , कैथल, यमुनानगर और रोहतक में राजीव गांधी संबला योजना को पासलेट प्रौजैक्ट के रूप से शुरू किया गया है। शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने बताया कि इस योजना के तहत किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए गर्म पका खाना और स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए ऑयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां स्वास्थ्य जांच एवं संदर्भित सेवाएं देना शामिल किया गया है। मंत्री ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा घटते लिंगानुपत की समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन आधारित लाडली योजना लागू की गई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री रंजीव सिंह दलाल ने कहा है कि पुलिस विभाग को आधुनिक तकनीक के
उपकरण करवाए जाएंगे, ताकि अपराधों पर अकुंश लगाया जा सके। आज हिसार में आयोजित हिसार रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुड़गांव और फरीदाबाद की तर्ज पर अपराधों को रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सी सी टी वी कैमरे तथा अन्य आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएगे। उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जायगा। प्रशिक्षण के बाद ये पुलिस कर्मी लोगो को यातायाम नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन जो काफी समय तक संबंधित थानों में पड़े रहते थे अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार वाहन मालिकों को तुरंत सुपरदारी पर वापस कर दिए जाएंगे ताकि थानों में किसी प्रार की असुविधा न हो।

पंजाब मंत्रीमंडल का आजद विस्तार कर पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है राज्यपाल श्री शिवराज पाटिल ने राजभवन में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्रियों के नाम भ्रष्टाचार से जुड़े होने के कारण पांच मंत्रियों को त्यागपत्र देना पड़ा था। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार मंत्रीमंडल मे आज शामिल किए गए मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद को स्थानीय संस्थाएं वाणिज्य एवं संसदीय मामलों का विभाग सौंपा गया है। प्रोफैसर लक्ष्मी कांता चावला को सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है। नए कैबिनेट मंत्रियों में श्री सतपाल गुसाई को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री सुरजीत कुमार जियाणी को परिवहन तकनीकी शिक्षा तथा औद्योगिक प्रशिक्षण श्री अरूणेश शाकिर को वन पालन, वन्य जीवों की सुरक्षा श्रम चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का काम सौंपा गया है। पांच मंत्रियों के साथ आज पांच नए मुख्य संसदीय सचिवों को भी शपथ दिलवाई गई।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह टिकैत के लंबी बीमारी के बाद आज मुजफ्फर नगर में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज चंडीगढ़ में जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री टिकैत ने किसानों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नाम से एक गैर राजनीतिक संगठन बनाया और कृषकों के हितों की रक्षा के लिए अनेक ग्रामीणस आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनके देहांत से किसानों ने अपना एक शुभं चिंतक खो दिया है।

गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के उपकुलपति कार्यालय में अध्यापकों और स्टाफ के बीच हुई एक झड़प के चलते परिसर में तनावपूर्ण माहौल के कारण विश्वविद्यालय को कल सोलह मई तक बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को भी सोलह मई तक स्थगित कर दिया गया है नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों की लंबित मांगों के मुद्दे पर राज्य सरकार से वार्ता विफल हो गई है। जिसके बाद अब प्रदेश भर के प्राध्यापक परीक्षाओं में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। शिक्षकों के संगठन फेडरेशन ऑफ हरियाणा यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच गत दिवस चंडीगढ़ में वार्ता हुई। संगठन के अध्यक्ष सोमबीर राठी ने आज रोहतक में जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस बैठक में कई मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन महाविद्यालय में प्रोफेसर का पद देने और यूजीसी पैटर्न पर सेवानिवृत्ति की उम्र करने आदि पर सहमति नहीं बन पाई। जिसके चलते वार्ता विफल हो गई। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक परीक्षाओं में मूल्यकांन कार्य नहीं करेंगे। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक परीक्षाओं में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। यह कदम उन्हें मजबूरी वश उठाना पड़ा है।

अखिल भारतीय पुलिस खेल नियत्रंाण बोर्ड के चेयरमैन एवं इन्टेलीजैन्स ब्यूरो के निदेशक नेहचल संधू ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना की है। वे कल शाम रोहतक में 59वीं अखिल भारतीय पुलिस ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस खेल और खिलाड़ियो को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में विख्यात है। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता भारतीय पुलिस के उन एथलीटों के लिए तैयारी का मंच साबित होगी, जिन्हे 26 अगस्त से 5 सितम्बर 2011 तक न्यूयार्क में होने वाले पुलिस एण्ड फायर गेम्स के लिये चुना जाएगा।

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी (14.05.2011)

मुख्य समाचार:-
* सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सबसे अधिक निर्धन जिलों को 50 लाख टन अतिरिक्त खाद्यान्न आबंटन के
लिए निदेशित किया है।
* हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने कहा है कि रिवाड़ी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
उपलब्ध करवाने के लिए वहां एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
* राज्य में खाद्य एवं आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की पायलट परियोजना
शुरू की जा रही है।
* फतेहाबाद पुलिस ने गांव अलीका से 6 किलोग्राम अफीम सहित तीन व्यक्तियों को गिरफतार किया।

सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सबसे निर्धन 150 जिलों को एक समिति की देखरेख में अतिरिक्त 50 लाख टन खाद्यान्न आबंटित करने के लिए निदेशित किया हैं। न्यायमूर्ति श्री दलबीर भंडारी और न्यायमूर्ति श्री दीपक वर्मा की पीठ ने न्यायमूर्ति श्री डी पी वाधवा के नेतृत्व वाली एक समिति के मार्गदर्शन में समाज के कमजार वर्गों में गर्मियों में अतिरिक्त खाद्यान्न वितरित करने के लिए निदेशित किया है। यह समिति केंद्र से परामर्श कर इस उद्देश्य के लिए कमजोर वर्गो की पहचान करेगी। जिससे कि अतिरिक्त आबंटन का लाभ पात्र लोगों को मिल सके। सर्वोच्च न्यायलय ने अतिरिक्त खाद्यान्न प्राक्त करने वाले सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को निदेशित किया है कि वे राज्य के खाद्यान्न का भंडार समाप्त करने के बाद ही इस अतिरिक्त आबंटित खाद्यान्न का वितरण करें।

हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया ने आज भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों से जमाखोरी और टैक्स चोरी पर अकुंश लगाने का आ्रगह किया है। राज्यपाल भारतीय राजस्व सेवा के प्रोबेशन अधिकारियों के 64 वें बैंच को जॉब ट्रेनिंग कोर्स पूरा करने के प्रमाणपत्र देने के लिए चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आई आर एस अधिकारियों से मेहनत करने और भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने जमाखोरी और टैक्स चोरी पर अकुंश लगाने में आई आर एस अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि टैक्सों की वसूली से सड़के , परिवहन, चिकित्सा सुविधाएं , रोजगार और लोगों के लिए शिक्षा संसाधन जुटाएं जा सकते है।

हरियाणा के वित्त एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि जिला रेवाड़ी के लोगों को बेहतरा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार गांव माजरा स्श्योरज में 27 में 27 एकड़ भूमि पर मैडिकल कॉलेज का निर्माण करवाने जा रही है। जिसमें स्थानीय लोगों को निशुल्क ओ पी डी की सुविधा प्रदान की जाएगी। वित्त मंत्री जिला रिवाड़ी के गांव पैदावास में 4 लाख रूपए की लागत से बनी अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री ने कहा कि 27 मई का स्वर्गीय राव अभय सिंह व पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 व 28 मई को स्थानीय सिविल अस्पताल में दो दिवसीय विशाल स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया करेंगे। उन्होंने बताया  िकइस स्वास्थ्य कैंप में गंगाराम , मैडिसीटी मेट्रों कैंसर अस्पताल व वेणू नेज अस्पताल के विशेषज्ञ रोगियों की जांच कर निशुल्क दवांए उपलब्ध करवाई जाएंगी। वित्त मंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी फूल चंद मुलाना ने असम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत तथा पश्चिम बंगाल और केरल में कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा अन्य दलों का सफाया करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। श्री मुलाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इन प्रदेशों में हुई जीत ने यह साबित कर दिया है कि श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों में सर्व साधारण को पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि विकास और साम्प्रदायिक सद्भावना की जीत है।

हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद 16 मई को हिसार कृषि विश्वविद्यालय में एक विज्ञान कार्यशाला का आयोजन करेगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय के लगभग एक हजार बच्चे इस विज्ञान कार्यशाला में भाग लेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज चंडीगढ़ में बताया कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि कम होती जा रही है और यह कार्यशाला उन्हे विज्ञान की पढ़ाई की ओर आकर्षित करने की दिशा में एक प्रयास होगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में अनेक वैज्ञानिकों के व्याख्यान होंगे और विद्यार्थियों को उनके साथ चर्चा का अवसर दिया जाएगा। जिससे कि वे अपनी जिज्ञासाओं को स्पष्ट कर सकें।

हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से देश में सबसे पहले राज्य के
सिरसा , अंबाला, सोनीपत व घरोंड़ा के चार खण्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने की एक पायलट परियोजना शुरू की जा रही है। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वितायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज कौर संधू ने कल सिरसा में बताया कि पूरे प्रदेश में 54 लाख से भी अधिक परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाएं जाएंगे। शुरूआती दौर में केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए एक अरब 37 लाख करोड़ रूपए से अधिक राशि मजूंर की है। राज्य के चारों खण्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने का काम 27 मई से शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले इस कार्य को करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम अंबाला में 16 और 17 मई को सोपीपत में 18 को ,घरौंडा में 19 मई और सिरसा में 21 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद स्मार्ट कार्ड बनाने का काम सबसे पहले जिला सिरसा में हांडी खेड़ा और नेजा डेला खेड़ा में शुरू होगा।

केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन चंडीगढ़ ने बीते बुधवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया इस दिन संगठन की
प्रयोगशालाएं आम जनता के लिए खुली रखी गई। बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों व आम जनता ने इन प्रयोगशालाओं को देखा और वैज्ञानिकों से वहॉ चल रहे अनुसंधान कार्य की
जानकाारी प्राप्त की। इसके इलावा संगठन की अनुसंधान परिषद की सदस्य, आई आई टी दिल्ली के जैवचिकित्सा द्वारा बाये इंसपअरड इंजीनियरिग विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कुछ ऐसे नवीन विचारों की चर्चा की जो भविष्य में आम जनता के लिए अत्यन्त लाभदायक प्रौद्योगिक का रूप ले सकते है। प्रो आनन्नद ने वैज्ञानकिों का आह्वान किया कि वे निरन्तर नवीन विचारों पर मनन करते रहे और उन्हें प्रौद्योगिकी का स्वरूप दें। इससे पहले संगठन निदेशक डा पवन कपूर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व बताते हुए याद दिलाया कि वर्ष 1998 में इसी दिन पोषण परीक्षण कर देश आणविक शक्ति बना था।

जिला फतेहाबाद पुलिस ने कल गुप्त सूचना के आधार पर नाकांबदी की कार्रवाई कर गांव अनीका से 6 किलोग्राम अफीम सहित तीन व्यक्तियों को नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफतार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अफीम एक मारूति वेन में राजस्थान से यहां तस्करी के लिए लाई गई थी। इस अफीम की कीमत लाखों रूपए बताई गई है।

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी (13.05.2011)

मुख्य समाचार:-
* भारतीय चिकित्सा परिषद् ने पी जी आई, रोहतक में एमबीबीएस कोर्स की सीटें 150 से बढ़ाकर 200 करने की अनुमति दी ।
* हरियाणा के सभी जिला अस्पतालों में लैब, ई सी जी तथा एक्सरे की 24 घण्टे सेवाएं और निशुल्क दवाएं देने के आदेश जारी।
* अपराधियों की धर पकड़ और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के साथ लगती सीमा पर सी सी टी वी कैमरे लगाये।
* अखिल भारतीय पुलिस ऐथलैटिक चैम्पियनशिप कल से रोहतक में शुरू।

भारतीय चिकित्सा परिषद् ने पंडित भगवत दयाल पी जी आई रोहतक में एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 200 करने की अनुमति प्रदान कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ाई गई सीटों से न केवल चिकित्सा शिक्षा का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को लाथ होगा बल्कि राज्य की चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, भवन,  उपकरण तथा अस्पताल सुविधाएं भारतीय चिकित्सा परिषद् के मानदंड अनुसार उपलब्ध करवाई जायेगी।

हरियाणा के सभी जिला अस्पतालों में लैब, ई सी जी तथा एक्सरे की 24 घण्टे सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश
दिये गये है तथा निशुल्क रूप से दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने सभी सामान्य अस्पतालों का कोटा भी बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार का प्राथमिक क्षेत्र है और प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगार कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दादरी, पानीपत तथा रेवाड़ी के अस्पतालों में अतिरिक्त भवनों के निर्माण के लिए 21 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है और चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य के योजनागत बजट में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 75 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। श्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य में लोक निर्माण विभाग द्वारा 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 285 उप केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत 323 करोड़ रूपये से अधिक राशि की प्रशासनिक स्वीकृत पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन भवनों में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 113 उप केंद्रों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 273 नए डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा जिला अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आउटसोंर्सिंग नीति के तहत नियुक्तियां करने के भी निर्देश दिये गये ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो।

हरियाणा ने कल तक 66 लाख 52 हजार टन से अधिक गेहॅू की खरीद करके इस वर्ष के लिए निर्धारित किए गए 65 लाख टन से गेहॅू खरीद के लक्ष्य को पार कर दिया है और जिला सिरसा इसी अवधि के दौरान 9 लाख 67 हजार टन से अधिक की गेहॅू खरीद करके प्रदेश में पहले स्थान पर है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री एच एस चट्ठा ने आज चंडीगढ़ में बताया कि प्रदेश में गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 63 लाख 47 हजार टन से अधिक गेहॅू की खरीद की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न मंडियों में कल तक 66 लाख 56 हजार टन से अधिक गेहॅू की आवक हुई। गेहूॅ की अब तक की कुल आवक में से चार हजार चौरासी मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद व्यापारियों द्वारा की गई।

हरियाणा के सभी पॉलीटैक्निक कॉलेजों के अध्यापकों ने 16 मई से शुरू होने वाली सैमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उन्होंने इस लिए सरकार से दस दिन का सामूहिक अवकाश मांगा है। अध्यापकों का कहना है कि वे अपने वेतन में बढ़ौतरी चाहते हैं और परीक्षाओं का बहिष्कार कर सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त कर रहे है।

कल दोपहर फतेहाबाद भूना मार्ग पर एक तिपहिया टैम्पो व ट्रक में टक्कर होने से गांव खजूरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जींद जिले में थाना गढ़ी पुलिस ने दो युवकों को गिरफतार करेक उनसे 25 किलो चरस बरामद की है। जींद जिले के पुलिस अधीक्षक राम सिंह बिश्नोई ने बताया कि इन दो युवकों को पीपलथा-गढ़ी मार्ग पर गिरफतार किया गया, जब ये अपने एक साथी के साथ बाईक पर चरस ले जा रहे थे। इन युवकों का तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

अपराधियों की धर पकड़ और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने हरियाणा व यूपी सीमा को सी सी टी वी कैमरे से लैस कर दिया है ताकि अपराधियों को समय रहते पकड़ा जा सके। हरियाणा के ने उत्तर प्रदेश के साथ लगते जिलों में अपराध को कम करने के लिए पुलिस ने करनाल के नगला मेघा, यमुनानगर, पानीपत के सनौली व सोनीपत के बागपत के पास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए है। मधुबन स्थित राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों के निदेशक लायक राम डबास ने बताया कि इन कैमरों की क्षमता आम कैमरों की अपेक्षा अधिक है। इसके अलावा एक नयी तकनीक के तहत चेक पोस्ट से एक किलोमीटर की दुरी से ही आने वाली गाड़ी की नंबर प्लेट को कंप्यूटर के माध्यम से पहचान कर उसका डाटा निकाल लिया जायेगा जिससे गाड़ी के किसी अपराध में संलिप्त होने अथवा चोरी होने की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। श्री डबास ने कहा कि मौजुदा चेक पोस्टों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।

59 वीं सर्व भारतीय पुलिस एथलैटिक चैम्पियनशिप कल से रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शुरू हो रही है। खुफिया विभाग आई बी के निदेशक नेलचल संधु इस पांच दिवसीय चैम्पियन शिप का उद्घाटन करेंगे। आज चंडीगढ़ में यह जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस संगठनों और केंद्रीय अर्धसैनिक सुरक्षा बलों के 1500 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतिभागियों में देश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल है जो काफमनवैल्थ खेलों, ओलम्पिक खेलों और अन्य कई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में नाम कमा चुके है। प्रवक्ता ने बताया कि 18 मई खेल प्रतियोगिता के समापन्न समारोह में हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

झज्जर जिला उपायुक्त चंद्र प्रकाश ने जिला के किसानों को चेतावनी दी कि वे गेहॅू की कटाई के बाद अवशेषों को नही जलाएं और यदि कोई किसान ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने इन दिनों किसानों द्वारा कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेेष को आग लगाने की कार्यवाही के मद्देनजर कृेिष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन खेतों में आग लगी हुई है उनके मालिकों को नोटिस दें और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करें कि सरकार की ओर से खेत में गेहॅू के अवशेेष जलाने पर पूर्णतया रोक लगाई हुई है।

राज्य विद्युत प्रसारण निगम ने चालू गर्मी एवं धान मौसम के दौरान 85 सौ मैगावॉट तक बिजली सम्प्रेषित करने के लिए अपनी सम्प्रेषण प्रणाली क्षमता को बढ़ाकर बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने की पूरी तैयारी कर ली है। विशेष रूप से धान उत्पन्न करने वाले क्षेत्रों में 10 प्रतिशत की वार्षिक लोड को मद्देनजर रखते हुए पर्याप्त सम्प्रेषण क्षमता उपलब्ध करवाई गई है।

भारत में जर्मनी दूतावास की खाद्य कृषि एवं उपभोक्ता संरक्षण कांउसलर उरसला होल झाउसर ने कहा कि जर्मनी से भारत में सब्जियों की किस्मों की प्रजातियां आने से किसानों के व्यापारिक उद्श्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये जिला सोनीपत के गांव अटेरना में फार्म हाउसों के दौरे के दौरान किसानों से बातचीत कर रही थी।

Wednesday, May 11, 2011

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-11.05.2011)

मुख्य समाचार:-
ऽ हरियाणा बैंकर समिति के चेयरमैन ने समावेशी विकास का कार्य संख्यात्मक और
गुणात्मक दोनों तरह से करने का आह्वान किया।
ऽ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने पानी की कम खपत वाली धान की किस्म के
विकास पर काम शुरू किया।
ऽ पंजाब व हरियाणा की पूर्व न्यायधीश निर्मल यादव की याचिका पर सुनवाई 20
मई को होगी।
ऽ हरियाणा की मंडियों में अब तक 65 लाख 55 हजार टन से अधिक गेहॅू की
आवक हुई।
भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक यह सुनिश्चित करने में लगे है कि बैंक समावेशी
विकास का कार्य संख्यात्मक और गुणात्मक दोंनो तरह से पूरा करें । आज चंडीगढ़ में
राज्य स्तरीय बैंकर समिति हरियाणा के संयोजक पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आयोजित
समिति की 116 वी बैंठक में पी एन बी के कार्यपाल निदेशक तथा समिति के चेयरमैन
एम वी टांकसाले ने यह बताते हुये कहा कि रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुरूप
हरियाणा में दो हजार से अधिक आबादी वाले गांवों की पहचान कर ली गई है और
राज्य में ऐसे 1843 गांवों में बैकिंग सेवा उपलब्ध नही है। इन सभी गांवों में बैंक
शाखाएं स्थापित करने की प्रतिक्रिया तेजी से चल रही है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान
वाणिज्यिक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंेकों की 222 नई शाखाएं खोली गई है और राज्य का
कोई भी ब्लॉक बैंक शाखा से रहित नही है।
हरियाणा राज्य में बैकों के कार्य निष्पादन की जानकारी देते हुए श्री टांकसाले ने बताया
कि राज्य में बैंकों ने डी आर आई को छोड़ कर शेष सभी राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल कर
लिया है। इस अवधि में कुल जमा राशियां 16 फीसदी की दर से बढ़ी है और ऋणों के
मामलें में 28 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में प्राथमिक क्षेत्र में अग्रिम धनराशि 39
हजार 108 करोड़ पर 10.6 फीसदी की वृिद्ध के साथ 43 हजार 44 करोड़ रूपए हो गई
है। उन्होंने बताया कि कृषि के लिए अग्रिम धनराशि 19 हजार 83 करोड़ से बढ़कर 20
हजार 948 करोड़ हो गई है। कमजोर वर्गो को दिए जाने वाली अग्रिम धनराशि भी 3251
करोड़ रूपए बढ़कर कुल 10 हजार 448 करोड़ रूपए हो गई है। सरकार द्वारा प्रयोजित
स्कीमों के तहत बैंकों की कारगुजारी पर उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार
योजना के तहत उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 150 फीसदी तथा स्वर्ण जयंती
स्वरोजगार योजना के तहत 71 फीसदी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार सृजन प्रोग्राम के
तहत 18.88 करोड़ रूपए की मारजन मनी के लक्ष्य के मुकाबले हरियाणा में बैंकों ने 18.
87 करोड़ रूपए की मारजन मिनी जारी की है। माईकरों फांईनांसिग की भूमिका पर
उन्होंने कहा कि आज इसका महत्व बहुत बढ़ गया है। बैंकों की बकाया राशि की वसूली
पर श्री टंकसाले ने बताया कि राज्य में समग्र वसूली की दर केवल 72 प्रतिशत है और
पैसा का आवागमन सहज बनाए रखने के लिए ऋणों की समय पर वसूली होना बहुत
महत्वपूर्ण है।
एक रिर्पोटः-
आज राज्य स्तरीय बैकर्ज समिति की 116 वी बैंठक में किसानों से कर्ज वसूली का मुद्दा
भी छाया रहा। कर्ज न चुकाने वाले किसानों की भूमि पट्टे पर देकर 50 फीसदी पैसे से
कर्ज अदायगी और शेष 50 फीसदी किसान को उसकी आवश्यकताओं कर पूर्ति हेतु दिए
जाने वाली हरियाणा सरकार की स्कीम पर गुड़गांव ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने कहा कि
किसानों द्वारा पट्टे की शर्तें न पुरी किए जाने पर नए कानूनी मामले खड़े हो सकेत है।
हरियाणा राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के प्रतिनिध ने भी कहा कि यह स्कीम
सफल नहीं रही क्योंकि किसान अपनी भूमि पट्टे पर देने को राजी नही होते। हरियाणा
के कृषि महकमें के प्रधान सचिव रोशन लाल के उन किसानों की भूमि नालाम करने के
सुझाव पर बैकंर्ज ने बताया कि इस नीलामी में कोई बोली देने ही नही आता इस पर
उन्होंने बैंकों को किसानों की भूमि गैर बैंकिग सम्पति के तौर पर खुद लेने और देर
सवेर इसे बेचने का सुझाव भी दिया जिस पर बैकर्ज अधिक उत्साहित नही दिखे इनके
ईलावा निजी बैंकों द्वारा कृषि में कम योग दान देने पर चिन्ता व्यक्त की गई।
-----------------------------------
प्ंाजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश निर्मल यादव के घर में रकम
पहुॅचाने के मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन के खिलाफ दायर याचिका की
सुनवाई 20 मई तक स्थगित कर दी है।
पूर्व न्यायाधीश निर्मल यादव ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा जारी, पेशी के आदेश
को चुनौती दी थी । आपको मालूम होगा कि सी बी आई की विशेष अदालत ने गत
महीने की 30 तारीख को, निर्मल यादव को 18 मई को अदालत में पेश होने के आदेश
दिए थे । सुश्री यादव ने, उच्च न्यायालय में परसों, उनके खिलाफ आरोप पत्र और
समन जारी करने के सी बी आई के आदेश को खारिज करने की अर्जी दायर की थी।
------------------------------------
कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने धान की ऐसी किस्म के विकस पर काम करना शुरू कर
दिया है जिसमें धान की मौजूदा किस्मों की तुलना में बहुत कम पानी की आवश्यकता
होगी। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डा आर पी नरवाल ने चण्डीगढ़ में बताया
कि एक किलोग्राम धान उत्पादन के लिए करीब पॉंच हजार लीटर पानी की जरूरत होती
है जबकि गेहॅू और मक्का में इससे लगभग तीन गुना कम पानी की खपत होती है।
उन्होने यह भी बताया कि एरोबिक और बासमती धान की किस्में विकसित करने पर
अनुसंधान शुरू हो गया है। उन्होने यह भी बताया कि एरोबिक धान से करीब सत्तर
प्रतिशत सिचाई पानी की बचत होगी।
------------------------------------
हरियाणा मंडियों में अब तक 65 लाख 55 हजार टन से अधिक गेहूॅ की आवक हुई है
जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 63 लाख 61 हजार टन से अधिक गेहॅू की आवक
हुई थी।
प्रदेश में चालू मौसम में 65 लाख टन के गेहॅू आवक लक्ष्य को पहले ही पार कर लिया
है। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एच एस चट्ठा ने आज चंडीगढ़ में बताया कि गेहॅू
की कुल आवक में से 65 लाख 51 हजार टन से अधिक गेंहूॅ की खरीद सरकारी खरीद
एजेंसियों द्वारा और शेष गेहूॅ की खरीद व्यापारियों द्वारा की गई। उन्होंने यह भी बताया
कि सिरसा जिले में सबसे अधिक नौ लाख 34 हजार टन से अधिक गेहॅंू की आवक हुई
है।
------------------------------------
हरियाणा के लोकायुक्त न्यायाधीश प्रीतम पाल 14 मई को जिला फरीदाबाद का दौरा
करेंगे । अपने इस दौरे के दौरान वे जिला फतेहाबाद के उच्चाधिकारियों, जिला परिषद,
खण्ड समितियों एवं स्थानीय निकायों के अध्यक्षों एवं सदस्यों तथा गैर सरकारी संगठनों
के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे। लोकायुक्त, जिला बार एसोसिएशन,
फरीदाबाद के सदस्यों से भी भेंट करेंगे तथा उनके प्रश्नों के जवाब देंगे।
-----------------------------------

Tuesday, May 10, 2011

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी तिथिः-10.05.2011

मुख्य समाचार:-
* हरियाणा में जापान द्वारा कमजोर वर्गो के लिये दी गई राशि के गलत इस्तेमाल की जांच की जाएगी।
* हरियाणा सरकार किशोर बच्चों की देखरेख एवं बचाव के लिए पानीपत में स्पेशलाईज अडोपेंशन एजेंसी
स्थापित करेंगी।
* राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 मई को गुड़गांव में होने वाले नगर निगम कें आम चुनावों के बाद मतों की
गिनती उसी दिन होगी।
* कैथल पुलिस ने महिलाओं से सोने के कड़े काटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय हरियाणा में एक विदेशी एजेंसी द्वारा कमजोर वर्गो के लिये आय के साधन
जुटाने हेतु दिये जाने वाले फंड में से धोखे और गलत ढंग से पैसा निकालने के मामले की जांच करेगा। यह फंड
अंर्तराष्ट्रीय सहयोग बारे जापानी बैंक द्वारा संगठित प्राकृतिक स्त्रोत प्रबंध और गरीबी उन्मूलन प्रोजेक्ट के तहत
दिये गये थे। इन फंड से संबधित पैसे को जिससे 2007-08 और 2010 के दौरान झज्जर जिले के कई गांवों में
कमजोर वर्गों के लिये आय के स्त्रोत पैदा किये जाने थे, को महिला स्वयंसेवी समूह के खातों से धोखे से
निकलवा लिया गया था। केंद्रीय मंत्रालय ने गत वर्ष नवंबर में झज्जर और हिसार जिले में इन फंड के दुरूपयोग
की मिली शिकायतों के बाद इस मामले में हस्तक्षेप करते हुये गत 18 अप्रैल को प्रदेश के वन विभाग को फंड के
दुरूपयोग पर रिपोर्ट देने को कहा है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्रालय द्वारा प्रदेश की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी को
फरवरी में इस संबंध में लिखे पत्र का कोई उत्तर नहीं मिला है। वन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का दावा है
कि फंड के प्रयोग में कोई गंभीर अनियममितता नहीं है और मामलें की जांच की जा रही है। इससे पहले केंद्रीय
मंत्रालय ने राज्य में पौधारोपण प्रोजेक्ट में हुयी अनियमितताओं को भी गंभीरता से लिया है।
------------------------------------
राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 मई को गुड़गांव में होने वाले नगर निगम कें आम चुनावों के बाद मतों की गिनती ,
मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर ही कराने का निर्णय लिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री
धर्मवीर ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतों का ब्यौरा पीठासीन अधिकरी तैयार करेंगे और मतों की
समेकित गणना के लिये रिटर्निग अधिकारी को भेजा जायेगा। उनहोंने बताया कि मतदान की अवधि दौरान
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।
------------------------------------
गुड़गांव के जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा बोगस या एक से अधिक राशन कार्ड रखने वाले दोषी कार्ड
धारक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायगी। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार एक
से अधिक राशन कार्ड रखने वाले या नकली अथवा बोगस राशन कार्ड वाले तुरंत अपने राशन कार्ड विभाग
कार्यालय में जमाकर जांच के दौरान दोषी पाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायगी।
------------------------------------
कैथल पुलिस ने महिलाओं के हाथ से शातिराना तरीके से सोने के कड़े काटने वाले गिरोह की पंजाब निवसी
महिला को गिरफार करने में सफलता हासिल की है। काटे गये सामान की बरामदी के हलये आरोपी महिला को
कैथल अदालत में पेंश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है गिरोह के अन्य महिला सदस्यों की पहचान कर उनकी
तलाश जारी है इससे कैथल के कई मामलें सुलझाने की उम्मीद है।
------------------------------------
प्रदेश सरकार किशोर न्याय अधिनियम 2000 के तहत पानीपत में स्पैशलिस्ट एडोपशन ऐंजसी स्थापित करेगी।
इसके लिये जिले के पंजीकृत स्वयं सेवी संगठनों से आवेदन मांगे गये है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस
एजेंसी के माध्यम से अनाथ, परिव्यक्त, आत्मसमर्पण , बच्चों को गोद लेने हेतु सरकार द्वारा समय समय वपर जारी
दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जायगी। सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस इस एजेंसी परिसर में कै्रडिल बेबी
रिस्पेंशन सेंटर भी स्थापित किया जायगा। यहॉ अनाथ त्याग हुये आत्मसमर्पित बच्चों का दाखिला व पंजीकरण
किया जायगा।
------------------------------------
पुलिस ने सिरसा में दुर्घटना ग्रस्त गाड़ियां के इंजन व चेसिस नंबर लगाकर गाड़िया पास कर फर्जीवाड़ा करने के
मामले में एक व्यक्ति को गिरफतार कर एक इनोवा गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरेपी को अदालत में पेश कर
पुछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
------------------------------------
झज्जर के उपायुक्त चंद्रप्रकाश ने कहा है कि कन्या भ्रूण हत्या, समाज पर कलंक है और इस घ्रणित अपराध को
रोकने के लिए राज्य सरकार कर्द सार्थक कदम उठा रही हैं साथ ही इसमें आमजन सहित बुद्धिजीवी समाज सेवी,
धार्मिक व स्वयं सेवी संस्थाओं की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने सूचना एवंज न संपर्क विभाग की ओर से
चलाये जा रहे कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के प्रचार प्रसार अभियान जरिये समाज में चेतना लाने के प्रभाव की
सराहना की है।
------------------------------------
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम द्वारा शुरू की गई कम्प्यूटर आधरित उपभेक्ता शिकायत निवारण प्रणाली
उपभोक्ताओं में काफी प्रचलित हो रही है। गत दो महीनों में निगम ने इस माध्यम से प्राप्त बिजली आपूर्ति मीटर
रीडिंग , मीटर में खराबी संबंधी दो सौ 76 शिकायतों में से 268 का निवारण कर दिया है। निगम के प्रवक्ता ने
हिसार में बताया कि प्रणाली बद्ध ढंग से शिकायतें दर्ज करवाने और उनके उचित समाधान में यह प्रणाली
लाभदायक है।
------------------------------------
हरियाणा में कांग्रेस भाखड़ा के पानी के मुद्दे को अपनी राजनीतिक के लिये प्रयोग करती है और सत्ता में आने
के बाद इसे पूरी तरह भूल जाती है। यह आरोप राज्य सभा सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्यमंत्री द्वारा दादरी
रैली में भाखड़ा का पानी लाने के दावे पर प्रतिक्रियरा व्यक्त करते हुये आज हिसार में लगाये। उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि आखिर आज तक उन्होंने इस मामलें पर किया ही क्या है यदि कांग्रेस की नियत पानी
लाने की होती तो आज राज्य का आधा हिस्सा पेयजल व सिंचाई जल के अभाव में नहीं रहता । घोषणा पत्र में
एस वाई एल की प्राथमिकता को सत्ता में आने के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
-----------------------------------
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के परिसरीय विद्यालय यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण
समारोह कलइ टैगोर सभागर में आयोजित किया जायगा जिसमें हरियाणा बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती
आशा हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे और एम डी यू के कुलपति डा आर पी हुड्डा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
------------------------------------
हरियाणा सरकार ने सोनीपत के जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा इलैक्ट्रानिक प्रणाली से बुढ़ापा सम्मान पेंशन
देने में की गई देरी और अन्य अनियमितताओं का कड़ा संज्ञान लिया है और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
शुरू कर दी है। इस अधिकारी पर अधिकृत बैंक को पेंशन देने के लिये आवश्यक सूचना न देने का भी आरोप है।
सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग ने उक्त अधिकारी को तुरंत प्रभाव से जबरी रिक्वर करने और
अनियमितताओं के लिये उसके खिलाफ चार्जशीट दायर करने की सिफारिश की है हालांकि शुरू में विभाग के
निदेशक ने उसे सर्विस से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गत पांच मई
को एक आदेश जारी करके उक्त अधिकारी को मुअन्तल कर दिया था।
------------------------------------
पुलिस अकादमी मधुबन में आज तीन दिवसीय गोल्फ टूर्नामेंट शुरू हुआ जिसका उद्घाटन बी एस एफ अकादमी
के निदेशक वी एन रे ने किया। टूर्नामेंट में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, आध्रा, महाराष्ट्र, व केरल सहित विभिन्न
राज्यों के 90 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
------------------------------------