Wednesday, March 2, 2011

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी तिथिः-01.03.2011

मुख्य समाचारः
ऽ  हरियाणा की खेदड़ परियोजना की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई ने भी वाणिज्यिक
उत्पाद षुरू किया।
ऽ  रोहतक में पांच लाख लीटर दुग्ध क्षमता का मिल्क प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
ऽ  मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोंगों को महाषिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बधाई दी
है।
ऽ  केंद्र सरकार लीबिया से पांच सौ सत्तानबे और भारतीयों को स्वदेष लाई है।
ऽ  स्वास्थ्य मंत्री ने पानीपत सिविल अस्पताल की खराब स्थिति का गंभीर नोटिस लिया है।

हरियाणा के 1200 मेगावाट के राजीव गांधी ताप बिजली योजना खेदड़ की 600 मेगावाट की
दूसरी इकाई ने वाणिज्यिक उत्पादन षुरू कर दिया है। बिजली उत्पादन निगम के प्रबंध
निदेषक श्री संजीव कौषल ने बताया है कि इस परियोजना की इतनी ही क्षमता वाली पहली
इकाई ने गत वर्ष 25 अगस्त से वाणिज्यिक के साथ निगम की उत्पादन क्षमता 3230.5 मेगावाट
हो गई है। उन्होने बताया कि 18 फरवरी को निगम ने दो सो पैसठ दषमलव जीरों छ लाख
यूनिट बिजली उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
------------------------------------
संासद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसानों के हितों के लिये आई एम टी रोहतक में
पांच लाख लीटर क्षमता का एक दुग्ध संयंत्र लगाया  जा रहा है। महम में एक दुग्ध अवषीतन
संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये सांसद श्री हुड्डा ने कहा कि
झज्जर में एक और मिल्क प्लांट लगाने का भी प्रसताव है। उन्हांने कहा कि दुग्ध क्षेत्र , किसानों
और भूमिहीनों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है क्योंकि यह इनकी आजीविका का स्त्रोत है।
उन्होंने कहा कि राज्य में दूध उत्पादन और सुदृढ़ करने के लिये कई बड़ी योजनाएं लागू  की
जा रही है और महम का अवषीतन संयंत्र भी इन परियोजनाओं में से एक है।
------------------------------------
माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के हरियाणा राज्य सचिव मंडल ने वित्त मंत्री द्वारा कल संसद में
पेष किये गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि यह भी पहले के बजटों की तरह
नकारात्मक दिषा देने वाला है। पार्टी ने हैरानी जताई है कि महंगाई जैसी विकट समसया से
निपटने के लिये कोई ठोस उपाय नही किया गया हैं प्रदेष सचिव इंद्रजीत ने आज एक प्रैस
विज्ञपति में कहा है कि तेल, खाद्य और भोलन जैसी आवष्यक वस्तुओं से सब्सीडी घटाई हैं
जिससे मूल्य वृद्धि होगी और गत वर्ष की तुलना में कृर्षि क्षेत्र का आवंटन भी घटा दिया गया
है।
------------------------------------
वित्त मंत्री श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा कल लोकसभा में पेष किये गये बजट में संघीय क्षेत्र चंडीगढ़
के लिये 2308 करोड़ 42 लाख रूपये  रखे गये हैं जो पिछले साल के दो हजार 49 करोड़ 21
लाख के मुकाबले 43 प्रतिषंत अधिक हैं चंडीगढ़ सांसद संसदीय मामलों के मंत्री श्री पवन कमार
बंसल के अनुसार सभी क्षेत्रों को पर्याप्त पैसा दिया गया है पर षिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के
लिये मोटी रकम रखी गई है। चंडीगढ़ को विष्व स्तर का षहर बनाने के उद्देष्य से यह वृद्धि
लाई गई है ताकि आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा सके। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के लिये
झुग्गी झोपड़ी वालों को रिहायषी मकान उपलब्ध कराने के लिये 210 करोड़ तथा सड़कों के
निर्माण कार्य के लिये 61 करोड़ रूपये रखे गये है।
------------------------------------
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महाषिवरात्रि के अवसर पर प्रदेष वासियों को
बधाई दी है। महाषिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेष में श्री हुड्डा ने कहा है कि
हमारे त्यौहार सांस्कृतिक एकता और देष की समृद्ध धरोहर को दर्षाते है। उन्होने षिवरात्रि को
भी धर्मपरायणता, भक्ति, भाई चरे व समानता के मूल्यों का प्रतीक बताया हैं षिक्षामंत्री श्रीमती
गीता भुक्कल ने भी महाषिवरात्रि पर लोगों को बधाई दी है।
------------------------------------
स्थानीय निकाय मंत्री श्री गोपाल कांडा ने आज सिरसा षहर व आसपास के क्षेत्र के विकास के
लिये लगभग 745 करोड़ रूपये लागत से पूरी होने वाली सरकारी व निजी क्षेत्र की योजनाओं
की घोषणा की जिनमें 495 करोड़ रूपयें की सरकारी व करीब 250 करोड़ की निजी क्षेत्र की
योजनायें षामिल है। सिरसा के एम डी एल आर कार्यालय में आज एक पै्रस कांफ्रेस में बोलते
हुये उन्होने कहा कि इस परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर सिरसा राज्य का एक मॉडल षहर
बन जाएगा। ------------------------------------
हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिये विवाह और कम्पयूटर ऋण प्रक्रिया सरल कर दी
है। अब इनकी मजंूरी, कर्मचारियों के नियुक्ति अधिकारी द्वारा दी जायगी यह निर्णय आगामी
पहली अप्रैल से प्रभावी होगा। वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि अब तक
प्रक्रिया के लागू होने से कर्मचारियों के विवाह व कम्प्यूटर अग्रिम हेतु मामले वित्त विभाग नही
भेजे जायेंगे।
------------------------------------
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कल पानीपत सिविल अस्पताल औचक निरीक्षण किया
और अस्पताल स्थिति चिकित्सकीय उपकरणों के रखरखाव और पानी की अनियमित आपूर्ति पर
असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि भविष्य में भी ऐसी स्थिति पाये जाने पर अस्पताल प्रषासन के
खिलाफ अनुषासनिक कार्रवाई की जायगी। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की आपातकालीन सेवा,
जनरल वार्ड डॉक्टर एवं नर्सो के कक्ष तथाए एक्स रे मषीन तथा षौचालयों का जायजा लिया
और उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही सेवाओं की भी
समीक्षा की।
------------------------------------
सरकार अब तक 597 भारतीयों को लीबिया से भारत ला चुकी है और 331 भारतीयों को लेकर
एयर इंडिया का चौथा विषेष विमान आज सुबह दिल्ली पहुंचा है। नागरिक उड्डयन मंत्री
वायल्लार रवि जो भारतीय मामलों के ओवरसीस मंत्री भी है इन्हें रसीव करने के लिये हवाई
अड्डे पर मौजूद थे। उन्होने बताया कि 18 हजार भारतीयों में से दस हजार त्रिपोली में फंसे
हुये थे अब तीन और विमान त्रिपोली भेजे जा रहे है। श्री रवि ने बताया कि 1100 लोगों को
समुद्री जहाज से बेगाजी से म्हलचज के ।समगंदकतपं लाया गया है।
------------------------------------
पंचकुला के पास सकेतड़ी में आज सुबह एक महिला और उसकी बेटी की मृत्यु हो गई और
उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया जब एक बस ने उन्हें कुचल दिया पुलिस प्रवक्ता के
अनुसार चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज मोहली की बस सकेतड़ी के पार्क में सो रहे इन तीनों पर
चढ़ गई जब ड्राईवरी बस को बैक कर रहा था ये परिवार महाषिवरात्री के मेले में खिलौने बेचने
आया था बस का ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया हैं।
------------------------------------
प्रदेश सरकार, गुड़गांव और फरीदाबाद में पुलिस कमष्नरी स्थापित करने के बाद अब पंचकुला
और अंबाला में संयुक्त पुलिस कमिष्नरी बनाने पर सक्रियता से विचार कर रही है।
उच्चाधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित पंचकुला, अंबाला कमिष्नरी का क्षेत्र निष्चित करने के
लिये जनसंख्या, बलों की तैनाती आदि संबंधित , डेटा एकत्र किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के
अनुसार इस प्रस्ताव में राज्य पुलिस ने अपने पुलिस आयुक्तों के लिए मैजीस्टीरियल पावर भी
मांगे है।,
------------------------------------

प्रदेश में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पैरीफेरिक क्षेत्र को बढ़ाकर सभी शहरों का समुचित विकास किया जाएगा

सिरसा, 2 मार्च।  प्रदेश में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पैरीफेरिक क्षेत्र को बढ़ाकर सभी शहरों का समुचित विकास किया जाएगा। इस योजना में सिरसा नगरपरिषद का भी क्षेत्र बढ़ाने का प्रावधान है। यह बात स्थानीय निकाय मंत्री श्री गोपाल कांडा ने आज स्थानीय एमडीएलआर कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि सिरसा नगरपरिषद में रामनगरिया गांव को शामिल करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा केस भेजा गया है। शीघ्र ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगरपालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए तृतीय राज्य वित्त आयोग का गठन किया गया है। वित्त आयोग के गठन से प्रदेश के शहरों में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि शहरों में स्वच्छता के लिए परियोजना तैयार की गई जिसके तहत सैकड़ों करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से रैसक्यू टेंडर व एक दर्जन से भी अधिक दमकल गाडिय़ां खरीदी गई है। इसके साथ हाई राईजिंग बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदे गए है।
    श्री कांडा ने कहा कि शहरों के सौंदर्यकरण और विकास के उद्देश्य से प्रदेश की एक हजार से भी अधिक अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया जाएगा। जिसके बाद शहरों में और अधिक सुविधाएं प्रदान होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन शहरों से कालोनियां नियमित करने के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे गए है। निर्धारित मापदंडों के अनुसार सही पाए जाने पर सभी कालोनियों को नियमित किया जाएगा। सिरसा जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न शहरों से 43 कालोनियों नियमित करने के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, इनमें सिरसा शहर की एक दर्जन से भी अधिक कालोनियां हैं।
    उन्होंने कहा कि सफाई व मूलभूत सुविधाओं के मामले में सिरसा शहर की सूरत बदलने की परियोजना तैयार कर ली गई है। इन योजनाओं पर 745 करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि खर्च की जाएगी। 495 करोड़ रुपये की राशि सरकारी योजनाओं के तहत और 250 करोड़ से भी अधिक की राशि उनके द्वारा निजी तौर पर खर्च की जाएगी। शहर में मुरलीधर कांडा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कई योजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 12 एकड़ भूमि पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च करके सिरसा शहर के रानियां रोड़ पर वाटर एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में सभी प्रकार की वाटर एम्यूजमेंट के उपकरण स्थापित किए जाएंगे और यह पार्क विश्व स्तर की सुविधा वाला एक  अनुठा पार्क होगा। इस पार्क में 11 वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश पुर्णत निशुल्क होगा।
    उन्होंने कहा कि रानियां रोड़ पर ही 20 एकड़ भूमि पर महाविद्यालय और विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ रानियां रोड़ पर ही चार एकड़ भूमि पर मल्टी सुपर स्पैशलिटी हस्पताल का निर्माण होगा। इन सभी परियोजनाओं के लिए जमीन इत्यादि का कार्य पूरा कर लिया गया है और मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय अग्रवाल और अरोड़वंश धर्मशालाओं को अलॉट की गई जमीन की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दोनों समुदायों की धर्मशाला के लिए स्थानीय हिसार रोड़ पर शहर के बीच में 2600-2600 वर्ग गज भूमि सरकार द्वारा अलाट कर दी गई है। उन्होंने इससे भी आगे बढ़ते हुए घोषणा की कि पूरी जमीन की जितनी भी कीमत आएगी वे स्वयं निजी तौर पर कीमत अदा करके और रजिस्ट्री करवाकर दोनों समुदायों का यह जमीन सौपेंगे जहां शहर में पांच सितारा धर्मशालाओं का निर्माण होगा।  इस अवसर पर गोबिंद कांडा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, गुरदयाल सैनी, कृष्ण सैनी, सूरत सैनी, प्रेम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थेर्। ।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज श्री बाबा तारा कुटिया में विशाल भंडारा लगाया गया



सिरसा, 2 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज श्री बाबा तारा कुटिया में विशाल भंडारा लगाया गया। कुटिया के मुख्य सेवक एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों लोगों को हलवा पूरी और छोले का प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री गोपाल कांडा ने भी शिरकत की। उन्होंने भी भंडारे में सेवा की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
    इससे पहले गोपाल कांडा ने संत बाबा तारा की समाधि पर धोक लगाई और कुटिया परिसर में बने शिवालय में पूजा-अर्चना की। विशेषरूप से गोपाल कांडा ने अपने अनुज गोबिंद कांडा के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए महाशिवरात्रि के पर्व की बधाई दी साथ ही संत बाबा तारा के जन्मदिवस की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। इसी मूलमंत्र को उन्होंने अपना रखा है। भगवान भोलेनाथ ने मानवता के कल्याण के लिए जिस प्रकार विष का पान किया था उसी तरह हम सभी को सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए तमाम कठिनाइयों से जूझ जाना चाहिए। इस अवसर पर कुटिया परिसर में मेला भी लगाया गया जिसमें कई झूले, मौत का कुआं इत्यादि आकर्षण का केन्द्र थे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले लंगर ग्रहण किया और मेले से जमकर खरीददारी की।

महाशिवरात्रि एवं संत बाबा तारा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री तारकेश्वरम् धाम में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया

सिरसा, 2 मार्च। महाशिवरात्रि एवं संत बाबा तारा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री तारकेश्वरम् धाम में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री बाबा तारा कुटिया के सत्संग स्थल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यअतिथि स्थानीय शहरी निकाय एवं गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा थे। अध्यक्षता श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने की। गृहराज्यमंत्री ने संत बाबा तारा के चरणों में दीपशिखा प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का सुंदर आगाज किया। इस आध्यात्मिक संध्या का शुभारंभ स्थानीय गायक अशोक वर्मा की सुफियाना गायिकी से हुआ। मुम्बई से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक शंकर साहनी ने करीब सवा ग्यारह बजे मंच संभाला। उन्होंने गणेशवंदना से भजनों की सुर गंगा की शुरुआत की। 'मां सरस्वती तेरे चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए शंकर साहनी ने वाणि की देवी को नमन् किया। उन्होंने 'चांदी-चांदी हो गई वे मेरी चांदी-चांदी हो गई  भजन प्रस्तुत किया। जिसपर लोग झूमने को मजबूर हो गए। साहनी ने 'ओ कदे न डूबदे मेरे बाबा जी दे तारे 'मेरे सिर पर सदे बाबा तेरा हाथ रहे जैसे कई भजन सुनाए। शिव भोले की भक्ति में हजारों उपस्थित लोग झूमने लगे। शिव भोले और बाबा तारा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। शंकर साहनी के ही एक अन्य भजन 'थोड़ा ध्यान लगा बाबा दोड़े चले आएंगे  को शिव भक्तों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान शिव पार्वती के नृत्य का आयोजन किया। शिव भोले के भजनो पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शिव पार्वती बने कलाकारों ने भी सुंदर नृत्य किया। अद्र्धरात्रि मशहूर कव्वाल हमसर हयात ने मंच पर पदार्पण किया। हमसर ने अपने कई मशहूर कव्वालियों से श्रोताओं की दाद बटोरी। एक के बाद एक हमसर ने बाबा तारा के जीवनवृत व भाले नाथ और पीर पैगम्बरों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। हयात के सुफियाना कलामों ने झूमने पर विवश कर दिया। सुर पर जबरदस्त पकड़ दिखाते हुए हयात ने अपनी सूफी गायकी में 'दिवाना तेरे दर पे आया गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।  कार्यक्रम के अंत में गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने सपरिवार संत बाबा तारा की आरती की। उन्होंने उपस्थित लोगों को महाशिवरात्रि के पर्व और बाबा तारा के जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, सुशील डुंगाबुंगा, नेम चंद गुर्जर, कुलदीप गदराना, सेठ गोपी चंद कम्बोज, अजय फुटेला, मोती सैनी, गुरदयाल सैनी सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे।

नरक से मुहं मोड चलेगे रब की ओर.....

सिरसा. साहब कानों को हाथ लगाते हैं.....कसम खाते है जिस नशे ने हमे जीते जी नरक दिखा दिया अब उससे मुहं को मोड रब की राह पर चलेंगे। सुबह आंख खुलते ही शराब का ख्याल आता था अब सुमिरन की धुन लगी है यह मालिक का करिष्मा है वरना औरों की बातें तो दूर हमें खुद ही अपने पर यकीन नहीं था कि शराब से छुटकारा मिल जायेगा। मध्यप्रदेश के गांव साजडी जिला रायसेन से आये रघुबीर ने नम आंखों और रूधें गले से ये बताते हुए कहा कि सुबह से शराब की तलब और उसे पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत और उन पैसों को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत ने हमें घर परिवार नाते रिष्तेदार सबकी नजरों में गिरा दिया था...पर अब दाता की दया हुई है हम इज्जत से जी सकेगे सिर उठा के चल सकेगे...राम नाम के सदाबहार नशे में जीवन गुजार देंगे न पियेंगे और न ही किसी को पीने देंगे। डेरा सच्चा सौदा सिरसा में मघ्यप्रदेश से नौ लोगों के साथ नशा छोडने आई दो बहनों ने भी नशे की दुनिया से तौबा कर जीवन को सुधारने का प्रण लिया 27 साल की उम्र ओर तीन बच्चों की मां अंगूरी बाई ने कहां कि जर्दा और सुपारी मेरी कमजोरी बन गई थी मैं खुद ही नशे के गिरफत में थी तो बच्चों को भला सेहत की बातें कैसे समझा सकती थी..पर अब मैने इस गंदगी को छोड दिया है। 62 साल की केसर बाई ने अंगूरी बाई के स्वर में स्वर मिलाते हुए कहा कि 50 साल से वो जर्दा तम्बाकू और सुपारी खा रही है जिस जर्दा को वेा बडे चाव से मुंह में रखती थी उसमें कितनी गंदगी भरी है न जाने क्या क्या मिला कर तम्बाकू और जर्दा बनता है यह तो डेरा में ही आ कर मालूम हुआ ...मालिक की दया है वरना पूरी जिंदगी गंदगी खाते खाते ही गुजर शाती।
 गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा नशा मुक्ति के अभियान में देशके विभिन्न भागों से आये 23 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें तरह तरह के नशे की लत में फंसे लोगों ने परम पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा का अर्शिवाद ग्रहण कर इस जिल्लत और गंदगी की दुनिया से बाहर निकलने के लिए सात दिन तक सुमिरन भजन और संयम की साधना कर राहत महसूस कर रहे हैं। हनुमानगढ से आये भूपेन्द्र ने बताया कि भुक्की की फांक ही उनकी जिंदगी का मकसद बन गया था। अब जब से गुरू की शरण और गुर के चरण मिले है जिंदगी के मायने बदल गये हैं समझ आया कि हम क्यौं पैदा हुए इस जिंदगी का मुकाम क्या है...कैसे बताए। कि नशे की अंधेरी दुनिया में मान सम्मान रिश्ते नाते सभी कुछ खो गया था...अब राम नाम की रौशनी दी है संत ने जिससे जीवन खुशियों से भरा भरा मालूम हो रहा है। 22 साल के संदीप रामामण्डी से नशे से निजात पाने की हसरत लिए गुरू के दर आये थे उन्होने बताया कि लोग मुझे चलता फिरता नशे का बाजार कहते थे उसकी सीधी सी वजह थी मुझे किसी भी तरह के नशे से परहेज नहीं था चाहे वह चूरा पोस्त हो, कैप्सूल,  नशे की गोलियां, इंजेक्शन या फिर शीशी में भरा ड्रग्स हो हर नशीली चीज मेरी कमजोरी बन गई थी पर सात दिन के भीतर ही मै सात साल की लत छोड दूंगा सपने में भी नही सोचा था। अब बाकी की उम्र अपने जैसे लोगों का इस दर पर लाउँगा और नशे से दूर करने की कोशिश करूगा। 

महाशिवरात्रि पर भगवान भोले को प्रसन्न करने से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है

सिरसा। महाशिवरात्रि पर भगवान भोले को प्रसन्न करने से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है और भगवान शंकर अपने भक्त की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। यह बात महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने श्री गणेश धर्मार्थ न्यास ट्रस्ट की ओर परशुराम नगर में स्थित श्री गणेश मंदिर में आयोजित कथा कीर्तन व भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि कही। कथा कीर्तन कार्यक्रम में श्री शर्मा ने भी भगवान शिव का भजन गाया। तद्उपरांत हरिद्वार से कावड़ लेकर आये जत्थे के सदस्यों को श्री शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिव कावड़ मंडल के तत्वावधान मेें प्रदीप सोलंकी व राम किशन वर्मा की अगुवाई में गत् रात्रि सनातन धर्म मंदिर से श्री गणेश मङ्क्षदर परिसर तक शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमें राधे श्याम गहलोत, अजय वर्मा, बंटी वर्मा, सतीश शर्मा, कृष्ण, श्रवण बेरी व अरूण निशाद कावड़ लेकर मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के पश्चात श्री शर्मा ने शिवलिंग पर जाकर जलाभिषेक व पूजा अर्चना की। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि अपनी आत्मा को पुनीत करने का महाव्रत है। इसके करने से सब पापों का नाश हो जाता है।
     श्री गणेश धर्मार्थ न्यास ट्रस्ट के संरक्षक वेद महावीर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार से सिरसा लेकर आ रहे कावडिय़ों के दल की भगवान ने भी परीक्षा ली। नीलकंठ धाम, कुरूक्षेत्र, भूना व सिरसा में कावड़ मंडल को बरसात व खराब मौसम का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि गत रात्रि मंदिर में हुए जागरण में लक्की तनेजा एंड पार्टी तथा सतपाल सोनी ने बाबा के भजनों का सुंदर गुणगान किया। आज सुबह जलाभिषेक व कावड़ चढ़ाने का कार्यक्रम चला। इसके बाद सुबह११ बजे से लेकर दोपहर ३ बजे तक बाबा का अटूृट भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांति स्वरूप टंडन, सुरेश सिरोहा, हरबंस लाल भाटिया, सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र जोशी, कै. एमएस सोलंकी, खेमचंद घोटवाल, श्याम, राधेश्याम कौशिक सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद थे।
   

केंद्र सरकार ने अपना हर कार्यक्रम एवं नीति देश की गरीब व आम जनता को समर्पित की है

सिरसा, 2 मार्च-जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना हर कार्यक्रम एवं नीति देश की गरीब व आम जनता को समर्पित की है। सरकार ने हाल ही में आम बजट पेश करके  सभी वर्गो को  राहत देने का कायम किया। वे आज काग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक को संबोधित कर  रहे थे। उन्होंने  कहा कि बजट में किसान, दिहाडी मजदूर, कमेरा वर्ग, बुजुर्ग, सीनियर  सिटीजन, आंगनवाडी वर्कर व बीपीएल परिवारों से लेकर विद्यार्थियों तक को भरपूर लाभ देने का ठोस इंतजाम किया। उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी का जिलावासियों की ओर से धन्यावाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने  एक बार फिर जनहितेषी होने का प्रमाण दिया है। कांग्रेस के संगठन सचिव नवीन केडिया ने गांव व गरीब के लिए बजट को सबसे अधिक लाभप्रद बताते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया। इस बैठक में सबसे  पहले हरियाणा के पूर्व मंत्री स. हरपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और उन्हें दो मिनट का मौन  रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक को सुरजीत भावदीन,विक्रम जीत सिंह, कृषण सिंगला, सरदूल सिंह रंधावा, सरपंच कर्मचदं संतनगर, बलदेव नंबरदार, ऐलनाबाद के पार्षद राधेश्याम, हनुमानदास पटीर, कैलाश रानी, हरदास रिंकु पार्षद ने संबोधित किया। बैठक में गिरधारी कस्वां, जरनल बराड़, कृष्ण सहारण, सुखविंद्र कौर, इंदु देवी, वीरपाल कौर, सोहन लाल पोहडका, गुरदेव भुल्लर, जगदीश विर्क, सुखदेव भंगु, राजू बजाज, नरेश गंडा, सुरेश गौतम, सूरज खटर, सोहन सिंह थिराज, बलवीर जांगडा, मालक सिंह, प्रेम  सैनी, निर्मल गनेरीवाला, बलदेव सिंह फरवाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्री खाटू श्याम पैदल यात्रा संघ सिरसा का पहला जत्था खाटू श्याम जी के लिए रवाना

सिरसा, 2 मार्च: श्री खाटू श्याम पैदल यात्रा संघ सिरसा का पहला जत्था आज घंटाघर चौक स्थित श्री श्याम खाटू मंदिर से खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुआ। संघ के प्रधान वागेश गौतम के नेतृत्व में रवाना हुए 13 सदस्यीय जत्थे ने श्री खाटू श्याम रवाना होने से पूर्व श्री श्याम खाटू मंदिर में पूजा अर्चना की। इस जत्थे की रवानगी के समय ढोल नगाड़ों के संग शहर के अनेक गणमान्य लोग और श्याम श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके उन्हें धाॢमक स्थल के लिए रवाना किया। उल्लेखनीय है कि करीब 10 दिन तक पैदल चलने के बाद यह जत्था श्री खाटू श्याम पहुंचेगा और श्री श्याम के दर्शन करेगा। फाल्गुन माह में श्री श्याम खाटू मंदिर में  वृहद्ध स्थल पर होली उत्सव मनाया जाता है, जिसमें देशभर से नामी कलाकार श्री श्याम जी का गुणगान करते हैं और देशभर से लाखों श्रद्धालु श्री श्याम जी के दर्शन कर पुण्य कमाते हैं।
फोटो: खाटू धाम के लिए पद यात्री रवाना होते श्याम श्रद्धालु।

कांग्रेस सरकार ने किया हर वर्ग का भला: भूपेश मेहता

सिरसा। हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव भूपेश मेहता ने गांव बप्पां, बुढाभाना, बडागुढा का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के केशल नेतृत्व में जहां आज देश व प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है, वहीं इन विकासकारी योजनाओं जैसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन व ढाणियों में बिजली कनेक्शन की व्यवस्था, स्वास्थ्य बीमा योजना, किसानों की ब्याज की दर 12 से 4 प्रतिशत करना, इंदिरा गांधी आवास योजना व प्रदेश सरकार द्वारा 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत मुफ्त टंकी व कनेक्शन, शगुन राशि 31 हजार रुपये करना, लाडली योजना, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा, किसानों की फसलों के उचित मूल्य व भूमि अधिग्रहण की सर्वोत्तम नीति आदि ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय हैं, जो आज आम आदमी कांग्रेस पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य कर रहे हैं और आज कांग्रेस पार्टी की नीतियों से हर वर्ग का भला हुआ है। अपने इस दौरे में श्री मेहता ने भंगू गांव के पूर्व सरपंच स. नत्था सिंह के पौत्र रोहित के  विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और गांव बुढाभाना में हरीचंद नंबरदार के भांजे अशोक कुमार के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। इस दौरे में श्री मेहता के साथ रामचन्द्र मेहता, गुरलाभ सिंह भंगू, मलकीत सिंह भंगू, सुखदेव सिंह भंगू, जोगेन्द्र मेहता पंजुआना, गणेश मेहता बप्पां, ओमप्रकाश नंबरदार, सुभाष चुघ, दीपक जोसन, आत्मप्रकाश, विजय कुमार, हरपाल बाजीगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, रमेश गोयल, प्रेम सैनी, विनोद भाटिया, पवन सिंगला, अशोक कायत आदि साथ थे।

परमपिता ब्रह्माजी के शान्ति सन्देश से व्यवस्था के सुधार मे मदद मिल सकती है-डा.के.वी.सिंह

मण्डी डबवाली
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम में महाशिवरात्री के पर्व तथा ब्रह्मलीन बाबा जी को ज्ञान प्राप्ति के 75 वीं जयन्ती के उपलक्ष मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप मे बोलते हुए डा.के.वी.सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे अव्यवस्था के माहौल में परमपिता ब्रह्माजी के शान्ति सन्देश से व्यवस्था के सुधार मे मदद मिल सकती है। इस मिशन की स्थापना ब्रह्मलीन बाबा जी ने अव्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ही की थी। वर्तमान मे अलगाववाद, माओवाद, आतंकवाद, नकस्लवाद आदि हिंसक वारदातें मन की अशान्ति के कारण ही पैदा होती है, इससें समाज का कोई भला नीं हो सकता। प्रजापिता ब्रह्माजी का मानसिक शान्ति व अहिंसा का सन्देश ही समाज का भला कर सकता है। इस कार्यक्रम में आश्राम संचालिका बहन सुमन जी ने मानव जीवन के मुल्यो के बारे मे बताया तथा मन की शान्ति को सभी सुखों का आधार बताया। बहन सुमन जी ने आगे बताया कि शान्ति धन के बल पर नहीं प्राप्त की जा सकती, अपने बुरे विचारो को खत्म करके ही आदमी मानसिक शान्ति को प्राप्त कर सकता है। इस सभा में रामलाल बागड़ी, रूपचन्द सेठी, शहर कांग्रेस के प्रधान पवन गर्ग, औढां कांग्रेस प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, प्रकाश चन्द बांसल, पार्षद विनोद बांसल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मास्टर राजाराम प्रभाकर, बख्तावरमल दर्दी, अरविन्द पुनियां सहित भारी संख्या मे संगत उपस्थित थी।