Friday, April 29, 2011

होशियारी लाल शर्मा को हरियाणा राज्य पर्यावरण सलाहकार समिति का प्रांतीय सदस्य नियुक्त किये जाने पर कार्यक्रम आयोजित

सिरसा (२९ अप्रेल)प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा को हरियाणा राज्य पर्यावरण सलाहकार समिति का प्रांतीय सदस्य नियुक्त किये जाने पर आज कंगनपुर रोड स्थित भारत नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी व संगीत कुमार भी उपस्थित थे। इस मौके पर बृजदान चारन,  कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी प्रधान सुभाष चौधरी व भाल चंद भाटीवाल ने श्री शर्मा का भारत नगर पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस समिति के चेयरमैन हरियाणा के महामहिम राज्यपाल हों व उपाध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा उसमें सदस्यता मिलना एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति पिछले चार दशक से निष्ठावान रहे होशियारी लाल शर्मा ने अपनी पूरी लगन से पार्टी व आम लोगों के हितों के लिए सबसे बढ़कर कार्य किया है। इस मौके पर श्री शर्मा ने वार्ड वासियों की समस्यायें सुनते हुए कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है प्रदेश का नक्शा ही बदल गया है। लोगों की बुनियादी समस्याओं को पूरा करने से लेकर प्रदेश को विश्व के मानचित्र पर दर्शाने का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के लिए सबसे जरूरी उसकी पार्टी की साख होती है जिसे वह लोगों के बीच जाकर ही बना सकता है। इस मौके पर धर्मपाल गुंबर उपप्रधान ऐलनाबाद, देवीदान एमसी ऐलनाबाद, बनवारी लाल शर्मा, कमल ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, सुखचैन सिंह, प्रभु दयाल शर्मा धर्माचार्य सभा प्रमुख पंजाब, मुन्ना गुप्ता, राम लुभावन, प्रेम सैनी, सुरेंद्र देवरथ, राजकुमार बावलिया, रणजीत सिंह चिनिया, कृपाल सिंह, संजय शर्मा, तरूण चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

हिसार के 46 विद्यार्थियों को युनिकान इन्वेस्टमैंट सोलूशनस ने टीम लीडरस व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए चयनित किया

हिसार 29 अप्रैल 2011
      हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस गुरू  जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के 46 विद्यार्थियों को युनिकान इन्वेस्टमैंट सोलूशनस ने कैम्पस साक्षात्कार के द्वारा टीम लीडरस व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए चयनित किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा, कुलसचिव प्रो आरएस जागलान, हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस के डायरेक्टर प्रो एस सी कुण्डू, डीन प्रो बी के पूनिया, डा संजीव कुमार, श्री संजय सिंह व विभाग के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    प्रो एस सी कुण्डू ने बताया कि विभाग के 60 विद्यार्थियों का युनिकान इन्वेस्टमैंट सोलूशनस ने साक्षात्कार लिया। चयनित छात्र 1 जून को कंपनी ज्वाईन करेंगे।   प्रो बी के पूनिया ने बताया कि आकाश जैन, अजय राज, अमिना, अमित लोहचब, अनिता, अरूण शर्मा, आशिमा जैन, बजरंग कुमार, गगन कुमार, इन्द्र देव यादव, कणिका अग्रवाल, मंजीत कौर, नितिन सेतिया, राहुल बंसल, रितिका, संदीप कौर, सौरव जिंदल, शिवकेश, सुधिर भारद्वाज, सुनील कुमार भंडारी, विक्रम नारायण शर्मा, कविता, अभिषेक अग्रवाल, अलका, अमित कुमार, अनीश भाटला, अनुराधा, आशा रानी, अश्वनी कुमार, चारू, हेंंमत, ईनू मित्तल, कृष्ण कुमार, मोना, प्रतीक गोयल, रत्न सैनी, रूबी, संदीप शर्मा, शालू, शेवता रानी, सुमित मेहत्ता, सुनिल कुमार खुशवाह, विनय भलहोतिया, सचिन व हितेष सिंह को कम्पनी के अधिकारियों ने कैम्पस साक्षात्कार के दौरान चयनित किया है। उन्होने बताया कि श्री कमलदीप मैनेजर एच आर व उनके दो सहयोगियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। चयनित छात्र 1 जून को कंपनी ज्वाईन करेंगे। 
फोटो कैप्शन
फोटो-1
हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस के छात्र युनिकान इन्वेस्टमैंट सोलूशनस कैम्पस में साक्षात्कार देते हुए।

बी टी कॉटन में ज़हर होने की बात को सरकार जनता तक पहुंचाये - डॉ0 कौड़ा

    बी टी कॉटन में जानलेवा हाईड्रोजन सायनाईड होने की बात को सरकार छुपा रही है - किसान बचाओ आंदोलन बी टी कॉटन के जानलेवा प्रभावों पर पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय से अनुसंधान कार्य कर रहे कृ षि वैज्ञानिक डॉ0 सुधीर कुमार कौड़ा ने सरकार से अपील की है कि वह देश के करोड़ों लोगों को बी टी कॉटन में जान लेवा ज़हर हाईड्रोजन सायनाईड होने की बात को जल्द से जल्द बताकर उनको बेवजह मौत के मुंह में जाने से रोके। डॉ0 कौड़ा ने आंध्र प्रदेश के पशु पालन विभाग की वर्ष 2006 और 2007 की प्रयोगशाला रिपोर्टों और मीडिया रिलीज़ भी पत्रकारों को दिखाये जिनके द्वारा बी टी कॉटन में हाईड्रोजन सायनाईड नामक घातक ज़हर और उससे हज़ारों पशुओं की मौतों की पुष्टि पांच वर्ष पहले ही की जा चुकी है।
    डॉ0 कौड़ा ने बताया कि लाखों जानवरों की जान ले चुकी और सरकार की वैज्ञानिक रिपोर्टों के आधार पर जानलेवा और ज़हरीली घोषित की जा चुकी बी टी कॉटन के बारे में भारत सरकार और हरियाणा सरकार ही नहीं देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कई बार लिखित में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन किसी भी सरकार ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की।
    डॉ0 कौड़ा के अनुसार दूसरी ओर पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय ने अपने 2 वर्षों के अध्ययन में बी टी कॉटन के चारे को पशुओं के लिए हानिकारक, रोग प्रतिरोधक शक्ति कम करने वाला, बांझपन लाने वाला और दस्त लगाने वाला पाया है। अध्ययन में यह भी पता चला है कि बी टी कॉटन के चारे से पशुओं के दूध में विटामिन ए और सी तथा आयरन की कमी होती है।
    डॉ0 कौड़ा ने बताया कि बी टी कॉटन में पौधे में मिले हाईड्रोजन सायनाईड नामक ज़हर से मनुष्य या जानवर कुछ सेकेन्ड में मर सकता है। उन्होंने अपील की है कि सरकार देश के हर पशुपालक और किसानों को जागरूक करें कि वे पशुओं को बी टी कॉटन किसी भी रूप में ना खिलाएं ताकि पशुओं और इंसानों को मरने से और बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने देश के कृषि वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों से भी हाथ जोड़ कर अपील की है कि वो सरकार से ना डरे और जनहित में बी टी कॉटन के जानलेवा प्रभावों पर जन सूचना जारी करे और जन जागरण करे। डॉ0 कौड़ा ने पिछले वर्ष जुलाई में बी टी कॉटन के जानलेवा बी टी कॉटन के विरोध में एक महीने का मौन व्रत और भूख हड़ताल भी की थी।
    आंध्र प्रदेश के पशु पालन विभाग की वर्ष 2006 और 2007 की प्रयोगशाला रिपोर्टों में बी टी कॉटन में हाईडोजन सायनाईड नामक घातक ज़हर की पुष्टि होती है। बी टी कॉटन में पौधे में मिले हाईड्रोजन सायनाईड नामक ज़हर से मनुष्य या जानवर कुछ सेकेन्ड में मर सकता है। बी टी कॉटन से पशुओं केे मरने की पुष्टि करती आन्ध्र प्रदेश सरकार की मीडिया घोषणा।

Thursday, April 28, 2011

सिरसा/डबवाली 29 अप्रैल। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर करती है। किसानों की मेहनत के कारण आज हमारे खाद्य भंडार पर्याप्त मात्रा में भरे हुए है और दूसरे देशों की मांग के अनुसार खाद्य सामग्री भेजी जाती है। किसान इस देश के अन्नदाता है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी। यह बात सिरसा के सांसद डा.अशोक तंवर ने सिरसा व डबवाली अनाज मण्डी में खरीद कार्यो को जायजा लेने के बाद उपस्थित लोगों को कही। इस दौरान उनके साथ मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्याधिकारी डा.के.वी.सिंह भी थे। मार्केट कमेटी डबवाली कार्यालय मे व्यापारियों, किसानों तथा सरकारी खरीद एजेसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सांसद तंवर ने उन्हें किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मार्किट कमेटी सचिव को मंडियों में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में फसल बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प है। डा. तंवर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जहां 80 प्रतिशत से अधिक खेती की जाती है। उन्होंने खरीद एजेंसियों व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों से मधुर व्यवहार करे और उनकी समस्या का समाधान अपने स्तर पर शीघ्र करे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनाज मंडियों को स्वच्छ व साफ सुथरा रखे। किसानों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करे। इसके साथ-साथ वारदाने आदि उपकरणों का भी उचित प्रबंध करे। किसानों को पेयजल व बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्तत न आने दे।
    इस मौके पर सांसद तंवर के समक्ष व्यापारियों ने लाईसैंस नवीकरण करवाने,मंडी में पड़ी गेंहू की लिफ्टिंग करवाने,खरीद कार्यो में तेजी लाने की भी मांग रखी जिस पर उन्होंने मार्किट कमेटी के सचिव को इस संदर्भ में उचित कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलवाने व अन्य समस्याओं के शीघ्र निदान हेतु वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से भी बात करेगें।
                         इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम रोशन लाल, मार्किट कमेटी सिरसा के सचिव ओपी राणा, मार्किट कमेटी डबवाली के सचिव सुभाष अरोड़ा, जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, भूपेश मेहत्ता, आनन्द बियानी, आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के प्रधान सुरेन्द्र मिंचनावादी, डबवाली के ब्लाक प्रधान दरबारा सिंह,ब्लाक औढां प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, ब्लाक मण्डी डबवाली के प्रधान पवन गर्ग,गोपीराम चाड़ीवाल, बख्तावर मल दर्दी, प्रकाश चन्द बांसल, पार्षद विनोद बांसल, सुरजीत भावदीन, तेजभान पनिहारी, तिलकराज चन्देल, रूलीचंद गांधी, राजकरण भाटिया, दलीप जैन, ललित जैन, हरीश गुप्ता, डा. सुभाष नरूला, बाबू लाल फुटेला सहित सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।

मण्डी डबवाली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सिरसा के डा. सांसद अशोक तंवर व मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने आज अनाज मण्डी का दौरा करके खरीद कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान डा. तंवर व डा.सिंह ने अनाज मण्डी मे कार्यरत मजदुरो से भी मुलाकात की । इससे पहले डा.तंवर व डा.सिंह ने मार्केट कमेटी कार्यालय मे व्यापारीयों, किसानों तथा सम्बन्धित सरकारी खरीद एजेसीयों के अधिकारीयों के साथ बैठक करके किसानो व व्यापारीयों से अनाज मण्डी मे खरीद सम्बन्धी समस्याऐं सुनी।
बैठक मे उपस्थित अधिकारीयों को निर्देश दिये कि मण्डी मे किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आनी चाहीये। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, ब्लाक डबवाली के प्रधान दरबारा सिंह, ब्लाक औढां के प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, ब्लाक मण्डी डबवाली के प्रधान पवन गर्ग, गोपीराम चाड़ीवाल, बख्तावर मल दर्दी, प्रकाश चन्द बांसल, रविन्द्र गिगा, पार्षद विनोद बांसल, रमेश बागड़ी, गीता चैहान, जगदीप सूर्या, सुरजीत चावला, औमप्रकाश बागड़ी, केशव शर्मा, तरसेम जिन्दल, जयचन्द रहेजा, आढती ऐसोसियशन के उप प्रधान जगन नाथ, सचिव गुरदीप कामरा, डा.सुरेन्द्रपाल जस्सी, सन्दीप चैधरी, दीपक बाबा, रमेश मिढा, सतीश जग्गा, रवि निरंकारी, हरीश बांसल, अरविन्द्र सिंह मोंगा, तरसेम गोयल, हरदयाल सिंह कानुनगो मण्डी डबवाली, प्रशान्त गर्ग, संजय मिढा, मनवीर सिंह ान, जसकरण सिंह जोगेवाला सहित सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।

फोटो विवरण: डबवाली की अनाज मंडी में खरीद कार्यो का जायजा लेते अशोक तंवर।

समारोह के दूसरे दिन अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की

ओढ़ां
    चौ. देवीलाल मैमोरियल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दूसरे दिन अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र सिंह मोर ने की। आज आयोजित प्रतियोगिताओं में कंप्यूटर डिजाइनिंग में लेन गेमिंग, वेव डिजाइनिंग व अल्गो डिजाइन आदि के अलावा फेस पेंटिंग में दीपक, श्वेता, हरप्रीत, सपना, आरूषी ने भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में तनू व सरिता, भारत व मोहित, नवीन व चंद्रशेखर ने और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रवि, रणधीर, विकास व मुकुल ने भाग लिया। स्किट प्रतियोगिता में नवीन गु्रप ने पहले करेंगे विद्यादान फिर करेंगे कन्यादान नामक स्किट प्रस्तुत की।
    ग्रुप डांस में अनु गांधी एण्ड ग्रुप ने आल तूं जलाल तूं आई बला को टाल तूं.. अनुराग एण्ड ग्रुप ने तेरे उते डुलेया फिरे पच्चियां पिंडां दा सरदार कुड़े.. एकल नृत्य में ऋतंभरा ने इक परदेसी मेरा दिल ले गया.. नीरज ने बड़ी मुश्किल है रे बड़ी मुश्किल.. राजू पंचाल ने पंजाबी गाने पर डांस जित्थे जावोंगे गड्डी मोडांगे.. धीर जांगड़ा ने आंखों में तेरा ही चेहरा.. प्रतीक्षा ने ओम शांति ओम.. प्रस्तुत किया। इसके बाद नाटक व ड्रामा के तहत समाज में फैली कुरितियों को उकेरा गया। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करने के साथ साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर संयोजक समिति के सदस्य प्राध्यापक पुनीत चावला, भूपेंद्र सिंह, रजनी कंबोज, अशोक गर्ग, रूपेंद्र सिंह व पवन कंबोज आदि उपस्थित थे।

पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर

    सिरसा, 11 अप्रैल।  अपने बुजुर्गों को श्रद्धांजलि  देते हुए  नवजीवन नवजात शिशु एवं बच्चों का अस्पताल के संचालक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक पारीक व समाजसेवी संस्था अक्स के अध्यक्ष प्रदीप पारीक ने अपनी दादी श्रीमती सरस्वती देवी पारीक  की पुण्यतिथि  पर  गांव मोचीवाली में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जिसमें नगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों  ने नि:शुल्क परामर्श दिया  वहीं मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई।  इस अवसर पर कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डा. ममता, फिजिशियन डा. शैलेष तोमर, डा. नरवचन सिंह, डा. रमेश डूडी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक पारीक, डा. आरएन बाना, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नीरज चौधरी, डा. सौरभ वालिया, डा. रिशाद बिश्रोई व  डा. जीएन वर्मा ने 273 रोगियों की नि:शुल्क जांच की व उन्हें उचित परामर्श दिया।  इस अवसर पर रामहंस चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अमीर चावला , सचिव  रामकृष्ण गोयल, अमित केडिया, नितिन सोनी व गांव के अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में शिव शक्ति रक्तदाता समिति के डा. गुप्ता अपनी टीम सहित पहुंचे और 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोगों को संबोधित करते हुए  डा. पारीक ने कहा कि उनके परिवार की ओर से यह शुरूआत की गई है कि बुजुर्गों की पुण्यतिथि के अवसर पर इसी प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाया जा सके वहीं अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों की प्रेरणा मिल सके।

प्रदेश सरकार हर वर्ग को बुनियादी सहुलतें उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है

सिरसा (२८ अप्रेल) मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग को बुनियादी सहुलतें उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने बीती शाम गांव नटार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कही। गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से श्री शर्मा का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ मा. राजकुमार वर्मा, संजय शर्मा, गांव बनसुधार के राजेश गोस्वामी व सूरज गोस्वामी भी मौजूद थे। गांव में बिजली, पानी, कच्ची सड़क की समस्या सहित अन्य समस्याओं से काफी समय जूझ रहे ग्रामीणों ने श्री शर्मा के समक्ष अपनी समस्या बयान की। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि गांव में सड़क के निर्माण के लिए वे निजी स्तर पर संबंधित अधिकारियों के संपर्क करके उसे पूरा करवाने की प्रयास कर रहें हैं । उन्होंने कहा कि सरकार ने भी किसानों को उनकी फसल के हिसाब से अच्छा सरकारी रेट निर्धारित किया हुआ है। जिससे प्रदेश के किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिती बेहतर होगी। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर कामयाब बनाई जा रहीं है। जनता को भयमुक्त शासन देना ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में क्राईम काफी हद तक कम हो चुका है। इस मौके पर सरपंच मंजीत सिंह, पूर्व सरपंच राकेश कुमार, गुरनाम सिंह, शेरचंद पंच, कृष्ण लाल कंबोज, ज्योत सिंह, हरीश कुमार, सुरेंद्र पाल, रजत सिंह ढिल्लों, रमन, मुख्तयार सिंह, बूटा सिंह, जीतो बाई, निर्मला रानी, गुरनाम चंद, सतनाम चंद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

जिला स्तरीय शिक्षा समिति से बैठक का आयोजन किया गया

सिरसा,28 अप्रैल।  उपायुक्त एवमं चैयरमैन डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया के अध्यक्षता में  आज लघु सचिवालय कि बैठक कक्ष में जिला स्तरीय शिक्षा समिति से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डा0 ख्यालिया ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ,मौलिक शिक्षा सबका अधिकार है। जिले में जो बच्चे स्कूल नही जा रहे उनका सर्वेक्षण करके स्कूल में दाखिला करवाया जाए ताकि कोई बच्चा पढऩे से वंाछित न रहे । उन्होने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत  6 से 14 वर्ष तक कि आयु वर्ग कि सभी लड़कियों का स्कूल में दाखिला करवाने वाली पंचायत को  सरकार द्वारा एक लाख रुपए का अवार्ड भी दिए जाएगा।
    बैठक में राइट टु एजूकेशन एक्ट  , स्कूलो में सफाई व स्वच्छ पानी व बिजली  की उचित व्यवस्था बारे  विस्तार से विचार विर्मश हुआ।  डा0 ख्यालिया ने कहा कि स्कूल प्रबन्ध कमेटियां बनाई गई है। जिसमें 75 प्रतिशत बच्चो के अभिभावक को रखा गया 25 प्रतिशत में अध्यापक ,गांव का  शिक्षाविद् पंच सरपंच को रख गया है। उन्होने कहा कि स्कूल में 300 बच्चों के होने पर 12 सदस्य कमेटी का गठन किया गया । 500 बच्चो पर 16 सदस्यीय  तथा 500 बच्चो से अधिक होने पर 20 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया । उन्होने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत  पहली से आठवी कक्षा तक वर्दी के लिए 400 रुपए दिए जा चुके है।  डा0 ख्यालिया ने अधिकारियो को आदेश दिए कि वे  शिक्षा में  गुणातमक सुधार के लिए  ठोस कदम उठाए। समय समय पर स्कूलों में सुलेख,निबंध,भाषण,सामान्य ज्ञान आदि विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन करवाऐ। सही तरीके से मूल्याकन करने के  लिए खण्ड शिक्षा अधिकारियों को वाहन भी उपलब्ध करवाए जाऐंगे व  निरक्षण करने उपरान्त जिला प्रशासन को भी  अवगत कराऐं । 
 बिजली व तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री महेन्द्र प्रताप अधिकारियों क ी बैठक को सम्बोन्धित करेंगे
सिरसा,28 अप्रैल। हरियाणा के बिजली व तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री महेन्द्र प्रताप सिंह कल 29 अप्रैल को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुबह 11 बजे अधिकारियों क ी बैठक को सम्बोन्धित करेंगे । यह जानकारी नगराधीश श्री उमेद् सिंह ने आज यहां दी । उन्होने बताया कि अधिकारियों की बैठक में भाग लेने के लिए सभी अधिकारियों के आदेश दिए गए कि वे उस बैठक में सम्बधित विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की रिर्पोट भी साथ लेकर आएगें। इसके बाद बिजली मंत्री श्री महेंद्र प्रताप सिंह चौ देवी लाल राजकीय इंजीनियरिग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में  आयोजित तक्ष 2011 वार्षिक कार्यक्रम में  बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।  

खाली तथा बेकार पड़ी सरकारी भूमि का सद्पयोग किया जाएगा
सिरसा
,28 अप्रैल। सिरसा संसदीय क्षेत्र में खाली तथा बेकार पड़ी सरकारी भूमि का सद्पयोग किया जाएगा ओर बेरोजगार युवको को रोजगार व आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं शिक्षा ,उधोग सड़क , बिजली,पानी ,खेल आदि मूलभमत सुविधाए प्रदान करने के लिए  सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है ।
    ये बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवमं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्टीय सचिव डा0 अशोक तंवर ने जिले के गांव पन्नीवाला मोटा में बन्द पड़ी  शुगर मिल का दौरान करने उपरान्त  उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए  कही । इससे पूर्व उन्होंने रोहिड़ावाली जूट मिल का भी दौरा किया। उन्होने कहा कि सिरसा  संसदीय क्षेत्र में खाली तथा बेकार पड़ी सरकारी भूमि की जिला प्रशासन से सूची मांगी गई है। जमीन की उपयोगिता को देखते हुए जिस कार्य के लिए भूमि योग्य होगी उसके लिए उसे प्रयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में केन्द्र तथा राज्य सरकार से बातचीत की जाएगी। समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा क्षेत्र की जनता से भूमि उपयोग हेतू विचार विमर्श करके सुझाव लिए जाएंगे ताकि क्षेत्र के युवाओं व आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिएभी ऐसी भूमि का उपयोग किया जा सके।
    सांसद ने कहा कि ऋषियों-मुनियों की इस पावन धरा की अपनी एक पहचान है। हरियाणा की एक विशिष्ट सांस्कृतिक एवं पारम्परिक पृष्ठभूमि है। जहां नई पीढ़ी को एक सशक्त समाज धरोहर स्वरूप मिला है। हम उस प्रदेश के वासी है जहां कर्म प्रधान का संदेश दिया गया है जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाकर हमारे पूर्वजों ने हरियाणा को नया रूप दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी मूल मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश के कोने-कोने का विकास किया है। सिरसा संसदीय क्षेत्र भी विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं है। विकास के मामले में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। आज हरियाणा में चहुमंखी विकास की बयार  है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व फैंसले किए गए हैं। सर्जिकल पैकेज, स्वास्थ्य बीमा योजना, बाल स्वास्थ्य योजना, नेहरू दृष्टि योजना, जननी सुविधा योजनाओं के तहत प्रदेश के गरीब वर्ग को सस्ती एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1500 करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए पंचायती राज संस्थाओं को दी जाने वाली अनुदान की राशि हर वर्ष सीधे उनके खाते में जमा करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 जलसंरक्षण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जल सरंक्षण के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
 इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ब्लॉक कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहत्ता, उप पुलिस अधीक्षक बाबूराम, लादू राम पूनिया, आनन्द बियानी, पार्षद रमेश मेहता, सुरजीत बहावदीन, तेजभान पनिहारी, तिलकराज चन्देल, भूपेंद्र राठौड़, रमन सर्राफ, राजू बजाज, रामपाल दड़बी, मनदीप कसवां, जगसीर मिठड़ी, स0 विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
परिवार को यह सदमा सहन करने की शक्ति दें
मण्डी डबवाली
जिला कांग्रेस कमेटी सिरसा के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नम्बरदार रामस्वरूप लखुआना के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। उनके जाने से पार्टी को हुई क्षति को पुरा करना मुस्किल है। यह बात मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.के.वी.सिंह ने उनके अन्तिम संस्कार के समय गांव लखुआना मे उन्हे श्रद्वान्जली देते हुऐ कही। उन्होने कहा कि श्री रामस्वरूप लखुआना कांग्रेस पार्टी के ईमानदार,  कर्मठ व झुजारू कार्यकर्ता थे। वह अपनी स्पष्टवादीता के लिए जाने जाते थे। उन्होन  नम्बरदार के तौर अपनी भुमिका को अच्छी तरह से निभाया। उन्होने सारी उम्र किसान व मजदूर वर्ग के हितो की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होने कहा कि मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हे अपने श्री चरणो मे स्थान दे तथा परिवार को यह सदमा सहन करने की शक्ति दें।

इनेलो जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने जारी बयान में कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए मंडियों में सरकारी खरीद बंद करने का खुला आरोप लगाया
सिरसा
, 28 अप्रैल।  इनेलो जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने जारी बयान में कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए मंडियों में सरकारी खरीद बंद करने का खुला आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसानों की 60 प्रतिशत फसल की खरीद ही हो पाई है जबकि किसानों का 40 प्रतिशत गेहूं अभी भी खेतों में पड़ा हुआ है तथा किसान थ्रैसरों से गेहूं निकाल रहा है। ऐसे में सरकार ने अभी से गेहूं की खरीद बन्द कर किसानों को सस्ते में गेहूं बेचने पर मजबूर किया जा रहा है।
गुम्बर ने कहा कि सरकार ने किसानों का जो गेहूं खरीदा है उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है।  मंडियों में गेहूं के अम्बार लगे हैं। सरकार उठान नहीं कर रही है। उठान नहीं होने से मंडियों में गेहूं रखने की जगह नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा-सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को गेहूं खरीद का पैसा नहीं दिए जाने से अफरा-तफरी का माहौल है। प्रदेश सरकार रोजाना नये हथकंडे अपनाकर अपने-अपने लोगों को खुश करना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसान की फसल की इनपुट लागत बढ़ी है, मगर किसानों को उसके अनुसार दाम नहीं दिया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार किसानों के दर्द की बात करती है, दूसरे किसानों की फसल के दाम उन्हें सीधे नहीं देकर आढ़तियों को चेक दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार तुलाई के दौरान जो कटौती की जा रही है वह भी किसान पर सीधी मार कर रही है। उन्होंने सिरसा मंडी का जिक्र करते हुए कहा कि मंडियों से फसल का उठान समय से नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं के उठान, वैट रेट और हाऊस टैक्स जैसे कई गम्भीर मसलो के विरोध में इनेलो 4 मई को धरना प्रदर्शन करेगी।

पुलिस समाचार
सिरसा
। जिला की शहर थाना की हुड्डा पुलिस चौकी ने 14 अपै्रल को हुई लूटपाट की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार किए आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसकी निशानेदही पर लूटा गया मोबाईल व नकदी बरामद की जा सके। जानकारी देते हुए हुड्डा पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में नरेश कुमार पुत्र बंसीलाल निवासी चतरगढ पट्टी की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया था। उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान काकू उर्फ नरेंद्र पुत्र रामसिंह निवासी डबवाली रोड़ सिरसा के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत कर्ता नरेश कुमार ने काकू  उर्फ नरेंद्र व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने उसके साथ लूटपाट की जिसमें उसकी साईकिल, 3000 रूपए की नकदी व मोबाईल फोन छिन लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की तसदीक की जा रही है।
सिरसा। जिला की डिंग पुलिस ने डिंग मोड के समीप मोबाईल शाप पर हवाई फायर करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साहबसिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी मौजूखेड़ा को आज अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में डिंग थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक चांद सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल व चले हुए कारतूस का खोल बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिवस डिंग मोड़ पर स्थित मोबाईल शाप के संचालक गगनदीप पुत्र बलविंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी साहब सिंह ने उसकी दुकान में से मोबाईल लिया तथा बाद में उसे हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी।

सिरसा। डिंग पुलिस ने पुरानी टिकटे देकर लोगों से धोखाधडी करने व अमानत में ख्यानत  कर गबन करने के आरोप में हरियाणा रोड़वेज के सिरसा डिपू के महाप्रबंधक लाजपत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बस परिचालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में भादंसं की धारा 409, 420 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक मुकेश कुमार हिसार फतेहाबाद रूट पर चलने वाली हिसार डिपू की बस एचआर 39-8401 में डयूटी पर तैनात था। इसी दौरान जीएम रोड़वेज लाजपत राय व यातायात प्रबंधक महावीर बिश्रोई ने स्टाफ के साथ डिंग मंडी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया तो परिचालक के पास 7000 रूपए की पुरानी टिकटे बरामद हुई, जिसमें से 341 रूपए की पुरानी टिकटें व सवारियों को बेच चुका था। आरोपी पचिचालक ने अनेक सवारियों से पैसे वसूल कर उन्हे टिकट भी नही दी हुई थी।

सिरसा। जिला की सदर डबवाली पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान अमरजीत सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी नरसिंह कालोनी डूमवाली, पंजाब को 2 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपी बजाज चेतक स्कुटर पर सवार था तथा उसे पुलिस ने गांव अबूबशहर क्षेत्र से चूरापोस्त के साथ काबू किया गया। एक अन्य घटना में सदर डबवाली पुलिस ने ही रूप राम पुत्र भगतराम निवासी शेरगढ को 2 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गांव सकताखेड़ा क्षेत्र से काबू किया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में हंसराज पुत्र परमानंद सुभाषबस्ती सिरसा को 980 रूपए की सट्टाराशि के साथ काबू किया है। आरोपी को गश्त के दौरान थाना के सहायक उपनिरीक्षक भरत सिंह ने सट्टाराशि के साथ सुभाष बस्ती से काबू किया।
सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 80 बोतल देसी शराब के साथ थाना सदर के गांव अहमदपुर क्षेत्र से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत पुत्र सतनाम निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने गांव अहमदपुर क्षेत्र में एक खोखे में शराब का अवैध भंडारण किया हुआ था व लोगों को बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी केखिलाफ सदर थाना में अभियोग दर्ज किया है।

सड़क के कारण तूड़ी से भरी ट्राली पलटी
बिज्जूवाली
, 28 अप्रैल ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली के रामदेव मंदिर के पास बीती रात को एक तूड़ी से भरी ट्राली पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदपुर दारेवाला के अमीर सिंह नामक व्यक्ति के ट्रैक्टर-ट्राली तूड़ी से भरे बीती रात को करीब 2 बजे अहमदपुर दारेवाला से गांव बिज्जूवाली में से होकर पंजाब क्षेत्र में जा रहे थे, जैसे ही वे बिज्जूवाली के रामदेव मंदिर के पास पहुंचे तो सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों के कारण ट्राली पलट गई। उस समय ट्रैक्टर को चालक गुलाब सिंह निवासी अहमदपुर दारेवाला चला रहा था और उसके साथ संदीप, रामप्यार नामक दो व्यक्ति ट्रैक्टर पर सवार थे। चालक गुलाब ने बताया कि इस हादसे में उनका लगभग 10 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। वहीं बिज्जूवाली के ग्रामिणों ने बताया कि यहां पर अक्सर ऐसे हादसे होते हैं, जिसका मुख्य कारण है सड़क विभाग के अधिकारियों द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ देना। उल्लैखनीय है कि गत दिनों यहां पर एक लकडिय़ों से भरी ट्राली पलट गई और एक सीमेंट से भरा ट्रक भी यहां पर सड़क में धस गया। सड़क का सही तरीके से निर्माण कार्य न होने से यह सड़क बदहाली का रूख ले रही है। बड़े वाहन चालकों को तो यहां पर परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है और उनके साथ-साथ छोटे वाहन चालकों को भी यहां पर हादसों का शिकार होना पड़ता है। वहीं ग्रामिणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस सड़क की समस्या के बारे में अवगत करवा करवाकर उनके तो कंठ ही सूख चूके हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं। बिज्जूवाली के ग्रामिणों ने जिला प्रशासन व विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए ताकि आगे से यहां पर कोई हादसा ना हो।

नगर परिषद के प्रधान सुरेश कुक्कू व उपप्रधान लीलाधर सैनी ने अनेक पार्षदों के साथ काठमंडी का दौरा किया
सिरसा
, 28 अप्रैल (एमएस)। नगर परिषद के प्रधान सुरेश कुक्कू व उपप्रधान लीलाधर सैनी ने अनेक पार्षदों के साथ काठमंडी का दौरा किया और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर परिषद प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सड़क निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखें। इस अवसर पर लीलाधर सैनी ने दावा किया कि इस सड़क निर्माण में किसी प्रकार की धांधली नहीं होने दी जाएगी। सड़क का निर्माण सभी नियमों और कायदों के अनुरूप किया जाएगा। श्री सैनी ने स्थानीय दुकानदारों और जागरूक नागरिकों से भी मुलाकात की और उनसे अपील की कि वे निर्माण कार्य में बरती जाने वाली किसी भी कमी के बारे में उन्हें तुरंत सूचित करें। श्री सैनी ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। परिषद के अधिकारी निर्माण कार्यों में धांधली करने वालों से बिना किसी दबाव के सख्ती से निपटेंगे। चाहे वह कितनी ही पहुंच वाला ठेकेदार क्यों न हो। लीलाधर सैनी ने दावा किया कि यह सड़क इस बात को साबित कर देगी कि यदि नीयत साफ हो तो काम भी साफ-सुथरा ही होता है। श्री सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने निजी स्वार्थों के चलते पिछले छ: वर्षों में कोई विकास का कार्य नहीं किया है। इस अवसर पर  पार्षद प्रदीप मेहता, सीता राम बटनवाला, बृजलाल सैनी, गुरदयाल मेहता, रोहित गनेरीवाला, रामनिवास बोमरा, कृष्ण गुंबर, जैनी बाई, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र मल्होत्रा व नगर परिषद के एमई पाला राम सहित इनेलो कार्यकर्ता सुरेन्द्र सचदेवा, सुशील कंबोज, मूला राम, मोहन सैनी, राम सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
 हिमाचल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर द्वारा जारी
    हिमाचल में स्थित भाखडा डैम के निर्माण के समय अधिग्रहण की गई भूमि के मालिकों को उसके बदले में हरियाणा के हिसार, फेतेहाबाद, सिरसा जिला की 32 गांवों में भूमि अलॉट की गई थी तथा हिमाचल से विस्थापित होने के बाद उपरोक्त तीन जिलों में बसने के लिए आए 2175 परिवारों के समक्ष आ रही कठिनाईयों के निदान हेतु आज हिमाचल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सदस्य हिमाचाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री रामनाथ शर्मा के नेतृत्व में भाखडा डैम ऑउस्टिज एसोसिएशन के उप प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव सरदारी लाल, कोषाध्यक्ष हजारी लाल शर्मा, ऐलनाबाद पुरशार्थी कमेटी के प्रधान श्री कृष्ण लाल शर्मा, बलदेव सिंह प्रधान पुरशाथी कमेटी, सदस्य सर्व श्री राम स्वरूप शर्मा, तेजा राम, तरसेम लाल शर्मा एवं कृष्ण देव शर्मा पर आधारित प्रतिनिधी मंडल ने सिरसा के उपायुक्त श्री युद्धवीर सिंह ख्यालिया से भेंट कर सिरसा जिला के 13 गांवों में बसाए गए भाखड़ा डैम आऊस्टिज परिवारों के समक्ष आज रही कठिनाईयों के संबंध में उन्हें जानकारी दी। इस अवसर पर हिमाचल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राम नाथ शर्मा ने सिरसा के उपायुक्त को बताया कि इस जिला के विभिन्न 13 गांवों में बसाए गए हिमाचल के बिलासपुरियों के नाम से पहचाने जाने वाले यह परिवार मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। इन परिवारों के रहने के लिए सभी गांवों में सरकार द्वारा छोड़ी गई जमीन के प्लॉटो पर अब भी दबंग कब्जा करने के प्रयासों में लगे हुए हैं तथा इन गांवों में अपने मकान बना कर रह रहे भाखड़ा आउस्टिज परिवारों को आज तक मलकीयत के हक-हकूक अभी तक नहीं दिए गए, जिसके लिए ये परिवार संघर्ष कर रहे हैं। यहां तक कि इन परिवारों के बच्चों को पैरामिल्ट्री फोर्सिज में भर्ती होने के लिए वह सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही जो वर्तमान में हिमाचलवासियों को उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रा संग्राम में संघर्षरत रहे लोगों के परिवारों को जो दर्जा सरकार द्वारा दिया जा रहा है वहीं दर्जा हिमाचल में अपने स्थान को छोड़कर हरियाणा में आबाद हुए इन लोगों को दिया जाए। इसके अतिरिक्त इन परिवारों के अल्पसंख्यक होने के कारण इन परिवारों को अल्पसंख्यक होने के भी लाभ उपलब्ध करवाएं जाएं। श्री राम नाथ शर्मा ने इस संबंध में भाखड़ा आउस्टिज परिवारों की समस्याओं के निदान हेतु गत 25 अपै्रल को भाखड़ा ब्यास मनेजमैंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री ए.बी.अग्रवाल के साथ भी चंडीगढ़ में मुलाकात कर समस्याओं के निदान हेतु लंबी चर्चा की थी। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं के बारे में भी श्री शर्मा ने सिरसा के उपायुक्त को अवगत कराया तो उपायुक्त सिरसा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे इन परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु उनके प्रतिनिधीयों की सुविधा अनुसार वे संबंधित विभागीय अधिकारियों को बुलवा कर उनके समक्ष तकलीफों को दूर करने के लिए संयुक्त बैठक अगले सप्ताह उनकी अध्यक्षता में आयोजित कर लेंगे। उन्होंने किसी भी गांवों में पेयजल की कमी को तुरंत दूर करने के आश्वासन के साथ शिक्षा सुविधा भी मुहैया करवाए जाने का विश्वास दिलवाया। उपायुक्त ने श्री शर्मा के नेतृत्व में उनसे मिलने गए एसोसिएशन के प्रतिनिधी मंडल को विश्वास दिलाया कि इन परिवारों की रिहायश के लिए जिला के विभिन्न 13 गांवों में सरकार द्वारा दिए गए आवासीय प्लॉटो पर कब्जा करने वाले दबंगों को इन प्लॉटो से कब्जा रहित कर ये प्लॉट उन्हीं परिवारों को उपलब्ध करवाए जाएंगे जो इसके असल पात्र है। श्री शर्मा ने उपायुक्त से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सिरसा व फतेहाबाद के विभिन्न गांवों में आबाद हुए इन विस्थापित लोगों की समस्याओं के निदान हेतु हिसार में स्थित रिस्टलमैंट  कार्यालय को हिसार की बजाए फतेहाबाद में स्थापित किया जाएगा।
        रामनाथ शर्मा पूर्व डिप्टी स्पीकर, हिमाचल प्रदेश
            मो. 098163-66537

Wednesday, April 27, 2011

तक्ष 2010 पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

ओढ़ां
    चौ. देवीलाल मैमोरियल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र सिंह मोर की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक तंवर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया
    इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. तंवर ने कहा कि मंजिल हासिल वही लोग करते है जिन्होने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से कार्य किया है। इसलिए विद्यार्थियों को सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और मंजिल को पाने के लिए दृढ़संकल्प तथा आत्म विश्वास के साथ अपने कार्य क्षेत्र में रूचि लेकर मेहनत करनी चाहिए ।
    डा0 तंवर ने कहा कि शिक्षा के बिना देश व प्रदेश की उन्नती नहीं हो सकती। शिक्षित व्यक्ति ही समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान दे सकता है। हरियाणा प्रदेश पूरे उत्तरी भारत में एक शिक्षा हब के रूप में उभर कर सामने आया है। यह सब श्रीमति सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिह हुड्डा के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। एक नवम्बर 1966 को जब हरियाणा प्रांत की स्थापना हुई तब केवल 6 बहुतकनीकी संस्थान तथा एक इजीनियरिंग कॉलेज ही था, परन्तु आज इनकी संख्या बढ़कर 596 हो गई है, जिनमें सीटों की वार्षिक क्षमता 1,24,705 और पन्नीवाला मौटा इंजीनियरिंग कॉलेज  में 300 सीटों से बढ़कर 330 हो गई है
               सांसद ने कहा कि मानव संसाधन के समुचित विकास के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लागू किया है। 6 से 14 वर्ष तक के शिक्षा से वंचित लगभग आठ करोड़ बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सभी बच्चों के लिए भी अनिवार्य शिक्षा का लक्ष्य रखा गया है। डा. तंवर ने कहा कि सिरसा जिला में बालिकाओं में निरक्षरता का अंधेरा दूर करने के लिए भी चौपटा, रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली, औढ़ा खंडों में एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल और मॉडल स्कूलों की स्थापना की जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में लड़कियों को स्कूलों में ही पढऩे व ठहरने की सुविधाएं निशुल्क मुहैया होगी। इन स्कूलों के निर्माण पर पांच करोड़ रुपए की राशि प्रति स्कूल खर्च होगी। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला में प्रदेश में सबसे अधिक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निर्माण करवाया जाएगा
    उन्होंने कहा कि  शिक्षा में सुधारीकरण के लिए एक विधेयक लाया जाएगा जिससे कैप्टिशन फीस जैसी बुराईयों पर अंकुश लगेगा और शिक्षा में बढ़ रहे बाजारीकरण पर भी रोक लगेगी। डा तंवर ने कहा कि देश व समाज की प्रगति उसके नागरिको की शिक्षा के स्तर पर निर्भर करती है। एक उच्च शिक्षा प्राप्त नागरिक बेहतर ढ़ंग से परिवार व देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बन सकता है। उन्होने कहा कि जहां हमारे देश में शिक्षा के मामले मे 12.4 प्रतिशत ही ग्रोस एनरोलमैंट है वही विदेशों में यह 70 प्रतिशत से अधिक है। एनरोलमैंट को बढ़ाने के लिए नए शिक्षण संस्थान खोले जांएगे। आगामी समय में देश में सबको शिक्षा के लिए 45 हजार से अधिक कालेजों की जरूरत है। एक हजार से अधिक विश्वविद्यालयों की आवश्यकता है इसके अलावा शिक्षा में अमूल चूक सुधारीकरण के लिए लगभग 11 लाख करोड़ रूपये की आवश्यकता है। ताकि हमारी युवा पीढ़ी उच्च प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में चुनौतियों का मुकाबला कर आगे बढ़ सके। केन्द्र सरकार द्वारा बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आगामी पांच सालों में शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा का स्थान देश ही नहीं अपितु विश्व मानचित्र में अंकित होगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चो पर ही निर्भर करता है। जिस देश के  बच्चे अधिक शिक्षित होगे, वह देश व प्रदेश उन्नती के  पथ पर उतना ही अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने शिक्षा के गांव-गांव में प्रचार व प्रसार के लिए विशेष नीतियां बनाई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे भी अधिक शिक्षा ग्रहण कर सके।
              डा0 तंवर ने कहा  कि शिक्षा के क्षेत्र में  वर्तमान सरकार द्वारा 10.50 लाख करोड़ रूपये ही खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 19 करोड़ बच्चे है जिनमें केवल 11 करोड़ बच्चे ही स्कूलो में जाकर शिक्षा ग्रहण करते है। 8 करोड़ बच्चे ऐसे है जो स्कूलों में नही जा रहे। सरकार द्वारा ऐसी योजनाऐं बनाई जा रही है जिनके तहत 50 करोड़ बच्चो को तकनीकि प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकेगें। उन्होंने कहा कि 12 वीं पंचवर्षीय योजना में सबसे ज्यादा शिक्षा पर खर्च करने के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि 4200 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 46 हजार करोड़ रूपये उच्च शिक्षा पर केन्द्र सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र की सरकार का प्रयास है कि देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए सरकार ने मनरेगा जैसी योजनाओं को लागू कर गरीब बेरोजगारों को रोजगार देकर आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है।
    कार्यक्रम का शुभारंभ सुषमा, सुधीर व सुनीता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सबका मन मोह लिया। तृतीय वर्ष की छात्रा नीरज ने हरियाणवी सोलो डांस-मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ नै हो जावैगी तकरार उरै.. और नीरज ग्रुप ने हरियाणवी ग्रुप डांस घूंघट काढकै तनै बुलाऊं.. प्रस्तुत किया। चंद्रशेखर ने लालू व राबड़ी पर आधारित हास्य कविता सुनाकर सबको लोटपोट कर दिया। इसके बाद अर्शदीप, ऋतंभरा, गुरप्रीत, मंजू, नेहा, चन्नू, शोभना, मनप्रीत व ऋतु आदि ने पंजाबी गिद्दा में उच्चे टिब्बे मैं ताना तनदी.. खूह ते मिल मित्तरा शक करदा पिंड सारा.. मिलजा हाण देया तूं साडे घर आके.. तेरियां मेरियां अखां लडिय़ां.. मापे नहीं मनदे लै जा मल्लोजोरी.. आदि गीत पेश किए। पंजाबी भंगड़ा में मोनू, प्रीति, नीरज, अंकिता, श्वेता, पूजा, सीमा, मोनिका आदि ने पट्टू चार पंच कुडिय़ा फसाई फिरदा.. अखियां मार गया जैलदार दा पोता.. खिचलै बांह फड़के.. निकी निकी कनी दा मींह बरसेंदा.. लुधियाणे जट्टी चने पटियाला खड़ खड़ वेखदा.. आजा बैहजा सोनिए साड़ी रेलगड्डी आई.. आदि प्रस्तुत किए।
    चौ देवी लाल राजकीय मैमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक में डा0  डी एस मोर ने मुख्यअतिथि डा0 तंवर का स्वागत करते हुए कहा कि इस कालेज की स्थापना 2003 में हुई थी। आज यह इंजीनियरिंग कालेज दिन दोगुणी रात चौगुणी उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद इस कालेज के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतू प्रयासरत रहते हैं। इन्हीं के प्रयासों से ही पुन: ग्रांट मिलनी शुरू हुई है। डा0 मोर ने वार्षिक गतिविधियों बारे जानकारी दी और डा0 तंवर का जीवन परिचय, कार्यशैली व उन द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो का जिक्र किया। 
     इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ब्लॉक कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहत्ता, इंजीनियरिंग कालेज के रजिस्टार एन सी जैन, उप पुलिस अधीक्षक बाबूराम, लादू राम पूनिया, आनन्द बियानी, पार्षद रमेश मेहता, सुरजीत बहावदीन, तेजभान पनिहारी, तिलकराज चन्देल, भूपेंद्र राठौड़, रमन सर्राफ, राजू बजाज, रामपाल दड़बी, मनदीप कसवां, जगसीर मिठड़ी, स0 विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह, संजीव कुमार, संजय दहिया, तक्षक कुमार, डॉ. मनवीर सिंह, सुनीता चौधरी, श्रीमती ब्रह्मलता मोर, कार्यक्रम संयोजक पुनीत चावला, प्राध्यापक रूविंद्र सिंह, अशोक गर्ग, रजनी कंबोज, सुशील बाना और पवन कंबोज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शिक्षा का अधिकार विषय पर कंवैंशन 5 मई को
ओढ़ां

    हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ 70 ब्लॉक ओढ़ां की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश सिहाग, जिला प्रधान फूल सिंह लूहानी व जिला सचिव बूटा सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 5 मई को शिक्षा का अधिकार विषय पर रा.व.मा विद्यालय ओढ़ां में कंवैंशन करवाने पर सहमति हुई जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश पदाधिकारी सी.एन भारती व राजेंद्र कुमार होंगे।
    बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश सिहाग ने कहा कि अगर खंड शिक्षा कार्यालय ओढ़ां द्वारा बजट व अन्य अध्यापकों के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा न हुआ तो अध्यापक संघ धरना प्रदर्शन आयोजित करेगा। जिला सचिव बूटा सिंह ने बताया कि पिछले पूरे वर्ष तक विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं करवाई गई जबकि सरकार नि:शुल्क शिक्षा देने का ढिंढोरा पीट रही है और शिक्षा के अधिकार की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक पाठ्य पुस्तकें नहीं आई हैं और कक्षाओं के सिलेबस तक का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट पुस्तकें खरीदनी नहीं और गाइडों से पढ़ाना गैरकानूनी है तो विद्यार्थियों को ऐसी कौनसी जादू की गोली दी जाए कि वे पढ़कर आगे बढ़ सकें। फूल सिंह लूहानी ने त्रिस्तरीय मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि सरकारें हमेशा अंग्रेजों की नीति फूट डालो और राज करो पर चलते हुए ऐसी मीठी गोलियां दे रही है कि जिससे विभिन्न अध्यापक संगठन एक दूसरे के आमने सामने आकर खड़े हो गए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय ढांचे में लगभग सभी कैडरों में पदोन्नतियां लगभग समाप्त हो जाएंगी साथ ही नई भर्तियों में जबरदस्त कटौती होगी। बैठक में मुलख पिपली, अजायब जलालआना, गुरजेत सिंह, बलजीत खतरावां, सुरेंद्र कुमार और हरभगवान सिंह सहित अनेक अध्यापक उपस्थित थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय वार्षिकोत्सव कल
ओढ़ां
    जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां में मानव संसाधन विकास मंत्रालय विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा 29 अप्रैल को वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य डॉ. जी.के मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित वार्षिकोत्सव में सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

होशियारी लाल शर्मा हरियाणा राज्य पर्यावरण सलाहकार समिति के प्रांतीय सदस्य नियुक्त

सिरसा। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा को हरियाणा राज्य पर्यावरण सलाहकार समिति का प्रांतीय सदस्य नियुक्त किये जाने के बाद आज उनके कार्यालय पर प्रशंसकों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। श्री शर्मा के समिति सदस्य बनने पर खुशी जाहिर करते हुए मा. राजकुमार वर्मा, हरियाणा युवा कांग्रेस के उपप्रधान संजय शर्मा, चंद्रभान गोयल, संत लाल गुंबर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान राम अवतार हिसारिया, हरीश सोनी, भोला जैन, कृष्ण सिंगला, मोहन खत्री, तिलक चंदेल, युसूफ खान ने कहा कि होशियारी लाल शर्मा ने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तत्परता व निष्ठा से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। श्री शर्मा ने इस मौके कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीके हरि प्रसाद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की वे समिति के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करें।
     उन्होंने कहा कि इस समिति के चेयरमैन हरियाणा के महामहिम राज्यपाल होंगे व उपाध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। इस समिति का मुख्यालय चंडीगढ़ में होगा। श्री शर्मा को इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने २० सूत्रीय कार्यक्रम समिति का प्रांतीय सदस्य मनोनित किया गया था। यह समिति प्रदेश में हरियाणा की जनता को पर्यावरण के प्रति जागृत करेगी और जनता के सुझाव सरकार तक पहुंचाएगी। श्री शर्मा के समिति सदस्य बनने पर संजू बाला एडवोकेट, प्रवीन गनेरीवाला, सुशील बैनीवाल, राजरानी जिंदल, संतोष रानी, रोशनी देवी, तिलक शेखावत, राजेंद्र कौर, परमजीत कौर, सुखदेव बाजीगर, बृजदान चानन, सुखचैन मिस्त्री, अश्वनी सरपंच ढूकड़ा, विजय शर्मा, साहब राम, पूर्ण गिरधर, बलवंत सरपंच, श्याम लाल वर्मा, टायल सिंह बेगू सरपंच, भूरा राम बाजीगर,प्रदीप सलारपुर, यशपाल सोढी, केवल सिंह पूर्व सरपंच, मलकीत सिंह, रामस्वरूप प्रधान हरा चारा यूनियन, राजकुमार कटारिया, चंद्रभान गोयल, बलवंत राय कंबोज, रामरूवरूप वर्मा, जसवंत, सोहन लाल, उमेद सैन, साहब सिंह, बलदेव नंबरदार, गुरमंगत गाफल, तरूण चौहान, मदन लाल, मदन लाल चौबुर्जा, वेद सैनी, मुकेश कुमार, संजय डिंग, बाबूलाला सरपंच, अजीत सिंह सरपंच, आजाद केलनिया, राम लाल शर्मा, राजकुमार गदली, रतनाराम गोदारा ने स्वागत किया है।