Friday, March 4, 2011

बस से गिरकर युवक घायल

 ओढां,
    पन्नीवाला बस स्टेंड के नजदीक एक युवक बस से गिरकर घायल हो गया। गंभीर घायलावस्था में उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ओढ़ां पुलिस ने संदीप कुमार पुत्र नंदराम निवासी पन्नीवाला मोटा के बयान पर बस चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से बस चलाने का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
    यह जानकारी देते हुए हैडकांस्टेबल दाताराम ने बताया कि संदीप कुमार के अनुसार उसके मामा का लड़का 20 वर्षीय सुनील निवासी रावतसर राजस्थान सिरसा में कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स करता है और वो उनके पास गांव पन्नीवाला मोटा में रहता है। गुरुवार को सुनील पन्नीवाला के बस स्टेंड से चौटाला से सिरसा जाने वाली प्राईवेट मालवा बस नंबर एचआर-57-3880 में पिछली खिड़की से चढ़ा। बस चालक गिरधारी लाल निवासी रामगढ़ ने पन्नीवाला बस स्टेंड के पीछे सेठ खेतरपाल के खेत के निकट अचानक ब्रेक लगा दिए जिस कारण सुनील खिड़की से नीचे लटक गया और सवारियों के शोर मचाने पर काफी आगे जाकर चालक ने बस को रोका जिस कारण सुनील के सिर और कान पर चोटें आई। संदीप ने बताया कि वो मोटरसाइकिल पर बस के पीछे आ रहा था कि उसने सुनील को उठाकर सिरसा के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से डाक्टर राजकुमार ने उसकी सीरीयस हालत को देखते हुए उसे सर्वोदय अस्पताल हिसार रैफर कर दिया और अभी तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए जाने पर लोगों में खुशी

सिरसा, 04 मार्च। सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए जाने पर सिरसा जिला के लोगों में बेहद खुशी है क्योंकि सचिव बनने से उनका केंद्र में और अधिक प्रभाव होगा जिससे केंद्र की योजनाओं से जिला में विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने सांसद की सचिव पद पर नियुक्ति बारे खुशी जताते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में पार्टी में तो नई जान आएगी ही प्रदेश का और अधिक विकास होगा। विशेष रुप से सिरसा जिले का और अधिक विकास होगा। उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद प्रकट किया है।
    श्री खोसा ने कहा कि सांसद डा. अशोक तंवर को उनकी काबिलियत के आधार पर संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। डा. अशोक तंवर ने पहले भी संगठन में महत्वपूर्ण पद पर कार्य किया है। उनकी कार्यक्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें एक और महत्वपूर्ण पद देकर हरियाणा के साथ-साथ सिरसा जिले को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से एक महासचिव और एक सचिव की नियुक्ति होना प्रदेश के लिए बहुत ही सम्मान और गौरव की बात है। इसके साथ-साथ कांग्रेस नेता आनंद बियानी, भूपेश मेहता, लादूराम पुनिया, सुभाष जोधपुरिया, कैलाश रानी, नवीन केडिया, लालचंद कंबोज, तेजबान पटवारी ने भी सांसद को बधाई दी और श्रीमती सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद किया है।

पुलिस समाचार

सिरसा। एंटी थेफ्ट सैल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना के आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया है। सैल के प्रभारी उपनिरीक्षक औमप्रकाश पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान दोनो आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आटो मार्किट कंगनपुर क्षेत्र से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश व हेमंत पुत्रान खेमचंद निवासी सुभाष बस्ती सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों ने बीती 1 मार्च को खैरपुर क्षेत्र से उक्त टीवीएस मोटरसाइकिल को चुराया था। मोटरसाइकिल के मालिक दलबीर मसीह पुत्र फिरोज मसीह निवासी एमसी कालोनी की शिकायत  पर शहर थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
एंटी थेफ्ट सैल पुलिस ने ही एक अन्य मामले में बीती 3 दिसम्बर को चोरी हुए मोटरसाइकिल के मामले में वांछित आरोपी शंटी पुत्र हरनाम निवासी सुखसागर कालोनी सिरसा को भी गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मोटरसाइकिल बीती 22 जनवरी को एंटी थेफ्ट पुलिस ने सालासर धाम क्षेत्र से पहले ही बरामद कर चुकी है। इस मामले में आरोपी की तलाश थी। उक्त मोटरसाइकिल पवन पुत्र मोहन लाल निवासी बेगू का था तथा तोमर नर्सिग होम के निकट से चोरी हुआ था।



सिरसा। जिला पुलिस ने अलग अलग स्थानों से शराब तस्करी करने के आरोप में 4 लोगों को काबू किया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला की रोड़ी पुलिस ने चढत सिंह पुत्र बाग
सिंह निवासी मलड़ी को 12 बोतल शराब के साथ उसी के गांव से काबू कर लिया। उधर शहर सिरसा पुलिस ने अजय पुत्र रामकुमार निवासी जैजै कालोनी को 8 बोतल शराब के साथ सामान्य अस्पताल के पास से काबू किया। ऐलनाबाद पुलिस ने नंदलाल पुत्र भजन लाल निवासी ठुइयां को 8 बोतल के साथ कस्बा ऐलनाबाद से काबू किया। जबकि रानियां पुलिस ने परमजीत पुत्र रेशम सिंह निवासी बालासर को 8 बोतल शराब के साथ जीवननगर क्षेत्र से काबू किया है।



सिरसा। जिला की नाथूसरी चौपटा पुलिस ने खेतों से चोरी हुए दो इंजनों की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा दोनो इंजन व वारदात में प्रयुक्त मारूति कार भी बरामद कर ली गई है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौपटा क्षेत्र के गांव रामपुरा बागडियान के दो खेतों में बीती 22 फरवरी की रात को गांव रामपुरा बागडियान के सूरत सिंह व संदीप के खेतों में लगे टयूबवेल के दो इंजन चोरी हो गए । उन्होने बताया कि थाना नाथूसरी चौपटा में इस संबंध में अभियोग दर्ज कर जांच का जिम्मा सहायक उपनिरीक्षक श्री भगवान को सौंपा गया था। पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दो आरोपियों को गांव शक्कर मंदोरी से काबू कर लिया व उनकी निशानदेही पर दोनो इंजन व वारदात में प्रयुक्त मारूति कार भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नारायण उर्फ ठाकर पुत्र अमर सिंह व सुभाष पुत्र कुरडा राम निवासी शक्कर मंदोरी के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस पुछताछ में बताया कि उन्होने दोनो इंजनों को खोलकर मारूति कार में डालकर गांव शक्कर मंदोरी में सुभाष के घर छुपा दिया।

Thursday, March 3, 2011

बीपीएल कार्डों का सर्वे दोबारा करने का प्रस्ताव डाला

 ओढां,
    खंड के गांव तारूआना में ग्रामसभा की बैठक गांव के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी भूप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सरपंच राजेंद्र सिंह, ग्राम सचिव विष्णुदत्त, पंच हरदम सिंह, मीता सिंह, हरवंस सिंह, रणजीत कौर, सुखदीप कौर, सर्वजीत सिंह, नछतर सिंह, राजेंद्र सिंह, साधू सिंह और सहायक प्रताप सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में अनुसूचित जाति की चौपाल की रिपेयर करने, शमशानघाट की सफाई करने, बीपीएल कार्डों का सर्वे दोबारा करने, गांव में आम रास्तों व पंचायती भूमि पर पौधारोपण करने, सार्वजनिक स्थानों पर ऊंची नीची जगहों पर मिट्टी डालकर उन्हें समतल करने, खेतों में खालों को पक्का करने और गांव की सभी गलियों को पक्का करने आदि कार्यों से संबंधित प्रस्ताव डाले गए।

बाबा इंद्र सिंह यादगारी कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न

 ओढ़ां
    गांव चोरमार में दशमेश युवा क्लब व ग्राम पंचायत के सहयोग से जारी बाबा इंद्र सिंह यादगारी कबड्डी टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हो गया। हैड ग्रंथी गुरपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संत बाबा कर्म सिंह और एसएस
बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमीरचंद चावला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जगतार सिंह रघुआना आदि ने ओपन कबड्डी की विजेता टीम को 31 हजार व उपविेजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्करी प्रात किया। इस प्रकार 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम टीम को 21 हजार रुपए और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार रुपए, 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 9 हजार रुपए व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7 हजार रुपए तथा 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 6 हजार रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 4 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार बालीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 सौ रुपए तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 सौ रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब प्रधान सेवक सिंह, उपप्रधान गुरप्रीत सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह, पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह, मास्टर अजायब सिंह व शमशेर सिंह और पूर्व सरपंच दर्शन सिंह सहित अनेक खेलप्रेमी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के तीसरे व अंतिम दिन 70 किलोग्राम भार वर्ग में अनेक रोचक मुकाबले देखने को मिले वहीं अन्य अनेक ग्रामीण खेल भी हुए।

आज हुए खेल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे।

कबड्डी 70 किलोग्राम भार वर्ग
बोदीवाला-19    माही नंगल-3
मल्लन-20        पिथो-15
सेरों-18        झनीर-14
कोनी-22        देसू मलकाना-17
बरगाड़ी-18        चोरमार ए-15
बाजाखाना-19    झनीर-16
माही नंगल-17    चोरमार बी-12

फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे।

ओपन कबड्डी
विजेता                     उपविजेता

कौरसिंह वाला-16     घंदाबन्ना 13
 
कबड्डी में 70 किलोग्राम
विजेता      उपविजेता
झनीर 15     सेरों 11

कबड्डी में 58 किलोग्राम भार वर्ग
विजेता        उपविजेता
झनीर-18        बदरां-13

कबड्डी में 52 किलोग्राम
डेरा रायपुर-19    रायपुरा माखा-13

बालीबॉल
पनिहारी-15        गदराना-4

छायाचित्र:  कबड्डी मैचों के दो दृश्य।

दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट शुरू

 ओढ़ां
    खंड के गांव जगमालवाली में ग्राम पंचायत द्वारा समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन जय जवान वेल्फेयर क्लब के प्रधान बलजिंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें क्योंकि खेल में हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज हुए मुकाबलों में 40 किलोग्राम भार वर्ग के तहत रोचक मुकाबले हुए। इस मौके पर जग्गा सिंह, जगसीर सिंह, अवतार चहल, कुलदीप सिंह, हरवंस सिंह, गुरलाल सिंह, सुखदेव सिंह पीटीआई, राजू सिंह, मेजर सिंह बैनिवाल, गमदूर सिंह, सर्वजीत सिंह, काला सिंह और गुरदेव सिंह सहित अनेक खेलप्रेमी गांववासी उपस्थित थे।
40 किलोग्राम भार वर्ग

विजेता        उपविजेता
जगमालवाली-33    माखा-22
पाना-16        देसू जोधा-04
पन्नीवाला रूल्दू-37    असीर-20
झोरड़ रोही-22    जलालआना-13

छायाचित्र:  कबड्डी मैच का दृश्य।

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-03.03.2011)

मुख्य समाचारः
ऽ  हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल षुरू होगा।
ऽ  राज्य में आगामी वित्त वर्ष में चिकित्सा सुविधा के विस्तार पर 300 करोड़ रूपए
खर्च करने का प्रस्ताव है।
ऽ  आगामी वित्त वर्ष के लिए तकनीकि एवं व्यावसायिक षिक्षा में 2070 करोड़ रूपए
प्रावधान किया गया है।
ऽ  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कल नई दिल्ली में प्रधान मंत्री से मुलाकात की
और सोमाली के समुद्री लुटेरों के कब्जे से भारतीय बंधकों की रिहाई के लिए
उनसे मदद का अनुरोध किया।

चहरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल षुरू होगा। बजट सत्र के प्रथम दिन की
षुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी जिसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का
चुनाव किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष हरमोहिन्दर सिंह चट्ठा  ने हरियाणा मंत्री मंडल में
षामिल होने से पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सात और 8 मार्च को राज्य
परल के भाषण पर चर्चा होगी। 15 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में वित्त मंत्री अजय
सिंह यादव 9 मार्च को अपना बजट पेष कर सकते है। 11 और 4 मार्च को बजट पर
चर्चा की जाएगी। प्रसतुत है हमारे चंडीगढ़ संवाददाता अष्विनी कुमार की एक
रिर्पोट----------

हरियाणा विधानसभा का कल षुरू हो रहा बजट सत्र हंगामें भरा हो सकता हैं कल
विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद जब 7 मार्च को विधानसभा जुडे़गी, प्रमुख विपक्षी
दल इण्डियन नैषनल लोकदल सत्ता पक्ष को रिष्वत खोरी, कानून व्यवस्था , सरकार
द्वारा निजी कम्पन्यिों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के साथ की जा रही कथित
धोखा धड़ी और भूमि अधिग्रहण आदि मुद्दों पर घेरने का प्रयत्न कर सकता है।
गौरतलब है कि इनैलो ने आज भी दिल्ली में जंतर मंतर पर पहुंच कर सरकार के
खिलाफ प्रदर्षन किया है।
विधानसभा सत्र में इस बार कोई अर्थपूर्ण चर्चा होगी या नही यह इस बात पर निर्भर
करेगा कि नए विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाई को किस तरह चलाते है। सूत्रों के
अनुसार नया विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा यह कांग्रेस हाई कमान से  मुख्यमंत्री को
मिली सलाह पर निर्भर करेगा।
------------------------------------

राज्य में आगामी वित्त वर्ष में चिकित्सा सुविधा के विस्तार पर 300 करोड़ रूपए खर्च
करने का प्रस्ताव है जबकि चालू वित्त वर्ष के दौरान 107 करोड़ रूपए की राषि व्यय की
जा रही है।  स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने आज हांसी में सामान्य अस्पताल का
निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि  राज्य सरकार लोगों को
आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने
कहा करनाल, सोनीपत और मेवात क्षेत्र में मैडिकल कॉलेज बनाए जा रहे है ताकि लोगों
को चिकित्सा सुविधाओं के साथ साथ मैडिकल षिक्षा को भी बढ़ावा दिया । उन्होने यह
भी कहा कि हरियाणा देष का ऐसा पहला राज्य जहां सरकारी अस्पतालों में मरीजों को
निषुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है।
------------------------------------
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कल नई दिल्ली में प्रधान मंत्री से मुलाकात की और
सोमाली के समुद्री लुटेरों के कब्जे से भारतीय बंधकों की रिहाई के लिए उनसे मदद का
अनुरोध किया।
बंधकों में झज्जर जिले के गांव जाडपुर निवासी भी  ष्षामिल है। रविन्दर की मॉ ने
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भेट करके अपने बेटे की रिहाई के लिए मदद की मांग
की थी।
प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री हुड्डा को आष्वासन दिया कि केंद्र बंधकों
रिहाई के लिए हर संभव सहायता देगी। ------------------------------------                                     
राज्य में आगामी वित्त वर्ष में तकनीकिइ एवं व्यावसायिक षिक्षा में 2070 करोड़ रूपए की
राषि व्यय करने का प्रावधान किया गया है। गुह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा में
एक स्कूल के वार्षिक समारोह में बताया कि प्रदेष के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के
खाली पद भरने की प्रक्रिया जारी है। और सभी स्कूलों में कम्प्यूटर और अन्य सुविधांए
उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों में 26 हजार
कंप्यूटर लैब स्थापित किए जाने का भी निर्णय लिया गया है।
------------------------------------

हरियाणा के करनाल जिले में आज बाद दोपहर गांव सलवान के नजदीक हरियाणा
रोडवेज की एक बस पलट जाने से सात लोग गम्भीर रूप से घायल  हो गए। रोडवेज
की यह बस असन्ध से पानीपत जा रही थी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक मोड़
पर चालक का बस पर नियंन्त्रण खो गया। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया
गया है।
------------------------------------ केंद्रीय आवास एवं गरीबी
उन्मुलन मंत्री कुमारी षैलजा ने कल यमुनानगर के महादेव मठ कालेष्वर में 82 लाख
रूपए की लागत से बनाए जाने वाले घाट और पार्क की आधारषिला रखी। उन्होने कहा
कि हरिद्वार में गंगा नदी पर बनाए गए गंगा तट की तरह यमुना नदी पर यमुना तट का
निर्माण किया जाएगा। उन्होने बताया कि आदि बद्री, कपाल मोचन, थानेसर, चनेटी
बौध्द स्तूप, ताजे वाला रेस्ट हाउस और हर्बल पार्क जैसे पर्यटन स्थलों का सौन्दर्यीकरण
किया जाएगा तथा पर्यटकों को और सुविधाएं मुहैया कराई जाएॅगी। कुमारी षैलजा ने
कहा कि यमुनानगर बिलासपुर सढौरा चंडीगढ़ रेलवे लाईन का निर्माण कार्य षीघ्र षुरू
किया जाएगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेष में यमुना तट पर किया जा रहा खनन कार्य
अवैध है और इस बारे में सरकार के साथ बातचीत की जाण्गी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी
कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रही है और इस बावल
लागू की जा रही  योजनाओं की समय समय पर समीक्षा की जा रही है।
------------------------------------ हरियाणा के लिए एक
गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग कर रहे जगदीष सिंह झीडा को कल उनके 65
समर्थकों के साथ गुरूद्वारा पंजोखरा साहिब के पास गिरफतार कर लिया गया।
श्री झींडा ने कुछ दिन पहले यह घोषणा की थी  िकवे 1984 के सिख विरोधी दंगों के
षिकार लोगों को श्रदाजलि अर्पित करने के लिए अरदास करेंगे।          
प्ुलिस ने एहतियाती उपाय के तौर पर गुरूद्वारा जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए थे।
पुलिस ने बताया कि झीडां और उनके समर्थकों को गिरफतार करके एस डी एम
नारायणगढ़ के समक्ष पेष किया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
------------------------------------

राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु कृतसंकल्प है-स्थानीय निकाय, उद्योग एवं गृह राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा

सिरसा, 03 मार्च। राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु कृतसंकल्प है। इसी उद्देश्य से आगामी 2011-12 के प्रदेश की वार्षिक योजना में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में 2070 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित करने का प्रावधान किया है। इस वार्षिक योजना की मंजूरी योजना आयोग द्वारा दे दी गई है। यह बात स्थानीय निकाय, उद्योग एवं गृह राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा ने आज यहां से 10 किलोमीटर दूर बाजेकां गांव के प्रूडेंस स्कूल के वार्षिक समारोह में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने प्रूडेंस स्कूल की लाइब्रेरी के लिए एक लाख रुपए और स्कूली बच्चों की मिठाई के लिए 51 हजार रुपए की राशि इस कार्यक्रम में देने की घोषणा की।   
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सभी अध्यापकों के खाली पद भरने की प्रक्रिया  शुरु की जा चुकी है। इस प्रक्रिया के
तहत जूनियर लैक्चरार और सभी अध्यापकों के पद भरे जाने है।  इसके साथ-साथ हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर व अन्य प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में 26 हजार कंप्यूटर लैब स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। इन लैबों में कम्प्यूटर के साथ-साथ फर्नीचर आदि की भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घरेलु बिजली शुल्क पर कनैक्शन भी उपलब्ध करवाए जा रहे है। अभी तक प्रदेश नौ हजार से भी अधिक स्कूलों में बिजली कनैक्शन दिए जा चुके है।
    श्री कांडा ने कहा कि  गरीब वर्ग के छात्रों को गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु राज्य में मॉडल स्कूल और लड़कियों की शिक्षा में पिछड़े खंडों में कस्तूरबा गांधी
बालिका विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। सिरसा जिला के छह खंडों में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इन विद्यालयों में लड़कियों के लिए शिक्षा के साथ-साथ रहने ठहरने के लिए निशुल्क छात्रावास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के छात्रों को उनकी शिक्षा पूरी करने हेतु कई प्रकार की वजीफा योजनाएं भी शुरु की गई है। पहली से बारहवीं तक के छात्रों को 100 से लेकर 400 रुपए प्रति मास वजीफा की सुविधा दी गई है। इसके साथ-साथ गरीब वर्ग के छात्रों को पुस्तकों, वर्दी, स्कूल बैग, पाठ्य एवं लेखन सामग्री के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई जाती है ताकि गरीब वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई सही प्रकार से पूरी कर पाए।
    उन्होंने कहा कि आज के बच्चें राष्ट्र का भविष्य है और इस भविष्य को संवारने की जिम्मेवारी राज्य सरकार के साथ-साथ समाज और अभिभावकों की भी है। उनका सदैव प्रयास रहता है कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाया जाए जिससे बच्चे जागरुक
होकर जागरुक नागरिक बन सके। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए उनके द्वारा गुणवत्ता की शिक्षा के स्कूल, विद्यालयों के साथ वाटर एम्यूजमेंट पार्क की स्थापना की जाएगी जिसमें 11 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए निशुल्क प्रवेश होगा। इस पार्क के लिए उन्होंने दुबई की पोलो एम्यूजमेंट कंपनी से समझौता भी किया है। 12 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस वाटर एम्यूजमेंट पार्क का कार्य शीघ्र शुरु होगा जिससे सिरसा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के बच्चों को आमोद-प्रमोद का साधन मिलेगा।
    आज के इस कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक काय्रक्रमों में रुचि दिखाई और आशा व्यक्त की कि प्रूडेंस स्कूल के बच्चों में जो प्रतिभा देखने को मिली है उससे लगता है कि यह स्कूल जिला के साथ-साथ राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय पटल पर आएगा। इससे पहले स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मरुधर ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि श्री कांडा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि श्री गोबिंद कांडा, सरदार जसबीर रियाड़, स्कूल की चेयरमैन नरेंद्र सिंह, ब्रह्मकुमारी बहन कृष्णा, कृष्ण सैनी, सूरत सैनी, प्रेम शर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मिचनाबादी , भूपेंद्र राठौर सहित अन्य व्यक्ति उनके साथ थे।

पुलिस समाचार

सिरसा, 3 मार्च । सीआईए सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश उर्फ नरेंद्र पुत्र बृजलाल निवासी ख्योवाली थाना ओढां के रूप में हुई है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। सीआईए सिरसा के प्रभारी निरीक्षक किशोरीलाल ने बताया कि आरोपी कचहरी परिसर से हुई तीन मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में भी वांछित था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि स्टाफ के सहायक उपनिरीक्षक औमप्रकाश ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी को उसके गांव ख्योंवाली से काबू किया। आरोपी से बरामद हुआ मोटरसाइकिल 16 मार्च 2010 को कोर्ट परिसर क्षेत्र से ही चोरी हुआ था और इस संबंध में मोटरसाइकिल के मालिक संजय पुत्र जगदीश राय निवासी सूरतगढिया चौक की शिकायत पर अभियोग दर्ज हुआ था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पुछताछ के दौरान मोटरसाईकिल चोरी की अन्य घटनाओं के सुलझने से भी इंकार नही किया जा सकता है।

सीआईए डबवाली पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में राजीव पुत्र इंद्रपाल निवासी जवाहर कालोनी चौटाला को 520 रूपए की सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू कर लिया।
वहीं एक अन्य घटना में कालांवाली पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में बंसी पुत्र मि_ू निवासी कालांवाली को 110रूपए की सट्टराशि सहित काबू किया है। शहर सिरसा पुलिस ने सुभाष पुत्र गांधीराम निवासी बकरियांवाली को लोहे के दो ड्रम चुराने के आरोप में काबू किया है। इस संबंध में सामान्य अस्पताल के चौकीदार कृष्ण पुत्र शीशपाल निवासी जनकल्याण कालोनी की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग दर्ज किया था। आरोपी ने सामान्य अस्पताल से दो खाली ड्रम चुराए थे।

Wednesday, March 2, 2011

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी तिथिः-02.03.2011

मुख्य समाचारः
ऽ  हरियाणा सरकार की नई परिवहन नीति के तहत अगले महीने दो हजार सात सौ नई
निजी बसें परिवहन के बेड़े में षामिल की जाएगी।
ऽ  दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने राज्य के 13 षहरों में लगभग 293 करोड़
रूपए की बिजली वितरण की नवीकरण परियोजना षुरू की जाएगी।
ऽ  महाषिवरात्रि आज हरियाणा पंजाब में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है।
ऽ  चंड़ीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के विभिन्न विभागों से हल्की बारिष के समाचार
मिले है।

राज्य सरकार की नई परिवहन नीति के तहत अगले महीने दो हजार सात सौ नई निजी बसें
षामिल की जाएगी। परिवहन एवं पर्यटन मंत्री ओम प्रकाष जैन ने बताया कि नई परिवहन नीति
का उद्देष्य प्रदेष के प्रत्येक हिस्से में लोगों को परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है और
इसके तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए निजी रूट परमिट जारी
किए जा रहे है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार ने अपने परिवहन बेड़े में सात सौ नई बसें
षामिल कर ली हैं। उन्होने यह भी बताया कि राज्य में पर्यटन स्थलों के पुनरूद्धार और नए
पर्यटन स्थलों के विकास पर दो सौ करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे है।
------------------------------------

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने राज्य के 13 षहरों में बिजली वितरण प्रणाली के
नवीकरण के लिए लगभग 293 करोड़ रूपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मंजूरी के लिए उर्जा
वित्त निगम को सौंप दी है। निगम के प्रबंध निदेषक मोहम्द षाईन ने बताया कि यह
परियोजना तीस हजार से अधिक आबादी वाले षहरों में लागू की जाएगी। इस परियोजना के
पहले चरण में हिसार, डबवाली, नारनौल, भिवानी, हांसी, होडल, पलवल, बरवाला, रेवाड़ी,
एलानाबाद, सिरसा, टोहाना और फतेहाबाद में बिजली वितरण प्रणाली के नवीकरण का कार्य
किया जाएगा। श्री षाईन ने यह भी बताया कि विष्व बैंक की एक योजना के तहत फरीदाबाद,
गुड़गांव और दादरी में 165 करोड़ रूपये से बिजली वितरण प्रणाली में सुधार का कार्य किया
जा रहा है।
------------------------------------

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रदेष की प्रतिभाषाली महिलाओं को इंदिरा
गांधी महिला षक्ति सम्मान, कल्पना चावला षौर्य सम्मान तथा बहन षन्नों देवी पंचायती राज
सम्मान से नवाजा जायेगा।
षिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस
अवसर पर पंचकूला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में नगद राषि प्रदान करके
इन प्रतिभाषाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। उन्होने बताया कि इंदिरा गांधी महिला षक्ति
सम्मान के तहत एक लाख रूपए की नगद राषि, कल्पना चावला षौर्य सम्मान के तहत 51 हजार
रूपए की राषि तथा बहन षन्नों देवी पंचायती राज सम्मान के तहत  51 हजार रूपए की राषि
प्रदान की जाएगी।
श्रीमती गीता भुक्कल नेे कहा कि प्रदेष की महिलाओं को स्वावंलबी तथा सषक्त बनाने में
मौजूदा सरकार पूरे प्रयास  कर रही है और विकास प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को देखते हुए
महिलाओं के सषक्तिकरण पर विषेष ध्यान दे रही हैं।
------------------------------------
 
रेल मंत्रालय द्वारा गुरूदेव रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन पर आधारित संस्कृति एक्सप्रेस के नाम
से एक विषेष ट्रेन चलाई गई है जोकि 4 मार्च को सुबह 5 बजे अंबाला छावनी रेलवे स्टेषन पर
पहुंचेगी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह ट्रेन 6 मार्च को रात्रि 11 बजे रेलवे स्टेषन से रवाना होगी।
इस ट्रेन में लगी प्रदर्षनी को आम लोग बिना किसी षुल्क के 4 मार्च से 6 मार्च तक प्रातः 10
से रात्रि 8 बजे तक देख सकते है।
------------------------------------
महाषिवरात्रि का पर्व आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूजा
अर्चना के लिए षिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ लगी हुई है। आज श्रद्धालु उपवास रखकर
भगवान षिव की उपासना कर रहे हैं वाराणसी, चित्रकुट, अयोध्या, मथुरा और नैमीषारण्य  सहित अनेक षहरों में षिव मंदिरों में
अभिषेक चल रहा है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाषिवरात्रि के अवसर पर संगम में स्नान करने और भगवान षिव की
पूजा अर्चना करने के लिए इलाहाबाद और वाराणसी जैसे पवित्र  तीर्थ स्थलों पर पहुंचे हुए है।
कष्मीरी पंडित इस त्योहार को विषेष उत्साह से मनाते है। कष्मीरी पंडितों के घरों में षिवरात्रि
के अनुष्ठान करीब तीन हफते तक चलेंगें।
------------------------------------

चंड़ीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के विभिन्न विभागों से हल्की बारिष के समाचार मिले है।
मिली सूचना के मुताबिक अंबाला, करनाल, पंचकुला और पानीपत तथा पंजाब में पटियाला,
मोहानी, लुधियाना , बठिंडा और सगरूर में अब से कुछ देर पहले से हल्की बारिष हो रही है।
कृषि वैज्ञानिकों ने इस बारिष को रबी की फसल के लिए लभादायक बताया है।
------------------------------------

कृषि विज्ञान केंद्र सदलपुर की वैज्ञानिक सलाहकार समिति ने किसानों को फसलों की पैदावार
बढ़ाने व भूमि की उर्वरा षक्ति कायम रखने के लिए समन्वित पोषक प्रबंधन की सलाह दी है।
डॉ धनखड़ ने एक बैठक में कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों से भूमि का
स्वास्थ्य सुधारने की ओर विषेष ध्यान देने की अपील की। उन्होने  कहा कि आने वाले समय में
पानी की कमी को देखते हुए किसानों को खेती बाड़ी में पानी की बचत के लिए ड्रिप या
स्प्रिंकलर पद्धति को अपनाना होगा।
------------------------------------