Friday, February 25, 2011

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-25.02.2011)

मुख्य समाचारः
 
ऽ  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेल बजट का स्वागत करते हुये कहा कि नई
गाड़ियों के चलने से हरियाणा वासियों को फायदा पहुचेगा।
ऽ  केंद्र सरकार ने संसदीय और विधानसभा चुनावों के लिये उम्मीदवारों के लिये
खर्च सीमा में बढ़ोतरी कर दी है।
ऽ  हरियाणा सरकार पषु पालकों को आधुनिक जानकारी देने के साथ साथ उन्हें
मार्केटिंग के गुर भी सिखायेगी।
ऽ  वन मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने लोगों से संरक्षित जीव तेंदुए को मारने या
नुकसान न पहुचाने की अपील की है।
 
क्द्रीय रेल मंत्री  मंमता बैनर्जी ने आज लोकसभा में अपना रेल बजट पेष किया। उन्होंने
कहा कि इस वर्ष रेल आधारित उद्याोग स्थापित किये जायेगे औश्र देष के आई आई टी
संस्थानों, डी एम डब्लू पटियाला और आर सी एफ कपूरथला के माध्यम से आधुनिक
टेक्नौलौजी दी जायगी। रेल मंत्री ने टिकट बुकिंग के लिये गो इंडिया स्मार्ट कार्ड षुरू
करने की घोषणा की जो पूरे देष में काम करेगा उन्होने कहा कि रेलवे सिक्योरिटी
हेल्पलाइन भी षुरू करेगी और आर पी एफ में 13 हजार नई भर्तियां होगी। उन्होने रेलवे
में सोलह हजार पूर्वसैनिकों की भर्ती करने का भी ऐलान किया। रेल मंत्री ने ए सी
क्लास की इंटरनेट बुकिंग वाली टिकट दस रूपये और नॉन ए सी टिकट पांच रूपये
सस्ती करने की घोषणा की ।  रेल मंत्री  ने अपने बजट में लुधियाना नई दिल्ली के
बीच नई  ष्षताब्दी, जयपुर आगरा, दिल्ली लुधियाना, अहमदाबाद दारें तो दिल्ली
लुधियाना, आगारा, दिल्ली, षताब्दी, लुधियाना, नई दिल्ली एक्सप्रैस, जयपुर दिल्ली के
बीच डबल डेक गाड़ी और जोधपुर से दिल्ली एक्सप्रैस गाड़ी चलाने की घोषणा की।
इसके अलावा जोधपुर से हिसार तक पैसंजर ट्रेन चंडीगढ़ से जयपुर अजमेर के बीच नई
ट्रेन और अलवर से चरखी दादरी तक रेल चलाने की घोषणा भी की गई। गौरतलब है
कि रेल बजट में लगातार 8 वीं बार रेल किराये में कोई वृद्धि नही की गई और रेल मंत्री
ने कहा है कि रेल रोकों आंदोलन से मुक राज्यों को ईनाम स्वरूप दो गाड़िया और
प्रोजक्ट दिया जायेगा। मुख्यमंत्री  श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इन नई गाड़ियों
के चलने से प्रदेषवासी लाभान्वित होगे और बजट को उन्होने आम आदमी के हक में
बताया है। हरियाणा के राहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक महम हांसी रेल लाइन
सर्वे को मजूर कर और हरियाणा से नई गाड़िया चलाने के लिए रेल मंत्री का आभार
व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रवक्ता वेद प्रकाष विद्रोही ने भी इस बजट को विकासात्मक
और आम आदमी के हित में बताया है।
------------------------------------
 
केंद्र सरकार ने उम्मीदवारों के चुनाव खर्च बढ़ा दिये है। विधि मंत्रालय की अधिसूचना  
के मुताबिक, संसदीय निर्वाचन के लिये अधिकतम सीमा 40  लाख तथा विधानसभा
निर्वाचन के लिये 16 लाख रूपये तय किये गये है। अब तक संसदीय चुनाव के लिए
अधिकतम खर्च सीमा 25 लाख और विधानसभा चुनाव के लिये दस लाख रूपये थी। यह
अधिसूचना निर्वाचन आयोग के साथ विचार विमर्ष के बाद जारी की गई है और चुनाव
नियम 1961 में और संषोधन किये जायेंगे।
‘------------------------------------
 
परिवहन मंत्री श्री ओम प्रकाष जैन ने कहा है कि प्रदेष  सरकार अगले महीने नई
परिवहन नीति लागू कर रही है। जिसमें पुरोन नौ सौ सहकारी समितियों के लाइसेंस
धारकों सहित कुल 2700 परिवहन समितियों को लाइसेंस जारी किये जायेगे। कैथल में
षिकायत निवारण बैठक में बोलते हुये उन्होंने कहा कि नई नीति में प्रावधान है कि यदि
संबंधित परिवहन समिति निर्धारित रूट पर बसें नही चलाती तो दोबार चालाान काटने के
बाद तीसरी बार उसका दिनों सात सौ नई बसें खरीदी गई है। जिससे विभाग के बेड़े में
4100 बसें हो गई है।
------------------------------------  
जलवायु परिवर्तन कृषि उत्पादन के लिये चुनौती बनता जा रहा है और यदि इससे नही
निपटा गया तो खाद्य सुरक्षा केे लिये गंभीर संकट उत्पन्न होगा। कृषि विष्वविद्याालय के
कुलपति डा के एस खोखर ने कहा है कि खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना आवष्यक है और
सघन कृषि तथा उर्वरकों के असतुलित प्रयोग से क्षीण हुये भू स्वास्थ्य के चलते पहले से
ही कृषि पैदावार में ठहराव की स्थिति हैं आज हिसार  में मृदा स्वास्ळ एवं सभन्वित
पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक सगोष्ठी का उद्घाटन करते हुये डा खोखर ने कहा
कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये सरकार ने 300 करोड़ रूपये की व्यवस्था की
है।
------------------------------------
 
खेलों के साथ साथ हरियाणा अब पशु पालन और दुग्ध उत्पादन में भी देश में एक
अग्रणी राज्य बन गया है। और   सरकार किसानों की आधुनिक जानकारी के साथ साथ
मार्केटिंग के गुर भी सिखाएगी।आज एनडीआरआई करनाल  में राज्य स्तरीय पशु मेले
का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्य किसान आयोग के चेयरमैन डॉ
आरएस परोदा ने कहा कि हरियाणा की बेहतर नस्लों को बचाने के लिए पशुओं का
नॉटिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि सरकार ऐसे पशु मेलों के माध्यम से
किसानों में पशुपालन के प्रति रूचि बढ़ाने का प्रयास कर रही है और इसके अच्छे  
परिणाम भी  आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रति पशु दुग्ध उत्पादन 25 से 30 किलो करने
के लिए किसानों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।  
------------------------------------
 
वित्त एवं वन मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने लोगों से अनुरोध किया है कि जब कभी
उनका सामना तेंदुए से हो जाय या तेदुआ आबादी क्षेत्र में आ जाए तो न षोर मचाऐ न
तेंदुए को डरायें और न ही उसे मारे या घायल करें क्योकि तेंदुआ वन्य जीवन अधिनियम
के तहत सुरक्षित जीव है इस नियम का उल्लंघन करने वाले को सात साल की सजा
और 25000 तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कहा कि तेदुआ दिखने पर इसकी
सूचना वन्य प्राणी विभाग को दें।
------------------------------------
 
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि निजी षिक्षण संस्थाओं सरकार के उस फॅैसले की
षिकायत नहीं कर सकते जो षिक्षा के अधिकार कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर
वर्गो के लिये 25 प्रतिषत सीटें आरक्षित रखने से संबद्ध है क्योंकि यह देष के समृद्ध
भविष्य के लिये किया गया निवेष है। तीन जजों मुख्य न्यायाधीष एस एच कपाडिया, के
एस राधाकृष्ण तथा स्वतंत्र कुमार की बेंच ने कहा कि सरकार द्वारा आर्थिक रूप से
कमजोर वर्ग के बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में स्तरीय षिक्षा देने के प्रयास में कोई खराबी
नहीं हैं सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि फिर भी वो इस कानून को खत्म कर देंगे , यदि
निजी स्कूल यह सिद्ध कर दें कि षिक्षा के अधिकार के तहत जिसमें 6 से 14 वर्ष के
बच्चों को मुफत व आवष्यक षिक्षा दी जाती है। इससे उनकों सवैधानिक सिद्धन्तों का
हनन होती है।
------------------------------------
 
हिसार कृषि विष्वविद्याालय के अनुसंधान निदेषक डां आर पी नरवाल ने कहा है कि
राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में फूलों की बढ़ती मांग को  देखते हुये फूल उद्योग को
और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये। सजावटी बागवानी पर यहां आयोजित तीन सप्ताह के
प्रषिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये उन्होंने कहा कि व्यावसायिक खेती को सफल
बनाने में फूलों की खेती का अहम योगदान है। वहॉ के बागवानी विभाग छात्र कल्याण
निदेषालय व रोजगार इकाई के सहयोग से किये गये आयोजन में बताया गया कि
मेरीगोल्ड, जरबरा और गलैडियस जैसे फूलों की नई किस्में विकसित की गई है जिसके
प्रचार प्रसार के लिये प्रषिखण आयोजित होते रहते है।
------------------------------------
 
हरियाणा फुटबाल एसोसिषन के मध्यम एवं रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों
के फलस्वरूप हरियाणा व हालैंड की जूनियर फुटबाल टीम के बीच मैच खेले जायेंगे।
हरियाणा फुटबाल संघ के सचिव सुनील भारद्वाज ने बताया है कि एक मार्च को पहला
मैच फरीदाबाद में दूसरा तीन को बादली में तीसरा पांच को रोहतक में और चौथा मैच
गुड़गंाव में आठ मार्च को होगा। हालैंड की टीम परसों भारत पहुंच रही है।
------------------------------------

Thursday, February 24, 2011

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-24.02.2011)

मुख्य समाचारः
ऽ  हरियाणा अपराध, अपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली के क्रियान्वयन, संचालन
और रख रखाव के प्रस्ताव के लिए अनुरोध जारी करने  वाला देष का पहला
राज्य बना।
ऽ  जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री ने आगामी गर्मी मौसम में अधिकारियों को पर्याप्त
पेयजल आपूर्ति सुनिष्चित करने के लिए योजना तैयार करने को कहा।
ऽ  आकाषवाणी वार्षिक पारितोषिक वितरण 2009 समारोह कल चंडीगढ़ में आयोजित
किया जा रहा है।
ऽ  भूमि अधिग्रहण के विरोध में रोहतक में धरने पर  बैठे किसान नेता की गोली
मारकर हत्या कर दी गई है।



पूरे देष में पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिये चल रही योजना के तहत हरियाणा
अपराध ट्रैकिग नेटवर्क के क्रियान्वयन संचालन तथा परियोजना के रखरखाव के लिये
प्रणाली इंटीग्रेटर के चयन के प्रस्ताव का अनुरोध जारी करने वाला देष का पहला राज्य
बन गया है। मंख्य सचिव श्रीमती उर्वषी गुलाटी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई राज्य
अपैक्स कमेटी की चौथी बैठक में बताया गया कि दूसरा पूरा विवरण राष्ट्रीय अपराध
ब्यूरो की  वैबसाइट पर उपलब्ध है तथा इस सी सी टी एन के क्रियान्वयन में अपराधों
की बेहतर खोज संभव हो सकेगी और इसके लिये केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 6 करोड़ 22
लाख रूपये की राषि प्राप्त हुई है।
------------------------------------

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण चौधरी ने आज विभागीय अधिकारियों को
गर्मी के मौसम में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिष्चित करने के लिये योजना बनाने के निर्देष
दिये। अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, सिरसा और सोनीपत सर्कल के एस इ एस
और अक्स इ एन की चंडीगढ़ में बुलाई बैठक में उन्होंने षीघ्र मुख्यालय पर तुरन्त
राहत उपायों के अनुमान भेजने को कहा ताकि समक्ष अधिकारी की स्वीकृति ली जा
सके। उन्होंने कहा कि टेंडरिग की प्रकिया में पूर्ण पारदर्षिता व निष्पक्षता होनी चाहिये।
उन्होंने यह भी सुनिष्चित करने को कहा कि पूरे राज्य में सीवरेज सफाई का काम एक
मास में पूरा हो जाय और षहरों में अस्वच्छ कनैक्षनों का पता लगा कर उनमें सुधार
किया जाय।
------------------------------------

प्ंाचकूला में षीघ्र ही पुलिस विभाग द्वारा उंगलियों के निषान मिलाने का केंद्र स्थापित
किया जायेगा। इसमें अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। इस समय राज्य में ऐसे
केवल आठ केंद्र है इसका सीधा संपर्क मधुबन करनाल से होगा इकटठे किये गये फिगर
प्रिट कम्पयूटर द्वारा भेजे जायेंगे।
------------------------------------

हरियाणा की मूर्थल स्थित दीन बंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ने राज्य एग्रो इंडस्ट्रीज
कारपोरेषन के साथ एक अनुबंध किया है जिसके तहत दोनों संस्थानों में तकनीकी खोज
और षिक्षा संबंधों को मजबूत किया जायगा। अनुबंध पांच वर्ष तक जारी रहेगा और इसे
आगे पांच सालों के लिये बढ़ाया भी जा सकेगा। अनुबंध के अमल में आने से दोनों
संस्थानों के विद्याार्थी और प्राध्यापक टिषु कल्चर, खुंभ उत्पादन, प्रौसिंसिग प्रौद्याोगिकी
के केचुआखाद और औषधीय पौधों आदि के क्षेत्र में मिलकर खोज को आगे बढ़ा सकेंगे।
------------------------------------

बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग व बिलिंग संबंधी षिकायतों के निवारण हेतु दक्षिण
निगम क्षेत्र के सभी 22 लाख उपभोक्ताओं के मीटर अकयूचेक मीटर से चेक करेगा। इस
काम को दो महीनों में कर लिया जायगा। निगम के प्रबंध निदेषक मोहम्द षाईन के अनुसार बिल व मीटर रीडिंग संबंधी षिकायतों की अधिकता के कारण ऐसे निर्देष जारी
किये गये है। उससे मीटरों की सपूर्ण जांच हो सकेगी और मीटर के साथ की जाने
वाली छेड़ छाड़ का भी पता चल जायगा। वास्तवतिक खपत के अनुरूप बिल न बन पाना
भी घाटे का मुख्य कारण है।
------------------------------------

केंद्र सरकार ने कहा है कि खाद के मूल्यों से नियंत्रण हटाने संबंधी कोई निर्णय नही
लिया गया हैं रसायन एवं खाद मंत्री श्री कांत जेना ने लोक सभा को बताया कि इस
मामलें में निर्णय मंत्रियों में निर्णय, मंत्रियों के समूह के सुझाव आने के बाद ही लिया
जायगा। उन्होंने कहा कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और राज्यों को भरपूर खाद
उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि दो लाख 20 हजार खुदरा बिक्री केंद्रों पर
खाद उपलब्ध है और खाद की किसानों तक पहुॅच सुनिष्चित करने की जिम्मेदारी राज्यों
की है। उन्होंने कहा कि अब तक खाद सबसिडी पर 80 हजार करोड़ रूपये खर्च किये
गये है।
------------------------------------

आकाशवाणी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कल चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में
आयोजित हो रहा है। जिसमें पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रषासक षिवराज
पाटिल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार स्थापना के बाद पहली बार ये समारोह
चंडीगढ़ में हो रहा है। जिसकी अध्यक्षता  केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका
सोनी करेंगी जबकि प्रसार भारती की चेयर पर्सन श्रीमती मृणाल पांडे इस मौके पर
विषेष सम्मानित अतिथि होंगी। पुरस्कार वितरण के बाद पंजाब, हरियाणा और हिमाचल
प्रदेष की संस्कृति को दर्षाता एक रंगारंग संगीत और नृत्य का कार्यक्रम भी होगा। इस
वर्ष प्रोग्राम इंजीनियरिंग संगीत और  आकाषवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से संबंधित
लगभग 30 वर्गो से जुड़े व्यक्तियों को ये पुरस्कार दिये जाने है।
-----------------------------------

रोहतक के गांव खेड़ी साध के पूर्व सरपंच एवं किसान नेता मनोज सिंधु की आज गोली
मारकर हत्या कर दी गई। वे भूमि अधिग्रहण के विरोध में औद्योगिक परिसर के बाहर
धरने पर बैठे थे। जानकारी के अनुसार करीब 12 बजे दो युवक आए और उन्हें गोली
मार कर फरार हो गए। मनोज को तुरंत रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां उनकी
मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय
राजमार्ग नंबर दस को जाम कर दिया। हरियाणा रोडवेज की एक बस के षीशे तोडे।
समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
------------------------------------

वातावरण बदलाव बारे प्रधान मंत्री परिषद ने देष में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिये 46 हजार
करोड़ रूपये का एक कार्यक्रम मजूंर किया है। ग्रीन इंडिया मिषन नामक इस कार्यक्रम
का उद्देष्य आगामी दस सालों में वन क्षेत्र में पांच मिलियन हैक्टेयर की वृद्धि करना है।
इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी वातावरण एवं वन मंत्रालय को दी गई है।
------------------------------------

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को पिछले वित्त वर्ष के अंत तक मगनरेगा को लागू
करने में बरती गई अनियमिताओं संबंधी कुल 13 सौ षिकायतें मिली है। हरियाणा से
ऐसी 25 और पंजाब से 12 षिकायते मिली। जिनके निवारण हेतु उन्हें संबंधित राज्यों
को भेजा गया है। लोकसभा में एक प्रष्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुये केंद्रीय
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि हरियाणा को मगनरेगा
के लिये बीते वित्त वर्ष में 48 करोड़ 73 लाख रूपये के फंड जारी किये गये और अभी
मगनरेगा के तहत नए कार्यों को षामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
------------------------------------

प्ंाचकूला जिला अदालत में स्थाई लोकअदालत षुरू की गई है जहां हर तरह की पब्लिक
यूटिलीटी की षिकायतें सुनी जायेगी। इस अदालत में कोई भी व्यक्ति सादे कागज पर
षिकायत  दे सकता है। इसके फैसलें के विरूद्ध केवल उच्च न्यायालय में ही अपील की
जा सकेगी।
------------------------------------





 

हुड्डा सरकार आज हर मायने में एक बेहतरीन सरकार

सिरसा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की हुड्डा सरकार आज हर मायने में एक बेहतरीन सरकार है जिसकी वजह से आज हरियाणा देश में विकास के मामले में शीर्ष क्रम पर खड़ा है। उन्होंने यह बात गत् दिवस गांव फूलकां में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। वे यहां बलबीर राड के विवाह पर वर-वधू को आशीर्वाद देने आए हुए थे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा व देवेंद्र सोनी भी मौजूद थे। विवाह समारोह में शिरकत करने के पश्चात श्री शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उन्हें अपने स्तर पर पूरा करवाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास परक स्पष्ट नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर पार्टी कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कथनी व करनी में समानता है जिसके चलते विकास परक योजनाएं केवल घोषणा मात्र न रहकर धरातल पर भी दिखाई दे रही हैं। जिसके साथ ही गांव का हरेक आदमी इससे लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना हो या फिर सरकार की भूमि अधिग्रहण की नीति इससे किसानों व गरीब मजदूरों को पूरा-पूरा लाभ मिल रहा है।
    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को ऋण की सुविधा देने तथा बिजली-पानी की जरूरत को पूरा करने से आज किसानों की फसले अच्छी पैदावार दे रही हैं जिसका सबसे अधिक लाभ छोटे किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर गांव फूलकां के सरपंच रामप्रताप बाजिया, पूर्व सरपंच हजारी लाल राड, राम स्वरूप राड, कृष्ण कुमार राड, गूगन राम, तिलक राज कंबोज, राम कुमार राड, ओम प्रकाश खट्टर, जगदीश छिंपा, प्रेम अरोड़ा, मनीराम छिंपा, रतना राम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

डा.के.वी.सिंह ने किया पिपली चैक पर सरपंच आटो मार्केट का उद्घाटन

मण्डी डबवाली
मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने गांव पिपली के कालांवाली रोड़ स्थित चैक पर पिपली के पूर्व सरपंच रविन्द्र कुमार द्वारा निर्मित सरपंच आटो मार्केट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुह को सम्बोधित करते हुए डा.सिंह ने कहा कि रविन्द्र शर्मा द्वारा निर्मित इस आटो मार्केट से यहां के काफी युवाओं को रोजगाार मिलेगा तथा साथ ही आसपास लगते गांवो के किसानो को भी फायदा होगा,क्योकि उनको अपने नजदीक ही यह सुविधा उपलब्ध होने से किसानो को डबवाली या कालांवाली नहीं जाना पड़ेगा इससे उनको धन व समय की बचत होगी। युवाओ को काम मिलने से वे नशे से भी दूर रहेगे तथा उनको अपने परिवार का भरण पोषण मे भी मदद मिलेगी। उन्होने उपस्थित युवाओं से अपील भी की कि आप पढ लिखकर स्वरोजगार अपनाऐं, क्योकि सभी युवाओ को सरकारी नौकरी सम्भव नहीं हैं। डा. सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आज जो भयमुक्त माहौल बनाया है उसी के फलस्वरूप आज गांवो में भी शहरो क तर्ज पर मार्केट सथापित होने लगे हैं,इसका ताजा उदाहरण पिपली चैक पर स्थापित  मार्केट है। उन्होने रविन्द्र शर्मा को सरपंच आटो मार्केट का निर्माण करने पर बधाई देते हुए कहा कि आपका यह प्रयास सराहनीय हैं तथा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपका यह आटो मार्केट निरन्तर सफलता की और अग्रसर रहें। इस सभा को ब्लाक डबवाली शहर के प्रधान पवन गर्ग व परमजीत सिंह माखा ने भी सम्बोधित किया तथा मंच संचालन का कार्य मास्टर शामलाल पिपली ने किया। इस मौके पर डा.के.वी. का रविन्द्र शर्मा व मालवा प्रान्तीय ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष सोमवीर शर्मा शाल औढाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
              इस अवसर पर डा.सुरेन्द्र पाल जस्सी,सन्दीप चैधरी,राजकुमार शर्मा,दर्शन सिंह हस्सु,गुलाब सिंह नौरंग,बलविन्द्र शर्मा, शमिन्द्र सरपंच,केवल शर्मा,डा.हरविन्द्र सिंह,राजसिंह पिपली,जगराज सिंह खोखर सहित सैकड़ो की संख्ह्यया मे पिपली के आसपास के गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।

अरोड़वंश सभा की 25 फरवरी

सिरसा, 24 फरवरी । श्री अरोड़वंश सभा की एक आवश्यक बैठक कल 25 फरवरी को सायं सात बजे चावला स्वीट्स पर आयोजित की जाएगी। सभा के प्रधान वीरेंद्र बाहिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पूर्व उद्योग मंत्री एवं सभा के संरक्षक लछमन दास अरोड़ा करेंगे। इसके अलावा बैठक में पंजाबी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सेतिया, सभा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश मलिक तथा मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया समन्वयक सहित अनेक लोग शिरकत करेंगे।

155 रूपये मासिक की बढ़ोतरी की घोषणा श्रमिकों के साथ किया गया मजाक :लक्की चौधरी

  इंडियन नेशनल लोकदल श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्की चौधरी ने मुख्यमंत्री भुपिन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा गत् दिवस राज्य के कुशल श्रेणी तथा ईंट भट्ठा श्रमिकों के वेतनमान में 155 रूपये मासिक की बढ़ोतरी की घोषणा को श्रमिकों के साथ किया गया मजाक करार देते हुए इसकी कटु आलोचना की है। आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से इस श्रमिक नेता ने कहा कि कांग्रेस राज में बेलगाम हुई मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। ऐसे में इस मामूली मासिक वृद्धि की घोषणा से राज्य का मजदूर वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण शर्मा भी मुख्यमंत्री भुपिन्द्र सिंह हुड्डा की तरह ही केवल घोषणा मंत्री बनकर रह गये हैं और वे मजदूरों के हितों की रक्षा करने के स्थान पर कोरी घोषणाओं से श्रमिक वर्ग को लुभाने के असफल प्रयास कर रहे हैं। लक्की चौधरी ने कहा कि इस वक्त हरियाणा का श्रमिक वर्ग चौतरफा मंहगाई,अशिक्षा तथा बेरोजगारी का बुरी तरह से शिकार है और राज्य सरकार द्वारा लगातार लागू की जा रही जनविरोधी नीतियों के कारण उसका जीना दूभर हो गया है। श्रमिक नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी नीतियों में शीघ्र अतिशीघ्र परिवर्तन करते हुए उन्हें मजदूर हितैषी बनाने के लिए कदम उठाए अन्यथा राज्य का पूरा श्रमिक वर्ग इनैलो के नेतृत्व में इन नीतियों के विरूद्ध उठ खड़ा होगा तथा राज्य सरकार को उसके रोष का सामना करना पड़ेगा। श्री चौधरी ने कहा कि राज्य का मजदूर वर्ग बड़ी तेजी से इनैलो श्रमिक प्रकोष्ठ से जुड़ रहा है तथा उसे विश्वास हो गया है कि केवल इनैलो ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने सभी मजदूरों को श्रमिक प्रकोष्ठ से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि इनैलो के नेतृत्व में मजदूर विरोधी कांग्रसी सरकार को उखाड़ फैंकना ही श्रमिको के सर्वाधिक हित में है।

Friday, January 28, 2011

शाह सतनाम जी महाराज के जन्मदिन 25 जनवरी पर विशेष

      डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का जन्म 25 जनवरी 1919 को हरियाणा के सरसा  जिले के गांव श्री जलालआणा साहिब में हुआ। आप जी के आदरणीय पिता जी का नाम श्री वरियाम सिंह जी तथा माता जी का नाम पूज्य माता आसकौर जी था।  आप जी का बचपन का नाम श्री हरबंस सिंह जी था। लेकिन आप जी जब बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज (डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक) के पास डेरा सच्चा सौदा में आए तो मस्ताना जी महाराज ने आप जी का  नाम बदल कर शाह सतनाम जी रख दिया और आप जी के बारे वचन किए कि च्ये वोही सतनाम है जिसे मुद्दतों से दुनिया जपती है। देखा है कभी किसी ने ? जो इनके दर्शन कर लेगा वो भी नर्को में नहीं जाएगा सतनाम  कुल मालिक का नाम है। पूज्य पिता श्री वरियाम सिंह का बहुत ऊंचा घराना, बहुत बड़ा जमींदारा और घर में बेशुमार धन-सम्पत्ति थी, परंतु चिंता थी तो केवल संतान की।
    एक बार गाँव में एक फकीर का आगमन हुआ। पूज्य माता-पिता जी ने कई दिनों तक उस फकीर की दिल से सेवा की जिससे उस फकीर ने खुश होकर कहा-भगतो आपकी सच्ची-सेवा से हम बहुत खुश हैं। आप की सेवा भगवान को मंजूर है। वह आपकी संतान प्राप्ति की सच्ची हार्दिक, कामना को अवश्य पूरी करेगा। आपके घर कोई महापुरुष जन्म लेगा। इस तरह उस सच्चे फकीर की दुआ से पूज्य माता-पिता की 18 वर्ष की  प्रबल तड़प उस समय पूरी हुई जब पूज्य परम पिता जी ने 25 जनवरी 1919 को उनके यहां अवतार लिया।
    पूज्य परम पिता जी बचपन से ही दयालुता के समुद्र थे। आप जी शुरू से ही घरेलू कार्यों की बजाए परमार्थी कार्यों में अधिक रूचि लेते थे और हर सम्भव लोगों का भला करते थे। परम पूजनीय परम पिता जी जब से शहनशाह मस्ताना जी महाराज की पावन-दृष्टि में आए, पहले दिन से ही शहनशाह मस्ताना जी महाराज ने आप जी को उन्हे अपना भावी उत्तराधिकारी मान लिया था और उसी दिन से ही आप जी को अपने रूहानी नजरिए से डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाह के रूप में देखना आरंभ कर दिया था। दूनियावी नजर में पूज्य मस्ताना जी महाराज ने परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज को दिनांक 28 फरवरी 1960 को पूरे सिरसा शहर में एक बहुत ही प्रभावशाली शोभा यात्रा के द्वारा जीप में घुमाया। ताकि कुल दुनिया को पता चल जाए कि  बेपरवाह मस्ताना जी महाराज ने शाह सतनाम सिंह जी को डेरा सच्चा सौदा में अपना स्वरूप बख्श कर अपना उत्तराधिकारी  बना दिया है।
    पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 30 वर्ष तक साध-संगत व इस पावन दरबार को अपने रहमो-कर्म के अमृत से बड़े ही प्रेम-प्यार से सींचा।
    23 सितंबर 1990 को परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की बागडोर हजूर महाराज संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को सौंपी और लगभग डेढ़ वर्ष तक साथ रहे। परमपिता जी ने अपने रूहानी कार्यक्रमों में 28 फरवरी 1960 से लेकर 23 सितंबर 1990 तक 12 लाख से अधिक लोगों को बुराईयों से दूर कर ध्यान मार्ग की युक्ति सिखाकर उनका उद्धार किया। आज उनकी पावन शिक्षाओं के अनुसार पूजनीय हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से 2.5 करोड़ से अधिक लोग नशे इत्यादि बुराईयां छोड़कर सदकर्में के मार्ग पर चल रहे हैं। इसके साथ वर्तमान में पूज्य गुरू जी ने कन्या भ्रूणहत्या, वेश्यावृति उन्मूलन तथा किन्नरों के उत्थान के लिए भी अभियान चलाया हुआ हैं,  इस अभियान के तहत पूज्य गुरू जी के आह्वान पर करीब डेढ हजार युवा आगे आए हैं, जो वेश्यावृति के दलदल को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वाली महिलाओं को अपना जीवन साथी बनाने के लिए तैयार हैं इसके अलावा सैंकड़ों परिवार उन लड़कियों को अपनी बेटी-बहन के रूप में अपनाने को तैयार हुए है। इसके साथ ही पूज्य गुरू जी ने सदियों से उपेक्षित किन्नर समुदाय की सुध लेते हुए किन्नर बालकों की शिक्षा की व्यवस्था की हैं।
    परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन जन्म भण्डारा 25 जनवरी शाम को डेरा सच्चा सौदा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हे। देश-विदेश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु इस आयोजन में शिरकत करते है। इस दौरान पूजनीय गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां मानवता भलाई के कार्यों, शिक्षा व खेलों में अव्वल रहने वाले सज्जनों को सम्मानित भी करते है।

अफीम तस्करों के गिरोह का शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा

ओढ़ां
    पुलिस अधीक्षक सिरसा सोमवार को देर शाम थाना ओढ़ां में आए और उन्होंने 33 किलो 200 ग्राम अफीम के आरोपी अमनदीप से पूछताछ की व जिस जीप में अफीम लाई गई थी उसका निरीक्षण किया, जो जीप पकड़ी गई है उसकी आरसी किसी अन्य के नाम पर है इसलिए अंदेशा है कि ये जीप चोरी की हो सकती है।
    इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अफीम तस्करों के गिरोह का शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस ने अमनदीप को चार दिन के रिमांड पर लिया है इस दौरान उसे राजस्थान ले जाया जाएगा और जहां से माल लिया गया है तथा जहां माल पहुंचाना था उन असली आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया आदमी नया है लेकिन इसके पीछे जो लोग हैं उनकी पूरी जानकारी एकत्र करके इस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पिछले दिनों गांव टप्पी के निकट एक आर 20 कार को लूटे जाने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उस मामले में पुलिस सफलता के करीब पहुंच चुकी है और शीघ्र ही उसका खुलासा किया जाएगा। अपराधी लोगों की संपत्ति को कुर्क किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई करके मामला दिल्ली भेजा गया है जिसमें कुछ अड़चने हैं जिनके दूर होने पर अपराधियों द्वारा अवैध रुप से बनाई गई संपत्ति को कुर्क किया जा सकेगा। इस मौके पर उनके साथ थाना प्रभारी हीरा सिंह व स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित थे।

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की बैठकें सम्पन्न


ओढां,
    खंड के गांव घुकांवाली और नुहियांवाली में मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की बैठकों का आयोजन महिला सैल की हलका डबवाली की प्रधान रुकमा सिहाग की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्यवक्ता के रुप में महिला सैल की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट शामिल हुई।
    बैठकों को संबोधित करते हुए इनेलो नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि इनेलो के शासन काल में महिलाओं के हित में अनेक नीतियां बनाई गई और आज भी पार्टी महिलाओं की हर समस्या के निवारण हेतु तत्पर रहती है तथा इस पार्टी में महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को पार्टी से जुडऩे का आह्वान करते हुए उन्हें इनेलो की नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में चंहुओर भ्रष्टाचार व महंगाई का बोलबाला है और यूपीए की सरकार बेबस नजर आती है जबकि इनेलो के शासनकाल में प्रदेश में अनेक विकास कार्य हुए और आमजन सुखी था अत: प्रदेश में इनेलो ही एकमात्र ऐसा दल है जो लोगों का भला कर सकता है।
    इस अवसर पर हलका प्रधान रुकमा सिहाग ने उपस्थितजनों को हलका डबवाली में चल रही पार्टी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। इस अवसर पर गांव घुकांवाली की सरपंच सर्वजीत औलख, सरपंच प्रतिनिधि जगराज सिंह औलख, वरिष्ठ इनेलो नेता हंसराज सिहाग, भगवान दास गोदारा, राम सिंह, प्रेमा देवी, ममता रानी, नसीब कौर, परमजीत कौर, मानिका देवी, गुरमीत कौर, रामेश्वर कूकना, सुमित्रा देवी, कृष्णा देवी, फुलां देवी, मंजू कूकना, माया देवी, सावित्री देवी, कमलेश रानी, माया सुथार, सुलोचना देवी और दीपिका राजपूत सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष गांववासी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मतदाता दिवस व गणतंत्र दिवस मनाया

ओढ़ां
    खंड के गांव तारुआना में गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह लीला ने मतदाता दिवस के अवसर पर गांव के नए मतदाताओं को पहचानपत्र वितरित किए। इस अवसर पर 26 जनवरी के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत व तराने और चुटकुले तथा भंगड़ा आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कक्षा दसवीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी नकद पुरस्कार राशी प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी पर हमें हमारे देशभक्तों को याद करते हुए दनका कृतज्ञ होना चाहिए क्योंकि उन्होंने हमारे देश को स्वतंत्र करवाने हेतु अपनी कुर्बानियां दी। नए मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने मत का प्रयोग समझदारी के साथ करते हुए अपने गांव के सरपंच पंच और राज्य के विधायक व लोकसभा सदस्य का चुनाव अपने गांव, राज्य और देश के हित में करें। इस अवसर पर मुख्याध्यापक सहित स्टाफ के सभी लोग व ग्राम पंचायत सदस्य तथा काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

छायाचित्र: तारुआना में स्कूली बच्चों को  सम्मानित करते सरपंच राजेंद्र सिंह।