Tuesday, April 26, 2011

फुटबाल एकेडमी की स्थापना की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है

सिरसा, 25 अप्रैल। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अजय मकान द्वारा सिरसा में घोषित फुटबाल एकेडमी की स्थापना की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। फुटबाल एकेडमी के लिए सिरसा के सांसद एवमं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्टीय सचिव डा0 अशोक तंवर ने आज जिला के गांव भावदीन , पतलीडाबर और फतेहबाद जिला के गांव दरियापुर में एकेडमी हेतु जमीन का जायजा लिया। ेडा0   अशोक तंवर ने बताया  कि केन्द्र सरकार के सहयोग से राष्टीय राजमार्ग नम्बर 10 के साथ लगते  गांव की  जमीन पर फुटबाल एकेडमी शुरु की जाएगी । क्योकि यातायात की सुविधा को देखते हुए ऐसा  अनिर्वाय है ।
    डा0 अशोक तंवर ने बताया कि  उनका यह प्रयास रहेगा कि फुटबाल एकेडमी का लाभ सिरसा व फतेहबाद जिलों के युंवाओं में मिलें । उन्होने बताया कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में केन्द्र सरकार के सहयोग से राष्टीय स्तर का एक शिक्षण संस्थान भी स्थापित किया जाना है। इसके लिए भी गांव में जाकर जमीन का जायजा लिया गया इसके साथ-साथ सिरसा संसदीय क्षेत्र के सभी खण्डों में एक-एक सरकार द्वारा  मॉडल स्कूल की स्थापना की जाएगी  जिनकी स्थापना पर 4-4 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
    सरकार की योजना के तहत देश के लगभग 400 खण्डो में स्कूल खोले जाने है। उन्होने बताया कि शिक्षा के मामलें में केन्द्र व राज्य सरकार दोनो ही संजीदा है और उनका भी प्रयास है कि उनके संसदीय क्षेत्र में शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार -प्रसार हो इसी कड़ी में सिरसा संसदीय  क्षेत्र में तीन मॉडल डिग्री कॉलेज भी खेलें जाऐंगे।
    उन्होने कहा कि देश ओर प्रदेश हित में युवा शक्ति का भरपुर लाभ लेने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम शुरु किए जाने है। महात्मा गांधी राष्टीय गा्रमीण रोजगाार गारंटी योजना के क्रियान्वय  में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुरे प्रदेश में भारत निर्माण वोलनटीयर बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत सिरसा जिला से की जाएगी। जिला में शुरुआती दौर में 2000 वोलनटियर तैयार किए जाएंगे जो गांव गांव में मनरेगा सहित सरकार के विकास कार्य योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे  ।
    उन्होने अपने इस दोरे में  जिला में सबसे बड़े गेंहु  खरीद केन्द्र भवदीन  का दौरा किया और  ,खरीद कार्यो का जायजा लिया। डा0 तंवर ने अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए । खरीद केन्द्र में किसानो ने उनके सामने बिजली, पानी , गेंहु उठान की समस्या रखी। इस बारे भी उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे निश्चित समय पर गेंहु उठान का कार्य करें और बिजली ,पानी , बारदाने आदि कि उचित व्यवस्था करें ताकि  किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आऐं ।

पीलिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए गए
सिरसा
, 25 अप्रैल। गर्मी के मौसम में निरन्तर बढ़ते तापमान को मद्देनजर रखते हुए पीलिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए गए है। बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से जिलाधीश श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आदेश पारित कर गले सड़े फल, सब्जियां, कटे हुए फल-सब्जियां, अप्रमाणित बर्फ की कुल्फियों, आईसक्रीम, बर्फ के गोलों आदि की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी लगा दी गई है।
    जिलाधीश श्री ख्यालिया ने एपीडैमिक डिसीज एक्ट 1897 की धारा 2 के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना नंबर 46/3/95 -5एचबीआईआई  की अनुपालना में गले सड़े फल, सब्जियां, कटे हुए    फल-सब्जियां, अप्रमाणित बर्फ की कुल्फियों, आईसक्रीम, बर्फ के गोलों आदि की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी लगा दी गई है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेट बैक्टरियोलॉजिस्ट करनाल, मैडीकल कॉलेज रोहतक के माइक्रोलोजी विभाग या स्थानीय सामान्य अस्पताल के वाटर लैब के इंचार्ज द्वारा प्रमाणित पानी या पानी से बनी वस्तुएं का ही प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ-साथ फलों, जूस, गन्ने का रस, केक, मिठाईयां, बिस्कुट और अन्य प्रकार की खाद्य वस्तुओं को खुले में दर्शाने पर रोक लगाई गई है।           
    जिलाधीश श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने विभिन्न अधिकारियों को अधिकृत किया है जो  जिला के विभिन्न स्थानों पर जाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करेंगे। इन अधिकारियों में स्थानीय सिविल सर्जन, सभी एक्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट, कार्यक्रम अधिकारी जैसे डिप्टी सिविल सर्जन (हैल्थ), डिप्टी सिविल सर्जन (मैडीकल), डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया), डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी), डिप्टी सिविल सर्जन (स्कूल स्वास्थ्य), डिप्टी सिविल सर्जन (परिवार कल्याण), डिप्टी सिविल सर्जन (प्रशिक्षण), जिला के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी, नगरपालिकाओं के सचिव, खाद्य निरीक्षक, वरिष्ठ सैनेटरी इंस्पेक्टर तथा जिला के सभी हैल्थ सुपरवाईजर शामिल है।  अप्रमाणित वस्तुएं पाए जाने पर अधिकारियों द्वारा उन्हें जब्त कर नष्ट किया जाएगा।
    आदेशों के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल स्त्रोतों, कुओं, जलघरों के आसपास व्यक्तियों और पशुओं के नहाने पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा जिस रोगी को उल्टी, दस्त लगे हो को भी सार्वजनिक वाहन में ले जाने पर रोक लगाई है। जिला में जिलाधीश की इजाजत के बगैर किसी भी मेले इत्यादि का आयोजन नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सिरसा ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि वे जरुरत पडऩे पर जांच करने वाले अधिकारियों को पुलिस सहायता मुहैया करवाए।

7 मई को जिला जेल सिरसा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
सिरसा
, 25 अप्रैल। अगामी 7 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला जेल सिरसा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोनो पक्षों क ी सहमति से लंबित पड़े मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नरेश कुमाार सिंगल ने दी।

धन्ना भगत नाथ आश्रम में बाबा रामदेव व भगवान शिव की मूर्तियां स्थापित
ओढ़ां

    धन्ना भगत नाथ आश्रम मलिकपुरा में बाबा रामदेव व भगवान शिव की मूर्तियों की स्थापना बड़ी धूमधाम के साथ की गई। यह जानकारी देते हुए धन्ना भगत नाथ आश्रम के प्रधान व गांव के सरपंच इकबाल सिंह ने बताया कि आश्रम के संरक्षक संत बलदेव मूनि की देखरेख में मंत्रोच्चारण के मध्य मूर्तियों की स्थापना की गई और इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया तथा बाबाजी का अटूट भंडारा बरताया गया जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

डिग्गी की रिपेयर करवाए जाने की मांग
बनवाला

    बनवाला के जलघर में डिग्गी की हालत जर्जर होने के कारण गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलघर में लगभग 20 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा 40 गुणा 35 फुट आकार की एक डिग्गी का निर्माण किया गया था। उस डिग्गी की हालत अब जर्जर हो चुकी है तथा डिग्गी का फर्श पूरी तरह से टूटकर धरती में धंस गया है जिसके कारण इस डिग्गी में पानी भरने के बाद पानी 10-15 दिन में ही धरती में समा जाता है और डिग्गी खाली हो जाती है। इस विषय में महावीर सिंह, अनिल कुमार, देवी लाल, श्रवण गोदारा, साहबराम नंबरदार, सुधीर कुमार, सीताराम, धर्मवीर और राय सिंह आदि गांववासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व सरपंच से भी गुहार लगाई थी लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस डिग्गी की रिपेयर करवा दी जाए तो नहरबंदी के दौरान गांववासियों को पानी की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा क्योंकि जलघर में 30 गुणा 28 फुट आकार की दो डिग्गियां और है लेकिन गांव की आबादी ज्यादा होने के कारण इन डिग्गियों का पानी जल्दी समाप्त हो जाता है और पानी समाप्त हो जाने पर ग्रामीणों को नलकूपों का खारा पानी प्रयोग में लाना पड़ता है। गांववासियों ने मांग की है कि इस डिग्गी की रिपेयर करवाई जाए।
    इस विषय में कनिष्ठ अभियंता सतपाल  ने बताया कि इस डिग्गी की रिपेयर का कार्य ग्राम पंचायत ही करवा सकती है क्योंकि इसका निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया गया है।
    गांव के सरपंच भरत सिंह डुडी से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि इस डिग्गी की रिपेयर करवाने हेतु शीघ्र ही रेजूलेशन डाला जाएगा और इसकी रिपेयर करवाकर इसमें पानी भरवाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना करना पड़े।

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का प्रदेश अधिवेशन 29 मई को हिसार में
हिसार
, 24 अप्रैल 2011
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का प्रदेश अधिवेशन 29 मई को हिसार में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी व जिला पदाधिकारियों की आज यहां सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया। इसी दिन यूनियन  प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव भी करवाया जाएगा।
बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए  जिनके तहत मौजूदा पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया है तथा एक तदर्थ समिति का गठन किया गया है जो कि चुनाव होने तक यूनियन की गतिविधियों का संचालन करेगी और सम्बंधित विभागों को यूनियन द्वारा लिए गए फैसलों की सूचना देगी। इस समिति के अध्यक्ष यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा को बनाया गया।
आज की बैठक की अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान राजेश गुप्ता व अजय मल्होत्रा तथा उपप्रधान मनमोहन कथूरिया व सतीश सेठ ने की। बैठक में भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, यमुनानगर, गुडग़ांव, फरीदाबाद, जींद आदि सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र धर्माणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। साथ ही चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 मई से 20 मई तक नामांकन भरे जाएंगे, 21 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 25 मई तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे और जरूरत पडऩे पर 29 मई को हिसार में अधिवेशन के दौरान चुनाव होगा। चुनाव के लिए यूनियन द्वारा सदस्यों की सूची भी चुनाव अधिकारी को सौंप दी गई।
आज की बैठक में हिसार अधिवेशन के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया जिसके  अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ऋषि सैनी होंगे। यह समिति अधिवेशन के मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेगी।
बैठक में विजय शर्मा करनाल, मुकेश शर्मा हिसार, सतीश सेठ कैथल, विजय कौशिक नारनौंल, बलराम झज्जर, संजीव चौधरी लाडवा, लोकेश जैन रोहतक, राजवीर यादव महेंद्रगढ़ व कस्तुरी छाबड़ा सिरसा तथा अन्य कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
सोमनाथ शर्मा अध्यक्ष तदर्थ समिति एचयूजे 9253681012

इंसान जब अपने कर्मो के कारण परेशानियों में फस जाता है - संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी
सिरसा
, इंसान जब अपने कर्मो के कारण परेशानियों में फस जाता है तो फिर वो अल्लाह मालिक सतगुर में कमियां निकालने लगता है. इंसान ये नहीं देखता कि खुद का दामन कितना फटा है. उक्त शब्द डेरा सच्चा सौदा में आयोजित मासिक रूहानी सत्संग के दौरान पूजनीय संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी ने भारी तादाद में देश के विभिन्न हिस्सों से आई साध संगत को समझाते हुए कहे. संत जी ने आगे कहा कि आज के इंसान कि झोलियाँ ही फटी हुई है वरना अल्लाह मालिक तो इतना रहमो करम बरसाता है कि झोलियाँ छोटी पड़ जाती हैं पर उसका रहमो करम मूसलाधार बरसता रहता है. गुरु जी ने कहा जी ऊपर वाले की रहमत में ना कोई कमी थी, ना है, और ना ही होगी. अगर आप परेशानियों गम चिंताओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने मन से लड़ो, जब आप मन से लड़ोगे तभी मन बुराई से रुकेगा और खुशियों  के हकदार बन जायेंगे. साथ ही आप लगातार मालिक के नाम का सुमिरन  करें. जितना कोई राम नाम का सुमिरन करेगा उतना ही अधिक मालिक की रहमत उस पर बरसेगी और आप उसकी दया मेहर के काबिल बन जायेंगे
मांसाहार का विरोध करते हुए गुरु जी ने कहा कि वैज्ञानिक यह सिद्ध कर  चुके हैं कि इंसान प्रकृति के अनुसार एक शाकाहारी प्राणी है. अगर वो अंडा मांस मछली का सेवन करता है तो अनेक बीमारियाँ उसको घेर लेती हैं. संत जी ने कहा कि सभी धर्मों में भी मांसाहार को निषेध बताया गया है. उन्होने  कहा कि यदि आप शक्ति के लिए मांसाहार का प्रयोग करते हैं तो सोयाबीन, चने एवं दालो में अंडे मांस से भी कई गुना प्रोटीन है. इन  शाकाहारी चीजों को खाकर आप सेहत मंद रह सकते हैं और मांसाहार के पाप से भी बच जायेंगे.
सत्संग के दौरान अनेक जिज्ञासुओं ने संत जी के पास लिखित सवाल पूछे संत जी ने सभी कि जिज्ञासाओं का समाधान किया. साध संगत  द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में गुरु जी ने कहा कि भ्रष्टाचार को अगर हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को भ्रष्टाचार से हटना होगा. जब ऊपर वाला भ्रष्टाचार रहित होगा तभी वो नीचे भ्रष्टाचार रोक सकता है साथ ही ऐसे नियम बनाए जाएँ जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके. गुरु जी कहा कि भ्रष्टाचार  ही नहीं बल्कि ठगी बेईमानी और नशों पर भी रोक लगाईं जानी चाहिए. बहुत सारी ऐसी चीजे है जिन पर कई सौ प्रतिशत यहाँ तक कि हज़ारो प्रतिशत  मुनाफा वसूला कमाया जाता है, उस पर रोक लगाईं जानी चाहिए, नशों ने आज सारी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है जिससे नई  पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है उस पर भी रोक  लगनी चाहिए और भ्रूणहत्या की बुराई को भी खत्म किया जाना चाहिए. गुरु जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ साथ इन बुराइयों को भी हटाना चाहिए.  
सत्संग के दौरान  डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा के अनुसार बिना दहेज व आडम्बरों के शादियों का आयोजन भी किया गया. गुरु जी ने नव दंपत्ति को  अपने पावन आशीर्वाद से नवाजा.
सत्संग के बाद नाम शब्द गुरुमंत्र लेने, मेथड आफ मेडिटेशन सीखने आये हज़ारों जीवों को नाम की अनमोल दात प्रदान की. सत्संग का नेट टीवी के माध्यम  से सारी दुनिया में लाइव प्रसारण किया गया.

मधुर संगीत सम्मेलन बंसीवट मंदिर में आयोजित किया गया
सिरसा
, 25 अप्रैल । महान संगीतकार मंगतराम वर्मा की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाला मधुर संगीत सम्मेलन बीती रात बंसीवट मंदिर में आयोजित किया गया। इस 32वें मधुर संगीत सम्मेलन में वरिष्ठ संस्कृत साहित्यकार श्रीगोपाल शास्त्री मुख्यातिथि थे तथा अध्यक्षता प्रो. रूप देवगुण ने की। वरिष्ठ संगीतज्ञ रामेश्वर दास सोनी समारोह में विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का आरंभ बाल कलाकार मोरिना द्वारा प्रस्तुत नृत्य  सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद डोरिन ने मयूर नृत्य प्रस्तुत करके शास्त्रीय संगीत के सम्मेलन को नई ऊंचाई प्रदान की। सुरेंद्र जैन जब मंच पर आए तो श्रोताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका स्वागत किया। उन्होंने राग काफी में होरी गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ वरिष्ठ संगीतकार महावीर प्रसाद मूकेश ने हारमोनियम पर तथा देवेंद्र शर्मा ने तबले पर संगत की। वायुसेना केंद्र से आई श्रीमती पोली घोष ने बांगला गीत प्रस्तुत करके प्रेम विरह प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार हरङ्क्षवद्र ङ्क्षसह व हरपाल ङ्क्षसह ने सितार व शहनाई पर राग बसंत प्रस्तुत की। इसकी विलम्बित गत सितार से प्रस्तुत की और तार शहनाई पर राग विस्तार प्रस्तुत किया। बाल कलाकार प्रांशु वर्मा ने अंग्रेजी में कविता प्रस्तुत की। डा. आर.के. मेहता की पुत्री गार्गी ने बच्चे मन के सच्चे गीत प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जबकि डा. मेहता की दूसरी सुपुत्री शिवि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसकी बंदिश अदभुत थी- हे ईश्वर, हे अल्ला ये पुकार सुन ले, एक तु ही भरोसा एक तु ही सहारा। इस रचना ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। जबकि रेणू मेहता ने एक अन्य भक्ति रचना प्रस्तुत करके सबकी तालियां बटौरी। प्रदीप रहेजा ने मोहम्मद रफी के गीत प्रस्तुत किए तथा गीतिका ने कदी ते हस बोल वे, ना ङ्क्षजद साडी रोल वे प्रस्तुत किया। मोरारी वर्मा के संगीत निर्देशन में तैयार इन कलाकारों ने अपनी अलग छाप छोड़ी। कार्यक्रम में राज वर्मा द्वारा प्रस्तुत ग़ज़लें कमला गुलमोहर द्वारा एक फिल्मी ग़ज़ल ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि संगीता वर्मा ने ये दौलत भी ले लो, ये शौहरत भी ले लो पेश किया तो सारा पंडाल उनके साथ स्वर मिलाता हुआ दिखाई दिया। कार्यक्रम में प्रियवंदा, संजय वर्मा, देवेंद्र बत्रा, संतलाल भार्गव, अशोक कुमार, गुरमीत ङ्क्षसह, अनिल अरोड़ा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर नगर पार्षद सीताराम बटन वाला, पंडित सीताराम पुजारी, कैलाश चंद्र शर्मा, प्रमोद मोहन गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। समापन अवसर पर मुख्य आयोजक गंगाधर वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन लाज पुष्प ने किया।

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार
सिरसा
। जिला की शहर सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबरी के आधार पर छापामारी करते हुए दो जगहों से जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के विरूद्ध थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए है। प्रथम घटना में सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल पर आधारित पुलिस टीम ने 2020 रूपए की जुआराशि व ताश के साथ नेहरू पार्क सिरसा क्षेत्र में जुआ खेल रहे तीन लोगों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश पुत्र सतपाल निवासी जंडवाला मौहल्ला, भरतभूषण पुत्र चिमन लाल निवासी ग्रेवाल बस्ती तथा बृजलाल पुत्र बाबूलाल निवासी डबवाली रोड सिरसा के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में शहर पुलिस ने 1580 रूपए की जुआराशि व ताश सहित तीन लोगों को भगत ङ्क्षसह पार्क सिरसा क्षेत्र से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भीमसैन पुत्र शेरचंद निवासी रोडी गेट, टिंकू पुत्र मोतीराम निवासी रोड़ी गेट व औमप्रकाश पुत्र रामचंद निवासी शिवचौक सिरसा के रूप में हुई है।
जिला की सदर डबवाली पुलिस ने ओवरलोडिड के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने क्षमता से अधिक ग्वार से लदे इस ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक राजस्थान के लूनकरणसर से चलकर डबवाली आ रहा था और गांव सकताखेडा के पास सदर डबवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक की पहचान रामलाल पुत्र मामदास निवासी उदसर जिला बीकानेर के रूप में हुई है। उक्त ट्रक में सात टन एक सौ दस किलो ग्वार भरा हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश किया जाएगा।
डबवाली सदर पुलिस ने ही गश्त के दौरान दर्शन पुत्र बंतासिंह निवासी अबूबशहर को 3 किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीत ङ्क्षसह ने चूरापोस्त के साथ गांव चौटाला क्षेत्र से काबू किया है। एक अन्य मामले में सीआईए डबवाली पुलिस ने महेंद्र पाल पुत्र पूर्णङ्क्षसह निवासी गंगा को सट्टाखाइवाली करने के आरोप में 355 रूपए सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू किया गया ।
जिला की बडागुढा पुलिस ने बख्शीश सिंह पुत्र गुज्जर ङ्क्षसह निवासी बीरूवालागुढा को 24 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना बडागुढा में मामला दर्ज किया गया है।

पतंजलि योग समिति सरसा के कार्यकारिणी सदस्यों ने शोक सभा का आयोजन किया
सिरसा
(25 अप्रैँल 2011): श्री सत्य सांई बाबा के अचानक शरीर त्यागने पर पतंजलि योग समिति सरसा के कार्यकारिणी सदस्यों ने शोक सभा का आयोजन किया। सभा में अध्यक्ष चंद्रपाल ने श्री सत्यसांई बाबा के महानिर्वाण को पूरे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति बतलाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि सत्य सांई ने अपना समस्त जीवन धर्म एवं मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया ऐसे महानपुरूषों से ही भारत विश्व गुरू और समस्त धर्मों का सिरमौर माना जाता है। इस अवसर पर विरेंद्र नागपाल, बृजलाल सुथार, सतीश, हनुमान गोदारा, इन्दावती, सुरेश, कृष्ण, रामकिशन व अन्यों ने पतंजलि योग समिति एवं इलाकावासियों की तरफ से बाबा के श्री चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दुकान में हुई सेंधमारी की घटना की गुत्थी को सुलझाया
सिरसा
। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने कस्बा रानियां के बीडीओ ब्लॉक के पास स्थित पीसीओ की दुकान में हुई सेंधमारी की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र भोला राम निवासी वार्ड नंबर 7 रानियां व गुरमेल सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना के तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। सीआईए सिरसा के प्रभारी निरीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि रानियां के बीडीओ ब्लॉक के पास स्थित एक पीसीओ की दुकान में अज्ञात व्यक्ति घुसकर एक मोबाईल फोन व दो कैमरे तथा कुछ नकदी चोरी कर ले गये थे। उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना के संबंध में दुकान संचालक महेन्द्र पुत्र नारायण दास की शिकायत पर 23 जुलाई 2010 को अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि घटना की गुत्थी को सुलझाने के लिए स्टाफ की कई टीमों का गठन किया गया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक रणसिंह पर आधारित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरीशुदा एक मोबाईल व एक कैमरा बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर बाकी चोरीशुदा सम्पत्ति बरामद की जाएगी।
    जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को 340 रुपये की सट्टा राशि के साथ थाना सदर के गांव बाजेकां क्षेत्र से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलबीर पुत्र गज्जे सिंह निवासी बाजेकां के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।
    शहर सिरसा पुलिस ने लीलू राम पुत्र रामकुमार व बलजीत पुत्र रामकुमार निवासी संजय कॉलोनी सिरसा को 8 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। आरोपियों को गश्त व चैकिंग के दौरान जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने सामान्य अस्पताल सिरसा के पास से काबू किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।

स्थानीय निकायो की खाली पड़ी जमीन का सद्पयोग करके नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं की आय बढ़ाने का कार्य किया जाएगा
सिरसा
,25 अप्रैल। प्रदेश में स्थानीय निकायो की खाली पड़ी जमीन का सद्पयोग करके नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं की आय बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
यह जानकारी स्थानीय  निकाय मंत्री श्री गोपाल कांडा ने आज  दूरभाष पर बताई । उन्होने बताया कि पुरे प्रदेश के स्थानीय निकाय की जमीन की  स्थिति की रिपोर्ट  मांगी गई है, जो जमीन बेचने योग्य होगी इस जमीन में मांग के अनुरुप कर्मिशैयल काम्पलैक्स एवं आवासीय कालोनियां विकसित करने के साथ-2 अन्य प्रकार की गतिविधियां शुरु  की जाएगी।
    श्री कांडा ने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान प्रदेश में शहरों के विकास के लिए 1695.01 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया जो गत् वित्तिय वर्ष से 90.78 करोड़ रुपए अधिक है। राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए धनराशि आबंटित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों व कस्बों में अवैध कालोनियों को नियमित करनें का कार्य भी शुरु कर दिया है इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री  श्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा से बैठक हो चुकी है और उन्होंने स्व$ीक ृति  भी प्रदान कर दी है।
    श्री कांडा ने बताया कि राज्य सरकार ने विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों से अवैध कालोनियों कि सूचियां मांगी थी । विभाग के पास इस समय 1300 से भी अधिक अवैध कालौनियों की सूची है। विभिन्न मानदण्डों के अनुरुप इन कालोनियों का अध्ययन किया जा रहा है। यह कार्य शीघ्र पुरा होगा इसके तत्पश्चात नियमित कालोनियों की सुचियां जारी कर दी जाएगी।
    उन्होने बताया कि कालोनियों के वैध  होने से नगर निगमों ,नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं की आय बढ़ेगी। उन्होने बताया कि प्रदेश के शहरों के विकास के लिए राजीव गांधी शहरी विकास मिशन नामक योजना तैयार की जा रही है जिसके तहत 500 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश में प्रति वर्ष खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान शहरों को जलापुर्ति, मलनिकासी, डैनेज पर 200 करोड़  रु पयें ,कम दरों पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रुपये तथा शहरों में मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के लिए 200 करोड़ रुपयेखर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सिरसा जिले के विभिन्न नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं से चार दर्जन के लगभग कालोनियों के प्रस्ताव नियमित करने के लिए भेजे गये है जिनमें सिरसा नगर परिषद के  तहत आने वाली 13 कालोनियां शमिल है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सचदेवा पर जानलेवा हमला करने वाले कर्मचारियों की तुंरत गिरफ्तारी की मांग
सिरसा
(25 अप्रैल 2011): हरियाणा पत्रकार संघ सिरसा ने वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सचदेवा पर जानलेवा हमला करने वाले कसौली गैस एजेंसी के कर्मचारियों की तुंरत गिरफ्तारी की मांग की है। संघ की आज अस्पताल परिसर में हुई अतिआवशयक बैठक में यह निर्णय लिया गया। पत्रकार संघ जिला सिरसा के प्रधान लाजपुष्प ने बैठक में कहा कि प्रदीप सचदेवा पर हमला करने वाले लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला पुुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। गौरतलब है कि आज प्रात: कसौली गैस एजेंसी पर रसोई गैस लेने गए प्रदीप सचदेवा के साथ वहां के कर्मचारियों ने बदसलूकी की और उनके साथ हाथापाई करते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। बीचबचाव करके लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्रकार संघ के सभी सदस्य अस्पताल पहुंचे और सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की जाए। बैठक में नन्द किशोर लढ़ा, भूपेन्द्र पन्नीवालिया, प्रभुदयाल, अंशुल छत्रपति, नकुल जसूजा, महावीर गोदारा, डा. अमर सिंह ज्याणी, अरुण बंसल, पंकज धींगड़ा, इन्द्रजीत अधिकारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।


विश्वविद्यालय का एकेडमिक स्टाफ कॉलेज वर्ष 2011-12 में 21 ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, रिफ्रैशर कोर्स, कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस आयोजित करेगा
हिसार
25 अप्रैल 2011
गुरू  जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डा एम एल रंगा ने बताया कि विश्वविद्यालय का एकेडमिक स्टाफ कॉलेज वर्ष 2011-12 में 21 ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, रिफ्रैशर कोर्स, कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस आयोजित करेगा।  डा रंगा ने कहा कि गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार देश का दूसरा व उत्तर भारत का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय है जहां पर एकेडमिक स्टाफ कॉलेज की स्थापना की गई है।    
कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने बताया कि 4 ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, 10 रिफ्रैशर कोर्स, 7 कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस एकेडमिक स्टॉफ  कॉलेज में आयोजित किए जाएगे। प्रो जागलान ने बताया कि अब तक एकेडमिक स्टाफ  कॉलेज ने पांच ओरिऐंटेशन प्रोग्राम आयोजित किए है। उन्होने बताया कि 16 मई से 9 जून तक ओरिऐंटेशन प्रोग्राम, 18 मई से 7 जून व 23 मई से 16 जून तक रिफ्रैशर कोर्स आयोजित किए जाएगे। 
निदेशक  प्रो बी के  पूनिया  ने  बताया  कि  विश्वविद्यालय  का  एकेडमिक स्टाफ  कॉलेज  वर्ष  2011-12 मे चार साप्ताहिक ओरिऐंटेशन प्रोग्राम 16 मई, 6 जून, 2 नवम्बर व 1 दिसम्बर को शुरू होंगे। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2011 में तीन साप्ताहिक रिफ्रैशर कोर्स 18 व 23 मई, 1 व 11 जुलाई, 19 अगस्त, 8 व 15 सितंबर, 7 नवंबर, 9 दिसंबर व 2 जनवरी 2012 में शुरू किए जाएंगे। उन्होने आगे बताया कि एकेडमिक स्टाफ कालेज जून व अगस्त 2011 व जनवरी, फरवरी व मार्च, 2012 में कार्यशाला व शार्ट टर्म कोर्सिस आयोजित करेगा। इन कोर्सो के लिए अध्यापक प्रार्थना पत्र व अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वैबसाईट डब्लूडब्लूडब्लू जीजेयूएसटी एसी इन देख सकते है। प्रो पूनिया ने बताया कि इच्छुृक अध्यापक अपना अग्रिम प्रार्थना पत्र कभी भी भेज सकते है।
 प्रो  पूनिया ने बताया  कि  विश्वविद्यालय  का  एकेडमिक स्टाफ  कॉलेज  आईटी, कम्प्यूटर साईंस व  इंजीनियरिंग साईंस, बिजनेस स्टडीज, सोशल साईंसिस, रिसर्च मैथेडोलोजी, इमरजिंग इशूज एन एजूकेशनल टैक्नालाजी, फिजिक्स, लाईफ साईंसिस व मेथेमेटिक्स व स्टेटेसटिक्स के विषयों पर तीन सप्ताह का रिफ्रैशर कोर्स आयोजित करेगा।

Sunday, April 24, 2011

कामकाजी महिला आवास के ग्राउंड फ्लोर पर सुटेबल प्रोटेकशन हाऊस बनाया

सिरसा। आनर किलिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए सिरसा पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'सुटेबल प्रोटेकशन हाऊस जिला के कामकाजी महिला आवास के ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है। यह स्थान प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के लिए हर दृष्टी से उचित है, यहां जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए है तथा उक्त स्थान पर ठहरने वाले प्रेमी जोड़ों को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करवाई जाती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रोटेकशन हाऊस में ठहरने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

जुआ खेल रहे छह: लोगों को काबू किया
सिरसा
। जिला के ऐलनाबाद पुलिस ने मुखबरी के आधार पर सूचना मिलने पर दो विभिन्न स्थान पर छापा मारकर जुआ खेल रहे छह: लोगों को काबू किया है। ऐलनाबाद पुलिस को गशत के दौरान सूचना मिली की ऐलनाबाद के डबवाली रोड़ क्षेत्र में कुछ लोग अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे है। इस सूचना को पाकर ऐलनाबाद पुलिस ने प्रथम घटना में सोहन पुत्र गोबिंद, बलजिंद्र पुत्र मोहन निवासी ऐलनाबाद तथा दर्शन सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी नकोड़ा को 6500 रूपये की जुआ राशी व ताश के साथ काबू कर लिया। ऐलनाबाद पुलिस ने दूसरी घटना में बलदेव पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी अमृतसर कलां तथा रामचंद्र पुत्र सुरजीत व तरसेम पुत्र भजन सिंह निवासी ऐलनाबाद को 5500 रूपये की जुआ राशी व ताश के साथ काबू किया। सभी आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए है।
    जिला की शहर पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में राजू पुत्र हरबंस लाल निवासी जैजै कोलोनी को 330 रूपये की सट्टा राशी के साथा जैजै कालोनी क्षेत्र से काबू किया है। वहीं बडागुढ़ा पुलिस ने कृष्ण पुत्र भूरा राम निवासी बीरूवाला गुढा को 12 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है। इसी प्रकार सीआईए सिरसा पुलिस ने बुट्टा सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी रानियां को 8 बोतल देसी शाराब के साथ रानियां से ही काबू कर लिया।

सब्जी व फल विक्रेताओं को मुख्यमंत्री ने दी राहत: भूपेश मेहता

सिरसा, 23 अप्रैल। लोकप्रिय व ईमानदार मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सब्जी व फल विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखकर मार्केट फीस में 50 फीसदी कटौती के निर्णय पर हुडा के ग्रीन बैल्ट में नवनिर्मित आदर्श फल व सब्जी मंडी के दुकानदारों ने आज अपने प्रधान कुंदनलाल सैनी व राम अवतार महेश्वरी के नेतृत्व में कटौती पर खुशी का इजहार किया व मुख्यमंत्री व सांसद अशोक तंवर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता को विशेष तौर पर बुलाया गया व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सब्जी मंडी विके्रताओं को संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद डॉ. अशोक तंवर की सदैव यह सोच रही है कि सरकार की नीतियों का फायदा आम आदमी तक पहुंचे और बढ़ते हुए इस महंगाई के दौर में मार्केट फीस में कटौती फल व सब्जी विक्रेताओं के लिए राहत की बात है। उपस्थित लोगों की जनसमस्याओं को सुनते हुए श्री मेहता ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी सब्जी व फल रेहड़ी लगाने वाले मजदूरों को कम रेट व मासिक किश्तों में स्थाई जगह उपलब्ध करवाई जाए तथा वहां बिजली-पानी व सफाई की पूरी व्यवस्था हो। इसके लिए वे मुख्यमंत्री, सांसद व उपायुक्त से मिलेंगे। इस अवसर पर मंडी के प्रधान कुंदन लाल सैनी व राम अवतार ने चुंगी बंद किये जाने के बावजूद भी बड़े दुकानदारों द्वारा नाजायज चुंगी व वसूली के बारे में श्री मेहता को अवगत करवाया और श्री मेहता ने इस बात का संज्ञान लेते हुए इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही, ताकि छोटे दुकानदारों पर किसी तरह का बोझ न पड़े। इस अवसर पर ओमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, रामदास बजाज, प्रेम सैनी, सुमित मेहता, कृष्ण लाल अरोड़ा, प्रवीण कुमार, देसराज, प्रेम मंगत, विक्की, राजकुमार, जगदीश कुमार, काली बधवा, प्रभू राम, प्रताप, टीटू सिंह, तोता सिंह, गुरदयाल सिंह, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, रमेश कुमार व सब्जी मंडी के अनेक दुकानदार व मजदूर मौजूद थे।

साईकिल रैली की शुरुआत की गई

सिरसा, 23 अप्रैल।  प्रदे्श में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए आकर्षित करने,समाज में व्याप्त कन्या भु्रण हत्या जैसी बुराई को दूर करने, पौधारोपण ,जल सरंक्षण तथा हरित हरियाणा का संदेंश जन जन तक पहुचाने के लिए सैनिक स्कूल कुंजपुरा द्वारा हरियाणा के सिरसा और नारनौल जिला से एक साईकिल रैली की शुरुआत की गई। सिरसा में इस रैली को उपायुक्त श्री युद्धबीर सिह ख्यालिया ने झण्डी दिखाकर रवाना कि या। यह रैली आगामी 30 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न जिलंो, शहरो व ग्रामीण क्षेत्रो में  संदेश देती हुई कुंजपुरा पहूुचेगी जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद सिंह हुड्डा  रैली का स्वागत करेंगे ।
    उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने रैली में भाग ले रहे कुंजपुंरा स्कूल के विधार्थियों को शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि यह समाज में जागरुकता पैदा करने का एक अच्छा प्रयास है रैली के माध्यम से दिया गया संदंश निश्चित रुप से प्रभावी होगा । उन्होने कहा कि देश और प्रदेश में आज लिंगानुपात  की बेहद चिंतनीय स्थिति है । यदि युवा शक्ति उत्साह के साथ कन्या भ्रुण हत्या जैसी बुराईयों को दुर करने के लिए आगे आए तो लिंगानुपात में सुधार हो सकता हैं। उन्होने कहा कि रैली में भाग ले रहे ये विधार्थी एक प्रतिष्ठित स्कुल के विद्यार्थी है जो विभिन्न स्कुलों में जाऐंगे जिससे स्कूलों के विद्यार्थी  इस अभियान ये जुडेृग़ें ।
    इस रैली के इंचार्ज वह कुंजपुरा स्कूल के अध्यापक श्री सुनील ने बताया की यह साईकिल रैली 359 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए कुंजपुरा पहुचंगी इस रैली में स्कूल के दसवी व ग्याहरवी कक्षाओं के दस बच्चे भाग ले रहे है जिनमें अनुभव, प्रशांत ,अफजल, सचिन, आशीष ,शिवम्  ,जतिन ,प्रतीक , मयंक व अर्जुन शामिल हंै ।  उन्होने बताया कि सैनिक स्कून कुंजपुरा इस वर्ष अपनी गोल्डन जुबली मना रहा हैं इसी उपलक्ष्य में पहली बार राज्य में साईकिल रैली का आयोजन किया गया है ।
    रैली के साथ चल रहे एक्स कुंजीयन सुरैंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि यह रैली स्कूल द्वारा एक्स कूुजीयन  पुर्व छात्राओं तथा राष्टीय कैडेट कोर के सहयोग से शुरू की गई है । इस रैली का उद्ेश्य युवाओं को सेना में भर्ती का संदेश, सैनिक स्कुलों में दाखिला ,समाज में व्याप्त कन्या भु्रण हत्या को दूर करने,पौधारोपण, जल सरंक्षण तथा हरित हरियाणा का संदेंश जन जन तक पहुचाना है ।  विद्यार्थीयों के साईकिलों पर उक्त विष यों से सम्बङ्क्षधत नारे व स्लोगन भी लिखे गए है ।  इसके साथ साथ विद्याथीयों कि साईकिलों पर राष्टीय तिरंगा झण्डा व स्कूल फलैग भी लगाए गए है। रैली के साथ एक वाहन भी चल रहा है जिसमें सभी प्रकार कि आवश्यक सामग्री रखी गई है। उन्होने बताया कि सैनिक स्कूल द्वारा प्रदेश में सिरसा और नारनौल से दो रैलिया निकाली गई है दोनो रैलियाकें के माध््यम से 359-359 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। साईकिल रैली के साथ ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के प्रतिनिध श्री हवा सिंह , श्री राजेश सांगवान, डॉ संदीप सिंहव अन्य लोग रहेंगे।     

गेंहू की बंपर फसल का श्रेय प्रदेश के किसानों को

सिरसा । इस बार प्रदेश में गेंहू की बंपर फसल हुई है जिसका श्रेय प्रदेश के किसानों को जाता है। यह बात हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने आज नई अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों के समक्ष कही। इस मौके पर श्री शर्मा ने सरकारी एजेंसियों द्वारा अभी तक गेंहू न खरीदे जाने की आढ़तियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम से फोन पर बातचीत में जल्द से जल्द  समस्या के निदान की बात भी कही। मौके पर मौजूद मार्केट कमेटी सचिव ओपी राणा तथा अन्य अधिकारियों को भी गेंहू के उठान की समस्या से वाकिफ करवाया और कहा कि समय से गेंहू न उठाए जाने के कारण किसान व आढ़ती दोनों परेशान हैं। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ मा. राजकुमार वर्मा, हरियाणा युवा कांग्रेस के उपप्रधान संजय शर्मा, चंद्रभान गोयल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान राम अवतार हिसारिया, संत लाल गुंबर, हरीश सोनी, भोला जैन, कृष्ण सिंगला, फूड सप्लाई इंस्पैक्टर अरूण दत्ता, पूर्व तकनीकी निदेशक गुरमंगत सिंह रंधावा, राजकरण भाटिया जिला व्यापार मंडल संरक्षक, हरीश महमिया, दलाल चंद, ओम प्रकाश खटकड़, बाबू राम मित्तल, पाली चितकारा, मदन लाल, अशोक कुमार, महेंद्र दलाल, प्रदीप ग्रोवर, महेंद्र गर्ग, प्रदीप ग्रोवर, सूथा सिंह, गुरूदेव सिंह, कृपाल सिंह, रविंद्र सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थोमस द्वारा किसानों को ५० रूपये बोनस बढ़ाए जाने से प्रदेश का किसान खुश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसान हितैषी है। कुछ दिनों पहले हुई बरसात के कारण तबाह हुई फसलों के नुकसान की भरपाई  के लिए सरकार ने गिरदावरी करवाने के निर्देश दे दिए हैं। जिससे किसी भी किसान को आर्थिक हानि नहीं उठानी पड़ेगी।

शोक सभा का आयोजन किया गया
सिरसा
। गत दिवस रामा क्लब के प्रधान अश्ववनी बठला की माता स्व. लाजवंती देवी के निधन पर आज होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान मौके पर मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। श्री शर्मा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, हरियाणा युवा कांग्रेस के उपप्रधान संजय शर्मा, चंद्रभान गोयल, संत लाल गुंबर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान राम अवतार हिसारिया, हरीश सोनी, भोला जैन, कृष्ण सिंगला, वेद सैनी, मोहन खत्री, युसूफ खान, संजू बाला एडवोकेट, सुशील बैनीवाल, राजरानी जिंदल, संतोष रानी, रोशनी देवी, तिलक शेखावत, राजेंद्र कौर, परमजीत कौर, सुखदेव बाजीगर, यशपाल सोढी, बलदेव नंबरदार, गुरमंगत गाफल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

प्रत्येक व्यक्ति तक रक्तदान का प्रभावी संदेश पहुचाएं

सिरसा, 23 अप्रैल उपायुक्त श्री युद्घबीर सिंह ख्यालिया ने रक्तदान प्रेरकों का आहृवान किया कि वे जिला के प्रत्येक व्यक्ति तक रक्तदान का प्रभावी संदेश पहुचाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वैच्छिक रक्तदान मुहिम से जुड़े और सिरसा जिला इस क्षेत्र में और आगे बढ़े। श्री ख्यालिया आज स्थानीय डी0आर0डी0ए0 हाल में इन्डियन सोसाईटी ऑफ ब्लड ट्रांसफयूजन एण्ड इम्यिनोहोमाटोलोजी के तत्वाधान में  पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना के तह्त आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि रक्तदान के मामले में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला सिरसा की पहचान बन चुकी है। जिला में सवा लाख से भी अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताआें की सूचि तैयार कर वैबसाईट पर डाली जा चुकी है । इस सूचि में दौ सौ से भी अधिक रक्तदान प्रेरकों का भी विवरण दिया गया है। आज इस प्रशिक्षण शिविर में पचास रक्तदान प्रैरकों को प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने रक्तदान प्रेरकों से कहा कि वे गांव-गांव में जाकर आमजन में प्रशिक्षक की भूमिका भी अदा करे और लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी प्रदान करे । उन्होंने कहा कि वे इन्डियन सोसाईटी ऑफ ब्लड ट्रांसफयूजन एण्ड इम्यिूनो होमाटयूलोजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इस हैसियत से वे कह सकते है कि आने वाले दो साल में रक्तदान के मामले में भारतवर्ष दूनिया का अग्रणी देश होगा । उन्होंने रक्तदान में बरती जाने वाली सावधानिया और रक्तदान के महता के बारे में भी जानकारी दी । उन्होंने प्रेरकों से कहा कि वे रक्तदान के लिए जिस भी व्यक्ति से सम्पर्क करे उसे बताए कि रक्तदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ स्वंय सेवा और देशभक्ति है। जिसमें मानव कल्याण निहित है।
डॉ0 ख्यालिया ने कहा कि रक्तदान प्रैरक सभी व्यक्तियों को बताएं कि नब्बे दिन के बाद रक्तदाता दोबारा रक्तदान कर सकता है। उन्होंने इस शिविर में रक्तदान से जुड़े सामाजिक एवं वैज्ञानिक पहलुआें की जानकारी दी । उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सिरसा जिला के किसी रोगी को यदि रक्त की आवश्यक्ता पड़े तो उसे रक्त लेने के लिए बदले में रक्त देने की आवश्यक्ता नहीं होगी । घटना चण्डीगढ़ के पी0जी0आई0 की थी, जहां सिरसा जिला के एक रोगी को छ: युनिट रक्त की जरूरत पड़ी। जब वहां के रक्तदान केन्द्र इन्चार्ज को पता चला कि उक्त रोगी सिरसा जिला से संबंध रखता है तो रक्तदान केन्द्र इन्चार्ज ने तुरन्त कहा कि आपको रक्त के बदले रक्त दिलवाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप एक एेसे जिला से संबंध रखते है जो रक्तदान का प्राय बन चुका है। इस परिक्षण शिविर में इन्डियन सोसाईटी ऑफ ब्लड ट्रांसफयूजन एण्ड इम्यिूनो होमाटयूलोजी, हरियाणा के सचिव डॉ0 आर0एम0 अरोड़ा, डॉ0 वैद बैनिवाल, श्री भागीरथ , अनिल जैन, अश्विनी तथा सोसाईटी से जुड़े श्री संजय गुप्ता ने रक्तदान प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया ।

Saturday, April 23, 2011

रैली को उपायुक्त श्री युद्धबीर सिह ख्यालिया ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

सिरसा, 23 अप्रैल।  प्रदे्श में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए आकर्षित करने, समाज में व्याप्त कन्या भु्रण हत्या जैसी बुराई को दूर करने, पौधारोपण, जल सरंक्षण तथा हरित हरियाणा का संदेंश जन जन तक पहुचाने के लिए सैनिक स्कूल कुंजपुरा द्वारा हरियाणा के सिरसा और नारनौल जिला से एक साईकिल रैली की शुरुआत की गई। सिरसा में इस रैली को उपायुक्त श्री युद्धबीर सिह ख्यालिया ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली आगामी 30 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न जिलों, शहरो व ग्रामीण क्षेत्रो में  संदेश देती हुई कुंजपुरा पहूचेगी जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद सिंह हुड्डा  रैली का स्वागत करेंगे ।
    उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने रैली में भाग ले रहे कुंजपुंरा स्कूल के विधार्थियों को शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि यह समाज में जागरुकता पैदा करने का एक अच्छा प्रयास है रैली के माध्यम से दिया गया संदंश निश्चित रुप से प्रभावी होगा। उन्होने कहा कि देश और प्रदेश में आज लिंगानुपात  की बेहद चिंतनीय स्थिति है । यदि युवा शक्ति उत्साह के साथ कन्या भ्रुण हत्या जैसी बुराईयों को दुर करने के लिए आगे आए तो लिंगानुपात में सुधार हो सकता हैं। उन्होने कहा कि रैली में भाग ले रहे ये विधार्थी एक प्रतिष्ठित स्कुल के विद्यार्थी है जो विभिन्न स्कुलों में जाऐंगे जिससे स्कूलों के विद्यार्थी  इस अभियान ये जुडेग़ें ।
    इस रैली के इंचार्ज वह कुंजपुरा स्कूल के अध्यापक श्री सुनील ने बताया की यह साईकिल रैली 359 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए कुंजपुरा पहुचंगी इस रैली में स्कूल के दसवी व ग्याहरवी कक्षाओं के दस बच्चे भाग ले रहे है जिनमें अनुभव, प्रशांत, अफजल, सचिन, आशीष, शिवम्, जतिन, प्रतीक, मयंक व अर्जुन शामिल हैं। उन्होने बताया कि सैनिक स्कून कुंजपुरा इस वर्ष अपनी गोल्डन जुबली मना रहा हैं इसी उपलक्ष्य में पहली बार राज्य में साईकिल रैली का आयोजन किया गया है ।
    रैली के साथ चल रहे एक्स कुंजीयन सुरैंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि यह रैली स्कूल द्वारा एक्स कूजीयन  पुर्व छात्राओं तथा राष्टीय कैडेट कोर के सहयोग से शुरू की गई है । इस रैली का उद्श्य युवाओं को सेना में भर्ती का संदेश, सैनिक स्कुलों में दाखिला ,समाज में व्याप्त कन्या भु्रण हत्या को दूर करने, पौधारोपण, जल सरंक्षण तथा हरित हरियाणा का संदेंश जन जन तक पहुचाना है। विद्यार्थीयों के साईकिलों पर उक्त विषयों से सम्बंधित नारे व स्लोगन भी लिखे गए है। इसके साथ साथ विद्याथीयों कि साईकिलों पर राष्टीय तिरंगा झण्डा व स्कूल फलैग भी लगाए गए है। रैली के साथ एक वाहन भी चल रहा है जिसमें सभी प्रकार कि आवश्यक सामग्री रखी गई है। उन्होने बताया कि सैनिक स्कूल द्वारा प्रदेश में सिरसा और नारनौल से दो रैलिया निकाली गई है दोनो रैलियाकें के माध््यम से 359-359 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। साईकिल रैली के साथ ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के प्रतिनिध श्री हवा सिंह , श्री राजेश सांगवान, डॉ संदीप सिंहव अन्य लोग रहेंगे।     

Friday, April 22, 2011

लोक अदालत आज मौजूखेड़ा में

ऐलनाबाद। 23 अप्रैल शनिवार सुबह 10 बजे खंड के गांव मौजूखेड़ा में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिवानी-फौजदारी-वैवाहिक संबंधी विवादों का निपटारा मध्यस्थता व आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। उक्त जानकारी ऐलनाबाद दिवानी अदालत के न्यायाधीश श्री अमरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत का उद्देश्य आपसी मतभेदों को मिटाकर भाईचारा कायम करना व न्यायालयों में काफी समय से लंबित विवादों की संख्या को कम करना है। इस लोक अदालत में सभी पक्ष आपसी भाईचारे व पारिवारिक माहौल में विवादों का निपटान करेंगे।

नम्बर डायल करके कोई भी व्यक्ति मनरेगा से सम्बन्धित जानकारी ले सकता है

सिरसा, 22 अप्रैल : जिला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नम्बर  155321 पर सेवा शुरू की गई है, जो जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यालय में स्थापित किया गया है। इस नम्बर पर डायल करके कोई भी व्यक्ति मनरेगा से सम्बन्धित जानकारी ले सकता है।
    यह बात उपायुक्त डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने आज स्थानीय सीएमके कालेज के ऑडोटोरियम में जिला स्तरीय राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने  मनरेगा के क्रियान्वयन में जिला को प्रथम स्थान मिलने पर बधाई दी। वर्ष 2010-11 में सिरसा जिला में मनरेगा के तहत 34 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है जिससे प्रदेश में जिला प्रथम स्थान पर रहा है। इसी योजना के तहत कार्यदिवस सृजन करने के मामले में जिला का प्रदेश भर में दूसरा स्थान रहा है।
    उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के तहत जिला में गत पांच वर्षो के दौरान 130 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है जिससे विकास के मामले में सिरसा जिला की फिजा बदली है और हजारों लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इस बार मनरेगा के तहत 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विकास कार्यो पर खर्च की जाए, इसके लिए उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं विशेष रूप से सरपंचों का आह्वान किया कि वे एक कार्य योजना के तहत अभी से गांव के विकास में जुट जाएं।
    उपायुक्त ने सरपंचों से अपील की कि वे आगामी 24अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में सम्बन्धित गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करें और प्रस्ताव के रूप में जिला प्रशासन के पास भेजें ताकि उन प्रस्तावों पर विकास कार्यो के लिए स्वीकृति प्रदान की जा सके। तत्पश्चात ग्राम पंचायतें अपने गांवों में विकास कार्य शुरू करवाएं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह में ग्राम सभाओं का थीम रखा गया है। इस थीम पर ही पूरा फोकस किया जाएगा और ग्राम सभाओं के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी आमजन को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतें यह सुनिश्चित करें कि ग्राम सभा से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी ग्राम सभा के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचनी चाहिए
    डा0 ख्यालिया ने मनरेगा के  क्रियान्वयन में जिला का प्रथम स्थान आने पर सभी प्रतिनिधियों की पीठ थपथपाई और एक संकल्प लेने की अपील की कि भविष्य में सिरसा जिला केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं में देश भर में प्रथम स्थान हासिल करेगा। इस उपलब्धि को पाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं का अत्यन्त सहयोग अपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने प्रत्येक गांव में कम्प्यूटर उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने और सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ-साथ ग्रामीण लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्ॉक्यूमैंटरी भी तैयार की जाएगी जिसका प्रदर्शन गांव-गांव में किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त डा0 ख्यालिया ने बीआरजीएफ योजना की पुस्तक का विमोचन भी किया
    इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने मनरेगा व अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला में भारत निर्माण के  2000  वॉलियन्टर बनाए जाएंगे, जो गांव-गांव में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को बताएंगे। उन्होंने ग्राम सभाओं के महत्व के बारे में कहा कि ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा का अनुमोदन ग्राम सभाओं में करना होता है। उन्होंने कहा कि नए मानदण्डों के अनुसार मनरेगा में सीमान्त और छोटे किसानों के खेतों में किए जाने वाले विकास कार्यो को भी इस बार शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान पौधारोपण, भूमि का समतलीकरण, पंचायती भूमि का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा
    इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा दूरदर्शन के प्रतिनिधि डा0 गुलाब सिंह सिहाग, चौ0 देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के रीडर श्री वीरेन्द्र सिंह चौहान, चण्डीगढ़ से आए डा0 हंस लाल व कुलदीप सिंह को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण की महत्ता के बारे में रमेश गोयल, अक्षय उर्जा के बारे में इन्द्राज सिंह, मनरेगा के बारे में सुनील कुमार, भू-संरक्षण एवं पर्यावरण के बारे में कृष्ण कुमार अरोड़ा ने विस्तार से जानकारी दी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री अमींचंद सिहाग ने उपायुक्त एवं अतिथिगण का विभाग की ओर से स्वागत किया जबकि  जिला परिषद सदस्य सुश्री कैलाश ने धन्यवाद किया।

सेव मदर अर्थ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

हिसार
पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रिकी विभाग ने सोसायटी फार प्रमोशन आफ सांईस एण्ड टैक्नलाजी के साथ मिलकर सेव मदर अर्थ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उदघाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा ने किया। प्रश्नोत्तरी, सलोगन व पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी  पुरस्कृत किया गया। इस कार्यशाला में नैश्नल फिजिकल लैबोट्री, नई दिल्ली के डा एच एन दत्ता, पर्यावरणविद् डा राम निवास यादव, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो वी राज मनी व दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो दिवेश के सिन्हा ने विभिन्न सत्रों में अपने विशेष व्याख्यान दिए। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो आर एस जागलान, प्रो एम एस तुरान, प्रो सी पी कौशिक, प्रो अनुभा कौशिक, प्रो धमेन्द्र कुमार, प्रो मिलिंद पारले, प्रो एस सी कुण्डू, प्रो बी सी खटकड़, प्रो मनोज दयाल, डा आर भास्कर, डा आशा गुप्ता, विभिन्न विभागों के अधिष्ठता, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, शिक्षकगण, शोधकर्ता व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। पृथ्वी दिवस-2011 का थीम ए बिलियन एक्टस आफ ग्रीन है। इस अवसर पर पर्यावरण संजीवनी नामक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। 
कुलपति डा एम एल रंगा ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें पृथ्वी से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर चिंतन करने का मौका देता है। पृथ्वी के पर्यावरण के असंतुलित होने के कारण पृथ्वी पर बहुत से जीव जन्तु या तो विलुप्त हो गए हैं या विलुप्त होने के कगार पर हैं।  डॉ रंगा ने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ रखने में जीव जन्तुओं, जल व पेड़ पौधों की अहम भूमिका है इसलिए इनका सरंक्षण अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि पर्यावरण दूषित होने के कारण अनेकों खतरनाक बीमारियां उत्पन्न हो गई है जो कि धीरे-धीरे मानव जाति के साथ-साथ अन्य प्राणियों के अस्तित्व के लिए भी खतरा बन गई हैं। मानव जीवन को बचाने के लिए प्रकृति की रक्षा जरूरी है। मानव का अस्तित्व पेड़ पौधों, जीव जन्तुओं व वनस्पति पर निर्भर है और इसके लिए प्रकृति की रक्षा करना सभी का नैतिक कर्तव्य बन जाता है। उन्होने कहा कि पर्यावरण परिवर्तन समूचे विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती है। पर्यावरण परिवर्तन का असर जल, जंगल, जमीन, नदी, समुंद्र, प्राकृतिक संसाधन, पशु-पशुओं, मनुष्य सभी पर देखा जा सकता है। उन्होने बताया कि अब तो जीव-जंतु पर्यावरण चुनौतियों की वजय से अपने बसेरे भी बदल रहे है।
  नैश्नल फिजिकल लैबोट्री, नई दिल्ली के डा एच एन दत्ता ने बताया कि हिमालय पर ग्लेशियर, हिमखंड विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग रफ्तार से घट रहे है।  धरती का तापमान बढने से उत्तर और दक्षिण धु्रवों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है जिससे समुंद्र का जल स्तर बढ रहा है । तापमान बढने का मुख्य कारण हानिकारक गैसों का उत्सर्जन है। उन्होने बताया कि भारत को अन्र्टाटिका पर शोध करने की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि अन्र्टाटिका खनीज व प्राकृतिक संसाधनो से समृद्घ है।   
पर्यावरणविद् डा राम निवास यादव ने बताया कि राज्यस्थान में आठ हजार चैक डैम बनाए गए है जिससे तीन नदिया बारह मासी हो गई है। उन्होने बताया कि वर्तमान में चल रहा विकास का नमूना पृथ्वी के पक्ष में नही है । उन्होने बताया कि जलस्तर बहुत नीचे चला गया है और जल समस्या भविष्य की एक गंभीर समस्या बनेगी। उन्होंने युवा पीढ़ी व समाज सेवकों से आहवान किया कि वे पर्यावरण से सम्बन्धित जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाए ताकि इसमें आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।  उन्होने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके।
प्रो वी राज मनी ने कहा कि बदलती जीवन शैली ने पर्यावरण पर बुरा असर डाला है जिसके कारण इको सिस्टम प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण इसी तरीके से दूषित होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
प्रो दिवेश के सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को अपना योगदान देना होगा ताकि भावी पीढ़ी को एक अच्छा पर्यावरण प्रदान कर सके।  उन्होने चिंता जताई कि बेढ़ंग से हो रहे शहरीकरण एवं उद्योगीकरण के कारण जंगलों को काटा जा रहा है जिसके कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है जिसके कुप्रभाव हमारे सामने हैं।
प्रो सी पी कौशिक ने कहा कि मानव ने धरती के स्त्रोतों पर बहुत दवाब पैदा कर दिया है और अगर यह दवाब बरकरार रहा तो मानव जीवन की मूलभूत की चीजें विलुप्त हो जाएगी और जीवन संकट में आ जाएगा।
पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि वातावरण में बदलाव, स्वच्छ पानी की कमी, जंगलों का कटाव, जनसंख्या वृद्घि एवं पलायन, दूषित पानी की निकासी, जल, हवा व मिटï्टी प्रदूषण, ओजोन परत की क्षीणता, उर्जा खपत का बढऩा चिंता का कारण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमने समय रहते पर्यावरण से सम्बन्धित गंभीर विषयों का समाधान नहीं ढूंढ़ा तो ये एक भयानक रूप धारण कर मानव जाति को विनाश की ओर धकेल देगें। उन्होने कहा कि जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र सुनामी से क्षतिग्रस्त होने की वजय से रेडियो ऐक्टिव किरणें निकल रही है जिसका कुप्रभाव सिर्फ जापान में ही नही संपूर्ण विश्व पर होगा। प्रकृति को बचाने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। 
पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रिकी विभाग ने प्रश्नोत्तरी, सलोगन व पोस्टर की प्रतियोगिताओं आयोजित की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनीष व मंजीत को प्रथम पुरस्कार, नतीश व उदयवीर को दूसरा व जयदीव व पूर्व को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में वीणा पूनिया, प्रथम, प्रतीक द्वितीय व प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नीतिका ने, दूसरा पुरस्कार जितेन्द्र सैनी व तीसरा पुरस्कार सीमा सैनी ने प्राप्त किया। 
फोटो कैप्शन
फोटो-1
पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुरू  जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित सेव मदर अर्थ विषय पर एक दिवसीय राष्टï्रीय कार्यशाला के अवसर पर उपस्थित जन।
फोटो-2
पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संजीवनी नामक पत्रिका का विमोचन करते विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा, कुलसचिव प्रो आर एस जागलान, डा राम निवास यादव, डा एच एन दत्ता, प्रो नरसी राम बिश्नोई व अन्य।
फोटो-3
पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतिभागी को पुरस्कृत करते विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा। साथ में है डा एच एन दत्ता व प्रो नरसी राम बिश्नोई।