Saturday, February 26, 2011

झुठीखेड़ा ने नुहियांवाली को 7 विकेट से हराया


 ओढां,
    खंड के गांव मलिकपुरा में मलिकपुरा क्रिकेट क्लब द्वारा समस्त गांववासियों व ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन अनेक दिलचस्प मुकाबले हुए।
    पहला मैच गांव नुहियांवाली और झुठीखेड़ा की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें झुठीखेड़ा की टीम ने टॉस जीतकर नुहियांवाली की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने निर्धारित 4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 42 रन बनाए जिसमें राजपाल ने एक छक्के व एक चौके सहित 15 रनों और राहुल ने 2 चौकों सहित 12 रनों का योगदान दिया। झुठीखेड़ा के गेंदबाज राजेंद्र कुमार ने एक ओवर में 8 रन देकर एक विकेट और प्रकाश ने एक ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी झुठीखेड़ा की टीम ने चौथे ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इन 43 रनों में राजेंद्र ने 4 छक्कों व एक चौके सहित नाटआऊट 34 रनों का योगदान दिया। नुहियांवाली के गेंदबाज राजेश ने एक ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट और सुभाष ने एक ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रकार झुठीखेड़ा की टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार राजेंद्र को दिया गया जिसने 34 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।
    दूसरा मैच गांव लखुआना और किलेयांवाली की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें किलेयांवाली की टीम ने टॉस जीतकर लखुआना की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने निर्धारित 5 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 43 रन बनाए जिसमें चार्ली ने एक छक्के व 2 चौकों सहित 22 रनों और संदीप ने 2 चौकों सहित 12 रनों का योगदान दिया। किलेयांवाली के गेंदबाज सत्ता ने एक ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट और कूकी ने 2 ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी किलेयांवाली की टीम 5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 27 रन ही बना सकी जिसमें सुखबीर ने 2 चौकों सहित 11 रनों का योगदान दिया। लखुआना के गेंदबाज चार्ली ने 2 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट और अनिल ने एक ओवर में 2 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रकार लखुआना की टीम ने यह मैच 16 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार लखुआना के आलराऊंडर चार्ली को दिया गया जिसने 3 विकेट लेने के साथ साथ 22 रन भी बनाए।
    तीसरा मैच गांव खुईयां मलकाना और मलिकपुरा ए टीमों के मध्य खेला गया जिसमें मलिकपुरा की ए टीम ने टॉस जीतकर खुईयां मलकाना की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने निर्धारित 5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए जिसमें मन्ना सिंह ने 2 छक्कों व 2 चौकों सहित 26 रनों और अशोक ने एक छक्के सहित 11 रनों का योगदान दिया। मलिकपुरा के गेंदबाज जसवंत सिंह ने एक ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट और अवतार सिंह ने 2 ओवरों में 15 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मलिकपुरा की ए टीम ने पांचवे ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें राजू ने 2 चौकों सहित 10 रनों और थविंद्र ने 2 चौकों सहित 9 रनों का योगदान दिया। खुईया मलकाना के गेंदबाज मन्ना सिंह ने एक ओवर में 5 रन देकर एक विकेट और अशोक ने 2 ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रकार मलिकपुरा की टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार खुईयां मलकाना के आलराऊंडर मन्ना सिंह को दिया गया जिसने एक विकेट लेने के साथ साथ 26 रन भी बनाए।

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी तिथिः-26.02.2011

मुख्य समाचारः
ऽ  सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा है कि आकाषवाणी के विस्तार के
तीसरे चरण में 800 नए एफ एम स्टेषन स्थापित किए जाऐगे जिनमें से लगभग 22 नए
स्टेषन पंजाब और चंडीगढ़ में बनेंगे।
ऽ  विदेष मंत्रालय ने लीबिया में फंसे भारतीयों को निकालने के प्रयास षुरू कर दिए है।
ऽ  योजना आयोग द्वारा हरियाणा के लिए 20 हजार 358 करोड़ रूपए की वर्ष 2011-12 की
वार्षिक योजना राषि स्वीकृत की गई है।
ऽ  हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फरीदाबाद स्थित गैस आधारित बिजली
संयंत्र के लिए गैस मुहैया कराने की अपील की है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा है कि देष में एफ एम रेडियों के
विस्तार से तीसरे चरण में लगभग 800 एफ एम स्टेषन जारी किए जाएंगे। इनमें से चंड़गीढ़ को
2 एफ एम स्टेषन मिलेंगे जिससे नगर के एफ एम स्टेषनों की संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी।
जबकि पंजाब को लगभग 20 और स्टेषन दिए जाएंगे। श्रीमती सोनी कल षाम चंडीगढ़ के
टैगोर थियेटर में आयोजित किए गए आकाष्वाणी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को संबोधित कर
रही थी। उन्होने आगे कहा कि वर्ष 2017 तक रेडियों  और दूरदर्षन दोनों पूरी तरह से
डिजीटल हो जाएगे और सरकार ने इस कार्य के लिए लगभग साढ़े 8 अरब रूपए की रकम
आबंटित की है। पंजाब के राज्य पाल श्री षिवराज वी पाटिल इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।
उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि आकाष्वाणी और दूरदर्षन ने देष के दूरदराज क्षेत्रों में
किसानों को क्षेष्ठ कृषि विधियों की जानकारी देने में अमूल्य योगदान दिया है। स्वास्थ्य एवं
षिक्षा के क्षेत्र में भी यह माध्यम अत्यन्त उपयोगी रहा है परन्तु विषाल भिन्नताओं वाले भारत
देष में एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने में आकाषवाणी का योगदान अनुपम हैं इससे पहले
प्रसार भारती की अध्यक्ष श्रीमती मृणाल पाण्डे ने अपने सम्बोान में कहा कि वर्ष 1947 में ऑल
इंडिया रेडियों 6 स्टेषनों और 18 ट्रांसमिटर्स के साथ अपनी यात्रा षुरू कर आज 237 स्टेषनों
एवं 300 ट्रांसमिटर्स वाला सुदृढ़ प्रसार माध्यम बन चुका है पहले जहॉ इसकी पहुॅच  केवल 2.5
प्रतिषत क्षेत्र और 11 प्रतिषत आबादी तक थी वही आज यह देष के लगभग 42 प्रतिषत क्षेत्र में
प्रायः पूरी जनसंख्या तक पहुॅचता हैं ऑल इडिया रेडियों की महानिदेषक श्रीमती नोरीन नक्की
ने अपने स्वागत भाषण में रेडियों के अस्तित्व के 80  वर्षों में इसकी भूमिका एवं भविष्य की
योजनाओं पर प्रकाष डाला। पुरस्कार वितरण समारोह में 210 लोगों को 32 वर्गो में पुरस्कृत
किया गया। इनमें श्रेष्ठ रेडियों नाटक, डॉकयूमेटरी, संगीत कार्यक्रम, युवाओं, किसानों एवं
महिलाओं के विषेष कार्यक्रम षामिल है। महिलाओं संबंधी कार्यक्रमों की श्रेणी में इस वर्ष एक
विषेष पुरस्कार प्रारंभ किया गया है। पुरस्कार प्राप्त कर्ताओं में वर्ष 2010 के इंटरनैषनल एरिया
ब्रॉडकास्टिग सेषन पुरस्कार के विजेता भी षामिल थे। प्रोग्रामिग, इंजीनियरिग, राजभाषा, श्रोता
अनुसंधान इकाई के क्षेत्र में भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
------------------------------------

लीबिया में फंसे भारतीयों को निकालने का काम आज षुरू हो जाएगा लीबिया सरकार ने
रोजाना एयर इंडिया के दो जहाजों को उतरने की इजाजत दी है। कल नई दिल्ली में पत्रकारों
से बातचीत में निवेष मंत्री श्री एस एम कृष्णा ने बताया कि लीबिया सरकार ने दस दिन तक
प्रतिदिन दो उड़ानों की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने लीबिया सरकार से अनुरोध
किया है कि अगर इस अवधि के दौरान सभी नागरिकों को वापिस नही लाया जा सका तो और
उड़ानों की अनुमति दी जाए भारत अपने नागरिकों को लीबिया से वापिस लाने के लिए कुछ
जहाज पहले ही भेज चुका है जो मिस्त्र से रवाना हो चुके है।
------------------------------------

रिवाड़ी जिला प्रषासक ने आम नागरिकों की समस्याओं के तुरन्त समाधान के लिए टोल फ्री
नम्बर की सुविधा षुरू की है। जिला मुख्यालय पर यह सुविधा अगले माह षुरू हो जाएगी।
जिला उपायुक्त अजीत बाला जी जोषी ने पत्रकारों को बताया कि इस सुविधा के बाद लोगों को
सरकारी कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ेगे और यह टोल फ्री नम्बर 01274 के एस टी डी
कोड के साथ 1077 है। यह सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि इससे
पहले यह सुविधा सोनीपत जिले में षुरू की जा चुकी है।

------------------------------------
 योजना आयोग ने वर्ष 2011-12 के लिए हरियाणा की 20 हजार 358 करोड़ रूपए की वार्षिक
योजना राषि को स्वीकृति दे दी है। यह राषि पिछले वर्ष की 18 हजार 260 रूपए की योजना
राषि से लगभग साढ़े 11 प्रतिषत अधिक हैं योजना अयोग के उपाध्यक्ष श्री मोर्टक सिंह
आहलुवालिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच कल नई दिल्ली में हुई
बैठक में योजना राषि तय की गई। 20 हजार 358 करोड़ रूपए की आबंटित योजना राषि में
सात हजार 158 करोड़ रूपए की वह राषि भी षामिल है जो राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों
और स्थानीय निकायों द्वारा जुटाई जानी है। इसमें से 6 हजार 108 करोड़ रूपए की रकम
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और 1 हजार 50 करोड़ रूपए की रकम स्थानीय निकाय अपने साधनों
से जुटाएंगे। इस राषि को छोड़कर वित्तवर्ष 2011-12 के लिए राज्य की षुद्ध योजना राषि 13
हजार 200 करोड़ रूपए होगी।
------------------------------------

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय बिजली मंत्री श्री सुषील कुमार षिंदे से
फरीदाबाद के बिजली संयंत्र के लिए प्राकृतिक गैस के आबंटन की सिफारिष करने का आग्रह
किया है। राज्य सरकार ने उन्हें योजनाबद्ध क्षमता वृद्धि के तहत फरीदाबाद में 750-750
मैगावाट के दौ गैस आधारित बिजली संयत्रों की स्थापना के प्रस्ताव की जानकारी दी ।
मुख्यमंत्री के अनुसार बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए गैस आधारित बिजली
संयत्र की यू सी आर क्षेत्र में 60 अतः इसे साफ ईंधन प्राकृतिक गैस आधरित बनाए जाने की
योजना है।
------------------------------------

दिल्ली की रोहणी अदालत की विषेष न्यायधीष सुश्री कामिनी लाऊ ने आज हिसार जिले के
मिर्चपुर गांव का दौरा किया । उन्होंने गांव में एक दलित उत्पीड़न मामले में मारे गए ताराचंद
एवं उनकी  विकलांग बेटी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गांववासियों से मिलकर इस
मामले की सभी वास्तविक जानकारी भी हासिल की। इसके इलावा सुश्री लाऊ ने हांसी विश्राम
गृह में प्रषासनिक अधिकारियों से चर्चा कर मामले में अब तक के घटनाक्रम का जायजा लिया।
गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई अब रोहिणी अदालत द्वारा की जा रही है।
------------------------------------

Friday, February 25, 2011

मोस्ट वांटेड आरोपी काबू

सिरसा। जिला की स्पैशल स्टाफ पुलिस ने पैरोल छुट्टी के बाद फरार हुए मोस्ट वांटेड आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी पिछले करीब 4 साल से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि स्पैशल स्टाफ के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह पर आधारित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए उसके गांव इस्लामवाला फिरोजपुर पंजाब से काबू कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने मोस्टवांटेड आरोपी को काबू करने वाले पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाते हुए प्रशंसा पत्र व उचित ईनाम देकर सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कीकर सिंह उर्फ कमांडो पुत्र बलकार ङ्क्षसह निवासरी ईस्लामवाला पंजाब का रहने वाला है। उन्होने बताया कि आरोपी कीकर सिंह को सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने 8 मई 1997 को 30 किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मुकद्दमें में आरोपी को 14  साल की सजा व एक लाख रूपए का जुर्माना हुआ था और वह सिरसा जेल में सजा काट रहा था। उन्होने बताया कि सजा के दौरान आरोपी 14 नवम्बर 2006 को 30 दिन की पैरोल छुट्टी पर गया था और छुट्टी बीत जाने के बाद जेल वापिस न आकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में जिला जेल अधीक्षक की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में आरोपी के विरूद्ध 28 दिसम्बर 2006 को अभियोग दर्ज किया गया था। उन्होने बताया कि आरोपी जिला पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में शामिल था तथा उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके छुपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।
फोटो

कब्बड्डी में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राएं विजयी

सिरसा
    स्थानीय लार्ड शिवा स्कूल आफ नर्सिंग में चल रही खेल प्रतियोगिताओं के आखिरी दिन खिलाडिय़ों में अत्याधिक जोश देखा गया। खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में मुख्यातिथि संस्था के सचिव श्री सोम प्रकश एडवोकेट, विशिष्ठ अतिथि संस्था के निदेशक श्री देश कमल विश्रोई व लार्ड शिवा कालेज आफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डा0 यशपाल सिंगला थे। कालेज प्रवक्ता विष्णु शर्मा ने जानकारी दी कि आज रस्सा कस्सी के कड़े मुकाबले में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने जीएनएम इन्टर्नशिप की छात्राओं को मात दी।  लांग जम्प में जीएनएम इंटर्नशिप की छात्रा रेणु ने 10.5 मीटर लम्बी छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया, 10.2 मीटर लम्बी छलांग लगाकर जीएनएम प्रथम वर्ष की सुदेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा अन्नू ने प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कब्बडी के रोमांचक मुकाबले में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने जीएनएम इंटर्नशिप की छात्राओं को बड़े अंतर से हराया। बालीबाल में इंटर्नशिप ने जीएनएम प्रथम वर्ष को हराया।  विजेता टीमों एवं खिलाडिय़ों को मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथियों ने अपने संबोधन में बधाई दी व अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। इस अवसर पर कालेज आफ फार्मेसी के  डा0 जितेन्द्र सिंह, डा0 प्रिती वासिल, विजय नरेश, गौतम कुमार, रमेश कुमार, स्कूल आफ नर्सिंग की जयोति, मधू, रानी व पल्लवी उपस्थित थे। 

पुलिस पब्लिक संबंधों एवं कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए एक गोष्ठी आयोजित की गई

सिरसा। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज श्री अनंत कुमार ढुल द्वारा गठित टीम ने आज नेशनल कॉलेज सिरसा में मानव अधिकार विषयों, पुलिस पब्लिक संबंधों एवं कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में मानव अधिकार विषय के विशेषज्ञ सज्जन कुमार ने मानव अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि जिस समाज में कानून एवं माननीय अधिकारों का सम्मान नहीं होता, वह समाज हर दृष्टि से पिछड़ जाता है। उन्होंने कहा कि हम दूसरों को सम्मान देकर व दूसरों की भावना का ख्याल करके ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। श्री सज्जन कुमार ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का प्रयोग समाज के उत्थान के लिए करें। उन्होंने कहा कि छात्रों को रोड जाम, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने जाने विषयों से दूर रहकर एक आदर्श समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर शहर थाना की बस स्टैंड चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक राजाराम ने पुलिस पब्लिक संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बगैर जनसहयोग से शत-प्रतिशत कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। इस अवसर पर अनेक छात्रों ने मानवाधिकारों के विशेषज्ञ सज्जन कुमार से अनेक प्रश्र पूछे जिन्होंने बड़ी सहजता से प्रश्रों का विस्तार से जवाब दिया। इस मौके पर कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. शत्रुजीत सिंह, प्रो. रविन्द्र पुरी सहित कॉलेज के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
फोटो: छात्र-छात्राओं को संबोधित करते मानवाधिकार विशेषज्ञ सज्जन कुमार।

28 फरवरी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री एच.एस हंसपाल अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलेंगे

 सिरसा, 25 फरवरी। आगामी 28 फरवरी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री एच.एस हंसपाल स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सांय दो बजे अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
    यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने बताया कि श्री हंसपाल उसी दिन सांय तीन बजे प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी लेंगे और केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इस बैठक में सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित होंगे। बैठक में विशेष रुप से सिक्ख, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोगों के हित में चलाई जा रही योजनाओं और इन समुदायों के छात्रों के लिए शुरु वजीफा योजनाओं तथा अन्य लाभकारी योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।
    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सिरसा जिला को अल्पसंख्यक केंद्रित घोषित किया गया है। इस जिला में मल्टी-सैक्टोरियल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरु किया गया है। इस कार्यक्रम के बारे में भी जिला अधिकारियों से श्री हंसपाल चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सिरसा जिला के लिए 17 करोड़ 99 लाख 91 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हुई है, जिसमें 15 करोड़ केंद्र सरकार से और 2 करोड़ 99 लाख 91 हजार रुपए की राशि राज्य सरकार से प्राप्त होनी है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस योजना के तहत जिला में 11 करोड़ 63 लाख 60 हजार रुपए की राशि खर्च हो चुकी है।
    उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे यह सुनिश्चित करे कि अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित किसी भी व्यक्ति की शिकायत उनके कार्यालयों में लंबित न रहे। इसके साथ-साथ अधिकारी अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी योजनाओं के जानकारी भी अपडेट रखे। उन्होंने कहा कि जिला में मल्टी-सैक्टोरियल डेवलेपमेंट कार्यक्रम के साथ-साथ छात्रों की वजीफा योजनाएं वित्तीय निगमों द्वारा विकास योजनाएं मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा, यूजीसी, संस्कृति मंत्रालय द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपरोक्त सभी योजनाओं की उपलब्धि की रिपोर्ट उनके कार्यालय में प्रस्तुत करे और आगामी 28 फरवरी को होने वाली बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।

बेघर लोगों की जनगणना की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी

सिरसा, 25 फरवरी। अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने कहा है कि आगामी 28 फरवरी की रात को की जाने वाली बेघर लोगों की जनगणना की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी जिससे यह सुनिश्चित होगा कि जिला में कोई भी व्यक्ति जनगणना के बिना शेष न बचा हो। श्रीमती पंकज चौधरी आज स्थानीय लघुसचिवालय स्थित डीआरडीए कांफ्रेस हाल में उपमंडलाधीशों एवं चार्ज अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी।
    उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पहले संबंधित
क्षेत्रों में उन स्थानों की पहचान करे जहां बेघर लोगों के रहने ठहरने की अधिक संभावना है। उसी आधार पर 28 फरवरी की रात को उन स्थानों पर जाकर एक-एक बेघर व्यक्ति को जनगणना में शामिल करे। उन्होंने बेघर व्यक्तियों की पहचान को परिभाषित करते हुए बताया कि जो लोग अपना चूल्हा नहीं जलाते वे सभी बेघर व्यक्ति होंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं के होस्टलों में रहने वाले छात्रों पर भी विशेष फोकस किया जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी जनगणना से वंचित न रहे। इसके साथ-साथ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना के रिवीजनल राउंड के दौरान प्रोविजनल पोपूलेशन के डाटा इक_ा करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में केंद्र बनाए जाएंगे जहां पर सुपरवाईजरों द्वारा अनुसूची प्रोफार्मा का भी मिलान किया जाएगा ताकि इन प्रोफार्मों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने सुपरवाईजरों को निर्देश दिए कि वे पहले ही अपने संबंधित क्षेत्रों में जाकर अनुसूची प्रोफार्मों की जांच कर ले। उन्होंने कहा कि जांच कार्य के लिए सुपरवाईजरों व चार्ज अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जाएगी।
    श्रीमती चौधरी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जनसंख्या बढ़ौतरी की दर कम पाई गई है उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाए। इसके साथ-साथ जो घर बिना आबादी के पाए गए है उन घरों पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जरुरत अनुसार अतिरिक्त प्रगणक तैनात करने की जरुरत है उन क्षेत्रों में प्रगणक तैनात किए जाएंगे। जनगणना के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जिला के सभी स्कूलों में प्रार्थना के समय अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को जनगणना की महत्ता बारे बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में जनगणना का कार्य लगभग 85 प्रतिशत से भी अधिक   पूरा हो चुका है।
    उन्होंने बताया कि जिला के कुल वासियों की संख्या कितनी है या एक दशक में कितनी बढ़ी है इसका सही लेखा जोखा दूसरे चरण में होने वाले अभियान के बाद ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के दौरान यानी 9 से 28 फरवरी तक जिला के किसी भी घर में होने वाली जन्म व मृत्यु की गिनती रिवीजनल राउंड में होगी जो कि 1 से 5 मार्च तक चलेगा। बावजूद इसके अगर किसी का मकान अधिकारी से छूट जाता है तो नागरिक इसकी जानकारी कंट्रोल रुम के टोल फ्री नंबर 1800-110-111 पर दे सकते है। इस अवसर पर डबवाली के उपमंडल अधिकारी ना0 श्री मुनीश नागपाल, उपमंडलाधीश सिरसा श्री एस.के जैन व ऐलनाबाद के उपमंडलाधीश श्री रुप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कस्टोडियन की जमीन पर काबिज लोगों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरु

सिरसा, 25 फरवरी।  राजस्व विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कस्टोडियन की जमीन पर काबिज लोगों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जमीन पर काबिज लोग पंजीकरण के लिए आगामी 6 माह तक संबंधित तहसील कार्यालयों में आवेदन कर सकते है। यह बात सिरसा के उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने अधिकारियों की बैठक में कही।
    उन्होंने कहा कि कस्टोडियन जमीन काबिजों द्वारा भूमि/संपत्तियां उनके कब्जे के आधार पर नियमों में निहित शर्ते पूरी करने पर अंतरण की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भौंडेदार, दोहलीदार, बूटीमार, मुकररीदार तथा शाश्वत पट्टेदार उनके पूर्वज तथा उनके उत्तराधिकारी सहित जो 15 अगस्त 1947 या इससे पहले से काबिज हो और लगातार भूमि जोत रहे हो, उनके पक्ष में भूमि 500 रुपए प्रति एकड़ की दर से अन्तरण करवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को भूमि नीति अनुदेश संख्या 7841-जेएन(4)61/2699 दिनांक 29 अगस्त 1961 द्वारा पट्टे पर दी गई भूमि जोत रहा है वह भी उस भूमि को दो हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से अन्तरण करवाने हेतु पात्र होगा।
    उन्होंने कहा कि आवेदन पत्रों पर संबंधित तहसीदारों द्वारा विचार किया जाएगा। यदि प्रार्थी योग्य पाया जाता है तो भूमि के अंतरण के आदेश पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार किसी भी प्रार्थना पत्र को अस्वीकार करने के लिए पूर्णत सक्षम भी होगा। यदि वह संतुष्ट है कि आवेदक भूमि अंतरण करवाने का पात्र नहीं है। उन्होंने कहा कि जो आवेदक भूमि अंतरण के लिए योग्य पाया जाता है और अंतरण उसके पक्ष में अनुमोदित हो गया है तब आवेदक को 25 प्रतिशत राशि ब्याने के तौर पर नोटिस प्राप्त होने के एक माह पूर्व जमा करवाएगा। उन्होंने बताया कि यदि काबिज सक्षम अधिकारी द्वारा अंतरण के अनुमोदन की सूचना की प्राप्ति के 60 दिनों के भीतर एकमुश्त कीमत की अदायगी करता है तो वह भूमि संपत्ति की कुल कीमत में 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकता है। जहां राशि एकमुश्त जमा नहीं करवाई जाती बकाया राशि 10 अद्र्धवार्षिक किश्तों में 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित वसूल की जाएगी। पहली किश्त ब्याने के रुप में 25 प्रतिशत की अदायगी की तिथि से छह माह के बाद देय जारी होगी।
    उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने 2001 की भूमि अंतरण नीति के तहत आवेदन किया था और उनके आवेदनों पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सकता उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा। यदि किसी अपंग व्यक्ति जिसका निष्क्रांत संपत्ति पर नाजायज कब्जा है तथा कब्जे के आधार पर अंतरण करने के लिए आवेदन करता है तो उसे इन नियमों के अंतर्गत निर्धारित कीमत में 10 प्रतिशत की भी छूट प्रदान की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों से कोई स्टाम्प शुल्क नहीं वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरसा जिला में कस्टोडियन की ग्रामीण क्षेत्र में 303 एकड़ 7 कनाल 16 मरले भूमि है। जिला प्रशासन द्वारा इस भूमि का अंतरण के लिए आवेदन मांगे गए है। प्राथमिक तौर से तहसीलदार को आवेदन किया जाएगा। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि वे इस संबंध में तुरंत कार्यवाही शुरु करे।

युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

. ओढ़ां  न्यूज
    नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में पन्नीवाला मोटा स्थित आईटीआई संस्थान में युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजय मान ने युवा नेतृत्व के विषय में जानकारी दी और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग करने पर बल देते हुए कहा कि ये सेहत के लिए फायदेमंद है। इस कार्यक्रम में प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से डॉ. भूपेंद्र देव ने युवाओं को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मंच का संचालन करते हुए राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयंसेवक संदीप वर्मा ने युवाओं को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य जगदीश मिश्रा, स्वयंसेवक राजबीर, हरीश कुमार, विनोद कुमार, गंगाजल, कर्ण सिंह, राजकुमार, सुरेश कुमार और सोहन लाल आदि ने विशेष सहयोग दिया।

ग्राम पंचायत की भूमि स्कूल को दी जाएगी

. ओढ़ां  न्यूज
    खंड के गांव असीर में ग्राम सरपंच कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की ग्रामसभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सचिव कर्ण सिंह, कनिष्ठ अभियंता राजाराम, पंच बलवीर सिंह, सुखदर्शन सिंह, प्रगट सिंह, टेक सिंह, परमजीत कौर, नंबरदार करतार सिंह, आंगनबाड़ी वर्कर बीरपाल कौर, मुख्याध्यापक गुरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बैठक में गांव की सभी कच्ची गलियों को पक्की करने, मनरेगा के तहत सभी खालों से गाद निकालने और मेंड के साथ मिट्टी लगाने, जलघर से घासफूस आदि साफ करवाने, मिडल स्कूल को अपग्रेड करके हाई स्कूल बनाने, मिडल स्कूल को हाई स्कूल बनाने हेतु स्कूल के पीछे पड़ी ग्राम पंचायत की 4 एकड़ भूमि को मिडल स्कूल की भूमि में मिलाने, गांव में आम रास्तों व शामलात भूमि की पैमाइश करवाने, गांव के आम रास्तों व खेतों को जाने वाले रास्तों पर मिट्टी डलवाने, खालों की मुरम्मत व खस्ताहाल खालों को नए सिरे से बनाने, गांव में सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण व खुदाई कार्य करवाने तथा स्कूल में दो कमरों का निर्माण करवाने आदि कार्यों से संबंधित प्रस्ताव डाले गए। इसी प्रकार गांव सालमखेड़ा में सरपंच अवतार सिंह, किंगरे में सरपंच हरप्रीत कौर और असीर में सरपंच कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठकों का आयोजन किया गया।