Friday, February 25, 2011

गंगा ने लखुआना को 7 विकेट से पराजित किया

. ओढां  न्यूज
    खंड के गांव मलिकपुरा में मलिकपुरा क्रिकेट क्लब द्वारा समस्त गांववासियों व ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन अनेक दिलचस्प मुकाबले हुए।
    पहला मैच गांव गंगा और लखुआना की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखुआना की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में सभी विकेट खोकर 47 रन बनाए जिसमें चार्ली ने 2 चौकों सहित 15 रनों का योगदान दिया। गंगा के गेंदबाज गुरप्रीत ने 2 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट और गोरा ने 2 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी गंगा की टीम ने 5 वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें गुरमेल ने 2 छक्कों सहित 18 रनों और गुरप्रीत ने 2 छक्कों सहित 14 रनों का योगदान दिया। लखुआना के गेंदबाज चार्ली ने 2 ओवरों में 15 रन देकर एक विकेट और संदीप नेहरा ने 2 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रकार गंगा की टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार गुरप्रीत को मिला जिसने 14 रन बनाने के साथ साथ 2 विकेट भी लिए।
    दूसरा मैच गांव लीलेयांवाली और जंडवाला की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें जंडवाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 65 रन बनाए जिसमें गुरमुख ने एक छक्के व 4 चौकों सहित 40 रनों और सुखा ने 2 चौकों सहित 16 रनों का योगदान दिया। लीलेयांवाली के गेंदबाज कुलदीप ने 2 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट और लवप्रीत ने 2 ओवरों में 13 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी लीलेयांवाली की पूरी टीम छठे ओवर में 46 रन बनाकर आलआऊट हो गई। इन 46 रनों में कुलदीप ने 2 छक्कों सहित 15 रनों और लवप्रीत ने 7 रनों का योगदान दिया। जंडवाला के गेंदबाज शंभू ने 2 ओवरों में 4 रन देकर 3 विकेट और सुखा ने 2 ओवरों में 9 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रकार जंडवाला की टीम ने यह मैच 19 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार बल्लेबाज गुरमुख को दिया गया जिसने 40 रन बनाए।
    तीसरा मैच गांव किलेयांवाली और टप्पी की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टप्पी की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 38 रन बनाए जिसमें हरदीप ने एक छक्के व 2 चौकों सहित 15 रनों का योगदान दिया। किलेयांवाली के गेंदबाज भूंदड़ ने 2 ओवरों में 8 रन देकर 4 विकेट और काकू ने 2 ओवरों में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी किलेयांवाली की टीम ने 5 वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें विक्की ने 2 चौकों सहित 12 रनों और काकू ने एक चौके सहित 8 रनों का योगदान दिया। टप्पी के गेंदबाज बिंद्री ने एक ओवर में 8 रन देकर एक विकेट और नरेंद्र ने एक ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रकार किलेयांवाली की टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार गेंदबाज भूंदड़ को मिला जिसने 4 विकेट लिए।

पुलिस समाचार

सिरसा। जिला की सदर डबवाली पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गांव रिसालियाखेड़ा में छापामार कर जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 36820 रूपए की नकदी व ताश बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक गोरीवाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव रिसालियाखेड़ा में इक_े होकर सुभाष नामक व्यक्ति के खेत में जुआ खेल रहे है। इस सूचना को पाकर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, और मौके से चार लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र सहीराम , विनोद पुत्र प्रभूराम, राजेंद्र पुत्र लेखराम निवासी रिसालियाखेड़ा व संदीप पुत्र विश्वामित्र निवासी वनवाला के रूप में हुई है।


सिरसा। रानियां पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में सुनील पुत्र रामनिवास निवासी रानियां को 555 रूपए की सट्टाराशि सहित जबकि बग्गा सिंह पुत्र बसंत निवासी संतावाली को 525 रूपए की सट्टाराशि सहित पकड़ा। वहीं एक अन्य घटना में सदर डबवाली पुलिस ने बख्तावर सिंह पुत्र हरफूल सिंह निवासी अमलू पंजाब को 900 ग्राम चूरापोस्त सहित गांव सकताखेड़ा से काबू किया है। शहर डबवाली पुलिस ने जग्गा सिंह पुत्र मोमन सिंह निवासी मंडी डबवाली को 320 रूपए की सट्टाराशि के साथ काबू किया है। शहर डबवाली पुलिस ने मोबाईल चुराने के आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से दो मोबाईल फोन बरामद किए है। इस संबंध में मंगतराम पुत्र मदन गोपाल निवासी वार्ड 18 मंडी डबवाली ने आरोपी बिंद्र पुत्र हरदेव निवासी घुक्कांवाली पर दो वोडाफोन के मोबाईल फोन चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं चौपटा पुलिस ने रविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नाथूसरी कलां की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बहादूर पुत्र मंगू निवासी अगरिया, महावीर पुत्र डूंगर निवासी विलासपुर, महेंद्र पुत्र लक्ष्मण निवासी देवखेड़ी, बदरी पुत्र जीवन निवासी विलासपुर जिला भिलवाड़ा राजस्थान तथा श्यामलाल व देहडू पुत्रान अखेराम निवासी नवां गांव हांसी जिला हिसार के रूप में हुई है। गौरतलब है कि बीती रात पुलिस ने दो ट्रकों में भरे 43 बैल पकड़े थे। पकड़े गए पशुओं को नाथूसरी व सिरसा गौशालाओं में भेजा गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

रेल बजट सिरसा संसदीय क्षेत्र के लिए नई सौगात लेकर आया है

सिरसा, 25 फरवरी। सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि रेल बजट में हरियाणा को दर्जनों नई परियोजनाएं मिली है वहीं यह बजट सिरसा संसदीय क्षेत्र के लिए नई सौगात लेकर आया है। बजट में हुई घोषणाओं के क्रियान्वयन से पूरे सिरसा क्षेत्र की देश के विभिन्न भागों से रेल कन्कटीविटी बढ़ेगी जिससे विशेषकर सिरसा व फतेहाबाद जिले भविष्य में व्यापारिक केंद्रों के रुप में उबरेंगे।
    श्री तंवर ने आज रेलवे बजट पर अपनी संतुष्टि जताते हुए कहा कि यह रेल बजट उनकी अपेक्षाओं के अनुसार है। उन्होंने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं से सिरसा, कालांवाली, डबवाली रेल लाईन का रास्ता साफ हो गया है तथा इस रेलवे लाईन के बिछाने का कार्य निकट भविष्य में शुरु होगा जिससे सिरसा जिला पंजाब, राजस्थानों राज्यों से सीधा जुड़ेगा। इसके साथ-साथ जिले की कन्कविटी देश के व्यापारिक केंद्रों सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा से होगी।   
    उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने वर्ष 2011-12 के रेल बजट में रोहतक, हिसार, अग्रोहा, फतेहाबाद तथा सिरसा तक रेलवे लाईन के सर्वे के कार्य को भी हरी झंडी मिल गई है। इससे 12वीं पंचवर्षीय योजना में देश के पवित्र धाम अग्रोहा के साथ-साथ फतेहाबाद को रेल सुविधा मिलेगी और सिरसा जिला में एक नई रेलवे लाईन होगी। उन्होंने कहा कि इस रेलवे लाईन के पूरा होने से शताब्दी स्तर की गाडिय़ां सिरसा में दौड़ेगी।
    उन्होंने यह भी बताया कि नरवाना से पटियाला वाया सामाना भी रेल लाईन के सर्वे की स्वीकृति बजट में मिल गई है। इससे सिरसा संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ होगा। इस रेलवे लाईन के नरवाना तक आने में सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ हरियाणा के लोगों को दिल्ली तक नॉन स्टाम्प सफर करने की भी सुविधा मिलेगी क्योंकि नरवाना से दिल्ली तक रेलवे का डबल ट्रैक बिछ चुका है जिससे नरवाना और दिल्ली की दूरी मात्र अढ़ाई घंटे में नापी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि रेल बजट में हिसार, जोधपुर नई रेल गाड़ी मिलने से उनकी और आस बंधी है क्योंकि वे इस गाड़ी को सिरसा तक बढ़वाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही रेल मंत्री सुश्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने रेलवे पटरी के पास रहने वाले गरीबों के लिए सुखी गृह योजना शुरु करने का भी स्वागत किया है और इस योजना के लिए गरीब लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सिरसा रेलवे स्टेशन के पास लगभग 500 एकड़ भूमि है। इस भूमि पर रेलवे वाशिंग शैड बनाने के साथ-साथ सुखी गृह योजना के तहत गरीब लोगों के लिए घर बनाने हेतु भी जोरदार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12 रेल बजट जहां देश के लिए राजस्व बढ़ाने वाला बजट है वहीं इस बजट में हर वर्ग के लोगों को यात्रा संबंधी राहत मिली है। एसी रेलवे टिकटों के मूल्य में कमी और किसी भी श्रेणी में किराया ना बढ़ाया जाना तथा रेल यात्रियों को अधिक सुविधाएं देने वाला यह बजट केंद्र सरकार की सुझ बुझ को दर्शाता है। उन्होंने सिरसा संसदीय क्षेत्र में तीन नई रेलवे लाईनों के सर्वेक्षण की घोषणा के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है और कहा कि यह रेलवे लाईने शीघ्र अस्तित्व में आएगी जिससे सिरसा संसदीय क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

श्री अरोड़वंश सभा की एक आवश्यक बैठक कल 26 फरवरी को

सिरसा, 25 फरवरी । श्री अरोड़वंश सभा की एक आवश्यक बैठक कल 26 फरवरी को सायं सात बजे चावला स्वीट्स पर आयोजित की जाएगी। सभा के प्रधान वीरेंद्र बाहिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पूर्व उद्योग मंत्री एवं सभा के संरक्षक लछमन दास अरोड़ा करेंगे। इसके अलावा बैठक में पंजाबी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सेतिया, सभा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश मलिक तथा मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया समन्वयक संजय अरोड़ा सहित अनेक लोग शिरकत करेंगे।

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-25.02.2011)

मुख्य समाचारः
 
ऽ  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेल बजट का स्वागत करते हुये कहा कि नई
गाड़ियों के चलने से हरियाणा वासियों को फायदा पहुचेगा।
ऽ  केंद्र सरकार ने संसदीय और विधानसभा चुनावों के लिये उम्मीदवारों के लिये
खर्च सीमा में बढ़ोतरी कर दी है।
ऽ  हरियाणा सरकार पषु पालकों को आधुनिक जानकारी देने के साथ साथ उन्हें
मार्केटिंग के गुर भी सिखायेगी।
ऽ  वन मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने लोगों से संरक्षित जीव तेंदुए को मारने या
नुकसान न पहुचाने की अपील की है।
 
क्द्रीय रेल मंत्री  मंमता बैनर्जी ने आज लोकसभा में अपना रेल बजट पेष किया। उन्होंने
कहा कि इस वर्ष रेल आधारित उद्याोग स्थापित किये जायेगे औश्र देष के आई आई टी
संस्थानों, डी एम डब्लू पटियाला और आर सी एफ कपूरथला के माध्यम से आधुनिक
टेक्नौलौजी दी जायगी। रेल मंत्री ने टिकट बुकिंग के लिये गो इंडिया स्मार्ट कार्ड षुरू
करने की घोषणा की जो पूरे देष में काम करेगा उन्होने कहा कि रेलवे सिक्योरिटी
हेल्पलाइन भी षुरू करेगी और आर पी एफ में 13 हजार नई भर्तियां होगी। उन्होने रेलवे
में सोलह हजार पूर्वसैनिकों की भर्ती करने का भी ऐलान किया। रेल मंत्री ने ए सी
क्लास की इंटरनेट बुकिंग वाली टिकट दस रूपये और नॉन ए सी टिकट पांच रूपये
सस्ती करने की घोषणा की ।  रेल मंत्री  ने अपने बजट में लुधियाना नई दिल्ली के
बीच नई  ष्षताब्दी, जयपुर आगरा, दिल्ली लुधियाना, अहमदाबाद दारें तो दिल्ली
लुधियाना, आगारा, दिल्ली, षताब्दी, लुधियाना, नई दिल्ली एक्सप्रैस, जयपुर दिल्ली के
बीच डबल डेक गाड़ी और जोधपुर से दिल्ली एक्सप्रैस गाड़ी चलाने की घोषणा की।
इसके अलावा जोधपुर से हिसार तक पैसंजर ट्रेन चंडीगढ़ से जयपुर अजमेर के बीच नई
ट्रेन और अलवर से चरखी दादरी तक रेल चलाने की घोषणा भी की गई। गौरतलब है
कि रेल बजट में लगातार 8 वीं बार रेल किराये में कोई वृद्धि नही की गई और रेल मंत्री
ने कहा है कि रेल रोकों आंदोलन से मुक राज्यों को ईनाम स्वरूप दो गाड़िया और
प्रोजक्ट दिया जायेगा। मुख्यमंत्री  श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इन नई गाड़ियों
के चलने से प्रदेषवासी लाभान्वित होगे और बजट को उन्होने आम आदमी के हक में
बताया है। हरियाणा के राहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक महम हांसी रेल लाइन
सर्वे को मजूर कर और हरियाणा से नई गाड़िया चलाने के लिए रेल मंत्री का आभार
व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रवक्ता वेद प्रकाष विद्रोही ने भी इस बजट को विकासात्मक
और आम आदमी के हित में बताया है।
------------------------------------
 
केंद्र सरकार ने उम्मीदवारों के चुनाव खर्च बढ़ा दिये है। विधि मंत्रालय की अधिसूचना  
के मुताबिक, संसदीय निर्वाचन के लिये अधिकतम सीमा 40  लाख तथा विधानसभा
निर्वाचन के लिये 16 लाख रूपये तय किये गये है। अब तक संसदीय चुनाव के लिए
अधिकतम खर्च सीमा 25 लाख और विधानसभा चुनाव के लिये दस लाख रूपये थी। यह
अधिसूचना निर्वाचन आयोग के साथ विचार विमर्ष के बाद जारी की गई है और चुनाव
नियम 1961 में और संषोधन किये जायेंगे।
‘------------------------------------
 
परिवहन मंत्री श्री ओम प्रकाष जैन ने कहा है कि प्रदेष  सरकार अगले महीने नई
परिवहन नीति लागू कर रही है। जिसमें पुरोन नौ सौ सहकारी समितियों के लाइसेंस
धारकों सहित कुल 2700 परिवहन समितियों को लाइसेंस जारी किये जायेगे। कैथल में
षिकायत निवारण बैठक में बोलते हुये उन्होंने कहा कि नई नीति में प्रावधान है कि यदि
संबंधित परिवहन समिति निर्धारित रूट पर बसें नही चलाती तो दोबार चालाान काटने के
बाद तीसरी बार उसका दिनों सात सौ नई बसें खरीदी गई है। जिससे विभाग के बेड़े में
4100 बसें हो गई है।
------------------------------------  
जलवायु परिवर्तन कृषि उत्पादन के लिये चुनौती बनता जा रहा है और यदि इससे नही
निपटा गया तो खाद्य सुरक्षा केे लिये गंभीर संकट उत्पन्न होगा। कृषि विष्वविद्याालय के
कुलपति डा के एस खोखर ने कहा है कि खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना आवष्यक है और
सघन कृषि तथा उर्वरकों के असतुलित प्रयोग से क्षीण हुये भू स्वास्थ्य के चलते पहले से
ही कृषि पैदावार में ठहराव की स्थिति हैं आज हिसार  में मृदा स्वास्ळ एवं सभन्वित
पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक सगोष्ठी का उद्घाटन करते हुये डा खोखर ने कहा
कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये सरकार ने 300 करोड़ रूपये की व्यवस्था की
है।
------------------------------------
 
खेलों के साथ साथ हरियाणा अब पशु पालन और दुग्ध उत्पादन में भी देश में एक
अग्रणी राज्य बन गया है। और   सरकार किसानों की आधुनिक जानकारी के साथ साथ
मार्केटिंग के गुर भी सिखाएगी।आज एनडीआरआई करनाल  में राज्य स्तरीय पशु मेले
का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्य किसान आयोग के चेयरमैन डॉ
आरएस परोदा ने कहा कि हरियाणा की बेहतर नस्लों को बचाने के लिए पशुओं का
नॉटिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि सरकार ऐसे पशु मेलों के माध्यम से
किसानों में पशुपालन के प्रति रूचि बढ़ाने का प्रयास कर रही है और इसके अच्छे  
परिणाम भी  आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रति पशु दुग्ध उत्पादन 25 से 30 किलो करने
के लिए किसानों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।  
------------------------------------
 
वित्त एवं वन मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने लोगों से अनुरोध किया है कि जब कभी
उनका सामना तेंदुए से हो जाय या तेदुआ आबादी क्षेत्र में आ जाए तो न षोर मचाऐ न
तेंदुए को डरायें और न ही उसे मारे या घायल करें क्योकि तेंदुआ वन्य जीवन अधिनियम
के तहत सुरक्षित जीव है इस नियम का उल्लंघन करने वाले को सात साल की सजा
और 25000 तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कहा कि तेदुआ दिखने पर इसकी
सूचना वन्य प्राणी विभाग को दें।
------------------------------------
 
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि निजी षिक्षण संस्थाओं सरकार के उस फॅैसले की
षिकायत नहीं कर सकते जो षिक्षा के अधिकार कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर
वर्गो के लिये 25 प्रतिषत सीटें आरक्षित रखने से संबद्ध है क्योंकि यह देष के समृद्ध
भविष्य के लिये किया गया निवेष है। तीन जजों मुख्य न्यायाधीष एस एच कपाडिया, के
एस राधाकृष्ण तथा स्वतंत्र कुमार की बेंच ने कहा कि सरकार द्वारा आर्थिक रूप से
कमजोर वर्ग के बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में स्तरीय षिक्षा देने के प्रयास में कोई खराबी
नहीं हैं सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि फिर भी वो इस कानून को खत्म कर देंगे , यदि
निजी स्कूल यह सिद्ध कर दें कि षिक्षा के अधिकार के तहत जिसमें 6 से 14 वर्ष के
बच्चों को मुफत व आवष्यक षिक्षा दी जाती है। इससे उनकों सवैधानिक सिद्धन्तों का
हनन होती है।
------------------------------------
 
हिसार कृषि विष्वविद्याालय के अनुसंधान निदेषक डां आर पी नरवाल ने कहा है कि
राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में फूलों की बढ़ती मांग को  देखते हुये फूल उद्योग को
और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये। सजावटी बागवानी पर यहां आयोजित तीन सप्ताह के
प्रषिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये उन्होंने कहा कि व्यावसायिक खेती को सफल
बनाने में फूलों की खेती का अहम योगदान है। वहॉ के बागवानी विभाग छात्र कल्याण
निदेषालय व रोजगार इकाई के सहयोग से किये गये आयोजन में बताया गया कि
मेरीगोल्ड, जरबरा और गलैडियस जैसे फूलों की नई किस्में विकसित की गई है जिसके
प्रचार प्रसार के लिये प्रषिखण आयोजित होते रहते है।
------------------------------------
 
हरियाणा फुटबाल एसोसिषन के मध्यम एवं रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों
के फलस्वरूप हरियाणा व हालैंड की जूनियर फुटबाल टीम के बीच मैच खेले जायेंगे।
हरियाणा फुटबाल संघ के सचिव सुनील भारद्वाज ने बताया है कि एक मार्च को पहला
मैच फरीदाबाद में दूसरा तीन को बादली में तीसरा पांच को रोहतक में और चौथा मैच
गुड़गंाव में आठ मार्च को होगा। हालैंड की टीम परसों भारत पहुंच रही है।
------------------------------------

Thursday, February 24, 2011

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-24.02.2011)

मुख्य समाचारः
ऽ  हरियाणा अपराध, अपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली के क्रियान्वयन, संचालन
और रख रखाव के प्रस्ताव के लिए अनुरोध जारी करने  वाला देष का पहला
राज्य बना।
ऽ  जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री ने आगामी गर्मी मौसम में अधिकारियों को पर्याप्त
पेयजल आपूर्ति सुनिष्चित करने के लिए योजना तैयार करने को कहा।
ऽ  आकाषवाणी वार्षिक पारितोषिक वितरण 2009 समारोह कल चंडीगढ़ में आयोजित
किया जा रहा है।
ऽ  भूमि अधिग्रहण के विरोध में रोहतक में धरने पर  बैठे किसान नेता की गोली
मारकर हत्या कर दी गई है।



पूरे देष में पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिये चल रही योजना के तहत हरियाणा
अपराध ट्रैकिग नेटवर्क के क्रियान्वयन संचालन तथा परियोजना के रखरखाव के लिये
प्रणाली इंटीग्रेटर के चयन के प्रस्ताव का अनुरोध जारी करने वाला देष का पहला राज्य
बन गया है। मंख्य सचिव श्रीमती उर्वषी गुलाटी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई राज्य
अपैक्स कमेटी की चौथी बैठक में बताया गया कि दूसरा पूरा विवरण राष्ट्रीय अपराध
ब्यूरो की  वैबसाइट पर उपलब्ध है तथा इस सी सी टी एन के क्रियान्वयन में अपराधों
की बेहतर खोज संभव हो सकेगी और इसके लिये केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 6 करोड़ 22
लाख रूपये की राषि प्राप्त हुई है।
------------------------------------

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण चौधरी ने आज विभागीय अधिकारियों को
गर्मी के मौसम में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिष्चित करने के लिये योजना बनाने के निर्देष
दिये। अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, सिरसा और सोनीपत सर्कल के एस इ एस
और अक्स इ एन की चंडीगढ़ में बुलाई बैठक में उन्होंने षीघ्र मुख्यालय पर तुरन्त
राहत उपायों के अनुमान भेजने को कहा ताकि समक्ष अधिकारी की स्वीकृति ली जा
सके। उन्होंने कहा कि टेंडरिग की प्रकिया में पूर्ण पारदर्षिता व निष्पक्षता होनी चाहिये।
उन्होंने यह भी सुनिष्चित करने को कहा कि पूरे राज्य में सीवरेज सफाई का काम एक
मास में पूरा हो जाय और षहरों में अस्वच्छ कनैक्षनों का पता लगा कर उनमें सुधार
किया जाय।
------------------------------------

प्ंाचकूला में षीघ्र ही पुलिस विभाग द्वारा उंगलियों के निषान मिलाने का केंद्र स्थापित
किया जायेगा। इसमें अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। इस समय राज्य में ऐसे
केवल आठ केंद्र है इसका सीधा संपर्क मधुबन करनाल से होगा इकटठे किये गये फिगर
प्रिट कम्पयूटर द्वारा भेजे जायेंगे।
------------------------------------

हरियाणा की मूर्थल स्थित दीन बंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ने राज्य एग्रो इंडस्ट्रीज
कारपोरेषन के साथ एक अनुबंध किया है जिसके तहत दोनों संस्थानों में तकनीकी खोज
और षिक्षा संबंधों को मजबूत किया जायगा। अनुबंध पांच वर्ष तक जारी रहेगा और इसे
आगे पांच सालों के लिये बढ़ाया भी जा सकेगा। अनुबंध के अमल में आने से दोनों
संस्थानों के विद्याार्थी और प्राध्यापक टिषु कल्चर, खुंभ उत्पादन, प्रौसिंसिग प्रौद्याोगिकी
के केचुआखाद और औषधीय पौधों आदि के क्षेत्र में मिलकर खोज को आगे बढ़ा सकेंगे।
------------------------------------

बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग व बिलिंग संबंधी षिकायतों के निवारण हेतु दक्षिण
निगम क्षेत्र के सभी 22 लाख उपभोक्ताओं के मीटर अकयूचेक मीटर से चेक करेगा। इस
काम को दो महीनों में कर लिया जायगा। निगम के प्रबंध निदेषक मोहम्द षाईन के अनुसार बिल व मीटर रीडिंग संबंधी षिकायतों की अधिकता के कारण ऐसे निर्देष जारी
किये गये है। उससे मीटरों की सपूर्ण जांच हो सकेगी और मीटर के साथ की जाने
वाली छेड़ छाड़ का भी पता चल जायगा। वास्तवतिक खपत के अनुरूप बिल न बन पाना
भी घाटे का मुख्य कारण है।
------------------------------------

केंद्र सरकार ने कहा है कि खाद के मूल्यों से नियंत्रण हटाने संबंधी कोई निर्णय नही
लिया गया हैं रसायन एवं खाद मंत्री श्री कांत जेना ने लोक सभा को बताया कि इस
मामलें में निर्णय मंत्रियों में निर्णय, मंत्रियों के समूह के सुझाव आने के बाद ही लिया
जायगा। उन्होंने कहा कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और राज्यों को भरपूर खाद
उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि दो लाख 20 हजार खुदरा बिक्री केंद्रों पर
खाद उपलब्ध है और खाद की किसानों तक पहुॅच सुनिष्चित करने की जिम्मेदारी राज्यों
की है। उन्होंने कहा कि अब तक खाद सबसिडी पर 80 हजार करोड़ रूपये खर्च किये
गये है।
------------------------------------

आकाशवाणी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कल चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में
आयोजित हो रहा है। जिसमें पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रषासक षिवराज
पाटिल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार स्थापना के बाद पहली बार ये समारोह
चंडीगढ़ में हो रहा है। जिसकी अध्यक्षता  केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका
सोनी करेंगी जबकि प्रसार भारती की चेयर पर्सन श्रीमती मृणाल पांडे इस मौके पर
विषेष सम्मानित अतिथि होंगी। पुरस्कार वितरण के बाद पंजाब, हरियाणा और हिमाचल
प्रदेष की संस्कृति को दर्षाता एक रंगारंग संगीत और नृत्य का कार्यक्रम भी होगा। इस
वर्ष प्रोग्राम इंजीनियरिंग संगीत और  आकाषवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से संबंधित
लगभग 30 वर्गो से जुड़े व्यक्तियों को ये पुरस्कार दिये जाने है।
-----------------------------------

रोहतक के गांव खेड़ी साध के पूर्व सरपंच एवं किसान नेता मनोज सिंधु की आज गोली
मारकर हत्या कर दी गई। वे भूमि अधिग्रहण के विरोध में औद्योगिक परिसर के बाहर
धरने पर बैठे थे। जानकारी के अनुसार करीब 12 बजे दो युवक आए और उन्हें गोली
मार कर फरार हो गए। मनोज को तुरंत रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां उनकी
मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय
राजमार्ग नंबर दस को जाम कर दिया। हरियाणा रोडवेज की एक बस के षीशे तोडे।
समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
------------------------------------

वातावरण बदलाव बारे प्रधान मंत्री परिषद ने देष में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिये 46 हजार
करोड़ रूपये का एक कार्यक्रम मजूंर किया है। ग्रीन इंडिया मिषन नामक इस कार्यक्रम
का उद्देष्य आगामी दस सालों में वन क्षेत्र में पांच मिलियन हैक्टेयर की वृद्धि करना है।
इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी वातावरण एवं वन मंत्रालय को दी गई है।
------------------------------------

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को पिछले वित्त वर्ष के अंत तक मगनरेगा को लागू
करने में बरती गई अनियमिताओं संबंधी कुल 13 सौ षिकायतें मिली है। हरियाणा से
ऐसी 25 और पंजाब से 12 षिकायते मिली। जिनके निवारण हेतु उन्हें संबंधित राज्यों
को भेजा गया है। लोकसभा में एक प्रष्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुये केंद्रीय
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि हरियाणा को मगनरेगा
के लिये बीते वित्त वर्ष में 48 करोड़ 73 लाख रूपये के फंड जारी किये गये और अभी
मगनरेगा के तहत नए कार्यों को षामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
------------------------------------

प्ंाचकूला जिला अदालत में स्थाई लोकअदालत षुरू की गई है जहां हर तरह की पब्लिक
यूटिलीटी की षिकायतें सुनी जायेगी। इस अदालत में कोई भी व्यक्ति सादे कागज पर
षिकायत  दे सकता है। इसके फैसलें के विरूद्ध केवल उच्च न्यायालय में ही अपील की
जा सकेगी।
------------------------------------





 

हुड्डा सरकार आज हर मायने में एक बेहतरीन सरकार

सिरसा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की हुड्डा सरकार आज हर मायने में एक बेहतरीन सरकार है जिसकी वजह से आज हरियाणा देश में विकास के मामले में शीर्ष क्रम पर खड़ा है। उन्होंने यह बात गत् दिवस गांव फूलकां में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। वे यहां बलबीर राड के विवाह पर वर-वधू को आशीर्वाद देने आए हुए थे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा व देवेंद्र सोनी भी मौजूद थे। विवाह समारोह में शिरकत करने के पश्चात श्री शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उन्हें अपने स्तर पर पूरा करवाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास परक स्पष्ट नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर पार्टी कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कथनी व करनी में समानता है जिसके चलते विकास परक योजनाएं केवल घोषणा मात्र न रहकर धरातल पर भी दिखाई दे रही हैं। जिसके साथ ही गांव का हरेक आदमी इससे लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना हो या फिर सरकार की भूमि अधिग्रहण की नीति इससे किसानों व गरीब मजदूरों को पूरा-पूरा लाभ मिल रहा है।
    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को ऋण की सुविधा देने तथा बिजली-पानी की जरूरत को पूरा करने से आज किसानों की फसले अच्छी पैदावार दे रही हैं जिसका सबसे अधिक लाभ छोटे किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर गांव फूलकां के सरपंच रामप्रताप बाजिया, पूर्व सरपंच हजारी लाल राड, राम स्वरूप राड, कृष्ण कुमार राड, गूगन राम, तिलक राज कंबोज, राम कुमार राड, ओम प्रकाश खट्टर, जगदीश छिंपा, प्रेम अरोड़ा, मनीराम छिंपा, रतना राम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

डा.के.वी.सिंह ने किया पिपली चैक पर सरपंच आटो मार्केट का उद्घाटन

मण्डी डबवाली
मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने गांव पिपली के कालांवाली रोड़ स्थित चैक पर पिपली के पूर्व सरपंच रविन्द्र कुमार द्वारा निर्मित सरपंच आटो मार्केट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुह को सम्बोधित करते हुए डा.सिंह ने कहा कि रविन्द्र शर्मा द्वारा निर्मित इस आटो मार्केट से यहां के काफी युवाओं को रोजगाार मिलेगा तथा साथ ही आसपास लगते गांवो के किसानो को भी फायदा होगा,क्योकि उनको अपने नजदीक ही यह सुविधा उपलब्ध होने से किसानो को डबवाली या कालांवाली नहीं जाना पड़ेगा इससे उनको धन व समय की बचत होगी। युवाओ को काम मिलने से वे नशे से भी दूर रहेगे तथा उनको अपने परिवार का भरण पोषण मे भी मदद मिलेगी। उन्होने उपस्थित युवाओं से अपील भी की कि आप पढ लिखकर स्वरोजगार अपनाऐं, क्योकि सभी युवाओ को सरकारी नौकरी सम्भव नहीं हैं। डा. सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आज जो भयमुक्त माहौल बनाया है उसी के फलस्वरूप आज गांवो में भी शहरो क तर्ज पर मार्केट सथापित होने लगे हैं,इसका ताजा उदाहरण पिपली चैक पर स्थापित  मार्केट है। उन्होने रविन्द्र शर्मा को सरपंच आटो मार्केट का निर्माण करने पर बधाई देते हुए कहा कि आपका यह प्रयास सराहनीय हैं तथा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपका यह आटो मार्केट निरन्तर सफलता की और अग्रसर रहें। इस सभा को ब्लाक डबवाली शहर के प्रधान पवन गर्ग व परमजीत सिंह माखा ने भी सम्बोधित किया तथा मंच संचालन का कार्य मास्टर शामलाल पिपली ने किया। इस मौके पर डा.के.वी. का रविन्द्र शर्मा व मालवा प्रान्तीय ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष सोमवीर शर्मा शाल औढाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
              इस अवसर पर डा.सुरेन्द्र पाल जस्सी,सन्दीप चैधरी,राजकुमार शर्मा,दर्शन सिंह हस्सु,गुलाब सिंह नौरंग,बलविन्द्र शर्मा, शमिन्द्र सरपंच,केवल शर्मा,डा.हरविन्द्र सिंह,राजसिंह पिपली,जगराज सिंह खोखर सहित सैकड़ो की संख्ह्यया मे पिपली के आसपास के गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।

अरोड़वंश सभा की 25 फरवरी

सिरसा, 24 फरवरी । श्री अरोड़वंश सभा की एक आवश्यक बैठक कल 25 फरवरी को सायं सात बजे चावला स्वीट्स पर आयोजित की जाएगी। सभा के प्रधान वीरेंद्र बाहिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पूर्व उद्योग मंत्री एवं सभा के संरक्षक लछमन दास अरोड़ा करेंगे। इसके अलावा बैठक में पंजाबी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सेतिया, सभा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश मलिक तथा मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया समन्वयक सहित अनेक लोग शिरकत करेंगे।

155 रूपये मासिक की बढ़ोतरी की घोषणा श्रमिकों के साथ किया गया मजाक :लक्की चौधरी

  इंडियन नेशनल लोकदल श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्की चौधरी ने मुख्यमंत्री भुपिन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा गत् दिवस राज्य के कुशल श्रेणी तथा ईंट भट्ठा श्रमिकों के वेतनमान में 155 रूपये मासिक की बढ़ोतरी की घोषणा को श्रमिकों के साथ किया गया मजाक करार देते हुए इसकी कटु आलोचना की है। आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से इस श्रमिक नेता ने कहा कि कांग्रेस राज में बेलगाम हुई मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। ऐसे में इस मामूली मासिक वृद्धि की घोषणा से राज्य का मजदूर वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण शर्मा भी मुख्यमंत्री भुपिन्द्र सिंह हुड्डा की तरह ही केवल घोषणा मंत्री बनकर रह गये हैं और वे मजदूरों के हितों की रक्षा करने के स्थान पर कोरी घोषणाओं से श्रमिक वर्ग को लुभाने के असफल प्रयास कर रहे हैं। लक्की चौधरी ने कहा कि इस वक्त हरियाणा का श्रमिक वर्ग चौतरफा मंहगाई,अशिक्षा तथा बेरोजगारी का बुरी तरह से शिकार है और राज्य सरकार द्वारा लगातार लागू की जा रही जनविरोधी नीतियों के कारण उसका जीना दूभर हो गया है। श्रमिक नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी नीतियों में शीघ्र अतिशीघ्र परिवर्तन करते हुए उन्हें मजदूर हितैषी बनाने के लिए कदम उठाए अन्यथा राज्य का पूरा श्रमिक वर्ग इनैलो के नेतृत्व में इन नीतियों के विरूद्ध उठ खड़ा होगा तथा राज्य सरकार को उसके रोष का सामना करना पड़ेगा। श्री चौधरी ने कहा कि राज्य का मजदूर वर्ग बड़ी तेजी से इनैलो श्रमिक प्रकोष्ठ से जुड़ रहा है तथा उसे विश्वास हो गया है कि केवल इनैलो ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने सभी मजदूरों को श्रमिक प्रकोष्ठ से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि इनैलो के नेतृत्व में मजदूर विरोधी कांग्रसी सरकार को उखाड़ फैंकना ही श्रमिको के सर्वाधिक हित में है।