Friday, August 12, 2011

समाचार News 12.08.2011

शिक्षा ही समृद्धि का एक मात्र साधन है
सिरसा
, 12 अगस्त।  शिक्षा ही समृद्धि का एक मात्र साधन है। कोई भी बच्चा शिक्षा के बिना न रहे और इस लक्ष्य को पुरा करने के लिए समुदाय की सहभागिता हर स्तर पर होनी चाहिए ।
    उक्त शब्द जिला उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज  राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृतिक विद्यालय अनाज मण्डी सिरसा में जिला शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की रैली को हरी झण्डी दिखाने से पूर्व कहे उन्होनें कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंर्तगत 6 से 14 वर्ष के हर बच्चे को नि:शुल्क  व अनिवार्य मौलिक शिक्षा का अधिकार दिया गया है सरकार ने 3 जुन 2011 को यह नियम अधिसूचित कर दिये है।  उन्होंने कहा कि राज्य सकार द्वारा   अनेक योजनाओं के माध्यम से बच्चों को  नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके, कार्य पुस्तके ,अनेक प्रकार के वजीफे वर्दी दोपहार का भोजन इत्यादि नि:शुल्क प्रदान किए जा रहे है। इसके साथ - साथ बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए भ्ी अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है।  प्रदेश के हर गांव व कस्बे  में स्कूल खोले गए है। स्कूलों में नए कमरों व शौचालय का निर्माण हुआ है तथा पेय जल की सुविधा प्रदान की गई है।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समृद्धि का एक मात्र साधन है। कोई भी बच्चा शिक्षा के बिना न रहे और इस लक्ष्य को पुरा करने के लिए समुदाय की सहभागिता हर स्तर पर हो। यह संदेश लेकर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम - 2009 रैली का आयोजन किया गया है।
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि  जिला सर्व शिक्षा अभियान के तहत खरीदी गई उन पुस्तकों में साहित्य, संस्कृति का महापुरुषों की जीवनी से सम्बंधित किताबें शामिल है । इन किताबों को पढऩे के लिए स्कूलो में छात्र विशेष रूचि दिखा रहे है। उन्होने बताया की सर्व शिक्षा अभियान के तहत तकनीकी शिक्षा जिला के सरकारी स्कुलों में निशुल्क कम्पयुटर शिक्षा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। कम्पयुटर शिक्षा को बढावा देने के लिए भी कम्पयुटर भी उपलब्ध करवाए गए है।
    उपायुक्त  ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की मिडल कक्षाओं में पढऩे वाले छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों उपलब्ध करवाई जाती है। इस मद के तहत वर्ष 2010-11 में एक करोड़ 72 लाख 12 हजार 366 रुपए की राशि खर्च करके पाठ्य पुस्तको खरीदी गई एक लाख 35 हजार से भी अधिक छात्रों को लाभ  मिला इसके साथ साथ कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही बचपन शालाओं में भी पाठ्य सामग्री,प्ले किट तथा स्टेश्ररी इत्यादि उपलब्ध करवाई गई जिस पर 12 लाख 64 हजार की राशि खर्च क ी गई।
    उन्होने बताया की सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 37 बचपन शालाऐं चलाई जा रही है। प्रत्येक बचपन शाला में 4500 रुपए की कीमत की प्ले किट दी गई है  इसी प्रकार से प्रत्येक बचपन शाला मे 500 रुपए की कीमत की स्टेश्ररी प्रदान की गई जिससे बच्चों को खेल खेल में टिप्स  दिए जा रहे हैं।
    इस अवसर पर उप  जिला शिक्षा अधिकारी, डा0 यज्ञदत वर्मा, प्रचार्य  श्री नरेश सिंगला, श्री  सुरेन्द्र आर्य प्राचार्य रा0व0मा0 विद्याालय सिकंदर पुर श्री भीम सिंह एईओ तथा श्री दया कुमार पीटी आई व शिक्षा विभाग  के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं आध्यापक उपस्थित थे। जिले भर के भिन्न-भिन्न विद्यालयों से आये हुए विद्यार्थियों  व आध्यापको में इस रेली में जन समुदाय को प्रेरित करने वाले नारों की तख्तियों हाथ में लिए हुए पूरे शहर की परिक्रमा की। यह रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई शहीद भगत सिंह खेल परिसर बरनाला रोड़ में जाकर समाप्त हुई।
जिला में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलोंं के पुस्तकालयों के लिए 46 लाख 66 हजार रुपए कि राशि खर्च करके विभिन्न प्रकार क ी पुस्तकें  खरीदी गई।

गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा 13 व 14 अगस्त को सिरसा में प्रवास करेंगे
सिरसा
। गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा 13 व 14 अगस्त को सिरसा में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने देते हुए बताया कि गृहराज्यमंत्री अपने सिरसा प्रवास के दौरान जन आकांक्षाओं के अनुरूप सिरसा के विकास की नई योजनाओं के विषय में अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे व शहर के सौंदर्यकरण के बारे में चर्चा करेंगे। गोबिंद कांडा ने बताया कि अपने दो दिवसीय प्रवास के  दौरान गोपाल कांडा कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।

समाज सेवी संंस्था लांयस क्लब रानियां रॉयल द्वारा पौधा रोपण किया गया
रानिया
12 अगस्त:नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समाज सेवी संंस्था लांयस क्लब रानियां रॉयल द्वारा पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपण का शुभांरभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. गगन दीप ङ्क्षसह ने किया।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डा. गगनदीप ङ्क्षसह ने कहा कि प्राचीन काल से ही पृथ्वी पर पौधों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने व स्वस्थ जीवन के लिए पृथ्वी पर पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों से ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का फर्ज बनता है कि वह कम से कम अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी पेड़ बनने तक देखभाल भी करें। उन्होंने समाज सेवी संस्था के सदस्यों को भविष्य में और ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में 250 पौधे लगाए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनोज वधवा, सचिव पुनीत बांसल एडवोकेट, ललित पोपली, धमेन्द्र, सुरेन्द्र चुग, निखिल कालड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग व अस्पताल स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

65वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहतर ढंग से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है
सिरसा
, 12 अगस्त ।    65वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहतर ढंग से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। और सुरक्षा की दृष्टि से सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। इस संबंध में आज स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में अंतिम एवं फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया।
    यह जानकारी उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में अंतिम एवं फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण करने के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यातिथि हरियाणा के विद्युत, वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव होंगे। वे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और जिलावासियों को शुभ संदेश भी देंगे। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वालों को मुख्यातिथि सम्मानित करेंगे। इसके साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा। डा. ख्यालिया ने बताया कि इस बार भी हर वर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट, पीटी शो, डम्बल एवं लेजियम शो प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा टीम इंचार्ज के द्वारा बड़े उमंग व उत्साह के साथ की गई है।
     उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा रहा है तथा विभिन्न चौकों और मार्गों को सजाया जा रहा है। समारोह स्थल व अन्य जगहों पर झण्डे लगाने के जिम्मेवारी नगर परिषद को सौंपी गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में बने शहीद स्मारकस्थल और स्वतंत्रता सेनानी स्मारक में भी मुख्यातिथि हरियाणा के विद्युत, वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव पुष्पाजंलि अर्पित कर  शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करेंगे।
    आज अंतिम एवं फाइनल रिहर्सल में अतिरिक्त उपायुक्त डी. के बेहरा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और पुलिस दलों, होमगार्ड, एनसीसी तथा स्काऊटस की टुकडिय़ों द्वारा की गई शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली।  इस अवसर पर उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, नगराधीश सुरेश कस्वां, उपमंडलाधीश रोशन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डीके बेहरा ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के 2000 से भी अधिक विद्यार्थी मार्च पास्ट, पीटी शो, डम्बल एवं लेजियम शो तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। आज फाइनल रिहर्सल में परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री पूर्ण चंद पंवार के नेतृत्व में 15 टुकडिय़ां द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया।  मार्च पास्ट  में हरियाणा पुलिस के जवानों की पहली टुकड़ी श्री जीत राम एएसआई के नेतृत्व में तथा दूसरी टुकड़ी महिला पुलिस एएसआई सुनीता रानी के नेतृत्व में तथा तीसरी टुकड़ी गृहरक्षी (होम गार्ड) विभाग के  श्री दलीप सिंह बिश्रोई के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार चौथी टुकड़ी एनसीसी रा0 मा0 स0 व0 मा0 विद्यालय सिरसा के बच्चों द्वारा जिसके कमांडर अनिल कुमार, इसी प्रकार से पांचवी टुकड़ी एनसीसी रा0 मा0 व0 मा0 विद्यालय सिरसा जिसकी कमांडर सोनाली बांसल, छठी टुकड़ी स्काऊट रा0 मा0 व0 मा0 विद्यालय सिंकदरपुर के कमांडर राहुल देसवाल, सातवीं टुकड़ी गल्र्ज गाईड  रा0 मा0 व0 मा0 विद्यालय सिरसा के कमांडर कविता रानी, आठवी टुकड़ी स्काऊट रा0 मा0 व0 मा0 विद्यालय कीर्तिनगर  के कमांडर सागर के नेतृत्व में  मार्च पास्ट कर सलामी ली। इसके साथ साथ रा0 मा0 व0 मा0 विद्यालय खैरपुर की नौवी टुकड़ी के कमांडर गुरबचन सिंह, दसवीं टुकड़ी सेंट जेवियर स्कूल सिरसा के कमांडर रामसिंह, इसी प्रकार आर्य व0 मा0 विद्यालय सिरसा की  ग्याहरवी टुकड़ी के परेड  कमाण्डर तजिन्द्र सिंह, बाहरवीं टुकड़ी  सागरमणी स्कूल सिरसा की  जिसके कमाण्डर गगन, तेहरवीं भारत सैनिक व0 मा0 विद्यालय की टुकड़ी जिसके कमांडर नरेंद्र कुमार तथा चौदहवीं  टुकड़ी के कमांडर रविन्द्र कुमार जो रा0 मा0 व0 मा0 विद्यालय  महाबीर दल आदि उक्त स्कूलों के बच्चों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया और अतिरिक्त उपायुक्त डीके बेहरा से सलामी ली।   एस एस जैन स्कूल सिरसा का सोनिया तिवारी के नेतृत्व में बेहतरीन एवं शानदार  बैंड की प्रस्तुति की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा तेरह ताली, राजेंद्रा स्कूल पंजुआना की तरफ से योगा व कोरियोग्राफी, दिशा व श्रवण वाणी विकलांग केंद्र के बच्चों द्वारा एक्शन सांग, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा गिद्दा, हेलन केलर दृष्टि बाधित स्कूल के बच्चों द्वारा समूह गान, दा सिरसा स्कूल के बच्चों द्वारा कोरियोग्राफी, न्यू सतलुज स्कूल सिरसा के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी डंास, विवेकानंद स्कूल द्वारा हरियाणवी डांस, शाह सतनाम सिंह जी स्कूल द्वारा भंगड़ा आदि उक्त स्कूलों के बच्चों द्वारा शानदार एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। इसके उपरांत डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस बार भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा
ऐलनाबाद/सिरसा
, 12 अगस्त ।        राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस बार भी ऐलनाबाद स्थित न्यायिक एवं लघु सचिवालय परिसर के प्रांगण में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार समारोह के मुख्यातिथि उपमंडलाधीश श्री रोशन लाल होंगे जो निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत उपमंडलाधीश ऐलनाबाद वासियों को शुभ संदेश भी देंगे।
    राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में उपमंडलाधीश श्री रोशन लाल ने बताया कि उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में आज फाइनल रिहर्सल का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं।
    उपमंडलाधीश ने बताया कि 15 अगस्त का दिन देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। देश के इतिहास में आज का यह ऐतिहासिक दिन के नाम से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज के दिन यानि 15 अगस्त सन 1947 में हमारा देश आजाद हुआ। इससे पहले हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए थे। हम सभी देशवासियों पर बड़े-बड़े अत्याचार किए जाते थे। आज हम स्वतंत्रता दिवस समारोह को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में हमारे देश के लाखों जाने-अनजाने देशभक्तों और शहीदों ने असंख्य कष्ट और यातनाएं सहकर अनेक कुर्बानियां दी। इन्हीं कुर्बानियों की बदौलत हमारे देश को अंग्रेजी शासन से निजात मिली। उन्होंने बताया कि हमें अपने राष्ट्र निर्माण का हक एवं आजादी से जीने का वातावरण मिला। आज हम उन रणबांकुरों, देशभक्तों एवं शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं और आनंदमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  इस दिन को हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं।
    उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय पर्व को बेहतरीन ढंग से मनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस विभाग, एनसीसी तथा स्काऊटस की टुकडिय़ों द्वारा शानदार मार्च पास्ट की सलामी दी जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा पीटी शो का प्रर्दशन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से करने के लिए आज अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सास्ंकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों का ही चयन किया गया है।  इन सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह गान, हरियाणावी, समूह नृत्य तथा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।
     उन्होंने ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

65वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा
डबवाली
, 12 अगस्त ।        65वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस बार भी डबवाली स्थित खेल स्टेडियम में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि उपमंडलाधीश डा. मुनीष नागपाल होंगे जो निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत उपमंडलाधीश डबवाली वासियों को शुभ संदेश भी देंगे।
    राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में उपमंडलाधीश डा. मुनीष नागपाल ने बताया कि उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में आज फाइनल रिहर्सल का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं।
    उपमंडलाधीश ने बताया कि 15 अगस्त का दिन देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। देश के इतिहास में आज का यह ऐतिहासिक दिन के नाम से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज के दिन यानि 15 अगस्त सन 1947 में हमारा देश आजाद हुआ। इससे पहले हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए थे। हम सभी देशवासियों पर बड़े-बड़े अत्याचार किए जाते थे। आज हम स्वतंत्रता दिवस समारोह को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में हमारे देश के लाखों जाने-अनजाने देशभक्तों और शहीदों ने असंख्य कष्ट और यातनाएं सहकर अनेक कुर्बानियां दी। इन्हीं कुर्बानियों की बदौलत हमारे देश को अंग्रेजी शासन से निजात मिली। उन्होंने बताया कि हमें अपने राष्ट्र निर्माण का हक एवं आजादी से जीने का वातावरण मिला। आज हम उन रणबांकुरों, देशभक्तों एवं शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं और आनंदमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  इस दिन को हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं।
    उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय पर्व को बेहतरीन ढंग से मनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस विभाग, एनसीसी तथा स्काऊटस की टुकडिय़ों द्वारा शानदार मार्च पास्ट की सलामी दी जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा पीटी शो का प्रर्दशन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से करने के लिए आज अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सास्ंकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों का ही चयन किया गया है।  इन सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह गान, हरियाणावी, समूह नृत्य तथा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।
     उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। आज अंतिम रिहर्सल स्थानीय खेल स्टेडियम में आयोजित की गई जिसमें राजस्थानी प्रस्तुति जिसके बोल है 'केसरिया बालम आओ नी, पधारो हमारे देश जीÓ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह प्रस्तुति मेरी लैंड कांवेंट स्कूल द्वारा दी गई जिसको सभी ने सराहा। इस मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग के आईसीए प्रताप सिंह, प्रिंसिपल आशा गर्ग, पवन गर्ग, सतपाल जोशी उपस्थित थे।

शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में कौशलता विकसित करने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा
सिरसा,
12 अगस्त ।    यूरोपियन यूनियन की सहायता से ब्रिटिश कौंसिल द्वारा आगामी 23 अगस्त से जिला की 30 शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में कौशलता विकसित करने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए ब्रिटिश कौंसिल द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के ढाई दर्जन से भी अधिक प्राध्यापकों, अध्यापक ों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में आज ब्रिटिश कौंसिल और प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों और जिन शिक्षण संस्थाओं में यह कार्यक्रम शुरू किया जाना है उन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी 30 शिक्षण संस्थाओं में वर्षभर तक चलने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
    उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्राध्यापकों और अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण के दौरान अपने-अपने स्कूलों एवं कॉलेजों से 30 से 40 तक की संख्या के बच्चों का चयन करें और उन्हें अंग्रेजी भाषा में निपुण करें। उनके द्वारा निपुण किए गए बच्चों को कांफैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईए) द्वारा रोजगार के अवसर भी मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी ब्रिटिश कौंसिल के मानदंडों पर खरे उतरेंगे उन्हें निश्चित रूप से अच्छी कंपनियों में रोजगार भी मिलेगा। इसलिए अध्यापकों को चाहिए कि वे पूरी प्रतिबद्धता और तनमयता के साथ अंग्रेजी भाषा में बच्चों को निपुण करें।
    श्री ख्यालिया ने बताया कि अंग्रेजी भाषा में कौशल विकसित करने का यह कार्यक्रम यूरोपियन यूनियन की सहायता से ब्रिटिश कौंसिल द्वारा हरियाणा के सिरसा व उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश कौंसिल द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला के चुनिंदा 30 अध्यापकों व प्राध्यापकों को चार चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के साथ-साथ इस प्रशिक्षण के लिए स्थानीय गॉरमेंट ब्वायज पॉलिटैक्निक, गल्र्ज पॉलिटैक्निक, गॉरमेंट पॉलिटैक्निक नाथूसरी चौपटा, स्थानीय आईटीआई और दो दर्जन से भी अधिक स्कूलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त प्राध्यापक स्कूलों में 11वीं और 12वीं के बच्चों को पूरे सालभर 150 घंटे का अंग्रेजी स्पोकन का प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापक प्रतिदिन एक घंटे का संबंधित स्कूलों में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। यह अध्यापकों और बच्चों की सुविधा पर निर्भर है कि वे प्रशिक्षण का समय जीरो पीरियड व स्कूल के छठे पीरियड में तय करें। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं इन सभी संस्थाओं में बच्चों व अध्यापकों का उत्साहवर्धन करने के लिए दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से संबंधित सभी प्रकार की पठन पाठ्य सामग्री अध्यापकों को आगामी 17 अगस्त तक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
    इस अवसर पर ब्रिटिश कौंसिल की प्रतिनिधि पारूल गुप्ता ने बताया कि आज राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अच्छी कंपनियों व प्रतिष्ठानों में नौकरियां व रोजगार प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी भाषा के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है इसलिए आज समय की मांग भी है कि बच्चों को अंग्र्रेजी भाषा का पूरा ज्ञान हो ताकि वे साक्षात्कार व विभिन्न अवसर पर अंग्रेजी भाषा में अपनी प्रस्तुति दे सके। इस अवसर पर ब्रिटिश कौंसिल के श्री मनीष व प्रशिक्षण प्राप्त किए सभी अध्यापक व उनकी शिक्षण संस्थाओं के प्राधानाचार्य भी उपस्थित थे।

डा. अशोक तंवर अपने चार दिवसीय दौरे पर 13 अगस्त को सिरसा आएगें और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगें
 सिरसा,
12 अगस्त : सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर अपने चार दिवसीय दौरे पर कल 13 अगस्त को सिरसा आएगें और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगें। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद तंवर 13 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगें इस दौरान वे संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेगें। उन्होनें बताया 13 अगस्त को सांसद तंवर रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर सिरसा अपने निवास स्थान पर रहेगें। 14 अगस्त को वे नरवाना में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा छोटू राम पार्क में आयोजित युवा समारोह में युवा कल्बों को ग्रामीण खेल किट वितरित करेगें। इसी दिन दोपहर बाद वे ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय यादव के साथ जिला में नवनिर्मित बिजली घरों के उद्घाटन समारोह में व्यस्त रहेगें इस दौरान सांसद तंवर व कैप्टन अजय यादव गांवों में लोगों की बिजली से सम्बन्धित शिकायतें भी सुनेगें। 15 अगस्त को सांसद तंवर कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेगें। बाद में वे शहीद भगत सिंह खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शिरकत करेगें। इसी दिन सांय सांसद तंवर हिसार में आयोजित एट होम में शिरक्त करेगें। 16 अगस्त को वे संगम पैलेस में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेगें।

कैप्टन अजय यादव 14 अगस्त को दोपहर बाद जिला में नव निर्मित बिजली घरों का उद्घाटन करेगें
सिरसा,
12 अगस्त : ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय यादव व सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. अशोक तंवर 14 अगस्त को सांय 6 बजे गांव धिंगतानियां के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खुले दरबार में आस-पास के गांव से आए लोगों से मुलाकात करेगें और उनकी बिजली से सम्बन्धित शिकायतों का निपटान करेगें। जानकारी के मुताबिक कैप्टन अजय यादव 14 अगस्त को दोपहर बाद जिला में नव निर्मित बिजली घरों का उद्घाटन करेगें। तत्पश्चात वे गांव धिंगतानियां में आयोजित विशाल खुले दरबार में आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों से मुलाकात करेगें और उनकी शिकायते सुनेगें।

दहेज हत्या के मामले में घटना कीे आरोपी ननद गिरफ्तार
सिरसा
। नाथूसरी चौपटा थाना की जमाल पुलिस चौकी ने बीती 27 जुलाई को दर्ज दहेज हत्या के मामले में घटना कीे आरोपी ननद को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई आरोपी संतोष पुत्री प्रहलाद निवासी जमाल को आज अदालत पेश किया जायेगा। मामले की विस्तृृत जानकारी देते हुए सहायक उपनिरिक्षक जगदीश चन्द्र ने बताया की इस संबध में मृतका सुमन पुत्री महताब  सिंह निवासी कैं रावाली की शिकायत पर सावित्री देवी, ससुर प्रहलाद व नंनद संतोष निवासी जमाल के विरूद्व भांदस की धारा 304 बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच अधिकारी ने बताया की मृतका की सास सावित्री देवी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला की सदर सिरसा पुलिस ने थाना के गांव सलारपुर क्षेत्र में स्थित ईंट भट्टाा से बीती 14 जुन को चोरी हुई खच्चर रेहड़ा की गुत्थी को झुलझा लिया है। घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी शुदा रेहड़ा भी बरामद कर लिया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र वीर सिंह निवासी भादरा राजस्थान के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरिक्षक मदन लाल ने बताया की बीती 13 जुन को सलारपुर क्षेत्र में स्थित ईंट भठ से बलवीर पुत्र गोरूराम निवासी सलारपुर की खच्चर रेहड़ा चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरीशुदा खच्चर घटना के अगले दिन बरामद हो गई थी परंतु घटना के  आरोपी की गिरफतारी व रेहड़ा की बरामदी नहीं हुई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सुभाष इसी ईंट भठ पर काम करता था।
जिला की रानियां पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 12 बोतल देशी शराब के साथ गांव मम्मड़ खेड़ा क्षेत्र से काबू किया है। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान श्योकरण पुत्र पोखरराम निवासी रावतसर राजस्थान के रूप में हुई हैं।
सिरसा। जिला की बड़ागुढ़ा पुलिस ने बीती 9 अगस्त की रात्रि को घर में घुसकर एक महिला से मारपीट कर उसक ी कानों की बालियां निकालने की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदीप पुत्र बिल्लू सिंह निवासी बड़ागुढा व संदीप पुत्र बिकर सिंह निवासी छन्नू थाना लंबी (पंजाब ) के रूप में हुई। दोनों आज सिरसा की अदालत में पेश कर रिमाण्ड हासिल कर उनकी निशानदेही पर महिला को घायल कर उसके कानों से निकाली गई बालियोंं को बरामद किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बीती 9 अगस्त की रात को गांव बड़ागुढ़ा में एक घर में घूसकर आरोपियों ने सो रही महिला अजमेर कौर से मारपीट कर उसके कानों से बालियां निकालकर ले गए। बड़ागुढ़ा पुलिस ने इस संबंध में पीडि़त महिला के पोत्र गुरबख्श सिंह पुत्र मलकीत सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की थी।

जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर चत्तरगढ़ पट्टी के सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया
सिरसा
। मिनी डबवाली बाईपास रोड पर स्थित जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर आज चत्तरगढ़ पट्टी के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। सीवर ओवर फ्लो के कारण पीने के लिये स्वच्छ पानी की उचित व्यवस्था न होने से त्रस्त लोग इलाके में काफी लंबे समय से चली आ रही इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस दौरान लोगों को समझाने व उनकी मांगों को सुनने के लिये मौके पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी होशियारी लाल शर्मा ने लोगों को समझाकर उनका गुस्सा शांत कराते हुए कहा कि आज शाम तक सीवर ओवर फ्लो की समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नई सीवर लाईन डालने का काम भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ एसडीएम रोशन लाल, हरीश सोनी, पार्षद रमेश मेहता, पार्षद रिंकु, पार्षद राजेंद्र, नीलम शेखावत, रोशनी देवी, सुनीता सिंघड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे काफी समय से सीवर ओवर फ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। सीवर ओवर फ्लो के कारण इलाके में जो पानी की स्पलाई आ रही है वह इसमें मिलकर दुषित रूप में लोगों को मिल रही है। लोगों ने कहा कि समस्या को वे कई बार विभाग के एक्सईएन जगदीश जांगड़ा को सूचित कर चुके हैं लेकिन विभाग ने कोई भी कार्य करने में रूचि नहीं दिखाई। आज उनका सब्र का बांध टूट गया और वे इलाके के सभी पार्षदों को लेकर विभाग के कार्यालय पर धरना देने पहुंच गये। मौके पर पुलिस बल व अधिकारी भी पहुंच गये थे। लोगों की मांग है कि विभाग उनकी समस्या को हल करे अन्यथा वे अपना प्रदर्शन उग्र कर सकते हैं।

वार्ड न. 22 के सैंकड़ों लोगों ने आज नगर पार्षद बलजीत कौर के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन किया
सिरसा
, 12 अगस्त। शहर की बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था से तंग आ चुके वार्ड न. 22 के सैंकड़ों लोगों ने आज नगर पार्षद बलजीत कौर के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन किया और बाद में जन स्वास्थय विभाग अभियान्त्रीकरण मंडल नं- 3 कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने कार्यकारी अभियन्ता जगदीश जांगड़ा व एसडीओ राजकुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके तबादले की मांग करते हुए दोंनो पर गंभीर आरोप भी लगाए। बाद में इस धरने को वार्ड नं. 3 के नगर पार्षद रमेश मेहत्ता, वार्ड नं. 1 के नगर पार्षद राजेन्द्र कुमार सहित चत्तरगढपट्टी गांव के सरपंच जसबीर सिंह ने भी अपना समर्थन दिया। सैंकड़ों लोग सुबह से ही वार्ड नं. 22 के नगर पार्षद बलजीत कौर के निवास पर जुटना शुरू हो गए और बाद में प्रदर्शन करते हुए एक्सईएन कार्यालय पहुंचे । यहां उन्होंने देरी से कार्यालय पहुंचे एक्सईएन जांगड़ा का एक घंटे तक घेराव किए रखा और कार्यालय में भी नही जाने दिया। वहीं उन्होंने विभाग के एकांउट ऑफिसर पीके मित्तल को भी कार्यालय में प्रवेश नही करने दिया और उन्हें वापिस लौटा दिया। धरना देने की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, एसडीएम रोशन लाल, शहर थाना प्रभारी अजैब सिंह, हरीश सोनी भी मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना। होशियारी लाल शर्मा, नगरपार्षद रमेश मेहत्ता, राजेन्द्र कुमार सहित वार्ड नं. 22 के प्रतिनिधि हरदास रिंकू, जगदीश कुमार, नंद लाल, भागवंती, चुन्नी लाल, कोमल शर्मा, महेन्द्र सिंह, रामपाल, शकुंतला देवी, देव राज, रामप्रताप, लादू राम सहित सैंकड़ों लोगों ने एक्सईएन जांगडा को खूब खरी खोटी सुनाई । लोगों ने बताया कि वार्ड में पिछले छह माह से सीवर व्यवस्था ठप्प पड़ी है और विभाग इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। हरदास रिंकू ने बताया कि वार्ड न. 22 में खाजाखेड़ा मोड़, पीर बस्ती, गली कालड़ा वाली, गली मुख्तयार सिंह थानेदार वाली सहित अन्य गलियों में पिछले छह माह से सीवरेज व्यवस्था बंद पडी है। उन्होंने बताया कि सीवरेज व्यवस्था को बहाल करवाने को लेकर वे एक्सीईन जांगड़ा, एसडीओ राजकुमार सहित जिला के उच्चाधिकारियों से बात करते है तो वे उनसे बदतमीजी करते है। उन्होंने बताया कि वार्ड में सीवर ओवरफ्लो होने से कई तरह की बीमारियां फैली हुई है वहीं पीने के पानी में सीवर युक्त पानी मिक्स हो रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड में अधिकतर मेनहोलों के ढक्कन गायब है, जिससे वार्ड में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी है। रिंकू ने कहा कि विभाग द्वारा शहर में एक आध सीवर लाईन की सफाई करवाकर अन्य सीवर लाईनों की सफाई के फर्जी बिल पास करवाकर एक्सीयन व एसडीओ विभाग को मोटा चूना लगा चुके है। लोगों  ने धरना उठाने से मना कर दिया और कहा कि जब तक उनके वार्ड की समस्या हल नही हो जाती, तब तक वे धरना समाप्त नही करेगें। बाद में एसडीएम ने तीनों नगर पार्षदों को साथ लेकर उनके वार्डो का दौरा किया और आगामी एक-दो दिन में उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक सैंकड़ों लोग कार्यकारी अभियन्ता के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे।

संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जन्मदिन पर 15 अगस्त को डेराप्रेमी एक घंटे में लगाएंगे 15 लाख पौधे
सिरसा
। पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक और मील पत्थर स्थापित करते हुए पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन जन्मदिन के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के द्वारा 15 अगस्त को विश्वभर में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें एक घंटे में 15 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।  इस अभियान की कड़ी में प्रात: साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के द्वारा पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अभियान का आगाज सिरसा में पूज्य गुरू जी अपने पावन कर कमलों के द्वारा करेंगे तत्पश्चात देश विदेश में अन्य सुनिश्चित किए गए स्थानों पर साध संगत द्वारा पौधे लगाए जांएगे, जिनकी शुरूआत वहां के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा की जाएगी। यह जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डा. पवन इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी के पावन जन्मदिन पर किए जाने वाले पौधारोपण अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हिमाचलप्रदेश, उतराखंड, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों तथा विदेशों में साध संगत के द्वारा पौधे लगाए जाएंगे। डा. इन्सां ने बताया कि पौधारोपण अभियान में 450 ब्लाकों के तीन लाख प्रतिभागियों की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है, जो पौधे लगाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान के लिए सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, पंचायती भूमि, अस्पताल, स्कूल इत्यादि का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि पौधों के बीच की दूरी 20 फुट निधार्रित रहेगी तथा गहराई भी निर्धारित रहेगी। इसके अलावा इन पौधों की समय समय पर कटाई-छटाई व खाद-पानी इत्यादि देने के बारे में भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। वर्णनीय है कि  इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने 15 अगस्त 2009 को पौधारोपण अभियान चलाया था, जिसमें एक दिन में 68 लाख 76 हजार 451 पौधे लगाए गए थे । इस दिन एक घंटे में डेराप्रेमियों ने 9 लाख 38 हजार 7 पौधे लगाए थे।

खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा
सिरसा।
शाह सतनाम जी धाम स्थित संत एसएमजी खेल परिसर में छठे सेवादार गर्व दिवस के उपलक्ष्य में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के महिला व पुरूष सेवादारों ने खेल मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखलाया। पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने भी खेल परिसर में पहुंचकर विभिन्न खेल मुकाबलों को देखा तथा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
संत एसएमजी खेल परिसर स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हो रहे विभिन्न खेल मुकाबलों को लेकर ग्रांउड में मानो खेल मेला लगा हुआ था। हरे भरे विशाल मैदान में अलग अलग ग्रांउड तैयार किए गए थे, जहां कहीं फुटबाल का मैच हो रहा था तो कहीं बालीवाल का। कहीं महिलाएं रस्साकशी में दमखम दिखला रही थी तो कहीं मैदान में चौक्के  छक्के लग रहे थे।
इस अवसर पर खिलाडिय़ों को अपने पावन आशीर्वाद से लाभांवित करते हुए पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी ने कहा कि धन्य है शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाते है। पूज्य गुरू जी ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सेना दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं में फंसे लोगों की मदद के लिए है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार मानवता भलाई के 63 से अधिक कार्य कर रहे है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जवान निरंतर आगे बढ रहे है।
इस अवसर पर खेल परिसर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें चित्रों के माध्यम से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा किए जाने वाले मानवता भलाई कार्यों को दिखलाया गया था। खेलों का लुत्फ उठाने पहुंचने दर्शकों ने इस प्रदर्शनी में भी खास रूचि दिखलाई।

प्रतिभागी टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाईनल राउंड में प्रवेश किया
सिरसा।
संत एसएमजी खेल परिसर स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाईनल राउंड में प्रवेश किया। खेल मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखलाया। दर्शकों के साथ साथ भावी खिलाडिय़ों ने भी इन खेल मुकाबलों का खूब आनंद उठाया।
शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में महिलाओं के रस्साकशी के मुकाबलों में हरियाणा की टीम ने यूपी को तथा राजस्थान की टीम ने दिल्ली को मात दी। सेमीफाईनल राउंड में हरियाणा व राजस्थान तथा उत्तरप्रदेश व पंजाब की टीमों के बीच मुकाबला ुहोगा।  पुरूषों के रस्साकशी मुकाबलों में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को तथा पंजाब ने राजस्थान को हराया। सेमीफाईनल राउंड में हरियाणा व राजस्थान तथा यूपी व पंजाब के बीच मुकाबला होगा।
कबड्डी के सेमीफाईनल मुकाबलों में हरियाणा व राजस्थान तथा दिल्ली व पंजाब की टीमों के बीच मुकाबलें होंगे।
200 मीटर पुरूष दौड़ के फाईनल राउंड के लिए हरियाणा के राहूल, पंजाब के ईकबाल, उतरप्रदेश के मोन,गजेंद्र व फिरेखशखान तथा  पंजाब के गुरजीत ने अपनी जगह बनाई जबकि महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में फाईनल मुकाबले के लिए हरियाणा की कविता व रीतू, राजस्थान की अंकिता व हरप्रीत, पंजाब की गगनदीप व दिल्ली की पूजा ने जगह बनाई।
शाटपूट के महिलाओं के मुकाबलों में पंजाब की प्रभजोत व कंचन, राजस्थान की सुखारानी, यूपी की नीतू तथा हरियाणा की सुनीता ने फाईनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
बॉलीवाल के मुकाबलों में पंजाब व यूपी के बीच हुए मुकाबले में यूपी 2-0 से विजयी रहा। यूपी ने पंजाब को 15-7, 15-10 के सेटों से शिकस्त दी। राजस्थान व दिल्ली के बीच हुए मैच में दिल्ली टीम के वाकओवर कर जाने के कारण राजस्थान को विजयी घोषित किया गया। इसके पश्चात राजस्थान व यूपी की टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें यूपी 3-1 से विजयी रहा। यूपी ने राजस्थान को 15-4,12-15, 15-7 सेटों से हराया।
फुटबाल के मैचों में हरियाणा व राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा की टीम 4-0 से विजयी रही। दूसरे मैच में दिल्ली की टीम के वाकओवर किए जाने के बाद यूपी को विजयी घोषित कर दिया गया। तीसरा मैच यूपी व राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें राजस्थान 3-0 से विजयी रहा।
क्रिकेट के मुकाबलों में पहला मैच राजस्थान व दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें राजस्थान 34 रनों से विजयी रहा। राजस्थान टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 92 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते दिल्ली टीम 58 रन ही बना पाई। दूसरा मैच उत्तरप्रदेश व हिमाचल के बीच हुआ, जिसमें यूपी टीम 64 रनों से विजयी रही। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 106 रन बनाए जिसके जबाब में हिमाचल की टीम मात्र 43 रन ही बना पाई।
तीसरा मैच दिल्ली व पंजाब के बीच हुआ, जिसमें पंजाब 48 रनों से विजयी रहा। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट गवाकर 101 रन बनाए जिसके जबाब में दिल्ली टीम मात्र 53 रन ही बना पाई।
प्रतियोगिताओं के आयोजन में चरणजीत इन्सां, दान सिंह इन्सां, कोच रणवीर, गुगनसिंह, विनोद यादव, गुरप्रीत, गजेंद्र, भाल सिंह, सतपाल काका, किशन, अमनप्रीत, जगमोहन, पलविंद सहित अन्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अहंकार से मानव का पतन सुनिश्चित: मुनि अर्हत् कुमार
सिरसा
, 12 अगस्त। नेत्रहीन व्यक्ति को अपने आगे की वस्तु दिखाई नहीं देती, इसी प्रकार नेत्र होते हुए भी अंहकारी व्यक्ति को कुछ भी दिखाई नहीं देता। अहंकारी व्यक्ति फूल सकता है, परंतु फल नहीं सकता। अहंकार के प्रांरभ के संग-संग व्यक्ति के पतन का मार्ग भी प्रशस्त हो जाता है। उक्त विचार तेरापंथ जैन भवन के प्रांगण में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री अर्हत् कुमार ने व्यक्त किए।
    उन्होंने अंहकारी व्यक्ति की तुलना नदी के तट पर खड़े हुए शक्तिशाली वृक्ष से करते हुए कहा कि नदी में जब जल का वेग प्रचंड होता है तो वह शक्तिशाली पेड़ को बहा अपने साथ ले जाता है, परंतु तट पर लगे छोटे-छोटे पौधों का जल कुछ बिगाड़ नहीं पाता, चूंकि पौधों में झुकने की कला होती है। अर्थात जिस व्यक्ति में विनम्रता, मृदुता, ऋजुता होती है, वह सदैव विजय के पथ पर अग्रसर होता  है, जबकि अहंकारी गट्टर को प्राप्त करता है।
    उन्होंने अंत में इतिहास की घटनाओं को दृष्टिगोचर करते हुए कहा कि विनम्रता के गुणों से ही मृयादा पुरुषोतम श्री राम लोक पूज्य बने व अहंकार के कारण रावण प्रकांड विद्वान होते हुए भी मृत्यु का ग्रास बना। इसलिए मानव को सदैव विनम्रता, सहिष्णुता, सहजता, सरलता, सरसता के मार्ग पर चलना चाहिए।

ढूकड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वन महोत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सिरसा
। गत दिवस गांव ढूकड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वन महोत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। श्री शर्मा ने एक पौधा स्कूल प्रांगण में लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। इस अभियान में कुल 500 पौधे लगाये गये जिसमें स्कूल के बच्चों, स्टाफ व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य आत्म प्रकाश नेहरा व गांव के सरपंच अश्वनी ढूकड़ा ने श्री शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का जोरदार स्वागत किया गया। बच्चों को इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने वातावरण की रक्षा के लिये कम से कम 10 पौधे अपने जीवन काल में जरूर लगाने चाहिए। पूर्व पार्षद मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, संजय शर्मा, बृजदान चारन, प्रवीण मिढा, रवींद्र मलिक, युसूफ खान, सुखेदव बाजीगर, मास्टर जगदीश, भगवाना राम, राम शर्मा, रमेश शर्मा, राजू राम, परसाराम शास्त्री, कुलवंत, मीरा देवी, आसाराम, जुगलाल, उधमी राम, हरि सिंह, महावीर पंच, नेक मोहम्मद, घणसी राम, सुरजाराम, जय भगवान, भगवाना राम, रामेश्वर नंबरदार, कालू, बीरबल, बुद्धराम, इंद्रपाल व भीम छिंपा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
    इस मौके पर श्री शर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृतिवृक्ष पूजक संस्कृति है । हमारे देश में वृक्षों में देवत्व की अवधारणा और उसकी पूजा की परम्परा प्राचीन काल से रही है । जहां तक वृक्षों के महत्व का प्रश्न है भारतीय प्राचीन ग्रंथ इनकी महिमा से भरे पड़े हैं। प्राचार्य आत्म प्रकाश नेहरा ने कहा कि वृक्षों के प्रति ऐसा प्रेम शायद ही किसी देश की संस्कृति में हो जहां वृक्ष को मनुष्य से भी ऊंचा स्थान दिया जाता है। हमारी वैदिक संस्कृति में पौधारोपण एवं वृक्ष संरक्षण की सुदीर्घ परम्परा रही है। पौधारोपण कब, कहा और कैसे किया जाये, इसके लाभ और वृक्ष काटे जाने से होने वाली हानि का विस्तारपूर्वक वर्णन हमारे सभी धर्मो के ग्रंथों में मिलता है। गांव के सरपंच अश्वनी ढूकड़ा ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को भी देवता माना गया है। हमारे ऋषि मुनियों ने वनों में हरियाली के बीच रहकर गंभीर चिंतन- मनन कर अनेक ग्रंथों का निर्माण किया । वेदों से लेकर सभी प्राचीन ग्रंथों में वृक्ष महिमा में अनेक प्रसंग है, जो आज भी हमें प्रेरणा देते हैं ।

डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने सरकारी स्कूल में पौधारोपण किया
सिरसा
। निकटवर्ती गांव खाजाखेड़ा की डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने आज गांव के सरकारी स्कूल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच हरजिंद्र सिंह बब्बू ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। साध संगत ने पांच त्रिवेणियां लगाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में सरपंच हरिजंद्र ङ्क्षसह बब्बू ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई कार्यों में विश्वस्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के द्वारा दिखलाए पथ पर चलते हुए डेरा प्रेमी मानवता की भलाई के कार्य में बढ़ चढकर भाग लेते है। उन्होंने कहा कि संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जन्ममाह के उपलक्ष्य में साध संगत द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान काबिले तारीफ है, इससे न केवल पर्यावरण शुद्ध होगा बल्कि आने वाली पीढिय़ों को हरियाली का उपहार मिलेगा। इस अवसर पर हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरबख्श ङ्क्षसह ने बताया कि पूज्य गुरू जी के जन्मदिवस 15 अगस्त पर साध संगत लाखों पौधे लगाएगी। उन्होंने बताया कि साध संगत ने आज स्कूल प्रांगण में पांच त्रिवेणी लगाकर इस अभियान का आगाज किया है। इस अवसर पर ब्लाक समिति सदस्य सम्मन ङ्क्षसह, बलविंद्र ङ्क्षसह पंच, सुरजीत सिंह पंच, गुरमेज सिंह, स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती सुदेश देवी, स्टाफ सदस्य किरण बाला, भजन कौर, मधुरानी, प्रेमदेवी, डेरा प्रेमी अवतार सिंह, रामपाल फौजी, वजीर चंद फौजी, चरण सिंह, जनकराज पटवारी, सात मैैंबर सुरेंद्र इन्सां सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


नीतू ने बनाई सबसे सुंदर राखी
ओढ़ां
-माता हरकी देवी सीनियर सैकंडरी स्कूल ओढ़ां में शुक्रवार को आर्ट एण्ड क्राफ्ट विभाग के अध्यापकप्रेम शंकर की देखरेख में राखी एवं कार्ड बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
    इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नए नए डिजाइन की सुंदर राखियां और कार्ड बनाकर अपनी कक्षा का प्रदर्शन किया। राखी प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं की नीतू ने प्रथम, पांचवीं की आंचल व चौथी नैंसी ने द्वितीय और नौवीं की वसुंधरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के लखविंद्र व आठवीं के दुष्यंत ने प्रथम और कक्षा सातवीं के अभिमन्यू व परवेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चुरापोस्त का आरोपी न्यायिक हिरासत में
ओढ़ां
-ओढ़ां पुलिस ने चुरापोस्त के आरोपी 32 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ काला पुत्र बीरभान निवासी सालमखेड़ा को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत अदालत में पेश कर दिया है। यह जानकारी देते हुए धर्मबीर एसआई ने बताया कि 24 जुलाई को माघी राम पुत्र हवलदार को 2 किलो 950 ग्राम चुरापोस्त सहित पकड़ा था जो कि अशोक कुमार का माल बेच रहा था। माघीराम पकड़ा गया था और अशोक कुमार फरार हो गया था। अशोक कुमार को डबवाली स्थित उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अतुल मडिय़ा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

श्रीगोगा मैड़ी पर जागरण 14 अगस्त को
ओढ़ां
-गांव बनवाला में श्रीगोगा मैड़ी पर समस्त गांववासियों के सहयोग से 14 अगस्त को जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें नीमला राजस्थान से भगत हेतराम अपनी भजन मंडली के साथ श्रीगोगा जी का गुणगान करेंगे। यह जानकारी देते हुए भगत नानकराम ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर श्रीगोगा मैड़ी पर विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के चाय पानी, भोजन व विश्राम आदि के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जागरण के उपरांत भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

शिक्षा का अधिकार के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
ओढ़ां
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा का अधिकार के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार फुटेला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने 3 जून 2011 को मौलिक शिक्षा का अधिकार कानून को अधिसूचित कर दिया है जिसके तहत कोई भी बच्चा जिसकी आयु 6 से 14 वर्ष है वह कक्षा एक से आठ तक कभी नि:शुल्क दाखिला ले सकता है और उसे मुफ्त में वर्दी, पुस्तकें, स्टेशनरी, मिड डे मील एवं वजीफे आदि भी प्रदान किए जाते हैं। जागरूकता रैली स्कूल से चलकर कालांवाली रोड होते हुए, पुरानी अनाम मंडी, जलघर व डाकघर रोड से होकर वापिस स्कूल में पहुंची। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगनों व नारों लिखी तख्तियां थाम रखी थी तथा वे अशिक्षा का कलंक मिटा है, शिक्षित हो सारा समाज आदि नारे लगा रहे थे। विद्यार्थियों के अलावा इस रैली में रघुवीर चंद, बलविंद्र सिंह, रामस्वरूप, अजायब सिंह, विनय कुमार, रजनीश, सोहन लाल, बलराम, सतनाम, अंजू, सुमन और बबीता सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

82 छात्राओं को नि:शुल्क वर्दियां वितरित
ओढ़ां
-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ओढ़ां में वर्दी वितरण समारोह आयोजित कर छात्राओं को वर्दियां वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित सरपंच नरेंद्र मल्हान ने छात्राओं को अपने हाथों से वर्दियां वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ मिड डे मील, वर्दियां, स्टेशनरी, पुस्तकें आदि सभी प्रकार की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं अत: हर अभिभावक को चाहिए कि वो अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाए। मुख्याध्यापिका संदीप कौर ने बताया कि कुल 82 छात्राओं को वर्दियां वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी की प्रधान तरणजीत कौर, पंच अवजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार, महावीर प्रसाद, आत्मा सिंह, अमित मल्हान, मैडम सुलोचना देवी, बिंदू वर्मा और सीमा देवी सहित अनेक अभिभावक व गांववासी उपस्थित थे।

Wednesday, June 1, 2011

छुटटीयों के दौरान स्कूलों में लाइफ स्किल्स डेवल्मेंट समर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा हैै

सिरसा
    आगामी 7 जुन तक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों मे पढऩे वाली लड़कियों को विभिन्न कार्यो में दक्ष करनें के उद्देश्य से गर्मी कि छुटटीयों के दौरान माध्यमिक स्कूलों में लाइफ स्किल्स डेवल्मेंट समर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा हैै। राज्य सरकार द्वारा इन शिविरों के आयोजन के लिए हरियाणा के 631 माध्यमिक स्कूलों जिन में नेश्रल प्रोग्राम फॉर गर्लज एलिमेंटरी लैब (नेपजेल) चलाया जा रहा है एक करोड़ 26 लाख 20 हजार रूपए की राशि विभाग द्वारा खर्च की जाएगी।  प्रत्येक माध्यमिक स्कूल में  शिविर के आयोजन के  लिए 20 हजार रूपए की राशि भेज दी गई है। सिरसा जिले में 31 स्कूलों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  जिन पर 6लाख 20 हजार रूपए की राशि खर्च कि जाएगी। आयोजित शिविरों में विशेष रूप से लड़कियों को विभिन्न कार्यो में दक्ष किया जाएगा।
    इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि शिविरों में प्रतिदिन आठवी कक्षाओं की छात्राओं को दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन शिविरों में प्राथमिक उपचार,स्वास्थ्य,सफाई के कार्यो के प्रशिक्षण के साथ- साथ बैंक और डाक घरों कि कार्य प्रणाली, यातायात नियमों, जल सरंक्षण तथा उद्यान से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कौशलता विकास के लिए  खिलौने बनाना, आचार बनाना ,बुनाई, रंगोली बनाना कंटिग टेलरिंग व अन्य कार्यो के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के लिए कविता लेखन, स्किट,ड्रामा, नृत्य व गायन इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सभी प्रशिक्षणों के लिए विभाग द्वारा रिर्सोस प्रसन को जिम्मेवारी सौंपी गई है ।
    उन्होंने बताया कि ये प्रशिक्षण शिविर सभी जिलों में सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से आयो जित किए जाएगे सिरसा जिला में इन प्रशिक्षण शिंिवरों के सफल आयोजन के लिए सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए गए है। सिरसा के 31 माध्यमिक स्कूलों में ये प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिला के जिन 21 स्कूलों में नेपजल कार्यक्रम शुरू किया गया है, के साथ- साथ ऐलनाबाद ,सिरसा ,डबवाली ,बड़ागुढ़ा और औढा खण्डो ंके दो दो स्कूलों में ये प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रहे है।  जिला के नाथुसरी चौपटा और रानियां खण्ड के 21 स्कूलों में नेपजल कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
    उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा पुरे प्रदेश में इस प्रकार का अनुठा कार्यक्रम पहली बार चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली छात्राओं को विभिन्न कार्यो में जीवन कौशल विकास संबधित गतिविधियों में दक्षता प्राप्त कर सकेगी जिससे इन छात्राओं में तरक्की के साथ साथ आत्म विश्वास तथा मनोबल बढ़ेगा जो समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

श्री बलजीत सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया
सिरसा

    श्री ब्राह््राण सेवा समिति की ओर से हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हरियाणा के नवनिर्मित प्रदेशाध्यक्ष श्री बलजीत सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर उनके स्वागत के लिए समिति के कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह््राण सेवा समिति के प्रधान रोशन लाल वशिष्ठ ने श्री बलजीत सिंह को भगवान परशुराम की प्रतिमूर्ति भेंट की। श्री रोशन लाल ने बताया कि आज पत्रकारिता के क्षेत्र में सिरसा का नाम पूरे देश में विख्यात हो रहा हो जो कि सिरसा और हमारे लिए गौरव की बात है। आप पत्रकार ही है जो सच को उजागर करते है। उन्होंने कहा कि समाज भी आप से आशा करता है कि आप जैसे पत्रकार बंधु सच्ची पत्रकारिता करके समाज में अपनी भूमिका को भली-भांति निभाएंगे। वहीं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह ने श्री ब्राहा्रण सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी गर्व की बात है कि आप जैसे लोग समाज कल्याण में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि आज श्री ब्राम्हाण सेवा समिति जल सेवा, परिवार मिलन, गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग और गरीबों के बच्चों को पढऩे के लिए किताबे आदि समाज सेवी कार्य अद्भूत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कल्याणकारी कार्य हर वर्ग के व्यक्ति को करने चाहिए ताकि  समाज में संतुलन बना रह सके। इस मौके पर श्री ब्राम्हण सेवा समिति के कार्यकारी प्रधान सुरेश गौतम, सह कार्यकारी प्रधान आंनद शर्मा,खंजाची संजय शर्मा, कानूनी सलाहकार अश्विनी शर्मा, रमेश चौमाल, डा. रमेश शर्मा, महेश पारिक, गौपाल कौशिक, श्रीमत् िभावना शर्मा, जानकी शर्मा, विवेक शर्मा, गोबिन्द शर्मा व मौनू शर्मा सहित समिति के सैंकड़ो सदस्य मौजूद थे।

अभिनंदन समारोह में शिरकत कर जिले के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें
सिरसा

    मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के 11 जून को सिरसा आगमन पर आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत कर जिले के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उपरोक्त शब्द हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह के लिए चलाए अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान पीर बस्ती में एक सभा को संबोधित करते हुए कहे। गोबिंद कांडा ने कहा कि 11 जून को सुबह 11:00 बजे हिसार रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के सामने मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अग्रवाल सेवा सदन और अरोड़वंश धर्मशाला का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर समाज के सभी वर्ग मुख्यमंत्री का धर्मशाला के लिए भूमि अलॉट करने पर आभार व्यक्त करने के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित कर रहे हैं। गोबिंद कांडा ने उपस्थितजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अभिनंदन समारोह में पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिरसा को हरियाणा का नंबर वन जिला बनाने हेतु अनेक विकास योजनाओं की घोषणाएं करेंगे तथा अनेक पूर्ण हो चुकी परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। पीर बस्ती पहुंचने पर पार्षद बलजीत कौर, लखविन्द्र सिंह मेहरा, बंसी बिरड़ा, रिंकू, सुखदेव सिंह, डॉ. रणजीत, जिला कांग्रेस महासचिव रानी रंधावा, प्रीतम, हरपाल सहित सैकड़ों मोहल्लावासियों ने गोबिंद कांडा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गोबिंद कांडा के साथ विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, सूरत सैनी, तरसेम गोयल, भूपेश गोयल, अमन सर्राफ, गृह राज्यमंत्री के निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
फोटो परिचय: मोहल्लावासियों को संबोधित करते गोबिंद कांडा।

मुख्यमंत्री के 11 जून को आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह की तैयारियां जोरों पर
सिरसा

    मुख्यमंत्री के 11 जून को आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। अभिनंदन समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए कांग्रेस नेता गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता पूर्व चेयरमैन कृष्ण सैनी, जिला श्रम एवं निर्माण सहकारी समिति के चेयरमैन जयसिंह कुसुंबी, जगजीत सरपंच, बाबूलाल सरपंच, चरणजीत कैरांवाली सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खाजाखेड़ा, नटार, चौबुर्जा, धिंगतानियां और रंगड़ी गांव का दौरा किया और नुक्कड़ सभाएं करके लोगों को अभिनंदन समारोह के लिए आमंत्रित किया। अपने ग्रामीण दौरे के दौरान जयसिंह कुसुंबी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा के प्रयासों से अरोड़वंश व अग्रवाल समाज की धर्मशाला हेतु भूमि अलॉट किये जाने की चिरलंबित मांग पूर्ण हो गई है। श्री कुसुंबी ने कहा कि गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने अपने चुनावों के दौरान किये गये अधिकतम वायदे पूर्ण करके यह साबित कर दिया है कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजुआना पेयजल परियोजना पूर्ण हो जाने के बाद शहर में पीने के पानी की समस्या तो समाप्त होगी ही, साथ में लोगों को फिल्टर किया हुआ स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।

श्री अरोड़वंश सभा सिरसा द्वारा एक 51 सदस्यीय कष्ट निवारण एवं भाईचारा कमेटी का गठन
सिरसा

    श्री अरोड़वंश सभा सिरसा द्वारा एक 51 सदस्यीय कष्ट निवारण एवं भाईचारा कमेटी का गठन मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया को-आॢडनेटर संजय अरोड़ा के नेतृत्व में किया है। यह कमेटी अरोड़वंश समाज के लोगों के आपसी विवाद निपटाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने व भाईचारा मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। इस संबंध में श्री अरोड़वंश सभा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस कमेटी के मुख्य संरक्षक संजय अरोड़ा होंगे तथा संरक्षक ओमप्रकाश सेठी होंगे। इसके इस कमेटी में प्रेम सहगल प्रधान, चंद्रशेखर मेहता व श्याम मेहता को उपप्रधान, हरबंस लूथरा महासचिव, विकास लूथरा सचिव, सोनू सुखीजा, परमजीत ङ्क्षसह, लक्की गाबा सह सचिव, राजेंद्र ग्रोवर प्रवक्ता, संजय गांधी सह प्रवक्ता, केदार पाहवा कोषाध्यक्ष, अजय मोंगा एडवोकेट, रङ्क्षवद्र मोंगा एडवोकेट, मंजीत ङ्क्षसह सेठी एडवोकेट को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। कार्यकारिणी में वीरभान सेठी, नंदलाल बजाज, नरेश गंडा, मनोहर लाल चानना, मनजीत ङ्क्षसह प्रधान ट्रक यूनियन, मोहन लाल खैरपुर, सतीश बजाज, अजीत ङ्क्षसह डिपू होल्डर, रांझा बजाज, कश्मीरी लाल ठुकराल, अशोक सेठी, वेद भारती, राजकुमार गंडा, धर्मपाल  बब्बर, जगन मदान, राजू थरेजा, अशोक टांगरा, तरसेम लूना, यशपाल छाबड़ा, राजेश बाहिया, वीरेंद्र धीर, हरङ्क्षवद्र पाल सेठी, आदित्य परनामी, सतपाल सेतिया, रोशन बजाज, प्रवीण, तेजपाल कुक्कड़, अनिल कुमार, राजेंद्र कुक्कड़, रजनीश मदान, रमेश कुमार, सोमनाथ भुड्डी, राजेश गुम्बर, बिट्टी नागपाल, कृष्ण मकानी, प्रवेश वधवा, बालकृष्ण बिज, जगदीश कुक्कड़, लक्खी गुम्बर, पूर्ण गिरधर, पप्पू सेठी, पवन कुक्कड़, गुरमख कोचर, अजमेर सेठी, जग्गी फुटेला, जोगी मेहता, रूलीचंद गांधी, रामलाल कालड़ा, कश्मीरी लाल डाबड़ा, सरदारी लाल हैं। इसके साथ-साथ अरोड़वंश सभा के सभी पदाधिकारी व युवा अरोड़वंश के सभी पदाधिकारी इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर कार्य करेंगे।

महिला व पुरूष दोनो वर्गों में ओवरआल चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया
सिरसा

    यमुनानगर में बीती 27-29 मई तक आयोजित हुई प्रदेशस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला व पुरूष दोनो वर्गों में ओवरआल चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खिलाडिय़ों ने दोनो वर्गोंे में संयुक्त रूप से 9 गोल्ड, 7 सिल्वर तथा 6 कांस्य पदक हासिल किए। जानकारी मुताबिक बीती 27 से 29 मई को यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित हरियाणा राज्य जूनियर,सब जूनियर ताईक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से  विभिन्न भार वर्गो में ताईक्वाड़ों खिलाडिय़ों ने भाग लिया। महिला वर्ग(सब जूनियर) के 16 किलोग्राम भार में द्वितीय कक्षा की सिमरन इन्सां ने गोल्ड मैडल हासिल किया है इसी प्रकार 18 से 20 किलो भार वर्ग मोनिका इन्सां, 24 से 26 किलो भार वर्ग में 9 वीं कक्षा की प्रियंका इन्सां, 26 से 29 किलो भार वर्ग में 8 वीं कक्षा की पूनम इन्सां ने गोल्ड मैडल हासिल किए है वहीं जूनियर वर्ग के 52-55 किलोभार वर्ग में 9 वीं कक्षा की अनिल इन्सां,55 से 59 किलोभार वर्ग में 10+1 की कनिका इन्सां व 63 से 67 किलोभार वर्ग में प्रमजीत इन्सां ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार शाह सतनाम जी शिक्षंण संस्थान की 6 लड़कियों ने सिल्वर मैडल पर कब्जा किया है जिसमें अदिति इन्सां, हरमन इन्सां व सीमा इन्सां ने अलग -अलग भार वर्गो में सिल्वर मैडल हासिल किया। जूनियर प्रतियोगिता में प्रीतकमल इन्सां, गुरविन्द्र इन्सां व ममता इन्सां ने भी सिल्वर मैडल हासिल किया। इसी तरह ब्रांज में सिमरदीप कौर इन्सां, सन्जू इन्सां, सोनिया इन्सां व गुरप्रीत इन्सां ने अलग-अलग भार वर्ग में ब्रांज मैडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता के चरण में पुरूष वर्ग में प्रदेशभर से 25 टीमों ने भाग लिया जिसमें अन्डर 14 व 17 में  शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल के छात्रों ने भी इसी लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गोल्ड मैडल, एक सिल्वर, 2 बा्रंज मैडल हासिल किया। गोल्ड अन्डर 14 में अमित इन्सां,मृदुल इन्सां व साहिल इन्सां, सिल्वर अन्डर 14 में रेशव इन्सां , ब्रांज के अन्डर 14 में सौरभ व अन्डर 17 गौरव इन्सां ने मैडल हासिल किए है। खिलाडिय़ों की सराहनीय सफलता पर दोनो स्कूलों के प्राचार्य, स्कूल स्टाफ सदस्यों व कोच पवन कुमार ने खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामनाएं दी, वहीं इस सफलता का श्रेय संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन दिशा निर्देश व शिक्षाओं को दिया।

जनसंपर्क में हैं कॅरिअर की बेहतर संभावनाएं : सुनित
सिरसा

   सीडीएलयू के सामुदायिक रेडियो पर हैल्लो सिरसा कार्यक्रम में पहुंचे मदवि जनसंपर्क निदेशक
सिरसा।जनसंपर्क बतौर विषय व कॅरिअर तथा व्यवसाय,विकास की अपार संभावानाएं समेटे हुए है। जनसंपर्क  आने वाले समय में केवल शहरी व्यवसाय नहीं रहेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी पांव पसारेगा। जरूरत है कि विद्यार्थी जनसंपर्क क्षेत्र में कामयाबी के लिए संचार कौशल विकसित करें तथा अपनी व्यक्तित्व को बहुमुखी बनाने का प्रयास करें। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के जनसंपर्क निदेशक तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार के सहायक प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने चौधरी देवीलालय विश्वविद्यालय में रेडियो सिरसा के निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान से हैल्लो सिरसा कार्यक्रम में बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।
  भेंटवार्ता में रेडियो सिरसा प्रो.सुनित मुखर्जी नेकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय अपने जनसंपर्कीय अभियान, छवि निर्माण तथा सामुदायिक सरोकारों की पूर्ति के लिए सामुदायिक रेडियो स्टेशन का प्रभावी उपयोग कर सकता है।
   मुखर्जी ने बताया कि जनसंपर्क के तहत आधुनिक विधा कॉरपोरेट संचार का प्रचलन भी भारत में हो रहा है। ऐसे में बहुराष्ट्रीय कंपनियों मेंं जनसंपर्क एवं कारपोरेट संचार में रोजगार की अच्छी गुंजाइश है। इस आकर्षक कॅरिअर के लिए विद्यार्थियों को भाषायी कौशल,संप्रेषणीयता, साफट स्किल्ज, न्यू मीडिया(इंटरनेट) आदि में महारत हासिल करनी होगी। उन्होंने ने साक्षात्कार के दौरान एक प्रभावी जनसंपर्क कर्मी के गुणों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक प्रभावी जनसंपर्क कर्मी नवोन्मेषी एवं सृजनशील होता है।
    जनसंपर्क निदेशक मुखर्जी ने बताया कि जनसंपर्क क्षेत्र में राजनीतिक जनसंपर्क, शैक्षणिक जनसंपर्क, ग्रामीण जनसंपर्क आदि के लिए उद्यमिता के अवसर है। जरूरत है कि विद्यार्थीगण इस क्षेत्र में अपना  व्यवसाय खुद प्रारंभ करें। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अपनी विशिष्ट ब्रांडिंग वे स्वयं बनाएं। जनसंपर्क क्षेत्र की भविष्य के रूझाानों की जिक्र करते हुए सुनित मुखर्जी ने बताया कि भविष्य डिजीटल जनसंपर्क का है। सामाजिक मीडिया नेट वर्किंग साइटों का बेहतर इस्तेमाल कर बेहतरीन जनसंपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता एवं जनसंचार शिक्षा के संदर्भ में उन्होंने अधिकाधिक व्यवहारिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की वकालत की।
    सीडीएलयू, सिरसा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष तथा रेडियो सिरसा के केंद्र निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रेडियो सिरसा अपने कार्यक्रमों के माध्यम से ने केवल प0त्रकारिता व जनसंचार के विद्यार्थियों को नित नवीन जानकारियां मुहैया कराता है बल्कि उसका प्रयास स्थानीय समुदाय को बेहतर ज्ञान-मिश्रित मनोरंजक कार्यक्रम प्रदान करने का है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सेवा व सहभागिता के लिए ही केंद्र के कार्यक्रम हेल्लो सिरसा को इस वर्ष सेमका पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

एयर मार्शल डी सी कुमारिया ने एक दिन का निरक्षण दौरा किया
 सिरसा

    आज स्थानीय वायुसेना स्टेशन पर वायु अफसर कमांडिग-इन -चीफ पश्चिमी वायु कमान के एयर मार्शल डी सी कुमारिया ने एक दिन का निरक्षण दौरा किया।  इस मौके पर पश्चमी क्षेत्रीय वायुसेना पत्नी कल्याण संगठन क ी अध्यक्षा श्री मति वनिता कुमारिया धर्मपत्नी एयर मार्शल डी सी श्री कुमारिया का ग्रुप कैप्टन अनिल सब्बरवाल स्टेशन कमांडर वायुसेना स्टेशन सिरसा तथा श्री मति आशिमा सब्बरवाल वायुसेना पत्नी कल्याण संघ  (स्थानीय) द्वारा आगवानी की गई। एयर मार्शल डी सी कुमारिया के आगमन पर कर्मियों द्वारा भव्य गार्ड  ऑफ ऑनर दिया गया  है। इसके उपरांत श्री कुमारिया ने प्रशासनिक एवं संक्रियात्मक गतिविधयों का निरक्षण किया और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया । उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान वायु सेना स्टेशन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा किए गए उच्च स्तरीय एवं पेश्ेवर कार्यो कि भरपूर सराहना की। एयर मार्शल कुमारिया का यह निरक्षण दौरा पश्चिमी वायु कमान के पदभार परिवर्तन का हिस्सा है।

साक्षरता अभियान के तहत मीरपुर कन्या पाठशाला में एक समारोह का आयोजन किया
सिरसा

    स्थानीय वायुसेना पत्नी कल्याण संगठन द्वारा साक्षरता अभियान के तहत गांव मीरपुर के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्यअतिथि पश्चमी क्षेत्रीय वायुसेना पत्नी कल्याण संगठन क ी अध्यक्षा श्री मति वनिता कुमारिया ने शिरकत की । इस मौके पर श्री मति कुमारिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।   
    इस अवसर पर स्थानीय वायुसेना पत्नी कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्री मति अशीमा सबरवाल ने श्री मति वनिता कुमारिया  का स्वागत करते हुए कहा कि तीन माह से लगाातार गांव की निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया गया । जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए गांव की एक दर्जन से भी अधिक महिलाओं को पढऩे लिखने का ज्ञान प्राप्त किया है आज महिलाऐ किसी भी समाचार पत्र प पत्रिकाएं व किताबों को पढ़ कर ज्ञान ग्रहण कर रही है। उन्होंने कहा कि साक्षरता अभियान के तहत व संगठन द्वारा साक्षर महिलाओं का प्रमाण पत्र भी जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि  साक्षरता समिति द्वारा पुस्तके , कापियां, पैन , पेसिल आदि पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पढऩे लिखने कि कोई उम्र नहीं होती कभी भी व्यक्ति पढ़ सकता है। गांव की सभी माता, बहन अपने बच्चो को स्कूल भेजती है। गांव मीरपुर का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं है।
    उल्लेखनीय है कि वायु सेना द्वारा गांव मीरपूर को गोद लिया है जिससे गा्रम वासियों का आत्म विश्वास बड़ा है और ज्ञान की ज्योत से ज्योत  जल रही है। गांव में लगातार क्लासें चलाई जा रही ैि इसमें बच्चे, युवा तथा बुजुर्ग शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वायुसेना द्वारा गांव को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ पौधे बड़ी संख्या में लगाए जा रहे है ।  सेना द्वारा ग्रामीणों को देश भक्ति की भावना से प्रेरित किया ला रहा है। गांव साक्षरता,सम्पूर्ण स्वच्छता आदि क्षेत्रों में दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है गांव का प्रत्येक नागरिक साक्षर बन चुका है जो कि अखबार पत्र- पत्रिकाए , गीता, रामायण आदि धार्मिक ग्रंथ पढऩे में सक्षम है।
    मुख्यअतिथि पश्चमी क्षेत्रीय वायुसेना पत्नी कल्याण संगठन क ी अध्यक्षा श्री मति वनिता कुमारिया ने हर्ष जताते हुए ग्रामीणो को बधाई दी और स्कूल के प्रांगण में पौधा रोपण किया। नव साक्षर महिलाओं से परिचय भी प्राप्त किया। उन्होंने उत्कृष्ट प सराहनीय कार्य करने वालें को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। वायुसेना क ी बैंंडपार्टी व ग्रामीण महिलाओं ने श्री मति कुमारिया का जोर दार स्वागत किया। इस मौके पर साक्षरता समिति के समन्वयक श्री सुखविन्द्र सिंह ने जिला मेें चलाए जा रहे  साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी दी।

37 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
सिरसा
    डेरा सच्चा सौदा की सरसा ब्लाक की साध संगत के द्वारा आज स्थानीय पुराने सिविल अस्पताल रोड पर एलआईसी भवन के निकट स्थित फूड बैंक में 37 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इससे पूर्व साध संगत ने नामचर्चा कर सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा की समाप्ती के पश्चात जसवंत राय इन्सां ने नई दुकान लेने की खुशी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स के सदस्यों व सरसा साधसंगत के साथ मिलकर 37 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित किया। इस मौके पर ब्लाक भंगीदास कस्तुर इन्सां ने बताया कि साधसंगत पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए सप्ताह में एक दिन का उपवास रखती है तथा अपने हिस्से के राशन को फूड बैंक में जमा करवाती है, जहां से जरूरतमंद परिवारोंं को राशन वितरित किया जाता है। इस अवसर पर सात मैंबर जीत इन्सां, सतीश इन्सां, 15 मैंबर मनोहर इन्सां, सरेंद्र इन्सां, 25 मैंबर बहने मीनू इन्सां, आशा इन्सां, सुजान बहन वीना हंस इन्सां, के अलावा सरोज रानी, ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स की सदस्या प्रेम गांधी, सुरेंद्र, गुलजारी लाल, बबलू, हरीकिशन, नरेश, मदन लाल, ओमप्रकाश, भारतभूषण, मोनू वधवा, अमल वधवा, अन्य उपस्थित थे।

Tuesday, May 31, 2011

प्रादेशिक समाचार-31.05.2011

मुख्य समाचार:-
* केंद्र सरकार ने देश के समस्त परमाणु संयंत्रों, तेल शोधक कारखानों और सैन्य
अड्डो सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा समीक्षा करने को कहा है।
* नवजात बच्चों व माताओं की देखरेख के लिए तीन जिलो में यशोदा स्वास्थ्य
महिला स्वयं सेवकों की भर्ती की जायेगी।
* हरियाणा में सौर उर्जा संयंत्र लगाने पर 30 प्रतिशत अनुदान राशि मिलेगी।
* भिवानी जिले में भिवानी लोहारू सड़क पर दुर्घटना में 6 की मृत्यु और 8 अन्य
घायल ।
केंद्र सरकार ने देशभर में प्रमाणु संयंत्रों, तेल शोधक कारखानों और सैन्य अड्डो समेत
सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा समीक्षा करने को कहा है। पाकिस्तान में बीते सप्ताह
एक नौ सैनिक अड्डे पर हमले के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उच्च स्तरीय बैठक के
बाद ये अदेश जारी किया है।
गुप्त चर ब्यूरों और स्थानीय सुरक्षा प्रमुखों का संयुक्त दल सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की
सुरक्षा के स्तर का संर्वक्षण और आकलन करेगा। इस दौरान सभी परमाणु संयंत्रों दूसरों
प्रतिषठानों , तेल शोधक कारखानों और हवाई अड्डों की सुरक्षा की समीक्षा होगी। एक
अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों और सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सैन्य
शिविरों के आस पास सर्तकता बढ़ाने तथा शान्ति भंग करने की आतंकवादियों की किसी
भी कोशिश को नाकाम करने को कहा गया है किसी भी विधवंसकारी कोशिश को विफल
करने के लिए सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए
जाएंगे।

हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य मंत्री श्री किशन फौजी ने कहा है कि नवजात
बच्चों व माताओं की देखरेख के लिए प्रदेश के तीन जिलों में यशोधा स्वास्थ्य महिला
स्वयं सेवकों की भर्ती की जाएगी। यह योजना तजुर्बे के तौर पर अंबाला , पंचकूला तथा
फरीदाबाद में शुरू की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे तीन अस्पताल चुने गए है जिनमें वार्षिक प्रसव संख्या तीन हजार
या अधिक है। अंबाला में 3200, पंचकूला में 5542, फरीदाबाद में प्रसव संख्या 4200 है।
सरकार ने सभी के लिए 12 लाख 80 हजार रूपए जारी किए है और जल्द की स्वयं
सेवक कार्य करने लगेंगे। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रत्ेयक जिले में 8 स्वयं सेवक
तैनात होगी जो आठ घंटे की शिफट में काम करेगी। उन्हें प्रत्येक प्रसव पर 100 रूपए
मिलेंगे। किसी सेवा निवृत नर्स का सुपरवाईजर लगाया जाएगा। उसे साढ़े सात हजार
रूपए मासिक मिलेगे और उन्हें राज्य स्तर की टेªनिग दी जाएंगी।

राष्ट्रीय सलाहकार परिषद तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्षता श्रीमती सोनिया
गांधी कल मेवात में मांडी खेड़ा के अस्पताल से राष्ट्रीय जननी शिक्षा सुरक्षा कार्यक्रम का
ष्शुभारभ करेगी। गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं के कल्याण का यह नया
कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाया जाएगा।
हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार नया जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम राज्य में
पहले से ही चलाई जा रही , गर्भवती महिला स्वास्थ्य देखभाल की पद्वति पर ही चलाया
जाएगा।
श्रीमतह सोनिया गांधी मेवात जिले में 68 करोड़ रूपए से मुकम्मल राजीव गांधी आपूर्ति
वृद्धि पहरयोजना का पहला भाग, राज्य वासियों को समर्पित करेंगी। इससे मेवात क्षेत्र के
503 गांवों में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। पूरी परियोजना पर लगभग 2 अरब 6
करोड़ रूपए के खर्च का अनुमान है।
हमारे संवाददाता अश्विनी कुमार शर्मा की रिर्पोटः-
कल मेवात ही नहीं हरियाणा के लिए भी एक ऐतिहासिक दिन होगा जब यू पी ए अध्यक्षा
श्रीमती सोनिया गांधी महिला एंव बाल स्वास्थ्य से जुड़े एक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आगाज
मेवात से करंेगी। काबिलेगौर है कि केंद्र सरकार का यह जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम
हरियाणा के जननी सुरक्षा कार्यक्रम पर आधारित है। यही नही पानी की कमी से जुझ रहे
मेवात को कल एक और बड़ी राहत मिलेगी जब श्रीमती गांधी राजीव गांधी स्वच्छ जल
आपूर्ति परियोजना के प्रथम चरण को लोगो को समर्पित करेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के
आतंकवादी दविदर पाल सिंह भुल्लर की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने
के बाद भी पंजाब के नेताओं व तथा कथित मानवधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा भुल्लर को
माफी देने की मांग की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है इस बार विवाद पैदा
करके राजनीति रोटिया सेकना, महामहिम राष्ट्रपति तथा देश के संविधान का अपमान है।
श्री विद्रोही ने कहा है कि शिरोमणी अकाली दल तथा शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी
, आगामी विधान सभा चुनावों के कारण सिक्ख समुदाय की सहानुभूति बटोरने में लगी
है।

केंद्रीय अक्षय उर्जा मंत्रालय, सौर उर्जा चलित बिजली संयंत्र लगाने के लिए चालू वित्त
वर्ष के दौरान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर उर्जा मिशन के तहत, बैटरी संयंत्र पर
81 रूपए प्रति वाट तथा बैटरी संयंत्र पर 57 रूपए प्रति वाट अथवा कुल परियोजना
लागत का तीस प्रतिशत अनुदान देगा। इसमें से जो भी कम होगा वही नियम लागू
होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया है कि इस अनुदान का लाभ सामूहिक
औद्योगिक परियोजना संस्थाओं प्राथमिक एवं केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्रो थानों व्यावसायिक
भवनों, रिहायशी भवनों तथा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण में लगे स्वयं सेवर
संगठनों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि शेष खर्च संबोधित संस्था द्वारा या विभाग द्वारा
वहन किया जाएगा। इस संबंधी प्रस्ताव पहले आओ पहले पाओं आधार पर स्वीकृति किए
जाएंगे।

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि सरकार ने परिवहन
विभाग के संचालन तथा कार्यशाला कर्मियों के लिए देय धुलाई भत्ते में चार गुणा वृद्धि
करते हुए इसे 50 रूपए से बढ़ाकर 200 रूपए मासिक करने का निर्णय लिया हैं कैप्टन
यादव ने आज चंडीगढ़ में बताया कि इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व सरकार ने यह राशि
10 रूपए से बढ़ाकर 50 रूपए की गई थी। उन्होंने कहा कि यह भत्ता पहले से प्राप्त
कर रहे कर्मचारियों को भी देय होगा। इसमें विभाग के चालक, परिचालक तथा
कार्यशाला के अन्य कर्मी शामिल होंगे। इस से सरकार के खजाने पर ढाई करोड़ रूपए
वार्षिक का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

भिवानी जिले में भिवानी लोहारू सड़क पर एक सड़क दुर्घटना में आज 6 व्यक्तियों की
मृत्यु हो गई है तथा आठ अन्य घायल हुए है। गम्भीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को
पी जी आई रोहतक भेजा गया है तथा शेष घायलों को सथानीय सिविल अस्पताल में
भर्ती करवाया जा रहा है। दुर्घटना उस समय हुई जब लोहारू से भिवनी आ रही एक
बोलेरो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से जा टकराई।

आज करनाल जिले में बस ट्रक भिडंत में 15 पर्यटक घायल हो गए। इनमें अधिकतर
विदेशी पर्यटक है। बस धर्मशाला से दिल्ली लौट रही थी कि राष्ट्रीय राज मार्ग नम्बर
एक पर दुर्घटना हो गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार करने
के बाद उन्हें बस से दिल्ली भेज दिया गया।

रविवार रात रोहतक सड़क पर झज्जर के बाहर एक पैट्रोल पम्प पर कुछ सशस्त्र युवकों
ने सेल्समैन को गोली मार कर उसकी जान ले ली और पैट्रोल भरवाने के बाद नकदी
भरा थैला ले कर फरार हो गए। सेल्जमैन को तीन गोलियां लगी । पुलिस ने अपराधियों
को ढूढंने के लिए दो टीमों बनाई है लेकिन अभी तक अपराधियों का कुछ पता नही चल
पाया ।

विशेष अभियान चलाकर इस वर्ष 50 हजार स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाएगा


सिरसा
    परिवार के प्रति सबसे बडा़ पाप है तो वह धूम्रपान है इसलिए जिला में तीन संस्थाएं आईएसबीटी, आईएमए तथा शिवशक्ति रक्तदाता समिति द्वारा धूम्रपान से निजात दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाकर इस वर्ष 50 हजार स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
    यह बात उपायुक्त एवं चैयरमेन डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज स्थानीय लघु सचिवालय की बैठक कक्ष में आयोजित  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियो व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान से युवाओं में रक्त देने व धूम्रपान से मुक्ति बारे प्रेरित किया जाएगा ताकि आने वाली पीढिय़ां नशे जैसी बुराई से दूर रहे और समाज के प्रति अच्छी भावना जागृत हो। उन्होंने आह्वान किया कि जिला को तम्बाकू मुक्त बनाकर स्वयं एवं दूसरों को स्वच्छ एवं दुर्गन्धरहित हवा में सांस लेने का अवसर प्रदान करने में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने लघु सचिवालय परिसर स्थित सभी कार्यालय अध्यक्षों को धूम्रपानमुक्त बनाने का भी आह्वान किया।
    डा0 युद्धबीर सिंह ख्यलिया ने कहा कि जीवन एक वरदान है। मनुष्य जीवन बड़ा कीमती है। स्वस्थ शरीर मनुष्य की सबसे बड़ी दौलत है जिसके सामने दुनिया की सारी दौलत गौण है। आधुनिक समय में मनुष्य यह सब जानते हुए भी स्वयं बीमारी और मौत को न्यौता देने में नही हिचकिचाते है। इसके साथ-साथ आर्थिक रूप से भी नुकसान होता है।  उन्होंने कहा कि विश्व में आज  31 मई  का दिन तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य तम्बाकू प्रयोग से होने वाले खतरों के प्रति आमजन को जागरूक  करना तथा अपने आस पास के वातावरण को धूम्रपान मुक्त बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि  लोगों को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराने हेतू समय समय पर सेमिनार कैम्प और प्रदर्शनियां आदि लगाई जाएं।
    इस अवसर पर डा वेद बेनीवाल ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि तम्बाकू पूरे विश्व में मौत का दूसरा कारण है। तम्बाकू में दो निकोटीन व बेजोपायरिन निकोटीन नामक सबसे ज्यादा घातक तत्व होते हैं। ये दोनो तत्व कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, सांस फूलना तथा रक्त प्रवाह में गड़बड़ी जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। धूम्रपान करने वाला व्यक्ति स्वयं के साथ अपने आसपास मौजूद लोगों पर भी इसका बुरा प्रभाव डालते हैं। बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित होते हैं। वैसे भी तम्बाकू के धूएं से मुक्त स्वच्छ हवा में सांस लेना हर व्यक्ति का अधिकार है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी तम्बाकू निषेध हेतू प्रयासरत है। राज्य में सार्वजनिक स्थलों तथा सरकारी क ार्यालयों में धूम्रपान निषेध तथा दोषी पाये जाने पर धुम्रपान करने वाले व्यक्ति को जुर्माना भी अदा करना पड़ता है। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा तम्बाकू उत्पाद बेचना भी अपराध है इसलिए जनता से अनुरोध है कि वे जिला क ो तम्बाकू मुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग दें। इस मौके पर डा0 आर एम अरोड़ा, डा0 जीवन गर्ग, डा0 अशोक गुप्ता ने भी तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।        

कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया
सिरसा

    जिला कल्याण विभाग द्वारा गांव कांलावाली में चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया।
    यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी श्रीमती सुमित्रा मैहता ने बताया कि शिविर में महिलाओं क ो उनके अधिकार जैसे सूचना का अधिकार, मनरेगा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, गृह क्लेश, नारी सशक्तिक रण पर कानूनी नियमों के बारे में एडवोकेट श्री मति सुनीता गुप्ता एवं महिला समाज सेविका द्वारा महिलाओं को जानकारी दी गई। 

जिला एडवाईजरी कमेटी का आयोजन किया जाएगा
सिरसा

    स्थानीय सिविल अस्पताल में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में एक जून को दोपहर बाद 3 बजे जिला एडवाईजरी कमेटी का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भाग लेंगे। कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम बारे पीएनडीटी एक्ट बारे विचार विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी।

डा.के.वी.सिंह 1 जून को डबवाली आयेगें
मण्डी डबवाली

मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह 1 जून को डबवाली आयेगें। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव बजरंग थालोड़ ने बताया कि डा.सिंह बुधवार को प्रात: 9.30 बजें से सांय 5 बजें तक स्थानीय सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनसमस्याऐं सुनेगे व उनका मौके पर ही निराकरण करेगें।

नगदी लूटने के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग
सिरसा

    हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने आज पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके बीती रात ओवर ब्रिज पर हुई 6 लाख रूपए नगदी लूटने की घटना के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में आज व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल एसपी से मिला और बीती रात हुई लूटपाट की घटना सहित व्यापारियों के साथ रोज होने वाली इस प्रकार की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। शिष्ट मंडल में शामिल केदार पाहवा,अंजनी कनोडिय़ा, बिशम्बर शर्मा, मा. रोशनलाल गोयल, सतीश शर्मा,सीता  राम बटनवाला,चन्द्रयश जैन, विजय जैन, कमल रैलन, पवन कोचर, विनोद गोयल, तरसेम गोयल,किशन लाल मकानी सहित अनेक व्यापारियों ने इस लूटपाट की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्वित करनी चाहिए। व्यापारियों ने एसपी को बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 11 जून को मुख्यमंत्री के सिरसा आगमन पर प्रदर्शन किया जाएगा। व्यपारियों ने कहा कि इससे पहले भी इस प्रकार की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं तथा सबसे ज्यादा मार व्यापारियों पर ही पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जैन स्कूल की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम।
सिरसा

    भिवानी शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एसएस जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम ऊंचा किया है। विद्यालय प्रवक्ता बलराज गोयल ने बताया कि कुल 80 छात्राओं में से 27 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मैरिट में स्थान बनाया है। इनमें से 6 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की शिल्पा 94 प्रतिशत, ज्योति 93.2 प्रतिशत, मधु 92.2 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: प्रथम,दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय की 10 छात्राओं ने गणित में, 8 छात्राओं ने पंजाबी में, 4 छात्राओं ने विज्ञान में और तीन छात्राओं ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय कमेटी के चैयरमैन पदम चंद जैन, वरिष्ठ सदस्य बाल चंद डागा, मैनेजर हुनमान मल गुजरानी, प्राचार्य सुमन गौतम और उप प्रचार्या श्रीमती मुकेश रानी ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को बधाई प्रेषित की है।

भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की शैली से अवगत करवाता है
डिंग मंडी

    भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की शैली से अवगत करवाता है। गीता के उपदेशों पर चलकर मनुष्य सभी चिंताओं से मुक्त होकर संतोषपरक व सम्मानजनक जीवन व्यतीत करता है तथा मृत्युपरांत मोक्ष को प्राप्त होता है। उपरोक्त शब्द हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने डिंग मंडी में श्री वासुदेव कृष्ण गौशाला, डिंग वासी व मोचीवाला के ग्रामीणों द्वारा आयोजित की गई मदभागवत कथा के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि कहे। श्री गोबिंद कांडा ने श्री वासुदेव कृष्ण गौशाला द्वारा गौसेवा में दिये जा रहे अहम योगदान के लिए गौशाला कमेटी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर साध्वी मैना बाई ने श्री कांडा को आशीर्वाद दिया। गोबिंद कांडा ने गौशाला परिसर में पौधारोपण किया और गौशाला का शैड बनवाने हेतु अढ़ाई लाख रुपये भेंट किये। धार्मिक आयोजन में पहुंचने पर  हनुमान अग्रवाल, चेतराम फुटेला, सुरेन्द्र मोचीवाली, सज्जन कुसुंबी, दरिया सिंह पचार, ओमप्रकाश गोयल, सोहन दहिया, शिव कुमार, रवि गोदारा, सुरजीत बैनीवाल, देवीलाल मईया, दीपक शर्मा, वेदप्रकाश मैनेजर ने गोबिंद कांडा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोबिंद कांडा के साथ कृष्ण सैनी, गृह राज्यमंत्री के निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर, जय सिंह कुसुंबी, चरणजीत कैरांवाली, भूपेश गोयल, अमन सर्राफ, मक्खन सिंह ख्योंवाली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

भाई अभय सिंह चौटाला युवाओं के हृदय में बसते हैं
सिरसा

    भाई अभय सिंह चौटाला युवाओं के हृदय में बसते हैं। अभय सिंह सही मायने में युवा वर्ग हितैषी हैं, जो सदैव खिलाडिय़ों और सैनिकों को सिर- आंखों पर बैठाते हैं। युवा वर्ग पर अभय सिंह का जादू सर चढ़कर बोलता है। वैसे तो इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में विख्यात हैं, जिन्होंने इनेलो को उन ऊंचाईयों तक पहुंचाया है, जहां तक सोचने की अन्य नेता कोई कल्पना तक नहीं कर सकता। परंतु इन ऊंचाईयों को छूने में  अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला का अहम योगदान रहा है। जहां अजय सिंह चौटाला में एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं, उसी प्रकार अभय सिंह में युवा अपने भविष्य का प्रतिबिंब देखते हैं। उपरोक्त शब्द इनेलो के प्रवक्ता कृष्ण गुंबर ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति में कहे। श्री गुंबर ने कहा कि वैसे तो प्रत्येक राजनैतिक दल ने अपने युवा विंग बनाए हुए हैं, परंतु किसी भी युवा नेता ने आज तक वह जगह युवाओं के दिलों में नहीं बना पाया है, जो अभय सिंह ने अपने राजनैतिक कौशल और युवा हितैषी होने के कारण हासिल की है। जब भी युवाओं की बात आती है या युवा नेता का नाम लिया जाता है तो उसमें सबसे पहले चौ. अभय सिंह चौटाला सबकी एक मात्र पसंद होते हैं। युवाओं को अभय सिंह चौटाला का व्यक्तित्व इतना प्रभावित करता है कि जब भी कोई कथनी और करनी का जिक्र करता है तो यह कहते हुए संकोच नहीं करता कि अभय सिंह अपनी बात के धनी हैं। वे जो कह देते हैं, वो करके भी दिखाते हैं। ओलंपिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान अभय सिंह चौटाला शायद पूरे भारत के वो पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनावों के दो माह के भीतर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ दल को पटखनी देने में सफलता हासिल की थी। अभय सिंह चौटाला ने सदैव संघर्ष करके जीत हासिल की है। भले ही वो सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, अभय सिंह से हर पार्टी का राजनेता और कार्यकर्ता प्रभावित है, जो कि  ये मानते हैं कि युवाओं की नब्ज केवल मात्र अभय सिंह ही जांच सकते हैं। अभय सिंह की राजनीतिक कुशलता और रणनीति व्यूह रचना का हर व्यक्ति कायल है। सभी यह मानते हैं कि अभय सिंह के बुने हुए चक्रव्यूह को भेद पाना लगभग असंभव होता है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत एक किस्म से अंधेरे में निशाने पर लगा वो तीर है, जिसने अपना लक्ष्य भेद लिया, परंतु इससे यह नहीं समझना चाहिए कि तीर चलाने वाला एक सधा हुआ निशानची है। 

तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू न करने का युवाओं ने लिया संकल्प
रानिया

    खण्ड़ के गांव चक्क रतन सिंह वाला में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्पोर्टस युवा क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान भुपिंद्र विर्क ने की। जबकि मुख्या वक्ता के तौर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष गौतम झोरड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर गौतम झोरड़ ने युवाओं को तंबाकू से बचने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंनें कहा कि जीवन में शरीर को हानि पंहुचान वाले तम्बाकू जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन से पहरेज करें। युवाओं को तंबाकू की हानियों से अवगत करवा दुर रहने के लिए प्ररित करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष भुपिंद्र विर्क ने कहा कि तंबाकु ज्यादातर भयानक बीमारियों को न्योता देता है। उन्होनें कहा कि  तंबाकू से फेफड़े, मुंह व जीभ आदि की भयानक बीमारियां लग जाती हैं। नशे व तंबाकू की लत से जीवन व धन की हानि होती है। जीवन एक अनमोल देन है इसे तंबाकू में झोंक व्यर्थ न गंवाएं। युवाओं को तंबाकू से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष सोभा सिंह विर्क , उपप्रधान राम सिंह, गुरमुख सिंह, निशान सिंह, गुरमीत सिंह, रणबीर सिंह, भोला सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, सूरत सिंह, मक्खन वड़वाल, इंद्रपाल सिंह समेत अनेक युवा उपस्थित थे।

राहुल देव ने श्री तारा बाबा कुटिया में पहुंचकर बाबा जी की समाधी पर माथा टेका और शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया
सिरसा

    प्रसिद्ध विचारक और देश के नामचीन चुनाव विश्लेषक राहुल देव ने अपने सिरसा प्रवास के दौरान श्री तारा बाबा कुटिया में पहुंचकर बाबा जी की समाधी पर माथा टेका और शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया। वहीं राहुल देव ने कुटिया परिसर में संचालित नेत्रालय का दौरा भी किया और इसके पश्चात गोबिंद कांडा के विशेष आमंत्रण पर श्री देव एम.डी.एल.आर. कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गोबिंद कांडा से राजनीति, गौसेवा और जनसमस्याओं सहित अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कांडा बंधुओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कम समय में सिरसा में निर्मित किये गये भव्य धार्मिक स्थल को देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया है। उन्होंने गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा के समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा की। एम.डी.एल.आर. कार्यालय में पधारने पर गोबिंद कांडा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामकुमार खैरेकां, मोहन लाल डरोलिया, राजेन्द्र मकानी, तरसेम गोयल, भूपेश गोयल, मक्खन सिंह ख्योंवाली, चरणजीत कैरांवाली, हुकम सिंह, संजीव शर्मा, अमन सर्राफ, राजेन्द्र जग्गा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

हुड्डा के नेतृत्व में सिरसा जिला प्रगति की ओर अग्रसर: भूपेश मेहता
सिरसा

    प्रदेश के लोकप्रिय एवं ईमानदार मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने जहां प्रदेश में एक समान विकास करवाकर भेदभाव की नीति को नकारा है वहीं सिरसा जिला में अनेक विकास परियोजनाएं रेलवे पूल का निर्माण, ओटू झील की खुदाई, ट्रोमा सैंटर, लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए गांव पंजुआना में तीसरा बड़ा वाटरवक्र्स, अरोड़वंश व अग्रवाल सदन,  लड़कियों के लिए नए स्कूल का निर्माण, बाजेकां से खैरकां बाईपास निर्माण, चत्तरगढ पट्टी, महावीर कालोनी स्थित अन्य स्लम बस्तियों में पेयजल, सीवरेज व सड़कों की समुचित व्यवस्था इत्यादि करवाकर जिला में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। हुड्डा सरकार  ने सभी वर्गों के लोगों का दिल जीतने का कार्य किया है। आगामी 11 जून को मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिरसा आगमन से जिला में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। जिलावासी बेसब्री से मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहे है। यह बात ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान भूपेश मेहता ने गत रात्रि अग्रसैन कालोनी में ब्लाक कांग्रेस के सचिव राजकुमार मेहता के निवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहे। श्री मेहता ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि क्षेत्रों में हुए अभूतपुर्व विकास की बजह से आज हरियाणा प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा के साथ साथ सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर लोगों की भलाई व विकास के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। श्री मेहता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 11 जून को मुख्यमंत्री श्री हुड्डा के सिरसा दौरे को लेकर जिलाभर में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर के लिए निमंत्रण दें। इस मौके पर संत सोनी, राजकुमार मेहता, श्याम मेहता, संजय मेहता, बाबूराम मित्तल, रमेश जोशी, संजीव जसूजा, गौरव शर्मा, राकेश शर्मा, रामदास बजाज, विनोद उपाध्याय, प्रेम सैनी, रमेश गोयल, कृष्ण सैन, सुभाष सैनी, पवन सिंगला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार तथा बाल कल्याण पुरस्कार कल्याण हेतू आवेदन आमंित्र्ंात
सिरसा

    हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने वर्ष 2011 के लिये राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार तथा बाल कल्याण पुरस्कार कल्याण हेतू आवेदन आमंित्र्ंात किये है।  निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित उपायुक्त की सिफारिशो के साथ 15 जून तक निदेशक, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग बेज नम्बर 15-20 सैक्टर 4 पंचकूला  के पते पर पहुंच जाने चाहिए।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त  डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गये तथा बाल कल्याण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा स्वयं सेवी संगठनों की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान कि ये जायेंगे। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को मान्यता प्रदान करना है, जिन्होने 10 वर्षो से अधिक अवधि के दौरान बाल कल्याण, बाल सुरक्षा व बाल विकास की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है और इस श्रेणी में तीन व्यक्तियों को पुरस्कार दिये जाऐंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार स्वरूप एक लाख नकद व एक  प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। संस्थानों के वेतनभोगी अधिकारी इस पुरस्कार के आवेदन के पात्र नही होंगे इसी प्रकार  राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार श्रेणी में तीन व्यक्तियों तथा पांच स्ंास्थानों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप व्यक्तिगत श्रेणी मेें एक लाख रूपये नकद व प्रशस्ति पत्र जबकि संस्थागत श्रेणी में  तीन लाख रूपए नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा संस्थान श्रेणी में संस्थानों को पुर्ण रूप से राजकीय घोषित नही होना चाहिये। और कुछ वर्षो से ये बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत होनी चाहिये।  पुरस्कार के लिये संस्थानो का चयन उन द्वारा उपलब्ध करवाई गई बाल कल्याण की संख्या के आधार पर किया जायेगा। स्वतन्त्र रूप से संस्थानों की शाखाएं भी चयन के लिये पात्र होगी उन्होंने बताया कि निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित उपायुक्त  या जिला समेकित  बाल विकास योजना शाखा के परियोजना अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन जिला उपायुक्त की सिफारिशों के साथ 15 जून तक निदेशक, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग बेज नम्बर 15-20 सैक्टर 4 पंचकूला  के पते पर पहुंच जाने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0172-2560349 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

कानूनी जागरुकता शिविर एवं ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन 11 व 12 जुन को
सिरसा

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 11 व 12 जुन को जिले के गांव पनिहारी में कानूनी जागरुकता शिविर एवं ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश कुमार सिंघल ने बताया कि इस कानूनी जागरुकता शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बारे में जनता को विस्तार से जानकारी दी जाएगी और लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े मामलों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, जॉब कार्ड, बेरोजगारी भत्ता, जनता को रोजगार देने बारे आवश्यक कार्यों बारे, मस्टर रोल, कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं, वेतन, बैंक व डाकघर के बचत खाता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि 12जून को पनिहारी में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के लोगों के विभिन्न प्रकार के मुकद्दमे जो विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े मामलों का मौके पर ही निपटाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस ग्रामीण लोक अदालत में फौजदारी, सिविल, लड़ाई-झगड़े, मोटर वाहन दुर्घटना व हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित मुकदमों के अलावा अन्य प्रकार के मुकदमों का भी दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस ग्रामीण लोक अदालत का लाभ उठाए और अपने लंबित मामलो को अदालत में निपटवाएं। इस तरह के मामलों को लोक अदालतों में निपटवाने से कई प्रकार का लाभ मिलता है। लोक अदालतों के माध्यम से मामले निपटवाने से धन और समय की बचत होती है। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों को आगे कही भी किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती यानी सदा-सदा के लिए मामलों का निपटारा हो जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आयोजित ग्रामीण लोक अदालत व कानूनी जागरुकता शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग ले।

मुख्यमंत्री हुड्डा प्रदेश के भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है
सिरसा

    मुख्यमंत्री  भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री हुड्डा प्रदेश के भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है और सरकार द्वारा सिरसा जिला में ङ्क्षसचाई विभाग के भ्रष्टाधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। यह बात कांग्रेस नेता कृष्ण ताजिया व राजेेंद्र ठेकेदार ने ङ्क्षसचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मुख्यमंत्री हुड्डा व ङ्क्षसचाई  विभाग के आयुक्त के.के. जालान का आभार व्यक्त करते हुए कही। उल्लेखनीय यह है कि कृष्ण ताजिया व राजेंद्र ठेकेदार ने ओटू झील में चल रहे खुदाई कार्य में विभागीय अनियमिताओं को लेकर हुड्डा व जालान को शिकायत पत्र भेजा था ओर जांच में भारी धपलेबाजी पाए जाने पर सरकार ने ङ्क्षसचाई विभाग के सिरसा स्थित लगभग 33 अधिकारियों को निलम्बित कर दिया है। कृष्ण ताजिया व राजेंद्र ने सरकार से मांग की है कि ओटू झील खुदाई के मामले की गहनता से जांच करवाई जाए ओर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ उनके द्वारा भ्रष्ट तरीके अपनाकर जो सरकारी धन हड़प किया गया है उसे भी रिकवर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ङ्क्षसचाई विभाग के कुछ-कुछ अधिकारी तो पिछले लगभग 25 सालों से सिरसा में ही टीके हुए हैं और उन्होंने विभाग को करोड़ों रुपयों का चूना लगाया है, इसलिए उनके सारे कार्यकाल के कामों को विस्तृत जांच करवाई जाए।

1 जून को होने वाली मासिक बैठक अप्रिहार्य के चलते स्थगित
सिरसा

    जिला कांग्रेस की कल 1 जून को होने वाली मासिक बैठक अप्रिहार्य के चलते स्थगति कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता संगीत कुमार ने बताया कि बैठक के लिए आगामी तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

मकान में चोरी की नीयत से घुसा आरोपी गिरफ्तार
 सिरसा

    जिला रानियां पुलिस ने वार्ड नं. 9 रानियां के एक मकान में चोरी की नीयत से घुसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू पुत्र खुशहाल ङ्क्षसह निवासी वार्ड नं. 9 रानियां के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मकान मालिक जोङ्क्षगद्र ङ्क्षसह कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को ऐलनाबाद अदालत में पेश किया गया है जहां उसे न्यायिक हिरास्त में सिरसा जेल भेजा गया है। वहीं रानियां पुलिस ने एक अन्य घटना में गांव केहरवाला में एक मैडीकल स्टोर में हुई 3300 रुपए की नगदी की चोरी की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के आरोपी गाबा उर्फ अहमद रजा पुत्र नाजर हुसैन निवासी गुडियाखेड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 1900 रुपए की चोरीशुदा नकदी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया गया, जिसे न्यायिक हिरास्त में सिरसा जेल भेजा गया है।

120 रुपए की सट्टा राशि के साथ एक काबू
 सिरसा

    जिला की ङ्क्षडग पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में लेखराज पुत्र रामकुमार निवासी कोटली को 120 रुपए की सट्टा राशि के साथ काबू कर लिया है। एक अन्य घटना में शहर थाना पुलिस ने ज्ञान चंद पुत्र अतर चंद निवासी रानियां गेट सिरसा को 280 रुपए की सट्टा राशि के साथ रानियां गेट से जबकि राजकुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी जे.जे. कालोनी सिरसा को 1060 रुपए की सट्टा राशि के साथ सामान्य अस्पताल सिरसा के पास से काबू किया है। शहर थाना पुलिस ने सुरेश कुमार पुत्र साहब राम निवासी बी-ब्लाक सिरसा को 1110 रुपए की सट्टा राशि के साथ जे.जे. कालोनी क्षेत्र से जबकि कृष्ण लाल पुत्र दयाल चंद निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा को 1125 रुपए की सट्टा राशि के साथ काबू किया है।

प्रशिक्षकों द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार ही कार्य करें—एडीसी

 ओढ़ां
    ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों व मेटों के लिए खंड कार्यालय ओढ़ां में आयोजित सात दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में खंड ओढ़ां के 37 गांवों के 60 रोजगार सहायकों व मेटों को निर्माण उद्योग विकास परिषद नई दिल्ली के प्रशिक्षकों देवी सिंह व अमर सिंह पांचाल द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक देवी सिंह व अमर सिंह ने मनरेगा के तहत विभिन्न संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम सभाग्राम पंचायत द्वारा किए जाने वाले कार्यो का अनुमोदन करती है जिसके आधार पर ग्राम पंचायत अपनी कार्ययोजना तैयार करती है तथा ग्राम सभा ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत क्षेत्र के भीतर किए जाने वाले कार्यों के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करती है और ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्त परियोजनाओं के लिए नियमित सामाजिक अंकेक्षण करती है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा ग्राम पंचायत के सामाजिक अंकेक्षण के दायरे में आने वाले कार्यों की जांच करती है। सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित सभी कागज, दस्तावेज और प्रमाणपत्र जैसे मस्टर रोल, बिल, वाऊचर, माप पुस्तिका, खाता पुस्तिका, मंजूरी आदेशों की प्रतिलिपी तथा लेखा संबंधी अन्य जरूरी कागजात ग्राम पंचायत ग्राम सभा को उपलब्ध करवाएगी
    अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा बीके बेहरा ने आज प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया और इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा मनरेगा योजना अति महत्वपूर्ण है और इस प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक ग्रहण करते हुए प्रशिक्षकों द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार ही कार्य करें। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत मिल रही शिकायतों के लिए अब जिला स्तर व खंड स्तर पर एक शिकायत केंद्र बनाया जाएगा जिसमें जिला कार्यालय में नेहरू युवा केंद्र के तीन व खंड स्तर पर दो वालंटियरों की ड्युटी लगाई जाएगी और जिला स्तर पर फोन पर मिलने वाली शिकायतों के बारे में खंड स्तर पर नियुक्त वालंटियरों को सूचित किया जाएगा जो कि उसी समय शिकायत कर्ता के गांव में जाकर उससे मिलेंगे और पूरे मामले का अध्ययन करके जिला कार्यालय में भेजेंगे जिससे शिकायतों का उचित निपटारा हो सकेगा और मनरेगा में सरपंचों व रोजगार सहायकों की मनमानी पर रोक लगेगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन द्वारा मेट को भी एक सरकारी नंबर दिया जाएगा जिसके द्वारा मेट प्रतिदिन दोपहर 11 बजे खंड कार्यालय को सूचित करेगा कि किस गांव में कितने मजदूर कार्य कर रहे हैं और उसके बाद जिला या खंड स्तर का कोई भी अधिकारी जाकर जांच कर सकता है कि कोई फर्जी व्यक्ति तो काम नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि यह कार्य 10 दिन के अंदर अंदर शुरू हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीपीओ बलराज सिंह, एबीपीओ सुनील कंबोज, ब्लॉक समिति चैयरमैन जगदेव सिंह असीर, एपीओ चरणजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता ओमप्रकाश, राजाराम, धर्म सिंह ढिल्लों, पूर्व सरपंच दर्शन मलकाना, सहायक अमरीक सिंह, ग्राम सचिव जसविंद्र सिंह और उमेद कुमार सहित स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित थे।
    छायाचित्र:- संबोधित करते एवं निरीक्षण करते एडीसी।


बुढ़ापा पैंशन को लेकर वृद्धों में रोष
ओढ़ां
    वरिष्ठ नागरिकों को बुढ़ापा पैंशन समय पर न मिलने के कारण वृद्धों में फैले रोष को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने समझदारी दिखाते हुए शांत किया। सोमवार की सुबह 10 बजे एक्सिस बैंक द्वारा वृद्धों को दो महीने की पैंशन देने का कार्य शुरू किया गया तो बीच बीच में मशीन के रूकने से सभी को विशेषकर महिलाओं काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कर्मचारी लोगों को बिना बताए ही सिरसा चले गए जिसके कारण वृद्धों में रोष फैल गया और महिलाएं सुखदेव कौर, सरस्वती, कलावती, सुरजीत कौर, पाल कौर, पुरुष सुखदेव सिंह, कृष्णलाल, रामकुमार और जगदीश कुमार आदि ने रोष में आकर धरना प्रदर्शन व रोड जाम करने की धमकी दी। मौके पर उपस्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बलराज सिंह ने उन्हें ऐसा करने से रोका और एक्सिस बैंक के जिला अधिकारी से बात करके उन्हीं कर्मचारियों को दोबारा ओढ़ां बुलाया और वृद्धों को पैंशन देने का कार्य दोपहर तीन बजे फिर से शुरू करवाया जिससे वृद्धों ने राहत की सांस ली।

भूपेश मेहता व नवीन केडिया ने की जागरण की ज्योत प्रचंड

सिरसा
    ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान भूपेश मेहता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव नवीन केडिया ने गत रात्रि स्थानीय अग्रसैन कालोनी में स्थित हुनमान मंदिर में श्री हनुमानमंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बाबा बजरंग बली के जागरण में शिरकत की तथा जागरण की ज्योत प्रज्जवलित की।  इस 14वें वार्षिक महोत्सक  में जयपुर से आई गोपाल भजन मंडली के कलाकारों कुमार गिरीराज व अन्यों ने मधुर वाणी में बाबा की महिमा का गुणगान किया व सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट  के प्रधान राधेश्याम अग्रवाल, कार्यकारी प्रधान सुरेंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक औमप्रकाश अरोड़ा व महेश भारती व अन्यों ने जागरण में पहुंचने पर भूपेश मेहता व नवीन केडिया का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश मेहता ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ट्रस्ट के सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि पिछले 14 सालों से ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा रामभक्त हनुमान को समर्पित किए जा रहे इस कार्यक्रम से कालोनी का पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इस अवसर पर कलाकारों ने 'मेरे राम जी से राम राम कहियोÓ, 'छम छम नाचे देखो वीर हनुमानाÓ, 'म्हारो बेडो पार लगा देइयो मां अंजनी का लालÓ इत्यादि भजन सुनाए जिनपर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भूपेश मेहता व नवीन केडिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजकुमार मेहता, रामदास बजाज, विनोद उपाध्याय, प्रेमसैनी, कृष्ण सेन, रमेश गोयल, औम सिंगला, सुभाष सैनी, संजय मेहता, श्याम मेहता, महेंद्र मक्कू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सर्व सम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चुने गए बलजीत सिंह सिरसा
सिरसा

    हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस् के 29वें अधिवेशन में मिड टाऊन ग्रेंड हिसार के सभागार में यूनियन के प्रादेशिक चुनाव व्यवसायिक स्तर में हुए। सर्व सम्मति से प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह सिरसा, प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता अंबाला व प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मेहता यमुनानगर चुने गए। इस आशय की घोषणा करते हुए यूनियन के प्रदेश चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र धर्माणी ने 31 प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा की। चुने गए सदस्यों में मनमोहन कथूरिया, लोकेश जैन, रोहतक, देवीदयाल शर्मा अंबाला, हीरा सिंह, के.एल. छाबड़ा, संसार भूषण सिरसा, श्रीमती रीता सैनी, ऋषि सैनी हिसार, आंनद भार्गव, दीपक मेहता, गुरजीत मान, डॉ. राजेश दीप गोयल, बी.डी वर्मा, अजय मल्होत्रा, महासिंह, राममहेर, बलराम शर्मा, अनिल दत्ता, सुरेन्द्र, प्रवीण, नीतिन, सुभाष अरोड़ा, प्रवेश गहलोत, सुरेन्द्र पवार, विजय कौशिक, राजबीर, एल.सी. वालिया, जगन्नाथ गौतम, आर.पी. वशिष्ट, संजीव चौधरी, विजय मेहता, रामभारती सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अध्यक्षता, पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार, विधायक सावित्री जिंदल, संपत सिंह, जयप्रकाश, मुख्यवक्ता के तौर पर पधारे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता  विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राधेश्याम शर्मा, सुप्रसिद्ध अधिवक्ता पी.के पंधीर, चंडीगढ़ प्रैस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष हरेश वशिष्ट, पत्रकार सोमनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।

पुलिस समाचार
सिरसा

    जिला पुलिस ने बीती सायं गश्त और चैंकिग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलने, सट्टाखाईवाली करने तथा शराब तस्करी  के आरोप में विभिन्न स्थानों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में अभियोग दर्ज कर दिए है। विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर सिरसा पुलिस ने 27 मई की रात्रि को सिरसा क्लब के रिहाईशी फ्लैट से चोरी हुए बिजली के स्टेपलाईजर की घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय पुत्र कृष्ण चन्द निवासी कीर्तीनगर सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्टेपलाईजर भी बरामद कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  जिला की रानियां पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में रामलाल पुत्र बिहारी लाल निवासी वार्ड न. 11 को रानियां को 545 रूपए की सट्टाराशि के साथ बस स्टेन्ड रानियां से काबू किया गया है। वही नाथूसरी चौपटा पुलिस ने मदन पुत्र मग्गू राम निवासी नाथूसरी कंला को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप चौपटा चौक से काबू किया है। प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर सिरसा पुलिस ने राकेश पुत्र बुधराम,रवि पुत्र पालीराम निवासियान मोचियावाली गली को 530 रूपए की जुआ राशि के साथ लक्ष्मीनारायण मन्दिर के पास से काबू किया है।
शहर सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान मुख्बरी के आधार पर छापामारी करते हुए नेहरू पार्क क्षेत्र से 1420 रूपए की जुआ राशि के साथ दो व्यक्तियों को काबू किया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अनिल पुत्र श्यामलाल कीर्तिनगर निवासी व रिकूं पुत्र मोतीराम निवासी धानक मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। शहर सिरसा पुलिस ने ही नेहरू पार्क क्षेत्र से ही एक अन्य घटना में दो व्यक्तियों को 640 रूपए की जुआ राशि के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र शेर सिंह व इन्द्रजीत पुत्र कृपाल सिंह निवासी इन्दपूरी मौहल्ला के रूप में हुई है। शहर सिरसा पुलिस ने सट्टाखाइवाली करने के आरोप में जेजे कालोनी निवासी सिकन्द्र पुत्र धनीराम को 1115 रूपए की सट्टाराशि के साथ जेजे कालोनी क्षेत्र से काबू किया है। वहीं शहर सिरसा पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में मदनलाल पुत्र भगवानदास निवासी शक्तिनगर को 2585 रूपए सट्टाराशि के साथ शक्तिनगर से ही काबू कर लिया है। सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त व चैंकिग के दौरान तेजा सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी अलीका को 8 बोतल देशी शराब के साथ उसी के गांव अलींका से ही काबू कर लिया है।

लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है
सिरसा

    मुख्यमंत्री  भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री हुड्डा प्रदेश के भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है और सरकार द्वारा सिरसा जिला में ङ्क्षसचाई विभाग के भ्रष्टाधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। यह बात कांग्रेस नेता कृष्ण ताजिया व राजेेंद्र ठेकेदार ने ङ्क्षसचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मुख्यमंत्री हुड्डा व ङ्क्षसचाई  विभाग के आयुक्त के.के. जालान का आभार व्यक्त करते हुए कही। उल्लेखनीय यह है कि कृष्ण ताजिया व राजेंद्र ठेकेदार ने ओटू झील में चल रहे खुदाई कार्य में विभागीय अनियमिताओं को लेकर हुड्डा व जालान को शिकायत पत्र भेजा था ओर जांच में भारी धपलेबाजी पाए जाने पर सरकार ने ङ्क्षसचाई विभाग के सिरसा स्थित लगभग 33 अधिकारियों को निलम्बित कर दिया है। कृष्ण ताजिया व राजेंद्र ने सरकार से मांग की है कि ओटू झील खुदाई के मामले की गहनता से जांच करवाई जाए ओर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ उनके द्वारा भ्रष्ट तरीके अपनाकर जो सरकारी धन हड़प किया गया है उसे भी रिकवर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ङ्क्षसचाई विभाग के कुछ-कुछ अधिकारी तो पिछले लगभग 25 सालों से सिरसा में ही टीके हुए हैं और उन्होंने विभाग को करोड़ों रुपयों का चूना लगाया है, इसलिए उनके सारे कार्यकाल के कामों को विस्तृत जांच करवाई जाए।

महाराज अरूट जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सिरसा

    अरोड़वंश समाज के आदि प्रवर्तक महाराज अरूट जी का जन्मोत्सव आज डबवाली रोड स्थित अरोड़वंश पार्क में धूमधाम से मनाया गया। जबकि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लछमन दास अरोड़ा के अस्वस्थ होने के कारण मुख्यातिथि के तौर पर पंजाबी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सेतिया उपस्थित हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भी उन्होंने की। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया को-आॢडनेटर संजय अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर सर्वप्रथम ब्राह्मणों के एक समूह द्वारा पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ करवाया गया और पार्क में स्थापित महाराज अरूट जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। तत्पश्चात गंगानगर से आई प्रसिद्ध गायिका रशिमी अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का मंच संचालन अजीत ङ्क्षसह रतन ने किया। इस मौके पर अरोड़वंश सभा के प्रधान वीरेंद्र बाहिया, महासचिव ए.ई.एस. अश्विनी खन्ना, युवा अरोड़वंश सभा के सरंक्षक गौकरण सेतिया (गौकुल), प्रधान विकास लूथरा, पूर्व प्रधान ए.सी. गाडी, हरियाणा प्रदेश अरोड़वंश के प्रधान नरेश मलिक, केदार पाहवा, कश्मीरी लाल नरुला, अनिल डूमरा, शंटी ग्रोवर, ओमप्रकाश मक्कड़, हरबंस लूथरा, रमेश साहुवाला, यशपाल छाबड़ा, प्रेम सहगल, प्यारे लाल गांधी, अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रूली चंद गांधी, पार्षद राजेश बाहिया, पार्षद नीरू सहगल, पार्षद राजेंद्र मल्होत्रा, बनवारी लाल चावला, संत ङ्क्षसह जोधकां, दीवान गाबा, राजेंद्र ग्रोवर सहित अरोड़वंश समाज के हजारों अरोड़वंशियों ने नतमस्तक होकर महाराज अरूट जी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि राहुल सेतिया ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अरोड़वंश समाज के लोगों ने अपनी मेहनत व लग्र के बल पर न केवल स्वयं तरक्की की है, बल्कि दूसरों को भी अपने दम पर तरक्की करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि अरोड़वंश सभा की जो एजूकेशन सोसायटी चल रही उसमें शहर के सभी जातियों के 3 हजार से ज्यादा बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अरोड़वंश समाज का प्रयास रहेगा कि सेवा के और संस्थान चालू किए जाएंगे, ताकि शहर वासियों को  सुविधा हो सके। उन्होंने आज तक की सभी सरकारों को दोषी बताते हुए कहा कि 1966 से उनके साथ लगातार बेइंसाफी होती रही है। हरियाणा जब बना था तो 80 प्रतिशत लोग सरकारी नौकरियों में थे। जो आज मात्र अढ़ाई-तीन प्रतिशत बचे हैं, बाकि रिटार्यड हो  चुके हैं, जबकि अरोड़वंश समाज सबसे गरीब समाज है। 1947 में हम पाकिस्तान से उजड़कर आए। अपनी मेहनत मजदूरी से अपने बच्चों को पढ़ाया और बदकिस्मती है कि हमारे बच्चों को नौकरियां नहीं मिलती, जबकि आरक्षण के हकदार पंजाबी हैं। बहुत हास्यपद है कि यह आरक्षण नीति इस देश में सबसे ज्यादा जरुरी आरक्षण प्राप्त करने वालों को आरक्षण नहीं। हालांकि ङ्क्षहदुस्तान के अंदर यतीम बच्चों को भी आरक्षण नहीं। जिनका सहारा मात्र सरकार होती है। उन्होंने केंद्र व हरियाणा सरकार से मांग की कि समय रहते आरक्षण नीति में बदलाव किया जाना चाहिए। ङ्क्षहदुस्तान में बसने वाले सभी वर्गों को आरक्षण मिलना चाहिए, परंतु आॢथक आधार पर इस वर्ग के हर वर्ग के गरीब बच्चे को नौकरी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाबी कौम देश की तरक्की में कभी बाधा नहीं बनती। हम सड़कें रोकने या गाडिय़ां रोकने में विश्वास नहीं करते, परंतु अगर सरकार हमारी मांग को गंभीरता से नहीं लेती तो मजबूरन हमें अपने बच्चों के लिए सड़कों पर आना होगा। सेतिया ने भाईचारा कमेटी का गठन किया जो अरोड़वंशियों पर किसी प्रकार की ज्यादती का मिलकर समाधान निकालेंगे। इसके मुख्य सरंक्षक संजय अरोड़ा  व प्रधान प्रेम सहगल को बनाया गया। इसके अलावा 51 सदस्य कमेटी में लिए गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संजय अरोड़ा ने कहा कि कोई भी बिरादरी व समाज तब तक तरक्की नहीं कर सकता, जब तक वह समाज पूरी तरह से संगठित होकर अपनी शक्ति नहीं दिखाता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जन शक्ति का प्रदर्शन करने वाला समाज व बिरादरी ही अपने हकों को हासिल कर सकते हैं अन्यथा आज के समय में हकों की लड़ाई लडऩा कोई आसान काम नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग कि महाराज अरूट जी के जन्मोत्सव 30 मई को प्रदेश सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे। इस संबंध में शीघ्र ही एक ज्ञापन मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अरोड़वंश समाज एकजुट था और एकजुट है और एकजुट रहेगा। युवा अरोड़वंश के सरंक्षक गौकुल सेतिया ने कहा कि अरोड़वंश सभा व युवा अरोड़वंश सभा का एक भव्य कार्यालय शीघ्र ही सिरसा में स्थापित किया जाएगा और श्री अरोड़वंश सभा की एक वैबसाइट भी लॉच की जाएगी। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर व पौधारोपण का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर समस्त अरोड़वंशियों ने महाराज अरूट जी से पूर्व मंत्री लछमन दास अरोड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। अंत में विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसे हजारों लोगों ने ग्रहण किया।

बदलते दौर में पत्रकार कंटेंट और क्वालिटी पर विशेष ध्यान द
सिरसा

    दैनिक समाचार पत्र आज समाज के प्रधान संपादक राहुल देव ने कहा कि पत्रकारिता के बदलते दौर में पत्रकार कंटेंट और क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें और विश्वसनीयता को जिंदा रखने के लिए स्वच्छ पत्रकारिता का सहारा लें। श्री देव आज हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा पंचायत भवन में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का लंबा इतिहास है और देश की आजादी और उसके बाद जनमानस की भावनाओं को अभिव्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।
    कार्र्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की गई। जिसके पुन: बाद न्यू सतलूज स्कूल की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना की। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यअतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर हजकां के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व सांसद रामजी लाल, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रेणू शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा, कांग्रेस ब्लाक कमेटी प्रधान भूपेश मेहता, देविवि के जनसंचार व पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, कुलदीप भांभू, गोकुल सेतिया, डॉ. आरएस सांगवान, पार्षद रमेश मेहता, अमरपाल खोसा, अधिवक्ता सुरेश मेहता, विशिष्ट अतिथियों के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने जालंधर से आए वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा ने समाज व सियासत पर बोलते हुए कहा कि पत्रकार भी अब पेशेेवर हो गए हैं। जिस प्रकार पैसे के बिना एक राजनेता राजनीति नहीं कर सकता वैसे ही आधुनिक पत्रकारिता भी पेड न्यूज में घिर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज खबरों की मानिटरिंग खत्म हो चुकी है जिससे छोटे शहरों की समस्याएं बड़े शहरों में बैठे उच्च अधिकारियों तक  नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि नैतिक चिंतन का भी होना जरूरी है।
    इस मौके पर वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का उदभव पहले हिंदी समाचार उदंत मार्तंड के जरिये हुआ। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी की दास्ता से छुटकारा पाने के लिए हिंदी पत्रकारों को अपने काम में गुणवत्ता लाने की जरूरत है। इस मौके पर मंच संचालन प्राध्यापक हरभगवान चावला ने किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवदीप सेतिया, महासचिव अमित तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष अंशुल छत्रपति, सत सिंह, राजकमल कटारिया, राजेंद्र ढाबा, इंद्रजीत अधिकारी, विकास तनेजा, रवि बंसल, कमल सिंगला, प्रवीण दुआ, भास्कर मुखर्जी, कुलदीप शर्मा, रविंद्र सिंह, विकास तनेजा, राम महेश्वरी, हितेश चतुर्वेदी, विजय जसूजा, प्रवीण कोशिक, संदीप चायल, अमरजीत सिंह, संदीप गाट, संजीव शर्मा ,अरिदमन छत्र पति, सहित अनेक पत्रकार साथी व लोग मौजूद थे।


डेरा सच्चा सौदा का नाम छठी बार गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज
एक दिन में सर्वाधिक आंखे जांचने में बना विश्व रिकार्ड
सिरसा

    मानवता भलाई कार्यों को समर्पित डेरा सच्चा सौदा का नाम एक बार फिर से गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। इस बार एक दिन में सर्वाधिक आंखों की जांच करने के लिए डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी हैल्थ केयर विंग के अध्यक्ष डा. शान-ए-मीत इन्सां ने बताया कि बीती 12 दिसम्बर 2010 को डेरा सच्चा सौदा में आयोजित तीन दिवसीय याद-ए-मुर्शिद आई कैंप में केवल एक दिन में 4603 लोगों की आंखों की जांच की गई। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग द्वारा लगाए गए इस चिकित्सा शिविर में एक दिन में सर्वाधिक आंखे जांचने के लिए गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में इस शिविर को दर्ज किया गया। श्री इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा का नाम छठी बार गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक रक्तदान करने के लिए तीन बार तथा एक दिन में सर्वाधिक पौधारोपण तथा एक घंटे में सर्वाधिक पौधारोपण के लिए डेरा सच्चा सौदा का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। उन्होने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविरों में पहले एक दिन में सर्वाधिक 7 दिसम्बर 2003 को 15732 यूनिट , इसके पश्चात 10 अक्तूबर 2004 को 17921 यूनिट तथा तत्पश्चात 8अगस्त 2010 को 43,732 यूनिट रक्तदान एकत्रित करने के लिए डेरा सच्चा सौदा का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इसी तरह पौधारोपण के क्षेत्र में एक दिन में 68लाख 73 हजार 451 पौधे लगाने के लिए तथा एक घंटे में 9 लाख 38 हजार 7 पौधे लगाने के लिए  डेरा सच्चा सौदा नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। यह पौधारोपण अभियान 15 अगस्त 2009 को किया गया था।
बाक्स:-
छठी बार गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में डेरा सच्चा सौदा का नाम दर्ज किए जाने के बारे में बतलाते हुए संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का मकसद केवल मानवता की सेवा करना है, कोई रिकार्ड बनाना नही है परंतु सेवादारों के सेवा करने के जज्बे, हौंसले के आगे तथा ईश्वर, अल्लाह, राम की कृपा से बड़े बड़े रिकार्ड छोटे होते नजर आते है। संत जी ने कहा कि अगर मानवता भलाई के कार्यों में रिकार्ड बनते है और टूटते है तो यह सिलसिला जारी रहना चाहिए, ताकि लोगों को इनसे प्रेरणा मिले और वे भी मानवता की सेवा में लगे।


शनि मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 1 जून को
सिरसा

    ज्येष्ठ बदी अमावस्या शनि जयंति के उपलक्ष्य में खाजाखेड़ा गांव में नवनिर्मित श्री शनि मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, अखंड तेल स्नान, भंडारा व विशाल जागरण1 जून को होगा। कार्यक्रम में स्वयं श्री शनिदेव जी महाराज मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी देते हुए श्री शनिदेव मंदिर अनाज मंडी के संस्थापक स्व. ओमप्रकाश बागड़ी के सुपुत्र योगेश बागड़ी ने बताया कि 1 जून को प्रात: 8.15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 11 जोड़ों द्वारा की जाएगी। 9.15 बजे अखंड तेल स्नान होगा जबकि प्रात: 10.15 बजे से श्री शनिकृपा तक विशाल भंडारा चलेगा।  रात्रि 8.30 बजे श्री शनि जन्मोत्सव पर विशाल भाव पूर्ण जागरण होगा जिसमें श्री महावीर भजन मण्डल के भजन गायक सतपाला सोनी व बिमला सोनी शनि महिमा का गुणगान करेंगी। वहीं महादेव आर्ट गु्रप से रामू राजस्थानी एंड पार्टी श्री शनि अराधना, शिव तांडव, कृष्ण सुदामा, कृष्ण द्वारा माता यशोदा को मनाना जैसी भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। रात्रि के समय अश्व की सवारी पर श्री शनिदेव जी के दर्शन देना, भव्य अतिशबाजी, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों द्वारा बाबा को भोग लगाना, 21 पूजारियों द्वारा महापूजा व महाआरती के साथ जन्मोत्सव मनाया जाना कार्यक्रम में विशेष आकर्षण होगा।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुर्गा एंटरप्राइजिज के संचालक सुनील कुमार, ठाकुर अमर सिंह तंबाकूवाले, विजय सिंगला, धर्मेन्द बागड़ी, सुभाष मेहता, राजेन्द्र नेहरा, होशियर चंद शर्मा सहित अन्य कई शनिभक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं और अपनी-अपनी ड्यूटियां को निर्वहन कर रहे हैं।

विदेशी मूल में रहने वाली महिला ने एनआरआई भारतीय को अपना जीवन साथी स्वीकार किया
सिरसा

    डेरा सच्चा सौदा में बीती देर सायं आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन उपस्थित में विदेशी मूल में रहने वाली महिला ने एनआरआई भारतीय को अपना जीवन साथी स्वीकार किया। डेरा सच्चा सौदा में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में अमेरिका के ब्रजीनिया शहर की निवासी ब्रुकलिन इन्सां पुत्री डोनाल्ड ने पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने नाम शब्द, गुरूमंत्र प्राप्त किया तथा सायं को जाम ए इन्सां पीकर बुराइयां त्यागने का संकल्प लिया। इसके साथ ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की सदस्या बनकर गरीब व मुसीबत में फंसे लोगों की मददगार बनने का भी प्रण लिया। अमेरिकी मूल की बु्रकलिन इन्सां ने इस अवसर पर अमेरिका के डिटरोयट(मिशीगन) में रहने वाले एनआरआई विकास इन्सां जोकि मूल रूप से पंजाब के राजपुरा के रहने वाला है को अपना जीवन साथी स्वीकारा। पूज्य गुरू जी की पावन सानिध्य में लाखों साध संगत की उपस्थिति में दोनो ने एक दूजे को दिल जोड़ माला पहनाकर जीवनसाथी स्वीकार किया। इस अवसर पर दोनो के परिवारों के 5 परिजनों ने मरणोंपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया।

सिरसा से एक दल विदेश भ्रमण पर गया
सिरसा

    गत दिवस सिरसा से एक दल विदेश भ्रमण पर गया। इस दल में सड़क सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविन्द्र सोनी, उनकी धर्मपत्नी प्रवीण सोनी, व्यवसायी जसबीर सिंह सेठी, भाटिया एजुकेशन कंसलटेंट के संचालक संदीप भाटिया, व्यवसायी राजकुमार कालड़ा, उनकी धर्मपत्नी नीलम कालड़ा, कर्णवीर सेठी, श्रद्धा सिंह शामिल थे। यह दल बैंकॉक, पताया, श्यामपार्क, वाइ स्काई, स्वर्ग-नरक, सफारी वल्र्ड, ड्रीम लेंड, बुद्धा गार्डन सहित थाइलेंड देश के अनेक पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। स्वदेश लौटने के बाद सुखविन्द्र सोनी ने बताया कि थाइलेंड के स्वर्ण भूमि एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के अधिकारियों व कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जिससे वे काफी अभिभूत हुए। उन्होंने थाइलेंड के अनेक पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और पर्यटनों स्थलों की जानकारी ली। उन्होंने वहां की ट्रेफिक व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने बताया कि वहां की ट्रेफिक व्यवस्था काबिले तारीफ थी।  सभी लोग नियमों का पालन करते हैं, अतिक्रमण नाम की चीज नहीं है। पैदल राहगीरों को वाहन चालक प्राथमिकता देते हैं और इशारे पर ही रूक जाते हैं।  कोई भी वाहन चालक ओवर टेक नहीं करते और अपनी लेन में चलते हैं। उन्होंने बताया कि वे 6 दिन वहां रहे और उन्होंने किसी भी गाड़ी का हॉर्न नहीं सुना। वहां के लोगों से बात करने पर जानकारी मिली कि वे हॉर्न बजाना वे अपना अपमान महसूस करते हैं। वहां के लोगों के नियम पालन से उनका दल बहुत प्रभावित हुआ। सोनी ने बताया कि वहां के लोग काफी ईमानदार हैं किसी के साथ कोई हेराफेरी नहीं करते है। अतिथि सत्कार करते  हैं। उन्होंने बताया कि वहां की पुलिस भी विदेशी मेहमानों का खास ध्यान रखती है। उनका व्यवहार भी बहुत सराहनीय है। किसी भी तरह की जरूरत पडऩे पर पुलिस तुरंत हाजिर हो जाती है और तुरंत ही उसका समाधान करती है। इस समय वहां मौसम सुहावना रहता है और थोड़ी गर्मी पडऩे पर वहां बारिश हो जाती है।

सौर ऊर्जा चालित पावर प्लांट लगाने के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित
ेसिरसा

    जिला उपायुक्त डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि भारत सरकार के नवीन व अक्षय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सौर ऊर्जा चालित पावर प्लांट लगाने के लिए वर्ष 2011-12 के दौरान जवाहर लाल नेहरू राष्टीय सौलर मिशन के तहत 81 रूपये प्रति वाट (बैटरी युक्त प्लांट पर) तथा 57 रूपए प्रति वाट (बिना बैटरी युक्त प्लांट पर) या कुल प्रोजैक्ट लागत का 30 प्रतिशत जो भी कम हो, का अनुदान सामूहिक औद्यौगिक प्रोजैक्ट, संस्थाओं, प्राथमिक/केन्द्रीय स्वास्थ्य केन्द्रो, पुलिस स्टेशनों, व्यवसायिक भवनों, रीयल इस्टेट तथा अनुसूचित जाति/ जनजाति के कल्याण में कार्यरत स्वयं सेवी संगठनों को इनमें बिजली का उत्पादन सौर ऊर्जा चालित पावर प्लांट स्थापित करवाने के लिए दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि शेष राशि सम्बधित संस्था या विभाग को स्वयं वहन करनी होगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त में से इच्छुक संस्थाएं ये संयंत्र लगवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में अपना आवेदन-पत्र जमा करवा सकते हैं। प्रस्ताव को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्वीकृति दी जायेगी।

गत माह जिला में 259 अभियोग दर्ज किए गए
सिरसा

    पुलिस विभाग द्वारा गत माह जिला में अपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत 259 अभियोग दर्ज किए गए और पुलिस  द्वारा विभिन्न चोरियों की गुत्थी सुलझाते हुए 8 लाख 85 हजार 743 रुपए की चोरीशुदा संपत्ति भी बरामद करने में सफलता हासिल की।
    पुलिस अधीक्षक श्री सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 16 अभियोग दर्ज किए गए जिसमें 1454.750 बोतल शराब ठेका देसी, 69.250 बोतल नाजायज शराब, 27 बोतल शराब अंग्रेजी, 56 बोतल बीयर तथा एक चलती भट्टी  बरामद की गई।
    उन्होंने बताया कि जिला में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारी की और नारकोटिक अधिनियम के तहत 14 अभियोग दर्ज किए गए जिसके तहत लगभग 48.350 किलो ग्राम चूरापोस्त तथा शस्त्र अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज किए गए जिसमें 2 पिस्तौल, एक राईफल व 4 कारतूस  बरामद किए गए।
    श्री गुप्ता ने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत 33 मामले दर्ज किए गए जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर सट्टे खाईवाली करते हुए व जुआ खेलते लोगों से 47 हजार 410 रुपए की राशि बरामद की गई।

जिला को तम्बाकू मुक्त बनाकर स्वयं एवं दूसरों को स्वच्छ एवं दुर्गन्धरहित हवा में सांस लेने का अवसर प्रदान करने में सहायक बनें
सिरसा

    जिलावासियों से आग्रह करते हुए उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यलिया ने कहा कि जीवन एक वरदान है। मनुष्य जीवन बड़ा कीमती है। स्वस्थ शरीर मनुष्य की सबसे बड़ी दौलत है जिसके सामने दुनिया की सारी दौलत तुच्छ है। आधुनिक समय में मनुष्य यह सब जानते हुए भी स्वयं बीमारी और मौत को न्यौता देने में नही हिचकिचाते है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में तम्बाकू प्रयोग से होने वाले खतरों के प्रति जागरूकता लाना है और अपने आस पास के वातावरण को ध्ुाम्रपान मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि  लोगों को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराने हेतू समय समय पर सेमिनार कैम्प और प्रदर्शनियां आदि लगाई जाती है। डॉक्टर,वैज्ञानिक शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक भी लोगो को तम्बाकू से छुटकारा पाने के उपाय प्राय: बताते रहते है।
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि राज्य सरकार भी तम्बाकू निषेध हेतू प्रयासरत है। राज्य में सार्वजनिक स्थलों तथा सरकारी कार्यालयों में धुम्रपान निषेध तथा दोषी पाये जाने पर धुम्रपान करने वाले व्यक्ति को जुर्माना भी अदा करना पड़ता है। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा तम्बाकू उत्पाद बेचना भी अपराध है इसलिए जनता से अनुरोध है कि वे जिला क ो तम्बाकू मुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग दें।

55 गांवों के परिवारों के कुल 40 हजार 70 स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे
सिरसा

    प्रदेश में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए चल रहे पायलट प्रौजेक्ट के दौरान सिरसा खण्ड के 55 गांवों के परिवारों के कुल 40 हजार 70 स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। खण्ड के गांव नेजाडेलाकलां और हाण्डीखेड़ा से स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट कार्ड के लिए इन दोनो गांवों में कुल 1615 परिवारों  के फार्म भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है जिनमें से कुल 1030 परिवारों के सदस्यों के फिंगर प्रिंट लिए जा चुके हैं। उक्त जानकारी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज कौर संधू से बातचीत करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि हरियाणा में सिरसा सहित अम्बाला, सोनीपत व करनाल जिलो के खण्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने का पायलैट प्रौजेक्ट शुरू किया गया है। सिरसा खण्ड को कवर करने के लिए सात भागों में बांटा गया है। आगामी 9 जुलाई तक खण्ड के सभी गांवों में स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा टीमों का गठन कर दिया गया है जिनमें विभागीय निरीक्षकों के साथ-साथ जनगणना क ा कार्य कर चुके प्रगणकों की डयूटी लगाई गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को इस कार्य के निरीक्षण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। स्मार्ट कार्ड के इस कार्य को सम्पन्न करवाने के लिए उन्हें ही नोडल अधिकारी बनाया गया है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि  वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज कौर संधू द्वारा प्रदेश के चारों खण्डों के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को भी आदेश दिए गए हैं कि स्मार्ट कार्ड बनाते समय आने वाली समस्याओं का समाधान भी करें ताकि यह कार्य सुचारू रूप से  किया जा सके। उन्होंने बताया कि  गांव स्तरीय कमेटी में गांव के सरपंच, ग्राम सचिव, नम्बरदारों को शामिल किया गया है। कार्ड बनाते समय सरपंच व नम्बरदार मेंं से एक व्यक्ति का शामिल होना अनिवार्य है।
    श्री बेहरा ने बताया कि स्मार्ट कार्ड बनाने के इस कार्यक्रम को सफल रूप से चलाने के लिए जिला  एवं गावं स्तर पर कमेटियां गठित की गई है, जो इस कार्य पर निगरानी रख रही हैं। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर स्मार्ट कार्ड बनाने के कैम्प स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं जहा गांवों के नम्बरदारों एवं सरपंचों का सहयोग लिया जाएगा और निर्धारित समय व तिथि का गांव में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि कोई भी परिवार स्मार्ट कार्ड व युनिक आई कार्ड नम्बर से वंचित न रहे।
    उन्होंने बताया कि सिरसा खण्ड के गांव वैदवाला, सिकन्दरपुर, बाजेकां, फूलकां तथा थेड़ी बाबा सावन सिंह गांवों यह कार्य 4 जून तक किया जाएगा। इसी प्रकार 5 जून से 10 जून तक गांव रसूलपुर, मोरीवाला, सुचान, कोटली, भावदीन, कुसुम्बी, मौजूखेड़ा, नारायणखेड़ा तथा पतली डाबर में स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।
    इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्री पी के शर्मा, एएफएसओ रणधीर सिंह दलाल, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री सतीश मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

30 मई का दिन पत्रकारिता जगत में ऐतिहासिक दिन है
सिरसा

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सांसद डा0 अशोक तंवर ने जारी एक बयान में जिला तथा प्रदेश के सभी पत्रकारों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि 30 मई का दिन पत्रकारिता जगत में ऐतिहासिक दिन है। उसी दिन 1826 को कलकता से उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू किया था। डेढ वर्ष के बाद ही इस अखबार का प्रकाशन बंद हो गया था। परन्तु उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन अल्प समय का होने के बावजूद ही भविष्य में प्रकाशित होने वाले हिन्दी के अन्य अखबारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इसी कारण पूरे भारत में 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। डा0 तंवर ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालकर लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में भी पत्रकारों ने अह्म भूमिका निभाई। राष्ट के बड़े-बड़े नेताओं ने पत्रकारिता जगत में कार्य करके देश को आजाद करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राष्टपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू, स0 वल्लभ भाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक  आदि नेताओं ने पत्रकारिता जगत में काम करके जहां देश को आजाद करवाया वहीं समाज को सुदृढ़ करने का कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की लेखनी में बड़ी ताकत होती है इसलिए पत्रकारों का आज के दिन संकल्प लेकर समाज व राष्ट के नव निर्माण के लिए आगे आना चाहिए।      

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दौरा ऐतिहासिक होगा
सिरसा

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि आगामी 11 जून को सिरसा पहुंच रहे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दौरा ऐतिहासिक होगा और जिला को मुख्यमंत्री द्वारा विकास कई सौंगाते दी जाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री का भव्यस्वागत भी अभूतपूर्व होगा। वे गत दिवस भारत नगर में वार्ड नं. 9 में आयोजित एक जनसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। वार्ड में पहुंचने पर श्री शर्मा का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ मा. राजकुमार वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संगीत कुमार, बृजदान चारन, बीसी सैल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष चौधरी, मुन्ना गुप्ता, राम लुभावन, जितेंद्र, संजय गुप्ता, सुरेश गौतम व रमेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
    मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सिरसा वासियों में जबरदस्त उत्साह होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस दिन शहर में करोड़ों रूपए की परियोजनाओं कि शुरूआत करेंगे । उन्होंने बताया कि 11 जून को मुख्यमंत्री हुड्डा अग्रवाल व अरोड़वंश की चिरलंबित मांग पर धर्मशालाओं का नींव पत्थर रखेंगे साथ ही सिरसा के लोगों के लिए  रानियां रोड़ पर अत्याधुनिक अस्पताल का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 36 बिरादरियों की पार्टी है। जिसका मकसद सभी जाति, धर्म व वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलना ही अपनी राजनीति का मुख्य लक्ष्य बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा आम आदमी के लिये हैं। सिरसा जिला में जितने भी विकास कार्य कांग्रेस शासनकाल में हुए हैं उतने किसी भी सरकार के समय में नही हुए। आज गरीब बस्तियों से लेकर ग्रामीणांचल में विकास की लहर दौड़ रही है। इस मौके पर राजरानी, कालूराम, नंद लाल, लक्की, विजय वर्मा, संजय गुप्ता, अक्षय लाल , जय लाल, हनुमान, सुखेदव, सुरेंद्र, छोटूराम, मेवा देवी, सलीम खान, राधेश्याम शर्मा, सुमित्रा देवी, राजबाला, नेकीराम, भागीराम सहित सैकड़ों की संख्य में महिलाएं व पुरूष मौजूद थे।
  
मुख्यमंत्री का 11 जून का दौरा जिले के इतिहास में विकास का मील पत्थर साबित होगा
सिरसा

    मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का 11 जून का सिरसा दौरा जिले के इतिहास में विकास का मील पत्थर साबित होगा। विकास पुरुष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपनी सभी क्षेत्रों और वर्गों के समान विकास की नीति के तहत सिरसा में अरोड़वंश, अग्रवाल धर्मशाला और मल्टी स्पैशेलिटी हस्पताल का शिलान्यास करेंगे तथा शहर वासियों को पेयजल की किल्लत से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा दिलवाने की दिशा में नई परियोजना आरंभ करवाएंगे। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने ढाणी चांदमारी में हरियाणा अनुसूचित जाति सांझा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू लाडवाल द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में बतौर मुख्यातिथि कही। श्री कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियों के परिणाम स्वरूप राज्य में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए व महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने सभी लोगों को 11 जून को 11 बजे हिसार रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के सामने होने वाले अभिनंदन समारोह में शिरकत करने का न्यौता दिया। श्री कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने के लिए कृष्ण सैनी, बाबू लाल सरपंच, जगजीत सरपंच, चरण सिंह कैरांवाली, जयसिंह कुसुंबी के साथ अनेक कार्यकर्ता 30 मई से अपना पांच दिवसीय ग्रामीण दौरा आरंभ करेंगे। इस अवसर पर रमेश बागड़ी, जगदीश नंदा, सत्यवान दुग्गल, बंसी कायत, भूप सिंह भंडोरिया, सोनू खन्ना, राजेन्द्र मकानी, भूपेश गोयल, राजकुमार सैनी, मुकेश सर्राफ, तरसेम गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।