Wednesday, May 4, 2011

अस्थमा की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी : डा.तलवार

विश्व अस्थमा दिवस पर पत्रकार वार्ता आयोजित
सिरसा

    विश्वपटल पर अस्थमा ऐसे रोग का रूप धारण कर चुका है जो न सिर्फ करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है, अपितु इससे पीडि़त रोगियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी भी हो रही है। यह बात मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. एमएम तलवार व शिशु रोग विशेषज्ञ डा.आशीष खुराना ने कही। उनके साथ डा. दीपेश तलवार भी उपस्थित थे। वे शहर के आरसी होटल में अग्रणी दवा निर्माता कंपनी सिपला की ओर से अस्थमा दिवस पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्थमा रोग के प्रति जागरूकता का अभाव इसके उपचार में सबसे बड़ा बाधक है जिसके चलते यह रोग खतरनाक गति से बढ़ रहा है। अकेले भारत देश में ही 2 करोड़ से अधिक लोग अस्थमा व अन्य श्वास रोगों से पीडि़त है, जबकि विश्व भर में इनकी संख्या 6 करोड़ से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि सांस की बीमारियों को लेकर लोगों में विभिन्न प्रकार की धारणाएं विद्यमान है। यह सच है कि सांस की ही बीमारी अस्थमा नहीं होती, लेकिन सांस लेने में दिक्कत आना अथवा श्वास से संबंधित किसी भी प्रकार की एलर्जी आगे चलकर अस्थमा का रूप धारण कर सकती है। उन्होंने कहा कि शरीर के स्वस्थ रहने के लिए श्वास प्रक्रिया का नियमित व सही होना बेहद जरूरी है। देश में बढ़ते प्रदूषण व अनियमित खानपान से भी अस्थमा रोग से पीडि़त रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं इनहेलेशन थैरेपी द्वारा इसके सही उपचार के प्रति लोगों के मन में अनेक भ्रांतियां होना भी रोगियों की संख्या में वृद्धि का मुख्य कारण है। चिकित्सकों ने कहा कि अस्थमा या सांस से जुड़ी अन्य बीमारियों के इलाज के लिए इनहेलेशन थैरेपी सबसे सही उपचार है क्योंकि इसके जरिए दवा को सीधे फेफड़ों में पहुंचा पाना संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि अस्थमा रोग में मानव के फेफड़ों व सांस की नलियों में सूजन व सिकुडऩ आ जाती है। ऐसी स्थिति में उपचार के लिए सही मात्रा में दवा को सीधे फेफड़ों तक जल्द से जल्द पहुंचाना आवश्यक होता है जो सिर्फ इनहेलेशन पद्धति द्वारा ही संभव हो सकता है। बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डा.आशीष खुराना ने बच्चों में अस्थमा रोग के बढ़ते प्रभाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि माता-पिता के अस्थमा रोग से पीडि़त होने के कारण भी कई बार बच्चों में यह रोग आ जाता है क्योंकि कुछेक मामलों में यह रोग आनुवांशिकता की वजह से भी होता है। डा.दीपेश तलवार ने अस्थमा जांच के लिए उपयोग मशीनों ब्रीथोमीटर व स्पाइरोमीटर के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर सिपला प्रतिनिधि राम सुनेजा, विशाल सिंगला, रवि मेहता, विकास भार्गव, प्रदीप कुमार, संदीप अरोड़ा भी उपस्थित थे।

लाभार्थी निश्चित समय व स्थान पर पहुंचकर पैंशन प्राप्त करें
सिरसा
, 3 मई :  आज से 10 मई तक सिरसा शहर के विभिन्न वार्डो की मार्च माह की पैंशन वितरण का कार्यक्रम एक्सिस बैंक द्वारा किया जा रहा है। निम्र अनुसार पैंशन वितरण का कार्य प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। लाभार्थी निश्चित समय व स्थान पर पहुंचकर पैंशन प्राप्त करें।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि 3 मई से 4 मई तक वार्ड नं0 2 की सैनी धर्मशाला प्रेमनगर, वार्ड नं0 7 की एमसी कार्यालय में तीन मई को, वार्ड नं0 14 की अग्रसेन कालोनी, वार्ड नं 25 की राजकीय स्कूल नं0 2 में  वार्ड नं0 19 की सेठी धर्मशाला में तथा 28 वार्ड के लाभपात्रों को जीआरजी स्कूल में वितरित की जाएगी। इसी प्रकार 4 मई व 5 मई को वार्ड नं0 8 की खैरपुर स्कूल में, वार्ड 12 की जीपीएस स्कूल मेला ग्राउंड में तथा वार्ड नं0 23 की गांधी आश्रम में वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 5 मई को वार्ड नं0 3 की खैरपुर स्कूल में, वार्ड नं0 4 की खैरपुर राजकीय स्कूल में दोपहर 2 बजे सायं 6 बजे तक 5 व 6 मई को वितरित की जाएगी। वार्ड नं0 16 की 5 व 6 मई को पुराना एम सी कार्यालय, वार्ड नं0 20 की  जैन स्कूल में, वार्ड नं0 27 की फायर बिग्रेड कार्यालय में, वार्ड नं0 29 की सी एम के कालेज में वितरित की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि वार्ड नं0 9 की हनुमान धर्मशाला में 6 व 7 मई को, वार्ड नं0 13 की 6 व 7 मई को सैनी सभा में तथा वार्ड नं0 24 की महाबीर दल स्कूल में 6 व 7 मई को वितरित की जाएगी। इसी प्रकार वार्ड न0 5 की  एम सी कार्यालय मे 7 मई को, वार्ड नं0 17 की शिव मन्दिर मुलतानी कालोनी में 7 व 8 मई को,  वार्ड नं0 21 की चचान धर्मशाला में 7 व 8 मई को, वार्ड नं0 26 की बाजीगर धर्मशाला में 7 व 8 मई को तथा वार्ड नं0 30 की फायर बिग्रेड कार्यालय में 7 व 8 मई को वितरित की जाएगी। इसी प्रकार वार्ड नं0 6 की 8 व 9 मई को एमसी कार्यालय में, वार्ड नं0 10 की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीर्ति नगर की 8 व 9 मई को, वार्ड नं0 15 की सनातन धर्मशाला मे 9 मई को , वार्ड नं0 18 की कबीर धर्मशाला में 9 व 10 मई को तथा वार्ड नं0 31 की फायर बिग्रेड कार्यालय में 8 व 9 मई को वितरित की जाएगी। इसी प्रकार वार्ड न0 1 की सैनी धर्मशाला चतरगढ़पट्टी में 10 व 11 मई को वितरित की जाएगी।

बस को आग लगाने वालों ने आत्मसमर्पण किया
ओढ़ां

    गत वर्ष गांव नुहियांवाली में हरियाणा रोडवेज की बस को आग लगाकर जलाने के दो आरोपियों ने मंगलवार को डबवाली की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि गत वर्ष वर्ष 27 फरवरी 2010 को सिरसा से संगरिया जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को गांव नुहियांवाली व राजपुरा के बीच में नहर के पास कुछ लोगों ने बस को रोककर सवारियों को उतारा और उसे आग लगाकर फरार हो गए थे तथा ओढ़ां पुलिस ने बस चालक अशोक कुमार की शिकायत पर करीब 30 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उनमें से दो आरोपियों 40 वर्षीय सीताराम पुत्र जोराराम निवासी पिपली व 30 वर्षीय हीरा लाल पुत्र देवीलाल निवासी टप्पी ने आज उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अतुल मडिय़ा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से उन्हें एक दिन के लिए सिरसा जेल में भेज दिया गया है। हीरा सिंह ने आगे बताया कि बुधवार को इन दोनों की डबवाली में पेशी होगी और इस दौरान इन दोनों को शामिल तफ्तीश किया जाएगा।

केन्द्र व राज्य सरकारों के बेहतरीन समन्वय ने हरियाणा को विकास की नई गति प्रदान की है
सिरसा,
3 मई। केन्द्र व राज्य सरकारों के बेहतरीन समन्वय ने हरियाणा प्रदेश को विकास की नई गति प्रदान की है। कांग्रेस नेता कुलवंत राय बैनीवाल ने जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान चलाते हुए यह संदेश दिया। बैनीवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह का माहौल है और हरियाणा के लोग मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की कार्यप्रणाली से प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य चल रहे हैं और केन्द्र सरकार भी हरियाणा के लोगों के लिए निरंतर विकास सुविधाएं प्रदान कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी के मार्गदर्शन में हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने विकास गाथा के नए पन्ने सृजित किए हैं। बैनीवाल ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार निरंतर विकास कार्य करती रहेगी।

हरियाणा पत्रकार संघ की जिला इकाई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया
सिरसा
, 3 मई। हरियाणा पत्रकार संघ की जिला इकाई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।  संघ के जिला प्रधान लाजपुष्प ने बताया कि पत्रकार राधेश्याम सोनी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। डबवाली के वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद को संरक्षक बनाया गया है। सलाहकार समिति में सुरेन्द्र भाटिया, भूपेन्द्र पन्नीवालिया, नंद किशोर लढ़ा, जी.एन.भार्गव, विजय वढेरा, प्रदीप सचदेवा, रमेश डावर को शामिल किया गया है। जिला प्रधान पुष्प ने बताया कि सदस्यों का नवीनीकरण व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो आगामी 10 मई को समाप्त होगा। इसके बाद सदस्यों की सदस्यता को लेकर प्रधान की अध्यक्षता में गठित समिति विचार विमर्श करेगी और समिति की सिफारिशों पर ही सदस्य प्रदान की जाएगी।

कांगे्रस भ्रष्टाचार की जननी—कृष्ण गुम्बर
सिरसा
, 3 मई। कांगे्रस भ्रष्टाचार की जननी बाताते हुए कहा कि कांगे्रस आज किसी भी वर्ग के लोगों ेको लूटने से नहीं चूक रही है। इस मौजूदा सरकार ने घोटाला की सारी हदे पार कर दी है। हैरत की बात है कि इतने भ्रष्टाचार के मामले सामने आने पर भी ये सत्ता में मौजूद लोग अपने आप को जन हितैशी बता रहे है। ये बात इनेलो के जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने जारी एक बयान में कही। गुम्बर ने सरकार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो हरियाणा भर में व्यापारियों को गुंडो द्वारा आंतकित किया जा रहा है। वहीं पर सरकार द्वारा व्यापारियों पर टैक्स लगाकर उनके व्यापार व उद्योगों को बंद करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इस षडयंत्र को व्यापारी वर्ग सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि दाल, तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं पर वैट बढ़ाने से महंगाई और बढ़ेगी और आम आदमी दाल-रोटी को भी तरस जाऐगा। उन्होंने कहा कि सिरसा के व्यापारी आगामी आज इनेलो द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और सरकार के विरुद्ध ईंट से ईंट बजा देंगे।
    उधर इनेलो के युवा नेता महावीर बागड़ी ने कार्यकत्र्ताओं को प्रदर्यान में पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि इनेलो कांग्रेस की जनविरोधी नीति को लागू नहीं होने देगी और प्रदेश की जनता से हो रहे शोषण का गिन-गिन कर बदला लेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपने शासनकाल के दौरान जनहित को सर्वोपरि रखा है। अपने शासनकाल के दौरान इनेलो ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना कर उन्हें लागू की जिसने लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई। अब प्रदेश के लोग मौजूदा सरकार से तंग आकर इनेलो की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जननायक ताऊ देवी लाल न केवल गरीबों, पिछड़ों, किसानों एवं मजदूरों के सच्चे मसीहा थे बल्कि उनके दिल में ग्रामीण विकास करने की एक तड़प भी थी। उन्होंने कहा कि देवी लाल ने ग्रामीण लोगों में राजनीतिक चेतना जागृत की जिसके परिणाम स्वरुप ही अनेक गरीब वर्ग के लोगों को राजनीति में आने व विधानसभा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
    इनेलो के दोनों नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को 4 मई को पूरे हरियाणा में होने वाले इनेलो पार्टी के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने को कहा। इनेलो पार्टी का यह प्रदर्शन मुख्यतौर से हरियाणा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। यह जनविरोधी नीतियां जैसे वैट में  बढ़ोतरी, किसानों को बिजली, पानी, खाद, बीज के भाव में बढ़ोतरी, किसानों को बिजली की आपूर्ति का अभाव, सर्कल रेटों में बेतहाशा वृद्धि तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 1500 रुपये न मिलना इत्यादि। सभी हल्का निवासियों को अनुरोध है  कि वे एकजुट होकर  इस प्रदर्शन को एक विशाल प्रदर्शन का रूप देकर सफल बनायें और हरियाणा सरकार को इन किसान विरोधी, मजदूर विरोधी तथा कमेरा वर्ग विरोधी जन नीतियों से अवगत करायें।

पुलिस समाचार
सिरसा। सदर सिरसा पुलिस ने सूरजगढ निवासी जितेंद्र पुत्र झब्बर मल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुघर्टना करने व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी कार में सवार होकर आ रहा था इसी दौरान गांव बाजेकां के निकट स्थित मंगलम पैलस के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि उक्त ट्रक में 16 बैल भरे हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरसा। सदर डबवाली पुलिस ने गांव कालूआना क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का पिस्तैल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
    जानकारी मुताबिक सदर डबवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी इसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का एक पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान कालूआना निवासी अभय सिंह पुत्र कृष्णलाल के रूप में हुई है।
वहीं एक अन्य मामले में सिरसा शहर की खैरपुर पुलिस चौकी ने बस स्टैंड क्षेत्र से एक युवक को 32 बोर के पिस्तौल सहित काबू किया। जानकारी मुताबिक खैरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक दलबीर सिंह ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालात में देख शक के आधार पर तलाशी ली, जिस पर उसके कब्जे से एक 32 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान भजन लाल पुत्र हनुमान सिंह निवासी डिंग मंडी के रूप में हुई है।
सिरसा। सदर सिरसा पुलिस ने बीती 25 अक्तूबर 2010 को क्षेत्र के गांव मोडियाखेड़ा में एक व्यक्ति की हत्या मामले में वांछित तीसरे आरोपी महावीर ङ्क्षसह पुत्र काशीराम निवासी मोडियाखेड़ा को काबू किया है। सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती 25 अक्तूबर 2010 को मोडियाखेड़ा निवासी कुलवंत पुत्र दयालचंद की तीन लोगों ने तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता दयालचंद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर छानबीन करते हुए दो हत्यारोपियों कन्हैया व सुशील को पहले ही काबू कर लिया था जबकि तीसरे आरोपी महावीर की तलाश थी। आरोपी को वारदात के संबंध में पूछताछ करने हेतू एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

बुढ़ापा, विधवा व विकलांग पैंशन का वितरण 5 व 6 मई को
सिरसा,
3 मई (): वार्ड नं. 16 में बुढ़ापा, विधवा व विकलांग पैंशन का वितरण 5 व 6 मई को पुराना नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद नीरू सहगल ने बताया कि जिन पात्र व्यक्तियों के अभी तक बैंक खाते नहीं खुले हैं उन सबके बैंक खाते मौके पर ही खोले जाएंगे और वहीं उन्हें पैंशन दी जाएगी। नीरू सहगल ने बताया कि जिन पैंशन धारकों के खाते खुले हुए हैं उन्हें पैंशन अगले हफ्ते मिलेगी। इसके अलावा जो लोग चलने-फिरने में सक्षम नहीं हैं उन लोगों के खाते घर पर जाकर खोले जाएंगे और उन्हें घर पर ही पैंशन दी जाएगी।

भूपेश मेहता पुन: बने जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य, बधाइयों का तांता
सिरसा
। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता की काबलियत पर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने उन्हे जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनित किया है। श्री मेहता ने अपनी पुन: नियुक्ति पर मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, चौ. रणदीप सिंह सुरजेवाला व सासंद डा. अशोक तंवर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी है, वे उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। श्री मेहता ने कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प है तथा जनसमस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका निवारण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
    वहीं श्री मेहता की पुन: नियुक्ति पर आज सिरसा शहर व ग्रामीण आंचल से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके अनाजमंडी स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उनसे भेंट की तथा उन्हे बधाई दी। इस अवसर पर भूपेश मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं का मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा कहा कि वे लोगों की जनसमस्याओं को सुलझाने के लिए 24 घंटे तैयार मिलेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश एंथोनी, राजकुमार मेहता, विनोद उपाध्याय, प्रेम सैनी, रामदास बजाज, कृष्ण सैन, सुरेंद्र कायस्थ, वैद कुसुंभी, वैद कंवरपुरा, डा. राजकुमार धींगड़ा, फूलचंद जोगी, विद्यार्थी, रमेश सैनी, बंसी कायत, भूप ङ्क्षसह सुथार, महेंद्र भूडी, विनोद भाटिया, रमेश गोयल, औम सिंगला, जय ङ्क्षसह नेजिया, रामरत्न इंदौरा, औमप्रकाश फूलकां, राजकुमार सेठी,सुल्तान सैनी, सत्यनारायण, मनजीत, मुन्नी देवी शेखावत, महेंद्र कौर, सुरेंद्र कौर, कमलेश आहूजा, हरपाल कौर सहित अन्य उपस्थित थे।

कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी हो जो लोगों का भला कर सकती है—होशियारी लाल
सिरसा
(३ मई) कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी हो जो लोगों का भला कर सकती है। यह बात गत दिवस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कोर्ट कॉलोनी में रवींद्र मलिक के निवास स्थान पर आयोजित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक कही। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य पर्यावरण सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित किए जाने पर कांग्रेस हाईकमान व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त किया और शॉल भेंट करके श्री शर्मा का अभिनंदन किया। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन हितैषी नीतियों के चलते आज हर वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए सरकार हर संभव आर्थिक मदद दे रही है। जिसके चलते जमीनी स्तर पर विकासकारी कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
    सरकार द्वारा बिजली, पानी, यातायात, कृषि, व्यापार आदि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जाने की बात कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था जैसे जरूरी मुद्दों को भी सरकार गंभीरता पूर्वक ले रही है। अपराध को समाप्त करने के लिए पुलिस को और मजबूत बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षा को बढ़ावा व गरीब तबके के लोगों की जीवन शैली को सुधारने के लिए भी सरकार के प्रयास जारी हैं। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया सैल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, संत लाल गुंबर, पंकज अरोड़ा, ठेकेदार रमेश मेहता, अवतार सिंह, किशन चंद मल्होत्रा, कृष्ण सिंगला, प्रवीण मिढा, आरके शर्मा, रवींद्र सेहगल, दीपक एडवोकेट, दीपक मलिक एडवोकेट व कश्मीर कंबोज सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Monday, May 2, 2011

कन्या भ्रुण हत्या करना व करवाना सबसे बड़ा पाप है



सिरसा,2 मई कन्या भ्रुण हत्या करना व करवाना सबसे बड़ा पाप है। यह सामजिक बुराई के साथ साथ कानूनी अपराध भी है। इस बुराई को खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होने की आवश्यकता है। इसके लिए सुचना, जनसम्पर्क एवं सास्ंकृतिक कार्य तथा भाषा विभाग द्वारा इस बुराई को खत्म करने के लिए गांव गांव तथा ढाणियों में जाकर विशेष प्रचार अभियान के तहत 15 मई तक प्रचार-प्रसार करेगें।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि आमजन को बेटी बचाने के लिए प्रेरित किया जाऐगा इसके लिए विभाग ने रुपरेखा तैयार कर ली है। उन्होने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के तहत विभाग की, नाटक मण्डली, सिनेमा युनिट तथा भजन पाॢटयां एक दिन में दो दो गांव कवर करेंगी। कन्या भुं्रण हत्या कि रोकथाम पर बनाई गई लघु फिल्में लोकल केबल पर, सिनेमा हॉल में तथा विडियो वेन के माध्यम से लोगो को दिखाई जाएगी। उन्होने बताया कि विभाग के कलाकारों द्वारा दिन में गांव के स्कूल में बच्चों को भी जागरुक किया जाएगा। जिस स्कूल में फिल्म दिखने कि व्यवस्था है वहां पर प्रोजेक्टर के जरिए फिल्म भी दिखाई जाएगी। प्रत्येक कार्यक्रम कि समय अवधि अढाई घंटे की होगी। उन्होने बताया कि बेटी बचाओं अभियान को विभाग के कलाकारो द्वारा नुक्कड़ नाटकों, गीतों व भजनों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक करने का काम करेगा उन्होने बताया कि, जनसम्पर्क एवं सास्ंकृतिक कार्य तथा भाषा विभाग के कलाकार जिलें के सभी गांव का दौरा कर कन्या भ्रुण हत्या जैसी सामजिक बुराई को खत्म करने के लिए विशेष तैयारी के साथ आमजन से रुबरु होंगे। यह अभियान प्रदेश सरकार कि हिदायतों अनुसार 15 मई तक प्रदेश में चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए  सुचना व जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कमर कस ली है ।
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि कन्या भ्रुण हत्या व घटते लिंगानुपात की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक प्रोत्साहन आधारित योजना लाडली आरंभ की गई। इस योजना के अंतर्गत दूसरी बेटी पैदा होने पर बेटी के नाम 5 वर्ष की अवधि तक 5000 रुपये प्रति वर्ष एल.आई.सी के माध्यम से निवेश किए जाते है। इस योजना की अवधि पांच साल के लिए और बढ़ाई गई है। उन्होने बताया कि जो जिले घटते लिंग अनुपात में सुधार लाते हैं उनमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को प्रतिवर्ष पुरस्कार के रुप में क्रमश: 5 लाख, 3 लाख तथा 2 रुपये दिए जाते है। उन्होने बताया कि लाडली सामजिक सुरक्षा योजना के तहत जिन परिवारों कि संतान केवल लड़कियां है, उन माता पिता जो भी आयु में बड़े होगा, को 45 साल कि आयु पूरी करने पर 500 रुपए प्रतिमास पेंशन के रुप में दिए जाते है।

उर्दू पत्राचार कोर्स 2011-12 में दाखिला के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र आमत्रित
सिरसा
, 2 मई । हरियाणा उर्दू अकादमी ने उर्दू पत्राचार कोर्स 2011-12 में दाखिला के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र आमत्रित किए है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस कोर्स के लिए किसी भी आयु ग्रुप का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 मई निर्धारित की गई। उन्होने कहा कि कोर्स पुरा करने के उपरांत अकादमी द्वारा सार्टिफिकेट डिप्लोमा इन उर्दू दिया जाएगा। उन्होने बताया कि अकादमी द्वारा टीचिंग किट्स नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।

पंजाबी साहित्य का प्रचार प्रसार करने के लिए एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी
सिरसा
, 2 मई । पंजाबी साहित्य का प्रचार प्रसार करने के लिए चालु वित वर्ष के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक एवं साहित्यकार श्री सुखचैन भंडारी ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
    उन्होने कहा कि प्रदेश के गा्रमीण क्षेत्रो में पंजाबी साहित्य के प्रचार प्रसार की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाऐगा। प्रदेश के गा्रमीण क्ष्ेात्रों में पंजाबी साहित्य की विभिन्न विधाओं के माध्यम से आमजन को साहित्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। साहित्य समाज का दर्पण होता है इसलिए अकादमी का प्रयास होगा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को पंजाबी साहित्य से रुबरु करवाया जाए ताकि नई पीढ़ी एक संस्कारवान् पीढ़ी के रुप में विकसित हो उन्होने कहा कि पंजाबी साहित्य भाषा के प्रचार प्रसार के लिए हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सयाकी व मुलतानी बोलियों के साथ साथ सांस्कृतिक विधाओ जैसे नाटको, गिद्दो, भंगडा़े ढाडी जत्थों व नुक्कड़ नाटकों के आयोजन से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
    श्री भंडारी ने कहा कि पंजाबी साहित्य अकादमी विभिन्न विश्व विद्यालयो व अन्य राज्यों की साहित्य अकादमियों के साथ मिलकर भी साहित्य अकादमी का आदान प्रदान करने के लिए कार्यक्रमो का आयोजन करेंगी। उन्होने कहा की पंजाबी साहित्य अकादमी के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों व गतिविधियों का निर्णय एक कमेटी में प्रदेश भर के 11 चुनिदा पंजाबी साहित्यकारों को शमिल किया जाएगा जिस प्रकार का निर्णय कमेटी द्वारा लिया जाऐगा उसे पंजाबी साहित्य गतिविधियों को आगे बढाऩे के लिए लागू किया जाऐगा।
    उन्होने कहा कि प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा पंजाबी साहित्य अकादमी और भाषा के प्रचार के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम और योजनाए चलाई जा रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा देने बारे और पंजाबी साहित्यकारों का मान सम्मान करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद किया। उन्होने राज्य सरकार द्वारा सिरसा जिला को अल्प संख्यक केन्द्रीत योजना के तहत शामिल करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री हरियाणा का आभार जताया उन्होने कहा कि सरकार की इस योजना से सिरसा जिला में सिख समुदाय के साथ साथ मुस्लिम, इसाई समुदाय के लाखों लोगो को लाभ मिल रहा है।

भगवान परशुराम जयंती के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी
सिरसा
, 2 मई। भगवान परशुराम जयंती के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए श्री ब्राह्मण सभा सिरसा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों में जबरदस्त उत्साह है। यह जानकारी देते हुए श्री ब्राह्मण सभा सिरसा के प्रधान आर.पी. शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती समारोह 5 मई को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन श्री गीता भवन मंदिर से भगवान परशुराम जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी और परशुराम चौक पर आरती के बाद यात्रा संपन्न होगी। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने पूरे समाज की रक्षा उन्नति के लिए कार्य किया उसी प्रकार सभी वर्गों के लोग उनके उत्सव को पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित करने के लिए बड़ी संख्या में भाग लें। इस अवसर पर बृज मोहन शर्मा, बजरंग पारीक, प्रमोद मोहन गौतम, सतीश निर्मल, हरिओम भारद्वाज, सुशील खारिया, शमशेर शर्मा, बलबीर शर्मा, सुरेश दड़बा, जयप्रकाश शर्मा, राधेश्याम दधीच, एस.एन. पारीक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

क्रिकेट बुकीज चलाने के आरोप में दो युवक काबू
सिरसा
।  जिला की शहर सिरसा पुलिस ने बीती शाम स्थानीय मुल्तानी कालोनी क्षेत्र से क्रिकेट बुकीज चलाने के आरोप में दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 11500 रूपए की नकदी, 7 मोबाईल टाटा कंपनी के, एक मोबाईल सैमसंग कंपनी का, 2 की बोर्ड, एक रंगीन टीवी, एक रिसीवर, 1 कैल्क्यूलेटर तथा 16 चार्जर बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुल्तानी कालोनी क्षेत्र में क्रिकेट बुकीज सक्रिय है जो आईपीएल मैचों की श्रृंखला में चल रहे पूणे तथा राजस्थान टीम के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे है। इस सूचना के आधार पर शहर थाना प्रभारी महाङ्क्षसह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर दबिश दी तथा दोनो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मुल्तानी कालोनी निवासी अतुल पुत्र जगदीश तथा भादरा बाजार निवासी विनीत पुत्र अर्जून के रूप में हुई है।

पुलिस समाचार
कालांवाली पुलिस ने चूरापोस्त तस्करी करने के आरोप में गांव तारूआना निवासी जगतार पुत्र तेजा ङ्क्षसह को 5 किलो चूरापोस्त के साथ गांव तारूआना क्षेत्र से की काबू किया है। वहीं सीआईए सिरसा पुलिस ने रानियां के वार्ड न. 8 निवासी एक युवक को अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रणसिंह पर आधारित टीम ने रानियां क्षेत्र की नानूआना रोड पर नाकेबंदी कर रखी थी, इसी दौरान पुलिस पार्टी को देखकर सामने से आ रहे एक युवक ने छिपने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने शक के आधार पर काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी की पहचान रानियां के वार्ड 8 निवासी हरदेव पुत्र नानकराम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
सीआईए सिरसा पुलिस ने रानियां क्षेत्र में जुलाई 2010 में हुई चोरी के एक मामले में वांछित एक और आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक कैमरा व नकदी भी बरामद कर ली है। जानकारी मुताबिक सीआईए सिरसा पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक रण ङ्क्षसह ने जुलाई 2010 में बीडीओ कार्यालय रानियां के निकट स्थित पीसीओ में हुई चोरी मामले में वांछित तीसरे आरोपी बंसी पुत्र दर्शन को काबू किया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है तथा उनकी निशानदेही पर एक कैमरा व नकदी बरामद कर चुकी है। उक्त तीनों आरोपियों ने मिलकर जुलाई 2010 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा दुकान से दो कैमरे व नकदी चुराई थी।

धोखाधड़ी से एफडी के स्थान पर बीमा पालिसी करने का आरोप
सिरसा
। नौहरिया बाजार निवासी विनोद कुमार पुत्र रोशन लाल ने पंजाब नैशनल बैंक की चांदनी चौक शाखा के द्वारा धोखाधड़ी से एफडी के स्थान पर बीमा पालिसी करने के आरोप लगाए है। बैंक पं्रबधक एचएल तंवर को दी अपनी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह वह अपने पिता रोशनलाल के नाम एक लाख रूपए की एफडी करवाने के लिए बैंक में गया था। जहां बैंक स्टाफ ने उसे जगदीश नामक कर्मचारी से एफडी का फार्म भरवाने के लिए कहा, जगदीश ने उससे दो चैकों पर हस्ताक्षर करवा लिए तथा 80 हजार रूपए की एफडी उसके पिता के नाम कर दी तथा उसको धोखे में रखकर उसी के नाम 20 हजार रूपए सालाना की जीवन बीमा पालिसी कर दी। विनोद कुमार को इस धोखाधड़ी का पता उस समय चला जब बैंक ने उसे एक लाख की बजाए 80 हजार रूपए की एफडी तथा 20 हजार रूपए की एलआईसी पालिसी की रसीद दे दी। शिकायतकर्ता विनोद ने बताया कि बैंक प्रबंधक ने उसे कल तक 20 हजार रूपए लौटाने का आश्वासन दिया है। पीडित विनोद ने जब कर्मचारी जगदीश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो बैंक प्रबंधक ने जबाव दिया कि जगदीश अस्थायी अनुबंधित कर्मचारी है, जिसका एक मात्र कार्य उपभोक्ताओं को फार्म उपलब्ध करवाना तथा भरवाना है। बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक जीवन बीमा निगम का कापोरेट एजेंट अवश्य है परंतु जगदीश ने अपने किसी साथी के कोड में केवल मात्र कमीशन के लालच में उपभोक्ता की बीमा पालिसी कर दी।
विनोद - 94163-57126
एचएलतंवर बैंक प्रबंधक= 98135-20153

किसी भी पात्र पेंशनधारक को पेंशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा
सिरसा
। वार्ड नंबर 14 की नगर पार्षद एवं इनेलो नेत्री कमलेश सचदेवा ने कहा कि वार्ड के किसी भी पात्र पेंशनधारक को पेंशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसलिए जिन पात्र व्यक्तियों के पेंशन कार्ड नहीं बने हैं, उनके नए पेंशन कार्ड बनाकर उन्हें पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होनें बताया कि वार्ड नंबर 14 के जिन पात्र व्यक्तियों के पेंशन कार्ड अब तक नहीं बने हैं उनके पेंशन कार्ड कल 3 मई को सुबह 10 बजे अग्रसैन स्कूल में बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही पेंशन वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो पुराने पेंशन लाभार्थी हैं उनको बाद में एक तिथि घोषित कर पेंशन वितरित की जाएगी।

संजय शर्मा को जिला लोक संपर्क  एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त
सिरसा
(२ मई) हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया सैल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा को जिला लोक संपर्क  एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कहते हुए युवा कांग्रेसी नेता संजय शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने सही मायनों में गरीब व अल्पसंख्यकों को एकसूत्र में पिरोकर एक नये भारत की तस्वीर विश्व के सामने पेश की।शर्मा ने कहा कि वे पहले भी सच्चे कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए कार्य करते आए हैं और भविष्य में भी हर भूमिका पर पार्टी के विश्वास पर खरे उतरेंगे। समिति का सदस्य बनने पर जिला व्यापार मंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा, मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, भोला जैन, तिलक चंदेल, राम अवतार हिसारिया, संत लाल गुंबर, अमरनाथ सेवा समिति प्रधान कीर्ति अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, चंद्रभान गोयल, संगीत कुमार, देवेंद्र गुप्ता, नंद किशोर, नवीन गोयल, अंजनी सिंगला, मुख्तयार सिंह, दीपक शर्मा, पप्पू आरेवाला, रवीं्रद मलिक, रमेश मेहता, वेद भारती व धर्मपाल बब्बर ने संजय शर्मा को बधाई दी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व होशियारी लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, व राजरानी जिंदल को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त
सिरसा । हरियाणा सरकार द्वारा मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी व राजरानी जिंदल को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नेताओं ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए आम जनता की शिकायतों को प्रशासन तक पहुंचाकर हल करवाएंगे। इन सदस्यों का नियुक्ति का स्वागत करते हुए सुखेदव बाजीगर, केवल सिंह सरपचं, मदन चौबुर्जा, देवेंंद्र सोनी, वेद सैनी, राधेश्याम वर्मा, उमेद सैन, मोहन लाल पटवारी,  संत लाल गुंबर, ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देकर साबित कर दिया है कि यह पार्टी ३६ बिरादरियों की पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लिए एक समान सोच रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नीतियों से प्रदेश में खुशहाली का माहौल है।

डी.ए.वी. स्कूल में आज विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
सिरसा, 2 मई (): डी.ए.वी. स्कूल में आज विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भजन, श्लोकोछारण व भाषण प्रतियोगिता थी। भजन प्रतियोगिता में छठी व सातवीं, श्लोकोच्चारण में आठवीं व नौंवी तथा भाषण प्रतियोगिता में 'महात्मा हंसराज हमारे प्रेरकÓ विषय पर दसवीं के विद्यार्थिओं ने बढ़चढ़ कर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। भजन प्रतियोगिता में मयंकिता ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय, निमन्यु ने तृतीय स्थान हासिल किया। यशस्वी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। श£ोकाच्चारण प्रतियोगिता में अॢचत ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय तथा अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय तथा अंकिता ने तृतीय स्थान पाया। सभी बच्चों ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों का जोश देखते ही बनता था। समारोह का मंच संचालन अनुपमा निरानिया व रमा शर्मा ने सुचारु रूप से किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका रङ्क्षवद्र श्योकंद, सुमन मेहता व अनिल आर्य ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्य राजीव उतरेजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भाव निर्माता होते हैं, इसलिए बचपन से ही उनमें अच्छे संस्कार डालने चाहिए। उन्होंने बच्चों से महात्मा हंसराज के जीवन से पे्ररणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य राजीव उतरेजा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने कर्तव्य का भली भांति निर्वहन कर रहे हैं गोबिंद कांडा
सिरसा
। भले ही गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा सरकारी कार्यों की व्यस्तता के चलते सिरसा में कम समय दे पातें हो मगर उनकी अनुपस्थिति में उनके अनुज एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा अपने कर्तव्य का भली भांति निर्वहन कर रहे है। अपने अग्रज की अनुपस्थिति में गोबिंद कांडा जिला के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत तो करते ही है साथ ही जिलाभर से आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गोपाल और गोबिंद की जोड़ी ने साबित कर दिया है कि सिरसा विधानसभा को एक नही बल्कि दो दो विधायक मिले है। मृदुभाषी व्यवहार के धनी कांडा बंधुओं की लोकप्रियता का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सुबह सवेरे उनके हिसारिया बाजार स्थित आवास, शू कैंप कार्यालय तथा रायिां बाजार स्थित एमडीएलआर कार्यालय में जनसमस्याएं लेकर आने वालों का तांता लगा रहता है। जिलाभर से आनेवाले लोगों की समस्याएं सुनकर गोबिंद कांडा उनका निवारण तो करते ही है साथ ही उनका व उनके परिवार का हालचाल जानकर उनके दिलों की गहराइयों में उतर जाते है। इसी कड़ी में आज गोबिंद कांडा ने हिसारिया बाजार स्थित शू कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी व उनके निदान हेतू संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के कुशल नेतृत्व तथा गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा जिला में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। सिरसा शहर में विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य जोरों पर है।  इस अवसर पर उनके साथ जिला कष्ट निवारण समिति के नवनियुक्त सदस्य भागीरथ गुप्ता एडवोकेट, जय िंसह कुसुंभी, दरियावा सिंह डिंग, सूरत सैनी, कृष्ण सैनी, पूर्व पार्षद दवेंद्र सिंह, भूपेश गोयल, महेंद्र सेठी, बख्तराय लूथरा, अश्विनी शर्मा, मक्खन ङ्क्षसह ख्योवाली सरपंच, चेतराम फूटेला, नरेंद्र कटारिया, बाबू लाल अलीमोहम्मद व अन्य उपस्थित थे।
फोटो:- जनसमस्याएं सुनते हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा।

मीडिया इलैवन व होशियारी लाल शर्मा इलैवन के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया
सिरसा
। शाह सतनाम क्रिकेट स्टेडियम में गत दिवस मीडिया इलैवन व होशियारी लाल शर्मा इलैवन के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें मीडिया इलैवन ने होशियारी लाल शर्मा इलैवन की टीम को हराया। मीडिया इलैवन के कप्तान नवदीप सेतिया व कप्तान होशियारी लाल शर्मा इलैवन के बीच टॉस हुआ, जिसमें होशियारी लाल शर्मा इलैवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते ही शर्मा की टीम ने 20 ओवरों में 109 रन बनाए और मीडिया इलैवन ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। शर्मा इलैवन की ओर से ओपनर बल्लेबाजी के रुप में आए विशाल ने 10 रन बनाए और रॉकी ने 2 रन ही बनाए। शर्मा की टीम में मात्र प्रेम 16 रन व रङ्क्षवद्र ने 20 रन बनाए। मीडिया इलैवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी के आगे शर्मा इलैवन की टीम के ध्वस्त हो गई। मीडिया इलैवन की ओर से पंकज धींगड़ा ने 3 विकेट झटके, जबकि भास्कर मुखर्जी ने 2 व कुलदीप व नवदीप को मात्र 1-1 विकेट ही प्राप्त हुआ। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलैवन की टीम के सलामी बल्लेबाज पंकज धींगड़ा व हितेश चतुवेर्दी ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने ग्राऊंड के चारों ओर अच्छे शॉट खेले। हितेश चतुवेर्दी ने 18 रन बनाए, जबकि पंकज धींगड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन जड़े और नाबाद रहे। इसके बाद खेलने आए नकुल जसूजा टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए और मात्र 2 रन पर ही आऊट हुए। पारी को संभालने के लिए कुलदीश शर्मा मैदान पर आए तो टीम के खाते में 5 रन बनाए। इसके बाद विनीत छाबड़ा ने 11 रन बनाए और नवदीप सेतिया ने 9 रन बनाए और अंत तक आऊट नहीं हुए। मीडिया इलैवन ने यह मैच 17 ओवरों में ही जीत लिया। उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि खेल खिलाड़ी को न केवल तन की शक्ति प्रदान करता है अपिुत मन की शक्ति को भी देता है। मीडिया इलैवन टीम कप्तान नवदीप सेतिया, पंकज धींगड़ा, नकुल जसूजा, भास्कर मुखर्जी, हितेश चर्तुवेदी, नीरज शर्मा, कुलदीप शर्मा, रामरतन, शिवम व राम महेश्वरी थे, जबकि होशियारी लाल शर्मा टीम के कप्तान होशियारी लाल शर्मा, संजय शर्मा, हरीश सोनी, कृष्ण ङ्क्षसगला, प्रेम जैन, विशाल, सुरेश शर्मा, रूबी सतनाली वाले, सुरेश महीपाल, रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह, मोहित शर्मा, गगन, संत गुबर, सुखदेव बाजीगर, अनिल बांगा, सोनू वर्मा थे।

5 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
ओढ़ां

    ओढ़ां पुलिस ने गांव किंगरे निवासी जगराज सिंह पुत्र बिचित्र सिंह की शिकायत पर पांच व्याक्तियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए एएसआई ओमप्रकाश दलाल ने बताया कि रविवार की शाम को जब उसका भाई जंग सिंह मजदूरी करके अपने घर आ रहा था तो सामने से आ रहे बीरा सिंह, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, कक्कू सिंह और सीता उर्फ सुरजीत सिंह आदि ने जंग सिंह को गली में रोककर कहा कि तूने गत सप्ताह हुई पंचायती भूमि की निलामी के समय बोली दी थी और उसका आज तूझे मजा चखाते हैं। इतना कहकर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जगराज सिंह ने आगे बताया कि वो भी अपने घर आ रहा था तो उसने अपने भाई को छुड़वाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर लाठी से वार कर दिया। जब वह लाठी से बचाव करने लगा तो उसके हाथ पर चोट लगने से वो घायल हो गया और घायलावस्था में उसे सिरसा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ओमप्रकाश दलाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हड़ताल पर रहे पैक्स कर्मचारी
ओढ़ां
    ओढ़ां क्षेत्र की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को एक दिन की हड़ताल रखी और काम नहीं किया। इस विषय में ओढ़ां पैक्स के कर्मचारियों जगदीश कुमार, संजय नेहरा, बृजलाल, लालचंद, मेजर सिंह, कुलविंद्र सिंह, रामदयाल आदि ने बताया कि यह हड़ताल कर्मचारी महासंघ हरियाणा के आह्वान पर की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में 11 फरवरी 2010 को वित्तायुक्त महोदय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय को लागू करवाना, पैक्स कर्मचारियों को भी अन्य सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की भांति नियमित वेतनमान व अन्य सुविधाएं दी जाएं, नए संशोधित सेवा नियम बनाए जाएंकेंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा किए जा रहे पैक्सों के शोषण को रोका जाए तथा पैक्स कर्मचारियों की सहकारी बैंकों में पदोन्नति की सुविधा बहाल की जाए। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा 9 मई से लेकर 27 मई तक प्रदेश भर में धरना व प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
छायाचित्र:  हड़ताल के कारण बंद पड़े पैक्स कार्यालय ओढ़ां का दृश्य।

Sunday, May 1, 2011

अकादमी के कामकाज के ढर्रे में आमूल-चूल बदलाव कर इसका मुख गांवों और चौपालों की ओर मोडऩे का कार्य करेंगे

सिरसा। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक और जाने माने साहित्यकार सुखचैन सिंह भंडारी ने कहा है कि वे अकादमी के कामकाज के ढर्रे में आमूल-चूल बदलाव कर इसका मुख गांवों और चौपालों की ओर मोडऩे का कार्य करेंगे। पंजाबी साहित्य की विभिन्न विधाओं को राज्य के पंजाबी भाषी लोगों के मध्य अधिकाधिक लोकप्रिय करने के साथ साथ साहित्य की मदद कन्या भ्रूण हत्या व नशाखोरी सरीखी समस्याओं के खिलाफ असरदार अभियान छेडऩे को उन्होंने अपनी प्राथमिकता करार दिया। भंडारी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मीडिया सेंटर में रेडियो सिरसा के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर के साहित्यकारों से रूबरू हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडियो सिरसा के निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान ने की जबकि इसका संचालन किया पंजाबी कवि डा. दर्शन सिंह ने।
भंडारी ने कहा कि वे प्रदेशभर में घूम घूम कर ऐसे पंजाबी लेखकों व साहित्यकारों को और उनके कार्यों को प्रकाश में लाएंगे जिनकी ओर अब तक किसी को ध्यान नहीं जा पाया है। युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भंडारी ने कहा कि पंजाबी के लिए कार्य करते हुए वे हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में सरायकी व मुल्तानी बोलियों में लेखन कर रहे साहित्यकारों को भी प्रोत्साहित करेंगें।
भंडारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चूंकि वे स्वयं नाटककार हैं, इसलिए नुक्कड़ नाटक की विधा को प्रदेश के पंजाबी भाषी लोगों के मध्य एक बार फिर से जीवित करेंगे। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक आमजन तक जानकारी पंहुचाने का बहुत प्रभावशाली साधन है मगर हरियाणा में दुर्भाग्यवश फिलहाल किसी भी भाषा में इस मोर्चे पर कारगर काम नहीं हो रहा। बकौल भंडारी वे इस सिलसिले में गंभीर पहलकदमियां करेंगे। उन्होंने साहित्य को गुटबंदी और तुच्छ सियासत से बचाए रखने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी अकादमी विभिन्न विश्वविद्यालयों व अन्य राज्यों की साहित्य अकादमियों के साथ मिलकर भी साहित्यिक आदान प्रदान के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी क्रम में पंजाबी की पुस्तकों का अन्य भाषाओं में अनुवाद कराने का भी प्रस्ताव है।
रेडियो सिरसा के निदेशक व पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके साथ जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में सामुदायिक रेडियो की अहम भूमिका हो सकती है। चौहान ने इस दिशा में रेडियो सिरसा के प्रयासों का हवाला देते हुए सुझाव दिया कि हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी को राज्य के विभिन्न सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की सेवाओं का उपयोग अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भंडारी की अगुआई में साहित्य अकादमी प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एक जोरदार मुहिम छेड़कर राज्य को बिगड़ते लिंगानुपात के कलंक से निजात दिलाने में अहम भूमिका अदा करेगी।
हिंदी व पंजाबी के वरिष्ठ साहित्यकार डा. जीडी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि पंजाबी साहित्य अकादमी को उन साहित्यकारों के लिए भी कोई पुरस्कार प्रारंभ करना चाहिए जिनकी मातृभाषा पंजाबी न होकर कोई अन्य भाषा है और जो इसके बावजूद पंजाबी में लेखन कर रहे हैं। मूर्धन्य साहित्यकार प्रो. रूपदेवगुण ने सुझाव दिया कि हरियाणा हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा कुछ वर्ष पूर्व साहित्यकारों को लेकर निकाली गई यात्राओं की तर्ज पर पंजाबी के साहित्यकारों को साथ लेकर साहित्यिक जागरूकता यात्राएं निकालनी चाहिएं।
हिंदी व पंजाबी में लिखने वाले गजलकार राजकुमार निजात ने पंजाबी साहित्य की पुरानी परंपराओं व विरासत को आगे बढ़ाने के लिए ठोस उपाय किए जाने की वकालत की। कार्यक्रम के अंत में रेडियो सिरसा के निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान ने हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के नवनियुक्त निदेशक को शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

हरियाणा में ज्ञान-विज्ञान आंदोलन को गति देने के लिए हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के तत्वावधान में आज एक सभा का आयोजन किया गया
सिरसा। हरियाणा में ज्ञान-विज्ञान आंदोलन को गति देने के लिए हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के तत्वावधान में आज एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें ज्ञान-विज्ञान आंदोलन की वर्तमान तथा भविष्य में भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। समाज में जागरूकता के लिए नाटकों, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए ग्राम स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा आम आदमी के हित में जनसूचना अधिकार के उपयोग का निर्णय लिया गया। अन्य गतिविधियों जैसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार, शिक्षा के क्षेत्र में शोध, पर्यावरण संरक्षण तथा  जनहित कार्यक्रमों के लिए समस्त समाज का सहयोग लेने का निश्चय किया। इस सभा में श्री भारत भूषण विज्ञान अध्यापक (9254124728), श्री करनैल सिंह विज्ञान अध्यापक (9466058474), श्री अमित मनहर विज्ञान अध्यापक (9812275988), श्री विजय मोहन विज्ञान अध्यापक (9813138786), श्री चंद्र शेखर एसएसए (9466229013), श्री सुधीर कुमार एसएस मास्टर (9416805461), श्री जगरूप सिंह चौबुर्जा (9416587295) को जनसम्पर्क की जिम्मेवारी सौंपी गई।

मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

बिज्जुवाली 
    स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकंडरी स्कूल गोरीवाला में मजदूर दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गांव के सरपंच धेलाराम सुथार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मुख्यातिथि के रूप में ऐलनाबाद के डॉ. विनोद गोदारा उपस्थित हुए। स्कूल के प्राचार्य बनवारी लाल सोडा ने मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला और घोषणा की कि बीपीएल परिवारों के बच्चों को स्कूल द्वारा नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर वर स्कूल के विद्यार्थियों कविता, सुमन, मोनिका, ममता और मनीषा द्वारा स्वागत गीत गाया गया और छठी कक्षा के विद्यार्थी सुनील कुमार द्वारा कन्या भ्रूणहत्या पर मोनो एक्टिंग को सबने सराहा। रक्तदान शिविर में शिव शक्ति ब्लाड बैंक सिरसा से डॉ. लक्ष्मी नारायण गुप्ता की टीम द्वारा 71 यूनिट रक्त लिया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल के प्रबंधक सुल्तान सिंह ने कहा रक्तदान वो महान कार्य है जिसके द्वारा किसी का जीवन बचाया जा सकता है और 18 वर्ष से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति रक्त दे सकता है। रक्तदान से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। अंत में विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सचिव मनोज सुथार ने सभी का धन्यवाद किया।

छायाचित्र:  रक्तदान करते रक्तदाता।

मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के निर्देशानुसार जिला कष्ट निवारण समिति गठित की गई

सिरसा। मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के निर्देशानुसार गठित की गई जिला कष्ट निवारण समिति में सिरसा जिला से नियुक्त किये गये सदस्यों में से 15 सदस्य गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा समर्थित कार्यकर्ता हैं। नवनियुक्त सदस्यों में से जयसिंह कुसुंबी, सूरत सैनी, प्रेम शर्मा व कृष्ण सैनी की नियुक्ति पर गृहराज्यमंत्री के निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर, राजेन्द्र मकानी, पार्षद राजेन्द्र गुर्जर, संतोष इन्सां, अंगे्रज बठला, महेन्द्र सेठी, भूपेश गोयल, मुकेश सर्राफ इत्यादि ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व कांडा बंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति में योग्य व कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई।

कांग्रेस की हमेश की सोच रही है कि गरीब व कमेरे वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाया जाए

सिरसा (१ मई) कांग्रेस की हमेश की सोच रही है कि गरीब व कमेरे वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। यह बात गत दिवस यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने थेहड़ मोहल्ला के वार्ड नंबर २३ की गली गुज्जर वाली में वार्ड वासियों की एक बैठक में कही। थेहड़ मौहल्ला पहुंचने पर महिला कांग्रेस की जिला महासचिव चं्रदकला योगी की अध्यक्षता में लोगों ने श्री शर्मा का पगड़ी व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया और हरियाणा राज्य पर्यावरण सलाहकार समिति का सदस्य बनने पर बधाई भी दी।
     इस मौके पर श्री शर्मा के साथ प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया सैल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मा. राजकुमार, नायब सिंह थिराज, संत लाल गुंबर व डॉ. आजाद केलनिया भी मौजूद थे। इस दौरान वार्ड वासियों ने श्री शर्मा को वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाया। समस्याओं का हल अपने स्तर पर करवाने की बात कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ३६ बिरादरियों की सरकार है जोकि हर वर्ग के लिए एक समान सोच रखती है। आज प्रदेश में गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार समाप्त है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यों व साकारात्मक सोच का नतीजा है कि आज प्रदेश में पिछड़ा वर्ग सर उठा कर जी रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपूर सिंह, श्याम लाल वर्मा, फूल चंद योगी, जाफर शरीफ, प्रेम चंद योगी, मिल्क प्लंाट के निदेशक पृथ्वी सिंह,मनीराम सचिव, मिल्क प्लांट के पूर्व चेयरमैन गुरचरण सिंह फग्गू, चिरोंजी लाल फग्गू, बनवारी लाल, भूप सिंह सहारण, शीला देवी, गंगा देवी, सावत्री देवी, काशीराम सैनी, मोहन खत्री, आत्मा राम, जगदीश सोढ़ी, मांंगेराम व कश्मीर कंबोज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

केन्द्र सरकार औद्योगिकरण को बढ़ावा देने व नए रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए नैशनल मैनूफैकचरिंग जोन विकसित करने के लिए प्रस्ताव ला रही है


सिरसा,1 मई : केन्द्र सरकार औद्योगिकरण को बढ़ावा देने व नए रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए नैशनल मैनूफैकचरिंग जोन विकसित करने के लिए प्रस्ताव ला रही है। यह जानकारी सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर ने यहां जारी एक  ब्यान में दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना के विकास को तरजीह दे रही है। जिसके तहत सड़कों का विकास, बिजली की व्यवस्था, रेल व परिवहन को सुदृढ़ करना तथा नए औद्योगिक जोन विकसित करना शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही नैशनल मैनूफैकचरिंग जोन विकसित करने सम्बन्धी प्रस्ताव ला रही है जिससे औद्योगिक रूप से पिछड़े ईलाकों में नए उद्योग लगेंगें और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। उन्होंने कहा कि नए औद्योगिक विकास के लिए तकनीकि दक्षता प्राप्त युवाओं की जरूरत है। इसके लिए आगामी समय में लगभग 50 करोड़ स्किलड युवाओं की आवश्यकता होगी। इसके लिए सरकार बहुतकनीकि, आईटीआई व अन्य तकनीकि संस्थाओं को सुदृढ़ कर रही है।
    सांसद ने कहा कि उद्योगों के विकास से देश व प्रदेश प्रगति करता है और उद्योगों से आर्थिक तरक्की होती है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आता है। उन्होंने कहा कि उद्योग हमारे मंदिर है इसलिए उद्योगों को सुदृढ़ करने की जरूरत है तथा उद्यमियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्यमियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाया है। अनेक रियायते दी है ताकि उद्योगों का फैलाव हो। सरकार ने विशेष आर्थिक जोन विकसित किए जिससे आज प्रदेश तेजी से औद्योगिकरण को अपना रहा है। उन्होंने बताया कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में भी औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। सांसद ने बताया कि उद्यमियों का अधिक से अधिक रियायतें दिलाई जाएगी और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। सिरसा-फतेहाबाद-हिसार को रेलवे लाईन से भी जोड़ा जाएगा इसके लिए 12वीं पंचवर्षिय योजना में कार्य आरंभ हो जाएगा। एचएसआईडीसी प्रदेश में बेहतर औद्योगिकमाहौल व सुुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र औद्योगिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है,उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए आगामी समय में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा और नई टॉउनशिप बनाई जाएगी ।

36 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा की सिरसा ब्लाक की साध संगत के द्वारा आज स्थानीय पुराने सिविल अस्पताल रोड पर एलआईसी भवन के निकट स्थित फूड बैंक में 36 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इससे पूर्व डेराप्रेमियों ने नामचर्चा कर सतगुरू की महिमा का गुणगान किया।
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा स्थापित किए गए राशन व फूड बैंक के निकट रविवार प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में डेराप्रेमियों ने शिरकत की। इस अवसरपर कविराज भाइयों ने मधुर वाणी में 'राम नाम बिन कैसे हो बेड़ा तेरा पार जीÓ, 'सतगुरू जी मैं हूं प्यासाÓ, 'प्यारे सतगुरू तेरे दीदार की दर्श सानूं हरदम रहण दी हैÓ इत्यादि भजन शब्द सुनाए जिन पर साध संगत मंत्रमुग्ध हो गई।
इस अवसर पर साधसंगत ने 36 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित किया। इस मौके पर ब्लाक भंगीदास कस्तुर इन्सां ने बताया कि साधसंगत पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए सप्ताह में एक दिन का उपवास रखती है तथा अपने हिस्से के राशन को फूड बैंक में जमा करवाती है, जहां से जरूरतमंद परिवारोंं को राशन वितरित किया जाता है।
इस अवसर पर सात मैंबर जीत इन्सां, सतीश इन्सां, 15 मैंबर मनोहर इन्सां, सुजान बहन वीणा हंस इन्सां, ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स की सदस्या वीणा इन्सां, सागर इन्सां, प्रेम गांधी, अमरजीत किरण, नरेश, सुरेश, राजेंद्र मिढ्ढा, मदन नरूला, सोनू मोंगा, राजबीर, बबलू, सुरेंद्र छाबड़ा, औमप्रकाश, ज्ञानीराम, कृष्ण सेठी, हरीकृष्ण, राजेश, गुलजारी लाल व अन्य उपस्थित थे।
बाक्स:-
निशुल्क चिकित्सा शिविर 7 को:-
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा 7 मई को स्थानीय जैजै कालोनी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे। यह जानकारी देते हुए ब्लाक भंगीदास कस्तूर इन्सां ने बताया कि चिकित्सा शिविर में आंखों के आप्रेशन के लिए रोगियों का चयन भी किया जाएगा तथा आप्रेशन शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल में होंगे।

Saturday, April 30, 2011

विद्यार्थियों को जंप रोप की ट्रेनिंग दी गई

ओढ़ां
    माता हरकी देवी सी.सै. स्कूल ओढ़ां में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को जंप रोप की ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण हरियाणा जंप रोप एसोसिएशन के सैक्टरी वीर सिंह आर्य (रोहतक) के मार्गदर्शन में हुआ। जंप रोप की डेमो क्लास राष्ट्रीय जंप रोप के खिलाड़ी (नेशनल विनर) कुमारी निकिता, कुमारी चेतना व दीपक ने दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जंप रोप खेल की बारिकियां दिखाई तथा अलग अलग प्रकार से रस्सी से जंप करके विद्यार्थियों को रोप जंप करने का अभ्यास करवाया।
     इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान के कोषाध्यक्ष मंदर सिंह ने कहा कि अभी शुरूआत है आगे चलकर विद्यार्थियों को नए नए खेलों का प्रशिक्षण व खेल से संबंधित हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मंदर सिंह, कारडीनेटर विजय वधवा, खेल विभाग के अध्यापक राजकुमार वर्मा व मनोज खेतरपाल, दीपक, विजय लक्ष्मी, सुनीता जांगू और रोहताश गोदारा आदि उपस्थित थे। 


अग्रकुल रक्षक संस्था के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया
सिरसा
। स्थानीय जनता भवन स्थित 26 नंबर कार्यालय में अग्रकुल रक्षक संस्था के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्था के प्रधान वेद गोयल ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने सुरेंद्र मिंचनाबादी तथा तरसेम गोयल को जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा का आभार जताया। इस अवसर पर अपने संबोधन में अग्रकुल संस्था के प्रधान वेद गोयल ने कहा कि गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा ने अग्रवाल समाज के दो लोगों को जिला कष्ट निवारण समिति में स्थान दिलवाकर समाज को गौरवांवित किया है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव रमेश साहूवाला एडवोकेट, राधेश्याम सिंगला ठेकेदार, बलदेव सिंगला, नवजीवन ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता, उदेश गुप्ता, सुरेश गोयल, भूपेश गोयल, प्रमोद गोयल, प्रदीप गोयल, अभिषेक जैन, जनक राज जैन, विनोद गोयल एडवोकेट, योगेंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मैत्री मैच खेला जाएगा
सिरसा, 30 अप्रैल (): सिरसा के शाह सतनाम सिंह क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को मीडिया इलैवन व प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि होश्यिारी लाल शर्मा इलैवन के बीच एक मैत्री मैच खेला जाएगा। यह मैच 20-20 ओवरों का होगा और सुबह 6 बजे शुरु होगा। इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में कांग्रेसजन व मीडिया कर्मी उपस्थित होंगे।

व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित
सिरसा
, 30 अप्रैल। आज इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रमेश मेहता के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक रमेश मेहता ने की । जबकि बैठक मे इनेलो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता ने शिरकत की।  बैठक मे आगामी 4 मई को पार्टी द्वारा हल्का स्तर पर किये जाने वाले प्रदर्शन को लेकर विचार विमर्श किया गया और इसकी सफ लता के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने व्यापारियों को आह्वान किया कि वे कांग्रेस सरकार द्वारा वैट की दर बढ़ाए जाने, क्लैक्टर रेट बढ़ाए जाने व हाऊस टैक्स का विरोध करने के लिए एकजूट हो ताकि इस कांग्रेस सरकार को टैक्स हटाने के लिए मजबूर किया जा सके। उन्होने कहा कि कांग्रेस झूइे विकास का ढिढ़ोरा पीट रही है। जबकि सच्चाई यह है कि आज समाज का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। मेहता ने कहा कि व्यापारियों के टैक्स से सरकार का खजाना भरता है और व्यापारियों का विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा रहा हैं लेकिन कांग्रेस सरकार व्यापारियों को नजरअंदाज करके उन पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर उन्हे परेशान कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता ने अपने संबोधन मे कहा कि कांग्रेस सरकार के जन विरोधी फैसले उसे ले डूबेंगे और भविष्य में सर्व जनहितैषी इनेलो सता में आयेगी। उन्होने कहा कि वैट समाप्त करने के नाम पर हाऊस टैक्स हटाने के नाम पर व भयमुक्त शासन देने के नाम पर कांग्रेस सरकार सता में आई थी। लेकिन वर्तमान मे कांग्रेस ठीक उल्टा काम करके रोजाना टैक्स लगाकर मंहगाई को बढ़ा रही है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है। रोजाना लूटमार, चोरी, डकैती, हत्या व बलात्कार जैसे घिनौने अपराधो ने जनता में भय पैदा कर दिया है और जनता इस इस सरकार से अति शीघ्र छुटकारा पाना चाहती है। मेहता ने कहा कि इनेलो द्वारा किये जाने वाला प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा और इस प्रदर्शन में प्रदेश का हर वर्ग बढ़ चढ़कर भाग लेकर सरकार की जन विरोधी नीतियो के विरोध में अपना रोष प्रकट करेगा। इस बैठक में सुशील डूंगा बूंगा वाले, महावीर शर्मा, सुरेश दड़बा, पारस जैन, चन्द्रयश जैन, गुरदयाल मेहता, विरेन्द्र महेश्वरी, सीताराम बटनवाला, मोहित मेहता, चन्द्र कंबोज, देवराज कंबोज, हर्षवर्धन अरोड़ा, प्रियवर्धन, मलकीत सिंह, रोहित गनेरीवाला, सतीश फु टेला, हरीश बाबा, सतपाल अरोड़ा सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे।

मोपेड को टक्कर मारकर कार फरार
ओढ़ां

    ओढ़ां में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक सफेद रंग की कार मोपेड पर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मारकर सिरसा की तरफ फरार हो गई। दोनों घायलों को ओढ़ां अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
    शनिवार की दोपहर 2 बजे एक मोपेड पर सवार 40 वर्षीय भगतराम सेतिया पुत्र मोहनलाल निवासी कालांवाली अपने एक 53 वर्षीय राजकुमार पुत्र चंदूलाल निवासी कालांवाली साथी के साथ डबवाली की ओर जा रहा था कि सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी जिस कारण वे दोनों उछलकर सड़क पर आ गिरे तथा कार एक बार रूकने के बाद सिरसा की तरफ फरार हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने वायरलैस सैट द्वारा बैरियर पन्नीवाला मोटा व सिरसा को सूचना दी लेकिन कार जी.टी रोड की बजाय किसी लिंक रोड पर मुड़ गई जिस कारण अभी तक कार का कोई पता नहीं चला है।
    घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपस्थित डॉ. जसकीरत सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि भगतराम के माथे पर और उसके साथी के घुटनों व हाथों पर चोट आई है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस कार की तलाश में जुटी हुई है।

हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से पंजाबी भाषा का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाएगा

 सिरसा, 30 अप्रैल। पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा के नवनियुक्त निदेशक श्री सुखचैन सिंह भंडारी ने कहा है कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से पंजाबी भाषा का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। श्री भंडारी आज स्थानीय दिशा संस्था में आयोजित अपने स्वागत समारोह में बोल रहे थे। यह स्वागत समारोह नगर की स्वयंसेवी संस्था दिशा व पंजाबी साहित्य सभा के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. आरएस सांगवान, दिशा के सचिव सुरेंद्र भाटिया, पूर्व नगर पार्षद राजेंद्र मकानी, हरियाणा पत्रकार के संघ के प्रदेश सचिव पवनदीप जौली, पंजाबी साहित्य सभा के जीडी चौधरी, डा. दर्शन सिंह, प्रो. रूपदेवगुण, विक्रमजीत सिंह, सिरसा क्लब के सचिव सतीश गुप्ता, प्रीतम पैलेस के मालिक जसबीर सिंह जस्सा, तरसेम पटवारी व अन्य शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    श्री भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में भाषा के प्रचार-प्रसार बेहद जरूरी है। पंजाबी साहित्यक अकादमी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पंजाबी भाषा में नुक्कड़ नाटकों, नाटकों और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे लोगों को पंजाबी साहित्य के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
    उन्होंने कहा कि पंजाबी साहित्य अकादमी का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी पंजाबी साहित्यिक प्रतिभाओं को पटल पर लाना है। पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने पंजाबी भाषा को राज्य में दूसरी भाषा का दर्जा देकर जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बधाई के पात्र हैं। इतना ही नहीं भाषा पंजाबी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए जनसूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजाबी भाषा में संवाद नामक मैगजीन भी छापकर पंजाबी पाठकों तक पहुंचाई जा रही है जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है। इस मैगजीन के प्रकाशन से राज्य सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है जिससे पंजाबी भाषी लोगों को लाभ मिल रहा है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें निदेशक के पद पर नियुक्ति देकर पूरे पंजाबी समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है और विशेषकर से सिरसावासियों को राज्य सरकार द्वारा यह तोहफा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे इस पद पर नियुक्ति के लिए सिरसावासियों के बेहद आभारी हैं कि उन्होंने समय-समय पर उन्हें पूरा सहयोग दिया है।
फोटो : 1 . हरियाणा साहित्यिक अकादमी के नवनियुक्त निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी को सम्मानित करते दिशा संस्था व पंजाबी साहित्य सभा के पदाधिकारी।