Sunday, April 17, 2011

टयूबवैल पर लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी

बिज्जूवाली
    गांव बिज्जूवाली में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने खेतों में टयूबवैल पर लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। सुन्दरराम मैहता व विजय सिंह ढबास दो लोगों के खेत से अज्ञात चोरों ने टयूबवैल पर लगे ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए, वहीं जब अज्ञात चोर पास के खेत में लगे तीसरे ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए उसके पास पहुंचे तो मौके पर शामचंद कम्बोज खेत मालिक पहुंच गया और उनसे पूछा की यहां पर क्या कर रहे हो तो चोर खेत मालिक को धक्का मारकर भागने में सफल हो गए, शामचंद ने बताया कि रात के अंधेरे के कारण वह उक्त चोरों के चेहरे नहीं पहचान पाया। उन्होंने बताया कि सुन्दरराम के खेत में शराब की खाली बोतलें मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि उक्त चोरों ने वहां पर शराब पीकर इस चोरी घटना को अंजाम दिया है, उनका कहना है कि उक्त चोर कैंटर पर सवार होकर आए थे व कैंटर को उन चोरों ने सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था। चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत 3 लाख के करीब बताई जा रही है। फिलहाल चोरी की सूचना गोरीवाला पुलिस चौकी में दे दी गई है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

आसमानी बिजली गिरने से शीशम का पेड़ व ट्रांसफार्मर नष्ट

ओढ़ां
    ओढ़ां से रोहिडांवाली रोड पर गत रात्रि आसमानी बिजली गिर जाने से एक शीशम का पेड़ और ट्रांसफार्मर नष्ट हो गया और पास लगती ढानी के लोग बाल बाल बचे। इसके आसपास स्थित ढानियों के निवासी जगपाल कांडा, प्रवीण कुमार, रणजीत सिंह और जगदीश कुमार आदि ने बताया कि ओढ़ां से 2 किलोमीटर दूर लीलूराम मायला की ढानी के पास गत रात्रि करीब 8 बजे अचानक आसमानी बिजली के गिरने से शीशम का पेड़ दोफाड़ हो गया तथा इसके नजदीक स्थित बिजली का एक ट्रांसफार्मर भी सड़ गया और बिजली व्यवस्था ठप्प होकर रह गई। उन्होंने बताया कि इस स्थान से करीब एक एकड़ दूरी पर स्थित ढानी लीलूराम के लोग तेज गडग़ड़ाहट सुनकर सहम गए और जब उन्होंने ढानी से बाहर आकर देखा तो पाया कि आसमानी बिजली ने शीशम के पेड़ को नष्ट कर दिया है।

छायाचित्र: आसमानी बिजली गिरने से नष्ट हुआ पेड़ एवं ट्रांसफार्मर।

चौथा विशाल जागरण करवाया गया

सिरसा। बीती रात स्थानीय खैरपुर स्थित गोबिंदनगर पुलिस चौकी वाली गली में वार्डवासियों द्वारा मां भगवती शेरांवाली  का चौथा विशाल जागरण करवाया गया। जागरण में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी  के प्रधान भूपेश मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा जागरण की पावन ज्योति को प्रज्जवलित किया। जागरण में प्रख्यात भजन मंडली द्वारा रातभर मां भगवती का गुणगाण किया गया, जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। जागरण में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी  के प्रधान भूपेश मेहता ने जागरण के आयोजन के लिए वार्डवासियों को बधाई दी। अपने संबोधन में श्री मेहता ने कहा कि धर्मनगरी सिरसा में नियमित रूप से होने वाले धार्मिक आयोजनों से सिद्ध होता है कि यहां के निवासियों में धर्म के प्रति आगाथ आस्था है। इस अवसर पर उन्होने जागरण के आयोजन के लिए अपने निजी कोष से सहयोग राशि भी आयोजनकर्ताओं को भेंट की। जागरण आयोजनकर्ता कमेटी के प्रधान मुकेश अरोड़ा, बाबा सिंह, सुरेंद्र मदान, संजीव कुमार, हितेश, गौरव, रिशू कंबोज व अन्यों ने भूपेश मेहता का फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया व उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थी जी, विनोद उपाध्याय, विनोद भाटिया, प्रकाश कौर, सुरेंद्र कौर, प्रेम सैनी, अभिमन्यू मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। जागरण में मां भगवती का भव्य दरबार सजाया गया था तथा सजावट की गई थी। जागरण में भजन मंडली के सदस्यों ने 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, 'मैय्या भरती झोलियां, 'झूम झूम नाचे देखों भक्त हनुमाना, 'मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है इत्यादि भजन सुनाए, जिनपर साध संगत झूम उठी।
फोटो:- जागरण में ज्योत प्रज्जवलित करते ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी  के प्रधान भूपेश मेहता

पुलिस समाचार

सिरसा। जिला पुलिस ने शराब तस्करी व सट्टाखाईवाली करने के आरोप में विभिन्न स्थानों से चार लोगों को काबू किया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर सट्टाखाईवाली करने के आरोप में सदर सिरसा पुलिस ने  शाहपुर बेगू निवासी मक्खन पुत्र रांझाराम को 375 रूपए की सट्टाराशि सहित काबू किया वहीं शहर सरसा पुलिस ने गौशाला मौहल्ला निवासी सत्यनारायण पुत्र हरीराम को 310 रूपए की सट्टाराशि सहित काबू किया। वहीं शराब तस्करी करने के आरोप में सदर सिरसा पुलिस ने थेहड मौहल्ला निवासी प्रीतम पुत्र हरनाम को सवा आठ बोतल शराब सहित मल्लेकां अनाजमंडी क्षेत्र से काबू किया। एक अन्य घटना में सदर सिरसा पुलिस ने ही नेजाडेला निवासी मांगेराम पुत्र नानूराम को 24 बोतल शराब सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों के खिलाफ संबधित थानों में अभियोग दर्ज किया गया है।

सिरसा। शहर थाना पुलिस ने शांतिभंग होने की आशंका से हुडदंगबाजी करने के आरोप में तीन युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दंड प्रक्रिया सहिंता की धारा 107, 51 के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र बलवीर निवासी बकरियांवाली, हरीश पुत्र सुरेंद्र निवासी माधोसिंघाना व गौतम पुत्र लालचंद निवासी संगरिया हाल श्याम पीजी सिरसा के रूप में हुई है।


सिरसा। शहर डबवाली पुलिस ने अदालत के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक शहर डबवाली पुलिस ने डबवाली के वार्ड न. 10 निवासी ममता पुत्री इंद्रपाल की शिकायत पर उसके पति विजय, सास आशा देवी तथा ससुर राजकुमार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया है। अपनी शिकायत में ममता ने बताया कि उससे ससुरालियों ने उसे दहेज लाने की मांग को लेकर प्रताडि़त किया, जान से मारने की धमकी दी तथा स्त्रीधन लौटाने से इंकार कर दिया।
 चोरों के हौंसले बूलंद, एक रात में 2 ट्रांसफार्मर चोरी
बिज्जूवाली, 17 अप्रैल ( हेमराज बिरट )। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग कड़े प्रयास कर रही है, फिर भी शातिर चोर पुलिस की आंखों में धूल झांककर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो जाते है, एक ऐसा ही चोरी का मामला गांव बिज्जूवाली में देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को गांव बिज्जूवाली से अज्ञात चोरों ने खेतों में टयूबवैल पर लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। सुन्दरराम मैहता व विजय सिंह ढबास दो लोगों के खेत से अज्ञात चोरों ने टयूबवैल पर लगे ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए, वहीं जब अज्ञात चोर पास के खेत में लगे तीसरे ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए उसके पास पहंचे तो मौके पर शामचंद कम्बोज खेत मालिक पहंुच गया और उनसे पूछा की यहां पर क्या कर रहे हो तथा उस समय चोर खेत मालिक को धक्का मारकर भागने में सफल हो गए, शामचंद ने बताया कि रात के अंधेरे के कारण वह उक्त चोरों के चेहरे नहीं पहचान पाया। उन्होंने बताया कि सुन्दरराम के खेत में शराब की खाली बोतलें पड़ी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि उक्त चोरों ने वहां पर शराब पी कर इस चोरी वारदात को अंजाम दिया है, साथ उनका कहना है कि उक्त चोर कैंटर पर सवार होकर आए थे व कैंटर को उन चोरांे ने सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था। चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत 3 लाख के करीब बताई जा रही है। फिलहाल चोरी की सूचना गोरीवाला पुलिस चौकी में दे दी गई है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह है कि पुलिस चोरों को कब तक अपनी पकड़ में लेती है।

 

Saturday, April 16, 2011

जिला में बी टी कॉटन की विभिन्न किस्मों का बीज पर्याप्त मात्रा में है

सिरसा ,16अप्रैल। उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिला में बी टी कॉटन की विभिन्न किस्मों का बीज पर्याप्त मात्रा में है और इसे कृषि विभाग के अधिकरियों कि उपस्थिति में किसानों को वितरित किया जा रहा है इस लिए जिला में कही भी काला बाजारी की कही कोई शिकायत नही है। उन्होने कहा कि फिर भी किसानों को किसी प्रकार कि कोई भी समस्या या शिकायत है तो वे तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों को सुचित करें उन्होने ने कहा कि जिला में किसानों कि मांग को देखते हुए बीटी कॉटन के बीज की विभिन्न किस्मों के 12 लाख से भी अधिक पैकेटों कि व्यवस्था की है। हालाकि बिजाई के लक्ष्यों के अनुसार  जिला में 10 लाख पैकेटों की ही जरुरत रहेगी।
     उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी कृषि खण्डों में बीज वितरण कि व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विभाग द्वारा कृषि अधिकारियों को इंचार्ज बनाया गया है। उन्होने बीज विक्रेताओं को चेतावनी दी कि कोई भी विके्रता काला बाजारी व नकली बीज बेचने का प्रयास न करें यदि किसानों को नकली बीज व काला बाजारी कि शिकायत तो वे मोबाइल नम्बर 9416779609,  9416243992,   9812261381,  9416643209 तथा दुरभाष नम्बर 235471 व 222371 पर सुचना दे सकते हैं।
    उधर सयुक्त निदेशक कृषि डॉ दलीप मोंगा ने किसानों को सलाह दी कि  वे बी टी कॉटन कि किसी एक किस्म के पीछें न पड़ के अन्य किस्मों कि बिजाई भी करें उन्होने बताया कि किसानों कि सबसे अधिक मांग बायोसीड के 6488 व 6588 किस्मों क ी है । जिला में इस वर्ष इन किस्मों के बीजों की सप्लाई गत् वर्ष से 15 फीसदी अधिक करवाई जा रही है उन्होने कहा कि कृषि विशेषज्ञ  के अनुसार बायोसीड कि उपरोक्त दोनो किस्मो के बराबर कई किस्में है । हर वर्ष मौसम के अनुसार अलग अलग किस्मों को उत्पादन भी बदलता रहता है। उन्होंने  किसानो से अग्रह किया कि वे किसी एक विशेष किस्म पर निर्भर न हो कर 4-5 अन्य किस्मो कि बिजाई करें ।
उन्होने बताया कि बीज विक्रताओ के पास बी टी कॉटन कि अन्य किस्मों के बीज भी उपलब्ध है इसलिए किसान अपनी खेतों में विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए किस्मों  विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के सिरसा सहित हिसार गंगानगर, जिलों में  एम आर सी- 7361,एस पी - 7010,एस पी 7007 एस डब्ल्यु सी एच- 4711 ,बायो सीड 6488, पी सी एच 877, अंकुर-3028 ,  शक्ति -9, वी बी सी एच 1008, एम आर सी 6304, एन सी ई एच - 31, जे के सी एच - 1, वी बी सी एच -1518,वी बी सी एच -1534, आर सी एच-।605, एन सी एच- 855, एन सी एस 905, एम आर सी 7017 , वी आई सी एच 307,बायो सीड 6317, बायो सीड 2113, वी आई सी एच 309, एम आर सी 7031,एन सी ई एच 6, बायो सीड 6588, एम आर सी एच 6025, आर सी एच 569,पी सी  एच 401,आदि किस्मों का अच्छा  उत्पादन पाया गया है।

आपके एसएमएस

अपने रास्ते पर चलो,
अपनी पसंद से प्यार करो,
अपने अंदाज में बात करो,
जो दिल कहे वो ही करो,
फिर देखना एक दिन दुनिया कहेगी,
ये साला किसी की नहीं सुनता।
    सुनील राजपूत, नुहियांवाली

मोहब्बत वफा के सिवा कुछ भी नहीं,
दुनिया में गम के सिवा कुछ भी नहीं,
उनके पास हमारे सिवा सब कुछ है,
लेकिन हमारे पास उसके सिवा कुछ भी नहीं।
    94682-36175

खुशी मिली तो मुस्कुरा ना सके,
गम मिला तो आंसू बहा ना सके,
इस जिंदगी का यही राज है,
जिसे चाहा उसे पा ना सके,
और इतना चाहा कि फिर भुला ना सके।
    विक्रमजीत सहारण, नुहियांवाली

सबकी जिंदगी में खुशियां देने वाले दोस्त,
तेरी जिंदगी में कोई गम ना हो,
तुझे तब भी दोस्त मिलते रहें,
जब दुनियां में हम ना हों।
    94164-04250

हद से ना गुजरे वो प्यार ही क्या,
प्यार को मजबूर ना करे वो इकरार ही क्या,
इंतजार तो सभी करते हैं,
सांस टूटने तक साथ ना दे वो यार ही क्या।
    सुखमंद्र ढिल्लों, घुकांवाली

मजा आता है तुम्हें सताने में,
रूठे ना कोई तो मजा क्या मनाने में,
एक तुम्ही से तो खुशी है जरा सी,
वरना रखा है क्या जमाने में।
    प्रीत 786, ओढ़ां

बिना गम खुशी का पता कैसे चलेगा,
बिना रोए खुशी का मजा कैसे मिलेगा,
वो जो भी करता है वो ही जानता है,
सभी जान जाएंगे तो उसे खुदा कौन कहेगा।
    99918-57786

ये आरजू नहीं कि किसी को भुलाएं हम,
ना तमन्ना है कि किसी को रूलाएं हम,
पर दुआ है उस रब्ब से,
जिसको जितना याद करते हैं,
उसे उतना याद आएं हम।
    कुलवंत सिंह, ओढ़ां

किते कोई एहसान ही ना,
कर गया होवे साडे ते ओह,
बहुत खुश सी साडी जित ते,
जो शख्स हारेया।
    मुकेश चौधरी, ओढ़ां

तितली को फूल पसंद हैं,
शायरों को शायरी पसंद है,
साहिल को किनारे पसंद हैं,
सबकी पसंद से हमें क्या लेना,
हमें तो बस आपकी मुस्कान पसंद है।
    98964-80020


अपने एसएमएस 94160-95179 या 96716-63006 पर भेजें।
नोट—एसएमएस के साथ अपना पूरा नाम और गांव का नाम अवश्य
लिखें तथा एक सप्ताह में अपने एक या दो चुनींदा एसएमएस ही भेजें
अन्यथा आपके एसएमएस प्रकाशित नहीं हो पाएंगे।   सतीश गर्ग

आपके एसएमएस


सब रिश्ते टूटकर चूर चूर हो गए,
धीरे धीरे वो हमसे दूर हो गए,
हमारी खामोशी हमारे लिए गुनाह बन गई,
वो गुनाह करके भी बेकसूर हो गए।
    विक्रमजीत सहारण नुहियांवाली

आपकी पसंद आपकी चाहत बन जाए,
मुस्कुराहट दिल की राहत बन जाए,
खुदा खुशियों से इतना खुश करदे आपको कि,
आपको खुश देखना हमारी आदत बन जाए।
    जग्गी सोनी, ओढ़ां

हाथों में होती हैं लकीरें हजार,
किसी में गम तो किसी में खुशियों की बहार,
ना जाने वो कौनसी लकीर है यार,
जिसमें खुदा ने लिखा आप जैसे दोस्त का प्यार।
    सुनील राजपुत, नुहियांवाली

हम वो नहीं जो मतलब से याद करते हैं,
हम तो वो हैं जो दिल से याद करते हैं,
आपको चाहे हमारी याद आए या ना आए,
पर हम तो आपको हर पल याद करते हैं।
    मंगल, पन्नीवाला मोटा

जिंदगी च यारो असीं वी एश कीती आ,
ठेकेयां दे उते ही जवानी रोल दिती आ,
कोई दस्से ओहनू जाके जेहड़ी रोकदी हुंदी सी कदे,
अज असीं फेर यारो ओहदी याद विच पीती आ।
    प्रगट ढिल्लों, घुकांवाली

साथ देन दा वादा कीता सी,
शिकवा सहन दा वादा कीता सी,
ओह सानू छडके खुश ने तां कोई दुख नहीं,
क्योंके असी तां ओहना नूं खुश रखन दा वादा कीता सी।
    सुखमंद्र ढिल्लों, घुकांवाली

लैला को मंजनू का एसएमएस नहीं आया,
लैला ने तीन दिन खाना नहीं खाया,
लैला मर रही थी मंजनू के प्यार में,
मंजनू बैठा था एसएमएस फ्री होने के इंतजार में।
    सतबीर, ओढ़ां

पहलां वरगा लगदा एह संसार नहीं,
तेरे वरगा मिलदा हुण दिलदार नहीं,
रिश्ते नाते हो रहे सारे गरजां दे,
दिल दे विच किसे दे सच्चा प्यार नहीं,
जद वी धोखा खादा, खादा मितरां तों,
क्योंके दुश्मन तां एैने हुशियार नहीं,
जख्मी तेरी याद सहारे ज्यौंदे हां,
वैसे तां हुण जिंदगी ते एतबार नहीं,
    कुलवंत सिंह, ओढ़ां

उसकी याद में हम बरसों रोते रहे,
बेवफा वो निकले बदनाम हम होते रहे,
प्यार में मदहोशी का आलम तो देखिए,
धूल चेहरे पर थी और हम आईना धोते रहे।
    मुकेश चौधरी, ओढ़ां

आंसू न होते तो आंखें इतनी खूबसूरत न होती,
दर्द न होता तो खुशी की कीमत न होती,
अगर मिल जाता चाहने से कोई,
तो दुनियां में रब्ब की जरूरत न होती।
    बिटू चहल, ओढ़ां
जिंदगी में कभी कभी ऐसा भी होता है,
चेहरा हंसता है और दिल किसी की याद में रोता है,
जिसे हम अपनी मंजिल समझते हैं,
वो हमसफर किसी और का होता है।
    94672-56540

हर सुबह तेरी जिंदगी में रोशनी करदे,
रब्ब तेरे गम को तेरी खुशी करदे,
जब भी टूटने लगें तेरी सांसें,
खुदा तुझमें शामिल मेरी जिंदगी करदे।
    94682-36175

संता- मैं जिस लड़की को चाहता हूं उसने मुझसे शादी नहीं की।
बंता- तूने उसे बताया नहीं कि तेरा चाचा करोड़पति है?
संता- बताया था।
बंता- फिर क्या हुआ?
संता- अब वो मेरी चाची है।
    95418-14555
पैरां दे विच जन्नत जिसदे, सिर ते ठंडियां छावां,
अखां दे विच नूर खुदा दा,मुख ते रहन दुआवां,
जिन्हां करके दुनिया देखी, रहन सलामत मावां।
    98964-80020

छात्र- सर सब लोग हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू में बोलते हैं,
गणित में क्यों नहीं बोलते?
अध्यापक- ज्यादा 3,5 ना कर, 9,2,11 हो ले,
नहीं तो 4,5 धर दूंगा, तो 6 के 36 दिखने लगेंगे।
    99961-98111

तेरियां यादा नाल जीन तों इंकार नहीं करदे,
लख औन मुसीबतां असीं परवाह नहीं करदे,
ऐवें ना नाराज होया करो जी,
कौन कहंदै के असीं तुहानु याद नहीं करदे।
    89013-47349
हर आंख का काजल कालिमा नहीं होता है,
हर नदी का जल गंगाजल नहीं होता है,
मेरे दोस्त हर किसी को दिल की बात मत बताया करो,
क्योंकि हर कोई विश्वास के काबिल नहीं होता है।
    90682-92218


अपने एसएमएस 94160-95179 या 96716-63006 पर भेजें।
नोट—एसएमएस के साथ अपना पूरा नाम और गांव का नाम अवश्य
लिखें तथा एक सप्ताह में अपने एक या दो चुनींदा एसएमएस ही भेजें
अन्यथा आपके एसएमएस प्रकाशित नहीं हो पाएंगे।   सतीश गर्ग

भारतीय सामुदायिक रेडियो संघ Community Radio Association of India

       भारतीय सामुदायिक रेडियो संघ   Community Radio Association of India
भारतीय सामुदायिक रेडियो संघ देश में सामुदायिक रेडियो आंदोलन को तेजी प्रदान करने लिए सामुदायिक रेडियो संचालकों व सरकार के बीच में एक कारगर कड़ी का कार्य करेगा। संघ के अस्तित्व में आने से वह शून्य भर गया है जिसे सामुदायिक रेडियो संचालकों व इस आंदोलन से जुडे़ विशेषज्ञ लंबे समय से महसूस कर रहे थे। यह कहना है नवगठित संगठन के राष्ट्रीय संयोजक और रेडियो सिरसा के केंद्र निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान का। आज यहां जारी एक वक्तव्य में चौहान ने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को आर्थिक व तकनीकी मामलों में आत्मनिर्भर बनाना व इनमें कार्यरत लोगों को सतत प्रशिक्षण प्रदान करना ऐसे अहम मुद्दे हैं जिन पर संघ ने तत्काल प्रभाव से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में बीते सप्ताह आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन के अंतिम दिन देशभर से आए सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली-संकल्प पर दस्तखत कर भारतीय सामुदायिक रेडियो संघ के गठन की घोषणा की थी और वीरेंद्र सिंह चौहान को बतौर संयोजक संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत किया था।
  चौहान ने बताया कि भारत सरकार के साथ सामुदायिक रेडियो की स्थापना के लिए गोपा पर हस्ताक्षर कर चुके संस्थान इस संगठन के संस्थागत सदस्य होंगे। सामुदायिक रेडियो प्रोफेशनल्स व अन्य रेडियो विशेषज्ञों को इसकी एसोसिएट सदस्यता प्रदान की जाएगी। चौहान ने कहा कि संघ के संविधान का मसौदा तैयार करने व अन्य संगठनात्मक पक्षों को ठोस स्वरूप प्रदान करने के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन किया जा रहा है और संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि संगठन का वेब पोर्टल बन कर तैयार है और अगले एक सप्ताह के भीतर इसका विधिवत लोर्कापण कर दिया जाएगा। भारतीय सामुदायिक रेडियो संघ सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के मध्य बेहतरीन कार्यक्रमों के आदान प्रदान की सुचारू व्यवस्था भी कायम करेगा। इसके अलावा संगठन का पाक्षिक ई-बुलेटिन और सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की गतिविधियों पर आधारित एक पाक्षिक रेडियो पत्रिका के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है। यह रेडियो पत्रिका सभी केंद्रों पर प्रसारित होगी और देशभर में सामुदायिक रेडियो आंदोलन की गतिविधियों का विवरण इसमें समाहित होगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही परियोजनाओं पर प्रारंभिक विर्मश के बाद बाम प्रारंभ हो चुका है।
  वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सामुदायिक रेडियो संघ सामुदायिक रेडियो के लिए विज्ञापन की दरें निर्धारित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का पक्षधर है। ज्ञात रहे कि मौजूदा विज्ञापन दर अव्यावहारिक हैं और केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने कम्युनिटी रेडियो सम्मेलन में अपने संबोधन में इस तथ्य को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो सम्मेलन में उभर कर आए सवालों पर अधिक मंथन कर उनके प्रभावी समाधान का रास्ता तैयार करने में सामुदायिक रेडियो संघ संबंधित मंत्रालयों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।




 
Community Radio Association of India (CRAI), the newly formed organisation of functional Community Radio Stations in the country shall work for strengthening community radio movement in India by working as a bridge between the functional community radios and the government. Devising sustainability models for the community radios and capacity building of community radio professionals are the core issues that CRAI plans to focus on. Virender Singh Chauhan, national convener of the CRAI  and Station Director of Radio Sirsa said  in a press statement issued here. It may be recalled that Chauhan was entrusted with the responsibility of running the affairs of the organization as its National Convener by the delegates of various community radio stations on April 9, who by adopting 'Delhi Resolution' announced formation of the first representative organisation of Community Radios in India. The 'Delhi Resolution' was signed on the sidelines of  First National Community Radio Sammelan held in Vigyan Bhawan, Delhi under the aegis of Ministry of Information and Broadcasting and Commonwealth Educational Media Centre for Asia(CEMCA).

Chauhan said while the government aims to establish a network of 4000 community radio stations in the country, only 107 such stations are functional till date. While Tamilnadu leads the country on this front, Haryana too has 5 such stations functioning in the state. He said as the union government was taking all necessary steps to boost the CR movement in the country, it is likely to speed up in the days to come.
Virender S Chauhan said  the delegates in CR Sammelan were of the opinion that an organization to raise their voice and protect their interests was need of the hour. He said attempts were on to bring all the functional community radios under the banner of CRAI. While process of getting the CRAI has been set into motion, committees are being formed for drafting its constitution and plan its future course of action.Chauhan informed that GOPA holder shall be institutional members of the CRAI. CR professionals and activists shall be granted associate membership, he added.

Chauhan said the web-portal of the organisation was almost ready and the same shall go online within a week. CRAI shall soon provide an online content sharing platform to its member stations . He said  CRAI shall seek immediate finalization of revised DAVP rates for community radios as a Committee headed by Economic Advisor to the Ministry of I&B was working on this issue.

The CRAI national convener informed that delegates of all community radios in the country shall meet soon to decide the follow-up plan for the issues that came to fore for discussion at CR Sammelan. He said CRAI has decided to bring out a monthly e-newsletter of community radios and also a fortnightly radio-magazine of the activities and developments related to community radio movement in the country. Work on both the projects has already been started, he added.

डबवाली भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा

सिरसा
भाजपा के जिला महासचिव सतीश जग्गा ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी डबवाली मण्डल के नवनियुक्त प्रधान कृष्ण ग्रोवर ने प्रदेश एंव जिला पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करके डबवाली भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में प्रवेश घई को महामंत्री, राम किशन मैहता को कोषाध्यक्ष तथा सुशील गर्ग को मीडीया प्रमुख बनाया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एस.डी.कपूर, मन्नु राम शर्मा, दात्ता राम बसोड़, हेमराज बांसल, बलदेव सिंह मांगेआना, सतीश जग्गा, देव कुमार शर्मा, बूटा सिंह हैबूआना, रणधीर सिंह पन्नीवाला एंव कौर चन्द मोंगा विशेष आमंत्रित स्थाई सदस्य होंगे। शकुन्तला बरेजा, जगसीर सिंह पन्नीवाला एंव नरेश बागड़ी को उप—प्रधान तथा सतीश गर्ग और जंगीर सिंह दिवानखेड़ा को मन्त्री बनाया गया है। श्री जग्गा ने आगे बताया कि पार्षद सरोज सेठी, सुनील जिन्दल, अजैब सिंह भाटी शेरगढ़, कृष्ण किनीया, विनोद कोछड़, नन्द लाल, विजय वधवा, दर्शन सिंह मांगेआना, डा.नैब सिंह पन्नीवाला, प्रमोद कोछड़, अशोक सेतीया और गोपाल कृष्ण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
जारीकर्ता-
सतीश जग्गा,
जिला महासचिव,
भाजपा जिला सिरसा।

श्री सुरजाराम बिरड़ा आजाद हिंद फौज के सच्चे सिपाही थे

सिरसा । श्री सुरजाराम बिरड़ा आजाद हिंद फौज के सच्चे सिपाही थे तथा उन्होंने देश की आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस की सेना का अंग रहकर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। यह बात आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने ऐलनाबाद खंड के गांव ढूकड़ा में स्वतंत्रता सेनानी सुरजाराम बिरड़ा की श्रद्धांजलि समारोह में ग्रामीणों के समक्ष कही। इस मौके पर श्री शर्मा ने सुरजाराम बिरड़ा की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए। श्री बिरड़ा का बीती ५ अप्रैल को देहांत हो गया था, वे ८८ वर्ष के थे। इस दौरान श्री बिरड़ा के परिवार को सांत्वना देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। श्रद्धांजलि समिति ढूकड़ा द्वारा कार्यक्रम में सुबह हवन यज्ञ व रस्म पगड़ी करवाई गई। इसके अपरांत अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि बिरड़ा जीका बलिदान तब ही सार्थक होगा जब गांव ढूकड़ा सहित सिरसा व प्रदेश का हर बच्चा-बच्चा देश में फैले भ्रष्टाचार, अराजकता व अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा।
     उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज सेनानियों को आज पूरा देश याद करता है जिन्होंने अंग्रेजों द्वारा जेल में दी गई कठोर यातनाओं को सहकर आजादी की लड़ाई को कायम रखा। उन्होंने यह भी कहा कि आज उन स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करना जरूरी है जो पथभ्रष्ट हो चुकी है ताकि युवा पीढ़ी देश विकास के लिए काम करे। कार्यक्रम के अंत में श्री शर्मा तथा आए हुए अन्य विशिष्ट अतिथियों ने गांव रूपावास से बतौर मुख्यअतिथि पहुंंचे स्वतंत्रता सेनानी भागू राम पूनिया को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर दिवंग्त सुरजाराम बिरड़ा का पूरा परिवार भी मौजूद था। कार्यक्रम में मुख्यरूप से नायब तहसीलदार बलवान सिंह, पार्षद पवन बैनीवाल व श्रीमती बैनीवाल, जगदीश चोपड़ा, बार एसोसिशन अध्यक्ष रमेश मेहता, डॉ. वेद बैनीवाल, मा. राजकुमार वर्मा, ढूकड़ा सरपंच अश्वनी, पूर्व सरपंच काशीराम, नैनाराम, जगदीश ढाकड़, राणजीत सिंह कासनिया, डॉ. कर्मपाल, मा. रमेश कुमार, मा. जगदीश मंडा, राममूर्ति बैनीवाल, तरूण, शीशपाल गोरा, लाजपुष्प, भवाना राम, मोदीराम, सुभाष, रणबीर सरपंच, राजेंद्र बैनीवाल, रामकुमार शर्मा, मा. संत लाल शर्मा, मदन कासनिया, मा. भवाना राम, आत्म प्रकाश नेहरा, गिरधारी लाल शर्मा, मा. परसाराम, राजूराम, मा. मणीराम, तिलोकाराम रायपूरिया, बलजीत रायपूरिया, डॉ. आजाद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

फोटो कैप्शन- 1. श्री होशियारी लाल शर्मा श्री सुरजाराम बिरड़ा की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।
फोटो कैप्शन- २. श्री होशियारी लाल शर्मा व अन्य मेहमान मुख्यअतिथि स्वतंत्रता सेनानी भागू राम पूनिया को शाल भेंट करते हुए।