Thursday, April 21, 2011

युवा बदल सकते है देश की तकदीर: भूपेश मेहता

सिरसा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव  राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद डा. अशोक तंवर की सदैव एक सोच रही है कि युवाओं की उर्जा का उपयोग देश की समृद्धि और विकास के साथ साथ सामाजिक कार्योंे के साथ साथ राजनैतिक क्षेत्र में हो। इसके लिए यह आवश्यक है कि युवा वर्ग के लिए इस प्रकार की नीतियों का निर्माण हो ताकि देश उन्नति व तरक्की के मार्ग की ओर तेजी से अग्रसर हो। यह बात ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान एवं हरियाणा खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव श्री भूपेश मेहता ने आज गांव सलारपुर में युवाओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर श्री मेहता ने युवा साथियों को क्रिकेट का सामान उपलब्ध करवाया तथा उनसे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा व सांसद डा. अशोक तंवर द्वारा युवाओं को आगे लाने की मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री मेहता ने युवाओं से 21 अपै्रल को गुडग़ांव में होने वाले युवा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा राहुल गांधी के विचार सुनने का आह्वान किया। इस अवसर पर औमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, ब्लाक सदस्य हंसराज, पुन्नूराम, धर्मपाल, मोनू, करतार ङ्क्षसह, दर्शन ङ्क्षसह, मक्खन सिंह, मनजीत मैंबर, औमप्रकाश मैंबर, भूराराम, करतार सिंह, प्रेम सैनी, प्रदीप कुमार, कुलवंत सिंह, बुटा सिंह व गांव के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
फोटो:- गांव सलारपुर में युवाओं को क्रिकेट किट भेंट करते ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान एवं हरियाणा खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव श्री भूपेश मेहता।

हरियाणा सरकार आम लोगों के हित में कदम उठा रही है

मण्डी डबवाली
        वर्तमान हरियाणा सरकार आम लोगों के हित में कदम उठा रही है तथा आम जनता को रियायतें देने का जनहितेषी काम कर रही है।
        यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओ.एस.डी. डा. के.वी. सिंह ने आज स्थानीय अनाज मण्डी में गेहूं खरीद के कार्य का जायजा लेते हुए की। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य पर संतोष व्यक्त किया तथा उपस्थित अधिकारी मार्किट कमेटी सचिव सुभाष अरोड़ा, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अरविन्द्र पूनियां, कान्फेड के बूड़ सिंह, हरियाणा एग्रो के बिशन पाल, हेफेड़ के लीलाधर व रामदित्ता को निर्देश  दिए कि वह मण्डी में आ रही फसल के उठान कार्य में किसानों को कोई मुश्किल न आने दें। सोहन सिंह मिडूखेड़ा, कीरत सिंह लोहगढ़, तेज सिंह, जत्थेदार जगजीत सिंह, नछत्तर सिंह सुखपाल सिंह लोहगढ़, सुखजीवन सिंह गांव डबवाली सहित उपस्थित सभी किसानों ने खरीद की प्रक्रिया पर अपना संतोष व्यक्त किया।  नई अनाज मण्डी में रविन्द्र गीगा के प्रतिष्ठान जिमीदारा बिक्री केन्द्र पर व्यापारियों व किसानों को सम्बोधित करते हुए डा. सिंह ने कहा कि यह चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा की सोच का ही नतीजा है कि किसानों को गेहूं खरीद पर 50 रुपये प्रति क्ंिवटल का बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने सब्जी उत्पादकों पर मार्किट फीस आधी किए जाने पर चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा का आभार प्रकट किया तथा कहा कि इससे सब्जी उत्पादकों तथा उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा। हरियाणा में सब्जी के उत्पादन में बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा को सच्चा किसान हितेषी बताते हुए कहा कि चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में किसानों के हितों के लिए जो कार्य किए हैं वह सराहनीय है। इस दौरे के दौरान डा. सिंह मैसर्ज दौला सिंह रामरतन दास के मालिक  बलदेव मोंगा, रविन्द्र सिंह मोंगा व अरविन्द्र सिंह मोंगा की ओर से डा. सिंह के सम्मान में चाय-पान का आयोजन भी किया गया।  डा. सिंह के साथ इस दौरे में डबवाली शहर कांग्रेस के प्रधान पवन गर्ग, औढ़ा ब्लाक के प्रधान जगसीर सिंह मिठडी, नगर पार्षद विनोद बांसल, रमेश बागड़ी, पूर्व शहरी प्रधान नवरत्न बांसल, भारत निरंकारी, मनवीर मान, रविन्द्र कुमार गीगा, अमित बांसल श्री टेंक वाले, प्रशान्त गर्ग, गुरदीप कामरा, संजय मिढा, बख्तावर मल दर्दी, ओम प्रकाश कामरा, प्रकाश चन्द बांसल, धनराज धारणियां, कौर चन्द गर्ग, कृष्ण लाल अग्रवाल, नरेश जिन्दल सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो
        नई अनाज मण्डी में खरीद कार्यो का जायजा लेते हुए डा. के.वी. सिंह
फोटो  2 :
        दौला सिंह रामरतन दास मोंगा के प्रतिष्ठान पर जलपाल के दौरान व्यापारियों के साथ डा. के.वी. सिंह

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सिरसा। रानियां  खण्ड के गांव चक्कां के स्वामी दयानन्द स्कूल में आज विथार्थियों के समान्य ज्ञान में वृद्धि करने के लिए जीके व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जीके की प्रतियोगिता में रवि,अमनदीप व मनीष ने कमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोंली में पुनम व अनीता की जोड़ी ने प्रथम, दर्शना व प्रियका ने द्वितीय व राहुल, कर्ण व प्रवीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोंन्धित करते हुए स्कूल की प्राचार्या माया देवी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। प्राचार्या ने यह भी कहा कि उनका एक मात्र उद्ैश्य ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाना है। वही इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक प्रेम चन्द ने कहा कि रंगोली जैसी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों की पेन्टिग व राईटिग में निखार आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी स्कूल में ऐसी प्रतियोगिताएं करवाते रहेगें ताकि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसीत होती रहे। इस मौके पर स्कूल के प्रबन्धकीय कमेटी के सदस्य चिमनलाल व प्राचार्या ने आज हुई प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यापक रणजीत सिंह, कुलदीप, सतीश, राजबाला, सुषमा देवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

तक्ष 2010 पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

ओढ़ां
    चौ. देवीलाल मैमोरियल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र सिंह मोर की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में जिला उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार श्रीमती किरण ख्यालिया उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. मनवीर सिंह, सुनीता चौधरी, श्रीमती ब्रह्मलता मोर, कार्यक्रम संयोजक पुनीत चावला, प्राध्यापक रूविंद्र सिंह, अशोक गर्ग, रजनी कंबोज, सुशील बाना और पवन कंबोज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे
    इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री ख्यालिया ने कहा कि ग्रामीण आंचल में ऐसा बढिय़ा कार्यक्रम प्रस्तुत करके विद्यार्थियों ने शहर के कॉलेजों को पीछे छोड़ दिया। यहां के सुंदर वातावरण और विद्यार्थियों में अनुशासन को देखकर बार बार यहां आने को मन करता है। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2010 की तकनीकी और सांस्कृतिक स्पर्धा तक्ष में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया
    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागतगीत के साथ हुआ और फिर प्रिंसिपल डीएस मोर ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सबका मन मोह लिया। तृतीय वर्ष की छात्रा नीरज ने हरियाणवी सोलो डांस-मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ नै हो जावैगी तकरार उरै..., इलैक्ट्रोनिक तृतीय वर्ष के छात्र हरप्रीत सिंह ने सोलो सोंग-मौत नूं मासी आखन वाला आजादी दा यार, भगत सिंह सरदार सूरमा भगत सिंह सरदार...,  मोनू एवं अंकिता ग्रुप द्वारा वेस्टर्न ग्रुप डांस और हरियाणवी ग्रुप डांस छोड दिगर गया ए एवं आ गया मेरा भरतार आज मैं नाचूंगी..., सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र वरूण मट्टू द्वारा सोलो सोंग मां तुझे सलाम वंदे मातरम् वंदे मातरम्..., चंद्रशेखर द्वारा हास्य व्यंग कविता सब कुछ डांवाडोल मिलेगा आने वाली पीढ़ी को, ढोल के भीतर पोल मिलेगा आने वाली पीढ़ी को...सुनाकर सबको लोटपोट कर दिया तथा उपस्थित जनों की मांग पर यह प्रस्तुति दोबारा पेश की गई। इसके अलावा मंजू व अनुराग ग्रुप द्वारा भांगड़ा में लुधियाने जट्टी नचे पटियाला खड़ खड़ वेखदा...और खुह ते मिल मितरा शक करदा पिंड सारा... तथा ऋतंभरा व अर्शदीप कौर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गिद्दा में प्रस्तुत बोलियों गिद्दे विच जद मैं नच्चां सूरज वी मत्था टेकदा..माही माही माही मैनूं छल्ला पवादे...कठियां होके आईयां हान दियां मुटियारा...अखियां मारदा जैलदार दा पोता...दिलदारा खिच लै बांह फडके...अजकल दे मुंडेयां दी अख कुडिय़ां विच रहंदी। आदि प्रस्तुत करके सबको जोश से भर दिया। अंत में कार्यक्रम संयोजक पुनीत चावला इलैक्ट्रिकल व्याख्याता ने सबको धन्यवाद दिया।

ओवरलोड ट्रक चालक सहित काबू
ओढ़ां
    यातायात नियमों की अनदेखी करने के आरोप में थाना ओढ़ां पुलिस ने एक ट्रक चालक के खिलाफ क्षमता से अधिक वजन ले जाने का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश कर दिया है जहां से उसे जमानत मिल गई है। यह जानकारी देते हुए ओढ़ां पुलिस के एएसआई सुभाषचंद्र ने बताया कि गत रात्रि गश्त के दौरान जीटी रोड पर स्थित धर्मकांटे के निकट एक ट्रक जो पठानकोट से क्रैशर लेकर ओढ़ां आ रहा था। शक के आधार पर जब उसका वजन किया गया तो उसमें 29.90 टन क्रैशर अधिक पाया गया जबकि नियमानुसार ट्रक में 25 टन वजन होना चाहिए लेकिन उक्त ट्रक में 54.90 टन क्रैशर लदा हुआ था। ट्रक चालक की पहचान हरदेव सिंह पुत्र गुरजंट सिंह नरसिंह कालोनी किलेयांवाली पंजाब के रूप में हुई।


लकड़ी चोरों को आज पुन: अदालत में पेश किया जाएगा
ओढ़ां
    ओढ़ां पुलिस द्वारा लकड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को बुधवार को डबवाली स्थित उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अतुल मडिय़ा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और गुरुवार को पुन: अदालत में पेश किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि 22 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह व 24 वर्षीय लखबीर सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी घुकांवाली जो कि मम्मड़ नहर पर रबका नुहियांवाली की बुर्जी नंबर 114-115 पर एक ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी चोरी करके ले जाते मौके पर पकड़े गए थे जबकि उनके दो साथी अन्य साथी सेबू सिंह व लखबीर सिंह भागने में सफल हो गए थे।

883 लोगों को 2 करोड़ 40 लाख 79 हजार रुपए के ऋण उपलब्ध करवाए गए

सिरसा, 20 अप्रैल। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा जिला में चालू वित्त वर्ष के दौरान गत माह तक कुल 883 लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यवसाय स्थापित करने हेतु 2 करोड़ 40 लाख 79 हजार रुपए के ऋण उपलब्ध करवाए गए जिनमें निगम द्वारा राज्य सरकार की योजना के तहत 53 लाख 92 हजार रुपए की सब्सिडी उपलब्ध करवाई गई।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि निगम द्वारा कृषि से जुड़े व्यवसाय डेयरी फार्मिंग के लिए 1 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपए की ऋण राशि उपलब्ध करवाई गई जिसके तहत 592 लोगों को दुधारु पशु खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया गया। इसी योजना के तहत दूसरा दुधारु पशु खरीदने पर भी 12 लाख 67 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई। डेयरी योजना के तहत लाभार्थियों को 31 लाख 95 हजार रुपए की राशि की सब्सिडी भी दी गई।
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि भेड़ पालन योजना के तहत कुल 157 लाभार्थियों को 67 लाख 51 हजार रुपए की राशि ऋण के रुप में विभिन्न बंैकों से उपलब्ध करवाई गई। इसमें से 15 लाख 24 हजार रुपए की सब्सिडी भी निगम द्वारा दी गई। इसी तरह से सुअर पालन योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 75 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि झोटा-बुग्गी व्यवसाय के लिए 5 लाभार्थियों को 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि का ऋण दिलवाया गया जिसमें से 50 हजार रुपए की सब्सिडी और 15 हजार रुपए की मार्जिन मनी निगम द्वारा लाभार्थियों को उपलब्ध करवाई गई।
    उपायुक्त ने बताया कि औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी निगम द्वारा अनुसूचित जाति के 66 व्यक्तियों को 18 लाख 55 हजार रुपए की राशि ऋण के रुप में विभिन्न बैंकों के माध्यम से दिलवाई गई। इस योजना के तहत निगम द्वारा लाभार्थियों को 6 लाख 98 हजार रुपए की सब्सिडी और 1 लाख 82 हजार रुपए की राशि मार्जिन मनी के रुप में लाभार्थियों को दी गई। इस प्रकार से निगम द्वारा 2 लाख रुपए मार्जिन मनी के रुप में और 53 लाख 92 हजार रुपए की राशि सब्सिडी के रुप में पात्र लाभार्थियों को प्रदान की गई।
    उन्होंने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्तीय विकास निगम द्वारा 1050 लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण सहायता उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से गत माह तक 882 लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यवसाय स्थापित करने हेतु 2 करोड़ 40 लाख 79 हजार रुपए के ऋण उपलब्ध करवाए जा चुके है। चालू माह के अंत तक निगम द्वारा लक्ष्य से भी अधिक पात्र व्यक्तियों को ऋण सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
    उपायुक्त के अनुसार अनुसूचित जाति के लोगों को आर्थिक रुप से ऊपर उठाने और अपना व्यवसाय स्थापित करने के उद्देश्य से कृषि, औद्योगिक, व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी गतिविधियों के लिए ऋण सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि डेयरी व्यवसाय में एक पशु खरीदने के लिए 23 हजार 650 रुपए और मुर्गी पालन के लिए 22 हजार रुपए, भेड़ पालन के लिए 47 हजार 700, सुअर पालन के लिए 34 हजार 100 रुपए, झोटा-बुग्गी तथा ऊंंट रेहड़े की एक यूनिट खरीद के लिए 20 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसी प्रकार से लघु उद्योग लगाने के लिए 40 हजार रुपए प्रति व्यक्ति और दुकान आदि खोलने के लिए भी 40 हजार रुपए की राशि प्रति लाभार्थी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कार, आटो रिक्शा, टैक्सी व अन्य वाणिज्यिक वाहन खरीदने हेतु भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए और निगम में ऋण एवं आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन करे।

पुस्तकालयों के लिए 46 लाख 66 हजार रुपए की पुस्तकें  खरीदी गई
सिरसा
, 20 अप्रैल। जिला में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए 46 लाख 66 हजार रुपए कि राशि खर्च करके विभिन्न प्रकार क ी पुस्तकें  खरीदी गई।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा0युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत खरीदी गई उन पुस्तकों में साहित्य, संस्कृति का महापुरुषों की जीवनी से सम्बंधित किताबें शामिल है । इन किताबों को पढऩे के लिए स्कूलो में छात्र विशेष रूचि दिखा रहे है। उन्होने बताया की सर्व शिक्षा अभियान के तहत तकनीकी शिक्षा जिला के सरकारी स्कुलों में निशुल्क कम्पयुटर शिक्षा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। कम्पयुटर शिक्षा को बढावा देने के लिए भी कम्पयुटर भी उपलब्ध करवाए गए है।
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की मिडल कक्षाओं में पढऩें वाले छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों उपलब्ध करवाई जाती है। इस मद के तहत वर्ष 2010-11 में एक करोड़ 72 लाख 12 हजार 366 रुपए की राशि खर्च करके पाठ्य पुस्तको खरीदी गई एक लाख 35 हजार से भी अधिक छात्रों को लाभ  मिला इसके साथ साथ कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही बचपन शालाओं में भी पाठ्य सामग्री,प्ले किट तथा स्टेश्ररी इत्यादि उपलब्ध करवाई गई जिस पर 12 लाख 64 हजार की राशि खर्च क ी गई।
    उन्होने बताया की सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 37 बचपन शालाऐं चलाई जा रही है। प्रत्येक बचपन शाला में 4500 रुपए की कीमत की प्ले किट दी गई है  इसी प्रकार से प्रत्येक बचपन शाला मे 500 रुपए की कीमत की स्टेश्ररी प्रदान की गई जिससे बच्चों को खेल खेल में टिप्स  दिए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में 22 अप्रैल को जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा
    सिरसा
, 20 अप्रैल। उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिला में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 22 अप्रैल को स्थानीय सीएमके कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नियुक्त किए गए रोजगार सहायकों व अन्य कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
     उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस  कार्यक्रम का थीम ग्राम सभा लिया गया है। इस कार्यक्रम में ग्राम सभा की गतिविधियों, कार्यक्रमों बारे विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ-साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय इस कार्यक्रम के पश्चात खंड एवं गांव स्तर पर भी राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह का आयोजन होगा जिसमें ग्राम सभाओं की कार्यप्रणाली और गतिविधियों बारे जागरुकता पैदा की जाएगी। इसके साथ-साथ पंचायतों के लिए ई-पंचायत व रोड नक्शों के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा।   
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि जिला में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा और  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की जागरुकता पैदा करने के लिए सभी सरकार व गैर सरकारी/ मान्यता प्राप्त स्कूलों के छठी कक्षा से बाहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में छात्रों को ग्राम सभा से जुड़े चार विषय दिए जाएंगे जिनमें वास्तविक ग्रास रुट लोकतंत्र के लिए ग्राम सभा, सामाजिक समावेश, ग्राम सभा और आर्थिक विकास तथा ग्राम सभा और समाज विषय शामिल है। ये प्रतियोगिता हिंदी में करवाई जाएगी। स्कूल स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा आकस्फोर्ड की एक-एक डिक्शनरी ईनाम स्वरुप दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा की जाने वाली इन गतिविधियों से एक तो ग्राम सभा और  महात्मा गांधी ग्रामीण राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के बारे में जागरुकता पैदा होगी, दूसरी और स्कूली बच्चों में प्रतियोगिता की भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल का दिन पूरे देश में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रुप में मनाया जाएगा जबकि सिरसा जिला में यह कार्यक्रम 22 अप्रेल को मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य आम लोगों में ग्राम सभाओं, पंचायती राज संस्थाओं तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों की जानकारी देना है जिससे आम लोगों का मनरेगा के प्रति आकर्षण और विश्वास बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ेंगे।
पुलिस समाचार
सिरसा। जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने बीती 8 जनवरी की रात को स्थानीय सीएमके गल्र्ज कालेज क्षेत्र ए ब्लाक के मकान न. 129 की चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा संपत्ति भी बरामद कर ली है। आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा।
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जांच अधिकारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती 15 अपै्रल को सी ब्लाक क्षेत्र में एक घर में घुसकर लूट का प्रयास करने के आरोप में आरोपी संदीप पुत्र ताराचंद निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया था। उन्होने बताया कि आरोपी को इस मामले में अदालत में पेश कर 19 अपै्रल तक के लिए पूछताछ हेतू पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान ए ब्लाक क्षेत्र में चोरी की वारदात करने की बात कबूल की थी। उन्होने बताया कि आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 19 अपै्रल को पुन: पेश कर चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड और लिया गया था। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि एक दिन की रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर सोने की एक चैन, एक लाकेट व सोने के दो कंगन बरामद कर लिए गए है।
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने बीती 6 मार्च को सामान्य अस्पताल क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब से हुई चोरी की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ के दौरान उसके दूसरे साथी की भी पहचान कर ली है। आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा के प्रभारी निरीक्षक किशोरीलाल ने बताया कि इस घटना के संबंध में सोनू पुत्र पटेल सिंह निवासी नरेलखेडा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज हुआ था इस घटना में लैब से 8700 रूपए की नकदी चोरी हुई थी। उन्होने बताया कि घटना की गुत्थी को सुलझाने के लिए स्टाफ की कई टीमों का गठन किया गया था। श्री किशोरी लाल ने बताया कि स्टाफ के सहायक उपनिरीक्षक औमप्रकाश पर आधारित टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजू पुत्र खजांची निवासी भूना जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो हजार की नकदी भी बरामद कर ली है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि घटना के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी की कई अन्य घटनाओं से भी पर्दा उठने से इंकार नही किया जा सकता है।
जिला की सीआईए डबवाली पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गांव अबूबशहर क्षेत्र में छापामारी कर शराब की चलती भ_ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की चलती भ_ी, 10 बोतल नजायज शराब भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भागीरथ पुत्र गोबिंद राम निवासी अबूबशहर के रूप में हुई है।
जिला की कालांवाली पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में रोशन पुत्र हजूराराम निवासी मंडी कालांवाली को 220 रूपए की सट्टाराशि सहित काबू किया है।
एक अन्य घटना में जिला की बडागुढा पुलिस ने कृष्ण पुत्र भूराराम निवासी वीरूवालागुढा को 30 बोतल शराब के साथ उसी के गांव से काबू कर लिया है।
ओढां पुलिस ने ट्रक में क्षमता से अधिक ओवरलोडिड करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी नरसिंह कालोनी, डूमवाली मंडी, जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने ट्रक में क्षमता से अधिक कै्रसर भरा हुआ था तथा डबवाली से सिरसा की ओर आ रहा था।

Tuesday, April 19, 2011

24 अप्रैल का दिन राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रुप में मनाया जाएगा

सिरसा
 जिला में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 22 अप्रैल को स्थानीय सीएमके कॉलेज के ओडिटोरियम में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत नियुक्त किए गए रोजगार सहायकों व अन्य कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 24 अप्रैल का दिन राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस  कार्यक्रम का थीम ग्राम सभा लिया गया है। इस कार्यक्रम में ग्राम सभा की गतिविधियों, कार्यक्रमों बारे विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ-साथ  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय इस कार्यक्रम के पश्चात खंड एवं गांव स्तर पर भी राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह का आयोजन होगा जिसमें ग्राम सभाओं की कार्यप्रणाली और गतिविधियों बारे जागरुकता पैदा की जाएगी। इसके साथ-साथ पंचायतों के लिए ई-पंचायत व रोड नक्शों के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा।    
    डा. ख्यालिया ने बताया कि जिला में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा और  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की जागरुकता पैदा करने के लिए सभी सरकार व गैर सरकारी/ मान्यता प्राप्त स्कूलों के छठी कक्षा से बाहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में छात्रों को ग्राम सभा से जुड़े चार विषय दिए जाएंगे जिनमें वास्तविक ग्रास रुट लोकतंत्र के लिए ग्राम सभा, सामाजिक समावेश, ग्राम सभा और आर्थिक विकास तथा ग्राम सभा और समाज विषय शामिल है। ये प्रतियोगिता हिंदी में करवाई जाएगी। स्कूल स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा आकस्फोर्ड की एक-एक डिक्शनरी ईनाम स्वरुप दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा की जाने वाली इन गतिविधियों से एक तो ग्राम सभा और  महात्मा गांधी ग्रामीण राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के बारे में जागरुकता पैदा होगी, दूसरी और स्कूली बच्चों में प्रतियोगिता की भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल का दिन पूरे देश राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य आम लोगों में ग्राम सभाओं, पंचायती राज संस्थाओं तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों की जानकारी देना है जिससे आम लोगों का मनरेगा के प्रति आकर्षण और विश्वास बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ेंगे।


पशु तस्करी का तीसरा आरोपी काबू
ओढ़ां

    ओढ़ां पुलिस ने पशु तस्करी के आरोपी एक अन्य व्यक्ति 45 वर्षीय अजीज पुत्र फारूक निवासी कसाईवाड़ा, मोहल्ला भोजपुर जिला मुरादाबाद को सोमवार की रात्रि सिरसा के बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे डबवाली स्थित उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अतुल मडिय़ा की अदालत में पेश किया गया जहां से 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी देते हुए धर्मवीर एसआई ने बताया कि ट्रक चालक जाकिर और एक अन्य पशु तस्कर मुस्तफा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि गत 7 अप्रैल को उक्त तीनों आरोपी एक ट्रक में 27 बैल लादकर उन्हें वध के लिए उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे कि ओढ़ां पुलिस ने ओढ़ां अनाज मंडी के निकट ट्रक को काबू करके बैलों को गऊशाला पहुंचा दिया था और वे तीनों खेतों की ओर भागने में सफल हो गए थे। बाद में पुलिस ने ट्रक चालक जाकिर को खेतों में से और मुस्तफा को रोहतक बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया था।


लकड़ी चोरी करते दो काबू दो भागने में सफल
ओढ़ां

    ओढ़ां पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ लकड़ी चोरी का मामला दर्ज करके दो लोगों को काबू कर लिया है जबकि दो भागने में सफल हो गए। यह जानकारी देते हुए ओढ़ां पुलिस के एएसआई ओमप्रकाश दलाल ने बताया कि सोमवार की रात जब वे गश्त पर थे तो उन्हें मुखबिरी मिली कि मम्मड़ नहर से कुछ व्यक्ति वन विभाग की जकड़ी चोरी करके ले जा रहे हैं। बुर्जी नंबर 114 और 115 के ऊपर लकड़ी चोर एक शीशम के पेड़ को टैक्टर ट्राली में लादकर ले जाने की तैयारी में थे कि ओढ़ां पुलिस और वन विभाग के बीट इंचार्ज लाली राम व गार्ड दर्शन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर वे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनमें से दो व्यक्तियों 22 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह व 24 वर्षीय लखबीर सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी घुकांवाली को ट्रैक्टर ट्राली सहित पकड़ लिया जबकि दो अन्य सेबू सिंह पुत्र बोला सिंह और लखबीर सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी घुकांवाली भागने में सफल हो गए। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ लकड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीट इंचार्ज लाली राम ने पत्रकारों को बताया कि लकड़ी की कीमत करीब 80-85 हजार रुपए है। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने कुछ दिन पूर्व ही वृक्ष को आरी से कट लगा दिया था जिससे उन्हें आशंका थी कि वे काटे गए वृक्ष को लेने अवश्य आएंगे। इसलिए उनकी टोह में वे भी गश्त पर थे और पुलिस के साथ साथ वे भी मौके पर पहुंच गए।

नजायज पिस्तौल के साथ एक काबू
सिरसा
। शहर सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नजायज पिस्तौल के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी से 32 बोर का नजायज पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए खैरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ टाउन पार्क क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लसर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया, जिसकी शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उससे एक नजायज पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होने बताया कि आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी डिंग जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पिस्तौल सप्लायर का पता ठिकाना मालूम कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
सदर डबवाली पुलिस ने प्रेम कुमार पुत्र हरीराम निवासी ओढां को 900 ग्राम चूरापोस्त को गांव गोरीवाला से काबू किया है। आरोपी को गश्त के दौरान गोरीवाला चौकी पुलिस ने चूरापोस्त के साथ काबू किया।
सदर थाना सिरसा पुलिस ने यशपाल पुत्र हीरालाल निवासी पनिहारी को सट्टाखाईवाली करने के आरोप में 335 रूपए की सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू किया है। एक अन्य घटना में थाना सदर सिरसा पुलिस ने मक्खन ङ्क्षसह पुत्र रांझाराम निवासी शाहपुर बेगू 205 रूपए की सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू किया है।
डिंग थाना पुलिस ने एक ट्रक चालक के खिलाफ यातायात नियमों की अवहेलना कर क्षमता से ज्यादा ओवरलोड करने के मामले में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान लाल सिंह पुत्र बाला सिंह निवासी जैतों मंडी पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने ट्रक में क्षमता से अधिक राखी सिमेंट भर रखी थी, पुलिस ने उसे डिंग मोड से काबू किया है।

किसान की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदा जाएगा
सिरसा
, 19 अप्रैल। किसान की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदा जाएगा। किसान अन्नदाता है उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
    यह बात सिरसा लोकसभा के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव डा. अशोक तंवर ने अनाज मंडी में खरीद कार्यो का जायजा लेने के उपरांत व्यापारियों व किसानों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में फसल बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प है।
    डा. तंवर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जहां 80 प्रतिशत से अधिक खेती की जाती है। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर करती है। किसानों की मेहनत के कारण आज हमारे खाद्य भंडार पर्याप्त मात्रा में भरे हुए है और दूसरे देशों की मांग के अनुसार खाद्य सामग्री भेजी जाती है। उन्होंने खरीद एजेंसियों व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों से मधुर व्यवहार करे और उनकी समस्या का समाधान अपने स्तर पर शीघ्र करे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनाज मंडियों को स्वच्छ व साफ सुथरा रखे। किसानों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करे। इसके साथ-साथ वारदाने आदि उपकरणों का भी उचित प्रबंध करे। किसानों को पेयजल व बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्तत न आने दे।
    इस मौके पर सांसद तंवर के समक्ष व्यापारियों ने लाईसैंस नवीकरण करवाने, खरीद कार्यो में तेजी लाने की भी मांग रखी जिस पर उन्होंने मार्किट कमेटी के सचिव को इस संदर्भ में उचित कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलवाने व अन्य समस्याओं के शीघ्र निदान हेतु यदि जरूरत पड़ी तो वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से भी बात करेगें।
    इस अवसर पर उनके साथ मार्किट कमेटी के सचिव ओपी राणा, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ब्लॉक कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहत्ता, आनन्द बियानी, पवन डिंगवाला, रू लीचंद गांधी, दलीप जैन, संजीव जैन, राजकरण भाटिया, सुशील कंदोई, नगरपार्षद रमेश मेहत्ता, अश्वनी जिंदल, वेद प्रकाश तायल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवाओं को बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा सुविधा
सिरसा
, 19 अप्रैल। हरियाणा देश में पहला राज्य है जिसमें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवाओं को राज्य परिवहन की साधारण बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है।
    यह जानकारी सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डा. अशोक तंवर ने अपने निवास स्थान पर क्षेत्र के खिलाडिय़ों को खेल किट वितरित करने उपरांत कही। इस अवसर पर सांसद ने 200 से अधिक युवा क्लबों को 20 लाख रुपए से अधिक की लागत की खेल कीटें प्रदान की। उन्होंने कहा कि युवा देश के भावी कर्णधार है इसलिए नशे जैसी बुराईयों से दूर रहकर शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विशेष रुचि रखनी चाहिए। खेलों से जहां सर्वागीण विकास होता है, वहीं अनुशासन व देशभक्ति तथा प्यार-प्रेम व भाईचारे की भावना पैदा होती है जो किसी भी राष्ट्र के नवनिर्माण में सहायक सिद्व होती है। उन्होंने कहा कि खेल आज व्यवसाय का रुप ले चुका है। खिलाडिय़ों का भविष्य उज्जवल है इसलिए युवाओं को खेलों की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए।
    डा. तंवर ने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति के तहत सकारात्मक परिणाम सामने आए है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं भी लागू की गई है। राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को क्रमश 15 लाख, 10 लाख व 5 लाख रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक खेलों में राज्य तथा देश के लिए गौरव प्राप्त करने वाले स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को दो करोड, एक करोड़ व 50 लाख रुपए की राशि दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है और जिस गांव का खिलाड़ी होगा उस गांव को आदर्श गांव का दर्जा देने के साथ-साथ 50 लाख रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाते है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए पुलिस भर्ती में तीन प्रतिशत का आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।
    सांसद ने कहा कि राज्य के खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों के दौरान गोल करने पर प्रति गोल 10 हजार रुपए की राशि व क्रिकेट में विकेट लेने पर प्रत्येक विकेट पर 25 हजार रुपए तथा शतक लगाने पर एक लाख रुपए की राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए सिरसा संसदीय क्षेत्र में 20 नई खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। राज्य के 171 गांवों   में राजीव गांधी के नाम से खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए 50 लाख रुपए की राशि प्रति स्टेडियम खर्च हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर बनाए जा रहे खेल स्टेडियमों में एक कोच व स्पोर्टिंग स्टाफ उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहां पानी की समुचित व्यवस्था करवाने का निर्णय भी लिया गया है। खिलाडिय़ों का खुराक भत्ता भी बढ़ाया गया है। डा. तंवर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों के साथ-साथ गरीब, बेसहारा, जरुरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करे और समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाए।
    इस मौके पर  जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा, शहरी प्रधान भूपेश मेहता, लादूराम पुनिया, आनंद बियानी, सुरजीत भावदीन, पवन डिंगवाला, तिलकराज चंदेल, तेजबान, सुरेंद्र दलाल, सांसद के निजी सचिव परमवीर, नेहरु युवा केंद्र के जिला कोर्डिनेटर नरेंद्र यादव, अध्यक्ष युवा मंडल नसीब सिंह, बलदेव राज, दलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

गांव भावदीन में सिलाई केन्द्र का शुभारंभ
सिरसा
, 19 अप्रैल। जन शिक्षण संस्थान सिरसा ने गांव भावदीन में सिलाई केन्द्र का शुभारंभ किया। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक कोआर्डिनेटर कमल गंगवानी ने बताया कि गांव भावदीन में सिलाई व कढाई उपकेन्द्र का शुभारंभ गांव के सरंपच आत्माराम ने महिला चौपाल में सिलाई केन्द्र का शुभारंभ किया। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक सुभाष पाठक ने बताया कि संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद बांसल के मार्गदर्शन में ज्यादा से ज्यादा नये गांवों में उपकेन्द्र खोलने पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र की प्रशिक्षिका ममता रानी, अनिता रानी तथा राजेश कुमार तथा संस्थान की ओर से अंशुल जैन, बलदेव सिंह, महावीर सिंह एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

केंद्र की यूपीए व प्रदेश की कांग्रेस सरकार वास्तविक अर्थों में किसान हितैषी है
सिरसा
। केंद्र की यूपीए व प्रदेश की कांग्रेस सरकार वास्तविक अर्थों में किसान हितैषी है। केंद्र सरकार द्वारा किसान हितैषी निर्णय लेते हुए गेंहू के समर्थन मूल्य में 50 रूपए की और बढौतरी की गई है, एक साल में सरकार द्वारा गेंहू के समर्थन मूल्य पर 70 रूपए प्रति क्विंटल की बढौतरी की गई है। पूर्ववर्ती सरकारों में से किसी भी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे सकारात्मक कदम नही उठाए। उक्त उदगार हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव व ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता ने आज जिला के गांवों बाजेकां, फुलकां, कंवरपुरा इत्यादि गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहें। श्री मेहता के गांवों के  दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया तथा किसानों का दुख दर्द जानने के उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बाजेकां गांव के सरपंच प्रतिनिधि जग्गी बाजेकां, तेज ङ्क्षसह, दीपक कुमार, देसराज, जोगेंद्र ङ्क्षसह, कर्ण ङ्क्षसह,  विनोद उपाध्याय, प्रेम सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ओलावृष्टि व बरसात के कारण प्रभावित हुई फसलों का जायजा लेते हुए भूपेश मेहता ने किसानों को आश्वासन दिलवाया कि प्रभावित किसानों को जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव सहायता दी जाएगी। श्री मेहता ने कहा कि प्रदेश में हुई ओलावृष्टि व बरसात के कारण प्रभावित फसलों का पीडि़त किसानों को मुआवजा देने के लिए मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने अधिकारियों को तुरंत गिरदावरी करने के आदेश दिए है। श्री मेहता ने गेंहू के समर्थन मूल्य में बढौतरी किए जाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह, मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, हरियाणा खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. शमशेर सिंह सूरजेवाला, सांसद डा. अशोक तंवर सहित पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि किसानों को उनके खून पसीने की कमाई का पूरा हक दिलवाया जाएगा। मंडियों में आई गेेंहू का दाना दाना खरीदा जाएगा तथा किसानों को 24 घंटों के भीतर भुगतान किया जाएगा।

गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
सिरसा
। किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उसका हक उसे जरूर मिलकर रहेेगा। यह बात आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने आज रंगड़ी गांव के लोगों द्वारा १००-१०० गज प्लाट आवंटन को लेकर करवाई जा रही निशानदेही के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते हुए कही। आज सुबह करीब ८ बजे जमाल रोड पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने प्रशासन व ग्राम पंचायत पर आरोप लगाया की उन्होंने गरीबों को सरकार द्वारा जी रही १००-१०० गज प्लाटों की स्कीम में उन अपात्र लोगों को प्लाट की निशानदेही में शामिल किया है जो पहले से करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गरीब वर्ग को मिलने वाले कुल ८२ प्लाटों के सर्वे में ज्यादातर अपात्र लोगों को शामिल किया गया है जोकि अन्याय पूर्ण है। जैसे ही मामले की जानकारी होशियारी लाल शर्मा को मिली वे मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
    जमाल रोड पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने के लिए श्री शर्मा बीडीओ सिरसा सुखदेव शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे । प्लाटों की निशानदेही में हो रही धांधली की शिकायत मिलने के बाद सुखदेव शर्मा ने तत्काल सर्वे रोकने का आदेश जारी कर दिया। इस दौरान सुखदेव शर्मा ने कहा कि वे दोबारा निशानदेही का सर्वे करवाएंगे जिसके बाद ही पात्र लोगों को प्लाट आवंटित किए जाएंगे। उधर ग्रामीणों ने भी प्रशासन की ओर से निशानदेही की पूर्णत: निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। इस मौके पर देवीलाल सैनी, प्रेम सैनी, बलबीर सैनी, श्रीराम सैनी, नंद किशोर गक्खड़, प्रभुदयाल, रमेश कुमार, हरि सिंह भाट, भगताराम , छोटूराम, भजन लाल, रामकुमार, सुलखल सिंह, चेतन कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, धनी देवी, मुन्नी देवी, वीना देवी, वीरो देवी, रिंपी रानी, कमलेश रानी,  मैना देवी, फूला रानी, वीरो देवी, कैलाश रानी, गीता देवी, भूरी देवी, प्रवीण रानी, सीमा रानी, राम मूर्ति सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

विधवा बहन को आठ एकड़ गेंहू काटकर दिया।
सिरसा
। डेरा सच्चा सौदा के ब्लाक चक्कां की साध-संगत ने आज परम पूज्य हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा  पर अमल करते हुए गांव केहरवाला की एक विधवा बहन की आठ एकड़ गेंहू काटकर दिया। यह जानकारी देते हुए ब्लाक भगीदांस राजाराम इन्सां ने कहा कि बीरखा देवी के पत्नि स्व. अमीलाल केहरवाला कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था और उसके बाल-बच्चें छोटे थे। भगीदांस राजाराम इन्सां ने बताया कि बीरखा देवी इस बात को लेकर चितिंत थी कि उसकी 8 एकड़ में बोई गई गेंहू की फसल पककर तैयार है लेकिन इसे काटेगा कौन। उन्होंने बताया कि इस बात की सूचना गांव की साध-संगत को लगी तो 60 सेवादार बहन-भाई इस कार्य को करने के लिए बीरखा देवी के खेत में पहुंच गए और मात्र 6 घन्टों में फसल को काट दिया। वहीं  केहरवाला व आस-पास के गांवों के गणमान्य लोगों द्वारा साध-संगत के इस महान कार्य के लिए साध-संगत व उन्हें ऐसी शिक्षा देने वाले पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है और कहा जा रहा है कि धन्य है ऐसी साध-संगत जिन्हें  उनके पूज्य गुरू जी द्वारा निस्वार्थ भावना से सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर दलीप इन्सां, महाबीर सिंह इन्सां, जगदीस इन्सां, भालाराम इन्सां, चुनीराम इन्सां, औमप्रकास इन्सां, जीया देवी, बीद्या देवी इन्सां, गुड्डी देवी इन्सां, दौपद्दी इन्सां, सन्तोष इन्सां, चन्द्रकंला इन्सां, रेशमा देवी इन्सां, सोना देवी इन्सां, गीता देवी इन्सां सहित सैंकड़ों सेवादारों ने सेवा कार्य में हिस्सा लिया।

Monday, April 18, 2011

गेहूं की खरीद शुरू 9 हजार किवंटल गेहूं खरीदी गई

ओढ़ां
    ओढ़ां की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो गया है जिसमें हर वर्ष की भांति हैफड और एफसीआई द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। कुछ तो बारदाना एक दिन देरी से आने के कारण गेहूं की ढेरियां मंडी में चारों तरफ बिखरी हुई हैं और कुछ गेहूं में नमी होने के कारण खरीद नहीं की जा रही जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
    हैफड़ के प्रचेजर धर्मपाल मैहता ने बताया कि हैफड द्वारा अब तक करीब 42 सौ किवंटल और एफसीआई के प्रचेजर भीम सिंह ने बताया कि एफसीआई द्वारा अब तक 5 हजार किवंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंडी में गेहूं की बोरियों को गेहूं से भरकर सिलाई करने का काम जोरों पर है लेंकिन  उठान का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है जिसके कारण मंडी में गेहूं डालने की जगह कम होती जा रही है और कुछ किसान कच्चे में गेहूं डालने पर विवश हो रहे हैं। मार्किट कमेटी सबयार्ड ओढ़ां के इंचार्ज आत्माराम ने बताया कि मंडी में बिजली व पानी का पूरा प्रबंध है और किसानों के बैठने के लिए मंडी में बनाए गए विश्रामगृह में भी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।

कांग्रेसराज में हो रहे अभूतपूर्व विकासकारी कार्यों के कारण आज प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है

सिरसा । कांग्रेसराज में हो रहे अभूतपूर्व विकासकारी कार्यों के कारण आज प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है। यह बात आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने आज अपने कार्यालय पर लोगों व कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनते हुए कही। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, चंद्रभान गोयल, भोला जैन व संजय शर्मा भी मौजूद थे। रोजाना की तरह आज भी श्री शर्मा के कार्यालय पर समस्याएं लेकर आने वालों की भीड़ रही। लोगों की समस्याओं को पूरा करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब तक के सबसे सफल व सुलझे हुए मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी साकारात्मक सोच के कारण प्रदेश का हर वर्ग तरक्की कर रहा है।
    उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ३६ बिरादरियों के नेता हैं जो हरेक वर्ग व जाति के लोगों को साथ में लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा की इस बार किसान भाइयों की बंपर फसल हुई है तथा सरकार ने भी सरकारी खरीद के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। किसानों को गेहंू का समर्थन मूल्य अच्छा मिलने की बात कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि गेहूं के अलावा सरकार ने अन्य मूलभूत वस्तुओं के दामों पर भी सब्सिडी देकर आम नागरिकों को लाभ पहुंचाया है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि विपक्ष की भूमिका अहम होती है लेकिन इस समय विपक्ष की भूमिका न के बराबर है। इस मौके पर गांव धिंगतानिया सरपंच बलबीर, ओम प्रकाश खिचड़ अली मोहम्मद, टहल सिंह सरपंच गांव बेगू, कांग्रेस रानिया ब्लाक हलका उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, मुंशीराम पाहवा, हंसराज बाजीगर सलारपुर , बलवंत राम, दासराम, हरीश कुमार, मदन, राकेश कुमार, कमल शर्मा, राजपाल, सुशील मुदलिया बरासरी, राजकुमार कटारिया व सतबीर बरासरी सहित अनेक लोग व कार्यकर्ता मौजूद थे।

वरिष्ठ साहित्यकार डा राधे श्याम शुक्ल के दो काव्य संग्रहों का लोकार्पण

हिसार गुरू  जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डा एम एल रंगा ने वरिष्ठ साहित्यकार डा राधे श्याम शुक्ल के द्वारा रचित दो काव्य संग्रहों त्रिकाल के गीत व जरा सी प्यास रहने दे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने की। इस अवसर पर प्रो एम एस तुरान, प्रो एस सी कुण्डू, प्रो बी के पूनिया, प्रो कुलदीप बंसल, प्रो आर मलहोत्रा, प्रो मनोज दयाल, श्री आर के यादव, श्री बी सी कुण्डू, श्री प्रकाश अरोड़ा विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, विभागध्यक्ष व शहर के जाने माने साहित्यकारों में डा मधुसूदन पाटिल, प्रो सी एल डोगरा, श्री महेन्द्र जैन, श्री मदन गोपाल शास्त्री, श्री कमलेश भारती, श्री राजेश हिंदुस्तानी, श्री मनोज छाबड़ा आज उपस्थित थे। पुस्तक की समीक्षा प्रो कुमार रवीन्द्र और श्री असीम शुक्ल ने की। इस अवसर पर डा राधेश्याम शुक्ल ने अपनी पुस्तकों से कुछ गीत व गजलें प्रस्तुत की।
कुलपति डा एम एल रंगा ने इस अवसर पर कहा कि कविता सरल भाषा में एक कठिन चीज को प्रस्तुत करने की कला है और इतिहास में समय समय पर यह देखा गया है कि कवियों ने कविता के माध्यम से समाज में चल रही गतिविधियों को नई उडान दी है और समाज को प्रगतिशील बनाने के लिए प्रेरणा और विचार दिए है। उन्होने कहा कि कवियों को समाज में हो रहे सुखद भावनाओं को भी अपने लेखन में लाना चाहिए
कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने इस अवसर पर कहा कि कवि समाज में दीपक का काम करता है। उन्होने कहा कि कविता  लिखित भाषा में एक आईना है जिसमें समाज की भावनाओं को कवि अपने शब्दों में मोतियों की तरह पिरो कर समाज को प्रस्तुत करता है।
डा राधे श्याम शुक्ल ने कहा कि ज्यो-ज्यों मनुष्य मशीनी होता जाएगा कवियों की भूमिका और भी बढती जाएगी। जैसे कि रेगिस्तान में मीठे पानी की झील की जरूरत हमेशा हमेशा बनी रहेगी। उन्होने अपने गीत में कहा कि - पछुवाँ की बयार में कुछ इस तरह बहे, हम न शहर के रहे, न गांव के रहे। क्या सनक चढ़ी कि हम जमीन छोड़कर आसमान के लिए बहुत विकल हुए। एक चकाचौंध को प्रकाश मानकर, हम जगर-मगर हुए, चहल-पहल हुए। चन्दनों की खोज सर्पदंश बन गई, हम न धूप के रहे न छांव के रहे।
फोटो कैप्शन:-
फोटो-1
गुरू  जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डा एम एल रंगा वरिष्ठ साहित्यकार डा राधे श्याम शुक्ल के द्वारा रचित दो काव्य संग्रहों त्रिकाल के गीत व जरा सी प्यास रहने दे का लोकार्पण करते हुए। साथ में  कुलसचिव प्रो आर एस जागलान, डा राधे श्याम शुक्ल व अन्य।
फोटो-2
गुरू  जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में वरिष्ठ साहित्यकार डा राधे श्याम शुक्ल अपने काव्य संग्रहों में से गजलें प्रस्तुत करते हुए।

विकास कार्यो में पूरी गुणवत्ता बरतें और कार्या में तेजी लाएं

सिरसा
सिरसा के सांसद डा0 अशोक तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में हो रहे विकास कार्यो में पूरी गुणवत्ता बरतें और कार्या में तेजी लाएं। श्री तंवर आज स्थानीय डीआरडीए सेमिनार हाल में जिला सतर्कता एव निगरानी कमेटी की बैठक ले रहे थे।
    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न विकास कार्यो की साईट पर सतर्कता एवं निगरानी कमेटी के सदस्यों से भी जांच करवाएं ताकि विकास कार्यो में आमजन को भी पारदर्शिता दिखाई दे। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी सम्बन्धित विभागों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यो की परियोजना तैयार कर मुख्यालयों को भिजवाएं। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा गत 25 दिसम्बर की बढ़ते कदम रैली में की गई घोषणाओं पर तुरन्त कार्य शुरू करें। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कार्यो की सही स्थिति का भी ब्यौरा लिया जिनमें  विशेष रूप से कई चैनल और माईनर शामिल हैं। इसके साथ-साथ मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 100 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की मरम्मत के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत के कार्य में प्राथमिकता उन्हीं सड़कों को दें जिन सड़कों की हालत ज्यादा खस्ता है।
    डा0 तंवर ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए गांव के तालाबों और जलघरों में पानी की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से दो दर्जन गांवों में फोकस करने की बात कही। इन गांवों में गत वर्ष पेयजल सप्लाई की समस्या देखने में आई थी। उन्होंने जिला में बिजली व्यवस्था को और दुरूस्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार 11 व्यक्तियों से अधिक की संख्या वाली ढाणियों में कनैक्शन उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके लिए यदि प्रावधान हुआ तो स्थानीय सांसद निधि योजना के तहत 50 प्रतिशत की राशि बिजली विभाग को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे हर तीन माह में होने वाली इस बैठक में विकास कार्यो का ब्यौरा लेकर आएं ताकि विकास कार्य में देरी होने पर विभागीय अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया जा सके।
    उन्होंने जिला में कानून व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि जिला में आमजन में एक संदेश जाना चाहिए कि पुलिस स्तर पर जनता की सुनवाई हो रही है। केन्द्र व राज्य सरकार की भी राज्य में कानून व्यवस्था व्यवस्थित करने की प्राथमिकता है। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायत को लेकर कई शिकायतकर्ता मीटिंग में सांसद डा0 तंवर से मिले। उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण एवं समाज कल्याण की नीतियों का जन-जन तक लाभ पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।
    उपायुक्त श्री युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने विभागवार विकास कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सिरसा जिला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के तहत गत वर्ष के दौरान 33 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है जिससे 11 लाख 40 हजार कार्य दिवस सृजित किए गए हैं। उक्त योजना के तहत धनराशि खर्च करने में सिरसा जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है और कार्यदिवस सृजित करने में जिले का स्थान पूरे प्रदेश में दूसरा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत 1059 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने एक साल में 100 कार्य दिवस पूरे किए हैं।  उन्होंने बताया कि इन्दिरा आवास योजना के तहत पूरे जिला में 6 करोड़ 85 लाख 31 हजार रुपए की राशि खर्च करके 1163 मकानों का निर्माण करवाया जा चुका है जिसमें साढे चार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अनुसूचित जाति के परिवारों के मकान बनाने पर खर्च की गई है।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत 7 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई जिसमें 6 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इसी प्रकार डीडीपी हरियाली योजना के तहत गत 31 मार्च तक 5 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इस बैठक में उन्होंने सभी विभागों द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि जिला में केन्द्र सरकार की सहायता से एमएसडीपी, बीआरजीएफ नामक दो योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के साथ-साथ डीडीपी और एमपीलैंड योजनाओं के माध्यम से भी विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यो में तेजी लाएं और समय समय पर स्वयं विकास कार्यो की साईट पर जाकर गुणवत्ता की जांच करें।
    उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे चौ0 चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वैज्ञानिकों से सम्पर्क स्थापित कर दुग्ध उत्पादन से होने वाली आय बढ़ौतरी के लिए एक प्रोजैक्ट तैयार करें। इसके साथ-साथ उन्होंने उद्यान विभाग और उद्योग विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जिला में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तराशें ताकि केन्द्र व राज्य सरकार को भेजी जा सकें। कृषि की दृष्टि से सिरसा जिला एक महत्वपूर्ण जिला है इसलिए जिला में कृषि  आधारित उद्योग की स्थापना की बेहद संभावनाएं हैं।
    पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ओमप्रकाश केहरवाला, आनन्द बियानी, भूपेश मैहता, सुमन बैनीवाल चोपटा, सुरेन्द्र दलाल, सुभाष जौधपुरिया तथा तेजभान पटवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

डा.के.वी.सिंह 20 अप्रेल बुधवार को समस्याऐं सुनेंगें
मण्डी डबवाली

मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह 20 अप्रेल बुधवार को डबवाली आयेंगे। यह जानकारी देते हुए डा.सिंह के निजी सचिव बजरंगलाल ने बताया कि डा.के.वी.सिंह इस दिन सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रात: 10.00 बजें कार्यकर्ताओं से मिलेंगे व लोगो की समस्याऐं सुनेंगे व उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेगे व इस दौरान डा.सिंह 11.30 बजें नेहरू आटीआई अलीकां में आयोजित नेहरू क्रिकेट कप का उद्घाटन भी करेंगे।

नकली नोटों सहित दो लोग काबू
सिरसा
। शहर थाना पुलिस ने नकली नोटों सहित दो लोगों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है, ताकि इस गिरोह से जुडे अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक हंसराज ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस पार्टी सहित बरनाला रोड़ स्थित बिजलीघर के निकट दो लोगों को 500-500 के दो नकली नोटों सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद जिला के गांव नकटा निवासी राजबीर पुत्र श्रवण व नवदीप पुत्र परमजीत के रूप में हुई है।  उन्होंने बताया कि बरनाला रोड स्थित चावला आटा चक्की के पास चाय की दुकान चलाने वाले त्रिलोक चंद पुत्र नत्थू राम के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। त्रिलोक चंद ने दर्ज करवाए बयान में बताया कि आरोपी उसके पास चाय पीने के लिए आए थे तथा जाते समय उसके हाथ में 500 का नकली नोट थमा दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को आज अदालत में पेश किया, जहां से उनका एक दिन का रिमांड हासिल किया। एसआई हंसराज ने बताया कि पुलिस आरोपियों को लेकर उनके गांव नकटा गई है ताकि अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।