Monday, March 7, 2011

खेल विभाग द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट का उद्घाटन

हिसार
    गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट का उद्घाटन आज पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत पहलवान करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर ने किया जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित स्र्पोटस काम्पलैक्स फेस-2 का भी उदघाटन किया गया। इस अवसर पर अर्जुन व भीम अवार्ड पुरस्कृत श्री उदय सिंह पहलवान, ओलंपियन राजेन्द्र धनघर, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच श्री सुभाष चन्द्र सोनी, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान समीक्षा खरब, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज भीम अवार्डी सुश्री कविता गोयत, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज पवित्रा, श्री मनोज कवासरा, श्री रेशम सिंह, रिटायर्ड आई जी, पंजाब पुलिस, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान अनमोल, चन्द्रगिरी अखारा के पहलवान श्री ओमप्रकाश, विश्वविद्यालय के श्री शशी लूथरा, श्री बृज लाल, श्री राज कुमार को खेलों के क्षेत्र में उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए श्री करतार सिंह व डा एम एल रंगा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान, डायरेक्टर आफ स्पोर्टस डा नीरज दिलबागी, विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, विभिन्न संस्थाओं से आए स्पोर्टस अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
    पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत पहलवान करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर ने युवाओं से अपील की वह खेलों को अपने जीवन में महत्व दे और खेल के मैदान से दोस्ती करे। श्री सिंह ने कहा कि जिस देश का युवा खेलों में भाग लेता है उस देश की प्रतिष्ठा विश्व में बढती है जिसका उदाहरण हाल ही में भारत के खिलाडिय़ों द्वारा कामनवेल्थ, एशियन खेलों में शानदार पदकों के जीतने के बाद देखी जा सकती है। उन्होने कहा कि जो युवा खेलों को अपना रहे है उनका भविष्य उज्ज्वल है क्योकि अब केन्द्रीय व राज्य सरकार खिलाडिय़ों को बहुत अच्छा प्रोत्साहन दे रही है। श्री सिंह ने कहा कि पढाई जीवन में एक अहम भूमिका रखती है लेकिन अगर ये पढाई खेलों के साथ की जाए तो पढाई का तनाव भी कम हो जाता है और देखा गया है कि जो छात्र पढाई और खेलों में रूची रखते है वे जीवन में बहुत आगे जाते है। श्री सिंह ने कहा कि युवा अपने आप को अगर तदरूस्त रखना चाहते है तो उन्हे सुबह व शाम खेल के मैदान में आकर मेहनत करनी चाहिए।
    विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को खेलों की उच्च कोटि की सुविधाएं उपलब्ध करवाने में वचनबद्घ है। उन्होने विद्यार्थियों से आवहान किया कि उन्हे विश्वविद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं का बढचढ कर उपयोग करना चाहिए। डा रंगा ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन आता है और जो व्यक्ति अनुशासन से कार्य करता है उसे सफलता मिलनी निश्चित है।
    कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने बताया कि स्पोर्टस कामपलैक्स फेस-2 तेहरा एकड़ के क्षेत्र मे फैला हुआ है इसके बनाने पर 18 लाख 50 हजार रूपये लागत आई है। उन्होने बताया कि 1426 स्केयर फिट का मंच बनाया गया है, 960 फिट की सीढीदार बैठने का स्थान बनाया गया है, 2700 फिट की आयरन फैंसिग की गई है व दो प्रवेश द्वार भी बनाए गए है। इस नए काम्लपैक्स में 500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है।
खेल विभाग के निदेशक डॉ नीरज दिलबागी ने बताया कि प्रतियोगिता के 800 मीटर की दौड़, शॉट पुट, लम्बी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, 43100 मीटर रिले दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर हडल दौड़, 5000 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 110 व 100 मीटर हडल दौड़, उंची कूद, जेवलिन थ्रो, 43100 मीटर रिले दौड, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल कू द, 100 मीटर की दौड़ व टग आफ वार प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए गोला फैंकना, 100, 800 व 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद, विश्वविद्यालय के शिक्षकों व गैरशिक्षक कर्मचारियों के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया जाएगा।
    आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न प्रकार से हैं :-

प्रतियोगिता
       
800 मीटर दौड़ :
    लड़के : 
         स्थान    नाम                 समय-मीटर      विभाग
         प्रथम    राकेश कुमार     2:11    मिनट    सीएमटी    
        द्वितीय    विनोद कुमार    2:13    मिनट     फिजियोथैरपी
        तृतीय    मनजीत            2:18    मिनट      ईवीएस  
 
    लड़कियां :
        स्थान    नाम    समय-मीटर        विभाग
         प्रथम    मंजू      3:35    मिनट    ईसीई  
        द्वितीय    निशा    3:37    मिनट    फूड इंजीनियरिंग
        तृतीय    सुरभी    3:40    मिनट    सीएसई  

लंबी कूद :     लड़कियां :
        स्थान    नाम    समय-मीटर        विभाग
        प्रथम     मीनषा 3:60    मीटर     भौतिकी  
        द्वितीय    पूजा    3:55    मीटर    फार्मेसी    
        तृतीय      रेणु    3:46    मीटर    फार्मेसी

    गोला फैंकना :
    लड़के :
          स्थान    नाम           समय-मीटर        विभाग
          प्रथम    धर्मवीर        9:53    मीटर      ईसीई
          द्वितीय   अमनदीप    8:76    मीटर   
          तृतीय    कनिष्क       1:61    मीटर     फार्मेसी

गोला फैंकना :
    पुरूष
        स्थान    नाम    समय-मीटर                    विभाग
       प्रथम    एसबी लूथरा    7:76    मीटर        कर्मचारी
       द्वितीय    नारायण        7:70    मीटर   
       तृतीय    कुलदीप          7:38    मीटर   
   

उंची कूद :
    लड़के :
         स्थान    नाम                समय-मीटर        विभाग
         प्रथम    रवीकांत            1:65    मीटर     मकैनिकल
        द्वितीय    विनोद कुमार    1:60    मीटर    फिजियोथैरपी
        द्वितीय    रोशन लाल        1:60    मीटर    एड एण्ड पीआर

    लड़कियां :
        स्थान    नाम        समय-मीटर        विभाग
        प्रथम    मोनिका    1:15    मीटर     सीएसई
        द्वितीय    मंजू        1:05    मीटर    रसायन
        द्वितीय    सुरभी     1:05    मीटर    आईटी


डिस्कस थ्रो:    
    लड़कियां :
        स्थान    नाम        समय-मीटर        विभाग
        प्रथम    अंजली    18:57    मीटर     ईसीई
        द्वितीय    रेणु        16:18    मीटर    ईसीई
        तृतीय    अंजली    15:30    मीटर    ईसीई


फोटो कैप्शन :
फोटो-1 व 2
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के नवनिर्मित स्र्पोटस काम्पलैक्स फेस-2 का उद्घाटन करते पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत पहलवान करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर साथ में है विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा, कुलसचिव प्रो आर एस जागलान व अन्य।
फोटो-3
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट के उद्घाटन अवसर पर चन्द्रगिरी अखाड़े के पहलवान श्री ओमप्रकाश गतका का प्रदर्शन करते हुए।
फोटो-4 व 6
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट का उद्घाटन करते पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत पहलवान करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर साथ में है विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा, कुलसचिव प्रो आर एस जागलान व अन्य।
फोटो-5
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट में 800 मीटर की दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के उपरान्त पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत पहलवान करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर साथ में है विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा, कुलसचिव प्रो आर एस जागलान व अन्य।
फोटो-7
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत पहलवान करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
फोटो-8
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट के उद्घाटन अवसर पर मंच पर उपस्थित पदमश्री व अर्जुन पुरस्कृत पहलवान करतार सिंह, आईपीएस, डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, जालंधर। साथ में है विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा, कुलसचिव प्रो आर एस जागलान व अन्य।




महिलाओं को अधिकारों की जानकारी दी

सिरसा, 7 मार्च। जिला कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गांव नेजाडेला कलां व ढूकड़ा में प्रशिक्षणार्थियों व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सरकार द्वारा दी जाने वाली विशेष जानकारी श्रीमती मोनिका शर्मा एडवोकेट एवं श्रीमती बलबीर कौर गांधी एडवोकेट के द्वारा दी गई। यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी श्रीमती सुमित्रा मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सूचना का अधिकार, मनरेगा, दहेज प्रथा निवारण नियम, कन्या भ्रूणहत्या, गृह कलेश, बाल विवाह, नारी सशक्तिकरण पर कानूनी नियमों बारे विभिन्न जानकारी वकीलों के माध्यम से दी गई। 

संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास महासभा हिसार की ओर से गुरू रविदास जी की प्रतिमा संप्रेम भेंट की गई

हिसार
    गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के गुरू जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान में संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास महासभा हिसार की ओर से गुरू रविदास जी की प्रतिमा संप्रेम भेंट की गई। इस अवसर पर एक धार्मिक परिचर्चा हुई। संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डा किशनाराम बिश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सभी धर्मो की मूल मान्यताऐं और सिद्घात एक समान है सब में समरूपता है जो एक जीवन जीने का तरीका है। भारतीय धर्म-परम्परा में अनेक ऋषी-मुनियों ने लोक कल्याण और मानवता का पाठ लोगों को पढाया है ताकि जनमानस जीओ और जीनो दो के संदेश को आत्मसात कर सके। वर्तमान में मानव मूल्यों और नैतिकता का संदेश लोक धर्म द्वारा ही दिया जाता है। विश्व के सभी धर्मो का मूल उद्देश्य समानता, न्यायशीलता, सच्चाई, ईमानदारी, सत्य और अहिंसा है। इससे ही विश्व का कल्याण किया जा सकता है। इस अवसर पर महासभा के प्रधान जमनासिंह, उपप्रधान उदयभान चौपड़ा, महासचिव इन्द्राज भारती, कोषाध्यक्ष जयपाल रंगा, सचिव कर्मवीर रंगा, पवन कुमार, तोदवाल, एडवोकेट बिजेन्द्र सिंह, सभ्रवाल, नरेश माहिच, सुरेश चौहान, कंवलजीत मेहरा, सतीश, रवि चौहान, रघुवीर सिंह सुंडा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

बाबा रामदेव महाराज का गुणगान करने से कष्टों का निवारण होता है

सिरसा। बाबा रामदेव महाराज का गुणगान करने से कष्टों का निवारण होता है और बाबा कभी अपने भक्तों को निराश नहीं होने देते। यह बात गत रात्रि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गांव चोबुर्जा में आयोजित बाबा रामदेव महाराज के जागरण में कही। उन्होंने कहा कि रूणैचा धाम के नीले घोड़े पर सवार बाबा रामदेव की महिमा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में प्रचलित है। जिन्होंने जगह-जगह जाकर शांति व सद्भाव का मार्ग प्रशस्त किया। इस मौके पर पहुंचे गांव के सभी मौजिज लोगों के समक्ष श्री शर्मा ने बाबा रामदेव महाराज के चरणों में ज्योत जगाकर जागरण का शुभारंभ किया। उसके उपरांत फूलों की बरसात की गई। वंदना संगीत विद्यालय एवं जागरण ग्रुप की ओर से राजविंद्र, दिनेश, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, अमन सैनी व प्रदीन ने बाबा के भजनों का सुंदर गुणगान किया। भारी संख्या में पंडाल में पहुंचा ग्रामीण जनसमूह बाबा के भजनों में लीन होकर झूम उठा।
    श्री शर्मा ने भी इस मौके पर बाबा के एक भजन गाकर सभी बाबा के भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्राम पंचायत चोबुर्जा द्वारा जागरण करवाने की प्रशंसा करते हुए श्री शर्मा ने बतौर सहयोग राशि २१०० रूपये का योगदान भी किया। इस मौके पर गांव के सरपंच जैसा राम, मा. मदन लाल कड़वासरा, राम निवास सैनी, बख्तावर पंच, बुद्ध राम, बलबीर पंच, महेंद्र नांदेवाल, विनोद कुमार, महावीर, तारा चंद्र, सुरेंद्र कुमार, तेजा राम, जगदीश वर्मा, इंद्राज, डॉ. श्याम लाल, साधु राम कड़वासरा, डॉ. विजय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। 

पुलिस समाचार

सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने दो चोरीशुदा मोटरसाइकिलों सहित दो लोगों को काबू किया। पकड़े गए आरोपी डबवाली क्षेत्र में उक्त मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी उपनिरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि पंजाब के दो लड़के चोरीशुदा मोटरसाइकिल लेकर डबवाली की ओर बेचने के लिए आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनो आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कनकवाल निवासी हरप्रीत पुत्र मलकीत सिंह तथा रामामंडी निवासी गुरविंद्र पुत्र कौर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से बजाज केलीवर तथा हीरो होंडा मोटरसाइकिलें बरामद की है। आरोपियों ने पुछताछ के  दौरान बताया कि केलीबर मोटरसाइकिल उन्होने राजपुरा घुक्को तथा हीरो होंडा रामांमंडी के पास स्थित रिफाईनरी से चुराई थी। दोनो आरोपी नशे के आदि बताए जाते है।

सिरसा। रानियां पुलिस ने खारियां गांव निवासी वेदप्रकाश पुत्र गंगाराम निवासी को 1020 रूपए की सट्टाराशि व पर्चियों सहित काबू किया है। वहीं बड़ागुढा पुलिस ने नेकीराम पुत्र जगदीश निवासी भादड़ा को 12 बोतल शराब सहित काबू किया है। सिरसा शहर पुलिस ने आईटीआई चौक क्षेत्र से एक युवक को तेजधार छुर्रे के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के सैक्टर 45 निवासी विकास पुत्र सत्यवान के रूप में हुई है।

Sunday, March 6, 2011

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी तिथिः-06.03.2011

मुख्य समाचारः   
    ऽ   पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री टी पी गर्ग
        1984 में रिवाड़ी जिले के होंद चिल्लड़ गांव में 17 सिखों की हत्या तथा उनकी
        संपत्ति को नुकसान की जांच करेंगे।
    ऽ   हरियाणा में जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए चार सौ
        पचासी रिक्त पदों को भरा जाएगा।
    ऽ   राज्य सरकार ने जाटों को आरक्षण दिए जाने के संबंध में केंद्र सरकार को
        लिखा है।
    ऽ   सी बी एस ई 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं में उचित विषय
        चुनने में सहायता के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करेगा।
 
रिवाड़ी जिले के होंद चिल्लड़ गांव में नवंबर 1984 में बीस से ज्यादा सिखों की हत्या
तथा उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के घटनाओं की जांच पंजाब एवं हरियाणा उच्च
न्यायालय के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री टी पी गर्ग करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों की मांग पर टी पी
गर्ग जांच आयोग को नियुक्त किया गया है यह आयोग अपनी रिपोर्ट अपनी पहली बैठक
के छह माह के भीतर राज्य सरकार को देगा।
श्री हुड्डा ने कहा कि यह आयोग उस घटनाक्रम की जांच करेगा जिसके परिणात स्वरूप
यह हिंसा हुई तथा मारे गए पीड़ितो की संख्या और संपत्ति को हुए नुकसान का भी पता
लगाया जाएगा।
इस बीच ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेान तथा सिखस फॉर जस्टिस जिन्होने होंद
चिल्लड़ हत्याकांड को उजाबर किया था ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी ही एक और
घटना का पता लगाया है जससे दो नवंबर 1984 को हरियाणा के पटौदी कस्बें में रहने
वाले 17 सिखों की जाने गई थी। ए आई एस एस एफ के अध्यक्ष श्री करनैल सिंह
मोहम्मद ने दावा किया है कि इस संबंध में 12 नवंबर 1984 को पटौदी के पुलिस थाने
में एफ आई आर भी दर्ज की गई थी और उसमें उन पंद्रह से ज्यादा लोगों के नाम है
जो दो नवंबर को सिखों की हत्या करने के आरोपी थे।
लेकिन तत्कालीन सैशन जज श्री वी एम जैन ने सबूतों के अभाव में 26 अप्रैल 1986 को
सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
           
 
हरियाणा के जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकुशलता तथा सेवा में सुधार के लिए विभिन्न
वर्गों के 485 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया हैं
इसके अलावा रख रखाव के लिए एक अलग विंग बनाने तथा आधारभूत कार्यकर्ताओं
और ग्राम पंचायतों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की आवष्यकता के प्रति जागरूक
करने का भी निर्णय लिया गया है। 
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण चौधरी ने चंडीगढ़ में बताया कि पेयजल
की गुणवत्त पर नजर रखने के लिए वर्तमान बीस जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं के अलावा
उपमंडल स्तर पर उन्नीस और प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही है।
मंत्री ने बताया कि रिवाड़ी जिले में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सौ करोड़ रूपए से
अधिक की लागत वाली एक नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना तैयार की गई है।
             
 
हरियाणा सरकार ने जाटों को आरक्षण देने के बारे में केंद्र सरकार को पहले ही लिख
दिया है आज हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी मामला विचार के लिए पिछड़ी जातियां आयोग को भेत
दिया हैं
श्री हुड्डा ने कहा कि आरक्षण की मांग कर रहे नेताओं को अब यह मामला केंद्र सरकार
के पास उठाना चाहिए क्यांेकि अब यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नही है।
राज्य सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति पर एक प्रष्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि
हमारी अधिग्रहण नीति देश में सर्वात्तम है फिर भी अगर जरूरत पड़ी तो इसमें उचित
सुधार और संशोधन किए जाएगे।



उन्होने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा को देश का एक एजुकेशन हब बनाने को
प्रयासरत है और 20 हजार करोड़ रूपए के आगामी बजट में शिक्षा को एक बड़ा हिस्सा
दिया जाएगा।
            
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सी बी एसई ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष
मई जून में एक विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है जिससे उन्हें विभिन्न
विषयों में अपनी रूचियां तथा प्रीणता जानने में मदद मिलेगी। 
बोड्र के अध्यक्ष श्री विनीत जोशी ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देष्य  छात्रों को यह
फैसला लेने में सहायता करना है कि उन्हें 11 वीं तथा 12 वीं कक्षा में कौन से विषय
लेने चाहिए।
इस परीक्षा से यह पता चलेगा कि छात्रों की कौन से विषयों में रूचि है और उन्हें उन
विषयों की कितना ज्ञान है इससे उन्हें अगले वर्ष लिए जाने वाले विषयों का फैसला
करने में मदद मिलेगी।
अध्यक्ष ने बताया कि सौ नंबर अढ़ाई घंटे की इस परीक्षा में प्रत्येक विषय के वस्तुनिष्ठ
प्रष्न होंगे और यह नवीं तथा दसवीं कक्षा के सिलेबस पर आधारित होगी।
            
 
खरड़ के निकट गांव खानपुर में एक सड़क दुर्घटना में आज एक प्रैस फोटो ग्राफर की
मृत्यु हो गई तथा तीन संवाददाता घायल हो गए।
दुर्घटना में टाइफज ऑफ इंडिया के फोटोग्राफर आदित्य जेतली की मृत्यु हो गई जो
अजीत अखबार के लुधियाना ब्यूरों चीफ अशिवनी जेतली के पुत्र थे । दुर्घटना उस समय
हुई जब कार में ये सभी पत्रकार यात्रा कर रहे थे। खानपुर गांव में सामने से आ रहे
एक ट्रक से टकरा गई।
घायल हुए तीनों पत्रकार वी वेंकट नवीन कालिया तथा संदीप दुआ टाइम्ज ऑफ इंडिया
के लुधियाना संवाददाता है।
            
 
सोनीपत जिले के खरखोदा कस्बे की बाहरी सीमा पर आज एक जीप की टक्कर रेत से
लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई जिससें जीप में सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा
6 अन्य घायल हो गए। 
दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति गांव सिलाना में ईंट के भुट्ठे पर काम करते थे और घर
का सामान खरीद कर लौट रहे थे।
घायलों को पी जी आई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
            
 
हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रधान श्री कुलदीप बिष्नोई ने आरोप लगाया है कि राज्य
के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता प्रदेश में मिली भगत की राजनीति कर के लोगों को  
गुमराह कर रहे है। आज रिवाड़ी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री बिष्नोई ने कहा  
कि वे बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी प्रदेश में उपजाउ भूमि के अधिग्रहण के संबंध में
लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश मतें विभिन्न स्थानों की यात्रा कर रहे है।
उन्होने कहा कि मौजुदा सरकार रोजगार उपलब्ध करवाने और विकास कार्य करने में
विफल रही है।
            
 
भारतीय किसान यूनियन ने इस माह की बारह और तेरह तारीख को चंडीगढ़ के सैक्टर
35 स्थित किसान भवन में एक लोगो की संसद बैठक बुलाई है यूनियन के प्रधान श्री
बलबीर सिंह राजेवाल ने आज अपने साथियों के साथ किए गए संयुक्त संवाददाता
सम्मेलन में बताया कि इस बुलाई गई संसद में समाज की सम्मानित हस्तियां देश और
समाज  के  सामने  गंभीर  मुद्दों  पर  अपने  विचार  रखेगी।  इनमें  सुप्रीम  कोट्र  के  पूर्व
न्यायधीश श्री कुलदीप सिंह हिंदुस्तान टाइम्ज के रेजीडेंट उडिटर श्री रमेश विनायक
पंजाब कृषि विष्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर मनजीत सिंह कंग सहित अनेक प्रतिष्ठित
अर्थशास्त्री तथा विद्वान हिस्सा लेंगे।
श्री राजेवाल ने आरोप लगाया कि लोगों की वास्तविक समस्याए राजनेताओं के एजुडे पर
ही नही है आज आदमी मायूस नजर आ रहा है कृषि संकट गहरा होता जा रहा है। कर्ज
में  डूबे  किसान  और  मजदूर  आत्महत्या  की  राह  पर  है  बेरोजगारी  और  गरीबी  तथा
स्वास्थ्य सुविधाएं इत्यादि आम आदमी की पहुंच से बाहर है। लोगों के ऐसे ही जरूरी
मुद्दों पर ये विद्वान इस संसद में अपने विचार रखेंगे ।


प्ंाजाब तथा हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान आज सामान्य बना हुआ
है। 
मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में हल्की बौछारें पड़ी और वहां का तापमान आठ
डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
क्षेत्र में शीत लहर थमने के साथ लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री
अधिक 11 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि पटियाला में यह नौ दशमलव नौ
डिग्री सैल्सियस रहा।
चंडीगढ़ का न्सूनतम तापमान कल से 3 डिग्री बढ़ कर 11.7 डिग्री सैल्सियस हो गया।
हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 10.8 तथा अंबाला का 12.9 डिग्री
सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
गुड़गांव का न्यूनतम तापमान 11.5 तथा रोहतक का 10.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया
गया।

बनवाला ने मेजबान भागसर को हराकर ट्राफी जीती

 ओढां,
    गांव भागसर में शहीद भगत सिंह क्लब व ग्राम पंचायत द्वारा समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। समापन समारोह में गांव के सरपंच राज सिंह ढिल्लों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान कुलदीप गोस्वामी, पंच बलदेव प्रकाश, पूर्व पंच जंग सिंह, जोगेंद्र कंबोज, अजायब सिंह फौजी, मक्खन सिंह, समाजसेवी कुलदीप ढिल्लों,
कुलविंद्र सिंह, भीम सैन, बलवंत सिंह, दविंद्र ढिल्लों और तेज सिंह सहित अन्य अनेक खेलप्रेमी गांववासी उपस्थित थे।
    इससे पूर्व सेमीफाइनल मैचों में बनवाला की टीम ने खारिया की टीम को 8 रन से और भागसर की टीम ने खुईयां नेपालपुर की टीम को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रकार टूर्नामेंट का फाइनल मैच गांव भागसर व बनवाला की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें भागसर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 63 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज लखबीर सिंह ने 2 छक्कों व एक चौके सहित 21 रनों और गुरमीत सिंह ने 4 चौकों सहित 17 रनों का योगदान दिया। बनवाला के गेंदबाज विकास ने 3 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट और मुकेश ने 2 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बनवाला की टीम ने 9.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें बल्लेबाज विकास ने 4 चौकों सहित 20 रनों और विनोद ने एक चौके सहित 8 रनों का योगदान दिया। भागसर के गेंदबाज लखबीर सिंह ने 3 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट और गुरमीत सिंह ने 3 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार बनवाला की टीम ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार बनवाला के विकास को दिया गया जिसने 20 रन बनाने के साथ साथ 3 विकेट भी लिए।

छायाचित्र : 6ओडीएन 1.जेपीजी—ओढ़ां। विजेता टीम सरपंच व अन्यों के साथ।

डा.के.वी.सिंह 7 मार्च को डबवाली में

मण्डी डबवाली
मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.के.वी.सिंह 7 मार्च को डबवाली में मिलेगे।
यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव बजरंगलाल ने बताया कि डा.सिंह 7 मार्च सोमवार को प्रात: 10 बजें सें सांय 4 बजें तक स्थानीय सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनसमस्याऐं सुनेगे व उनका मौके पर ही निराकरण करेगे।

पुलिस समाचार

सिरसा। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने बीती 25 फरवरी की रात्रि को भादरा बाजार स्थित बालाजी टेलीकॉम मोबाईल शाप में हुई चोरी की गुत्थी को  सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के तीन आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से चोरीशुदा 12 मोबाईल व करीब तीन हजार रूपए के रिर्चाज कूपन भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों से पुछताछ के दौरान उनके चौथे साथी की भी पहचान कर ली है, जिसे शीध्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी निरीक्षक किशोरीलाल ने बताया कि चोरी की इस घटना के संबंध में दुकान संचालक औमप्रकाश पुत्र डूंगरमल निवासी भादरा बाजार की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच का जिम्मा सीआईए सिरसा पुलिस को सौंपा गया था। उन्होने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस द्वारा इस संबंध में विभिन्न एंगलो से जांच करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए स्टाफ के सहायक उपनिरीक्षक रण सिंह पर आधारित पुलिस टीम ने एक आरोपी को भावदीन से जबकि दो आरोपियों को फतेहाबाद से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय पुत्र मुन्नाराम निवासी रानियां रोड़ सिरसा व विक्की पुत्र मदनलाल निवासी कबीर बस्ती फतेहाबाद तथा दीपक पुत्र जगतार सिंह निवासी भावदीन सिरसा के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि आरोपियों से पुछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं से पर्दा उठने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता।
सिरसा। जिला की कालांवाली पुलिस ने मुखबरी के आधार पर छापामारी करते हुए जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8980 रूपए की जुआ राशि तथा ताश की गट्डी बरामद कर आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। कालांवाली के सहायक उपनिरीक्षक बलवंत सिंह ने सूचना मिलने पर गांव जगमालवाली में जुआ खेल रहे चारों लोगों को मौके से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमेल पुत्र बिल्लू निवासी खोखर, पप्पी पुत्र लीलूराम निवासी जगमालवाली, महेंद्र पुत्र जीता निवासी चोरमार तथा सेवक सिंह पुत्र तेजा
सिंह निवासी जगमालवाली के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में कालांवाली पुलिस ने मुखबरी के आधार पर छापामारी करते हुए गांव जगमालवाली से ही जुआ खेल रहे चार लोगों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 8020 रूपए की जुआराशि व ताश बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप पुत्र गुरबचन, बलवीर पुत्र बुद्धा, इंद्र पुत्र मुकंद तथा बेअंत सिंह पुत्र करनेल सिंह निवासी जगमाल वाली के रूप में हुई है।
उधर शहर सिरसा पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में बलराज पुत्र सीताराम निवासी रेगर बस्ती सिरसा को 210 रूपए की सट्टाराशि सहित आईटीआई चौक क्षेत्र से काबू किया है। एंटी थेफ्ट सैल पुलिस के प्रभारी उपनिरीक्षक औमप्रकाश ने गश्त के दौरान राजू पुत्र रमेश कुमार निवासी सिरसा को संदिग्ध रूप से घूमते हुए छूरे सहित मालगोदाम रोड़ से काबू किया। आरोपी के विरूद्ध थाना शहर सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया में परिवर्तन

सिरसा, 6 मार्च। राजकीय नेशनल कॉलेज स्थित इग्नू शाखा के समन्वयक अशोक भाटिया ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया में फेरबदल किया गया है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना परीक्षा फार्म मैदान गढ़ी, दिल्ली की बजाय इग्नू, 6 सुभाष मार्ग, सुभाष कालोनी, नजदीक होम गार्ड ऑफिस, करनाल के पते पर भेंजे तथा अपना डिमांड ड्राफ्ट भी इग्नू करनाल के नाम से ही बनवाए। उन्होंने बताया कि केवल वहीं विद्यार्थी परीक्षा में बैठ सकेंगे जिन्होंने अपनी असाइनमेंट जमा करवा दी है। श्री भाटिया ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने के पश्चात इग्नू सेंटर के समन्वयक से सत्यापित करवाना जरूरी है अन्यथा परीक्षार्थियों का प्रवेश फार्म रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा फीस में 10 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसलिए विद्यार्थियों को अब प्रति पेपर 60 रुपए का ड्राफ्ट भेजना होगा।