Saturday, April 30, 2011

लादू राम पूनियां जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य मनोनीत

 बकरियांवाली
हरियाणा सरकार ने बकरियांवाली के पूर्व सरपंच व वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादू राम पूनियां को जिला कष्ट निवारण समिति सिरसा का सदस्य मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि लादू राम पूनियां बड़े लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा करते रहे हैं। इसके अलावा पूनियां गांव बकरियांवाली के लगातार पांच बार सरपंच निर्वाचित होते रहे हैं। पूनियां का अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव है और वे हर व्यक्ति के सुख-दु:ख में हमेशा उनके साथ खड़े होते हैं। अपनी इस नियुक्ति पर पूनियां ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लांखेड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और आम आदमी के हितों की आवाज उठाएंगे।

No comments:

Post a Comment