Thursday, September 15, 2011

समाचार News 13.09.2011

शिव शक्ति ब्लड बैंक व रैड क्रास सोसइटी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया
सिरसा
13 सितंबर।          स्थानीय सीएम के  गल्र्ज कॉलेज में शिव शक्ति ब्लड बैंक व रैड क्रास सोसइटी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर  बतौर मुख्य अतिथि डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने शिरकत की तथा दीप प्रज्जवलित कर समारोह को आगे बढाया । इस अवसर पर डा0 बी आर बिश्रोई, डा0 वेद बैनीवाल, डा सुभाष नरुला , तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित हुए।
    इस रक्त दान दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं  को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने व रक्त दान करने का संदेश दिया  उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओ के छात्रों को रक्त दान मुहिम शमिल करना हंै। डा0 ख्यालिया ने बताया कि  हमारा उद्देश्य सिर्फ रक्त दान करना ही नहीं बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस रक्त दान मुहिम में दिल से शमिल होंगे हम उन्हें आगामी 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक पंचकुला में तीन दिवसीय रक्तदान संस्थापकों के सम्मेलन का आयोजन होने वाले सम्मेलन में भाग  लेने के लिए शमिल करेंगे ।  इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के रक्तदाता, संस्थापक, मोटीवेटर्स शामिल होंगे।
    उपायुक्त ने छात्रो को बताया कि जो व्यक्ति आज रक्त दान करेंगे हम उनका नाम, पता हमारी वैब साइट  222. ड्ढह्म्ड्ड1शड्ढद्यशशस्रस्रशठ्ठड्डह्म्.ष्शद्व में रक्तदाताओं की सूचि में अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि  स्वैच्छिक रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव को एक अनमोल तोहफा है। रक्त की एक-एक बूंद जीवन के लिए अनमोल है। इसलिए रक्तदाता को भगवान का रूप भी कहा जाता है। मानवता की भलाई के लिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सभी रक्तदाता व रक्तदान शिविरों का आयोजन करने वाल आयोजको  को गांव-गांव जाकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक व प्रेरित करना चाहिए।
         कॉलेज की प्रधानाचार्य डा0 विजय तोमर ने छात्राओं को संदेश दिया कि रक्त दान करना  एक महा दान है  रक्तदान, नेत्रदान तथा देह दान ऐसा दान है,जो  कई लोगो की जिंदगी बचता है ।  उन्होंने छात्राओं को आह्वान किया कि रक्त दान बारे अपने आस पास के लोगो को अधिक से अधिक  जागरूक करे।  उन्होंने सिरसा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा ़11- 11  हजार रूपए  शिव शक्ति ब्लड बैंक व रैडक्रास सोसायटी को देने की घोषणा की।
        डा0 वैद बैनीवाल ने इस मौके पर छात्राओं को उनके शरीर में एच बी की मात्रा बढाने व शरीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पौष्टिक व सात्विक आहार खाने सम्बंधि जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्त दान करने से न तो शरीर कमजोर होता है और ना ही शरीर में  रक्त की कमी होती है।  उन्होंने कहा कि व्यक्ति  अगर स्वस्थ हेै तो  18 से 47 वर्ष की आयु तक रक्त दान कर सकता है। इस अवसर पर डा. बी आर बिश्रोई, डा, सुभाष नरूला ने भी अपने विचार रखे।  इस मौके पर प्राधानाचार्य डा. तोमर ने उपायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किया ।

कृषि विभाग द्वारा जिला में इस बार अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि उपकरण लक्की ड्रा के आधार पर दिए जाएंगे
सिरसा
13 सितंबर। कृषि विभाग द्वारा जिला में इस बार अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि उपकरण लक्की ड्रा के आधार पर दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा लक्की ड्रा की यह योजना प्रदेश में पहली बार शुरू की गई है जबकि इससे पहले कृषि उपकरण पहले आओ, पहले पाओ की नीति के आधार पर उपलब्ध करवाए जाते थे।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि विभाग द्वारा जीरो सीड ड्रील एवं ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे पम्प के इच्छुक किसानों को आगामी 17 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि  जीरो सीड ड्रिल एवं टै्रक्टर माउंटेड स्प्र पम्प के लिए ड्रा 20 अक्तूबर को कमेटी द्वारा निकाला जाएगा। यह कमेटी अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित होगी जिसमें तीन अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। अन्य कृषि यंत्रों के लिए इच्छुक किसान दो दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य कृषि यंत्रों का ड्रा 9 दिसंबर को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा निकाला जाएगा। ड्रा के तीन दिन बाद सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय द्वारा संबंधित किसानों को परमिट जारी कर दिए जाएंगे। किसानों को तीन दिन बाद परमिट व्यक्तिगत रूप से सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय से ही प्राप्त करने होंगे।
    उपनिदेशक कृषि जगदीप बराड़ ने ड्रा की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया कि अनुदान के इच्छुक किसानों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में कार्यरत कृषि विकास अधिकारी (कृषि यंत्र) अथवा संबंधित क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी को देना होगा। किसानों की सुविधा के अनुसार वे अपने आवेदन सीधे सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में भी जमा  करवा सकते है उन्होने बताया कि जिन किसाना ेने वर्ष 2006-07 के बाद से राज्य या केन्द्र सरकार की किसी स्कीम के तहत कृषि यंत्र पर अनुदान लिया है तो वे इस साल अनुदान के पात्र नहीं होंगे। किसान को आवेदन पत्र के साथ अपने ट्रेक्टर की आर सी की कॉपी राशन कार्ड की कॉपी संलग्र करनी होगी।
    उन्होंने बताया कि जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि 15000 रुपए या इससे कम है, उन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ किसान को 2500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट सम्बन्धित फर्म के पक्ष में बनवाकर संलग्र करना होगा तथा जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि 15000 रुपए या इससे अधिक है, उन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ किसान को पांच हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट सम्बन्धित फर्म के पक्ष में बनवा कर लगवाना होगा। जिन किसानों के लक्की ड्रा नहीं निकलेंगे उन्हें यह राशि वापिस लौटा दी जाएगी और जिन किसानों के ड्रा निकलेंगे उनके कृषि यंत्रों की कीमत में समायोजित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो किसान अनुसूचित जाति के कोटे में आवेदन करेंगे उन्हें फार्म के साथ जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।
    श्री बराड़ ने बताया कि अनुदान राशि हासिल करने के लिए किसान को विभाग द्वारा परमिट जारी करने उपरान्त एक माह में नया कृषि यंत्र खरीदना होगा। पुराने कृषि यंत्र पर अनुदान नहीं दिया जाएगा। किसान को कृषि यंत्रों की खरीद विभाग द्वारा स्वीकृत फर्मो से करनी होगी। वर्ष 2011-12 के लिए सिरसा जिला में 150 जीरो सीड ड्रिल मशीन, 200 कॉटन सीड ड्रिल, 80 स्ट्रारीपर, 4 पैडी ट्रांसप्लांटर, 40 लेजर लैंड लैवलर, एक स्ट्राबेलर, दो मल्चर, 10 सबसायलर, 20 क ल्टीवेटर, 250 मांउटेड स्प्रे पम्प, पांच पावरटिलर तथा एक रीपर बाईंडर देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय योजना के अनुसार जीरो सीड ड्रिल पर अधिकतम अनुदान राशि 15 हजार रुपए, कॉटनसीड ड्रिल पर 10 हजार रुपए, स्ट्ररीपर पर 40 हजार रुपए, पैडी ट्र्रांसप्लांटर पर 50 हजार रुपए, लेजर लैंड लैवलर पर 50 हजार रुपए, स्ट्राबेलर पर एक लाख रुपए, मल्चर पर 40 हजार रुपए,सबसायलर पर पांच हजार रुपए, क ल्टीवेटर पर सात हजार रुपए, ट्रैक्टर मांउटेड स्प्रे पम्प पर 10 हजार रुपए, पावरटिलर पर 40 हजार रुपए, रीपर बाईंडर पर 50 हजार रुपए दी जाएगी या मशीन की कीमत से 50 प्रतिशत मूल्य से या उपरोक्त अनुदान राशि से जो भी कम होगी वह राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके साथ-साथ सभी कृषि यंत्रों में 33 प्रतिशत कोटा महिला, अनुसूचित जाति, लघु एवं मध्यम दर्जे के किसानों के लिए आरक्षित होगा। जिन किसानों का चयन ड्रा में अनुदान के लिए किया जाएगा, उन किसानों को परमिट जारी होने के एक माह के अन्दर-अन्दर कृषि यंत्र खरीद कर बिल सहायक कृषि अभियन्ता सिरसा के कार्यालय में जमा करवाना होगा अन्यथा उसका परमिट रद्द करके वेटिंग सूची में अगले किसान को परमिट जारी कर दिया जाएगा।

प्रत्येक वित्तीय वर्ष में स्वरोजगार हेतू ऋण उपलब्ध करवाने के लक्ष्य सीमित होते हैं
सिरसा
13 सितंबर अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने बताया कि सिरसा शहर में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत जिन बीपीएल परिवारों ने स्वरोजगार करने हेतू ऋण के लिए आवेदन पत्र भरे हुए हैं, उन आवेदकों के ऋण फार्मो को बैंकों में भेजने के लिए 27 सितम्बर प्रात: 10 बजे टास्क फोर्स कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा ताकि केवल पात्र परिवारों को ही ऋण की सुविधा मुहैया करवाई जा सके।
    उन्होंने बताया कि एस जेएसआरवाई के तहत स्वरोजगार हेतू दो लाख रुपए तक के ऋण का प्रावधान है जिसमें 25 प्रतिशत तक अनुदान राशि होती है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में स्वरोजगार हेतू ऋण उपलब्ध करवाने के लक्ष्य सीमित होते हैं इसलिए ऋण आवेदकों से अनुरोध है कि वह अपने ऋण के आवेदन पत्रों को बैंक  में भेजने के चयन हेतू 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे उनके कार्यालय में  साक्षात्कार हेतू उपस्थित हों। जो आवेदक 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होंगे उनके आवेदन फार्म रद्द समझे जाएंगे।                  
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बरनाला मार्ग पर 8 दुकाने बना कर तीन वर्ष के लिए पट्टे पर दी जाएगी
सिरसा
13 सितंबर। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बरनाला मार्ग पर 8 दुकाने बना कर तीन वर्ष के लिए पट्टे पर दी जाएगी। जिसके लिए खुली बोली  19 सितम्बर को प्रात: 11  बजे बाल भवन सिरसा में होगी।
    यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर ने बताया कि इच्छुक बोली दाता जिला बाल कल्याण परिषद् सिरसा के नाम से 25000 रूपए  का बैंक ड्राफ् ट धरोहर राशि के रूपए में बोली होने से पूर्व कार्यालय में जमा करवाकर बोली दे सकते है। दुकान की लाइसैंस फीस 5000 रूपए मासिक होगी। बोली न्यून्तम सिक्योरिटी  2 लाख रूपए से शुरू की जाएगी।अधिकतम सिक्योरिटी की बोली देने वाले को दुकान बनाकर 6 माह में दुकान का कब्जा दे दिया जाएगा। अधिकतम सिक्योरिटी की बोली  देने पर  अेितम निर्णय उपायुक्त एवं प्रधान, जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा का होगा। बोली के नियम व शर्ते जिला प्रशासनकी वैबसाइट 222.ह्यद्बह्म्ह्यड्ड.द्दश1ह्ल.ष्श.द्बठ्ठ   पर देखी जा सकती है।

हरियाणा पत्रकार संघ की एक आपातकालीन बैठक आज प्रात: संघ के अध्यक्ष लाजपुष्प की अध्यक्षता में आयोजित की गई
सिरसा
13सितम्बर: हरियाणा पत्रकार संघ की एक आपातकालीन बैठक आज प्रात: संघ के अध्यक्ष लाजपुष्प की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकार अंशुल छत्रपति के कार्यालय की जासूसी करने के प्रकरण की सभी सदस्यों ने घोर निंदा करते हुए इस मामले में संलिप्त सभी लोगों को बेकनाकाब करने की बात कही। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकार छत्रपति के कार्यालय पर जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने की मांग की गई और इस प्रकरण को उजागर करने की अपील की गई। संघ के प्रधान लाजपुष्प ने कहा कि  आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी असमाजिक तत्व ऐसी कुचेष्टा न कर सके। उन्होंने कहा कि  हरियाणा पत्रकार संघ सभी पत्रकारों के हितो के लिए हमेशा सक्रिय रहा है और समर्पित होकर कार्य करता रहेगा। इस बैठक में नंद किशोर लढ़ा, प्रभुदयाल,राधेश्याम सोनी,प्रदीप सचदेवा,अरूण बांसल, भूपेश गोयल,महेन्द्र घनघस,महावीर सहारन, फतेहसिंह आजाद,रोहित लढ़ा और संजय सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा में अनेक विकास कार्य आरंभ किए गए हैं
सिरसा
, 13 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा में अनेक विकास कार्य आरंभ किए गए हैं। यह बात कांडा ने एमडीएलआर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि सिरसा के अनेक गांवो में सड़कों का निर्माण इसी वित्त वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। जिनमें से चौर्बुजा से गुडिया खेड़ा, ताजिया खेड़ा से चड़ीवाल, बेगू से बाजेकां, डिंग से मोचीवाली, ढ़ाणी जस्सा राम से भम्बूर खुर्द तक सड़कों के निर्माण हेतू 17 अक्तुबर को टेंडर होने के तुरंत पश्चात निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। कांडा ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण पर 4 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत आएगी।  इन सड़कों का निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा  करवाया जा रहा है और ये सड़के 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगी। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, तरसेम गोयल, मुकेश सर्राफ, सरपंच रवि गोदारा, भूपेश गोयल, जय सिंह चेयरमेन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस समाचार
सिरसा
,13 सितम्बर: जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने बीती 7 सितम्बर की रात्रि को क्षैत्र के गांव पौहड़का एरिया से शीशम के चोरी हुए आठ पेड़ो की गुत्थी को सुलझा लिया  हैं पुलिस ने घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी शुद्धा शीशम के सभी पेड़ बरामद कर चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-टाली भी कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पुत्र लीलू राम,मक्खन सिंह पुत्र साधु सिंह,वकील सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह व गुरतेज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव पोहड़कां के रूप में हुई है। आरोपियों को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा। ऐलनाबाद थाना के प्रभारी उपनिरिक्षक विक्रम नेहरा ने बताया कि इस घटना के संबंध में गांव भुर्रटवाला बीट इंचार्ज वन रक्षक संजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। उन्होंने बताया कि गत 7 सितम्बर की रात को अज्ञात व्यक्ति पोहड़कां क्षेत्र से शिशम के 8 पेड़ चोरी करके ले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि  इस घटना की गुत्थी को सुलझाने के लिए थाना के मुख्य सिपाही राजेश कुमार पर आधारित एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी शुदा पेड़ बरामद कर लिए हैं।
सिरसा,13 सितम्बर:थाना शहर सिरसा पुलिस ने बीती 12 जून को नोहरिया बाजार स्थित जैन मंदिर से चोरी हुए चांदी के तीन मुकट बरामद कर लिए हैं। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरिक्षक धर्मपाल ने बताया कि घटना के तीन आरोपियों तरूण पुत्र घनश्याम निवासी रंगड़ी, रिंकू पुत्र शिवलाल गौशाला मौहल्ला सिरसा व दीपक पुत्र करतार सिंह निवासी भावदीन को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सिरसा अदालत में पेशकर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चांदी के तीन मुकट बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बाबू लाल पुत्र ईश्वर सिंह निवासी नोहरिया बाजार की शिकायत पर भादस: की धारा457,380 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
    एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस ने शहर की कोर्ट कालोनी क्षेत्र से गैस सिंलेडर चुराने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए व्यकित की पहचान मुकेश पुत्र रामलाल निवासी भादरा बाजार सिरसा के रूप में हुई है। इस संबंध में मकान मालिक रमेश कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी बाजेकां हाल कोर्ट कालोनी की शिकायत पर सिलेंडर चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
सिरसा,13 सितम्बर:जिला की रानिया पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में वेद प्रकार  पुत्र गंगाजल निवासी खारियां को 750 रूपए की सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू कर लिया। एक अन्य घटना में रानिया  पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में गांव बनी निवासी रामकुमार पुत्र ईश्वर को 310 रूपए की सट्टा राशि के साथ उसी के  गांव से काबू किया। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानिया में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर जिला की सदर डबवाली थाना पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को 330 रूपए की सट्टाराशि के साथ गांव लोहगढ़ से काबू कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सतपाल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है।
    जिला के सदर थाना की मल्लेकां चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबरी के आधार पर सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2120 रूपए की जुआ राशि व ताश की गट्टी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हंसराज पुत्र शेरा राम,नीरज कुमार पुत्र चानन राम निवासी मल्लेकां, गुरदास पुत्र बलवंत सिंह निवासी मौजदीन तथा बलविन्द्र सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव मल्लेकां के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिरसा,13 सितम्बर:जिला की कालांवाली पुलिस ने डबवाली अदालत के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शिकायकर्ता कुलविन्द्र कौर पुत्री वैसाखा सिंह निवासी माखा ने दर्ज करवाई शिकायत में पति प्रीतम पाल, ससुर मक्खन सिंह व सास मनजीत कौर निवासी माना(पंजाब) पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने व  जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कालांवाली पुलिस ने इस संबध में भादस: की धारा 323,406,498 ए,504,506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा सहायक उपनिरिक्ष राम कुमार को सौंप दिया गया है।

कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ व स्वार्थ की राजनीति करके सत्ता हासिल की है
सिरसा,
13 सितंबर। कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ व स्वार्थ की राजनीति करके सत्ता हासिल की है। उसको प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश से अब कांग्रेस का सफाया निश्चित है क्योंकि किसानों व गरीब जनता को अब यह अहसास हो गया है कि उनके हित इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के हाथों में ही सुरक्षित हैं। उक्त शब्द इनेलो नेता जीतराम खन्ना ने इनेलो कार्यालय में उपस्थित लोगों को हिसार उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार डा. अजय सिंह चौटाला को भारी मतों विजय बनाने की अपील करते हुए कहे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार से आज जन-जन दुखी है। कांग्रेस सरकार किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं बन सकती।
खन्ना ने पार्टी में शामिल हुए लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें इनेलो पार्टी में हर पुराने कार्यकर्त्ताओं की तरह पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आज सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों, सरपंचों, नम्बरदारों, चौकीदारों व वृद्धावस्था पेंशन देने के लिए खजाने में पैसा तक नहीं है। क्या ऐसी सरकार जनता की हितैषी हो सकती है। उन्होंने कहा है कि आज जनता का रुख इनेलो की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हिसार उपचुनाव में इनेलो रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।  आज विकास व नौकरियों का 85 प्रतिशत हिस्सा रोहतक क्षेत्र के लोगों को देकर अन्य जिलों के साथ धोखा किया जा रहा है। आज जनता कांग्रेस को सत्ता सौंप कर पछता रही है।

आपसी भाईचारे व सिखी एकता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक सिख मतदान करें
सिरसा,
13  सितम्बर: आपसी भाईचारे व सिखी एकता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक सिख मतदान करें। उक्त बात शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आजाद व सांझे उम्मीदवार संत बाबा गुरमीत ङ्क्षसह तिलोकेवाला ने गांव अलीकां में उपस्थित समूह साध संगत को संबोधित करते हुए कही। संत गुरमीत ने कहा कि वर्तमान में राजनीतिक पाॢटयां अपना उल्लू सीधा करने के लिए सिख धर्म को दांव पर लगा रही है और सिखों के आपसी भाईचारे को खत्म करने पर जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व धर्म दोनों अलग-अलग रास्ते हैं। धर्म के प्रचार प्रसार के लिए सिखों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति स्वार्थ से प्रेरित होती है, परंतु धर्म का समाज के उत्थान में व भारतीय संस्कृति को उजागर करने में विशेष योगदान देता है। इस मौके पर उनके साथ अलीकां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार गुरदेव ङ्क्षसह, पूर्व प्रधान मलकीत ङ्क्षसह व महेंद्र ङ्क्षसह, ग्रंथी अमृतपाल ङ्क्षसह, जैला ङ्क्षसह, निर्मल ङ्क्षसह, गौरा ङ्क्षसह, गुरचरण ङ्क्षसह, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जसपाल ङ्क्षसह सहित काफी संख्या में साध संगत व ग्रामीण उपस्थित थे। चुनाव प्रचार दौरान संत गुरमीत ङ्क्षसह ने सिरसा सीट के चुनाव के लिए सभी गांवों, सिरसा शहर व कालांवाली गांवों में धुंआधार प्रचार करके सभी सिखों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। संत गुरमीत ने चुनाव प्रचार के लिए साध संगत के घर-घर जाकर मतदान करने के लिए साध संगत की डयूटियां  लगाई। उन्होंने बताया कि उनके चुनाव प्रचार व धर्म प्रचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय ढाडी जत्था गुरबख्श ङ्क्षसह अलवेला सहित प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को सिख धर्म के इतिहास के बारे जानकारी दे रहे हैं।

पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व गांव साहुवाला प्रथम में सत्संग आयोजित किए गए
सिरसा
। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम की कड़ी में बीते रविवार को पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व गांव साहुवाला प्रथम में सत्संग आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में परम पूज्य सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री प्रिया भारती जी तथा साध्वी सुश्री प्रकाशा भारती ने अपनेे अमूल्य प्रवचनों में भक्ति व तनाव के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। गांव साहुवाला में सुबह 10 से 12 बजे तक चले सत्संग कार्यक्रम में साध्वी प्रिया भारती जी ने फरमाया कि आज एटम बम्बों, मिसाइल व खतरनाक हथियारों ने हवा में तैरती चिंता को जन्म दिया। आज ज्यादातर लोग एक अजीब से तनाव से ग्रस्त हैं लेकिन हमें किनारों के डर से ऊपर उठना चाहिए। हमेें चिंता व तनाव से ऊपर उठकर ऐसे स्तर पर पहुंचना चाहिए जहां पर हम स्पष्ट तरीके से सोच सकें  क्योंकि डर हमारी खुशी का दुश्मन है। यह हमारी सोचने की क्षमता पर बुरा असर डालता है। जिससे बहुत सी बिमारियां लगती हैं। वायरस तनावग्रस्त लोगों को आसानी से रोगी बना सकते हैं। डर पर विजय पाने के लिए हमें ईश्वर का साक्षात्कार करना पड़ेगा जोकि पूर्ण गुरू की शरण में ही मिल सकता है।
    शाम को 5 से 7 बजे तक पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित सत्संग में भक्ति पर प्रकाश डालते हुए साध्वी प्रकाशा भारती जी ने कहा कि जीवन भक्ति करने के लिए मिला है जिसे मनुष्य भूल चुका है। इसी कारण आज संसार में प्रत्येक व्यक्ति दुखी है। जब इंसान धाॢमक शास्त्रों के अनुसार भक्ति करेगा तभी उसे सुख की प्राप्ति होगी तथा उसके विचार श्रेष्ठ होंगे। साध्वी जी ने कहा कि आज समाज को श्रेष्ठ योजनाओं की बजाय श्रेष्ठ मानवों की आवश्कता है। श्रेष्ठ मानव तभी बन सकते हैं जब मानव अपने आप को जनेगा। संत सुक्रात भी कहते हैं की अपने आप को जानो। अपने आप को जानने के लिए पूर्ण संत की शरण में जाना पड़ेगा।

कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की
सिरसा
,13 सितंबर: शहर के शिव चौक के पास स्थित वार्ड नं. 18 में गत दिवस हुए एक कार्यक्रम के दौरान नंबरदार एसोएिशन के प्रधान जुगनू नंबरदार ने अपने निवास पर सिरसा संसदीय क्षेत्र के सांसद व अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव डॉ. अशोक तंवर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचने पर जुगनू नंबरदार ने डॉ. अशोक तंवर व होशियारी लाल शर्मा को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका अभिनंदन किया।                       इस मौके पर सांसद अशोक तंवर ने कहा कि जुगनू नंबरदार का कांग्रेस में आने पर पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा तथा इसके अलावा जुगनू नंबरदार वार्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा काम करते रहे हैं पार्टी में शामिल होने पर उन्हें जल्द ही महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। श्री शर्मा ने भी इस मौके पर कहा कि कांगे्रस पार्टी ने सदा ही अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया है। देश के सबसे बड़े व मजबूत संगठन कांग्रेस पार्टी में आने पर हम जुगनू नंबरदार का स्वागत करते हैं।
                                 वार्ड 18 के लोगों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर पहले के मुकाबले बेहतर ढंग से हल किया जाने लगा है। इस मौके पर जुगनू नंबरदार ने भी क हा कि वे पूरी तनम्यता से कांग्रेस पार्टी व लोगों के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सांसद अशोक तंवर व श्री शर्मा ने कलावती भट्टी के देहांत पर उनके घर जाकर परिवार को ढांढस भी बंधाया। इस मौके पर कांग्रेस नेता भूपेश मेहता, नवीन केडिया, मा. राजकुमार वर्मा, डॉ. सुभाष जोधपुरिया, तिलकराज चंदेल, हरीश सोनी,रविंद्र मलिक, विनोद उपाध्याय, सुरेंद्र दलाल,हरदास रिंकू,भूपेन्द्र राठौर, बृजदान चारन, सदानंद टाक, राजू बजाज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

62वां विशाल रामलीला व दशहरा महोत्सव 27 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक
सिरसा
, 13 सितंबर। श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से 62वां विशाल रामलीला व दशहरा महोत्सव 27 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक बड़े उत्साह एवं हर्षोंल्लास से श्री रामलीला ग्रांऊड में आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए चैरीटेबल के प्रैस प्रवक्ता राकेश मदान ने बताया की इस महोत्सव को वृंदावन के सुप्रसि़द्ध पद्म श्री विभूषित, विश्वविख्यात स्वामी हरिगोबिंद जी महाराज द्वारा निर्देशित श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन हरियाणा के गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा करेंगे। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला का शुभारंभ रामलीला ग्रांऊड से होगा। 6 अक्तूबर को दशहरा शोभायात्रा श्री रामलीला ग्राऊंड से चलकर मुख्या बाजारों से होते हुए दशहरा ग्राऊंड में रावण व कुम्भकरण के बुत्तों को दाग देकर श्री रामलीला मंच पर वापिस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि दशहरा बड़ी धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ दशहरा ग्राऊंड में ही मनाया जाएगा। 7 अक्तूबर को रास लीला श्रीराम के राज्यभिषेक के बाद रामलीला एंव भक्त चरित्र किया जाएगा। मदान ने बताया कि इस महोत्सव की सबसे खास बात ये रहेगी की इसमें रावण का बुत्त हरियाणा ही नहीं अपितु आसपास के राज्यों में भी सबसे बड़ा होगा। इस मौके पर श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्विनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, सुरेश अनेजा, ओम प्रकाश, गोबिंद राम ग्रोवर, प्रवेश वधवा, बिशमबर चुग बनवारी लाल चावला, बाबूलाल फूटेला एंव अनिल डूमड़ा सहित अनेक ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे।

भंभूर में बाला जी युवा कल्ब द्वारा चौथे विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया
सिरसा
। निकटवर्ती गांव भंभूर में बाला जी युवा कल्ब द्वारा चौथे विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसकी ज्योति प्रज्जवलित हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव भूपेश मेहता ने की। विशाल जागरण में सैंकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत की इस अवसर पर अनिल नागपाल एंड पार्टी द्वारा मधुरवाणी में रात भर बाला जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया।
गांव भंभूर में आयोजित जागरण में शिरकत करने पहुंचे भूपेश मेहता व उनके साथियों का बाला जी युवा कल्ब के सदस्यों व ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश मेहता ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने बालाजी युवा कल्ब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अपने निजी कोष से कल्ब सदस्यों को 5100 रुपए भेंट किए।
जागरण में अनिल नागपाल एंड पार्टी द्वारा सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई, कलाकार सुखविंद्र गिल व अन्यों ने 'छम छम नाचे देखों वीर हनुमानाÓ, 'म्हारों बेडों पार लगा दिजो मां अंजनी का लालÓ, 'दर पे सुदामा गरीब आ गया हैÓ, 'मैय्या कर देें मेरो ब्याहÓ, 'मैं दीवाना साई का Ó इत्यादि भजन सुनाए, जिनपर श्रद्धालु झूम उठे।
इस अवसर पर कल्ब के प्रधान धर्मसिंह कंडारा, राकेश मोनू सलारपुर, दर्शन ङ्क्षसह चमकीला, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, पंच जगदीश, पंच देसराज, बृजमोहन, जोगा ङ्क्षसह व अन्यों ने भूपेश मेहता को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भूपेश मेहता के साथ औमप्रकाश एंथोनी, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य विनोद उपाध्याय, निजी सचिव प्रेम सैनी, रवि मेहता, रमेश गोयल, पवन सिंगला, गुरमेल  ङ्क्षसह, संदीप इंदौरा व अन्य उपस्थित थे।

टूटी हुई जर्जर सड़कों से ग्रामीण व राहगीर परेशान
ओढ़ां
-सड़कों में जगह जगह गड्ढे पडऩे और दरारे आने के कारण सड़कों की हालत खस्ता होकर रह गई है। गांव बनवाला से खाई शेरगढ़ 6 किलोमीटर, बनवाला से खारियां 12 किलोमीटर, बनवाला से चक्कां 6 किलोमीटर और बनवाला से भूना 6 किलोमीटर आदि सड़कों में जगह जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों व राहगीरों की मांग है कि इन सड़कों की रिपेयर करवाई जाए ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
    ग्रामीणों व राहगीरों प्रेम कुमार, रणवीर जाखड़, नत्थूराम, ओमप्रकाश, पूर्णराम, बनवारी लाल, अमर सिंह, रामकुमार, मैनपाल, जयबीर और सत्यनारायण आदि ने बताया कि इनमें से कुछ सड़कों को बने तो 50 वर्ष हो गए हैं और कुछ सड़कों का निर्माण चौटाला सरकार के कार्यकाल में किया गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद सड़कों के रखरखाव पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण सड़कों की हालत खस्ताहाल होकर रह गई है। उन्होंने बताया कि बनवाला से घुकांवाली सड़क पर बस स्टेंड के निकट इतना बड़ा गड्ढा है कि इससे कभी भी कोई दुघर्टना हो सकती है। मार्केट कमेटी जिसके तहत ये सड़के बनाई गई हैं के अधिकारी इन सड़कों की मुरम्मत करने के नाम पर बार बार बड़ी राशी डकार लेते हैं और परिणाम वहीं ढाक के तीन पात वाला ही रहता है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी, ट्रैक्टर और बाइक आदि लेकर उन्हें अक्सर खेतों में जाना पड़ता है लेकिन सड़कें खराब होने के कारण बैलगाड़ी और ऊंटगाड़ी को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़को की रिपेयर की मांग की है ताकि दुघर्टनाओं से बचा जा सके।
    इस विषय में मार्केट कमेटी सिरसा के एसडीओ भूप सिंह बैनिवाल से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम होने के कारण अभी इन सड़कों की रिपेयर नहीं करवाई जा सकती। मौसम में परिवर्तन होते ही इन टूटी हुई सड़कों की मुरम्मत का कार्य करवा दिया जाएगा।

पूर्णिमा के अवसर पर श्रीगोगाजी के जागरण आयोजित
ओढ़ां
-गांव बनवाला में पूर्णिमा के अवसर पर श्रीगोगा मैड़ी, रावत भगत की समाधि और भगत ख्याली राम की मैड़ी पर गत रात्रि श्रीगोगाजी के जागरण आयोजित किए गए। गांव की मुख्य मैड़ी श्रीगोगाजी मैड़ी पर समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित जागरण में राजस्थान के श्री गणेशगढ़ से आमंत्रित भजन गायक राजेंद्र कुमार ने अपने साथियों के साथ श्रीगणेश वंदना करते हुए जागरण का शुभारंभ किया और फिर मां सरस्वती की वंदना आओ मां सरस्वती थाने भगत पुकारें प्रस्तुत की। इसके बाद गोगाजी के भजन सावन उतरेओ लागेओ भादवा भगतां नै सेवा संभाली, गुरु गोरखनाथ की लीला न्यारी भगतों को लगती प्यारी, गोगा पीर नै मनावन वाले भगतां नै गोगाजी परचो दयै आदि सुंदर भजनों के साथ श्रीगोगा जी की रहमत का नूर बरसाया। इसके बाद 280 किलोग्राम चावलों का भंडारा बरताया गया जिसे 2100 लोगों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर एक माह से व्रत धारण किए लोगों को नारियल पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया गया। इस अवसर पर साहब राम नंबरदार, मनफूल कूकना, सुरेंद्र जाखड़, आत्माराम, मुखराम सिहाग, भादरराम गोदारा, भूप सिंह डुडी और बलबीर डुडी सहित अन्य अनेक गांववासी उपस्थित थे।

स्टाफ नर्सांे में हाथापाई की बात झूठी निकली
बिज्जूवाली
, 13 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव बनवाला के डिलीवरी हट व बिज्जूवाली के डिलीवरी हट की स्टाफ नर्सों में हाथापाई की बात बिल्कुल झूठी पाई गई। जबकि बिज्जूवाली के डिलीवरी हट में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत विनय कुमारी बनवाला के डिलीवरी हट पर जांच के लिए गई थी और नर्सों के बीच किसी प्रकार की कोई हाथापाई नहीं हुई। जांच करते समय उनके साथ मौके स्वास्थ्य निरिक्षक के.वी. सिंह, रतना रानी, शिगारी रानी, उपदेश कुमारी व बनवाला गांव के सरपंच भरत सिंह डूड्डी सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे। डिलीवरी हट बिज्जूवाली की विनय कुमारी ने बताया कि मेरी व बनवाला आर.सी.एम. वीना देवी की कोई हाथापाई नहीं हुई। बल्कि वह तो बनवाला में जांच करने के लिए गई थी। उनके पास 5 गांवों की जिम्मेदारी है, उसी के तहत वे बनवाला डिलीवरी हट गई थी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार उन पर हाथापाई के आरोप लगाए गए हैं, वह बिल्कुल झुठे हैं और इस बात के गांव सरपंच सहित अन्य मुख्य व्यक्ति गवाह भी हैं।
गांव बनवाला के सरपंच भरत सिंह डुड्डी ने बताया कि नर्सों के बीच हाथापाई जैसी कोई बात ही नहीं हुई, जबकि मैं उस समय मौके पर ही उपस्थित था।

पूर्णिमा पर गोगा जी का जागरण आयोजित
बिज्जूवाली
, 13 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली स्थित श्री जाहर वीर गोगामेड़ी पर पूर्णिमा के उपल्क्ष्य में सारी रात गोगा महाराज का जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए लंगर व चाय-पानी की व्यवस्था की गई। जागरण में गांव के कलाकारों द्वारा अनेक प्रकार के गोगा जी महाराज के भजनों का गुणगान किया गया। जिसमें क्षेत्र के गांव गोदीकां, अहमदपुर दारेवाला, मुन्नावाली, रिसालिया खेड़ा, बनवाला, रामगढ़ सहित अनेक आस-पास के गांवों से श्रद्धालु आए हुए थे।

मोड़ी में चिकित्सा केम्प आयोजित
बिज्जूवाली
, 13 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव मोड़ी में आज पूर्व सरपंच कर्मचंद की स्मृति पर गांव की धर्मशाला में एक नि:शुल्क विशाल चिकित्सा केम्प आयोजित किया गया। केम्प के बारे में जानकारी देते हुए सरपंच कशमीर सिंह ने बताया कि इस केम्प का शुभांरभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. के.वी. सिंह ने किया। इस केम्प मेें सिरसा से आए विशेष डॉक्टरों द्वारा मरीजों की बीमारियों को चैक्अप कर दवाईयां दी गई। समाचार लिखे जाने तक मरीजों की जांच का कार्य चल रहा था। जिसमें भारी संख्या में मरीज उपस्थित थे। इस मौके पर सरपंच जगदेव सहारण कालुआना, लालचंद कासनियां, गीता शर्मा, गोबिन्द राम, रोहित मेहता, दर्शन इन्सां, पूर्व सरपंच सोहन लाल रामपुरा, तेजा सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

जिला सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेंगी महिलाएं
ओढ़ां
-16 सितम्बर को सिरसा की अनाज मंडी में इनेलो की महिला विंग द्वारा आयोजित किए जा रहे महिला सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र डबवाली से भारी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। यह बात महिला विंग की हलका डबवाली प्रधान रुकमा सिहाग ने जिला सम्मेलन के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों मलिकपुरा, किंगरे, जंडवाला, सालमखेड़ा और नुहियांवाली का दौरा करने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया तथा महिला अधिकारोंं के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता हुड्डा सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की उपस्थित में होने वाले इस जिला सम्मेलन को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह पाया गया।

Monday, September 12, 2011

समाचार News 12.09.2011

आज समाज ने अपने सिरसा और फतेहाबाद संस्‍करण की लांचिंग कर दी है. सिरसा में जहां इसकी लांचिंग 8 सितम्‍बर को हुई वहीं फतेहाबाद में इसका प्रकाशन 11 सितम्‍बर से शुरू हुआ. अंबाला व चंडीगढ़ में अपनी धमक जमा चुका आज समाज अखबार 6 पन्नों के साथ दोनों जिलों से अलग-अलग निकलेगा. सिरसा में अखबार की कमान भास्कर में एक दशक तक काम कर चुके दिनेश कौशिक को सौंपी गई है, फतेहाबाद की जिम्‍मेदारी मारकंडे पांडे को सौंपी गई है.

मारकंडे पांडे इससे पहले दैनिक जागरण पानीपत में बतौर सब एडीटर कार्य कर चुके हैं, उनके साथ अमर उजाला में काम कर चुके अशोक शर्मा, अमित मेडिल व फोटोग्राफर सुधीर नाथल की युवा टीम है. फतेहाबाद में लांचिग के समय सर्कुलेशन हेड गगन दुआ व मार्केटिंग हेड उमेश कश्यप भी मौजूद थे. सिरसा में दिनेश कौशिक की टीम में भास्कर छोड़कर आए अरुण भारद्वाज व सांध्य दैनिक समरघोष में काम कर चुके राजकमल कटारिया शामिल किए गए हैं. सिरसा व फतेहाबाद में पंजाब केसरी का एक तरह से वर्चस्व कहा जाता है. जहां दैनिक भास्कर व दैनिक जागरण जैसे बड़े समाचार पत्र समूह ने बड़ी मेहनत और मुश्किल से अपना मुकाम हासिल कर पाए.
अब इन जिलों में आज समाज भी अंबाला व चंडीगढ़ की तरह यहां अपने अलग क्लेवर के साथ उतरकर इन अखबारों को चौंकाने की तैयारी कर चुका है. सिरसा भास्कर की बात की जाए तो यहां पर भास्कर की टीम जाने से हिसार यूनिट से अमित धवन को विशेष तौर पर भेजा गया है. अब सभी को आने वाले वक्त का इंतजार है, जिस में यह पता चलेगा कि आज समाज पश्चिमी हरियाणा में किस प्रकार से अपनी जगह बना पाता है.
सिरसा से रविंद्र सिंह की रिपोर्ट

कोई भी समाज व राष्ट्र शिक्षा के बिना तरक्की नहीं कर सकता
सिरसा, 12 सितम्बर।     कोई भी समाज व राष्ट्र शिक्षा के बिना तरक्की नहीं कर सकता। शिक्षित व्यक्ति ही समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
    यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक तंवर ने गत दिवस जिला के गांव ढुढियावाली में अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज संगठन व अन्य टपरीवास विमुक्त जातियों का विशाल समाज जागृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री तंवर ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है। मानवता व समाज के विकास के लिए भी शिक्षा अनिवार्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को विशेष रूचि लेकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे शिक्षित अवश्य बने। केंद्र व राज्य सरकार भी गरीब परिवरों व अन्य देश व प्रदेश के लोगों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के अथक प्रयास कर रही है। विभिन्न योजनाएं लागू की है। गांव में आदर्श मॉडल व आरोही स्कूल तथा कस्तुरबा गांधी स्कूल खोले जा रहे है। जिसमें किसी भी जाति, धर्म व समुदाय का बच्चा शिक्षा ग्रहण कर सकता है।
    सांसद ने कहा कि जो ताकतें समाज व राष्ट्र को तोडऩे का काम करती है। ऐसी ताकतों व ऐसे लोगों से सजग व सावधान रहना है।  उन्होंने कहा कि आज देश के सामने गरीबी, बेराजगारी, आतंकवाद जैसी चुनौतियां है। इनका हमें डटकर मुकाबला करना होगा। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार अथक प्रयास कर रही है। इसके लिए नए कानून बनाए जा रहे है।
    सम्मेलन में अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज संगठन व अन्य टपरीवास विमुक्त जातियों द्वारा रखी। समाज नेे सांसद से अनुरोध किया कि टपरीवास विमुक्त जाति को अनुसूचित जनजाति घोषिक की जाए, प्रदेश के गांव व शहरों में आवासीय कॉलोनियां बनाई जाए, इन जातियों के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य में जिला स्तर पर हॉस्टल सुविधाएं दी जाए, राज्य में टपरीवास विमुक्त जाति कल्याण निगम बनाया जाए तथ पंजाब राज्य की तर्ज पर हरियाणा में भी टपरीवास विमुक्त जातियों का अलग बोर्ड गठित किया जाए। इन मंागों पर डा. तंवर ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार से बातचीत करके ये मांगे मनवाने का अथक प्रयास किए जाएंगे।
    इस अवसर पर बावरी समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिन्द्र सिंह देसूजोधा ने सांसद का स्वागत किया। अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज संगठन व अन्य टपरीवास विमुक्त जातियों की तरफ से आजीवन भर डा. तंवर को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2004 में पूरे देश में सर्वे करवाकर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को 2008 में रिपोर्ट सौंपी गई। उस रिपोर्ट पर कार्रवाई करवाएं और संसद में भी समाज के उत्थान के लिए आवाज उठाएं।
    इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदयाल भाटी, जिला अध्यक्ष धर्मपाल खैंरेका, पंजाब के चैयरमेन आरएस परमार, राजस्थान के आशाराम पंवार, बहादर राम, सोहनलाल, सुरजीत सिंह आदि ने भी डा. तंवर का स्वागत किया और समाज के लिए कल्याण के लिए विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला अध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा,पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा,भूपेश मेहत्ता,लादू राम पूनिया,सुरेन्द्र दलाल, परमवीर सिंह,अमित सोनी, मनीराम,हरदास सिंह उर्फ रिंक्कू,रिछपाल सिंह, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्माराम  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न गांवोंक े सरपंच व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन द्वारा करनाल में आयोजित अग्र महाकुंभ में अग्र कुल गौरव गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा और अग्र वीर गोबिंद कांडा के आह्वान पर हजारों लोगों ने शिरक्त की
करनाल, 11 सितम्बर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन द्वारा करनाल में आयोजित अग्र महाकुंभ में अग्र कुल गौरव गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा और अग्र वीर गोबिंद कांडा के आह्वान पर हजारों लोगों ने शिरक्त की। प्रात: 5 बजे से ही अग्रवाल सेवा सदन व शू-कैंप कार्यालय से सैंकड़ों गाडिय़ों काफिला महाराजा अग्रसैन का जयघोष करता हुआ करनाल के लिए रवाना हुआ। करनाल में आयोजित इस विशाल अग्रवाल सम्मलेन के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे और स्वागत अध्यक्ष गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा थे। इस अग्र महाकुम्भ में करनाल के सांसद अरविंद शर्मा, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, करनाल की विधायक सुमिता सिंह, पानीपत के विधायक ओपी जैन, पंचकुला के विधायक डीके बंसल, विधायक जिलेराम शर्मा, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, प्रो. विरेंद्र सिंह, राजीव जैन, बजरंगदास गर्ग, रामभजन अग्रवाल, जयभगवान गोयल, पंजाब के विधायक मंगतराय बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह अग्रवाल महाकुंभ में उमड़े भारी जनसैलाब ने अनुसाशन बनाए रखा है उसको वे सदैव याद रखेंगे तथा इसके लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज कर्मवीर, बुद्धिमान और वाणिज्य कौशल का धनी है। यह ऐसा समाज है जो कभी अपनी जड़ो को नहीं भुलता। इस समाज ने सदैव देना सिखा है। उन्होंने लाला लाजपतराय और दादा के संबंधो का स्मरण करते हुए कहा कि उनका परिवार सदैव अग्रवाल बंधुओं के  साथ घुल मिलकर रहा है। उन्होंने अग्रवाल समाज की दानवीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समाज ने देश और हरियाणा प्रदेश की प्रगति में अह्म योगदान दिया है। चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण कोई नई घोषणा करने से गुरेज करते हुए मुख्यमंत्री ने केवल मात्र इतना कहा कि समाज द्वारा उठाई गई अधिकांश मांगे जायज है और चुनावों के बाद अग्रवाल समाज  के किसी अन्य सम्मेलन में वह इन मांगो को स्वीकृति देंगे। मुख्यमंत्री ने बार-बार गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा का नाम लिया और अग्र महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उनकी पीठ थपथपाई।
समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि दानवीर कर्ण की धरती को नम्न करते हुए उन्होंने महाराजा अग्रसैन की समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने सदैव देना सिखा है। देश की 60 प्रतिशत से अधिक धर्मशालाएं, मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थल अग्रवाल समाज के दानवीरों द्वारा बनाए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अग्रवाल समाज के सच्चे हितैषी हैं। कांडा ने कार्यक्रम में कहा कि अग्रवाल समाज किसी पार्टी के साथ नहीं बल्कि अच्छे इंसान और अच्छी नीति वाले इंसान के साथ हंै और इस समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अच्छी नीति और नीयत वाला नेता हरियाणा में कोई दूसरा नहीं है। कांडा ने बगैर किसी पार्टी विशेष का नाम लिए कहा कि जिन लोगों ने सदैव अग्रवाल, ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय सहित सभी व्यापारियों का सदैव अपमान किया है, उन्हें अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है और हिसार लोकसभा उपचुनाव आप लोगों को यह सुनहरा अवसर दे रहा है। इस अवसर का लाभ हमें व्यापारियों को अपमानित करने वालों को सबक सिखाने के लिए करना चाहिए। कांडा ने कहा कि अग्रवाल समुदाय में सरलता को उसकी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने एक राजनैतिक दल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो साख से उखड़कर गिर जाए वो पत्ते हम नहीं, आंधियों को कहो की अपनी औकात में रहें। कांडा ने कहा कि अग्रवाल समाज को राजनीति में बढ़-चढ़़ कर हिस्सा लेना चाहिए। तभी वे अपने अधिकार हासिल कर पाएंगे।
इस अवसर पर करनाल के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि अग्रवाल समाज  राजनीतिक  हवा बनाता भी है और बिगाड़ता भी है। यह समाज हमेशा से ही गरीबों की सेवा को समर्पित रहा है और इस समाज का हमेशा ही मुझे प्यार मिलता रहता है। मैं और मेरा पूरा परिवार सदैव अग्रवाल समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता रहेगा।
इस अवसर पर हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि उनके परिवार को सदैव अग्रवाल समाज का स्नेह व सहयोग मिलता रहा है और उन्होंने अग्रवालों से आह्वान किया कि तुम अग्रणी हो, अग्रणी रहो और सदैव देश व समाज के लिए समर्पित बने रहो। उन्होंने कहा कि मुझे अग्र कुल में जन्म लेने पर गर्व है।

प्रेम, शांति और आपसी भाईचारों का संदेश फैलाने में गुरूद्वारे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं
सिरसा। प्रेम, शांति और आपसी भाईचारों का संदेश फैलाने में गुरूद्वारे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। सिख कोम ने हमेशा मानवता की रक्षा के लिए आगे बढ़कर काम किया है। जब कभी भी मानवता की रक्षा के लिए आवाज उठी तो सिखों के गुरूओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह बात गत रंगड़ी गांव के गुरूद्वारे में चले आ रहे लंगर के दसवें व अंतिम दिन उपस्थित लोगों से कही। इस मौके पर श्री शर्मा को गुरूद्वारे के मुख्य सेवादार लखवंत सिंह ने सिरोपा भेंट करके अभिनंदन किया। श्री शर्मा ने अपने साथियों के साथ गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका तथा बाद में लंगर खाया। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, संजय शर्मा, संत लाल गुंबर, रविंद्र मलिक, पूर्ण चंद गिरधर, बृजदान चारन, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, निछतर सिंह, संतोख सिंह, भजन लाल, जसपाल सिंह राणा, संत सैनी, नसीब सिंह, मुंशी राम, बलबीर नंबरदार, दिलबाग सिंह, हरबंस सिंह, प्रीतम सिंह, करतार सिंह, सोनी सिंह, हरदीप सिंह भी मौजूद थे। श्री शर्मा ने आगे कहा कि गुरूद्वारा एक ऐसा स्थान है जहां गुरू ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में समागम होता है, जोकि पवित्र सिख वाणियों का संग्रह है और इसमें सिख गुरूओं और अन्य संतों की रचनाएं निहित हैं। अधिकांश पूजा स्थल या गुरूदारे सिख गुरूओं के जीवन से जुड़े हैं। सिख संस्कृति के महान केंद्र होने के अलावा ये गुरूद्वारे काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को दूर करने व ईश्वर के करीब लाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हमें इन्हे अपने अंदर पहचान कर इन पर काबू पाना है।

अग्र महाकुंभ में सिरसावासियों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिए जाने पर हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने हार्दिक आभार व्यक्त किय
सिरसा, 12 सितम्बर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा करनाल में आयोजित अग्र महाकुंभ में सिरसावासियों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिए जाने पर हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रैस को जारी एक ब्यान में गोबिंद कांडा ने कहा कि जिस प्रकार अग्रवाल समुदाय और व्यापारियों ने अग्र महाकुंभ में भारी उत्साह से शिरक्त की है, इससे व्यापारियों की एकता का परिचय मिलता है। कांडा ने कहा कि संगठित व्यापारी वर्ग ही अपने हितों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा हालांकि हिसार लोकसभा उपचुनाव के कारण आचार संहिता लगी होने से मुख्यमंत्री चौ. भूृपेंद्र सिंह हुड्डा कोई नई घोषणा नहीं कर पाए, परंतु उन्होंने व्यापारियों की अधिकतर मांगो पर अपनी सहमती अवश्य जताई। कांडा ने कहा कि यदि इसी प्रकार वैश्य समाज संगठित रहे तो कोई भी सरकार व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिरसा के लोगों ने 225 किलोमीटर दूर करनाल में इस सम्मलेन में जाकर गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा का साथ दिया है, उसके लिए वे सदैव व्यापारियों के आभारी रहेंगे।

युवा ही राजनीति को सही दिशा दें सकते है
सिरसा,12 सितम्बर। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि युवा ही राजनीति को सही दिशा दें सकते है, और जब तक राजनीति में युवाओं की भागीदारी नही बढ़ेगी तब तक राजनीति को सही दिशा नही मिलेगी। श्री तंवर आज अपने आवास पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ के नवनियुक्त प्रधान पुष्पेंद्र शर्मा की जीत पर उनका मुंंह मीठा करवाने व बधाई देने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री शर्मा सिरसा जिला के उपमंडल डबवाली के रहने वाले है तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिर्टी में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में स्टूडेंट आर्गेंनाइजेशन पंजाब यूनिवर्सिटी के बैनर तले प्रधान पद का चुनाव लड़ा था व विजय हासिल की थी। डा. तंवर ने कहा कि आज समूचे भारत में 65 प्रतिशत से अधिक युवाओं की आबादी है, इस लिए युवाओं को अधिक से अधिक राजनीति में सहभागिता निर्धारित करनी चाहिए। सांसद निवास पहुंचने पर डा. तंवर ने पुष्पेंद्र शर्मा व उनके साथियों का अभिनंदन किया और उनसे आशा व्यक्त की कि वे पंजाब यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे व जिला का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक जरनैल सिंह, ब्लाक कांग्रेस डबवाली प्रधान पवन गर्ग, ऐलनाबाद प्रधान सतपाल मेहता, सुरेंद्र दलाल, मेवा सिंह, सुरेश बूरा, सुभाष जोधपूरिया, भूपेंद्र राठौर, भूपेंद्र विनायक एडवोकेट, तिलकराज चंदेल,मनीराम दडबी, निजी सचिव परमवीर ङ्क्षसह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव और गरीब के विकास के लिए वृहद् स्तर पर परियोजनाएं लागू कर रही हैं
सिरसा, 12 सितम्बर। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव और गरीब के विकास के लिए वृहद् स्तर पर परियोजनाएं लागू कर रही हैं ताकि ग्रामीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसी क्रम में मनरेगा और ग्रामीण विकास एजेंसियों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। सांसद तंवर जिले के गांव शक्करमन्दोरी में  तीन गांवों के बिश्रोई रूपाना व रूपाणा जाटान  के 800 किसानों को मुआवजा राशि के रूप में 78लाख 58हजार रूपए के चैक वितरण करने उपरान्त विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जानकारी दी।                                 
    श्री तंवर ने कहा कि वर्ष 2010 व 2011 के दौरान भारी वर्षा  व बाढ़ की वजह से किसानों को  काफी नुकसान झेलना पड़ा था लेकिन इस बार हालात सामान्य हैं। किसानों ने अपनी फसल को बचाने के लिए अच्छे प्रयास किए और इस बार फसल भी बंपर रही। सांसद ने कहा कि जिला के किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर इस बार रिकॉर्ड गेहूं का उत्पादन किया है जिससे जिला के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। उन्होंने किसानों को इस बात की भी बधाई दी कि उन्होंने गेहूं और कपास उत्पादन के क्षेत्र में सिरसा जिला का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। तंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस बार के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए भारी बढ़ोतरी की है जिसका लाभ देश के कोने कोने में रह रहे ग्रामीणों को मिल रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे एक ही तरह के फसल चक्र को न अपनाकर गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखें और नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा दें। इससे किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा मिलेगा। सांसद ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में भी आज हरियाणा के साथ साथ सिरसा ने काफी तरक्की की है।
    उन्होंने कहा कि वर्षों पहले जहां सिरसा में 24 के करीब बिजली संयंत्र होते थे उनकी संख्या आज बढ़कर 49 हो गई है। आने वाले समय में हरियाणा बिजली के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा जिससे हरियाणा में बिजली की किल्लत दूर होगी वहीं सभी शहरों के साथ ढ़ाणियों को भी पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों का सर्वे नवंबर माह में किया जाएगा। इसके लिए पंचायत यह सुनिश्चित करे कि सर्वे के दौरान पात्र व्यक्तियों के ही कार्ड बन सकें। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस प्रक्रिया के लिए अपना योगदान दे ताकि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रह सके। अपने ग्रामीण दौरों के दौरान सांसद ने ग्राम पंचायतों को मोगा रजवाहा आदि के निर्माण के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। स्कूल को अपग्रेड करवाने व कच्ची गलियों को पक्का करवाने का भी आश्वासन दिया।
    इस मौके पर पूर्व विधायक भरतसिंह बैनीवाल ने सांसद अशोक तंवर का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की भलाई के  लिए कार्य कर रही है। गांवों में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने शक्करमन्दोरी के सरपंच मंगलाराम द्वारा रखी गई मांगों का समर्थन करते हुए सांसद से अनुरोध किया कि इनकी मांगे मनवाने की कृपा करे।
     इस अवसर पर उनके साथ  नायब तहसीलदार दलबीर सिंह, सहायक सूचना जनसम्पर्क अधिकारी आत्मा राम, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला अध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा,पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा,भूपेश मेहत्ता,लादू राम पूनिया,तेजभान पनिहारी,सुरेन्द्र दलाल, सरपंच  शीशपाल उर्फ मंगला,परमवीर सिंह,अमित सोनी, दलीप भूटानियां,किशोरीलाल, अभय सिंह,मनीराम,हरदास सिंह उर्फ रिंक्कू,रिछपाल सिंह  सहित विभिन्न गांवां के सरपंच व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिसार उपचुनाव में कांग्रस की जीत सुनिश्चित: डा. केवी सिंह
कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
सिरसा,12 सितम्बर। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. केवी सिंह ने आज बरनाला रोड़ स्थित संगम पैलेस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हिसार लोकसभा उपचुनाव को लेकर कमर कस लें तथा अभी से हिसार लोकसभा क्षेत्र से संबधित गांवों व इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाए और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करें।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. केवी सिंह ने कहा कि हिसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार व प्रदेश की मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने इतने विकास कार्य व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है कि आज आम आदमी को कांग्रेस पार्टी में ही अपना हित सुरक्षित नजर आने लगा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. केवी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए है, जिससे प्रदेश का आम आदमी लाभांवित हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग बार बार अपना कार्यकाल बीच में छोड़कर चुनाव मैदान में उतर कर जनता के साथ छलावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि डबवाली के विधायक ने पहले राज्यसभा सदस्य के कार्यकाल के बीच में डबवाली विधानसभा का चुनाव लड़ा। डबवाली के विधायक रहते हुए दो साल बाद अब अजय सिंह हिसार उपचुनाव में उतर रहे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में चार दिन डबवाली हल्के के लोगों की तो समस्याएं सुनते ही है साथ ही अब हर सोमवार को सिरसा में अपने आवास पर जनसमस्याएं सुना करेंगे। उन्होंने कहा कि वे ऐलनाबाद हल्के के लोगों की जनसमस्याएं सुनने के लिए हर माह की 2 व 17 तारीख को कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। बैठक में जिलाभर में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की तथा अपने हाथ उठाकर एकमत से हिसार लोकसभा उपचुनाव में अपनी ताकत झोंकने का वायदा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि हिसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करके केंद्र सरकार के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा में वर्तमान में न तो इनेलो के सदस्य है और न ही हजकां-भाजपा गठबंधन के। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हिसार लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।
इस अवसर पर डबवाली ब्लाक कांग्रेस के प्रधान पवन गर्ग, ऐलनाबाद ब्लाक कांग्रेस प्रधान सतपाल मेहता, कालांवाली मार्केट कमेटी चैयरमैन महंत शिवानंद, पंजाब यूनिवर्सिटी प्रधान पुष्पेंद्र शर्मा, गोपीराम चाडीवाल, मोहन लाल दडोलिया, जिला पार्षद राम सिंह कागदाना, जसवंत कस्बां, सरपंच रणजीत सिंह, मा. नछत्र सिंह, निजी सचिव मोहन खत्री, लक्खा सिंह, नगरपालिका ऐलनाबाद की पूर्व उपचेयरमैन कमलेश रानी, सुरेंद्र बैनीवाल, काला ङ्क्षसह नगर पार्षद, दीपक केडिया, विकास शर्मा, ब्रहमानंद शर्मा, दिलबाग सिंह, जसकरण सेखों, मा. बुटा सिंह, दीदार सिंह, आजाद केलनिया, वकील सिंह सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डकैती की योजना बनाते 5 लोगों को गिरफ्तार किया
सिरसा। जिला की रोड़ी पुलिस ने बीते दिवस गश्त व चैकिंग के दौरान नहर पुल सुरतिया रोड़ रोडी क्षेत्र से डकैती की योजना बनाते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से लोहे की राड़, डंडा, कुल्हाडी व कापा तथा एक पिकअप गाड़ी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान छिंदा सिंह पुत्र चांद सिंह निवासी बक्शी कलां, बाबू पुत्र शेर सिंह, सतनाम पुत्र गुरमेल सिंह, बब्बी उर्फ कुक्कू सिंह निवासी शेरों जिला मानसा पंजाब तथा रेशम पुत्र काशीराम निवासी बुर्जगढी जिला मानसा पंजाब के रूप में हुई है। रोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा यादव ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें किसी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग हथियारों से लैस होकर क्षेत्र में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं, उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान ट्रांसफार्मर चोरी की रोड़ी, ओढां व कालांवाली क्षेत्रों में अनेक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियोंं को आज सिरसा अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों व अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने चार मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझा ली है
सिरसा। जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में वाहन चोर गिरोह के पकड़े गए दो सदस्यों से पूछताछ के दौरान चार मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शहर सिरसा में वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों को अदालत में पुन: पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए जा सके। गौरतलब है कि बीती सात सितम्बर को पकड़े गए आरोपियों हरीश पुत्र सुभाष निवासी फैं्रडस कालोनी व राबिन पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी संतनगर रानियां ने बरनाला रोड़ स्थित नई हाउसिंग बोर्ड कालोनी से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर सिरसा क्षेत्र में वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। शहर पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर टाउन पार्क क्षेत्र, पंजाब पैलेस क्षेत्र तथा नई हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से चुराए गए 4 मोटरसाइकिल बरामद कर लिए है।

पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व गांव साहुवाला प्रथम में सत्संग आयोजित किए गए
सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम की कड़ी में बीते रविवार को पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व गांव साहुवाला प्रथम में सत्संग आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में परम पूज्य सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री प्रिया भारती जी तथा साध्वी सुश्री प्रकाशा भारती ने अपनेे अमूल्य प्रवचनों में भक्ति व तनाव के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। गांव साहुवाला में सुबह 10 से 12 बजे तक चले सत्संग कार्यक्रम में साध्वी प्रिया भारती जी ने फरमाया कि आज एटम बम्बों, मिसाइल व खतरनाक हथियारों ने हवा में तैरती चिंता को जन्म दिया। आज ज्यादातर लोग एक अजीब से तनाव से ग्रस्त हैं लेकिन हमें किनारों के डर से ऊपर उठना चाहिए। हमेें चिंता व तनाव से ऊपर उठकर ऐसे स्तर पर पहुंचना चाहिए जहां पर हम स्पष्ट तरीके से सोच सकें  क्योंकि डर हमारी खुशी का दुश्मन है। यह हमारी सोचने की क्षमता पर बुरा असर डालता है। जिससे बहुत सी बिमारियां लगती हैं। वायरस तनावग्रस्त लोगों को आसानी से रोगी बना सकते हैं। डर पर विजय पाने के लिए हमें ईश्वर का साक्षात्कार करना पड़ेगा जोकि पूर्ण गुरू की शरण में ही मिल सकता है।
    शाम को 5 से 7 बजे तक पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित सत्संग में भक्ति पर प्रकाश डालते हुए साध्वी प्रकाशा भारती जी ने कहा कि जीवन भक्ति करने के लिए मिला है जिसे मनुष्य भूल चुका है। इसी कारण आज संसार में प्रत्येक व्यक्ति दुखी है। जब इंसान धाॢमक शास्त्रों के अनुसार भक्ति करेगा तभी उसे सुख की प्राप्ति होगी तथा उसके विचार श्रेष्ठ होंगे। साध्वी जी ने कहा कि आज समाज को श्रेष्ठ योजनाओं की बजाय श्रेष्ठ मानवों की आवश्कता है। श्रेष्ठ मानव तभी बन सकते हैं जब मानव अपने आप को जनेगा। संत सुक्रात भी कहते हैं की अपने आप को जानो। अपने आप को जानने के लिए पूर्ण संत की शरण में जाना पड़ेगा।

गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा और हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा सदैव धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर शिरक्त करतें है
सिरसा, 12 सितम्बर। गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा और हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा सदैव धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर शिरक्त करतें है और धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहन देते हैं। उपरोक्त बात गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर ने सुरतगढिय़ा चौक में मां भगवती युवा क्लब द्वारा आयोजित माता के जागरण की पावन ज्योत प्रज्जवलित करने के उपरान्त उपस्थित भक्तनों से कहीं। देर रात तक चले इस जागरण में रवि-चंचल एंड पार्टी ने बड़े ही भावपूर्ण ढंग से मां भगवती का गुणगान किया और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। जागरण के आयोजक रवि वर्मा, पंकज मैहता, अंकुश मैहता, रमन, दुर्गा ने मुख्यातिथि लक्ष्मण गुर्जर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुनिल कुमार कुम्हारियां, परमिंद्र सिंह, विजय यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

बाल चित्र समिति एवं जिला बाल कल्याण द्वारा 24 सितंबर तक बाल फिल्म समारोह आयोजित किया जाएगा
सिरसा 12 सितंबर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की बाल चित्र समिति एवं जिला बाल कल्याण द्वारा 24 सितंबर तक बाल फिल्म समारोह आयोजित किया जाएगा। फिल्म समारोह की शुरूआत आज स्थानीय राजकीय मॉडल संंस्कृति स्कूल से जिला शिक्षा अधिकारी  कुमकुम ग्रोवर ने की। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर तथा लोक संपर्क विभाग से रोजी कटारिया व अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  बाल फिल्म समारोह को सफल एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी देखरेख में जिला में 100 से भी अधिक सरकारी स्कूलों में बच्चों को ज्ञानवर्धक, स्वच्छ वातावरण, राष्ट्रीय भक्ति, देश प्रेम की भावना, राष्ट्रीय सद्भाव, सामाजिक सद्भाव व आत्मविश्वास आदि से जुड़े विषयों पर नि:शुल्क फिल्में दिखाई जा रही है।
    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों को बाल कल्याण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक अजूबा, सिक्सर, लगी शर्त, कभी पास कभी फेल, बंधू बॉक्सर, हाडाहोडा, अभय, करामाती कोट, नंदू का राजा, नेत्रहीन साक्षी आदि विभिन्न फिल्में दिखाई जा रही हैं जिनसे बच्चों में मनोबल तथा आत्मविश्वास पैदा होगा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी निपुण होंगे और बच्चों को और अधिक ज्ञान मिलने के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के बारे में भी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बाल चित्र समिति भारत सरकार अलग-अलग फिल्मों की 10 डीवीडी जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा को उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में एक ही दिन में 10 स्कूलों में डीवीडी, एलसीडी प्रोजैक्टर के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्धक, स्वच्छ वातावरण, बौद्धिक विकास, देशभक्ति, अपने कार्य में निपुणता, शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाली दिखाई गई।  इन फिल्मों को दिखाने का लक्ष्य बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि करना तथा उन्हें सामाजिक कार्यों व शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करना है। उन्होंने कहा कि 10 फिल्में अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित ज्ञानवर्धक फिल्में एक ही दिन में हजारों बच्चे देख सकेंगे जिससे बच्चों में और ज्यादा ज्ञान का विकास होगा।
    उन्होंने कहा कि इस फिल्म का लक्ष्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति आत्मविश्वास को बढ़ाना है। फिल्म समारोह की शुरूआत में एक अजूबा फिल्म दिखाई गई जिस फिल्म की पात्र चित्रा जो एक विद्यार्थी है जिसमें आत्मविश्वास की कमी थी, परंतु पढ़ाई को लगन से करने के बावजूद भी कक्षा में प्रथम स्थान नहीं प्राप्त कर सकती थी। एक गुरू की शिक्षा से चित्रा का आत्मबल बढ़ा और उसने कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। श्रीमती ग्रोवर ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों खेल के क्षेत्र व अन्य प्रतियोगिताओं में भी आत्मविश्वास के साथ भाग लेना चाहिए।
    उन्होंने अध्यापकों को संदेश दिया कि अगर हम बच्चों को सहजता व अनुशासन से पढ़ाएंगे तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी। इसके साथ-साथ शिक्षकों को बच्चों में समय-समय पर सामान्य ज्ञान देना चाहिए। उन्होंने इसी तरह बाकी स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय सिरसा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, राजकीय उच्च विद्यालय कीर्तिनगर, राजकीय उच्च विद्यालय महावीर दल सिरसा, राजकीय उच्च विद्यालय वैदवाला, सिकंदरपुर, दड़बी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां व राजकीय उच्च विद्यालय बरूवाली में भी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

संत तिलोकेवाला पूरी तरह के साथ योग्य उम्मीदवार : गिल
कालांवाली, 12 सिंतबर । यहां की डबवाली रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री हजूर साहब में विश्वकर्मा मार्केट के दुकानदारों की ओर से शिरोमणि कमेटी के सिरसा क्षेत्र से आज़ाद उम्मीदवार के रूप में चयन लड़ रहे संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर उपस्थित सिख संगत को संबोधित करते हुए कालांवाली के नगर पार्षद जगसीर सिंह गिल ने कहा कि  उन्होंने कहा कि शिरोमणी कमेटीर सिखों की एक ऐसी संस्था है जो कि सिखी के प्रचार के लिए बनाई गई थी परन्तु इस धार्मिक संस्था पर राजनीति इतनी हावी हो गई है कि अब इस संस्था में बड़े सुधार की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी हरियाणा में धर्म का प्रचार नहीं कर रही जिस करके प्रदेश में सिखी से सिख संगत दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा सब का कर्तव्य है कि सिख धर्म के प्रचार और पसार के लिए ऐसे व्यक्तियों को चुनाव जिता कर शिरोमणि कमेटी में भेजें जो हमारे धर्म और सिख कौम की सच्चे मन के साथ सेवा करने के योग्य हों। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी चुनाव के लिए संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला पूरी तरह के साथ योग्य उम्मीदवार हैं। इस मौके पर संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने कहा क्षेत्र की सिख संगत की तरफ से जो सहयोग उन को जो दिया जा रहा है उस के लिए वह सदा उसके ऋणी रहेंगे। वह सिख संगत के साथ वायदा करते हैं कि चुनाव जीतने के बाद वह प्रदेश के सिखों के हित में शिरोमणि कमेटी में जोरदार आवाज उठाएंगे। उन्होंने विश्वकर्मा मार्केट के दुकानदारों का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।
    इस मौके पर संत प्रीतम सिंह मलड़ी,जरनैल सिंह  खालसा तिलोकेवाला, गुरचरन सिंह, भोला सिंह रोड़ी, लाल सिंह, राम सिंह, दर्शन सिंह तारूआना, भूरा सिंह नगर पार्षद, बाबा सुरजीत सिंह, सीता सिंह, गुरजीत सिंह धर्मपुरा, बसंत सिंह, तरसेम सिंह, गुरजीत सिंह, नछत्र सिंह, मखन सिंह, हरजीत सिंह, हरियाणा सिख गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगतार सिंह तारी, मनोज सिंह, मा. सुखदर्शन सिंह, मेजर सिंह खतरावां समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर विश्वकर्मा मार्केट के दुकानदारों की तरफ से संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को सिरोपा देके सम्मानित किया गया।

टांक क्षत्रीय सभा द्वारा संत तिलोकेवाला के समर्थन का घोषणा
कालांवाली, 12 सितम्बर । भगत नामदेव टांक क्षत्रीय सभा कालांवाली द्वारा गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में एक समारोह में सिरसा क्षेत्र से शिरोमणि कमेटी की चयन लड़ रहे आजाद उम्मीदवार संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को समर्थन देने की घोषणा की है। इस मौके पर सभा के प्रधान मा. सुखदर्शन सिंह ने कहा कि हरियाणा के सिखों का नेतृत्व करने वाले और सिख धर्म के प्रचारक संत बाबा गुरमीत सिंह शिरोमणि कमेटी के लिए सही उम्मीदवार हैं जिस कारण हमारी सभा ने उन्हें समर्थन देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला की तरफ से पिछले समय के दौरान सिख धर्म की जो सेवा की है वह सराहनीय है। संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को हमारी सभा की ओर से हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। हमारी सभा उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा मतों के साथ जीत दिलाने की अपील क्षेत्र की जनता से करती है। इस मौके पर संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने उपस्थित व्यक्तियों को संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब की अकाली लीडरशिप द्वारा हरियाणा की सिख संगत की अनदेखी करने करके अब प्रदेश के सिखों  के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि वह सिख संगत की उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे।

गली निर्माण न किए जाने पर  ग्रामीण में रोष
सिरसा,12 सितम्बर : प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की गर्ज से गांवों में अनेकों विकासकारी योजनाएं लागू की हैं मगर गांव के सरपंच की कथित मनमानी व प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण उक्त योजनाएं विकास के नाम पर सफेद हाथी बनकर रह गई हैं। ऐसा ही एक मामला जिला के गांव नेजाडेलाखुर्द में देखने को मिला है। इस गांव की मेन गली को ग्राम पंचायत द्वारा पक्की न करवाए जाने के कारण इस गली में कीचड़ के साथ-साथ बरसाती पानी भरा हुआ है जिसके चलते ग्रामीणों का इस गली से गुजरना दुभर हो रहा है। विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों व स्कूली बच्चों को यहां से जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के निवासी प्रेमचंद हरनाम, लालचंद, रामगोपाल, फतेहचंद के अलावा अनेकों ग्रामीणों ने बताया कि ये गली गांव की मेन गली है परंतु सरपंच की कथित मनमानी व हठधर्मी के चलते इस गली को नहीं बनाया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सरपंच ने अपने चेहतों के घर की तरफ जाने वाली छोटी-छोटी गलियों का निर्माण तो करवा दिया मगर मेन गली का निर्माण तो क्या करवाना था गली मेंं एक ट्र्राली मिट्टी भी नहीं डलवाई  गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास हेतु सरकार द्वारा लाखों रुपये की अनुदान राशि दी गई मगर सरपंच की मनमानी के चलते इस गली का निर्माण नहीं करवाया जा रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस गली  बारे खण्ड विकास पंचायत अधिकारी बड़ाुगुढ़ा, उपमण्डलाधीश, उपायुक्त को लिखति व मौखिक रूप से अवगत करवाया गया है। अधिकारियों ने ग्रामवासियों को गली निर्माण का आश्वासन तो दिया मगर उनके आश्वासन आश्वासन ही बन कर रह गए। ग्रामीणों ने उपायुक्त से  गुहार लगाते हुए कहा कि गांव की इस गली का शीघ्र ही निर्मााण नहीं करवाया गया तो गांववासियों को मजबूरीवश जनआंदोलन करना पड़ेगा।

मेहता ने किया नन्हें बच्चों की रामलीला का शुभांरभ
बिज्जूवाली, 12 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। एक ओर जहां रामलीला के लिए युवाओं में काफी उत्साह पाया जाता है, वहीं दुसरी ओर नन्हें-मुन्हें बच्चे भी किसी से कम नहीं है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गांव बिज्जूवाली के नन्हें-मुन्हें बच्चों में। गत रात्रि बिज्जूवाली के बच्चों द्वारा रामलीला शुरू करवाई गई। जिसका शुभांरभ समाजसेवी रोहित मेहता ने रिबन काटकर किया। नन्हें-मुन्हें बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कलियुग में श्री रामचन्द्र जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हम सब मिलकर फिर से रामराज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला को सिर्फ एक नाटक न मानकर बल्कि इससे हमें त्याग, धर्म व सत्य की प्रेरणा लेनी चाहिए तथा समाजिक व धार्मिक कार्यों में जितना हो सके उतना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दुर रहने का भी संदेश दिया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों से भी इन नन्हें-मुन्हें बच्चों का सहयोग करने का अनुरोध किया। ताकि यह बच्चे आने वाले समय में अच्छे ढंग से अपनी कला का प्रदर्शन कर सके और धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दे सकें। इस मौके पर शांति स्वरूप, हरीश मेहता, यशपाल शर्मा, अजय वधवा, रामू बिजारनियां, विजय मेहता, संदीप बिरट, रीशू मेहता, मनीष शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

मोड़ी में नि:शुल्क केम्प कल
बिज्जूवाली, 12 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव मोड़ी में कल 13 सितम्बर को पूर्व सरपंच कर्मचंद इन्सां की स्मृति में गांव की धर्मशाला में एक नि:शुल्क विशाल चिकित्सा केम्प आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सरपंच कशमीर सिंह ने बताया कि इस केम्प का शुभांरभ सुबह 10 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. के.वी. सिंह करेंगे। इस केम्प मेें बाहर से आए माहिर डॉक्टरों द्वारा मरीजों की हर प्रकार की बीमारी का ईलाज नि:शुल्क किया जाएगा।

नायक समाज सुधार सभा ने चलाया जन जागरण अभियान
ओढ़ां-अखिल भारतीय नायक समाज सुधार सभा ने विभिन्न गांवों में जन जागरण अभियान के तहत गांव ओढ़ां और पन्नीवाला मोटा में नायक समाज के लोगों से संपर्क साधा। इस अभियान के तहत सभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू नायक ने समाज के अन्य लोगों के साथ मिलकर समाज के लोगों से संपर्क करते हुए उनसे अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त करने के लिए एक जुट होने की अपील की। इस दौरान सोनू नायक ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य नायक समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलवाना है और वे चाहते हैं कि इस हेतु समस्त नायक समाज लामबंद होकर संघर्ष करे। उन्होंने बताया कि इस हेतु प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसदों व विधायकों से सिफारिश की गई है। उन्होंने बताया कि सभा शीघ्र ही राज्य स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन कर उनका आभार व्यक्त करेगी। इस हेतु मुख्यमंत्री महोदय ने सम्मेलन में बतौर मुख्यमंत्री उपस्थित होना स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने नायक समाज के लोगों को पानी के नि:शुल्क कनेक्शन देने हेतु जनस्वास्थ्य विभाग से सर्वे करवा लिया है। इस अवसर पर उनके साथ राजाराम पन्नीवाला मोटा, लेखराज व ओमनाथ मल्लेकां, गोरा नाथ व बलदेव सिंह ओढ़ां, डॉ. रणवीर रोहिडांवाली, प्रवीण नागपुर, रामकुमार निमवाला, सुरेश कौल और चुनीलाल गुडियाखेड़ा सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

Sunday, September 11, 2011

समाचार News 11.09.2011

प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास का सूत्रपात हुआ है
सिरसा
, 11 सितंबर।  सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास का सूत्रपात हुआ है। जहां व्यापारी वर्ग, कृषक, महिलाएं तथा बच्चे, कमजोर एवं पिछड़े वर्ग तथा स्वतंत्रता सेनानी सहित अनेक वर्गों का कल्याण एवं उत्थान हुआ है वहीं मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है ताकि वे अपनी लेखनी का प्रयोग निष्पक्ष एवं निर्भय होकर कर सकें। इसी प्रकार सरकार ने साहित्यिक क्षेत्र को और अधिक समृद्ध करने के उद्देश्य से विभिन्न अकादमियों का गठन किया है ताकि इनके संरक्षण में हिंदी, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का पोषण हो सके।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पहली बार हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए हरियाणा आवास बोर्ड की विभिन्न योजनाओं में 1.5 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 50 लाख रुपए की राशि के साथ हरियाणा पत्रकार कल्याण कोष प्रशासनिक योजना शुरू की गई है।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा राशि की सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए की गई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में स्थित मान्यता प्राप्त पत्रकारों को चंडीगढ़ या पंचकूला में 10 सरकारी मकान प्रेस पूल में आरक्षित किए गए हैं।
    प्रवक्ता ने बताया कि राज्य परिवहन की बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा की सीमा 2500 किलोमीटर से बढ़ाकर 4000 किलोमीटर वार्षिक और डैस्क पत्रकारों के  लिए 1500 किलोमीटर से बढ़ाकर 2500 किलोमीटर कर दिया है।  उन्होंने बताया कि पत्रकारों को प्रोत्साहन देने के लिए सतपाल सैनी स्मृति श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार व श्री राजेंद्र हुड्डा स्मृति नवोदित श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार शुरू किए गए। प्रत्येक पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि, एक शॉल व एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इसके अलावा राज्य स्तर पर 51-51 हजार रुपए के 13 पुरस्कार व जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में 21-21 हजार रुपए के 7 पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि पत्रकारों केलिए एक लाख 51 हजार रुपए का लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड शुरू किया गया है। पत्रकारों को मान्यता देने के नियमों का सरलीकरण किया गया है, जिसके तहत अनुबंध पत्रकारों, अंशकालिक अनुबंध पत्रकारोंं या संपादक, समाचार संपादक या नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा प्राधिकृत पत्रकारों को मान्यता प्राप्त करने के लिए पात्र बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन पत्रकारों एवं दो छायाकारों को मान्यता प्रदान करने के लिए वर्तमान प्रावधान के साथ-साथ राज्य मुख्यालय पर दैनिक समाचार पत्र के एक खेल संवाददाता को मान्यता प्रदान करने की सुविधा दी गई है। एनसीटी दिल्ली में आने वाले और हरियाणा को कवर करने वाले दैनिक समाचार पत्रों एवं न्यूज एजेंसियों के दो-दो प्रतिनिधियों को मान्यता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर दैनिक समाचार पत्र के दो पत्रकारों एवं एक छायाकार को तथा उपमंडल स्तर पर एक पत्रकार को मान्यता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा गत माह जिला में आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत  312 अभियोग दर्ज किए गए है
सिरसा
, 11 सितंबर।   पुलिस विभाग द्वारा गत माह जिला में आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत  312 अभियोग दर्ज किए गए है। विभिन्न चोरियों की गुत्थी सुलझाते हुए 42 लाख 76 हजार 750 रुपए की चोरीशुदा संपत्ति भी बरामद करने में पुलिस विभाग ने सफलता हासिल की।
    यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 11 अभियोग दर्ज किए गए जिसमें 761 बोतल शराब ठेका देसी, 3 बोतल नाजायज शराब बरामद, 8 बोतल बीयर, 1 चलती भ_ी व 55 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया।
    उन्होंने बताया कि जिला में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारी की और नारकोटिक अधिनियम के तहत 16 अभियोग दर्ज किए गए जिसके तहत लगभग 46.550 किलो ग्राम चूरापोस्त, 250 ग्राम अफीम तथा शस्त्र अधिनियम के तहत 3 अभियोग दर्ज किए गए जिसमें 2 पिस्तौल, 11 कारतूस, व 1 छूरा बरामद किया गया।
    श्री गुप्ता ने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत 26 मामले दर्ज किए गए जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर सट्टे खाईवाली करते हुए व जुआ खेलते लोगों से 25 हजार 630 रुपए की राशि बरामद की गई है।

डा. अशोक तंवर कल 12 सितम्बर को प्रात: 10 बजे बेगू रोड़ स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेगें
सिरसा,
11 सितम्बर : सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर कल 12 सितम्बर को प्रात: 10 बजे बेगू रोड़ स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेगें। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह खोसा व सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक में सांसद तंवर हिसार लोकसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देगें। इससे पूर्व सांसद तंवर प्रात: 9 बजे अपने निवास स्थान पर संसदीय क्षत्र के लोगों से मिलेगें और उनकी समस्याएं सुनेगें।

जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
सिरसा
, 10 सितंबर।     आज रानियां रोड पर स्थित स्थानीय विवेकानंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिलाभर से सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों व उनके अभिभावक, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक तथा प्राध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्मा राम व प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता यादव ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
        इस अवसर पर उपजिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सच्ची लगन व कड़ी मेहनत से अभ्यास करके मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी को कभी मायूस नहीं होना चाहिए। हार जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीम व खिलाड़ी को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
        इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता यादव ने बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलों से आपस में प्यार प्रेम व भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है वहीं अनुशासन भी सीखने को मिलता है जो समाज व राष्ट्र के उत्थान में सहायक सिद्ध होता है।  उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता में समूह गान लड़कियों के वर्ग में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यादव बाल विद्या मंदिर ने दूसरा जबकि राजकीय उच्च विद्यालय केलनियां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से भजन प्रतियोगिता में सेंट बुद्धा सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने प्रथम, विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने द्वितीय तथा यादव बाल विद्या मंदिर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिता में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रथम, यादव बाल विद्या मंदिर स्कूल द्वितीय तथा महावीर दल स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। लोक गीत प्रतियोगिता में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने प्रथम, सेंट बुद्धा सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस, एकाकी, मोनो एक्टिंग व फेंसी डे्रस, एकल नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में  में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सैंट बुद्धा सीनियर सैकेंडरी स्कूल  ने प्रथम स्थान तथा विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
        विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल के चेयरमैन श्री राम सिंह यादव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इस जिला स्तरीय सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता में जिन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया हैं निश्चित रूप से उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। उनकी छुपी हुई प्रतिभा भी उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित करवाई गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की अध्यक्षा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमकुम ग्रोवर है।
        उन्होंने कहा कि लड़के वर्ग में लोक गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने दूसरा तथा यादव बाल विद्या मंदिर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। फेंसी डे्रस प्रतियोगिता में विवेकानंद स्कूल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां ने दूसरा स्थान पाया। भजन प्रतियोगिता में रानियां ने प्रथम, विवेकानंद ने दूसरा तथा राजकीय उच्च विद्यालय केलनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में विवेकानंद प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय कीर्तिनगर सिरसा ने दूसरा स्थान जबकि यादव बाल विद्या मंदिर ने तीसरा स्थान पाया। समूह नृत्य, समूह गान, एकांकी, एकल नृत्य आदि में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मोनो एक्टिंग में राजकीय उच्च विद्यालय केलनिया ने पहला स्थान पाया।
        जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल (जजिज)की भूमिका सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्मा राम, म्यूजिक की प्राध्यापिका श्रीमती सुनीता कुमारी तथा राजकुमार वर्मा ने निभाई। इन द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, प्राध्यापकों व अध्यापकों एवं उपस्थित अभिभावकों  व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
        इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के दया कुमार, सुनीता रानी, शंकर शर्मा, सतबीर सिंह, प्रेम कम्बोज, डा. एस गौतम, संजय, सिकंदर व प्रे्रमबाबू आदि उपस्थित थे।

जनता को घर द्वार पर ही न्याय देने के लिए जिला के गांव जमाल में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया
सिरसा,
11 सितंबर।     जनता को घर द्वार पर ही न्याय देने के लिए जिला के गांव जमाल में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन)श्री सुधीर परमार की अध्यक्षता में लंबित पड़े विभिन्न प्रकार के मामलों को मौके पर निपटाया गया। इस मौके पर न्यायाधीश डा. कपिल राठी भी उपस्थित थे। आज आयोजित ग्रामीण लोक अदालत में 59 मामले रखे गए थे जिनका दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही सभी मामले निपटाए गए।
        अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन)श्री सुधीर परमार ने बताया कि लोक अदालतों में सिविल से संबंधित 2 व मोटेशन से संबंधित 57 मामले रखे गए जिनका दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर निपटारा किया गया।
        श्री परमार ने बताया कि जिला में अब तक 361 लोक अदालतों का आयोजन किया गया है  जिनमें विभिन्न प्रकार के 84 हजार 500 के लगभग केस रखे गए। इनमें से 46 हजार 400 से अधिक का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन व दुर्घटना से संबंधित 1575 केसों का निपटारा किया गया जिसमें मोटर वाहन एक्ट के तहत दोनों पक्षों की सहमति से 13 करोड़, 31 लाख रुपए से भी अधिक की राशि मुआवजे के रूप में वितरित की गई। उन्होंने बताया कि 361 लोक अदालतों में से 43 ग्रामीण लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इन आयोजित ग्रामीण लोक अदालतों में विभिन्न प्रकार के 9 हजार 377 केस रखे गए।  जिनमें 6 हजार 340 के लगभग का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है और सलाह भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कानूनी विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को मनरेगा व अन्य कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी साक्षरता वैन भी चलाई गई है जो डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जनता को अपने अधिकारों और समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है।  प्रत्येक व्यक्ति को उनके अधिकारों बारे जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिला में 530 कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें 2000 से भी ज्यादा व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई गई और उन्हें जागरूक किया गया।
    उन्होंने बताया कि गरीब परिवार जिनकी सालाना आमदनी 1 लाख रुपए से कम है व अपंग या विकलांग है उन व्यक्तियों के वकीलों व अन्य प्रकार के खर्चों को भी कोर्ट द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले व्यक्ति का किसी सामान्य जाति के साथ संबंध रखने वाले व्यक्ति से मामला चल रहा है तो जिला कल्याण विभाग द्वारा उसे 500 रुपए की राशि भी सहायता के रुप में उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों से धन और समय की बचत होती ही है इससे आमजन को तुरन्त न्याय भी मिल जाता है इसलिए जिन लोगों के लम्बे समय से मामले विभिन्न कोर्टो में लम्बित पड़े हैं, वे आयोजित लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निपटारा करवाएं।
    इस मौके पर नायब तहसीलदार दलबीर सिंह, दीपक कुमार, राममूर्ति बेनीवाल, लालराम, एडवोकेट संदीप कम्बोज, श्रीमती मोनिका गुप्ता, एएस कालड़ा, श्रीमती बलवीर कौर गांधी, विक्रम सिंह यादव, मनोज दहिया, सुरेंद्रपाल आदि उपस्थित थे।

मां भगवती का सातवां विशाल जागरण आयोजित किया गया
सिरसा।
बीती रात स्थानीय डबवाली रोड पर एयर फेमिली गेट बिष्णुपुरी कालोनी के समीप स्थित सर्राफ पेंट्रोल पंप के समीप मां भगवती का सातवां विशाल जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिरसा कांग्रेस के प्रधान भूपेश मेहता ने जागरण की ज्योत प्रचंड की तथा अरदास की। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मेहता ने कहा कि धार्मिक नगरी सिरसा पर मां भगवती की पूरी कृपा बरसती है। उन्होंने कहा कि वे माता रानी के चरणों में अरदास करते है कि माता रानी सब पर यूं ही अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। श्री मेहता ने जागरण आयोजनकर्ताओं को इस मंगलकार्य के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनिल नागपाल एंड पार्टी द्वारा मां भगवती का गुणगान किया गया। इस मौके कलाकार नरेश मितवा रूडकी, नूरदौली पटियाला व अन्य कलाकारों द्वारा मधुर वाणी में 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानीÓ, 'मैय्या जी मैनू नौकर रख लो जीÓ, 'चलों बुलावा आया है...Ó इत्यादि भजन गाए, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस अवसर पर आयोजनकर्ताओं ने श्री मेहता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैलाश शंकर सर्राफ, सुरेंद्र पाल, वार्ड 31 के पार्षद रामनिवासी बोमरा, सुरेंद्रपाल, विनोद भाटिया, संजय मेहता, राजेश भाटिया, मक्खन ङ्क्षसह ख्योवाली, अरूण मिढ्ढा, लड्डू मिढ्ढा, कृष्ण मेहता, राकेश डाबरा, रमेश गोयल, निजी सचिव प्रेम सैनी, पवन सिंगला, गुरमेल सिंह, संदीप इन्दौरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक व्यक्ति के व्यक्तित्व को संपूर्ण बनाने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
सिरसा
। एक व्यक्ति के व्यक्तित्व को संपूर्ण बनाने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शरीरिक रूप से एक खिलाड़ी को मजबूत बनाता है बल्कि उसे मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान करता है। यह बात गत दिवस गांव नहराना मेें आयोजित हुई प्रथम कब्डडी प्रतियोगिता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने उपस्थित खिलाडिय़ों व ग्रामीणों के समक्ष कही। ग्राम पंचायत द्वारा गांव के जनचेतना केंद्र में आयोजित तीन दिवसिय कब्ड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे श्री शर्मा ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद श्री शर्मा ने आई हुई टीमों के खिलाडिय़ों से मुलाकात की। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, संजय शर्मा, संत लाल गुंबर, पूर्ण चंद गिरधर, बृजदान चारन, गांव के सरपंच आत्मा राम नांगल, माुंगेराम बिजरांडिय़ा, मास्टर राममूर्ति, राजेंद्र सहारण, मंगल सिहाग, मनफूल, नोरंग सहारण, रोहताश शर्मा, इंद्रपाल, धन्ना सिहाग, इंद्रपाल, संदीप, हरदीप, रोहताश, मोनू, राकेश, प्रवीण, धोलू, मोदीराम, कालू, भूप सिंह, दयानंद, बलबीर नंबरदार सहित अनेक लोग भी मौजूद थे।
    प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए रोहताश शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अलग-अलग गांव की कुल 10 टीमें भाग ले रहीं हैं। जिसमें गांव नहराना, कागदाना, कुक्कड़थाना, हंजीरा, जमाल, दड़बा कलां, पीली मंदोरी, जौधंका व बनवाली की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच कागदाना व नहराना के बीच खेला गया जिसे कागदाना ने जीता इसके बाद कुक्कड़थाना व हंजीरा के बीच हुए मैच को कुक्कड़थाना ने जीता। श्री शर्मा ने खिलाडिय़ों से कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा व खिलाडिय़ों को सम्मान देने के मामले मेें अन्य राज्यों की तुलना में बेहतरीन कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने भी खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी व आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए अनेक घोषणाएं की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय खेल जैसे कब्डडी अन्य खेलों की अपेक्षा पिछड़ रही हैं लेकिन ग्रामीणांचल के युवा आज भी ऐसी प्रतियोगिताएं करवाकर भारतीय संस्कृति के प्रतीक इन खेलों को जीवित रखे हुए हैं।

केंद्र व राज्य सरकार ने शिक्षा के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है
सिरसा
, 11 सितंबर। केंद्र व राज्य सरकार ने शिक्षा के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है तथा सिरसा संसदीय क्षेत्र में कन्याओं के लिए सर्वाधिक केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए गए है। यह बात सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने आज प्रीतम पैलेस के सामने श्री श्याम कालेज ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोपथ राठौर ने की। सांसद ने कहा कि इस लवली युनिवर्सिटी के अध्यन केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक शिक्षा का विकास होगा तथा यह केंद्र जल्द ही विस्तार पटल पर कार्य करने लगेगा, ऐसी मेरी भावना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में संचालकों को किसी प्रकार की मद्द की जरूरत होगी तो वे अवश्य करेंगे। इससे पहले केंद्र के चेयरमैन सीता राम शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल धन कमाना नहीं है और वे जिले के गरीब असहाय, विकलांग बच्चों के लिए सुविधाजनक शिक्षा उपलब्ध करवाना चाहते है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में इस समय 36 कोर्स शुरू किए गए है तथा विद्यार्थियों का तांता लगा हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी द्वारा दी जाने वाली तमाम सुविधाएं यहां के विद्यार्थियों को दी जाएंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांगेे्रस नेता होशियारी लाल शर्मा, कमल शर्मा, राम अवतार हिसारिया, हीरालाल शर्मा, गौरव शर्मा, गौतम शर्मा, विनोद सिंगला तथा भावना ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल, भीम झूथरा, दीनदयाल कंदोई, ए.सी गाडी, आंनद बियानी, नवीन केडिया, लादूराम पुनिया, भूपेंद्र राठौर, मा. राजकुमार वर्मा, पंजाब भाजपा के सचिव संदीप रिणवा, सुभाष सिंगला, श्यामलाल सिगला, नगर पार्षद रमेश मेहता, विजय बसंल, ओ.पी कौशिक, महेश अग्रवाल, दवेंद्र काका, भूपेंद्र स्नेही, अनिल जयसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

'एस जन्म दा लाहा खट्टो, आ जन्म बार बार नही मिलदा
सिरसा
। 'एस जन्म दा लाहा खट्टो, आ जन्म बार बार नही मिलदा। ऐस जन्म विच ही तुसीं परमपिता परमात्मा दी दया मेहर रहमत दे काबिल बन सकते हो, ओहनू पा सकते होÓ।  उक्त उद्गार  पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आज शाह सतनाम जी धाम में आयोजित रूहानी सत्संग को संबोधित करते हुए कहें। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी की पावन उपस्थिति में सादगी पूर्ण ढंग से एक जोड़ा विवाह के बंधन में बंधा। सत्संग के समापन के पश्चात पूज्य गुरू जी ने हजारों नए जीवों को गुरूमंत्र, नाम राम की दीक्षा देकर बुराइयां त्यागने का संकल्प करवाया। सत्संग के दौरान गाए गए भजन शब्द 'लाहा कुछ खट्ट के जावीं-एवें ना जन्म गवाईं बंदेयाÓ की ठेठ पंजाबी भाषा में व्याख्या करते हुए पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी ने कहा कि  इस कलियुग में जो जीव अल्लाह, वाहेगुरू, राम की चर्चा में आकर बैठता है वह बहुत ही भाग्यशाली है। राम नाम के द्वारा जीव अपनेे बड़े से बड़े कर्माे को कंकर में बदल सकता है। राम नाम सभी रोगों की मुकम्मल दवा है। मनुष्य शरीर में ही जीवात्मा  आवागमन से मुक्ति पा सकती है। मनुष्य को यह जीवन चौरासी लाख जुनियों को भोगने के बाद मिला है इसलिए इस जन्म में मनुष्य को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। पूज्य गुरू जी ने कहा कि मनुष्य दुनियादारी के काम-धंधों में उलझा रहता है तथा निजी स्वार्थो की पूर्ति में लगा रहता है । पूज्य गुरू जी पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति भुलाने वालों को सावधान करते हुए कहा कि आज हमारे देश में पश्चिमी सभ्यता हावी होती जा रही है जिससे अपने देश के संस्कारों का बेड़ा गर्क होता जा रहा है। संत जी ने कहा कि हमारे संस्कार दुनियां में नम्बर एक पर है लेकिन मनुष्य अपने स्वार्थो की पूर्ति के लिए इसने दूर होता जा रहा है। पूज्य गुरू जी समलैंगिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि  जब-जब मनुष्य प्रकृति के नियमों से छेड़छाड़ करता है तब-तब भयानक बिमारियां अपने पैर पसार लेती है। इस भयानक कलियुग में सभी रिश्ते टूटते जा रहे है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि अब वेश्यावृति आम बात हो गई है जिससे लोगों को भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। आज का मनुष्य शैतान बना हुआ है। इस भयानक समय में वहीं जीव बच सकता है जो मालिक पर दृढ़ विश्वास रखता है और जिसके नेक विचार हो, अच्छे संस्कार हो तथा संतों द्वारा बताए गए नियमों पर चलता हो। पूज्य गुरू जी ने कहा कि कलियुग में जो जीव मानवता भलाई के लिए एक रूपया खर्च करता है तो उसे हजारों गुणा फल मिलेगा। पूज्य गुरू जी ने कहा कि सतगुरू के वचनों का मानो तो न अंदर कमी रहती है और न ही बाहर। उन्होंने कहा कि व्यवहार के सच्चे बनों। ठगी, बेईमानी से बचों। उन्होंने कहा कि संत पीर फकीर सदैव दूसरों का भला मांगते है, कभी किसी का बुरा करना तो दूर बुरा सोचते भी नही है। उन्होंने श्रद्धालुओं को दैनिक कार्यों के साथ साथ ईश्वर भक्ति करने का संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह हम अपने दैनिक कार्यों के लिए समय निर्धारित करते है, उसी भांति अल्लाह, वाहेगुरू, राम का नाम जपने के लिए सुबह शाम समय निर्धारित करें। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने साध संगत द्वारा रूहानियत के संबंध में लिख कर भेजे गए प्रश्नों के जबाव देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत की।  सत्संग की समाप्ति पर सादगीपूर्ण ढंग से एक शादी सम्पन्न हुई। इसके पश्चात हजारों जीवों को गुरूमंत्र देकर बुराईयां न करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर देश-विदेश से व इंटरनेट द्वारा लाखों लोगों ने सत्संग का लाभ उठाया।

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नाटक मेला आयोजित
ओढ़ां
-शहीद भगत सिंह के 104 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांव चोरमार के मुख्य चौक में दशमेश युवा क्लब व एजूकेशन सोसाइटी, ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा सहयोग समिति और समस्त गांववासियों के सहयोग से नाटक मेले का आयोजन करवाया गया। संत बाबा कर्म सिंह की देखरेख में आयोजित इस नाटक मेले में प्रसिद्ध नाटककार अजमेर सिंह औलख के दो नाटक अवेसले युद्धा दी नायिका और बेगाने बोहड़ दी छां प्रस्तुत किए गए। इस मेले का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित डॉ. वेद बैनिवाल ने किया। मेले में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हाईकोर्ट चंडीगढ़ के वकील राजीव गोदारा ने सूचना का अधिकार और जनलोकपाल के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा ओढ़ां के मास्टर अजायब सिंह की टीम द्वारा कोरियोग्राफी मैं धरती पंजाब दी और फांसी प्रस्तुत की गई।
    नाटक अवेसले युद्धां दी नायिका एक शराबी के परिवार की कहानी पर आधारित है। इस नाटक में दिखाया गया है कि एक शराबी की पत्नी और उसके पूरे परिवार को क्या क्या यातनाएं सहनी पड़ती हैं और उस शराबी की शिक्षित पत्नी कैसे अपने पति को सही मार्ग पर लाती है। दूसरे नाटक बेगाने बोहड़ दी छां में गरीब किसान और मजदूर की दर्दभरी दास्तां को दर्शाया गया कि कैसे गरीब किसानों और मजदूरों का शोषण साहूकारों व लीडरों द्वारा किया जाता है। इन नाटकों का निर्देशन स्वयं अजमेर सिंह औलख ने किया।
    नाटक अवेसले युद्धां दी नायिका में अमली की भूमिका में गोबिंद सागर, अमली की पत्नी की भूमिका में अजमीत औलख, बच्चे की भूमिका में गुरप्रीत सिंह, धनवंत सिंह जागीरदार की भूमिका में सुभाष बिट्टू नजर आए। बेगाने बोहड़ दी छां नाटक में गरीब किसान गज्जन सिंह की भूमिका में सुभाष बिट्टू, गांव के जागीरदार की भूमिका में जगतार औलख, पीत्ता अमली की भूमिका में गोबिंद सागर, गज्जन सिंह की पत्नी की भूमिका में मनजीत औलख आदि नजर आए।
    इस अवसर पर ईमानदारी के लिए तीन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों में बिजली विभाग के रिटायर्ड कनिष्ठ अभियंता हिम्मत सिंह, रावमा विद्यालय बणी के प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान और साहुवाला प्रथम के पटवारी राजेंद्र सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर क्लब के प्रधान सेवक सिंह ने क्लब का मार्च 2010 से अगस्त 2011 तक का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
    इस अवसर पर साहित्यकार पूर्ण मुद्गिल, मुख्य ग्रंथी गुरपाल सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह, संदीप कुमार पन्नीवाला, किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा, जगदीश सिंघपुरा, क्लब सचिव गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष जगसीर सिंह काली, उपप्रधान गुरमीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष गांववासी उपस्थित थे।

अजमेर सिंह के नाटकों का संकलन उनकी 14 पुस्तकों में मिलता है
ओढ़ां-
प्रसिद्ध पंजाबी नाटककार अजमेर सिंह औलख के नाटकों का मंचन गत रात्रि गांव चोरमार में किया गया। अजमेर सिंह औलख से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने सन 1969-70 में लिखना शुरू किया जिसमें उनका सबसे पहला नाटक अरबद नरबद धुंधुकारा था। आज तक उन्होंने करीब 35-40 नाटक लिखे हैं जिनका संकलन उनकी 14 पुस्तकों में मिलता है। इनके प्रमुख नाटकों में सत्त बेगाने, न्यों जड़, अन्ने निशानची, बेगाने बोहड़ दी छां, झना ने पानी और इश्क बाज निमाज दा हज नहीं आदि शामिल हैं। इनके बहुत से नाटक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरुनानकदेव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बीए और एमए के पाठ्यक्रम में भी पढ़ाए जाते हैं। इनको साहित्यकार सहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। इनके जीवन के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनका जन्म मानसा जिले के किशनगढ़ फरवाही में हुआ। वे एक छोटे किसान के बेटे थे, घर में जमीन थोड़ी थी और वे चार भाई थे, जिसका प्रभाव उनके नाटकों में भी देखने को मिलता है। जिसमें छोटी व निम्र किसानी की झांकी अक्सर उनके नाटकों का मुख्य विषय वस्तु होता है। उन्होंने सन 1958 में मैट्रिक की और फिर बीए व पंजाबी में एमए करने के बाद सन 1965 में उन्हें मानसा के नेहरू कॉलेज में प्रौफेसर के पद पर नौकरी मिली। लगभग 35 वर्ष एक ही कॉलेज में बिताने के बाद सन 2000 में वे सेवानिवृत्त हुए। इन 35 वर्षों में उन्होंने यूनिवर्सिटी में अपने ही बहुत से नाटकों का निर्देशन व मंचन भी किया। सन 2009 में वे कनैड़ा गए और वहां पर अपने नाटकों का मंचन किया जिन्हें बहुत सराहा गया। रिटायर्ड मेंट के बाद वे अपने परिवार के साथ नाटकों का मंचन करते हैं जिसमें उनकी पत्नी मनजीत कौर, बेटी अजमीत कौर, दामान सुभाष बिट्टू, भतीजा जगतार सिंह औलख और उनके कुछ स्टूडेंट शामिल हैं।

Saturday, September 10, 2011

समाचार News 10.09.2011

किसी भी तरह का बुखार होने पर अपने नजदीक सरकारी अस्पताल में जाकर खून की जांच करवाए
सिरसा
,10 सितंबर। जिला के सिविल सर्जन डा. दयानंद शर्मा ने आमजन के अपील की है कि वे किसी भी तरह का बुखार होने पर अपने नजदीक सरकारी अस्पताल में जाकर खून की जांच करवाएं और इलाज करवाएं। डा. शर्मा पक्कां शहीदां गांव में लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ग्रामवासियों को गांव में मच्छर न पनपने देने के बारे में भी बताया। उन्होंने पक्कां शहीदां गांव में डॉक्टरों की स्थाई टीम गठित कर  तैनात कर दी है जो गांव में बुखार से पीडि़त व्यक्तियों का इलाज कर रही है और उनके रक्त के नमूने ले रही है। गांव में लगभग 700 लोगों के रक्त के नमूने देख मलेरिया बुखार की जांच की गई है जिनमें मात्र 2 मलेरिया के मामले सामने आए। इसी प्रकार से गांव में डेंगू बुखार की आशंका को मद्देनजर रखते हुए 15 व्यक्तियों के रक्त के नमूने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के सेंटीनल सर्वेलेंस अस्पताल में जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वास्त किया कि डेंगू और मलेरिया का गांव में कोई प्रकोप नहीं है जिस भी व्यक्ति को बुखार है वह आम वायरल बुखार है। इस दौरे मेंंं सिविल सर्जन के साथ जिला मलेरिया अधिकारी डा. शील कौशिक तथा बड़ागुढ़ा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रामफल भी थे।
    डा. शील कौशिक ने ग्रामवासियों को मच्छरों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में मच्छर मारने के लिए दो बार फोगिंग करवाई जा चुकी है और डॉक्टरों की टीम घर-घर जाकर लारवा की जांच भी कर रही है। इसके साथ-साथ गांव में जहां कहीं घरों में या सार्वजनिक जगहों पर पानी खड़ा है वहां तेल डाला जा रहा है या पानी की सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम को मद्देनजर रखते हुए जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैपिड रिस्पोंस टीम का गठन किया गया जिसमें एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एक हैल्पर को शामिल किया गया है। यह टीम मलेरिया पॉजिटीव केस पाए जाने पर तुरंत रोगी के पास पहुंचती है और रोगी का अपनी देखरेख में मैडिकल ट्रीटमेंट भी करती है। टीम से संपर्क करने के लिए कोई भी व्यक्ति सिविल सर्जन कार्यालय के दूरभाष नं. 01666-240155 पर बात कर सकता है।
    उन्होंने बताया कि जिला में जनवरी माह से अब तक 68 हजार व्यक्तियों के रक्त के नमूने लेकर स्लाइड बनाईं गई है और मलेरिया की जांच की गई है। मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सचेत है और विभाग द्वारा सभी चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नजर गढ़ाए रखें जहां कहीं भी मलेरिया के मामले सामने आते हैं तुरंत पीडि़त व्यक्ति के पास पहुंचे और उन्हें पूरा उपचार दें।

हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा विभिन्न ट्रेडों में 340 सीटों पर अध्यापक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
सिरसा
, 10 सितंबर।  हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा विभिन्न ट्रेडों में 340 सीटों पर अध्यापक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए आज यहां विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) सिरसा में सिलाई एवं कटाई तथा कढ़ाई एवं बुनाई ट्रेडों में 20-20 सीटों में दाखिल दिया जाएगा। इसी प्रकार से हरियाणा के अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपरोक्त दोनों ट्रेडों के अलावा ड्रेस मेकिंग, हेयर एवं स्किन केयर में भी अध्यापक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला)अंबाला सिटी में सिलाई-कटाई, कढ़ाई-बुनाई के अलावा ड्रेस मेकिंग तथा हेयर एवं स्किन केयर ट्रेड में 20-20 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इसी तरह से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला फरीदाबाद में भी हेयर एवं स्किन केयर ट्रेड में अध्यापक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की 20 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई महिला भिवानी, राजकीय आईटीआई महिला जींद, नारनौल, रोहतक में सिलाई-कटाई, कढ़ाई-बुनाई की ट्रेडों में 20-20 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र के 2 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों जींद और यमुनानगर में भी सिलाई-कटाई ट्रेड में 20-20 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 26 सितंबर है यानी 26 सितंबर से पहले दाखिले के इच्छुक आवेदनकर्ता निर्धारित प्रपत्र के साथ संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों के पास भेज सकते हैं। प्रवेश का प्रपत्र भी 30 रुपए की अदायगी कर संबंधित संस्थान के प्राचार्य से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश हरियाणा सरकार के नवीनतम निर्देशों के अनुसार निम्र आरक्षण नीति के पूर्णतया मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नजदीक संस्थान के प्रिंसीपल से संपर्क किया जा सकता है।

हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर कचहरी परिसरों या उनके साथ लगती जमीन पर वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र  स्थापित किए जाएंग
सिरसा
,10 सितंबर।  हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर कचहरी परिसरों या उनके साथ लगती जमीन पर वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (ड्डद्यह्लद्गह्म्ठ्ठड्डह्लद्ब1द्ग ष्ठद्गह्यश्चह्वह्लद्गह्य ह्म्द्गह्यशद्यह्वह्लद्बशठ्ठ ष्टद्गठ्ठह्लद्गह्म्) स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 1 करोड़  रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी आज यहां हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री दीपक गुप्ता ने दी। वे आज चंडीगढ़ से स्थानीय कचहरी परिसर में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के निर्माण के लिए जगह का चयन करने के लिए आए थे। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुभाष गोयल, उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन)श्री सुधीर परमार के साथ कोर्ट परिसर में ही जगह का मुआयना किया।
    उन्होंने बताया कि सिरसा में एक हजार वर्ग गज भूमि पर वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र बनाया जाएगा। अन्य जिला न्यायालयों में भी इसी तर्ज पर केंद्र भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। इन भवनों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित जन उपयोगी सेवाएं मुहैया होंगी। इस केंद्र में स्थाई समझौता सदन, मीडियशन सेंटर, लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का कार्यालय भी स्थापित होगा। इस प्रकार से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं आमजन को एक छत के नीचे ही मिलेगी।
    उन्होंने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूरे देश में इस प्रकार के वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र स्थापित किए जाने हैं। 13वें वित्तायोग में इन केंद्रों की निर्माण राशि के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। इन केंद्रों में लोक अदालतों, स्थाई समझौता सदन, मीडिएशन सेंटर के साथ-साथ सांयकालीन अदालतें भी स्थापित होंगी। इन सभी केंद्रों में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ इन सेवाओं को दर्शाते हुए डिस्पले बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
    श्री गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अब एक लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले निर्धन व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी जबकि पहले केवल 75 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती थी। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, बच्चों, मानसिक रोगी, अपंग व्यक्ति, औद्योगिक कर्मकारों, देह व्यापार से पीडि़त एवं बेगार से पीडि़त, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों, प्राकृतिक आपदा बाढ़ या भूकंप से पीडि़त, जन याचिका मामलों में, दंगा पीडि़त या उनके आश्रितों, वरिष्ठ नागरिकों, हिजड़ा समुदाय तथा पूर्व सैनिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। 
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुभाष गोयल ने बताया कि  जिला में अब तक 360 लोक अदालतों का आयोजन किया गया जिसमें 85 हजार 688 मामले रखे गए उनमें से 46 हजार से भी अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

जगराज इन्सां की स्मृति में रक्तदान र्केप 13 को
सरसा
। सचखंडवासी प्रेमी जगराज इन्सां की स्मृति मेें 13 सितंबर को गांव सादेवाला में रक्तदान र्केप का आयोजन किया जाएगां, जिसमें उनके परिजन, रिश्तेदार व अन्य लोगों द्वारा रक्तदान करके उन्हें श्रद्धाजंली दी जाएगीं। यह जानकरी देते हुए जगराज इन्सां के सपुत्र नाजर सिंह इन्सां ने बताया कि बीती 5 सितंबर को जबराज इन्सां अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके मालिक के चरणों में जा विराजे थे और उनके नामित 13 सिंतबर को प्रात: 8 बजें रक्तदान र्केप का आयोजन किया जाएगां तथा इसके पश्चात इसी दिन 11 से 1बजें तक ब्लाकस्तरीय नामचर्चा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धाजली दी जाएगीं। उन्होंने बताया कि रक्तसग्रंहण करने के लिए शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीम पहुंचेगीं। ेेेेे

श्री राम नाटक रेलवे क्लब की विशाल रामलीला के मंच पर शनिवार को क्लब के प्रधान राज कुमार पाहुजा व अन्य सदस्यों द्वारा झंडेे की विधिविधान से स्थापना की गई
मंडी डबवाली
.- श्री राम नाटक रेलवे क्लब की विशाल रामलीला के मंच पर शनिवार को क्लब के प्रधान राज कुमार पाहुजा व अन्य सदस्यों द्वारा झंडेे की विधिविधान से स्थापना की गई। झंडा पूजन का कार्य पुरोहित अमर शास्त्री द्वारा करवाया गया। इस मौके पर नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन रणवीर सिंह राणा ने झंडा स्थल की विशेष पूजा की और झंडा स्थापना की सभी सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर क्लब के सरप्रस्त सुभाष सेठी, परमजीत बराड़, सतपाल जग्गा, राम लाल बागड़ी, शशिकांत शर्मा, महेंद्र सिंह सैनी, राजा राम भारद्वाज, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह जितला, सुखदेव अंजाना, मुनीश कुमार शर्मा, यशपाल गर्ग, पंकज सेठी, पार्षद सुखविंद्र सरां, हरकीत सिंह, ऋषि बहल, गोवर्धन गोयल, संजीव गर्ग, राजीव मिढ़ा, जगदीश सोनी, पुरूशोत्तम ग्रोवर, प्रवीन सेठी, मोहन लाल मोहनी, पवन जिंदल, अमरजीत बिल्लु, सतपाल, काली अटवाल, संदीप, राजेंद्र कुमार, मदन लाल शर्मा, महेश कुमार, बिट्टू पुहाल, राजू शर्मा, सुरेश कुमार बावल, मोहन शर्मा, अजय कुमार, पिंटू, राजू, हेमंग पाहुजा व कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि श्री राम नाटक रेलवे क्लब के मंच से आगामी 24 सितंबर को विशाल रामलीला प्रारंभ होगी।

जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
सिरसा
, 10 सितंबर।     आज रानियां रोड पर स्थित स्थानीय विवेकानंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिलाभर से सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों व उनके अभिभावक, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक तथा प्राध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्मा राम व प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता यादव ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। 
        इस अवसर पर उपजिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सच्ची लगन व कड़ी मेहनत से अभ्यास करके मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी को कभी मायूस नहीं होना चाहिए। हार जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीम व खिलाड़ी को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। 
        इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता यादव ने बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलों से आपस में प्यार प्रेम व भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है वहीं अनुशासन भी सीखने को मिलता है जो समाज व राष्ट्र के उत्थान में सहायक सिद्ध होता है।  उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता में समूह गान लड़कियों के वर्ग में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यादव बाल विद्या मंदिर ने दूसरा जबकि राजकीय उच्च विद्यालय केलनियां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से भजन प्रतियोगिता में सेंट बुद्धा सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने प्रथम, विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने द्वितीय तथा यादव बाल विद्या मंदिर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिता में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रथम, यादव बाल विद्या मंदिर स्कूल द्वितीय तथा महावीर दल स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। लोक गीत प्रतियोगिता में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने प्रथम, सेंट बुद्धा सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस, एकाकी, मोनो एक्टिंग व फेंसी डे्रस, एकल नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में  में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सैंट बुद्धा सीनियर सैकेंडरी स्कूल  ने प्रथम स्थान तथा विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
        विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल के चेयरमैन श्री राम सिंह यादव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इस जिला स्तरीय सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता में जिन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया हैं निश्चित रूप से उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। उनकी छुपी हुई प्रतिभा भी उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित करवाई गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की अध्यक्षा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमकुम ग्रोवर है।
        उन्होंने कहा कि लड़के वर्ग में लोक गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने दूसरा तथा यादव बाल विद्या मंदिर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। फेंसी डे्रस प्रतियोगिता में विवेकानंद स्कूल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां ने दूसरा स्थान पाया। भजन प्रतियोगिता में रानियां ने प्रथम, विवेकानंद ने दूसरा तथा राजकीय उच्च विद्यालय केलनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में विवेकानंद प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय कीर्तिनगर सिरसा ने दूसरा स्थान जबकि यादव बाल विद्या मंदिर ने तीसरा स्थान पाया। समूह नृत्य, समूह गान, एकांकी, एकल नृत्य आदि में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मोनो एक्टिंग में राजकीय उच्च विद्यालय केलनिया ने पहला स्थान पाया।
        जिला स्तरीय स्कूल सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल (जजिज)की भूमिका सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्मा राम, म्यूजिक की प्राध्यापिका श्रीमती सुनीता कुमारी तथा राजकुमार वर्मा ने निभाई। इन द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, प्राध्यापकों व अध्यापकों एवं उपस्थित अभिभावकों  व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
        इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के दया कुमार, सुनीता रानी, शंकर शर्मा, सतबीर सिंह, प्रेम कम्बोज, डा. एस गौतम, संजय, सिकंदर व प्रे्रमबाबू आदि उपस्थित थे।
       
जनता को घर द्वार पर ही न्याय देने के लिए जिला के गांव जमाल में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया
सिरसा,
10 सितंबर।     जनता को घर द्वार पर ही न्याय देने के लिए जिला के गांव जमाल में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन)श्री सुधीर परमार की अध्यक्षता में लंबित पड़े विभिन्न प्रकार के मामलों को मौके पर निपटाया गया। इस मौके पर न्यायाधीश डा. कपिल राठी भी उपस्थित थे। आज आयोजित ग्रामीण लोक अदालत में 59 मामले रखे गए थे जिनका दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही सभी मामले निपटाए गए।
        अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन)श्री सुधीर परमार ने बताया कि लोक अदालतों में सिविल से संबंधित 2 व मोटेशन से संबंधित 57 मामले रखे गए जिनका दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर निपटारा किया गया।
        श्री परमार ने बताया कि जिला में अब तक 361 लोक अदालतों का आयोजन किया गया है  जिनमें विभिन्न प्रकार के 84 हजार 500 के लगभग केस रखे गए। इनमें से 46 हजार 400 से अधिक का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन व दुर्घटना से संबंधित 1575 केसों का निपटारा किया गया जिसमें मोटर वाहन एक्ट के तहत दोनों पक्षों की सहमति से 13 करोड़, 31 लाख रुपए से भी अधिक की राशि मुआवजे के रूप में वितरित की गई। उन्होंने बताया कि 361 लोक अदालतों में से 43 ग्रामीण लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इन आयोजित ग्रामीण लोक अदालतों में विभिन्न प्रकार के 9 हजार 377 केस रखे गए।  जिनमें 6 हजार 340 के लगभग का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है और सलाह भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कानूनी विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को मनरेगा व अन्य कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी साक्षरता वैन भी चलाई गई है जो डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जनता को अपने अधिकारों और समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है।  प्रत्येक व्यक्ति को उनके अधिकारों बारे जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिला में 530 कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें 2000 से भी ज्यादा व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई गई और उन्हें जागरूक किया गया।
    उन्होंने बताया कि गरीब परिवार जिनकी सालाना आमदनी 1 लाख रुपए से कम है व अपंग या विकलांग है उन व्यक्तियों के वकीलों व अन्य प्रकार के खर्चों को भी कोर्ट द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले व्यक्ति का किसी सामान्य जाति के साथ संबंध रखने वाले व्यक्ति से मामला चल रहा है तो जिला कल्याण विभाग द्वारा उसे 500 रुपए की राशि भी सहायता के रुप में उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों से धन और समय की बचत होती ही है इससे आमजन को तुरन्त न्याय भी मिल जाता है इसलिए जिन लोगों के लम्बे समय से मामले विभिन्न कोर्टो में लम्बित पड़े हैं, वे आयोजित लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निपटारा करवाएं।
    इस मौके पर नायब तहसीलदार दलबीर सिंह, दीपक कुमार, राममूर्ति बेनीवाल, लालराम, एडवोकेट संदीप कम्बोज, श्रीमती मोनिका गुप्ता, एएस कालड़ा, श्रीमती बलवीर कौर गांधी, विक्रम सिंह यादव, मनोज दहिया, सुरेंद्रपाल आदि उपस्थित थे।

बहुजन समाज पार्टी नेता ने दिया संत तिलोकेवाला को समर्थन
कालांवाली
। बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव गुरजंट सिंह कुरगांवाली ने अपने साथियों सहित आज संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर उनके समर्थक शगनजीत सिंह कुरुगांवाली, सुखदेव सिंह, बुटा सिंह, गुरनाम सिंह, जस्सा सिंह, हरचरण सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर गुरजंट सिंह ने कहा कि संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला एक धार्मिक शख्यिसत हैं। उन्होंने सदैव ही धर्म की रक्षा व प्रचार के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संत तिलोकेवाला की जीत क्षेत्र की सिख संगत की जीत होगी। उन्होंने सिख संगत से अपील की कि संत तिलोकेवाला को तन-मन-धन से समर्थन दिया जाए ताकि वे इस चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हो सके। इस मौके पर संत तिलोकेवाला के साथ गुरतेज सिंह खालसा बठिंडा, संत प्रीतम सिंह मलड़ी, संत कुंदन सिंह व मेजर सिंह देसूखुर्द, संत सुखपाल सिंह बड़ागुढ़ा, सुखमन्दर सिंह धर्मपुरा, सुखविंद्र सिंह सिंहपुरा, मनोह सिंह, मलकीत सिंह देसूमलकाना, जगतार सिंह तारी, मनजीत सिंह खालसा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष जगसीर सिंह गिल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मास्टर सुखदर्शन सिंह, मेजर सिंह खतरावां सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर संत तिलोकेवाला ने संत गुरजंट सिंह कुरुगांवाली व उसके साथियों का आभार प्रकट किया।

सिख संगत को वोट की अपील की
कालांवाली
, 10 सितम्बर। सिरसा क्षेत्र से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ रहे संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने आज कालांवाली विधान सभा और सिरसा क्षेत्र के गांव झोरडऩाली, चामल, खैरेकां, भावदीन, ढ़ाणी माजरा, ढ़ाणी खूह वाली, डि़ंग रोड और जमाल आदि गांवों का दौरा किया और सिख संगत को वोट की अपील की। इस मौके पर उनके साथ संत प्रीतम सिंह मलड़ी, संत कुंदन सिंह और मेजर सिंह देसू खुर्द, संत सुखपाल सिंह बड़ागुढ़ा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रो. गुरचरण सिंह,  प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगतार सिंह तारी, कुलदीप सिंह गुदराणा, गुरदीप सिंह बठिंड़ा,मलकीत सिंह खोसा, चरणपाल सिंह सूबाखेड़ा, जगसीर सिंह गिल नगर पार्षद कालांवाली, मालक सिंह भावदीन, बाबा बचित्तर सिंह देसू मलकाना, स्वर्ण सिंह विर्क, मेजर सिंह खतरावां, सुरजीत सिंह भावदीन, सुखदेव सिंह कंगणपुर, मलकीत सिंह खालसा, जरनैल सिंह खालसा तिलोकेवाला, सतनाम सिंह, प्रगट सिंह तिलोकेवाला, सुरजीत सिंह पतली डाबर आदि गणमान्य व्यक्ति थे।
    इस अवसर पर प्रो. गुरचरण सिंह ने कहा कि हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मामला प्रदेश की सिख संगत के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इस बार हो रहे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव इस मुद्दे में अहम भूमिका अदा करेगा। इस का कारण यह है कि जितनी ज़्यादा सीटों पर हरियाणा कमेटी के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे उतना ही ज़्यादा दबाव सूबा सरकार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कमेटी ने संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को समर्थन दिया है जिससे हम शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवारों को हरा सकें। इस मौके पर संत प्रीतम सिंह मलड़ी ने कहा कि संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला पूरी तरह के साथ सिख धर्म को समर्पित हैं इस लिए वह शिरोमणि कमेटी के सदस्य बन कर और भी ज़्यादा काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संत तिलोकेवाला की जीत निश्चित है और वह अपने विरोधी उम्मीदवारों की ज़मानतें ज़ब्त करवाएंगे। गांव भावदीन में राजिंद्र कौर जिला प्रधान महिला विंग बसपा व अमरीक सिंह मौजाखेड़ा पुर्व जिलाध्यक्ष ने संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को अपने सर्मथकों सहित समर्थन देने की घोषणा की।

पुलिस समाचार
सरसा
। जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने हनुमानगढ रोड ऐलनाबाद से चोरी हुएमोटरसाइकिल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शमशेर ङ्क्षसह पुत्र दयाल सिंह निवासी वार्ड 6 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा टीवीएस मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक मक्खन ङ्क्षसह पुत्र शिंगारा ङ्क्षसह निवासी ममेरांकला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा।
थाना शहर सिरसा पुलिस की हुडा पुलिस चौकी ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों हरीश पुत्र सुभाषचंद्र निवासी फैं्रडस कालोनी सिरसा व राबिन पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी संतनगर को कल सिरसा अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानेदही पर चोरीशुदा बजाज प्लसर मोटरसाइकिल शहर सिरसा से बरामद कर लिया है। हुडा पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बीती 4 सितम्बर को शहर सिरसा क्षेत्र से एक और मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को अंजाम स्वीकार किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनो आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पुन: पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की कई अन्य वारदातों व उनके साथियों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।
जिला की सदर डबवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव आसाखेड़ा स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में घुसकर कर्मियों से हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने मामले में घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना की चौटाला पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में आत्माराम पुत्र कुशाल, मिलखी पुत्र मोहन, बिट्टू पुत्र रामचंद्र, मनोहर पुत्र मुंशी तथा विजय पुत्र ज्ञानचंद निवासी रामपुरा माजरा के रूप में हुई है। पांचों आरोपियों को डबवाली अदालत में कर न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में आसाखेडा बिजलीघर के जीएसओ शक्तिमोहन की शिकायत पर छह लोगंो सहित कुल 15-20 अन्यों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया था।

अधिकारीयों को बरसाती पानी के निकासी के शीघ्र पुख्ता प्रबन्घ करने के निर्देश दिये
मण्डी डबवाली
१० सितम्बर -उपमण्डल के गांव चैटाला, सुखेराखेड़ा व अबुबशहर में भारी बरसात के कारण हुऐ नुकसान का जायजा लेने के लिये मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने उप मण्डल अधिकारी (ना.) डा.मुनीष नागपाल, सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियन्ता विजय कुमार जग्गा,तहसीलदार राजेन्द्र कुमार वं खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी सतिन्द्र सिवाच के साथ दौरा किया तथा अधिकारीयों को बरसाती पानी के निकासी के शीघ्र पुख्ता प्रबन्घ करने के निर्देश दिये। गांव चैटाला में बरसाती पानी के निकासी के लिऐ चल रहे तीनो पम्पो का निरिक्षण किया तथा बिजली अधिकारीयो को निर्देश दिया कि गांव मे 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति की जाये ताकि बरसाती पानी की निकासी युद्व स्तर पर की जा सके। डा.सिंह ने अधिकारीयो से विचार विर्मश करते हुए भविष्य के लिए बरसाती पानी की निकासी के लिऐ पुख्ता योजना बनाने के निर्देश दिये। डा.सिंह ने अधिकारीयो से कहा कि डीजल पम्प व बिजली की मोटरे लगाकर सरकारी खर्च पर पानी की शीघ्र निकासी की जाये। गांव अबुबशहर व सुखेराखेड़ा मे भी डा.सिंह ने मौके का निरिक्षण करके अधिकारीयो को दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर डा.सिंह ने कहा कि अतिवृष्टि से हुऐ इस नुकसान का आंकलन करवाया जायेगा तथा जिन गरीबों के मकान बरसात से गिरे है उन्हे मुआवजा दिलवाने का भी प्रयास किया जायेगा। डा. सिंह ने आगे कहा कि भविष्य में पानी निकासी नहीं होने के कारण होने वाले नुकसान को रोकने के लिऐ एक व्यापक योजना बनाकर इस समस्या का स्थाई हल करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ डबवाली शहर के अध्यक्ष पवन गर्ग,सोहन लाल पचार,विनोद सिहाग,रेवताराम,काला सिंह, दर्शन सिंह,रामचन्द्र, गुरनाम कम्बोज, औमप्रकाश धायल आदि उपस्थित थे।

करनाल में आयोजित होने वाले विशाल अग्र महाकुंभ में भारी संख्या में शिरक्त कर अपनी एकता का परिचय दें
सिरसा,
10 सितम्बर। श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सिरसा वासियों से आह्वान किया कि कल रविवार को करनाल में आयोजित होने वाले विशाल अग्र महाकुंभ में भारी संख्या में शिरक्त कर अपनी एकता का परिचय दें। कांडा ने कहा कि देश के 6 करोड़ अग्रवाल और 16 करोड़ व्यापारियों की समस्याओं पर विचार करने के लिए व उनको जोरदार ढंग से सरकार के समक्ष रखने के लिए रविवार को करनाल की अनाज मंडी में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा एक विशाल अग्र महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक सामान दिलवाना, वायदा व्यापार पर प्रतिबंध लगवाना, दुकानों-गोदामों-फैक्टरीयों का सामुहिक बिमा करवाना तथा देश के लिए कुर्बान हुए, अग्रवाल-वैश्य समाज के शहिदों की याद में भव्य अग्र विभूति स्मारक अग्रोहा का निर्माण करवाना है। कांडा ने जन-जन से आह्वान किया कि व्यापारियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं  अग्र-वैश्य समाज की ताकत का अहसास करवाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में करनाल पहुंचे। कांडा ने बताया कि इस विशाल अग्र महाकुंभ के मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे तथा केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, श्री प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जैन आदित्य, सांसद रामदास अग्रवाल, सांसद नवीन जिंदल, सावित्री जिंदल विधायक, गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा, दैनिक भास्कर समुह के चेयरमेन रमेश चंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शिरक्त करेंगे तथा गोपाल शरण गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, कुलभुषण गोयल, सत्यभूषण जैन इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे। श्री कांडा ने बताया कि कल रविवार को सुबह 6 बजे स्थानीय शू-कैंप व परशुराम चौक स्थित अग्रवाल सेवा सदन से भारी संख्या में लोग वाहनों के काफिले के साथ करनाल रवाना होंगे।

युवा भक्त मंडली ने रानियां रोड पर बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण आयोजित किया
सिरसा,
10 सितम्बर। युवा भक्त मंडली ने रानियां रोड पर बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण आयोजित किया। जिसकी पावन ज्योत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने प्रज्ज्वलित की। इस मौके पर उपस्थित भक्तजनों को संबोधीत करते हुए गोङ्क्षबंद कांडा ने कहा कि सिरसा धर्मनगरी है, सरसाईनाथ की इस नगरी पर सदैव साधु-संतो और पीर-फकीरों का आशीर्वाद बना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले व नशे आदि की बुरी लत से दूर रहें। इस अवसर पर बाहर से आई भजन मंडली द्वारा गाए बाबा के भजनों पर भक्तजन जमकर झूमे। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र गुज्जर ने गणेश पूजन किया और जागरणों के आयोजक करनैल सिंह महंत जी, लीला नाथ सहित सभी युवाओं का जागरण के आयोजन के लिए बधाई दी। युवा भक्त मंडली ने मुख्यातिथि गोबिंद कांडा को शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री कांडा के साथ  रमेश साहुवाला, भूपेश गोयल, लक्ष्मण गुज्जर, नरेंद्र सर्राफ, सतपाल ठेकेदार, जगदीश गुज्जर, तरसेम गोयल, गंगाधर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

कंटकाकीर्ण मार्ग पर चलकर किया सत्य का शंखनाद्: मुनि अर्हत् कुमार
सिरसा
, 10 सितम्बर। आचार्य भिक्षु सदा सत्य के पक्षधर रहे थे और सत्य के लिए ही उन्होंने अपना जीवन कुर्बान कर दिया। भूख, प्यास, सर्दी, गर्मी, वस्त्र एवं स्थान की कठिनाईयां भी उसके मार्ग में बाधक नहीं बन सकी और उन्होंने सत्य क्रांति कर भ्रांत मानव को नूतन मार्ग दिखाया। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि अर्हत् कुमार जी ने शनिवार को अपने प्रवचन के दौरान उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता, अपितु उसके कर्म उसे महान बना देते हैं। आचार्य भिक्षु स्वयं संकड़े एवं कंटकाकीर्ण मार्ग पर चले, परंतु उन्होंने हमारे लिए एक गौरवशाली धर्म संघ की नींव रख दी, जो आज समूचे विश्व में तेरापंथ धर्म संघ के नाम से विख्यात है। मुनि श्री जी ने कहा कि आचार्य भिक्षु विलक्षण व्यक्तित्व के महाधनी थे। उनके सामने अनेक कष्ट आए लेकिन वे क्षमाशील बने रहे। उनका अंतिम चातुर्मास सिरयारी (राजस्थान) में था। उन्होंने अपने शरीर की स्थिति को देखकर उन्होंने अनशन को अपनाया एवं विक्रम संवत 1807 भाद्र शुक्ला 13 को नश्वर शरीर छोड़कर स्वर्गस्थ बने।
    इस अवसर पर सहयोगी मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा कि आचार्य भिक्षु जिस सिंह वृत्ति से जन्में, उसी सिंह वृत्ति से संयम का पालन भी किया।

भूपेश मेहता ने बीते दिवस गांव रंगड़ी स्थित गुरूद्वारा साहिब में पहुंचकर माथा टेका
सिरसा।
हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव भूपेश मेहता ने बीते दिवस गांव रंगड़ी स्थित गुरूद्वारा साहिब में पहुंचकर माथा टेका तथा इस अवसर पर गुरूद्वारे में आयोजित लंगर भंडारे का वितरण भी किया।
गांव रंगड़ी स्थित गुरूद्वारे में पहुंचे पर गुरूद्वारे के मुख्य सेवादार स. लखबंत ङ्क्षसह, हरप्रीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि जगजीत सिंह, औमप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भूपेश मेहता का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश मेहता ने कहा कि सिरसा पीरों फकीरों की पाक पवित्र धरती है। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर वर्ष गोगामेडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर भंडारे का आयोजन किया जाता है जो अत्यंत सराहनीय है तथा धार्मिक एकता की बेमिसाल मिसाल है। इस अवसर पर श्री मेहता ने श्रद्धालुओं को लंगर भी वितरित किया तथा अपने साथियों के साथ लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने श्री मेहता व उनके साथियों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया। वर्णनीय है कि गांव रंगडी के गुरूद्वारे द्वारा गोगामेडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष लंगर लगाया जाता है जो दस दिनों तक चलता है। इस अवसर पर श्री मेहता के साथ रमेश गोयल, प्रेम सैनी, पवन सिंगला, गुरमेह सिंह, अनिल शर्मा, संदीप इंदौरा, धर्मवीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वीएलडीए को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
ओढ़ां
-गांव ख्योवाली में एक वर्ष से पशु अस्पताल में वीएलडीए के ड्युटी पर न आने के कारण गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीएलडीए के इस रवैये से रोष में आए गांव के पशुपालकों ने पशु अस्पताल के प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए वीएलडीए को नियमित करने की मांग की है।
    प्रदर्शन कर रहे पशुपालकों रामनाथ गोदारा, भाल सिंह, सतबीर सिंह श्योराण, कृष्ण लाल, रामकुमार और धर्मबीर आदि ने बताया कि उनके पशुधन केंद्र में करीब एक वर्ष से वीएलडीए नहीं आ रहा जिसके कारण उन्हें अपने पशुओं के उपचार हेतु ओढ़ां या आनंदगढ़ जाना पड़ता है। जिसके कारण उन्हें परेशानी के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पशु अस्पताल का भवन भी खस्ता हालत में हैं और इसका गेट भी टूटा हुआ है। इसके अलावा पड़ोसी घरों के लोग पशु अस्पताल में अपना रेवड़ रखते हैं या पशुओं को बांधते हैं। उन्होंने बताया कि पशुधन केंद्र के बरामदे और कमरे में गंदगी बिखरी है और वहां किसी प्रकार की सफाई की व्यवस्था नहीं है। पशुपालकों की मांग है कि वहां पर किसी वीएलडीए की नियमित ड्युटी लगाई जाए ताकि उन्हें को परेशानी हो।
    इस विषय में राजकीय पशु अस्पताल ओढ़ां के इंचार्ज ब्रह्मानंद से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि ख्योवाली में कार्यरत वीएलडीए जयबीर का स्थानांतरण एक सप्ताह पूर्व करनाल हो गया है। अब ख्योवाली में वीएलडीए का चार्ज गांव सालमखेड़ा में कार्यरत वीएलडीए अनिल कुमार को दिया गया है। अनिल कुमार 12 सितंबर सोमवार से वहां का चार्ज संभाल लेगा और सप्ताह में दो तीन दिन वहां पर ड्युटी देगा।

पूर्णिमा के अवसर पर जागरण 12 को
ओढ़ां
-गांव बनवाला में स्थित श्रीगोगा मैड़ी, रावत समाधि और ख्याली राम की मैड़ी पर पूर्णिमा के अवसर पर 12 सितंबर सोमवार को जागरणों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भगत नानक राम ने बताया कि श्रीगोगा मैड़ी पर आयोजित जागरण में गणेशगढ़ राजस्थान आमंत्रित राजेंद्र कुमार अपनी भजन मंडली के साथ श्रीगोगा जी का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि जागरण के उपरांत 13 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एक महीने से निराहार व्रत कर रहे 65 वर्षीय ख्याली राम, 60 वर्षीय सरबती देवी, जगदीश, सुरजीत, ओमप्रकाश, सोह