Tuesday, March 8, 2011

दुकानों के सामने रखे कृषि औजार ले गए चोर

 ओढ़ां
    ओढ़ां में जीटी रोड पर कालांवाली तिराहे के पास अज्ञात चोर तीन दुकानों के सामने रखे करीब 80 हजार रुपए के कृषि औजार किसी वाहन में लादकर ले गए। पुलिस ने बैल्डिंग का कार्य करने वाले दुकानदार चंद सिंह, कौर सिंह व भोला सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उक्त दुकानदारों ने बताया कि सोमवार की रात को वे अपनी दुकानों के सामने रिपेयर के लिए आए हुए कृषि औजार नरमा बिजाई व चारा काटने की मशीन, पानी उठाने वाला एक बर्मा, लोहा काटने वाली दो कैंची और कुछ लोहे की चादरें प्रतिदिन की भांति दुकानों के सामने छोड़कर घर चले गए। उन्होंने जब सुबह दुकानों पर आकर देखा तो सामान गायब था जिसे कोई अज्ञात चोर ट्रक में डालकर फरार हो गए क्योंकि वहां पर ट्रक के टायरों के निशान पाए गए हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व दुकानों पर पहरा देने वाले चौकीदार को हटा दिया गया है। करीब दो वर्ष पूर्व भी इस मार्केट से टायर व अन्य सामान चोरी हो गया था।
    थाना प्रभारी हीरा सिंह ने आटो मार्केट के सभी दुकानदारों को बुलाकर पहरेदार न लगाने की बावत पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदार चौकीदार को पहरा लगाने के पैसे नहीं देते और एक दुकानदार जिसकी आठ नौ दुकाने हैं वो सिर्फ दो ही दुकानों के पैसे देता था इसलिए पूरा मेहनताना न मिलने के कारण पहरेदार काम छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को पहरा लगाने के निर्देश दिए। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि छानबीन जारी है और चोरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

50 ग्राम अफीम सहित तीन व्यक्ति काबू

ओढां,
    ओढ़ां पुलिस ने 50 ग्राम अफीम सहित 3 व्यक्तियों को काबू करके उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश कर दिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को काश्मीरी लाल एएसआई ने गश्त के दौरान मलिक पुरा गांव के निकट एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आते देखा और जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन व्यक्तियों की पहचान पन्नीवाला रूल्दू निवासी 35 वर्षीय कर्म सिंह और 38 वर्षीय गुरसेवक सिंह के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे यह अफीम सैनपाल निवासी 45 वर्षीय जगसीर सिंह से खरीदकर लाए हैं। पुलिस ने तत्काल सैनपाल जाकर जगसीर सिंह के घर रेड मारकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया।

विश्वविद्यालय के 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट जारी

हिसार
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने बताया कि विश्वविद्यालय के 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट के समापन अवसर पर विधायक प्रो सम्पत सिंह मुख्य अतिथि होंगे जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्र प्रकार से है:-
प्रतियोगिता 5000 मीटर दौड़ :
    लड़के :
        प्रथम    राकेश    19:17    मिनट    सीएमटी    
        द्वितीय    नरेश    19:23    मिनट     ईसीई
        तृतीय    संदीप    20:07    मिनट     एचएसबी

1500 मीटर दौड़ :
    लड़कियां :
        प्रथम    मोनिका    7:37    मिनट    सएसई
        द्वितीय    मंजू        7:45    मिनट    ईसीई
        तृतीय    पूजा        8:05    मिनट    बायोटैक

110 मीटर दौड़ :
    लड़के :
         प्रथम    अमनदीप    20:55    सैकिंड    प्रिंटिंग हर्डल

        द्वितीय    विनोद        20:56    सैकिंड    फिजियोथैरपी
         तृतीय    संदीप         20:99    सैकिंड    एचएसबी

100 मीटर दौड़ :
    लड़कियां :
         प्रथम    मनीषा       24:17    सैकिंड    भौतिकी    हर्डल
        द्वितीय    मोनिका    25:05    सैकिंड    सीएसई
        तृतीय    ज्योति       26:65    सैकिंड    फार्मेसी

लंबी कूद :
    लड़के :
        प्रथम    मनीष         6:09    मीटर     बायोटैक
        द्वितीय    विनोद       6:04    मीटर    फिजियोथैरपी
         तृतीय    रवीकांत    5:76    मीटर    मकैनिकल

जैवलिन थ्रो :
    लड़के :
          प्रथम    राजकमल    40:77    मीटर    प्रिंटिंग  
          द्वितीय    दुष्यंत        36:92    मीटर    एड एण्ड पीआर
          तृतीय    इन्द्रजीत     35:59    मीटर    बायो मैडिकल

४3४०० मीटर :
    लड़के :
         प्रथम    भगत सिंह हाऊस           4:01    मिनट     रिले दौड़
        द्वितीय    सरोजनी नायडू हाउस    4:16    मिनट    
        तृतीय    सुखदेव हाऊस                4:22    मिनट  

४3४०० मीटर :
    लड़कियां :
         प्रथम    सुभाषचंद्र हाऊस    6:20    मिनट    रिले दौड़
        द्वितीय    राजगुरू हाऊस      6:29    मिनट  
        तृतीय    सुखदेव हाऊस        6:34    मिनट  

800 मीटर दौड़ :
    पुरूष
        प्रथम    कमलदीप नैन     2:36    मिनट             कर्मचारी
        द्वितीय    सुनिल चौहान    2:39    मिनट    
        तृतीय    शमशेर              2:38    मिनट        

400 मीटर दौड़ :
    महिला
         प्रथम    डा सरोज                1:49    मिनट         कर्मचारी
        द्वितीय    डा सुजाता              1:52    मिनट    
        तृतीय    डा नीतू अहलावत    2:05    मिनट        

लंबी कूद :
    पुरूष
         प्रथम    जगदीप सिंह       5:06    मीटर         कर्मचारी
        द्वितीय    सुनिल जांगड़ा    4:91    मीटर     
        तृतीय    राममेहर             4:88    मीटर        

लंबी कूद :
    महिला
         प्रथम    डा सरोज      2:95    मीटर          कर्मचारी 
        द्वितीय    डा सुजाता    2:92    मीटर    
        तृतीय    डा रीतू          2:88    मीटर  

डिस्कस थ्रो :
    पुरूष
         प्रथम    एसबी लूथरा           35:59    मीटर          ओफिशियलस
        द्वितीय    अशोक                   34:37    मीटर    
        तृतीय    मनोज कडवासरा    31:66    मीटर

100 मीटर दौड़ :
    पुरूष
         प्रथम    दीपक                   13:46    सैकिंड             टिचिंग कर्मचारी
        द्वितीय    महेन्द्र कासवान    13:52    सैकिंड    
        तृतीय    पारूल खुराना         14:10    सैकिंड        

100 मीटर दौड़ :
    पुरूष
        प्रथम    सुनिल          12:90    सैकिंड             नान टिचिंग कर्मचारी
        द्वितीय    बृज लाल    13:02    सैकिंड    
        तृतीय    कमलजीत   13:70    सैकिंड        

100 मीटर दौड़ :
    महिला
        प्रथम    डा रीतू                      15:00    सैकिंड              टिचिंग कर्मचारी
        द्वितीय    डा नीतू अहलावत    15:07    सैकिंड    
        तृतीय    डा सरोज                  15:50    सैकिंड        
100 मीटर दौड़ :
    महिला 
        प्रथम    रशमी    20:03    मिनट             नान टिचिंग कर्मचारी
        द्वितीय    परमिला    20:07    मिनट    
      

फोटो कैप्शन :

फोटो-1
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट के अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा।
फोटो-2
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के 12वें वार्षिक एथेलिटिक मीट के अवसर पर लंबी कूद में जौहर दिखाते खिलाड़ी।

महिला दिवस को पूरे सौ वर्ष हो चुके हैं

सिरसा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की सभी महिलाओं को शुभकानाएं देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि आज महिला दिवस को पूरे सौ वर्ष हो चुके हैं। इस दिवस को सार्थक करने के लिए महिलाओं को भ्रूण हत्या न करने तथा पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने की बात कही। श्री शर्मा ने उक्त बातें बरनाला रोड स्थित न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के राजीव पार्क में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि कहे। राजीव गांधी पंचायती संगठन की जिला उपाध्यक्ष नीलम शेखावत, व सुनीता सैनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि  देश में आधी आबादी महिलाओं की है। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तथा कांग्रेस पार्टी मे अध्यक्ष की पद पर सोनिया गांधी हैं जिससे पता चलता है कि आज कोई भी मुकाम महिलाओं के लिए असंभव नहीं रहा।
    उन्होंने कहा कि वह समय अब नहीं रहा जब महिला को चार दिवारी तक ही सीमित रखा जाता था। कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं को संसद में ३३ प्रतिशत आरक्षण मिला है तथा पंचायती व नगर निकाय चुनावों में सीटें बढ़ाने का काम किया है जोकि काबिले तारिफ है। इस मौके पर नीलम शेखावत, सुनीता सैनी, रोशनी देवी, सीमा कंबोज, शबनम, सोनिया, गुरप्रीत आदि महिलाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की नारी को झांसी की रानी, कल्पना चावला, सरोजनी नायडु, इंदिरा गांधी, सहित महान महिला हस्तियों को याद करके समाज में खुद को आगे बढऩा चाहिए। एक परिवार तभी तरक्की कर सकता है जब उस परिवार में महिला को उचित मान-सम्मान मिले। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दुसरे को फूल देकर महिला दिवस को मनाया। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती संगठन के जिला प्रधान अनील सोलंकी, डॉ. कुलबीर सिंह ढाका, ज्ञानी राम शर्मा, मा. प्रेम सैनी, सुमन देवी, तृप्ता चिटकारा सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

जैव विविधता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ओढ़ां
    राजकीय उच्च विद्यालय लकडांवाली में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हरियाणा नवनियुक्त कला संगम महम रोहतक के सौजन्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक गिरधारी लाल ने बताया कि आज हमारे वातावरण असंतुलन पैदा हो रहा है जो चिंता का विषय है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले जीव जंतु लुप्त होते जा रहे हैं अत: मानव जीवन चक्र को नियंत्रित करने हेतु जैव विविधता आवश्यक है। मुख्याध्यापक जैनवीर सिंह ने बताया कि जैविक विविधता के विषय के संदर्भ में भारत धनी राष्ट्रों में से एक है। पेड़ पौधों व जीव जंतुओं को उनके प्राकृतिक आवासों में संरक्षित करना ही जैव संरक्षण कहलाता है। इस अवसर पर अनेक अध्यापक उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने जैव संरक्षण के विषय में जीव जंतुओं को बचाने की शपथ ली तथा इस विषय पर एक चित्रकारी भी करवाई गई।

तीन दिवसीय स्किल एनहैसमैंट पर कार्यशाला का शुभारम्भ

हिसार
    गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में कार्यरत गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए आज तीन दिवसीय स्किल एनहैसमैंट पर कार्यशाला का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निर्देशक प्रो एम एस तुरान ने किया।
इस कार्यशाला में 35 कर्मचारी भाग ले रहे है। पहले दिन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री आर के यादव, जनसूचना अधिकारी श्री संजय सिंह व ज्वाईंट डायरेक्टर, आडिट श्री ऐ एस वर्मा ने विभिन्न सत्रों में अपने विशेष भाषण दिए।
    प्रो एम एस तुरान ने इस अवसर पर कहा कि प्रशिक्षण व्यक्ति के कौशल को बढाता है और यह देखा गया है कि प्रशिक्षण के उपरान्त कार्यशैली में बहुत फर्क पड़ता है। प्रो तुरान ने कहा कि प्रशिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक है।
    श्री आर के यादव ने अपने भाषण में कहा कि परीक्षा शिक्षा प्रणाली का एक अहम अंग है और इसी के माध्यम से विद्यार्थी का आंकलन होता है।
उन्होने बताया कि कोई भी नियमित पाठ्यक्रम में पढ रहा विद्यार्थी परीक्षा परिणाम घोषित होने के या अंकतालिका की तिथि से 20 दिन के अंदर और दूरवर्ती शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र 30 दिन के अंदर अपना रिवेलवेशन का फार्म भर सकता है। उन्होने बताया कि अगर रिवेलवेशन में किसी छात्र के 15 प्रतिशत से अधिक अंक उपर या नीचे हो जाते है तो जांच के लिए तीसरे अध्यापक के पास पेपर भेजा जाता है और दो श्रेष्ठ नंबरो की एवरेज के उपरांत आए नंबर छात्र को दिए जाते है।
    श्री संजय सिंह ने बताया कि सूचना का अधिकार 2005 के तहत भारत का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी संस्थान से सूचना मांग सकता है और यह सूचना 30 दिन के अंदर आवेदक को देनी अनिवार्य है। उन्होने बताया कि कोई भी भारत का व्यक्ति 50 रूपये जमा करवा कर हरियाणा राज्य सरकार के किसी भी विभाग से सूचना प्राप्त कर सकता है। बीपीएल राशन कार्ड धारकों को सूचना के अधिकार के तहत सूचना मुफ्त दी जाती है। उन्होने बताया कि जनसूचना अधिकारी प्रत्येक विभाग में नियुक्त है।
    श्री ऐ एस वर्मा ने आडिट से संबधित विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सरकारी नियमों के तहत उच्च अधिकारियों से अप्रूवल लेने के बाद सहायक को सारे बिल आडिट में प्रस्तुत करने चाहिए ताकि नियमों के अनुसार बिलों का भुगतान हो सके। उन्होने परचेज प्रोसिजर, अकाउंटिंग व आडिटिंग के बारे में बताया।
    श्री बी एस वर्मा, उप-कुलसचिव ने बताया कि इस कार्यशाला में दीन बंधु विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल, सोनीपत के कुलसचिव श्री आर के अरोड़ा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के परीक्षा नियंत्रक श्री वाई पी गोस्वामी, विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव श्री बी एस कुण्डू, उप-कुलसचिव श्री प्रकाश अरोड़ा, सहायक कुलसचिव श्री एस के शर्मा विभिन्न सत्रों में विशेष भाषण देंगे।      
फोटो कैप्शन :
फोटो-1
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में कार्यरत गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय स्किल एनहैसमैंट पर कार्यशाला का शुभारम्भ करते विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निर्देशक प्रो एम एस तुरान।
फोटो- 2
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में कार्यरत गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय स्किल एनहैसमैंट पर कार्यशाला में सूचना के अधिकार-2005 विषय पर भाषण देते विश्विद्यालय के जनसूचना अधिकारी श्री संजय सिंह।
फोटो- 3
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में कार्यरत गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय स्किल एनहैसमैंट पर कार्यशाला में परीक्षा नियंत्रक श्री आर के यादव भाषण देते हुए।

गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया



सिरसा। यूथ वीरांगना संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरसा शहर में विभिन्न इलाकों में स्थित झुग्गी झोपडिय़ों का दौरा करके गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया। यूथ वीरांगना संस्था की पदाधिकारियों ने डबवाली रोड़ , जैजै कालोनी, रानियां गेट स्थित कंडा चुंगी तथा मेला ग्राउंड इलाकों में जाकर दर्जनों परिवारों को पौष्टिक आहार जिसमें सोयाबीन बडी,  चना व गुड इत्यादि बांटा
यूथ वीरांगना संस्था की जिला सदस्या सुमन, स्वीटी, अंजू, रानी, आशा, मीनू, सुनीता, मंजू, अनिता व अन्यों ने  विभिन्न कालोनियों का दौरा किया। संस्था की पदाधिकारी सुमन व स्वीटी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों का रक्षा करना है। उन्होने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था ने विभिन्न इलाकों में रहने वाली 24 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन बांटा। इसके अलावा बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को भी राशन दिया। सुमन व स्वीटी ने बताया कि संस्था द्वारा कन्याभू्रण हत्या, नशो, वेश्यावृति जैसी कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया हुआ है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्थिति में सुधार करना है। उन्होने बताया कि संस्था गरीब बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है।

राजीव गांधी परिवार बीमा योजना के तहत जिला में वर्ष 2010-11 के दौरान 174 लोगों के 1 करोड़ 51 लाख 75 हजार रुपए की राशि वितरित

सिरसा, 8 मार्च। राजीव गांधी परिवार बीमा योजना के तहत जिला में वर्ष 2010-11 के दौरान 174 लोगों के 1 करोड़ 51 लाख 75 हजार रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है
    यह जानकारी आज यहां उपमंडल अधिकारी ना0 श्री एस.के जैन ने राजीव गांधी बीमा योजना के तहत चैक वितरित करने के पश्चात दी। उन्होंने आज स्थानीय समाज कल्याण विभाग कार्यालय में 28 लाभपात्रों को 27 लाख 50 हजार रुपए की राशि के चैक वितरित किए। चैक प्राप्त करने वालों में 18 लाभपात्र सिरसा सब-डिवीजन, छह लाभपात्र डबवाली और चार लाभपात्र ऐलनाबाद सब-डिवीजन से संबंधित है।
    उन्होंने बताया कि राजीव गांधी परिवार बीमा योजना के अंतर्गत 18 से 60 वर्ष की आयु के हरियाणा निवासी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु/पूर्ण स्थायी विकलांगता होने की स्थिति में एक लाख रुपए तथा आंशिक स्थायी विकलांगता होने की स्थिति में 25 हजार रुपए एवं 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़, अनुभाग अधिकारी सुभाष चंद व अन्य अधिकारी कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

कामगारों की प्रतिदिन की मजदूरी 179 रुपए देश में सर्वाधिक है

सिरसा, 8 मार्च। प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कामगारों की प्रतिदिन की मजदूरी 179 रुपए कर दी गई है, जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। अब मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को गत जनवरी माह से बढ़ी हुई मजदूरी दर मिलेगी, जिन मजदूरों को पहले की मजदूरी दर दी गई है अब उन्हें बढ़ी हुई मजदूरी का एरियर दिया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि सिरसा जिला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत रखे गए 35 करोड़ के विकास कार्य करने के लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी। इस योजना के तहत इस माह के दौरान जिला प्रशासन को 15 करोड़ रुपए की राशि और प्राप्त हो चुकी है, जो विभिन्न खंडों में विकासकारी कार्यों हेतु वितरित कर दी गई है।         उन्होंने बताया कि जिला में अब तक लगभग 15 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न कच्चे व पक्के कार्याे पर खर्च की गई है जिससे 1200 से अधिक विकास कार्य पूरे किए गए है, जबकि 400 से भी अधिक विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजना के तहत जिला के लगभग सभी गांवों में मांग के आधार पर 24 हजार परिवारों को रोजगार मुहैया करवाया जा चुका है।
    श्री ख्यालिया ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत 14 लाख कार्य दिवस पूरे किए जाएंगे। अब तक 8 लाख से भी अधिक कार्य दिवस पूरे किए गए है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार इस योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों की कृषि योग्य भूमि पर खाले पक्के करने व वाटर टैंक का निर्माण तथा पौधारोपण जैसे करवाए जा सकेंगे।
    उन्होंने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों की कृषि योग्य भूमि में इस योजना के तहत 1 लाख 50 हजार तक के विकास कार्य करवाए जा सकते है। इस योजना के तहत उसी किसान की भूमि पर विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिन किसानों के मनरेगा में काम करने के लिए जॉब कार्ड बने है। जॉबधारक किसान को स्वयं ही अपनी जमीन में कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा किसानों की पहचान कर कार्य शुरु करवाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस वर्ष के दौरान मनरेगा के तहत 35 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य होने चाहिए। अधिकारी कार्यों में यह भी तय करें कि मनरेगा के मानदंडों के अनुसार गांव में 60 प्रतिशत धनराशि कच्चे कार्यों पर और 40 प्रतिशत राशि पक्के कार्यों पर खर्च होनी चाहिए।
    श्री ख्यालिया ने अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले के प्रत्येक गांव में मनरेगा के तहत कार्य शुरु हुआ दिखाई देना चाहिए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक जॉबकार्ड धारक को उसकी मांग अनुसार काम मिलना चाहिए। अधिकारी उन्हीं कार्यों की परियोजना तैयार करे जो ग्राम सभा द्वारा पास किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत विकास कार्य करने में धन की कमी को किसी भी सूरत में आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इसके साथ-साथ गांव में किए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट करने की वीडियोग्राफी करवाने के भी निर्देश दिए। सोशल ऑडिट की निगरानी के लिए उपमंडल स्तर पर उपमंडलाधीशों के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश भी दिए।

प्रदेश की तरक्की के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश में प्रदेश को एक नई पहचान दी है


सिरसा, 8 मार्च। प्रदेश की तरक्की के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में  देश में प्रदेश को एक नई पहचान दी है। महिला कल्याण की विभिन्न योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही है जिनका करोड़ों महिलाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार के सहयोग से अब महिलाओं ने चूल्हे चौके से निकलकर खेल, शिक्षा, साहित्य तथा अन्य क्षेत्रों में पहचान बनाई है। सरकार की अगर बात की जाए तो समाज कल्याण विभाग के माध्यम से एक दर्जन से भी अधिक योजनाएं महिला कल्याण के लिए चलाई गई है जो विभिन्न सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित कर महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचा रही है जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ हुई है और महिला जगत को समाज में एक नई पहचान मिली है। सिरसा जिला की बात की जाए तो समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं के तहत जिला में 51 करोड़ 96 लाख 60 हजार 433 रुपए की राशि महिला कल्याण पर खर्च की गई है। इसके साथ-साथ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाएं शुरु कर महिलाओं को लाभांवित किया गया है।
    जिला की अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी के अनुसार वृद्धावस्था पैंशन योजना के तहत जिला में चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 39 हजार 729 महिलाओं को 23 करोड़ 60 लाख 5 हजार 65 रुपए की राशि प्रदान कर लाभांवित किया गया है। इसके साथ-साथ समाज कल्याण की ही विधवा पैंशन योजना के तहत 24 करोड़ 9 लाख 45 हजार 750 रुपए की राशि वितरित कर 29 हजार 708 महिलाओं को लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि विकलांग पैंशन योजना के तहत 2 करोड़ 72 लाख 58 हजार 525 रुपए की राशि 4240 विकलांगों को वितरित की गई है। इसी प्रकार से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान 1261 परिवारों को लाभांवित किया गया है। कन्या भू्रण हत्या व घटते लिंगानुपात की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन आधारित लाडली योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत दूसरी लड़की के पैदा होने पर लड़की के नाम पर पांच वर्ष की अवधि तक 5 हजार रुपए प्रति वर्ष जीवन बीमा निगम के माध्यम से निवेश किए जा रहे है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना की अवधि पांच साल के लिए और बढ़ाई गई है। प्रदेश भर में अब तक इस योजना के तहत 1 लाख 7 हजार 45 लड़कियां लाभांवित हो चुकी है।
    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और घटते लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी शुरु किए गए है। इस पुरस्कार योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ व अनुकरणीय साहस दिखाने वाली राज्य की महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार दिए जाते है। इसके साथ-साथ प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सर्वातम माता पुरस्कार भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को खेल जगत से जोडऩे के लिए विभाग द्वारा खंड एवं जिला स्तर पर महिला खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती है। इसी प्रकार से साक्षर महिला समूह के माध्यम से भी महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।  प्रदेश में महिलाओं की उच्च  शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आसान शिक्षा ऋण की योजना शुरु की गई है जिसके अंतर्गत 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।      प्रदेश में महिला शक्ति सदन के नाम से गांव में चरणबद्ध तरीके से महिला चौपाले भी बनाई जा रही है जहां गांव की महिलाएं इकठी बैठकर अपनी समस्याओं व कल्याण के लिए चर्चा कर सकेंगी।