Tuesday, March 8, 2011

नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया



सिरसा, 8 मार्च: महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय वायुसेना केंद्र में एयरफोर्स वाईव्ज वैल्फेयर एसोसिएशन 45 विंग की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन की प्रधान आशिमा सभ्रवाल ने की। रामा आप्टिकल्स के संचालक रामकृष्ण गोयल ने नेत्र जांच शिविर में लगभग 300 महिलाओं, बच्चों व वायुसेना केंद्र के कर्मिओं की नेत्र जांच की। इस कार्य में फतेहाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सक डा. संजीव गुप्ता व सामान्य अस्पताल सिरसा के नेत्र जांच सहायक आजाद सिंह ने विशेष सहयोग दिया। आशिमा सभ्रवाल ने कहा कि आंखों के रोगों के कारण व निवारण के प्रति जागरुकता जरुरी है, क्योंकि स्वस्थ आंखों से ही सुंदर संसार की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने परिवार के प्रति स्वास्थ्य को लेकर प्रभावशाली भूमिका निभानी चाहिए। रामा आप्टिकल्स के प्रभारी रामकृष्ण गोयल ने कहा कि आंखों को नियमित दिनचर्या में मामूली सुधार करके स्वस्थ रखा जा सकता है। यदि प्रतिदिन थोड़ा सा समय आंखों को दिया जाए तो पूरा जीवन स्वस्थ आंखों के साथ बिताया जा सकता है।

बिजनेस एण्ड मैनेजमैंट विषय पर दो दिवसीय कान्फ्रैंस 10 व 11 मार्च को

हिसार
    गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार का स्कूल आफ बिजनेस दो दिवसीय बिजनेस एण्ड मैनेजमैंट विषय पर 10 व 11 मार्च को कान्फ्रैंस आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने बताया कि रिकार्डरस व मैडिकेयर सिस्टमस, चढीगढ के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुमन जौली मुख्य अतिथि होंगे व एमडीआई, गुडगांव के प्रो एन पी सिंह विशेष भाषण देंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कान्फ्रैंस डायरेक्टर प्रो एस सी कुण्डू ने बताया कि यह कान्फ्रैंस विश्वविद्यालय के शिक्षण खंड नम्बर-4 में हो रही है। उन्होने बताया कि दो दिवसीय कान्फ्रैंस में 11 तकनीकी सत्र होंगे जिसमें देश व विदेश से आए शोधकर्ता अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
डीन, हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस ने बताया कि इस कान्फ्रैंस में 250 शोधपत्र प्राप्त हुए है उनमे से 82 फुल पेपर व 30 एबस्ट्रेक्सटस है जो एक पुस्तक से प्रकाशित किए जाऐगे। डा महेश चंद गर्ग ने कहा कि इस कान्फ्रैंस में 20 रिसोर्स प्रसन उद्योग व शिक्षा जगत से विशेष रूप से बुलाए गए है। 

पुलिस समाचार

सिरसा। ऐलनाबाद पुलिस ने बीती 28 दिसम्बर को पकडी गई अफीम के मामले में वांछित अफीम सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र पुत्र मुखराम निवासी केहरवाला जिला हनुमानगढ राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि बीती 28 दिसम्बर को ऐलनाबाद पुलिस ने आल्टो कार में सवार तीन आरोपियों को 1 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ काबू किया था। आरोपियों ने पुछताछ के दौरान बताया कि वह उक्त अफीम राजस्थान के केहरवाला निवासी सुरेंद्र कुमार से लेकर आए थे। आरोपियों की निशानदेही पर ऐलनाबाद पुलिस ने अफीम सप्लायर की तलाश शुरू कर दी थी।
ओढां थाना के अंतर्गत आने वाली जंडवाला जाटान पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कश्मीरीलाल ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को 50 ग्राम अफीम के साथ गांव मलिकपुरा क्षेत्र से काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह पुत्र दर्शन सिंह व कर्मसिंह पुत्र रेश्म सिंह निवासी पन्नीवाला रूलदू थाना सदर डबवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने अफीम व मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर पुलिस ने ओढां थाना में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
सदर सिरसा पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में रामकृष्ण पुत्र रांझाराम निवासी शाहपूर बेगू को 460 रूपए की सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू किया है।
ऐलनाबाद पुलिस ने राजेंद्र पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड  न. 15 को 255 रूपए  की सट्टाराशि के साथ कस्बा ऐलनाबाद से जबकि बडागुढा पुलिस ने पालाराम पुत्र भूरा राम निवासी लकड़ावाली को 385 रूपए की सट्टाराशि के  साथ उसी के गांव से काबू किया है।
एंटी थेफ्ट सैल के प्रभारी उपनिरीक्षक औमप्रकाश ने गश्त व चैकिंग के दौरान रमेश पुत्र रेवडराम निवासी रेलवे कालोनी सिरसा को दो जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
सीआईए सिरसा पुलिस ने रिंकू पुत्र बुधराम निवासी चतरगढपट्टी को 12 बोतल शराब के साथ चतरगढपट्टी के साथ काबू किया है।

Monday, March 7, 2011

गौमाता की सेवा करना ही सच्ची सेवा है - होशियारी लाल शर्मा

सिरसा। गौमाता की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि गाय की सेवा करने से सभी पापों का नाश होता है। इसके अलावा गाय का दूध अमृत समान है जिससे निर्मित वस्तुओं को सेवन करने से शरीर की तंदरूस्ती बनी रहती है। यह बात गत दिवस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गांव शेरपुरा के गौशाला में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कही। इस मौके पर श्री शर्मा ने मां सरस्वती व गौमाता की प्रतिमा के समक्ष आरती की। उनके साथ मा. राजकुमार वर्मा तथा प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार हिसारिसा भी मौजूद थे।
    हरिद्वार से पधारीं साध्वी मैना देवी ने इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा सुनाई। उन्होंने कहा भक्त के घर यदि भक्त पैदा हो जाता है तो कोई बड़ी बात नहीं होती लेकिन जब राक्षस के घर भक्त पैदा हो जाए तो बड़ी बात होती है। गौमाता को सबसे शुद्ध प्राणी की संज्ञा देते हुए साध्वी मैना ने कहा कि जिस घर में गाय पाली जाती है वहां कभी बिमारियों को वास नहीं होता । इस अवसर पर श्री शर्मा ने गांव की गौशाला के निर्माण हेतु ५१०० रूपये की सहायता राशि भेंट की। श्रीमद् भागवत कथा के बारे में जानकारी देते हुए गौशाला के प्रधान ओम प्रकाश गोयल ने बताया कि यह कथा ५ से ११ मार्च तक रोजाना प्रात: ११ बजे से लेकर दोपहर २ बजे तक चलेगी। कथा के उपरांत श्री शर्मा व आए हुए अन्य महेमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर गौशाला संघ के जिला प्रधान खूबराम सुथार, युवा हल्का यूथ कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र सुंडा, राजबीर गोदारा, राजेंद्र पिलानियां, रमेश मील, कृष्ण सहिल, भगवान सिंह प्रजापत, दशरथ गोदारा, ताराचंद साहुवाला, लीलाधर सोनी, महावीर कटारिया, रमेश महरिमा, नाथूराम सुंडा सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

अशोक तंवर के अभिनंदन समारोह को लेकर कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों में जबरदस्त उत्साह

सिरसा। सिरसा के सांसद व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अशोक तंवर के अभिनंदन समारोह को लेकर कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों में जबरदस्त उत्साह है। जिला कांग्रेस के प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने आज विभिन्न प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं को अभिनंदन समारोह के लिए तैयारियां करने का आह्वान करते हुए बताया कि इस स्वागत समारोह में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगें तथा विशेषकर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, जिला कांग्रेस तथा महिला कांग्रेस जैसे मजबूत संगठन अपनी प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित हैं। खोसा ने कहा कि युवा वर्ग जिले भर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर 11 मार्च को डिंग मोड, दिल्ली पुल व कांग्रेस भवन में होने वाले सांसद तंवर के अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है। उन्होने बताया कि उस दिन दोपहर साढे 3 बजे  दिल्ली पुल पर एक हजार से अधिक मोटरसाइकिलों का काफिला तंवर के स्वागत समारोह में शामिल होगा तथा दिल्ली पुल से उन्हें खुली जीप में कांग्रेस भवन में लाया जाएगा।

कन्या भ्रूणहत्या रोककर महिला वर्ग का सबसे बड़ा हित साधा जा सकता है

सिरसा। रोटरी कल्ब सिरसा ने महिला उत्थान को लेकर हमेशा प्रभावशाली कार्यक्रम और योजनाएं लागू की। कल्ब के प्रधान एनके गुप्ता ने आज महिला दिवस के अवसर पर महिला समाज को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी कल्ब ने महिलाओं को हमेशा सम्मान देते हुए उनके हितों के लिए अनेक परियोजनाएं लागू की तथा महिलाओं को हमेशा राष्ट्र के विकास का मुख्य अंग स्वीकार किया है। उन्होंने आज के दिन को सौभाग्य का अवसर बतलाते हुए कहा कि महिला दिवस के माध्यम से समाज के नव निर्माण के लिए आगे बढ़ रही कन्याओं, छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह मिलते है। यह दिन उर्जावान बनकर महिलाओं की भूमिका को अधिक कारगर बनाने में सहायक साबित होता है। श्री गुप्ता ने कहा कि आज के दिन महिलाओं को ही नही अपितु समस्त समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे प्रतिदिन महिला हितैषी एक कार्यक्रम अवश्य अपनाएंगे और कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ चल रहे देश व्यापी आंदोलन को और अधिक सक्रिय करेंगे, क्योंकि कन्या भ्रूणहत्या रोककर महिला वर्ग का सबसे बड़ा हित साधा जा सकता है। महिलाओं की संख्या में बढौतरी करके ही इस वर्ग का आत्मसम्मान और अस्तित्व सम्मानित किया जा सकता है। उन्होने बताया कि रोटरी कल्ब सिरसा निकट भविष्य में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने तथा कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाएगा।

पंचायती भूमि से नाजायज कब्जे हटवाने हटाने का प्रस्ताव डाला

 ओढां,
    ग्राम पंचायत कालांवाली की ग्रामसभा की बैठक का आयोजन गांव के सरपंच गुरचरण सिंह ठानी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में ग्राम सचिव प्रेम कंबोज, पटवारी सतपाल, पंच जंटा सिंह, गुरतेज सिंह, प्रकाश चंद, झंडा सिंह, हंस राज, रेशमा देवी, बलवीर कौर, जसपाल कौर, अंग्रेज कौर और मुख्य शिक्षिका सिमरजीत कौर सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे।
    इस बैठक में पंचायती भूमि की निशानदेही करवा नाजायज कब्जे हटवाने, गांव की फिरनी को पक्का करने और गंदे पानी की निकासी हेतु नाला बनाने, ओढ़ां कैंचियों से लेकर शमशान घाट तक रास्ते को पक्का करने, आम रास्तों पर पुलियां बनाने, सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करने, पीने के पानी हेतु नलकूप लगाने, जिन लोगों के बीपीएल कार्ड नहीं हैं उनके कार्ड बनवाने तथा कच्ची गलियों को पक्का करने आदि कार्यों से संबंधित प्रस्ताव डाले गए।

ट्रांसपेरेंसी प्रतियोगिता में गुरकंवलजीत कौर प्रथम रही

 ओढ़ां
    माता हरकी देवी शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में पंजाबी साहित्य क्लब प्रभारी सोनू के दिशा निर्देश में ट्रांसपेरेंसी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
इस प्रतियोगिता में गुरकंवलजीत कौर ने प्रथम, रामकला ने द्वितीय एवं सतबीर कौर व स्वीटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    इस प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रघुवीर सिंह व कृष्णकांत ने निभाई। डॉ. रघुवीर सिंह ने विजेता छात्राध्यापिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि पंजाबी भाषा का महत्व बढ़ता जा रहा है। अध्यापन में ट्रांसपेरेंसी, स्लाइड एवं पाठयोजना को सही स्वरूप में बताया जाना चाहिए जिससे पंजाबी भाषा को और ज्यादा बढ़ावा मिले। उन्होंने विजेता छात्राध्यापिकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्राचार्या सुनीता स्याल ने इस अवसर पर छात्राध्यापिकाओं को उत्साहित किया।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित

ओढां
    माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय के सभागार में महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में महाविद्यालय की छात्राओं व प्रवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और मंच के माध्यम से खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।

    महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. अनीता छाबड़ा ने कहा कि मात्र 8 मार्च को महिला दिवस मनाकर महिलाओं को पूरा मान सम्मान व अधिकार नहीं मिल सकते।
महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग लंबे समय से उठ रही है लेकिन यह बिल अभी तक पास नहीं हुआ है। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि उनका निजी मत है कि महिलाओं की संख्या पुरुषों के अनुपात में कम है इसलिए यह आरक्षण की मांग 33 प्रतिशत की बजाय 50 प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए स्वयं आगे आना होगा और महिला जगत को जागरूक करना होगा क्योंकि यदि हक सम्मान से न मिलें तो उन्हें छीनना पड़ता है।

    बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ममता शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार
स्वयं मांगकर समाज को यह बताना होगा कि उनका भी एक अस्तित्व है, एक सजीव अस्तित्व, वे को वस्तु नहीं हैं। यह करने के लिए स्वयं महिलाओं को प्रयास करने होंगे क्योंकि ईश्वर भी उन्हीं की सहायता करते हैं जो स्वयं अपनी सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा इस महिला दिवस पर नारी जगत से यही आह्वान है कि—
    कर पदाघात अब मिथ्या के मस्तक पर, सच अनवेंषण के पथ पर निकलो नारी,

    तुम बहुत समय तक बनी दीप कुटिया का, अब बनो क्रांति की ज्वाला की चिंगारी ।

    राजनीति विज्ञान की व्याख्याता श्रीमती रजनी मेहता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण शब्द संकेत करता है नारी की
सामाजिक, आर्थिक और मानसिक शक्ति की मजबूत स्थिति का। आज हम जिस दौर में रह रहे हैं वहां महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक कामयाब व उच्च दर्जा प्राप्त कर चुकी हैं। महिलाएं आर्थिक क्षेत्र के साथ साथ गृहस्थ जीवन भी बाखूबी निभा रही हैं। प्राचीनकाल की तुलना में समाज में महिलाओं का स्थान आज काफी सुधर चुका है लेकिन फिर भी स्थिति पूर्णत: नहीं सुधरी है। आत्मनिर्भर होने के बावजूद उसे गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे दहेजप्रथा, घरेलु हिंसा और मानसिक यातनाएं जिनकी बजह से नारी की शारीरिक स्थिति मजबूत होने की बजाय कमजोर होती जाएगी। मैं मानती हूं की असल में नारी यशक्तिकरण तब होगा जब यह समाज नारी के अस्तित्व को स्वीकार करेगा, उसकी कामयाबी का सम्मान करेगा और उसे अच्छा वातावरण देगा जिसमें वह स्वछंद जीवन जी सके। इसके साथ साथ स्वयं नारी को भी जागरूक होना होगा, उसे अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठानी होगी। मेरी गुजारिश है इस समाज से कि नारी जो सृष्टि की रचियता है उसका सम्मान करो, क्योंकि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है।

    अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती हर्षलता ने कहा कि
महिला सशक्तिकरण महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास की ओर इशारा करता है, परंतु वर्तमान नारी भले ही शैक्षणिक, आर्थक व सामाजिक रूप से सशक्त है परंतु व्यक्तिगत रूप में उसका अस्तित्व आज भी असमंजस की स्थिति में है। हर क्षेत्र में पुरुषों को पीछे छोडऩे वाली महिला व्यक्तिगत जिंदगी में आज भी बहुत पीछे है और अधूरी है संपूर्ण विकास के बावजूद भी। कारण है एक नारी ही दूसरी नारी के मार्ग की सबसे बड़ी वाधक है। जब तक महिलाएं एक दूसरे की भावनाओं व अस्तित्व को सम्मान नहीं देंगी तब तक एक महिला पूर्ण रूप से सशक्त नहीं हो सकती।

    कामर्स की लेक्चरार चंचल सेतिया
ने कहा कि आज के युग में महिला सशक्त है और जागरूक है लेकिन क्या वो अपने अधिकारों को पाने में भी समर्थ है? शायद कहीं न कहीं उसकी भावुकता उसके विकास के रास्ते में रूकावट बनती है। क्योंकि जब कभी भी भरपूर आत्मविश्वास के साथ वह अपने आप को बेटी, बहन, पत्नी या मां के रूप में देखती है तो कमजोर पड़ जाती है। वह सही मायनों में तभी सशक्त हो सकती है जब उसे अंदर व बाहर से शक्ति का एहसास हो व समर्थन हो तो उसका कोमल हृदय कमजोर नहीं पड़ सकता।

    अंग्रेजी विभाग की
प्रवक्ता अनामिका चक्रवर्ती ने कहा कि 8 मार्च के दिन को दुनिया भर में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस महिला की उपलब्धियों, सफलताओं एवं निरंतर विकास को व्यक्त करने का और उसके प्रति आभार व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। पहले महिलाएं घर की चारदीवारी तक और परिवार के पालन पोषण तक ही सीमित थी परंतु आज की महिला अपने अधिकार और कर्तव्य जानती है। आज वह एक सशक्त परिवार और राष्ट्र का आधार है और उसके इस विकास को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

छायाचित्र: 1 अनीता छाबड़ा, 2 ममता शर्मा, 3 रजनी मेहता, 4 हर्षलता, 5 चंचल सेतिया, 6 अनामिका।

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी - 07.03.2011

मुख्य समाचारः
ऽ  केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर 196 किलोमीटर तक लम्बे मार्ग को छह
लेन करने की स्वीकृति प्रदान की है।
ऽ  हरियाणा विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दलों इडियन नैशनल लोकदल और भाजपा
के विधायकों ने आज भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव रद्द होने पर
वाक आउट किया।
ऽ  नाबार्ड ने हरियाणा के 16 जिलो में 33 पशु चिकित्सा अस्पतालों और 103
औषद्यालयों के निर्माण के लिए बाईस करोड़ 90 लाख रूपए  मजूंर किए है।
ऽ  कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के तीन जिलों में मौसम आधारित गेहूं फसल बीमा
योजना शुरू की जा रही है।


केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर 196 किलोमीटर तक लम्बे पानीपत, अंबाला,
जालधंर मार्ग को छह लेन करने की स्वीकृति प्रदान की है। जिस पर कुल 2747 करोड़
पचास लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा के लोक  निर्माण
मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में विधायक श्रीमती सुमिता सिंह
द्वारा करनाल शहर में यातायात के उचित प्रबंध करने संबंधी पुछे गए प्रष्न के उततर में
दी श्री सुरजेवाला ने बताया कि इस परियोजना का 116 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में
पड़ता है और हरियाणा सरकार द्वारा अपने हिस्से की सड़क पर 1095 करोड़ रूपए की
राशि खर्च की जाएगी और इस पूरी परियोजना में 28 फलाई ओवर भी बनाए जाएगे
जिसमें छह करनाल में बनाए जाएगे इस पर लगभग 120 करोड़ रूपए की राशि खर्च
होगी।

हरियाणा विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दलों इडियन नैशनल लोकदल और भाजपा के
विधायकों ने आज विभिन्न मुद्दो को सदन से लेकर वाक आउट किया। इनैलो और
भाजपा के विधायकों ने पहली बार तब वाक आउट किया जब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप
शर्मा ने  विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अनिल विज और इनैलो के
अजय सिंह चौटाला ने प्रदेश में धोखे से किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में रिष्वत खोरी
पर पेश किए गए स्थगन प्रस्ताव को ना मजंूर कर दिया। इनैलों और भाजपा के
विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव रद्द किए जाने का जम कर विरोध किया और आरोप
लगाया कि प्रदेश में बेशकिमती सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे है और किसानों की
उपजाउ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। विपक्षी सदस्यो ने इस मुद्दे पर खूब
हंगामा किया ।

विपक्षी सदस्यो ने आज शिक्षा के मुद्दे पर भी सरकार  को घेरने की कोशिश की।
विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से शिक्षा पर किए गए खर्च की मांगी गई
जानकरी से सतुष्ट न होने पर पर इनैलो के रामपाल माजरा ने आरोप लगाया कि
सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में 125 करोड़ रूपए का घोटाला किया गया। जिसका सत्ता पक्ष
ने विरोध किया और आपसी नोक झोक के बीच इनैलो और भाजपा के सदस्य वाक
आउट कर गए।

होंद चिल्लड़ कांड की जांच के लिए इलाहाबाद के सेवानिवृत न्यायधीश टी पी गर्ग के
अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया गया है जिसे 6 माह में अपनी रिर्पोट देने को कहा
गया है। आज हरियाणा विधानसभा में होंद चिल्लड़ में 1984 में मारे गए  सिक्खों और
उनके घर व जायदाद तबाह किए जाने का का मामला उठने के बाद संसदीय कार्य मंत्री
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी। उन्होने कहा कि रेवाड़ी जिले के इस मामले में हरियाणा
व पंजाब के सिक्खों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने
न्यायिक जांच के आदेश दिए है। इस मामलें पर चर्चा करवाए जाने पर अड़े विपक्ष ने
सदन से वाक आउट भी किया।

नाबार्ड ने हरियाणा के 16 जिलो में 33 पशु चिकित्सा अस्पतालों और 103 औषद्यालयों
के निर्माण के लिए बाईस करोड़ 90 लाख रूपए  मजूंर किए गए है।
नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रभारी डा आर एम कुम्मुर ने बताया  इन चिकित्सा अस्पतालों और
औषद्यालयों के निर्माण से पशुधन स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनकी मृत्यु दर कम
होगी। साथ ही साथ दुग्ध उत्पादन व सम्बधित उत्पादों में बढ़ोतरी होगी। उन्होने बताया
कि इस परियोजना से रोजगार के सवा पांच लाख दिहाड़ीयां रोजगार सृजित होंगे।
नाबार्ड ने वित्त वर्ष 2010-11 के दौरारन बुनियादी ढांचे के विकास पर 358 स्वीकृत
किए है।

हरियाणा विधानसभा के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और
पंजाब के राज्यपाल रह चुके कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह को सदन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई
। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनैलो विधायक डा अजय सिंह चौटाला  और भाजपा
विधायक दल के नेता अनिल विज एवं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने दिवगंत नेता
को श्रद्धांजलि देते हुए उन द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए कार्यो की प्रशंसा की।

कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के तीन जिलों में मौसम आधारित गेहूं फसल बीमा योजना शुरू
की जा रही है। प्रदेश के कुरूक्षेत्र जिले के बाबैन खण्ड  में अंबाला जिले के अंबाला
खण्ड में तथा फतेहाबाद जिले के टोहाना खण्ड में इस योजना को खरीफ फसल के लिए
पायलट प्रोजक्ट के रूप में लागू किया जा रहा है। यह योजनास कियसान की फसल की
कम बरसात या ज्यादा बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए लाभदायक सिद्ध
होगी।