Tuesday, October 4, 2011

समाचार News 04.10.2011

4 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक विभिन्न निर्धारित स्थानों पर अगस्त माह की पेंशन वितरित की जाएगी
सिरसा
,  4 अक्तूबर। उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन, विधवा और विकलांग पेंशन सिरसा शहर में 4 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक विभिन्न निर्धारित स्थानों पर अगस्त माह की पेंशन वितरित की जाएगी। इस कार्य के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और सचिव कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद सिरसा की देखरेख में पेंशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। । उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 1 व 2 में 4 अक्तूबर को प्रात: 12 से दोपहर 1 बजे तक सैनी धर्मशाला चतरगढ़ पट्टी में पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे से 2 बजे सैनी धर्मशाला में ही प्रेमनगर के पेंशनधारकों को पेंशन वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 3 व 4 में प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक खैरपुर में स्थित राजकीय स्कूल में तथा वार्ड नं. 6 एमसी ऑफिस में साढ़े 11 बजे से डेढ बजे तक व वार्ड नं. 7 के लिए एमसी कॉलोनी गुरूद्वारा में पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंनेे बताया कि वार्ड नं. 9 के लिए सायं 3 बजे से पांच बजे तक हनुमान धर्मशाला कीर्तिनगर में तथा वार्ड नं. 10 के लिए सायं 3 बजे से पांच बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला कीर्तिनगर में और वार्ड नं. 11 के लिए साढ़े तीन बजे से 11 बजे तक पशु अस्पताल बेगू रोड में पेंशन बांटी जाएगी।
    उपायुक्त ने बताया कि पांच अक्तूबर को वार्ड नं. 12 के लिए प्रात: साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक जीपीएस स्कूल मेलाग्राउंड में, वार्ड नं. 5 में साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक एमसी ऑफिस में, वार्ड नं. 15 में प्रात: साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक सनातन धर्मशाला में, वार्ड नं.17 में प्रात: साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक मुल्तानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में, वार्ड नं. 16 में प्रात: साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक पुराना एमसी ऑफिस में पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड नं. 18 में सायं तीन बजे से पांच बजे तक कबीर धर्मशाला में, वार्ड नं. 19 में सायं तीन बजे से पांच बजे तक सेठी धर्मशाला में, वार्ड नं. 20 में सायं तीन बजे से पांच बजे तक जैन स्कूल में पेंशन बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 21 में प्रात: साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक चाचाण धर्मशाला में पेंशन वितरित की जाएगी जबकि वार्ड नं. 8 में सायं 3 बजे से पांच बजे तक खैरपुर के राजकीय स्कूल में पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को वार्ड नं. 22 में सायं तीन बजे से पांच बजे तक भगवान वाल्मीकि आश्रम में पेंशन बांटी जाएगी। वार्ड नं. 28 में प्रात: 11 बजे से डेढ़ बजे तक जीआरजी स्कूल में तथा वार्ड नं. 13 में प्रात: साढ़े बजे से डेढ़ बजे तक सैनी सभा में पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड नं. 14 में सायं तीन बजे से पांच बजे तक अग्रसेन स्कूल में, वार्ड नं. 31 में सायं तीन बजे से पांच बजे तक डबवाली रोड पर स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस में तथा वार्ड नं. 26 में सायं 2 बजे से पांच बजे तक बाजीगर धर्मशाला में पेंशन वितरित की जाएगी।
    उपायुक्त ने बताया कि वार्ड नं. 10 अक्तूबर को वार्ड नं. 29 में सायं तीन बजे से पांच बजे तक सीएमके कॉलेज में, वार्ड नं. 30 में प्रात: 11 बजे से डेढ़ बजे तक डबवाली रोड स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस में पेंशन वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 27 में प्रात: 11 बजे से डेढ़ बजे तक डबवाली रोड स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस में, वार्ड नं. 23 में प्रात: साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक गांधी आश्रम में तथा वार्ड नं. 24 में सायं 2 बजे से पांच बजे तक पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 12 अक्तूबर को वार्ड नं. 25 में सायं दो बजे से पांच बजे तक राजकीय माध्यमिक पाठशाला नं. 2 में पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी पेंशनधारकों से आग्रह किया कि वे निश्चित तिथि, समय व निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपनी पेंंशन प्राप्त करें।

सांझी बनाओ प्रतियोगिता के लिए 20 अक्तूबर की तिथि निर्धारित
सिरसा,
  4 अक्तूबर। जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा प्रदेश की सामाजिक परम्परा को कायम रखने के लिए हर वर्ष सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा दशहरा व दीवाली के पावन अवसर पर सांझी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सांझी व कृतियां आदि बनाना शुभ माना जाता है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सिरसा द्वारा सांझी बनाओ प्रतियोगिता के लिए 20 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। इच्छुक महिलाएं 18 अक्तूबर 2011 तक सांझी बनाकर बरनाला रोड पर स्थित लघु सचिवालय परिसर में आबकारी एवं कराधान विभाग की बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, सिरसा में जमा करवाएं।
    उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तर पर सांझी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महिला कलाकार ही भाग ले सकती है जिसके लिए किसी योग्यता अथवा आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला की प्रथम तीन कृतियों का चयन किया जाएगा। इन कृतियों को बनाने वाली महिला कलाकार को क्रमश: 2500, 2000 तथा 1500 रुपए के नकद ईनाम दिए जाएंगे।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि जिला स्तर पर सांझी प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुचारू तथा बेहतर ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभाग द्वारा निर्णायक समिति का गठन किया जाएगा जिसमें ललित कला विद्या के जानकार को ही समिति का सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कृतियां किसी हार्डबोर्ड अथवा स्टै्रच कैनवस पर बनाई जाएं। इस प्रतियोगिता में प्रयोग किया जाने वाला सामान कलाकारों का अपना होगा। उन्होंने बताया कि जिला में केवल प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली महिला कलाकारों को इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली कृतियों को प्रदेश तथा देश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी शाखा में भी दर्शाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2011-12 सांझी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन बारे तथा अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.)सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली सहित कुलपति, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी,  प्रधानाचार्य, राजकीय नेशनल महिला कॉलेज, प्रधानाचार्य, सीएमके गल्र्ज कॉलेज, प्रधानाचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (महिला), प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, निदेशक, जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ, प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय, डबवाली  प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय, ऐलनाबाद, निदेशक (दिशा) सिरसा, कार्यक्रम अधिकारी (आई.सी.बी.एस), सभी बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी तथा सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भी विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया है।

फोटोयुक्त मतदाता सूची वर्ष 2012 का विशेष पुनरीक्षण अक्तूबर 2011 से एक नवंबर 2011 तक किया जाएगा
सिरसा
,  4 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार एक जनवरी 2012 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूची वर्ष 2012 का विशेष पुनरीक्षण अक्तूबर 2011 से एक नवंबर 2011 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में पांच अक्तूबर को प्रात: 10 बजे लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू एवं बेहतर ढंग से निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि बैठक में जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रधान एवं सचिव भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल एजेंट तथा उपायुक्त कार्यालय के बूथ लेवल अधिकारी आपस में मिलकर फोटोयुक्त मतदाता सूची वर्ष 2012 त्रुटि रहित फोटोयुक्त मतदाता सूची अच्छे ढंग से तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि बैठक में पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित बूथ लेवल एजेंट, बूथ लेवल अधिकारी तथा जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रधान, सचिव मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करके त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

डा० विजय अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
    आयुज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के चेयरमैन डॉ० विजय अग्रवाल को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह जानकारी महासम्मेलन के प्रदेश महासचिव एम.पी. गोयल ने प्रदान करते हुए कहा कि डॉ० अग्रवाल को यह पद उनकी सामाजिक लगन एवं सेवाओं से प्रभावित होकर महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल ने प्रदान किया है।
    डॉ० अग्रवाल ने अपने मनोनयन पर समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वैश्य समाज को संगठित करने का अपने स्तर पर पूर्ण प्रयास करेंगे। डॉ० अग्रवाल की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैंँ।

 जिले में सामाजिक-आर्थिक तथा जातिगत जनगणना अक्तूबर व नवंबर माह में होगी
सिरसा,
  4 अक्तूबर। जिले में सामाजिक-आर्थिक तथा जातिगत जनगणना अक्तूबर व नवंबर माह में होगी। इसके लिए प्रगणकों, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तथा उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी.के.बेहरा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक कर उन्हें इस जनगणना के कार्य को सही ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए हैं।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने जनगणना सर्वेक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं सुचारू तथा निर्धारित अवधि में पूरा करवाने के लिए जिला सांख्य अधिकारी (जिला जनगणना अधिकारी)को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और तहसीलदार को ग्रामीण क्षेत्रों में चार्ज अधिकारी नियुक्त किया है तथा शहरी क्षेत्रों के लिए ईओ नगरपालिका व सचिव को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जनगणना सर्वेक्षण कार्य में नियुक्त किए गए सभी अधिकारियों से कहा है कि इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें तथा ड्यूटी में लगाए गए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के कार्य का भी समय-समय पर निरीक्षण करें ताकि जनगणना का कार्य समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस जनगणना कार्य में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2442 ब्लॉक बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 520 प्रगणक नियुक्त होंगे जबकि शहरी में क्षेत्रों में 277 होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 87 पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारी का काम संभालेंगे जबकि शहरी क्षेत्रों में 46 पर्यवेक्षक अपनी ड्यूटी बखूबी निभाएंगे। उन्होंने इस कार्य में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, रेजीडेंट वैल्फेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, पार्षदों व पूर्व पार्षदों से भी निष्पक्ष सर्वेक्षण की अपील की है।
    श्री डीके बेहरा ने कहा कि ग्रामीण भारत में सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 को ईमानदारी व निष्ठा से निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जातिवार जनसंख्या के अनुमान लगाने और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों का पता लगाने के संबंध में जनता की बहुत अधिक रूचि रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार जून 2011 और दिसंबर 2011 के बीच सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनसंख्या 2011 का कार्य कर रहा है। पहली बार भारत के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए इतने बड़े पैमाने पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर सामाजिक-आर्थिक गणना की जाएगी जिससे परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर उनके स्तर का पता लगाया जाएगा जिससे राज्य सरकारें गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की सूची तैयार कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे देश की जातिवार जनसंख्या की गणना हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और विभिन्न जातियों और जनसंख्या के विभिन्न वर्गों की शैक्षणिक स्थिति के संबंध में प्रमाणिक सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सारा कार्य बिना कागज-पत्र के हैंडहेल्ड इलैक्ट्रॉनिक डिवाइज पर किया जाएगा। इससे आंकड़ा प्रविष्टि में गलतियां और प्रगणक के स्वनिर्णय में बहुत अधिक कमी आएगी। सारी सूचना पूर्णत: आधार और एनपीआर के अनुकूल होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकांश जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी प्रकार की गलत सूचना न दी जाए। इसके लिए गणना चरण में ग्राम सभा के स्तर पर जनता द्वारा जांच-सभी स्तरों पर जांच पड़ताल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक-आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 परिवारों को उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर रैंक प्रदान करेगी जिससे राज्य, संघ राज्य क्षेत्र सरकारें यथार्थ रूप से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों की एक सूची तैयार कर सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश में जनसंख्या के जातिवार ब्यौरों की प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होगी। यह विभिन्न जातियों का सामाजिक आर्थिक विवरण प्रदान करेगी।
    श्री डीके बेहरा कहा कि इसके लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण किया जाएगा। प्रत्येक प्रगणक को चार गणना ब्लॉक दिए जाएंगे और प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रगणक गणना ब्लॉक में अभिज्ञात प्रत्येक परिवार का दौरा करेगा और प्रश्रावली को भरेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रगणक के साथ एक डाटा  एंट्री ऑप्रेटर रहेगा। यह डाटा एक इलेक्ट्रॉनिक हैंडहेल्ड डिवाइस में सीधे लिया जाएगा। हैंडहेल्ड डिवाइस में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर हेतु भरे गए फार्मों की स्कैन इमेज प्रविष्ट होंगी। उन्होंने कहा कि एकत्र किए गए आंकड़ों को पंचायत में सत्यापित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इसके संबंध में दावे, आपत्तियां और सूचना पदनामित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। यह प्रारूप सूची ग्राम पंचायत, खंड विकास कार्यालय, चार्ज केंद्र और जिला कलैक्टर कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।
    अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपमंडलाधीश, नगराधीश, तहसीलदार, सचिव, समस्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पार्षद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा कल 5 व 6 अक्तूबर को  सिरसा में रहेंगे
सिरसा
। गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा कल 5 व 6 अक्तूबर को  सिरसा में रहेंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यह जानकारी ेदेते हुए उनके अनुज गोबिंद कांडा ने बताया कि गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा 5 अक्तूबर व 6 अक्तूबर को अपने एमडीएलआर कार्यालय एवं शू कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगें व जनसमस्याएं सुनेंगे। गोबिंदकांडा ने बताया कि गोपाल कांडा 6 अक्तूबर को रावन दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

अब प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है
सिरसा
, 4 अक्तूबर। इनेलो के जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने हिसार उप-चुनाव में डा. अजय सिंह चौटाला की जीत का दावा करते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है और कांग्रेस की गलतनीतियों को  जान चुकी है। आज प्रदेश में ही अपितु पूरे देश में कानून नाम की काई चीज नहीं है। उन्होंने अपने हिसार दौरे के चुनाव प्रचार के दौरान बताया कि हिसार में किसी से भी पूछो सब यही कह रहे है कि चौटाला राज  ही हमारा भला कर सकता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग सिर्फ कांगेस को कोसते नजर आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में इस पूरे क्षेत्र में कांग्रेस का कोई नामों निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ एक ही बात सामने आ रही है इस बार फिर से चौटाला की सरकार लानी है और कांगेस को औकात दिखानी है। उन्होंने दावा किया है कि इस चुनाव में इनेलो जीतेगी और कांग्रेस का पूरे प्रदेश से सफाया हो जाएगा।

रामलीला का कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहता ने उद्घाटन किया
सिरसा
। गांव नटार में श्री रामा ड्रामेटिक क्लब के द्वारा आयोजित रामलीला का बीती रात कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहता ने उद्घाटन किया। श्री मेहता ने उपस्थित ग्रामीणों को भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को नशा त्यागने व कन्याभू्रण हत्या न करने की शपथ भी दिलवाई।
गांव नटार में पहुंचने पर श्री रामा ड्रामेटिक क्लब के सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने भूपेश मेहता का फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश मेहता ने कहा कि रामलीला भगवान श्री राम के आदर्शमयी जीवन को प्रस्तुत करती है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से भगवान श्री रामजी, सीता जी, लक्ष्मण, हनुमान इत्यादि के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर वे नशे त्यागने तथा बेटियां बचाने का संकल्प लेते हुए गर्भ में कन्या शिशु मरवाने की विचारधारा त्यागने का संकल्प करवाया। श्री मेहता ने रामलीला आयोजनकर्ताओं को निजी कोष से 5100 रुपए की सहयोग राशि भेंट की। श्री रामा ड्रामेटिक क्लब के सदस्यों प्रधान बलजिंद्र सेठी, उपप्रधान हरीश कंबोज, पूर्व सरपंच राकेश कंबोज, जसवीर पंच, जगदीप मेहता पंच, डा. रवि, मुख्तयार ङ्क्षसह गंडा, राजू टिन्ना,लक्ष्मण दाय, बलदेव ङ्क्षसह व अन्यों ने श्री मेहता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री मेहता के साथ रामदास बजाज, रमेश गोयल, रवि मेहता, धर्मवीर फरंड, निजी सचिव पे्रम सैनी, संदीप इंदौरा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रामलीला के आठवें दिन भगवान राम पंचवटी पहुंचे
सिरसा
, 04 अक्तूबर। श्रीरामा क्लब की और से रामलीला ग्राऊंड में चली रामलीला के आठवें दिन भगवान राम पंचवटी पहुंचते है, संतों के साथ संवाद, लक्ष्मण के साथ संवाद, संपूर्णखां का पंचवटी पर आना, सम्पर्णखा का दोनों भईयों को इदेख कर मोहित होना, खर, दुर, शण का वध, संपूर्णखा का रावण के पास जाना, मारिच का हिरण बनना, सीता हरण सवरी के झूठे बेर खाना, सीता हरण आदि का मंचन किया गया। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम के पास वनों के साधु संतों  आते है और सत्संग करते है। इस बीच एक हास्य दृष्य भी सामने आता है। सभी साधु संत माता सीता को देख कर कहते है कि प्रभु के पास तो काम करने के लिए उनकी पत्नी है हमारे पास तो कुछ नहीं। ये सोच कर वे विचार करते है कि भगवान राम के चरण लगते ही पत्थर स्त्री बन जाती है तो क्यों न हम पत्थर ले कर जाए और सभी को एक स्त्री का सुख मिले। लेकिन भगवान श्रीराम शुभ दिन ना होने का बहाना बना कर मना कर देते है। उधर अपनी पंचवटी पर संपूर्णखा आती है और प्रभुराम, लक्ष्मण को देख कर मोहित हो जाती है। और राम से कहती है- तुम सम पुरुष मम सम नारी, अर्थात् तुम्हारे जैसा कोई दूसरा पुरुष और नहीं मेरी जैसी काई स्त्री नहीं। जब राम उसे लक्ष्मण के पास भेज देते है। संपूर्णखा लक्ष्मण के आगे भी विवाह प्रस्ताव रखती है। लक्ष्मण कहते है- स्त्री सुनो मैं उनकर दासा। अर्थात् मैं प्रभुराम का ही दास हूं। थोड़ी देर बाद वह भयानक रुप धारण कर लेती है और विवाह का प्रस्ताव फिर से रखती है। तब फिर से श्रीराम लक्ष्मण के पास भेजते है। तब लक्ष्मण क्रोधित हो जाते है और उसके नाक कान काट देते है।
गबराई संपूर्णखां खर, दुर, शण के पास जाती है और सारा वृत्तांत बताती है। यह सब देख कर वे तीनों 14 हजार सेना लेकर पंचवटी जाते है। तभी प्रभु ऐसा मायावी तीर चलाते है जिससे 14 हजार राक्षक आपस में ही लड़ कर मर जाते है। ये सब देख कर वह अपने भाई रावण के पास पंहुचती है और सारा हाल बताती है। ये सारा हाल सुन कर रावण सीता हरण करने का सोचते है जिसके लिए वे मारिच की सहायता लेते है। उसके बाद मारिच का सुन्दर मृग बनकर पंचवटी जाना, प्रभु श्रीराम का मृग पकडऩे के लिए उसके पीछे जाना, सीता के जिद करने पर मजबूर होकर लक्ष्मण का भाई श्रीराम को बचाने के लिए जाना और लक्ष्मण रेखा खींचकर सीता को अंदर रहने को कहना, रावण द्वारा साुधु भेष में सीता से लक्ष्मण रेखा लांघ कर भिक्षा देने को कहना और सीता जैसे ही लक्ष्मण रेखा को पार कर भिक्षा देने आती है तो रावण का असली रुप में आना और हरण करना। रावण के हरण ेरने के बाद आसमान में जटायु का सीता के बचाव में रावण के साथ युद्ध कर घायल हो कर गिरना। प्रभु राम का पंचवटी में सीता का पाकर विलाप करना, श्रीराम लक्ष्मण को जटायु का मिलना, शबरी द्वारा झूठे बेर श्रीराम को खिलाना और सीता को ढंूढते-ढूंढते सुर्गीव से मिलना, हनुमान का अपने कंधो पर उठाना और सुर्गीव के पास ले जाना। सुर्गीव अपने भाई बाली के बारे में बताते हुए सात ताड़ों को दिखाते है और राम से कहते है कि जो एक बाण से सातों ताड़ों को गिराएगा वहीं बाली पर विजय पाएगा। राम सुर्गीव के साथ जाते हीै और बाली वध करते है। ऐसा सुन्दर मंचन देखकर दर्शक गद्गद् हो उठे। इस मौके पर सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने भी राम लीला का खूब आनंद उठाया। उन्होंने  श्रीरामा क्लब का बधाई देते हुए कहाकि ये सिरसा के लिए गौरव की बात है कि रामा क्लब लगातार 62 वर्षों से मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला का मंचन करवाता आ रहा है। इस मौके पर सांसद अशोक तंवर, भूपेश मेहता, नवीन केडिया संहित कई कांग्रेसी नेताओं को स्मृति चिंह् देकर समान्नित किया गया।

कांग्रेस से बेहत्तर शासन कोई दूसरा और नहीं
सिरसा
, 4 अक्तूबर। हिसार उप-चुनाव में कांग्रेस को बड़े अंतर से जीत हासिल होगी और जनता बता देगी कि कांग्रेस से बेहत्तर शासन कोई दूसरा और नहीं है। ये बात कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने लाखों वोट से जयप्रकाश की जीत का  दावा करते हुए कही।
खोसा ने कहा कि हुड्डा ने 36 बिरादरी के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं उनका प्रदेश की जनता पूरा लाभ उठा रही है तथा जनता के एक जनसेवक के रुप में कार्य कर रहे हैं एवं हरियाणा के विकास का नया आयाम तय किया है।
हरियाणा में हुआ विकास कांग्रेस की हिसार उपचुनाव में जीत पक्की करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ नोरेबाजी के इलावा कुछ नहीं कर सकता क्योकि उन्हें पता है कि जीत कांग्रेस की ही होनी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति का इतिहास इस बात का गवाह कि हुड्डा पहले कोई भी मुख्यमंत्री लगातार दोवारा मुख्यमंत्री बना। ये विकास की गंगा ही है जो हुड्डा सरकार ने बहाई और आगे भी हरियाणा को बड़ स्तर पर विकसित करने का मुख्यमंत्री का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इलावा सत्ता में और कोई दूसरा नहीं है।

पुलिस समाचार
सिरसा
4 अक्टूबर। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने बीती 24 सितम्बर की रात्रि को कस्बा ऐलनाबाद के  वार्ड न: 15 में स्थित एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोडफ़ोड करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पॉच लोगों को गिर$$फ्तार कि या हैं। पकडें गए लोगों में राकेश पुत्र काशीराम,रोहताश पुत्र हरदयाल,राजीव पुत्र साहबराम,रूप पुत्र काशीराम व मदन पुत्र गंगाराम पुत्र निवासी गांव किशनपुरा के नाम शामिल  हैं। पॉचों आरोपियों को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में बनवारी पुत्र कृष्ण निवासी वार्ड न: 15 ऐलनाबा द क ी शिकायत पर करीब एक दर्जन लोगों के विरूद्ध भादस. की धारा 452,427,147,148,149,506 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था।  उन्होने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं,और उन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
              थाना शहर सिरसा पुलिस ने जयपुर से सिरसा के लिए चले सरियों से लोड ट्रक में से 2 टन 15 किलोग्राम सरिया खुर्दबुर्द करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैंं। पकड़े गए आरोपियों में ट्रक चालक गुलाब सिंह पुत्र इन्दराज सिंह व हेप्लर(क्लीनर) सतपाल पुत्र देशराज निवासी खेतड़ी जिला झुझुनू (राजस्थान) के नाम शामिल हैं।थाना शहर पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के विरूद्ध जयअंम्बे ट्रेडस के संचालक  नंदकिशोर पुत्र सोहनलाल निवासी पुरानी हॉऊसिंग बोर्ड सिरसा की शिकायत पर ट्रक चालक, क्लीनर व ट्रक मालिक के विरूद्ध भादस. की धारा 406,420के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी हैं।मामले के जांच अधिकारी जे-जे कॉलोनी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया हैं कि इस संबध में पकड़े गए  ट्रक चालक व क्लीनर  को आज अदालत में पेश कर रिमाुंड हासिल किया जाएगा। उन्होने बताया कि मामले तीसरे आरोपी ट्रक मालिक सीतारामपुत्र रु डाराम निवासी लोहा मण्ड़ी जयपुर को भी दबिश देकर इस मामले मेें शीघ्र गिरफ्तार कि या जाएगा।
              कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थल पर सट्टाखाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को 260 रूपए की सट्टा राशि के साथ गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए व्यक्ति ेी पहचान विनोद कुमार पुत्र दर्शन कुमार वार्ड न: 10 मण्डी कालांवाली के रूप में हुई हैं। शहर डबवाली पुलिस ने गुरदीप पुत्र मग्घर सिंह निवासी माना(पंजाब)को 900 ेग्राम चूरा पोस्त के साथ तथा राम ङ्क्षसह पुत्र बलोर सिंह निवासी संदोवा (पंजाब)क ो 900 ोग्राम के साथ मण्ड़ी डबवाली से गिरफ्तार किया हैं दोनों आरोपियों के विरूद्ध मादक प्रदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं।
               थााना शहर सिरसा पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम तहत अभियोग दर्ज किया है। शहर पुलिस ने इस संबध में अनुप सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी गाधीबडी राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि मामले के दुसरे आरोपी भुपेन्द्र पुत्र अपार सिंह निवासी सी ब्लॉक की तलाश शुरू कर दी। शहर पुलिस ने बीती दिवस सूचना के आधार पर सापामारी करते हुए बगैर किसी अनुमति व प्रमाण-पत्र के डीएपी खाद का अवैध भंडारण सी ब्लॉक क्षेत्र से बरामद कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गएआरोपी को आज सिरसा न्यायालय में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएग।

हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा
सिरसा
,04 अक्तुबर-सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक तरफ लहर है और हिसार की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का पूरा मन बना लिया है। श्री तंवर आज अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं व लोगों को संबोधित कर रहे थे।
        उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यो पर मोहर लगाते हुए हिसार का मतदाता मतदान के दिन अपना एक-एक कीमती वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में देगा। सांसद ने कहा कि देश को बांटने वाली सांप्रदायिक ताकतों के साथ हाथ मिलाकर कुलदीप बिश्नोई ने साबित कर दिया है कि वो चुनाव केलिए कुछ भी कर सकते हैं। समाज को जात-पात के नाम पर बांटकर राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का यह उपचुनाव अच्छा मौका है।       
        अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को एकजुट करने और विकास की स्वस्थ राजनीति की है। टांग खिंचाई की परंपरा क्षेत्रीय दलों की परिपाटी रही है। इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी का उम्मीदवार है। जिसके लिए पार्टी पूरी एकजुटता से मैदान में है। हिसार का हर कार्यकर्ता खुद को जयप्रकाश समझ कर मतदान तक दिन रात एक कर रहे है। ताकि हिसार के विकास की नई इबारत लिखी जा सके। उन्होंने कहा कि हिसार उपचुनाव ओछी राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का अच्छा मौका है। विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव है, जिसके चलते वो ओछी हरकतों पर उतर आया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले छह सालों के दौरान अपनी नेक नीयत के चलते जनता की भलाई के कार्य किए है। सरकार की नीतियों से कर्मचारियों, किसानों, व्यापारियों, दलितों व महिलाओं सभी वर्गों के कल्याण के कार्य किए है। लेकिन विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव है, जिसके चलते विपक्षी दल आए दिन अनर्गल ब्यानबाजी कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस उपचुनाव में जी-तोड़ मेहनत करें और पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का कार्य करे। 
    इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहत्ता,नवीन केडिया,डा. सुभाष जोधपुरिया, तेजभान पनिहारी, सुरजीत भावदीन, भूपेन्द्र सिंह राठौर,शीशपाल केहरवाला, तिलकराज चंदेल, मनीराम दड़बी, रमन सर्राफ,राजकुमार बजाज, सुरेश बूरा,रामपाल दड़बी व सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कालावांली नपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी गिरी
4 इनेलो समथर््िात पार्षद कांग्रेस में शामिल,इनेलो को झटका
सिरसा
। कालांवाली नगरपालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में कुल 13 पार्षदों में से 11 पार्षद व सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने भाग लिया। नगरपालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर इनेलो समॢथत अध्यक्ष राजीव कुमार व उपाध्यक्ष पद पर जगसीर चंद थे।
    कालांवाली नगरपालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सिरसा के उपमंडलाधिकारी रोशन लाल की अध्यक्षता में आज कालांवाली नगरपालिका परिसर में बैठक हुई। इस बैठक में कुल 13 पार्षदों में से 11 ने हिस्सा लिया जबकि इनेलो समर्थित वार्ड 3 की पार्षद राजरानी व वार्ड 9 की पार्षद लखबीर कौर बैठक से नदारद रहीं। अध्यक्ष राजीव कुमार व उपाध्यक्ष जगसीर चंद को दो-दो मतों से संतोष करना पड़ा। सिरसा के उपमंडल अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि मंगलवार को हुई अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में कुल 13 पार्षदों के अलावा कालांवाली के विधायक चरणजीत सिंह व सिरसा के सांसद अशोक तंवर का हिस्सा लेना जरूरी था मगर इस कार्यवाही में 13 में से 11 पार्षदों के अलावा सांसद अशोक तंवर ने शिरक्कत की। बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा गया जिसमें  11 मत एक ओर जाने से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिला उपायुक्त व सरकार को भेजे देगें। उन्होंने बताया कि जैसे ही नया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने की सरकार व विभाग की ओर से रिपोर्ट आएगी आगामी कार्रवाई की जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में डबावाली के डीएसपी बाबू लाल,कालांवाली के नायव तहसीलदार संजय चौधरी,थाना प्रभारी जगदीश राय,सचिव प्रदीप कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
    सासंद अशोक तंवर ने इस मौके पर पत्रकारों को बताया कि नपा अध्यक्ष व पार्षदों के बीच खिंचतान के चलते कालांवाली के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर नये व्यक्ति के आने से विकास को गति मिलेगी। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के बाद सिरसा के सासंद अशोक तंवर वार्ड नम्बर 8 की इनेलो सर्मथक पार्षद मधु वाला के घर जलपान के लिए गए। इस मौके पर 4 इनेलो समॢथत पार्षद वार्ड नम्बर 8 की मधु वाला,4 के बलदेव सिंह,7 की शालू सैन व 11 के राजेश कुमार ने इनेलो छोड़कर काग्रेंस शामिल होने की घोषणा की। सांसद तंवर ने बताया कि इनेलो छोड़कर कांग्रेस में आने वाले पार्षदों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियों में आमजन का विश्वास बढ़ा हैै,कालांवाली नगर पालिका के इनेलो समर्थित पार्षदों के पार्टी छोड़कर कांगेस में आने का असर सिरसा ही नहीें बल्कि हिसार लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कालांवाली क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर ओम प्रक ाश केहरवाला,शीश राम केहरवाला,तेजभान पनिहारी,ओम प्रकाश लुहानी,तरसेम कुमार,पवन जिंदल,सुरेश सिंगला,तरसेम स्टार आदि मौजूद थे।

बैठक में हरियाणा पे्रस क्लब की जिला कार्यकारिणी गठित करने में विचार-विमर्श किया गया
सिरसा
4 अक्तूबर: हरियाणा पे्रस क्लब (रजि.) की एक बैठक बेगू रोड पर गोल डिग्गी स्थित कार्यालय में क्लब के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमेश खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में हरियाणा पे्रस क्लब की जिला कार्यकारिणी गठित करने में विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में भूपेन्द्र गोड, निरंजन, अमित चुघ,प्रवीण दुआ, सोमनाथ दुग्गल, पूर्ण चंद  अरोड़ा, सोम खुराना, विरेन्द्र कुमार सतीश बांसल,राम कुमार, महावीर प्रसाद,सूरजभान कमल दिनोदिया, सुखदेव ङ्क्षसह  सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से नरेश अरोड़ा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। पदों पर नियुक्ति आगामी 8 अक्तूबर शनिवार को बेगू रोड गोल डिग्गी स्थित कार्यालय में सांय सात बजे क्लब की होने वाली बैठक में  की जाएगी। डा. रमेश खट्टर ने कहा पत्रकारों की हितों के लिए जहां इस क्लब के माध्यम से विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी वहीं पत्रकारों को आने वाली समस्याओं को दूर करने में भी अहम भूमिका अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य मिल जुलकर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करेंगे ताकि समाजहित के कार्य बढ़चढ़ किए जा सकें।
जारीकर्ता: डा. रमेश खट्टर 98127-07209

जगत जननी मां भगवती कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करती
सिरसा
। मां की महिमा अपंरपार है। जगत जननी मां भगवती कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करती। माता का जगराता करने वाले हर भक्त की मुराद मां पूरी करती है। यह बातें गत रात्रि थेहड़ मौहल्ला में आयोजित मां भगवती के दूसरे विशाल जागरण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कही। जागरण कार्यक्रम में पहुंचने पर जागरण के आयोजक मां वैष्णों नवयुवक मंडल के सदस्यों ने श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। प. मदन लाल ने होशियारी लाल शर्मा व लक्ष्मण गुज्जर सेे गणेशवंदना पूर्ण करवाई। इसके बाद श्री शर्मा व श्री गुज्जर ने संयुक्त रूप से मां की ज्योत प्रज्जवलित करते हुए जागरण की विधिवत रूप से शुरूआत की। इस मौके पर बिटटू चंचल एंड पाटी के कलाकारों ने माता के भजन गए। जागरण की भव्यता और कर्णप्रिय भजनों का भक्तजनों ने जमकर लुत्फ उठाया। कलाकारों ने शिव पार्वती, कृष्ण सुदामा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। श्री शर्मा ने जागरण के सफल आयोजन हेतु अपनी तरफ से नकद 3100 रूपये युवा मंडल को भेंट किए। इस अवसर पर जागरण के आयोजक निर्मल काण्डा, तरसेम गोयल, प्रधान योगेश भार्गव, उप प्रधान कमल सोनी व कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जागरण को सफल बनाने में विक्की अटवाल, महावीर भार्गव, भागराम भार्गव, महावीर प्रसाद सैन, बंसीलाल छाबड़ा, राजू, राजन, मंकेश, सुनील, सोनू, अशोक, तरूण, अमित, अजय, अनिल का भी सराहनीय योगदान रहा। मां भगवती जागरण में रात भर मां का गुणगान चलता रहा और भक्तजन झूमते रहे।

वार्ड-16 के पैंशनधारकों को कल 5 अक्तूबर को बुधवार को पैंशन बांटी जाएगी
सिरसा
4 अक्तूबर:वार्ड-16 के पैंशनधारकों को कल 5 अक्तूबर को बुधवार को पैंशन बांटी जाएगी। यह जानकारी देते हुए वार्ड -16 की नगर पार्षद नीरू सहगल ने बताया कि विधवा, बुढ़ापा व विकलांगों को पैंशन बांटने का काम कल प्रात : 11:30 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तकपुरानी एमसी मार्केट वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पैंशन धारक  के कार्ड नहीं भी बने है उन्हें भी पैंशन दी जाएगी। श्रीमती फोगाट ने वार्ड के सभी पैंशन धारकों को समय पर पहुंचकर अपनी पैंशन लेने की अपील की

कांगे्रस ही प्रदेश का समग्र विकास कर सकती है
सिरसा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि कांगे्रस ही प्रदेश का समग्र विकास कर सकती है। क्योंकि विकासपुरुष मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सभी वर्गों और क्षेत्रों के समान विकास में यकीन रखते हैं। यही कारण है कि आज हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय, विदेशी निवेश और खेल व शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बनकर उभरा है। कांडा आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सदलपुर व मोहम्दपुर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कांडा ने हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश के लिए वोटों की अपील कर रहे थे। इसके अतिरिक्त कांडा ने मंडी आदमपुर में भूपेन्द्र ग्रोवर की दुकान पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली। इसके पश्चात गोबिंद कांडा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जवाहर नगर, अनाज मंडी सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से अवगत करवाया। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान गोबिंद कांडा ने पार्टी कार्यकर्ता परमजीत मनचंदा, रामस्वरूप, विनोद कुमार के निवास पर भी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इसके पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के चुनाव कार्यालय में पहुंचने पर श्री कांडा का राजेन्द्र सारंग, भूपेन्द्र कासनिया सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरे के दौरान श्री कांडा के साथ पवन बजाज, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, राज मेहता, भूपेश गोयल, नरेन्द्र सर्राफ, नरेश सैनी, ओम डावला, गुरनाम सिंह, पृथ्वी भाटिया, निर्मल कांडा, संजीव शर्मा, सतपाल ठेकेदार, विजय शर्मा, गोबिंद राम गोयल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता सिरसा से आदमपुर पहुंचे।

श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मंडी आदमपुर में जय मां दुर्गा सेवामंडल द्वारा आयोजित नवरात्रा महोत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की
सिरसा
। श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मंडी आदमपुर में जय मां दुर्गा सेवामंडल द्वारा आयोजित नवरात्रा महोत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और नवरात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जागरण की पावन ज्योत प्रज्जवलित कर मां भगवती का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में हंसराज जादूदा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस धार्मिक अवसर पर कांडा ने कहा कि भारत की संस्कृति सबसे प्राचीन है और इसकी संस्कृति और सभ्यता का लोहा पूरी दुनिया ने माना है और यह प्रसन्नता का विषय है कि आज के आधुनिक युग में भी देश का युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से प्रभावित न होकर धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जागरण स्थल पर पहुंचने पर आयोजक सतीश गोयल, मंगल, अनिल मित्तल ने हंसराज जादूदा और गोबिंद कांडा का भव्य स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री कांडा के साथ पूर्व पार्षद सुशील सैनी, पूर्व पार्षद राज मेहता, भूपेश गोयल, नरेश सैनी, नरेन्द्र सर्राफ, गुरनाम सिंह, सतपाल ठेकेदार, संजीव शर्मा, पृथ्वी भाटिया, निर्मल कांडा, गोबिंद राम गोयल, नवीन मेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

श्री राम नाटक रेलवे क्लब के मंच पर सोमवार रात्रि अन्ना हजारे छाए रहे
मंडी डबवाली
-श्री राम नाटक रेलवे क्लब के मंच पर सोमवार रात्रि अन्ना हजारे छाए रहे। यहां नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन पर आधारित एक कार्यक्रम पेश किया। इन बच्चों में कोई अन्ना हजारे बना तो किसी ने किरण बेदी की भूमिका निभाई। भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाते इन बच्चों के कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। इससे पूर्व मंच पर शिव पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई।  इस अवसर पर अधिवक्ता गंगा विष्ण गोयल, दीपक कौशल, बलजीत सिंह, प्रिंसिपल हरिप्रकाश शर्मा, विजयंत शर्मा, राकेश शर्मा, सर्वजीत राजा, मनोज शर्मा व सुरेंद्र कुमार सिंगला ने पूजन करवाया। रामलीला के मंच पर सीता के विछोह में राम की व्याकुल स्थिति, सुग्रीव बाली युद्ध व अन्य दृश्य बड़े ही प्रभावी ढ़ंग से प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सतपाल ने हनुमान, राकेश बाबल ने सुग्रीव, जगदीश चेतीवाल ने बाली व धू्रव शर्मा ने अंगध की भूमिका निभाई। क्लब के प्रवक्ता जगमोहन सिंगला ने बताया कि रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

5 अक्तूबर को विशाल रक्तदान व जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया जा रहा है
सिरसा
4 अक्तूबर। पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी (पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आदरणीय बापू जी) की स्मृति में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग द्वारा आज 5 अक्तूबर को विशाल रक्तदान व जन कल्याण परमार्थी शिविर (चिकित्सा जांच शिविर) का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। शाह सतनाम जी धाम में लगने वाले इन शिविरों का शुभारम्भ पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपने पावन कर-कमलों से डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार रिबन जोड़कर करेंगे। 
डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु इस दिन को पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी को समर्पित 'परमार्थी दिवसÓ के रूप में मनाती है। प्रत्येक वर्ष इस दिन विशाल रक्तदान व जन कल्याण परमार्थी शिविर (चिकित्सा जांच शिविर) का आयोजन किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इन्सां ने बताया कि उक्त शिविरों से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में 7000 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए हजारों लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं तथा अभी भी रजिस्ट्रेशन चल रहे है। श्री इन्सां ने बताया कि इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक व 60 वर्ष से कम आयु के रक्तदानी ही रक्तदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि रक्तसंग्रहण के लिए इंडियन आम्र्ड ट्रांसफ्यूजन सैंटर नई दिल्ली, गुरु तेगबहादुर ब्लड बैंक दिल्ली, सिविल अस्पताल हिसार, जीत होस्पिटल लुधियाना, कृष्णा चैरिटेबल होस्पिटल लुधियाना सहित 16 टीमें पहुंच रही हैं। वहीं जनकल्याण परमार्थी कैंप में हृदय रोग, शुगर, कैंसर, नेत्र रोग, दांत, कान, नाक, गला, चमड़ी रोग, गुदारोग, हड्डी रोग व स्त्री रोगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। श्री इन्सां ने बताया कि इन शिविरों में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कैबिनों का प्रबंध किया गया है। जन कल्याण परमार्थी शिविर में देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी बहुमूल्य सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि जन कल्याण परमार्थी शिविर में मरीजों को दवाएं भी नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा रक्तदान में  7 दिसम्बर 2003 को शाह सतनाम जी धाम के सचखंड हाल में 15432 यूनिट रक्तदान, 10 अक्तूबर 2004 को श्री गुरूसर मोडिया में 17921 यूनिट व 8 अगस्त 2010 को शाह सतनाम जी धाम सरसा में 42732 यूनिट रक्तदान कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किये गए।

श्रीराम के हाथों बाली का वध
बिज्जूवाली
, 4 अक्तूबर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली के रामलीला ग्राऊंड में श्री सरस्वती रामलीला सोसायटी द्वारा आयोजित रामलीला की गत रात्रि का शुभारंभ गांव मुन्नावाली के पूर्व सरपंच बनवारी लाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा को तिलक लगाकर किया। रामलीला में श्रीराम-लक्ष्मण का ढीगर पर्वत की तरफ जाना, सुग्रीव का राम-लक्ष्मण को देखकर चौंकना व हनुमान जी को उनके बारे में पता लगाने के लिए भेजना, हनुमान द्वारा साधु का भेष बनाकर राम-लक्ष्मण के पास जाना, उनके बारे में विस्तार से जानकारी लेना, श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा अपना प्ररिचय देने के बाद हनुमान जी के साथ सुग्रीव के पास जाना और सुग्रीव को अपने साथ बीती घटना के बारे में बताना, सुग्रीव द्वारा श्रीराम को बताना कि कुछ दिन पहले एक स्त्री हाय राम-हाय लक्ष्मण करती हुए जा रही थी, उसने मुझे देखकर मेरी तरफ चंद जेवर फेंक दिए, सुग्रीव द्वारा जेवरों को श्रीराम को दिखाना, श्रीराम का लक्ष्मण को जेवर देकर पहचाने के लिए कहना, लक्ष्मण द्वारा सीता के पांव की पायल पहचान करना, सुग्रीव द्वारा अपने भाई बाली के किए अत्याचारों के बारे में बताना, श्रीराम के कहने पर सुग्रीव का बाली को ललकारना, बाली की पत्नी तारा द्वारा बाली को युद्ध के लिए रोकना, लेकिन बाली द्वारा न मानना और सुग्रीव के साथ युद्ध करना, श्रीराम के हाथों बाली का मारा जाना, बाली के मरने के बाद लक्ष्मण के हाथों से सुग्रीव का राजतिलक होना, श्रीराम-सुग्रीव द्वारा हनुमान जी, अंगद व जावबंत आदि को रावण की लंका में सीता का पता लगाने के लिए भेजना सहित कई दृश्य दिखाए गए। रामलीला के दौरान कलाकारों द्वारा दर्शकों को हंसाने के लिए कोमेडी दिखाई गई। जिससे दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट होने को मजबूर हो गए।

Monday, October 3, 2011

समाचार News 03.10.2011

परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए
सिरसा
, 3 अक्तूबर।    जिलाधीश डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित माध्यमिक, सीनियर सैकेंडरी, शैक्षिक, ओपन स्कूल, प्रथम व द्वितीय सैमेस्टर, डीईडी 3 अक्तूबर से 17 नवंबर तक  होने वाली परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा बेहतरीन ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए है।  इन आदेशो के तहत परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति इक्टठा नहीं हो सकते और न ही  कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप  से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर सकता है। केवल डयूटी करने वाले कर्मचारी व अधिकारी ही प्रवेश कर सकते है। परीक्षाओं के  नकल रहित संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रो के पास सुरक्षा बल तैनात किया गया।  आदेशो क ी अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों  के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केन्द्रो क ी200 मीटर की परिधि तक किसी भी व्यक्ति को  अस्त्र शस्त्र व अन्य किसी प्रकार के हथियार  साथ लेकर चलने पर पाबन्दी रहेगी और परीक्षा केन्द्रो के नजदीक फोटो स्टेट की दुकाने भी बन्द रहेगी।
    जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा 3 अक्तूबर से 17 नवंबर को सम्पन्न होगी।  परीक्षाओं  को शंतिपंूर्ण एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न करवाने तथा जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने नियमानुसार शक्ति का प्रयोग करते हुए अपराधिक प्रक्रिया 1973 के कानून धारा 144 लागू की है यह आदेश जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए आगामी 17 नवंबर तक लागू रहेगे । इन आदेशो के अनुसार कोई भी व्यक्ति घातक हथियार आग्रेय अस्त्र विस्फोटक  सामगा्री के साथ-साथ तलवार ,भाला,बरछा,चाकू व लाठी आदि हथियार लेकर नही चल सकता। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों क ीअवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

2011-12 प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन आमंत्रित
सिरसा
, 3 अक्तूबर। जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस)2011 पात्रता विद्यार्थियों के लिए जिनके माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए। विद्यार्थी राज्य के सरकारी अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा हो और सातवीं कक्षा में इन्हीं विद्यालयों से पिछले वर्ष सामान्य वर्ग में कम से कम 55 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा (एचएसटीएसई) तथा हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना (एचएससीटीएसई) 2011-12 प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2011 निर्धारित की गई है और परीक्षा की तिथि 24 नवंबर 2011 निर्धारित की गई है।
    उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना (एचएससीटीएसई) 2011-12 परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी राज्य के सरकारी, अनुदान मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा हो, सातवीं कक्षा में इन्हीं विद्यालयों से पिछले वर्ष सामान्य वर्ग से कम से कम 55 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो।  इस परीक्षा में माता-पिता की आय का कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं है। आठवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी इस परीक्षा में नहीं बैठ सकता है। विद्यार्थी इस परीक्षा में केवल एक बार ही बैठ सकता है। 
    उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय के संदर्भ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.)के तत्वावधान में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन जिला सिरसा में किया जा रहा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रति मास छात्रवृत्ति 12वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रदान की जाएगी।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) के लिए  आवेदन पत्र आर.के सीनियर सैकेंडरी स्कूल खैरपुर सिरसा से व हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा व हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना की परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा मोहता मार्किट से प्राप्त किया जा सकता है और पूर्ण रूप से भरकर वहीं जमा करवाए जाने हैं। परीक्षा के अन्य नियम व शर्तें आवेदन पत्र पर वर्णित हैं। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2011 है जबकि परीक्षा की तिथि 24 नवंबर 2011 निर्धारित की गई है। परीक्षा प्रात: 11 बजे से सायं 2 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस)के लिए आर.के.सीनियर सैकेंडरी स्कूल खैरपुर में होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लेने के लिए कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा मोहता मार्किट में होगी।
   
अधिकारियों के लिए विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा   
सिरसा
3 अक्तूबर।      मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश कुमार सिंघल ने बताया कि  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 8 अक्तूबर स्थानीय पंचायत भवन में जमीनी स्तर पर अधिकारियों के लिए विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा और इसी दिन जिले के गांव बाजेकां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी तथा 9 अक्तूबर को  बाजेकां गांव में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
    श्री सिंघल ने बताया कि 9 अक्तूबर को  ग्रामीण लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को स्थानीय पंचायत भवन में अधिकारियों के लिए स्पेशल कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपने अधिकारों तथा आमजन की समस्याओं को निपटाने बारे विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को ही बाजेकां गांव के आसपास के लगते गांवों के लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, जॉब कार्ड, बेरोजगारी भत्ता, जनता को रोजगार देने बारे आवश्यक कार्यों बारे, मस्टर रोल, कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं, वेतन, बैंक व डाकघर के बचत खाता, मनरेगा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि जिले के गांव बाजेकां में आयोजित ग्रामीण लोक अदालत में फौजदारी, सिविल, लड़ाई-झगड़े, मोटर वाहन दुर्घटना व हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित मुकदमों के अलावा अन्य प्रकार के मुकदमों का भी दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे आयोजित इस लोक अदालत का लाभ उठाए और अपने लंबित मामलों को ग्रामीण लोक अदालत में निपटवाएं। इस तरह के मामलों को लोक अदालतों में निपटवाने से कई प्रकार का लाभ मिलता है। लोक अदालतों के माध्यम से मामले निपटवाने से धन और समय की बचत होती है। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों को आगे कहीं भी किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती यानी सदा-सदा के लिए मामलों का निपटारा हो जाता है। 

जिला रैडक्रॉस सोसायटी के कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता लाने के लिए सोसायटी की आय और व्यय का ब्यौरा ऑनलाइन किया जाएगा
सिरसा
3 अक्तूबर।     जिला रैडक्रॉस सोसायटी के कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता लाने के लिए सोसायटी की आय और व्यय का ब्यौरा ऑनलाइन किया जाएगा जिससे कोई भी व्यक्ति बेवसाइट पर पूरा विवरण देख पाएगा। यह बात उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसायटी के प्रधान डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने गर्वनिंग बॉडी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। इस बैठक में जिला रैडक्रॉस सोसायटी के गत एक वर्ष के खर्चों व आमदनी पर भी चर्चा कर पुष्टि की गई।
    उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंद विकलांग व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए हिसार में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार जिला में लगभग 14 हजार पर्सन विद स्पैशल नीड्स है इनमें से अनुमानतय एक हजार व्यक्तियों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग आदि की जरूरत है। इन सभी व्यक्तियों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। जिला रैडक्रास सोसायटी के माध्यम से विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता लेकर प्रत्येक व्यक्ति की सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला रैडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से नशामुक्ति के क्षेत्र में भी और बेहतरीन कार्य किया जाएगा। इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने जिला के विशेष रूप से कालांवाली, डबवाली, बड़ागुढ़ा क्षेत्रों में नशामुक्ति केंद्र स्थापित करने पर बल दिया।
    उपायुक्त डा. ख्यालिया ने कहा कि जिला में सभी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जांच की जाएगी। इसके बाद सभी छात्रों को कंप्यूटराइज्ड स्लिप दी जाएगी जिस पर संबंधित छात्र का हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप अंकित होगा। इसके साथ-साथ जिला में एनिमिया, रक्ताल्पता दूर करने का अभियान भी प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।
    जिला रैडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि जिला रैडक्रॉस सोसायटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। सोसायटी द्वारा शीघ्र ही सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे जिला रैडक्रॉस सोसायटी से जुड़े ताकि सोसायटी की गतिविधियों को और विस्तृत किया जा सके। उन्होंने इस गर्वनिंग बॉडी की बैठक में रैडक्रॉस सोसायटी की आय बढ़ाने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और सचिव को निर्देश दिए कि वे चार सदस्यीय कमेटी का गठन करें जो आय अर्जित करने बारे पहलुओं पर विचार करेंगे। कार्यकारिणी के सदस्यों और सभी आजीवन सदस्यों के सुझाव भी इस बारे में मांगे गए। उन्होंने सोसायटी के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कम खर्चे में अधिक कार्य करने के टिप्स अपनाएं। इसके साथ-साथ सोसायटी की गतिविधियों में काम आने वाली वस्तुओं की खरीद कमेटी और सब कमेटी के माध्यम से करें। इन कमेटियों में जिला रैडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी व अन्य सदस्यों को शामिल किया जाए। उन्होंने सोसायटी के सचिव को यह भी निर्देश दिए कि वे सभी सदस्यों को सोसायटी का संविधान व बजट आदि की भी डिटेल भी मुहैया करवाएं ताकि आम आदमी को सोसायटी की गतिविधियों में पारदर्शिता दिखाई दें।
    इस बैठक में जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्री प्रद्युम्न कुमार ने सोसायटी की गत एक वर्ष की गतिविधियों तथा आय और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा गत वर्ष जिला में 173 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें 80 हजार 482 यूनिट रक्त संचय किया गया जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक कीर्तिमान है। इसके साथ-साथ सोसायटी द्वारा कल्याण के क्षेत्र में भी कार्य किए गए तथा सोसायटी के माध्यम से 33 हजार 315 शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिला में आई बाढ़ के दौरान बाढ़ पीडि़त व्यक्तियों की सहायता पर 18 लाख 19 हजार 593 रुपए की राशि खर्च की गई।
    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी.के. बेहरा, ऐलनाबाद के उपमंडलाधिकारी (ना.) श्री पंकज कुमार, सिरसा के उपमंडलाधिकारी (ना.) श्री रोशन लाल, नगराधीश श्रीमती कमलप्रीत कौर, अन्य विभागों के अधिकारी तथा जिला रैडक्रॉस सोसायटी के गर्वनिंग बॉडी के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित थे।

शाह सतनाम जी ब्वायज कालेज में बने स्वीमिंग पुल में खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए गए
सिरसा
। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की स्वीमिंग व वाटरपोलों टीम के चयन के लिए आज शाह सतनाम जी ब्वायज कालेज में बने स्वीमिंग पुल में खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के अंतरगत आने वाले अनेक महाविद्यालयों के लगभग 30 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। ट्रायल लेने के लिए चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के स्र्पोट्स कोंसिल के सचिव डा. रविन्द्र पाल, प्रो. राजेश कुमार, रविन्द  कुमार पहुंचे। यह जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी ब्वायज कालेज के फिजिकल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद यादव ने बताया कि आगामी 17 अक्तूबर को कलकत्ता में स्वीमिंग व वाटरपोलों की आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसके तहत चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की स्वीमिंग व वाटरपोलों की टीम के लिए आज शाह सतनाम जी ब्वायज कालेज में बने स्वीमिंग पुल में ट्रायल लिए गए है। श्री यादव ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोगिता में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की ओर से खेलगें। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग में राहुल को 100 मीटर ब्रस्ट स्ट्रोक, नवजीत का 50 मीटर बेक स्ट्रोक व संदीप का 50 मीटर फ्री स्टायल में चयन हुआ है। वहीं इस मौके पर वाटरपोलों टीम का भी चयन किया गया। इस मौके पर शाह सतनाम जी ब्वायज कालेज के कार्यकारी पिं्रसीपल दिलावर इन्सां, स्वीमिंग कोच गुगन सिंह, स्र्पोट्स इंचार्ज भाल सिंह, राजेश कस्ंवा, हरजिन्द्र सिंह, मदन लाल इत्यादि मौजूद थे।

5 अक्तूबर को विश्व प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का प्रसारण हरियाणा न्यूज़ टीवी चैनल पर किया जाएगा
सिरसा
, 3 अक्तूबर। हरियाणवी होने के नाते अपनी हरियाणवी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान-सम्मान और पहचान दिलवाने के लिए 5 अक्तूबर को विश्व प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का प्रसारण हरियाणा न्यूज़ टीवी चैनल पर किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति में दी। कांडा ने कहा कि बचपन से ही उनकी रामायण और महाभारत जैसे लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिकों को प्रदेश की बोली में प्रस्तुत करने की इच्छा थी। बाबा तारा की कृपा से अब उन्हें अपने प्रदेश की भाषा में इस धारावाहिक को ग्रामीण आंचलों में घर-घर तक पहुंचाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि रामानंद सागर ने जिस रामायण धारावाहिक का निर्माण किया था, उसमें बिल्कुल भी फेरबदल नहीं किया गया है, केवल इसको हरियाणवी भाषा में डब कर प्रदेश की जनता को एक नया तोहफा देने का प्रयास किया गया है। कांडा ने कहा कि वीर भूमि हरियाणा जहां पग-पग पर गौरवगाथाएं हैं। जिस धरती पर ही भगवान कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, उस धरती की असली पहचान उसकी हरियाणवी बोली को उसका वाजिव स्थान दिलाने के लिए उनका यह एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि वैसे तो हरियाणा ने अनेक क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश-विदेश में नाम अर्जित किया है, परंतु किसी कारणवश हरियाणवी भाषा को उतने उत्साह से नवयुवकों ने नहीं अपनाया। उन्होंने बताया कि यह धारावाहिक ठेठ हरियाणवी में न होकर एक तरह से मार्डन हरियाणवी में होगा, जिसे बुजुर्गों के साथ-साथ आज का नवयुवक भी आसानी से समझ करेगा। धारावाहिक को हरियाणवी में डब करने वाले हरविन्द्र मलिक ने कहा कि हालांकि हरियाणवी फिल्मों का निर्माण कार्य इतना मुश्किल नहीं है, जितना कि एक विश्वप्रसिद्ध धारावाहिक रामायण को हरियाणवी भाषा में डब करना। उन्होंने बताया कि इस हरियाणवी रामायण के अधिकांश भाग को डब किया जा चुका है और बाकि पर कार्य जोर-शोर से जारी है।

रामलीला के मंच पर रविवार रात्रि मां अन्नपूर्णा की झांकी निकाली गई
डबवाली
-श्री रामनाटक रेलवे क्लब की विशाल रामलीला के मंच पर रविवार रात्रि मां अन्नपूर्णा की झांकी निकाली गई। इस मनमोहक झांकी का न्यु इंडिया इन्श्योरैंस कंपनी के प्रंबंधक गुरमीत सिंह ने सपरिवार पूजन  करवाया। पूजन की रस्म पं. अमर शास्त्री द्वारा विधि विधान से सम्पन्न करवाई गई। रामलीला के मंच पर रामलीला कलाकारों ने सरूपनखा, सीता हरण, जटायू युद्ध आदि दृश्यों को बड़े ही रोमांचिक ढ़ंग से मंचित किया। पंडाल में उपस्थित भारी भीड़ ने तालियों की गडग़डाहट के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। मंच पर राम का रोल सुरेश कुमार,लक्षमण का राजकुमार,सीता का राजू शर्मा व रावण का रोल ऋषि बहल ने क्लब के निर्देशक सुखदेव अंजाना व सहनिर्देशक प्रेम बहल के निर्देशन मे बढ़े ही मनोहारी ढ़ंग से प्रस्तुत किया । टीवी कलाकार पवन जिंदल व उनके साथियों ने सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष कर मंच के माध्यम से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। क्लब की ओर से अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन विनोद नीलू ने किया।

पुलिस समाचार
सिरसा
:3 अक्तूबर: थाना शहर सिरसा पुलिस ने गत 19 अगस्त को शहर के बस अड्डा क्षेत्र से एक दंपित्त के बैग से दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, दो पहचान पत्र तथा 35 सौ रूपए नगदी चुराने की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुद एक मोबाइल, 35 सौ रूपए नगदी व दो पहचान पत्र सहित एक एटीम कार्ड भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र बबन व गीता पत्नी करनैल सिंह निवासी गुडिया  जिला नागपुर हाल मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि संदीप निवासी फतेहाबाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी और महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आज सिरसा की अदालत में पेश किया जाएगा।
सिरसा:3 अक्तूबर: सदर डबवाली थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव मांगेआना क्षेत्र से एक  महिला को 72 बोतल देशी शराब के भंडारण के रूप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला सीता देवी पत्नी गुरनाम सिंह निवासी मांगेआना के विरूद्ध आबकारी अधिनिमय के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिरसा:3 अक्तूबर: शहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 12 बोतल देसी शराब के साथ थेहड़ मौहल्ला से एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजकुमार पुत्र मुंशी राम के रूप में हुई है।
सिरसा:3 अक्तूबर: जिला की चोरी निरोधक सैल पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व अनाज मंडी क्षेत्र से चोरी हुए मोटरसाईकिल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल को चत्तरगढ़ पट्टी क्षेत्र से बरामद कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है। सैल के प्रभारी उपनिरिक्षक रणधीर सिंह ने बतायाा कि इस संबंध में राकेश जैन निवासी शिव चौक की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू की गई थी।

काण्डा बंधुओं के प्रयत्नों से सिरसा के युवाओं का रुझान धार्मिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ रहा है
सिरसा,
३ अक्तुबर। धर्मनगरी सिरसा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि काण्डा बंधुओं के प्रयत्नों से सिरसा के युवाओं का रुझान धार्मिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ रहा है। यह बात गृह राज्यमंत्री गोपाल काण्डा के निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर ने थेहड़ मौहल्ले में जय मां वैष्णो नवयुवा 1लब द्वारा आयोजित मां भगवती के जागरण की पावन ज्योत प्रज्जवलित करने के पश्चात उपस्थित भ1तजनों से कहीं। इस अवसर पर निर्मल काण्डा व तरसेम गोयल ने माता की आरती कर वंदना की और वरिष्ठ कांगे्रसी नेता होशियारी लाल शर्मा ने गणेश पूजन कर माता की अराधना की। जागरण की भव्यता और कर्णप्रिय भजनों का भ1तजनों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर जागरण के आयोजक योगेश भार्गव, कमल सोनी, सतनाम सिंह ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स6मानित किया।

'यूथ वीरांगनाएंÓ की सदस्याओं ने जहां शहर की विभिन्न कालोनियों में जागरूकता रैलियां निकाली
सिरसा
। 'यत्र नारी पूजयते रमणे तत्र देवताÓ की आवाज बुलंद करने वाले भारत देश में नारी सशक्तिकरण को प्रबल करने की दिशा में सामाजिक संस्था 'यूथ वीरांगनाएंÓ की सदस्याओं ने जहां शहर की विभिन्न कालोनियों में जागरूकता रैलियां निकाली। नशे, कन्या भू्रण हत्या, वेश्यावृति, समलैंगिकता के विरूद्ध और किन्नर समाज की भलाई का संदेश देती हुई सदस्याएं विभिन्न गलियों से होकर गुजरी।
बेगू रोड़ पर स्थित कल्याणनगर कालोनी से आरंभ हुई जागरूकता रैली को कीर्तीनगर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत बैनीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संतोष इन्सां भी उपस्थित थी। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपनिरीक्षक अजीत बैनीवाल ने कहा कि  'यूथ वीरांगनाएंÓ संस्था द्वारा निकाली जा रही जागरूकता रैलियां समाज सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं का आगे आना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर वार्ड 11 की पार्षद संतोष इन्सां ने कहा कि 'यूथ वीरांगनाएंÓ संस्था द्वारा निकाली गई जागरूकता रैलियों से समाज की दूसरी महिलाएं भी प्रेरित होंगी। उन्होंने कहा कि नशों का सर्वाधिक प्रभाव महिलाओं पढ़ता है तथा नशों के कारण सुखद गृहस्थ जीवन भी बर्बाद हो जाता है।
इस अवसर पर 'यूथ वीरांगनाएंÓ संस्था की जिला कार्यकारिणी की सदस्या डा. कोशल्या देवी ने कहा कि संस्था द्वारा नशे, कन्या भू्रण हत्या, वेश्यावृति, समलैंगिकता के विरूद्ध और किन्नर समाज की भलाई के लिए जागरूकता रैलियां निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व संस्था द्वारा बीते वर्ष हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उतरप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में जागरूकता रैलियां निकाली गई थी। इस मौके पर ममता, कसमप्रीत,रचना, मनीषा, पूनम, रजनी, नीलम, कमलेश, सहज, सिमरजीत, प्रकाशो देवी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।
'यूथ वीरांगनाएंÓ संस्था द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली कल्याण नगर, प्रीत नगर, शांतिनगर, सुख सागर कालोनी, प्रीत सागर कालोनी इत्यादि से होकर गुजरी। जागरूकता रैली में शामिल सैंकड़ों महिला सदस्यों ने अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर थामे हुए थे तथा 'बेटियां मरवाओगे तो बहू कहां से लाओंगे?Ó, 'बीड़ी पीकर खांस रहा है, मौत के आगे नाच रहा हैÓ, 'गर्भ में बेटी करे पुकार, मुझे भी देखने दो संसारÓ, 'वेश्या नही ये नारी है, बेटी बहन हमारी हैÓ, 'बंद करो, बंद करो, भू्रण हत्या बंद करोÓ, 'कुदरत ने बनाए नर और नर, समलैंगिकता है मनोविकारÓ, 'कल्पना, इंदिरा, लक्ष्मीबाई, ये भी तो कन्या थी भाईÓ, 'घर में नशा, घर वालों की दुर्दशाÓ इत्यादि नारे लगाती हुई चल रही थी। नगर की विभिन्न कालोनियों में निकाली गई इस रैली की कालोनीवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए संस्था के इस अभियान की सराहना की।

ज्योति भीतर की जले, मंजिल मुक्ति की मिले: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा,
1 अक्तूबर। संसार में जितने भी सुयोग हैं वो वियोग के लिए हैं। व्यक्ति की आत्मा की मात्र उसकी साथी है, इसलिए वह केवलज्ञान दर्शन के लिए एकत्व की प्रेक्षा करे व अपनी आत्मा में रमन कर सुख-दुख में सम रहने का प्रयास करे। यह उद्गार आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्हत् कुमार जी ने भादरा बाजार स्थित तेरापंथ जैन सभा में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने 'एकला चला रेÓ का महत्व बताते हुए कहा कि मानव संसार में अकेला आता है और अकेला इस संसार से रवाना हो जाता है। अपने कर्मों का कर्ता वह स्वयं ही होता है और यही कारण है कि इसी के अनुरूप सुख-दुख को भोगता है। यह सब कुछ जानते हुए वह अपनी आत्मा को एकत्व से भावित नहीं करता और वियोग की स्थिति आने पर वह अपने मानसिक संतुलन का स्थायित्व नहीं रख पाता व अपनी जीवनलीला को समाप्त करने जैसा कायरता भरा कदम उठा लेता है। व्यक्ति चिंतन करे सुख तो दीवार पर रंग की तरह है जो कि एक बरसात में धुल जाता है, बाकि तो दुख ही दुख है। सुख में वह अधिक प्रसन्न न हो और दुख में निराशाओं की बेडिय़ों में खुद को जकड़े नहीं। हम ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करें, देह भी अपनी नहीं है तो संसार में कोई अपना कैसा हो सकता है?
    इस अवसर पर बोलते हुए सहयोगी संत मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा कि मानव में जब तक अज्ञान का अंधेरा रहेगा, तब तक वह दु:ख के घेरे में रहेगा। मानव भौतकवादी मनोवृत्ति का त्याग कर धर्म में आसक्त होगा, तभी वह स्वयं के लिए कल्याण के मार्ग का अनवेक्षक बन पाएगा। अन्यथा वह अनेक योनियों में भटकता ही रहेगा।

30 वां नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है
सिरसा
, 3 अक्टूबर। स्थानीय नौहरिया बाजार की गली गोलछा वाली में स्थित इच्छापूर्ण श्री हनुमान मंदिर में 30 वां नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित मां दुर्गा की पूजा अर्चना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने पहुंचकर मां की भेंट गाई। श्री शर्मा का दुर्गा महोत्सव पर पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत श्री शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाये और मां की आरती उतारी। इस दौरान मंदिर परिसर में मां की स्तुति में जहां तमाम साधक लीन थे, वहीं महिलाएं-बच्चे देवी की कृपा पाने के लिए कतारबद्ध होकर तिल-तिल बढ़ रहे थे। इस अवसर पर मंदिर को फूलों-हरी पत्तियों से मनोरम ढंग से सजाया गया था। अनेक भक्तों के साथ मिलकर श्री शर्मा ने भी मां की स्तुति में भजन गाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सृष्टि का निर्विकार निर्विकल्प सत्य यदि कोई है तो वह हैं मां दुर्गा। शक्ति का केंद्रीय रूप मां दुर्गा हैं। ब्रह्मा, विष्णु, महेश एवं अन्य देवताओं के तेज से जिनका अवतरण हुआ वे मां दुर्गा हैं। आश्विन शुक्ल पक्ष के नौ दिन (नवरात्र) मां दुर्गा की आराधना सहस्रोंगुणा फल देने वाली होती है। इस समय शक्तियों का एक ऐसा प्रवाह विद्यमान रहता है कि साधक की श्रद्धा और भक्ति जितनी प्रगाढ होगी वह मां दुर्गा की कृपा का उतना ही भागी बनेगा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी बालकृष्ण दायमा ने कहा कि मंदिर परिसर में तीन पहर त्रिकाल आरती की जाती है। 4 अक्टूबर को अष्टमी के दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रजनी सोनी, बिंदु सोनी,गीता जैन, सरोज बांसल, उर्मिला गोयल, कांता गुप्ता सहित अनेक महिलाओं ने भी माता के भजन गएा। इस अवसर पर देवेंद्र सोनी, संजय शर्मा, जगदीश दायमा, गोपीराम बांसल, मदन लाल गर्ग, पवन शर्मा एडवोकेट, अनिल जैन, अतुल बांसल, रवि सोनी, अंकुर, विशाल सहित अनेक भक्तगण मौजूद थे।

रावण ने किया सीता का हरण
बिज्जूवाली
, 3 अक्तुबर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली के रामलीला ग्राऊंड में श्री सरस्वती रामलीला सोसायटी द्वारा आयोजित रामलीला की गत रात्रि का शुभारंभ संजीव कुमार कैथ ने सरस्वती की प्रतिमा को तिलक लगाकर किया। रामलीला में श्रीराम द्वारा सीता को अग्रि में प्रवेश करना, सीता का राम के साथ अपनी छाया छोड़ जाना, रावण का मारीच को मंत्रों द्वारा प्रकट करना, मारीच सुंदर मृग बनकर पंचवटी में जाना, मृग को देखकर सीता द्वारा राम को मृग पकडऩे के लिए कहना, श्रीराम द्वारा मृग पकडऩे के लिए उसके पीछे जाना, मारीच का श्रीराम की आवाज बनाकर चिलाना भाई लक्ष्मण बचाओं, सीता द्वारा आवाज सुनकर लक्ष्मण को अपने भाई राम की रक्षा करने के लिए कहना, सीता के जिद करने पर मजबूर होकर लक्ष्मण द्वारा अपने भाई को बचाने लिए जाना और पंचवटी के चारों ओर लक्ष्मण रेखा खींचना, सीता को रेखा के अंदर रहने को कहना, रावण द्वारा साधु का भेष बनाकर पंचवटी में सीता के पास आना, भिक्षा मांगना, सीता द्वारा लक्ष्मण रेखा के अंदर रह कर भिक्षा देना, परंतु साधुरूपी रावण का भिक्षा को न लेना और कहना की भिक्षा देनी है, तो लक्ष्मण रेखा को लांघकर पंचवटी से बाहर आकर भिक्षा दो, जैसे ही सीता लक्ष्मण रेखा से बाहर आकर भिक्षा देने लगी तो उसके तुरंत बाद रावण का अपने असली रूप में आ जाना और जबरदस्ती से सीता को अपने साथ ले जाना, रास्ते में जटायु का सीता के बचाव के लिए रावण के साथ युद्ध करना और रावण के वार से जटायु का घायल हो जाना, श्रीराम-लक्ष्मण का वन में इक्कठे होना और पंचवटी की ओर दौड़-दौड़े आना, सीता को पंचवटी में न पाकर श्रीराम का विलाप करना, सीता की खोज में दोनों भाईयों का वन में जाना, श्रीराम-लक्ष्मण को रास्ते में जटायु घायल अवस्था में मिलना, श्रीराम को पूरी घटना के बारे में जानकारी देना और जानकारी देने के बाद जटायु द्वारा अपने प्राण त्याग देना, श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा जटायु का दाह संस्कार करना, उसके बाद श्रीराम-लक्ष्मण भिलनी की कुटिया में जाना, भिलनी द्वारा अपने जुठे बेर श्रीराम-लक्ष्मण को खिलाना, साधुओं द्वारा भिलनी की निंदा करना, श्रीराम द्वारा पानी में हाथ डालकर पानी का साफ करना तथा भिलनी को आदेश देना की साधुओं के साथ जाओ और तमाम कुंड़ों के दुषित पानी को छुकर स्वच्छ कर दो सहित कई दृश्य दिखाए। रामलीला के दौरान दर्शकों को मनोरजंन करने के लिए कलाकारों द्वारा कौमिक दिखाए गए। रामलीला में रवि मेहता ने रावण, राजेन्द्र आर्य ने राम, संजय ने सीता, बंसी बिरट ने लक्ष्मण, जगदीश ने जटायु, रवि ढाल ने मारीच, अरूण पटियाल ने भिलनी की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सोसायटी प्रधान अनिल कुमार नंदन, विनोद जांगड़ा, शहीद भगत सिंह युवा कल्ब के प्रधान हेमराज बिरट, रामप्रताप, देवपाल सोनी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

ओढ़ां से सालासर के लिए साइकिल जत्था रवाना
ओढ़ां
-ओढ़ां निवासी मंगा सिंह मिस्तरी के नेतृत्व में तीर्थयात्रियों का सात सदस्यीय साइकिल जत्था सोमवार को प्रात:काल 4 बजे ओढ़ां से सालासर के लिए रवाना हुआ।
    मंगा सिंह मिस्तरी ने बताया कि वे प्रतिवर्ष साइकिल पर सालासर की यात्रा पर जाते हैं और यह उसकी आठवीं साइकिल यात्रा है। उसने बताया कि आठ वर्ष पूर्व श्रद्धा स्वरूप उसने पहली साइकिल यात्रा की तो उसके मन को शांति मिली और बालाजी के प्रति आस्था बढी। दूसरे वर्ष मन्नत मांगी कि यदि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई तो वो कम से कम ग्यारह बार साइकिल पर सालासर जाएगा। अगले साल उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई तथा उसका निश्चय और भी दृढ़ हो गया। उसने बताया कि हर बार भी भांति इस बार भी उसके साथ कुछ श्रद्धालु केवल सिंह, राम सिंह, बग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह और राकेश कुमार आदि यात्रा पर जा रहे हैं।
    मंगा सिंह ने बताया कि उनका जत्था यहां से ऐलनाबाद, रावतसर, पल्लू, सरदार शहर और रतनगढ़ होते हुए सालासर जाएगा तथा वापसी पर लक्ष्मणगढ़, दो जांटी धाम, तारानगर, साहबा, नोहर और सिरसा होते हुए 9 अक्टूबर को ओढ़ां पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान वे कुबेर मंदिर, संकटमोचन मंदिर और दो जांटी धाम आदि तीर्थों के भी दर्शन करेंगे।

समाचार News 02.10.2011

बागवानी के क्षेत्र में प्रदेश का नम्बर वन जिला बन गया है सिरसा
सिरसा
,2 अक्तूबर। सिरसा जिला जहां गेंहु और कपास के उत्पादन में देश भर में अपनी पहचान बना चुका है वहीे बागवानी के क्षेत्र में विशेष रूप से किन्नू उत्पादन में प्रदेश का नम्बर वन जिला बन गया है। पिछले सीजन में जिला में 94 हजार 540 टन किन्नू का उत्पादन कर जहां किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई वहीं प्रदेश के राजस्व में हिजाफा किया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया नेे बताया कि जिला में इस वर्ष 35 हजार हैक्टेयर भूमि पर बागवानी फसलों की कास्त की गई है। बागवानी में किन्नू , अमरूद , बेर आदि के बाग लगााए गए है। जिला में गत् सीजन के दौरान एक लाख एक हजार 258 टन का उत्पादन हुआ जिसमें अकेले 94 हजार टनसे भी किन्नू फल का उत्पादन हुआ।  जिला में बागवानी क्षेत्र केा बढ़ावा देकर फल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अब तक 49 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से टपका सिंचाई के साथ 933 सामुदायिक टैंक स्थापित किए गए हैं। जिले में कुल 4706.15 हैक्टेयर क्षेत्र में टपका सिंचाई प्रणाली अपनाई गई है जिस पर 11 करोड़ 68 लाख अनुदान की राशि प्रदान की गई जिसमें से 50 प्रतिशत सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई।
    बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं लागू की हैं ताकि किसान कम लागत व कम पानी में अधिक पैदावार का उत्पादन कर सकें। सरकार की सोच है कि किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा। किसान हित में लागू की गई योजनाओं केे  सकारात्मक परिणाम भी सामने आएं हैं। जिला ने कृषि क्षेत्र में प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में भी अलग पहचान कायम की है, वहीं बागवानी क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित करके किन्नू उत्पादन में जिला सूबे में पहले पायदान पर है और देश का प्रमुख किन्नू उत्पादन जिला है।
     डा. ख्यालिया ने बताया कि जिला के गांव अबूबशहर में सरकार के प्रयासों से 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का ग्रेडिंग वैक्सिंग व पैकिंग प्लांट स्थापित किया गया। इस प्लांट में 10 मीट्रिक टन नींबूवर्गीय फलों की ग्रेडिंग व वैक्सिंग करने की क्षमता प्रतिघंटा होने के कारण सिरसा जिला फलों के उत्पादन एवं गुणात्मकपरक विपणन में अपनी एक अलग साख है। मुख्य बात यह है कि समूचे उत्तर भारत में ही एक ऐसा गे्रडिंग वैक्सिंग प्लांट है जिसमें छह विभिन्न प्रकार से नींबूवर्गीय फलों की ग्रेडिंग वैक्सिंग की जाती है। इस प्लांट में फलों का आकार, रंग, मिठास, बीमारी व भार मापने का आधुनिक पैमाना है जिसका सीधे तौर पर लाभ फल उत्पादक को मिलता है। 
    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन व उद्यान विभाग की ओर से जो प्रयास किए गए वे क्रांतिकारी हैं। विभाग के उच्च प्रशासनिक तंत्र के मार्गदर्शन व किसानों की कड़ी मेहनत तथा भारत सरकार द्वारा फल उत्पादकों को अत्याधिक लाभ प्रदान करने की मंशा को धरातली रूप प्रदान किया गया है। राज्य सरकार के विराट दृष्टिकोण का यह परिणाम है कि आज सिरसा जिला में समूचे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में नींबूवर्गीय फलों ने अपनी एक खास पहचान दर्ज की है। किसानों के अथक परिश्रम व सरकारी योजनाओं की बदौलत मिट्टी के टीलों में भी आज फलों से भरे बाग अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां कर रहे हैं।
    जिला उद्यान अधिकारी डा. आत्मा प्रकाश के अनुसार केंद्र तथा राज्य सरकार के सहयोगात्मक दृष्टिकोण के फलस्वरूप जिला के गांव मांगेआना में वर्ष 2009-10 में 9 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से इंडो इजरायली प्रोजैक्ट आरंभ किया गया जिसमें भारतीय वातावरण एवं परिवेश में इजरायल की उच्च तकनीक से आम किन्नू, जैतून तथा अनार जैसे फलों के पौधों को विकसित करने की प्रणाली शामिल है। इस प्रणाली के विकास में जहां भारतीय उद्यान निदेशालय के फल विशेषज्ञ अपने अनुभवों का लाभ दे रहे  हैं वहीें इजरायल से भी समय-समय पर फल विशेषज्ञों का दल भारतीय अधिकारियों को इस कार्य में रचनात्मक सहयोग दे रहा है। आंकड़ों पर दृष्टिपात करे तो पाएंगे कि मांगेआना नर्सरी की 50 एकड़ भूमि का सदुपयोग उपरोक्त फलों की विभिन्न प्रजातियों को विकसित करने में किया जा रहा है। इनमें जैतून, नींबूवर्गीय फल, आम, अनार के साथ-साथ ग्रीन हाउस व शैड नैट की प्रणाली को विकसित किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य सिरसा जिला में अत्याधिक पैदावार देने वाली उपरोक्त फलों की किस्मों को फल उत्पादकों में वितरित कर उन्हें परम्परागत फसलों से दूर फलों के क्षेत्र में लाभ प्रदान करना है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति और ज्यादा मजबूत हो।
    सरकार की कल्याणकारी नीतियों का यह प्रभाव है कि आज नित जिले के प्रत्येक गांव से प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ छोटे किसानों का जमावड़ा भी विभाग में राज्य सरकार की नीतियों का लाभ देने में लगा रहता है। उम्मीद है कि जिस प्रकार इन नीतियों के कारण आज सिरसा जिला न केवल कृषि बल्कि फल उत्पादन में भी अव्वल है। आने वाले समय में सिरसा के फल उत्पादक विदेशों में भी अपने अथक प्रयासों से देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।  जिले में 14 राज्यों से बागवानी विभाग के मिशन निदेशक के साथ-साथ कृषि सचिव, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार, अतिरिक्त कृषि सचिव, संयुक्त सचिव, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार व अन्य उच्च अधिकारियों तथा मंत्रियों ने बागवानी मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया और इन फलों के पौधों को देखकर प्रभावित हुए। इसके अलावा अन्य राज्यों से  किसान जिले में आकर ऐसी कार्यप्रणाली को देखकर अपने राज्यों में भी अपनाने की कोशिश करते हैं।

पुलिस समाचार
सिरसा
। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा बेगू रोड सिरसा के पास चोरी हुए मोटरसाइकिल व मोबाईल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल व मोबाईल बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह व अमृत पाल पुत्र जगराज सिंह निवासी बाबलखुर्द थाना जैतो जिला फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा के प्रभारी निरीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि इस संबंध में नया डेरा सच्चा सौदा स्थित शाह सतनाम सिंह हस्पताल के डॉ. महेश इन्द्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि स्टाफ के सहायक उपनिरीक्षक रणसिंह पर आधारित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दोनों आरोपियों को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल व मोबाईल फोन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा।
    जिला की रानियां पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नानुआना के विरुद्ध 18 अप्रैल 2008 को भादसं की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अदालत से जमानत मिलने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ, जिस पर अदालत ने उसे इस संबंध में 2 दिसम्बर 2010 को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। रानियां थाना के सहायक उपनिरीक्षक एवं मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक जीत राम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अदालती आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में भादसं की धारा 174ए के तहत रानियां थाना में एक और मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा।
    शहर डबवाली पुलिस ने राजू पुत्र रघुनाथ निवासी अलीपुर खेड़ा जिला मेनपुरी उत्तरप्रदेश हाल गांव डबवाली को 28 बोतल देसी शराब के साथ गश्त के दौरान गांव डबवाली से काबू किया है। शहर सिरसा पुलिस ने रमेश कुमार पुत्र प्रभूदयाल निवासी रानियां रोड सिरसा को 10 बोतल देसी शराब के साथ रानियां रोड क्षेत्र से, जबकि विनोद कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी जेजे कॉलोनी को 8 बोतल देसी शराब के साथ जेजे कॉलोनी क्षेत्र से काबू किया है। एक अन्य घटना में शहर थाना पुलिस ने असन खान पुत्र असगर खान निवासी बुटाना जिला मुज्जफरनगर यूपी हाल चतरगढ़पट्टी सिरसा को सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने के आरोप में 1070 रुपये की सट्टा राशि के साथ खैरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

सत्संग में आना, सुनना व आकर अमल करने वाले जीव बहुत ही भाग्यशाली होते है
सिरसा
। सत्संग में आना, सुनना व आकर अमल करने वाले जीव बहुत ही भाग्यशाली होते है। इस घोर कलियुग में मालिक की याद में आकर बैठना कोई मामूली बात नही है लेकिन जो जीव सत्संग में आकर बैठते है उन्हें सत्संग में आने से गुणों व अवगुणों के बारे में जानकारी मिलती है और जो जीव अमल करके अवगुणों को बाहर निकालते है तो उसे अंदर-बाहर से बेइंतहा खुशियां मिलती है। उक्त उदगार आज शाह सतनाम जी धाम में आयोजित रूहानी सत्संग में साध-संगत को संबोधित करते हुए पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहें। पूज्य गुरू जी ने कहा कि संत कभी भी किसी का बुरा नही करते बल्कि संत तो हमेशा सारी श्रृष्टि का भला ही मांगते है।
                  रविवार को आयोजित हुई रूहानी सत्संग के भजन 'बहुत देर से जीव मालिक से बिछड़ा-घर जाते-जाते बहुत देर कर दी ...Ó  की व्याख्या करते हुए पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि काल-महाकाल ने जीवों को मालिक से दूर रखने के लिए जाल बिछा रखा है और इंसान भी काम-क्रोध, लोभ, अंहकार में फसंकर मालिक से दूर होता जा रहा है जिस कारण उन्हें बहुत दुख उठाने पड़ते है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि मालिक से मालिक को ही मांगना चाहिए और मालिक के भेजे संत मालिक के ही नुमाइंदें होते है और इंसान को काल के चक्रव्यूह से आजाद करवाना ही उनका उद्ेश्य होता है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि हर इंसान चाहता है कि वह सुखी हो जाए और आत्मिक शान्ति मिले, परमानंद मिले लेकिन इंसान अल्लाह वाहेगुरू से दूर रहकर इनसे दूर होता जा रहा है। पूज्य संत जी ने साध-संगत से मांस-अण्डा सेवन तथा नशा न करने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा इंसान को बर्बाद कर देता है। पूज्य गुरू जी ने इंसान को शाकाहारी बताते हुए कहा कि धर्म-शास्त्रों में भी लिखा हुआ है कि इंसान का शरीर शाकाहारी है न कि  मांसाहारी। और इंसान के पूर्वज भी शाकाहारी थे और वे अनाज पक्का कर खाते थे। पूज्य गुरू जी ने कहा कि मांस व अण्डा में अधिक ताकत नही होती बल्कि इससे अधिक ताकत तो दाल, मुगफंली, सायाबीन में होती है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि सोयाबीन में 43 से 45 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने कन्या भ्रूणहत्या पर बोलते हुए कहा कि आज जिसके ज्यादा लड़कियां होती है वो अपनी बच्ची को गर्भ में मरवा देते है जिसे निकालकर बाहर कूड़े के ढेर पर फैंक दिया जाता है जिसे कुत्ते नोचते रहते है। जिससे यह लगता है कि इंसानियत मरती जा रही है। पूज्य गुरू जी ने साध-संगत से आह्वान किया कि वें बेटी को मारे नही बल्कि उन्हें अगर आप उनका पालन-पोषण नही कर सकते तो इन्हें आप हमें दे दो और हम इन्हें अपनी बेटी बनाकर इन्हें शाही बेटियां बसेरा में रखेगें और इन्हें पढ़ाएगें। पूज्य गुरू जी ने कहा कि अब भी वहां अनेक लड़कियां रह रही है जिनमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है और सबसे बड़ी बेटी गुरूअंश ने तो इस बार सीबीएससी की बाहरवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान बनाया है। इस मौके पर पूज्य गुरू जी ने साध-संगत से हाथ खड़े करवाकर कन्या-भ्रूण हत्या न करने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर दिलजोड़ माला पहनाकर एक जोड़ा विवाह के बंधन में बंधा। सत्संग की समाप्ति पर पूज्य गुरू जी ने हजारों नए जीवों को नाम , गुरूमंत्र की दीक्षा देकर उन्हें बुराइयां त्यागने का संकल्प करवाया।

पूज्य बापू मग्घर सिंह जी की याद में विशाल रक्तदान व चिकित्सा जांच शिविर 5 को
सिरसा
। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग द्वारा पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी (पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आदरणीय पिता जी)की पावन स्मृति में 5 अक्तूबर को 'परमार्थी दिवसÓ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा में विशाल रक्तदान व जन कल्याण परमार्थी शिविर (चिकित्सा जांच शिविर) का आयोजन किया जाएगा। जिनका शुभारम्भ पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपने पावन कर-कमलों से रिबन जोड़कर करेंगे।
रक्तदान शिविर को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत रक्तदान शिविर का बेसब्री से इंतजार करती नजर आ रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इन्सां ने बताया कि उक्त शिविरों को लेकर सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। रक्तदान शिविर में हजारों रक्तदाता रक्तदान करेंगे। दोनों कैंपों के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। श्री इन्सां ने बताया कि इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक व 60 वर्ष के कम आयु के रक्तदानियों से ही रक्त संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनकल्याण परमार्थी कैंप में हृदय रोग, शुगर, कैंसर, नेत्र रोग, दांत, कान, नाक, गला, चमड़ी रोग, गुदारोग, हड्डी रोग व स्त्री रोगों की नि:शुल्क जांच व दवाएं भी दी जाएंगी। श्री इन्सां ने बताया कि इन शिविरों में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कैबिनों का प्रबंध किया जाएगा। जन कल्याण परमार्थी शिविर में देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी बहुमूल्य सेवाएं देंगे। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा रक्तदान में  7 दिसम्बर 2003 को शाह सतनाम जी धाम के सचखंड हाल में 15432 यूनिट रक्तदान, 10 अक्तूबर 2004 को श्री गुरूसर मोडिया में 17921 यूनिट व 8 अगस्त 2010 को शाह सतनाम जी धाम सरसा में 43732 यूनिट रक्तदान कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जा चुके हैं।

ज्वाला जी से ज्योत सिरसा लाकर माता के भक्तों ने धर्मनगरी सिरसा की पावन् भूमि को अधिक धन्य कर दिया है
सिरसा,
2 अक्तुबर। ज्वाला जी से ज्योत सिरसा लाकर माता के भक्तों ने धर्मनगरी सिरसा की पावन् भूमि को अधिक धन्य कर दिया है। जिसके लिए मैं मां भवानी के भक्तों का अभार प्रकट करता हूं। यह बात हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने गऊशाला रोड पर शिव दुर्गा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित 23वें भगवती जागरण की पावन ज्योत प्रज्जवलित कर जागरण का शुभारम्भ करते हुए कहे। जागरण में गणेश पूजन पूर्व पार्षद सुशील सैनी ने किया और इस धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र कटारिया और सिकन्दर खट्टर ने की। अनिल नागपाल एण्ड पार्टी के भजन गायकों ने माता का सुन्दर शब्दों में गुणगान किया और  भव्य झांकिया प्रस्तुत की। देर रात तक चले इस जागरण में भक्तजन धार्मिक संगित की ताल पर जमकर झूमें। जागरण आयोजक रणजीत सिंह गिल, विराज धिंगडा, रमेश खुराना, गोल्डी गाबा ने मुख्यातिथि गोबिंद काण्डा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर, अमन सर्राफ, भूपेश गोयल, विजय यादव, गोबिंद राम गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति थे।

महात्मा गांधी जंयती के उपलक्ष्य में आज स्थानीय सी एम के गल्र्ज कॉलेज में स्वच्छता उत्सव मनाया गया
सिरसा
, 2 अक्तूबर। महात्मा गांधी जंयती के उपलक्ष्य में आज स्थानीय सी एम के गल्र्ज कॉलेज में स्वच्छता उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने शिरकत की। अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम की शुरूआत जय स्वच्छता के नारे से की गई। स्वच्छता उत्सव में जिला के सभी सरपंच, पंच, आंगनवाडी कार्यकर्ता, एएनएम तथा स्कूलों के अध्यापक उपस्थित थे।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उपायुक्त  ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान 2 अक्तूबर से 4 नवम्बर तक चलाया जाएगा । उसमें स्वच्छता समिति की टीमो द्वारा गांव गांव जाकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना को कहा था। उन्होंने कहा कि अगर हमारे आस पास का वातावरण स्वस्थ है तो हम भी स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि 2007 में हमारा सिरसा जिला का नाम  अंतराष्ट्रीय स्तर पर नम्बर वन पर आया था। इसलिए हमें और स्वच्छता का वातावरण बनाने लिए एक जुट होकर कार्य करने होगे। उन्होंने वहा उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि हमें अपने आसपास के वातावरण की स्वच्छता के लिए लोगो को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्राम सभा की मीटिग बुलाकर खुले में शौैच न जाने व स्वच्छ वातावरण के फायदे के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने आगनवाड़ी वर्कर व स्कूलों अध्यापकों व प्राध्यापकों से अपील की  कि अपने स्कूलों को स्वच्छ बनाए तथा बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक इंसान की जिम्मेवारी नहीं बल्कि यह पूरे समाज की सामुदायिक  तौर पर जिम्मेवारी बनती है जिसमें हम मिलजुल कर अपने जिले को स्वच्छ बना सकते हैं।
    उन्होंने आंगनवाडी वर्करों से कहा कि अपने अपने आंगवाडी केंद्रों में पानी की व्यवस्था व शौचालय को स्वच्छ रखे तथा केन्द्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न कार्यकारी योजनाओं द्वारा आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत जिन लोगो ने अभी तक शौचलाओं का निर्माण नहीं करवाया है उनके घरों में शौचलाओं का निर्माण करवाना तथा सुनिश्चित करना है। 
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने कहा कि हमें वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए  मानसिकता  में बदलाव लाना होगा क्योंकि स्वच्छता के लिए ज्यादा धन आदि की आवश्यकता नहीं होती। समाज के प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई के विभिन्न टिप्स अपनाते हुए उन पर काम करें। निश्चित रूप से स्वच्छता के मामले में सार्थक परिणाम सामने आएगे। इस कार्यक्रम में डा0 वीरेश भूषण, डिप्टी सीईओ श्री  कुलभूषण बांसल, कार्यकारी अभियंता श्री आर के शर्र्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमकुम ग्रोवर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिवस पर नमन करके याद किया गया
मण्डी डबवाली
2 अक्टुबर-आज कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक कांगेस डबवाली शहरी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष पवन गर्ग की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिवस पर नमन करके याद किया गया तथा उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने का संकल्प किया। इस कार्यकर्म में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को महान संत व अहिंसा के पुजारी के रूप में याद किया तथा उनके द्वारा चलाये गये सत्याग्रहो पर भी प्रकाष डाला गया। वक्ताओ ने कर्मयोगी पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री द्वारा किये गये कार्यो को भी याद किया। इस कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष पवन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष नवरतन बांसल,केशव शर्मा, सन्दीप चैधरी,बख्तावर मल दर्दी,प्रकाश चन्द बांसल,डा.भारत भुषण छाबड़ा,पार्षद विनोद बांसल,रमेश बागड़ी,बिन्दिया महन्त,गीता चैहान,सुरजीत चावलाडा.सुरेन्द्र मदान,बिमला महाशा,विधान सभा हल्का युवा उपाध्यक्ष विजय सहारण, शहरी युवा अध्यक्ष अमन भारद्वाज, पवन उदानिया,प्रशान्त गर्ग,डा.रवि वर्मा,कामरेड़ जयदयाल मेहता, सुरजभान पटवारी, कर्मसिंह, मनवीर सिंह मान व डा.के.वी.सिंह के निजी सचिव बजरंग थालोड़ आदि उपस्थित थे।

श्री राम नाटक रेलवे क्लब की रामलीला के मंच पर शनिवार रात हनुमान जी की झांकी निकाली गई
मंडी डबवाली
-श्री राम नाटक रेलवे क्लब की रामलीला के मंच पर शनिवार रात हनुमान जी की झांकी निकाली गई। इस मौके पर गांव लोहगढ़ के सरपंच नछतर सिंह, श्री सालासर सेवा सदन के प्रधान नरेंद्र गर्ग, केवल कृष्ण धमीजा, हरबंस लाल भीटीवाला, ऋषि बहल व शेषण बारदाने वाले ने पूजन करवाया। झांकी पर माथा टेक ने व मन्नत मांगने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। झांकी के उपरांत मंच पर भरत का स्वपन, श्री राम को वापिस लाने के लिए चित्रकूट जाना व राजा दशरथ की मृत्यु पर शोक सभा आदि के दृश्य प्रस्तुत किए गए।  डबवाली के उभरते गायक अनमोल मोंगा ने दमादम मस्त कलंदर व बाल कलाकारों काव्य, मुस्कान, मा. विजय और बेबी धमीजा ने अपने डांस द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया। हास्य कलाकार पवन जिंदल व अमरजीत भट्टी ने श्राद्ध नामक स्किट के माध्यम से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया
महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वोदय मंडल की ओर से भूवनेश दत्त गोस्वामी और कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने उपस्थित जनसमूह को महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। भुवनेश दत्त गोस्वामी ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया और उसके बाद जी.आर.जी. कन्या माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गांधी के प्रिय भजनों को प्रस्तुत किया, जिसमें सबसे 'पहले उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो सोवत हैÓ और उसके बाद गांधी जी का सर्वप्रिय भजन 'वैष्णव जन तो, तै ने कहिए जो पीर पराई जाने रेÓ से कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर सबसे पहले एक नन्हीं बालिका ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अॢपत किए और उसके बाद जिला प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा सहित उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी की मूॢत पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, भूपेश मेहता,  विक्रमजीत ङ्क्षसह, रमेश मेहता एडवोकेट, समाजसेवी राधाकृष्ण बांसल, जी.आर.जी. स्कूल की प्राचार्या निर्मल शर्मा, सूबे ङ्क्षसह चाहरवाला, रमेश खट्टर, राजकुमार निजात, मलकीत ङ्क्षसह फौजी, सुशील बागला, गुरमुख कोचर, विनोद उपाध्याय, प्रेम कंदोई, राजकुमार मेहता, हरीश सोनी, यज्ञदत्त वर्मा, जिला कांग्रेस के स्थाई सचिव संगीत कुमार, मदन सिहाग, संगीतज्ञ प्रवीन शर्मा सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे व लोग उपस्थित थे। जिला प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने उपस्थित जनों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता का अंहिसा का संदेश आज पूरे विश्व में परचम फहरा रहा है और भारतवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2 अक्तूबर को विश्व अंहिसा दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी है। खोसा ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया और उनके संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने सभी से भाईचारे को बढ़ाने का अनुरोध किया। गोस्वामी ने कार्यक्रम के आयोजन व गांधी पार्क के रख-रखाव के लिए दलाल एसोसिएशन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम दौरान विक्रमजीत ङ्क्षसह ने 11 हजार रुपए, मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने 500 रुपए, रमेश मेहता ने 500 रुपए, मदन सिहाग ने 500 रुपए, गुरमुख कोचर ने 500 रुपए तथा दलाल एसोसिएशन ने 1100 रुपए बच्चों को दिए।

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण समारोह का आयोजन किया गया
सिरसा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी द्वारा स्थानीय अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान भूपेश मेहता ने की। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके दिखलाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
इस अवसर पर भूपेश मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टचार एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए तथा देश की एकता, अखंडता एवं धर्मनिरपेक्षता को बरकरार रचाने के लिए महात्मा गांधी की शिक्षाओं पर अमल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो महात्मा गांधी के आदर्शों एवं शिक्षाओं पर अमल करता है वो वास्तव में देश हितैषी है। श्री मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार महात्मा गांधी के आदर्शों पर अमल करते हुए गरीब व निर्धन वर्ग के कल्याण तथा गांवों के विकास के लिए कार्य कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों को सौ सौ गज के प्लांट, बीपीएल परिवारों को निम्र दरों पर राशन, रोजगार गांरटी योजना इत्यादि लागू की गई है, जिनसे देश प्रदेश के लाखों लोग लाभांवित हुए है। श्री मेहता ने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम में महात्मा गांधी के अंहिसा आंदोलन का सहारा लिया था। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी केवल भारत के ही नही अपितु विश्व के आदर्श बन चुके है। इस मौके पर श्री मेहता ने जिलावासियों को महात्मा गांधी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा दिखलाए मार्ग पर चलने व उनकी शिक्षाओं पर अनुसरण करने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्यों विनोद उपाध्याय, राजकुमार मेहता, गुरमेल सिंह, निजी सचिव प्रेम सैनी, सतप्रकाश भारद्वाज, पवन सिंगला, जुगनु नंबरदार, हवा सिंह, रामदास बजाज, बंसी कायत, भूप सिंह भंडोरिया इत्यादि ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो नन्हें भाई बहन प्रिंस एवं नेहा ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्र्यापण किया व चरण स्पर्श कर उन्हें नमन किया।

आडवाणी की रथयात्रा का सिरसा में होगा आगमन : चोपड़ा
    देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भा0जा0पा0 हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जगदीश चोपड़ा ने बताया कि 12 नवम्बर 2011 को सायंकाल अडवाणी की रथयात्रा सिरसा में पहुंचेगी जहां यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया जायेगा। चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा जिसे अडवाणी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे। अडवाणी की रथयात्रा के सिरसा आगमन की जानकारी से भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपार खुशी देखी गयी। चोपड़ा ने कहा कि अडवाणी जैसे देश के सर्वोच्च नेता की रथयात्रा का हरियाणा के अंतिम छोर में स्थित सिरसा जैसे स्थान पर आना समूचे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। चोपड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा को इस क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन मिलेगा। क्योंकि आडवाणी इस यात्रा के माध्यम से देश के सर्वाधिक ज्वलंत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देशवासियों को आवाह्न कर रहे हैं। भ्रष्टाचार राजनीतिक मुद्दा न होकर राष्ट्रीय विकट समस्या है अत: इसे राजनीति से उपर उठकर राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखना चाहिये। चोपड़ा ने कहा कि हिसार एवं फतेहाबाद के रास्ते सिरसा पहुंचने वाली इस रथयात्रा के आयोजन के लिए स्टीक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है सिरसा से डबवाली होकर यह रथयात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।

लक्ष्मण ने काटी सरूपनखा की नाक
बिज्जूवाली
, 2 अक्तूबर। गांव बिज्जूवाली के रामलीला ग्राऊंड में श्री सरस्वती रामलीला सोसायटी द्वारा आयोजित रामलीला की गत छठी रात्रि का शुभारंभ राजेश कुमार बेरवाल ने हनुमान जी की प्रतिमा को तिलक लगाकर किया। रामलीला के दृश्यों से पहले हनुमान जी की झांकी करवाई गई। झांकी में ''हनुमान चालिसा का पाठÓ 'बाबा का मंदिर सुहाना लगता हैÓ 'थारी जय हो पवन कुमारÓ 'मैं बारी जाऊं बाला जीÓ 'रौम-रौम में जिसके राम समाया हैÓ 'आना पवन कुमार हमारे हरी किर्तन मेंÓÓ सहित अनेक बाला जी व श्रीराम जी के भजनों का गुणगान राजेन्द्र आर्य, विनोद जांगड़ा, राहुल बसवाला, अनिल कुमार नंदन आदि द्वारा किया गया। हनुमान झांकी के बाद कलाकारों द्वारा रामलीला में सरूपनखा का राक्षसी भेष में आना, बाद में सुंदर स्त्री का भेष बनाकर श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के पास पंचवटी में आना, सरूपनखा द्वारा श्रीराम के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखना, श्रीराम के मना करने के बाद लक्ष्मण के पास जाना और श्रीराम व लक्ष्मण दोनों के मना करने के पर सीता को तंग करना, उसके बाद लक्ष्मण द्वारा सरूपनखा की नाक काटना, सरूपनखा का अपने भाई खर-दूषण के पास जाना, श्रीराम के हाथों खर व दूषण का मारा जाना, खर-दूषण के मरने के बाद सरूपनखा का रावण के दरबार में जाना, और रावण को अपने साथ बीती घटना के बारे में बताना, अभिमानी रावण द्वारा सीता को हरण करने का प्रण लेने सहित कई दृश्य दिखाए गए। जिसमें राजेन्द्र आर्य ने राम, संजय छापोला ने सीता, बंसी बिरट ने लक्ष्मण, रवि मेहता ने रावण, दलीप कुमार ने सरूपनखा, रवि ढाल ने खर, कालुराम ने दूषण की भूमिका निभाई तथा मंच का संचालन रामकिशन सुथार ने किया। इस मौके पर वॉलेंटियर प्रधान रामप्रताप बिरट, शहीद भगत सिंह युवा कल्ब के प्रधान हेमराज बिरट, देवीलाल, सुरेन्द्र सुथार, जगदीश सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

ब्रह्मविद्या विहंगम योग आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया
ओढ़ां
-गांव रोहिडांवाली में स्थित ब्रह्मविद्या विहंगम योग आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ स्वागतगान व मंगलगान से किया गया। उसके बाद सर्ववेद का पाठ, वंदना, आरती और शांतिपाठ किया गया।
    सत्संग में साधक राजाराम गोदारा ने ब्रह्मविद्या के महत्व और उसकी आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मविद्या को हम पराविद्या, आध्यात्मविद्या व मधुविद्या भी कहते हैं। ब्रह्मविद्या द्वारा आध्यात्म क्षेत्र के समस्त तत्वों का प्रत्यक्ष योगभ्यास विशेष भूमि पर साधना के द्वारा केवल सद्गुरु द्वारा प्राप्त होता है न कि मन, बुद्धि व इंद्रीयों द्वारा। प्राकृतिक भूमियों में साधन अभ्यास के द्वारा अथवा प्राकृतिक साधनों द्वारा केवल कुछ फल प्राप्त होते हैं न कि आत्मप्रत्यक्ष होती है। ब्रह्मविद्या एक तत्व है जिसको जान लेने से सब जाना जाता है। ब्रह्मविद्या सद्गुरु द्वारा जानी जा सकती है इधर उधर स्वयं ग्रंथ पढ़कर नहीं। कई लोग कहते हैं कि ईश्वर प्राप्ति के अनेकों मार्ग है वे अबोध बालक हैं और बड़ी भूल में हैं। ब्रह्मप्राप्ति का मार्ग एक ही है जो सुष्मन द्वार है इस भेद कला को सद्गुरु उपदेश करते हैं। यह गोपनीय महापथ केवल गुरु प्रसाद से ही प्राप्त होता है अन्य उपाय से नहीं। आध्यात्मविद्या ब्रह्मविद्या के प्रकाश में सब काम वासनाएं जलकर आत्मा विशुद्ध हो जाती है और शुद्ध स्वरूप का साक्षात्कार करके जीवन मुक्ति प्राप्त होती है।

Saturday, October 1, 2011

समाचार News 01.10.2011

बुजुर्ग समाज व राष्ट्र की धरोहर है
सिरसा
, 1 अक्तूबर। वरिष्ठ नागरिक हमारे माता-पिता के समान तो है ही, इसके साथ-साथ वे हमारे गुरू के समान भी है क्योंकि शिक्षा-दीक्षा, संस्कार व आशीर्वाद से ही हम नए समाज का निर्माण करते हैं। बुजुर्ग समाज व राष्ट्र की धरोहर है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक का सम्मान करना चाहिए।
    यह बात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश कुमार सिंघल ने आज स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी भी वरिष्ठ नागरिक को किसी तरह की परेशानी है या नि:शुल्क कानूनी जानकारी लेना चाहता है तो वे घर बैठे ही दूरभाष नं.01666-247002 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश में बुजुर्गों की सेवा की गरिमामय परम्परा है। उनकी समुचित देखभाल एवं माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत कानूनी दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2007 में संसद द्वारा पारित उक्त अधिनियम सभी 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 23 राज्यों में लागू हो गया है। इस अधिनियम के मुख्य प्रावधान इस प्रकार है। वरिष्ठ नागरिक अर्थात 60 वर्ष की आयु का भारत का कोई नागरिक चाहे वह भारत में रहता हो अथवा नहीं, माता-पिता चाहे उसकी आयु 60 वर्ष से कम हो। बच्चे में वयस्क पुत्र, पुत्री, पौत्र और पौत्री शामिल हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक दादा-दादी, नाना-नानी जो अपनी निजी आय से अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं अपने बच्चों पर भरण-पोषण का दावा कर सकते हैं। ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनका कोई बच्चा नहीं है, अपने ऐसे संबंधी पर भरण-पोषण का दावा कर सकते हैं जो वरिष्ठ नागरिक की संपति के आधिपत्य में है या उन्हें वरिष्ठ नागरिकों की संपति विरासत में मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त साधन वाले बच्चों व संबंधियों का यह दायित्व है कि वे माता-पिता की ऐसी आवश्यकताओं की पूर्ति करें ताकि वे सामान्य जीवन जी सके। राज्य सरकारों ने उपमंडल स्तर पर भरण-पोषण न्यायाधिकरण स्थापित किए हैं। वरिष्ठ नागरिक अपने भरण-पोषण के लिए इस न्यायाधिकरण को आवेदन प्रस्तुत कर सकतेहैं। ्र
    श्री सिंघल ने कहा कि भरण-पोषण न्यायाधिकरण वरिष्ठ नागरिक को उसके बच्चे, संबंधी द्वारा भरण-पोषण भत्ते के रूप में 10000 रुपए प्रतिमाह राशि का भुगतान करने का आदेश दे सकते हैं। न्यायाधिकरणों को भरण-पोषण संबंधी आवेदन का निर्णय 90 दिन की अवधि के अंदर करना अनिवार्य है। भरण-पोषण न्यायाधिकरण के आदेश के विरूद्ध जिला स्तर के अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दायर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें जिला समाज कल्याण अधिकारी अथवा समकक्ष अधिकारी को भरण-पोषण अथवा अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष उनका प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक का परित्याग करना दंडनीय अपराध है जिसके लिए तीन माह का कारावास अथवा 5000 रुपए तक का जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं।
    इस अवसर पर उपमंडलाधीश (ना.) श्री रोशन लाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की परिपक्वता और विवेकशीलता समाज को प्रेरित करती है। उनके अमूल्य विचार समाज व परिवार की नींव को मजबूत करके एकसूत्र में बांधकर रखते हैं। जीवन के एक पड़ाव में आकर उन्हें भावनात्मक सहारे के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारा सामाजिक दायित्व है। उनके अनुभव, चिंतन और संस्कारों को संरक्षित करते हुए आगामी पीढ़ी को लाभ उठाना चाहिए। हरियाणा सरकार ने इसी सोच के दृष्टिगत प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों का न केवल मान-सम्मान बरकरार रखा है अपितु उन्हें सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान की है।
    वरिष्ठ नागरिकों के विकास एवं उत्थान के लिए 13 जुलाई, 2009 को जवाहर लाल सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत जिला स्तर पर 150 करोड़ रुपए की लागत से विशेष स्कूल या संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2011-12 में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 300 रुपए से बढ़कर 500 रुपए प्रतिमास किा गया तथा इसमें प्रतिवर्ष 50 रुपए की वृद्धि होगी। प्रत्येक चार वर्ष बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। पिछले 10 वर्षों से लगातार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता का लाभ उठा रहे लाभार्थियों का सम्मान भत्ता 300 रुपए से बढ़ाकर 700 रुपए मासिक कर दिया गया। 1 अपै्रल तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता का लाभ प्राप्त कर रहे लाभपात्रों को 1 अपै्रल 2011 से 550 रुपए प्रतिमास भत्ता की अदायगी की जाएगी। महिलाओं शाल व पुरूषों को पगड़ी व डोगे के लिए 501 रुपए नकद दिए गए। मार्च 2005 से मार्च 2011 तक 3577 करोड़ रुपए वितरित किए गए।
    वृद्धावस्था भत्ता को वित्तीय सहायता आदि का वितरण पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से करवाया जा रहा है। वृद्ध व्यक्तियों के कल्याण हेतु प्रत्येक जिले में एक शिकायत निवारण सैल का गठन किया गया। विकास पुत्र एवं युग पुरूष चौधरी बंसीलाल वृद्ध एवं अपंग गृह रेवाड़ी में रह रहे प्रत्येक संवासी को 1000 रुपए मासिक राशन के लिए व 50 रुपए मासिक जेब खर्च के लिए दिए जाते हैं। मार्च 2011 तक  107.36 लाख रुपए व्यय किए गए। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को मार्च 2011 तक 5051 चश्मे मुफ्त दिए गए। मार्च 2011 तक 4,77,107 वरिष्ठ नागरिकों को पहचान-पत्र जारी किए गए। पहली अक्तूबर 2008 से वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य पुरस्कार योजना आरंभ की गई, जिसके तहत एक-एक लाख रुपए के पांच अवार्ड नामत: चौ. रणबीर सिंह सैंटीनेरियन अवार्ड, मदन टैरेसा अवार्ड, सरदार बल्लभ भाई पटेल करेज एंड ब्रेवरी अवार्ड, महात्मा ज्योतिबा फूले लाईफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड तथा महात्मा गांधी पंचायत अवार्ड दिए जाते हैं।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश के सोलह जिलों में 26 मार्च 2010 से पेंशनधारकों को पेंशन का अवांटन बायोमैट्रिक कार्ड द्वारा बैंकों के माध्यम से आरंभ किया गया है। शेष पांच जिलों में मई 2011 से पेंशन का आवंटन बायोमैट्रिक कार्ड द्वारा आरंभ कर दी गई है। प्रदेश के गांवों एवं सभी शहरी संपदा क्षेत्रों में सीनियर सिटीजन क्लब स्थापित करने की योजना बनाई गई है। मार्च 2011 तक 316 गांवों एवं 12 शहरी संपदा क्षेत्र में यह क्लब स्थापित किए गए। वरिष्ठ महिला नागरिकों को राजय परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट दी गई है। 60 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों तथा उनकी विधवाओं को जो कोई भी पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे हैं से दी जा रही वित्तीय सहायता 24 अगस्त 2009 से 600 रुए से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह की गई है। 21 जुलाई 2009 से बुजुर्गों के लिए आवास बोर्ड हरियाणा के मकानों की अलाटमेंट में 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।  उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जो बुराइयों जैसे नशाखोरी, आवारागर्दी आदि की तरफ जा रही है। हम सब वरिष्ठ नागरिकों को संकल्प लेना चाहिए कि ऐसी युवा पीढ़ी को इन बुराइयों की तरफ बढऩे से रोके।
    इस मौके पर एडवोकेट विक्रम सिंह, अजीत कालड़ा, सुभाष सेठी,  वरिष्ठ नागरिक आरपी सेठी, करनैल सिंह ने भी वरिष्ठ नागरिकों को सम्बोधित किया और अपने अधिकारों तथा कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्विनी मैदान, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी वीना शर्मा, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्माराम, रोजी कटारिया, सेवानिवृत तहसीलदार हरबंस लाल, डा. नीलू चुघ, साहिल कटारिया, सुभाष मोंगा, ओमप्रकाश, विजय कुमार, सुखविंद्र, रवि मेहता, दलीप बिश्रोई, दलीप खेड़ी, पवन, सावित्री, गुरदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जिले के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में वरिष्ठ नागरिक श्री लालचंद गोदारा प्रथम, चंद्रमोहन तथा ओपी जाखड़ द्वितीय जबकि बलवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गोला फेंक प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिक श्री रघुबीर सिंह प्रथम जिसमें 8.24 मीटर गोला फेंका जबकि श्री लालचंद गोदारा ने 7.54 मीटर गोला फेंककर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा 7.10 मीटर गोला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह म्यूजिक चेयर रेस प्रतियोगिता में के.सी. बिश्रोई प्रथम, सुंदर कुमार द्वितीय तथा पृथ्वीराज ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर उपमंडलाधीश (ना.) श्री रोशन लाल ने विजेता प्रतिभागियों तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिन वरिष्ठ नागरिकों ने परेड में भाग लिया था उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सरकारी योजना के तहत शुरू की गई हरियाणा की पहली वैन
सिरसा,
1 अक्तूबर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 40 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई रक्त वाहिनी नामक मोबाइल वैन का सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी.के. बेहरा ने गांव झोरडऩाली में उद्घाटन किया। इस वैन में ही पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिरसा में शुरू होने वाली रक्तदान के लिए यह मोबाइल वैन सरकारी योजना के तहत शुरू की गई हरियाणा की पहली वैन है। यह रक्त वाहिनी नामक मोबाइल वैन जिला में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत खरीदी गई है।
    अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी.के. बेहरा ने बताया कि इस वातानुकूलित मोबाइल वैन में रक्तदान के लिए  चार कुर्सियां हैं जिसमें एक समय में चार व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। सभी चिकित्सीय व चिकित्सीय जांच से संबंधित सुविधाओं से सुसज्जित इस वैन में डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम की भी बैठने की व्यवस्था है जब भी रक्तदान के लिए यह मोबाइल वैन एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचेगी तो डॉक्टरों की यह टीम उसमें तैनात रहेगी। इस टीम में एक डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टैक्नीशियन शामिल होंगे।
    उन्होंने बताया कि इस वैन में रक्तदाताओं के विश्राम करने के साथ-साथ रक्तदान के बाद फलाहार व अन्य खाद्य सामग्री रखने की भी पूरी व्यवस्था बनाई गई है। रक्तदान से पूर्व रक्तदाता की जांच से संबंधित सभी प्रकार के चिकित्सीय उपकरणों की भी व्यवस्था की गई है। इन उपकरणों में स्पीग्मो-मैनोमीटर तथा रक्त जांच से संबंधित उपकरण भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस रक्त वाहिनी नामक मोबाइल वैन से किसी भी मौसम में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त एकत्रित किया जा सकता है क्योंकि गर्मी, सर्दी, बरसात व किसी भी मौसम में इस रक्त वाहिनी में रक्तदान करने की पूरी व्यवस्था है। रक्त वाहिनी जिला के दूर-दराज व किसी भी क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों के बुलावे पर पहुंचेगी।
    उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में सिरसा जिला का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। सिरसा जिला में रक्त का एकत्रितकरण जिला की कुल मांग से भी चार गुणा अधिक होता है। इस रक्त से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ के जरूरतमंद मरीजों की आवश्यकता के लिए नियमित पूर्ति की जाती है। जिला में लगभग प्रतिवर्ष 18 हजार यूनिट रक्त की मांग है जबकि औसतन प्रतिवर्ष 80 हजार यूनिट तक रक्त एकत्रित किया जाता है। रक्तदान के मामले में सिरसा का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। रक्तदान के क्षेत्र में सिरसा जिला का नाम रोशन करने में सिरसा के जुझारू उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया का विशेष योगदान है। डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया जो इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन इम्यूनोहीमोटोलॉजी के राष्ट्रीय लेवल के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा में रक्तदान के लिए बेवसाइट भी तैयार की गई है जिसमें सवा लाख से भी अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं के पूरे पते सहित नाम शामिल किए गए हैं। यह स्वैच्छिक रक्तदाता देश में किसी भी व्यक्ति को रक्त की जरूरत पडऩे पर रक्तदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
    गांव झोरडऩाली से शुरू की गई इस रक्त वाहिनी मोबाइल वैन में पहले दिन 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह रक्तदान शिविर स्थानीय राजकीय महाद्यिालय के प्राध्यापक आर.सी. लिम्बा की माता की दूसरी बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर लक्ष्मण राम नंबरदार, बीडीपीओ सुखदेव शर्मा, उपमंडलाधिकारी पंचायती राज एमआर जाखड़, भाल सिंह पटवारी, परमजीत, बलदेव लिम्बा, पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह, पृथ्वी सिंह किरोड़ी, मनजीत सिंह व अन्य लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास हुआ है
सिरसा
, 1 अक्तूबर। हिसार उप-चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाकर जनता एक बार फिर सिद्ध कर देगी की आज भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नं. 1 है। मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास हुआ है। विपक्ष चाहे जीतना भी जोर लगा ले  लकिन जीत हमेशा उसकी ही हुई जिसने जनता का हित किया है। ये बात कांगे्रस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने हिसार उपचनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कही।
खोसा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यशैली के चलते हरियाणा को किसी भी चीज में कम नहीं रखा चाहे वह उद्योग हो, किसानों के विकास की बात हो या फिर आयात निर्यात का मुद्दा, सभी में आज हरियाणा नं-1 पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में हरियाणा को अन्य प्रदेशों में से सबसे ऊंचा रखकर एक मिसाल कायम की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा पूरी तरह से खुशहाल है। आज पूरे प्रदेश में बिजली, पानी आदि जैसी बड़ी अनेक समस्याओं को जड़ से खत्म किया हैऔर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है। उन्होंने कानून व्यवस्था के सुधार का जिक्र करते हूए कहा कि मौजूदा हुड्डा सरकार ने विरासत में मिली बिखरी कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने का बड़ा सहरानीय काम किया है।
खोसा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम आदमी के हित के लिए कटिबद्ध है और सबको शिक्षा, सबको काम की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 36 बिरादरी के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई है और किसानों, अनुसूचित जाति और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी सुविधाओं पर विशेष बल दिया गया है।
खोसा ने कहा कि हुड्डा ने 36 बिरादरी के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं उनका प्रदेश की जनता पूरा लाभ उठा रही है तथा जनता के एक जनसेवक के रुप में कार्य कर रहे हैं एवं हरियाणा के विकास का नया आयाम तय किया है।
हरियाणा में हुआ विकास कांग्रेस की हिसार उपचुनाव में जीत पक्की करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ नोरेबाजी के इलावा कुछ नहीं कर सकता क्योकि उन्हें पता है कि जीत कांग्रेस की ही होनी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति का इतिहास इस बात का गवाह कि हुड्डा पहले कोई भी मुख्यमंत्री लगातार दोवारा मुख्यमंत्री बना। ये विकास की गंगा ही है जो हुड्डा सरकार ने बहाई और आगे भी हरियाणा को बड़ स्तर पर विकसित करने का मुख्यमंत्री का प्रयास है।

कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ व स्वार्थ की राजनीति करके सत्ता हासिल की है
सिरसा
, 1अक्तूबर। कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ व स्वार्थ की राजनीति करके सत्ता हासिल की है। उसको प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश से अब कांग्रेस का सफाया निश्चित है क्योंकि किसानों व गरीब जनता को अब यह अहसास हो गया है कि उनके हित इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के हाथों में ही सुरक्षित हैं। उक्त शब्द इनेलो नेता जीतराम खन्ना ने इनेलो कार्यालय में उपस्थित लोगों को हिसार उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार डा. अजय सिंह चौटाला को भारी मतों विजय बनाने की अपील करते हुए कहे।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार से आज जन-जन दुखी है। कांग्रेस सरकार किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं बन सकती।
खन्ना ने पार्टी में शामिल हुए लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें इनेलो पार्टी में हर पुराने कार्यकर्त्ताओं की तरह पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आज सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों, सरपंचों, नम्बरदारों, चौकीदारों व वृद्धावस्था पेंशन देने के लिए खजाने में पैसा तक नहीं है। क्या ऐसी सरकार जनता की हितैषी हो सकती है। उन्होंने कहा है कि आज जनता का रुख इनेलो की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हिसार उपचुनाव में इनेलो रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।  आज विकास व नौकरियों का 85 प्रतिशत हिस्सा रोहतक क्षेत्र के लोगों को देकर अन्य जिलों के साथ धोखा किया जा रहा है। आज जनता कांग्रेस को सत्ता सौंप कर पछता रही है।
गुम्बर ने कहा कि इनेलो कांग्रेस की जनविरोधी नीति को लागू नहीं होने देगी और प्रदेश की जनता से हो रहे शोषण का गिन-गिन कर बदला लेगी।

पुलिस समाचार
सिरसा
,1अक्तूबर:ऐलनाबाद थाना पुलिस ने 23अगस्त को गांव मैनाखेंड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति से मारपीट करने व जान से मारने धमकी देने के आरोप में घटना के पांचो ओरापियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पकड़े गए व्यक्ति में कुलवन्त पुत्र जगतार सिंह निवासी रानिया, बहादर पुत्र बुटटा सिंह निवासी अमृतसर कंला,लखविन्द्र सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी रानिया, गुरजीत पुत्र हरभजन सिंह निवासी प्रतापनगर व कुलदीप पुत्र हरजीत सिंह निवासी नगराना थेड़ जिला सिरसा के नाम शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कि ए लोगों से बारदात में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए हैं। इस संबध में गांव ढाणी सतनाम सिंह निवासी हरविन्द्र ङ्क्षसह जोकि गांव मैनाखेड़ा में मोटर वाईडिग़ का काम करता हैं कि शिकायत पर भादसं की धारा 147/148,149,323व 506 के तहत  मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में दुकान संचालक हरविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि  उपरोक्त सभी आरोपी गांव मैनाखेड़ा में स्थित उसकी दुकान पर आए और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
           जिला की ओढ़ा थाना पुलिस ने डबवाली अदालत के निर्देश पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। शिकायत कर्ता कुलविन्द्र कौर पुत्री तेजा सिंह निवासी सालमखेड़ा ने अपने पति सोनू व सास गोमती पत्नी दिवानचन्द निवासी आजमगढ़ जिला फिरोजपुर, पंजाब पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। ओढ़ा पुलिस ने इस संबध में भादस: की धारा 323,406,498ए,504,506व 34 के तहत मामला दर्ज कर सहायक उपनिरिक्षक कश्मीरी लाल को जंाच सौप दी हैं।
             दहेज प्रताडऩा के एक अन्य मामले में रानिया पुलिस ने छ: लोगों के विरूद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। शिकायत कर्ता मन्जू देवी पुत्री मुखराम निवासी मत्तूवाला ने अपने पति रामकुमार देवर रमेश व संदीप सास रोशनीदेवी व ननद द्रोपती निवासी किशनपुरा जिला हनुमानगढ़ व एकअन्य रिश्तेदार बलवीर पुत्र बदरी निवासी खाट जिला हनुमानगढ़ के विरूद्ध दहेज के लिए प्रताडि़त करने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। रानिया पुलिस ने इस  संबध में भादस: की धारा 323,406,498ए,,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा जीवननगर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरिक्षक शिवनारायण को सौंप दिया हैं।
              दहेज प्रताडऩा के एक अन्य मामले में रानिया पुलिस ने ऐलनाबाद अदालत के निर्देश पर तीन लोगों के विरूद्ध भादस:की धारा 323,406,498ए,,506 के तहत मामर्ला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। शिकायत कर्ता दर्शना पुत्री मूलचन्द्र निवासी गोविन्दपुरा ने अपने पति अजयपाल ससूर चूतरा राम व सास लूणीदेवी निवासी श्यामगढ़ के विरूद्ध दहेज के लिए प्रताडि़त करने ,मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। 

राम लीला के चौथे दिन परशुराम संवाद हुआ
सिरसा,
1 अक्तूबर। राम लीला के चौथे दिन परशुराम संवाद हुआ। जब भगवान राम शिव धनुष तोड़ते है तो परशुराम धनुष टुटने पर कहते है- ऐ राजा जनक जल्दी बतला, ये धनुआ किसने तोड़ा है। किसने इस भरे स्वयंवर में सीता से नाता जोड़ा है। जल्दी बतला वरना सब उल्ट पुल्ट कर डालूंगा। जितना भी तेरा राज पृथ्वी पर है सब उथल-पुथल कर डालूंगा।
तभी लक्ष्मण क्रोध में आ जात है और कहते है- महाराज।। महाराज तपस्वी बहा्राण है इसलिए मुझे कुछ कहना है। ये गहना नहीं बहा्राणों का जो श्रीमान ने पहना है। ये गहना राजपुतों का जो पहना जाता है रण में। अपराध क्ष्मा हो महामुनि थोड़ी शांति चाहिए बहा्राण में।।
तभी भगवान राम उठते है और लक्ष्मण को शांत करते है और भगवान परशुराम को कहते है- शिव काधनुष तोडऩे वाला कोई शिव का प्यारा ही होगा। जिसने यह अपराध किया वह दा तुम्हारा ही होगा।।
ये सब सुन कर भगवान परशुराम अपने धनुष पर बाण चढ़ाने को कहते है। तभी राम उनके धनुष पर बाण चढ़ाते और कहते है ये लीजिए।
तभी परशुराम समझ जाते है कि ये भगवान विष्णु का ही रूप है। जैसे ये दृष्य सामने आता है वैसे ही रामलीला मैदान में बैठे लागों ने श्रीराम का जयकारा लगाने शुरू कर दिया। इसके उपरांत मुनि विश्वामित्र ने राजा जनक से कहा कि आप आयोध्या के राजा दशरथ को बारात लेके आने का सन्देश भेजे। गौरतलब है कि वृंदावन से आए पद्मश्री हरगोबिंद जी महाराज के नेतृत्व में 40 कालाकारों की टीम इस रामलीला का मंचन कर रही है जिसमें भगवान राम किरदार मुकेश कुमार पिछले 12 सालों से कर रहे है।

रामलीला की सर्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम रामायण में बताई गईं आदर्शवादी बातों को अपने जीवन में शामिल करेंगे
सिरसा
। रामलीला की सर्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम रामायण में बताई गईं आदर्शवादी बातों को अपने जीवन में शामिल करेंगे। जिस प्रकार रामायण में प्रभु श्री राम चंद्र जी ने अहंकारी रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की विजय पाई थी उसी प्रकार आज हमें समाज में फैली बुराईयों का सर्वनाश करना होगा। तभी हम कलयुग में सतयुग ला सकते हैं। यह बातें गत रात्रि नेहरू पार्क में आयोजित की जा रही रामलीला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि लोगों से कही। इस मौके पर उनके साथ हरीश सोनी, संत लाल गुंबर, भोला जैन, रामा चैरीटेबल क्लब के प्रधान अश्वनी बठला, कोषाध्यक्ष सुरेश अनेजा, सचिव गुलशन गाबा, डॉ. अशोक गुप्ता, विशंभर चुग, दिनेश वधवा, संतोष तनेजा, भूषण वसूजा, रमेश अनेजा, ओम प्रकाश, राजीव पारीक सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री शर्मा का स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। उल्लेखनीय  है कि नेहरू पार्क के रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम के जीवनचरित्र पर आधारित रामलीला व दशहरा महोत्सव  का 62वां सबसे विशाल मंचन श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से बड़े उत्साह एवं हर्षोंल्लास के साथ किया जा रहा है। इस रामलीला में उत्तर प्रदेश के वृंदावन से खासतौर पर पधारे सुप्रसिद्ध पद्म श्री विभूषित, विश्वविख्यात स्वामी हरिगोबिंद जी महाराज द्वारा निर्देशित श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन के दौरान हरिगोबिंद मंडल के सदस्यों द्वारा श्री राम चंद्र जी द्वारा सीता स्वंयवर के दौरान तौड़े गए भगवान परशुराम के धनुष बाण के बाद लक्ष्मण व परशुराम के बीच हुई नौंक-झौंक का मंचन बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंचन के दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार भगवान परशुराम शिव धनुष टूटने से क्रोधित हो गए व भरी सभा में लक्ष्मण व उनके बीच क्षत्रिय व ब्राह्मण वंश की वीरता को लेकर वाकयुद्ध हुआ। इस बीच श्री राम चंद्र जी आए और क्रोधित परशुराम जी को शांत करवाया। रामलीला महोत्सव में आए सैकड़ों लोगों ने मंच के कलाकारों द्वारा सजीव ढंग से पेश की जा रही राम की लीलाओं का जमकर लुत्फ उठाया।

ज्योति भीतर की जले, मंजिल मुक्ति की मिले: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा
, 1 अक्तूबर। संसार में जितने भी सुयोग हैं वो वियोग के लिए हैं। व्यक्ति की आत्मा की मात्र उसकी साथी है, इसलिए वह केवलज्ञान दर्शन के लिए एकत्व की प्रेक्षा करे व अपनी आत्मा में रमन कर सुख-दुख में सम रहने का प्रयास करे। यह उद्गार आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्हत् कुमार जी ने भादरा बाजार स्थित तेरापंथ जैन सभा में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने 'एकला चला रेÓ का महत्व बताते हुए कहा कि मानव संसार में अकेला आता है और अकेला इस संसार से रवाना हो जाता है। अपने कर्मों का कर्ता वह स्वयं ही होता है और यही कारण है कि इसी के अनुरूप सुख-दुख को भोगता है। यह सब कुछ जानते हुए वह अपनी आत्मा को एकत्व से भावित नहीं करता और वियोग की स्थिति आने पर वह अपने मानसिक संतुलन का स्थायित्व नहीं रख पाता व अपनी जीवनलीला को समाप्त करने जैसा कायरता भरा कदम उठा लेता है। व्यक्ति चिंतन करे सुख तो दीवार पर रंग की तरह है जो कि एक बरसात में धुल जाता है, बाकि तो दुख ही दुख है। सुख में वह अधिक प्रसन्न न हो और दुख में निराशाओं की बेडिय़ों में खुद को जकड़े नहीं। हम ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करें, देह भी अपनी नहीं है तो संसार में कोई अपना कैसा हो सकता है?
    इस अवसर पर बोलते हुए सहयोगी संत मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा कि मानव में जब तक अज्ञान का अंधेरा रहेगा, तब तक वह दु:ख के घेरे में रहेगा। मानव भौतकवादी मनोवृत्ति का त्याग कर धर्म में आसक्त होगा, तभी वह स्वयं के लिए कल्याण के मार्ग का अनवेक्षक बन पाएगा। अन्यथा वह अनेक योनियों में भटकता ही रहेगा।

शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
सिरसा
। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आज शाह सतनाम जी गल्र्स शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्या श्रीमती शीला पूनिया ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्या अर्पित इन्सां ने की। कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कविता, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग व कोरियोग्राफी के माध्यम से महात्मा गांधी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
    कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर     कॉलेज प्राचार्या श्रीमती शीला पूनिया ने  कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आज भी महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण वर्तमान में अन्नाहजारे द्वारा चलाया गया अहिंसात्मक आंदोलन था, जिसके साथ पूरा देश ही जुड़ गया था।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा अलीशा ने अपने भाषण के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। छात्रा अश्मिता ने 'क्षमा करो बापू जीÓ कविता के माध्यम से अपने भाव प्रस्तुत किये। इस अवसर पर आयोजित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में रिंपल, जसवीर, रणजीत इत्यादि छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने 'सावरमती के संत तुने कर दिया कमालÓ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राएं नवजोत, मीना, पूजा, गुरप्रीत व ज्योति ने महात्मा गांधी पर आधारित देशभक्ति कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर खूब वाहावाही लूटी। इस अवसर पर फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान की नन्हीं छात्राएं विभिन्न देशभक्तों की वेशभूषा पहनकर मंच पर उतरी।  कार्यक्रम में एंकर की भूमिका इन्द्रज्योत व मेघा ने बखूबी निभाई।
    इस मौके पर प्राध्यापिका गुंजन, उर्मल शर्मा, नैना, हीना, दीपिका, रजनी, अंजू शर्मा, सोनिका, नीरा सक्सेना सहित संस्थान के अनेक अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित थे।

30 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित
मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी डेरा सच्चा सौदा: कस्तूर इन्सा
सिरसा
। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग द्वारा हर माह जरूरतमंदों को दिये जाने वाले राशन की कड़ी में शनिवार को फूड बैंक के माध्यम से 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक के भंगीदास कस्तूर इन्सां ने बताया कि आज प्रात: एलआईसी बिल्डिंग के पीछे स्थित फूड बैंक में सर्वप्रथम नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें कविराज भाईयों ने अरदास बोलकर नामचर्चा की शुरूआत की। नामचर्चा की समाप्ति के बाद शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग सरसा द्वारा स्थापित फूड बंैक के माध्यम से 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन घरेलू सामान जैसे आटा, दाल, चीनी, चायपत्ती, चावल इत्यादि सामान वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन पे्ररणा पर चलते हुए साध-संगत द्वारा सप्ताह में एक दिन भूखा रहकर उस दिन का बचा हुआ राशन फूड बैंक में जमा करवाया जाता है तथा एक माह बाद यह राशन जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि साध-संगत हमेशा मानवता की सेवा को समर्पित रहती है और पूज्य गुरु जी के आह्वान पर मानवता की सेवा में बढ-चढ़कर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि चाहे पौधारोपण, रक्तदान, सफाई अभियान, देहदान, अंगदान हो, हर क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा ने अनूठी पहल करते हुए मिसाल कायम की है।
    इस मौके पर सात प्रेमी जीत इन्सां, राकेश इन्सां, सुरेन्द्र छाबड़ा इन्सां, सुरेन्द्र ठकराल इन्सां, सुरेश इन्सां, ओमप्रकाश इन्सां, अंगूरी लाल इन्सां, मदन लाल इन्सां, हरीकृष्ण इन्सां, विजय कुक्कड़ इन्सां, सतीश कुमार इन्सां, मनोहर लाल इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग की सदस्या प्रवीण इन्सां, वीना इन्सां सहित अनेक सेवादार उपस्थित थे।

श्री राम नाटक रेलवे क्लब के मंच पर शुक्रवार रात संतोषी माता की झांकी निकाली गई
मंडी डबवाली
.-श्री राम नाटक रेलवे क्लब के मंच पर शुक्रवार रात संतोषी माता की झांकी निकाली गई। इस मौके पर लायंस क्लब संगठन के प्रांतीय सचिव सतीश जग्गा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह मांगेआना, पार्षद जगदीप सूर्या व इनेलो ेनता सुखविंद्र सिंह जापानी ने पूजन करवाया।
 यह जानकारी देते हुए पुरूषोत्तम ग्रोवर व गोवर्धन दास   गोयल ने बताया कि झांकी के उपरांत श्री राम का बनवास जाना, आयोध्या वासियों द्वारा नम आंखों से विदाई, खेवट द्वारा नदी पार करवाना व पुत्र वियोग में दशरथ की मृत्यु के दृश्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। रामलीला के मंच पर चंडीगढ़ के काली मां डांस ग्रुप व एक छोटी बच्ची पूजा के डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। हास्य कलाकर पवन जिंदल व अमरजीत भट्टी ने रोबोट हास्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। खेवट का रोल क्लब के डायरैक्टर प्रेम बहल ने बड़े ही प्रभावी तरीके से निभाया।  

संकल्प पूर्ति के लिए पिछले 22 वर्षों से खड़ा है डॉक्टर कम लैक्चरार
डबवाली
(डॉ सुखपाल सिंह )  पिछले 22 वर्षों से खड़ा एक हनुमान भगत गत दिवस डबवाली शहर को अलविदा कहकर अपनी आगे की यात्रा पर निकल गए। डबवाली शहर की बठिंडा रोड पर स्थित  बलदेव ट्रैक्टर वक्र्स शॉप के मालिक व उनके सेवक मिस्त्री बलदेव सिंह बताया कि यह हनुमान भक्त पिछले 22 वर्षों से चारपाई पर सोया नहीं है और न ही कभी बैठा है। उन्होंने बताया कि यह हनुमान भक्त अपने बीते समय में प्रोफेसर रह चुके है और इन्होंने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की हुई है।
        इस बारे में जब हनुमान भक्त से हमारे संवादाता ने पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका पूरा नाम डॉ. हाकम अनमोलक दास है और उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री के साथ डबल एमएससी पास डॉक्टर कम लैक्चरार है व साढे तीन वर्ष तक सीबीआई को भी अपनी सेवाएं दे चुके है। डॉक्टर से एक साधु का रूप धारण करने के पीछे क्या कारण था उसे बताते हुए कहा कि वह चितौडग़ढ (राजस्थान) शहर से 25 किलोमीटर दूरी पर उद्यपूर हाईवे पर स्थित गोरा जी का गांव निम्बाहेड़ा के समीप स्थित फैक्ट्री श्री गणपति फर्टीलाईजर्स के बाहर एक वह करीब 20 खड़े रहे। उन्होंने बताया कि श्री गणपति फर्टीलाईजर्स की स्थापना के समय फैक्ट्री के मालिक आरके जोशी ने इस हनुमान भक्त को हाथ में गंगा जल देकर संकल्प दिलवाया था कि वह फैक्ट्री के बाहर 108 फीट ऊंचा व 5 मंजिला हनुमान जी का मंदिर बनवाएगा। तब तक वह यहां खड़ा रहे। इस प्रकार संकल्प दिलवाने के वादे के बाद फैक्ट्री खुली और हानि उठाने के बाद उस फैक्ट्री का मालिक भी बदल गया। साथ ही वह संकल्प दिलवाने वाला आरके जोशी भी वहां से चला गया। लेकिन उस वक्त से उन्होंने अपने संकल्प की लाज रखी और आज भी अपने संकल्प पर अडिग़ है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म 1933 में पटियाला में हुआ था। राजेंद्र मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद सीबीआई में सैकिंड डायरैक्टर एचआर शर्मा के अधीन 3 वर्ष तक कार्य किया।
         सेवादास का का कहना है की उनका सकंल्प अटूट है। तब तक उस स्थान पर हनुमान मंदिर नहीं बन जाता मैं खड़ा ही रहूंगा। अपने संकल्प को पूरा करने के कारण उनके पैर बुरी तरह से जख्मी हो चुके तथा घुटनों तक सड़ चुके है व पट्टीयां बंधी हुई है। पेशे से डाक्टर रह चुके सेवादास उर्फ अनमोलक दास ने बताया कि वह स्वयं ही एन्टीबायोटिक इंजेक्शन स्वयं ही लगा लगते है।    इंजेक्शन  लगाते समय भी वे खड़े ही रहते है।
         उन्होंने बताया वह गत दिनों ही डबवाली शहर में अपने सेवक के यहां आए और उसकी वक्र्स शॉप के बाहर रखे तेल के ड्रम पर अपना सीना रखकर सोते है व अपना प्रत्येक कार्य स्वयं करते है। इस वक्त की स्थिती देखकर एक बारगी तो किसी का भी मन द्रवित हो जाता है और उसके मन में यहीं सवाल आता है कि इतना पढ़ा लिखा डॉक्टर आज अपना संकल्प निभाने के लिए इतनी पीड़ा उठा रहा है और संकल्प दिलवाने वाला आरके जोशी अपनी हवेली में आराम से जीवन बीता रहा है। क्या यहीं इंसानियत है कि वादा करके तोड़ दें? 

नेत्र जांच व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया
सिरसा
01 अक्तूबर सितम्बर: श्री बाबा तारा चेरिटेबल अस्पताल द्वारा आज अस्पताल परिसर में सप्ताहिक शनिवार को नेत्र जांच व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महिप बांसल व डा. पकंज कटारिया की सहयोगी टीम द्वारा रोगियों की नेत्र जांच की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रवक्ता गुरूराजकरन सिंह ने बताया कि इस शिविर में 170 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जबकि 40 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मरीजों के ऑप्रेशन, दवाईयां, काले चश्मे व रात को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी अस्पताल द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी।

समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष व लायंस कल्ब सिरसा अमर के चार्टर प्रधान रमेश साहूवाला को गत दिवस श्री अग्रवाल सभा रजि0 द्वारा अग्रसैन जयन्ती पर स्थानीय श्री अग्रवाल सेवा सदन में उन द्वारा की गई समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह जानकारी सम्मेलन के पी आर औ विनोद कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि श्री साहूवाला को यह सम्मान हरियाणा के गृह राज्य मंत्री भाई गोपाल काण्डा व हरियाणा कंाग्रेस के प्रतिनिधि श्री गोबिन्द काण्डा व श्री अग्रवाल सभा रजि0 के प्रधान श्री भागीरथ गुप्ता ने प्रदान किया। उन्होनें बताया कि श्री साहूवाला को यह सम्मान मिलने पर श्री इन्द्र कुमार गोयल, सुरेन्द्र कुमार, भीम सेन, योगेश कुमार, विजय गोयल, राज कुमार, वेद गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी।
    श्री साहूवाला ने कहा कि मुझे जो सम्मान श्री अग्रवाल सभा ने दिया है उसके लिए मैं सभा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ और भविष्य में अधिक से अधिक समाज सेवा कार्य करने में रूचि रखँूगा।
सिरसा, 1 अक्तूबर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष रमेश साहूवाला व हरियाणा पत्रकार संघ के जिला महासचिव अरूण बांसल को गत दिवस श्री अग्रवाल सभा रजि. द्वारा अग्रसैन जयन्ती पर स्थानीय श्री अग्रवाल सेवा सदन में उन द्वारा की गई समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह जानकारी सम्मेलन के पीआरओ विनोद कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि श्री साहूवाला व अरूण बांसल को यह सम्मान हरियाणा के गृह राज्य मंत्री भाई गोपाल काण्डा व हरियाणा कंाग्रेस के प्रतिनिधि गोबिन्द काण्डा व श्री अग्रवाल सभा रजि. के प्रधान भागीरथ गुप्ता ने प्रदान किया। उन्होनें बताया कि श्री बांसल व श्री साहूवाला को यह सम्मान मिलने पर इन्द्र कुमार गोयल, सुरेन्द्र कुमार, भीम सेन, योगेश कुमार, विजय गोयल, राज कुमार, वेद गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी। श्री साहूवाला ने कहा कि मुझे जो सम्मान श्री अग्रवाल सभा ने दिया है, उसके लिए मैं सभा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ और भविष्य में अधिक से अधिक समाज सेवा कार्य करने में रूचि रखूंगा।

रामलीला के द्वारा हम भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा पाते है
सिरसा
, 1 अक्तूबर। गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर व समाजसेवी तरसेम गोयल ने कहा कि रामलीला के द्वारा हम भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा पाते है। भगवान श्री रामचंद्र द्वारा दिया गया सुशासन 'रामराज्यÓ आज भी विश्वभर में आदर्श माना जाता है। श्री गुर्जर व गोयल बीती रात निकटवर्ती गांव नटार में रामा ड्रामेटिक कल्ब द्वारा आयोजित रामलीला के उदघाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहें। रामलीला में पहुंचने पर ग्राम सरपंच रणजीत सिंह, मदन लाल, बुटाराम, रामकुमार, राजेंद्र, राजकुमार, विजय यादव व अन्यों ने उनका फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लक्ष्मण गुर्जर व तरसेम गोयल ने रामलीला के आरंभ में पूजा अर्चना करवाई। श्री गुर्जर ने रामलीला मंचन करने वाले कलाकारोंं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन नन्हें मुन्ने कलाकारों की बदौलत आज गांव गांव नगर नगर में लोग भगवान रामजी के आदर्शों को जान रहें हैं।

हम तो चले वनवास, हम वनवासी हो गए...
बिज्जूवाली
, 1 अक्तूबर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली के रामलीला ग्राऊंड में चल रही रामलीला की गत पांचवीं रात्रि का शुभारंभ राजकुमार बिरट ने किया। रामलीला दृश्यों में कलाकारों ने श्रीराम का केकेई महल के अंदर आना, केकेई द्वारा श्रीराम को दशरथ से लिए दो वर भरत को राजतिलक व श्रीराम को वनवास के बारे में बताना, श्रीराम का माता कौशल्या के पास जाना, कौशल्या से वनवास जाने के लिए आज्ञा लेना, सीता और लक्ष्मण का श्रीराम के साथ वनवास में जाने के लिए जिद करना, केकेई द्वारा श्रीराम, सीता व लक्ष्मण को भगवे वस्त्र पहनने के लिए देना, जैसे ही श्रीराम, सीता व लक्ष्मण ने वन जाते समय अपना मुकुट, शाही पोशाक, गहने, आभूषण आदि उतारकर माता केकेई के हाथों में पकड़ाकर और भगवे वस्त्र धारण कर ''राम वनों को जाता री माताÓ, 'हम तो चले वनवास हम वनवासी हो गएÓÓ का गुणगान किया तो पंडाल में बैठे दर्शक अपनी आंखों के बहते पानी को नहीं रोक सके, उसके बाद मंत्री सुमंत के साथ श्रीराम, सीता व लक्ष्मण का अयोध्या से 14 वर्षों के लिए वनवास को जाना, मंत्री सुमंत के अयोध्या में वापिस आने के बाद श्रीराम को साथ में न देखकर दशरथ का प्राण त्यागना, खेवट द्वारा श्रीराम को गंगा नदी पास करवाना, भरत को स्वप्न में अयोध्या को मातम नजर आना, भरत-शत्रुघन की अयोध्या वापसी, माता के केकेई से पिता दशरथ के बारे में पूछना, केकेई द्वारा दशरथ के मरने का कारण व दशरथ से लिए अपने दो वर के बारे में भरत को बताना, भरत द्वारा श्रीराम को अयोध्या वापिस लाने के उद्देश्य से वन जाना, भरत के साथ भाई शुत्रुघन, माता कौशल्या, सुमित्रा, केकेई व मुनि विशिष्ट भी वन जाते समय साथ में थे, भरत द्वारा श्रीराम को अयोध्या में ले जाने के लिए प्रार्थना करना, लेकिन श्रीराम द्वारा माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए खुशी-खुशी वन में रहने को कहना, भरत द्वारा श्रीराम के खड़ाऊ अपने साथ ले जाना सहित कई दृश्य दिखाए। जिसमें राजेन्द्र आर्य ने राम, संजय छापोला ने सीता, बंसी बिरट ने लक्ष्मण, रोहताश ने दशरथ, राजकुमार ने केकेई व खेवट, राहुल ने सुमित्रा, सुभाष ने कौशल्या, महेन्द्र ने भरत, कालुराम ने शत्रुघन, राकेश ढाल ने मंत्री सुमंत, पवन ने मंथरा व मुनि विशिष्ट तथा विनोद, अरूण ने मंत्रियों की प्रस्तुति दी।

गाय को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए क्यों बेसहारा छोड़ देते हैं...?
बिज्जूवाली
, 1 अक्तूबर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली में सम्पूर्ण गौमाता रक्षा अभियान के अंतर्गत गौ रक्षा रथ यात्रा आज सुबह गांव की गऊशाला में पहुंची। रथयात्रा का नेतृत्व स्वामी रामभगत जी महाराज (श्री गौमाता शक्ति पीठाधीश्वर) वाले कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौमाता पर हो रहे अत्याचार, घटता गौधन, जनसाधारण द्वारा गौ की अनदेखी, गौ दुग्ध के अभाव से स्वास्थ्य पर हो रहे दुष्प्रभाव व भयंकर रोगों की उत्पति का कारण स्पष्ट करते हुए गांव-गांव में गौशालाएं व गौ बाड़े खोलने, घर-घर में गौपालन, नित्य गौ ग्रास का प्रचलन गौधन की विशेताएं व गाय के पंचगव्य औषधियों का प्रयोग कर आरोग्य की प्राप्ति व गौ दुग्ध, गोदधी आदि व गोघृत का समुचित उपयोग करते हुए जनसाधरण को राष्ट्रविकास व गौसेवा हेतु लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के अनुसार सभी गौशालाओं को प्रत्येक गाय का प्रतिदिन 25 रूपए के हिसाब से नियमित रूप से अनुदान देने का कानून देश स्तर पर लागू किया जाए, प्रत्येक गांव में गौशाला, गौबाडा़ व गौ सदनों की स्थापना करवाना व गौ चारे के लिए प्रयाप्त भुमि गौशालाओं के नाम करवाना, गौशालाओं व गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का केन्द्र संवर्धन के लिए प्रयास करना, सम्पूर्ण राष्ट्र में गौ-हत्या बंदी कानून लागू करवाना एवं गौ-हत्या को मानव हत्या जैसा संज्ञेय अपराध घोषित करवाना, देशी नस्ल की गायों का शंकर प्रजनन बन्द करवाना, पंच गव्य चिकित्सा पद्धति एवं जहर रहित टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना, खण्ड स्तर पर गौ रक्षा संघों की स्थापना करवाना सहित अनेक मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि गौमय भारत-''गौÓÓ शब्द भारत में पवित्रता, महानता, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए भारत के अनेक पावन सम्बोधन गौ से ही प्रारम्भ होते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ लोग तो जब तक गाय दुध देती है, तब तक तो गाय की पूरी सेवा करते हैं, लेकिन जब गाय दुध देना बंद कर देती है, तब उसके बाद गाय को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए क्यों बेसहारा छोड़ देते हैं ? मां कहलाने वाली गाय के प्रति क्या यही हमारी करूणा है। उन्होंने कहा कि समस्त भारतीयों को अपनी पूज्य गौमाता के लिए गौग्रास, 1 रूपया और एक रोटी प्रतिदिन निकालने का संकल्प लेना चाहिए। स्वामी रामभगत जी महाराज ने बताया कि उनकी यह रथ यात्रा 23 सितम्बर को हनुमागढ़ टाऊन से शुरू हुई है, हरियाणा में रथ यात्रा ने डबवाली से गत शाम को प्रवेश किया है, उन्होंने बताया कि गांव बिज्जूवाली के बाद मोटा पन्नीवाला, सिरसा से होती हुई पूरे भारत देश में उनकी यह रथ यात्रा जाएगी। सम्पूर्ण रथ यात्रा में उनके साथ आचार्य ठाकुर गौतम सिंह (पंचगव्य चिकित्सा विशेषज्ञ), स्वामी प्रेमानंद जी लाडवा, रामला बागड़ी व प्रैस सचिव रमेश बराला आदि मौजूद थे।