Tuesday, September 27, 2011

समाचार News 27.09.2011

'मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजनाÓ का मूल्यांकन करने हेतु मापदंड रखे गए हैं
सिरसा
,  27 सितंबर। सरकार द्वारा हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई 'मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजनाÓ का मूल्यांकन करने हेतु मापदंड रखे गए हैं जिनमें कुल 400 अंक रखे गए हैं जो खंड स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर ज्यादा अंक प्राप्त करेगा उसका चयन कर लिया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि उक्त योजना के तहत उन विद्यालयों का चयन किया जाएगा जो भवन एवं विन्यास, जलप्रबंधन, शौचालय, कूड़ा-कर्कट निपटान व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण मापदंड को गठित कमेटी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। इसके उपरांत जो विद्यालय अधिक अंक प्राप्त करेगा उस  विद्यालय को 'मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजनाÓ में शामिल कर लिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि भवन एवं विन्यास में भवन के लिए कुल 65 अंक निर्धारित किए गए हैं जिनमें भवन एवं फर्नीचर का रख-रखाव जैसे सफेदी, रंग-रोगन की स्थिति पर 20 अंक आधारित किए हैं। इसी प्रकार कार्यालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय व्यवस्था में अंक 15, रसोईघर (पानी एवं सफाई की व्यवस्था सहित) 10 अंक, मुख्य द्वार और चारदीवारी के लिए 10 अंक तथा क्रीडा-स्थल का रख-रखाव एवं क्रीड़ा सामग्री के वितरण के लिए 10 अंक रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जल प्रबंधन के लिए 65 अंक निर्धारित किए हैं जिसमें स्वच्छ पीने के पानी की हर समय उपलब्धता एवं व्यवस्था के लिए 30 अंक , जल निकासी एवं सफाई की व्यवस्था के स्तर हेतु 20 अंक, जल संरक्षण व्यवस्था हेतु 15 अंक निर्धारित किए गए हें।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि शौचालय में पानी की व्यवस्था एवं सफाई का स्तर  के लिए कुल 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा-कर्कट निपटान व्यवस्था में ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ के निपटान हेतु 30 उत्कृष्ट अंक निर्धारित किए गए हैं।  इसी प्रकार अन्य महत्वपूर्ण मापदंड जैसे कार्य की प्रकृति के लिए 190 अंक निर्धारित किए गए हैं जिनमें से 30 अंक बगीचा, पौधों, गलमों की स्थिति, विद्यार्थी अनुशासन व वर्दी के स्तर के लिए 30 अंक, मध्याह्न भोजन पकाने की व्यवस्था एवं वितरण व्यवस्था हेतु भी 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विद्यालय अभिलेख के रखरखाव का स्तर एवं पुस्तकालय की पुस्तकों के जारी करने की नियमितता, प्रार्थना सभा की नियमितता एवं विषय तत्व, बिजली फीटिंग और अग्रिशमन यंत्र, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान,ं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति एवं अनुदानों की प्राप्ति एवं व्यय का दीवारों पर जन अवलोकनार्थ लेखन, विद्यालयों भवनों के बरामदों में राज्य एवं राष्ट के मानचित्र, राष्ट्रगान एवं नैतिक शिक्षा उन्मूलन, अनमोल वचन के लेखन के स्तर हेतु क्रमश: 20-20 अंक रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की मासिक बैठक के नियमित आयोजन का अभिलेख आधारित स्तर के लिए कुल 10 अंक रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मापदंडों को देखकर ही गठित की गई कमेटी द्वारा अंक दिए जाएंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि 'मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजनाÓ  का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को विद्या अर्जन के लिए आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, विद्यार्थियों को स्कूल प्रांगण में संजीवता एवं सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना, वातारण को स्वस्थ एवं सुंदर बनाना, वातावरण के प्रति सजीव एवं सजग बनाना, पुष्प वाटिकाओं को विकसित करना, भवनों का रंगाई-पुताई करके आकर्षक बनाना, कक्षा-कक्षाओं में अनमोल वचन लिखवाकर विद्यार्थियों के सकारात्मक एवं स्वच्छ चिंतन में वृद्धि करना है। इसी प्रकार भवनों के बरामदों में राज्य एवं राष्ट्र के मानचित्र, राष्ट्रगान एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान आदि के साथ-साथ नैतिक शिक्षा उन्मुख अनमोल वचन लिखवाकर विद्यार्थियों का मानसिक एवं चारित्रिक विकास करना है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में खेल मैदानों को विकसित करके खेलने में अभिरूचि वृद्धि करना, पौधारोपण को बढ़ावा देना, स्वच्छ पेयजल की पूर्ति करवाना, विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना, अपने समाज की स्वच्छता एवं आयोग्यता के प्रति सजग बनाना, धूम्रपान, नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों संबंधी जानकारी देना, सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लेने के लिए प्रेरित करना, विद्यालय संपदा को राष्ट्रीय संपति के रूप में संभालकर रखना, मानसिक एवं बौद्धिक स्वच्छता के प्रति अभिरूचि पैदा करना,  अनुशासन, अनुराग, सहभागिता, समभाव, धर्मनिरपेक्षता एवं राष्ट्रीयता के ओजस्वी भाव जागृत करना आदि मुख्य उद्देश्य है।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जिला से एक-एक प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। उपरोक्त चारों प्रकार के विद्यालयों को राज्य स्तर पर प्रथम रहने पर पांच लाख रुपए, जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर एक लाख रुपए तथा खंड स्तर पर प्रथम स्थान पाने पर 50 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य स्तर पर तीन करोड़ 42 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। सिरसा जिला में 32 स्कूलों को 18 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला के राजकीय स्कूलों में से उपरोक्त चारों प्रकार के 28 स्कूलों को खंड स्तरीय पुरस्कार के  लिए और चार स्कूलों को जिला स्तरीय पुरस्कार के  लिए चुना जाएगा।  उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण में प्रथम आने वाले विद्यालय को 5 लाख रुपए की राशि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर आवेदन 1 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक कर सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि पुरस्कार में प्रदान की जाने वाली राशि का उपयोग केवल विद्यार्थियों के मानसिक,्र शारीरिक, बौद्धिक तथा विद्यालयों के ढांचागत विकास एवं सौंदर्यकरण हेतु ही किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राशि का उपयोग विद्यालय प्रबंधन समिति, ं विकास समिति की सहमति एवं माध्यम से किया जाएगा।

कृषि विभाग ने नेशनल फुड सिक्योरिटी मिशन योजना के तहत वर्ष 2011-12 हेतू कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं
सिरसा
,  27  सितम्बर ।    कृषि विभाग ने नेशनल फुड सिक्योरिटी मिशन योजना के तहत वर्ष 2011-12 हेतू कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष पहली बार अनुदान देने की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत अनुदान के पात्र किसानों का चयन लक्की ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। 
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि इस स्कीम के तहत जीरों सीड ड्रील, लेजर लैंड लेवलर एवं रोटावेटर के लिए सहायक कृषि अभियंता, सिरसा के कार्यालय में आवेदन पत्र 17 अक्तूबर सांय: 5 बजे तक जमा होगा। इन यंत्रों का लक्की ड्रा 20 अक्तूबर को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा निकाला जाएगा। ड्रा के तीन दिन बाद सहायक कृषि अभिंयता सिरसा के कार्यालय द्वारा संबंधित किसानों को परमिट व्यक्तिगत रूप से उपरोक्त कार्यालय से हासिल करने होंगे। परमिट डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनुदान के इच्छुक किसानों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में कार्यरत कृषि विकास अधिकारी अथवा अपने क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी को देना होगा। उन्होंने बताया कि यदि किसान चाहे तो आवेदन पत्र सीधा सहायक कृषि अभियंता सिरसा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि जिन किसानों ने वर्ष 2006-07 के बाद से राज्य या केंद्र सरकार की किसी स्कीम के तहत किसी यंत्र पर अनुदान लिया है, वे इस साल अनुदान के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन के साथ किसान को अपने टै्रक्टर की आर.सी. की कॉपी व राशन कार्ड की कॉपी संलग्र करनी होगी।  उन्होंने बताया कि जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि 15000 रुपए या इससे कम है, उन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ किसान को 2500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट संबंन्धित फर्म के पक्ष में बनवाकर संलग्र करना होगा तथा जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि 15000 रुपए या इससे अधिक है, उन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ किसान को पांच हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट सम्बन्धित फर्म के पक्ष में बनवा कर लगवाना होगा। जिन किसानों के लक्की ड्रा नहीं निकलेंगे उन्हें यह राशि वापिस लौटा दी जाएगी और जिन किसानों के ड्रा निकलेंगे उनके कृषि यंत्रों की कीमत में समायोजित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो किसान अनुसूचित जाति के कोटे में आवेदन करेंगे उन्हें फार्म के साथ जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।
    कृषि उपनिदेशक श्री जगदीप बराड़ ने बताया कि अनुदान राशि हासिल करने के लिए किसान को विभाग द्वारा परमिट जारी करने उपरान्त एक माह में नया कृषि यंत्र खरीदना होगा। पुराने कृषि यंत्र पर अनुदान नहीं दिया जाएगा। किसान को कृषि यंत्रों की खरीद विभाग द्वारा स्वीकृत फर्मो से करनी होगी। वर्ष 2011-12 के लिए सिरसा जिला में 150 जीरो सीड ड्रिल मशीन, 200 कॉटन सीड ड्रिल, 80 स्ट्रारीपर, 4 पैडी ट्रांसप्लांटर, 40 लेजर लैंड लैवलर, एक स्ट्राबेलर, दो मल्चर, 10 सबसायलर, 20 क ल्टीवेटर, 250 मांउटेड स्प्रे पम्प, पांच पावरटिलर तथा एक रीपर बाईंडर देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय योजना के अनुसार जीरो सीड ड्रिल पर अधिकतम अनुदान राशि 15 हजार रुपए, कॉटनसीड ड्रिल पर 10 हजार रुपए, स्ट्ररीपर पर 40 हजार रुपए, पैडी ट्र्रांसप्लांटर पर 50 हजार रुपए, लेजर लैंड लैवलर पर 50 हजार रुपए, स्ट्राबेलर पर एक लाख रुपए, मल्चर पर 40 हजार रुपए,सबसायलर पर पांच हजार रुपए, क ल्टीवेटर पर सात हजार रुपए, ट्रैक्टर मांउटेड स्प्रे पम्प पर 10 हजार रुपए, पावरटिलर पर 40 हजार रुपए, रीपर बाईंडर पर 50 हजार रुपए दी जाएगी या मशीन की कीमत से 50 प्रतिशत मूल्य से या उपरोक्त अनुदान राशि से जो भी कम होगी वह राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके साथ-साथ सभी कृषि यंत्रों में 33 प्रतिशत कोटा महिला, अनुसूचित जाति, लघु एवं मध्यम दर्जे के किसानों के लिए आरक्षित होगा। जिन किसानों का चयन ड्रा में अनुदान के लिए किया जाएगा, उन किसानों को परमिट जारी होने के एक माह के अन्दर-अन्दर कृषि यंत्र खरीद कर बिल सहायक कृषि अभियन्ता सिरसा के कार्यालय में जमा करवाना होगा अन्यथा उसका परमिट रद्द करके वेटिंग सूची में अगले किसान को परमिट जारी कर दिया जाएगा।

उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ने बताया कि जिला में घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों को सरकारी हिदायतों अनुसार आवश्यक निर्देश दिए गए हैं
सिरसा
  27  सितंबर।     उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ने बताया कि जिला में घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों को सरकारी हिदायतों अनुसार आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि जिले में बोगस गैस कनैक्शनों की जांच करके उन्हें तुरंत रद्द करें तथा बोगस गैस कनैक्शनों में मल्टीपल गैस कनैक्शन या वे सभी कनैक्शन भी शामिल है जो इस समय अस्तित्व में नहीं है। इन सभी गैस कनैक्शनों का रिकॉर्ड जैसे राशन कार्ड, पहचान पत्र या अन्य रिहायशी प्रमाण पत्र इत्यादि लेकर गैस उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड सही करें। उन्होंने बताया कि जिन गैस कार्ड धारकों का नाम, पता व अन्य प्रमाण पत्र इत्यादि नहीं मिलता है उन गैस उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद करके की गई कार्यवाही से उपायुक्त कार्यालय तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय को अवगत करवाएं।
    इसके अतिरिक्त डा. ख्यालिया ने जिले के सभी मैरिज पैलेसों, ढाबों, होटलों व वाहनों इत्यादि को निर्देश दिए है कि वे केवल कर्मशियल सिलेंडर ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि ये सभी अपने-अपने स्थान के बाहर यह बोर्ड लगवाएं कि यहां पर केंवल कर्मशियल गैस का इस्तेमाल होता है। यदि किसी भी स्थान पर घरेलू गैस का प्रयोग जांच के दौरान पाया जाता है तो मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही करके पुलिस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जनक रानी का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
गत 23 सितम्बर को लिया था मरणोंपरांत शरीरदान का संकल्प
सरसा
। पूज्य हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा के चलते मानवता भलाई के कार्यों में समर्पित डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु मरणोंपरांत अपने पार्थिव शरीर भी मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में जनक रानी इन्सां के परिजनों ने उसका पार्थिव शरीर सेंट सहारा आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज कोटश्मीर को दान कर दिया। इससे पूर्व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जनक रानी इन्सां को श्रद्धांजलि भेंट की।
जनक रानी इन्सां पत्नी प्रशोतम लाल इन्सां निवासी एमएसजी कॉम्पलैक्स बीती शाम 6 बजे अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर कुल मालिक के चरणों में जा समाई। मंगलवार को सुबह उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने जनक रानी इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए रुढि़वादी विचारधारा को त्यागते  हुए जनक रानी इन्सां की बेटी गुरकढ़ी इन्सां (सत्ब्रह्मचारी सेवादार) व पुत्रवधू पूजा इन्सां ने उन्हें कंधा दिया। तदोपरांत परिजनों व रिश्तेदारों ने पार्थिव शरीर को परशुराम चौक सरसा से अंतिम विदाई दी। जनक रानी इन्सां की आयु 58 वर्ष थी। वे अपने पीछे पुत्र पवन इन्सां, पुत्री गुरकढ़ी इन्सां (सत्ब्रह्मचारी सेवादार), पोता शुभम व पोती जसदीप सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई।
उल्लेखनीय है कि गत 23 सितम्बर को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं मनाये गए महा परोपकार दिवस के मौके पर जनक रानी इन्सां ने मरणोंपरांत शरीरदान का प्रण लिया था।  उनकी अंतिम इच्छानुसार जनक रानी इन्सां के परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिलक रिसर्च के लिए सेंट सहार आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज कोटश्मीर भटिंडा को दान कर दिया।

मानवता की इससे बड़ी कोई सेवा नहीं: डॉ. अरोड़ा
सरसा।
सेंट सहारा आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज कोटश्मीर भटिंडा से जनक रानी इन्सां के मृतक शरीर को लेने पहुंचे डॉ. रवि अरोड़ा ने कहा कि मानवता भलाई की इससे बड़ी कोई मिसाल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा इन्सानियत की सेवा के लिए किये जा रहे कार्य काबिल-ए-तारीफ हैं। यह पूज्य गुरु जी की प्रेरणा का ही परिणाम हैं कि आज हजारों डेरा श्रद्धालुओं मरणोंपरांत शरीरदान कर प्रण ले रहे हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि हिम्मत वाला परिवार ही अपने परिजन का मृतक शरीर दान कर सकता है। मानवता की इससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती।

गांव बाजेकां में न्यू रामा कल्ब द्वारा आयोजित रामलीला का बीती सायं समापन हुआ
सिरसा।
गांव बाजेकां में न्यू रामा कल्ब द्वारा आयोजित रामलीला का बीती सायं समापन हुआ। समापन अवसर पर हरियाणा खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता ने बतौर मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान खेत मजदूर कांग्रेस के युवा अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़ ने शिरकत की। श्री महेता ने रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों एवं कल्ब सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री मेहता ने उपस्थित जनसमूह से कन्या भू्रण हत्या न करने व नशा त्यागने का संकल्प करवाते हुए शपथ दिलवाई।
न्यू रामा कल्ब द्वारा गांव बाजेकां में आयोजित रामलीला का बीती सायं भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर भगवान राम का राजतिलक हुआ  । इस अवसर पर आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे।
समापन अवसर पर पहुंचे पर ग्रामीणों व कल्ब सदस्यों ने भूपेश मेहता व उनके साथियों का फुल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम का चरित्र भारतीय संस्कृति का परिचायक है। भगवान राम आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श राजा थे। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन के द्वारा हम भगवान राम के चरित्र के साथ साथ लक्ष्मण, हनुमान, सीता व लंकापति रावन के चरित्र से रूबरू होते है तथा शिक्षा ग्रहण कर सकते है। उन्होंने कल्ब सदस्यों द्वारा किए गए अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि उभरते हुए बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपने कला का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर भूपेश मेहता, भूपेंद्र राठौड़ व नंबरदार भगवान दास कंबोज ने अपनी तरफ से कल्ब को 5100-5100 रुपए भेंट किए। कल्ब सदस्यों ने भूपेश मेहता व भूपेंद्र सिंह राठौड़ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच भागवंती देवी, सरपंच प्रतिनिधि जग्गी बाजेकां, कल्ब के प्रधान भगवान दास, सदस्य धर्मवीर, विक्रम, बलराम, रमेश, दीपक, पंचायत सदस्य पूर्व पंच औमप्रकाश, स.अमरजीत सिंह, देसराज, दर्शन लाल, मनोहर, कृष्ण, डा. कर्ण सिंह, सुच्चा सिंह, धनपत, पूर्णचंद कंबोज, कृष्ण लाल ब्लाक समिति सदस्य, ठा. कमल सिंह, ठा. दिवाकर सिंह, रमेश ठाकुर, मेहता के निजी सचिव प्रेम सैनी, मा. किशोरी लाल, गीतांशू मेहता, संदीप इंदौरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सारा देश शहीद भगत सिंह की सहादत को बड़ी शिद्दत से याद करता है
सिरसा
, 27 सितम्बर। सारा देश शहीद भगत सिंह की सहादत को बड़ी शिद्दत से याद करता है। उनके दल में चंद्रशेखर आजाद, भगवतीचरण बोरा, सुखदेव, राजगुरू सहित अनेक इंकलाबी शामिल थे। हम सबको शहीद भगत सिंह के जन्म सप्ताह को इस प्रकार मनाना चाहिए ताकि प्रत्येक भारतीय उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा प्राप्त करे। यह बात हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने स्थानीय भगत सिंह चौक में शहीद-ए-आज़म की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात उपस्थित लोगों से कही। श्री कांडा ने कहा कि शहीद भगत सिंह चौक की देख-रेख में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारीयों की आवश्यक ड्यूटियां भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जितने भी शहीदों के चौक है उन सभी को सुंदर और स्वच्छ रखना प्रत्येक जिलावासी का परम् कत्र्तव्य है इसलिए किसी को भी शहीदों की यादगार में बनाए गए चौराहों पर पोस्टर और बैनर लगाने से परहेज करना चाहिए। कांडा ने कहा कि भगत सिंह के इस जन्मदिन के उपलक्ष्य में  104 किलो फुलों से इस चौक को सजाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे भगत सिंह के चरित्र से प्रेरणा लें और पुरे दिन के 24 घंटो में से 1 घंटे का समय आवश्य देश सेवा को अर्पित करें, यही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांडा ने कहा कि भगत सिंह का हिंसा में कोई विश्वास नहीं था। उन्होंने एसंबली में बम उस जगह फेंका जहां कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं था, जिसका एकमात्र उद्देश्य यही था कि गुंगी-बहरी अंग्रेज सरकार तक भारतीयों की आवाज को पहुंचाया जा सके। ये भगत सिंह ही थे जोकि बम फेंकने के बाद भी वहां से भागे नहीं और हंसते-हंसते देश के लिए फांसी के फंदे को चुम लिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सभी युवा आज से पूरे एक सप्ताह तक शहीद भगत सिंह की विचारधारा का पूर्ण प्रचार-प्रसार करें। इस अवसर पर कांडा के साथ तरसेम गोयल, राकेश गोयल, राजेंद्र मकानी, भूपेश गोयल, राजेंद्र जिंदल ठेकेदार, नवीन मेहरा, संजय अग्रवाल नुहियांवाले सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जीवन में मर्यादाओं का महत्व: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा
, 27 सितम्बर। जिस देश में इन्सान अपना जीवन व्यतीत कर रहा है, उसके चारों ओर पानी ही पानी है। जैसे भारत, चीन, अमेरिका, जापान आदि। उसके आगे और बड़े देश-प्रदेश हैं, जैसे महाविदेह क्षेत्र, भरत क्षेत्र एवं एरावत क्षेत्र ऐसी 15 कर्मभूमि हैं, जहां पर कर्म धर्म किये जाते हैं। 15 कर्मभूमि में भगवान महावीर, हनुमान, ऋषभ, राम आदि अनेक संयमी एवं मर्यादित होने के कारण अमर्यादित पानी अपनी सीमा नहीं तोड़ता। मर्यादी हर संकट का रामवाण अस्त्र है। उक्त विचार मुनि श्री अर्हत् कुमार जी ने तेरापंथ जैन भवन में आयोजित मर्यादा 'क्यों जरूरी जीवन में?Ó एक दिवसीय सेमीनार के तहत व्यक्त किये। मुनि श्री ने आगे कहा कि इतिहास कह रहा है अमर्यादित इन्सान दर-दर की ठोकरे खाता पाया गया मर्यादा जीवन का प्राण है। मर्यादा से ही व्यक्ति पूजनीय बनता है। आज जितने भी महान पुरुष हुए हैं, वो मर्यादा एवं सयंम के आधार पर महान बने हैं। उन्होंने कहा कि छोटों को मर्यादित करना है तो पहले बड़े मर्यादित बने। मर्यादित ही सभी का प्रिय बनता है। मर्यादा का जीवन हर स्थिति में हर क्षेत्र में सुरक्षित रहता है। अपेक्षा है सभी जीवन मेंमर्यादा एवं अनुशासन को स्वीकार करें। सहयोगी संत मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा कि मर्यादा क्यों जरूरी जीवन में? मर्यादायुक्त इन्सान जीवन में सुख-शांति का धारक होगा। मर्यादित व्यक्ति त्याग संयम का अराधक होगा। कारण स्पष्ट है जिस व्यक्ति ने मर्यादा का पालन किया है, उसने वस्तु का सीमाकरण भी किया है। जो संकल्पों को नहीं तोड़ता वही मर्यादित है। मर्यादा के बिना न तो साधू-सन्यासी, न गृहस्थ और न ही पशु-पक्षी अच्छे लगते हैं, जो मर्यादा में रहता है, वही सफलतम इन्सान बनता है।

रामलीला के मंच पर सोमवार रात भगवान शिव की सुंदर झांकी निकाली गई
मंडी डबवाली
-श्री राम नाटक रेलवे क्लब द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप मंचित की जा रही विशाल रामलीला के मंच पर सोमवार रात भगवान शिव की सुंदर झांकी निकाली गई। इसके अलावा अमरनाथ की गुफा की मनोरम झांकी भी बनाई गई। इस मौके पर समाजसेवी जगदीशचंद्र सोनी, राज कुमार 'नेकीÓ वधवा व प्रेम कुमार मलूजा नेे पूजन करवाया। शिव स्तूति व पूजन कार्य क्लब के पुरोहित पंडि़त अमर शास्त्री जी की देखरेख में हुआ।
क्लब के कोषाध्यक्ष लीलाधर मित्तल व उपप्रधान गुरदीप सिंह जीतला ने बताया कि झांकी के उपरांत मंच पर रावण नंदीगण संवाद, रावण वेदवती संवाद व श्रवण ड्रामा आदि दृश्य प्रस्तुत किए गए। इन दृश्यों में ऋषि बहल ने दशरथ व रावण, राजू शर्मा ने वेदवती व पिंटू भारद्वाज ने श्रवण का रोल किया। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया। क्लब के डायरेक्टर सुखदेव अंजाना व विनोद नीलू ने मंच संचालन बड़े ही प्रभावी ढंग से किया। इस मौके पर बिटू पुहाल के शिव तांडव नृत्य व बाल कलाकार मा. विजय सोनी ने अपने नृत्य के द्वारा पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। क्लब की ओर से मुख्य अतिथियों को श्री राम पटिका भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा आज प्रात: सिरसा पहुंचे और शू कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनी
सिरसा,
27 सितम्बर। गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा आज प्रात: सिरसा पहुंचे और शू कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनी। इसके पश्चात श्री कांडा रात्रि 8 बजे लायंस क्लब अमर द्वारा शारदा पैलेस में आयोजित शपथग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। रात्रि साढ़े 9 बजे श्री रामा क्लब द्वारा आयोजित रामलीला समारोह का शुभारंभ करेंगे व रात्रि 10 बजे गौशाला मोहल्ले में श्री लक्ष्मण कला केन्द्र द्वारा आयोजित श्री राम नाटक का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने बताया कि गृह राज्यमंत्री 27 व 28 सितम्बर को अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शिरकत करने के साथ-साथ इन दोनों दिन शू कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। गोबिंद कांडा ने बताया कि 28 सितम्बर को दोपहर 2 बजे गृह राज्यमंत्री महाराजा अग्रसैन जयंती पर कन्या उच्च विद्यालय से महाराजा अग्रसैन जी की शोभायात्रा को धर्मध्वजा दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात सायं 7 बजे श्री अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे व समाज सेवा का कार्य करने वाले अनेक गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे। 

बिज्जूवाली में रामलीला शुरू
रामलीला कोई नाटक नहीं, बल्कि इससे लेनी चाहिए प्रेरणा: सरपंच
बिज्जूवाली,
27 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली के रामलीला ग्राऊंड में श्री सरस्वती रामलीला सोसायटी द्वारा व ग्राम पंचायत के सहयोग से गत रात्रि रामलीला शुरू करवाई गई। जानकारी देते हुए रामलीला सोसायटी के प्रधान अनिल कुमार नंदन ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ मुख्यातिथि गांव के सरपंच राजाराम बिरट व विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण गोपाल गऊशाला के प्रधान कालुराम मेहता ने किया। जिसमें उनके साथ ग्राम पंचायत के समस्त सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रामलीला सोसायटी के प्रधान ने बताया कि एक ओर जहां सोसायटी के सदस्यों द्वारा रामलीला ग्राऊंड को बड़े ही अच्छे तरीके से सजाया गया है। वहीं दूसरी ओर बिज्जूवाली के अलावा क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों में भी रामलीला को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी रामलीला में अनुशासन व शांति बनाए रखने के लिए वॉलेंटियरों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। मुख्यातिथि सरपंच ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कलियुग में श्री रामचन्द्र जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हम सब मिलकर फिर से रामराज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला को सिर्फ एक नाटक न मानकर बल्कि इससे हमें त्याग, धर्म व सत्य की प्रेरणा लेनी चाहिए तथा समाजिक व धार्मिक कार्यों में जितना हो सके उतना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इन कलाकारों का होंसला बढऩा चाहिए, ताकि ये कलाकार अच्छे तरीके से अपनी कला का प्रदर्शन कर सके। रामलीला के कलाकारों द्वारा पहले दिन इन्द्र के दरबार में मेघनाथ का आना, सलोचना-मेघनाथ का मिलन, नागराज का दरबार, वेदवती-रावण की बातचीत, लंकापति रावण व मारीच द्वारा विश्व भ्रमण करने के लिए जाना और रास्ते में कैलाश पर्वत पर विमान का रूकना, रावण द्वारा शिव शंकर भगवान की अराधना करना व रावण की भक्ति से खुश होकर शिव शंकर द्वारा रावण को चमत्कारी तलवार देना सहित अनेक दृश्य दिखाए। जिसमें राजाराम ने इन्द्र, दलीप ने सलोचना, प्रेम ने मेघनाथ, कालुराम ने नागराज, सुभाष ढाल ने वेदवती, रवि मेहता ने रावण, हरी किशन ने शिव शंकर, रोहताश ने मारीच तथा अरूण, राकेश ढाल व पवन ने मंत्रियों की भूमिका निभाई। रामलीला के दौरान मंच का संचालन रामकिशन सुथार ने बड़े ही अच्छे तरीके से किया। इस मौके पर गोरीवाला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई भूप सिंह, शहीद भगत सिंह युवा कल्ब के प्रधान हेमराज बिरट, डायरेक्टर महेन्द्र कुमार, विनोद जांगड़ा, रामप्रताप, बंसी, जसवंत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Monday, September 26, 2011

समाचार News 26.09.2011

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं व बच्चों को नि:शुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी
सिरसा
, 26 सितंबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं व बच्चों को नि:शुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुभाष गोयल ने स्थानीय कचहरी परिसर में आयोजित महिला लोक अदालत के अवसर पर कही। यह लोक अदालत जिले के गांव लोहगढ़, तहसील डबवाली, जिला सिरसा आशा रानी धर्मपत्नी श्री कर्मचंद नामक दंपति के लिए विशेष सार्थक रही क्योंकि इस दंपति का लंबे समय से धारा 498ए के अंतर्गत मुकदमा चल रहा था। निचली अदालत ने तो इस मामले में कर्मचंद की सजा भी घोषित कर दी थी लेकिन अदालत के प्रयासों से इस दंपति का मामला लोक अदालत में रखा गया और दोनों की सहमति से फैसला हुआ जिससे इनका बिखरा हुआ परिवार फिर से जुड़ गया। यह दंपति लोक अदालत के इस फैसले को लेकर बहुत खुश दिखाई दी।
    श्री गोयल ने बताया कि लोक अदालतें आमजन मानस जिनकी लंबे समय से विभिन्न कोर्टों में मुकदमे चल रहे हैं उनके लिए लाभदायक सिद्ध हुई क्योंकि लोक अदालतों में दोनों पक्षों की सहमति से फैसला लिया जाता है और लोक अदालत के फैसले को कहीं भी किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले निपटवाने चाहिए। लोहगढ़ निवासी आशा रानी धर्मपत्नी कर्मचंद नामक इस दंपति के यह मामला लोक अदालत में निपटने से ये दंपति भी खुश है और दोबारा से इन्हें एक साथ जीवन व्यतीत करने का मौका मिला है। उन्होंने इस दंपति को अपना मामला निपटवाने के लिए बधाई भी दी।
    जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि कचहरी परिसर में आयोजित विशेष पारिवारिक महिला लोक अदालत में महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के 308 मामले रखे गए जिनमें से 125 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित सात  मामले रखे गए जिनमें दो मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इन दो मामलों में संबंधित महिलाओं को 6 लाख 71 हजार रुपए की राशि मुआवजे के रूप में दिलवाई गई। इसी प्रकार इस विशेष पारिवारिक महिला लोक अदालत में 16 वैवाहिक संबंधित मामले रखे गए जिनमें तीन मामलों का निपटारा किया गया और सिविल किस्म में रखे गए 113 मामलों में 54 मामले निपटाए गए। चालान से संबंधित 18 मामले निपटाए गए जिनमें 9400 रुपए की वसूली की गई।  इसके साथ-साथ इस विशेष लोक अदालत में आपरााधिक किस्म के 30 मामले रखे गए थे जिनमें से एक दर्जन मामलों का निपटारा किया गया। विवाहित व पारिवारिक झगड़े से संबंधित नौ मामले रखे गए जिनमें दो मामले निपटाए गए और लोक अदालत में 34 अन्य प्रकार के मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया जबकि अन्य प्रकार के 82 मामले इस लोक अदालत में रखे गए थे।
    उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अब एक लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले निर्धन व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी जबकि पहले केवल 75 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती थी। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, बच्चों, मानसिक रोगी, अपंग व्यक्ति, औद्योगिक कर्मकारों, देह व्यापार से पीडि़त एवं बेगार से पीडि़त, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों, प्राकृतिक आपदा बाढ़ या भूकंप से पीडि़त, जन याचिका मामलों में, दंगा पीडि़त या उनके आश्रितों, वरिष्ठ नागरिकों, हिजड़ा समुदाय तथा पूर्व सैनिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता मुहैया करवाई जाती है।
    उन्होंने बताया कि आमजन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों और सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए गत दिनों विशेष प्रचार अभियान चलाया गया जिसके लिए चंडीगढ़ से मोबाइल वैन के माध्यम से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम व नि:शुल्क कानूनी सेवा व लोक अदालतों के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया। सिरसा जिला में एक दर्जन गांवों में कानूनी साक्षरता मोबाइल वैन द्वारा डोक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर कानूनी साक्षरता के बारे में आमजन को जानकारी दी गई जिससे गांव के लोगों को लाभ भी हुआ है।  इसके साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सूचीबद्ध किए हुए विशेषज्ञ अधिवक्ता गांव-गांव में जाकर कानूनी साक्षरता की जानकारी दे रहे हैं।

सिरसा शहरी क्षेत्र की नामालूम बीपीएल परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काटने से पूर्व आपत्ति या दावा आमजन कर सकता है
सिरसा
26 सितंबर।     सिरसा शहरी क्षेत्र की नामालूम बीपीएल परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काटने से पूर्व आपत्ति या दावा आमजन कर सकता है। आपत्ति करने वाले व्यक्ति लिखित में अपना दावा 27 सितंबर तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में दर्ज करवा सकता है।
    यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिरसा साक्षरता समिति के माध्यम से करवाए गए डोर-टू-डोर बीपीएल परिवारों का सर्वेक्षण में पाया गया है कि सिरसा शहरी क्षेत्र की बीपीएल सूची में शामिल 12041 परिवार सिरसा शहर में अपने राशन कार्ड में दिए गए पते के अनुसार उस वार्ड क्षेत्र में नहीं रहते। इन 12041 नामालूम बीपीएल परिवारों की सूची सभी नगरपालिका कार्यालय एवं खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जन साधारण के लिए अवलोकनार्थ उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे नामालूम बीपीएल परिवारों के नाम बीपीएल सूची में से काटने से पूर्व आमजन से अपील है कि वे इस बारे में कोई आपत्ति या दावा है तो अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में लिखित में अपना दावा दर्ज करवा सकता है। अन्यथा उनका नाम 1 अक्तूबर 2011 से बीपीएल सूची से कटा हुआ समझा जाएगा।

आवेदक का अतिरिक्त कार्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना जरूरी है
सिरसा
26 सितंबर। सिरसा शहर में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत जिन बीपीएल परिवारों ने स्वरोजगार करने हेतू ऋण के लिए आवेदन पत्र भरे हुए हैं, उन आवेदकों के ऋण फार्मो को बैंकों में भेजने के लिए 27 सितम्बर प्रात: 10 बजे टास्क फोर्स कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा ताकि केवल पात्र परिवारों को ही ऋण की सुविधा मुहैया करवाई जा सके। इसलिए आवेदक का अतिरिक्त कार्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना जरूरी है।
    यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने बताया कि एसजेएसआरवाई के तहत स्वरोजगार हेतू दो लाख रुपए तक के ऋण का प्रावधान है जिसमें 25 प्रतिशत तक अनुदान राशि होती है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में स्वरोजगार हेतू ऋण उपलब्ध करवाने के लक्ष्य सीमित होते हैं इसलिए ऋण आवेदकों से अनुरोध है कि वह अपने ऋण के आवेदन पत्रों को बैंक  में भेजने के चयन हेतू 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे उनके कार्यालय में  साक्षात्कार हेतू उपस्थित हों। जो आवेदक 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होंगे उनके आवेदन फार्म रद्द समझे जाएंगे।
  
मानव का धर्म व कर्म है कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाए और बेटियों को अवश्य बचाए
सिरसा
, 26 सितम्बर। मानव का धर्म व कर्म है कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाए और बेटियों को अवश्य बचाए। यही प्रकृति का नियम भी है। यह शब्द त्रिवेणी बाबा ने सिविल अस्पताल के परिसर में त्रिवेणी पौधारोपण करके वहां के विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षार्णियों को सम्बोधित करते हुए कहे।
    उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को यह शपथ लेनी चाहिए कि हम कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि ये त्रिवेणी (बड़, पीपल, नीम) पौधे लगाने का लक्ष्य ही यही है कि 'रूख लगाओ, लाडो बचाओÓ । उन्होंने कहा कि पीपल का पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करता है और बड़ का पेड़ लोगों को छाया तथा नीम का पेड़ लोगों को कई रोगों से मुक्त करवाता है। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों को लगाने से वातावरण भी शुद्ध होता है।
    उन्होंने कहा कि पृथ्वी के इतिहास में इतनी विकट परिस्थिति कभी उत्पन्न नहीं हुई जो अब हो रही है। स्वयं को पृथ्वी का सर्वश्रेष्ठ जीव मानने वाले मनुष्य ने पिछले कुछ समय से आवांछित कामों से प्रकृति के ऋतु चक्र को गड़बड़ा दिया है। गत दो सौ वर्षों से वे मानव जाति के हस्तक्षेप में पृथ्वी के समग्र संचालित संतुलन को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने कहा कि सारी पृथ्वी मानो रूग्ण होकर त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों ओर प्रदूषित विष वायु संचारित हो रही है। मिट्टी, जल, वायु सभी तत्व मानो हलाहल विष से अक्रांत हो चुके हैं। वातावरण में प्राण वायु की मात्रा घट रही है। आवांछित गैसें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि लाखों टन रसायन पदार्थ जल संसाधनों में उड़ेले जा रहे हैं। नदी, नाले, तालाब, समुद्र एवं सरोवर आदि जल स्रोत भी प्रदूषण से भर गए हैं। वन प्रदेश तथा वन प्राणी लगातार घटते जा रहे हैं। इन सभी के पीछे है शहरीकरण, औद्योगिकरण और मनुष्य की अंधलालसा वृत्ति।
    उन्होंने आगे बताया कि ग्लोबल वार्मिंग का वैसे तो प्रभाव सातों महाद्वीप पर पड़ेगा परंतु इसका सबसे अधिक प्रभाव भारत पर पड़ेगा। भारत एक कृषि प्रदान देश है। कृषि पूर्णतया मानसून पर निर्भर के कारण पहले ही मानसून की अनिश्चितता, दूसरा पिघलते ग्लेशियर एवं मौसम के बदलते मिजाजों ने किसानों की दिक्कतों और बढ़ा दिया है। इसके साथ-साथ जल वायु परिवर्तन का प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
    उन्होंने कहा कि आज एक तरफ जहां हम जीवनदायी वृक्षों एवं जंगलों को काट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सृष्टि को चलाने वाली मातृ शक्ति कन्याओं को मां के घर में खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात 861 से बढ़कर 877 हो गया लेकिन पढ़े-लिखे लोगों की मानसिकता अभी भी पूरी तरह से नहीं बदली है जिन जिलों में साक्षरता अनुपात कम है वहां लड़कियों की संख्या अधिक है। दूसरी तरफ अधिक साक्षरता वाले जिलों में लड़कियों की संख्या कम है।
    इससे पूर्व जिला जेल कारागार में त्रिवेणी बाबा द्वारा त्रिवेणी पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का आधार भोग है। हमारी संस्कृति का आधार त्याग है। त्याग करते हुए भोग करना अर्थात धरती माता को कम से कम क्षति पहुंचाना हमारी संस्कृति का लक्ष्य है। यह भाव अपनी माता के दुखद पानसा है। शिशु मां का दूध पीता है, पुष्ट होता है पर माता को कोई क्षति नहीं पहुंचती। उसी तरह धरती माता से अन्न-जल और अन्य पदार्थ पाना अच्छा है, पर उसे हानि पहुंचाना गलत है। आज हमारा धर्म यही कहता है कि वृक्षारोपण से पृथ्वी को पुन: सुजला सफला बनाए।
     उन्होंने बताया कि आज गांव-गांव में नि:स्वार्थ लोगों की आवश्यकता है जो श्रमदान द्वारा स्वच्छता, जल संचयन तथा पौधारोपण का कार्य  अपने ही हाथों में लें। हमारा देश में प्रतिक्षा करते, उदास, हताश, अवांछित, सेवानिवृत्त व्यक्तियों की कोई कमी नहीं है। ऐसे व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण हेतु चुपचाप अपनी सेवाएं प्रदान करें। इससे जगत का तो कल्याण होगा ही साथ ही उनकी मुक्ति के भी द्वार खुल जाएंगे।
     इस अवसर पर त्रिवेणी बाबा ने कैदियों से अपने नए जीवन की शुरूआत पौधारोपण करके करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि वायु के बाद जल ही ऐसा घटक है जिसका कोई विकल्प नहीं है। किसी भी देश या समाज की समृद्धि एवं खुशहाली जल पर निर्भर करती है परंतु आज देश के विभिन्न भागों में पानी चाहे वो शहर हो या गांव में रोज-रोज पानी का स्तर नीचे जा रहा है। इस गिरावट के पीछें कौन-सी बातें है कौन सी हरकते शामिल हैं। इस पर हम सबको गंभीरता से विचार कर लेने का समय आ चुका है।
    इस अवसर पर सीएमओ डा. दयानंद शर्मा, जेल अधीक्षक, डा. राजकुमार, डा. पीएल वर्मा, उप अधीक्षक जेल अमित भादू, रामकुमार सहायक अधीक्षक, अमरलाल कम्बोज एवं पर्यावरण प्रेमी दीवान चंद, वीरेंद्र,  प्रिंसिपल श्रीमती रोशनी सहित नर्सिंज, स्वास्थ्य विभाग तथा जेल विभाग का स्टाफ भी उपस्थित था।

ऊर्जा संरक्षण 2010 के राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 7 अक्तूबर 2011 तक आवेदन आमंत्रित
सिरसा
  26 सितंबर। हरियाणा अक्षय ऊर्जा विभाग ने ऊर्जा संरक्षण उपायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सराहनीय कार्य करने वाले औद्योगिक सरकारी एवं अद्र्धसरकारी, शैक्षणिक तथा वाणिज्यक प्रतिष्ठानों से ऊर्जा संरक्षण 2010 के राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 7 अक्तूबर 2011 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
    यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि 1 मेगावाट से अधिक के लोड वाले बड़े उद्योग, लघु उद्योगों की श्रेणी, सरकारी तथा अद्र्धसरकारी भवन व शैक्षणिक संस्थानों के भवन तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में होटल, अस्पताल, ंशॉपिंग मॉल व प्लाजा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बड़े उद्योगों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के लिए 2 लाख, द्वितीय स्थान के लिए 1 लाख तथा तृतीय के लिए 50 हजार रुपए पुरस्कार, एक-एक प्रशस्ति पत्र व टॉफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार लघु स्केल इंडस्ट्रीज में प्रथम, द्वितीय स्थान के लिए 1 लाख व 50 हजार रुपए, सरकारी तथा अद्र्धसरकारी भवनों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के लिए दो लाख व एक लाख रुपए की राशि शामिल है जबकि शैक्षणिक संस्थानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए क्रमश: एक लाख, 50 हजार व 25 हजार रुपए है।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 7 अक्तूबर को आवेदन प्राप्त होने के उपरांत एक जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा जो योग्य उम्मीदवार होंगे उनका आवेदन 14 अक्तूबर तक मंजूर करके राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नाम आगे भेज दिए जाएंगे।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश में ऊर्जा संरक्षण की रणनीति के लिए एक नियामक ढांचा तैयार करने और ऊर्जा संरक्षण अधिनियम-2001 लागू किया गया है। यह अधिनियम 1 मार्च 2002 से शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था अपने कार्य क्षेत्र में विद्युत उपकरण, जल हीटिंग सिस्टम, सीएफएल और टी-5 ट्यूब लाइट्स का उपयोग सरकारी संस्थाएं, आईएसआई स्टार लेबल मोटर पम्प को कृषि के क्षेत्र में उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि सीएफएल, टी-5 ट्यूब लाइट्स और प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एलईडी) वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्रों में तथा बिजली उपभोक्ताओं के लिए इनका उपयोग जरूरी कर दिया जाएगा।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि हरियाणा ऊर्जा संरक्षण कार्य योजना जो माननीय मुख्यमंत्री द्वारा तैयार किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तय की गई कम बिजली खपत करने वाले उन उपभोक्ताओं जिन्होंने विभिन्न इकाइयों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के उपयोग के लिए बिजली व ईंधन ऊर्जा बचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सरकार उन उपभोक्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों से बिजली उपभोक्ताओं में बिजली खपत कम करने का उत्साह पैदा होगा।
    उन्होंने कहा कि बड़े पैमाना औद्योगिकी क्षेत्रों में ऊर्जा खपत को कम करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी भेंट की जाती है। दूसरे स्थान पर रहने वाले उपभोक्ता को 1 लाख रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी दी जाती है। इसी प्रकार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उपभोक्ता को 50 हजार रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि इसी प्रकार छोटे औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की खपत कम करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी भेंट की जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले उपभोक्ता को 50 हजार रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी दी जाएगी। सरकारी व अद्र्ध सरकारी संस्थाओं में बिजली खपत कम करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी भेंट की जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले उपभोक्ता को 1 लाख रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी दी जाएगी। इसी प्रकार शैक्षणिक संस्थाओं में बिजली की बचत करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी भेंट की जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले उपभोक्ता को 50 हजार रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी दी जाएगी। इसी प्रकार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उपभोक्ता को 25 हजार रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि यह राज्य स्तरीय पुरस्कार व्यावसायिक इमारतें जैसे होस्टल, हॉस्पीटल, शॉपिंग मॉल, प्लाजा क्षेत्रों में बिजली की बचत करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए, प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी भेंट की जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले उपभोक्ता को 50 हजार रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी दी जाएगी। इसी प्रकार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उपभोक्ता को 25 हजार रुपए, प्रशंसा पत्र व ट्राफी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

श्री राम नाटक रेलवे क्लब के मंच पर श्रीगणेश जी के पूजन के साथ ही रविवार रात को रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया
मंडी डबवाली
-श्री राम नाटक रेलवे क्लब के मंच पर श्रीगणेश जी के पूजन के साथ ही रविवार रात को रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया। उद्घाटन की रस्म मुख्यातिथि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता अंजु अरोड़ा ने अपने कर कमलों से रिबन काटकर की जबकि कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान हरबिलास निरंकारी ने मुख्य पूजन करवाया। इस पूजन में भारत विकास परिषद के प्रधान सतपाल जग्गा व क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी धमीजा ने भी भाग लिया। इस मौके पर रंगबिरंगी आतिशबाजी  की गई तथा लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।  रेलवे क्लब के उपप्रधान राजा राम व सचिव महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि रामलीला के प्रथम दिन इंद्र विजय, नारद मोह तथा रावण की कैद में देवताओं की पुकार आदि के दृश्य बड़े ही अनोखे ढ़ंग से दिखाए गए। रामलीला के मंच पर उमड़ी भीड़ ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर टीवी हास्य कलाकारों पवन जिंदल व अमरजीत बिल्लू ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ओद्योगिक क्षेत्र सब युनिट के कर्मचारियो द्वारा रोष सभा का आयोजन किया गया
सिरसा
26 सितम्बर, एच० एस० ई० बी० वर्कर युनियन द्वारा स्थानीय 33 के० वी० बिजलीघर सिरसा के प्रांगण मे पूर्व घोषित कार्याक्रम अनुसार आज ओद्योगिक क्षेत्र सब युनिट के कर्मचारियो द्वारा रोष सभा का आयोजन किया गया और 24 घण्टे की क्रमिक अनशन पर श्री महेश कुमार सब युनिट प्रधान के  नेत्त्व मे सतेन्द्र मोगा ए० एल० एम०, अरूण कुमार ए० एल० एम०, प्रमोद कुमार ए० एल० एम० व राय साहिब ए० एल० एम० बैठे। रोष सभा मे के० के० मोंगा, राजमन्दिर शर्मा युनिट प्रधान शहरी युनिट सिरसा, सुरेश कुमार, कुलबीर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, सुन्दर सिंह, देवी प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र भण्डारी,  रमेश कुमार, दौलत राम, जीत सिंह, रमेश सैनी, मनदीप सिंह, राम सिंह भाटी आदि नेताओ ने सम्बोधित किया । जिसमें सैकडो कर्मचारियो ने भाग लिया व सिविल प्रशासन व पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारे बाजी करके रोष प्रकट किया । सभा को सम्बोधित करते हुए विजय पाल जाखड़ व देवी लाल बिरडा सर्कल सचिव सिरसा  ने संयुक्त रूप से मांघोसिंघाना व नई मण्डी सिरसा मे बिजली से हुई दुघर्टना मे मृतको के प्रति गहरा दुख प्रकट किया व इस सम्बन्ध मे युनियन द्वारा विद्युत अधिकारियों से मिलकर पीडित परिवार को यथा सम्भव आर्थिक सहयोग का निवदेन किया । लेकिन बडे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सिविल प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा बिजली कर्मचारियो का उपरोक्त केस मे उत्पीडऩ जारी है जिसकी युनियन कडे शब्दो मे निन्दा करती है व प्रशासन को समय रहते सचेत करती है कि प्रशासन कर्मचारियो पर दर्ज झुठे मुक्कदमे तुरन्त वापिस करके कर्मचारियो को भय मुक्त अपनी डयुटी निभाने में मदद करे। अभी तक प्रशासन द्वारा इस केस मे कर्मचारियो पर दर्ज झूठे मुकदमो को वापिस करने सम्बन्धी कोई ठोस कदम न उठाने के कारण कर्मचारियो में दिन प्रति दिन रोष बढता जा रहा है व स्थिति किसी समय भी बेकाबू हो सकती है।अत: प्रशासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द निर्णय लेकर कर्मचारियो पर दर्ज सभी मुकदमे वापिस लिये जाये । यदि प्रशासन द्वारा समय रहते कर्मचारियो के विरूद्ध दर्ज सभी मुकदमे वापिस नही लिये  तो युनियन द्वारा प्रति दिन 5 कर्मचारी क्रर्मिक अनशन पर बैठाते रहेेंगे। जिससे उत्पन्न अशान्ति की पुरी जिम्मेवारी सिविल प्रशासन की होगी । इस क्रम मे आगामी 27 सितम्बर को टी० एल० सब युनिट के कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठेगे । कर्मचारी नेताओ ने कहा कि जरूरत पडऩे पर संघर्ष को जिला स्तर व प्रदेश स्तर तक बढाया जा सकता है।
जारीकर्ता:- देवी लाल बिरडा     सर्कल सचिव सिरसा      98124 52808

रोटरी कल्ब सिरसा सीनियर द्वारा आज खाजाखेड़ा स्थित चौ. देवीलाल गौशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सिरसा
। रोटरी कल्ब सिरसा सीनियर द्वारा आज खाजाखेड़ा स्थित चौ. देवीलाल गौशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि भूपेश मेहता ने की जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला गर्वनर डा. सुभाष नागपाल ने की। इस अवसर पर कल्ब सदस्यों ने चौ. देवीलाल गौशाला को 51 हजार नकद व 11 कमरे बनाकर सहयोग किया। इस अवसर पर गौशाला के प्रधान कुंदन लाल नागपाल ने आए हुए कल्ब सदस्यों का स्वागत किया तथा गउओं की सेवा के लिए कल्ब द्वारा किए जा रहे पुनित कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश मेहता ने कहा कि गउ सेवा जैसा पुण्य कर्म करने के लिए कल्ब द्वारा गौशालाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से बातकर शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को भी गौशालाओं में आश्रय दिलवाया जाएगा।
पूर्व जिला गवर्नर सुभाष नरूला ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी कल्ब सिरसा सीनियर गौशालाओं को जब जरूरत पड़ेगी, हर संभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रधान कुंदन लाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व सहयोग देने के लिए आभार जताया। इस मौके पर रोटेरियन हरीश गुप्ता, संजीव जैन, डा. गोबिंद गुप्ता, पराशर महीपाल, सोहन चुघ, प्रदीप गुप्ता, कुंज बिहारी महीपाल, मुरली चौपटा वाले, संदीप काठपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

श्री सोनी विभिन्न धार्मिक व समजासेवी संस्थाओं से जुड़े हुए थे और धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे
सिरसा
26 सितम्बर : सांध्य दैनिक गहरा सागर समाचार पत्र के प्रधान संपादक राधेश्याम सोनी के ससुर राजा राम सोनी निवासी पीलीबंगा का आज प्रात: अचानक हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। स्व. राजा राम सोनी परोपकारी और समासेवक के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते थे। श्री सोनी विभिन्न धार्मिक व समजासेवी संस्थाओं से जुड़े हुए थे और धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार आज सांय पीली बंगा में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 79वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की
सिरसा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 79वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। प्रेस को जारी के एक बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, शुचिता व परिश्रम के नए मानक स्थापित करने की बात कहते हुए कहा कि उनकी छवि एक ईमानदार प्रधानमंत्री की रही है। वे एक कुशल राजनेता के साथ-साथ एक अच्छे विद्वान, अर्थशास्त्री और विचारक भी हैं। एक मंजे हुये अर्थशास्त्री के रुप में उनकी ज्यादा पहचान है। अपने कुशल और ईमानदार छवि की वजह से सभी राजनैतिक दलों में उनकी अच्छी साख है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपना एक और जन्मदिन अपने देश में नहीं मना सकेंगे। वह इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का जन्मदिन अपने-अपने अंदाज में जरूर मना रहे हैं। इस दौरान साथ मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, रवींद्र मलिक, संजय शर्मा, संत भोला जैन, गुंबर, पूर्ण चंद गिरधर, राम लाल शर्मा, युसूफ खान, वेद सैनी, सुखेदव बाजीगर, जाफर शरीफ, बृजदान चारन, निज्जामुद्दिन, मदन चौबुर्जा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लंबी उम्र की कामना की।

भगवान् राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर युवा देश सेवा का प्रण लें
सिरसा
, 26 सितम्बर। भगवान् राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर युवा देश सेवा का प्रण लें। यह बात हरियाणा प्रदेश कंागे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने गांव रामनगरियां में श्री लक्ष्मण कला केन्द्र द्वारा आयोजित श्री राम नाटक के प्रथम दिन का रिबन काटकर शुभारम्भ करते हुए कहे। श्री काण्डा ने कहा कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोतम इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने धर्मानुसार जीवन व्यतीत किया।  उन्हें सदैव एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श राजा और यहां तक की आदर्श शत्रु के रुप में याद किया जाता है। भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर हर मनुष्य एक संतुष्ट और मर्यादित जीवन व्यतित कर सकता है। जिससे वह अपने परिवार, समाज और देश के उत्थान में अहम् योगदान प्रदान कर सकता है। रामलीला स्थल पर पहुंचने पर श्री लक्ष्मण कला केन्द्र के पदाधिकारी श्रीराम नायक, महावीर सैनी, राजकुमार सैनी, नरेश सैनी, बाबूलाल, रामचन्द कम्बोज ने मुख्यातिथि गोबिंद काण्डा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर काण्डा के साथ कृष्ण सैनी, लक्ष्मण गुर्जर, मुकेश सर्राफ, भूपेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ऐलनाबाद के 12 पार्षदों ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा
सिरसा
। ऐलनाबाद के 12 पार्षदों ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा और जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा की अगुवाई में पहुंचे पार्षदों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन व शपथ पत्र सौंपकर पालिका अध्यक्ष रघुवीर सिंह जांगड़ा को हटाने की मांग की।
उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ऐलनाबाद के पार्षद वार्ड 1 के रामचंद्र, वार्ड 3 के राधेश्याम, वार्ड 6 के निछत्र सिंह, वार्ड 7 अर्जन दास, वार्ड 8 धर्मपाल गुंबर, वार्ड 9 मंजू तलवाडिय़ा, वार्ड 10 कांता धानुका, वार्ड 11 सुषमा कामरा, वार्ड 13 रिछपाल सिंह, वार्ड 15 देवीदान चारण, वार्ड 16 नरेश कुमार तथा वार्ड 17 के अनिल भादू शामिल थे। पार्षदों ने उपायुक्त के नाम सौंपे ज्ञापन में बतलाया कि ऐलनाबाद नगरपालिका के वर्तमान अध्यक्ष रघुवीर सिंह जांगड़ा, अपने पद के अनुरूप कार्य नही कर रहे है। अध्यक्ष का ऐलनाबाद की समस्याओं की तरफ ध्यान नही है और वह सभी कार्य मनमर्जी से करते है। नगरपालिका अध्यक्ष केवल वही कार्य करते है जिनमें उनका निजी स्वार्थ होता है। पार्षदों ने कहा कि ऐलनाबाद की समस्याओं के लिए पार्षदों से कोई सलाह मशवरा तक नहंी किया जाता , जिस कारण ऐलनाबाद का विकास नही हो पा रहा। पार्षदों ने कहा कि मौजूदा अध्यक्ष के प्रति विश्वास नही रहा है और उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसको अध्यक्ष पद से हटाकर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त अध्यक्ष अल्पमत में है।
वहीं इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि  ऐलनाबाद नगरपालिका के 12 पार्षद उनसे मिले थे तथा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने के बारे में कहा था। श्री कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद अशोक तंवर व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा का प्रयास है कि सिरसा जिले का समग्र विकास हो। अगर ऐलनाबाद में अध्यक्ष विकास कार्य नही करवा रहे है तो उन्हें हटाना बिल्कुल सही है। कांडा ने कहा कि दो तिहाई पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन और शपथ पत्र उपायुक्त को सौंपे गए हैं। जिससे स्पष्ट है कि ऐलनाबाद नगर पालिका अध्यक्ष को नैतिक और संवैधानिक रूप से अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। वहीं इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने कहा कि सभी पार्षद नगर पालिका अध्यष्क्ष रघुवीर जांगड़ा के खिलाफ लामबंद है तथा उनका हटना तय है, क्योंकि ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर ऐलनाबाद कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष निरंजन तलवाडिया , ब्लॉक समिति सदस्य रामकुमार खरैका, सूरत सैनी, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, मदन जांगडा, अमन सर्राफ, गुरदयाल सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल के सानिध्य में बाल रसिक संघ द्वारा 32वां वार्षिक महोत्सव स्थानीय जनता भवन परिसर में आयोजित किया गया
सिरसा
। श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल के सानिध्य में बाल रसिक संघ द्वारा 32वां वार्षिक महोत्सव स्थानीय जनता भवन परिसर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा उपस्थित थे। श्री शर्मा ने श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल द्वारा समय-समय पर आयोजित करवाए जा रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों की प्रशंसा करते हुए मण्डल के सदस्यों से धर्म प्रचार के लिए अपने आयोजनों का क्रम जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने मण्डल के सदस्यों को अपने स्तर पर हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में मण्डल के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि होशियारी लाल शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। 4 दिन तक लगातार चले संकीर्तन के समागम पर प्रसिद्व भजन गायककार कृष्ण दास भुटानी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने भजनों से भाव-विभोर कर दिया। ठाकुर जी के भजनों का सिलसिला एक के बाद एक शुरू हुआ तो श्रोता भगवान श्री कृष्ण के ख्यालों में खो गए। इससे पहले राधा-कृष्ण के भव्य श्रृंगार व कृष्ण-राधा के नृत्य का कलाकारों ने बेहद सुंदर मंचन किया। रविवार शाम को जब राधे-राधे और हरे कृष्ण.. की गूंज हुई तो हर कोई भक्ति भाव से सराबोर हो झूमने लगा। लौ लग गई श्री बांके बिहारी के चरणों में। सुध बुध खो बैठे सभी। प्रभु नाम के रस की वर्षा हुई तो मन का मयूर नाच उठा। गायकों के स्वर, एक एक शब्द में समाया भक्ति का सागर इसमें समा जाने पर विवश कर गया। जय जय श्री राधे के जयघोष, संगीत की मधुर तान पर छलक उठा प्रभु प्रेम। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में मंडल के प्रधान मुल्ख राज मदान, राजेंद्र चितकारा, हरी अग्रवाल, पुरूषोत्तम शर्मा, राम निवास, घनश्याम मेहता, मोहन लाल भुटानी, हरीश सचदेवा, जुगल किशोर बजाज सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच मौजूद रहे।

4 व 5 अक्तूबर को निशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क (न्यूरो) रोगों का चैकअप शिविर आयोजित किया जाएगा
सिरसा
। लायंस कल्ब सिरसा गलैक्सी एवं मेदान्ता मैडीसिटी हास्पिटल (गुडगांव) द्वारा आगामी 4 व 5 अक्तूबर को निशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क (न्यूरो) रोगों का चैकअप शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कल्ब के सदस्य गौरव गोयल ने बताया कि स्थानीय सामान्य अस्पताल के निकट स्थित झूंथरा वाटिका में आयोजित होने वाले इस चिकित्सा शिविर में विश्व विख्यात डा. नरेश त्रेहान के कुशल नेतृत्व में मेदान्ता अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ तथा न्यूराके की डीएम डाक्टरों की टीम रोगियों की जांच करेंगी तथा निशुल्क चैकअप , इसीजी , ब्लड शुगर, ईको, मिरगी, दिमागी बीमारी इत्यादि की जांच की जाएगी। गौरव गोयल ने बताया कि डाक्टरों का मार्गदर्शन डा. विकास अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोगियों की जांच का कार्य सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।

पुलिस समाचार
सिरसा
27 सितम्बर। जिला की बडागुडा थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 32 बोर के एक नाजायज पिस्तोल व एक जिंदा कारतूस के साथ काबू किया हैं।पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरतेज सिंह पुत्र देवीचन्द निवासी वीरूवाला गुडा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने अवैध पिस्तोल व कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के विरूद्ध शास्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। जानकारी  के अनुसार बडागुडा थाना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान  बडागुडा के सरकारी  हस्पताल के पास पहुची तो, सामने से आ रहे ने एक व्यक्ति पुलिस पार्टीं को देखकर वापिस मुडने लगा। शक होने पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उससे पुछताछ कर अवैध पिस्तौल स्पलायर का पता ठिकाना मालूम कर उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।
             जिला की ओढ़ा थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान  टाटा सोमो गाड़ी में सवार एक व्यक्ति  को 58 बोतल देशी शराब के साथ काबू कर लिया हैं जबकि उसके तीन साथी मौका से भागने में कामयाब हो गए ओढ़ा पुलिस ने गाड़ी चालक गांव जगमालवाली निवासी गुरदीप पुत्र सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि मौका से भागे उसके तीन साथियेंा जसबीर पुत्र पूर्ण सिंह,गुरसेबक  पुत्र गेजा सिंह व मोपा सिंह पुत्र प्रगट सिंह  निवासी जगमालवाली की तलाश शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार ओढ़ा थाना की पुलिस टीम गांव चोरमार से जगमालवाली गांव को जाने वाली सड़क पर नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव चोरमार की ओर से एक टाटा सोमो गाड़ी आई पुलिस पार्टी ने जैसे ही गाड़ी रोकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार लोगों ने दूर से ही गाड़ी रोक ली और भागने का प्रयास किया  पुलिस पार्टी ने पिछा कर गाड़ी मे सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी मौके  से भाग निकले। ओढ़ा पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मौके से भागे तीनों लोगों की तलाश शुरू कर दी हैं।
             शहर थाना डबवाली पुलिस ने ट्रासफार्मरो में से ताबां तार चोरी करने वाले गिरोह के दो ओर सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जसवन्त पुत्र हजारीराम व हजारी राम पुत्र बल्ला राम निवासी काशी का वास (ऐलनाबाद)के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी से पुछताछ के दौरान 6 किलोग्राम ताबां की तार बरामद भी कर ली हैं। दोनों आरोपियों को आज डबवाली अदालत  में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे पुछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों व उनके साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। गौरतलब हैं कि शहर डबवानी पुलिस ने बीती 13 सितम्बर को ट्रासफार्मरो में से ताबां तार चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य रतनपाल पुत्र सोलीराम निवासी नरसिंह कॉलोनी डूमवाली पंजाब को गिरफ्तार किया था।पुलिस पुछताछ में आरोपी रतनलाल ने बताया था कि उसने अपने अन्य 6 साथियों के साथ मिलकर शहर डबवाली,गांव डबवाली,सावतखेड़ा व देसूजोधा आदि क्षेत्रों में चोरी की 15/16 वारदातों को अंजाम दिया था।शहर डबवाली पुलिस  इस घटना केअब तक तीन आरोपियों को काबू कर काफी मात्रा में चोरीशुद्धा ताबां तार बरामद कर चुकी हैं। घटना के बाकी आरोपियो की पहचान कर ली गई हैंऔर अतिशीघ्र उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
          शहर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना मिलने पर सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने के आरोप में नेहरू पार्क क्षेत्र से दो अलग-अलग जगहों से सात लोगों को गिरफ्तार किया हैं। शहर थाना पुलिस ने रिंकू पुत्र खेमचन्द निवासी सुभाष बस्ती सिरसा,संदीप पुत्र सोहनलाल बतरावाली गली राजू पुत्र मोहनलाल वार्ड न:6 रानिया को 670 रूपए की जुआ राशि व ताश के साथ काबू किया हैं । एक अन्य घटना शहर थाना पुलिस ने लक्की पुत्र रमेश कु मार निवासी दयानंद हाई स्कूल वाली गली रजनीश पुत्र मनीराम निवासी बतरावाली गली, धर्मपाल पुत्र बाबूराम निवासी सरकूलर रोड़ व भारत पुत्र सूरजप्रकाश निवासी इन्द्रपुरी मोहल्ला सिरसा को 385 रूपए की जुआ राशि के साथ काबू किया हैं। इस संबध में शहर थाना सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं।

बाल कलाकारों की रामलीला समाप्त
बिज्जूवाली
, 26 सितम्बर। गांव बिज्जूवाली के नन्हें-मुन्हें बच्चों की रामलीला गत रात्रि समाप्त हो गई। रामलीला के अंतिम दिन बाल कलाकारों द्वारा अहिरावण द्वारा श्रीराम व लक्ष्मण को समोहित कर अपने साथ ले जाना, श्री हनुमान जी द्वारा अहिरावण का वध, श्री रामचन्द्र जी के हाथों रावण का वध, भविषण का राजतीलक व अंत में श्री रामचन्द्र जी का राजभिषेक सहित कई दृश्य दिखाए। रामलीला के अंत सभी बाल कलाकारों व सहयोगियों को समाजसेवी रोहित मेहता ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रामलीला के दृश्यों में पूनित ने राम का रोल किया, मुकुल ने सीता, हन्नी ने लक्ष्मण, भूपेन्द्र शर्मा ने रावण, मिंकी ने कौशल्या व भविषण, अभी ने भरत, कान्हां ने शत्रुघ्न, मनीष शर्मा ने हनुमान का रोल किया तथा अनेक बच्चों ने रामलीला में सुन्दर-सुन्दर रोल किए। अंत में नन्हें-मुन्हें ने असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देकर रामलीला श्रद्धापूर्वक तरीके से समाप्त की। इस मौके पर शहीद भगत सिंह युवा कल्ब के प्रधान हेमराज बिरट, शांति स्वरूप, हरीश, संदीप बिरट, अजय वधवा, राजेश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Sunday, September 25, 2011

समाचार News 25.09.2011

रामलीला की स्टेज पर बाला जी की चौकी करवाई गई
डबवाली-
राम नाटक रेलवे क्लब की और से शनिवार रात रामलीला की स्टेज पर बाला जी की चौकी करवाई गई। इस मौके पर सर्व सांझा हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा ने ज्योत प्रज्वल्लित की और पूजन करवाया। श्री सालासर युवा भजन मंडल की ओर से किए गए इस कीर्तन के दौरान भजन गायकों रमेश मिढा,राजू वजीतपुरिया, लक्की वधवा, अशोक चक्रवर्ती, राहुल शर्मा व राकेश भांभू आदि ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर समां बांध दिया। इस मौके पर इनेलो नेता मदन गुप्ता, राम लाल बागड़ी, सुभाष सेठी सहित सैकड़ों लोगों ने बाला जी के दरबार मे हाजिरी लगाई।

ब्रह्मज्ञान ही एक संपूर्ण प्राकृति क्रांति का अमोध साधन है
सिरसा
, 26 सितंबर। अगर हम प्राकृतिक पर्यावरण को सुधारना चाहते हैं तो मानसिक पर्यावरण के सुधार पर भी कार्य करना होगा तथा साथ ही चेतना की जागृति के लिए भी प्रयास करने होंगे। ब्रह्मज्ञान से यह दोनों लक्ष्य साधे जा सकते हैं। इसलिए ब्रह्मज्ञान ही एक संपूर्ण प्राकृति क्रांति का अमोध साधन है। यह विचार बीते रविवार को पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, मारूति पार्क में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य पं. दीन बंधु जी ने भक्तजनों से कहे। उन्होंने बताया कि प्रकृति के रौद्र रूप को थामने के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 29 सितंबर को सुबह 7 बजे पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के मारूति पार्क में एक शांति हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं इस यज्ञ में आहुति डालेंगी। कार्यक्रम के दौरान पं. दीन बंधु जी ने बताया कि एक उच्चवल काल था जब पृथ्वी पर शांतिगीत गुंजयमान थे। आकाश शांत हो! अंतरिक्ष शांत हो! ओषधियां व वनस्पतियां शांत हो! संपूर्ण विश्व की प्रकृतिक शक्तियां शांत हो! पर आज देखा जाए तो यह शांति खंड विखंड और भंग दिखाई दे रही है। पृथ्वी, आकाश, वायुमंडल, विकराल विभिष्का का रूप धारण कर चुके हैं। प्राकृति मानो विध्वंशक तांडव पर ऊतर आई हो। ममता से हमें अन्न-धन्य परोसने वाली सुहावनी ऋतुओं से सहलाने वाली प्राकृति मां आज रौद्र रूपा बन गई है। भूकंप, चक्रवात, समुद्री तूफान, आकाल, बाढ़, प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग इनमें से एक न एक खबर आज सुुर्खियों में छाई रहती है। इसका कारण है कि आज मनुष्य बर्बरता से प्रकृति को प्रताडि़त कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभ्यता की इमारते खड़ी करने के लिए वह प्रकृति का अंग-भंग करने पर उतारू है। हरियाले जंगलों को सफाया कर रहा है। औद्योगिककरण के बुते पर नाईट्रोजन आक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड जैसी जहरीली गैसें वायुमंडल में छोड़ रहा है। भू-जल, वायु ध्वनि, रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलाकर प्रकृति का दम घौट रहा है। यही तो कारण है कि प्रकृति को रौद्र रूपा चंडिका बनने को विवश होना पड़ा।

व्रतों में सर्वश्रेष्ठ व्रत है ब्रह्मचर्य: मुनि अर्ह्त कुमार
सिरसा
26 सितम्बर। संसार में यदि कोई दुष्कर से दुष्कर कार्य है तो वह है ब्रह्मचर्य का पालन करना। ब्रह्मचर्य हिमायल पर चढ़ाई करने से भी कठिन है। ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले के चरणों में देवता भी नमस्कार करते हैं। जो इस मार्ग का पथिक बन जाता है, वो कठिन से कठिन कार्य को भी सरलता से कर सकता है। उक्त विचार आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्ह्त कुमार ने सोमवार को तेरापंथ जैन भवन के प्रांगण में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि संसार में जितने भी प्राणी हैं, सब भोगों में लिप्त हैं चूंकि विषय वासना में डूबा मानव उसे ही स्वयं के जीवन का आधार मान शनै:-शनै: अपनी भीतरी ऊर्जा का पतन कर रहा है। जबकि उसके भीतर में महाशक्ति का स्त्रोत बह रहा है, जिससे वह अनभिज्ञ है। उन्होंने कहा कि पुरुष-स्त्री के एक बार के मिलन से 9 लाख संगी पंचेन्द्रिय जीवों की हिंसा होती है, जिससे व्यक्ति के महाकर्मों का बंधन बनता है। वर्तमान में व्यक्ति के जीवन में चेतना का स्तर शून्य हो रहा है, जिससे वह पर स्त्री गमन में मगन है, जो कि समाज के माथे पर एक कलंक है। इसलिए मानव चिंतन करे कि वह पथभ्रष्ट न होकर उद्र्धवगामी बने, जिससे कि उसके जीवन में विकास हो सके। जप व ध्यान के माध्यम से चेतना शून्य व्यक्ति भी इस दुर्गम क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है। क्योंकि जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि। व्यक्ति का चिंतन जैसा होगा, उसी के अनुरूप ही वह कार्य करेगा।

पुलिस समाचार
सिरसा
। जिला सिरसा की सी.आई. ए. पुलिस ने ब्लेरो गाड़ी चोरी के मामले में वांछित घटना के एक अन्य एक अन्य आरोपी को दिल्ली की रोहणी  जेल से प्रोडेक्सन वांरट पर लेकर सिरसा अदालत में पेश कर पुछताछ हेतू दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया हैं। रिमांड पर लिए गये आरोपी मनोज पुत्र धर्मपाल निवासी रोशनपुरा(दिल्ली)के विरूद्ध हरियाणा व दिल्ली में करीब एक दर्जन वाहन चोरी के मामले दर्ज हैैं आरोपी से पुछताछ के दौरान वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों व उस के अन्य साथियों  के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। सी.आई.ए. सिरसा पुलिस ने आरोपी मनोज से रिमांड अवधि के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरीशुद्धा गाड़ी के कागजात बरामद करेगी।मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए सी.आई.ए. सिरसा के प्रभारी निरिक्षक किशोरीलाल ने बताया हैं कि बीती 8अप्रेल को डेरा सच्चा सौदा, सिरसा क्षैत्र से एक ब्लेरो गाड़ी चोरी हुई थी। उन्होने बताया कि इस संबध में गाड़ी के मालिक सुखजीत पुत्र रणजीत सिंह निवासी फत्ताकेरा(पंजाब)की शिकायत पर सदर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच सी.आई.ए सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी। सी.आई.ए प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चोरीशुद्धा गाड़ी का कुछ हिस्सा बरामद किया जा चुका हैं। उन्होने बताया की इस घटना के एक अन्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई हैं, जिसे अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
सिरसा। 26 सितम्बर, जिलाभर में सार्वजनिक स्थलों पर जुआ खेलने वालों,सटटाखाईवाली करने वालों,शराब व चुरापोस्त तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गश्त व चैकिंग के दौरान 26 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से जुआ व सट्टा की राशि शराब व चुरापोस्त भी बरामद किया हैं। सभी आरोपियों के विरूद्ध संबधित थानों में मामले दर्ज  किये हैं। थाना शहर सिरसा की बस स्टेंड पुसिल चौंकी ने ताराचन्द पुत्र दानाराम निवासी अरनियावाली, अजीत पुत्र सोहनलाल गऊशाला मोहल्ला, राहुल पुत्र नसीब चतरगढ़पटटी व महेन्द पुत्र पूर्णराम निवासी फुलंका को 1300 सौ रूपये की जुआ राशि व  ताश समेत रेलवे पुल के नीचे से काबू किया हैं। बस स्टेंड पुलिस चौंकी ने एक अन्य घटना में नैशनल कॉलेज के निकट से रवि पुत्र रमेश ढ़ाणी सावनपुरा,चिरंजी पुत्र निहाल सिंह रोड़ी गेट,सूरज पुत्र बंता राम व राजेश पुत्र प्रेम नाथ निवासी कंगनपुर रोड को 920 रूपए की नगदी व ताश की गट्टी के साथ काबू किया। कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने हाथी पार्क के निकट से सागर पुत्र भीम सैन रोड़ी गेट, अनिल पुत्र श्याम लाल कीर्तिनगर, राकेश पुत्र प्रकाश खैरपुर मनोज पुत्र नित्यानंद शिव चौक, राकेश पुत्र दीवान चंद निवासी कीर्तिनगर को 2500 रूपए की जुआ राशि सहित काबू किया है। शहर की जै-जै कॉलोनी पुलिस चौकी ने राजू पुत्र रत्न लाल निवासी गौशाला रोड, रिंकू पुत्र नंद लाल शिव चौक, खजान पुत्र भान सिंह मौहल्ला इन्द्रपुरी व पवन  पुत्र परमानंद निवासी अग्रसैन कालोनी सिरसा को 505 रूपए की जुआ राशि और ताश के साथ सामान्य अस्पताल के निकट ग्रीन बैल्ट से काबू किया। थाना शहर पुलिस ने नेहरू पार्क क्षेत्र से अरूण पुत्र जगदीश सदर बाजार, राजेन्द्र पुत्र बलंवत रानिया गेट, रत्न पुत्र महावीर रानिया रोड व उमेन्द्र पुत्र मोती लाल डबवाली रोड को 680 रूपए की जुआ राशि के साथ धर दबोचा। जै-जै कालोनी पुलिस चौकी ने एक अन्य घटना में सिकंदर पुत्र धनी राम निवासी जे-जे कालोनी को 700 की सट्टा राशि के साथ काबू किया है। शहर डबवाली पुलिस ने भूषण पुत्र नत्थू राम निवासी देसूजोधा को 190 रूपए की सट्टा राशि के साथकाबू किया। शहर डबवाली पुलिस ने सर्वजीत पुत्र मुकंंद सिंह निवासी रामदेता वाला (पंजाब)व दर्शन पुत्र उजागर सिंह निवासी भाई का समाध को 900-900 ग्राम चूरापोस्त के साथ मंडी डबवाली से काबू किया है। जिला की सीआईए पुलिस ने सोनू पुत्र प्रकाश चंद निवासी पंजुआना को 14 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है।

भागवत पुराण करवाने वाला अपना उद्धार तो करता ही है अपितु अपने सात पीढिय़ों का उद्धार कर देता है
सिरसा
। श्रीमद्भागवत करने से पित्रों का उद्धार हो जाता है। भागवत पुराण करवाने वाला अपना उद्धार तो करता ही है अपितु अपने सात पीढिय़ों का उद्धार कर देता है। पापी से पापी व्यक्ति भी यदि सच्चे मन से श्रीमद्भागवत की कथा सुन ले तो उसके भी समस्त पाप दूर हो जाते हैं। यह बात गत दिवस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने हिसार रोड पर खैरपुर कॉलोनी में संकट मोचन मंदिर के सामने वाहेगुरू कॉम्पलैक्स में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कही। इस अवसर पर श्री शर्मा ने भक्तों से इस भागवत महापुराण कथा का पूर्ण आनन्द लेने के साथ-साथ इसके उद्देश्यों को अपने जीवन में अपनाने की आग्रह किया तथा इस भव्य भागवत महापुराण कथा के आयोजन के लिए आचार्य महन्त स्वामी पंडित ललित किशोर व्यास का आभार भी जताया। श्री शर्मा का कथा में पहुंचने पर स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।
    21 से 27 सितंबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक चलने वाली इस कथा के चौथे दिन स्वामी ललित किशोर व्यास ने श्री कृष्ण लीला की विस्तारपूर्वक व्याख्यान करते हुए भक्तजनों को श्री कृष्ण का जन्म की कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि तुम किसी का अच्छा नहीं कर सकते तो बुरा भी नहीं करना या करवाना चाहिए। हमें अपने जीवन में ऊपर देखकर नहीं बल्कि नीचे देखकर चलना चाहिए इससे हमें ठोकर नहीं लगती। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्म का विहंगम दृश्य की झांकी भी दिखाई गई। मंदिर संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी लाल चंद शर्मा ने बताया कि 27 सिंतबर को कथा समापन के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह रानियां, भूपेंद्र पाल सिंह, राम प्रकाश बागला, नरेंद्र बत्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

डा. अशोक तंवर आज सांय 5 बजे सड़क मार्ग द्वारा सिरसा पहुंचेगें
सिरसा
, 25 सितम्बर: सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर आज सांय 5 बजे सड़क मार्ग द्वारा सिरसा पहुंचेगें। आज ही सांय 6 बजे सांसद तंवर डबवाली के कम्यूनिटी हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होगें। समारोह में सांसद तंवर पंजाब विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चुनाव में विजयी हुए पुष्पेन्दर शर्मा को सम्मानित करेगें।

इस घोर कलियुग में मालिक का ईश्वर, अल्लाह, राम, वाहेगुरू का नाम जपना बहुत जरूरी है
सिरसा
। इस घोर कलियुग में मालिक का ईश्वर, अल्लाह, राम, वाहेगुरू का नाम जपना बहुत जरूरी है, और जो व्यक्ति इस घोर कलियुग में अल्लाह, वाहेगुरू, खुदा रब्ब  का नाम जपता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है।  इस कलियुगी समय में सत्संग में आने पर मन व मन से प्रभावित लोग रोकते रहते है। राम नाम का जाप करने से व्यक्ति अल्लाह, वाहेगुरू के नूरी स्वरूप के दर्शन कर सकता है, उसे पा सकता है। उक्त वचन पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शाह सतनाम जी धाम में आयोजित मासिक सत्संग में को संबोधित करते हुए कहे। सत्संग के पश्चात पूज्य गुरूजी ने हजारों लोगों को गुरूमंत्र, रामनाम की दीक्षा देकर उन्हें शराब, मांस के सेवन व अन्य बुराइयां त्यागने तथा नेकी भलाई व मानवता की सेवा के पथ पर चलने का संकल्प करवाया। पूज्य गुरूजी की पावन उपस्थिति में बिना दान दहेज के सादगी पूर्ण ढंग से कई शादियंा भी हुई। सत्संग के दौरान पूज्य गुरूजी ने श्रद्धालुओं द्वारा लिखित में पूछे गए रूहानियत संबधित सवालों के जबाब देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत की। सत्संग के पश्चात लंगर भी वितरित किया गया तथा सत्संग का इंटरनेट के माध्यम से विश्व के विभिन्न देशों में लाईव प्रसारण किया गया।
 रविवार को शाह सतनाम जी धाम में आयोजित विशाल रूहानी सत्संग में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की तथा पूज्य गुरूजी के अनमोल शब्दों को श्रवण किया। सत्संग के दौरान फरमाए गए भजन शब्द 'बिना नाम तेरा बेड़ा मझधार है घिरे, नाम जपे बेड़ा भवजलों पार है तीरे Ó की व्याख्या करते हुए हुए पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि मालिक की महिमा बेअंत है। मालिक का नाम एक मूर्ख व्यक्ति को ज्ञानी बना देता है। अपंग को पहाड़ों पर चढ़ा सकता है और गूंगों को ज्ञान करवा सकते है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि मालिक का नाम वेश्याओं का शुभ देवी व जिन बच्चियों को कुत्तों ने नोच देना था को शाही बेटिया बना देता है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि मालिक का नाम सब सुखों की खान है। मालिक का नाम जपने से व्यक्ति गम, परेशानियों से मुक्ति पा सकते है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि इंसान अपने सुखों के लिए व आत्मिक शान्ति के लिए बेईमानी, ठगी मारता है लेकिन ऐसा करने से व्यक्ति को दुखों परेशानियोंं का सामना करना पड़ता है। जब तक व्यक्ति अल्लाह, वाहेगुरू का नाम नहीं जपता तब तक उसे अंदर,बाहर से शान्ति नही मिलती है और न ही उसे परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। पूज्य गुरू जी नेकहा कि जब तक इंसान मालिक की चर्चा में आकर नहीं बैठता तब तक वह हीरालाल, जवाहारात व परमानंद को पा नही सकता है। पूज्य गुरू जी नेकहा कि इंसान को कर्मयोगी के साथ-साथ ज्ञान योगी भी होना चाहिए क्योंकि इंसान कर्म तो गलत भी कर सकता है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि मन व मनमत्ते लोग मालिक का नाम जपने से लोगों को रोकते रहते है जिससे इंसान गुमराह हो जाता है और अनेक दुखों का सामना करना पड़ता है। मन पर काबू पाने के लिए राम का नाम जरूरी है। राम नाम के द्वारा आत्मा को खुराक मिलती है जिससे इंसान के अंदर आत्मबल आता है और आत्मबल ही सफलता की कुंजी है। साध-संगत को सच्चे संत के बारे में बताते हुए पूज्य गुरू जी नेकहा कि सच्चा संत कभी भी किसी से पैसा नही लेता है और न ही उसे अपने भक्तों से कोई स्वार्थ होता है बल्कि उसका तो सिर्फ एक ही उद्ैश्य होता है वह लोगों को राम नाम का जाप करवाकर उनका दसवा द्वार खुलवाएं। पूज्य गुरू जी ने कहा कि जब तक इंसान सुमिरन का पक्कां नही बनता तब तक वह मन पर काबू नही पा सकता। राम नाम के द्वारा ही इंसान दोनों जहां में अमर हो सकता है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि इंसान मौज-मस्ती में समय गवां रहा है लेकिन राम-नाम में समय नही लगाता। पूज्य गुरू जी ने साध-संगत से आह्वान किया कि वे इस मनुष्य जीवन में कुछ ऐसा करके जाए जाकि लोग आप को दोनों जहां में याद करें। पूज्य गुरू जी ने यह भी कहा कि जो इंसान मालिक का नाम लेकर ठगी मारता है उसे नरक, दौजख में अवश्य जाना पड़ेगा। सत्संग के दौरान पूज्य गुरूजी ने मानवता की भलाई के लिए फार्म भरने वालों को अपना पावन आशीर्वाद दिया। उन्होंने दिल्ली में चलाए गए सफाई महा अभियान के लिए दिल्ली प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रशंसा पत्र दिखलाते हुए अभियान में शामिल सेवादारों को इस पुनित कार्य करने के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
हजारों लोगों ने भरे मानवता की सेवा के फार्म:- पूज्य संत जी के आह्वान पर मानवता की भलाई के लिए डेरा प्रेमियों द्वारा लिखित में लिए जा रहे प्रण का अभियान आज भी जारी रहा। हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरूषों ने फार्म भर कर नियमित रूप से रक्तदान करने, मरणोंपरांत शरीरदान, हृदयदान, गुर्देदान, आंखेदान का प्रण लिया। इसके साथ ही हजारों लोगों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जाने वाले इंसानियत प्रकृति के महा अभियान के फार्म भर कर अभियानों में शामिल होने का संकल्प भी लिया।

शहर थाना पुलिस के प्रभारी सुरेशपाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सैक्स रैकेट से जुड़े चार लोगों को काबू किया
सिरसा
। शहर थाना पुलिस के प्रभारी सुरेशपाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सैक्स रैकेट से जुड़े चार लोगों को काबू किया है। आरोपियों को न्यायलय में पेश करके जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सैक्स रैकेट मामले में कीर्तीनगर निवासी रमेश भटिया पुत्र कस्तूरी लाल, धर्मेंद पुत्र कुंदनलाल निवासी चत्तरगढपट्टी,  सोनू पुत्र मोहन लाल निवासी रानियां गेट तथा विक्रम पुत्र नंदलाल निवासी कीर्तीनगर को काबू किया है। पुुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार कि वे घरों में नौकरी दिलवाने के नाम पर लड़कियों को कलकता व बंगाल से दिल्ली मंगवाते थे तथा इसके बाद मोटा पैसा कमाने का झांसा देकर उन्हें वेश्यावूति के धंधे में झोंक देते थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस अनैतिक धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उन्हें भी शीघ्र बेनकाब किया जाएगा।
गौरतलब है कि बीती 21 सितम्बर को शहर सिरसा पुलिस ने रात्रिगश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर प्रेमनगर में स्थित एक मकान पर छापामार कर दो लड़कियों सहित चार लोगों को वेश्यावृति करने के आरोप में काबू किया था। पकड़े गए लोगों में मोनू निवासी अग्रसैन कालोनी, पूजा निवासी कलकता, दिल्ली निवासी सोनाली तथा प्रेमनगर निवासी वेश्यावृति अड्डे का संचालक करनेवाले सूरज को गिरफ्तारकिया था। 
सिरसा। एल्होहल एलोमिनस संस्था की टीम के सदस्यों ने आज पुलिस लाईन के सामुदायिक केंद्र में शराब से होने वाले नुकसान व अवगुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था के सुनील घई, अुनराग, अश्विनी, तजेंद्र, अशीम शर्मा, सुरेंद्र, दलजीत व अंबाला पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक राजेश पहुंचे। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण मेहता, पूर्व नगर पार्षद अजमेर सेठी, कृष्ण सिंगला, कीकर सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधी तथा जिला के सभी थानों व चौकियों से अनेक पुलिस कर्मी उपस्थित हुए। संस्था के  प्रतिनिधियों ने उपस्थित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब का सेवन एक सामाजिक बुराई है। जो हमारी पीढी को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। शराब के सेवन से अनेक घरों को बर्बादी के कागार पर लाकर खड़ा कर दिया है तथा अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण भी शराब सेवन है। व्यक्ति कई बार नशे की पूर्ति व नशे की हालात में अपराध कर बैठता है। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब का सेवन आपराधिक बुराइयों को जन्म देता है और पुलिस जांच में अनेक ऐसे मामले भी आते है, जिनमें शराबी व्यक्ति द्वारा आपराधिक वारदात को अंजाम दिया होता है। उन्होंने कहा कि शराब जैसी बुराई को खत्म करने के लिए  हम सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए और सामाजिक संस्थाओं और संगठनों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कर्मी अपनी डयूटी के दौरान शराब का सेवन न करने की ठान ले तो वह इस दिशा में काफी हद तक कामयाब हो सकता है,क्योंकि पुलिसकर्मियों की डयूटी 24 घंटें होती है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अगर हम किसी एक व्यक्ति की शराब छुडवाने में कामयाब हो जाते है तो यह बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है, क्योंकि एक व्यक्ति शराब छोड़ देता है तो उसका परिवार इस बुराई से निजात पाकर खुशहाल हो सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नीति और नियत साफ है और वे कभी भी जनहित में कदम उठाने से पीछे नहीं हटे
सिरसा
, 25 सितम्बर। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नीति और नियत साफ है और वे कभी भी जनहित में कदम उठाने से पीछे नहीं हटे। कॉटन व्यापारियों के साथ भी प्रदेश सरकार किसी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होने देगी। यह बात हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने अनाज मंडी में लंबे समय से धरनारत् कॉटन मील मालिकों, व्यापारियों, आढ़तियों और किसानों से कही। गोबिंद ने कहा कि गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने हरियाणा कॉटन एवं जीनर्स एसोसिएशन का पक्ष मुख्यमंत्री के समक्ष बहुत ही तर्क संगत तरीके से रखा है। जिस पर अगले माह एसोसिएशन के हक में निर्णय आने की पूर्ण आशा है। इस अवसर पर हरियाणा कॉटन एवं जीनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मित्तल ने कहा कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपने स्वयं के फायदे के लिए सरकार को गुमराह कर रहे हैं ताकि हरियाणा में टैक्स बढ़ा रहे और वे अपनी जेबें भरते रहे हैं। श्री मित्तल ने कहा कि पिछले वर्ष कॉटन से संबंधीत 120 करोड़ रूपए  वैट और मार्केट फीस के रूप में सरकार को राजस्व प्राप्ती हुई थी। यदि अब मार्केट फीस को घटाकर 4 से 1 प्रतिशत कर दिया जाता है तो कॉटन व्यावसायी 120 करोड़ से अधिक राजस्व सरकारी खजाने में देने का वचन देते हैं। मित्तल ने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में कॉटन पर टैक्स कम होने के कारण हरियाणा को राजस्व की भारी हानी हो रही है और अधिकारी मालामाल हो रहे हैं। इस अवसर पर सुमेरचंद गर्ग ने कहा कि सेल टैक्स विभाग से वैट रिफंड करवाना फैक्टरी संचालको के लिए कोई जंग जीतने से कम नहीं है। इसके लिए सरकारी अधिकारी क्या-क्या जायज और नाजायज मांगे मिल मालिकों से करते हैं यह सर्वविदित है। मिल मालिकों की मांग के समर्थन में आए हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा ने मिल मालिकों की मांगो को जायज करार देते हुए कहा कि वे इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हैं और यदि प्रदेश भर की मंडियां बंद कराने का कॉटन एवं जीनर्स एसोसिएशन फैसला लेती है तो वे पूर्णतय: उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे होंगे। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मिंचनाबाद, राजकरण भाटिया, बाबू राम फुटेला, हाकम सिंह मोंगा, चिरंजीलाल गांधी, श्रवण गुप्ता, प्रकाश भोलूसरिया, सुरेश गोयल, ब्लॉक समिति सदस्य रामकुमार खैरेंका, गुरदीप सिंह मोरीवाला, तजेंद्र मित्तल, कृष्ण गुप्ता फैशनकैंप वाले, ओम भैल, मदन बजाज, सुभाष मित्तल, नरेंद्र सर्राफ सहित अनेक व्यापारी व किसान कॉटन एसोसिएशन की मांगो के समर्थन में धरने पर बैठे थे।

समाचार News 24.09.2011

आदि में थोड़ा सुख है, अंत में दुख ही दुख: मुनि श्री अर्ह्त कुमार
सिरसा
, 24 सितम्बर। व्यक्ति का जीवन दो धाराओं के मध्य बहता है, जन्म एवं मृत्यु। जन्म लेना एक सामान्य घटना है, परंतु महत्वपूर्ण है कलात्मक जीवन जीना अर्थात इन्द्रिय सुखों का विसर्जन कर भीतर में जीने का नाम ही जीवन है, वही व्यक्ति को मृत्यु से अमरत्व की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होता है। उक्त विचार आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य तेजस्वी विचार धारा के विद्वान संत मुनि श्री अर्हत कुमार जी ने तेरापंथ जैन भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सांसारिक वस्तुएं क्षणभर के लिए सुखदायी होती हैं, परंतु अपने पीछे व अनंतकाल के लिए दुख का अध्याय जोड़ जाती हैं। जितने भी इंद्रिय सुख हैं, वह क्षणिक हैं, परंतु अंत में वह दु:ख में परिवर्तित हो जाते हैं। अग्नि में जितना भी ईंधन डालेंगे आग उतनी ही तीव्र होगी। इंद्रिय सुखों का जीतना भी भोग करेंगे, भोगों की लालसा बढ़ती चली जाएगी। जब तक भोग इच्छा भीतर में रहेगी, व्यक्ति इस मक्कर जाल से मुक्त नहीं हो पाएगा। इससे छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को अपनी इच्छाओं का अल्पीकरण करना ही होगा। उन्होंने विवेक चेतना को जागृत करने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यक्ति की इंद्रिया उसे उस ओर ले जाना चाहती हैं, जहां आदि में थोड़ा सुख है अंत में दुख ही दुख व उसका विवेक उसे उस ओर ले जाना चाहता है, जहां आदि में थोड़ा दुख है और अंत में सुख ही सुख। इसलिए हम अपनी विवेक चेतना को जागृत कर इंद्रियों को अपने नियंत्रण में रखकर असंयम से संयम की ओर व भोग से त्याग की ओर प्रस्थान करें, जिससे कि हमारा जीवन सफल बन सके।
    सहयोगी संत मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा कि हमारे भीतर में अनंत सुख का स्त्रोत बह रहा है। जब तक हम इंद्रियों के वशीभूत रहेंगे, तब तक भीतर में प्रवेश का मार्ग अवरुद्ध रहेगा।

डेरा सच्चा सौदा के 22 वें गुरूगद्दी दिवस 'महापरोपकार दिवसÓ पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम देर रात्रि तक चला
सिरसा
। डेरा सच्चा सौदा के 22 वें गुरूगद्दी दिवस 'महापरोपकार दिवसÓ पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर मरणोंपरांत शरीर व विभिन्न अंगों को दान करने सहित अन्य मानवता भलाई कार्यांे का 3 लाख 50 हजार 540 लोगों ने लिखित में प्रण लिया। सत्संग कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरूजी ने देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों व भूतपुर्व सेनिकों को प्रशंसा पत्र , गोल्ड मैडल व चैक भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने डेरा द्वारा बेसहारा लड़के लड़कियों के लिए बनाए गए 'शाही बेटिया बसेराÓ तथा 'शाही आसरा Ó  के बच्चों को उपहार भेंट किए। पूज्यगुरूजी ने साधसंगत द्वारा 62 जरूरतमंद परिवारों को बनाकर दिए गए मकानों की चाबियां भेंट की। पूज्यगुरूजी के आह्वान पर 'Óभक्तयोद्धाÓ युवाओं ने 11 विधवाओं को अपना जीवनसाथी स्वीकार किया इसके साथ ही उनकी संतानों को भी अपनाया। 2 परिवारों ने अपने बेटों को जरूरतमंद परिवारों को भेंटकर मिसाल कायम की।
मानवता भलाई के लिए भरे गए स्वैच्छिक फार्मों को लेकर साध संगत में खासा उत्साह देखने को मिला। एक  ही दिन में लाखों लोगों ने स्वैच्छा से मानवता के कल्याण के लिए अंगदान करने व समाज भलाई के कार्य करने का लिखित में प्रण लिया। डेरा प्रवक्ता पवन इन्सां ने बताया कि अभियान के पहले दिन मरणोंपरांत नेत्रदान करने का प्रण लेने वालों की संख्या 85717 तक पहुंच गई वहीं नियमित रक्तदान करने का संकल्प लेने वाले 77365, मरणोंपरांत शरीर व गुर्दादान करने वाले 47876, रिश्वत न देने का प्रण लेने वाले 72780, 457  अधिकारियों ने सरकारी नौकरियों पर रहते हुए रिश्वत न लेने का फार्म भरा , दहेज न लेने का प्रण करने वाले 64631, स्वैच्छा से बच्चा गोद देने का प्रण करने वाले 48 परिवार, समलैंगिकता की बुराई को त्यागने का संकल्प लेने वो 128, भक्तयोद्धा बनकर वेश्यावृति त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वाली युवतियों तथा विधवा युवतियों से शादी करवाने का फार्म भरने वाले 1426, तथा जरूरतमंदों को मकान बनाकर देने वाले 62 लोगों ने फार्म भरें।
'महापरोपकार दिवसÓ  के अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में देश विदेश से लाखों की संख्या में डेरा पे्रमियों ने शिरकत की। मानवता भलाई कार्यों के लिए फार्म भरने का क्रम दिनभर चलता रहा। पूज्य गुरूजी ने फार्म भरने वाले सभी लोगों को दोनो हाथ उठाकर संकल्प करवाया तथा उन्हें इसी भांति नेकी भलाई के पथ पर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। पूज्य गुरूजी ने बताया कि भविष्य में इन्सानियत की सेवा करने वालों को 'Óएमएसजी मैडलÓ  देकर सम्मानित किया जाएगा, जिनमें डायमंड, गोल्ड व सिल्वर मैडल शामिल होंगे। अपने संबोधन में गुरूजी ने कहा कि जो दूसरों का भला करते है। ईश्वर, अल्लाह, राम, वाहेगुरू उनका व उनके परिवारों का भला करते है। इस अवसर पर पूज्य गुरूजी ने दिल्ली में चलाए गए सफाई महा अभियान में सेवा करके आए सेवादारों को अपना पावन आशीर्वाद दिया व उनक े तथा उनके परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूज्य गुरू जी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे महा अभियान चलाए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के आरंभ में संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपनों द्वारा बोझ समझकर ठुकराए गई लड़कियों 'शाही बेटियांÓ तथा 'आसरा आश्रमÓ के लड़कों को  उपहार भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी कलाकार प्रगट भागू इन्सां ने 'जवान हो के आ गई सोहनी मौज मस्तानी Ó भजन सुनाया, जिस पर पंडाल में उपस्थित लाखों लोग झूम उठे।  संत जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करते हुए 5 शहीदों के परिजनों व 3 स्वतंत्रता सेनानियों को प्रशंसा पत्र व गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह, लाला लाजपत राय के पोते रूप लाल, शहीद उद्यम सिंह के भांजे जीत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा के भतीजे नरशेर सिंह इत्यादि शामिल थे। गुरूजी ने देश की रक्षा करते समय अंगहीन होने वाले व जरूरतमंद 13 सैनिकों व उनके परिवारों को 25-25 हजार रुपए के चैक दिए साथ ही कहा कि इन सैनिक परिवारों को हर माह राशन भी दिया जाएगा। संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी ने देश के विभिन्न राज्यों में साध संगत द्वारा 62 जरूरतमंद परिवारों को बनाकर दिए मकानों की चाबियां भी उक्त परिवारजनों को भेंट की। इस ऐतिहासिक दिवस पर डेरा सच्चा सौदा के शाही परिवार आदरणीय संत जी की माता नसीब कौर इन्सां, साहिबजादे जसमीत इन्सां व परिवार, जसमीत इन्सां के माता जी हरजीत कौर इन्सां, साहिबजादियां बहन चरणप्रीत इन्सां, साहिबजादियां हन्नीप्रीत इन्सां, साहिबजादियां अमरप्रीत इन्सां व उनका परिवार की तरफ से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड में 51000 रुपए जमा करवाए।
तत्पश्चात परमपिता शाह सतनाम जी महाराज द्वारा पूज्य गुरूजी के संबंध में किए गए वचनों व पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ पुराने सत्संग भाइयों व सेवादारों ने अपने संस्मण सुनाकर  साध संगत को भाव विभोर कर दिया।
सत्संग कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरूजी के आह्वान पर लाखों की संख्या में पहुंची साध संगत तथा पूज्य गुरूजी की पावन उपस्थिति में भक्तयोद्धा बनने वाले 11 युवाओं ने विधवा युवतियों के साथ शादियां करके उन्हें अपने जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया, इनमें से अनेक युवा ऐसे भी थे, जिन्होंने युवतियों की संतानों को भी अपनी संतान के रूप में अपनाया। पूज्य गुरूजी ने इन नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की साथ ही उन्हें शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की तरफ से 25-25 हजार रुपए के चैक भी दिए। इसके पश्चात 29 आदिवासियों की भी शादियां करवाई गई। पूज्य गुरूजी की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए दो परिवारों ने अपने नवजात बेटों को निसंतान दंपतियों को गोद देकर मिसाल पेश की। सत्संग के समापन अवसर पर साध संगत को लंगर व प्रसाद वितरित किया गया।

नेत्र जांच व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया
सिरसा
24 सितम्बर: श्री बाबा तारा चेरिटेबल अस्पताल द्वारा आज अस्पताल परिसर में सप्ताहिक शनिवार को नेत्र जांच व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महिप बांसल व डा. पकंज कटारिया की सहयोगी टीम द्वारा रोगियों की नेत्र जांच की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रवक्ता गुरूराजकरन सिंह ने बताया कि इस शिविर में 160 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जबकि 35 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मरीजों के ऑप्रेशन, दवाईयां, काले चश्मे व रात को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी अस्पताल द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी।

भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया
ओढ़ां
-गांव जलालआना के राजकीय उच्च विद्यालय में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह के 104 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर से अवांछित घासफूस को साफ किया और गड्ढों से युक्त भूमि को समतल किया। इस कार्य में क्लब प्रधान हरदीप सिंह, सचिव जसकरण सिंह, सदस्यों मलकीत सिंह, काका सिंह, गुरविंद्र सिंह, अमरीक सिंह, जीवन सिंह और जगतार सिंह ने सहयोग दिया। इस अवसर पर स्कूल की मैडम अमरजीत कौर, अध्यापक शमशेर सिंह और प्रेमजीत सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

पुलिस समाचार
सिरसा
24 सितम्बर, पुलिस द्वारा सिरसा शहर के एक ज्वैलरी दुकानदार पर पुलिस कार्यावाही करने पर शहर के ज्वैलरी दुकानदारो ने शहर के सांगवान चौक पर  लगभग 3 घण्टे तक चक्का जाम किया व पुलिस प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम के कारण लोगो को काफ ी परेशानी का सामने करना पड़ा । जाम मे ज्वैलरी दुकानदारो ने पुलिस प्रशासन से यह मांग की है कि ज्वैलरी दुकानदारो पर कोई कार्यावाही नही होनी चाहिए ।
सिरसा 24 सितम्बर: जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने गत 23 सितम्बर को कस्बा के वार्ड 13 से चोरी हुए मोटसाइकिल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अमनदीप उर्फ दिपू पुत्र बलवंत सिंह निवासी वार्ड 13 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरिक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि इसस संबंध में अमित पुत्र गिरधारी निवासी वार्ड  2 की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।
सिरसा 24 सितम्बर: जिला की डिंग पुलिस ने गश्त के दौरान अमर चंद पुत्र लीलू राम निवासी जोधकां को सट्टाखाईवाली करने के आरोप में 155 रूपए की नगदी के साथ उसी के गांव जोधकां से काबू किया है। वहीं सदर डबवाली पुलिस ने जयपाल पुत्र जीत सिंह निवासी चौटाला को सार्वजनिक स्थल पर सट्टाखाई करते हुए 320 रूपए की नगदी के साथ धर दबोचा। उक्त दोनंों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
सिरसा 24 सितम्बर: जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 64 देसी बोतल शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी शराब तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला की ओढ़ा थाना पुलिस ने विक्रम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह को 36 बोतल देसी शराब के साथ गांव चोरमार से गिरफ्तार किया। इसी प्रकार अपराध अन्वेषण शाखा सिरसा पुलिस ने चिलकनी ढाब गांव से डूंगर राम पुत्र गणपत राम को 10 बोतल देसी शराब के साथ जबकि हरलाल पुत्र रामधन को 8 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। वहीं शहर डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान रत्न लाल पुत्र हेमराज निवासी मसीतां को 10 बोतल देसी शराब के साथ गांव मसींता से धर दबोचा।
सिरसा 24 सितम्बर: जिला की कालांवाली पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 315 बोर के एक नाजायत पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित गांव कालांवाली से काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलराज सिंह पुत्र वचित्र सिंह निवासी गांव कालांवाली के रूप में हुई है। आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना कालांवाली में मामला  दर्ज किया गया है। आरोपी को आज डबवाली  अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि अवैध पिस्तौल स्प्लायर के बारे में पूछताछ कर उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।
सिरसा 24 सितम्बर: थाना शहर सिरसा पुलिस ने शांतिभंग होने की आशंका के आरोप में दो पक्ष के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में हवा सिंह, पवन कुमार पुत्र जिले सिंह, खजान सिंह पुत्र भान सिंह निवासी इन्द्रपुरी मौहल्ला, कालूराम पुत्र भागू राम, दीपू, पवन पुत्र कालू राम, मीना पत्नी कालू राम व मीनू रानी पत्नी पवन कुमार निवासी इन्द्रपुरी मौहल्ला के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजकुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107,151 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूचना का अधिकार विषय पर सैमिनार आज
ओढ़ां
- गांव जलालआना के हाई स्कूल में 25 सितंबर को सूचना का अधिकार विषय पर एक सैमिनार का आयोजन करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शहीद भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान हरदीप सिंह व सचिव जसकरण सिंह ने बताया कि  शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित इस सैमिनार में मुख्यवक्ता के रूप में उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के अधिवक्ता राजीव गोदारा अपने विचार रखेंगे और गांव के सरपंच जसविंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत और समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह के जीवन व विचारों से संबंधित साहित्य स्टाल व प्रदर्शनी लगाई जाएगी और जादू के हैरतअंगेज ट्रिक्स दिखाए जाएंगे। स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा जिसमें मैं धरती पंजाब दी और फांसी नामक कोरियोग्राफी पेश की जाएगी।

बकरियां चुरा ले गए अज्ञात चोर
ओढ़ां
-गांव ख्योवाली निवासी रामकुमार पुत्र भानीराम की दो बकरियों को गत रात्रि अज्ञात चोर चुराकर ले गए। रामकुमार ने आशंका व्यक्त की कि अज्ञात चोर किसी कार में आए थे और घर के बाहर बंधी दोनों बकरियों को चुराकर ले गए। रामकुमार ने बताया कि रोजाना की भांति बकरियां घर के बाहर बंधी थी। सुबह जब वो शौच के लिए उठा तो बकरियां वहां नहीं थी लेकिन कार के टायरों के निशान थे। उसने बताया कि बकरियों की कीमत करीब 10 हजार रुपए के लगभग थी और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Friday, September 23, 2011

समाचार News 23.09.2011

प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम -2006 को प्रभावी ढंग से लागू कर खाद्य वस्तुओं की गुणवता को सुनिश्चित किया जाएगा
सिरसा
, 23 सितंबर।    प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम -2006 को प्रभावी ढंग से लागू कर खाद्य वस्तुओं की गुणवता को सुनिश्चित किया जाएगा। इस एक्ट के तहत प्रदेश में 12 लाख से अधिक का वार्षिक कारोबार करने वाले खाद्य व व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठिानों के लाइसेंस जारी किए जाएगें। ़ इससे कम राशि का कारोबार करने वाले सभी प्रकार के खाद्य व्यवसायियों के प्रतिष्ठिानों का पंजीकरण किया जाएगा।
        प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा इस अधिनियम के अनुपालना में संख्या का0 आ0 66 के0 अ037/1954/धा0/2/2011 के अनुसार सूचना जारी कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नाम से एक नया विभाग सृजित किया है। राज्य स्तर पर इस विभाग में  आयुक्त का पद भी सृजित किया है।   एक्ट के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त को अधिनिर्णायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर सिविल सर्जनों  को स्थानीय (स्वास्थ्य)प्राधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ साथ जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत खाद्य निरीक्षको खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है।
    राज्य सरकार की अधिसूचना की अनुपालना में उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने अधिकारियों की बैठक में इस अधिनियम को लागू करने बारे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिला में प्रशासन द्वारा नये खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा ताकि लोगों को सुरक्षित भोजन व बेहतर गुणवता की औषधियां मिल सके इस अधिनियम घटिया व मिसब्रांड खाद्य सामग्री की बिक्री करने पर 20 लाख रूपए तक के जुर्माने को प्रावधान है तथा उपभोक्ताओं द्वारा असुरक्षित भोजन  खाने से क्षति होने पर 6 साल की कैद के साथ 5 लाख रूपए के जुर्माने का प्रावधान है ।  असुरक्षित भोजन से मृत्यु हो जाने की स्थिति में 7 साल की जेल की सजा, जिसे आजीवन कारावास तक बढाया जा सकता है, के साथ- साथ 10 लाख रूपए का जुर्माना भी किया जा सकेगा।
        उन्होंने बताया कि  इस अधिनियम के तहत अधिकारियों की टीम द्वारा बिना लाइसेंस व पंजीकरण के खाद्य सामग्री बेचने वालो की जांच व खाद्य वस्तुओं की गुणवता की जांच के लिए नमूने लिए जाएगें। इन नमूनों को चार प्रयोगशालाओं में जांचा जाएगा। जिला में  सिविल सर्जन यानि स्थानीय (स्वास्थ्य)प्राधिकारी  द्वारा लाइसेंस जारी किए जाएंगे । लाइसेंस रद्द करनें का अधिकार भी इसी अधिकारी के पास होगा।

अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा आई ए एस व पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र गुप्ता ने आज हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी
सिरसा, 23 सितंबर।    अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा आई ए एस व पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र गुप्ता ने आज हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम को याद किया गया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।
    श्री डी के बेहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज का दिन सभी नागरिकों के लिए गौरवशाली दिन है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वे शहीद राव तूला राम व देश के जाने अनजाने वीर शहीदों की शहादत के जज्बे को अपने जीवन में उतारे व देश की एकता व अखण्डता के लिए कार्य करें।  उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने शहीदों को विशेष सम्मान दिया है और शहीदों के परिजनों के परिवारों के लिए कई प्रकार की योजनाएं भी शुरू की है जिससें सैंकड़ों परिवारों को लाभ भी हुआ हैं।
    इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा युद्धविधवाओं और वरिष्ठ नागरिक को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगताएं भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए।
    इस अवसर पर ऐलनाबाद के उपमंडल अधिकारी (ना0) श्री पंकज कुमार, राज्य सैनिक बोर्ड के सदस्य श्री रघुवीर सिंह,श्री बी एल गोदारा कल्याण संगठक जिला सैनिक बोर्ड, गुरसाहिब सिंह, श्री लालचंद गोदारा, श्री जगदीश पूरी करनैल सिंह , संत सिंह, हरचंद सैनी, बलदेव कुमार शर्मा, ओम प्रकाश जाखड़, हुकम चंद शर्मा, रामेश्वर दास शर्मा तथा गोपी राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रदेश को विकास के क्षेत्र में नंबर एक बनाने की नीति हिसार लोक सभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश को विजयी बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेग
सिरसा
, 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की बेदाग छवि, प्रदेश के लोगों नि:स्वार्थ सेवा, प्रदेश को विकास के क्षेत्र में नंबर एक बनाने की नीति हिसार लोक सभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश को विजयी बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता ने आज अपने कार्यालय में सांसद अशोक तंवर के नेतृत्व व स्वयं श्री मेहता की अगुवाई में कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में जाते समय अपने काफिले के सैकड़ों समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। श्री मेहता ने कहा कि आज से पहले जितने मुख्यमंत्री रहे, उन सब में से ज्यादा मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंहहुड्डा ने हर वर्ग के लोगों के लिए नीति बनाकर जहां लोगों को सत्ता में भागीदारी का एहसास करवाया, वहीं आज इन जनहितैषी नीतियों की वजह से मुख्यमंत्री हुड्डा प्रदेश के लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं और प्रदेश के लोगों के मन में अब यह धारणा बनने लगी है कि मुख्यमंत्री हुड्डा ही 36 बिरादरियों को साथ लेकर प्रदेश का भला कर सकते हैं। श्री मेहता ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की जीत में सांसद अशोक तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे और रिकॉर्ड तोड़ मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को जितवाएंगे। इस अवसर पर श्री मेहता के साथ जिला कष्टनिवारण समिति के सदस्य विनोद उपाध्याय, रामदास बजाज, जुग्नू नंबरदार, रमेश गोयल, मलकीत सिंह भंगू, राजू बाजेकां, प्रेम सैनी, पवन सिंगला, धर्मवीर प्रधान, फूला राम योगी, कृष्ण सैन, ब्लॉक समिति सदस्य वेदप्रकाश कुसुंबी, वेद कंवरपुरा, कृष्ण लाल अरोड़ा, गुरमेल सिंह, रामरत्न इंदौरा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता इस काफिले में साथ थे।

डेरा सच्चा सौदा में 22 वें गुरूगद्दी दिवस को श्रद्धालुओं ने मानवता भलाई कार्यों को और विस्तार देकर 'महा परोपकार दिवसÓ के रूप में मनाया
सिरसा
। डेरा सच्चा सौदा में 22 वें गुरूगद्दी दिवस को श्रद्धालुओं ने मानवता भलाई कार्यों को और विस्तार देकर 'महा परोपकार दिवसÓ के रूप में मनाया। पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर एक साथ हजारों लोगों ने स्वीकृति फार्म भरकर मरणोंपरांत नेत्रदान, शरीरदान, हृदयदान, जीते जी रक्तदान, दहेज न लेने, रिश्वत न लेने और न देने, समलैंगिकता के अभिशाप को त्यागने, बच्चे गोद देने के फार्म भरें गए। ऐतिहासिक अभियान के आरंभ में पूज्य गुरूजी के आदरणीय शाही परिवार के सदस्यों ने   फार्मभर कर अनुकरणीय मिसाल पेश की। अभियान से जुड़े लोगों को पूज्य गुरूजी ने अपना पावन आशीर्वाद दिया तथा मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
    22 वें गुरूगद्दी दिवस के अवसर पर सैंट एसएमजी इंटरनेशनल खेल परिसर में आयोजित विशाल कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने  'सायरनÓ बजाकर व शांति के प्रतीक सात कबूतरों को खुले आसमान में छोड़कर किया। अभियान के आरंभ में सर्वप्रथम पूज्य गुरूजी के आदरणीय शाही परिवार के सदस्यों गुरूजी के आदरणीय माता नसीब कौर जी इन्सां, सुपुत्र जसमीत सिंह जी इन्सां, जसमीत जी के माता जी हरजीत इन्सां, सुपुत्रियां बहन चरणप्रीत इन्सां, बहन हन्नीप्रीत इन्सां, बहन अमरप्रीत इन्सां, ,पुत्रवधु हुस्नमीत इन्सां , दामाद डा. शान-ए-मीत इन्सां, रूह-ए-मीत इन्सां व अन्यों ने फार्म भर कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां ने कहा कि डेरा प्रेमियों द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के कार्य बेमिसाल है। धन्य है ऐसे सेवादार जो मालिक के बच्चों से प्यार करते है और अपने बारे में नही मालिक के बच्चों के बारे में सोच रहे है। ऐसे सेवादारों की मालिक सुनता है तथा उनका और उनकी औलाद का भला करता है। संत जी ने कहा कि मानवता भलाई के क्षेत्र में डेरा द्वारा किए जा रहे कार्य कोई रिकार्ड बनाने के लिए नही है परंतु अगर रिकार्ड बनते भी है तो इसमें सभी का भला है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि मानवता का भला करने वालों का ईश्वर, अल्लाह, मालिक भला करते है। उन्होंने कहा कि ये महाकुंभ है और जो इसमें आए हुए है, भगवान उनको खुशियां बख्शें। पूज्य संत जी ने कहा कि आपको सुनहरी मौका मिला है, मानवता की सेवा, प्रकृति की सेवा करने का। यह महायज्ञ है, जिसमें अधिक से अधिक लोग आहूति डाले। पूज्य गुरू जी ने कहा कि शरीरदान, नेत्रदान, गुर्देदान, हृदयदान एवं रक्तदान से हजारों लोगों का भला होगा। दहेज न लेने, रिश्वत न देने और लेने तथा समलैंगिकता ग्रस्त महिला एवं पुरूषों द्वारा प्रण लिए जाने के बाद स्वच्छ समाज की स्थापना होगी।
इस अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात कलाकार प्रगट भागू ने 'शाह सतनाम जी ने तीसरी बॉडी को अपना रूप बनायाÓ भजन सुनाया, जिसपर साध संगत झूम उठी। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने साध संगत के सवालों के जबाब देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत की। इस अवसर पर पूज्य गुरूजी की पावन उपस्थिति में दो जोड़ों ने बिना दान दहेज के शादी की।
गुरूगद्दी दिवस 'महा परोपकार दिवस Ó दिवस पर सैंट एसएमजी खेल परिसर में 250 काउंटर लगाए गए थे तथा करीब 500 सुपरवाईजर फार्म भरने में जुटे हुए थे। हजारों लोग स्वैच्छिक फार्म भर चुके थे तथा हजारों लोगों की लंबी लंबी कतारें फार्म भरवाने के लिए खड़ी हुई थी।
इसके साथ ही भक्तयोद्धा बनने, गरीबों को मकान बनाकर देने, विधवाओं की भक्तयोद्धाओं से शादियां करवाने एवं उन्हे चैक देने, शहीद हुए सैनिकों एवं भूतपुर्व गरीब सैनिकों की सहायता करने, स्वतंत्रता सैनानियों का सहायता एवं उन्हें सम्मानित करने तथा आदिवासियों की शादियां करवाने इत्यादि  पंद्रह कार्यों को विस्तार दिया गया।
गुरूगद्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में देश विदेश से लाखों की संख्या में डेराप्रेमियों ने शिरकत की। सत्संग कार्यक्रम का विभिन्न टीवी चैनलों एवं इंटरनेट के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया।

पुलिस समाचार
सिरसा
,23 सितंबर।जिला की बड़ागुढ़ा पुलिस ने ट्रांस्फार्मरों में से तांबा तार चोरी करने के आरोप में पकड़े गए 5 लोगों से रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशानदेही पर 52 किलोग्राम तांबा तार बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुन: सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले के जांच अधिकारी बड़ागुढ़ा थाना के सहायक उपनिरिक्षक एवं जांच अधिकारी भूदेव सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया था। पकड़े गए व्यक्तियों में से रोशन पुत्र काशी राम निवासी बुर्ज राठी,छिन्द्र पुत्र चानन सिंह निवासी बख्शीवाला,बूटा सिंह पुत्र केसर सिंह, सतनाम पुत्र गुरमेल व बब्बी पुत्र जोगेन्द्र निवासी शेरो (पंजाब) के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि  आरोपियों से पूछताछ के दौरान क्षेत्र के गांव बड़ागुढ़ा,सूबाखेड़ा, वीरूवाला गुढ़ा, खतरावां,साहूवाला प्रथम सहित आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों से चुराई गई ट्रांस्फार्मर से तांबा चोरी करने की घटना को गुत्थी को सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
    वहीं बड़ागुढ़ा पुलिस ने बीती 18 सितम्बर को क्षेत्र के गांव सूबाखेड़ा में हुई सेंधमारी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र गुरपाल सिंह निवासी सूबाखेड़ा, रामस्वरूप पुत्र हंसराज व विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी भादड़ा जिला सिरसा के रूप में हुई है। तीनों आरापियों को आज सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सोने के जेवर और नगदी बरामद की जा सके। बड़ा गुढ़ा पुलिस ने इस संबंध में सूबाखेड़ा निवासी हरमन पुत्र गुरलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की थी । पुलिस को दी शिकायत में हरमन ने बताया कि बीती 18 सितम्बर की रात को जब वह घर क आंगन में सोया हुआ था तो उस दौरान घर में सेंधमारी कर आरोपी सोने के दो कड़े,दो अंगूठी, एक चैन व 22 हजार रूपए की नगदी चोरी कर ले गए। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरिक्षक भूदेव ने बताया कि पुलिस पूछताछ में चोरीशुदा सोना खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई जिसे शीघ्र गिरफ्तर किया जाएगा।
सिरसा,23 सितंबर।जिला की सदर सिरसा पुलिस ने बीती 22 सितम्बर को गांव खैरेंका क्षेत्र के खेत से हुई टयूवैल तार चोरी की घटना को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलविन्द्र पुत्र जरनैल सिंह निवासी भंभूर व करनैल सिंह पुत्र मुखत्यार निवासी झोपड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद किया जा सके। इस संबध में खेत के मालिक देवीलाल पुत्र दलीप सिंह निवासी खैरेंका की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
सिरसा,23 सितंबर। जिला की डिंग पुलिस ने गश्त के दौरान विरसा सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी पतली डाबर को 7 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया। वहीं एक अन्य घटना में वकील पुत्र लखमी चंद निवासी कोटली को 8 बोतल देसी शराब के साथ इसी गांव से धर दबोचा। चौपटा पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में विनोद  पुत्र संतलाल निवासी नाथूसरीकलां को 210 रूपए की सट्टाराशि के साथ जबकि कालांवाली पुलिस ने कुलदीप पुत्र जागर सिंह निवासी गांव कालांवाली को 210 सट्टाराशि के साथ  गांव कालांवाली से काबू किया है।

हरियाणा प्रदेश काग्रेंस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ और नींव है जिन्होंने अपनी मेहनत से काग्रेंस पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाया है
सिरसा
, 23 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश काग्रेंस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ और नींव है जिन्होंने अपनी मेहनत से काग्रेंस पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाया है। ये बात कांडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिसार रवाना करते समय अपने कैम्प कार्यालय में सम्बोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि कार्यकर्ताआें ने सदैव अपने मेहनत से जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया है। हिसार लोक सभा उपचुनाव में भी काग्रेंस कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगें और भाई जय प्रकाश को विजयी बनाएगें। इस अवसर पर  जिला पार्षद कैलाश रानी कम्बोज, सुमन रानी, नीलम शेखावत, पृथ्वी भाटिया, रानी रंधवा, तृप्ता चिटकारा, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, वरिष्ठ काग्रेंस नेता जग्गा बराड़, भूपेश गोयल, दलिप सैनी पंच, नरेंद्र कटारिया, सिकन्दर खट्टर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

डा. अशोक तंवर आज सुबह हिसार उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश का नामांकन पत्र भरवाने के लिए सिरसा से विशाल काफिले के साथ रवाना हुए
सिरसा
, 23 सितम्बर :  सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर आज सुबह हिसार उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश का नामांकन पत्र भरवाने के लिए सिरसा से विशाल काफिले के साथ रवाने हुए, जिसमें सैंकड़ों की तादाद में गाडिय़ा व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। इससे पूर्व सांसद तंवर ने अपने निवास स्थान पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार हिसार उपचुनाव में जनता के सहयोग से भारी मतों से जीत दर्ज करेगा और विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विकासशील नीतियों के चलते आम आदमी का जुड़ाव कांग्रेस के साथ है और विकास की इस गति को तेजी प्रदान करने के लिए क्षेत्र के लोग कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाएगें। सांसद तंवर ने कार्यकर्ताओं को हिसार उपचुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। तंवर ने कहा कि हिसार उपचुनावों को लेकर सिरसा संसदीय क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह है और इस क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता इन चुनावों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। तंवर ने कहा कि पार्टी ने पिछले चुनावों में जनता से जो भी वायदें घोषणापत्रों के जरिए किए गए थे। उन वायदों पर केंद्र की यूपीए और प्रदेश की कांग्रेस सरकार खरी उतरी है। तंवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को विरोधी दलों की इसी बात को समझ लेना चाहिए कि युवाओं के हाथों में देश का भविष्य सौंपने वाली कांगे्रस पार्टी युवाओं के प्रति कितनी गम्भीर है।
        सांसद तंवर ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों को लोग किसी भी कीमत पर नही अपनाएगें। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल अपना वजूद दिखाने के लिए लोगों को झूठी बातों से गुमराह करने में लगे हुए है। लेकिन जनता इनकी असलीयत से वाकिफ है। सांसद तंवर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जी-जान से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार में जुट जाए और लोगों को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ा राम, ब्लॉक प्रधान भूपेश मेहत्ता, केहर सिंह कम्बोज, सुरेन्द्र दलाल,जरनैल सिंह रतिया, तेजभान पनिहारी, हरदास उर्फ रिंकू, तिलकराज चंदेल, रमन सर्राफ, भवानी सिंह,भूपेन्द्र, राजेन्द्र कम्बोज, लाल चंद कम्बोज, सिंगारा राम दड़बी, सुखदेव कम्बोज, जयवीर भरपूर, बंशी लाल जमाल, रामपाल दड़बी व सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के गुडगांव से हांसी पहुंचने पर उनके हजारों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया
सिरसा
, 23 सितम्बर। गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के गुडगांव से हांसी पहुंचने पर उनके हजारों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री कांडा आज अपने अनुज गोबिंद कांडा के साथ कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश का नामांकन पत्र भरवाने हेतु हिसार स्थित लघु सचिवालय उनका हौसला बढ़ाना पहुंचे थे। इस अवसर पर  इन्द्रसैन गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मोटरसाइकिल के जत्थे के साथ उनकी अगुवाई करते हुए उनको हिसार स्थित ऑटो मार्केट के विशाल मैदान में लेकर आए। इसके पश्चात श्री कांडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे भाई जयप्रकाश को वोट देकर श्रीमती सोनिया गांधी और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी सहमति की मोहर लगाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र  ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक वर्ग का कल्याण कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा किसान, मजदूर, व्यापारी व आमजन के हित में अनेक ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे हरियाणा देश का नंबर वन राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश की जीत आमजन की जीत होगी तथा विकास का पहिया और अधिक तेज दौड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिसार उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजय हासिल करेंगे।

बिज्जूवाली के युवाओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजली
बिज्जूवाली
, 23 सितम्बर। गांव बिज्जूवाली के युवाओं द्वारा आज शहीदी दिवस के उपल्क्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। शहीद भगत सिंह युवा कल्ब के प्रधान हेमराज बिरट ने उपस्थियत युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीदों ने अपने भारत देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर झुल गए। शहीदों ने जिस तरह का भारत बनाने का सपना देखा था, आज हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम उन शहीदों द्वारा देखे गए सपनों का साकार करने में अपना योगदान दें और शहीदों के सपनों का भारत बनाएं। आज के युवाओं को शहीदों द्वारा दी कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए, बल्कि उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों से कुछ शिक्षा ग्रहण करके कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन हो सके। वहीं इस मौके पर समाजसेवी रोहित मेहता ने युवाओं से कहा कि शहीद भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, राजगुरू, सुखदेव जैसे शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम आज शहीदी दिवस पर उन सभी शहीदों के चरणों में शत्-शत् नमन करते हैं। इस मौके पर रामू बिजारियां, रमनदीप कैथ, पंकज कुमार, वीरभान मेहता, जगदीश, धु्रव साहनी, पवन, सोनू व शहीद भगत सिंह युवा कल्ब के समस्त सदस्यों सहित अनेक ग्रामीणों ने देश के शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।