Friday, September 16, 2011

समाचार News 15.09.2011

नामालूम बीपीएल परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काटने से पूर्व आपत्ति या दावा आमजन कर सकता है
सिरसा
15 सितंबर।     सिरसा शहरी क्षेत्र की नामालूम बीपीएल परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काटने से पूर्व आपत्ति या दावा आमजन कर सकता है। आपत्ति करने वाले व्यक्ति लिखित में अपना दावा दर्ज करवा कर 27 सितंबर तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा सकता है।
    इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिरसा साक्षरता समिति के माध्यम से करवाए गए डोर-टू-डोर बीपीएल परिवारों का सर्वेक्षण में पाया गया है कि सिरसा शहरी क्षेत्र की बीपीएल सूची में शामिल 12041 परिवार सिरसा शहर में अपने राशन कार्ड में दिए गए पते के अनुसार उस वार्ड क्षेत्र में नहीं रहते। इन 12041 नामालूम बीपीएल परिवारों की सूची सभी नगरपालिका कार्यालय एवं खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जन साधारण के लिए अवलोकनार्थ उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे नामालूम बीपीएल परिवारों के नाम बीपीएल सूची में से काटने से पूर्व आमजन से अपील है कि वे इस बारे में कोई आपत्ति या दावा है तो अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में लिखित में अपना दावा दर्ज करवा सकता है। अन्यथा उनका नाम 1 अक्तूबर 2011 से बीपीएल सूची से कटा हुआ समझा जाएगा।

17 सितंबर को जिले के गांव धिंगतानियां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा
सिरसा
15 सितंबर।      मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश कुमार सिंघल ने बताया कि  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 17 सितंबर को जिले के गांव धिंगतानियां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा 18 सितंबर को ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
    श्री सिंघल ने बताया कि शनिवार को आयोजित ग्रामीण लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों का मौके पर निपटारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व आसपास के लगते गांवों के लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, जॉब कार्ड, बेरोजगारी भत्ता, जनता को रोजगार देने बारे आवश्यक कार्यों बारे, मस्टर रोल, कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं, वेतन, बैंक व डाकघर के बचत खाता, मनरेगा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।
    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि जिले के गांव धिंगतानिया में आयोजित ग्रामीण लोक अदालत में फौजदारी, सिविल, लड़ाई-झगड़े, मोटर वाहन दुर्घटना व हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित मुकदमों के अलावा अन्य प्रकार के मुकदमों का भी दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे 18 सितंबर को आयोजित लोक अदालत का लाभ उठाए और अपने लंबित मामलों को अदालत में निपटवाएं। इस तरह के मामलों को लोक अदालतों में निपटवाने से कई प्रकार का लाभ मिलता है। लोक अदालतों के माध्यम से मामले निपटवाने से धन और समय की बचत होती है। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों को आगे कहीं भी किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती यानी सदा-सदा के लिए मामलों का निपटारा हो जाता है।

जनता के उत्थान के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं लागू की है
सिरसा
15 सितंबर।      जनता के उत्थान के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं लागू की है। अधिकतर योजनाएं बैंकों के माध्यम से आमजन तक लाभ पहुंचाया जाता है इसलिए सभी बैंकों के प्रबंधक अपना कर्तव्य समझकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि लोग अधिक से अधिक फायदा उठा सके।
    यह बात जिला उपायुक्त  डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आयोजित बैठक में बैंक प्रबंधकों व विभिन्न अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजेएसआरवाई) की जानकारी स्वयं अधिकारी व कर्मचारी को भी होनी चाहिए तथा विस्तार से लोगों को भी अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि एसजेएसआरवाई के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे लघु और सीमांत किसान, ग्रामीण दस्तकार, कृषि एवं गैर कृषि मजदूर आदि के लिए ऋण उपलब्ध करवाएं ताकि उन्हेंं स्वरोजगार प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऋण देने के कार्यों को सरल किया जाए ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
    डा. ख्यालिया ने कहा कि  स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के बारे में अगले सप्ताह तक सभी बैंक प्रबंधक व  संबंधित अधिकारी पूरा डाटा तैयार करें। इस बारे प्रशिक्षण भी दें ताकि इस योजना के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल कर लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बैंकों ने जिला में उक्त योजना के तहत कितने लोगों को लाभ पहुंचाया है इस बारे में भी सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी भी डाटा तैयार करें कि जिला में  स्वयं सहायता समूह  की संख्या कितनी है और कितने स्वयं सहायता समूहों को उक्त योजना का लाभ पहुंचाया जा चुका है।   
    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डीके बेहरा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ बैंकों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाता है इसलिए बैंक के अधिकारी ईमानदारी व निष्ठा से ड्यूटी करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें। इस बारे समय-समय पर जिला प्रशासन के साथ मिलकर बैंठकों तथा कैम्पों का आयोजन करें ताकि लागू की गई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि एसजेएसआरवाई के तहत शहरी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बीपीएल परिवारों को स्वरोजगार के साधन जुटाने के लिए विभिन्न बैंकों से ऋण दिलवाया जाता है। बैंकों से दिए जाने वाले इस ऋण पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।
    इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री पीके चुटानी ने बैठक में उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि शीघ्र ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय पंचायत भवन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना तथा अन्य योजनाएं जो बैंकों के माध्यम से जनता को पहुंचा रही है के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान जिसका पहले कोई कृषि कार्ड न हो और वह किसी भी बैंक अथवा मिनी बैँक का डिफाल्टर न हो। अपनी जमीन की नवीनतम फर्द, जमाबंदी तथा गिरदावरी लेकर कृषि ऋण कार्ड हेतु शाखा प्रबंधक से 1 अक्तूबर 2011 तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूरभाष नं. 01666-221989 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं
सिरसा
15 सितंबर।     18 सितंबर को होने वाले 09-सिरसा व 10-डबवाली शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है।
    इस संबंध में जिलाधीश डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सैक्शन 20(1) व 23(2) आपराधिक अधिनियम 1973 के तहत 17 ड्यूटी मैजिस्टे्रट व सुपरवाइजर नियुक्त किए हैं जिनको एरिया भी अलॉट कर दिया गया है। 17 व 18 सितंबर को नियुक्त किए गए सभी मैजिस्टे्रट व सुपरवाइजर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाएंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्रों की  200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी और शराब के ठेके भी बंद रहेंगे। एसजीपीसी के चुनाव बैल्ट पेपर के माध्यम से होंगे। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेगा।  प्रचार के लिए कोई भी प्रत्याशी गुरूद्वारा का प्रयोग नहीं कर सकेगा और मीटिंग आदि के लिए भी पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि जिला में दो सीटों के लिए मतदान होना है जिसमें सिरसा व डबवाली शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों सीटों के लिए 102 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हंैं जिनमें 67928 मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। इनमें 38 संवेदनशील गांवों घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 09-सिरसा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव-2011 में 67 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें 39914 मतदातान अपने मत का प्रयोग करें और 20 संवेदनशील गांव घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार 10-डबवाली शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 में 35 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हें जिसमें 28014 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और 18 संवेदनशील गांवों घोषित किए गए हैं।
    जिलाधीश ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं जिसके लिए चुनावी रिहर्सल भी करवा दी गई हैं और 17 सितंबर को ही चुनावी अंतिम रिहर्सल होगी। रिहर्सल के उपरांत चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा और वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर इसी दिन प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरसा में दस ड्यूटी मैजिस्टे्रट व सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं तथा डबवाली में 7 ड्यूटी मैजिस्टे्रट व सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
    उन्होंने बताया कि सिरसा में श्री श्याम लाल नायब तहसीलदार जिनका मोबाइल नं. 98123-00915 है, नाथूसरी चौपटा के बीडीपीओ श्री भूप सिंह जिनका मोबाइल नं. 94161-44592 है, सिरसा के बीडीपीओ श्री सुखदेव शर्मा जिनका मोबाइल नं. 93156-27741 है, नाथूसरी चौपटा नायब तहसीलदार श्री दलबीर सिंह जिनका मोबाइल नं. 98123-00919 है, बडग़ाुढ़ा के बीडीपीओ छबीलदास जिनका मोबाइल नं. 80598-40011 है, ऐलनाबाद के बीडीपीओ श्री राम सिंह जिनका मोबाइल नं.  80598-40012 है, सिरसा के सरपल्स के नायब तहसीलदार श्री ओमप्रकाश जिनका मोबाइल नं. 94162-84904 है, सिरसा के तहसीलदार श्री ओमप्रकाश जिनका मोबाइल नं. 98123-00911 है, ओढां के बीडीपीओ श्री बलराज सिंह जिनका मोबाइल नं. 94163-55792 है, कालांवाली के नायब तहसीलदार श्री संजय चौधरी जिनका मोबाइल नं. 98123-00920 है को नियुक्त किया है।
    इसी प्रकार डबवाली में श्री राजिंद्र कुमार तहसीलदार डबवाली जिनका मोबाइल नं. 98123-00912 है, नायब तहसीलदार श्री हरीओम बिश्रोई जिनका मोबाइल नं. 98123-00916 है, नायब तहसीलदार श्री दलजीत सिंह जिनका मोबाइल नं. 94162-64501 है, बीडीपीओ श्री सतेंद्र सिवाच जिनका मोबाइल नं. 98134-74998 है, ऐलनाबाद के नायब तहसीलदार श्री जीवन सिंह जिनका मोबाइल नं. 98123-00917 है, रानियां के नायब तहसीलदार श्री बालमुकंद जिनका मोबाइल नं. 98123-00918 है, ऐलनाबाद के तहसीलदार राजेंद्र सिंह जिनका मोबाइल नं. 98123-00913 है को नियुक्त किया है।

मतदाता सूची वर्ष 2012 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य अक्तूबर से नवंबर 2011 तक किया जाएगा
सिरसा
, 15 सितंबर।     भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार मतदाता सूची वर्ष 2012 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य अक्तूबर से नवंबर 2011 तक किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि लोकतंत्र प्रणाली में मतदाता सूची की अहम भूमिका होने के कारण सभी पात्र व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो और मामूली तौर पर वहीं का निवासी हो, भारत का नागरिक हो तथा किसी अन्य क्षेत्र में उसका नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज न हो वह व्यक्ति दावा फार्म नं. 6 में फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु अपना आवेदन संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त किए गए बूथ लेवल अधिकारी के पास एक अक्तूबर से एक नवंबर तक जमा करवाएगा। उन्होंने बताया कि फार्म पूर्ण रूप से भरा हुआ होना चाहिए। इसके साथ-साथ जन्म प्रमाण-पत्र की फोटो प्रति या कोई भी सरकारी दस्तावेज जिसमें जन्मतिथि अंकित हो की फोटो प्रति फार्म के साथ अवश्य लगाएं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए फार्म नं. 6 पर पासपोर्ट आकार की नवीनतम रंगीन फोटो भी लगाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान मामूली तौर से निवास स्थान के लिए पूरा डाक पता बैंक, किसान, डाकघर की चालू पासबुक या आवेदक का राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर निर्धारण आदेश या आवेदक या उनके निकट संबंधी जैसे माता-पिता आदि के नाम से उस पते पर नवीनतम जल, टेलीफोन, बिजली, गैस कनैक्शन बिल की फोटो प्रति अवश्य लगाएं, अधूरा फार्म अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
    इसी प्रकार यदि मतदाता का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में से यदि कोई व्यक्ति स्थान छोड़कर चला गया हो या मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हो तो उसका नाम हटाने बारे कोई आक्षेप हो तो वह इसी अवधि के दौरान फार्म नं. 7 आक्षेप फार्म भरकर दे सकता है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में अशुद्ध रूप से दर्ज हो तो वह मतदाता फार्म नं. 8 शुद्धि फार्म भरकर प्रस्तुत करें, उक्त वर्णित फार्म नं. 6, 7 व 8 संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे।
    डा. ख्यालिया ने जिला सिरसा के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि वे फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु अपना फार्म अवश्य भरकर जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कुछ व्यक्तियों ने नगरपालिका, पंचायत के चुनाव की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने हेतु फार्म भरा था लेकिन उनके नाम विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूची में नहीं है, ऐसे पात्र व्यक्तियों को अपना नाम दर्ज करवाने हेतु फार्म नं. 6 भरकर अवश्य जमा करवाना होगा।
    उन्होंने बताया कि जिला के सभी बूथ लेवल अधिकारियों की ट्रेनिंग का कार्य आरंभ हो गया है जो प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 16  सितंबर को  विधानसभा क्षेत्र कालांवाली के लिए पटवार भवन सिरसा में बूथ नं. 1 से 42 तक तथ्रा कृषि ज्ञान केंद्र सिरसा में 43 से 84 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 17 अक्तूबर को  बूथ नं. 85 से 126 तक पटवार भवन सिरसा में तथा बूथ नं. 127 से 173 तक कृषि ज्ञान केंद्र सिरसा में बीएलओजे को ट्रेनिग दी जाएगी।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 20 सितंबर को बूथ नं. 1 से 48 तक व 49 से 96 तक प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक  भगवान श्री कृष्ण कॉलेज मंडी डबवाली में टे्रनिंग का कार्य होगा। इसी प्रकार से 21 सितंबर को बूथ नं. 97 से 145 तक व 146 से 192 तक भगवान श्री कृष्ण कॉलेज मंडी डबवाली में बूथ लेवल का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि रानियां विधानसभा क्षेत्र 20 सितंबर को बूथ नं. 1 से 11 व 46 से 65 तथा 66 से 90 व 97 से 114 तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला कन्या  रानियां में ट्रेनिंग का कार्य होगा। इसी प्रकार से 21 सितंबर को बूथ नं. 115 से 126 व 159 से 171 तक तथा 127 से 147 तक  भी राजकीय प्राथमिक पाठशाला कन्या  रानियां में ट्रेनिंग का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को बूथ नं. 12 से 43, 91 से 96 तथा 148 से 158 तक बूथ लेवल अधिकारियों की ट्रेनिंग का कार्य कमरा नं. 63, लघुसचिवालय सिरसा में होगा।
    उपायुक्त ने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की ट्रेनिंग का कार्य 15 सितंबर को बूथ नं. 1 से 148  तक स्थानीय पटवार भवन में, 49 से 96 तक कृषि ज्ञान केंद्र, बूथ नं. 97 से 145 तथा बूथ नं. 146 से 192 लघु सचिवालय के कमरा नं. 63 में टे्रनिंग करवाई गई है। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की ट्रेनिंग का कार्य 21 सितंबर को बूथ नं. 1 से 38, 79 से 86 तथा 87 से 138 की ट्रेनिंग का कार्य राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 22 सितंबर को बूथ नं. 39 से 78 तथा 139 से 171 तक टे्रनिंग का कार्य राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल नाथसरी चौपटा में होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग देने के लिए विभिन्न टीमों की नियुक्ति की गई है।
    डा. ख्यालिया ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त वर्णित ट्रेनिंग में अब से उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा एक अक्तूबर से एक नवंबर तक अपने से संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहकर फार्म नं. 6, 7, 8 प्राप्त करेंगे। यदि किसी बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य में अनियमितता पाई गई या शिकायत प्राप्त हुई तो उसके  विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है जिसमें दो साल तक के करावास का प्रावधान है। इस कार्य की चैकिंग के लिए सुपरवाईजर, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा, चंडीगढ़ व चुनाव से संबंधित अधिकारी भी मौके पर किसी भी समय पहुंच कर निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों की शुद्धता व नए मतदाताओं को सम्मलिति करना सभी बूथ लेवल अधिकारियों के अथक प्रयास पर निर्भर करता है जो एक पवित्र कर्तव्य है और देश, समाज व नागरिकों के प्रति एक अहम योगदान भी है। इसलिए हम सभी को इसे तन-मन से निभाना होगा।

नागरिक परिषद सिरसा की दयनीय हालत की जानकारी सिरसा के उपायुक्त व चंडीगढ़ बैठे उच्च अधिकारियों को देने के लिए पूरे नगर की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी
सिरसा
, 15 सितम्बर। नागरिक परिषद सिरसा की दयनीय हालत की जानकारी सिरसा के उपायुक्त व चंडीगढ़ बैठे उच्च अधिकारियों को देने के लिए पूरे नगर की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी। यह निर्णय नागरिक परिषद की कोर कमेटी की कल शाम सिरसा क्लब में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नागरिक परिषद के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने की। बैठक में पूर्व सांसद हेतराम, पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व अध्यक्ष एलडी मेहता, वरिष्ठ समाजसेवी आरएस सांगवान, पल-पल संपादक सुरेन्द्र भाटिया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश मेहता, सिरसा क्लब सचिव सतीश गुप्ता, डा. गुलाब सिंह, आनंद बियाणी, प्रवीण बाघला, स्वाभिमान ट्रस्ट अध्यक्ष श्री योगी, समरघोष संपादक अरुण मेहता शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त के आदेशों के बावजूद नगर की हालत नहीं सुधरने पर नागरिक परिषद ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भावी कार्यवाही पर विचार विमर्श किया।

युवा कांग्रेस हल्का डबवाली ने मनाया हरियाणा के मुख्यमन्त्री का जन्मदिन
मण्डी डबवाली
15 सितम्बर- युवा कांग्रेस हल्का डबवाली ने मनाया हरियाणा के मुख्यमन्त्री का जन्मदिन। मुख्यमन्त्री हरियाणा पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह की प्रेरणा व अमित सिहाग युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र सिरसा के निर्देश पर युवा कांग्रेस हल्का डबवाली द्वारा उपाध्यक्ष विजय सहारण के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमन्त्री चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा का 65 वां जन्मदिन स्थानीय कुष्ठ आश्रम में फल बांटकर मनाया।  इस अवसर पर हल्का उपाध्यक्ष विजय सहारण ने कहा कि जनप्रिय,दुरदर्शी सोच व हरदिल अजीज हरियाणा के मुख्यमन्त्री ने आज हरियाणा को विकास के क्षेत्र मे देश के अग्रणी राज्यों मे खड़ा किया है तथा हरियाणा समान विकास किया है। इसी तरह मुख्यमन्त्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा के शासन काल की कई उपलब्धियां है जिनका दुसरे प्रान्तो ने भी अनुसरण किया है। इस अवसर पर पूर्व युवा अध्यक्ष रविन्द्र बिन्दु,हल्का डेलीगेट संजय मिढा,पवन उदानिया,विक्की बांसल,प्रभुदयाल,जितेन्द्र व डा.के.वी.सिंह के निजी सचिव बजरंग थालोड़ ने ईश्वर से मुख्यमन्त्री की दीर्घायु की कामना की।

महाराजा अग्रसैन जयंति समारोह को लेकर एक बैठक की
सिरसा
, 15 सितम्बर। खजांचियावाली गली स्थित भागीरथ गुप्ता के कार्यालय में श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, श्री अग्रवाल सभा के प्रधान भागीरथ गुप्ता एडवोकेट, अंजनी कनोडिया, अनिल एडवोकेट, वेद गोयल,  भूपेश गोयल, गोबिंद राम गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आगामी महाराजा अग्रसैन जयंति समारोह को लेकर एक बैठक की। बैठक में निर्णय किया गया कि  हर वर्ष की तरह इस बार भी महाराजा अग्रसैन जयंति बड़ी धूम-धाम से मनाई जाएगी। जिसकी रूप रेखा तैयार करने के लिए समाज के  सभी लोगों की एक विशाल बैठक शुक्रवार 16 सितम्बर को शाम 8 बजे भागीरथ गुप्ता के  कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल सभा के प्रधान भागीरथ गुप्ता ने बताया कि इस बार 28 सितम्बर को अग्रसैन जयंति मनाने का निर्णय लिया गया है। जयंति के दौरान आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शोभा यात्रा तथा अन्य मुद्दों पर इस बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शिरक्त कर अपने सुझाव देने का आह्वान किया।

पुलिस समाचार
सिरसा
। जिला की रोड़ी पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान ट्रांसफार्मर में से तांबा चोरी की रोड़ी कस्बां क्षेत्र में हुई दो घटनाओं की गुत्थी और सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा 20 किलो तांबा की तार और बरामद की है। आरोपियों ने ये वारदातें बीती 6 जुन व 18 जुलाई को की थी और इस संबंध में एजीएम कालांवाली पंकज गंडा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि रोड़ी पुलिस ने बीती 11 सितम्बर को डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों रेशम पुत्र काशीराम निवासी बुर्जराठी, छिंद्र पुत्र चानण निवासी बक्शीवाला, सतनाम पुत्र गुरदेव, बुटा पुत्र शेरसिंह व बाबी पुत्र जोगेंद्र निवासियान शेरू पंजाब को हथियारों सहित काबू किया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में रोड़ी, कालांवाली व ओढां क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके चार अन्य साथियों की भी पहचान की गई थी। जिन्हें शीघ्र दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पुन: पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
    थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर टीवीएस स्कूटी व मोटरसाइकिल चोरी की दो गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा टीवीएस स्कूटी व चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव पुत्र संतलाल निवासी बेगूरोड़ सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी को सिरसा अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बीती 1 सितम्बर को डीसी कालोनी से टीवीएस स्कूटी चोरी हुई थी जबकि 20 जुलाई को रामकालोनी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी हुआ था। पुलिस ने मामले दर्ज कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाते हुए आरोपी को काबू किया।
    जिला की रानियां पुलिस की जीवननगर पुलिस चौकी ने सात सितम्बर को क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा के खेत से टयूबवेल की केबल चोरी की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा 110 मीटर केबल भी बरामद कर ली है। जीवननगर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मंगलसिंह ने बताया कि इस संबंध में खेत मालिक मंजीत पुत्र बख्शीश सिंह निवासी हिम्मतपुरा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलबाग पुत्र गुलजार निवासी हिम्मतपुरा के रूप में हुई है। आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा।
    जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिरसा अदालत में पेश कर पुन: जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान नायब सिंह पुत्र भूरा ङ्क्षसह निवासी मानकपुर जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को हिसार जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर शामिल तफ्तीश किया गया। सीआईए सिरसा पुलिस चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बीती 16 जुलाई को पहले ही बरामद कर चुकी है।
जिला की डिंग पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रत्न सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव सुचान फाटक के समीप नाकेंबदी कर कार सवार तीन लोगों को तीन थैलों में भरे 54 किलो चूरापोस्त सहित काबू  किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र बंसीलाल तरकांवाली , सुभाष पुत्र औमप्रकाश व  मोहन पुत्र इंद्रसिंह निवासी शक्करमंदोरी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना डिंग में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे उक्त चूरापोस्त नरेश पुत्र भरतङ्क्षसह तथा परवेग  से गांव शाहपुरिया से लेकर आए थे। डिंग पुलिस ने दोनो चूरापोस्त सप्लायरों के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संत बाबा गुरमीत ङ्क्षसह तिलोकेवाला ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक भारी समर्थन के साथ रोड शो निकाला
सिरसा
, 15  सितम्बर: शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आजाद व सांझे उम्मीदवार संत बाबा गुरमीत ङ्क्षसह तिलोकेवाला ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक भारी समर्थन के साथ रोड शो निकाला। यह रोड शो गांव तिलोकेवाला के गुरुद्वारा निर्मलसर साहिब में अरदास के दौरान शुरु किया। यह रोड शो 36 गांवों से होता हुआ वापिस तिलोकेवाला पहुंचा। इस रोड शो में 500 से अधिक वाहन, 300 मोटरसाइकिलों के साथ जहां से भी यह रोड शो निकला लोगों ने संत गुरमीत ङ्क्षसह को भारी समर्थन से स्वागत किया। प्रत्येक गांव में नगर की पंचायतों व संत महापुरुषों व लोकल गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटियों के सभी पदाधिकारियों ने बाबा संत गुरमीत को फूल मालाओं व सिरोपा भेंट करके उनकी जीत सुनिश्चित की। इस जनसमर्थन में एक तरफा लहर पैदा करके शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भावी सदस्य के रुप में संत गुरमीत ङ्क्षसह को जीतने का अहसास करवाया। जनसमर्थन को संबोधित करते हुए संत गुरमीत ङ्क्षसह ने कहा कि जिस तरह से आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के पक्ष में रोड शो का समर्थन किया है। इसी प्रकार आने वाली 18 सितम्बर को एक-एक वोट चुनाव निशान मोर मोहर लगाकर उन्हें विजय बनाएंगे। इस जनसमर्थन में महिलाओं के विशेष योगदान को बाबा ने सराहा। संत गुरमीत ने महिलाओं से अपील की कि वे इसी उत्साह के साथ घर-घर जाकर सिख धर्म का प्रचार करें व उन्हें गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी का सदस्य बनाकर सम्मानित करें। संत गुरमीत ने कहा कि वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं, बल्कि सभी पाॢटयों के लोग इस जनसमर्थन में उनके पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगत की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। बाबा मोहन ङ्क्षसह जी मतवाला की प्रेरणा से उन्होंने गांव तिलोकवाला में हर तरफ की सेवा में भाग लिया है। उनका परिवार पूर्ण रूप से सिख धर्म को समॢपत है। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसे व्यक्ति ेके भटकावे में न जाएं, क्योंकि उनके परिवार पर लांछन लगाने का काम करते हैं। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा गुरुद्वारा सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखङ्क्षवद्र ङ्क्षसह खालसा, बाबा प्रीतम ङ्क्षसह मलड़ी, संत बाबा शिवानंद गांव केवल, संत मेजर ङ्क्षसह देसूखुर्द, संत कुंदन ङ्क्षसह देसूखुर्द, बाबा जगदीश ङ्क्षसह गुरुद्वारा कलंगीधर कालांवाली, बाबा सुखपाल ङ्क्षसह बड़ागुढ़ा, संत दर्शन ङ्क्षसह दादू, महंत गोपाल ङ्क्षसह, नायब ङ्क्षसह, बाबा जगदेव ङ्क्षसह लहंगेवाला, मलिक ङ्क्षसह प्रधान हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिरसा, गुरचरण ङ्क्षसह, चेयरमैन कुलदीप ङ्क्षसह गदराना सहित भारी संख्या साध संगत उपस्थित थी।

हुड्डा के ताउम्र सीएम बनने की मंगलकामना की शहरी कांग्रेस ने: भूपेश मेहता
सिरसा
। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रदेश के लोकप्रिय, ईमानदार व विकास पुरूष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 65वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व कांग्रेस पार्टी के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन लाल दडोलिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान मलकीयत सिंह खोसा पहुंचे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कंबोज सभा के अध्यक्ष सेठ गोपीचंद, महिला जिलाध्यक्षा शिल्पा वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत भावदीन, ऐलनाबाद अध्यक्ष सतपाल मेहता, रानियां अध्यक्ष केहरसिंह कंबोज, मा. राजकुमार वर्मा, युवा कांग्रेसी नेता शीशपाल केहरवाला, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज चौहान, जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, राजकुमार मेहता, निजी सचिव प्रेम सैनी, सुभाष जोधपुरिया, राजकरण भाटिया, किसान सैल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ङ्क्षसह राठौड ने शिरकत की। विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में स. विक्रम सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री उर्मिल भारद्वाज, कुसुम शर्मा, राजू बजाज, नगर पार्षद रमेश मेहता, मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेता यूसुफ खान, कंवर ङ्क्षसह आर्य, क्रिस्चियन समाज के डा. अनूप सिंह सिद्धू, अनिल बांगा, युवा कांग्रेसी नेता शंटी ग्रोवर, सुशीलाल सिसोदिया, पूर्णचंद गिरधर पहुंचे। इस अवसर पर मंच संचालन ब्लाक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष औमप्रकाश एंथोनी ने किया। मुख्यातिथि मोहन लाल दडोलिया व अन्यों ने केेक काटा व कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी, उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामना की तथा उनके प्रगतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भूपेश मेहता ने आए हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। श्री मेहता ने भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के ताउम्र सीएम बने रहने के की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर संत लाल गुंबर, जुगनु नंबददार, नंद्र कलायोगी, मुन्नी शेखावत, ब्लाक समिति सदस्य संत लाल गुंबर, वेद कुसुंभी, लाभ सिंह, रामप्रताप बाजिया फुलकां, जग्गी बाजेकां, औमप्रकाश धिंगतानियां, बहादूर सिंह शेरपुरा, जसवंत कस्वां, कृष्ण लाखलान कंवरपुरा, जगजीत ङ्क्षसह सरपंच रंगड़ी, बलीत मैय्या मोचीवाली, हुकमचंद सरपंच सलारपुर, आजाद केलनिया, महावीर डिंग, गुरमेल गिल कंगनपुर, रमेश खट्टर, अजीत बरासरी, खुशदेव भंगू, अशोक सहारणी, वेद कंवरपुरा, मोनू सलारपुरा, कैंटर यूनियन के प्रधान धर्मवीर, सीमा कंबोज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 65वां जन्मदिन स्थानीय भादरा तालाब स्थित बंसीवट मंदिर में धूमधाम से मनाया गया
सिरसा
,15 सिंतबर। मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 65वां जन्मदिन स्थानीय भादरा तालाब स्थित बंसीवट मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विशेष रूप से तैयार किए गए 65 किलो वजनी तथा 6 फुट ऊंचे केक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने काटा व प्रदेशवासियों को श्री हड्डा के जन्मदिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने आहुति डालकर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हुड्डा की दीर्घायु की कामना की। जैसे ही शर्मा ने केक काटा मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेसजन ढोल नगाड़े की तान पर झूम उठे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को श्री शर्मा नें मिठाईयां भी वितरित की। उपस्थित सभी लोगों को लंगर का प्रसाद भी वितरीत किया गया। इस अवसर पर ब्लाक सिरसा ग्रामीण प्रधान सुरजीत भावदीन, ऐलनाबाद के ब्लाक प्रधान सतपाल मेहता, रानिया ब्लाक अध्यक्ष केहर सिंह कंबोज, कालांवाली ब्लाक अध्यक्ष दर्शन इंदौरा, हरियाणा कंबोज सभा के प्रदेधाध्यक्ष सेठ गोपी चंद कंबोज, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सिंह कंबोज, नगर पार्षद रमेश मेहता, नगर पार्षद परमजीत कौर, नगर पार्षद कृष्ण सिंगला, नवीन केडिया, आंनद बियानी, ब्राह्मण सभा के प्रधान एसएन पारीक, स्वर्णकार संघ के प्रधान बलबीर सोनी, बावरिया समाज के प्रदेधाध्यक्ष प्रभु दयाल भाटी, मा. राजकुमार वर्मा, व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन प्रधान राम अवतार हिसारिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शीशपाल केहरवाला, डॉ. सुभाष जोधपूरिया, पूर्ण गिरधर, रमेश खट्टर, संत गुंबर, रवींद्र मलिक, भोला जैन, संजय शर्मा, राजू बजाज, चंद्र भान गोयल, मा. रोशन लाल गोयल, बाबू लाल फुटेला, प्रकाश बठला, श्याम बजाज, अनिल बांगा, प्रधान एनएसयूआई पंकज चौहान, स. कीकर सिंह पूर्व पार्षद, भूपेंद्र बाजेेकां, युसूफ खान, जाफर शरीफ, निज्जामुद्दिन, तिलक चंदेल, राजरानी, जिंदल, मुन्नी शोखावत, उम्रिला भारद्वाल, रोबिन मेहता एडवोकेट, एडवोकेट नीतिन लांबा, एडवोकेट भाल चंद भाटीवाल, राजकरण भाटिया, अनिल सोलंकी, नायब सिंह थिराज, प्रणब सरपंच कूृकड़थाना, दीलिप सरपंच नारायण खेड़ा, सज्जन सरपंच मोचीवाली, जुगनू नंबरदार, राम सिंह पचार एमडी, बलबीर नयौल, सेठी सरपंच बेगू, सज्जन ताजीया, रमेश ताजीया, राम लाल शर्मा डींग मंडी, सुरजीत सोनी शेरपूरा, मांगेराम नहराना, मदन चौबुर्जा, वीरेद्र गुप्ता, राजेश चाडीवाल, राजेंद्र सचदेवा,  आदि हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
जन्मदिन की बधाई देते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पिछले साढे छ: वर्ष से अधिक समय के दौरान प्रदेश ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहद तरक्की की है। जन्मदिन पर आज हरियाणा विकास एवं प्रगति का दूसरा नाम है और यह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। हरियाणा को विकास के मामले में नंंबर वन बनाने का श्रेय यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव राहुल गांधी व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जाता है। होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि जबसे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सत्ता संभाली है तब से प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काफी लाभकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सोच है कि प्रदेश विभिन्न कार्यों में अग्रणी बने। इसी कारण से सिरसा जिला ने गेहंू उत्पादन में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है और यह सब सिरसा के किसानों की अथक मेहनत के कारण ही सफल हो पाया है। श्री शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री लोक भलाई के कार्य कर रहे हैं इससे यह साफ है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी श्री हुड्डा ही लगातार तीसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि आज पूरा प्रदेश ऐसे नेक दिल मुख्यमंत्री का जन्मदिवस त्यौहार के रूप में मना रहा है।

संत तिलोकेवाला ने गाँवों में किया रोड शो
काफिले में सैंकड़े मोटर साइकिल और मोटर गाडिय़ां हुई शामिल
कालांवाली
, 15 सितंबर। शिरोमणि कमेटी के चुनाव के लिए सिरसा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने क्षेत्र के दो दर्जन गाँवों और कस्बों में ज़बरदस्त रोड शो किया। जिस में उनके हज़ारों समर्थकों ने भाग लिया, जिन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थे। इस रोड शो में 150 मोटर साइकिल और 475 मोटर गाडिय़ां का काफिला शामिल था। इस मौके पर संत प्रीतम सिंह मलड़ी, संत सुखपाल सिंह बड़ागुड़ा, संत कुंदन सिंह और मेजर सिंह देसू खुर्द, संत शिवा नंद केवल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह गुदराना, चरणपाल सिंह सूबाखेड़ा, मेजर सिंह खतरावां, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगतार सिंह तारी, जिला उपप्रधान जगसीर सिंह गिल नगर पार्षद , जिला कार्यकारिणी सदस्य मा. सुखदरशन सिंह, जरनैल सिंह खालसा तिलोकेवाला, जगदेव सिंह सिद्धू, गुरदर्शन सिंह खतरावां, भाई मनोज सिंह, गुरमीत सिंह कालांवाली, गुरजीत सिंह धर्मपुरा, पोहला सिंंंह झोरड़ रोही सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
    संत तिलोकेवाला का एक रोड शो गांव तिलोकेवाला से शुरू होकर क्षेत्र के गाँवों तारूआना, कालांवाली, तख़तमल, केवल, धरमपुरा, पक्का शहीदां, कमाल, कुरंगावाली, मलढ़ी, रोड़ी, मत्तड़, भीमां, लहंगेवाला, थिराज, वीरूवाला गुढ़ा, बड़ागुड़ा, भंगू, साहूवाला, रुघुआना, दौलतपुर खेड़ा, लक्कड़वाली, गुदराना, चकेरियां, देसू मलकाना से होता हुआ गुरुद्वारा श्री निरमलसर साहब तिलोकेवाला में सपन्न हुआ। इस रोड शो के आगे आगे मोटरसाईकलों का काफिला था और इस से पीछे संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला खुली जीप में सवार थे। उस के बाद सैंकड़े कारों और दूसरी मोटर गाडिय़ां का काफिला था। इस रोड शो को शुरू करने से पूर्व संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने सिख संगत के साथ गुरुद्वारा श्री निर्मलसर साहब में अरदास की और इस काफिले को रवाना किया। इस मौके पर सिख संगत को संबोधन करते हुए कहा कि संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने कहा कि शिरोमणि कमेटी की इस चुनाव को वह धर्म की सेवा के लिए लड़ रहे हैं न किसी किस्म की राजनीति करने के लिए। उन्होंने कहा कि उन का काम भजन बंदगी साथ साथ धर्म की सेवा करना भी है। वह धर्म की सेवा अपने क्षेत्र में पहले भी कर रहे हैं और शिरोमणि कमेटी के मैंबर बनने के बाद वह सिखों की सिरमौर संस्था शिरोमणि कमेटी के द्वारा भी सिख संगत की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की इस चुनाव में ग़ैर सिख राजनैतिक पार्टियों का दखल बुरी बात है इस लिए हमें पूरी तरह सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सिख संगत की तरफ से जो सहयोग दिया जा रहा है उस के लिए वह सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारा नहीं बल्कि क्षेत्र की समूह सिख संगत की है जो ख़ुद ही चुनाव प्रबंध कर रही है और ख़ुद ही चुनाव लड़ रही है। पोलिंग वाले दिन ज़्यादा से ज़्यादा वोटरों को ले कर मतदान करवाया जाए जिससे सिख संगत की जीत बड़े अंतर के साथ हो सके।

संत तिलोकेवाला को कालांवाली की सिख संगत ने लड्डूओं के साथ तोला
कालांवाली
, 15 सितंबर । वार्ड नंबर 5 की सिख संगत की तरफ से गत रात संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को लड्डूयों के साथ तोला गया और हर तरह के साथ सर्मथन करने की घोषणा की। इस मौके पर कालू राम लुहानी नगर पार्षद कालांवाली, भक्त नामदेव टांक क्षत्रीय सभा कालांवाली के प्रधान मा. सुखदरशन सिंह औलख, नगर पार्षद जगसीर सिंह गिल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के मैंबर जगतार सिंह तारी, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह, सुंदर सिंह, मेजर सिंह खतरावां, गुरजीत सिंह धर्मपुरा, गुरमीत सिंह कालांवाली, जगदीश सिंह मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, दलजीत सिंह, भाई मनोज सिंह, रणजीत सिंंंघ्ह सोनी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति हाजिर थे।
इस मौके पर हाजिर सिख संगत को संबोधन करते हुए संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने कहा कि सिख कौम अब पतन की तरफ जा रही है इस का मुख्य कारण है कि शिरोमणि कमेटी के नेता सिख कौम को सेध देने में असफल रहे हैं। इस में हमारा ही कसूर है कि हम काबिल व्यक्तियों को शिरोमणि कमेटी का काम काज संभालने के लिए चुन कर नहीं भेज रहे। उन्होंने कहा कि सिख कौम को अब शिरोमणी कमेटी के सदस्य का चुनाव करने से पहले यह जरूर सोचना चाहिए कि शिरोमणि कमेटी का सदस्य बनने के लिए कौन सा व्यक्ति काबिल है। उन्होंने कहा कि हमारी कौम के भलाई तभी हो सकती है यदि हम सिख कौम के नेताओं की पर्ख करेंगे और अच्छे नेताओं के हाथ धर्म की डोर होगी। उन्होंने कहा कि यदि सिख संगत ने शिरोमणि कमेटी में जाने का मौका दिया तो वह क्षेत्र में सिख धर्म के प्रचार को ओर तेज करेंगे और क्षेत्र में शैक्षिक संस्थाएं स्थापित करवाने के लिए यत्न भी करेंगे। इस के बाद संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने गुरुद्वारा कलगीधर साहब की सिख संगत ने भी लड्डूयों के साथ तोला और हर तरह के साथ समर्थन देने का घोषणा किया। इस मौके पर संत तिलोकेवाला ने सब का धन्यवाद किया।

प्रकाश सिंह साहूवाला ने की घर घर जाकर वोटों की अपील
कालांवाली
, 15 सितंबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सिरसा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहूवाला ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गाँव केवल, तख़तमल, गुदराना, धर्मपुरा, दादू और कालांवाली समेत एक दर्जन गाँव का दौरा किया और घर घर जाकर सिख संगत को वोट की अपील की। इस मौके पर उनके साथ इस मौकेपर एस.जी.पी.सी. के सदस्य हरदम सिंह गिल, इनैलो हलका कालांवाली के प्रधान हरदयाल सिंह गुदराना, शगनजीत सिंह कुरगांवाली, मि_ू सिंह मांगट, हरबंस सिंंह कालांवाली, अंग्रेज सिंह सरपंच साहूवाला, बलौकर सिंह साहूवाला, सुखमंदर सिंह बड़ागुड़ा, भरपूर सिंह गदराना, जगराज सिंह चेयरमैन, बुद्ध सिंह सुखचैन, सोहन सिंह बड़ागुड़ा, नाजर सिंह मलड़ी, हरदीप सिंह नंबरदार साहूवाला, सोहन सिंह जंडवाला समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति थे।
    इस अवसर पर हरदयाल सिंह गदराना ने कहा कि सिरसा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहूवाला एक नेक और इमानदार इंसान हैं जो कि पंथ के हित में काम करने के लिए सदा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के इमानदार इंसान जब चुनाव जीत शिरोमणि कमेटी के सदस्य बनेंगे तो सिख धर्म के प्रचार और पसार में बढोतरी होना लाजि़मी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल सदा ही पंथ के लिए अपने राजनैतिक हित से पर उठ कर लड़ाई लड़ता रहा है जिस करके आज भी बादल दल को पंजाब की सिख संगत सब से ज़्यादा चाहती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज के जो हालात बन चुके हैं उनको देख कर स्पष्ट हो गया है कि शिरोमणि अकाली दल बादल शिरोमणी कमेटी चुनाव में बहुमत हासिल करेगा। इस मौके पर प्रकाश सिंह साहुवाला ने कहा कि वह क्षेत्र की सिख संगत के साथ सदा कंधे के साथ कंधा जोड़ कर कार्य करेंगे और आने वाले समय में भी वह पंथ के लिए इमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सिख संगत को वोटों की अपील करते हुए कहा कि वह चुनाव जीत क्षेत्र की सिख संगत की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाएंगे।

प्रसिद्ध पंजाबी कवि स्वर्गीय गुरदयाल सिंह प्रीत को समर्पित सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा
 पंजाबी सत्कार सभा द्वारा 9 अक्तूबर  को जिला के प्रसिद्ध पंजाबी कवि स्वर्गीय गुरदयाल सिंह प्रीत को समर्पित सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने दसवीं और बाहरवीं कक्षाओं की परीक्षा में पंजाबी विषय में 90 प्रतिशत  से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। यह निर्णय आज स्थनीय लाल बत्ती चौक पर स्तिथ होटल व्यू में नगरपार्षद रमेश मेहता की अध्यक्षता में हुई सभा की  बैठक में लिया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा ने बताया कि बैठक में उपस्तिथ सदस्यों ने सभा कि गतिविधियों के बारे में विचार- विमर्श किया और पंजाबी भाषा और संस्कृति के विकास के लिए और अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य करने कि जरुरत पर बल दिया। बैठक में शहीद भगत सिंह,राजगुरु  और सुखदेव के विरुद्ध गवाही देने वाले सोभा सिंह के नाम पर दिल्ली में एक इमारत और एक सड़क का नामकरण के प्रस्ताव की घोर निंदा की गयी और इसे शहीदों का अपमान करार दिया गया। सदस्यों ने एक सुर में मांग की कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इस सम्बन्ध में अपनी और से भेजे प्रस्ताव को तुरंत वापिस लें अन्यथा सभा इस मुद्दे को जनता के बीच  ले जाकर आन्दोलन छेड़ देगी।  बैठक में सभा के वरिष्ट सदस्य सुखदेव ढिल्लों ने पिछले वर्ष की तरह ही सभा द्वारा इस वर्ष भी उन विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित करने को प्रस्ताव रखा जिन्होंने पंजाबी विषय में उच्च  अंक प्राप्त किये हों। सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर 9 अक्तूबर को यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया और इस कार्यक्रम को पंजाबी कवि स्वर्गीय गुरदयाल सिंह प्रीत को समर्पित करने का भी फैसला लिया। इस समारोह में विद्याथियों को सम्मानित करने के साथ - साथ गायक- गायिकाओं द्वारा पंजाबी गीतों का कार्यक्रम  भी प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला के उन पंजाबी अध्यपको को भी सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान दिया है। सुखदेव ढिल्लों को इस समारोह का संयोजक बनाया गया है। सुखदेव ढिल्लों ने जिला के सभी प्राचार्यों - आचार्यों से आपील की है की वे अपने विद्यालय के दसवीं और बाहरवीं के उन विद्यार्थियों की सूची 2 अक्तूबर से पूर्व लाल बत्ती चौक पर स्तिथ होटल सिटी व्यू या सदर बाज़ार सपरा वाली गली में स्तिथ अमन कम्यूनिकेशन पर जमा करवा दें। बैठक में सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा,नगरपार्षद रमेश मेहता,संदीप चौधरी,भूपिंदर पन्निवालिया,वरुण छाबड़ा,आनंद स्वरुप,भरतेन्द्र गगनेजा,प्रभु दयाल और ललित मेहता सहित अनेक सदस्य उपस्तिथ थे .
जारीकर्ता
प्रदीप सचदेवा,प्रधान
मो. 9896390100

कालांवाली की छाया दौड़ी सबसे तेज
ओढ़ां
-ओढ़ां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां भूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में छह से 14 वर्ष की आयु के 73 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में 25 मीटर दौड़ में ख्योवाली के रवि ने प्रथम, जगमालवाली के जंटा सिंह ने द्वितीय और ख्योवाली के राजेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में ख्योवाली के रजनीश ने प्रथम, लकडांवाली के किंदर ने द्वितीय और जगमालवाली के अमृतपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अपर प्राइमरी वर्ग में 50 मीटर दौड़ में मिठडी के बलतेज ने प्रथम, नुहियांवाली के सुरेंद्र ने द्वितीय और ओढ़ां के गगनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में कालांवाली के अजय ने प्रथम, नुहियांवाली के रवि ने द्वितीय और ख्योवाली के मिंटू ने तृतीय तथा कन्या वर्ग में कालांवाली की छाया ने प्रथम, कालांवाली की बीरपाल ने द्वितीय और नुहियांवाली की सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रावमा विद्यालय ओढ़ां सुभाष फुटेला, एबीआरसी राजेंद्र कुमार, प्रह्लाद मल्हान, राजकुमार, जगतार सिंह, विशेष अध्यापक देशराज, सूर्यमणि त्रिपाठी और खंड के अन्य अध्यापक उपस्थित थे।

सड़क दुघर्टना में एक की मौत
ओढ़ां
-ओढ़ां से दो किलोमीटर दूर कालांवाली रोड पर सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ओढ़ां पुलिस ने मृतक के भाई गोरा सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी सुखचैन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए जान से मार देने का मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रवि खुंडिया ने बताया कि बुधवार की रात को कालांवाली रोड पर जगर सिंह के खेत के निकट सुखचैन निवासी 45 वर्षीय गुरजंट सिंह पुत्र हरनेक सिंह जो कि पैदल जा रहा था उसे किसी अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के बड़े भाई गोरा सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरजंट सिंह 13 सितंबर को गांव जलालआना में नरमा की चुगाई के लिए मजदूर लेने आया था। 14 सितंबर की रात को किसी अज्ञात वाहन ने उसे ओढ़ां में कालांवाली रोड पर कुचल दिया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। उसे शक है कि किसी ने उसे जान बूझकर न मार दिया हो इसलिए उसके भाई पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाया जाए।
    इस संबंध में थाना प्रभारी रवि खुंडिया से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सिरसा से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि गुरजंट सिंह की मृत्यु एक दुघर्टना है या उसे मारा गया है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

Thursday, September 15, 2011

समाचार News 14.09.2011

अनुसूचित जाति के युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक आकर्षित करने के उद्देश्य से फेयर प्ले योजना तैयार की गई है
सिरसा
14 सितंबर।          खेल विभाग हरियाणा के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव श्री आरपी चंद्र ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक आकर्षित करने के उद्देश्य से फेयर प्ले योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले अनुसूचित जाति के खिलाडिय़ों को वजीफा दिया जाएगा। श्री चंद्र खेल स्टेडियम में गतिविधियों का जायजा लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
    उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले अनुसूचित जाति के खिलाडिय़ों को क्रमश: सात हजार, छह हजार व पांच हजार रुपए की राशि वजीफा के रूप में दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को पांच हजार, चार हजार व तीन हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को तीन हजार से 3500 रुपए, 2500 और 1500 रुपए की राशि वजीफा के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला एथलैटिक्स के लिए उक्त राशि के साथ-साथ एक-एक हजार रुपए की राशि अधिक दी जाएगी। यह वजीफा की राशि एक वर्ष तक के लिए दी जाएगी। इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाडिय़ों को विभाग द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण यात्रा और सभी प्रकार के खेल उपकरण भी मुहैया करवाए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 138 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरों और 235 मिनी स्टेडियमों का निर्माण करवाया गया है। प्रदेश में नौ स्विमिंग पुल, पांच मल्टीप्रपज हॉल, तीन स्निथैंटिक व एथलैटिक और पांच हॉकी एस्ट्रोट्रफ बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए 36 खंडों पर स्टेडियम तथा 1857 गांवों और स्कूलों में पायका केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ-साथ 55 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरों का भी निर्माण कार्य जारी है। इस प्रकार से कहा जा सकता है कि हरियाणा देश में खे्रल मैदान क्षेत्र उपलब्ध करवाने वाला पहला प्रदेश है।
    श्री चंद्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर खेल स्कूलों की भी स्थापना करने का निर्णय लिया है। स्कूली स्तर पर भी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढऩे के अवसर तथा साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्पैट योजना के तहत खेल प्रतिभाओंं के चयन में मील का पत्थर साबित हुई है जिसके निकट भविष्य में सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न खेलों की 12 अकेडमी स्थापित की गई हैं जहां खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिरसा में हॉकी अकेडमी स्थापित हो चुकी है और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बने एस्ट्रोट्रफ मैदान पर खिलाड़ी प्रशिक्षण भी पा रहे हैं। उन्होंने सिरसा में चल रही खेल गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को खेल उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सिरसा जिला में 50 प्रतिशत अनुसूचित जाति की 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले गांव जोधपुरिया, कुईमलकाना और मसीतां में 12-12 लाख रुपए की लागत से खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ इन गांवों में 22-22 लाख रुपए की लागत से बहु उद्देशीय हॉल भी बनाए जाएंगे। सिरसा जिला के 7 खंडों में 8 खेल स्टेडियमों का भी निर्माण करवाया जा चुका है। इस अवसर पर खेल स्टेडियम में खिलाडिय़ों ने भी उनसे  मुलाकात की और छोटी-मोटी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के तौर पर सभी समस्याओं का समाधान करें।

मतदान केंद्र मंदिर के समान पवित्र स्थान है
सिरसा
14 सितंबर।     मतदान केंद्र मंदिर के समान पवित्र स्थान है। इसलिए पवित्रता को बनाए रखने के लिए सच्ची निष्ठा एवं नि:स्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। मतदाताओं को भी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध करने होंगे ताकि मतदाता अपने मत का प्रयोग बेहतर ढंग से कर सके।
    यह बात 09-सिरसा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा ने आज स्थानीय पंचायत भवन में  18 सितंबर को होने वाले 09-सिरसा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चुनाव से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में प्रजाइडिंग ऑफिसर के पास फुल पॉवर है इसलिए वे अपनी शक्ति का प्रयोग सदपयोग ढंग से करें और मतदान केंद्र की पवित्रता को बनाए रखने के लिए लग्र व निष्ठा से कार्य करें। प्रजाइडिंग ऑफिसर सहित चुनाव के दौरान ड्यूटी कर सभी अधिकारी व कर्मचारी आपस में तालमेल बनाकर बिना भेदभाव के बेहतरीन ढंग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में गलत वोट की शंका जाहिर होने पर उसकी गहनता से जांच करें। गांव के सरपंच व नम्बरदार से पहचान करवाएं। उन्होंने कहा कि आचार सहिंता का पालन दृढ़ता से करें। सभी सुपरवाइजर समय-समय पर डाटा इकट्ठा करके रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा उनके कार्यालय में अवगत करवाएं।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि पर पार्टी के लीडर व समर्थक रह सकते हैं। इसके साथ-साथ अपने साधन भी 100 से 200 मीटर की दूरी पर रखें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर कोई खिड़की या पारदर्शी जगह नहीं बनी होनी चाहिए। वोटर बॉक्स ग्रीन सील से बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों ड्यूटी की लगाई गई है वे 17 सितंबर को भी फाइनल रिहर्सल में भाग लेंगे। इसके उपरांत चुनाव सामग्री व अन्य डाक्यूमेंट्स आदि पूरा सामान लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रस्थान करेंगे और 18 सितंबर को प्रात: 8 बजे सायं 4 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसलिए सभी प्रजाइडिंग ऑफिसर व ड्यूटी पर तैनात कर्मी प्रात: साढ़े सात बजे पूरी तैयारी के साथ नि:स्वार्थ भाव से ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि 4 बजे के बाद मतदान केंद्र के अंदर कोई प्रवेश नहीं करेगा अगर इससे पूर्व मतदाता लाइन में लगा या चार बजे से पहले मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुका है तो प्रजाइडिंग अधिकारी उसे टॉकन देकर मत डलवाने का कार्य सुनिश्चित करेंगे।
    श्री बेहरा ने बताया कि मतदाता अपने साथ पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पोस्ट ऑफिस तथा बैंक की पास बुक संबंधित कोई भी आईडी प्रूफ साथ लेकर आए।  सबूत व पहचान के बिना कोई भी व्यक्ति अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में लगे सभी पॉलिंग ऑफिसर व कर्मंचारी एजेंटों की पहचान करेंगे और मतदान शुरू होने से पहले उन्हें खाली मतदान बॉक्स भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि एजेंट या उम्मीदवार मतदान केंद्र के नजदीक मतदाताओं से किसी तरह की पार्टी या उम्मीदवार की पहचान व वोट डालने की सलाह, मशविरा या दबाव नहीं दे सकता। इसलिए उन्हें पहले अवगत करवा दें। उन्होंने कहा कि मतदान खत्म होने के उपरांत ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ सभी कागजात, मतदान बॉक्स, पूरा विवरण हस्ताक्षर सहित जमा करवाना अनिवार्य है।
    इस अवसर पर डिप्टी सीओ श्री कुलभूषण बांसल ने अतिरिक्त उपायुक्त का स्वागत किया और  09-सिरसा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को सुचारू तथा बेहतर ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुभवी हैं। इस चुनाव से पहले भी आप सभी ने ग्राम पंचायत, जिला परिषद, विधायक, सांसद आदि के चुनाव को शांतिपूर्वक और बेहतर ढंग से संपन्न करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैँ। उन्होंने कहा कि ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व सुपरवाइजरों को एरिया अलाट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए  67 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 39 हजार 914 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव 20 संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
    इस मौके पर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्मा राम, नायब तहसीलदार श्याम लाल, दलबीर सिंह, ओमप्रकाश, संजय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुखदेव शर्मा, भूप सिंह, छबीलदास, रामसिंह, बलराज सिंह, रमेश पुरी सहित चुनाव से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एलसीडी प्रोजैक्टर से भी चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया।

चुनाव लोकतंत्र प्रणाली का एक हिस्सा है
डबवाली
14 सितंबर।     चुनाव लोकतंत्र प्रणाली का एक हिस्सा है। चुनाव न्याय प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन नि:स्वार्थ भाव के साथ-साथ ईमानदारी व निष्ठा से करें ताकि चुनाव को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाया जा सके।
    यह बात  10-डबवाली शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश डा. मुनीष नागपाल ने आज अपने कार्यालय परिसर में 18 सितंबर को होने वाले 10-डबवाली शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चुनाव से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही। मतदाताओं को भी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध करें ताकि मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग अच्छे ढंग से कर सके।
    उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में प्रजाइडिंग ऑफिसर के पास नियमानुसार बड़ी शक्तियों प्रदान की गई है।  इसलिए वे अपनी शक्ति का प्रयोग सदपयोग ढंग से करें और मतदान केंद्र की पवित्रता को बनाए रखने के लिए लग्र व निष्ठा से कार्य करें। प्रजाइडिंग ऑफिसर सहित चुनाव के दौरान ड्यूटी कर सभी अधिकारी व कर्मचारी आपस में तालमेल बनाकर बिना भेदभाव के बेहतरीन ढंग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में गलत वोट की शंका जाहिर होने पर उसकी गहनता से जांच करें। गांव के सरपंच व नम्बरदार से पहचान करवाएं। उन्होंने कहा कि आचार सहिंता का पालन दृढ़ता से करें। सभी सुपरवाइजर समय-समय पर डाटा इकट्ठा करके रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा उनके कार्यालय में अवगत करवाएं।
    डा. मुनीष नागपाल ने कहा कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि पर पार्टी के लीडर व समर्थक रह सकते हैं। इसके साथ-साथ अपने साधन भी 100 से 200 मीटर की दूरी पर रखें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर कोई खिड़की या पारदर्शी जगह नहीं बनी होनी चाहिए। वोटर बॉक्स ग्रीन सील से बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों ड्यूटी की लगाई गई है वे 17 सितंबर को चुनाव सामग्री व अन्य डाक्यूमेंट्स आदि पूरा सामान लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रस्थान करेंगे और 18 सितंबर को प्रात: 8 बजे सायं 4 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसलिए सभी प्रजाइडिंग ऑफिसर व ड्यूटी पर तैनात कर्मी प्रात: सवा सात बजे पूरी तैयारी के साथ नि:स्वार्थ भाव से ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि 4 बजे के बाद मतदान केंद्र के अंदर कोई प्रवेश नहीं करेगा अगर इससे पूर्व मतदाता लाइन में लगा या चार बजे से पहले मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुका है तो प्रजाइडिंग अधिकारी उसे टॉकन देकर मत डलवाने का कार्य सुनिश्चित करेंगे।
    उपमंडलाधीश ने बताया कि मतदाता अपने साथ पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पोस्ट ऑफिस तथा बैंक की पास बुक संबंधित कोई भी आईडी प्रूफ साथ लेकर आए।  सबूत व पहचान के बिना कोई भी व्यक्ति अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में लगे सभी पॉलिंग ऑफिसर व कर्मंचारी एजेंटों की पहचान करेंगे और मतदान शुरू होने से पहले उन्हें खाली मतदान बॉक्स भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि एजेंट या उम्मीदवार मतदान केंद्र के नजदीक मतदाताओं से किसी तरह की पार्टी या उम्मीदवार की पहचान व वोट डालने की सलाह, मशविरा या दबाव नहीं दे सकता। इसलिए उन्हें पहले अवगत करवा दें। उन्होंने कहा कि मतदान खत्म होने के उपरांत ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ सभी कागजात, मतदान बॉक्स, पूरा विवरण हस्ताक्षर सहित जमा करवाना अनिवार्य है।
    रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि आप सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुभवी हैं। इस चुनाव से पहले भी आप सभी ने ग्राम पंचायत, जिला परिषद, विधायक, सांसद आदि के चुनाव को शांतिपूर्वक और बेहतर ढंग से संपन्न करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैँ। उन्होंने कहा कि ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व सुपरवाइजरों को एरिया अलाट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए  35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 28 हजार 14 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरिओम बिश्रोई, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आईसीए श्री प्रताप सिंह, बलवंत सिंह सहित चुनाव से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

डा. अशोक तंवर अपने दो दिवसीय दौरे पर कल 15 सितम्बर को सिरसा आएगें
सिरसा
,14 सितम्बर : सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर अपने दो दिवसीय दौरे पर कल 15 सितम्बर को सिरसा आएगें और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगें। यह जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि सांसद तंवर कल 15 सितम्बर को प्रात: 9 बजे अपने निवास स्थान पर सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिलेगें और जन समस्याऐं सुनेगें।। उन्होंने बताया कि प्रात: 10 बजे सांसद तंवर भादरा तालाब स्थित बंसीवट मंदिर में मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के 65 वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में केक काटेगें और कार्यकर्ताओं को बधाई देगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा करेगें। 12 बजे सांसद तंवर फतेहाबाद के सागर रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें और हिसार लोकसभा उपचुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देगें। 16 सितम्बर को सांसद तंवर प्रात: 9 बजे अपने निवास पर जन समस्याऐं सुनेगें। 11 बजे वे नरवाना की पब्लिक धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें।

प्रदेश का जन-जन कांग्रेस के कुशासन से परेशान हो चुका है
सिरसा,
14 सितंबर। प्रदेश का जन-जन कांग्रेस के कुशासन से परेशान हो चुका है। वर्तमान हालात में जनसमर्थन इनेलो के पक्ष में है। यह बात इनेलो जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने हिसार उप चुनाव के मौजूदा हालात को देखते हुए कही।
गुम्बर ने कहा कि देश के इतिहास में परिवर्तन का आगाज हरियाणा से हुआ है और इस बार भी यह बिगुल हिसार उपचुनाव से बज गया है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड की बात है कि अनेक बार कांग्रेस के खिलाफ चौ. देवीलाल या उनकी पार्टी ने उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने दावा किया कि आज के हालात इनेलो के पक्ष में है। न केवल अजय सिंह चौटाला उपचुनाव जीतेंगे बल्कि अगली सरकार भी इनेलो की ही बनेगी। उन्होंने हजकां-भाजपा गठबंधन को बेतुका करार देते हुए कहा कि प्रदेश में दोनों पार्टियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए हाथ पैर मार रही है और इस उपचुनाव में उन्हें अपनी हैसियत पता चल जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानदिवस रैली तथा उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक देने कहा है।
इनेलो की ओर से 23 सितंबर को कोसली और 25 सितंबर को हिसार में होने वाली रैलियां रिकार्डतोड़ होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि इस बदलाव का आगाज अब हिसार में होने वाले उपचुनाव से होगा। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को शहीदों को याद करने और 25 सितंबर को देवीलाल का जन्मदिन मनाने जनता जब रैलियों में पहुंचेगी तो कांग्रेस के पसीने छूट जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश  चौटाला दोनों रैलियों में मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं सेे हिसार उपचुनाव के लिए अभी से जुट जाने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में चारों ओर अराजकता का माहौल व्याप्त है व कांग्रेस सरकार केवल मूकदर्शक बन कर इसको देख रही है। आज प्रदेश में प्रतिदिन हत्या, बलात्कार, लूटपाट के अनेक मामले हो रहे हैं लेकिन अपराधियों को पकड़ा नहीं जा रहा है जिसका कारण उनको कांग्रेस पार्टी के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता आज कांग्रेस के शासन से पूरी तरह से उकता गई है व आगामी हिसार लोकसभा चुनाव में जनता इसका बदला ले कर इनेलो प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी रिकार्डतोड़ मतों से विजयी होंगे।

हिंदी दिवस के अवसर पर आज सिद्धश्री बाबा बालक नाथ शिक्षा सदन प्रांगण में सुलेख, सांस्कृतिक व फैंसी डै्रस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
सिरसा
। लायंस कल्ब अमर द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आज सिद्धश्री बाबा बालक नाथ शिक्षा सदन प्रांगण में सुलेख, सांस्कृतिक व फैंसी डै्रस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिरसा शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लांयस कल्ब अमर के प्रधान इंद्रगोयल, रमेश साहुवाला, भारतभूषण ऐलाबादी, सुरेश गुप्ता तथा कल्ब के अन्य पदाधिकारियों ने श्री मेहता को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री मेहता ने हिंदी दिवस पर कल्ब द्वारा करवाई गई प्रतियोगिताओं को सराहनीय बतलाते हुए कल्ब के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। अपने संबोधन में श्री मेहता ने मातृभाषा के बिना किसी भी देश का विकास संभव नही है। हिंदी ने विश्वस्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है, आज अमेरिका व आस्ट्रेलिया जैसे देशों में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आस्ट्रेलिया में जो हिंदी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दिया गया है। श्री मेहता ने बताया कि 14 सितम्बर 1949 को आज ही के दिन हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला था। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। श्री मेहता ने सुलेख, सांस्कृतिक व फैंसी डै्रस प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया। कल्ब सदस्यों ने श्री मेहता को स्मृति चिन्ह व शाल ओढां कर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री मेहता ने स्कूल की हिंदी विषय की अध्यापिकाएं सुश्री कविता तथा श्रीमती सीमा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री मेहता ने बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेका तथा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य प्रोमिला कंबोज, दलजीत कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य तथा औमप्रकाश एंथोनी, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य विनोद उपाध्याय, रमेश गोयल, पवन सिंगला, लवली बांसल, निजी सचिव प्रेम सैनी, अशोक कायत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जीवननगर क्षेत्र के हॉकी खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत से सिरसा जिले का नाम दुनिया के नक्शे में स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने में अहम् योगदान दिया है
सिरसा
, 14 सितम्बर। जीवननगर क्षेत्र के हॉकी खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत से सिरसा जिले का नाम दुनिया के नक्शे में स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने में अहम् योगदान दिया है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने पी.डब्ल्यू.डी रेस्ट हाऊस में भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम के मेधावी खिलाडि़ हरप्रीत को जीत की बधाई देने के बाद उपस्थित खेले प्रेमियों और अधिकारीयों व कार्यकर्ताओं से कहे। कांडा ने कहा कि पिछले वर्ष इसी रेस्ट हाऊस में पत्रकारों द्वारा विभागीय खिंचातानी के कारण लोकार्पण से वंचित रहे एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का मुद्दा गृह राज्यमंत्री के समक्ष उठाया गया था। जिस पर गृह राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारीयों को तुरंत कार्यवाही करने के आदेश दिए और 5 करोड़ रूपए की लागत से बना हॉकी का एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड 25 दिसम्बर 2010 को बढ़ते कदम रैली के दौरान मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हॉकी खिलाडिय़ों को विधिवत रूप से समर्पित कर दिया। कांडा ने कहा कि विकासपुरुष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खेल नीति और खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरुप राष्ट्रमंडल और एशियाड खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने देश के लिए पदकों का ढेर लगा दिया था। हरियाणा सरकार की खेल नीति के अंतर्गत ही पूरे हरियाणा के 170 से अधिक गांवो में खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सिरसा जिले के भी दर्जनों गांव शामिल है। कांडा ने जीवन नगर क्षेत्र के हॉकी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और गांववासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने देश के लोकप्रिय खेल हॉकी के लिए जो कार्य किया है उसके लिए ये बधाई के पात्र है, क्योंकि जब-जब भी कहीं भी हॉकी का जिक्र आता है तो वह सिरसा व जीवन नगर का नाम लिए बिना समाप्त नहीं होता।  इस अवसर पर जिला कांगे्रस अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा व गोबिंद कांडा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हरप्रीत सिंह को शाल औढ़ाकर सम्मानित किया व जीत की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गांववासीयों ने गोबिंद कांडा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर हरप्रीत सिंह व उसके साथी खिलाडिय़ों ने कागे्रस सरकार की नीतियों और कांडा बंधुओं द्वारा खेलों में दिए गए सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला कांगे्रस अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, हरप्रीत सिंह के कोच गुरभेज सिंह, गांव के सरंपच , ओमप्रकाश तहसीलदार, डीडीपीओ अमीचंद सिहाग, कृष्ण सैनी, पूर्व पार्षद राजेंद्र मकानी, जय सिंह चेयरमैन, हरजींद्र सिंह सरपंच खाजाखेड़ा, भूपेश गोयल, अमन सर्राफ, मक्खन सिंह ख्योवाली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी हरप्रीत सिंह नागरा का सिरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया
सिरसा
, 14 सितंबर। सिरसा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी हरप्रीत सिंह नागरा का सिरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि हरप्रीत सिंह एशियन कप में भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे और फाईनल में पाकिस्तान को हरा कर कप पर कब्जा किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया और स्वागत किया। इस भव्य मौके पर गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के अनुज गोबिंद कांडा ने भी हरप्रीत का सिरसा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। मलकीत सिंह खोसा ने हरप्रीत को बधाई देते हुए कहा कि ये पुरे भारत के लिए गौरव की बात है कि हमने एशिया कप जीता है। सिरसा के लिए और गर्व की बात इसलिए हो जाती है क्योंकि इस जीत में सिरसा का हरप्रीत नाम वो खिलाड़ी टीम था जिसका अच्छे प्रदर्शन की बदौलत हमारी टीम ने इस कप पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारे राष्ट्रीय खेल है जिसको सिरसा के खिलाड़ी भली भांति जानते है और अपना योगदान देते आए है। उन्होंने कहा कि हरप्रीत जैसे खिलाड़ी से युवाओं को प्ररेणा लेनी चाहिए और देश कानाम रोशन करना चाहिए। साथ ही उन्होंन इस फाईनल मैच का दूरदर्शन पर प्ररसारण न होने पर नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस मैचे का पूरा हाल टीवी आना चाहिए  था ताकि हम भी जीत का नजार देख सकते। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्याक्तियों के साथ साथ उनका परिवार व कोच भी मौजूद थे।

प्रदेश के ईमानदार एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाया जाएगा
सिरसा।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान भूपेश मेहता की अध्यक्षता में कल 15 सितम्बर को प्रात: 9 बजे स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रदेश के ईमानदार एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री मेहता के निजी सचिव प्रेम सैनी ने बताया कि  इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद डा. अशोक तंवर होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने करेंगें। प्रेम सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे तथा अपने हरमन प्यारे मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर उनकी दीघार्यु की कामना करें।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों को लेकर महिलाओं का भी उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है
सिरसा
, 14 सितम्बर : शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों को लेकर महिलाओं का भी उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। महिलाओं ने आजाद प्रत्याशी संत बाबा गुरमीत ङ्क्षसह के पक्ष में डोर-टू-डोर अभियान छेड़ रखा है और चुनावी लहर को एक तरफ कर दिया है। इस लहर ने तूफान का रूप ले लिया है। जगह-जगह संत बाबा गुरमीत को सिक्कों व लड्डूओं से तोला जा रहा है। संत गुरमीत के पक्ष में महिलाओं ने लोगों के घर-घर जाकर वोटों की अपील की। इस अभियान में सैंकड़ों महिलाओं ने दर्जनों गांवों में एकदम इक_ा चुनाव प्रचार प्रारंभ करके संत गुरमीत ङ्क्षसह के पक्ष में एक चुनावी तूफानी लहर तैयार कर दी है, जिससे पूरे सिरसा सीट के अंदर महिलाओं ने एक विशेष भूमिका निभाते हुए संत के पक्ष में मतदान करने के लिए बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। इसी दौरान महाजन धर्मशाला कालांवाली व वाटर वर्कर्स रोड पर सिखों की चक्की पर महिलाओं द्वारा संत गुरमीत को लड्डूओं से तोला गया। 15 सितम्बर को होने वाले रोड शो के अंदर महिलाओं की विशेष भूमिका रहेगी। प्रत्येक गांव के अंदर विशेष रूप संत गुरमीत का महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। महिलाओं के इस अभियान में आज गांव गदराना, लक्कड़ांवाली, डोगरांवाली व सुखचैन में महिलाओं द्वारा डोर-टू-डोर जाकर संत तिलोकेवाला के पक्ष में मतदान की अपील की।

पुलिस समाचार
सिरसा।
14 सितम्बर, जिला की रोड़ी पु़लिस ने रिमांड पर लिए गए पांच आरोपियों से पुछताछ के दौरान उन की निशानदेही पर चोरीशुदा 20 किलोग्राम तांबा तार बरामद कर लिया हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ  में बताया था कि उन्होने बीती 12अगस्त की रात्रि को थाना रोड़ी के गांव सुरतिया क्षेत्र में ट्रासर्फामरों से तांबा चोरी की चार वारदातों को अंजाम दिया था। रोड़ी थाना की प्रभारी निरिक्षक कृष्णा यादव ने बताया हैं कि बीती 11 सितम्बर को डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों रेशम पुत्र कांशी राम निवासी बुर्जराठी,छिन्दर पुत्र चानण सिंह निवासी बक्शीवाला,सतनाम पुत्र गुरमेल सिंह,बूटा सिंह पुत्र शेर सिंह व बोबी पुत्र निवासी शेरू(पंजाब)को हथियारों समेत काबू किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में रोड़़ी,कालावाली व ओढ़ा क्षैत्र में ट्रासर्फामरों मे से तांबा व तेल चोरी की कई बारदातोंको अंजाम देना स्वीकार किया था। उन्होने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी हैं,और पूछताछ के दौरान चोरी की कई अन्य वारदातों व उनके अन्य साथियों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।थाना प्रभारी ने बताया कि पाचों आरोपियों को कल सिरसा अदालत में पुन: पेश किया जाएगा।
सिरसा,14 सितम्बर,जिला की शहर डबवाली पुलिस ने लिफ़्ट देने के बहाने कार में बैठाकर छिना-झपटी के मामले में घटना की दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान अमरजीत कौर पत्नी करनैल सिंह व जलू पत्नी पिन्दर सिंह निवासी वार्ड न:21 रामनगर सगरूर (पंजाब)के रूप में हुई।पुलिस ने पुछताछ के दौरान इनके तीन अन्य साथियों जिनमें दो महिलाए व एक पुरूष  शामिल है जिनकी पहचान कर ली गई हैं। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं को आज डबवाली अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे पूछताछ कर छिने गए सोने के कड़े व कानोंं की  बालियां बरामद की जा सके। मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए शहर डबवाली थाना के प्रभारी निरिक्षक महासिंह ने बताया कि बीती 3 अगस्त को वार्ड न: 7 मण्डी डबवाली निवासी कौशल्या देवी शहर डबवाली के एक बैंक मेें गई थी और जब वापिस आ रही थी तो कार में सवार उपरोक्त आरोपियों ने उसे कार में बैठा लिया और शहर से  बाहर सुनसान स्थान पर ले जा कर उसके कानों की बाली और हाथ के कड़े छिन कर मौक े से फरार हो गए थाना प्रभारी ने बताया हैं कि इस संबध में कौशल्या देवी की शिकायत पर भादस:की धारा 356,379,के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गईऔर महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं,उन्होने बताया की घटना के बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम पंजाब के सगरूर क्षेत्र में जाएगी।
सिरसा 14 सितम्बर,शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 11 जुलाई को गांव डबवाली क्षैत्र में ट्रासर्फामर में से हुई तांबा तार चोरी की घटना को गुत्थी को सूलझा लिया हैं। पुलिस ने इस पुलिस ने इस संबध में एक व्यक्ति को पंजाब के भटिण्डा क्षैत्र से गिरफ्तार कर लिया हैं पकडेु गए व्यक्ति की पहचान रतनलाल पुत्र सालीराम  निवासी नरसिंह कॉलोनी डबवाली के रूप में हुई। शहर डबवाली थाना प्रभारी निरिक्षक महासिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके पांच अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश कर चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी के लिए रिमांड पर हासिल किया जाएगा।
सिरसा। सितम्बर,जिला की कालांवाली पुलिस ने गत 31 जुलाई को गांव तारूआना क्षेत्र से ट्रांस्फार्मर में से तांबा तार चोरी करने की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू उर्फ काला पुत्र फतेहङ्क्षसह निवासी वार्र्ड 12 रामा मंडी (पंजाब )के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को डबवाली अदालत में पेशकर पूछताछ हेतू पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके 4-5 अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में कुलबीर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी तारूआना की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
    एक अन्य घटना में जिला की ओढ़ा पुलिस ने गत 22 अगस्त को ओढ़ां से घुकांवाली रोड़ पर स्थित एक ट्रांस्फार्मर में से तांबा तार चुराने के आरोप में पंजाब के डूमवाली गांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुक्खा सिंह पुत्र बृजभान निवासी गली नम्बर 34 पारस नगर भंठिडा के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसके 6 अन्य साथियों की भी पहचान कर ली है। जिसे शीघ्र ही दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश कर पूछताछ हेतू पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस संबंध में गांव घूकांवाली निवासी सीता सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

लड़की को भगा ले गए मामा भांजा काबू
ओढ़ां
-गांव खुइ्रयां नेपालपुर की एक नाबालिग लड़की को मामा भांजा बहला फुसलाकर ले गए थे। लड़की को ले जाने वाले मामा भांजा जिला जींद में लड़की सहित पकड़े गए। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रवि खुंडिया ने बताया कि सोमवार की सुबह हरचंद पुत्र बेगराज की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री जब घर से शौच के लिए बाहर गई तो उसी गांव के 21 वर्षीय सुनील कुमार व उसका मामा शिव कुमार उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गए। ओढ़ां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मबीर एसआई के नेतृत्व में एक टीम को सुनील कुमार के पिछले गांव लगूरा जिला जींद भेजा और वहां से तीनों को काबू कर लिया। आज लड़की का मैडिकल करवाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

बिजली की तारें चुराने वाला काबू
ओढ़ां
-ओढ़ां पुलिस ने ट्रांसफार्म से बिजली की तारें चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसे तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रवि खुंडिया ने बताया कि दिनांक 23 अगस्त को सीता सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी घुकांवाली की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके नलकूप से बिजली की तारें चोरी करने का मामला दर्ज किया था। उस मामले की छानबीन करते हुए एएसआई राजबीर ने मंगलवार की शाम को डबवाली के निकट डूमवाली टी प्वाइंट से बिजली की तारें चुराने के आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सुखा बावरिया पुत्र बृजभान निवासी परसराम नगर बठिंडा के रूप में हुई है। उसे आज डबवाली स्थित उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अतुल मडिय़ा की अदालत में पेश करके उसे तीन दिन रिमांड पर ले लिया है ताकि उससे तारें बरामद की जा सके और चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी मालूम किया जा सके।

समाचार News 13.09.2011

शिव शक्ति ब्लड बैंक व रैड क्रास सोसइटी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया
सिरसा
13 सितंबर।          स्थानीय सीएम के  गल्र्ज कॉलेज में शिव शक्ति ब्लड बैंक व रैड क्रास सोसइटी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर  बतौर मुख्य अतिथि डा0 युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने शिरकत की तथा दीप प्रज्जवलित कर समारोह को आगे बढाया । इस अवसर पर डा0 बी आर बिश्रोई, डा0 वेद बैनीवाल, डा सुभाष नरुला , तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित हुए।
    इस रक्त दान दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं  को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने व रक्त दान करने का संदेश दिया  उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओ के छात्रों को रक्त दान मुहिम शमिल करना हंै। डा0 ख्यालिया ने बताया कि  हमारा उद्देश्य सिर्फ रक्त दान करना ही नहीं बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस रक्त दान मुहिम में दिल से शमिल होंगे हम उन्हें आगामी 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक पंचकुला में तीन दिवसीय रक्तदान संस्थापकों के सम्मेलन का आयोजन होने वाले सम्मेलन में भाग  लेने के लिए शमिल करेंगे ।  इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के रक्तदाता, संस्थापक, मोटीवेटर्स शामिल होंगे।
    उपायुक्त ने छात्रो को बताया कि जो व्यक्ति आज रक्त दान करेंगे हम उनका नाम, पता हमारी वैब साइट  222. ड्ढह्म्ड्ड1शड्ढद्यशशस्रस्रशठ्ठड्डह्म्.ष्शद्व में रक्तदाताओं की सूचि में अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि  स्वैच्छिक रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव को एक अनमोल तोहफा है। रक्त की एक-एक बूंद जीवन के लिए अनमोल है। इसलिए रक्तदाता को भगवान का रूप भी कहा जाता है। मानवता की भलाई के लिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सभी रक्तदाता व रक्तदान शिविरों का आयोजन करने वाल आयोजको  को गांव-गांव जाकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक व प्रेरित करना चाहिए।
         कॉलेज की प्रधानाचार्य डा0 विजय तोमर ने छात्राओं को संदेश दिया कि रक्त दान करना  एक महा दान है  रक्तदान, नेत्रदान तथा देह दान ऐसा दान है,जो  कई लोगो की जिंदगी बचता है ।  उन्होंने छात्राओं को आह्वान किया कि रक्त दान बारे अपने आस पास के लोगो को अधिक से अधिक  जागरूक करे।  उन्होंने सिरसा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा ़11- 11  हजार रूपए  शिव शक्ति ब्लड बैंक व रैडक्रास सोसायटी को देने की घोषणा की।
        डा0 वैद बैनीवाल ने इस मौके पर छात्राओं को उनके शरीर में एच बी की मात्रा बढाने व शरीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पौष्टिक व सात्विक आहार खाने सम्बंधि जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्त दान करने से न तो शरीर कमजोर होता है और ना ही शरीर में  रक्त की कमी होती है।  उन्होंने कहा कि व्यक्ति  अगर स्वस्थ हेै तो  18 से 47 वर्ष की आयु तक रक्त दान कर सकता है। इस अवसर पर डा. बी आर बिश्रोई, डा, सुभाष नरूला ने भी अपने विचार रखे।  इस मौके पर प्राधानाचार्य डा. तोमर ने उपायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किया ।

कृषि विभाग द्वारा जिला में इस बार अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि उपकरण लक्की ड्रा के आधार पर दिए जाएंगे
सिरसा
13 सितंबर। कृषि विभाग द्वारा जिला में इस बार अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि उपकरण लक्की ड्रा के आधार पर दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा लक्की ड्रा की यह योजना प्रदेश में पहली बार शुरू की गई है जबकि इससे पहले कृषि उपकरण पहले आओ, पहले पाओ की नीति के आधार पर उपलब्ध करवाए जाते थे।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि विभाग द्वारा जीरो सीड ड्रील एवं ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे पम्प के इच्छुक किसानों को आगामी 17 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि  जीरो सीड ड्रिल एवं टै्रक्टर माउंटेड स्प्र पम्प के लिए ड्रा 20 अक्तूबर को कमेटी द्वारा निकाला जाएगा। यह कमेटी अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित होगी जिसमें तीन अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। अन्य कृषि यंत्रों के लिए इच्छुक किसान दो दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य कृषि यंत्रों का ड्रा 9 दिसंबर को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा निकाला जाएगा। ड्रा के तीन दिन बाद सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय द्वारा संबंधित किसानों को परमिट जारी कर दिए जाएंगे। किसानों को तीन दिन बाद परमिट व्यक्तिगत रूप से सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय से ही प्राप्त करने होंगे।
    उपनिदेशक कृषि जगदीप बराड़ ने ड्रा की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया कि अनुदान के इच्छुक किसानों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में कार्यरत कृषि विकास अधिकारी (कृषि यंत्र) अथवा संबंधित क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी को देना होगा। किसानों की सुविधा के अनुसार वे अपने आवेदन सीधे सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में भी जमा  करवा सकते है उन्होने बताया कि जिन किसाना ेने वर्ष 2006-07 के बाद से राज्य या केन्द्र सरकार की किसी स्कीम के तहत कृषि यंत्र पर अनुदान लिया है तो वे इस साल अनुदान के पात्र नहीं होंगे। किसान को आवेदन पत्र के साथ अपने ट्रेक्टर की आर सी की कॉपी राशन कार्ड की कॉपी संलग्र करनी होगी।
    उन्होंने बताया कि जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि 15000 रुपए या इससे कम है, उन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ किसान को 2500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट सम्बन्धित फर्म के पक्ष में बनवाकर संलग्र करना होगा तथा जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि 15000 रुपए या इससे अधिक है, उन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ किसान को पांच हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट सम्बन्धित फर्म के पक्ष में बनवा कर लगवाना होगा। जिन किसानों के लक्की ड्रा नहीं निकलेंगे उन्हें यह राशि वापिस लौटा दी जाएगी और जिन किसानों के ड्रा निकलेंगे उनके कृषि यंत्रों की कीमत में समायोजित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो किसान अनुसूचित जाति के कोटे में आवेदन करेंगे उन्हें फार्म के साथ जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।
    श्री बराड़ ने बताया कि अनुदान राशि हासिल करने के लिए किसान को विभाग द्वारा परमिट जारी करने उपरान्त एक माह में नया कृषि यंत्र खरीदना होगा। पुराने कृषि यंत्र पर अनुदान नहीं दिया जाएगा। किसान को कृषि यंत्रों की खरीद विभाग द्वारा स्वीकृत फर्मो से करनी होगी। वर्ष 2011-12 के लिए सिरसा जिला में 150 जीरो सीड ड्रिल मशीन, 200 कॉटन सीड ड्रिल, 80 स्ट्रारीपर, 4 पैडी ट्रांसप्लांटर, 40 लेजर लैंड लैवलर, एक स्ट्राबेलर, दो मल्चर, 10 सबसायलर, 20 क ल्टीवेटर, 250 मांउटेड स्प्रे पम्प, पांच पावरटिलर तथा एक रीपर बाईंडर देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय योजना के अनुसार जीरो सीड ड्रिल पर अधिकतम अनुदान राशि 15 हजार रुपए, कॉटनसीड ड्रिल पर 10 हजार रुपए, स्ट्ररीपर पर 40 हजार रुपए, पैडी ट्र्रांसप्लांटर पर 50 हजार रुपए, लेजर लैंड लैवलर पर 50 हजार रुपए, स्ट्राबेलर पर एक लाख रुपए, मल्चर पर 40 हजार रुपए,सबसायलर पर पांच हजार रुपए, क ल्टीवेटर पर सात हजार रुपए, ट्रैक्टर मांउटेड स्प्रे पम्प पर 10 हजार रुपए, पावरटिलर पर 40 हजार रुपए, रीपर बाईंडर पर 50 हजार रुपए दी जाएगी या मशीन की कीमत से 50 प्रतिशत मूल्य से या उपरोक्त अनुदान राशि से जो भी कम होगी वह राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके साथ-साथ सभी कृषि यंत्रों में 33 प्रतिशत कोटा महिला, अनुसूचित जाति, लघु एवं मध्यम दर्जे के किसानों के लिए आरक्षित होगा। जिन किसानों का चयन ड्रा में अनुदान के लिए किया जाएगा, उन किसानों को परमिट जारी होने के एक माह के अन्दर-अन्दर कृषि यंत्र खरीद कर बिल सहायक कृषि अभियन्ता सिरसा के कार्यालय में जमा करवाना होगा अन्यथा उसका परमिट रद्द करके वेटिंग सूची में अगले किसान को परमिट जारी कर दिया जाएगा।

प्रत्येक वित्तीय वर्ष में स्वरोजगार हेतू ऋण उपलब्ध करवाने के लक्ष्य सीमित होते हैं
सिरसा
13 सितंबर अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने बताया कि सिरसा शहर में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत जिन बीपीएल परिवारों ने स्वरोजगार करने हेतू ऋण के लिए आवेदन पत्र भरे हुए हैं, उन आवेदकों के ऋण फार्मो को बैंकों में भेजने के लिए 27 सितम्बर प्रात: 10 बजे टास्क फोर्स कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा ताकि केवल पात्र परिवारों को ही ऋण की सुविधा मुहैया करवाई जा सके।
    उन्होंने बताया कि एस जेएसआरवाई के तहत स्वरोजगार हेतू दो लाख रुपए तक के ऋण का प्रावधान है जिसमें 25 प्रतिशत तक अनुदान राशि होती है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में स्वरोजगार हेतू ऋण उपलब्ध करवाने के लक्ष्य सीमित होते हैं इसलिए ऋण आवेदकों से अनुरोध है कि वह अपने ऋण के आवेदन पत्रों को बैंक  में भेजने के चयन हेतू 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे उनके कार्यालय में  साक्षात्कार हेतू उपस्थित हों। जो आवेदक 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होंगे उनके आवेदन फार्म रद्द समझे जाएंगे।                  
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बरनाला मार्ग पर 8 दुकाने बना कर तीन वर्ष के लिए पट्टे पर दी जाएगी
सिरसा
13 सितंबर। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बरनाला मार्ग पर 8 दुकाने बना कर तीन वर्ष के लिए पट्टे पर दी जाएगी। जिसके लिए खुली बोली  19 सितम्बर को प्रात: 11  बजे बाल भवन सिरसा में होगी।
    यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर ने बताया कि इच्छुक बोली दाता जिला बाल कल्याण परिषद् सिरसा के नाम से 25000 रूपए  का बैंक ड्राफ् ट धरोहर राशि के रूपए में बोली होने से पूर्व कार्यालय में जमा करवाकर बोली दे सकते है। दुकान की लाइसैंस फीस 5000 रूपए मासिक होगी। बोली न्यून्तम सिक्योरिटी  2 लाख रूपए से शुरू की जाएगी।अधिकतम सिक्योरिटी की बोली देने वाले को दुकान बनाकर 6 माह में दुकान का कब्जा दे दिया जाएगा। अधिकतम सिक्योरिटी की बोली  देने पर  अेितम निर्णय उपायुक्त एवं प्रधान, जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा का होगा। बोली के नियम व शर्ते जिला प्रशासनकी वैबसाइट 222.ह्यद्बह्म्ह्यड्ड.द्दश1ह्ल.ष्श.द्बठ्ठ   पर देखी जा सकती है।

हरियाणा पत्रकार संघ की एक आपातकालीन बैठक आज प्रात: संघ के अध्यक्ष लाजपुष्प की अध्यक्षता में आयोजित की गई
सिरसा
13सितम्बर: हरियाणा पत्रकार संघ की एक आपातकालीन बैठक आज प्रात: संघ के अध्यक्ष लाजपुष्प की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकार अंशुल छत्रपति के कार्यालय की जासूसी करने के प्रकरण की सभी सदस्यों ने घोर निंदा करते हुए इस मामले में संलिप्त सभी लोगों को बेकनाकाब करने की बात कही। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकार छत्रपति के कार्यालय पर जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने की मांग की गई और इस प्रकरण को उजागर करने की अपील की गई। संघ के प्रधान लाजपुष्प ने कहा कि  आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी असमाजिक तत्व ऐसी कुचेष्टा न कर सके। उन्होंने कहा कि  हरियाणा पत्रकार संघ सभी पत्रकारों के हितो के लिए हमेशा सक्रिय रहा है और समर्पित होकर कार्य करता रहेगा। इस बैठक में नंद किशोर लढ़ा, प्रभुदयाल,राधेश्याम सोनी,प्रदीप सचदेवा,अरूण बांसल, भूपेश गोयल,महेन्द्र घनघस,महावीर सहारन, फतेहसिंह आजाद,रोहित लढ़ा और संजय सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा में अनेक विकास कार्य आरंभ किए गए हैं
सिरसा
, 13 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा में अनेक विकास कार्य आरंभ किए गए हैं। यह बात कांडा ने एमडीएलआर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि सिरसा के अनेक गांवो में सड़कों का निर्माण इसी वित्त वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। जिनमें से चौर्बुजा से गुडिया खेड़ा, ताजिया खेड़ा से चड़ीवाल, बेगू से बाजेकां, डिंग से मोचीवाली, ढ़ाणी जस्सा राम से भम्बूर खुर्द तक सड़कों के निर्माण हेतू 17 अक्तुबर को टेंडर होने के तुरंत पश्चात निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। कांडा ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण पर 4 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत आएगी।  इन सड़कों का निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा  करवाया जा रहा है और ये सड़के 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगी। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, तरसेम गोयल, मुकेश सर्राफ, सरपंच रवि गोदारा, भूपेश गोयल, जय सिंह चेयरमेन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस समाचार
सिरसा
,13 सितम्बर: जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने बीती 7 सितम्बर की रात्रि को क्षैत्र के गांव पौहड़का एरिया से शीशम के चोरी हुए आठ पेड़ो की गुत्थी को सुलझा लिया  हैं पुलिस ने घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी शुद्धा शीशम के सभी पेड़ बरामद कर चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-टाली भी कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पुत्र लीलू राम,मक्खन सिंह पुत्र साधु सिंह,वकील सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह व गुरतेज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव पोहड़कां के रूप में हुई है। आरोपियों को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा। ऐलनाबाद थाना के प्रभारी उपनिरिक्षक विक्रम नेहरा ने बताया कि इस घटना के संबंध में गांव भुर्रटवाला बीट इंचार्ज वन रक्षक संजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। उन्होंने बताया कि गत 7 सितम्बर की रात को अज्ञात व्यक्ति पोहड़कां क्षेत्र से शिशम के 8 पेड़ चोरी करके ले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि  इस घटना की गुत्थी को सुलझाने के लिए थाना के मुख्य सिपाही राजेश कुमार पर आधारित एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी शुदा पेड़ बरामद कर लिए हैं।
सिरसा,13 सितम्बर:थाना शहर सिरसा पुलिस ने बीती 12 जून को नोहरिया बाजार स्थित जैन मंदिर से चोरी हुए चांदी के तीन मुकट बरामद कर लिए हैं। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरिक्षक धर्मपाल ने बताया कि घटना के तीन आरोपियों तरूण पुत्र घनश्याम निवासी रंगड़ी, रिंकू पुत्र शिवलाल गौशाला मौहल्ला सिरसा व दीपक पुत्र करतार सिंह निवासी भावदीन को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सिरसा अदालत में पेशकर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चांदी के तीन मुकट बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बाबू लाल पुत्र ईश्वर सिंह निवासी नोहरिया बाजार की शिकायत पर भादस: की धारा457,380 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
    एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस ने शहर की कोर्ट कालोनी क्षेत्र से गैस सिंलेडर चुराने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए व्यकित की पहचान मुकेश पुत्र रामलाल निवासी भादरा बाजार सिरसा के रूप में हुई है। इस संबंध में मकान मालिक रमेश कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी बाजेकां हाल कोर्ट कालोनी की शिकायत पर सिलेंडर चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
सिरसा,13 सितम्बर:जिला की रानिया पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में वेद प्रकार  पुत्र गंगाजल निवासी खारियां को 750 रूपए की सट्टाराशि के साथ उसी के गांव से काबू कर लिया। एक अन्य घटना में रानिया  पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में गांव बनी निवासी रामकुमार पुत्र ईश्वर को 310 रूपए की सट्टा राशि के साथ उसी के  गांव से काबू किया। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानिया में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर जिला की सदर डबवाली थाना पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को 330 रूपए की सट्टाराशि के साथ गांव लोहगढ़ से काबू कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सतपाल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है।
    जिला के सदर थाना की मल्लेकां चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबरी के आधार पर सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2120 रूपए की जुआ राशि व ताश की गट्टी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हंसराज पुत्र शेरा राम,नीरज कुमार पुत्र चानन राम निवासी मल्लेकां, गुरदास पुत्र बलवंत सिंह निवासी मौजदीन तथा बलविन्द्र सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव मल्लेकां के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिरसा,13 सितम्बर:जिला की कालांवाली पुलिस ने डबवाली अदालत के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शिकायकर्ता कुलविन्द्र कौर पुत्री वैसाखा सिंह निवासी माखा ने दर्ज करवाई शिकायत में पति प्रीतम पाल, ससुर मक्खन सिंह व सास मनजीत कौर निवासी माना(पंजाब) पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने व  जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कालांवाली पुलिस ने इस संबध में भादस: की धारा 323,406,498 ए,504,506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा सहायक उपनिरिक्ष राम कुमार को सौंप दिया गया है।

कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ व स्वार्थ की राजनीति करके सत्ता हासिल की है
सिरसा,
13 सितंबर। कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ व स्वार्थ की राजनीति करके सत्ता हासिल की है। उसको प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश से अब कांग्रेस का सफाया निश्चित है क्योंकि किसानों व गरीब जनता को अब यह अहसास हो गया है कि उनके हित इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के हाथों में ही सुरक्षित हैं। उक्त शब्द इनेलो नेता जीतराम खन्ना ने इनेलो कार्यालय में उपस्थित लोगों को हिसार उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार डा. अजय सिंह चौटाला को भारी मतों विजय बनाने की अपील करते हुए कहे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार से आज जन-जन दुखी है। कांग्रेस सरकार किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं बन सकती।
खन्ना ने पार्टी में शामिल हुए लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें इनेलो पार्टी में हर पुराने कार्यकर्त्ताओं की तरह पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आज सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों, सरपंचों, नम्बरदारों, चौकीदारों व वृद्धावस्था पेंशन देने के लिए खजाने में पैसा तक नहीं है। क्या ऐसी सरकार जनता की हितैषी हो सकती है। उन्होंने कहा है कि आज जनता का रुख इनेलो की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हिसार उपचुनाव में इनेलो रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।  आज विकास व नौकरियों का 85 प्रतिशत हिस्सा रोहतक क्षेत्र के लोगों को देकर अन्य जिलों के साथ धोखा किया जा रहा है। आज जनता कांग्रेस को सत्ता सौंप कर पछता रही है।

आपसी भाईचारे व सिखी एकता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक सिख मतदान करें
सिरसा,
13  सितम्बर: आपसी भाईचारे व सिखी एकता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक सिख मतदान करें। उक्त बात शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आजाद व सांझे उम्मीदवार संत बाबा गुरमीत ङ्क्षसह तिलोकेवाला ने गांव अलीकां में उपस्थित समूह साध संगत को संबोधित करते हुए कही। संत गुरमीत ने कहा कि वर्तमान में राजनीतिक पाॢटयां अपना उल्लू सीधा करने के लिए सिख धर्म को दांव पर लगा रही है और सिखों के आपसी भाईचारे को खत्म करने पर जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व धर्म दोनों अलग-अलग रास्ते हैं। धर्म के प्रचार प्रसार के लिए सिखों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति स्वार्थ से प्रेरित होती है, परंतु धर्म का समाज के उत्थान में व भारतीय संस्कृति को उजागर करने में विशेष योगदान देता है। इस मौके पर उनके साथ अलीकां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार गुरदेव ङ्क्षसह, पूर्व प्रधान मलकीत ङ्क्षसह व महेंद्र ङ्क्षसह, ग्रंथी अमृतपाल ङ्क्षसह, जैला ङ्क्षसह, निर्मल ङ्क्षसह, गौरा ङ्क्षसह, गुरचरण ङ्क्षसह, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जसपाल ङ्क्षसह सहित काफी संख्या में साध संगत व ग्रामीण उपस्थित थे। चुनाव प्रचार दौरान संत गुरमीत ङ्क्षसह ने सिरसा सीट के चुनाव के लिए सभी गांवों, सिरसा शहर व कालांवाली गांवों में धुंआधार प्रचार करके सभी सिखों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। संत गुरमीत ने चुनाव प्रचार के लिए साध संगत के घर-घर जाकर मतदान करने के लिए साध संगत की डयूटियां  लगाई। उन्होंने बताया कि उनके चुनाव प्रचार व धर्म प्रचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय ढाडी जत्था गुरबख्श ङ्क्षसह अलवेला सहित प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को सिख धर्म के इतिहास के बारे जानकारी दे रहे हैं।

पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व गांव साहुवाला प्रथम में सत्संग आयोजित किए गए
सिरसा
। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम की कड़ी में बीते रविवार को पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व गांव साहुवाला प्रथम में सत्संग आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में परम पूज्य सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री प्रिया भारती जी तथा साध्वी सुश्री प्रकाशा भारती ने अपनेे अमूल्य प्रवचनों में भक्ति व तनाव के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। गांव साहुवाला में सुबह 10 से 12 बजे तक चले सत्संग कार्यक्रम में साध्वी प्रिया भारती जी ने फरमाया कि आज एटम बम्बों, मिसाइल व खतरनाक हथियारों ने हवा में तैरती चिंता को जन्म दिया। आज ज्यादातर लोग एक अजीब से तनाव से ग्रस्त हैं लेकिन हमें किनारों के डर से ऊपर उठना चाहिए। हमेें चिंता व तनाव से ऊपर उठकर ऐसे स्तर पर पहुंचना चाहिए जहां पर हम स्पष्ट तरीके से सोच सकें  क्योंकि डर हमारी खुशी का दुश्मन है। यह हमारी सोचने की क्षमता पर बुरा असर डालता है। जिससे बहुत सी बिमारियां लगती हैं। वायरस तनावग्रस्त लोगों को आसानी से रोगी बना सकते हैं। डर पर विजय पाने के लिए हमें ईश्वर का साक्षात्कार करना पड़ेगा जोकि पूर्ण गुरू की शरण में ही मिल सकता है।
    शाम को 5 से 7 बजे तक पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित सत्संग में भक्ति पर प्रकाश डालते हुए साध्वी प्रकाशा भारती जी ने कहा कि जीवन भक्ति करने के लिए मिला है जिसे मनुष्य भूल चुका है। इसी कारण आज संसार में प्रत्येक व्यक्ति दुखी है। जब इंसान धाॢमक शास्त्रों के अनुसार भक्ति करेगा तभी उसे सुख की प्राप्ति होगी तथा उसके विचार श्रेष्ठ होंगे। साध्वी जी ने कहा कि आज समाज को श्रेष्ठ योजनाओं की बजाय श्रेष्ठ मानवों की आवश्कता है। श्रेष्ठ मानव तभी बन सकते हैं जब मानव अपने आप को जनेगा। संत सुक्रात भी कहते हैं की अपने आप को जानो। अपने आप को जानने के लिए पूर्ण संत की शरण में जाना पड़ेगा।

कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की
सिरसा
,13 सितंबर: शहर के शिव चौक के पास स्थित वार्ड नं. 18 में गत दिवस हुए एक कार्यक्रम के दौरान नंबरदार एसोएिशन के प्रधान जुगनू नंबरदार ने अपने निवास पर सिरसा संसदीय क्षेत्र के सांसद व अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव डॉ. अशोक तंवर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचने पर जुगनू नंबरदार ने डॉ. अशोक तंवर व होशियारी लाल शर्मा को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका अभिनंदन किया।                       इस मौके पर सांसद अशोक तंवर ने कहा कि जुगनू नंबरदार का कांग्रेस में आने पर पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा तथा इसके अलावा जुगनू नंबरदार वार्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा काम करते रहे हैं पार्टी में शामिल होने पर उन्हें जल्द ही महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। श्री शर्मा ने भी इस मौके पर कहा कि कांगे्रस पार्टी ने सदा ही अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया है। देश के सबसे बड़े व मजबूत संगठन कांग्रेस पार्टी में आने पर हम जुगनू नंबरदार का स्वागत करते हैं।
                                 वार्ड 18 के लोगों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर पहले के मुकाबले बेहतर ढंग से हल किया जाने लगा है। इस मौके पर जुगनू नंबरदार ने भी क हा कि वे पूरी तनम्यता से कांग्रेस पार्टी व लोगों के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सांसद अशोक तंवर व श्री शर्मा ने कलावती भट्टी के देहांत पर उनके घर जाकर परिवार को ढांढस भी बंधाया। इस मौके पर कांग्रेस नेता भूपेश मेहता, नवीन केडिया, मा. राजकुमार वर्मा, डॉ. सुभाष जोधपुरिया, तिलकराज चंदेल, हरीश सोनी,रविंद्र मलिक, विनोद उपाध्याय, सुरेंद्र दलाल,हरदास रिंकू,भूपेन्द्र राठौर, बृजदान चारन, सदानंद टाक, राजू बजाज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

62वां विशाल रामलीला व दशहरा महोत्सव 27 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक
सिरसा
, 13 सितंबर। श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से 62वां विशाल रामलीला व दशहरा महोत्सव 27 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक बड़े उत्साह एवं हर्षोंल्लास से श्री रामलीला ग्रांऊड में आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए चैरीटेबल के प्रैस प्रवक्ता राकेश मदान ने बताया की इस महोत्सव को वृंदावन के सुप्रसि़द्ध पद्म श्री विभूषित, विश्वविख्यात स्वामी हरिगोबिंद जी महाराज द्वारा निर्देशित श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन हरियाणा के गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा करेंगे। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला का शुभारंभ रामलीला ग्रांऊड से होगा। 6 अक्तूबर को दशहरा शोभायात्रा श्री रामलीला ग्राऊंड से चलकर मुख्या बाजारों से होते हुए दशहरा ग्राऊंड में रावण व कुम्भकरण के बुत्तों को दाग देकर श्री रामलीला मंच पर वापिस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि दशहरा बड़ी धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ दशहरा ग्राऊंड में ही मनाया जाएगा। 7 अक्तूबर को रास लीला श्रीराम के राज्यभिषेक के बाद रामलीला एंव भक्त चरित्र किया जाएगा। मदान ने बताया कि इस महोत्सव की सबसे खास बात ये रहेगी की इसमें रावण का बुत्त हरियाणा ही नहीं अपितु आसपास के राज्यों में भी सबसे बड़ा होगा। इस मौके पर श्री रामा क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्विनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, सुरेश अनेजा, ओम प्रकाश, गोबिंद राम ग्रोवर, प्रवेश वधवा, बिशमबर चुग बनवारी लाल चावला, बाबूलाल फूटेला एंव अनिल डूमड़ा सहित अनेक ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे।

भंभूर में बाला जी युवा कल्ब द्वारा चौथे विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया
सिरसा
। निकटवर्ती गांव भंभूर में बाला जी युवा कल्ब द्वारा चौथे विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसकी ज्योति प्रज्जवलित हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव भूपेश मेहता ने की। विशाल जागरण में सैंकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत की इस अवसर पर अनिल नागपाल एंड पार्टी द्वारा मधुरवाणी में रात भर बाला जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया।
गांव भंभूर में आयोजित जागरण में शिरकत करने पहुंचे भूपेश मेहता व उनके साथियों का बाला जी युवा कल्ब के सदस्यों व ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश मेहता ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने बालाजी युवा कल्ब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अपने निजी कोष से कल्ब सदस्यों को 5100 रुपए भेंट किए।
जागरण में अनिल नागपाल एंड पार्टी द्वारा सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई, कलाकार सुखविंद्र गिल व अन्यों ने 'छम छम नाचे देखों वीर हनुमानाÓ, 'म्हारों बेडों पार लगा दिजो मां अंजनी का लालÓ, 'दर पे सुदामा गरीब आ गया हैÓ, 'मैय्या कर देें मेरो ब्याहÓ, 'मैं दीवाना साई का Ó इत्यादि भजन सुनाए, जिनपर श्रद्धालु झूम उठे।
इस अवसर पर कल्ब के प्रधान धर्मसिंह कंडारा, राकेश मोनू सलारपुर, दर्शन ङ्क्षसह चमकीला, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, पंच जगदीश, पंच देसराज, बृजमोहन, जोगा ङ्क्षसह व अन्यों ने भूपेश मेहता को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भूपेश मेहता के साथ औमप्रकाश एंथोनी, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य विनोद उपाध्याय, निजी सचिव प्रेम सैनी, रवि मेहता, रमेश गोयल, पवन सिंगला, गुरमेल  ङ्क्षसह, संदीप इंदौरा व अन्य उपस्थित थे।

टूटी हुई जर्जर सड़कों से ग्रामीण व राहगीर परेशान
ओढ़ां
-सड़कों में जगह जगह गड्ढे पडऩे और दरारे आने के कारण सड़कों की हालत खस्ता होकर रह गई है। गांव बनवाला से खाई शेरगढ़ 6 किलोमीटर, बनवाला से खारियां 12 किलोमीटर, बनवाला से चक्कां 6 किलोमीटर और बनवाला से भूना 6 किलोमीटर आदि सड़कों में जगह जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों व राहगीरों की मांग है कि इन सड़कों की रिपेयर करवाई जाए ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
    ग्रामीणों व राहगीरों प्रेम कुमार, रणवीर जाखड़, नत्थूराम, ओमप्रकाश, पूर्णराम, बनवारी लाल, अमर सिंह, रामकुमार, मैनपाल, जयबीर और सत्यनारायण आदि ने बताया कि इनमें से कुछ सड़कों को बने तो 50 वर्ष हो गए हैं और कुछ सड़कों का निर्माण चौटाला सरकार के कार्यकाल में किया गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद सड़कों के रखरखाव पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण सड़कों की हालत खस्ताहाल होकर रह गई है। उन्होंने बताया कि बनवाला से घुकांवाली सड़क पर बस स्टेंड के निकट इतना बड़ा गड्ढा है कि इससे कभी भी कोई दुघर्टना हो सकती है। मार्केट कमेटी जिसके तहत ये सड़के बनाई गई हैं के अधिकारी इन सड़कों की मुरम्मत करने के नाम पर बार बार बड़ी राशी डकार लेते हैं और परिणाम वहीं ढाक के तीन पात वाला ही रहता है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी, ट्रैक्टर और बाइक आदि लेकर उन्हें अक्सर खेतों में जाना पड़ता है लेकिन सड़कें खराब होने के कारण बैलगाड़ी और ऊंटगाड़ी को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़को की रिपेयर की मांग की है ताकि दुघर्टनाओं से बचा जा सके।
    इस विषय में मार्केट कमेटी सिरसा के एसडीओ भूप सिंह बैनिवाल से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम होने के कारण अभी इन सड़कों की रिपेयर नहीं करवाई जा सकती। मौसम में परिवर्तन होते ही इन टूटी हुई सड़कों की मुरम्मत का कार्य करवा दिया जाएगा।

पूर्णिमा के अवसर पर श्रीगोगाजी के जागरण आयोजित
ओढ़ां
-गांव बनवाला में पूर्णिमा के अवसर पर श्रीगोगा मैड़ी, रावत भगत की समाधि और भगत ख्याली राम की मैड़ी पर गत रात्रि श्रीगोगाजी के जागरण आयोजित किए गए। गांव की मुख्य मैड़ी श्रीगोगाजी मैड़ी पर समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित जागरण में राजस्थान के श्री गणेशगढ़ से आमंत्रित भजन गायक राजेंद्र कुमार ने अपने साथियों के साथ श्रीगणेश वंदना करते हुए जागरण का शुभारंभ किया और फिर मां सरस्वती की वंदना आओ मां सरस्वती थाने भगत पुकारें प्रस्तुत की। इसके बाद गोगाजी के भजन सावन उतरेओ लागेओ भादवा भगतां नै सेवा संभाली, गुरु गोरखनाथ की लीला न्यारी भगतों को लगती प्यारी, गोगा पीर नै मनावन वाले भगतां नै गोगाजी परचो दयै आदि सुंदर भजनों के साथ श्रीगोगा जी की रहमत का नूर बरसाया। इसके बाद 280 किलोग्राम चावलों का भंडारा बरताया गया जिसे 2100 लोगों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर एक माह से व्रत धारण किए लोगों को नारियल पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया गया। इस अवसर पर साहब राम नंबरदार, मनफूल कूकना, सुरेंद्र जाखड़, आत्माराम, मुखराम सिहाग, भादरराम गोदारा, भूप सिंह डुडी और बलबीर डुडी सहित अन्य अनेक गांववासी उपस्थित थे।

स्टाफ नर्सांे में हाथापाई की बात झूठी निकली
बिज्जूवाली
, 13 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव बनवाला के डिलीवरी हट व बिज्जूवाली के डिलीवरी हट की स्टाफ नर्सों में हाथापाई की बात बिल्कुल झूठी पाई गई। जबकि बिज्जूवाली के डिलीवरी हट में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत विनय कुमारी बनवाला के डिलीवरी हट पर जांच के लिए गई थी और नर्सों के बीच किसी प्रकार की कोई हाथापाई नहीं हुई। जांच करते समय उनके साथ मौके स्वास्थ्य निरिक्षक के.वी. सिंह, रतना रानी, शिगारी रानी, उपदेश कुमारी व बनवाला गांव के सरपंच भरत सिंह डूड्डी सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे। डिलीवरी हट बिज्जूवाली की विनय कुमारी ने बताया कि मेरी व बनवाला आर.सी.एम. वीना देवी की कोई हाथापाई नहीं हुई। बल्कि वह तो बनवाला में जांच करने के लिए गई थी। उनके पास 5 गांवों की जिम्मेदारी है, उसी के तहत वे बनवाला डिलीवरी हट गई थी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार उन पर हाथापाई के आरोप लगाए गए हैं, वह बिल्कुल झुठे हैं और इस बात के गांव सरपंच सहित अन्य मुख्य व्यक्ति गवाह भी हैं।
गांव बनवाला के सरपंच भरत सिंह डुड्डी ने बताया कि नर्सों के बीच हाथापाई जैसी कोई बात ही नहीं हुई, जबकि मैं उस समय मौके पर ही उपस्थित था।

पूर्णिमा पर गोगा जी का जागरण आयोजित
बिज्जूवाली
, 13 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली स्थित श्री जाहर वीर गोगामेड़ी पर पूर्णिमा के उपल्क्ष्य में सारी रात गोगा महाराज का जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए लंगर व चाय-पानी की व्यवस्था की गई। जागरण में गांव के कलाकारों द्वारा अनेक प्रकार के गोगा जी महाराज के भजनों का गुणगान किया गया। जिसमें क्षेत्र के गांव गोदीकां, अहमदपुर दारेवाला, मुन्नावाली, रिसालिया खेड़ा, बनवाला, रामगढ़ सहित अनेक आस-पास के गांवों से श्रद्धालु आए हुए थे।

मोड़ी में चिकित्सा केम्प आयोजित
बिज्जूवाली
, 13 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव मोड़ी में आज पूर्व सरपंच कर्मचंद की स्मृति पर गांव की धर्मशाला में एक नि:शुल्क विशाल चिकित्सा केम्प आयोजित किया गया। केम्प के बारे में जानकारी देते हुए सरपंच कशमीर सिंह ने बताया कि इस केम्प का शुभांरभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. के.वी. सिंह ने किया। इस केम्प मेें सिरसा से आए विशेष डॉक्टरों द्वारा मरीजों की बीमारियों को चैक्अप कर दवाईयां दी गई। समाचार लिखे जाने तक मरीजों की जांच का कार्य चल रहा था। जिसमें भारी संख्या में मरीज उपस्थित थे। इस मौके पर सरपंच जगदेव सहारण कालुआना, लालचंद कासनियां, गीता शर्मा, गोबिन्द राम, रोहित मेहता, दर्शन इन्सां, पूर्व सरपंच सोहन लाल रामपुरा, तेजा सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

जिला सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेंगी महिलाएं
ओढ़ां
-16 सितम्बर को सिरसा की अनाज मंडी में इनेलो की महिला विंग द्वारा आयोजित किए जा रहे महिला सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र डबवाली से भारी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। यह बात महिला विंग की हलका डबवाली प्रधान रुकमा सिहाग ने जिला सम्मेलन के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों मलिकपुरा, किंगरे, जंडवाला, सालमखेड़ा और नुहियांवाली का दौरा करने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया तथा महिला अधिकारोंं के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता हुड्डा सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की उपस्थित में होने वाले इस जिला सम्मेलन को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह पाया गया।