Saturday, September 10, 2011

समाचार News 07.09.2011

प्र्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य समझकर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए
सिरसा
,  7 सितंबर।     जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है इसलिए प्र्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य समझकर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए । शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों को पुर्ण सहयोग करना चाहिए। आज अपने कार्यालय में जनता की समस्या का निवारण करते हुए डा0 ख्यालिया ने कहा कि मिलजुल कर प्यार प्रेम से रहने से  तथा कार्य करने से जटिल से जटिल समस्या का भी हल आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर में कूड़ा कर्कट को डस्टबीन में डाले। गलियों व बाजारों में गंदगी न फैलने दें गंदगी फैलने से विभिन्न बीमारियों व महामारी फैलने का भय बना रहता है। उन्होंने दूकानदारों व व्यापरियों से भी कहा कि अपनी दुकानों व आस पास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखे ।
     उन्होंने सिवरेज व्यवस्था से सम्बधिंत समस्याओं  का समाधान करते हुए कहा कि सिरसा शहर में सीवरेज व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या हो तो शहरवासी घर बैठे ही विभिन्न टेलीफोन नंबरों के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाकर निवारण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जोन नं. 1  के बठिंडा-हिसार रेलवे लाइन, चत्तरगढ़ पट्टी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पुरानी कोर्ट कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी में अगर कोई सीवरेज व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न होती है तो खैरपुर डिस्पोजल में 92552-52692 पर संपर्क करके समस्या का निदान करवा सकते हैं।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि जोन नं. 2 के  बेगू रोड एरिया, कंगनपुर रोड, मेला ग्राउंड, अग्रसेन कॉलोनी, भादरा बाजार, गौशाला मौहल्ला, शिवपुरी रोड में सीवरेज व्यवस्था से संबंधित समस्या होने पर कंगनपुर डिस्पोल 9190687-54920 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जोन नं. 3 के वाल्मीकि चौक, पुरानी हाउसिंग बोर्ड, अनाज मंडी, जेजे कॉलोनी, ए से एफ ब्लॉक, मेन डिस्पोजल एरिया, इंडस्ट्रीयल एरिया, आईटीआई रोड पर 9192156-60947 पर संपर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज देहरादून के लिए जुलाई 2012 के प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं
सिरसा
,  7 सितंबर। राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज देहरादून के लिए जुलाई 2012 के प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक प्रार्थी द्वारा 30 सितंबर 2011 तक आवेदन फार्म भरकर सैनिक भवन सैक्टर-12 पंचकूला में पहुंच जाने चाहिए।
    यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज देहरादून के लिए जुलाई 2012 के प्रवेश परीक्षा 1 व 2 दिसम्बर को राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पंचकूला में होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में केवल वे लड़के ही प्रवेश प्राप्त कर सकते है जिनकी आयु साढे 11 साल से कम न हो तथा 13 साल से अधिक न हो। साथ ही वे किसी मान्यता प्राप्त विद्याालय से सातवीं कक्षा उत्र्तीण की हो।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पहले लिखित पेपर होगा जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी चाहे तो हिन्दी व अंगे्रजी में जवाब दे सकता है। इसके साथ साथ प्रवेश इच्छुक विद्यार्थियों का बौद्धिक व व्यक्तित्व का भी परीक्षण होगा।
    उपायुक्त ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपने जन्म प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साईज फोटो, हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र तथा अगर वे अनुसूचित जाति या जन जाति से संबंध रखता है तो उसका प्रमाण पत्र फॉर्म के साथ संलग्र कर निर्धारित पते पर भेजे। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी तथा बिना हॉलीग्राम (सील) का प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर इच्छुक विद्यार्थी पुराने प्रश्र-पत्र प्राप्त करना चाहता है तो राज्य सैनिक बोर्ड पंचकुला सैक्टर-12 में 350 रुपए के नकद भुगतान, डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र सामान्य श्रेणी के लोगों के लिए 50 रुपए तथा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए पांच रुपए का है। उन्होंने बताया कि यह भुगतान सैनिक भवन सैक्टर-12 पंचकुला में 30 सितंबर 2011 तक पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद यह फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डा.भीम राव अम्बेदकर मेधावी योजना छात्रवृति योजना के तहत 2011-12 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है
सिरसा 
7 सितंबर।     जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि डा.भीम राव अम्बेदकर मेधावी योजना छात्रवृति योजना के तहत 2011-12 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। इस स्कीम के तहत आवेदन करने हेतु अपने आवेदन पत्र संबंधित स्कूल व संस्थान के माध्यम से संबंधित जिला कल्याण अधिकारी  के कार्यालय में दिनांक 31 दिसम्बर तक जमा करवा सकते है।
    डा0 ख्यालिया ने बताया कि उक्त स्कीम में अनुसूचित जाति के विद्यार्थी 8वीं, 10वीं,12वीं व स्नातक में मैरिट के आधार पर पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी केवल 10वीं कक्षा में मैरिट के आधार पर लाभ लेने के पात्र होंगे।  आवेदन पत्र के साथ हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पास की गई कक्षा का प्रमाण की सत्यापित फोटो प्रति तथा स्टेट बैंक अथवा एक्सिस बैंक का खाते कर सत्यापित प्रति तथा स्टेट बैंक खाता नम्बर स्पष्ट रूप से हों। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर जिला कल्याण अधिकारी, सिरसा के कार्यालय से प्राप्त करेंं तथा सत्यापित प्रतियों के साथ संलग्र करके जमा करवाए।

लोगों को सुलभ, शीघ्र व सस्ता न्याय देने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है
सिरसा
, 7 सितंबर।      लोगों को सुलभ, शीघ्र व सस्ता न्याय देने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में ग्रामीणों  को शीघ्र न्याय देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 10 को गांव जमाल में ग्रामीण लोक अदालत का  आयोजन किया जाएगा। जमाल गांव में ब्लैरो वैन के द्वारा विभिन्न अधिवक्ता भी लोक अदालत में शिरकत करेंगे।  ।
    यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश कुमार सिंघल ने बताया किजिला में ब्लेरों वैन से पहले साक्षरता मोबाइल वैन द्वारा जिले के 10 गांव मं कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया तथा एक गांव में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि इस तरह ब्लैरो वैन द्वारा जिले के विभिन्न गांव में कानून जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा विशेष ग्रामीण लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े मामलों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, जॉब कार्ड, बेरोजगारी भत्ता, जनता को रोजगार देने बारे आवश्यक कार्यों बारे, मस्टर रोल, कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं, वेतन, बैंक व डाकघर के बचत खाता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में फौजदारी, सिविल, लड़ाई-झगड़े, मोटर वाहन दुर्घटना व हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित मुकदमों के अलावा अन्य प्रकार के मुकदमों का भी दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस लोक अदालत का लाभ उठाए और अपने लंबित मामलों को अदालत में निपटवाएं। इस तरह के मामलों को लोक अदालतों में निपटवाने से कई प्रकार का लाभ मिलता है। लोक अदालतों के माध्यम से मामले निपटवाने से धन और समय की बचत होती है। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों को आगे कहीं भी किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती यानी सदा-सदा के लिए मामलों का निपटारा हो जाता है।   
      
बोनस की अदायगी 50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सभी बीसीपीए को कर दी गई है
सिरसा
, 7 सितंबर।     उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया की जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा रबी सीजन 2011-12 के दौरान जिन-जिन अनाज मंडियों में खरीदी गई गेहूं पर सरकार द्वारा घोषित बोनस की अदायगी 50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सभी बीसीपीए को कर दी गई है।  यदि किसी किसान को बोनस की राशि प्राप्त नहीं हुई तो वह जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कमरा नं. 92 तृतीय मंजिल, लघु सचिवालय सिरसा से संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि बोनस राशि बीसीपीए द्वारा आढ़तियों को तथा आढ़तियों द्वारा किसानों को अदायगी की जाती है।

हिसार उप-चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाकर जनता एक बार फिर सिद्ध कर देगी की आज भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नं. 1 है
सिरसा।
हिसार उप-चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाकर जनता एक बार फिर सिद्ध कर देगी की आज भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नं. 1 है। मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास हुआ है। ये बात कांगेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने हिसार उप-चुनाव की घोषणा पर कही।
खोसा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यशैली के चलते हरियाणा को किसी भी चीज में कम नहीं रखा चाहे वह उद्योग हो, किसानों के विकास की बात हो या फिर आयात निर्यात का मुद्दा, सभी में आज हरियाणा नं-1 पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में हरियाणा को अन्य प्रदेशों में से सबसे ऊंचा रखकर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि बिजली की किल्लत से जूझ रही हरियाणा की जनता के लिए मुख्यमंत्री ने इतने प्लांट लगवा दिये है कि 2013 तक बिजली की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा पूरी तरह से खुशहाल है। आज पूरे प्रदेश में बिजली, पानी आदि जैसी बड़ी अनेक समस्याओं को जड़ से खत्म किया हैऔर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है। उन्होंने कानून व्यवस्था के सुधार का जिक्र करते हूए कहा कि मौजूदा हुड्डा सरकार ने विरासत में मिली बिखरी कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने का बड़ा सहरानीय काम किया है।
खोसा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम आदमी के हित के लिए कटिबद्ध है और सबको शिक्षा, सबको काम की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 36 बिरादरी के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई है और किसानों, अनुसूचित जाति और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी सुविधाओं पर विशेष बल दिया गया है।

बादल 11 को साहूवाला के हक में करेंगे चयन रैली
कालांवाली
, 7 सितम्बर । पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल अगामी 11 सितम्बर को बाद दोपहर 3 बजे कालांवाली की अनाज मंडी में शिरोमणि कमेटी का चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहूवाला के हक में चुनावी रैली को संबोधन करेंगे और लोगों को वोट की अपील भी करेंगे। यह जानकारी देते हुए कालांवाली के विधायक चरणजीत सिंह रोड़ी ने बताया कि इस मौके पर उनके साथ शिरोमणि अकाली दल बादल के राष्ट्रीय महासचिव बलविन्दर सिंह भून्दड़ और कई वरिष्ठ  अकाली नेता भी होंगे।

साहूवाला के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 8 को
कालांवाली
, 7 सितम्बर । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में सिरसा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहूवाला के कालांवाली में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 8 सितम्बर को प्रात: 9 बजे कालांवाली के विधायक चरनजीत सिंह रोड़ी द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए इनैलो हलका कालांवाली के प्रधान हरदयाल सिंह गुदराना ने बताया कि इस मौके पर विधायक चरनजीत सिंह रोड़ी और दूसरे पंथक नेताओं की ओर से प्रकाश सिंह साहूवाला के हक में लोगों को वोट की अपील की जायेगी।

प्रकाश सिंह साहूवाला ने किया गाँवों का तूफ़ानी दौरा
कालांवाली
, 7 सितम्बर । सिरसा सीट से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहूवाला की तरफ से आज अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के अनेक गांवों का तूफ़ानी दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ इनैलो हलका कालांवाली के प्रधान हरदयाल सिंह गुदराना, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक ेकमेटी केसदस्य हरदम सिंह गिल, सोहन सिंह बड़ागुढ़ा, नछतर सिंह झोरडऱोही, जसवीर सिंह जस्सा, जगतार सिंह पूर्व सरपंच साहूवाला, हरदीप सिंह नंबरदार, अंग्रेज सिंह सरपंच साहूवाला, गोरा सिंह मलड़ी आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति थे।
    इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि हरदयाल सिंह गुदराना ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल बादल ने सिरसा क्षेत्र से सही उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहूवाला के रूप में हमें दिया है क्योंकि साहूवाला एक सच्चा और नेक इंसान है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह साहूवाला के परिवार का सिखी के साथ सम्बन्ध होने के कारण यह परिवार सिख पंथ के मोर्चों में बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहा है। इन के पिता जी स. गंगा सिंह साहूवाला ने शिरोमणि कमेटी के सदस्य के रूप में अपनी सेवाओं दी थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह साहूवाला को क्षेत्र के लोगों की ओर से हर तरह का योगदान दिया जा रहा है, जिस के साथ उनकी स्थिति बेहद मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें सभी को पंथ की भलाई के लिए प्रकाश सिंह साहूवाला का साथ देना चाहिए और इस नेक और सच्चे इंसान को रिकार्ड मतों के अंतर के साथ चुनाव में जीत दिलानी चाहिए। इस मौके पर लोगों को वोट की अपील करते हुए प्रकाश सिंह साहूवाला ने कहा कि वे यह चुनाव जीत कर क्षेत्र के गांवों में सभी गुरूद्वारों की सेवा संभाल के लिए ज़्यादा से ज़्यादा राशि शिरोमणि कमेटी से ले कर आऐंगे और जिला सिरसा में शैक्षिक संंसथाऐं खोलने की वकालत भी शिरोमणि कमेटी में करेंगे।

सिख धर्म की मर्यादा कायम रखके लिए संत तिलोकेवाला को जिताने की अपील
कालांवाली,
7 सिंतबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में सिरसा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आजाद उम्मीदवार संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने आज अपने समर्थकों सहित क्षेत्र गांव पतली डाबर, कोटली, सुचान, थेहड़ी सावन सिंह, बग्गूवाली आदि का दौरा किया और सिख संगत को वोटों की अपील की। इस मौके पर उनके साथ संत प्रीतम सिंह मलड़ी, संत कुन्दन सिंह और मेजर सिंह देसू खुर्द, संत सुखपाल सिंह बड़ागुढ़ा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रो. गुरचरण सिंह, मालक सिंह भावदीन, बाबा बचित्तर सिंह देसू मलकाना, स्वर्ण सिंह विर्क, मेजर सिंह खतरावां, सुरजीत सिंह भावदीन, सुखदेव सिंह कंगनपुर, मलकीत सिंह खालसा, जरनैल सिंह खालसा, सतनाम सिंह, प्रगट सिंह तिलोकेवाला, मेजर सिंह देसू जोद्धा,  सुरजीत सिंह पतली डाबर आदि गणमान्य व्यक्ति थे।
    इस मौके पर सिख संगत को संबोधन करते हुए हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रो. गुरचरण सिंह ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के चुनाव सिख पंथ की मान मर्यादा के साथ जुड़े हुए हैं क्योंकि इन चुनाव में जीत हासिल करने वाले व्यक्तियों ने शिरोमणि कमेटी में जाकर सिख धर्म की रहित मर्यादा को कायम रखना होता है। इस करके हमें ऐसे व्यक्ति ही इन मतदान में जिता कर शिरोमणी कमेटी में भेजने चाहिए जो गुर मर्यादा का पूरा ज्ञान रखते हों। उन्होंने कहा कि संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला इन असूलों पर खरे उतरते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे धर्म की मर्यादा ही नहीं जानते हम उन्होंने लोगों के कहने पर हम अपने वोट दें यह ठीक नहीं। इस करके सारी सिख संगत के हाथ जोड़कर अपील है कि संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को ज़्यादा से ज़्यादा वोटों के साथ जिता कर शिरोमणि कमेटी में भेजा जाये। इस मौके पर मेजर सिंह खतरावां ने कहा कि रंगरेटा समाज के साथ जुड़े लोगों को हर पक्ष से दरकिनार किया जाता रहा है। हमें उम्मीद है कि संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला चुनाव जीत कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में रंगरेटा समाज के लोगों का मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रयत्न करेंगे। इस मौके पर संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने कहा कि वह सिख संगत की आशाओं पर खरा उरतने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने आज अपने कार्यालय मे जनसमस्याऐं सुनी
मण्डी डबवाली
6 सितम्बर-मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने आज अपने कार्यालय मे जनसमस्याऐं सुनी तथा उनका समाधान करने का प्रयास किया। कल रात्रि डा.सिंह ने वार्ड 13 ििस्थत बाबा रामदेव मन्दिर में जागरण का शुभारम्भ किया तथा बाबाजी का आर्शीषवाद लिया। इस अवसर डा.सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव जी के पदचिन्हो पर चलकर ही हम समाज मे सुधार ला सकते है। यदि हम बताये गये मार्ग पर थोडऋा ही चल दे तो हमारा जीवन सफल हो सकता है उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम मे सिरसा के सांसद डा.अशोक तंवर ने भी आना था लेकिन लोकसभा अधिवेशन के चलते वह नहीं आ सके। इस मौके पर बाबा रामदेव सेवा समिति ने मांग की कि रैगर समाज धर्मशाला व मन्दिर का निर्माण कार्य चल रहा है, इस पर डा. सिंह ने बताया कि धर्मशाला निर्माण के लिए पहले भी राशि उपलब्ध करवाई गई थी।  सांसद अशोक तंवर व डा.के.वी.सिंह की तरफ सें 3 लाख रू. धर्मशाला निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ शहरी प्रधान पवन गर्ग, ब्लाक औढां प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, पार्षद विनोद बांसल, युवा नेता संजय मिढा व बाबा रामदेव सेवा समिति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खन्ना कॉलोनी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राजबीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिसअधिकारियों से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई
सिरसा,
8 सितम्बर। खन्ना कॉलोनी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राजबीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिसअधिकारियों से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्राथना पत्र में  राजबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग के कई कर्मचारि और स्वयं उपजिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा उस पर आरटीआई आवेदन वापस लेने का दबाव बना रहेे है तथा  उसे व उसके परिवार  को इन अधिकारियों व कर्मचारियों से जान का खतरा है। क्योंकि उसने शिक्षा विभाग से संबंधित अनेक सूचनाएं मांगी है। जिनमें इन लोगों की मिलीभगत के चलते हुए घपलों और घोटलों के उजागर होने की संभावनाएं है। अपनी करतुतों पर पर्दा डाले रखने के लिए ये अधिकारी उसे मानसिक प्रातडऩा दे रहे है। राजबीर सिंह ने बताया कि उस द्वारा की गई शिकायत की जांच खैरपुर पुलिस चौकी के सहायक उप पुलिस नीरिक्षक देसराज के पास आ चुकी है, परंतु उसने अभी तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की है। राजबीर सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी की यदि शीघ्र ही उसे व उसके परिवार को इन प्रभावशाली कर्मचारियों से बचाने के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए गए तो वह उपायुक्त कार्यालय के बाहर  अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल पर बैठेगा। वहीं व्हीशलब्लोवर संस्था ने जिला प्रशासन से आरटीआई कार्यकर्ता  राजबीर सिंह मलिक को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की तथा दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

13 अक्टूबर को होने वाले हिसार उप-चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी परचम लहराएगा
सिरसा।
13 अक्टूबर को होने वाले हिसार उप-चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी परचम लहराएगा और जनता मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा द्वारा किए गए विकास कार्यों पर मोहर लगाएगी। यह बात गत दिवस गांव कुक्कड़थाना में आयोजित एक जनसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कही। यह जनसभा नेकीराम के निवास पर आयोजित की गई जहां पहुंचने पर श्री शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, संजय शर्मा, पूर्ण गिरधर, संत लाल गुंबर, रविंद्र मलिक, बृजदान चारन, राम लाल शर्मा, दौलत राम दहिया डिंग, सरपंच सुभाष चंद्र, पूर्ण सरपंच प्रणव, विजय सिंह रानिया, मेवा सिंह पूर्व सरपंच, शरबती देवी, राम कुमार, हरज्ञान, पतराम, कालूराम, जगदीश, हजारी खडग़वाल, चंद्रभाना, राम प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
    श्री शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि जिला में कहीं भी भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। जो भी भ्रष्टचार में संलिप्त पाया गया उसके लिए कानून में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा को नं. 1 मुख्यमंत्री का खिताब मिलना इस बात का सबूत है कि प्रदेश उनके नेतृत्व में नं. 1 बना है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा पूरी तरह से खुशहाल है। पूर्व की सरकार ने जहां लूटने का काम किया वहीं पूरे प्रदेश में अब बिजली, पानी, सड़कों सहित अनेक समस्याओं को जड़ से खत्म किया गया है। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है। केंद्र व राज्य सरकार आम आदमी के हित के लिए कटिबद्ध है और सबको शिक्षा, सबको काम की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 36 बिरादरी के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई है और किसानों, अनुसूचित जाति और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी सुविधाओं पर विशेष बल दिया गया है।

उपचुनाव में इनेलो की जीत के बाद निश्चित तौर पर हरियाणा से हुड्डा सरकार का सफाया हो जाएगा
सिरसा, 08 सितम्बर। इनेलो के जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने कहा है कि हिसार उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी डॉ. अजय सिंह चौटाला की जीत से न सिर्फ देश की राजनीति में एक बदलाव आएगा बल्कि उपचुनाव में इनेलो की जीत के बाद निश्चित तौर पर हरियाणा से हुड्डा सरकार का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो ने पहले भी कई उपचुनाव कांग्रेस सरकारों के खिलाफ जीते हैं और इस उपचुनाव में भी पार्टी लोगों के सहयोग व समर्थन से निश्चित तौर पर विजय हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि देश में हुए लाखों घोटालों और भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली कांग्रेस सरकार को हिसार उप-चुनाव में जनता ये बता देगी की अब कांग्रेस का पूरे देश से सफाया तय है। क्योंकि जनता अब इनेलो को चुनेगी जो कि संकेत है कि आने वाली सरकार इनेलो की होगी।

मेडिकल शोध कार्य हेतू अपनी देहदान करके अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया
सिरसा।
एक और डेरा पे्रमी ने अपने सतगुरू के वचनों पर अमल करते हुए जन कल्याण के लिए मेडिकल शोध कार्य हेतू अपनी देहदान करके अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
शाह सतनाम जी मार्ग स्थित प्रीत नगर कालोनी की गली न. 14 निवासी हरि सिंह ठाकुर इन्सां (54)पुत्र धन सिंह ठाकुर  का गत रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य एवं कर्मठ सेवादार हरि ङ्क्षसह ने पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनानुसार जीते जी प्रण लिया हुआ था कि वे मरणोंपरांत अपने शरीर को मेडिकल शोध कार्यों हेतू दान देंगे तथा अपनी आंखों को दान करेंगे ताकि किसी की अंधेरी जिंदगी में उजाला हो सके। हरि सिंह ठाकुर के निधन के उपरांत उनके पुत्रों वीरेंद्र ठाकुर, रविंद्र ठाकुर व जितेंद्र ठाकुर इन्सां ने अपने पिता की अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए उनकी आंखे दान की। तत्पश्चात उनके शरीर को मेडिकल शोध कार्यों हेतू दान देने के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज से संपर्क किया गया, जिस पर वहां से डाक्टरों की एक टीम ने सिरसा पहुंची तथा मृत देह को अपने साथ ले गई। उनकी अर्थी को उनकी पुत्रवधुओं ने कंधा दिया। इस अवसर पर हरि सिंह ठाकुर के पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज की वैन में रखकर बाजारों में से होकर गुजारा गया। सैकड़ों डेराप्रेमी धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा का नारा लगाते हुए उनके साथ चल रहे थे। इस अवसर पर ब्लाक कल्याणनगर के सात मैंबर, ब्लाक भंगीदास व जिम्मेवार सदस्य उपस्थित थे।

रामपुरा में गोगा जी महाराज का मेला आयोजित
ओढ़ां-
गांव रामपुरा बिश्रोईयां में स्थित श्री गोगाजी की मैड़ी पर समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर साल की भांति विशाल मेले का आयोजन करवाया गया जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रभर के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने गोगा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जागृति युवा कल्ब के प्रधान प्रहलाद कुमार ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी के अलावा अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई। कल्ब के उपप्रधान मुकेश कुमार, सचिव वेदप्रकाश, सुलतान, समस्त सदस्य व गांववासियों ने मेले व लंगर के दौरान पूरा सहयोग दिया। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की। मेले के दौरान श्रद्धालु धोक मारने के लिए जैसे ही लाईनों में लगे तो भारी बरसात शुरू हो गई, लेकिन बरसात भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं कर सकी, श्रद्धालु बरसात में ही लाईनों में लगे रहे। सरपंच गुरदीप कौर ने बताया कि मेले में किसी प्रकार के लड़ाई झगड़े से निपटने और अनुशासन बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था की गई थी। पुलिस के साथ कल्ब सदस्यों ने भी भरपूर योगदान दिया। इस बार मेले में हर प्रकार के नशीले पदार्थों पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोगा जी महाराज की मेड़ी पर धोक लगाई। उन्होंने बताया कि यहां पर सच्चे मन से मांगने वाले की मनोकामना गोगा जी महाराज जरूर पूरी करते हैं।

बिज्जूवाली में चलाया सफाई अभियान
ओढ़ां
-गांव बिज्जूवाली के युवा कल्बों व ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के तहत आज गांव के मुख्य स्थानों पर सफाई की गई। सफाई अभियान की शुरूआत गांव के रामदेव मंदिर से की गई। जिसमें ग्राम पंचायत, शहीद भगत सिंह युवा कल्ब व आदर्श युवा कल्ब के सदस्यों ने घास-फूस उखाड़कर व गंदगी उठाकर साफ-सफाई की। कल्ब सदस्यों ने बताया कि सफाई का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, इसलिए हमें अपने आस-पास के वातावरण में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर बंसी लाल, पंकज, इन्द्रपाल, मनोहर लाल, सुभाष, मांगेलाल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

ओढ़ां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
ओढ़ां
-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एडवोकेट अविनाश सिंह कालड़ा ने ग्रामीणों महिलाओं व स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों तथा अन्य कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आयोजित होने वाली ग्रामीण लोक अदालतों के फायदों के बारे में बताया। कानूनी जागरूकता शिविर में एडवोकेट कालड़ा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना से जनता को बहुत फायदे होते हैं और गरीब परिवार से संबंध रखने वाले व बेरोजगार व्यक्ति इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। एडवोकेट कालड़ा ने क्षेत्र के लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में उन्होंने ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सेवा व रजिस्ट्रेशन, जॉब कार्ड, बेरोजगारी भत्ता, मस्टर रोल, कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं, वेतन, बैंक व डाकघर के बचत खाता आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडवोकेट कालड़ा के अलावा एडवोकेट अमित गोयल, मनोज दहिया, पवन कुमार, गौरव शर्मा और सुरेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एस.ई.पी.ओ भूप सिंह, सरपंच नरेंद्र मल्हान, जसविंद्र सिंह जलालआना, पंच बलजीत कौर, जीवी रानी, राजपाल मल्हान और रमेश बाटू सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे।

बरसात ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
ओढ़ां
-गत दो तीन दिन में हुई मूसलाधार बरसात के कारण गांव ओढ़ां में जलघर के निकट, पटवारघर से लेकर जीटी रोड पर धर्मकांटे तक, कालांवाली रोड के निकट स्थित नई कालोनी, पुरानी अनाज मंडी और निचले क्षेत्रों में बरसात का पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    वहीं दुसरी ओर बरसात ने किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। किसान बलदेव सिंह, रामप्रताप, रूपेंद्र सिंह, हीरा सिंह, मदनलाल और अन्य किसानों ने बताया कि बरसात व आंधी के कारण नरमा व कपास की फसल पर लगे टींडे झड़ गए हैं जिसके कारण पैदावार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बरसात के कारण बिजली व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ा है और मौसम के खराब होने के साथ बिजली बंद हो जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रक्तदानियों ने किया 36 यूनिट रक्तदान
ओढ़ां
-खंड के गांव टप्पी में जननायक स्पार्टस क्लब द्वारा समस्त गांववासियों व स्कूल स्टाफ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन प्राइमरी स्कूल के मुख्य शिक्षक रमेश शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान वो महान दान है जिसके जरिए हम से हम किसी भी व्यक्ति को नया जीवन दे सकते हैं। इस शिविर में कुल 36 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदानियों में पांच महिलाएं भी शामिल थी। शिविर में सिरसा से डॉ. एल.एन गुप्ता ने अपनी टीम के साथ रक्तदाताओं का रक्त एकत्र किया। इस अवसर पर डॉ. एल.एन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। इस शिविर को सफल बनाने में क्लब प्रधान ईश्वर चंद्र, सचिव सुरेंद्र शेखावत, कोषाध्यक्ष कृष्ण मेहता, उपप्रधान बलजीत कुमार, सदस्य तरविंद्र, गांधी, नरेश, दविंद्र, नरेंद्र, करणजीत, गगनदीप और मिडल स्कूल के हैड टीचर गुरदीप सिंह आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

Tuesday, September 6, 2011

समाचार News 06.09.2011

सिरसा जिला में एक लाख 16 हजार पेंशनधारकों के स्मार्ट कार्ड बनाकर उन्हें वितरित किए जा चुके हैं
सिरसा
6 सितंबर। सिरसा जिला में एक लाख 16 हजार पेंशनधारकों के स्मार्ट कार्ड बनाकर उन्हें वितरित किए जा चुके हैं। इस प्रकार से 91 प्रतिशत पेंशनधारकों को स्मार्ट कार्ड प्राप्त हो चुके हैं स्मार्ट कार्ड बनाने और वितरण करने के मामले में सिरसा जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिला की इस उपलब्धि पर हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती उर्वशी गुलाटी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया को बधाई दी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से यह भी पूछा कि इससे अधिक किसी जिले की उपलब्धि है तो वे बताएं। श्रीमती गुलाटी आज वीडियो कांफें्रसिंग के जरिए राज्य सरकार द्वारा तय की गई 15 आवश्यक सेवाओं के निष्पादन एवं पेंशन वितरण कार्य की समीक्षा कर रही थी।
    उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे सरपंचों के माध्यम से सभी पेंशनधारकों को उनके बैंक खातों में जमा हुई पेंशन राशि की सूचना पहुंचाएं ताकि हर पेंशनधारक को यह विश्वास हो की उनकी पेंशन की राशि उन्हें अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक प्रतिनिधियों और निजी कंपनियों को चाहिए कि वे पेंशनधारकों की शिकायतें और समस्याएं सुनने के लिए शिकायत निवारण केंद्र स्थापित करें और उस केंद्र पर टॉल फ्री नंबर की सुविधा भी उपलब्ध करवाएं।  उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाओं को एक प्रणाली यानी ईबीटी के माध्यम से वित्तीय समावेशन किया जा रहा है। इसी प्रणाली के शुरू होने से वित्तीय समावेश में पूरी पारदर्शिता आएगी, इसलिए पेंशनधारक भी पूरी तरह आश्वस्त रहे कि उन्हें उनकी पेंशन की राशि ब्याज सहित मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी व निजी कंपनियों के प्रतिनिधि 30 सितंबर तक सभी पेंशनधारकों की एनरोलमेंट सुनिश्चित करें ताकि उनके बैंक खातों में पेंशन की राशि सुचारू रूप से डाली जा सके। यदि फिर भी कोई पेंशनधारक बिना एनरोलमेंट के रहता है तो उसे पेंशन से वंचित नहीं रखा जाएगा उसे पुरानी पद्धति एपीआर के माध्यम से पेंशन अवश्य मिलेगी।
    उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि निरंतर एनरोलमेंट व पेंशन वितरण कार्य की मॉनिटरिंग करें ताकि कहीं भी पेंशन वितरण के कार्य में गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने फीनो कंपनी के अधिकारियों से कहा कि वे अपने बिजनेस कॉरसपोडेंट को हिदायत करेंगे कि पेंशन वितरण के समय पेंशनधारकों को उनकी राशि की डिटेल भी मुहैया करवाएं। इसके साथ-साथ छह महीने में एक बार बैंकों द्वारा भी पेंशनधारक को उसकी राशि की डिटेल मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार द्वारा चिन्हित की गई 15 सेवाओं के निष्पादन का कार्य निश्चित समयावधि में करवाएं जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बिजली वितरण निगम, जन स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के कार्यों के लिए आवेदनों का रिकॉर्ड कंप्यूटरीकृत करें।
    उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि सिरसा जिला में 1 लाख 28 हजार 381 पेंशनधारकों के खाते खोले जा चुके हैं। जबकि एक लाख 19 हजार 395 पेंशनधारकों के खातों में 9 करोड़ 99 लाख 15 हजार 878 रुपए की राशि जमा भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला के 30 गांवों और 50 शहरी वार्डों में 72 लाख से भी अधिक की पेंशन राशि पेंशनधारकों को बांटी भी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनधारकों की 31 अगस्त तक एनरोलमेंट हो चुकी है उन सभी की पेंशन राशि आगामी 12 सितंबर तक उनके खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पेंशन वितरण कार्य के लिए शैड्यूल तैयार किया गया है जिसके अनुसार गांव में फीनो कंपनी के कर्मचारी पेंशन वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी बिजनेस कॉरसपोडेंट निश्चित किए समय व तिथि अनुसार ही गांव में पहुंचे।

सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोएिसशन की तरफ से अध्यापक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया
डबवाली
, 6 सितंबर।  डबवाली के कम्युनिटी हॉल में सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोएिसशन की तरफ से अध्यापक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि अध्यक्षता उपमण्डलाधीश(ना0)डा0 मुनीष नागपाल ने की।
    इस अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने कहा कि अध्यापक एक दीपक के समान होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हर शिष्य का नैतिक कर्तव्य बनता है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि वह अपने अध्यापकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्य करने चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपने बुजुर्गों का भी सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का आदर सम्मान होता है वह घर स्वर्ग के समान होता है।
    इस मौके पर कविता प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नवप्रगति स्कूल की दीपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल मंदिर स्कूल की कीर्ति ने द्वितीय तथा सीनियर सैकेंडरी स्कूल की स्वाति ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में नेहरू पब्लिक स्कूल के मोहित को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया जबकि नवप्रगति स्कूल की सुनीता को द्वितीय व इसी स्कूल की रेणुका को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर सीनियर सिटीजन आत्माराम अरोड़ा, प्रोजैक्टर चेयरमैन चिमन लाल मिढ़ा, एनसीसी के सचिव शशिकांत उपस्थित थे। मंच संचालन हरियाणा पब्लिक स्कूल के संस्थापक रमेश आचार्य ने किया।

पंचायतें मजबूत लोकतंत्र का आधार: धर्मवीर
सिरसा
, 6 सितम्बर: मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर ङ्क्षसह अपने सिरसा प्रवास दौरान जलपान हेतु पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के आवास पर पहुंचे और वहां उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायतों का मजबूत होना आवश्यक है और इसी नीति पर काम करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने पंचायती राज प्रणाली को प्रदेश में मजबूती देने के लिए इन संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को वाजिब मानदेय देने का निर्णय लागू करके पंचायतों को मजबूती प्रदान की है। जिससे प्रदेश में लोकतंत्र की जड़ें भी मजबूत हुई है। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा, पंचायत समिति रानियां के चेयरमैन ठाकर शेरङ्क्षसह, सुरेंद्र ङ्क्षसह नेहरा, लादूराम पूनियां, संगीत कुमार, डा. आर.एस. सांगवान, जयनारायण तायल, दाताराम पूर्व सरपंच, दलीप ङ्क्षसह घोड़ावाली, अरङ्क्षवद बांसल, सहीराम सहारण, हनुमान दास पटीर, जरनैल ङ्क्षसह बराड़ व रुप राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि हुड्डा सरकार ग्रामीण विकास की योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है, क्योंकि जब देश के गांव खुशहाल होंगे, तभी देश खुशहाल होगा। धर्मवीर ने कहा कि ग्राम पंचायतों को भी सार्वजनिक हित के कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए, जिससे सारे गांव के लोगों को लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास कार्यों हेतु सरकार की तरफ से धन की कोई कमी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने पंचायतों की ताकत भी बढ़ा दी है। अत: पंचायतों को अब अपनी ताकत का इस्तेमाल जन भलाई के लिए करना चाहिए। इससे पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने अपने आवास पर पहुंचे सी.पी.एस. धर्मवीर का भावभीना स्वागत किया और प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा भी की।

अब कांग्रेस का पूरे देश से सफाया तय है
सिरसा
, 07 सितम्बर। देश में हुए लाखों घोटालों और भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली कांग्रेस सरकार को हिसार उप-चुनाव में जनता ये बता देगी की अब कांग्रेस का पूरे देश से सफाया तय है। क्योंकि जनता अब इनेलो को चुनेगी जो कि संकेत है कि आने वाली सरकार दनेलो की होगी।
चावला ने कहा कि इनेलो के शासन काल में लोगो की समस्याओं का निवारण करने के लिए सरकार आप के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे जिनमें लोगों की समस्याओं  का निपटारा मौके पर ही हुआ करता था और अब हम विपक्ष में हैं तो भी अपना फर्ज पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं और जनता की आवाज को बुलंद कर रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों को जितनी रियायतें व सहूलियतें उनके कार्यकाल में दी गई थीं उतनी अन्य किसी सरकार ने नहीं दी और व्यापारियों को इनेलो सरकार आने पर एक बार फिर कई प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी जबकि वर्तमान सरकार में व्यापारियों के ऊपर कई प्रकार के टैक्स थोपे गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। कर्मचारियों को वेतन तथा बुजुर्गो को पेंशन देने के लिये सरकार के पास पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने पर हरियाणा में शापिंग माल बन्द कर दिए जाएंगे तथा वालमार्ट जैसी विदेशी कम्पनियों को यहां व्यापार करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए फार्म एस. टी. 38 को भी समाप्त कर दिया जाएगा तथा व्यापारियों के मान-सम्मान के साथ-साथ उनके व्यापार में वृद्धि के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

संत तिलोकेवाला रिकार्ड वोटों के साथ जितेंगे: संत मलढ़ी
कालांवाली
, 6 सितम्बर। सिरसा क्षेत्र से आज़ाद उम्मीदवार के रूप में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की सिरसा की चयन लड़ रहे संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला की तरफ से आज अपने समर्थकों समेत गाँव तख़तमल और धरर्मपुरा का दौरा किया और सिख संगत को वोटों की अपील की। इस मौके पर उनके साथ संत प्रीतम सिंह मलड़ी, संत सुखपाल सिंह बड़ागुढ़ा, संत कुंदन सिंह और मेजर सिंह देसू खुर्द, जगसीर सिंह गिल नगर पार्षद कालांवाली, मा. सुखदर्शन सिंह औलख, अजैब सिंह पूर्व सरपंच कालांवाली, गुरतेज सिंह सोढी, कुलदीप सिंह फग्गू, गुरजीत सिंह धरमपुरा, मखन सिंह फग्गू, भाई मनोज सिंह, प्रगट सिंह तिलोकेवाला, गुरदर्शन सिंह खतरावां, रिछपाल सिंह पूर्व सरपंच खतरावां, कुलदीप सिंह फग्गू, शमशेर सिंह तारूआना, सतनाम सिंह के इलावा इलाके के अनेक पंच सरपंच और धार्मिक शखसियतें भी उनके साथ थे।
    इस मौके पर संत प्रीतम सिंह मलड़ी ने कहा कि संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने अपना जीवन सिख पंथ की सेवा को समर्पित किया है। वह सदा ही सिख पंथ की चढ़ती कला के लिए काम करते रहे हैं। आज वह सिख संगत की इच्छा के साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ रहे हैं। हमें चाहिए कि इस तरह की नेक शखसियत को भारी बहुमत के साथ चुनाव जिता कर शिरोमणि कमेटी में भेजें जिससे वह वहाँ धर्म के कामों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान के सकें। उन्होंने कहा कि गाँवों और कस्बों में संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को संगत की तरफ से तन मन धन के साथ योगदान दिया जा रहा है। जिस तरह सिख संगत बाबा तिलोकेवाला को प्यार और सत्कार दे रही है उसे देख कर लगता है कि वे रिकार्ड वोटों के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि एक एक वोट संत बाबा तिलोकेवाला को देकर उन की जीत का रिकार्ड बनाओ इस में ही सिख संगत का भला है।

सूबे की सिख संगत बादल दल को सबक सिखाएगी : तारी
कालांवाली
, 6 सितम्बर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव इस बार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी और इस बार प्रदेश की सिक्ख संगत शिरोमणि अकाली दल बादल को इस तरह का सबक सिखाएगी कि वह लौट कर हरियाणा की तरफ मुँह नहीं करेगा। यह बात हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सूबा कार्यकारिणी के सदस्य जगतार सिंह तारी ने आज यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि इन चुनाव के साथ ही कमेटी का भविष्य जुड़ा हुआ है जिस करके प्रदेश की सिख संगत सारी स्थिति को समझते हुए अब हरियाणा कमेटी के साथ है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल ने इस बार जो राजनीति शिरोमणि कमेटी चुनाव में की है उस के साथ अब प्रदेश की सिख संगत पूरी तरह के साथ बादल दल के खि़लाफ़ हो चुकी है क्योंकि बादल दल ने हरियाणा की सिख संगत को एक राजनैतिक दल की झोली में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से इस बार 11 में से 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये गए हैं जबकि दो सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों को समर्थन दिया गया है जो कि उस क्षेत्र की सिख संगत की भावना के अनुरूप किया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग गुरुद्वारा कमेटी को मान्यता देने में शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से सदा ही रुकावट डाली जाती रही
 है जबकि पंजाब के मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल सदा ही यह बात कहते हैं कि कांग्रेस सिखों के धार्मिक मसले में रुकावट डालती है परन्तु स. बादल को हरियाणा के सिखों के धार्मिक मसले में अपने तरफ से दी जा रही दख़लांदाजी का एहसास कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मान्यता मिल जाने साथ जहाँ प्रदेश में सिखों का धार्मिक विकास होगा वहीं राजनैतिक, आर्थिक और शैक्षिणिक विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सिख आज जागरूक हो चुके हैं और अपने हित के बारे अच्छी तरह जानते हैं इस करके वह शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रत्याशियों को मुँह नहीं लगा रहे और उन को नमोशी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिखों ने यदि अपनी सरदारी कायम करनी है तो वह हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उम्मीदवारों का साथ देन नहीं तो उन को सदा ग़ुलामी ही नसीब होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी किसी व्यक्ति विशेष के खि़लाफ़ नहीं बल्कि प्रदेश के सिखों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है और यह शिरोमणि कमेटी के चुनाव भी कमेटी के संघर्ष का एक हिस्सा हैं इस लिए सिख संगत को राजनीति से पर उठ कर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उम्मीदवारों का साथ देना चाहिए। 

गाँव चोरमार में औलख के नाटक 10 को
कालांवाली
, 6 सितम्बर। क्षेत्र के गाँव चोरमार के दशमेश युवा क्लब की तरफ से संत बाबा करम सिंह की देखरेख में 10 सितम्बर को शाम 7 बजे गाँव की चौपाल में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 104वें जन्म दिवस को समर्पित तीसरा विशाल नाटक मेला करवाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रवक्ता शमशेर सिंह चोरमार ने बताया कि इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सिरसा के डिप्टी कमिशनर युद्धवीर सिंह ख्यालिया होंगे। इस मौके पर अजमेर सिंह औलख की टीम की तरफ से पंजाबी नाटक बिगाने बोहडऱ दी छां और अवेसले युद्धां दी नायिका खेले जाएंगे। इस के इलावा मुख्य वकता राजीव गोदारा ऐडवोकेट चण्डीगढ़ की तरफ से अपने प्रगतिशील विचार भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर फांसी और मैं धरती पंजाब दी कोरियोग्राफी भी पेश की जायेगी। इस मौके पर तीन सरकारी कर्मचारियों राजिन्दर सिंह पटवारी साहूवाला, हिंमत सिंह सेवामुक्त जे.ई. बिजली निगम और सुरजीत सिंह मान प्रिंसिपल सरकारी सकंडरी स्कूल बनी को विशेष रूप में सम्मानित किया जायेगा।

नरमे की फ़सल के लिए कहर बन रही है बारिश
कालांवाली,
6 सितम्बर। पिछले दो दिनों से कालांवाली और आसपास के गाँवों में भारी बारिश होने से जहाँ नरमे की फ़सल का भारी नुकसान हो रहा है वहीं मंडी कालांवाली के निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने सेलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी कालांवाली की पुरानी थाना रोड, पंजाब बस अड्डा, डाक्टर मार्केट, पुरानी मंडी के दुर्गा मंदिर के नज़दीक, नया बस अड्डा, देसू रोड आज बारिस का पानी जमा होने साथ जौहड़ का रूप धारण कर गए। डाक्टर मार्केट में तो स्थिति यह बनी हुई थी कि कई दुकानों में वर्षा का पानी दाखिल हो गया था। इस तरह ही पुरानी मंडी के कई घरों में बारिश का पानी दाखिल हो जाएँ करके लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ़ क्षेत्र के कई गाँवों में आज नरमे की फ़सल में बारिश का पानी भर जाएँ करके किसानों में मायूसी छा गई क्योंकि इस बार नरमे की फ़सल काफ़ी अच्छी होने की संभावना बनी हुई थी परन्तु इस बेमौसमी बारिश ने किसानों की सपनों पर पानी फिर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि यह बारिश एक दो दिन हो होती रही तो इस के साथ नरमे की फ़सल बिल्कुल बर्बाद हो जायेगी। किसानों ने बताया कि यह बारिश के कारण भी नरमे की फ़सल की पैदावार काफ़ी घट जायेगी। किसानों ने कहा कि यह बारिश नरमे की फ़सल के लिए कहर बन कर आई है।

डा. केवी सिंह आगामी 12 सितम्बर को अपने बरनाला रोड़ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे व जनसमस्याएं सुनेंगे
सिरसा
। मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह आगामी 12 सितम्बर को अपने बरनाला रोड़ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे व जनसमस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए डा. सिंह के निजी सचिव मोहन खत्री ने बताया कि 12 सितम्बर सोमवार को डा. सिंह अपने आवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे साथ ही जनसमस्याएं सुनेंगे व उनके निराकरण संबधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बरनाला रोड़ स्थित डा. केवी सिंह के आवास पर पहुंचे।

26वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन प्राचार्य श्रीमती सोनिया की अध्यक्षता में किया गया
सिरसा
7 सितम्बर:श्री बाबा तारा बाबा रिसर्च सैंटर सिरसा, लांयस क्लब सिरसा स्टार  व यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के संयुक्त  तत्वावधान में 26वां नेत्रदान पखवाड़े के अंर्तगत राजेन्द्र स्कूल आफ नर्सिंग के सभागार में नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन प्राचार्य  श्रीमती सोनिया की अध्यक्षता में किया गया। यह जानकारी देते हुए हस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी गुरराजकरन सिंह ने बताया कि इस नेत्रदान पखवाड़ेे के दौरान  नर्सिंग  की छात्राओं व अध्यापकों को नेत्र रोग व नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का काम किया वहीं  यूथ हॉस्टल के चेयरमैन संजय खन्ना व  राम नारायण बतरा ,डा. दर्शन सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर गुरराजकरन सिंह ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के सदस्यों को नेत्र रोग व नेत्रदान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने नेत्रों की जांच समय-समय पर करवानी चाहिए ताकि जिंदगी में आंखे स्वस्थ्य रहे। उन्होंने कहा कि मृत्यु के उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए ताकि मरने के बाद भी उनकी आंखें जिंदा रह सकें। गुरराजकरन सिंह ने कहा कि मृत्यु के बाद मानव का शरीर किसी काम का नहीं रहता जिसके चलते उसे समाप्त करने के लिए जलाने या जमीन में दबाने का काम किया जाता है। ऐसे में यदि मृत्यु के बाद आंखे दान कर दी जाएं तो इससे मृतक के शरीर का वह अंग किसी और के जीवन में उजाला कर सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक वह अढ़ाई लाख से अधिक लोगों को नेत्रदान करने के लिए पे्ररित कर चुकें है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा नेत्रदान महादान है। अंत में राजेन्द्रा स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दिर्घायु की कामना की।

पुलिस समाचार
सिरसा
। थाना शहर सिरसा पुलिस ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर सेंधमारी व मोटरसाइकिल चोरी की एक दर्जन वारदातों को सुलझा लिया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अजय पुत्र रमेश, बिंद्र पुत्र ईश्वर तथा जितेंद्र पुत्र औमपाल निवासियान ढाणी सावनपुरा सिरसा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कई अन्य साथियों व चोरी की अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता। पकड़े गए आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर चोरीशुदा संपत्ति बरामद की जा सके।
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जांच अधिकारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में फिलहाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों रामकालोनी, नोहरिया बाजार, रानियां रोड़, अनाजमंडी, अग्रसैन कालोनी, खैरपुर कालोनी, चत्तरगढ पट्टी, विद्यापीठ व प्रीत नगर इत्यादि में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने इन वारदातों को पिछले तीन महीनों की समयावधि के दौरान अंजाम दिया और अक्सर रात्रि के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातें की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ चोरीशुदा सामान बरामद भी कर लिया गया है और बाकी सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने बीती 29 जून को शहर सिरसा से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में घटना के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चेतन पुत्र बहादूर राम निवासी पंडेरू, तारानगर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी के एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली है। चोरीशुदा मोटरसाइकिल को शहर सिरसा पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया थी। इस घटना के संबंध में रानियां रोड़ निवासी मुकेश पुत्र सुरेश कुमार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया था।
जिला की रानियां पुलिस ने एक व्यक्ति को ढाणी प्रतापनगर स्थित गुरूद्वारे में घुसकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना के आरोपी सुखा उर्फ गुरविंद्र पुत्र कृपाल सिंह निवासी तलवाडा खुर्द को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा 5446 रुपए की राशि भी बरामद कर ली है। आरोपी ने बीते दिवस 6 सितम्बर को ढाणी प्रतापसिंह गुरूद्वारे में घुसा और उसमें रखे गुल्लक का ताला तोड़कर उक्त राशि चुरा ली थी। रानियां पुलिस ने इस संबंध में गुरूद्वारे के पाठी करनैल सिंह पुत्र प्रतापसिंह निवासी ढाणीप्रताप सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया था। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एक अन्य घटना में थाना शहर सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 1035 रुपए की सट्टाराशि के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र साहबराम निवासी बी ब्लाक सिरसा के रूप में हुई है।
जिला की सदर डबवाली पुलिस ने रामेश्वर दास पुत्र भगवानाराम निवासी गोरीवाला को ्र8 बोतल शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है।
सिरसा।  आईजी हिसार मण्डल अन्नत कुमार ढूल द्वारा युवाओं को मानव अधिकारों एव कानूनी रूप से जागरूक कर एक आदर्श समाज के निर्माण हेतू गठित विशेष टीम द्वारा आज नेशनल कालेज में जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीम के इंचार्ज मानवाधिकार विषय के विशेषज्ञ सहायक उपनिरक्षक सज्जन कुमार ने युवाओं को मानवीय अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बतलाते हुये कहा कि जिस युवा में सादगी, सहयोग व सम्मान की भावना है। वह वास्तव में मानवाधिकारों का संरक्षक है ।  उन्होने युवाओं को कानूनी रूप से जागरूक करते हुये कहा अपराधी को शरण देना,  नकली करंसी, नजायज हथियार, नशा तस्करी , दहेज, रेगिग इत्यादि गैर कानूनी कार्य है, जिनमें संलिप्त पाए जाने पर युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। इस अवसर पर उन्होंने इन विषयों से संबधित धाराओं  एवं सजा बारे जागरूक किया। उन्होने युवाओं को सजग व मानवाधिकारों की संस्कृति के विकास मे योगदान देने का आह्वान किया व समाज की सकीर्ण मानसिकता के बारे बतलाते हुये  कहा कि ये सकीर्ण मानसिकता जातीय कटूता,रोड जाम,कानून का अपमान आम बात हो गई है। युवाओ को इस तरह के गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त नही होना चाहिए तथा एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्य डा. सुमन गुलाब, डा. इन्द्रजीत बिश्नोई, एचएस ढिल्लो  सहित सैकडों छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
सिरसा 6 सितम्बर:  जिला की नाथुसरी चौपटा पुलिस में बिती 4 सित्मबर को क्षैत्र के गांव गिरोरानी एरिया में हुई,लुट की गुत्थी को सुलझा लिया हैँ। चौपटा पुलिस ने इस संबध मे घटना के आरोपी केयर सिंह पुत्र कांशीराम निवासी गिगोरानी को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गये आरोपी को आज सिरसा आदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया   जाएगा ताकि उससे पूछताछ कर लूटे गए चांदी के आभूषण बरामद किये जा सकें। इस संबध में ईश्वर सिंह पुत्र डूंगर राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी पुलिस दर्ज करवाई शिकायत कर्ता ईश्वर सिंह ने ब्यान दर्ज करवाए कि बीती 4 सित्मंबर को उसकी मां चन्द्रकला के पहने हुए चांदी के आभूषण आरोपी ने गांव गिगोरानी क्षैत्र में लूट लिए।
सिरसा 6सितम्बर : आई जी स्टाप हिसार रेंज हिसार पुलिस व डबवाली सदर थाना पुलिस ने मुखबरी के आधार पर शराब के अवेध भडारण के साथ एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया हैं। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान कैलाश चन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी बोधा जिला मेनपुरी (उतरप्रदेश)के रूप में हुई पुलिस ने मौंके से 160 बोतल देशी शराब व 60 बोतल बियर मौके से बरामद कर ली हें आरोपी के विरूद्ध थाना सदर डबवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस को मुखबरी मिली थी, कि गांव मांगेआना क्षैत्र में बिना किसी अनुमती व प्रमाणपत्र के शराब का फर्जी  ठेका चलाया जा रहा हैँ, इस सूचना को पाकर एक पुलिस टीम ने मौंका पर दबिश देकर शराब के अवैध भडंारण के साथ आरोपी को काबू कर लिया।
सिरसा 6सितम्बर : थाना  शहर सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान सुूचना मिलने पर सार्वजनिक क्षैत्र पर  जूआ खेलने के आरोप में दो लोगों को गिफ्तार किया हैं पकडें गए व्यक्तियों की पहचान दीपक पुत्र लाल चन्द्र निवासी कल्याण नगर सिरसा व विनय कुमारपुत्र माहीलाल निवासी जेलपुर जिला इटावा उतरप्रेदश हाल सिरसा के रूप में हुई हें पुलिस ने मौका से 7800 रूपये की जुआ व ताश की गट्टी भी बरामद कर ली हैंआरोपीयों क ो गश्त के दौरान उपनिरक्षक कृष्णचन्द्र प्रभारी पुलिस टीम ने बेगू रोड़ क्षैत्र से काबू किया। सभी आरोपीयों के विरूद्ध थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज किया गया हैं। एक अन्य घटना थाना शहर सिरसा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर सट्टा खाईवाली  करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं,पकड़े गए व्यक्ति की पहचान  पन्नालाल पुत्र रूलीराम निवासी थेड़ मौहल्ला के रूप में हुई हैं। आरोपी को 170 रूपये की सट्टा राशि के साथ थेड़ मौहल्ला क्षैत्र से काबू किया गया हैं
सिरसा 6सितम्बर: थाना शहर सिरसा पुलिस ने बिती 24 जुलाई को शहर के सिंधु नर्सिग होम के पास से चोरी हुए मोटरसाइकिल के मामले में दुसरे आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ हेतू एक दिन के पुलिस रिमांड़ पर ले लिया हैं।इस घटना में दुसरे आरोपी की पहचान नितिन पुत्र सुरेन्द्र निवासी वार्ड न:2 फ तेहबाद हाल लक्ष्मीपुरा, जालंधर के रूप में हुई थी, जिस की गिरफ्तारी बकाया थी। इस सबंध में शहर थाना पुलिस ने टेकचन्द्र पुत्र जगदीश निवासी प्रमार्थ कालोनी सिरसा की शिकायत पर मोटरसाईकल चोरी  कर जांच शुरू की थी। इस घटना के एक आरोपी तनू उर्फ तरूण पुत्र घनश्याम निवासी गऊशाला सिरसा को पहले ही गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाईकल बरामद कर चुकी हैं।
सिरसा 6 सितम्बर: जिला की डिग़ पुलिस ने  बिती 22 मई को गांव भावदीन में हुए झगड़े में जानलेवा हमला करने  के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कि या हैं, पकड़े गए व्यक्ति कर पहचान  सोनू पुत्र प्रताप निवासी भावदीन के रूप में हुई हैं,इस संबध में घायल सुन्दरपुत्र रामसिंह निवासी भावदीन की शिकायत पर आठ लोगों के विरूद्ध भादस की धारा 48, 149, 307, 427, 325, 326 के तहत मामल दर्ज हुआ था। इस घटना के चार आरोपियों को डिंग पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकीहै।

लोगों के घरों में बरसात का पानी घुसा
ओढ़ां
-मंगलवार की शाम को करीब छह बजे अचानक तेज बरसात होने से ओढ़ां क्षेत्र के गांव घुकांवाली में लोगों के घरों में पानी घुस गया। गांववासी हरनेक सिंह, नत्था सिंह, सुखदेव सिंह, कृष्ण सिंह और मेजर सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर पांच में स्कूल वाली गली जोहड़ के निकट ऊंची होने के कारण इस गली से जल निकासी नहीं हो पाती जिस कारण पानी उनके घरों में घुस जाता है और उनके मकानों के गिर जाने का खतरा पैदा हो गया है। गत दो तीन दिन से हो रही बरसात से दुखी वार्ड नंबर पांच के लोगों ने आज गांव की सरपंच से जल निकासी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। सरपंच सर्वजीत कौर ने पानी निकासी की शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
    गांव ओढ़ां में जलघर के निकट, पटवारघर से लेकर जीटी रोड पर धर्मकांटे तक, कालांवाली रोड के निकट स्थित नई कालोनी, पुरानी अनाज मंडी और निचले क्षेत्रों में बरसात का पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुसरी ओर बरसात ने किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। किसान बलदेव सिंह, रामप्रताप, रूपेंद्र सिंह, हीरा सिंह, मदनलाल और अन्य किसानों ने बताया कि बरसात व आंधी के कारण नरमा व कपास की फसल पर लगे टींडे झड़ गए हैं जिसके कारण पैदावार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बरसात के कारण बिजली व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ा है और मौसम के खराब होने के साथ बिजली बंद हो जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जादू के चमत्कार अथवा दैवीय शक्ति का कोई अस्तित्व नहीं
ओढ़ां
-जादू के चमत्कार अथवा दैवीय शक्ति का कोई अस्तित्व नहीं अपितु यह एक कला है जिसे हर कोई इंसान मेहनत व लगन से सीख सकता है। बहुत से पाखंडी तांत्रिक व बाबा जादू के ट्रिक दिखाकर आम जनता शारीरिक, आर्थिक व मानसिक शोषण करते हैं। यह बात तर्कशील सोसाइटी कालांवाली द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी में आयोजित तर्क चेतना कार्यक्रम में तर्कशील सोसाइटी बठिंडा के प्रधान रणजीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। तर्कशील सोसाइटी कालांवाली के सचिव अजायब सिंह जलालआना ने अपने संबोधन में सोसाइटी की गतिविधियों व कार्यशैली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तर्कशील सोसाइटी द्वारा जादू के ट्रिक्स, नाटक मेलों, मानसिक रोग परामर्श केंद्रों, रक्तदान व नेत्रदान शिविरों और विशेषकर शरीर दान के माध्यम से भी जनता को जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर मास्टर शमशेर सिंह ने कहा कि अध्यापकों की जिम्मेदारी बनती है कि विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम व किताबी ज्ञान के साथ साथ वैज्ञानिक सोच भी विकसित करें क्योंकि संविधान की धारा 51 ए.एच के तहत हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वैज्ञानिक विचारों का प्रचार प्रसार करें। इस अवसर पर मास्टर शमशेर सिंह ने अपने साथियों के साथ जादू के ट्रिक्स पेश किए और मनोरंजन के हैरतअंगेज कारनामों से सभी उपस्थिजनों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान तर्कशील सोसाइटी की ओर से प्रदर्शनी और तर्कशील साहित्य की स्टाल भी लगाई गई जिससे विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने ज्ञानवर्धक साहित्य खरीदा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह मान, फ्रेंडस युवा क्लब के प्रधान बंसीलाल झोरड़, कला अध्यापक प्रेमजीत सिंह, प्राध्यापक राजेंद्र जोधपुरिया सहित पुरा स्टाफ व काफी संख्या में गांववासी भी उपस्थित थे।

4 व्यक्तियों के खिलाफ अगवा करके मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज
ओढ़ां
-ओढ़ां पुलिस ने खारिया निवासी 22 वर्षीय लछमन सिंह पुत्र ओमप्रकाश की शिकायत पर उसी गांव के 4 व्यक्तियों के खिलाफ अगवा करके मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए सबइंस्पैक्टर हवा सिंह ने बताया कि लछमन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह गांव रत्ताखेड़ा स्थित रणजीत सिंह की ढानी में सत्संग सुनने के लिए अपनी गाड़ी पर आया था। सत्संग सुनकर जब वापिस जाने लगा तो रास्ते में उसी गांव के दिनेश व दीपक पुत्र तुलसी राम, रमेश व संदीप पुत्र धर्मपाल इन चारों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की और उसे अगवा करके गांव खारियां ले गए और वहां ले जाकर उसे जातिसूचक गालियां दी और डंडों व लाठियों से उसकी पिटाई करके भाग गए। उसके परिजनों ने उसे सिरसा अस्पताल में दाखिल करवाया।

4 के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हथियाने का मामला दर्ज
ओढ़ां
-ओढ़ां पुलिस ने डबवाली कोर्ट में किए गए इस्तगासा के आधार पर 45 वर्षीय विधवा गुड्डी देवी की शिकायत पर उसकी बहन, बहन के पुत्रों व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हथियाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रवि खुंडिया ने बताया कि भादड़ा निवासी गुड्डी देवी और उसकी बहन समेस्ता की शादी नुहियांवाली निवासी मनीराम के पुत्रों सुरजीत सिंह व रामप्रताप के साथ हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व गुड्डी देवी के पति सुरजीत सिंह की मौत हो गई जिसके एक लड़का भी है। सुरजीत सिंह की मृत्यु के बाद गुड्डी देवी अपने मायके भादड़ा में रहने लगी। बाद में उसकी बड़ी बहन समेस्ता के पति की भी मृत्यु हो गई जिसके दो पुत्र रूलीचंद व राधेश्याम हैं। समेस्ता के दोनों पुत्रों रूलीचंद व राधेश्याम ने एक अन्य मदनलाल पुत्र हजारी राम के साथ मिलकर धोखाधड़ी से कुल जमीन 20 एकड़ के तीन हिस्से अपने नाम करवा लिए और एक हिस्सा गुड्डी देवी के लिए छोड़ दिया जबकि गुड्डी देवी का कहना है कि उसे जमीन का आधा हिस्सा मिलना चाहिए। इस प्रकार पुलिस ने गुड्डी देवी की बहन समेस्ता, उसके पुत्रों रूलीचंद व राधेश्याम और मदनलाल के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हथियाने का मामला दर्ज कर लिया है।

समाचार News 05.09.2011

शहर की विभिन्न समस्याएं दूर करने के लिए आगामी एक-दो दिन में एक कार्य योजना तैयार की जाएगी
सिरसा
5 सितंबर। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय शहर की विभिन्न समस्याएं दूर करने के लिए आगामी एक-दो दिन में एक कार्य योजना तैयार की जाएगी। कार्य योजना के तैयार करने व इसे अमलीजामा पहनाने मेें वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन तथा स्थानीय नागरिक परिषद के अनुभवी सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। यह बात जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व स्थानीय नागरिक परिषद के सदस्यों के साथ हुई बैठक में कही।
    उन्होंने नागरिक परिषद के सदस्यों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के बारे में अधिकारियों से स्वयं कहा कि शहर में मुख्य रूप से पांच प्रकार की समस्याओं का आमजन को सामना करना पड़ रहा है जिनमें सड़कों में गड्डे, सीवर, सफाई, आवारा पशु व शहर में अतिक्रमण की समस्या शामिल हैं। इन समस्याओं के शीघ्र निपटान के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि निश्चित समयावधि में इन सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी एक-दो दिन में वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, स्थानीय नागरिक परिषद व अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर एक कार्य योजना तैयार करेंगे जिसमें विशेष रूप से यह तय किया जाएगा कि इन समस्याओं का निराकरण किस प्रकार से और कितनी जल्दी हो सकता है। इस सारी कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए स्थानीय उपमंडलाधिकारी (ना.) श्री रोशन लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    उपायुक्त ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय शहर के आमजन का भी सहयोग लिया जाएगा। विशेष रूप से व्यापार मंडल व विभिन्न एसोसिएशनों से शहर में अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में सीवर व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं और सीवर को सुचारू करने का कार्य आज से ही शुरू हो गया है। उन्होंने विभाग के प्रत्येक जेई के साथ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के एक-एक अनुभवी सदस्य को कार्य से संबंधित  लगाया जाएगा ताकि दोनों व्यक्ति आपस में समन्वय स्थापित कर सीवर समस्या का स्थाई समाधान करवाएं।  शहर में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने के लिए नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए फाटक आदि का निर्माण करवाएं और उसमें पशुओं को रखने की उचित व्यवस्था भी करें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अपने पालतू पशुओं को किसी भी समय खुला न छोड़े क्योंकि ज्यादातर इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है कि शहर के लोगों ही अपने पालतू पशुओं को शहर में खुला छोड़ रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद तथा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि वे शहर में पडऩे वाली उनकी विभाग से संबंधित सड़कों को के गड्डों को भरवाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाएं।
    उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटाने बारे विशेषकर रेहडिय़ों व दुकानों के आगे तक सामान रखने वाले लोगों से अपील की है कि वे कहीं भी अतिक्रमण न करें क्योंकि इस प्रकार की समस्या से दिन में हजारों व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफाई के बारे में भी नगर परिषद अधिकारियों को कहा कि शहर में किसी भी जगह कूड़ा-कर्कट का ढेर नहीं दिखाई देना चाहिए। शहर में कूड़ा-कर्कट होने से आकाश में पक्षियों की संख्या में इजाफा होता है जो वायु सेना के वायुयानों की उड़ान में बेहद खतरा होता है, क्योंकि इससे करोड़ों का नुकसान हो सकता है। शहर में कूड़े की समस्या से जहां पर्यावरण दूषित होता है वहीं यातायात व्यवस्था में भी बाधा पड़ती है। बीमारी आदि फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी कहा कि वे शहर में किसी भी जगह पानी इक_ा न होने दें और मच्छरों के लारवा को खत्म करने के लिए स्पे्र आदि निरंतर करवाएं। उन्होंने कहा कि शहर में पानी खड़ा रहने वाले विभिन्न स्थानों की पहचान कर वाटर रिचार्जिंग के लिए बोरवैल करवाए जाएंगे।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा, उपमंडलाधिकारी (ना.) श्री रोशन लाल, स्थानीय नागरिक परिषद के जगदीश चोपड़ा व सुरेंद्र भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कॉपियों में अनियमितता एवं गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी
सिरसा
5 सितंबर।  गैस कनैक्शन की कॉपियों में किसी प्रकार की अनियमितता एवं गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह बात मुख्य संसदीय सचिव श्री धर्मवीर ने आज स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर शिकायतें सुनते हुए कही।
    उन्होंने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्यों द्वारा कॉपियों में अतिरिक्त पेज चिपकाने व अनियमितता करने के संबंध में संज्ञान लेते हुए कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति एवं पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की कॉपियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस कनैक्शन लेते वक्त उपभोक्ताओं को चूल्हे व अन्य उपकरण खरीदना जरूरी नहीं है। इसलिए कोई भी गैस एजेंसी मालिक गैस चूल्हा, रेगुलेटर व अन्य सामान खरीदने पर बाध्य न करें। यदि ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय लघु सचिवालय के मुख्य भवन के समक्ष गैस कनैक्शन, सिलेंडर का मूल्य तथा सिलेंडर फीलिंग के मूल्य की सूची चस्पा करें। इसके साथ-साथ यह सूची सभी गैस एजेंसियों के कार्यालयों में भी चस्पा होनी चाहिए ताकि कोई भी गैस मालिक उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार से अधिक कीमत न वसूलें।
    श्री धर्मवीर ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सिरसा से संबंधित मम्मडख़ेड़ा निवासी मांगेराम पुत्र सूरजाराम की शिकायत सुनते हुए कहा कि बिजली मीटरों व ट्रांसफार्मर खराब होने पर उन्हें बिना किसी विलंब के ठीक करवाएं या बदलवाएं। उन्होंने कहा कि मीटरों में खराबी की शिकायत पर उनकी क्रॉस चैकिंग भी करवाएं। निगम के अधिकारियों को चाहिए कि वे स्वयं उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर ठीक करने आदि की समस्या को दूर करवाएं।  उन्होंने बैंक ऋण से संबंधित एक अन्य शिकायत पर नोटिस लेते हुए अधिकारियों से कहा कि वे ऋण देते समय सरल से सरल तरीके से ऋण की औपचारिकताएं पूरी करवाएं ताकि ऋण प्राप्त करने में लोगों को किसी प्रकार का विलंब न हो और उन्हें आवश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़ेे। इस बैठक में एक दर्जन के लगभग मामलों का निपटारा किया गया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका निपटारा करें।
    इसके बाद पंचायत भवन परिसर में ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडा में शामिल शिकायतों का निपटारा करने के साथ-साथ उपस्थित लोगों की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनीं, उनका भी अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कष्ट निवारण समिति की बैठकों से आमजन की समस्याएं तो दूर होती ही हैं, साथ ही   सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों का आपस में समन्वय बना रहता है और आपस में सभी सदस्य संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में बता पाते हैं जिससे आम लोगों को फायदा होता है।
    इस बैठक में जिला उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया, पुलिस अधीक्षक श्री सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मलकीत सिंह खोसा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री होशियारी लाल शर्मा, अनिल खोड़, श्री कृष्ण सैनी, प्रेम शर्मा, कैलाश कानूनगो, लादूराम पूनिया, जयप्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्टाम्प टिकट लगा शपथ पत्र (एफीडेविट) नहीं लिया जाएगा
सिरसा
5 सितंबर।  जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने कहा है कि प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र तथा अन्य किसी प्रकार का भी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्टाम्प टिकट लगा शपथ पत्र (एफीडेविट) नहीं लिया जाएगा। इसके लिए प्रार्थी हाथ से लिखा स्वयं तसदीक किया हुआ शपथ पत्र दे सकता है, क्योंकि यदि किसी व्यक्ति के स्वयं शपथ पत्र तसदीक करने पर गलती पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित व्यक्ति ही जिम्मेवार होगा।
    उन्होंने उपरोक्त तरह के प्रमाण पत्र जारी करने वाले सभी अधिकारियों से कहा कि वे प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित सभी औपचरिकताओं में सरल नियमों का पालन करें। इसके साथ-साथ लाईसेंस इत्यादि बनवाने के लिए व्यक्ति अपनी पहचान से संबंधित राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए फोटो पहचान पत्रों के साथ-साथ मतदाता पहचान पत्र भी साथ लगा सकता है। उन्होंने कहा कि जमीन पंजीकरण, मुटेशन व भूमि से संबंधित अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से कार्य में देरी करता है या गैर जरूरी दस्तावेज लगाने की बात करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रोफार्मा में भरकर 16 सितंबर 2011 तक या उससे पहले सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में जमा करवाने की तिथि निर्धारित
सिरसा
5 सितंबर। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सिरसा के लिए सिरसा में स्टेज कैरिज परमिट देने बारे आवेदन पत्र निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 16 सितंबर 2011 तक या उससे पहले सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में जमा करवाने की तिथि निर्धारित की है।
    यह जानकारी देते हुए जिला यातायात अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सिरसा के श्री संत लाल पचार ने बताया कि बताया कि नई स्कीम 2011 तथा मोडिफिकेशन 27 जुलाई व सूधि पत्र 1 जून 2011 के अनुसार वर्ष 1993 तथा 2001 की स्कीमों के अंतर्गत केवल उन विद्यमान निजी संचालकों जो नई स्कीम 2011 की अनुसूचियों क व ख में सम्मिलित अपने विद्वान मार्गों पर ही परमिट चाहते हैं और उन्होंने बताया कि नई स्कीम 2011 प्रकाशित मार्ग को वर्ष 1993 तथा 2001 की स्कीमों का मार्ग 60 प्रतिशत या अधिक ओलरलैप करता हो ऐसे परमिट धारकों से स्टेज कैरिज परमिट हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं जिसके लिए 16 सितंबर तिथि है।
    श्री पचार ने बताया कि विस्तृत स्कीम मय मार्गों की सूचि तथा परमिट प्रदान करने की प्रक्रिया परिवहन विभाग के पत्र क्रमांक 17645-65/टी-2/टीएचटी-111 दिनांक 1 सितंबर द्वारा जारी कर दी गई हैं जो कि सचिव  प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सिरसा के कार्यालय में तथा परिवहन विभाग की वेबसाइट 222.द्धड्डह्म्ह्लह्म्ड्डठ्ठह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सिरसा के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त किए जा सकते  हैं।

12 सितंबर से 22 सितंबर तक बाल फिल्म समारोह आयोजित किया जाएगा
सिरसा
5 सितंबर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की बाल चित्र समिति एवं जिला बाल कल्याण द्वारा आगामी 12 सितंबर से 22 सितंबर तक बाल फिल्म समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में सिरसा जिला में बाल कल्याण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम चरण में 100 स्कूलों का चयन किया गया है।
    यह जानकारी जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि बाल फिल्म समारोह को सफल एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी देखरेख में जिला में 100 से भी अधिक सरकारी स्कूलों में बच्चों को ज्ञानवर्धक, स्वच्छ वातावरण, राष्ट्रीय भक्ति, देश प्रेम की भावना, राष्ट्रीय सद्भाव, सामाजिक सद्भाव व आत्मविश्वास आदि से जुड़े विषयों पर नि:शुल्क फिल्में दिखाई जाएंगी।
    उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को बाल कल्याण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चाचा नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन से संबंधित आदि विभिन्न फिल्में दिखाई जाएंगी जिनसे बच्चों में मनोबल तथा आत्मविश्वास पैदा होगा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी निपुण होंगे और बच्चों को और अधिक ज्ञान मिलने के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के बारे में भी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बाल चित्र समिति भारत सरकार अलग-अलग फिल्मों की 10 डीवीडी जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा को उपलब्ध करवाएंगी।
    डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं वे राष्ट्रनिर्माता हैं इसलिए बच्चों के  उज्ज्वल भविष्य व सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाल फिल्मों के प्रदर्शन हेतु 900 रुपए प्रति शो डीवीडी प्लेयर/एलसीडी प्रोजैक्टर हायर करने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा को बिल प्रस्तुत करने के उपरांत बाल चित्र समिति भारत सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त खर्चा जिला प्रशासन स्वयं वहन करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे स्कूलों में जाकर बच्चों को ज्ञानवर्धक फिल्म दिखाए और सरकार द्वारा बच्चों के उत्थान के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी बच्चों तथा उनके अभिभावकों भी दे जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सुरक्षा बीमा योजना लागू की गई हैं जिसकी राशि सरकार अदा करती है। राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रतिमाह छात्रों को सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित करने के लिए छठी से 12वीं कक्षाओं में प्रथम आने वाले दो छात्राओं को वार्षिक छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 750 रुपए तथा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 1000 रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या घटाने के लिए जिला स्तर पर न्यूट्रीशन अवार्ड दिया जाता है जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय अवार्ड क्रमश: दो लाख रुपए, एक लाख रुपए तथा 50 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
    उन्होंने बताया कि जिला में 12 सितंबर से शुरू होकर एक ही दिन में 10 स्कूलों में डीवीडी, एलसीडी प्रोजैक्टर के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्धक, स्वच्छ वातावरण आदि के बारे में फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 फिल्में अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित ज्ञानवर्धक फिल्में एक ही दिन में हजारों बच्चे देख सकेंगे जिससे बच्चों में और ज्यादा ज्ञान का विकास होगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से 22 सितंबर तक 100 स्कूल कवर कर लिए जाएंगे जिसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री ईश्वरी भारती ने अनेक रहस्यों को उजागर किय
सिरसा
। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नोहरिया बाजार वाली गली, मारूति मंदिर में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री ईश्वरी भारती ने अनेक रहस्यों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि संूड एक हाथी का असाधारण अंग है। जोकि हमें यह शिक्षा देता है कि जैसे संूड मिट्टी में से घास का तिनका तो कभी भारी भरकम ल_े उठा लेती है वैसे ही हमारे जीवन मेें कभी हल्के तो कभी भारी समस्याएं आती रहती हैं। जिसका हर स्थिती में सहजता से सामना करना चाहिए। गणपति जी की संूड की एक ओर विशेषता का व्याख्यान करते हुए साध्वी जी ने कहा कि यह संूड संूघने का भी काम करती है तथा जल भी पीती है। अत: यह ज्ञान और कर्म का समन्वयक है जोकि हमें शिक्षा देता है कि हम ज्ञान से प्र्राभूत होकर कर्म करें। ज्ञान के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए साध्वी जी ने कहा कि ज्ञान केवल धाॢमक ग्रंथों को पढ़ लेना ही नहीं बल्कि धार्मिक ग्रंथों में जिस ईश्वर की बात की गई है उसको देख लेना ही ज्ञान होता है। संत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे तीसरे नेत्र को खोलकर जो उसी वक्त प्रकाश के दर्शन करवाएगा वही पूर्ण संत होगा। इस अवसर पर साध्वी भारती जी ने सुंदर भजनों को गाकर भक्तों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के तमाम अतिथि अध्यापकों के मासिक मानदेय में इजाफा कर शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को खास तोहफा दिया है
सिरसा
,5 सितम्बर:सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के तमाम अतिथि अध्यापकों के मासिक मानदेय में इजाफा कर शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को खास तोहफा दिया है। 
                             सांसद तंवर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश के तमाम शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने तमाम अतिथि अध्यापकों के मासिक मानदेय में 20 प्रतिशत का इजाफा कर सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से प्रदेश के सभी अतिथि अध्यापकों के लिए शिक्षक दिवस का बड़ा तोहफा है।                 
                                 तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डïा ने हमेशा शिक्षकोंं का मान सम्मान किया है और उनके कल्याण के लिए समय-समय पर कई प्रोत्साहन दिए हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने अतिथि अध्यापकों के वेतन में चौथी बार वृद्घि की है,जोकि शिक्षकोंं के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की बचनवद्घता को दोहराता है। इससे प्रदेश के लगभग 15,400 अतिथि अध्यापकों को वेतन वृद्घि का लाभ मिलेगा। इस वृद्घि से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और वे बच्चों को प्रतिस्पर्धा के दौर में और बेहतर ढंग से शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।                 
                सांसद ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को स्थानीय विकास कार्यों में भागीदारी प्रदान करने के लिए सरकार ने पहले ही वित्तीय शक्तियां प्रदान की है, ऐसे में अब मासिक मानदेय में बढ़ोतरी कर अतिथि अध्यापकों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है, प्रदेश सरकार ने इस भूमिका के महत्व को समझते हुए जनकल्याणकारी फैसला किया है।
                          सांसद ने कहा कि सिरसा जिला के छह खंडों की शैक्षणिक रुप से पिछड़े खंडों के रुप में पहचान की गई है जिनमें बड़ागुढ़ा, डबवाली, ऐलनाबाद, नाथूसरी चौपटा, रानियां व औढ़ा शामिल है। इन सभी खंडों के एक-एक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। बड़ागुढ़ा के झीड़ी गांव के स्कूल, डबवाली के कालुआना, ऐलनाबाद में मि_ीसुरेरां, नाथूसरी चौपटा में नाथूसरी कलां, रानियां में अहमदपुरियां और औढ़ा खंड के जलालआना गांव में स्पैशल इंग्लिश मीडियम मॉडल सीनियर सैंकेडरी स्कूलों की स्थापना की जाएगी ।
                                     सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक-एक नवोदय विद्यालय खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त पिछड़े इलाकों में एक ही जिले में दो नवोदय विद्यालय खोले जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद व सिरसा जिला में एक-एक और नवोदय विद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि बच्चों को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। इसके साथ-साथ क्षेत्र में आई0टी0आई0, बहुतकनीकी संस्थान भी स्थापित किए जाएंगे ताकि बच्चे तकनीकी शिक्षा से वंचित न रहें।
                   सांसद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा की यह पुरजोर कोशिश है कि सरकारी स्कूलों में हर स्तर पर गुणवतापरक शिक्षा मुहैया करवाई जाए। प्रदेश के करीब 300 स्कूलों में सेकेंडरी स्तर पर वाणिज्य व विज्ञान संकाय की कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। बच्चों पर शिक्षा का दबाव कम करने के लिए आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड की परीक्षा समाप्त कर दी गई हे। ईंट-भ_ों, निर्माण स्थलों और स्टोन क्रेशरों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्वैच्छिक अभिकरणों की सहायता से कार्यस्थल स्कूलों की स्थापना की गई है।
                              सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में प्रत्येक बच्चे के लिए नि:शुल्क शिक्षा और अनिवार्य शिक्षा के संवैधानिक अधिकार को एक वास्तविकता बनाने के लिए प्रारंभिक कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा का अधिकार संरक्षण प्राधिकरण का गठन किया गया है। शिक्षा के लिए राज्य का बजट जहां वर्ष 2005-06 में 1804.83 करोड़ रुपए था अब वर्ष 2011-12 के लिए 7401 करोड़ रुपए किया गया है। उन्होंने कहा पिछले छह वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में जो गुणात्मक सुधार हुए हैं उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश तेजी से शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है।

रोटरी क्लब सिरसा सीनियर के पदाधिकारियों की एक बैठक सिरसा क्लब में प्रधान भूपेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुइ
सिरसा
। बीती रात रोटरी क्लब सिरसा सीनियर के पदाधिकारियों की एक बैठक सिरसा क्लब में प्रधान भूपेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए क्लब प्रधान भूपेश मेहता ने कहा कि रोटरी क्लब सिरसा सीनियर का उद्देश्य जन कल्याण है। क्लब के सदस्यों द्वारा जल्द ही जन कल्याण की दिशा में नए नए प्रोजेक्ट आरंभ किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस अवसर पर श्री मेहता ने कहा कि क्लब द्वारा चौ. देवीलाल गौशाला में 51000 रुपए की अनुदानराशि देने का निर्णय लिया है। श्री मेहता ने क्लब सदस्यों ने आह्वान किया कि वे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा जनकल्याण की मुहिम में बढ़ चढ़कर सहयोग करें। इस अवसर पर क्लब के सदस्य प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बायो गैंस प्लांट गौशालाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। इस अवसर पर क्लब के पूर्व जिला गवर्नर सतपाल नरूला, सचिव अनिल डूमरा, औमप्रकाश मक्कड, एसी गाडी, सोहन चुघ, हरीश गुप्ता, डा. मोहर सिंह, सुरेंद्र भाटिया, राकेश कंदोई सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

इन्नर व्हील क्लब सिरसा मिड टाउन महिला विंग द्वारा शिक्षक दिवस पर गांव बप्पां के होली स्टार उच्च विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सिरसा
, 5 सितंबर। इन्नर व्हील क्लब सिरसा मिड टाउन महिला विंग द्वारा शिक्षक दिवस पर गांव बप्पां के होली स्टार उच्च विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए क्लब की सचिव आशा सर्राफ ने बताया कि पिछले कई वर्षों से समाज सेवा व पर्यावरण  संरक्षण को सर्मिपत इस क्लब द्वारा गांव  बप्पां में आयुष संस्था के सहयोग से ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया तथा गांव में पौधारोपण अभियान चला कर पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य किया गया। इसके पश्चात गांव के स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति स्व. राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर बच्चों की क्वील प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उत्र्कष्ठ सेवा प्रदान करने वाले शिक्षकों व प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर स्कूल के संचालक राजकुमार व शशीभुषण सहित क्लब की प्रधान नीता पुरी, अंजु डुमरा, संजु मेहता, नीलू गंडा, शैलजा, वीणा, हरविंद्र, साक्षी और रमता व अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

बंसीवट मंदिर में ऋषि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सिरसा
। महर्षि दधीचि की जयंति और राधा अष्टमी के अवसर पर गत सांय जंडवाला मौहल्ला स्थित बंसीवट मंदिर में ऋषि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे जबकि अध्यक्षता ब्र्राह्मण सभा के प्रधान एसएन पारीक ने की। इस मौके पर आए हुए सज्जनों ने महर्षि दधीचि की तस्वीर के समक्ष पुष्प एवं माल्यर्पण किया गया। ऋषि पूजन की क्रिया को मंदिर के पुजारी सीताराम ने विधि पूर्वक किया। समाज को संगठित होने का संदेश देते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि सत्युग में महर्षि दधीचि ने असुरों का वध करने के लिए देवताओं द्वारा उनकी अस्थियां मांगे जाने पर अपनी देह त्याग करके  राक्षसों का वध करने के लिए वज्र बनाए जाने के लिए अपनी हड्डियां दान की थी। जोकि विश्व में मानव कल्याण के लिए त्याग करने का सबसे बड़ा उदाहरण है। लोक कल्याण के लिये आत्मत्याग करने वालों में महर्षि दधीचि का नाम बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है।
    इस दौरान डॉ. हरि प्रसाद शर्मा, शमशेर शर्मा, अशोक उपाध्याय, बजरंग पारीक, जिला व्यापार मंडल के प्रधान हीरा लाल शर्मा, बिशंभर शर्मा, सतीश निर्मल, अनिल बांगा, युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान सुशील खारियां, योगेश शर्मा, प्रेम शर्मा, राम स्वरूप, दीपक शर्मा, जय गोपाल शर्मा, प. देवराज शर्मा, अरविंद शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, शिव रतन मंत्री, छड़ी राज शास्त्री, विनय शर्मा, विपिन बागड़ी, प्रमोद मोहन गौतम, मा. राजकुमार वर्मा, कृष्ण सिंगला, संत गुंबर, हरीश सोनी, चंद्र भान गोयल, पूर्ण चंद गिरधर, रवींद्र मलिक, बृजदान चारन, संजय शर्मा, नीतिश भारद्वाज, कपिल सोनी, भीम शर्मा, बलबीर सोनी, सोम सेठी, अंजनी कनोडिय़ा, नीतिश शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
    मुख्यवक्ता के रूप में प. सीताराम ने कहा कि इस संसार में जब भी महान योग, तपस्या, दान, परोपकार एव लोक कल्याण हेतु आम्मदान की बात आती है, तो सर्वप्रथम महर्षि दधीचि का नाम बड़े आदर सम्मान से लिया जाता है। हम सब उनके अस्थिदान की कथा जानते हंै। उन्होंने जग कल्याण हेतु देवलोक की रक्षा के लिए अपनी जीवित अस्थिया बासुर दैत्य का वध करने के लिए देवराज इंद्र को दान कर दी थी। वे महान दानी, योगी एव परोपकारी महर्षि थे। इसलिए उन्हें दानियों में महादानी शिरोमणी दानवीर महर्षि कहते है।

क्लब सिटी में बीती रात एक फैशन शो 'ग्लैम एंड ग्लिटज़Ó का आयोजन किया गया
सिरसा।
    इवैंट मास्टर कंपनी चंडीगढ़ की ओर से मीडिया पार्टनर हरियाणा न्यूज के सौजन्य से क्लब सिटी में बीती रात एक फैशन शो 'ग्लैम एंड ग्लिटज़Ó का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोङ्क्षबद कांडा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोॢडनेटर संजय अरोड़ा ने की। इस मौके पर कंपनी की प्रबंध निदेशिका कमल शर्मा, कंपनी के कार्यकारी निदेशक दीपक अरोड़ा, निदेशक आर.एस. सेतिया सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग एवं मीडिया पर्सन मौजूद थे। करीब तीन घंटे तक चले इस फैशन शो में देश की नामचीन मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे और कैट वॉक की। खास बात यह रही कि मुम्बई से विशेष तौर पर एम टी.वी. रोडिज की विजेता आंचल खुराना व उपविजेता सुचित विक्रम ङ्क्षसह भी सिरसा पहुंचे। चंडीगढ़ से आए डांस गु़्रप ने शानदार नृत्य से समां बांध दिया। वहीं लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। कंपनी के निदेशक दीपक अरोड़ा ने सभी का आभार जताया व अतिथिगणों का स्वागत किया और कंपनी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पुनीत नवाब एवं प्रशंसा की जोड़ी ने बेहतरीन तरीके से किया। तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम का सिरसा के लोगों ने पूरा लुत्फ उठाया। शहर के लोगों ने पहली दफा इस प्रकार के कार्यक्रम को देखा और खूब सराहना की। चंडीगढ़, दिल्ली व मुम्बई से सिरसा पहुंची इन नामचीन मॉडल्स में एम.टी.वी. सुपर मॉडल चित्राक्षी, मिस. टी.वी.एस. स्कूटी 2009 नैंसी जोशी, मिस. ङ्क्षवटर क्वीन एच.एम, 2008 सृष्टि कुलकर्णी, देबान ईयर बिकनी मॉडल इयांशा तुरान, विक्टोरिया फेस ऑफ द ईयर जोनसी सेठी, जियारा फेस ऑफ द ईयर जिया शर्मा, मिस पंजाबन सानवी, टॉप रैंप मॉडल पम्मी, मिस लुधियाना ऋतु शामिल थीं। इस मौके पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक दीपक अरोड़ा ने बताया कि यह कंपनी हर तरह के व्यक्तिगत व व्यवसायिक कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित करवाती है। उन्होंने बताया कि इतने बड़े स्तर के इस फैशन शो को सिरसा जैसे जिला में करवाने के पीछे कंपनी का यही उद्देश्य रहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम महानगरों में तो अक्सर होते रहते हैं, मगर सिरसा जैसे नगरों के लोग इन कार्यक्रमों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के बड़े कार्यक्रमों का आयोजन निकट भविष्य में हरियाणा तथा पंजाब के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। अंत में कंपनी की प्रबंध निदेशिका कमल शर्मा व निदेशक आर.एस. सेतिया ने सभी अतिथियों का आभार जताया तथा इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए कैटरर हरि ङ्क्षसह तथा कार्यक्रम के समन्वयक अश्विनी मिढ़ा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

ज्ञान की गंगा बहाने वाले गुरु को शास्त्रों में परमब्रह्म कहा गया है
सिरसा
। ज्ञान की गंगा बहाने वाले गुरु को शास्त्रों में परमब्रह्म कहा गया है। आधुनिक भारत में गुरुओं को सम्मान देने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बनाया जाता है। यह बात आज शिक्षक दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने छात्रों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा है, गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय गुरु हमेशा से सम्मान के पात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का यह सुनहरा मौका होता है। छात्र शिक्षकों को उपहार भेंट करते हैं, ग्रीटिंग कार्ड के जरिए बधाई संदेश देते हैं और उनके सम्मान में कविताएं और गीत सुनाते हैं। यह दिवस हर साल आता है और छात्रों के लिए भी विशेष बन जाता है। इस दिन छात्र शिक्षक बन जाते हैं और शिक्षक छात्र बनकर शिष्यों की बातों को गौर से सुनते हैं। इस तरह वे अपने उन दिनों की स्मृतियों को ताजा करते हैं जब वे स्वयं छात्र हुआ करते थे। भारत में यह दिवस पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितम्बर को मनाया जाता है। देश में शिक्षक दिवस मनाने की परम्परा तब शुरू हुई जब डॉ. राधाकृष्णन 1962 में राष्ट्रपति बने और उनके छात्रों एवं मित्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की उनसे अनुमति मांगी। स्वयं 40 वर्षो तक शिक्षण कार्य कर चुके राधाकृष्णन ने कहा कि अनुमति तभी मिलेगी जब केवल मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय देशभर के शिक्षकों का दिवस आयोजित करें। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायतों का मजबूत होना आवश्यक ह
सिरसा,
5 सितम्बर (ब्यूरो): लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायतों का मजबूत होना आवश्यक है और इसी नीति पर काम करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने पंचायती राज प्रणाली को प्रदेश में मजबूती देने के लिए इन संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को वाजिब मानदेय देने का निर्णय लागू करके पंचायतों को मजबूती प्रदान की है। जिससे प्रदेश में लोकतंत्र की जड़ें भी मजबूत हुई है। यह बात मुख्य संसदीय सचिव पंचायत व विकास विभाग ने आज पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के आवास पर उपस्थित कार्यकत्र्ताओं से बातचीत के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि सी.पी.एस. धर्मवीर जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हेतु आज सिरसा में आए और पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के आवास पर जलपान हेतु पहुंचे। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा, पंचायत समिति रानियां के चेयरमैन ठाकर शेरङ्क्षसह, सुरेंद्र ङ्क्षसह नेहरा, लादूराम पूनियां, संगीत कुमार, डा. आर.एस. सांगवान, जैननारायण तायल, दाताराम पूर्व सरपंच, दलीप ङ्क्षसह घोड़ावाली, अरङ्क्षवद बांसल, सहीराम सहारण, हनुमान दास पटीर, जरनैल ङ्क्षसह बराड़ व रुप राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि हुड्डा सरकार ग्रामीण विकास की योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है, क्योंकि जब देश के गांव खुशहाल होंगे, तभी देश खुशहाल होगा। धर्मवीर ने कहा कि ग्राम पंचायतों को भी सार्वजनिक हित के कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए, जिससे सारे गांव के लोगों को लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास कार्यों हेतु सरकार की तरफ से धन की कोई कमी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने पंचायतों की ताकत भी बढ़ा दी है। अत: पंचायतों को अब अपनी ताकत का इस्तेमाल जन भलाई के लिए करना चाहिए। इससे पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने अपने आवास पर पहुंचे सी.पी.एस. धर्मवीर का भावभीना स्वागत किया और प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा भी की।

डी.ए.वी. स्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़े उल्लास व धूमधाम से मनाया गया
सिरसा
, 5 सितम्बर: डी.ए.वी. स्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़े उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपने-अपने क्लास रूम को बड़े ही अच्छे ढंग से सजाया। बच्चों ने अपने अध्यापकों से केक कटवाकर तथा टॉफी व मिठाई खिलाकर अपने गुरुजनों का अभिवादन व सम्मान किया। इस मौके पर अध्यापकों ने भी भाषण, कविता, समूहगान के माध्यम से अपने विचारों की अभिव्यक्ति की। उन्होंने सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के विचारों पर चर्चा की तथा प्रण लिया कि वे उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे। शिक्षक दिवस के इस शुभ अवसर पर स्कूल प्राचार्य राजीव उत्तरेजा ने अध्यापकों को डा. राधाकृष्णन के जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हुए हाॢदक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक को आज के दिन संकल्प लेना चाहिए कि वे विद्याॢथयों को अच्छे ढंग से पढ़ाएं और एक अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि एक अच्छा अध्यापक ही देश को उन्नति पर ले जा सकता है। प्राईमरी वर्ग की इंचाज सुषमा चावला ने भजन प्रस्तुत करके उपस्थित सभी अध्यापकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में अध्यापक राजेंद्र व अनिल ने 'चलते-चलते मेरे गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहनाÓ गाया। मीनू, मोनू, रंजनी खुराना, रंजनी भाटिया, विम्मी गोयल व पारुल ने बच्चों चरित्र के पर स्किट प्रस्तुत की। संगीत अध्यापिका गीता ने 'दमादम मस्त कलंदरÓ क्वाली प्रस्तुत की। कार्यक्रम के समापन पर सभी अध्यापिकाओं ने गिद्दा प्रस्तुत किया। स्कूल के प्राचार्य राजीव उत्तेरजा ने सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिन अध्यापकों ने 10 वर्ष से अधिक अध्यापन करवाया उनकी पदोन्नति घोषित की गई, जिसमें जितेंद्र रतेवाल, नीलम गगनेजा, रङ्क्षवद्र श्योकंद, रंजनी ग्रोवर, आशा डोडा व सेवाराम हैं।

हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है
सिरसा,
5 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। भारतीय संस्कृति में शिक्षक का सर्वोच्च स्थान है। कांडा आज एमडीएलआर कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के पश्चात उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधीत कर रहे थे। शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कांडा ने कहा कि शिक्षक एक ऐसा कुशल शिल्पकार है जो अपने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए परिस्थितियों और समय की मांग के अनुसार सांचे में ढालता है। हरियाणा सरकार राज्य में शिक्षकों को अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अतिथि अध्यापकों के वेतनमान में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार शिक्षकों द्वारा प्रदान की गई उत्तम सेवाओं के लिए उन्हें अनेक राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान कर रही है। कांडा ने कहा कि कांगे्रस पार्टी सदैव शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रही है। यही कारण है कि हरियाणा में आज 2004-05 की तुलना में विश्वविद्यालयों की संख्या 5 से बढ़कर 21, महाविद्यालयों की संख्या 166 से बढ़कर 664, बहुतकनीकी संस्थानों की संख्या 38 से बढ़कर 163, बी फार्मेसी कॉलेजों की संख्या 15 से बढ़कर 32, एमबीए  कॉलेजों की संख्या 32 से बढ़कर 159, जबकि इंजीनियरिंग   कॉलेजों की संख्या 37 से बढ़कर 149 हो गई है। उन्होंने कहा कि गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा को एजूकेशन हब के रूप में उभारने के प्रयत्न किए जा रहे है । इस अवसर पर सूरत सैनी, जयसिंह चेयरमेन, कमल मैहता, पृथ्वी भाटिया, सिंकदर खट्टर, अश्वनी शर्मा, नवीन मेहरा, भूपेश गोयल, तृप्ता चिटकारा, मा. प्रेम सैनी, तरसेम गोयल, कैलाश कानूनगो, दरियाव सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

6 सितम्बर को गांव केशुपूरा में प्रात:10 बजे डाली बाई जी की मुर्ति स्थापना के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
सिरसा,
5 सितम्बर। मंगलवार 6 सितम्बर को गांव केशुपूरा में प्रात:10 बजे डाली बाई जी की मुर्ति स्थापना के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथि राजकुमार इंदौरा होंगे। यह जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पूजारी बंद्रीनाथ ने बताया कि गांव में स्थित बाबा रामदेव जी धाम पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लंगर भंडारे  का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि को विशाल जागरण होगा। जिसमें श्री गंगानगर से भक्त सोमदास, रजनी मोंगा, कृष्ण कुमार राजस्थानी अपनी मधुर वाणी से बाबा जी का गुणगान करेंगे। बद्रीनाथ ने भक्तजनों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शिरकत करें व बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करें।

चाय की दुकान पर लगी आग
बिज्जूवाली
, 5 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली के बस स्टैंड पर स्थित एक चाय वाले की दुकान पर गत रात्रि अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जानकारी अनुसार बिज्जूवाली निवासी हरीराम बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाता है। गत रात्रि दुकान में आग लग गई, जिससे उसकी दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। हरीराम ने बताया कि आज सुबह जब वह अपनी दुकान पर आया तो उसने जैसे ही दुकान का शैल्टर खोला तो वह गर्म था, जिस कारण उसने तुरंत दुकान का शैल्टर खोला तो देखा की दुकान का सारा सामान जल राख हो चुका था। उसने बताया कि आग से उसका लगभग 10 हजार के करीब नुकसान हो गया। गोरीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस समाचार
सिरसा,
5सितम्बर: जिला की शहर डबवाली पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान थाना के गांव सांवतखेड़ा क्षेत्र से मारूति कार में सवार एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बग्गा सिंह पुत्र दर्शन सिंह,परमजीत कौर पत्नी काला सिंह निवासी लालेवाला (पंजाब)व बिन्द्र सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी कनकवाल, जग्गी पुत्र बारू सिंह निवासी शेखपुरा (पंजाब) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनिमय के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त सभी को आज डबवाली न्यायलय में पेश किया जाएगा। शहर थाना डबवाली के उपनिरिक्षक घड़सा राम पुलिस पार्टी के साथ गांव सांवतखेड़ा में नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चैङ्क्षकग कर रहे थे। इसी दौरान एक मारूति कार पीबी 3 सी 0155 आई पुलिस पार्टी ने जैसे ही कार को रूकवाकर तलाशी ली तो कार से पांच किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।
सिरसा,5सितम्बर: जिला के रानिया थाना की जीवन नगर पुलिस चौकी ने बीती 20 अगस्त की रात को क्षेत्र के गांव संतनगर के खेतों से टयूब्वैल के सामान की चोरी हुई चार वारदातों की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करउसकी निशानदेही पर कुछ चोरीशुदा टयूब्वैल की पाईप बरामद  भी की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमरीक सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी संतनगर रूप में हुई है। आरोपी का आज ऐलनाबाद की अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जीवन नगर चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरिक्षक मंगल सिंह ने बताया कि बीती 20 अगस्त को गांव संतनगर निवासी सुरजीत सिंह के खेत से टयूब्वैल की पाईप चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की थी और महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा लोहे की पाईप बरामद की ली है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उसी रात संतनगर क्षेत्र के तीन अन्य खेतों से भी पाईप चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है और चोरीशुदा पाईप रानिया कस्बा के एक कबाड़ी को चोरी की गई पाईप बेच दी हैैै। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में चोरी का माल खरीदने के आरोप उक्त कबाड़ी को गिरफ्तार कर उससे चोरीशुदा पाईप बरामद की जाएगी।
सिरसा,5सितम्बर: जिला की सदर डबवाली पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 9 बोतल देशी शराब के साथ गांव गिंदड़ खेड़ा से काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान छविन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गिंदडख़ेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना डबवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने  एक व्यक्ति को 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब में 12 देसी व 12 बोतल अंग्रेजी शामिल हैं। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनुज कुमार पुत्र बलंवत राय निवासी तलवाड़ा झील (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डबवाली में विशाल रामलीला का मंचन करने वाले श्री राम नाटक रेलवे क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
मंडी डबवाली
-डबवाली में विशाल रामलीला का मंचन करने वाले श्री राम नाटक रेलवे क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। क्लब के प्रवक्ता जगमोहन सिंगला ने बताया कि राज कुमार पाहुजा को वर्ष 2011-12 के लिए क्लब का प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा जो कार्यकारिणी गठित की गई है उसमें रणवीर सिंह राणा, सुभाष सेठी व परमजीत बराड़ को सरप्रस्त बनाया गया है। राजाराम भारद्वाज वरिष्ठ उपप्रधान, गुरजीत सिंह जीतला उपप्रधान, लीलाधर मित्तल कोषाध्यक्ष, पवन कुमार ग्रोवर महासचिव, राज कुमार सिंगला सचिव, पंकज सेठी व मुनीश कुमार शर्मा सहसचिव, महेंद्र कुमार सैनी प्रचार मंत्री, नरेश कुमार सहप्रचार मंत्री, यशपाल गर्ग लेखा परीक्षक, विनोद कुमार बिश्रोई कानूनी सलाहकार व शशिकांत शर्मा, सतपाल जग्गा व डॉ. लोकेश्वर वधवा को सलाहकार बनाया गया है।
    जगमोहन सिंगला के मुताबिक रामलीला के मंच पर जो टीम कार्य करेगी उसमें सुखदेव अंजाना मुख्य निर्देशक, प्रेम बहल निर्देशक व जगदीश चेतीवाल सहनिर्देशक की भूमिका निभाएंगे।  सीनरी निर्देशक का काम संदीप कुमार व कालीराम को सौंपा गया है। स्टोर इंचार्ज का दायित्व मदन लाल शर्मा निभाएंगे जबकि स्टेज सचिव नरेंद्र कुमार सोनी व सहायक स्टेच सचिव का काम श्याम लाल देखेंगे। रामलीला क्लब का काम उचित ढ़ंग से हो इसके लिए विशेष सदस्यों की एक 23 मैम्बरी प्रबंधक कमेटी भी गठित की गई है।
    इस प्रबंधक कमेटी में  वियोगी हरि शर्मा, भारत भूषण समारा, मुरारी लाल भूतना, हरबंस लाल भीटीवाला, पार्षद सुखविंद्र सिंह सरां, अवतार सिंह, विनोद कुमार नीलू, पितंबर सिंह, सुरेंद्र कुमार पासवान, सुनील कुमार शर्मा, गोवर्धन दास गोयल, तजिंद्र सिंह मोगा, प्रशोत्तम ग्रोवर, गुरप्रीत सिंह गोल्डी, जगदीशचंद्र सोनी, राजीव कुमार मिढ़ा, केवल वधवा, महेंद्र नंदा, संजीव कुमार गर्ग, हरकीत सिंह पप्पू, त्रिलोचन सिंह गोगी, अमरनाथ बागड़ी व ऋषि बहल को शामिल किया गया है।

माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां में अध्यापक दिवस मनाया
ओढ़ां
-माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा ने छात्राओं को जीवन में कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन एक कठिन साधना है जिसमें सफल होने के लिए कष्ट सहन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अध्यापक शिल्पी के समान है जो एक साधारण पत्थर को भी काट छांटकर सुंदर मूर्ति का रूप दे देता है अत: विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए।
    इस अवसर पर माता हरकी देवी पब्लिक स्कूल, बी.एड कॉलेज और डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक स्टाफ ने मिलकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जिसमें वर्तमान समय में शिक्षण व शिक्षा में जो कमियां आ गई हैं उन्हें सुधारने के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक मनीषा गोदारा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है अत: एक अध्यापक का यह कर्तव्य है कि वर्तमान समय में जो शिक्षण के स्तर में कमियां आई हैं वह उन्हें दूर करे। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी ने ट्यूशन की बढ़ती समस्या पर प्रकाश डालते हुए सभी अध्यापकों से उसे दूर करीने की अपील की। इस अवसर पर मंदर सिंह, बलविंद्र सिंह और बूटा सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य तथा छात्राएं उपस्थित थी।

मकान की छत गिरी बाल बाल बचे नाना नातिन
ओढ़ां-
गत रात्रि बरसात व आंधी के कारण गांव रोहिडांवाली में एक मकान गिर गया जिसमें सोए हुए 80 वर्षीय सरफू बाल्मीकी और उसकी नातिन 35 वर्षीय गुड्डी देवी बाल बाल बच गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांववासियों ने उन्हें मकान से निकाला। गुड्डी देवी को मामूली खरोंच आई, सरफू राम के टांग पर चोट आई और घर का सामान टूट गया। इसी प्रकार गांव ख्योवाली निवासी मांगेराम के पशुओं वाले शैड़ की छत गिर गई और आनंदगढ़ में आत्माराम का तूड़ी वाला कमरा गिर गया, ख्योवाली निवासी युद्धवीर सिंह के मकान की गैलरी और कमरे की छत गिरने से कमरे में रखा सामान व बर्तन आदि टूट गए तथा ख्योवाली निवासी आदराम की भैंस व कटड़े पर दीवार गिर जाने से कटड़े की टांग टूट गई। वहीं दुसरी ओर बरसात के कारण आनंदगढ़ निवासी हरीराम की बाजरा की फसल बिछ गई तथा क्षेत्र भर में नरमा व कपास की खड़ी फसल में 2 से 3 फुट तक पानी भर गया। गांव चकेरियां में अपने खेत में से ट्रैक्टर पर वर्मा लगाकर पानी निकालने पर दूसरे किसानों के एतराज जताने पर उन्हें वर्मा बंद कर देना पड़ा। इसके अलावा अनेक गांवों में घरों में पानी घुसने और निचले क्षेत्रों में पानी भरने तथा कुछ दीवारे आदि गिरने के समाचार भी प्राप्त हुए हैं। गांव घुकांवाली के वार्ड नंबर पांच में लोगों के मकानों में पानी घुस गया।

Sunday, September 4, 2011

समाचार News 04.09.2011

सिरसा प्रदेश का पहला ऐसा जिला हैै जिसमें प्रगतिशील किसानों की संख्या 4 दर्जन से भी अधिक हो गई है
सिरसा 
4 सितंबर।  सिरसा प्रदेश का पहला ऐसा जिला हैै जिसमें प्रगतिशील किसानों की संख्या 4 दर्जन से भी अधिक हो गई है। इससे पूर्व दो दर्जन से भी अधिक थी। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न किसान हितैषी नीतियों का किसानों ने भरपूर फायदा उठाया है। सरकार की इन नीतियों की बदौलत किसानों की संख्या 50 तक पहुंच गई है जो प्रदेशभर में सर्वाधिक है। इससे पहले भी प्रगतिशील किसानों की संख्या 32 थी उस समय भी सिरसा जिला हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान पर था। प्रगतिशील किसान नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करके स्वयं की आय में इजाफा कर रहे हैं। साथ ही जिला व प्रदेश की राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सिरसा जिला के बाद प्रगतिशील किसानों की संख्या में रोहतक जिले का नंबर आता है जबकि सोनीपत जिला तीसरे स्थान पर है।
    इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिला में विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। इन योजनाओं के सार्थक परिणाम भी सामने हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करके विभिन्न क्षेत्रों में जिला को अग्रणी स्थान दिलवाया है।
    उन्होंने बताया कि सिरसा जिला प्रदेश का पहला जिला है जिसमें प्रगतिशील किसानों की संख्या 32 से बढ़कर 50 हो गई है। जो इस प्रकार से हैं सुखदेव सिंह ढाणी बप्प, संजय कुमार गांव बप्प, धर्मपाल व राजीव कुमार गांव बुढ़ाभाणा, जगमाल सिंह, विनोद कुमार व गुलाब सिंह गांव किराडकोट, राम सिंह गांव भागसर, देवीलाल व कृष्ण लाल गांव डिंग, महेंद्र व सज्जन सिंह गांव गदली, भगवंत राय व अुर्जन सिंह गांव मोचीवाली, प्रणव गांव कुक्कड़थाना, राजा राम व रतिराम गांव बेगू, मदनलाल गांव बाजेकां, नेकीराम गांव मंडी, शाम लाल गांव केलनिया, सुरेंद्र सिंह गांव वैदवाला, गुरूभजन गांव कोटली, सुखविंद्र सिंह व कालुराम गांव सुल्तानपुरिया, सुरेंद्र सिंह थेड़ी मोहर सिंह, सुभाष गांव मोहम्मदपुरिया, गुलजारी लाल गांव फतेहपुरिया, राजेंद्र गांव धोतड़, महेंद्र गांव जोधपुरिया, गिरधारी लाल व हरचंद गांव धोलपालिया, दयाराम व रामनाथ गांव बेरवाला, महावीर गांव ममेरांखुर्द, नवीन गांव उम्मेदपुरा, सुरेंद्र गांव किशनपुरिया, रणबीर गांव रत्ताखेड़ा, रामावतार  व मनोज कुमार गांव रिसालियाखेड़ा, रमेश कुमार व रमेश गांव बिज्जुवाली, रोहताश गांव अहमदपुर दारेवाला, हनुमान गांव राजपुरिया, हरबंस सिंह गांव जगमालवाली, हरमहेंद्र सिंह गांव असीर, बलदेव सिंह गांव पीपली, राममूर्ति गांव ओढां, नछत्र सिंह गांव मिठड़ी, नयाब सिंह गांव देसुमलकाना आदि प्रगतिशील किसान है। उक्त किसानों ने जहां स्वयं की आय बढ़ाने का काम किया है वहीं प्रदेश की आय बढ़ाने के साथ-साथ जिला सिरसा का नाम भी प्रदेश व देश में रोशन करने का काम भी किया है।
    उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पूरे प्रदेश में अब प्रगतिशील किसानों की संख्या बढ़ाने पर समय समय पर समीक्षा करता है। बोर्ड ऐसे किसानों को वित्तीय सहायता भी मुहैया कराता है जो उन्नत कृषि और नई तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में काम करते हैं। ऑग्रेनिक खेती, बायोगैस के इस्तेमाल, बागवानी, फलों की खेती, वर्मीकंपास्ट का निर्माण व इस्तेमाल, मछली पालन और डेयरी फार्म चलाने वाले किसानों को बोर्ड प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में शामिल करता है। ऐसे किसान कृषि विभाग की तर्ज पर बोर्ड को भी खेती का बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नई तकनीकी और खोजों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। किसानों की नई खोजों को बोर्ड अन्य किसानों तक पहुंचाने का प्रयास तो करता है साथ ही जानकारी देने वाले किसानों को इन खोजों को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद भी प्रदान करता है।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि उन्नत खेती का यह प्रयास जल्द ही अमल में लाया जाएगा। इसके लिए किसानों को बोर्ड के साथ जुड़े प्रगतिशील किसानों से अन्य किसानों को बोर्ड की योजनाओं की जानकारी विभाग द्वारा दिलवाई जाएगी। यहां यह भी उल्लखेनीय है कि कृषि विभाग प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रगतिशील किसानों को अपने साथ जोड़ चुका है। ऐसे किसानों को विभाग की ओर से उन्नतबीज व कृषि उपकरण अनुदान के आधार पर दिलवाएं जाते हैं। प्रगतिशील किसानों की बढ़ती संख्या के कारण प्रदेश में प्रति हैक्टेयर उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे किसानों के दम पर कृषि विभाग खेती में आने वाले बचाव को दूर करने में कामयाब होता है। भूमि में उर्वरक की मात्रा व रासायनिक खादों के संतुलित इस्तेमाल प्रयासों को भी इससे बल मिल रहा है। प्रगतिशील किसान खेती की राह में आने वाली कठिनाइयों के बारे में कृषि अधिकारियों को अवगत करवाते है।
    उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से ऐसे किसानों को अनुदान पर सस्ते बीज व कृषि सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। प्रगतिशील किसानों को अपने साथ जोड़ा गया है, नए वित्तवर्ष में बोर्ड ने प्रगतिशील किसानों की ओर से कांट्रेक्ट फार्मिंग भी करवाई जाती है। इसलिए ऐसे किसानों की संख्या बढ़ाकर बोर्ड खुद भी अच्छी फसलों की खरीद कर पाएगा। साथ ही बोर्ड का यह प्रयास रहेगा कि प्रदेष में उन्नत खेती को बढ़ावा मिले।
    उपायुक्त ने बताया कि कपास तथा गेहूं उत्पादन में भी जिले ने प्रदेश व देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है तथा सरकार द्वारा चलाई गई किसान हित में महत्वाकांक्षी योजना का सार्थक परिणाम भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसानों की संख्या सिरसा जिले में सबसे अधिक 32 थी जबकि रोहतक जिले में 24, सोनीपत जिले 23, पानीपत में 20, अम्बाला में 16, फतेहाबाद व कैथल में 17, गुडग़ांव में 22, हिसार में 20, करनाल में 21, कुरूक्षेत्र में 15, पंचकूला व यमुनानगर में 20, नारनौल में 15 तथा रेवाड़ी में प्रगतिशील किसानों की संख्या 10 थी जो अब सिरसा जिला के प्रगतिशील किसानों की संख्या 50 तक पहुंच गई है जो चार दर्जन से अधिक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जहां जिला में रहने वाले लोगों के चेहरे पर खुशहाली आई है। वहीं राज्य सरकार के लिए कृषि क्षेत्र में राजस्व एकत्रित करने के मामले में जिला किसी भी जिले से पीछे नहीं है।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि कृषक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने राज्य किसान आयोग गठित किया है। कृषि संबंधी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मोबाइल नंबर 09417668793 पर अल्प संदेश सेवा (एसएमएस) आरंभ की है।

मां की कृपा और उसका वास्तविक आशीर्वाद हमारे सारे दुखों के निवारण और सुख शान्ति देता है
सिरसा
। मां भगवती के इस स्वरुप को अपनी आराधना और पूजा-पाठ करने से मां की कृपा और उसका वास्तविक आशीर्वाद हमारे सारे दुखों के निवारण और सुख शान्ति देता है। यह बात गत रात्रि प्रीत नगर की गली नंबर 3 में आयोजित किए गए मां भवगती के प्रथमजागरण में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने कही। इस मौके पर पूर्व पार्षद मा. राज कुमार वर्मा ने पूरे विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। इस मौके पर नरेश सेठी, सतीश बठला, भीत सैन बठला, रोशन, जगदीश बठला, शेरचंद, बाबू, अच्ची, नन्नी, काली, विनय, सुरेश सेठी, राम लाल छाबड़ा, मनी, दीप बठला आदि ने जागरण को सफल बनाने में योगदान दिया। श्री शर्मा के जागरण में पहंचुने पर आयोजकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सतीश आनंद एंड पार्टी के कलाकारों ने सुंदर भजनों व नृत्य पेश करके भक्तों को रात भर मंत्रमुग्ध किया।
    लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मां नहीं होती तो यह संसार ही नही होता। दुनियां में किसी भी योनि का प्राणी मां के विना इस संसार में जन्म धारण नही कर सकता। मां किसी के भी रुप में हो सकती है, पुत्री के भी रुप मे, बहन के रुप में भी और पत्नी के भी रुप में। आज हम जिस मां दुर्गा की आराधना, पूजा और वंदना करते हैं । उमका व्रत रहते हैं। उस जगत जननी का जो इस दृश्य और अदृश्य संसार में विस्तारित रूप है, वह मां, बहन और पुत्री आदि सम्बन्धों के ही रुप में है। यह मात्र शक्ति ही वह कारण है, जो इस संसार के सृजन का मूल है। जगत जननी मां दुर्गा की वास्तविक साधना, वास्तविक आराधना , वास्तविक वंदना, वास्तविक पूजा पाठ और वास्तविक भक्ति तभी हो सकती है जब हम उसके उस स्वरुप को प्रसन्न करें, उसका सम्मान करें जो इस संसार में नारी शक्ति के रुप में विराजमान है।

दानवीरों की धरा धर्मनगरी सिरसा में दो दर्जन से अधिक लोगों ने महर्षि दधीचि द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर बनाया रिकार्ड
सिरसा
, 4 सितम्बर। दानवीरों की धरा धर्मनगरी सिरसा में दो दर्जन से अधिक लोगों ने महर्षि दधीचि द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर बनाया रिकार्ड। उपरोक्त बात हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने दधीच ब्राह्मण सभा द्वारा सतनाम सिंह चौक स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में  महर्षि दधीच की  जयंति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। कांडा ने कहा की सत्युग में महर्षि दधीचि ने असुरों का वध करने के लिए देवताओं द्वारा उनकी अस्थियां मांगे जाने पर अपनी देह त्याग करके राक्षसों का वध करने के लिए वज्र बनाए जाने के लिए अपनी हड्डियां दान की थी। जोकि विश्व में मानव कल्याण के लिए त्याग करने का सबसे बड़ा उदाहरण है। कांडा ने कहा कि उन्हीं के आदर्शों पर चलकर अनेकों बिमारीयों से लडऩे के लिए प्रयासरत मैडिकल के  छात्रों के शोध के लिए छोटेसे कस्बे कालांवाली मंडी के 18 लोगों ने मृत्यु उपरांत देह दान करके एक मिशाल कायम की है।  कांडा ने कहा कि सिरसा जिले में दो दर्जन  से अधिक लोगों ने देह दान करके चिकित्सा अनुसंधान में लगे विद्यार्थियों की जो अनुपम सहायता की है, उससे यह सिद्ध होता है कि सिरसा जिले के लोगों ने महर्षि  दधीचि के आदर्शों को पूर्णतया आत्मसात किया है। श्री कांडा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को महर्षि दधीचि की जयंति पर  बधाई दी तथा डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा चलाए जा रहे देह दान अभियान की भरपुर प्रशंसा की। श्री कांडा ने कहा कि महापुरूषों की जयंति मनाना तभी सार्थक हो सकता है जब  हम उनके सिद्धांतो को अपनाकर समाज को सही दिशा दे सके। इस अवसर पर अनेक प्रतिभाशाली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कांडा ने प्रतिभागी बच्चों को  11हजार रूपए की राशि ईनाम स्वरूप दी तथा सभा को 2 लाख रूपए देने की घोषणा की। श्री कांडा ने ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष  सत्यनारायण पारिक द्वारा की गई भूमि उपलब्ध करवाने  की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि शीघ्र ही गृह  राज्यमंत्री गोपाल कांडा के माध्यम से मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र  सिंह हुड्डा से धर्मशाला व स्कूल के लिए भूमि  उपलब्ध करवाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि गोबिंद कांडा  ने महर्षि दधीचि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष मनोहर लाल व अन्य विशिष्टजनों ने मुख्यातिथि गोबिंद कांडा को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गोपाल शास्त्री, रामप्रताप शर्मा, ब्लॉक कांगे्रस सिरसा शहर के अध्यक्ष भूपेश मेहता, पूर्ण मुदगील, इंद्रमोहन शर्मा, मंगतराया तिवाड़ी, दयानंद शर्मा, भूपेश गोयल,  सुरत सैनी, रोहिणी पी.शर्मा, लाजपुष्प, अमित तिवाड़ी, , सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सिरसा के युवाओं का धार्मिक अनुष्ठानों के प्रति बढ़ता रूझान एक शुभ संकेत है
सिरसा
, 4 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा के युवाओं का धार्मिक अनुष्ठानों के प्रति बढ़ता रूझान एक शुभ संकेत है। जिससे की यह साबित होता है कि संत महात्माओं की तपो भूमि सिरसा के युवक आधुनिक युग में भी पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित न होकर अपनी संस्कृति और सभ्यता को सहेजे हुए हंै। कांडा बीती रात गली मुख्तयार सिंह थानेदार वाली, गली चौपड़ा वाली और बैंक ऑफ बरौदा वाली गली में आयोजित माँ भगवती  के जागरणों में बतौर मुख्यातिथि कहे। बीती रात सिरसा में तीन स्थानों पर धार्मिक  आयोजन किए गए। जिनमें भक्तों ने  माँ भगवती का गुणगान किया। गली मुख्तयार सिंह थानेदार वाली में आयोजित मां भगवती जागरण में कांडा ने जोत प्रज्जवलित कर माँ भवानी का आशीर्वाद लिया। गली चोपड़ा वाली में आयोजित जागरण में कलाकारो द्वारा प्रस्तुत की गई शिव-पार्वती की भव्य झांकी की श्री कांडा ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। जागरण में भजन गायकों ने माता का सुंदर शब्दों  में गुणगान किया, जिनपर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर मा. रोशनलाल गोयल, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, नीतिन सेठी, हरदास रिंकू, नरेंद्र कटारिया, गृह राज्यमंत्री के नीजि सचिव  लक्ष्मण गुज्जर, अमन सर्राफ, मुकेश सर्राफ, भूपेश गोयल,  विरेंद्र गगनेजा, राजेश, संजीव शर्मा, सुनील शर्मा, कपील मकानी,  हैप्पी दहिया, विजय शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, दीपक सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सिलाई सेंटर संचालन के लिए दी गई आर्थिक सहायता के लिए हार्दिक  आभार व्यक्त किया
सिरसा
, 4 सितम्बर। तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की अध्यक्षा तृप्ता चिटकारा ने गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा का वार्ड नं 16 व 17 में सिलाई सेंटर संचालन के लिए दी गई आर्थिक सहायता के लिए हार्दिक  आभार व्यक्त किया है। तृप्ता चिटकारा ने कहा कि शहर की बेरोजगार लड़कियों व जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई व कम्पयुटर ट्रेनिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए दो ट्रैनिंग सेंटरों की स्थापना की गई है। इन ट्रैनिंग सैंटरों का प्रमुख उद्देश्य स्कील डेवलपमेंट और स्वरोजगार प्रदान करना है। तृप्ता चिटकारा ने कहा कि इन केंद्रो के संचालन में कमल मेहला, राहुल मेहता, राजेंद्र चिटकारा, कृष्ण चिटकारा, इंद्र गोयल, पृथी भाटिया, सुशीला चड्ढ़ा, सुशीला सीसोधीया, मीनू चांद, अनीता, पूजा मेहता, स्वीता मेहात, विश्व बत्तरा व कैलाश बत्तरा का अहम योगदान है। उन्होंने  महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन केंद्रो का भरपूर लाभ उठाए और अपनी आजीवका स्वयं कमाने  का प्रशिक्षण प्राप्त करें।

डा.के.वी.सिंह 6 सितम्बर को डबवाली आयेगें
मण्डी डबवाली
4 सितम्बर-मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह 6 सितम्बर को डबवाली आयेगें। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव बजरंग थालोड़ ने बताया कि डा.सिंह मंगलवार को प्रात: 10 बजें से सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनसमसयाऐं सुनेंगे तथा उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेगे। डा.के.वी.सिंह इसी दिन रात्रि 9 बजें बाबा रामदेव मन्दिर बस स्टैण्ड रोड़ मण्डी डबवाली में जागरण का शुभारम्भ भी करेंगे।