Wednesday, August 31, 2011

समाचार News 30.08.2011

शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 हेतु मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन आज कर दिया गया है
सिरसा
30 अगस्त। आगामी 18 सितंबर को होने वाले शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 हेतु मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन आज कर दिया गया है।
    इस संबंध में 10-डबवाली गुरूद्वारा बोर्ड चुनाव क्षेत्र के उपमंडलाधीश एवं रिटर्निंग अधिकारी डा. मुनीष नागपाल ने बताया कि 18 सितंबर को होने वाले शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव-2011 हेतु मतदान होने हैं जिसके लिए मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने कहा कि भाग नं.1 मतदाता कस्बां मंडी डबवाली वार्ड नं. 1, 13 व 17 के मतदाताओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली स्थान निश्चित किया गया है। इसी प्रकार से भाग नं. 2 वार्ड नं. 14, 16, 18 व 19 के मतदाताओं के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डबवाली  मतदान केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भाग नं. 3 डबवाली के लिए राजकीय हाई स्कूल, भाग नं. 4 गांव अलीकां, मसीतां, गोबिंदगढ़ वासियों के लिए राजकीय मिडल स्कूल अलीकां, भाग नं. 5 मतदाता ग्राम मौजगढ़, लखुआना, मटदादू के लिए राजकीय हाई स्कूल मौजगढ़, भाग नं. 6  सांवतखेड़ा, नीलांवाली, दिवानखेड़ा, खुईयामलकाना, पन्नीवाला रूलदू के लिए राजकीय मिडल स्कूल सांवतखेड़ा मतदान केंद्र बनाया गया है।
    उपमंडलाधीश ने बताया कि भाग नं. 7 देसूजोधा, जोगीवाला, पन्नीवाला मोरिका आदि के लिए राजकीय हाई स्कूल देसुजोधा, भाग नं. 8 ग्राम  तिगड़ी, च_ा, फूलो नौरंग के लिए प्राइमेरी स्कूल तिगड़ी, भाग नं. 9 के लिए खोखर, माखा, असीर, हस्सू मतदाताओं के लिए प्राइमेरी स्कूल खोखर में मतदान केंद्र बनाया है। इसी प्रकार भाग नं. 10 गांव पाना, पिपली, हबुआना, जगमालवाली के लिए प्राइमेरी स्कूल पाना, भाग नं. 11 ग्राम किंगरा, मलिकपुरा, मिठड़ी, जंडवाला जाटान के लिए प्राइमेरी स्कूल किंगरा, भाग नं. 12 ग्राम चोरमार खेड़ा, सालमखेड़ा, टप्पी के लिए राजकीय हाई स्कूल चोरमारखेड़ा, भाग नं. 13 गांव गंगा, गोरीवाला, मौड़ी, बिज्जूवाली, गिदडख़ेड़ा, अहमदपुर दारेवाला, भारूखेड़ा, लंबी, रामपुरा बिश्नोईयां, जंडवाला बिश्नोईयां, गोदिकां, आसाखेड़ा, रामगढ़ के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगा को मतदान केंद्र बनाया गया है।
    डा. मुनीष नागपाल ने बताया कि भाग नं. 14 मतदाता हेतु ग्राम लोहगढ़, सक्ताखेड़ा, जोतांवाली के लिए  राजकीय हाई स्कूल लोहगढ़, भाग 15 अबबूशहर, चौटाला, सुखेरा वाला के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अबूबशहर, भाग 16 के मतदाताओं हेतु ग्राम मांगेआना के राजकीय हाई स्कूल मांगेआना, भाग 17 के मतदाताओं हेतु ग्राम ओढां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां, भाग 18 के मतदाताओं हतु ग्राम घुक्कांवाली, राजपुरा के मतदाताओं के लिए राजकीय मिडल स्कूल घुक्कांवाली, भाग 19 के मतदाताओं के मतदाताओं के लिए गांव नानूआना, अभोली, नाईवाला, सुलातनपुरिया के राजकीय प्राइमरी स्कूल नानूआना, भाग 20 के मतदाताओं के लिए ग्राम बालासर, भड़ोलांवाली, रामपुर थेड़ी, रणजीतपुर थेड़ी के लिए राजकीय हाई स्कूल बालासर को मतदान केंद्र बनाया गया है।
    उपमंडलाधीश ने बताया कि भाग 21 के मतदाताओं हेतु गांव जीवननगर, संतावाली, नकौड़ा, मोहम्मदपुरिया, नगराना के लिए पंचायत घर सुविधा केंद्र जीवननगर, भाग 22 के मतदाताओं हेतु गांव संतनगर के राजकीय प्राईमरी स्कूल संत नगर, भाग 23 के मतदाताओं हेतु गांव संतनगर, दमदमा, धर्मपुरा के लिए राजकीय प्राइमेरी स्कूल संतनगर, भाग 24 के मतदाताओं के लिए गांव करीवाला, बणी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पूर्वी विंग) करीवाला, भाग 25 के मतदाताओं के लिए करीवाला, हारणी खुर्द के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पश्चिम विंग) करीवाला, भाग 26 के मतदाताओं के लिए गांव कुसर, मेहनाखेड़ा, सैनपाल, ढुढियांवाली, मतूवाला, बाहिया, दरियावाला, बचेर, खारिया, सादेवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुस्सर, भाग 27 के मतदाताओं के लिए कस्बां रानियां वार्ड नं. 1 व 12 के तहसील कार्यालय रानियां, भाग 28 के मतदाताओं के लिए कस्बां रानियां वार्ड नं. 13 व 15, थेड़ी मोहर सिंह, ढाणी सतनाम सिंह, भाग 29 के मतदाताओं के लिए गांव कुत्ताबढ़, कुमथल, मौजूखेड़ा, शेखूखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुत्ताबढ़, भाग 30 के मतदाताओं के लिए गांव अमृतसर कलां, हिमायुखेड़ा, केसुपुरा, मुसली के लिए राजकीय मिडल स्कूल अमृतसर कलां को मतदान केंद्र बनाया गया है।
    रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि भाग 31 के मतदाताओं के लिए कस्बां ऐलनाबाद वार्ड नं. 1 व 17 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पूर्वी विंग) ऐलनाबाद, भाग 32 के मतदाताओं के लिए गांव ऐलनाबाद, मिठनपुरा, पोहड़का, भुर्टवाला, बेरवाला खुर्द, उम्मेदपुरा, बुढ़ीमेड़ी, ठोबरियां, मिर्जापुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पश्चिमी विंग), भाग 33 के मतदाताओं के लिए गांव रत्ताखेड़ा, कोटली, ममेराकलां, ममेराकलां, ममेराखुर्द के लिए राजकीय प्राइमेरी स्कूल रत्ताखेड़ा,   भाग 34 के मतदाताओं के लिए गांव तलवाड़ा खुर्द के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा खुर्द तथा भाग 35 के मतदाताओं हेतु गांव ओटू, गोबिंदपुरा, फिरोजाबाद, धनूर, अबूतगढ़, ढाणी बंगी के लिए राजकीय हाई स्कूल ओटू को मतदान केंद्र बनाया गया है।
नए वोट बनाने हेतु आवेदन पर सुनवाई जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया के न्यायालय कक्ष कमरा नं. 32, लघु सचिवालय सिरसा में होगी
सिरसा
30 अगस्त। जिला में शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव हेतु जिन व्यक्तियों ने 30 अगस्त तक अपने नए वोट बनाने हेतु आवेदन किए हैं। उन सभी व्यक्तियों की सुनवाई जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया के न्यायालय कक्ष कमरा नं. 32, लघु सचिवालय सिरसा में होगी।
    यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार से 10-डबवाली बोर्ड सभा कमेटी की सुनवाई 1 सितंबर से प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सायं 2 बजे से 5 बजे तक तथा 9-सिरसा बोर्ड कमेटी की सुनवाई 2 सितंबर को की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों ने वोट बनवाने के लिए आवेदन तो प्रस्तुत किया है परंतु सुनवाई के समय व्यक्तिगत रूप से हाजिर नहीं होंगे, उन व्यक्तियों के फार्म अस्वीकृत कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों ने फार्मों पर अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो तथा रिहायशी प्रमाण-पत्र की कापी नहीं लगाई है वे व्यक्ति सुनवाई के समय अपने पासपोर्ट साइज की फोटो तथा रिहायशी प्रमाण-पत्र की कॉपी साथ लेकर आए। इन सबूतों के बिना फार्म को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 5 सितंबर को
सिरसा
30 अगस्त। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 5 सितंबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में होगी जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव श्री धर्मवीर सिंह करेंगे।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि  जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक से पूर्व जिला अधिकारियों की बैठक का आयोजन प्रात: साढ़े दस बजे स्थानीय पंचायत भवन में होगी।

कानूनी साक्षरता मोबाइल वैन गांव-गांव में जाकर जनता को विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जागरूक कर रही है
सिरसा
30 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री नरेश सिंघल ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोगों को नि:शुल्क कानूनी जानकारी देने के लिए कानूनी साक्षरता मोबाइल वैन गांव-गांव में जाकर जनता को विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जागरूक कर रही है। मोबाइल वैन के साथ अधिवक्ता भी ग्रामीणों से रूबरू होकर विभिन्न कानूनी अधिकारों के बारे में जनता को जानकारी दे रहे हैं।
    कानूनी साक्षरता मोबाइल वैन/वीडियो वैन आज जिले के गांव फरवाई कलां में जाकर डोक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर लोगों को विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडवोकेट मोनिका शर्मा, बलवीर कौर गांधी, सुनीता गुप्ता, एएस कालड़ा, सरपंच श्री मायादेवी, मुख्याध्यापक जसबीर कौर, श्री विक्रमजीत, कुलवीर कौर, मनोज दहिया, अरविंद भारती, महेंद्र सिंह, ज्ञान चावला, लालाराम आदि ने दहेज प्रथा अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि की रोकथाम बारे, महिला रोजगार अधिनियम, महिला सशक्तिकरण, मनरेगा आदि के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।

सभी प्राणियों के जीवन में वनों एवं पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है
सिरसा
30 अगस्त। जल है तो कल है, पेड़-पौधे हैं तो हम हैं। सभी प्राणियों के जीवन में वनों एवं पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है।
    उक्त शब्द अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा ने लघु सचिवालय के प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक स्थल व साथ में लगती पार्कों में पौधा रोपण करने उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का जीवन में उतना ही महत्व है जितना की अन्न, जल, वायु आदि का है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन के अवसर पर भी पेड़-पौधे अवश्य लगाने चाहिए। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए भी अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेड़-पौधे लगाए। उपमंडलाधीश श्री रोशन लाल ने भी अपने शुभ हाथों द्वारा पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिला को हरा-भरा बनाने के लिए तथा पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जुलाई माह से पौधारोपण का कार्य आरंभ किया था और उपमंडल ऐलनाबाद में जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोह भी बनाया गया है जहां वन विभाग द्वारा जिलावासियों को नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए थे।
    इस मौके पर जिला वन अधिकारी श्री नरेश रंगा ने बताया कि आगामी 5 सितंबर को उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के परिसर में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी अतिरिक्त उपायुक्त श्री डीके बेहरा के नेतृत्व में एक हजार से भी अधिक पौधारोपण का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में वन विभाग द्वारा 31 लाख से भी अधिक पौधे नि:शुल्क लोगों को दिए जा रहे हैं ताकि सिरसा जिला हरा-भरा बने। जिला वन अधिकारी ने बताया कि  भारतीय राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार 33 प्रतिशत वनों का होना, पर्यावरण संतुलन के तथा वातावरण शुद्ध करने के लिए अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाना बहुत आवश्यक है।  उन्होंने बताया कि ज्योग्राफिकली एरिया के अनुसार हरियाणा में वन भूमि सिर्फ 3.8 प्रतिशत है। परंतु कुल ट्री कवर एरिया कृषि भूमि को मिलाकर 8.6 प्रतिशत ही है। जो कि निर्धारित पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत कम है। उन्होने बताया कि इस विषय  को गम्भीरता से देखते हुए हरियाणा सरकार  ने हर वर्ष लगभग 5 करोड़ पौधे  किसानों, स्कूलों, सरकारी विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को मुफ्त वितरण करती आ रही है, ताकि  पर्यावरण संतुलन बना रहे । उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों में जड़ी बुटियों युक्त पौधे जैसे नीम, पिलखन,पापड़ी, बकैन, तुत, शीशम, सफेदा, गुलमोहर, केशिया, सामिया, चांदनी, कीकर, जण्ड, जामुन, अनार, आंवला ,पोपलर, बी विलिया ,फ्रांस, नींबू, बेल पत्थर  आदि  तरह के पौधे लगाने ेके लिए  तैयार किए गए है।
     श्री रंगा ने बताया कि भवदीन नर्सरी में 3 लाख 60 हजार , रामनगरीय में एक लाख 25 हजार, डिंग में 7 हजार 500, नहराना में एक लाख 73 हजार, डबवाली में  एक लाख 80 हजार, खुईयां में 5 लाख 20 हजार, रानियां में  दो लाख 11 हजार , जीवन नगर में  2 लाख 60 हजार, ऐलनाबाद में   एक लाख  51 हजार , दमदमा  एक लाख, केहरवाला में दो लाख,उमेदपुरा  में दो लाख 10 हजार, बाहिया में एक लाख , कालांवाली में 3 लाख 11 हजार 430, खेरेकां में एक लाख 50 हजार तथा दौलतपुर खेडा़ में 1 लाख 12 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे इन नर्सरियों में तैयार किए गए है।
    इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।

डेरा अनुयायियों की ऐतिहासिक पहल
बेटी ने दी मां को मुखाग्नि
सिरसा
। पूज्य हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बेटियों को बेटों के बराबर हक दिये जाने के बाद शुरू हुई मुहिम ने अब गति पकड़ ली है। जहां परिजन संपत्तियों में भी अपनी बेटियों को बराबर का हक देने लगे हैं, वहीं मरणोपरांत उन्हें अर्थी को कंधा देने व मुखाग्नि देने जैसे रीति-रिवाजों में भी उन्हें बराबर का हक दिया जा रहा है। समाज में हो रही एेसी पहल के बाद जहां कुरीतियां कम होती नजर आ रही हैं, वहीं लोगों ने इसे काफी सराहा है। इसी के चलते फ्रैंडर्स कॉलोनी निवासी ईश्वर देवी  इन्सां पत्नी स्व. जगदीश इन्सां की मृत्युपरांत उनकी बेटी द्वारा न केवल उन्हें कंधा दिया गया, बल्कि सभी रीति-रिवाज पूरे कर उन्हें मुखाग्नि भी दी गई। स्व. ईश्वर देवी इन्सां 75 वर्ष की थी, जिनका कल आकस्मिक निधन हो गया। निधन के उपरांत उनकी बेटी सरोज इन्सां द्वारा उनकी इच्छानुसार डॉक्टरों की टीम बुलाकर उनके नेत्रदान करवाए गए। उसके बाद समाज के बनाए रीति-रिवाजों से परे चलते हुए स्वयं उनकी अर्थी को कंधा दिया। यही नहीं श्रीमती सरोज इन्सां द्वारा शिवपुरी में जाकर सभी रीति-रिवाज किये गये और स्वयं अपनी माता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि भेंट की।

ईद-उल-फितर त्यौहार लोगों में आपसी भाई चारे सद्भावना एवं एकता का प्रतीक है
सिरसा
। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने आज ईद-उल-फितर के मुबारक अवसर पर जिलावासियों को बधाई और मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पवित्र त्यौहार लोगों में आपसी भाई चारे सद्भावना एवं एकता का प्रतीक है। श्री शर्मा ने ईद-उल-फितर पर रानिया रोड पर ईदगाह पर जाकर मुसलिम भाईयों के साथ नमाज अदा की। इस मौके पर सांसद अशोक तंवर ने मोबाइल से श्री शर्मा व इमाम सहित सभी जिलावासियों को बधाई दी। मुसलिम भाईयों के बीच नमाज अदा करने के बाद श्री शर्मा ने इमाम सहित अनेक लोगो के गले लगे। इस मौके पर इमाम मोहम्मद शमीम अहमद, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान भूपेश मेहता, मुसलिम खिदमत सभा के मुख्य नियंत्रक ताज मोहम्मद, युसूफ खान, डॉ. अलीम अख्तर मलिक, निज्जामुद्दीन, जाफर मलिक, याकूब, हनीफ, मेघाखान, अली मोहम्मद, अख्तर, अकबर, असगर, गुलफाम सहित अनेक मुसलिम समाज के मौजिज लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी।
    इस दौरान लोगों को अपने बधाई संदेश में होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि यह त्यौहार दया, भाईचारे और मेल-मिलाप की भावना को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्यौहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने चाहिए क्योंकि ये हमारे सांस्कृतिक तंत्र और राष्टï्रीय एकता एवं अखण्डता को और मज़बूत करने में सहायक होते हैं। उन्होंने ईद के मौके पर प्रदेश के मुस्लिमों को एक बड़ा तोहफा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार ने हरियाणा राज्य हज कमेटी को गुडग़ांव में 1627 वर्ग मीटर जमीन अलॉट की है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर के पवित्र त्यौहार को सादगी से मनाएं। ईद भाईचारे और मेल-मिलाप की भावना को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान के महीने के दौरान लोगों को ईद के चांद का इंतजार रहता है और ईद का चांद दिखाई देने पर लोग एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं। ऐसे त्यौहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने चाहिए क्योंकि ये हमारे सांस्कृतिक तंत्र और राष्टï्रीय एकता एवं अखण्डता को और मज़बूत करने में सहायक होते हैं।

विविध शक्तियों का अक्षय भंडार है मंत्र: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा
, 31 अगस्त। एक ही शब्द को पुन: पुन: उचारण करना जप कहलाता है। जप में दो अक्षर हैं 'जÓ का अर्थ है जन्म का विच्छेद करने वाला व 'पÓ का अर्थ है पाप का नाश करने वाला। अर्थात जो जन्म-मरण की श्रृंखला को तोडऩे वाला व पापों का विनाश करने वाला होता है, वह जप कहलाता है। यह विचार मुनि श्री अर्हत् कुमार जी ने पर्युषण पर्व के छठे दिन जप दिवस पर तेरापंथ जैन भवन सिरसा में व्यक्त किये। आपने आगे कहा कि जप विघ्न विनाशक, शांतिदायक, व्याधिविनाशक भी होता है। कलियुग में जप को ही आधार माना गया है क्योंकि तप हर कोई व्यक्ति कर नहीं सकता। ध्यान एकाग्रता के बिना हो नहीं सकता। किंतु प्रभु का नाम तो हर समय लिया जा सकता है। फिर भी आज का मानव सुलभ कार्य के लिए तैयार नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रात: उठते ही अपने-अपने ईष्ठ का समरण अवश्य करना चाहिए। क्योंकि थोड़ी देर का शुद्ध स्मरण भी अनेक बार बहुत बड़ी बाधाओं से बचा सकता है। मंत्र को गुरू के पास से लेना चाहिए व जप के समय खाद्य संयम एवं ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। श्रद्धा से किया गया जप ही सार्थक व सुफल देने वाला होता है। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन में नमस्कार महामंत्र विशिष्ट शक्तिशाली मंत्र है। यदि उच्चारण शुद्धि से श्रद्धापूर्वक जप करें तो व्यक्ति अचिंत्य फल अर्थात मोक्ष को भी प्राप्त कर सकता है।
    इस अवसर पर सहयोगी संत मुनि श्री भरत कुमार ने कहा कि मनन करने से आत्मा की शक्ति बढ़ती है, उसे जप कहते हैं। जप करने से इन्सान के कर्म कम होते हैं व सुख-शांति मिलती है। विशेष रूप से तपस्वनी बहन श्रीमती संपत देवी सेतिया के 46 दिनों की तपस्या व श्रीमती बिमला देवी बोरड के 13 दिनों की तपस्या का अभिनंदन का कार्यक्रम भी संपादित हुआ।

मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी व उनके सुनहरे व उज्ज्वल भविष्य की अल्लाह से प्रार्थना की
सिरसा
। सिरसा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री भूपेश मेहता ने ईद के पावन पर्व पर अपने साथियों के साथ रानियां गेट स्थित ईदगाह में जाकर मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सांसद डा. अशोक तंवर व जिलावासियों की ओर से मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी व उनके सुनहरे व उज्ज्वल भविष्य की अल्लाह से प्रार्थना की। इस अवसर पर ताज मोहम्मद मिर्जा, युसुफ खान सहित मुस्लिम विद्वानों ने श्री मेहता का ईदगाह में पहुंचने पर स्वागत किया। श्री मेहता ने कहा कि ईद के पावन पर्व पर आज हम सभी लोगों को भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खिलाफ मिलजुलकर कार्य करना चाहिए व देश की अखण्डता व धर्म निरपेक्षता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें। इस अवसर पर श्री मेहता के साथ ताज मोहम्मद मिर्जा, युसुफ खान, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य विनोद उपाध्याय, राजकुमार मेहता, प्रेम सैनी, रवि मेहता, अभिमन्यू मलिक, संदीप इंदौरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू करवाई है
सिरसा
, 30 अगस्त। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू करवाई है। जिनसे सड़क, सिवरेज, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। इसी कड़ी में वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही रानियां रोड को 7 करोड़ 43 लाख की लागत से  एक्सप्रैस हाइवे में तबदील किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य 31 अगस्त को प्रात: 10 बजे श्री तारा बाबा कुटिया के पास से आरंभ कर दिया जाएगा। कांडा ने कहा कि यह सिरसा में अत्याधुनिक फोरलेन सड़क होगी। जिस पर प्रकाश और डिवाइडर की अत्याधुनिक तकनीक प्रयोग की जाएगी।
 उन्होंने कहा कि राज्य में हर वर्ग और क्षेत्र का सामान विकास हो रहा है, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खिलाडिय़ों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू क र रहे हैं। राज्य सरकार की खेल नीति ने जहां राज्य को पदकों की खान का नाम दिया है, वहीं शिक्षा नीति के फलस्वरूप हरियाणा एजूकेशन हब बनकर उभरा है। कांडा आज अपने कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए शिक्षा के क्षेत्र से भी ज्यादा वजीफा राशि वितरित की जाती है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नई खेल नीति के तहत पदक लाओ, पद पाओ का नारा खिलाडिय़ों को दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की हुड्डा सरकार की नई खेल नीति ने हरियाणा प्रदेश में खेलों की एक नई क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खेल कार्यक्रम स्पैट के जरिए छुपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है।
गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा के अनेक गांवों  में खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। जिनमें शीघ्र ही ग्राउंड मैनेजर और ग्राउंड मैन तैनात किए जाएंगे। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। कांडा ने कहा कि करोड़ों रूपए की लागत से शहीद भगत स्टेडियम में बनाया गया हॉकी का एस्ट्रोट्रफ मैदान खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने में लाभदायक सिद्ध  हो रहा है।
इस अवसर पर कृष्ण सैनी, जयसिंह चेयरमेन, राजेंद्र मकानी, मखन सिंह ख्योवाली, दलीप सैनी पंच, भूपेश गोयल, संजूबाला एडवोकेट, तरसेम गोयल, अश्वनी शर्मा, मा. प्रेम सेनी, हरदास रिंकू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाबा रामदेव पीर का जागरण आयोजित
ओढ़ां
-गांव बिज्जूवाली में बस स्टेंड के निकट गत रात्रि बाबा रामदेव जी महाराज का जागरण आयोजित करवाया गया। जागरण में राजस्थान से आए मुकेश एण्ड पार्टी के भजन गायकों ने भजन ''हर घर में रावण बैठा, इतने राम कहां से लाऊंÓ 'बाला सा म्हारा, आता थे ल्याईयो सजीवण बुटीÓÓ एवं बाला सा थाहने कून सजाओ जी, म्हारो मनड़ो हर लीनो थारी सूरत मतवारी,, सहित बाबा रामदेव जी के अनेक भजनों का गुणगान किया। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजकुमार, कालुराम, प्रभुदयाल, रामकुमार, राणा, विकास, महावीर, हरी सिंह, राजेन्द्र सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

बिज्जूवाली स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
बिज्जूवाली, 31 अगस्त ( हेमराज बिरट )
-राजकीय उच्च विद्यालय बिज्जूवाली में आज स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण अभियान के तहत 100 के लगभग पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान के दौरान विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेन्द्र जाखड़ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में मनुष्य अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़-पौधों की अंधाधूंध कटाई कर रहा है, अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में स्वच्छ सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हमें इस समस्या से निपटने के लिए साल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं विद्यार्थियों ने भी यह प्रण लिया कि वे हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधा जरूर लगाएंगे। इस मौके पर स्कूल स्टाफ से ओमप्रकाश, हरजीत, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, रमेश कुमार, लखीराम, बिमला देवी, शारदा रानी, कांता रानी, रेखा रानी, दलीप कुमार व विद्यार्थी उपस्थित थे।

ब्रहमविद्या विहंगम योग आश्रम में सत्संग आयोजित
ओढ़ां
-खंड के गांव रोहिडांवाली में स्थित ब्रह्मविद्या विहंगम योग आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपदेष्टा रमाकांत ने बताया कि सद्गुरू सत्ता क्या है? उन्होंने बताया कि नित्य अनादि सद्गुरू का ज्ञान अनादि है जिसको पराविद्या, मधुविद्या, सहजयोग, सुरतियोग व विहंगम योग कहते हैं। यह ज्ञान तभी गठित होगा जब साधक साधना करके मन एकाग्र करे अंतर्मुख व मनअहार मंडल में लय करके चेतन मंडल में पहुंचकर भक्ति प्रारंभ करके ब्रह्मरंघ्र से भी आगे दसवें द्वार से निकलकर चेतन भक्ति करते हुए सत्य को जाने।
    उन्होंने कहा कि पांच तत्वों के मिश्रण से कंपन द्वारा यह सृष्टि चलायमान हो रही है। सभी कार्यों के मूल में एक तत्व ऐसा है जिसमें विकृति आ गई है और वो है मन। आज के युग में मन विकारों का केंद्र बनकर रह गया है और अशांति के कारण व्यक्ति अपने दायित्वों से विमुख हो रहा है तथा तनाव आदि के कारण शरीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मन चंचल है जो 16 सेकिंड से ज्यादा स्थिर नहीं रह पाता। एकाग्रता के बिना शरीर तो होता है मन नहीं, मंदिर में जाना शुभ कर्म है लेकिन मन कहीं अन्यत्र है तो अशुभ कर्म है जिसका फल भोगना पड़ता है। इसके मूल में संकल्पों का केंद्र मन है जो इंद्रियों पर नियंत्रण कर दायित्वों का निर्वहण करना है अत: मन को एकाग्र करें ताकि विकृतियां समाप्त हों और मन शुद्ध हो।
    उन्होंने कहा कि जब मन लाभ की इच्छा रखते हुए व्यस्त रहता है तो विकार पैदा होता है अत: दिन में तीन बार दस-दस मिनट के लिए मन को एकाग्र करने का प्रयास करें तो मन के विकार समाप्त होंगे, मन स्थिर होगा तो आपको इसका स्पष्ट आभास होगा और आप सुखद बदलाव महसूस करेंगे यदि ऐसा तो एकाग्रता की क्रिया को आगे बढ़ाएं तथा मन को एकाग्र करके विकृतियों को दूर करें और अपने मधुर व्यवहार से सभी को प्रसन्न रखें। इसके मूल में मन की शांति है और साधना पद्धति का परिणाम सार्थक है।

समाचार News 29.08.2011

हरियाणा नगरपालिका एक्ट 1973 की धारा 214 के अंतर्गत 25 कार्यालयों, संस्थाओं व व्यक्तियों को नोटिस थमाया
सिरसा
, 29 अगस्त।    सिरसा जिला के शहरी क्षेत्र में मलेरिया रोधी अभियान के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसरों व निजी घरों में पानी ठहरने से एनाफलिज नामक मच्छर का लारवा पाए जाने पर हरियाणा नगरपालिका एक्ट 1973 की धारा 214 के अंतर्गत 25 कार्यालयों, संस्थाओं व व्यक्तियों को नोटिस थमाया जा चुका है। यदि दोबारा सर्वे के दौरान इन संस्थाओं व लोगों के घरों में मच्छर का लारवा पाया जाता है तो उनके खिलाफ निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस कार्रवाई में उन्हें दो हजार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।
    इस संबंध में और अधिक जानकारी देेते हुए जिला के उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि  सिरसा जिला में मलेरिया फैलने से बचाव के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला में विगत वर्षों में मलेरिया के मामले सामने आने के आधार पर दो दर्जन गांवों की पहचान की गई है। इन सभी गांवों मेें विभाग द्वारा डेल्टामैथ्रीन नामक दवाई का स्प्रे करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मलेरिया के मामलों को खोज निकालने के उद्देश्य से जनवरी से अब तक 89 हजार 495 लोगों के रक्त के नमूने लेकर स्लाइड तैयार की गई। गत जुलाई और अगस्त माह के दौरान जिला में कुल 670 मलेरिया के केस सामने आए जिन्हें विभाग द्वारा रेडीकल ट्रीटमेंट दिया जा चुका है और ये सभी व्यक्ति मलेरिया से निजात पा चुके हैं।
    डिप्टी सिविल सर्जन डा. श्रीमती शील कौशिक ने बताया कि जिला में मच्छर रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पूरे जिला में फोगिंग करवाई जाएगी। अभी तक फोगिंग का कार्य इसलिए नहीं शुरू किया गया है कि बरसात के मौसम के चलते फोगिंग को अधिक प्रभावी नहीं पाया गया है इससे लारवा पूरी तरह से खत्म नहीं हो रहे। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पानी जमा है, वहां टेमीफॉस नामक लारवा नाशक दवाई डाली जा रही हैं और लोगों को जला हुआ तेल डालने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में डेंगू व मलेरिया के एनाफलिज मच्छरों के लारवा को खत्म करने में गंबूजिया नामक मछलियां काफी कारगर सिद्ध हो रही है। इसी को मद्देनजर रखते हुए विभाग द्वारा जिला के 330 तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ी गई हैं। इन मछलियों को तैयार करने के लिए विभाग द्वारा 12 हैचरिज बनाई गई है।
    डा. कौशिक ने बताया कि जिला में गत जनवरी माह से अब तक लगभग 8 महीनों के दौरान 1020 मलेरिया के मामले पाए गए हैं। मलेरिया पॉजीटिव मामलों की संख्या में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 प्रतिशत की कमी आई है।  उन्होंने ने बताया कि विभागीय डॉक्टरों की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में गत वर्ष मलेरिया से पीडि़त व्यक्तियों की मैपिंग की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है। इसके साथ-साथ इस वर्ष पाए गए मलेरिया पीडि़त व्यक्तियों की भी वैरीफिकेशन भी की जा रही है कि अमुक व्यक्ति ने पूरी तरह रेडीकल ट्रीटमेंट लिया है। मलेरिया पीडि़त व्यक्तियों को रेडीकल ट्रीटमेंट देने के बाद भी उनके रक्त की जांच की जाती है।
    जिला में ऐसे रेडीकल ट्रीटमेंट की सुचारू रूप से वैरीफिकेशन व जांच के लिए मैपिंग करवाई जा रही है। डिंग क्षेत्र में की गई मैपिंग के बारे में संबंधित चिकित्सा अधिकारी डा. मानव सेठी ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में जितने भी मलेरिया पॉजीटिव मामले पाए गए हैं वे स्वयं या उनकी टीम 14 दिन के रेडीकल ट्रीटमेंट के दौरान चार बार दौरा करते हैं और दवाई की मात्रा की जांच करते हैं कि पीडि़त व्यक्ति ठीक तरह से रेडीकल ट्रीटमेंट ले रहा है।  उन्होंने जिस प्रकार से रक्त स्लाइड तैयार व मलेरिया पॉजीटिव पाए गए मामलों की सूची तैयार की है। वे यह सूची  संबंधित गांवों में विलेज लेवल कमेटी, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा आशा वर्कर को दे रहे हैं ताकि ये कर्मचारी व कमेटी के सदस्य मलेरिया पॉजीटिव पाए गए मामलों में रेडीकल ट्रीटमेंट की निरंतर जांच करते रहे। इस प्रकार मैपिंग करने से दोबारा मलेरिया पॉजीटिव आने वाले मामलों में कमी ही नहीं आई बल्कि न के बराबर हुए हैं।  डा. सेठी द्वारा तैयार की जा रही मैपिंग की उचित प्रक्रिया के अनुरूप डा. शील कौशिक ने जिला के सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मलेरिया पॉजीटिव मामलों की निरंतर वैरीफिकेशन करें ताकि मलेरिया प्रभावित व्यक्ति पूरा ट्रीटमेंट लें।

जिला के गांव सिकंदरपुर में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया
सिरसा
, 29 अगस्त।      जिला के गांव सिकंदरपुर में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें ज्यूडिशयल मैजिस्ट्रेट श्रीमती पायल मित्तल की अध्यक्षता में लंबित पड़े मामलों को मौके पर निपटाया गया। आयोजित ग्रामीण लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 79 मामले रखे गए थे। दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही सभी 79 मामलों का निवारण किया गया।
        श्रीमती पायल ने बताया कि लोक अदालतों में 138 एन आई एक्ट से संबंधित 1 मामला रखा गया जिसका दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से दीवानी से संबंधित 3 मामले, मोटेशन से संबंधित 75 मामले जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।
        ज्यूडिशयल मैजिस्ट्रेट श्रीमती पायल ने बताया कि जिला में अब तक 358 लोक अदालतों का आयोजन किया गया है  जिनमें विभिन्न प्रकार के 84 हजार 381 केस रखे गए। इनमें से 46 हजार 77 का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन व दुर्घटना से संबंधित 1561 केसों का निपटारा किया गया जिसमें मोटर वाहन एक्ट के तहत दोनों पक्षों की सहमति से 13 करोड़, 31 लाख, 10 हजार 500 रुपए की राशि मुआवजे के रूप में वितरित की गई। उन्होंने बताया कि 358 लोक अदालतों में से 40 ग्रामीण लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इन आयोजित ग्रामीण लोक अदालतों में विभिन्न प्रकार के 9 हजार 377 केस रखे गए।  जिनमें 6 हजार 271 का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है और सलाह भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कानूनी विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को उनके अधिकारों बारे जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिला में 527 कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें 1700 से भी ज्यादा व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई गई और उन्हें जागरूक किया गया। इसी कड़ी में जिले के सिकंदरपुर गांव में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें आसपास के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों को मनरेगा व अन्य कानूनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी साक्षरता वैन भी चलाई गई है जो डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जनता को अपने अधिकारों और समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है।
    मैडम पायल ने बताया कि गरीब परिवार जिनकी सालाना आमदनी 1 लाख रुपए से कम है व अपंग या विकलांग है उन व्यक्तियों के वकीलों व अन्य प्रकार के खर्चों को भी कोर्ट द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले व्यक्ति का किसी सामान्य जाति के साथ संबंध रखने वाले व्यक्ति से मामला चल रहा है तो जिला कल्याण विभाग द्वारा उसे 500 रुपए की राशि भी सहायता के रुप में उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों से धन और समय की बचत होती ही है इससे आमजन को तुरन्त न्याय भी मिल जाता है इसलिए जिन लोगों के लम्बे समय से मामले विभिन्न कोर्टो में लम्बित पड़े हैं, वे आयोजित लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निपटारा करवाएं।
    इस मौके पर तहसीलदार श्याम लाल, बीडीपीओ सुखदेव शर्मा, सरपंच हरपाल कौर, प्रेम कुमार कम्बोज, रणबीर सिंह, दयालचंद, रणधीर, एडवोकेट प्रभजोत कौर, मोनिका शर्मा, बलवीर कौर गांधी, श्री अमित गोयल, पवन कुमार बेरवाल, मनोज दहिया, गौरव, शिशपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जिला में बिजली सम्प्रेषण व वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार की 350 करोड़ रुपए की एक व्यापक योजना तैयार की गई है
सिरसा
, 29 अगस्त।     जिला में बिजली सम्प्रेषण व वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार की 350 करोड़ रुपए की एक व्यापक योजना तैयार की गई है जिसके तहत विभिन्न स्तर के 21 नए सब-स्टेशनों का निर्माण व पुराने सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध होगी।
        इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिले में उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या और बिजली की मांग में बढ़ोतरी के दृष्टिगत बिजली वितरण प्रणाली की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यकता बनती जा रही है। प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की व्यापक योजना है। इस योजना के तहत विभिन्न स्तर के 21 नये सब-स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा और 33 के.वी. स्तर के 14 पुराने सब-स्टेशनों की क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। नए बनने वाले सब-स्टेशनों में 400 के.वी. नुईयांवाली, 220 केवी. चोरमार, 132 के.वी. खैरकां, ढुढिय़ांवाली और कुरंगावाली तथा 33 केवी. सब-स्टेशन जंडवाला जाटान, शेरगढ़, मल्लेकां, लहंगेवाला, खोखर, पीपली, पंजमाला, दादू, धोतर, बनी, फग्गू, ओटू, सुखचैन, बाहिया, दमदमा और ढुढिय़ांवाली शामिल हैं।
    उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला सिरसा में विभिन्न क्षमता के 2320 नए बिजली वितरक ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे जिनमें 735 ट्रांसफार्मर चालू वित्तीय वर्ष के दौरान स्थापित किए जाएंगे। कम क्षमता के 885 ट्रांसफार्मरों की जगह ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। निगम ने जिला में 602 किलोमीटर लम्बाई की बिजली लाईनों का निर्माण करने की भी योजना तैयार की है। जिला के सभी गंावों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की उच्च वोल्टेज वितरण प्रणाली की स्थापना की जा चुकी है।
    उपायुक्त ने बताया कि गत वर्षों के दौरान जिला में 33 केवी स्तर के 17 नए सब-स्टेशन शहीदांवाली, ढाणी कहान सिंह, रिसालिया खेड़ा, खुइयां मलकाना, मोहम्मदपुरीया, देसूजोधा, बड़ागुढा, जमाल, मिर्जापुर, कागदाना, अहमदपुर रोड़ सिरसा, पनिहारी, कुत्ताबढ़, बनसुधार, मस्तानगढ़, हरीपुरा और धोलपालिया चालू किए गए हैं। इस समय के दौरान जिला सिरसा में विभिन्न स्तर के 24 पुराने सब-स्टेशनों की क्षमता में बढ़ोतरी की गई है जिनमें 220 के.वी. सब-स्टेशन रानियां, 132 के.वी. सब-स्टेशन डिंग, सिकन्दरपुर, मिट्ठीसुरेरा, बेगू, ओढ़ां, माधोसिंघाना, रामनगरिया और जीवन नगर तथा 33 के.वी. सब-स्टेशन गंगा, फरवाई, कालांवाली, खारिया, रोड़ी, कहरवाला, भुरटवाला, पंजुआना, आसाखेड़ा, दड़बी, भावदीन, मिर्जापुर, ऐलनाबाद, ओल्ड साईट सिरसा और इंडस्ट्रियल एरिया सिरसा शामिल हैं। इसके अलावा 13134 नये बिजली वितरक ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, 884 पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलकर बड़ी क्षमता के नये ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और बिजली लाईनों के घने जाल में 3186 किलोमीटर लम्बाई की अतिरिक्त वितरक लाईनों की बढ़ोतरी की गई है।
    उन्होंने बताया कि गंावों में बेहतर गुणवत्ता वाली निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 83 नये 11के.वी. स्तर के फीडरों का निर्माण कर कृषि और घरेलू लोड को अलग-अलग किया जा चुका है। अब जिला सिरसा के सभी गंावों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान जिला सिरसा में विभिन्न श्रेणी के 54982 अतिरिक्त बिजली कनैक्शन जारी किए गए, जिनमें 12196 किसान उपभोक्ताओं को नलकूप कनैक्शन दिए गए। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जिला में गरीबी रेखा से नीचे स्तर के 19247 गरीब परिवारों के बिजली के मुफ्तकनैक्शन दिए गए।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि गंाव जंडवाला जाटान में बनने वाले 33 केवी स्तर के सब-स्टेशन के 2.03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस सब-स्टेशन से गंाव जंडवाला जाटान, रत्ताखेड़ा, राजपुरा, रामपुरा व चोरमार के विभिन्न श्रेणी के 2153 बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज व लगातार बिजली आपूर्ति का सीधा लाभ मिलेगा। प्रारम्भ में यहां एक 10 एम.वी.ए. क्षमता का एकबड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा जिसे बिजली प्राप्ति के लिए पांच किलोमीटर की 33 के.वी. लाईन का निर्माण कर 220 के.वी. सब-स्टेशन चोरमार से जोड़ा जाएगा।

26 जनवरी 2012 को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर दिए जाने वाले पदम पुरस्कार पदम विभूषण, पदम भूषण, पदमश्री के लिए आवेदन आमंत्रित
सिरसा
, 29 अगस्त।  भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 26 जनवरी 2012 को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर दिए जाने वाले पदम पुरस्कार पदम विभूषण, पदम भूषण, पदमश्री के लिए आवेदन आमंत्रित किए हंंै। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है।
    उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सामान्य मामले, व्यापार व उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस समारोह पर हर वर्ष दिए जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए वे सभी लोग योग्य हैं जिन्होंने इन क्षेत्रों में शानदार कार्य किया है।

गांव माधोसिंघाना में मुफ्त कानूनी जागृति शिविर व वीडियो वैन द्वारा बच्चों को कानूनी सहायता शिविर की फिल्म दिखाई गई
सिरसा
, 29 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज जिले के गांव माधोसिंघाना में मुफ्त कानूनी जागृति शिविर व वीडियो वैन द्वारा बच्चों को कानूनी सहायता शिविर की फिल्म दिखाई गई।
    यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री नरेश सिंघल ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा दहेज प्रथा अधिनियम विषय के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।  इसके साथ-साथ अधिवक्ता भी लोगों के साथ रूबरू होकर विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव फरवाई कलां में 30 अगस्त को श्रीमती एडवोकेट श्रीमती मोनिका शर्मा, महेंद्र सिंह शर्मा, दयानंद सांगवान महिला रोजगार अधिनियम, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारोंं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
    इस अवसर पर एडवोकेट एएस कालड़ा, बलवीर कौर गांधी, प्रभजोत कौर, पवन कुमार बेरवाल, गौरव शर्मा, अमित गोयल, ललित मेहरा, मनोज दहिया, मनोज दहिया, शीशपाल, राजकीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या रानी देवी, गांव के सरपंच श्रीमती कमला देवी जांदू व ब्लॉक समिति के एक्स मैम्बर श्रवण सिंह जांदू व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से श्री लालाराम उपस्थित थे।

गांव रंधावा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लीगल लिटरेसी कैंप का आयोजन किया गया
सिरसा,
29 अगस्त।    भारतीय ग्रामीण महिला समिति द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र व जिला विधिक प्राधिकरण सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में गांव रंधावा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लीगल लिटरेसी कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्री योगेश मोदी व श्री महेश यादव एडवोकेट उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्र व छात्राओं को जन सूचना अधिकार नियम व शिक्षा अधिकार नियम व उनके मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कैम्प में परिवार परामर्श केंद्र के परामर्शदाता श्री रविंद्र मोंगा ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव को विस्तारपूर्वक बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके साथ-साथ उन्होंने बाल विवाह अधिनियम तथा घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया। श्री रविंद्र मोंगा ने परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं को विस्तारपूर्वक बताया। श्री योगेश मोदी व श्री महेश यादव एडवोकेट ने यह भी बताया कि कौन-कौन से पात्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस कैम्प में गांव के सरपंच श्री बच्चन सिंह भाटी ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस कैम्प में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमनलता ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए लीगल लिटरेसी सैल द्वारा बताई गई सभी जानकारियों को सही तरीके से अपने निजी जीवन में समायोजित करने का आह्वान किया तथा आशा व्यक्त की कि समय-समय पर ऐसे कैंपों का आयोजन होता रहेगा जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर लीगल लिटरेसी सैल के प्रभारी श्री संदीप कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डा. जय प्रकाश, श्री दलबीर सिंह, विजय मोहन, राजकुमार , दिनेश कुमार, राकेश, रामभगत, चिरंजी लाल आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित हुए।

विद्यार्थी की करंट लगने से मृत्यु हो जाने के मामले में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी
सिरसा
, 29 अगस्त। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि पिछले सप्ताह जीआरजी स्कूल के विद्यार्थी की करंट लगने से मृत्यु हो जाने के मामले में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कांडा मृतक अमित के घर संवेदना व्यक्त करने गए थे। मृतक छात्र अमित के पिता प्रवीण गर्ग को गोबिंद कांडा ने विश्वास दिलाया कि  इस हादसे के लिए दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी और कल्याणकारी नीतियों को लागू करना प्रत्येक कर्मचारी का कत्र्तव्य है। राज्य सरकार जहां ईमानदार अधिकारियों को पुरष्कृत कर रही है, वहीं कत्र्तव्य में कोताही बरतने वालों  को कठोर कानूनी कार्यवाही का सामना भी करना पड़ेगा।  श्री कांडा ने अमित की मृत्यु पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि इस होनहार विद्यार्थी की जान केवल मात्र विभागिय कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से गई है। जैसा कि सभी स्थानीय निवासी बता रहे हैं कि उन्होंने दुर्घटना के एक घंटा पहले ही विद्युत विभाग को तार टूटने और पानी में करंट फैल जाने के विषय में सुचना दे दी थी। परंतु विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। कांडा ने कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों ने  स्थानीय निवासीयों की शिकायत पर कार्यवाही की होती तो एक कीमती जान बचाई जा सकती थी। इसके पश्चात श्री कांडा ने कैंप कार्यालय में कार्यक्रताओं के साथ एक बैठक की तथा कार्यक्रताओं से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की स्वच्छ प्रशासन देने की नीति को सफल बना्रने के लिए  सिरसा के प्रत्येक गली मोहल्ले में जाकर जनसमस्याओं को जाने और उनके समाधान के लिए समुचित प्रयास करें। श्री कांडा ने कहा कि वे सरकार की छवि खराब नहीं होने देंगे ओर दोषियों को दंड दिलावकर ही रहेंगे, भले ही उसके लिए उन्हें कितना भी संघर्ष क्यों ना करना पड़े।

देवीलाल विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग द्वारा 'विजन-2020Ó विषय पर सेमीनार आयोजित, विद्यार्थियों के बीच हुई 'खुली बहसÓ
सिरसा
,29अगस्त। यदि हम जिम्मेवारी से काम करें तो दुनिया की महान शक्तियों के बीच हिंदुस्तान बेहतरीन देश के रूप में स्थापित हो सकता है। आज हिंदुस्तान का युवा दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। बेतर प्रशासन के लिए सिविल सोसायटी आगे आई है और उसमें युवा आगे हैं। आज का युवा प्रशासन में पारदर्शिता चाहता है। यदि बेहतर तरीके से सामूहिक प्रयास किए जाएं तो लोक प्रशासन विभाग और इकोनोमिक्स विभाग दुनिया के बेहतरीन विभागों की सूची में शामिल हो सकता है। यह बात चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. मनोज सिवाच ने कही। वह आज सीवी रमन भवन स्थित सेमीनार हाल में लोक प्रशासन विभाग द्वारा 'विजन-2020Ó विषय पर आयोजित सेमीनार में उपस्थितजनों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों की 'खुली बहसÓ का भी आयोजन किया गया।
    उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. मनोज सिवाच ने कहा कि आज देश के शक्तिशाली देशों में शामिल ब्रिटेन, स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, फ्रांस, जापान आदि के हाथ-पांव फूले हुए हैं। उन्हें रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान आज शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। हिंदुस्तान की विकास दर बढ़ रही है। 'विजन 2020Ó पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें समय की नजाकत को समझते हुए जिम्मेवारी से काम करना होगा। हमें प्रयास करने होंगे ताकि हिंदुस्तान दुनिया के बेहतरीन बन सकते, विश्व में बेहतरीन नेतृत्व प्रदान कर सके। आज समय हमें पुकार रहा है, बदलते माहौल में हमें आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट का युग है। वह पुराना समय चला गया जब हम छोटी-छोटी चीजों के लिए साहित्य को खंगालते थे। आज एक 'क्लिकÓ पर सब कुछ उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ वही है जो दूसरों के लिए जीता है क्योंकि अपने लिए तो वैश्या भी जीती है। उन्होंने कहा कि किसी पद से कोई नेता नहीं बन सकता बल्कि जो पहला कदम उठाता है वही सच्चा नेता है। आज सारी दुनिया भारत-चीन को समझना चाहती है। भारत दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों को चुनौती दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान का युवा ही इंसानी कौम को नेतृत्व देगा।
    विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कहा कि केवल किताबों से ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता। यदि किसी को महान खिलाडिय़ों के बारे में ज्ञान उपलब्ध करवाया जाए, किताबें उपलब्ध करवाई जाए या वीडियो दिखाया जाए तो कोई अच्छा खिलाड़ी नहीं बन सकता बल्कि सफल होने के लिए मैदान में उतरना ही पड़ेगा। इसी प्रकार अच्छी रिसर्च के लिए हमें फील्ड में उतरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज का फील्ड पंचायतें हैं। यदि हम वास्तव में गरीब की तरक्की चाहते हैं तो हमें फील्ड में जाना ही पड़ेगा। यदि हम 2020 तक ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो जड़ों से जुडऩा ही पड़ेगा। अकेला व्यक्ति कोई कुछ नहीं कर सकता केवल सामूहिक प्रयास से ही सब कुछ संभव है।
    इस अवसर पर लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डा. राजकुमार सिवाच ने लोक प्रशासन के क्षेत्र में अनेक जानकारियां उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार में विभिन्न समस्याओं को ढूंढने का काम करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में यदि कोई योजना फेल हो जाए तो प्राध्यापकों, शिक्षकों का सहारा लिया जाता है परन्तु भारत में ऐसा नहीं है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जो कार्य सरकार को करना चाहिए वह समाजसेवी समितियां कर रही हैं। 'विजन-2020Ó पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज मंथन की आवश्यकता है। समस्याओं पर विचार हों तो हल ढूंढा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज समाज की समस्याओं पर शोध करने की जरूरत है। आज रिसर्च की गुणवत्ता गिर रही है। उन्होंने कहा कि रिसर्च कार्य में गाइड-विद्यार्थी का गहरा सम्बंध होता है। रिसर्च में जो होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है। सरकार भी इस ओर गम्भीर नहीं है। रिसर्च के क्षेत्र में विद्यार्थी आज घिसे-पिटे विषय चुनते हैं जबकि समस्याओं पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अनेक समस्याएं हैं जो समाज को गर्त में ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भिखारियों की समस्या, अकेले रह रहे लोगों की समस्याएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें ग्रुप बनाकर काम करना चाहिए, स्व अध्याय पर जोर देना चाहिए। मेडीटेशन की ओर ध्यान देकर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों में जिज्ञासा की कमी है इसलिए दूसरों की सहायता की जाए, सहनशील बना जाए तथा विद्यार्थी दूसरों की तारीफ करना सीखें।
    लोक प्रशासन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. राजबीर सिंह दलाल ने अध्यापन कार्य में नई तकनीकों के प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने चिंता जाहिर की कि आज विद्यार्थी कक्षाओं से लगातार दूर होते जा रहे हैं। कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी केवल सरकारी नौकरी चाहता है तथा रोजगार के प्रति चिंतित है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए वह सरकारी नौकरी के बजाए दूसरें क्षेत्रों में भी कार्य करे। जो समाज या नागरिक शिक्षित नहीं है वह तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या कक्षाओं में शायद इसलिए कम हो रही है क्योंकि आज पढ़ाने के पुराने तरीके हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि आज कक्षाओं में 'टीचर टॉक-विद्यार्थी टॉकÓ होना चाहिए। विद्यार्थी भी अपने विचार प्रकट करे ताकि समस्याओं का हल किया जा सके। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डा. विष्णु भगवान, डा. सुलतान सिंह, डा. सत्यवान दलाल, इक्नोमिक्स विभाग के अध्यक्ष डा. अभय गोदारा, रोहताश ने भी अपने विचार प्रकट किए। इसके पश्चात विद्यार्थियों में 'खुली बहसÓ का भी आयोजन किया गया।

जनलोकपाल बिल व अन्ना हजारे द्वारा चलाई गई मुहिम से देश में भ्रष्टाचार विरोधी लहर तथा राष्ट्रवाद की भावना का संचार हुआ है
सिरसा
, 29 अगस्त। इनेलो के जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गृम्बर ने कहा कि जनलोकपाल बिल व अन्ना हजारे द्वारा चलाई गई मुहिम से देश में भ्रष्टाचार विरोधी लहर तथा राष्ट्रवाद की भावना का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अन्ना की जीत भ्रष्टाचार पर जीत है। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज भारत माता की जय, वन्दे मातरम का जयघोष कर रहा है, यह वही कांग्रेस सरकार है जिसने कभी भारत माता की जय बोलने वालों की कदर न की, न सिर्फ इतना बल्कि जिन लोगों ने वन्दे मातरम स्कूलों व सभाओं में बोला, उन पर प्रतिबंध लगाया, जिसको सारे देश ने देखा।
गुम्बर ने अन्ना के अनशन की समाप्ति पर कहा कि अन्ना जी ने जो मशाल नौजवानों को दी और रास्ता दिखाया है, वे इस मशाल व बताए गए रास्ते पर चलेंगे और इस मशाल को कभी बुझने नहीं देंगे। उन्होंने अन्ना जी अगुवाई में हुई इस जीत को प्रजातंत्र की जीत बताया।

संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से जहां बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा मिला है
सरसा
। मानवता सेवा को समर्पित डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से जहां बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा मिला है, वहीं बेटियों द्वारा अपने माता-पिता की अर्थी को कंधा देने के साथ-साथ मुखाग्नि देने की भी ऐतिहासिक पहल होने लगी है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई गई हर मुहिम को श्रद्धालुओं द्वारा क्रमकता व प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाता है, वहीं बेटियों को बराबर का दर्जा दिलवाने की रीत ने अब तूफान का रूप धारण कर लिया है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा बेटियों को बेटों के बराबर का हक दिलवाने  की पहल के बाद ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं, जहां न केवल बेटियों ने बल्कि बहुओं ने भी इस मुहिम में स्वयं को शामिल किया है। ऐसे ही ऐतिहासिक पलों का ग्वाह बनने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं, जब लोग बेटियों को अर्थी कंधे पर रखते देखते हैं तो वह हैरान हो जाते हैं और ऐसे गुरू को शत-शत बार नमन करते हैं, जिसने एसी अनूठी मुहिम को पहल दी। ऐसा ही एक वाकया आज सरसा की ग्रेवाल बस्ती में देखने को मिला, जहां आज शांति देवी इन्सां पत्नी सचखंडवासी मुंशी राम इन्सां का देहांत हो गया। देहांत के बाद शांति देवी इन्सां की इच्छानुसार न केवल उनकी आंखें दान की गई, बल्कि उनकी बेटियों व बहुओं ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। यही नहीं एक अनूठी पहल करते हुए उन्होंने शिवपुरी में जाकर सारे रीति-रिवाज किये और उसके बाद शांति देवी के शव मुखाग्नि भी भेंट की। शांति देवी इन्सां को मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी वीना इन्सां द्वारा भेंट की गई। जब शांति देवी इन्सां को घर से बाहर लाया जा रहा था तो आस-पास के लोगों ने जब बेटियों व बहुओं को कंधा देते देखा तो वे हैरान हो उठे कि इस समाज में यह भी मुमकिन है। हरेक की जुबान पर यही बात थी कि धन्य है वो गुरु, जिसने बेटियों को बेटों के बराबर हक दिलवाया है और धन्य हैं उनके श्रद्धालु जिन्होंने अपने गुरू के वचनों पर फूल चढ़ाते हुए दृढ़ता से वचनों पर अमल किया है। इस मौके पर शांति देवी इन्सां की छोटी लड़की नीमो इन्सां, पुत्र रमेश इन्सां, बहु ऊषा इन्सां, बहु आदर्श इन्सां, दर्शना इन्सां, भांजा मनोहर लाल इन्सां, दोहता अमित इन्सां व कमल इन्सां सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने ही लड़ाई लड़ी है और इसे खत्म करने का काम कांग्रेस ही करेगी
सिरसा
, 29 अगस्त। कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने ही लड़ाई लड़ी है और इसे खत्म करने का काम कांग्रेस ही करेगी। खोसा ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का तहेदिल से आभार व्यक्त किया कि इन लोगों ने अन्ना हजारे का अनशन समाप्त करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही सख्त लोकपाल के लिए काम कर रही थी, लेकिन लोकतंत्र में सदन की मर्यादा को भी ध्यान में रखा जाना जरूरी था। सदन में सर्वसम्मति से अन्ना की मांगों को स्वीकार करवाकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि सदन सर्वापरि है, लेकिन सदन जनता की आवाज की अनदेखी भी नहीं करता है। कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि आज लोकतंत्र में इस बात का काफी महत्व है कि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाना चाहिए और यह काम जल्दी हो। सरकार लोकपाल बिल को जल्द पारित करवाकर इसे साबित कर देगी कि वह भ्रष्टाचार की लड़ाई तहेदिल से लड़ रही है।

पुलिस समाचार
सिरसा
,29अगस्त:जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने ट्रक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से उनकी  निशानदेही पर चोरीशुदा तीन ट्रक गोवा से बरामद कर लिए हैं।  पुलिस ने चोरीशुदा माल रखने के आरोप में एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। रिमाण्ड पर लिए गए दोनों आरोपियों तथा चोरीशुदा संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी सहित तीनों को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा के प्रभारी निरिक्षक किशोरी लाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व शहर सिरसा के एमसी कालोनी,खैरपुर कालोनी तथा गांव मोरीवाला क्षेत्र से ट्रक चोरी हो गए थे। उन्होंने बताया कि ट्रक चोरी की इन तीनों घटनाओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र गुप्ता ने जांच का जिम्मा सीआईए सिरसा पुलिस को सौंपा था। सीआई प्रभारी ने बताया कि चोरी की इन घटनाओं को सुलझाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया गया और महत्वपूण सुराग जुटाए गए। सीआइए प्रभारी ने बताया कि  महत्वपूर्ण सुरागों क आधार पर सीआइए पुलिस ने बीती 18 अगस्त को घटना के दो आरोपियों मंजीत ङ्क्षसह पुत्र जोगा सिंह व बलकार सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी जोनकी थाना हरी के पतन (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि चोरी शुदा ट्रकों को बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को अगले दिन सिरसा अदालत में पेश कर 10 दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया था। उन्होंने बताया कि चोरीशुदा ट्रकों को बरामद करने के लिए सीआइए पुलिस टीम उनके नेतृत्व में गोवा पहुंची और आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा तीन ट्रक बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए तीन ट्रकों में से दो ट्रक जिला सिरसा से चुराए हुए हैं जबकि एक कब्जे में लिया गया ट्रक हरियाणा के पानीपत से चोरी हुआ मालूम हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरीशुदा संपत्ति रखने आरोप में गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी नरेन्द्र उर्फ झिंदा पुत्र राम सिंह निवासी सरहाली थाना हरी के पतन (पंजाब) को ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है और आज सिरसा अदालत में पेशकर रिमाण्ड हासिल किया जाएगा ताकि उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा तीसरा ट्रक भी बरामद किया जा सके।
सिरसा,29अगस्त:जिला के सदर थान की मल्लेकां पुलिस चौकी ने गत 28 अगस्त को गांव मल्लेकां में स्थित एक दुकान के गल्ले से 15 हजार 900 रूपए की नगदी चुराने के अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेन्द्र सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी वार्ड 8 रानिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा नगदी बरामद कर ली है। इस संबंध में दुकान संचालक मनोज कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी मल्लवाली(राजस्थान) हाल मल्लेकां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में भादस: की धारा 454,380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिरसा,29अगस्त:जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने सार्वजकिन स्थल पर सट्टाखाईवाली करने के आरोप में 430 रूपए की सट्टा राशि के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नंद लाल  पुत्र कृष्ण लाल वार्ड 9 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरू के बिना हम अपने जीवन के रहस्य को समझ नहीं पाते
सिरसा
। गुरू के बिना हम अपने जीवन के रहस्य को समझ नहीं पाते लेकिन आजकल झूठे और पाखंडी गुरूओं की बाढ़ सी आ गई है। सच्चा गुण वही होता है जिसने ईश्वर को उसके सभी पहलुओं को जानता हो तथा ज्ञान दिक्षा देते समय उस ईश्वर का साक्षात्कार दिक्षा लेने वाले के शरीर में करवाया सके । यह विचार बीते रविवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पुराने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान सर्व श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री रविंद्रा भारती जी ने गुरू की महिमा का वर्णन करते हुए उपस्थित भक्तजनों से कही। साध्वी जी ने कहा कि आज मानव का समाज मानवता से रिक्त है। कपट, चुगली, ईष्र्या, द्वेष प्रत्येक मनुष्य की रग-रग में दौड़ रहे है। भ्रष्टाचार सफलता की चोटी पर पहुंचने की एक ही सीढ़ी रह गई है। अपनी ईच्छाओं की वेदी पर इंसान अपना चरित्र तक को बलि पर चढ़ा देता है इसलिए आज जरूरत है कि प्रत्येक व्यक्ति की हृदय भूमि पर मानवीय गुणों को रोकना। यह केवल ब्रह्मज्ञान द्वारा ही संभव है। कार्यक्रम के दौरान साध्वी ईश्वरी भारती जी ने भजनों को गायन करके भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मासिक मानदेय बढ़ाकर हुड्डा सरकार ने पंचायतों को ओर अधिक सशक्त किया है
सिरसा
। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मासिक मानदेय बढ़ाकर हुड्डा सरकार ने पंचायतों को ओर अधिक सशक्त किया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गत दिवस गांव डिंग में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने कही। गांव पहुंचने पर श्री शर्मा का मालाएं पहनकार गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, पूर्ण चंद गिरधर, रवींद्र मलिक, बृजदान चारन, राम कुमार दहिया, दौलतराम दहिया, डिंग के सरपंच इंद्राज, जोधकां के सरपंच रवि गोदारा, राम लाल शर्मा, कुलवंत गोदारा, मांगेराम पंच, ओम प्रकाश गोदारा, हरलाल दहिया, भूप सिंह बावरी, पृथ्वी दहिया, पूर्ण दहिया, अमर सिंह भुरड़क, हजारी फुटेला, हवा सिंह, ओम प्रकाश रूंडला, बलबीर महिया, भरत सिंह, गिरीराज शर्मा, श्याम लाल सोनी, लाल चंद जांगड़ा व नंद लाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों व विकासकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक कार्य की बदौलत प्रदेश के गांव आधुनिक बनते जा रहे हैं। पंचायतों के सशक्तिकरण तथा ग्राम स्वराज के लिए मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को 4500 रुपये, 1000 रुपये और 1000 रुपये की बजाय अब क्रमश: 6000 रुपये, 2500 रुपये और 1250 रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों के मासिक मानदेय को क्रमश: 1500 रुपये एवं  400 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये एवं 600 रुपये कर दिया गया है। सरपंचों की कैश-इन-हैंड राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कांगे्रस सरकार तथा केन्द्र की यूपीए सरकार अपने लक्ष्य एवं देश का विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

फसलों में विभिन्न बिमारियों का प्रकोप, किसान परेशान
बिज्जूवाली
, 31 अगस्त ( हेमराज बिरट ) किसानों की नरमा व कपास की फसलों में बीमारियों का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिसके चलते किसान भारी दुविधा में हैं और बीमारियों के बढ़ते प्रकोप ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें अंकित करना शुरू कर दिया है। किसान रामकुमार, देवीलाल, प्रकाश, रोहताश आदि के अुनसार देसी नरमा व कपास के पत्तों का आकार बंदर पंजों की तरह बनकर पौधों का विकास रूक रहा है। इसके अलावा पत्तों का आकार मुड़ा हुआ है। इन परिस्थितियों में किसान कीटनाशक विके्रताओं की राय के अनुसार विभिन्न प्रकार की दवाईयां छिड़क रहे हैं, मगर फिर भी बीमारियों से निजात नहीं मिल पा रही है। फसलों में बिमारियों के लक्षण दिखाई देने वाले रोग की रोकथाम के लिए किसान नीला थोथा व सफेदी मिला कर छिड़काव कर रहे हैं, कुछ किसान ब्लुकॉपर व मैनकोजाइम पल्स कार्बनडाइजम का प्रयोग कर रहे हैं। बिज्जूवाली क्षेत्र में अधिकतर किसानों की फसलों में इस प्रकार की बीमारियों का प्रकोप फैला हुआ है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इन सभी दवाईयों का प्रयोग करने के बाद भी फसलों में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ है।
    इस बारे में क्षेत्रीय कृषि अधिकारी भागीरथ ने बताया कि अधिकतर किसान खरपतवार नाशक दवाईयों का छिड़काव जिस स्प्रे पम्प से करते हैं, उसी स्प्रे पम्प से अन्य दवाईयों का छिड़काव कर देते हैं, जिसके कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि 24 डी व खरपतवार घास नष्ट करने वाली दवाईयों के लिए अलग से स्पे्रे पम्प कर प्रयोग किया जाना चाहिए। ताकि फसलों का बचाव हो सके।

Friday, August 26, 2011

समाचार News 26.08.2011

बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। इसलिए बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए
सिरसा
, 26 अगस्त।    बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। इसलिए बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज इस प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, नई टैक्नोलॉजी तथा नई-नई तकनीकों का ज्ञान होना भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए समय-समय पर वर्कशॉप का आयोजन होना चाहिए।
    यह बात उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज स्थानीय पंचायत भवन में हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसैक) द्वारा आयोजित अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता पर एक दिवसीय वर्कशॉप में उपस्थित अध्यापकों, बच्चों व वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आने वाला समय नई-नई तकनीकों व नई-नई टैक्नोलॉजी का है इसलिए अध्यापकों को इस पर विशेष ध्यान देकर बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के राष्ट्र के निर्माता होते हैं। उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, वर्कशॉप एंड कनकुलेशन साइंस आदि विषयों में भी निपुण करना चाहिए और उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
    डा. ख्यालिया ने कहा कि किसी भी सिस्टम में परिवर्तन लाना हो तो बच्चों के माध्यम से ही लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की बात बच्चे मानते हैं और बच्चों की बात माता-पिता एवं बुजुर्ग मानते हैं। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अध्यापकों को अच्छे संस्कार भी देने चाहिए। समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। इसके साथ-साथ मानवता की भलाई के लिए भी उन्हें ज्ञान देना जरूरी है। डा. ख्यालिया ने अध्यापकों व बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान, पर्यावरण, पेड़-पौधे लगाने आदि के बारे में आम लोगों को संदेश देकर जागरूक करने का काम करें।
    इस अवसर पर हरसैक के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश सिंह हुड्डा ने मुख्यातिथि डा. ख्यालिया का स्वागत करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है इसमें अंतरिक्ष विज्ञान की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। उन्होंने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. विरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में सिरसा जिला के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय वर्कशॉप में छात्रों की लिखित प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी में करवाई गई जिसमें जजों द्वारा परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर हरसैक के वैज्ञानिक डा. मनोज यादव ने मुख्यातिथि, अध्यापकों व भाग लेने वाले सभी छात्राओं का धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बच्चों को बधाई दी और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। अंग्रेजी व हिंदी की लिखित परीक्षा तथा भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां के आशीष सेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद के मोहित ढुकियां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा ए.वी इंटरनेशनल स्कूल सिरसा के हिमांशु सेतिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि कांवेंट राजकीय मॉडल स्कूल सिरसा के भारतभूषण को सांत्वना पुरस्कार देकर उपायुक्त ने सम्मानित किया। इसी प्रकार से सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद की मनु बांसल ने प्रथम, सीनियर सैकेंडरी स्कूल रानियां की टीना बांसल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानिया की ओसिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से दयानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल नाथूसरी चौपटा के निशान खत्री ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सिरसा के भारतभूषण ने दूसरा स्थान तथा गारमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल पन्नीवाला मोटा के प्रवीण ने तीसरा स्थान पाया। निधि बंसल, रेणु भारद्वाज, सुशील शर्मा, डा. ज्ञान चावला आदि ने जज की भूमिका निभाई। उन्हें भी मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियां सरकारी हिदायतों के अनुसार कार्य करें
सिरसा
, 26 अगस्त।    जिला में घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियां सरकारी हिदायतों के अनुसार कार्य करें और अगर कोई गलत कनैक्शन या बोगस गैस कनैक्शन हैं तो उसे तुरंत प्रभाव से रद्द करें।
    यह आदेश जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने खाद्य आपूर्ति विभाग तथा गैस एजेंसियों के मालिकों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस के दुरूपयोग को अवश्य रोकना होगा। इसलिए सभी गैस एजेंसियां जिले में बोगस गैस कनैक्शनों की जांच करें और उन्हें तुरंत रद्द करें तथा बोगस गैस कनैक्शनों पर मल्टीपल गैस कनैक्शन या वे सभी गैस कनैक्शन भी शामिल हैं जो इस समय अस्तित्व में नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी गैस कनैक्शनों का रिकॉर्ड जैसे राशन कार्ड, पहचान पत्र या अन्य रिहायशी प्रमाण-पत्र इत्यादि लेकर गैस उपभोक्ता का रिकॉर्ड सही करें तथा जिन गैस कार्ड धारकों का नाम, पता व अन्य प्रमाण-पत्र इत्यादि नहीं मिल रहा है उन गैस उपभोक्ताओं की तुरंत सप्लाई बंद करके की गई कार्यवाही से प्रशासन तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय को अवगत करवाएं।
    डा. ख्यालिया ने कहा कि जिले में सभी मैरिज पैलेसों, ढाबों, होटलों व वाहनों आदि के लिए केवल कोमर्शियल सिलेंडर ही प्रयोग में लाएं और सभी होटल, ढाबें व मैरिज पैलेस आदि के सभी संचालक अपने स्थान के बाहर बोर्ड लगवाएं कि यहां पर केवल कोमर्शियल गैस का ही प्रयोग होता है। यदि किसी स्थान पर घरेलू गैस का प्रयोग जांच के दौरान पाया जाता है तो मालिकों के विरूद्ध प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई तुरंत प्रभाव से अमल में लाई जाएगी।

जन्म आयु प्रमाण पत्र/चिकित्सा प्रमाण पत्र आदि सही बनाए
सिरसा
, 26 अगस्त।    जिला में जन्म आयु प्रमाण पत्र/चिकित्सा प्रमाण पत्र आदि सही बनाएं। यदि गलत पाया जाता है तो बनाने वाले कर्मचारी, अधिकारी, व्यावसायिक जैसे डॉक्टर आदि के विरूद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन दिनांक 12 जुलाई 2011 के तहत पत्र क्रमांक 177-एसडब्ल्यू (3)2011-बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006(2007 का 6) की धारा 19 की उपधारा (1)द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महामहिम राज्यपाल के द्वारा निम्रलिखित नियम बनाए हैं। उन्होंने बताया कि ये नियम हरियाणा बाल विवाह प्रतिषेध 2011 कहे जा सकते हैं। यह राजपत्र में इनकी प्रकाशन तिथि में लागू होंगे। इन नियमों में जब तक संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो। उन्होंने बताया कि अधिनियम से अप्रिभाय है कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006(2007 का 6) का इन नियमों में प्रयुक्त किंतु अप्रभाषित शब्दों तथा अभिव्यक्तियों का वही अर्थ होगा जो क्रमश: अधिनियम में दिया गया है।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में बाल विवाह की पूर्णतया रोकथाम के लिए महिला तथा बाल विवाह विभाग द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आमजन को भी इस बारे जागरूक किया जा रहा है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतिषेध अधिकारी बाल विवाह से संबंधित सभी शिकायतों की जानकारी की समीक्षा करेगा। कोई अन्य आवश्यक कार्रवाई भी करेगा जो बाल विवाह के प्रतिषेध हेतु अनिवार्य हो। इसके साथ-साथ बाल विवाह के बंधन में आने वाली कन्या के घर जाकर मॉनीटरिंग भी करेगा। उन्होंने बताया कि जिला में बाल विवाह के विरूद्ध नियमित जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सूचना मिलने पर  सामूहिक बाल विवाह अनुष्ठान या उनके निवास स्थान पर जाकर बाल विवाह को रूकवाने का काम करेगा तथा दोनों पक्षों को इस विषय में जागरूक करने का काम भी करेगा। इसके अलावा मंदिरों में पुजारी, गुरूद्वारा में ग्रंथी, चर्च में पादरी, मस्जिद में मौलवी आदि को भी बाल विवाह की पूर्णतया रोकथाम के बारे में अवगत करवाया जाएगा ताकि कोई बाल विवाह न करवाएं।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि बाल विवाह के किसी तरह की टिप्पणी या गुणगान के साधन को गंभीरता से लिया जाएगा और बाल करने वाले वाले तथा करवाने वाले व इसके बारे में प्रचार-प्रसार करने वाले व्यक्तियों तथा संगठनों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ कर्मचारी तथा व्यावसायिक जैसे डॉक्टर इत्यादि किसी भी तरह से झूठा चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जन्म आयु प्रमाण पत्र जारी नहीं करेंगे। यदि ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    उपायुक्त डा. ख्यालिया ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि बाल करना व करवाना पाप है तथा सामाजिक बुराई के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। जिला में बाल विवाह पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से संबंधित कोई मामला अगर हो तो जिला प्रशासन, अपने नजदीक के पुलिस स्टेशन, उपमंडलाधीश, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी को शीघ्र सूचना दें ताकि इस सामाजिक बुराई और जघन्य अपराध से बचाया जा सके। इसलिए सभी जिलावासियों से आग्रह है कि आप भी इस पुण्य के काम में आहुति डालने का काम करें। उन्होंने बताया कि लड़की की शादी 18 वर्ष की आयु में करनी चाहिए तथा लड़के की शादी 21 वर्ष की आयु में करनी चाहिए। इससे पहले शादी करना कानूनी जुर्म है। कम उम्र में शादी करने वालों के खिलाफ सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जिला में प्रतिषेध अधिकारी की नियुक्ति होने के उपरांत 57 मामलों की सूचना मिली जिन्हें प्रशासन द्वारा मौके पर जाकर रूकवाया।

अहम का विसर्जन है पर्युषण महापर्व: मुनि श्री अर्हत कुमार
सिरसा
, 26 अगस्त। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्हत् कुमार जी के पावन सानिध्य में खचाखच भरे जैन सभा भवन, भादरा बाजार में  आयोजित किया गया। आठ दिन तक चलने वाले इस जैन धर्म के अंतर्गत पर्युषण महापर्व का प्रथम दिन खाद्य दिवस के रूप में मनाया गया। पर्युषण पर्व के महत्व के बारे में अपने उद्बोधन में मुनि श्री जी ने कहा कि आठ दिनों तक चलने वाला यह पर्व आत्मा को साधने का पर्व है। हम अधिक से अधिक त्याग, तप, संयम, स्वाध्याय, ध्यान आदि धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से स्वयं को जागृत कर आत्मा में रमन करें। ब्राह्य विकारों व वासनाओं से लिप्त व्यक्ति इन सब का त्याग कर स्वयं का आत्म निरीक्षण करे, मेरे द्वारा क्या करणीय कार्य है और क्या नहीं? इन बातों का चिंतन कर भीतर में प्रवेश करें व अपने अध्यात्म के द्वारा स्वयं का कल्याण कर मोक्ष के अनुगामी बनें। मुनि श्री ने आगे खाद्य संयम पर बल देते हुए कहा कि तीन प्रकार की प्रवृत्ति वाले व्यक्ति होते हैं। एक वह जो स्वाद के लिए खाते हैं, दूसरे वह जो स्वास्थ्य के लिए खाते हैं तथा तीसरे वह जो साधना के लिए खाते हैं। इनमें से तीसरी श्रेणी का व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ होता है। ऐसा व्यक्ति खाद्य संयम कर साधना के द्वारा अनेक रोगों से मुक्त हो स्वस्थ व दीर्घायु को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि तन रोगों की खान है व मन भोगों की खान है। हम साधना के लिए खाएं न कि स्वाद के लिए। जो स्वाद के लिए खाता है वह अनेक रोगों से घिरकर संकट में पड़ जाता है। उन्होंने अंत में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चिंतन करना चाहिए कि हमारी आहार शैली कैसी है, जिससे कि हम एक स्वस्थ व आनंद का जीवन जी सकें।

पुलिस समाचार
सिरसा
, 26 अगस्त। जिला की डिंग थाना पुलिस ने लाखों रुपये के ट्रक के टायर खुर्द-बुर्द करने के मामले में घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 130 चोरीशुदा ट्रक के टायर बरामद भी कर लिये हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान इस घटना में शामिल उसके तीन अन्य साथियों की भी पहचान कर ली है, जिन्हें दबिश देकर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी की पहचान ट्रक चालक कुलवीर सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी पु_ी समेन, जिला हिसार के रूप में हुई है। गिरफ्तार किये गये आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा बकाया टायर व उसके अन्य साथियों के पते-ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा सके।
    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना के प्रभारी निरीक्षक भारतेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त ट्रक चालक कुलवीर सिंह जेके कम्पनी के ट्रक के 220 टायरों को ट्रक नंबर एचआर 25एम-2734 में लोड करके मैसूर से जयपुर के लिए चला था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि उसने गत 13-14 अगस्त की रात्रि को गांव मोरीवाला क्षेत्र में ट्रक को खड़ा कर टायरों को खुर्द-बुर्द करने के लिए अपने तीन साथियों को और बुलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों ने 220 ट्रक के टायरों को खुर्द-बुर्द कर दिया और ट्रक को भावदीन क्षेत्र में छोड़कर चले गये। निरीक्षक भारतेन्द्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में कम्पनी के मैनेजर महेन्द्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर हाल नई दिल्ली की शिकायत पर भादसं की धारा 420, 406 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए डिंग थाना के सहायक उपनिरीक्षक रतन सिंह पर आधारित एक पुलिस टीम का गठन किया गया और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर ट्रक चालक कुलवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ कर उसके तीन अन्य साथियों सुभाष पुत्र बलवीर निवासी खानक, सुरेन्द्र पुत्र रामनिवास व शमशेर पुत्र रामचन्द्र निवासी रोहनत जिला भिवानी के रूप में पहचान कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों को दबिश देकर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
सिरसा, 26 अगस्त। जिला के सदर डबवाली थाना की चौटाला पुलिस चौकी ने बीती 11 अगस्त की रात्रि को गांव सकताखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक किसान हरबंस सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर में से तांबा तार व तेल चोरी करने के आरोप में घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुलखन उर्फ काला पुत्र लाभ सिंह, संदीप पुत्र लाभ सिंह व बाबू लाल पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड नंबर 14 सादुलशहर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा 6 किलोग्राम तांबा की तार व तेल बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए चौटाला पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में आसाखेड़ा विद्युत प्रसारण निगम के एजीएम धीरज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और सुरागों के आधार पर घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान ट्रांसफार्मर से तांबा, तार व तेल चुराने की कई अन्य घटनाओं का पर्दाफाश होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को आज डबवाली अदालत में पेश किया जाएगा।
    जिला की शहर डबवाली पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को 440 रुपये की सट्टा राशि के साथ मंडी डबवाली से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेन्द्र कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है।
    जिला की रानियां पुलिस ने जगदीश पुत्र बंसी निवासी सोभ, जिला गया बिहार हाल गांव संतनगर को 36 बोतल देसी शराब के साथ गांव संतनगर से काबू किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना रानियां में मामला दर्ज किया गया है।
    एक अन्य घटना में जिला की रानियां पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गश्त के दौरान गांव बणी क्षेत्र में छापामारी करते हुए एक व्यक्ति को शराब के अवैध भंडारण के साथ काबू किया है। पुलिस ने मौके से 96 बोतल देसी शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पप्पू पुत्र कैरू राम निवासी बणी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना रानियां में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला की सदर डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 12 बोतल देसी शराब के साथ गांव गोरीवाला क्षेत्र से काबू किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान काला पुत्र साहब राम निवासी गोरीवाला के रूप में हुई है।
वहीं एक अन्य घटना में सदर डबवाली पुलिस ने भागीरथ पुत्र सहीराम निवासी चौटाला को 9 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है।

डबवाली रोड़ पर संस्था के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा
सिरसा
। जन सूचना अधिकार के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था व्हीशल ब्लोवर का एक वर्ष पूरा होने पर कल 27 अगस्त को सुबह साढे 10 बजे स्थानीय लालबत्ती चौक नजदीक सालासर धाम मंदिर डबवाली रोड़ पर संस्था के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर आरटीआई के प्रचार-प्रसार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष भूपेश गोयल ने बताया कि कार्यालय का शुभारंभ श्री ताराबाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा अपने कर-कमलों के द्वारा करेंगे तथा जनहित में आरटीआई का प्रयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही है
सिरसा
। हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही है व निर्णय लिए जा रहे है। इसी कड़ी में सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के मानदेय में बढौतरी करके उनका मान बढाया है।  वहीं अब होमगार्डस के डयूटी भत्ता, प्रशिक्षण भत्ता तथा धुलाई भत्तों में 2 से 3 गुणा की बढौतरी करके होमगार्डस की चिरलंबित मांग को पूरा किया है। राज्य सरकार ने विकलांग बच्चों के भत्तों में भी दोगुणा से अधिक बढौतरी करके जनहितैषी निर्णय लिया है।
श्री कांडा हिसारिया बाजार स्थित शू कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांवों व सिरसा शहर के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व गोपाल कांडा की सोच है कि सिरसा विकास के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में नंबर वन बने। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए ताकि अधिक से अधिक लोग उनसे लाभांवित हो सके। इस अवसर पर श्री कांडा के साथ कृष्ण सैनी, सूरत सैनी, राजेंद्र मकानी, सुशील सैनी, तरसेम गोयल, भूपेश गोयल, हरजिंद्र ङ्क्षसह बब्बू सरपंच, मक्खन सिंह ख्योवाली, चरणजीत कैरांवाली, कमल मेहता, कैलाश गहलोत काननूगो, मास्टर प्र्र्रेम सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ओढ़ां के कर्ण ने लगाई सबसे तेज दौड़
ओढ़ां
-खंड के गांव नुहियांवाली में पायका स्कीम के तहत जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सोहन लाल नेहरा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के अंदर जीत व हार का कोई महत्व नहीं होता। हमें निरंतर अनुशासन व सहनशीलता के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। यदि हम एक बार हारेंगे तो बार बार जीतेंगे भी।
    इस प्रतियोगिता के तहत आज लड़कों के मुकाबले आयोजित करवाए गए जिनमें 100 मीटर दौड़ में ओढ़ां के कर्ण ने प्रथम, नुहियांवाली के मोहित ने द्वितीय और लकडांवाली के गुरविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में ओढ़ां के कर्ण ने प्रथम, दादू के हरप्रीत सिंह ने द्वितीय एवं देसू मलकाना के जसप्रीत ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में गांव ख्योवाली के विक्रम ने प्रथम, कालांवाली के बलदेव ने द्वितीय और तिलोकेवाला के नवदीप ने तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में नुहियांवाली के नरेश, सोनू व प्रकाश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉलीबाल प्रतियोगिता में पन्नीवाला मोटा की टीम ने कालांवाली की टीम को 10 अंकों के मुकाबले 21 अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कालांवाली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। समाचार लिखे जाने तक फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल के मुकाबले चल रहे थे।
    शिव शक्ति क्लब नुहियांवाली के अध्यक्ष अनिल कुमार परिहार ने आए हुए सभी मेहमानों व खेल कर्मचारियों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा खिलाडिय़ों को मैदान साफ सुथरा रखने की अपील की। स्टेडियम के इंचार्ज राधेश्याम ने खिलाडिय़ों को खेल से संबंधित नियमों से अवगत करवाया। इस अवसर पर बलविंद्र यादव, हनुमान नेहरा, राजेंद्र नेहरा, दीवान चंद, मैनपाल डी.पी.ई, रूप सिंह, जगजीत सिंह कोच, सुशील कुमार कोच, हनुमान सिंह, रोहताश वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

बिज्जूवाली कल्ब सदस्यों का प्रदर्शन जारी
बिज्जूवाली
, 26 अगस्त ( हेमराज बिरट )। शहीद भगत सिंह युवा कल्ब बिज्जूवाली के सदस्यों का प्रदर्शन जारी है। जन लोकपाल बिल लागू करने की मांग को लेकर अन्ना हजारे के समर्थन में कल्ब सदस्यों ने जमकर भ्रष्टाचार व भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। कल्ब प्रधान ने कहा कि कल्ब के सदस्य 4 दिनों से भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानियां देकर हमारे देश को आजाद करवाया था, लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी फिर से देश को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं, जो हम किसी भी हाल में नहीं होने देंगे। इस मौके पर कल्ब प्रधान हेमराज बिरट, दलीप, पंकज, वीरभान, पवन, सोनू, अनू, सतपाल, संदीप, राकेश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
ओढ़ां-    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सदन में भ्रष्टाचार, महंगाई, जनलोकपाल बिल व पड़ोसी देश द्वारा सीमा पार से की जाने वाली कार्यवाही सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए तथा इन मुद्दों पर कई बार तीखी नोकझौंक भी हुई। इसके अलावा सेवा का अधिकार पर कानून बनाया गया तथा सदन का आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया गया।
    युवा संसद में स्पीकर की भूमिका कक्षा नौवीं की प्रोमिला ने और प्रधानमंत्री की भूमिका कक्षा दसवीं के वीरेंद्र ने निभाई। इसी प्रकार नेता विपक्ष दसवीं की सोनू बाला, रक्षा मंत्री दसवीं के सचिन, वित मंत्री दस जमा दो की पूनम, और विदेश मंत्री के रूप में विनोद नजर आए। इसके अलावा कमलेश, पिंकी, अंजनी, ममता, अंकित, सोनू, रेणु और प्रीति ने अन्य मंत्रियों व विपक्षी नेताओं की भूमिका निभाई।
    सदन की कार्यवाही का निरीक्षण करने हेतु डिंग डाइट से वरिष्ठ प्राध्यापक हरमेल सिंह पहुंचे। युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला।
    संसद प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों की तैयारी एस.एस अध्यापक हरपाल सिंह तगड़ द्वारा करवाई गई। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या सुश्री मधु जैन, पुष्पा देवी, बलविंद्र सिंह, जगदीप सिंह, विजय कुमार व विक्रम सारस्वत आदि उपस्थित थे।

Monday, August 22, 2011

news समाचार 22.08.2011

वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकिया लगाई गई हैं और मंदिर की भव्य साज-सज्जा की गई
सिरसा
22 अगस्त:भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व जन्माष्टमी पर अग्रसैन कालोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकिया लगाई गई हैं और मंदिर की भव्य साज-सज्जा की गई है। श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राधेश्याम सिंगला, कार्यकारी प्रधान सुरेन्द्र गर्ग, सचिव श्री राम जोशी ने मंदिर प्रागंण में चल रही जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि  मंंदिर में वृंदावन के 15 से अधिक कलाकार भगवान बांके बिहारी, कालिया नाग, पूतना वध, प्रह्लाद भगत तथा कृष्ण सुदामा सहित झूले की आकर्षक झांकियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य गली से लेकर मंदिर तक बिजली की लडिय़ां, मुख्य द्वार पर फूलों की लडिय़ां तथा मंदिर में भव्य प्रकाश व्यवस्था करके सजाया गया है। कार्यक्रम में श्रीराधा कृष्ण महिला संर्कीतन मंडल की ओर से भव्य संकीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में महिला पुरूष शिरकत करेंगे। श्री बालाजी युवा सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर संरक्षक केके शर्मा, गोङ्क्षबद राम जिंदल, ओमप्रकाश अरोड़ा, डा. योग राज परूथी, उपप्रधान विनोद जैन, कोषाध्यक्ष राधेयशम तलवाडिय़ा, सहकोषाध्यक्ष महेश भारती, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश गुप्ता व सभी सदस्य मौजूद थे।

हरियाणा व्यापार मंडल ने अन्ना हजारे के समर्थन में खुलकर मैदान में आने की घोषणा की
सिरसा
22 अगस्त:हरियाणा व्यापार मंडल ने अन्ना हजारे के समर्थन में खुलकर मैदान में आने की घोषणा की है। व्यापार मंडल की एक बैठक जिला संरक्षक राजकरण भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला महासचिव केदार पाहवा ने बताया कि इस बैठक में भारी संख्या में विभिन्न टे्रड यूनियनों के पदाधिकारी, व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे तथा सभी ने एक स्वर में ऐलान किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अन्ना हजारे को भरपूर सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार से व्यापारी वर्ग सबसे अधिक पीडि़त और प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अन्ना के आंदोलन में सहयोग देंगे और देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सरकार से अपील की गई कि अन्ना के आंदोलन को जनभावनाओं के अनुरूप समाप्त करवाने में सरकार पहल करे और यथाशीघ्र इस मामले का हल निकालने का प्रयास करे। बैठक में जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, संरक्षक कृष्ण गुप्ता, रोशन लाल गोयल, चन्द्रयश जैन, अंजनी कनोडिया,श्रवण गुप्ता, सोम सेठी, ओम बहल, लक्ष्मण दास चाणना,विजय पाल अरोड़ा, सुरेश गोयल, विजय जैन, कृष्ण मकानी, जयप्रकाश भोलूसरिया, प्रह्लाद तलवाडिय़ा, नरेन्द्र जिंदल, बलबीर सोनी, सतीश केडिया,सतीश शर्मा,कालूराम शर्मा, सुभाष शेरपुरावाला, सुरेश कुमार सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी से मजबूत होगा ग्राम सुराज:तंवर
सांसद डॉ अशोक तंवर ने दी जन्माष्ठïमी की लोगों को बधाई
पंचायती राज सशक्तिकरण के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार
सिरसा
,22अगस्त: सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर हरियाणा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को सही मायनों में श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने जन्माष्ठïमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए जारी एक बयान में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण में सराहनीय प्रयास किया है।
         सांसद ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को स्थानीय विकास कार्यों में भागीदारी प्रदान करने के लिए सरकार ने पहले ही वित्तीय शक्तियां प्रदान की है, ऐसे में अब मानदेय में बढ़ोतरी कर जनप्रतिनिधियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है, प्रदेश सरकार ने इस भूमिका के महत्व को समझते हुए जनकल्याणकारी फैसला किया है।
                        उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम सुराज को जो सपना संजोया था, उस सपने को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक मील का पत्थर कायम किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी पंचायती राज सशक्तिकरण की जरुरत को महसूस किया था। जिसके चलते संविधान में संशोधन कर पंचायती राज संस्थाओं की विकास कार्यों में भागीदारी को बढ़ाने के लिए केंद्र की यूपीए सरकार ने मनरेगा(महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी) जैसी योजना को अमलीजामा पहनाया था।
            डॉ अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार ग्रामीण विकास की जरूरत को समझा, उसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बधाई के पात्र है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था का सशक्त होना बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र की यूपीए और प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही।

हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
सिरसा
22 अगस्त:जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने गत 3अगस्त की रात को कस्बा ऐलनबाद  के टिबी चौक क्षेत्र में हुई विक्की उर्फ सुनील की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी ठोबरिया जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश कर रिमाण्ड हासिल किया जाएगा। ऐलनाबाद थाना प्रभारी उपनिरिक्षक विक्रम नेहरा ने बताया है कि इस घटना के 4 आरोपियों प्रताप नगर निवासी दलजीत व मोली उर्फ अमलोक सिंह तथा ऐलनाबाद निवासी दिलराज व गुरदेव सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक इस घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सिरसा 22 अगस्त:जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने केआरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतपाल पुत्र
 दर्शन व सुभाष पुत्र प्रभु राम निवासी ऐलनाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 450 रूपए की जुआ राशि व ताश की गट्टी बरामद की गई है। आरोपियों को ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबरी मिलने पर नोहर रोड ऐलनाबाद से काबू किया।
    जिला की शहर डबवाली पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को 295 रूपए की सट्टा राशि के साथ मंडी डबवाली से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जोगराज पुत्र मोमन राम निवासी कबीर बस्ती मंडी डबवाली के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना में शहर पुलिस ने संजय कालोनी क्षेत्र से एक व्यक्ति को सट्टाखाईवाली करने के आरोप में 435 रूपए की सट्टाराशि के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र अमीचंद निवासी संजय कालोनी सिरसा के रूप में हुई है।

गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही की शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गई
सिरसा
, 23 अगस्त : महिला चिकित्सक द्वारा एक गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही की शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गई है। इस सिलसिले में महिला चिकित्सक को कथित तौर पर सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने क्लीन चिट दे दी थी। इसी संदर्भ में पीडि़त महिला के पति जर्नलिस्ट राम माहेश्वरी ने स्वास्थ्य मंत्री को इस मामले की दोबारा से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस दिशा में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रधान अरुण भारद्वाज, हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रधान नवदीप सेतिया, ह्यूज के महासचिव धीरज बजाज, यशपाल शर्मा व संजीव शर्मा पर आधारित शिष्टमंडल ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र ङ्क्षसह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिक्र किया गया है कि जर्नलिस्ट राम माहेश्वरी ने अपनी पत्नी सोनिका के गर्भवती होने पर उन्हें ट्रीटमैंट व चैकअप के लिए यहां की निजी चिकित्सक डा. शकुंतला चौधरी  के पास ले गए। अल्ट्रासाऊंड रिपोर्ट के आधार पर जिसमें कि फीटस के मृत पाए जाने के बाद अबॉर्शन की सलाह दी और डा. चौधरी ने ही अबॉर्शन किया। लेकिन कुछ दिनों बाद सोनिका की तबीयत काफी बिगड़ गई और दोबारा से उन्हें एक अन्य चिकित्सक डा. संतोष बिश्रोई के पास दाखिल कराया। डा. बिश्रोई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जो अबॉर्शन पहले किया गया था वो आधा अधूरा था, इसलिए बिश्रोई ने दोबारा अबॉर्शन कर सोनिका की जान बचाई। सोनिका के पति राम ने इस मामले को लेकर उपभोक्ता अदालत में याचिका लगाई। इस पर उपभोक्ता फोरम ने सामान्य अस्पताल के दो चिकित्सकों डा. वीरेश भूषण एवं डा. वीरेंद्रदीप गिल से ओपिनियन मांगी। इस ओपिनियन में चिकित्सकों की टीम ने डा. शकुंतला चौधरी को क्लीन चिट दे दी, जिसे डाक्टर्स के भाइचारे का परिणाम बताया जा रहा है। इसी मामले में स्वास्थ्य मंत्री को दोबारा से जांच की गुहार लगाई गई और मंत्री ने इस सिलसिले में सिविल सर्जन डा. दयानंद शर्मा को जांच कर शीर्घ रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

कपास मंडी में स्पेशल नामचर्चा का आयोजन किया गया
सिरसा
। संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में सिरसा ब्लाक की साधसंगत द्वारा कपास मंडी में स्पेशल नामचर्चा का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हजारों डेराप्रेमियों ने शिरकत की। कविराज भाइयों ने मधुरवाणी में सतगुरू जी के जन्मदिन का शुभसंदेश देते भजन शब्द सुनाए, जिन पर साध संगत ने झूम झूम कर खुशियां मनाई। नामचर्चा पंडाल को इस अवसर पर भव्य ढंग से सजाया गया था।
कपास मंडी स्थित विशाल शैड तले आयोजित स्पेशल नामचर्चा में कविराज भाइयों ने मधुरवाणी में भजन गाए, जिनमें 'सतगुरू प्यारे का जन्मदिन आयाÓ, 'असी नचना गुरू दे नालÓ, 'मेरी शान चे फर्क नही पैंदाÓ, 'कलयुग में अवतार धार के आया सतगुरू मेरा हैÓ, 'जन्मदिन सतगुरू दाÓ भजन शामिल थे। जिन पर साध संगत ने नाच नाचकर खुशियां मनाई। नामचर्चा में प्रेमी सुरेश इन्सां ने पवित्र ग्रंथ पढकर सुनाया, जिसे साध संगत ने ध्यान व श्रद्धापूर्वक सुना। मंच संचालन करते हुए ब्लाक भंगीदास कस्तूर इन्सां ने साध संगत को मानवता भलाई कार्यों के मार्ग पर बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सिरसा ब्लाक के चयनित जिम्मेवार सदस्यों को साध संगत से रूबरू करवाया। इस अवसर पर ब्लाक चयन में सर्वाधिक संख्या में पहुंचने वाली शाहपुर बेगू गांव की साध संगत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नामचर्चा समापन पर साध संगत में प्रसाद वितरित किया गया। नामचर्चा को लेकर शैड में भव्य सजावट की गई थी, साध संगत के लिए पेयजल व वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर सात मैंबर जीत इन्सां, सुरेंद्र ठकराल, सुरेंद्र छाबड़ा, राकेश बजाज, प्रेम इन्सां, राजकुमार, लाभ इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य गुलशन, मनोहर लाल, सतीश इन्सां, जोगेंद्र, अशोक, मोनू, औमप्रकाश, जगदीश छाबड़ा, अमरचंद, भीम, सुदर्शन, जिम्मेवार बहन आशा, मीनू, नीलम, वीणा, शकुंतला, मंजू, सिमरन, सुमित्रा, जगमंती, संतोष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

डबवाली जोन के मार्शल आर्ट खिलाड़ीयों को सम्मानित किया
मण्डी डबवाली
22अगस्त-मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने डबवाली जोन के मार्शल आर्ट खिलाड़ीयों को आज अपने कार्यालय मे सम्मानित किया। गत 18 जुलाई को द्वितिय जिला स्तरिय स्काई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन दि सिरसा स्कूल सिरसा मे किया गया। इस प्रतियोगिता मे डबवाली जोन की टीम शामिल रजनी,कुलदीप सोनी व नवीन ने क्रमश: स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीता और गुरजोत, नवजोत व सुखजिन्द्र बरजौत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विजयी खिलाड़ीयों को बधाई दी और 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया तथा भविष्य में आगे बढते रहने का आर्शीषवाद देते हुए कहा कि आज बच्चो का खेल के प्रति रूझान हरियाणा के मुख्यमन्त्री चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा बनाई गई नई खेलनिती का ही नतीजा है। किसी भी खेलनिती मे तीन चीजें महत्वपूण होती है, जिसमें पहला प्रतिभा खोज जिसमे मौजुदा हुडडा सरकार ने स्कूल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतिभा खोज कार्यक्रम की शुरूआत की है तथा इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ीयो को सरकार द्वारा वजीफा दिया जाता है। दूसरा आधारभूत सुविधा जिसमे सरकार ने 176 स्टेडियमो का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रो मे करवाया है और अब सरकार ने नया फैसला लिया है कि हर खण्ड मे खेल स्टेडियम बनाये जायेगे और इनमे खेलों से सम्बन्धित सारा साजो सामान सरकार उपलब्ध करवायेगी। तीसरा खिलाड़ीयो का भविष्य सुरक्षित करना, इसमे मौजुदा हुडडा सरकार ने सरकारी नौकरीयों मे खिलाड़ीयो के लिए पद आरक्षित किये है, जिसमे खासतौर पर खिलाड़ीयो के लिए पुलिस विभाग मे 3 फीसदी सीटे आरक्षित की है। चैधरी भुपेन्द्र सिंह हुडडा सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ीयों को अब तक सीधे पुलिस उप अधिक्षक के पदो पर नियुक्त किया है, इनमें जिला सिरसा के सन्तनगर से हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह भी शामिल है। इस अवसर पर ब्लाक डबवाली शहर के प्रधान पवन गर्ग,पार्षद रमेश बागड़ी,मार्शल आर्ट टीम की कोच परमजीत कौर,मैनेजर सुमन बिश्नोई व डा.सिंह के निजी सचिव बजरंग थालोड़ आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने किया रोटरी सिरसा सीनियर का गठन
भूपेश मेहता ने अध्यक्ष, अनिल डूमरा ने सचिव, हरीश गुप्ता ने कोषाध्यक्ष की ली शपथ
सिरसा
। गत रात्रि होटल रोमा इन में रोटरी कल्ब से जुडे शहर के गणमान्य लोगों ने रोटरी कल्ब सिरसा सीनियर का गठन किया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व जिला रोटरी गर्वनर डा. केसी काजल भिवानी थे, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व जिला गवर्नर डा.सुभाष नरूला, अश्वपत सिंह ने शिरकत की। डीएमए बीएड कालेज के पिं्रसीपल शशी बिंदू शर्मा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। मुख्यातिथि डा. केसी काजल ने अमेरिका से प्रमाणित चार्टर क्लब के सभी सदस्यों को सौंपा तथा सभी सदस्यों को समाज भलाई के कार्य करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सीनियर सदस्यों ने रोटरी कल्ब सिरसा सीनियर का गठन कर श्री भूपेश मेहता को अध्यक्ष, अनिल डूमरा को सचिव व हरीश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनित किया व रोटरी के उद्देश्यों को पूरा करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर डा. सुभाष नरूला ने रोटरी कल्ब की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला व बताया कि इस बार रोटरी इंटरनेशनल की जिम्मेवारी हमारे भारतीय कंधों पर है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मेहता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व विश्वास दिलवाया कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसको बखूबी निभाएंगे। श्री मेहता ने बताया कि रोटरी सीनियर के गठन में शहर के अग्रणी, गणमान्य व बुद्धिजीवी नागरिकों को सम्मलित किया गया है। इस लिए इसका नाम सिरसा सीनियर रखा गया है। इस अवसर पर रोटरी कल्ब की ओर से गौशाला को 51000 रूपए की राशि दान स्वरूप भेंट की गई। जिसमें रोटेरियन हरीश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती निशा राठौड व मधु मेहता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोटेरियन एसी गाडी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कल्ब सदस्यों के रूप में कश्मीरी लाल नरूला, बाबूलाल फुटेला, औमप्रकाश मक्क्कड, धर्मचंद, देवराज चौधरी, हरीश अरोड़ा, सुरेश गोयल, पराशर महीपाल, गणेश धमीजा, डा. गोबिंद गुप्ता, पूर्व इन्हरव्हील चेयरमेन अंजू डूमरा,लायन रिजन के चेयरमेन भीष्म मेहता सहित रोटरी परिवार के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

डा. अशोक तंवर ने प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्ठïमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी
सिरसा
,22अगस्त-सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस व जन्माष्ठïमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी है।
    यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री तंवर ने जन्माष्ठïमी पर्व की बधाई देते हुए सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने लोगों को यह त्यौहार पारम्परिक हर्षोल्लास, सदभावना एवं विश्वास के साथ मनाने का आग्रह किया है।

त्याग प्रधान रही है भारतीय संस्कृति: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा
, 22 अगस्त। भारतीय संस्कृति त्याग प्रधान रही है। तप एवं त्याग के द्वारा ही यहां की भूमि में अनेक ऋषि-मुनियों ने इस संस्कृति का गौरव बढ़ाया है। इसलिए भारतीय लोगों में ऋषि-मुनियों के प्रति आदर के भाव रहते हैं। ऐसे त्यागियों को देखते ही उनके सिर आदर से झुक जाते हैं। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्हत् कुमार ने यह विचार तेरापंथ जैन भवन, भादरा बाजार के प्रांगण में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सब कुछ त्याग करके प्रभु की भक्ति में लीन रहने वाले ऋषि मुनियों के प्रति भारतीय लोगों में सदा से ही आदर के भाव रहे हैं। इसी कारण लोगों के सिर उनके सामने नत्मस्तक हो जाते हैं। उन्होंने सिर झुकाने के बारे में कहा कि जो व्यक्ति झुकता है, वही कुछ प्राप्त कर पाता है। कुछ व्यक्ति कपटपूर्वक झुकते हैं, जो मात्र दिखावा है। इससे व्यक्ति को कुछ प्राप्त होने वाला नहीं है। वहीं दूसरी ओर भावयुक्त झुकने वाले मनुष्य के भीतर अहंकार नहीं होता। इस प्रकार के व्यक्ति अपने आप को इतना विनम्र बना लेते हैं कि सामने वाले व्यक्ति की मनोनुकूल सेवा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भावयुक्त वंदना करके ही व्यक्ति को उच्च कुल में जन्म मिलता है। उसका यश हमेशा बढ़ता है। ऐसे व्यक्तियों को धन-वैभव एवं दीर्घायु प्राप्त होती है। गुरूओं के चरणों के अंगूठे में अपने दर्शन केन्द्र को झुकाने से गुरू की ऊर्जा का समावेश झुकने वाले में होता है।

* रात्री 8 बजे कुटिया में होगा कृष्णलीला का मंचन : गोबिंद कांडा
* कुटिया में मनाया जाएगा भव्य तरीके से जन्माष्टमी पर्व : गोबिंद कांडा
सिरसा
, 22 अगस्त। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री तारा बाबा कुटिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व अत्यंत भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें कलकत्ता के मुर्तिकारों द्वारा बनाई गई सुंदर झाँकियां और दिल्ली से आए प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ग्रुप द्वारा श्री कृष्णलीला की मनभावन प्रस्तुति की जाएगी। यह जानकारी श्री तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने दी, वे आज कुटिया परिसर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का जायजा ले रहे थे।
गोबिंद कांडा ने बताया कि कलकत्ता के प्रसिद्ध कलाकारों ने करीब डेढ़ माह की मेहनत से भगवान कृष्ण के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं को मिट्टी से बनाई गई सुंदर मुर्तियों के जरीए एक तरह से जीवंत रूप से प्रस्तुत किया है। इसके अतिरिक्त हरिश जयपुरिया की नृत्य मंडली रात्री 8 बजे श्री कृष्णलीला का मनभावन मंचन करेगी, जिसमें आधुनिक लाईट इफेक्टस का प्रयोग किया जाएगा। कृष्णलीला के मंचन के दौरान कृष्ण जन्म, कृष्ण जन्मोत्सव, माखनलीला, रास, कंस वध विशेष आर्कषण का केंद्र होंगे। इस अवसर पर बच्चों के लिए झूलों और स्टालों आदि का विशेष रूप से प्रबध्ंा किया गया है। उन्होंने बताया कि रात्री में जन्माष्टमी पर्व के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैंकडो सेवकों की ड्यूटियां लगाई गई है। इस अवसर पर नेमीचन्द गुज्जर, अमन सर्राफ, भूपेश गोयल, जे.पी. मारू, तरसेम गोयल, मोती सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

जल सप्लाई वाधित होने पर खफा गांववासी उपायुक्त महोदय की शरण में पहुंचे
ओढ़ां
-ग्राम पंचायत पन्नीवाला मोटा और गांववासियों ने जिला उपायुक्त महोदय व कष्ट निवारण समिति सिरसा को पत्र भेजकर गांव में स्थित दोनों जलघरों में फैली अव्यवस्था से अवगत करवाते हुए स्टाफ को बदले जाने और जलघरों की दशा में सुधार करने की मांग की है।
    सरपंच मंदौरी देवी, नंबरदार दाताराम, गांववासी दलीप, बलबीर, देवीलाल, रामनिवास, अनिल कस्वां, दौलत राम ओर आदराम आदि ने पत्र में लिखा है कि गांव में दो जलघर होने के बावजूद विभागीय सिस्टम में कमी के कारण गांव में पर्याप्त मात्रा में जल सप्लाई नहीं हो पाता और जलघरों की हालत भी खस्ता है। उन्होंने लिखा है कि कर्मचारी ड्युटी पर नहीं आते जिस कारण लोग बिना रोक टोक जलघर में मैले कपड़े धोने जाते हैं, जलघर में चहुओर गंदगी का आलम है, डिग्गियों के किनारे घासफूस व खरपतवार फैले हैं। जलघर में जो फिल्टर बने हैं उनमें गंदगी व घास भरी है जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जलघर के कर्मचारी पैसे लेकर पानी टैंकर वालों को बेच देते हैं। जलघर से मोटरें, ग्रिल व फिल्टर आदि गायब हैं और कर्मचारी सरकारी सामान बेचकर पैसा अपनी जेब में डाल रहे हैं तथा गायब हुए सामान का कोई रिकार्ड नहीं है। उन्होंने लिखा है कि जलघर के निकट हड्डारोडी है जहां से आकर आवारा कुत्ते जलघर में नहाते हैं और वही पानी गांववासियों को पीना पड़ता है। गांववासियों ने सुझाव देते हुए लिखा है कि गांव में सर्वे करके सिस्टम अनुसार पाइप लाइन डाली जाए, पानी बेचने वालों को टैंकर न भरने दिए जाएं, जलघरों की मुरम्मत करवाकर चारदीवारियां बनवाई जाएं तथा भ्रष्ट स्टाफ को बदलकर अच्छे स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
    इस विषय में कनिष्ठ अभियंता हरभजन सिंह से बात किए जाने पर उन्होंने कहा कि हाई वोल्टेज के कारण मोटरें जल गई थी जिनको ठीक करवाकर कल तक जल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जागरण आयोजित किया
ओढ़ां
-जन्माष्टमी के अवसर पर बनवाला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें निहालकेरा पंजाब के भजन गायक कुंदन लाल व बलवंत राय ने गणेश वंदना थे गणेश गजानन शिवनंदन पार्वती लाला, हाथ जोड़कर करू मैं विनती म्हारा अटकेया काज संवारों जी और जयंती जय मां सरस्वती देख मेरी दुर्दशा के साथ जागरण का शुभारंभ किया और फिर बाल किशन नंद लाल गोविंद गिरधारी, जिन्हा दे भाग चंगे हुंदे संगता बिच औंदे ने, सतगुर दीन दयाला ओहनां दे बेड़े पार लंघौंदे ने आदि भजनों के साथ ऐसा समां बाधा कि श्रोता पूरी रात जमे रहे। भजनों के साथ साथ बलवंत राय ने प्रवचन देते हुए बताया कि मनुष्य का जन्म लाखों योनि के बाद मिलता है और इसका एक एक सांस कीमती माना जाता है। मनुष्य को सदा सत्संग आदि में जाना चाहिए क्योंकि सत्संग में जाने से रामरस प्राप्त होता है। इसी प्रकार दूसरी ओर गांव में स्थित श्रीगोगा मैड़ी और ख्यालीराम भगत की मैड़ी पर भी जागरणों का आयोजन किया गया जहां सुरजीत सिंह भाटी ने अपने साथियों के साथ भगवान के भजन गाए। मंदिर में जागरण के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच भरत सिंह डुडी, पूर्ण जाखड़, पूर्व सरपंच सतबीर जाखड़, श्योपत राम भाटी, अंगद राय, रमेश कुमार व ललित कुमार सहित आठ सौ के लगभग गांववासी उपस्थित थे।

अन्ना हजारे के समर्थन में जारी है धरना प्रदर्शन
ओढ़ां
-गांव रिसालियाखेड़ा में एक्सचेंज के निकट बस स्टेंड पर अन्ना हजारे के समर्थन में 60 के लगभग गांववासियों ने धरना दिया। धरनारत लोगों अनिरूद्ध, अरविंद सोडा, ओमप्रकाश फौजी, गिरधारी सिलग, चंद्रपाल, पवन जैन, रूपराम, राजकुमार, दयाराम, श्रीचंद और रामधन मास्टर सहित अनेक लोगों ने बताया कि अन्ना हजारे एक ऐसा तूफान है जो मरते दम तक संघर्ष करता रहेगा। अन्ना हजारे भारत का दूसरा महात्मा गांधी है और भारत माता की जय तथा अन्ना नहीं ये आंधी है देश का दूसरा गांधी है आदि नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार संघर्ष चलता रहा तो एक न एक दिन आराम मिलेगा और इस समय चल रही महंगाई के कारण लोगों की जो दंर्दशा हो चुकी है और किसानों की कमर टूट चुकी है। यदि सभी लोग अन्ना हजारे का साथ दें तो इस परेशानी से छूटकारा अवश्य मिलेगा अन्ना हजारे जिंदाबाद।
    वहीं दूसरी ओर गांव ख्योवाली में गांववासियों ने स्कूल के निकट बस स्टेंड पर अन्ना हजारे के समर्थन में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अन्ना हजारे जिंदाबाद, अन्ना हजारे तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं और अन्ना नहीं ये आंधी है आदि नारे लगाए। धरने पर बैठे गांववासियों ने बताया कि अन्ना हजारे की इस मुहिम को लेकर गांववासियों में काफी जोश है और मंगलवार को पूरे गांव में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। धरने में शामिल लोगों में गुरदयाल सिंह, काशीराम खैरवा, कुलदीप श्योराण, टूनी श्योराण, विक्रम, जगदीश गोदारा, बलवंत राय, सतीश कुमार, मदन लाल श्योराण, कृष्ण लाल सहित अनेक गांववासी शामिल हैं। इसी प्रकार गांव पन्नीवाला मोटा में जीटी रोड पर कई दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना भी जारी है

Sunday, August 21, 2011

news समाचार 21.08.2011

डा.के.वी.सिंह ने सब्जी मण्डी क्षेत्र का दौरा करके सफाई व्यवस्था का निरिक्षण किया
मण्डी डबवाली
-कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन 20 अगस्त 2011 से शुरू किये गये सफाई अभियान सप्ताह के तहत आज मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने सब्जी मण्डी क्षेत्र का दौरा करके सफाई व्यवस्था का निरिक्षण किया तथा व्यपारियो व दुकानदारो से अपील की कि सफाई व्यवस्था बनाये रखने मे आप अपना पूर्ण सहयोग दे, क्योकि आपके सहयोग के बिना अकेले सरकार व प्रशासन किसी भी समस्या का हल नहीं कर सकते, इसलिए शहर को साफ व सुन्दर बनाने के लिये सहयोग करे। डा.सिंह ने यह भी अपील की कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पेंड़ लगाये। डा.सिंह ने सब्जी मण्डी के व्यापारीयों से मुलाकात करके उनकी समस्याऐ भी सुनी। सब्जी मण्डी ऐसोसियसन के प्रधान अशोक गुप्ता ने डा. सिंह के सामने सब्जी मण्डी सम्बन्धित पानी,सिवरेज,शौचालय व पशु ताड़क की समस्याऐ रखी, इस पर कार्यवाही करते हुऐ डा.सिंह ने मण्डी सुपरवाईजर व अन्य मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारीयो को इन समस्याओ को हल करने के निर्देश दिये। डा.सिंह ने व्यापारीयों को विश्वास दिलाया कि पानी,सिवरेज व शौचालय सम्बन्धित समस्याओं को मंगलवार को मार्केटिंग बोर्ड,नगरपालीका व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक करके उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करवा दिया जायेगा। डा.के.वी.सिंह ने इसके बाद जी.टी.रोड़ व अन्य सड़को का भी निरिक्षण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर डबवाली के अध्यक्ष पवन गर्ग,पार्षद रमेश बागड़ी,औम बागड़ी, सब्जी मण्डी एसोसियसन के पदाधिकारी, व्यापारी व डा.सिंह के निजी सचिव बजरंग थलोड़ आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री तारा बाबा कुटिया के दर्शन करने के पश्चात उन्हें अपार प्रसन्नता हो रही है
सिरसा,
21 अगस्त। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री तारा बाबा कुटिया के दर्शन करने के पश्चात उन्हें अपार प्रसन्नता हो रही है। श्री राव ने कहा कि उनकी काफी वर्षों सिरसा के इस भव्य धार्मिक स्थल के दर्शन की अभिलाषा थी, जो आज परमात्मा की दया से पूर्ण हुई है। श्री तारा बाबा की स्माधी पर शिश नवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने परम् संत बाबा तारा से  प्रदेश की खुशहाली और विश्व शांति की कामना की है। उन्होंने बाबा तारा कुटिया का भ्रमण करने के पश्चात काण्डा बंधुओं की धार्मिक आस्था की भरपुर प्रशंसा की और कहा कि सिरसा में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं छोडी जाएगी। वह पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा द्वारा रखी गई सभी मांगो को विकास पुरूष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष रखेंगे और उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे।
इससे पहले हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कुटिया पहुंचने पर राव नरेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया और एमडीएलआर कार्यालय में उनके साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर लोगों द्वारा रखे गए मांग पत्र को गोबिंद कांडा ने स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह को सौंपा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री उपस्थितजनों से मिले और कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी हाल ही में 373 डॉक्टरों की भर्ती की गई हैं जिनमें से 200 से भी अधिक डॉक्टरों ने ज्वाइन भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डॉक्टरों के रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा ताकि गांव व शहरी क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उनके घर द्वार पर ही मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं घर द्वार तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 102 एम्बुलैंस रेफरेल सेवा शुरू की गई है जिसके पूरे प्रदेश में सार्थक परिणाम सामने आए हैं। यह रेफरेल सेवा गर्भवती महिलाओं और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए नि:शुल्क हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति 102 नंबर डायल करके इस सेवा का लाभ उठा सकता है। डायल करने के 15 मिनट बाद यह रेफरेल सेवा की यह एम्बुलैंस उनके दरवाजे पर पहुंचेंगी।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकासकारी एवं जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत आज हरियाणा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कई क्षेत्रों में तो हरियाणा न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, तरसेम गोयल, मोती सैनी, राजेंद्र मकानी, भूपेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अखण्ड र्कीतन किया गया
सिरसा
, 21 अगस्त, गुरूद्वारा श्री 10वी पातशाही, सिरसा में दिनांक 20-08-2011 को शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अखण्ड र्कीतन किया गया । यह र्कीतन गुरूद्वारा सेवा समिति द्वारा समस्त संगत के सहयोग से करवाया गया । अखण्ड र्कीतन मे सभी संगत ने र्कीतन का खूब आनन्द उठाया ।

अज्ञान के अंधकार को दूर करने के लिये जागरण किया जाता है ताकि हमारी चेतना में मां भगवती की जागृति पैदा हो
सिरसा
। अज्ञान के अंधकार को दूर करने के लिये जागरण किया जाता है ताकि हमारी चेतना में मां भगवती की जागृति पैदा हो। यह बात गत् दिवस युवा कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा ने रानिया रोड स्थित बाबा बिहारी की समाधि के पीछे आयोजित किए गए मां भगवती के दूसरे विशाल जागरण में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कही। राजेश शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत हुआ। जिसके बाद उन्होंने रिबन काटा। पूरे विधि विधान से श्री गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद राजेश शर्मा व सुरेश शर्मा ने माता की ज्योत प्रंचड करके जागरण का शुभारंभ किया। जागरण का आयोजन युवा सेवा संगठन समिति की ओर से किया गया। इस दौरान आए हुए मुख्य मेहमानों का स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनंदन किया गया। इस मौके पर युवा समिति के प्रधान विक्की वोहरा, राकेश प्रधान, विक्की अटवाल, अजय मोंगा, मंगत सिंह कंगनपुरिया, हरजीत सिंह, पंचायत सेल के प्रदेश महासचिव मुकेश शर्मा, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव डॉ. आजाद केलनिया, अमर साहुवाला, सुरेश महीपाल, विशाल सिंगला, सुरेंद्र कंबोज नटारा, युवा नेता संत सैनी, गजानंद, मुकेश खट्टर, संदीप भुल्लर, मदन चौबुर्जा, राधे श्याम वर्मा, देवेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, वेद सैनी, कृष्ण कंबोज, राजू सैनी, हेमंत, बजरंग, बंटी सैनी, सोनू, मोहित, विशाल उर्फ मोगली, रिंकु, कुल्लृ, प्रमोद, विक्की नरूला, डॉ. वेद प्रकाश, वेद प्रकाश, विजय, महेश, विजय मानकटाला, अश्वनी शर्मा, प्रवीण बब्बर, सुनील, सन्नी भी मौजूद थे। सुंदर झांकियों से सजे पंडाल में सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तजनों ने रातभर मां के भजनों में लीन होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।