Tuesday, May 17, 2011

संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रविन्द्र नाथ टैगोर संस्कृति केन्द्रों का निर्माण करवाया जा रहा है जिन पर पांच से पच्चास करोड़ रुपए तक की राशि खर्च की जाएगी

सिरसा,16 मई।  केन्द्रीय आवास, शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संस्कृति मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि देश में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रविन्द्र नाथ टैगोर संस्कृति केन्द्रों का निर्माण करवाया जा रहा है जिन पर पांच से पच्चास करोड़ रुपए तक की राशि खर्च की जाएगी। सुश्री शैलजा आज वरिष्ठ पत्रकार भूपेन्द्र धर्माणी के आवास पर पत्रकारों से बात कर रही थी।
    उन्होंने कहा कि पूरे देश में गुरू रविन्द्र नाथ टैगोर की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्यों में रविन्द्र संस्कृति केन्द्र बनाने की योजना तैयार की गई है। इस स्कीम के तहत मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को धनराशि अलाट की जाएगी। इसके साथ-साथ पुराने संस्कृति भवनों का जीर्णाेद्धार भी किया जाएगा। उन्होंने इन केन्द्रों की स्थापना के लिए राज्य सरकारों से प्रस्ताव भी मांगे हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को एक महान संस्कृति बताते हुए कहा कि इस पर किसी भी तरह पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव नहीं पडऩे दिया जाएगा। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा  देने के लिए  और भी कई प्रकार की योजनाएं शुरू की जाएंगी।
    सुश्री शैलजा ने केन्द्र में  यूपीए-ाा के दो वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि केन्द्र में यूपीए-1 ने अपने कार्यकाल में सभी तरह के विकास कार्य करवाए इसकी बदौलत दोबारा से यूपीए सरकार सत्ता में आई और वर्तमान केन्द्र सरकार के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि देश में पारदर्शी प्रशासन हो और सरकार में लोगों का और विश्वास बढ़े। इसके साथ-साथ देश के लोगों को सरकार की नीति व नीयत पर भी विश्वास हो यही मापदण्ड किसी सरकार क ी सफलता के आंकलन होते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के नेतृत्व में आज देश की अर्थव्यवस्था निरन्तर तरक्की कर रही है। उन्होंने अपने मंत्रालय से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में बताया कि भविष्य मे ंउनका प्रयास रहेगा कि शहरों में स्लम बस्तियां न हों और शहरों में रहने वाले प्रत्येक गरीब  व्यक्ति को छत मुहैया हो इसके लिए मंत्रालय द्वारा राजीव आवास योजना शुरू की गई है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए बजट की किसी भी तरह की समस्या नहीं है। इस योजना के तहत देश के सभी शहरों में गरीब लोगों के लिए आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन करने के लिए पूरे देश में सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए राज्य सरकारों का धनराशि भी अलाट कर दी गई है। इसके साथ-साथ नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर भी सभी वर्गो के लोगों के क ल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
    केन्द्रीय मंत्री ने भूमि अधिग्रहण नीति पर बोलते हुए कहा कि सरकारों द्वारा भूमि अधिग्रहण करने से भू मालिकों को तो लाभ मिलता है लेकिन भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित गांवों के भू व्यावसाय से जुड़े खेतीहर मजदूरों एवं अन्य वर्ग के लोगों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाता इसलिए राज्य सरकारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि भूमि अधिग्रहण से अन्य वर्ग के लोगों को भी लाभ मिले। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्रधान की नियुक्ति के मामले में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान का फैंसला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने करना है जो किसी भी समय हो सकता है।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, विधायक श्री नरेश सेलवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री जगन्नाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा  व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विशाल जागरण को लेकर कल्ब सदस्यों की बैठक का आयोजन
 सिरसा।
नीलकंठ महादेव युवा कल्ब द्वारा आगामी 9 जुलाई को होने वाले भगवान भोलेनाथ के सातवें विशाल जागरण को लेकर कल्ब सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण कुमार गोगू, उपप्रधान उमेश कुमार, सुरेंद्र लालू, दृष्यंत, सोनू, राकेश, विजय, योगेश ठाकुर, सुभाष शर्मा, पै्रस प्रवक्ता रामरत्न सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस जागरण में पंजाब व राजस्थान से कलाकार बुलाए जाऐंगे व दिल्ली से आए कलाकार सुंदर झांकिया प्रस्तुत करेंगे। जागरण के उपरांत विशाल भंडारा किया जाएगा तथा उसके पश्चात कल्ब सदस्य श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे।

सरकार ने अपने दो सालों के कार्यकाल में आम आदमी के दिलों में अपनी जगह बनाई है
सिरसा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के दिशा निर्देशन व प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह के कुशल नेतृत्व में यूपीए की सरकार ने जहां एक तरफ अपने दो सालों के कार्यकाल में आम आदमी के दिलों में अपनी जगह बनाई है वहीं 2 साल में लागू की गई नीतियों का फायदा चाहे किसान, दलित, व्यापारी, मजदूर, महिला, कर्मचारी के साथ साथ देश के हर कस्बे के हर घर तक पहुंचा है। ये बात ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा के शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता ने अपने कार्यालय में लोगों की जनसमस्याएं सुनते हुए कहे। श्री मेहता ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, परिवहन व कल्याणकारी व विकासकारी योजनाओं में अधिक बजट उपलब्ध करवाकर देश की समृद्धि व विकास के मार्ग प्रशस्त  किया है। मृुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के नेतृत्च व सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर की देखरेख में विकास प्रदेश व सिरसा जिला में चरम सीमा पर है। इसलिए कार्यकताओं को चाहिए कि सरकार की दो साल की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाए। इस अवसर पर विनोद उपाध्याय, रामदास बजाज, सत्यनारायण कंवरपुरा, प्रेम सैनी, मनजीत, सुमित मेहता, ध्यानचंद सिंगीकाट, प्रदीप सिंगीकाट, कृष्ण लाल अरोडा, सुशील शर्मा, सोमनाथ, प्रवीण कुमार, गौरव, नरेंद्र कुमार, अमित मेहता, दीपक, अनिल शर्मा, राकेश धमीजा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्रामीणो को अनुदान दर पर 675 एल.ई.डी सौलर घरेलू लाईटिंग सिस्टम क्षमता 12 वाट उपलब्ध करवाये जायेगे
सिरसा, 16 मई।
जिला में वर्ष 2011-12  के दौरान ग्रामीणो को अनुदान दर पर 675 एल.ई.डी सौलर घरेलू लाईटिंग सिस्टम क्षमता 12 वाट उपलब्ध करवाये जायेगे।
    यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया की  अक्षय ऊर्जा विभाग, हरियाणा द्वारा सप्लाई आदेश जारी किये जा चुके है। इस संयंत्र के साथ एक सौलर मोड्यूल  क्षमता 12 वाट तथा तीन- तीन वाट की दो एल.ई.डी टाईप लाईटें, तथा 12 वोल्ट 20 ए.एच की एक बैटरी होगी। उन्होने बताया कि  एक संयंत्र की कुल लागत 6500 रुपए है तथा राज्य सरकार द्वारा 2000 रुपए का अनूदान दिया जायेगा। कोई भी सिरसा जिला का निवासी 4500 रुपये के लाभार्थी अंश अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में अपने आवेदन पत्र के साथ जमा करवा कर प्राप्त कर सकती है।
डा0 ख्यालिया ने बताया कि  विभागीय निर्देशो के अनुसार इनकी अग्रिम बुंकिग पहले पाओ के आधार पर प्रारम्भ कर दी गई है। सभी वर्गो के लोग इसे प्राप्त करने के पात्र है। इस कार्यालय द्वारा अनुमोदित आवेदन पत्र के साथ राशन कार्ड/ पहचान- पत्र/पैनकार्ड/ डाईविंग लाईसैंस/ बिजली या फोन का बिलआदि की एक फोटो प्रति सलंगन करके तथा 4500 रुपये की राशि आवेदन पत्र के साथ जमा करा कर अपनी बुकिंग करवा सकते है। उनहोने बताया कि  उपरोक्त  संयंत्रो में से 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए आरक्षित हे। ऐसे ग्रामीण परिवार, जिनकी मुखिया महिला हो या जिन परिवारों में कोई कन्या विद्यालय में अध्ययनरत है या परिवार में कोई मन्दबुद्धि है, को इनके आंबटन में प्राथमिकता दी जायेगी।

लोक अदालतों से धन और समय की बचत होती  है और आमजन को शीघ्र व सुलभ न्याय भी मिल जाता है
सिरसा 16 मई। 
  लोक अदालतों से धन और समय की बचत होती  है और आमजन को शीघ्र व सुलभ न्याय भी  मिल जाता है ।
    यह जानकारी जिला एवं सत्र  न्यायधीश डा0 शिवा शर्मा ने जिले के  गांव नाथुसरी चौपटा में अयोजित ग्रामीण लोकअदालत  में उपस्थित लोगो को दी। उन्होनेे  बताया कि  आज कि ग्रामीण लोकअदालत में   विभिन्न प्रकार के 88 मामले रखे गए जिनमें से दोनो पक्षों कि सहमति से 77 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया ।  उन्होने बताया की गरीब परिवार जिनकी सालाना आमदनी 75 हजार रुपए से कम है व अपंग या विकलांग है उन व्यक्तियों के वकीलों व अन्य प्रकार के खर्चें भी कोर्ट द्वारा वहन किए जाते है। उन्होंने कहा कि अनूसूचित जाति से संबंध रखने वाले व्यक्ति का किसी सामान्य जाति के साथ संबंध रखने वाले व्यक्ति से मामला चल रहा है तो जिला कल्याण विभाग द्वारा उसे 500 रुपए की राशि भी सहायता के रुप में उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों से धन और समय की बचत होती ही है इससे आमजन को तुरन्त न्याय भी मिल जाता है इसलिए जिन लोगों के लम्बे समय से मामले विभिन्न कोर्टो में लम्बित पड़े हैं, वे लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निपटारा करवाएं।
     डा0 शिवा शर्मा ने बताया कि जिला में अब तक 352 लोक अदालतों का आयोजन किया गया जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से 83 हजार 668 मामले रखे गए उनमें से 45 हजार 652 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से संबंधित 1552 मामलों का निपटारा किया जिनमें 13 करोड़ 28 लाख 3 हजार 500 रुपए की राशि मुआवजे के रुप में लाभार्थियों को प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिले में 37 ग्रामीण लोक अदालतों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें 9118 मुकद्में रखे गए उनमें से 6047 का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है और सलाह भी दी जाती है। कानूनी विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को उनके अधिकारों बारे जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि कानूनी जागरुकता शिविरों में 2 हजार के लगभग  व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई गई और उन्हें जागरुक किया गया।  उन्होने लोगो से अग्रह किया कि वे अयोजित लोक अदालतों  में बढ़चढ़ कर भाग लें और लम्बित पड़े मामलों का निपटारा कराऐं।
    इस अवसर पर ज्युडिश्यल मैजिस्टेट श्री मति पायल मित्तल, सरपंच श्री जयकरण कड़वासरा, श्री मति प्रभजोत  कौर एडोवोकेट, श्री मति बलवीर कौर गांधी, श्री मति मोनिका शर्मा, विक्रम सिंह, ए एस कालड़ा, पी के बांसल, अमित गोयल आदि ने लोकअदालत में होने वाले फायदों के बारे में तथा कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया
सिरसा, 16 मई :
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल की ओर से टोहाना के राम भवन में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें प्रदेश भर से भारी संख्या में व्यापारियों ने शिरकत की। इस समारोह में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग मुख्य अतिथि थे। व्यापारियों को संबोधित करते हुए बजरंग दास गर्ग ने कहा कि यह पहला मजबूत संगठन है जिसकी देश में अलग पहचान है और इस संगठन में हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए कार्य किया है। आज तक न तो किसी व्यापारी के साथ ज्यादती होने दी है और न ही होने देंगे। जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे भ्रष्ट अधिकारियों का सामना करें और उन्हें बेनकाब करने के लिए कार्य करें। यदि कोई अधिकारी सुविधा शुल्क इत्यादि की मांग करता है तो उसे मुंह तोड़ जवाब दें। इस अवसर पर डबवाली के प्रधान इंद्र जैन, ऐलनाबाद प्रधान सुभाष गोयल, रानिया प्रधान सुभाष सलूजा, रमेश गोयल, निर्मल गनेरीवाला, कालांवाली प्रधान पवन जिंदल, गुरदीप कामरा, पूर्ण चंद खुराना, कृष्ण सहगल, राजकुमार साहूवाला सहित भारी संख्या में अनेक व्यापारियों ने शिरकत की।

36 गांवों में 1258 भारत निर्माण वालंटियर बनाए
ओढ़ां

    केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजना के अनुसार खंड ओढ़ां में भारत निर्माण वालंटियर बनाने का कार्य खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह की देखरेख में एसईपीओ भूप सिंह, पटवारी सतपाल, एएसडीओ राजाराम, सहायक अमरीक सिंह, एबीपीओ सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र बांसल व ओमप्रकाश, ग्राम सचिव उमेद कुमार, करण सिंह, प्रेम कंबोज, विष्णुदत्त वर्मा, जयपाल और जसविंद्र सिंह द्वारा किया गया।
    यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी सुनील कंबोज ने बताया कि खंड के कुल 37 गांवों के 374 वार्डों में से 36 गांवों में कुल 1258 भारत निर्माण वालंटियरों के फार्म भरने का कार्य सम्पन्न कर लिया गया है और शेष बचे एक गांव लकडांवाली में यह कार्य कल मंगलवार को किया जाएगा। जिन 36 गांवों में वालंटियर बनाए गए हैं उनके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खंड के गांव ओढ़ां में 47, ख्योवाली में 40, गदराना में 50, दादू में 32, आनंदगढ़ में 35, तिगड़ी में 21, जलालआना में 37, चकेरियां में 17, खतरावां में 31, धर्मपुरा में 17, घुकांवाली में 54, नौरंग में 30, चोरमार में 42, माखा में 15, हस्सू में 27, सिंघपुरा में 33, रोहिडांवाली में 33, चठ्ठा में 23, जगमालवाली में 52, जंडवाला जाटान में 28, खोखर में 16, तिलोकेवाला में 27, तारूआना में 29, नुहियांवाली में 59, सालमखेड़ा में 26, मिठडी में 32, असीर में 23, पिपली में 40, केवल में 35, पन्नीवाला मोटा में 90, किंगरे में 24, मलिकपुरा में 34, टप्पी में 16, तख्तमल में 27, देसू मलकाना में 50 और कालांवाली में 66 भारत निर्माण वालंटियरों के फार्म भरे गए।

छायाचित्र:गांव कालांवाली में फार्म भरते एबीपीओ सुनील कुमार व ग्राम सचिव जयपाल।

डॉ. अशोक तंवर ने केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी
सिरसा, 16 मई।
सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक तंवर ने केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी है। यहां जारी अपने संदेश में डॉ. तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता के समक्ष जो दृष्टिकोण रखा था, उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश की गई है। भ्रष्टाचार पर रोकथाम के लिए जहां केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है वहीं गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि मनरेगा, सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून जैसे महत्वाकांक्षी फैसले केंद्र सरकार की नीति को स्पष्ट करते हैं वहीं केंद्र सरकार शीघ्र ही संसद में भोजन का अधिकार कानून लाने जा रही है जिससे देश में कोई भी आदमी भूख से नहीं मरेगा। श्री तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्किल्ड जॉब वर्क पर विशेष ध्यान दिया है और तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काम किया है ताकि आने वाले 5-7 साल में करोड़ों लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने मनमोहन सिंह को एक कुशल और दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की कुशल अर्थनीति का ही परिणाम है कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश आर्थिक मंदी से नुकसान झेल रहे थे तो भारत जैसे विशाल देश पर इसका इतना प्रभाव नहीं हुआ। सांसद ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है। पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बड़ी ताकत के रूप में उभरी है। लोगों का विश्वासमत इस बात की तहरीर है कि आम आदमी कांग्रेस में भरोसा रखता है, उसकी नीतियों को समझता है और देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए कांग्रेस को ही चुनता है। उन्होंने कहा कि यूपीए के पिछले कार्यकाल की सफलता को देखते हुए जिस प्रकार देश ने दोबारा कांगे्रस को जनादेश दिया उससे नई ताकत लेकर केंद्र की सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास और उन्नति की रोशनी पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। सांसद ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो चलती रहती है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि भारत को अग्रिम पंक्ति का देश बनाया जा सके।

हरियाणा में राजीव गांधी आवास योजना लागू करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सर्वे करवाया जाएगा
सिरसा।
हरियाणा में राजीव गांधी आवास योजना लागू करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सर्वे करवाया जाएगा। इसके लिए केन्द्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय द्वारा हरियाणा सरकार को धन राशि अलॉट कर दी है। यह बात केन्द्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा ने आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कही। वे आज कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गोदारा के निधन पर यहां शोक प्रकट करने के लिए आई थी।
    उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा पहले जवाहर लाल नेहरू मिशन के तहत देश के कई शहरों में गरीब व्यक्तियों के लिए आवास योजना का क्रियान्वयन किया गया। अब देश में राजीव गांधी आवास योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा, जिसका स्वरूप पहले से बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे के आधार पर प्रदेश के सभी शहरों में यह योजना लागू की जाएगी, जिससे आम व्यक्ति को रहने के लिए छत्त मुहैया होगी।
    उत्तर प्रदेश के भ_ा परसोल मामले के संबंध में पूछे गये पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भू अधिग्रहण का मामला राज्य सरकारों के कार्य क्षेत्र में आता है, इसलिए राज्य सरकार भू अधिग्रहण नीति बनाने के लिए स्वतंत्र हैं और सभी राज्यों की सरकारों को चाहिए कि वे आमजन और किसानों के हित को देखते हुए अच्छे से अच्छी नीति तैयार करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के भ_ा परसोल में भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों द्वारा किये गये आंदोलन से गरीब और मासूम लोगों की जानें गई हैं, इसलिए राज्य की सरकार ने किसान हितैषी भू अधिग्रहण नीति बनानी चाहिए। उन्होंने सतलुज यमुना लिंक नहर में पानी आने से संबंधित प्रश्र का उत्तर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार का भरसक प्रयास है कि नहर में जल्दी से जल्दी पानी आए और जिससे हरियाणा के खेतों में खुशहाली आए।
    उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पैट्रोल की कीमतों में 5 रुपये वृद्धि करने के मामले में कहा कि कच्चे तेल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में तय होती हैं, इसलिए तेल कारोबार कम्पनियों को घाटा उठाना पड़ता है। केन्द्र सरकार का यह प्रयास रहता है कि देश में तेल की अधिक खपत को देखते हुए तेल की आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे। तेल कम्पनियों को सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है। चीन और भारत द्वारा तेल कम्पनियों को सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी देने के मामले में भारत सरकार चीन से भी आगे है।
    सुश्री शैलजा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का मामला राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारिणी द्वारा किया जाना है, इसलिए कार्यकारिणी द्वारा इस संबंध में शीघ्र निर्णय लिए जाने की आशा है। उन्होंने गत दिनों पश्चिम बंगाल, केरल, असाम, तामिलनाडू और पुण्डुचैरी राज्यों में हुए चुनाव के परिणामों के बारे में कहा कि इन चुनावों से कांग्रेस पार्टी संतुष्ट भी है और सबक भी लेगी, ताकि भविष्य में और ज्यादा अच्छा किया जा सके। उन्होंने पश्चिमी बंगाल के बारे में विशेष रूप से कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पिछले 34 साल से चले आ रहे माक्र्सवादियों के राजतंत्र को बदला है। अब पश्चिम बंगाल की जनता स्वयं को स्वतंत्र महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि एक लंबे अर्से से राज्य में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी और अब प्रदेश के लोगों में एक आशा जगी है कि पश्चिम बंगाल विकास की पटरी पर आएगा। इस मौके पर सुश्री कुमारी शैलजा ने सिरसा वासियों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना।
    इस अवसर पर उनके साथ उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व मंत्री श्री जगदीश नेहरा, श्री ओमप्रकाश केहरवाला, सुभाष जोधपुरिया, भूपेन्द्र राठौड़, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर रियाड़ तथा विभिन्न गांवों के सरपंच व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ऑटो मार्केट में किसी भी दुकानदार भाई के साथ नाईंसाफी नहीं होने दी जाएगी
सिरसा(16 मई)
ऑटो मार्केट में किसी भी दुकानदार भाई के साथ नाईंसाफी नहीं होने दी जाएगी। यह बात आज सुबह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने ऑटो मार्केट में दुकानदारों की समस्या सुनते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ तिलक चंदेल भी मौजूद थे। इस दौरान ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने श्री शर्मा से कहा कि प्रशासन उन्हें ऑटो मार्केट से हटाने के दबाव बना रही है। दुकानदारों ने कहा कि पहले तो स्थानीय विधायक व निकाय मंत्री गोपाल कांडा ने भरी जनसभा में दुकानदारों को डबवाली रोड पर दुकानें उपलब्ध करवाने की बात कही थी और अब उन्हें यहां से हटाकर न्यू ऑटो मार्केट में जाने का दबाव बनाया जा रहा है जहां पर दुकानों का भाव बहुत अधिक है। वे तभी न्यू ऑटो मॉकेट मेें जायेंगे जब उन्हें 5 से 6 लाख तक की कीमत की दुकाने मिलेंगी।  ऑटो मॉर्केट में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए दुकानदारों ने प्रशासन द्वारा पीली पट्टी खींचे जाने की बात भी कही। दुकानदारों की समस्याओं का गंभीरता से लेते हुए श्री शर्मा ने मौके पर फोन द्वारा एसडीएम रोशन लाल से बात करके दुकानदारों की मांगों से अवगत करवाकर समस्या हल करने की बात कही।
    श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के हितों के लिए कार्य करती रही है। कांग्रेस पार्टी के रहते हुए किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 34 सालों से ऑटो मॉर्केट में अपना व्यवसाय चला रहे दुकानदारों की मांगे जायज है और उनका पूरा प्रयास रहेगा की उन्हें उनका हक मिलकर रहे। इस मौके पर मैकेनिक यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार, जगदीश डाबड़ा, स्कूटर मॉर्केट यूनियन के प्रधान इंद्रजीत, सुखवींद्र, हीरा सिंह, देवीलाल, नरेंद्र डोनी, विजय सेठी, हरजीत सिंह, अमित बांगा, ट्रैक्टर्स पार्टस यूनियन के प्रधान दारा सिंह, ज्ञान चंद, हरमीत सेठी, राजू वेदवाला, परमजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, प्रीतम चंद, प्रेम चंद, मिस्त्री रामचंद्र, अनिल कुमार सेतिया, जगदीश कुमार , मुख्यतयार फुटेला, सेवा सिंह, प्रेम बाजेकां,  सहित अनेक दुकानदार मौजूद थे।

कांग्रेस सरकार ने देश को विकास की नई गति दी है
सिरसा 16 मई।
केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश को विकास की नई गति दी है और आज चारों तरफ कांग्रेस के प्रति अच्छा खासा माहौल बना हुआ है। वे आज हरियाणा के पूर्व मंत्री चौ. जगदीश नेहरा के आवास पर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रही थी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनो से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों  और सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रचार करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का सहयोग करें। शैलजा ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस पार्टी की सरकार ेने हर वर्ग के लिए इतनी नीतियां और योजनाए चालू की हैं कि जिनका लाभ उठाकर हर व्यक्ति स्मृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। इससे पूर्व चौ. जगदीश नेहरा ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उकलाना के विधायक नरेश सैनवाल, जगन्ननाथ, ओमप्रकाश केहरवाला, लाधूराम पूनिया, सतपाल मेहता, प्रभु राम बैनीवाल, जसबीर रियाड़, इन्द्र सैन, सुभाष जोधपुरिया, कृष्ण ताजिया, कुलवंत राय,पीपी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

धरने पर बैठे प्राध्यापकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
सिरसा, 16 मई।
सिरसा के बहुतकनीकी कालेज में अपनी मांगों को लकर धरने पर बैठे प्राध्यापकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया वही विरोध करने वाले प्राध्यापकों को पुलिस ने गिरफतार भी किया गया। गौरतलब है कि कालेज के प्राध्यापक छठे वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे थे। वहीं सोमवार से विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होनी थी जिसका ये सभी प्राध्यापक विरोध कर रहे थे। परीक्षाओं में कुछ विधार्थी परीक्षा में बैठै लकिन ज्यादात्तर विद्यार्थियों ने टीचर का समर्थन रि परीक्षा का बहिष्कार किया। वहीं छात्रों ने बताया कि वे परीक्षा नहीं देंगी क्योंकि जिन प्राध्यापकों ने उन्हे पढ़ाया है वे उनका साथ देंगी और जब तक वे नहीं कहेगे तब वे परीक्षा में नहीं बैठेगी। वही पिछले तीन दिनों से शांतीपूर्ण बैठे प्राध्यापकों का कहना है कि धरने पर बैठे अध्यापकों पर पुलिस ने अचानक आ कर हमला कर दिया और कुछ को गिरफतार कर लिया गया। उधर प्रशासन भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है। एसडीएम रोशनलाल ने बताया कि परीक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है और जो भी छात्रों को परीक्षा देने से रोकेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश
सिरसा।
(हस) गांव भावदीन में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में एक महिला सहित तीन लोगों को चोटें आई। मिली जानकारी के अनुसार गांव भावदीन निवासी कश्मीरचंद के आवास पर दड़बी निवासी रामचंद व उसकी पत्नी ने एक अन्य युवक से मिलकर धावा बोल दिया। सूत्रों के मुताबिक रामचंद्र की पुत्री ममता कश्मीरचंद के पुत्र मंगतराय के साथ विवाहित है। गत दिवस मंगत व ममता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तैश में आई ममता ने अपने पति से मारपीट की। उसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। कुछ देर बाद उसके पिता व अन्य लोग भावदीन पहुंच गए। सभी लोगों ने कश्मीरचंद, उसकी पत्नी प्यारोबाई, पुत्र अंग्रेज व मंगतराय से मारपीट करनी आरंभ कर दी। बताया जाता है कि मारपीट के बाद रामचंद्र अपनी पुत्री को वहां से अपने गांव दड़बी ले गया। उधर, कश्मीरचंद का आरोप है कि रामचंद उनके घर से 10 हजार रुपये की नकदी, आधा तोला सोना सहित चांदी के कुछ आभूषण उठाकर ले गए। कश्मीरचंद द्वारा मामले की जानकारी डिंग थाना पुलिस को दे दी गई है।

पेट्रोल की दरों में की गई पांच रुपए लिटर बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा
सिरसा, 16 मई।
इनेलो ने पेट्रोल की दरों में की गई पांच रुपए लिटर बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र सरकार से इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की है। इनेलो के जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी करके यूपीए सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है।
    इनेलो नेता ने कहा कि पिछले नौ महीनों में आठवीं बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं और पिछले एक साल के दौरान पेट्रोल की कीमतों में करीब 60 फीसदी बढ़ोतरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आड़ में आए दिन कीमतें बढ़ाए जाना न सिर्फ आम जनता के साथ अन्याय है बल्कि महंगाई की मार झेल रही जनता को पूरी तरह बर्बाद करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अब पेट्रोल के बाद डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रयास किया जा रहा है, जिससे महंगाई को और बढ़ावा मिलेगा और देश की जनता इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।
    उधर यूपीए पर गरजते हुए इनेलो युवा नेता महावीर बागड़ी ने कहा कि यूपीए सरकार महंगाई के कोड़े से आम जनता का दम निकालने पर तुली है। पिछले कुछ वर्षों से आम आदमी महंगाई के कोल्हू में पिस रहा है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा पिछले नौ माह में नौवीं बार पैट्रो पदार्थों के दामों में वृद्धि करके जहां महंगाई के बढऩे का आधार तैयार कर दिया है, वहीं इससे आमजन भी आहत  है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बार-बार पेट्रोल के दामों में वृद्धि से जाहिर हो गया है कि कांग्रेस सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

संत महात्मा प्राचीन तरीकों से प्रभू की कठिन तपस्या में लीन होकर अमन शांति की कामना कर रहे हैं
सिरसा, 16 मई।
ईश्वर के साक्षात दर्शन पाने और विश्व में शांति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से ऋषि-मुनी और संत युगों-युगों से कठिन से कठिन तपस्या में लीन रहकर ईश्वर के अराध्य होने का संकल्प लेकर चलते रहे हैं। यही कारण है कि भारत वर्ष में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में परमात्मा द्वारा शांति की अमृतधारा आज भी बहाई जा रही है।
    इस कलयुग में जहां हर तरफ अराजकता ही अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रहा है, वहीं इस अराजकता को विराम देने के लिए संत महात्मा प्राचीन तरीकों से प्रभू की कठिन तपस्या में लीन होकर अमन शांति की कामना कर रहे हैं।
    इसी प्रकार पिछले 10 दिनों से बाबा राम दास जी डबवाली रोड पर स्थित डेरा बाबा शिवराम दास में कठोर अग्नि तपस्या में लीन हैं। श्री रामदास जी की यह तपस्या लगातार 41 दिनों तक जारी रहेगी। बाबा जी के श्रद्धालु राजकुमार सैनी ने बताया कि बाबा जी ने सात सालों से अन्न ग्रहण नहीं किया है और केवल मात्र दिन में दो बार चाय का सेवन करते हैं व सैकड़ों जलते उप्पलों की ढेरियों के मध्य आसन लगाकर ध्यानलीन होकर ईश्वर की अराधना कर रहे हैं। राजकुमार सैनी ने बताया कि इससे पहले भी बाबा जी ने दो बार हिसार में, एक बार फतेहाबाद में व दो बार पंजाब में इसी प्रकार कठोर अग्नि तपस्या की है। उन्होंने बताया कि इस तपस्या में बाबा का स्वयं कोई हित नहीं हैं, बल्कि वह विश्व में फैल रही अशांति को शांति में तब्दील करने के लिए ध्यानरत हैं।

पैंशन ना मिलने पर किया प्रदर्शन
कालांवाली

 आज नगरपालिका कालांवाली में सैंकडों की तादाद में पैंशन धारकों ने तीन महीने से पैंशन ना मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। वार्ड नं. 7 की पार्षद शालू सैन के पति संजय सैन के नेतृत्व में सैंकड़ो बुजुर्ग कड़ी धूप में नगरपालिका के प्रांगण में धरने पर बैठ गये। व हरियाणा सरकार मुर्दाबाद, जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे बुलन्द करने लगे। मौके पर मौजूद वार्ड नं. 6 के पार्षद वेद प्रकाश ने उन्हें हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी ना करने की अपील की व उनको 2-4 दिन में पैंशन देने का आश्वासन दिया, परन्तु प्रदर्शनकारी संतुष्ट नहीं हुए व नारेबाजी जारी रही। उल्लेखनीय है कि पिछले 3 महीनों से पैंशन नहीं मिली है। प्रदर्शनाकरयिों ने प्रशासन से मांग की या तो सभी के ए.टी.एम. कार्ड जल्द से जल्द बनवाए जाएं या उन्हें कालांवाली में मौजूद किसी भी बैंक से पैंशन दिलवाई जाए उल्लेखनीय है कि जिला सिरसा का पैंशन बांटने का ठेका एक्सिस बैंक से हुआ है जिसकी कालांवाली में कोई शाखा नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाने की मांग रखी।
    मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार - नायब तहसीलदार संजय चौधरी जनता के रोष को देखते हुए मौके पर नगरपालिका कार्यालय पंहुचे व एक्सिस बैंक के अधिकारियों व ठेकेदार से बातचीत की। नायब तहसीलदार संजय चौधरी ने जनता को अश्वासन दिया कि उनको पैंशन इसी महीने की 25 तारीख से पहले मिल जाएगी व इसकी सूचना आप सभी को नगरपार्षदों व अखबार के माध्यम से मिल जाएगी। देरी होने का कारण :- पिछले दिनों ऐलनाबाद में हुई लूट की घटना के कारण ठेकेदारों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते ही सभी को पैंशन बांट दी जाएगी। उसके बाद प्रदर्शनकारी संतुष्ट हुए व नायब तहसीलदार संजय चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाकर उनका धन्यवाद किया। प्रदर्शनकारी संजय सैन, सूरजभान, दुर्गा दास, धर्मपाल, गंगा प्रशाद, हरदेव, तेज कौर, शान्ती देवी, बचन कौर आदि ने बताया कि अगर पैंशन 25 तारीख को नहीं मिली तो सभी लोग तहसील कार्यालय के समक्ष भूख हडताल पर बैठेंगे।

Sunday, May 15, 2011

प्रादेशिक समाचार-15.05.2011

मुख्य समाचार:-
* केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा है कि केंद्र दिल्ली से चंडीगढ़ तक एक्सप्रैस हाईवे के निर्माण पर गंभीरता से विचार करेगा।
* हरियाणा सरकार द्वारा किशारियों के सशक्तीकरण के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की गई है।
* राज्य पुलिस को अपराधों पर अकुंश लागने के लिए आधुनिक तकनीक के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
* गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार कल तक बंद रहेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री सी पी जोशी ने आज कहा कि केंद्र सरकार यमुना नदी के साथ साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक एक्सप्रैस हाई वे के निर्माण पर विचार कर रही है। श्री जोशी इस परियोजना के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अनुरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिनहोंने आज गोहाना में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 71 के रोहतक पानीपत भाग को चारमार्गी बनाने के लिए आठ हजार करोड़ रूपए की परियोजना की आधारशिला रखने आग्रह किया। लगभग 81 किलोमीटर लंबी परियोजना पर 8 सौ करोड़ रूपए से अधिक की लागत आएगी और इस परियोजना पर आठ सौ करोड़ से अधिक की लागत आएगी। इस पर तीन रेलवे ओवर ब्रिज तीन मुख्य और पांच छोटे पुल चार ग्रेड सेपरेटर्स 15 अंडर पास और 6 बाई पास होंगे। श्री जोशी दने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने श्री हुड्डा की मांग के अनुसार राज्य की आठ राज्य सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्गो में परिवर्तित करने पर सहमति प्रकट की है। इस अवसर पर श्री हुड्डा ने कहा कि केंद्र की यू पी ए सरकार ने राज्य में राजमार्गो के विकास के लिए 61 सौ करोड़ रूपए दिए है जबकि पूर्व की एन डी ए सरकार ने इस कार्य के लिए कोई सहयाता नहीं दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य सरकार सोनीपत जिले में गोहाना के निकट एक बिजली संयंत्र लागने पर एक विचार कर रही है आज गोहाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए। उनहोंने गोहाना तथा बरोडा विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों के लिए अनेक प्रोत्साहनों की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने गोहाना में तीस करोड़ रूपए की लागत से एक रेलवे ओवर ब्रिज गोहाना तथा भैंसवाल में दो महिला कॉजेलों गोहाना में एक हुड्डा पार्क तथा सैक्टर सत्रह में ट्रासंपोर्ट नगर तथा भैंसवान में एक किसान मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की। श्री हुड्डा ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास कोष से दस करोड़ रूपए तथा गोहाना कस्बे के विकास के लिए पांच करोड़ रूपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्व के शासन कालों में सोनीपत क्षेत्र उपेक्षित रहा है लेकिन अब राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह यह तेजी से प्रगति कर रहा है।

हरियाणा सरकार द्वारा किशोरियों के सशक्तीकरण के लिए हिसार, अंबाला, रिवाड़ी , कैथल, यमुनानगर और रोहतक में राजीव गांधी संबला योजना को पासलेट प्रौजैक्ट के रूप से शुरू किया गया है। शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने बताया कि इस योजना के तहत किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए गर्म पका खाना और स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए ऑयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां स्वास्थ्य जांच एवं संदर्भित सेवाएं देना शामिल किया गया है। मंत्री ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा घटते लिंगानुपत की समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन आधारित लाडली योजना लागू की गई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री रंजीव सिंह दलाल ने कहा है कि पुलिस विभाग को आधुनिक तकनीक के
उपकरण करवाए जाएंगे, ताकि अपराधों पर अकुंश लगाया जा सके। आज हिसार में आयोजित हिसार रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुड़गांव और फरीदाबाद की तर्ज पर अपराधों को रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सी सी टी वी कैमरे तथा अन्य आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएगे। उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जायगा। प्रशिक्षण के बाद ये पुलिस कर्मी लोगो को यातायाम नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन जो काफी समय तक संबंधित थानों में पड़े रहते थे अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार वाहन मालिकों को तुरंत सुपरदारी पर वापस कर दिए जाएंगे ताकि थानों में किसी प्रार की असुविधा न हो।

पंजाब मंत्रीमंडल का आजद विस्तार कर पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है राज्यपाल श्री शिवराज पाटिल ने राजभवन में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्रियों के नाम भ्रष्टाचार से जुड़े होने के कारण पांच मंत्रियों को त्यागपत्र देना पड़ा था। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार मंत्रीमंडल मे आज शामिल किए गए मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद को स्थानीय संस्थाएं वाणिज्य एवं संसदीय मामलों का विभाग सौंपा गया है। प्रोफैसर लक्ष्मी कांता चावला को सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है। नए कैबिनेट मंत्रियों में श्री सतपाल गुसाई को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री सुरजीत कुमार जियाणी को परिवहन तकनीकी शिक्षा तथा औद्योगिक प्रशिक्षण श्री अरूणेश शाकिर को वन पालन, वन्य जीवों की सुरक्षा श्रम चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का काम सौंपा गया है। पांच मंत्रियों के साथ आज पांच नए मुख्य संसदीय सचिवों को भी शपथ दिलवाई गई।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह टिकैत के लंबी बीमारी के बाद आज मुजफ्फर नगर में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज चंडीगढ़ में जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री टिकैत ने किसानों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नाम से एक गैर राजनीतिक संगठन बनाया और कृषकों के हितों की रक्षा के लिए अनेक ग्रामीणस आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनके देहांत से किसानों ने अपना एक शुभं चिंतक खो दिया है।

गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के उपकुलपति कार्यालय में अध्यापकों और स्टाफ के बीच हुई एक झड़प के चलते परिसर में तनावपूर्ण माहौल के कारण विश्वविद्यालय को कल सोलह मई तक बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को भी सोलह मई तक स्थगित कर दिया गया है नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों की लंबित मांगों के मुद्दे पर राज्य सरकार से वार्ता विफल हो गई है। जिसके बाद अब प्रदेश भर के प्राध्यापक परीक्षाओं में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। शिक्षकों के संगठन फेडरेशन ऑफ हरियाणा यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच गत दिवस चंडीगढ़ में वार्ता हुई। संगठन के अध्यक्ष सोमबीर राठी ने आज रोहतक में जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस बैठक में कई मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन महाविद्यालय में प्रोफेसर का पद देने और यूजीसी पैटर्न पर सेवानिवृत्ति की उम्र करने आदि पर सहमति नहीं बन पाई। जिसके चलते वार्ता विफल हो गई। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक परीक्षाओं में मूल्यकांन कार्य नहीं करेंगे। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक परीक्षाओं में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। यह कदम उन्हें मजबूरी वश उठाना पड़ा है।

अखिल भारतीय पुलिस खेल नियत्रंाण बोर्ड के चेयरमैन एवं इन्टेलीजैन्स ब्यूरो के निदेशक नेहचल संधू ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना की है। वे कल शाम रोहतक में 59वीं अखिल भारतीय पुलिस ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस खेल और खिलाड़ियो को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में विख्यात है। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता भारतीय पुलिस के उन एथलीटों के लिए तैयारी का मंच साबित होगी, जिन्हे 26 अगस्त से 5 सितम्बर 2011 तक न्यूयार्क में होने वाले पुलिस एण्ड फायर गेम्स के लिये चुना जाएगा।

आर्थिक उपेक्षा का शिकार हो रहे पुलिस जवानों को जीवनदान देेने का कार्य किया

सिरसा। मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा तथा गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने 1600 बर्खास्त पुलिस जवानों को जेल वार्डनों के रूप में समायोजित करने का फैसला करके वर्षों से सामाजिक और आर्थिक उपेक्षा का शिकार हो रहे पुलिस जवानों को जीवनदान देेने का कार्य किया है। जिसके लिए सभी जवान व उनके परिवारजन उनके हार्दिक आभारी हे। उक्त उदगार बर्खास्त पुलिस कर्मचारी संघर्ष समिति सिरसा के प्रधान पाल सिंह के नेतृत्व में स्थानीय हिसारिया बाजार स्थित शू कैंप कार्यालय में पहुंचे बर्खास्त पुलिस जवानों ने गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा का आभार जताते हुए कहें। इस अवसर पर उनके साथ बृजमोहन, सूर्यकांत, मंगत बजाज, श्याम चंद, परमिंद्र, चरण सिंह, औम प्रकाश, जगदीश, लाल सिंह, गुरमीत सिंह, राजेश, सुरेंद्र यादव, दवेंद्र बरेटा, जसपाल इत्यादि ने  बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की सरकार ने अदालत द्वारा बर्खास्त किए जवानों को समायोजित करके  सभी पुलिस जवानों पर जो उपकार किया है उसके लिए वे उनके आभारी है। इस अवसर पर गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के अनुज एवं हरियाणा कंाग्रेस कमेटी प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि मुुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है, जिनके परिणामस्वरूप प्रदेशवासियों ने लगातार दो बार प्रदेश की बागडोर श्री हुड्डा के हाथों में सौंप चुके है तथा तीसरी बार फिर से सत्ता श्री हुड्डा के हाथों में सौंपने का मन बना चुके है। इस मौके पर उनके साथ कृष्ण सैनी पूर्व चैयरमेन, राज मेहता पूर्व पार्षद, पार्षद परमजीत कौर, लक्ष्मण गुर्जर, भूपेश गोयल, मुकेश सर्राफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

काग्रेंस पार्टी ही सभी लोगों की हितेषी है
सिरसा।
  सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व व स. मनमोहन सिंह की अगुवाई में  देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणामों में तीन राज्यों में कांग्रेस समर्थित दलों की सरकार बनना इस बात की परिचायक है कि काग्रेंस पार्टी ही सभी लोगों की हितेषी है और यह पार्टी ही सभी वर्गो का भला कर सकती हैे। उक्त विचार रानियां हल्का रानियां से विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी केे रूप में चुनाव लड़ चुके वरिष्ट काग्रेंस नेता भाई सतदेव चक्कां ने प्रैैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे। वे आज गांव चक्कां में काग्रेंस की जीत पर लड्डू बांटकर कार्यक्रताओं को बधाई देते हुए कहें। श्री चक्कां ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस व इसके सहयोगी दलों ने 34 साल पुरानी वामपंथियों के गढ़ से जनता को मुक्ति दिलाई, वहीं विकास का नारा लेकर चुनाव में कूदे असम कांग्रेस के नेता श्री तरूण गंगोई को तीसरी बार मुख्यमंत्री के ताज से नवाजा। इन रुझानों को देखकर यह लगता है कि लोगों के दिलों में विकास पुरुष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा विकास के दम पर एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने इस जीत का विशेष श्रेय राहुल गांधी व उनकी टीम में शामिल सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर को दिया, जिन्होंने प्रत्याशियों की जीत के लिए दिन-रात कार्य किया। इस मौके पर रामदत्त छापोला, राकेश दादरवाल, भीम सिंह चक्कां, कालुराम, रामकुमार छापोला, श्रीराम कुस्सर,कृष्ण निरानियां सहित अनेक कार्यक्रता मौजूद थे।

जनता की आस्था यूपीए सरकार की नीतियों में: भूपेश मेहता
सिरसा
। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में कांग्रेस समर्थित दलों की सरकार बनना इस बात की परिचायक है कि लोगों ने सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व, स. मनमोहन सिंह की अगुवाई में लागू की गई विकासकारी व कल्याणकारी नीतियों का फायदा आमजन तक पहुंचा है। ये बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता ने तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को मिली विजय के बाद बधाई देने पहुंचे शहरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।  श्री मेहता ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस व इसके सहयोगी दलों ने 34 साल पुरानी वामपंथियों के गढ़ से जनता को मुक्ति दिलाई, वहीं विकास का नारा लेकर चुनाव में कूदे असम कांग्रेस के नेता श्री तरूण गंगोई को तीसरी बार मुख्यमंत्री के ताज से नवाजा। इन रुझानों को देखकर यह लगता है कि लोगों के दिलों में विकास पुरुष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा विकास के दम पर एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर लोगों की सेवा करेंगे। श्री मेहता ने इस जीत का विशेष श्रेय राहुल गांधी व उनकी टीम में शामिल सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर को दिया, जिन्होंने प्रत्याशियों की जीत के लिए दिन-रात कार्य किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, प्रेम सैनी, ओम सिंगला, हरपाल कौर, कृष्ण लाल अरोड़ा, सुशील शर्मा, सोमनाथ, अंजू बाला, राम अवतार महेश्वरी, गौरव व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वायदों से अधिक विकास कार्य किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित
सिरसा
। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के कुशल निर्देशन एवं मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से जहां आमजन प्रसन्न व खुशहाल है वहीं वायदों से अधिक विकास कार्य किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है। हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को और अधिक आमजन तक पहुंचाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन नीतियों का लाभ उठा सकें। उक्त उदगार ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान भूपेश मेहता ने आज निकटवर्ती गांव कंवरपुरा में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहें। इस अवसर पर बलवंत ङ्क्षसह बिरड़ा, औमप्रकाश गढवाल, पूर्व सरपंच महावीर लाखलान, सुरेंद्र लाखलान, श्रवण लाखलान, राम निवास ढाका, अमर ङ्क्षसह गब्बू, गोपाल दास, राजेंद्र राजपूत, दिनेश बसू, हरिराम बसु, सुभाष बैनीवाल, सज्जन गढवाल, दिलीप गढवाल,ताराचंद डागर, विनोद उपाध्याय, राजकुमार मेहता, औमप्रकाश एंथोनी, रामदास बजाज, सुरेंद्र कायस्थ, मनप्रीत, औमप्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भूपेश मेहता का जोरदार स्वागत किया व फूल मालाएं पहनाकार सम्मानित किया। उपस्थित जनसूमह को संबोधित करते हुए भूपेश मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा किसान हितों को ध्यान में रखते हुए भूमि अधिग्रहण नीति का पूरे देश में प्रशंसा की जा रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहूल गांधी ज्यादती का शिकार होने वाले किसानों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं। श्री मेहता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जितने कार्य किसानों व आमजन को सहुलियतें देने के लिए किए है, उतने किसी अन्य सरकार ने नही किए।

कंवरपुरा में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा ब्लाकस्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया
सिरसा
। निकटवर्ती गांव कंवरपुरा में डेरा सच्चा सौदा की सिरसा ब्लाक की साध संगत द्वारा ब्लाकस्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में साध संगत ने शिरकत की। नामचर्चा में कविराज भाइयों ने सतगुरू की महिमा का गुणगान किया तथा रामनाम, गुरूमंत्र की महिमा का बखान किया।
गांव कंवरपुरा के सरकारी स्कूल में आयोजित नामचर्चा में मंच संचालन ब्लाक भंगीदास कस्तूर इन्सां ने किया। इस अवसर पर कविराज भाइयों ने मधुर वाणी में भजन शबद सुनाए जिन पर साध संगत झूम उठी। कविराज भाइयों ने 'महिमा सत्संग की बताए जितनी, कर्म-धर्म की ना महिमा उतनीÓ, 'जे तू सुख चाउंदा है जिंदगी विच भाई सत्संग दे विच आया करÓ, 'हाल की होंदा जिंदगी दा सतगुरू प्यारा ना मिलदाÓ, 'प्रेम का मस्त प्याला, पिए कोई भागों वालाÓ इत्यादि भजन सुनाए जिन पर साध संगत झूमने लगी। इसके पश्चात प्रेमी सुरेश इन्सां ने परमपिता शाह सतनाम ङ्क्षसह जी महाराज द्वारा लिखित अनमोल ग्रंथ पढ़कर सुनाया गया,जिसे साध संगत ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर ब्लाक भंगीदास कस्तूर इन्सां ने समस्त साधसंगत को पूज्य संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए पौधारोपण, रक्तदान, मरणोंपरांत आंखे व शरीरदान व जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने जैसे मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढकर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सात मैंबर जीत लाल, सतीश कुमार, राजकुमार, लाभचंद, देसराज, पंद्रह मैंबर मनोहर लाल, 25 मैंबर बहन मीनू इन्सां, गोबिंद, प्रेम गांधी, सुरेंद्र छाबडा, जितेंद्र इन्सां नटार, देसराज शहीदांवाली, जसवंत धिंगतानिया, हरबंस लाल रानियां चुंगी, मदन लाल न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी, रमेश कुमार बेगू, महेंद्र नटार, रूपराम केलनिया सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों सहित नटार गांव की साध संगत व सेवादार भाई उपस्थित थे।

गांववासियों ने लगाए विकास कार्यों में धांधली के आरोप
ओढ़ां

    गांव बनवाला के लोगों ने जिला उपायुक्त को एक पत्र भेजकर गांव में हो रहे विकास में धांधली होने और ग्राम सरपंच द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। हाई स्कूल के प्रधान श्रवण गोदारा, गांववासी महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, कालूराम, मदनलाल, सतपाल व साहिबराम आदि ने आरोप लगाया है कि गलियों का निर्माण कार्य ढंग से नहीं हो रहा तथा पंचायती व सरकारी ईंटें सरपंच अपने चहेतों को दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि विकास कार्यों को बंद करवाकर इंक्वायरी करवाई जाए।
    इस विषय में गांव के सरपंच भरत सिंह डुडी से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने गांव को कालूआना की भांति नंबर एक बनाना चाहते हैं और सभी विकास कार्य बाकायदा ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव पास करके करवाए जा रहे हैं लेकिन किसी के बहकावे में आकर कुछ गांववासी इस कार्य में वाधा उत्पन्न कर रहे हैं ताकि ग्राम पंचायत की छवि को बिगाड़ा जा सके।

चिंता नहीं चिंतन करो सम्यक समाधान मिलेगा—आचार्य सुभद्र मुनि
ओढ़ां

    जीवन में चिंता नहीं चिंतन करें। यह बात आचार्य सुभद्र मुनि ने ओढ़ां बस स्टेंड के निकट एक सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस आत्मा को मानवता, महापुरुषों की वाणी श्रवण करने का अवसर, देव-गुरु-धर्म पर आस्था और आचरण की प्राप्ति होना दुलर्भ है।
    आचार्य ने कहा कि व्यक्ति दुनिया की चर्चा में जीवन व्यतीत कर देता है लेकिन अपनी चर्या पर ध्यान नहीं देता। जीवन को अच्छा व बुरा बनाना अपने आचरण पर निर्भर है। उन्होंने प्रेरणा दी कि जीवन पर चिंतन करो, चिंता दूर होगी, जितनी हमें चिंता है, वो दुख का कारण है। चिंतन करने से सम्यक समाधान मिलेगा।
    इस अवसर पर एस.एस जैन सभा के अध्यक्ष मंगतराम जैन, सरपंच नरेंद्र सिंह मल्हान, राजकुमार, विजय कुमार, नेमचंद, अजय कुमार, भूषण कुमार मोंगा, रजत कुमार, अंकुश जैन, भारत भूषण और मुनीष जैन सहित अनेक श्रद्धालु महिला पुरुष उपस्थित थे।


एक घर में घुसने के आरोप में दो कर्मचारी गिरफ्तार
सिरसा।
थाना शहर सिरसा पुलिस ने आपराधिक दृष्टि से शांतिनगर क्षेत्र में एक घर में घुसने के आरोप में बागवानी विभाग के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस मामले में नामजद तीसरा आरोपी लुदेसर निवासी राय साहब जोकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक टोहाना का मनैजर बताया जा रहा है, मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से एक सेंट्रो कार भी बरामद की है, जिसमें सभी आरोपी सवार थे। गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी महासिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान केसर पुत्र निहाल सिंह निवासी जमाल जोकि बागवानी विभाग में फिल्डमेन के तौर पर कार्यरत है जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान राजबीर पुत्र चंद्रभान निवासी गोरछी जिला हिसार के रूप में हुई है, जोकि बागवानी विभाग में बतौर लेखाकार कार्यरत है। पुलिस ने मौके से फरार हुए तीसरे आरोपी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक टोहाना के प्रबंधक राय साहब को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। इस मामले में शांतिनगर निवासी आनंद सेठी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थानाशहर सिरसा में भादंसं की धारा 354, 452, 511 के  तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस समाचार
सिरसा
। शहर सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान बसंत पुत्र मुकुंद निवासी नागोकी के रूप में हुई है। आरोपी को गश्त व चैकिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड सिरसा के पास से काबू किया गया। पुलिस ने अवैध पिस्तौल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
थाना शहर सिरसा पुलिस ने बिशम्भर पुत्र गोमाराम निवासी नटार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में शिकायकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंबेडकर चौक स्थित एटीएम से उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 40000 रूपए निकलवाए लिए है।
शहर सिरसा पुलिस ने कृषि विभाग के नियंत्रण निरीक्षक बाबू लाल द्वारा निरीक्षण करने व शिकायत किए जाने पर एक बीज विके्रता को काबू किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी देते हुए जेजे कालोनी चौकी प्रभारीएवं जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दवेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने एडीशनल मंडी की दुकान न. 47 का निरीक्षण किया जहां उन्होने विभिन्न नामी गिरामी बीज कंपनियों के रेपर बरामद किए। इस मामले में कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्वर्ण पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी भंगू मालिक भारत पेस्टीसाइडस एंड सीड स्टोर 47, एडीशनल मंडी सिरसा को काबू करके उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। इस मामले में दर्ज करवाई शिकायत में बतलाया कि आरोपी असली बीजों के नाम पर कपास के विभिन्न प्रकार की कंपनियों के नकली बीज बेच रहा था।
थाना शहर सिरसा की कीर्तीनगर पुलिस चौकी ने गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वध के लिए ले जाया जा रहा भैंस व कटडों से भरे एक कैंटर सहित छह आरोपियों को काबू किया है।
कीर्तीनगर चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि पशुओं से लदा यह ट्रक मलोट से आया था तथा सतनाम सिंह चौक से आटो मार्किट होकर दिल्ली की ओर जा रहा था। पुलिस ने तलाशी लेने पर कैंटर में से 8 भैंसे व 26 कटडे बरामद किए। पुलिस ने कैंटर व पशुओं को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ पशु अत्याचार की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र चानन सिंह निवासी अरनियावाला पंजाब, मोहन पुत्र रामलाल , परमजीत पुत्र धोताराम , गोपीराम पुत्र नारायण, सुरजीत पुत्र हरीचंद, बंसा उर्फ बंसी पुत्र रामलाल निवासियान मलेरकोटला पंजाब के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा।
उपपुलिस अधीक्षक ऐलनाबाद रविंद्र कुमार व रानियां थाना प्रभारी जगदीश जोशी पर आधारित पुलिस टीम ने गांव बणी में 29 अपै्रल को मुखराम नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यादविंद्र पुत्र बलवीर ङ्क्षसह निवासी नगराना थेहड के रूप में हुई है। वर्णनीय है कि इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपी काबू किए जा चुके है। आरोपी को ऐलनाबाद अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया ताकि घटना के संबंध में व्यापक पूछताछ की जा सके।
ओढां पुलिस ने हथियारों के बल पर नरमा-कपास से भरी ट्राली लूटने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को आज फरीदकोट जेल से गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी की तलाश हेतु ओढां पुलिस पिछले चार वर्ष से प्रयास में थी। थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि आरोपी को जैतो (पंजाब) पुलिस ने एक अन्य मामले में दबोचा था, जो कि आरोपी इस समय फरीदकोट जेल में था, जहां से सूचना मिलने पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर शामिल तफ्तीश किया है। जिक्रयोग है कि 16 अक्तूबर को नुहियांवाली व ओढां के बीच अज्ञात कार सवार हथियारबंद लोगों ने गंगा निवासी ट्रैक्टर ट्राली चालक से नरमा-कपास से भरी एक ट्राली छीन कर फरार हो गए थे, जिसमें पुलिस ने दो वर्ष बाद ट्रैक्टर-ट्राली बरामद करते हुए आरोपी हरदीप निवासी कोटभाई, राजा उर्फ राजविन्द्र विदोवाली, पप्पी उर्फ तेज निवासी गंगा तीनों को काबू कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी भोला ग्रंथी उर्फ जगदेव पुत्र प्रताप सिंह निवासी भलाईआणा पंजाब को आज फरीदकोट जेल से काबू कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी भगौड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ओढां थाना में अदालती आदेशों की अवमानना करने मामले में भादंसं की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया है।
नाथूसरी चौपटा पुलिस ने गांव नेजियाखेड़ा में जमीनी विवाद के चलते विक्रम ङ्क्षसह नामक युवक की हत्या मामले में पकड़े गए दोनो आरोपियों को सिरसा अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अरूण बिश्रोई ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए रामङ्क्षसह व ओमप्रकाश पुत्रान भूप ङ्क्षसह को काबू करके न्यायधीश सुधीर परमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होने बताया कि रिमांड अवधिके दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करेंगी व उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।

डॉ. अशोक तंवर ने तीन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर देशवासियों को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है
सिरसा
, 14 मई। सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक तंवर ने तीन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर देशवासियों को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। यहां जारी अपने संदेश में श्री तंवर ने कहा कि तीन बड़े प्रदेशों की जनता ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पक्ष में भारी मतदान करके यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस की नीतियां जनहितैषी हैं और वही देश के आम आदमी का कल्याण कर सकती है। तंवर ने कहा कि चुनाव परिणामों ने एक बार पुन: सिद्घ कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी राष्टï्रीय पार्टी है, जो देश के सभी क्षेत्रों
 में लोकप्रिय और जो सबको साथ लेकर चलती है । तंवर ने कहा कि देश के कोने-कोने से लोगों ने कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर अपनी स्वीकृति की मोहर लगाई है। सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 34 साल से चल रहे वामदलों के झंडे को कांग्रेस और तृणमूल की आंधी ने उड़ा दिया और रायटर्स बिल्डिंग पर आम आदमी का झंडा लहराया। इसी प्रकार असम और केरल में भी कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम बुलंद किया है। डॉ. तंवर ने इन चुनावों में विजय के लिए मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस को जो जिम्मेदारी देश के मतदाताओं ने दी है उस पर कांग्रेस खरा उतरेगी और जनभावनाओं का स्वागत करते हुए आम आदमी के हित के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि यूपीए गठबंधन की सरकार ने देश को आगे ले जाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी नीतियां बनाई हैं जिससे देश की साख दुनिया में मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में देश ने जो महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है वह अपने आप में मिसाल है जिसे कांग्रेस अभी और आगे ले जाने को तत्पर है।

मनुष्य के दुखों का कारण उसकी इच्छाएं हैं, जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर काबू कर लेता है वही परम संत और महात्मा कहलाता है
सिरसा
, 14 मई। मनुष्य के दुखों का कारण उसकी इच्छाएं हैं, जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर काबू कर लेता है वही परम संत और महात्मा कहलाता है। यह विचार परम पूज्य योगी नवलनाथ जी महाराज दिल्ली वाले ने कल रात्रि रानियां रोड पर आयोजित विशाल सत्संग समारोह में प्रवचन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना और दीन दुखियों की मदद करना ही व्यक्ति का कत्र्तव्य है। यह संसार दुखों का घर है। जो लोग मोक्ष की प्राप्ति चाहते हैं, उन्हें सद्कर्म करने चाहिए और ईश्वर भक्ति में लीन रहना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि हर व्यक्ति यदि रोजाना एक अच्छा कार्य करे तो दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्होंने फरमाया कि आज देश में नौजवान भटकाव की स्थिति में हैं। वे नशों की तरफ बढ़ रहे हैं। इनसे बचकर यदि वे मानवता और देश की सेवा में अपना ध्यान लगाएं तो उनकी कीर्ति और यश फैलेगा। अपने प्रवचनों के दौरान स्वामी जी ने कहा कि मातृशक्ति के संस्कार भी संतति को सुधारने में बड़ी भूमिका रखते हैं। ऐसे में हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों में उच्च संस्कार पैदा करें। बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करें और उन्हें महापुरुषों के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दें। उन्होंने धु्रव, प्रहलाद, शंकराचार्य को उद्धृत करते हुए कहा कि ईश्वर की आराधना करने से बहुत लोग भवसागर से पार हो गए। ईश्वर इतने दयालु हैं कि उन्होंने अजामिल जैसे अधम व्यक्ति को भी अपनी करुणा दी। स्वामी जी ने कहा कि जो लोग धनवान हैं उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। गरीब लोगों की उम्र भर की गरीबी कट जाएगी अगर अमीर अपने एक दिन के शौक को छोड़ दें। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

पंजाबी साहित्य के विकास के लिए जो अभियान चलाया गया है उसे गांव की चौपालों तक लेकर जाएंगें—साहित्यकार सुखचैन सिंह भंडारी
सिरसा
के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुखचैन सिंह भंडारी जोकि पिछले पांच दशकों से पंजाबी व हिंदी साहित्य सृजन में लगे हुए हैं तथा अब तक वे 20 के करीब किताबें हिंदी व पंजाबी साहित्य जगत को दे चुके हैं। हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें हरियाणा पंजाबी गौरव से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उनकी अनेक पुस्तकों को हिंदी व पंजाबी साहित्य अकादमियों के पुरस्कार मिल चुके हैं। भाषा विभाग पंजाब द्वारा भी उन्हें साहित्य सृजन के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी पंजाबी साहित्य के प्रति सेवाओं को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किया है। उन्होंने बीती 28 अप्रैल को अपना पद्भार संभालते समय वहां उपस्थित पत्रकारों व साहित्यकारों के समक्ष प्रण किया था कि वे पंजाबी साहित्य के विकास के लिए जो अभियान चलाया गया है उसे गांव की चौपालों तक लेकर जाएंगें। आज सिरसा में पल-पल के स्थानीय संपादक भूपेंद्र पन्नीवालिया के साथ हुई बातचीत के अंश यहां प्रस्तुत किए जा रहे हैं :-
भंडारी जी अभी-अभी आपको हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किया है, उसके लिए आप कैसा महसूस कर रहे हैं?
मैं धन्यवादी हंू हरियाणा सरकार का विशेषकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड का। जिन्होंने मेरे साहित्य सृजन का सम्मान करते हुए मुझे इस पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा हरियाणा के गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा, सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर का भी आभार व्यक्त करूंगा जिन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। इसी प्रकार ही हरियाणा के संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा का भी मैं सदैव आभारी रहंूगा। हरियाणा सरकार द्वारा मेरे ऊपर जो विश्वास करके मुझे यह पद सौंपा है, मैं इस पद की गरिमा को सदैव कायम रखूंगा तथा अपना कार्य जिम्मेवारी से करते हुए पंजाबी साहित्य व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहंूगा।
भविष्य में पंजाबी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए आपकी क्या योजनाएं हैं तथा क्या अलग करना चाहते हैं?
सबसे पहले तो मैं जिस मकसद के लिए पंजाबी अकादमी की स्थापना की गई है, उसे पूरा करने के लिए पंजाबी भाषा का प्रचार व प्रसार करूंगा। हरियाणा सरकार द्वारा पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा देकर जो सम्मान दिया गया है। उसके अनुरूप कार्य करूंगा। इसके अलावा अकादमी की मासिक पत्रिका शब्द-बूंद भी जून माह से नए रूप में देखने को मिलेगा। इसके आकार को बढ़ाया जाएगा तथा इसको 80 से 100 पेज के बीच प्रकाशित किया जाएगा। इस पत्रिका में हरियाणा के साहित्यकारों की 90 प्रतिशत रचनाएं प्रकाशित की जाएगी तथा 10 प्रतिशत रचनाएं अन्य राज्यों के साहित्यकारों की होंगी।
आप अकादमी के माध्यम से साहित्य के अलावा और भी कुछ करेंगे?
मैं शहरों के साथ-साथ हरियाणा के गांवों में भी जाऊंगा तथा वहां पर पंजाबी संस्कृति व ग्रामीण साहित्यकारों की प्रतिभा को आगे लाने का प्रयास करूंगा। इसके अलावा मैं सभी साहित्यकारों को अकादमी के साथ जोडऩा चाहूंगा ताकि हरियाणा में पंजाबी साहित्य को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अलावा मैंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक करवाने की योजना बनाई है जिसके तहत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने वाले नाटक करवाएं जाएंगें जिनमें कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, नशे व अन्य कुरीतियों पर कटाक्ष करने बारे नाटक शामिल किए जाएंगें।
पंजाबी साहित्यकारों के लिए भविष्य में क्या कर रहे हो?
पंजाबी साहित्यकारों के लिए मैंने यह योजना बनाई है कि सभी साहित्यकारों से संपर्क किया जाए तथा इसके लिए 200 साहित्यकारों को पत्र भेजे जा रहे हैं तथा उनकी रचनाएं अकादमी की पत्रिका शब्द-बूंद में आमंत्रित की गई हैं। इसके अलावा एक साहित्यकारों की 25 सदस्यीय समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया है तथा उनकी राय के अनुसार पंजाबी साहित्य को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं पर जिला स्तर पर भी एक कन्वीनर नियुक्त किया जाएगा जो जिले में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में रूपरेखा तैयार करने में उन्हें अपने सुझाव देगा।
क्या हरियाणा में पंजाबी पत्रकारों को भी पुरस्कार दिए जाएंगें?
अभी तक अकादमी द्वारा पंजाबी पत्रकारों को पुरस्कार देने का प्रावधान नहीं है लेकिन अगर पंजाबी पत्रकार इसकी मांग अकादमी से करेंगे तो वे यह मांग प्रदेश सरकार पहुंचायेंगे तथा अकादमी की कार्यकारिणी में भी इस पर विचार किया जाएगा।
पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अकादमी की क्या योजना है?
हरियाणा में पंजाबी साहित्य के साथ-साथ पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अकादमी द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी के तहत भविष्य में पंजाबी सूफी गायन के अलावा लोक गीतों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इसके अलावा पंजाबी के वाद्य यंत्रों को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

मलकीत सिंह खोसा ने असम, केरल तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एवं उसके गठबंधन की  ऐतिहासिक जीत की सराहना की
सिरसा,
14 मई। कांग्रेस जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने असम, केरल तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एवं उसके गठबंधन की  ऐतिहासिक जीत की सराहना की है। उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी के ओजस्वी दृष्टिïकोण की जीत बताया। यहां जारी एक बयान में खोसा ने कहा कि देश के कोने-कोने से लोगों ने कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर अपनी स्वीकृति की मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व से देश वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर से सफलतापूर्वक बाहर निकल आया है। देश ने विकास के हर क्षेत्र में न केवल अभूतपूर्व प्रगति की है, बल्कि सरकार ने शिक्षा का अधिकार, ऋण माफी, भारत निर्माण कार्यक्रम, मनरेगा जैसे अनेक जन-मैत्रीपूर्ण कार्यक्रम एवं नीतियां भी क्रियान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं से आम लोगों की जीवन शैली में सुधार हुआ है।
खोसा ने कहा कि असम, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी के लोगों ने विपक्षी पार्टियों को उसकी सही राह दिखाने का काम किया है। ऐसा ही हरियाणा में हुआ था। लोगों ने आम जनता के मसीहा को चुना और हरियाणा को प्रगतिशील करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष कांगेस की लोकप्रियता से भौखला गया है और उसे आगे आने वाले विस चुनाव में अपनी हार दिख गई।

यूपी में चुनाव सिर पर हंै इसलिए राहुल गांधी लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं
सिरसा,
14 मई। इनेलो युवा नेता महावीर बागड़ी ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के भ_ा पारसौल गांव में वह किसानों के आंसू पोंछने चले गए, परंतु कांग्रेस शासित प्रदेशों में जहां भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है, उन्हें यह सब क्यों दिखाई नहीं दे रहा। यूपी में चुनाव सिर पर हंै इसलिए राहुल गांधी लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव परिणामोंं पर बोलते हुए बागड़ी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी निरंतर पतन की ओर बढ़ रही है। विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया कि आगामी लोकसभा व विस चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विधानसभाओं में बहुमत साबित करने के लिए कांग्रेस को अन्य दलों से गठबंधन करने की जरूरत आन पड़ी। दिनोंदिन नैतिक पतन होने व जनाधार गिरने से कांग्रेस को पहले लोकसभा चुनाव में और अब राज्य विधानसभाओं के चुनावों में गठबंधन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
बागड़ी ने कहा कि सब जानते है कि सत्ता की भूख में कांग्रेस नेताओं ने सिद्धांतों से गिरकर जनप्रतिनिधियों के जोड़-तोड़ व खरीद-फरोख्त की राजनीति की। उन्होंने कहा कि आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी मनमानी व जनविरोधी नीतियों का नतीजा भुगतना होगा। इनेलो कांग्रेस क ो बुरी तरह परास्त करके भारी बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है
सिरसा (14 मई) कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसी का नतीजा है कि आसाम, केरल, पश्चिम बंगाल और पाण्डेचेरी में कांगे्रस पार्टी की जीत हुई और नाकारात्मक सोच रखने वाले विपक्षी दलों को बुरी तरह हार हुई। यह बात गत दिवस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गांव कंवरपुरा में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कही। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ पूर्व जिला उपप्रधान मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी व बृजदान चारन भी मौजूद थे। इससे पूर्व श्री शर्मा का गांव पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। श्री शर्मा में बैठक में आए हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास को हथियार बनाकर सत्ता की है।
    गांव-गांव में विकास की लहर होने की बात कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की काया ही पलट कर दी है। चुनावों में मिल रही पार्टी को ऐतिहासिक जीत इस बात का सबूत है कि आज देश की जनता कांग्रेस व यूपीए गठबंधन के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीणांचलों में भी बिजली, पानी, सड़क सुविधा, यातायात, शिक्षा जैसी बुनियादी सहुलतों के साथ रोजगार के साधनों तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। इस मौके पर बलवंत सिंह बिरड़ा, ओम प्रकाश गड़वाल, दिलीप सिंह नंबरदार, सुरेंद्र लाखलांड़, पूर्व सरपंच महावीर सिंह लाखलांड़, श्रवण कुमार लाखलांड़, राम निवास ढाका, अमर सिंह गब्बू, गोपाल दास, राजेंद्र राजपूत, दिनेश बसु, हरि राम बसु, सुभाष बैनीवाल, सज्जन गड़वाल, दिलीप सिंह गड़वाल व तारचंद डागर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

आरोपियों को जल्द ही ग्रिफ्तार कर के उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी
        सिरसा
के एल्लानाबाद में हुए डबल मर्डर के आरोपियों को जल्द ही ग्रिफ्तार कर के उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी ये बात गृह राज्य और स्थानीय निकाय मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा में कही | गोपाल कांडा यहाँ एक सहरोह में हिस्सा लेन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे | गोपाल कांडा के सम्मान में रखे गए इस कर्यक्रम में गोपाल कांडा का अगरवाल समाज की तरफ से अभिवादन किया गया वही गोपाल कांडा ने अगरवाल समाज को सिरसा में एक धर्मशाला बनाने के लिए दी गई ज़मीन का अलाटमेंट लेटर दिया | इस मोके पर उनके साथ उनके भाई और प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा भी मोजूद थे | वही उन्होंने पुलिस को जल्द ही हाई टेक करने की बात भी कही |

वीओ-1 - इस मोके पर गृह राज्य और स्थानीय निकाय मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि वादे के मुताबिक अगरवाल समाज को धर्मशाला बनाने के लिए मुख्या मंत्री भूपिंदर सिघ हूडा की ओर जगह दी गई हाई ओर इस की रजिस्ट्री का सारा खर्चा वे खुद देगे | गोपाल कांडा ने कहा कि ये धर्मशाला सभी समाज के लोगो के लिए होगी | वही गोपाल कांडा ने एल्लानाबाद में हुए  डबल मर्डर पर अफ़सोस जताते हुए आरोपियों कि जल्द ग्रिफ्तारी कि बात कही उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को भी बक्शा नहीं जाये गा उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी | गोपाल कांडा ने हरियाणा पुलिस को अपराध से निपटने के लिए हाई टेक करने कि बात भी कही ओर पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक हथियार से लेस करने की बात भी कही | साथ ही गोपाल कांडा ने दोनों धर्म शाला ओर मल्टी स्पेशललिटी हॉस्पिटल की नीव भी जल्द मुख्या मंत्री भूपिंदर सिघ हूडा से रखवाए जाने की बात कही ओर साथ ही हरियाणा में सभी अवेध कालोनियों को जल्द वेध करने बात भी कही |
 

Sirsa 13 May Haryana’s district, Sirsa is all set to become the first district in India which will have solar street lights in all its villages by June 30, 2011.
 This was stated by Deputy Commissioner   Dr Yudhbir Singh Khaliya  here . He said that solar street lights in all the 253 villages of six blocks of district Sirsa had already been installed and street lights in all the rest villages of Dabwali block would be installed within a month.
More than 5,000 solar street lights had so far been installed in the 253 villages of the district. Each village had been provided with 20 solar street lights.
He said that the Renewable Energy Department, Haryana was spending a sum of Rs 12.65 crore in the district under Jawaharlal Nehru Solar Mission. Subsidy was also being provided on solar lights under the Mission. A subsidy of Rs 5700 was provided on one solar light which cost about Rs 19,000.
He said that solar lights would also be installed at the tail heads of various canals and distributaries.
A scheme to install solar lights in all the schools was also being drawn up. Solar energy plants of two horsepower each would also be installed to supply power to the water cleaning motors at all the waterworks in the district.
The solar lights were weatherproof and rain and storm had no effect on these lights and as such these lights remained illuminated in every kind of weather conditions, he added.
v

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस् का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आगामी 29 मई को हिसार में

सिरसा
    हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस् का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आगामी 29 मई को हिसार में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा शिरकत करेंगे। वहीं अधिवेशन में यूनियन के चुनाव भी करवाएं जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह ने बताया कि हिसार में आयोजित होने वालेे प्रदेश स्तरीय अधिवेशन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है तथा इसे अंतिम रूप अगामी 15 मई को हिसार में होने वाली बैठक में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में पूरे हरियाणा से तकरीबन 1000 से ज्यादा श्रमजीवी पत्रकार भाग लेंगे साथ ही साथ नैशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय नेता भी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। श्री सिंह ने बताया कि इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री को पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं से भी अवगत करवाया जाएगा तथा यूनियन की ओर से एक मांग पत्र भी मुख्यंमत्री को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के बाद चुनावी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के पदों हेतू चयन होगा। श्री सिंह ने बताया कि अधिवेशन को लेकर पत्रकारों में काफी उत्साह है।

मनुष्य को नम्र होना चाहिए
सिरसा

    श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में श्री सनातन धर्मसभा सिरसा के तत्वावधान में आयोजि श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के चतुर्थ दिवस श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यासपीठ पर आसीन पूज्यपाद दंडीस्वामी डा. केशवानंद सरस्वती ने कहा कि मनुष्य को नम्र होना चाहिए। समुद्र मंथन के समय देवताओं एवं दैत्य में संघर्ष हुआ नागराज वासुकि को समुद्र मंथन हेतु रस्सी बनाया गया अब विवाद हुआ की नाग की पूंछ की तरफ कौन रहे। दोनों मुख की तरफ रहना चाहते हैं। बाद में देवताओं ने बुद्धि से विचार किया कि विनम्र बनने में लाभ हैं। अत: देवता लोग पूंछ की तरफ जाकर समुंद्र मंथन करने लगे, मंथन के समय जब नागराज ने जहर उगलना शुरु किया तब राक्षसों को लगा कि यदि हम विनम्र बनकर पूंछ की तरफ जाकर समुंद्र मंथन करते तो कठिनाईयां नहीं आती। विनम्रता के अभाव में दुर्वासा को अम्बशिष से माफी मांगनी पड़ी और दुवसिा के कष्टों की मुक्ति भी, विनम्रता के बाद ही हो पायी, जब तक अहंकार को पाला तब तक कोई देवता भी उनको नहीं बचा पाए। कथा से पूर्व सनातन धर्म सभा के प्रधान आर.पी. शर्मा, नवीन केडिया, बजरंग पारीक, प्रमोद मोहन गौतम, वैद्य महावीर, हरिओम भारद्वाज, सर्वोतम शर्मा, सुरेंद्र बांसल, अशोक बांसल, राजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा, हरीचंद अग्रवाल, ओ.पी. बिश्रोई, संजय रजलीवाल, सुरेश धवन, संतोष शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि गणमान्य लोग ने माल्यार्पण करके स्वामी का स्वागत किया। कथा के पश्चात उपरोक्त सज्जनों को रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई झांकियों में योगदान हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियागया। इसके अतिरिक्त संतोष शर्मा धर्मपत्नी स्व. राजेंद्र शर्मा को सभा में एक कमरा बनवाने हेतु 51 हजार रुपए की राशि देने पर सम्मानित किया गया।

कांग्रेस पार्टी हर जगह बढ़त की ओर अग्रसर
सिरसा

    पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी हर जगह बढ़त की ओर अग्रसर है। आज जिन राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हो रहे हैं उनमें कांग्रेस अपने गठबंधन के साथ जीत की ओर अग्रसर है। वे आज मंडी डबवाली के लोकनिर्माण विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह के सफल मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर लोगों में विश्वास हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व वॄकग कमेटी के सदस्य चौ. बीरेंद्र ङ्क्षसह आगामी 17 मई को प्रात: 11 बजे कांग्रेस भवन में पहुंच रहे हैं जहां उनका विशाल नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्री नेहरा को विश्वास दिलाया कि इस नागरिक अभिनंदन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नेहरा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 70 किलोमीटर दायरे में भूमि अधिग्रहण नहीं होना चाहिए और दूरवर्ती इलाकों में बड़ी कंपनियों को उद्योगों के लिए जमीन देनी चाहिए, ताकि पिछड़े क्षेत्रों का विकास हो सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान इंद्र जैन, ब्लाक कांग्रेस प्रधान दरबारा ङ्क्षसह, पवन गर्ग, ओढां के प्रधान जगसीर मिठड़ी, पूर्व चेयरमैन वेदपाल नेहरा, रामजी लाल, नंदलाल, नवरत्न बंसल, नवीन जैन, लालचंद सरपंच मुन्नावाली, गीता शर्मा, बिशम्बर मेहता, गुरतेज सोनी, रतन गेदर सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

बंद के दौरान दुकानदारों के हुए नुकसान को लेकर सूची जारी कर दी है
सिरसा

    हरियाण प्रदेश व्यापार मंडल ने शहर में कल बंद के दौरान दुकानदारों के हुए नुकसान को लेकर सूची जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा ने बताया कि शहर के विभिन्न बाजारों में दो दर्जन से अधिक दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है और यह सूची जिला प्रशासन व शहर थाना प्रभारी को सौंपी दी गई है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि ज्योति नमकीन भंडार 10 हजार रुपए, धवन स्वीटस 4 हजार रुपए, पर्स पैलेस 10 हजार रुपए, न्यू मैडीसिन 1500 रुपए, ट्रैवल एजेंसी 16 हजार रुपए, लुधियाना एजेंसिज 15 हजार रुपए, दास एंड कंपनी 8 हजार रुपए, मोदी ऑफसैट 10 हजार रुपए, काॢतक कम्प्यूटर 5 हजार रुपए, ब्लैक पैलकिन कम्प्यूटर 10 हजार रुपए, अमन कम्यूनिकेशन 3 हजार रुपए, पायनियर कम्प्यूटर 2 हजार रुपए, भारत इलैक्ट्रोनिक्स 6500 रुपए, गणपति स्वीटर 60 हजार रुपए, नैशनल मोबाइल 5 हजार रुपए, स्माइल फुटवियर 20 हजार रुपए, न्यू शिवम गारमैंटस 8 हजार रुपए, वधवा जूस रैस्टोरैंट 15 हजार रुपए, गणेश इंटरप्राइजिज 3200 रुपए, सेठी एसोसिएटस 9500 रुपए, ग्लास शॉप 3 हजार रुपए, अम्बिका स्वीटस 6 हजार रुपए, दीपक फोटोस्टेट 12 हजार रुपए, फ्रैंडस जूस कार्नर 5 हजार रुपए, राज ज्वैलर्स 60 हजार रुपए का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि यह सब सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। हीरा लाल शर्मा ने कहा कि यदि यह भरपाई नहीं की गई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जिला व्यापार मंडल शीघ्र ही एक बैठक आयोजित तय करके आगामी रणनीति तय करेगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सवा लाख रुपए का ईनाम घोषित किया
सिरसा

    हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने ऐलनाबाद के दादी-पौती हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी तरफ से सवा लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय प्रधान महासचिव व जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा ने बताया कि  प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई अपनी ओर से आरोपियों के बारे में सुराग देने वाले व्यक्ति को सवा लाख रुपए का ईनाम देगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल इस हत्याकांड को लेकर पूरी तरह ङ्क्षचतित व गंभीर है तथा किसी भी तरह से इस मामले में कोई ढिलाई बरतने देना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने राज्य स्तर पर मांग की है कि जिला पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और व्यापारियों की सुरक्षा बहाल करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस हत्याकांड के आरोपी अतिशीघ्र गिरफ्तार न किए गए तो व्यापार मंडल आगामी रणनीति के लिए पुन: बैठक आयोजित करेगा।

हमें आपसी भाईचारा बना कर रखना चाहिए
सिरसा

    कांगे्रस जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा ने सिरसा बंद के दौरान की गई तौडफ़ोड़ की निंदा करते हुए लोगों से आह्वाहन किया है कि हमें आपसी भाईचारा बना कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है और प्रशासन से पीडि़त परिवार को न्याय दिलाया जाएगा तथा इस परिवार को हर सम्भव सहायता दी जाएगी।
    खोसा ने कहा कि आज तोडफ़ोड़ जैसा घटना भाईचारे को खत्म करने का काम कर रही है। द्वेष भावना से जितना बचा जा सके उतना बचा जाना चाहिए।  उन्होंने बणी हत्याकांड पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है ऐसा घटना बड़ी ही निंदनीय और दु:खदायिक है। उन्होंने कहा कि वे पीडि़त परिवार के साथ है और उनको पूरा न्याय दिलाया जाएगा।
    उन्होंने कानून व्यवस्था के सुधार का जिक्र करते हूए कहा कि मौजूदा हुड्डा सरकार ने विरासत में मिली बिखरी कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने का बड़ा सहरानीय काम किया है। खोसा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम आदमी के हित के लिए कटिबद्ध है और सबको शिक्षा, सबको काम की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 36 बिरादरी के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई है और किसानों, अनुसूचित जाति और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी सुविधाओं पर विशेष बल दिया गया है।
    खोसा ने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हमें प्रशासन को अपना पूरा सहयोग देना चाहिए क्योंकि भाईचारा ही पूरी दुनिया में अमन और शांति लाता है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे को बनाकर कर मुख्यमंत्री का साथ देना चाहिए ताकि सुन्दर प्रदेश को पूरे विश्व में चमकाया जा सके।

ताज मैरिज पैलेस में हुई गोलीबारी की घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
सिरसा

    कालांवाली पुलिस ने 6 मई को क्षेत्र के ताज मैरिज पैलेस में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेश पुत्र सतपाल निवासी रामांमंडी पंजाब व जितेंद्रपाल पुत्र गुरदीप ङ्क्षसह निवासी मंडी कालांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनो युवकों में से एक युवक जितेंद्र पाल की शिनाख्त पर वारदात में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध पिस्तौल व एक खाली खोल भी बरामद कर लिया है। दोनो आरोपियों को आज डबवाली अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ने बताया कि कालांवाली में देसूमलकाना रोड़ पर स्थित ताजमैरिज पैलेस में बीती 6 मई को एक शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े में हरजिंद्र पुत्र गुरजंट निवासी तख्तमल को गोली लगी थी, इस मामले में पुलिस ने हरजिंद्र सिंह की  शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 148,149, 307 व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
सिरसा। रानियां पुलिस ने दहेज प्रताडना के मामले में दहेज पीडि़ता के पति अमरजीत पुत्र पूर्ण सिंह निवासी नगराना थेहड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के निर्देश पर परमजीत कौर पुत्र इंद्रजीत निवासी गोबिंदपुरा की शिकायत पर उसके पति अमरजीत, सास प्रीतमकौर व ससुर पूर्ण ङ्क्षसह निवासी नगराना थेहड के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए, 406,323 व 506 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। उन्होने बताया कि मामले के बाकी आरोपियों के बारे में तसदीक की जा रही है।

बंद के दौरान लूटपाट व तोडफ़ोड़ करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 युवकों को आज सिरसा अदालत में पेश किया गया
सिरसा

    थाना शहर सिरसा पुलिस द्वारा बीते दिवस बंद के दौरान लूटपाट व तोडफ़ोड़ करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 युवकों को आज सिरसा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एक आरोपी आकाश पुत्र आजाद कुमार निवासी वाल्मीकि चौक सिरसा को बोस्टल जेल अम्बाला भेज दिया है, जबकि दो आरोपियों रोशन लाल पुत्र रामकुमार निवासी चतरगढ़पट्टी सिरसा व मंगल दीप पुत्र रामचंद्र निवासी ढाणी चांदवारी सिरसा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि उपरोक्त गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कल नौहरिया बाजार स्थित राज ज्वैलर्स में घुसकर तोडफ़ोड व लूटपाट करने के आरोप में दुकान संचालक दीपक सोनी निवासी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 382, 427 व 34 के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। एक अन्य मामले में आरोपियों के विरुद्ध सूरतगढिय़ा चौक स्थित गणपति स्वीट्स की दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने का अभियोग भादंसं की धारा 147,148,452,427 के तहत भी दर्ज हुआ था। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक महा ङ्क्षसह ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया गया है, जहां अदालत ने एक आरोपी आकाश को बोस्टल जेल अम्बाला भेज दिया है, जबकि घटना के शेष दो आरोपियों को पूछताछ व लूटपाट की राशि की बरामदगी के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कल की घटना के संबंध में तोडफ़ोड़ व लूटपाट करने के मामले में कुल तीन अभियोग दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों के बारे में शिनाख्त की जा रही है तथा जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं अपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे
सिरसा

    प्रदेश में खाद्य एवं अपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। यह येाजना देश में सबसे पहले हरियाणा राज्य के सिरसा, अम्बाला, सोनीपत व घरोंडा सहित चार खण्डों में पायलेट परियोजना के रूप में शुरू की जा रही है। यह जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरियाणा की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज कौर संधू ने आज स्थानीय उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में दी।
    उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 54 लाख से भी अधिक परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। शुरूआती दौर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा इस कार्यक्रम हेतू 137.63 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना के शुरूआती दौर में स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्यक्रम राज्य के चारों खण्डों में आगामी 27 मई को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले सभी खण्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने में लगे अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसका कार्यक्रम विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। आगामी 16 व 17 मई को अम्बाला में, 18 मई को सोनीपत, 19 मई को घरोंडा तथा 21 मई को सिरसा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिरसा जिला में प्रशिक्षण के बादे सबसे पहले हांडीखेड़ा व नेजाडेलाकलां में स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्यक्रम तय किया गया है, जो आगामी 27 मई से शुरू होगा। इस दिन स्मार्ट कार्ड बनाने वाली दो कम्पनियों के टाटा कंसलटेंसी सर्विस, विक्रान्जी सॉफ्टवेयर के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रशासनिक टीम के अधिकारी दोनों गांवों में स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य करेंगे।
     उन्होने बताया कि इस स्मार्ट कार्ड के साथ-साथ प्रदेश में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यूनिक आई कार्ड नम्बर भी जारी किए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया का विस्तृत ब्यौरा देते हुए बताया कि सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा दो प्रोफार्मे भरवाएं जाएंगे जिसमें परिवार के साथ-साथ प्रत्येक सदस्य का अलग से विवरण दिया जाएगा। इस फार्म के साथ परिवार के सभी सदस्यों  का कोई भी एक पहचान का प्रूफ साथ लगाया जाएगा। इसके बाद एटीएम की तरह का एक प्लास्टिक का स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा जिसके माध्यम से कोई भी परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर निर्धारित सामान प्राप्त कर सकेगा। इस स्मार्ट कार्ड में परिवार के तीन सदस्यों के फिंगर प्रिंट दर्ज किए जाएंगे। फिंगर प्रिंटों की पहचान के आधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन जारी किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड की इस प्रक्रिया से कोई भी डिपू होल्डर किसी प्रकार की गड़बड़ी  नहीं कर पाएगा क्योंकि डिपू होल्डर के पास भी एक स्मार्ट कार्ड होगा जिसको मशीन में डालने से उसके पास उपलब्ध सभी प्रकार के सामान का ब्यौरा होगा । उपभोक्ता द्वारा सामान प्राप्त कर लेने के बाद शेष रह गए सामान का ब्यौरा भी उपभोक्ता को मिल पाएगा।
    श्रीमती संधू ने बताया कि स्मार्ट कार्ड बनाने की इस प्रक्रिया के साथ-साथ इन्हीं फार्माे से यूनिक आई कार्ड भी बनाए जाएंगे जिसके लिए पांच वर्ष से अधिक आयु के सभी परिवार के सदस्यों के फिंगर प्रिंट और आंख की पुतली का साईज लेकर कम्प्यूटर में फीड किए जाएंगे। उन्हीं के आधार पर युनिक आई डी का पूरा डाटा बैंगलोर भेजा जाएगा जहां से कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। कोई भी आदमी अपना युनिक आई कार्ड दोबारा नहीं बनवा पाएगा क्योंकि कम्प्यूटर में फिंगर प्रिटों का मिलान करके ही युनिक आई कार्ड नम्बर अलाट किया जाएगा। यह नम्बर 12 डिजिट का होगा।
    वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव ने बताया कि स्मार्ट कार्ड बनाने के इस कार्यक्रम को सफल रूप से चलाने के लिए जिला  एवं गावं स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी, जो इस कार्य पर निगरानी रखेंगी। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर स्मार्ट कार्ड बनाने के कैम्प स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे जहा गांवों के नम्बरदारों एवं सरपंचों का सहयोग लिया जाएगा और निर्धारित समय व तिथि का गांव में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि कोई भी परिवार स्मार्ट कार्ड व युनिक आई कार्ड नम्बर से वंचित न रहे।
    इस अवसर पर  उपायुक्त डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि इस पायलैट प्रोजेक्ट के तहत सिरसा खण्ड के सभी गांवों में स्मार्ट कार्ड बनाए जाने हैं। इस कार्य में साक्षरता समिति, सम्पूर्ण स्वच्छता समिति के प्रतिनिधियों तथा जनगणना का कार्य करने वाले प्रगणकों का पूरा सहयोग लिया जाएगा और इसके लिए पहले से ही सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों व प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुराने राशन कार्डो के स्थान पर स्मार्ट कार्ड के रूप में नया स्वरूप जारी किया जाएगा। उपभोक्ता अगर कहीं दूसरी जगह स्थानांतरित होता है तो उसक जगह पर नया स्मार्ट कार्ड बनवा पाएगा लेकिन शिफ्ट होने पर युनिक आई कार्ड दोबारा नहीं बनवा पाएगा। एक बार युनिक आई कार्ड नम्बर अलाट होने के बाद ताउम्र वह प्रयोग में लाया जा सकेगा। युनिक आई कार्ड की प्रत्येक जगह पहचान मान्य होगी।
    इस अवसर पर सिरसा के उपमण्डलाधीश श्री रोशन लाल, नगराधीश उमेद सिंह मोहन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निदेशक श्री अश्वनी गौड, एस एस राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

14 व 15 मई को नाथूसरी चोपटा में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
सिरसा

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 व 15 मई को जिले के गांव नाथूसरी चोपटा में कानूनी जागरुकता शिविर एवं ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश कुमार सिंघल ने बताया कि इस कानूनी जागरुकता शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बारे में जनता को विस्तार से जानकारी दी जाएगी और लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े मामलों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, जॉब कार्ड, बेरोजगारी भत्ता, जनता को रोजगार देने बारे आवश्यक कार्यों बारे, मस्टर रोल, कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं, वेतन, बैंक व डाकघर के बचत खाता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि 15 मई को नाथूसरी चोपटा में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के लोगों के विभिन्न प्रकार के मुकद्दमे जो विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े मामलों का मौके पर ही निपटाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस ग्रामीण लोक अदालत में फौजदारी, सिविल, लड़ाई-झगड़े, मोटर वाहन दुर्घटना व हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित मुकदमों के अलावा अन्य प्रकार के मुकदमों का भी दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस ग्रामीण लोक अदालत का लाभ उठाए और अपने लंबित मामलों को अदालत में निपटवाएं। इस तरह के मामलों को लोक अदालतों में निपटवाने से कई प्रकार का लाभ मिलता है। लोक अदालतों के माध्यम से मामले निपटवाने से धन और समय की बचत होती है। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों को आगे कही भी किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती यानी सदा-सदा के लिए मामलों का निपटारा हो जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आयोजित ग्रामीण लोक अदालत व कानूनी जागरुकता शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग ले।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा ग्राम पंचों की उप चुनाव प्रक्रिया शुरू
सिरसा

    जिला के विभिन्न गांवों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा ग्राम पंचों की उप चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए वोट बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिला के खण्ड बड़ागुढ़ा में वार्ड नं0 1 के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जिला परिषद सदस्य का उपचुनाव होना है।
    उन्होंने बताया कि  डबवाली खण्ड के अलीकां गांव में वार्ड नं0 2 की एस सी वर्ग का पंच, ऐलनाबाद के मूसली गांव में वार्ड नं0 7 की एस सी जाति की महिला पंच पदके लिए उपचुनाव होना है। रानिया खण्ड के वार्ड नं0 6 की पंचायत समिति सदस्य एस सी  महिला वर्ग के पद पर, सिरसा खण्ड के अलानूर उर्फ नानकपुर के वार्ड तीन की महिला पंच के लिए, पतली डाबर वार्ड नं0 6 में पंच पद तथा शाहपुर बेगू वार्ड नं0 12 में पंच पद का उपचुनाव होना है।
    डा ख्यालिया ने बताया कि उप चुनाव के लिए वोट बनाने का कार्य शुरू हो गया है, जो 16 मई तक चलेगा।  17 मई को नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा जिसके लिए दावे व आपत्तियां 20 मई निर्धारित की गई है। दावे एवं आपत्तियों का निपटान 24 मई तक किया जाएगा तथा 28 मई को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

स्कूलों में दो-दो गैस सिलैण्डर व एक बर्नर तथा अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाएगा
सिरसा

    प्रदेश में मध्यांह भोजन योजना के तहत मिड डे मील तैयार करने के लिए राज्य के सभी राजकीय मिडल स्कूलों में दो-दो गैस सिलैण्डर व एक बर्नर तथा अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाएगा जिसके लिए प्रत्येक स्कूल के मुख्य शिक्षक को पांच हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा0 युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि सिरसा जिला में शिक्षा विभाग द्वारा पांच हजार रुपए की राशि के चैक जिला के सभी स्कूलों के मुख्य शिक्षकों को आगामी 16 मई को वितरित किए जाएगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की इस येाजना के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी राजकीय मिडल स्कूलों में चैक वितरित करने का कार्यक्रम तैयार कर जिलों में भेज दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके मुख्य शिक्षकों को यह चैक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी जिलों के राशि के चैक लेकर जिला के तय कार्यक्रम से पहले जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। सिरसा जिला के साथ-साथ गुडग़ाव, भिवानी, पानीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, पंचकुला, यमुनानगर व अम्बाला जिलों में भी 16 मई को चैक वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार से मेवात, हिसार, सोनीपत, रोहतक, फतेहाबाद, रिवाड़ी, करनाल, कुरूक्षेत्र जिलों में पांच-पांच हजार रुपए क ी राशि के चैक 17 मई को वितरित किए जाएंगे। कैथल जिला में 18 मई को जिला मुख्यालय पर चैक वितरित किए जाएंगे। विभाग के कार्यक्रम अनुसार इस कार्यक्रम में जिला के आला अधिकारियों को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरसा जिला में सभी खण्डों के स्वतंत्र मिडल स्कूलों के मुख्य शिक्षकों को प्रात: 10 बजे स्थानीय आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एकत्रित होने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ-साथ उन्हें यह भी कहा गया है कि मुख्य शिक्षक सम्बन्धित विद्यालयों में पढऩे वालों की संख्या का विवरण साथ लाएं।

श्रीमती नवराज कौर संधू ने अधिकारियों की बैठक ली और गेंहू खरीद कार्य की समीक्षा की
सिरसा

    खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरियाणा की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज कौर संधू ने आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचकर विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और गेंहू खरीद कार्य की समीक्षा की। इस अवसर पर उपायुक्त श्री युद्धवीर ङ्क्षसंह ख्यालिया, उपमण्डल अधिकारी ना0 श्री रोशन लाल तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं विभिन्न खरीद एजैंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।
    श्रीमती संधू ने बताया कि पूरे प्रदेश की मण्डियों में अभी तक 66 लाख 56 हजार मीटिक टन गेंहू की आवक हो चुकी है। गेंहू की आवक में सिरसा जिला हरियाणा में प्रथम स्थान पर है। सिरसा जिला में अभी तक 9 लाख 67 हजार 257 मीटिक टन गेंहू की आवक हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 7 लाख 53 हजार 240 मीटिक टन गेंहू की आवक हुई थी।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, भारतीय खाद्य निगम, हरियाणा एग्रो, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन तथा कान्फेड द्वारा गेंहू खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे अधिक हैफेड द्वारा 23.32 मीटिक टन गेंहू
की खरीद की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 17.49 मीटिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 8.16 मीटिक टन, हरियाणा एग्रो द्वारा 6.66 मीटिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 6.02 मीटिक टन तथा कान्फेड द्वारा 4.88 मीटिक टन गेंहू खरीदी गई है।
    श्रीमती संधू के अनुसार सिरसा जिला में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 217360 मीटिक टन, हैफेड द्वारा 449859 मीटिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 25560 मीटिक टन, हरियाणा एग्रो द्वारा 62714 मीटिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 106061 मीटिक टन तथा कान्फेड द्वारा 105690 मीटिक टन गेंहू की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य की सभी मण्डियों में 85 से 90 प्रतिशत उठान का कार्य हो चुका है और मण्डियों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरूस्त की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मण्डियों में उठान के कार्य को और तेज करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जनता की आस्था यूपीए सरकार की नीतियों में: भूपेश मेहता
सिरसा

    पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में कांग्रेस समर्थित दलों की सरकार बनना इस बात की परिचायक है कि लोगों ने सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व, स. मनमोहन सिंह की अगुवाई में लागू की गई विकासकारी व कल्याणकारी नीतियों का फायदा आमजन तक पहुंचा है। ये बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता ने तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को मिली विजय के बाद बधाई देने पहुंचे शहरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।  श्री मेहता ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस व इसके सहयोगी दलों ने 34 साल पुरानी वामपंथियों के गढ़ से जनता को मुक्ति दिलाई, वहीं विकास का नारा लेकर चुनाव में कूदे असम कांग्रेस के नेता श्री तरूण गंगोई को तीसरी बार मुख्यमंत्री के ताज से नवाजा। इन रुझानों को देखकर यह लगता है कि लोगों के दिलों में विकास पुरुष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा विकास के दम पर एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर लोगों की सेवा करेंगे। श्री मेहता ने इस जीत का विशेष श्रेय राहुल गांधी व उनकी टीम में शामिल सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर को दिया, जिन्होंने प्रत्याशियों की जीत के लिए दिन-रात कार्य किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, प्रेम सैनी, ओम सिंगला, हरपाल कौर, कृष्ण लाल अरोड़ा, सुशील शर्मा, सोमनाथ, अंजू बाला, राम अवतार महेश्वरी, गौरव व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


ओढ़ां में गैस सप्लाई की व्यवस्था करने की मांग
ओढ़ां

    रसोई गैस उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत ओढ़ां ने एक रेजूलेशन डालकर कर्ण गैस एजेंसी कालांवाली व खाद्य आपूर्ति अधिकारी सिरसा से मांग की है कि ओढ़ां में भारत गैस एजेंसी खोली जाए अथवा ओढ़ां में गैस सप्लाई की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि गांववासी समय पर गैस प्राप्त कर सके। उपभोक्ता मुखत्यार सिंह, रमेश कुमार, संदीप कुमार, रामलाल, मनफूल सिंह, मदनलाल, अनिल कुमार, केवलकृष्ण और जयपाल आदि ने बताया कि ओढ़ां में गैस सप्लाई की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें गैस लेने हेतु 10 किलोमीटर दूर कालांवाली जाकर घंटों लाइन में लगना पड़ता है और अनेक बार इसके बावजूद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है जिसके कारण किसानों, नौकरीपेशा व अन्य उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि ओढ़ां में गैस सप्लाई की व्यवस्था कर दी जाए तो उन्हें इतनी परेशानी नहीं होगी।


18 मई को जिला कार्यालय पर धरना देगा अध्यापक संघ
ओढ़ां

    सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान फूल सिंह लुहानी ने एक बयान के माध्यम से शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान की निंदा की है। उन्होंने बताया कि संघ ने समय बढ़ाने एवं अन्य मामलों पर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में किसी प्रकार की सहमति नहीं दी। जबकि शिक्षा मंत्री झूठ बोलकर पूरे अध्यापक वर्ग को गुमराह कर रही हैं तथा इस प्रकार अध्यापकों में फुट डालकर पी.पी.पी एवं त्रिस्तरीय ढांचा लागू करना चाहती हैं। अध्यापक संघ ऐसा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा एवं अपने आंदोलन को तेज करते हुए आरपार की लड़ाई लडेगा तथा शिक्षक सरकार की गलत नीतियों के कारण सड़कों पर आ रहे हैं न कि शौक से। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अभी तक पिछले वर्ष की छात्रवृति की राशी भी नहीं मिली है, स्कूलों में पुस्तकों का अभाव है और अनुबंधित अध्यापकों का शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा मुखिया के पदों पर पदोन्नति, वेतन विसंगतियां, समय पर बजट उपलब्ध करवाना, एल.टी.सी की राशी स्वीकृत करना आदि अनेक ज्वलंत मुद्दे हैं। इसी प्रकार जिला स्तर पर ए.सी.पी.जी.आई.एस नंबर अलाट करना व बजट वितरण में खामियां आदि मुद्दों पर संघ 18 मई को सांय 3 से 5 बजे तक जिला कार्यालय पर धरना देगा एवं 29 मई को झज्जर में राज्य स्तरीय रैली निकाली जाएगी।

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी (14.05.2011)

मुख्य समाचार:-
* सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सबसे अधिक निर्धन जिलों को 50 लाख टन अतिरिक्त खाद्यान्न आबंटन के
लिए निदेशित किया है।
* हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने कहा है कि रिवाड़ी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
उपलब्ध करवाने के लिए वहां एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
* राज्य में खाद्य एवं आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की पायलट परियोजना
शुरू की जा रही है।
* फतेहाबाद पुलिस ने गांव अलीका से 6 किलोग्राम अफीम सहित तीन व्यक्तियों को गिरफतार किया।

सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सबसे निर्धन 150 जिलों को एक समिति की देखरेख में अतिरिक्त 50 लाख टन खाद्यान्न आबंटित करने के लिए निदेशित किया हैं। न्यायमूर्ति श्री दलबीर भंडारी और न्यायमूर्ति श्री दीपक वर्मा की पीठ ने न्यायमूर्ति श्री डी पी वाधवा के नेतृत्व वाली एक समिति के मार्गदर्शन में समाज के कमजार वर्गों में गर्मियों में अतिरिक्त खाद्यान्न वितरित करने के लिए निदेशित किया है। यह समिति केंद्र से परामर्श कर इस उद्देश्य के लिए कमजोर वर्गो की पहचान करेगी। जिससे कि अतिरिक्त आबंटन का लाभ पात्र लोगों को मिल सके। सर्वोच्च न्यायलय ने अतिरिक्त खाद्यान्न प्राक्त करने वाले सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को निदेशित किया है कि वे राज्य के खाद्यान्न का भंडार समाप्त करने के बाद ही इस अतिरिक्त आबंटित खाद्यान्न का वितरण करें।

हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया ने आज भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों से जमाखोरी और टैक्स चोरी पर अकुंश लगाने का आ्रगह किया है। राज्यपाल भारतीय राजस्व सेवा के प्रोबेशन अधिकारियों के 64 वें बैंच को जॉब ट्रेनिंग कोर्स पूरा करने के प्रमाणपत्र देने के लिए चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आई आर एस अधिकारियों से मेहनत करने और भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने जमाखोरी और टैक्स चोरी पर अकुंश लगाने में आई आर एस अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि टैक्सों की वसूली से सड़के , परिवहन, चिकित्सा सुविधाएं , रोजगार और लोगों के लिए शिक्षा संसाधन जुटाएं जा सकते है।

हरियाणा के वित्त एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि जिला रेवाड़ी के लोगों को बेहतरा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार गांव माजरा स्श्योरज में 27 में 27 एकड़ भूमि पर मैडिकल कॉलेज का निर्माण करवाने जा रही है। जिसमें स्थानीय लोगों को निशुल्क ओ पी डी की सुविधा प्रदान की जाएगी। वित्त मंत्री जिला रिवाड़ी के गांव पैदावास में 4 लाख रूपए की लागत से बनी अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री ने कहा कि 27 मई का स्वर्गीय राव अभय सिंह व पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 व 28 मई को स्थानीय सिविल अस्पताल में दो दिवसीय विशाल स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया करेंगे। उन्होंने बताया  िकइस स्वास्थ्य कैंप में गंगाराम , मैडिसीटी मेट्रों कैंसर अस्पताल व वेणू नेज अस्पताल के विशेषज्ञ रोगियों की जांच कर निशुल्क दवांए उपलब्ध करवाई जाएंगी। वित्त मंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी फूल चंद मुलाना ने असम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत तथा पश्चिम बंगाल और केरल में कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा अन्य दलों का सफाया करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। श्री मुलाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इन प्रदेशों में हुई जीत ने यह साबित कर दिया है कि श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों में सर्व साधारण को पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि विकास और साम्प्रदायिक सद्भावना की जीत है।

हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद 16 मई को हिसार कृषि विश्वविद्यालय में एक विज्ञान कार्यशाला का आयोजन करेगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय के लगभग एक हजार बच्चे इस विज्ञान कार्यशाला में भाग लेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज चंडीगढ़ में बताया कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि कम होती जा रही है और यह कार्यशाला उन्हे विज्ञान की पढ़ाई की ओर आकर्षित करने की दिशा में एक प्रयास होगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में अनेक वैज्ञानिकों के व्याख्यान होंगे और विद्यार्थियों को उनके साथ चर्चा का अवसर दिया जाएगा। जिससे कि वे अपनी जिज्ञासाओं को स्पष्ट कर सकें।

हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से देश में सबसे पहले राज्य के
सिरसा , अंबाला, सोनीपत व घरोंड़ा के चार खण्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने की एक पायलट परियोजना शुरू की जा रही है। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वितायुक्त एवं प्रधान सचिव श्रीमती नवराज कौर संधू ने कल सिरसा में बताया कि पूरे प्रदेश में 54 लाख से भी अधिक परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाएं जाएंगे। शुरूआती दौर में केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए एक अरब 37 लाख करोड़ रूपए से अधिक राशि मजूंर की है। राज्य के चारों खण्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने का काम 27 मई से शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले इस कार्य को करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम अंबाला में 16 और 17 मई को सोपीपत में 18 को ,घरौंडा में 19 मई और सिरसा में 21 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद स्मार्ट कार्ड बनाने का काम सबसे पहले जिला सिरसा में हांडी खेड़ा और नेजा डेला खेड़ा में शुरू होगा।

केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन चंडीगढ़ ने बीते बुधवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया इस दिन संगठन की
प्रयोगशालाएं आम जनता के लिए खुली रखी गई। बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों व आम जनता ने इन प्रयोगशालाओं को देखा और वैज्ञानिकों से वहॉ चल रहे अनुसंधान कार्य की
जानकाारी प्राप्त की। इसके इलावा संगठन की अनुसंधान परिषद की सदस्य, आई आई टी दिल्ली के जैवचिकित्सा द्वारा बाये इंसपअरड इंजीनियरिग विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कुछ ऐसे नवीन विचारों की चर्चा की जो भविष्य में आम जनता के लिए अत्यन्त लाभदायक प्रौद्योगिक का रूप ले सकते है। प्रो आनन्नद ने वैज्ञानकिों का आह्वान किया कि वे निरन्तर नवीन विचारों पर मनन करते रहे और उन्हें प्रौद्योगिकी का स्वरूप दें। इससे पहले संगठन निदेशक डा पवन कपूर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व बताते हुए याद दिलाया कि वर्ष 1998 में इसी दिन पोषण परीक्षण कर देश आणविक शक्ति बना था।

जिला फतेहाबाद पुलिस ने कल गुप्त सूचना के आधार पर नाकांबदी की कार्रवाई कर गांव अनीका से 6 किलोग्राम अफीम सहित तीन व्यक्तियों को नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफतार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अफीम एक मारूति वेन में राजस्थान से यहां तस्करी के लिए लाई गई थी। इस अफीम की कीमत लाखों रूपए बताई गई है।

प्रादेशिक समाचार, हिन्दी (13.05.2011)

मुख्य समाचार:-
* भारतीय चिकित्सा परिषद् ने पी जी आई, रोहतक में एमबीबीएस कोर्स की सीटें 150 से बढ़ाकर 200 करने की अनुमति दी ।
* हरियाणा के सभी जिला अस्पतालों में लैब, ई सी जी तथा एक्सरे की 24 घण्टे सेवाएं और निशुल्क दवाएं देने के आदेश जारी।
* अपराधियों की धर पकड़ और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के साथ लगती सीमा पर सी सी टी वी कैमरे लगाये।
* अखिल भारतीय पुलिस ऐथलैटिक चैम्पियनशिप कल से रोहतक में शुरू।

भारतीय चिकित्सा परिषद् ने पंडित भगवत दयाल पी जी आई रोहतक में एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 200 करने की अनुमति प्रदान कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ाई गई सीटों से न केवल चिकित्सा शिक्षा का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को लाथ होगा बल्कि राज्य की चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, भवन,  उपकरण तथा अस्पताल सुविधाएं भारतीय चिकित्सा परिषद् के मानदंड अनुसार उपलब्ध करवाई जायेगी।

हरियाणा के सभी जिला अस्पतालों में लैब, ई सी जी तथा एक्सरे की 24 घण्टे सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश
दिये गये है तथा निशुल्क रूप से दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने सभी सामान्य अस्पतालों का कोटा भी बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार का प्राथमिक क्षेत्र है और प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगार कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दादरी, पानीपत तथा रेवाड़ी के अस्पतालों में अतिरिक्त भवनों के निर्माण के लिए 21 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है और चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य के योजनागत बजट में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 75 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। श्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य में लोक निर्माण विभाग द्वारा 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 285 उप केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत 323 करोड़ रूपये से अधिक राशि की प्रशासनिक स्वीकृत पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन भवनों में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 113 उप केंद्रों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 273 नए डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा जिला अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आउटसोंर्सिंग नीति के तहत नियुक्तियां करने के भी निर्देश दिये गये ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो।

हरियाणा ने कल तक 66 लाख 52 हजार टन से अधिक गेहॅू की खरीद करके इस वर्ष के लिए निर्धारित किए गए 65 लाख टन से गेहॅू खरीद के लक्ष्य को पार कर दिया है और जिला सिरसा इसी अवधि के दौरान 9 लाख 67 हजार टन से अधिक की गेहॅू खरीद करके प्रदेश में पहले स्थान पर है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री एच एस चट्ठा ने आज चंडीगढ़ में बताया कि प्रदेश में गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 63 लाख 47 हजार टन से अधिक गेहॅू की खरीद की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न मंडियों में कल तक 66 लाख 56 हजार टन से अधिक गेहॅू की आवक हुई। गेहूॅ की अब तक की कुल आवक में से चार हजार चौरासी मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद व्यापारियों द्वारा की गई।

हरियाणा के सभी पॉलीटैक्निक कॉलेजों के अध्यापकों ने 16 मई से शुरू होने वाली सैमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उन्होंने इस लिए सरकार से दस दिन का सामूहिक अवकाश मांगा है। अध्यापकों का कहना है कि वे अपने वेतन में बढ़ौतरी चाहते हैं और परीक्षाओं का बहिष्कार कर सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त कर रहे है।

कल दोपहर फतेहाबाद भूना मार्ग पर एक तिपहिया टैम्पो व ट्रक में टक्कर होने से गांव खजूरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जींद जिले में थाना गढ़ी पुलिस ने दो युवकों को गिरफतार करेक उनसे 25 किलो चरस बरामद की है। जींद जिले के पुलिस अधीक्षक राम सिंह बिश्नोई ने बताया कि इन दो युवकों को पीपलथा-गढ़ी मार्ग पर गिरफतार किया गया, जब ये अपने एक साथी के साथ बाईक पर चरस ले जा रहे थे। इन युवकों का तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

अपराधियों की धर पकड़ और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने हरियाणा व यूपी सीमा को सी सी टी वी कैमरे से लैस कर दिया है ताकि अपराधियों को समय रहते पकड़ा जा सके। हरियाणा के ने उत्तर प्रदेश के साथ लगते जिलों में अपराध को कम करने के लिए पुलिस ने करनाल के नगला मेघा, यमुनानगर, पानीपत के सनौली व सोनीपत के बागपत के पास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए है। मधुबन स्थित राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों के निदेशक लायक राम डबास ने बताया कि इन कैमरों की क्षमता आम कैमरों की अपेक्षा अधिक है। इसके अलावा एक नयी तकनीक के तहत चेक पोस्ट से एक किलोमीटर की दुरी से ही आने वाली गाड़ी की नंबर प्लेट को कंप्यूटर के माध्यम से पहचान कर उसका डाटा निकाल लिया जायेगा जिससे गाड़ी के किसी अपराध में संलिप्त होने अथवा चोरी होने की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। श्री डबास ने कहा कि मौजुदा चेक पोस्टों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।

59 वीं सर्व भारतीय पुलिस एथलैटिक चैम्पियनशिप कल से रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शुरू हो रही है। खुफिया विभाग आई बी के निदेशक नेलचल संधु इस पांच दिवसीय चैम्पियन शिप का उद्घाटन करेंगे। आज चंडीगढ़ में यह जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस संगठनों और केंद्रीय अर्धसैनिक सुरक्षा बलों के 1500 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतिभागियों में देश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल है जो काफमनवैल्थ खेलों, ओलम्पिक खेलों और अन्य कई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में नाम कमा चुके है। प्रवक्ता ने बताया कि 18 मई खेल प्रतियोगिता के समापन्न समारोह में हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

झज्जर जिला उपायुक्त चंद्र प्रकाश ने जिला के किसानों को चेतावनी दी कि वे गेहॅू की कटाई के बाद अवशेषों को नही जलाएं और यदि कोई किसान ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने इन दिनों किसानों द्वारा कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेेष को आग लगाने की कार्यवाही के मद्देनजर कृेिष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन खेतों में आग लगी हुई है उनके मालिकों को नोटिस दें और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करें कि सरकार की ओर से खेत में गेहॅू के अवशेेष जलाने पर पूर्णतया रोक लगाई हुई है।

राज्य विद्युत प्रसारण निगम ने चालू गर्मी एवं धान मौसम के दौरान 85 सौ मैगावॉट तक बिजली सम्प्रेषित करने के लिए अपनी सम्प्रेषण प्रणाली क्षमता को बढ़ाकर बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने की पूरी तैयारी कर ली है। विशेष रूप से धान उत्पन्न करने वाले क्षेत्रों में 10 प्रतिशत की वार्षिक लोड को मद्देनजर रखते हुए पर्याप्त सम्प्रेषण क्षमता उपलब्ध करवाई गई है।

भारत में जर्मनी दूतावास की खाद्य कृषि एवं उपभोक्ता संरक्षण कांउसलर उरसला होल झाउसर ने कहा कि जर्मनी से भारत में सब्जियों की किस्मों की प्रजातियां आने से किसानों के व्यापारिक उद्श्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये जिला सोनीपत के गांव अटेरना में फार्म हाउसों के दौरे के दौरान किसानों से बातचीत कर रही थी।